Download BNS Practice Combo Set-7 (MCQs PDF + Live Test)
Download BNS Complete Practice Series (All PDF +Live Test)
1. धारा 296 के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि कितनी है?
a. एक वर्ष
b. छह महीने
c. तीन महीने
d. दो वर्ष
2. धारा 296 के अनुसार, अधिकतम जुर्माना कितना हो सकता है?
a. ₹500
b. ₹1,000
c. ₹2,000
d. ₹5,000
3. धारा 297 के अंतर्गत कौन-सा कार्य दण्डनीय है?
a. पुस्तक पढ़ना
b. लोक स्थान में अश्लील कार्य करना
c. धार्मिक उपदेश देना
d. लाटरी कार्यालय रखना
4. धारा 297 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति राज्य द्वारा अप्राधिकृत लाटरी निकालने के लिए कार्यालय या स्थान रखता है, तो वह कैसे दण्डित किया जा सकता है?
a. केवल चेतावनी
b. केवल जुर्माना
c. छह माह तक का कारावास, या जुर्माना, या दोनों
d. आजीवन कारावास
5. धारा 298 के अंतर्गत कौन-सा कार्य दण्डनीय है?
a. पुस्तक पढ़ना
b. लोक स्थान में अश्लील कार्य करना
c. विमर्शित और विद्वेषपूर्ण कार्य जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किए गए हों
d. किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के आशय से उपासना के स्थान को क्षति करना या अपवित्र करना
6. धारा 298 के अनुसार, अपराध तब होता है जब कोई व्यक्ति किसी उपासना स्थान को नष्ट करता है या अपवित्र करता है:
a. मनोरंजन के उद्देश्य से
b. बिना किसी इरादे के
c. इस आशय से कि किसी वर्ग के धर्म का अपमान हो
d. अनजाने में
7. धारा 298 के तहत अधिकतम सजा क्या हो सकती है?
a. 6 माह का कारावास
b. 1 वर्ष का कारावास
c. 2 वर्ष तक का कारावास, या जुर्माना, या दोनों
d. 7 वर्ष का कारावास
8. धारा 298 किस प्रकार की वस्तुओं पर लागू होती है?
a. केवल मंदिरों पर
b. केवल मूर्तियों पर
c. उपासना स्थल या किसी वर्ग द्वारा पवित्र मानी गई वस्तुओं पर
d. धार्मिक पुस्तकें ही शामिल हैं
9. धारा 299 के अनुसार, कोई व्यक्ति तब दोषी माना जाएगा जब वह किसी धार्मिक वर्ग की भावनाओं को आहत करता है:
a. अनजाने में
b. जानकारी के बिना
c. विमर्शित और विद्वेषपूर्ण आशय से
d. हास्य के उद्देश्य से
10. धारा 299 के अंतर्गत दण्ड क्या हो सकता है?
a. 1 वर्ष तक का कारावास
b. केवल जुर्माना
c. 3 वर्ष तक का कारावास, या जुर्माना, या दोनों
d. 10 वर्ष का कारावास
11. धारा 299 के तहत अपराध करने के कौन-कौन से माध्यम शामिल हैं?
a. केवल लिखित शब्द
b. केवल दृश्य
c. उच्चारित, लिखित, संकेत, दृश्यरूपण, इलैक्ट्रानिक साधन या अन्य
d. केवल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
12. धारा 300 के अंतर्गत किस प्रकार की धार्मिक गतिविधि में विघ्न डालना दंडनीय है?
a. गैरकानूनी सभा में
b. धार्मिक उपासना या धार्मिक संस्कारों में वैध रूप से लगे जमाव में
c. राजनीतिक सभा में
d. केवल जुलूस में
13. धारा 300 के तहत यदि कोई व्यक्ति धार्मिक सभा में स्वेच्छा से विघ्न डालता है, तो उस पर अधिकतम क्या दंड हो सकता है?
a. केवल जुर्माना
b. 6 महीने का कारावास
c. 1 वर्ष तक का कारावास, या जुर्माना, या दोनों
d. मृत्यु दण्ड
14. कब्रिस्तान या उपासना स्थान में अतिचार भारतीय न्याय संहिता की किस धारा से सम्बंधित है-
a. धारा 280
b. धारा 300
c. धारा 301
d. धारा 294
15. धारा 301 के अनुसार, कब्रिस्तान या उपासना स्थान में अतिचार करने का मतलब क्या है?
a. अवैध प्रवेश करना
b. मानव शव की अवहेलना या अन्त्येष्टि संस्कारों के लिए एकत्रित व्यक्तियों को विघ्न कारित करना
c. स्थायी निर्माण करना
d. धार्मिक पूजा करना
16. धारा 301 के तहत अधिकतम दंड की अवधि क्या है?
a. 6 महीने तक का कारावास
b. 1 वर्ष तक का कारावास, कारावास, जुर्माना, या दोनों
c. 3 वर्ष तक का कारावास, कारावास, जुर्माना, या दोनों
d. आजीवन कारावास
17. धारा 301 के अंतर्गत किस स्थान पर अतिचार करने पर दंडनीय है?
a. केवल मंदिरों में
b. कब्रिस्तान, उपासना स्थान, या मृतकों के अवशेषों के लिए पृथक् रखे गए स्थानों में
c. केवल सार्वजनिक स्थानों में
d. केवल निजी घरों में
18. चोरी को किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है?
a. धारा 303
b. धारा 304
c. धारा 381
d. धारा 378
19. चोरी का क्या अर्थ है?
a. किसी की चल सम्पत्ति को उसकी अनुमति से लेना।
b. किसी की चल सम्पत्ति को उसके कब्जे से बिना अनुमति के बेईमानी से लेना।
c. किसी की जमीन पर चलना।
d. किसी वस्तु को जमीन से जोड़ना।
20. जब कोई वस्तु भूमि से पृथक की जाती है, तब क्या होता है?
a. वह अब भी चोरी का विषय नहीं हो सकती।
b. वह चोरी का विषय बनने योग्य हो जाती है।
c. वह स्थिर सम्पत्ति बन जाती है।
d. वह फालतू हो जाती है।
21. चोरी की विषयवस्तु-
a. जंगम संपत्ति हो सकती है।
b. स्थावर संपत्ति हो सकती है
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त (a) तथा (b) में से एक
22. निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?
a. चोरी के लिए संपत्ति का जंगम संपत्ति होना आवश्यक है
b. चोरी के लिए संपत्ति को उसके स्वामी के कब्जे से बाहर निकाला गया होना आवश्यक है।
c. चोरी के लिए संपत्ति को दूर ले जाने के लिए हटाया गया होना चाहिए
d. चोरी के लिए संपत्ति को बेईमानीपूर्वक हटाया गया होना चाहिए
23. चोरी की योजना बनाना-
a. एक संज्ञेय अपराध है
b. अपने आप में कोई अपराध नहीं है।
c. कठोर आपराधिक दायित्व है।
d. षड़यंत्र है
24. चोरी किसके विरूद्ध अपराध होता है-
a. किसी व्यक्ति
b. स्थावर संपत्ति
c. जंगम संपत्ति
d. जंगम तथा स्थावर दोनों संपत्तियों
25. निम्न में से किस कार्य के पीछे बेईमानीपूर्ण आशय अवश्य मौजूद होना चाहिए-
a. लूट
b. आपराधिक दुर्विनियोग
c. चोरी
d. आपराधिक न्यासभंग
26. भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत चोरी के गठन के लिए निम्नलिखित में से क्या एक तत्व नहीं होता?
a. बेईमानीपूर्ण आशय
b. संपत्ति को हटाया जाना
c. सामान्य आशय
d. जंगम संपत्ति
27. निम्नलिखित में से क्या चोरी का एक अनिवार्य तत्व नहीं है?
a. बेईमानीपूर्ण आशय
b. कब्जे से हटाया जाना न्याय
c. स्थावर संपत्ति
d. बिना सहमति के
28. निम्नलिखित में से क्या चोरी के अपराध की एक विशिष्टता नहीं है?
a. संपत्ति ले जाने का बेईमानीपूर्ण आशय
b. संपत्ति जंगम संपत्ति अवश्य होनी चाहिए
c. इसे किसी अन्य व्यक्ति के कब्जे से हटाया गया होना चाहिए
d. संपत्ति का गतिशील होना आवश्यक नहीं है।
29. निम्नलिखित में से क्या चोरी के अपराध का एक आवश्यक तत्व नहीं है?
a. संपत्ति को हटाए जाने का बेईमानीपूर्ण आशय
b. संपत्ति जंगम संपत्ति अवश्य होनी चाहिए
c. संपत्ति को अवश्य ही उस व्यक्ति की सहमति से हटाया गया होना चाहिए जिसके यह कब्जे में हो
d. संपत्ति को अवश्य ही संपत्ति के स्वामी की सहमति के बिना हटाया गया होना चाहिए
30. 'क’ 'ख' के कब्जे से उसके कुछ आभूषण उसकी सहमति के बिना हटा देता है। उसका इरादा इसे तब तक अपने पास रखने का है जबतक वह इसे वापस पाने हेतु 'ख' से कुछ पारितोषिक न प्राप्त कर ले। 'क’ दोषी है-
a. आपराधिक दुर्विनियोग का
b. उद्दापन का
c. चोरी अथवा जबरन वसूल का दोषी नहीं है।
d. चोरी का दोषी
31. 'क’ 'ख' की जेब में अपना हाथ घुसाकर उसकी जेब काटने का प्रयास करता है। 'क’ अपने प्रयास में असफल हो जाता है क्योंकि 'क’ की जेब खाली थी। 'क’ दोषी है-
a. कोई अपराध नहीं
b. चोरी का
c. चोरी के प्रयत्न का
d. आपराधिक बलप्रयोग का
32. ‘क’ अपने पड़ोसी के खेत से उसकी अनुमति के बिना दो पेड़ काट लेता है और उसे पड़ोसी की जानकारी के बिना वहाँ से हटा देता है।
a. यह एक उद्दापन है
b. चोरी है।
c. आपराधिक अतिचार है
d. बेईमानीपूर्ण दुर्विनियोग है
33. 'ख' पर '‘क’ की कुछ धनराशि बकाया थी। 'क’ ने एक नदी के किनारे चर रहे 'ख' के बैल को पकड़ लिया और उसे अपने घर में बाँध लिया। जब 'ख' ने उससे बैल को छोड़ने के लिए कहा तो 'क’ ने कहा कि वह धन के भुगतान के बाद ही उसे छोड़ेगा। 'क’ दोषी है-
a. आपराधिक न्यासभंग का
b. आपराधिक दुर्विनियोग का
c. उद्दापन का
d. चोरी का
34. 'क’ को 'ख' की अंगूठी 'ग' के घर में एक मेज पर रखी हुई दिखाई देती है। 'क’ बेईमानीपूर्वक अंगूठी हटा देता है। 'क’ ने निम्नलिखित में से कौन सा अपराध किया है?
a. आपराधिक न्यासभंग
b. संपत्ति का आपराधिक दुर्विनियोग
c. चोरी
d. चुराई गई संपत्ति को बेईमानीपूर्वक प्राप्त करना
35. 'क’ 'ख' के घर से उसकी सहमति के बिना एक किताब इस इरादे से ले जाता है कि वह इसे वापस कर देगा यदि एक मित्र के रूप में 'ख' उसे वापसी के लिए पुरस्कृत करे । 'क’ दोषी है-
a. चोरी का
b. चोरी के प्रयास का
c. आपराधिक न्यासभंग का
d. आपराधिक न्यासभंग के प्रयास का
36. 'क’ ने 'च' की पत्नी के साथ सहमतिपूर्ण यौनसम्बन्ध स्थापित किए थे। महिला 'क’ को ऐसी संपत्ति देती है जिसे वह जानता है कि उसके पति 'च' की है और उसे इसे देने के लिए 'च' से अनुमति प्राप्त नहीं है। 'क’ संपत्ति को बेईमानीपूर्वक ग्रहण करता है। 'क’ ने निम्नलिखित में से कौन सा अपराध किया है
a. आपराधिक न्यासभंग एवं आपराधिक दुर्विनियोग
b. चोरी एवं आपराधिक न्यासभंग
c. चोरी
d. आपराधिक न्यासभंग
37. 'क’ तथा 'ख' जो भारतीय वायुसेना में कैडेट हैं, अपने कमांडर की अनुमति के बिना जोधपुर हवाईअड्डे से एक वायुयान लेते हैं और इसे पाकिस्तान की तरफ उड़ा ले जाते हैं। उन्होंने कौन सा अपराध किया है-
a. चोरी
b. आपराधिक न्यासभंग
c. आपराधिक दुर्विनियोग
d. राजद्रोह
38. 'क’ को 'ख' से चाय का निमंत्रण प्राप्त होता है। जब 'ख' रसोई में चाय तैयार कर रहा होता है तो 'क’ को मेज पर सोने की एक अंगूठी दिखाई देती है। वह इसे उठाकर उसी कमरे में इस इरादे के साथ छिपा देता है कि वह बाद में किसी समय इसे ले जाएगा। 'क’ ने कौन सा अपराध किया है-
a. कोई अपराध नहीं
b. उद्दापन
c. चोरी का प्रयास
d. चोरी
39. 'क’ ने अपनी घड़ी मरम्मत के लिए एक घड़ीसाज को दी। मरम्मत खर्च का भुगतान न करना पड़े इसलिए 'क’ ने दुकान से अपनी घड़ी उस समय उठा ली जब दुकानदार उसे नहीं देख रहा था। इस मामले में 'क’-
a. आपराधिक न्यासभंग का दोषी है।
b. धोखाधड़ी का दोषी है
c. चोरी का दोषी है
d. किसी अपराध का दोषी नहीं है क्योंकि उठाई गई घड़ी उसकी अपनी थी। हालांकि, उसे घड़ीसाज को मरम्मत खर्च का भुगतान करना चाहिए
40. 'क’, जिसने अपनी सोने का हार 'ख' के पास गिरवीं रखा था, हार को 'ख' के कब्जे से उसकी सहमति के बिना हटा लेता है जबकि उसने हार के बदले उधार लिए गए धन का भुगतान नहीं किया है। 'क’ ने कौन सा अपराध किया है-
a. कोई अपराध नहीं
b. भारतीय न्याय संहिता की धारा 403 के अंतर्गत अपराध
c. भारतीय न्याय संहिता की धारा 405 के अंतर्गत अपराध
d. भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के अंतर्गत अपराध
41. चोरी के लिए दंड की अधिकतम अवधि क्या हो सकती है?
a. 6 महीने
b. 1 वर्ष
c. 3 वर्ष
d. 5 वर्ष
42. चोरी की पहली बार दोषसिद्धि में और चोरी की गई संपत्ति का मूल्य पांच हजार रुपये से कम हो, तो क्या दंड हो सकता है?
a. कारावास 3 वर्ष तक
b. जुर्माना 10,000 रुपए तक
c. सामुदायिक सेवा
d. कोई दंड नहीं
43. निम्नलिखित में से कौन सा चोरी नहीं माना जाएगा?
a. किसी की अनुमति के बिना उसकी वस्तु लेना।
b. जमीन से पृथक की गई वस्तु को बेईमानी से लेना।
c. किसी वस्तु को पढ़ने के लिए अभिव्यक्त अनुमति के बिना लेना।
d. किसी की वस्तु को बिना अनुमति के बेच देना।
44. चोरी में “हटाना” का अर्थ क्या है?
a. केवल वस्तु को उठाना।
b. वस्तु को किसी दूसरी वस्तु से पृथक करना और वास्तव में हटाना।
c. वस्तु को देखना।
d. वस्तु को बनाना।
45. झपटमारी को किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है?
a. धारा 303
b. धारा 304
c. धारा 381
d. धारा 378
46. निम्न में से किस स्थिति को “झपटमारी” कहा जाता है?
a. चोरी के दौरान अचानक या शीघ्रता या बलपूर्वक संपत्ति लेना
b. धीरे-धीरे किसी की संपत्ति चुराना
c. संपत्ति को गलती से उठाना
d. चोरी के बाद माफी माँग लेना
47. झपटमारी का संबंध किस प्रकार की संपत्ति से होता है?
a. अचल संपत्ति
b. सरकारी संपत्ति
c. जंगम संपत्ति
d. सांस्कृतिक संपत्ति
48. झपटमारी में अपराधी संपत्ति कैसे प्राप्त करता है?
a. चुपचाप छुपाकर
b. कागज़ी कार्यवाही के द्वारा
c. अचानक, शीघ्रता से या बलपूर्वक
d. न्यायालय के आदेश से
49. 'क’ ने एक महिला के कान से बाली खींच ली और इससे उसका कान कट और जख्मी हो गया। क दोषी है-
a. उद्घापन
b. रिष्टि का
c. दुर्विनियोग का
d. झपटमारी का
50. धारा 304 के अंतर्गत झपटमारी के लिए अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?
a. 1 वर्ष का कारावास
b. 2 वर्ष का कारावास और जुर्माना दोनों
c. 3 वर्ष का कारावास और जुर्माना दोनों
d. 5 वर्ष
51. धारा 305 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी ऐसे निर्माण में चोरी करता है जो मानव निवास के रूप में उपयोग होता है, तो वह क्या अपराध करता है?
a. सामान्य चोरी
b. घर में घुसपैठ
c. चोरी
d. डकैती
52. भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत किसी दुकान से कंप्यूटर की चोरी करना दंडनीय है?
a. धारा 303
b. धारा 305
c. धारा 383
d. धारा 384
53. धारा 305 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति पूजा स्थल से मूर्ति या प्रतीक चुराता है, तो उसे किस प्रकार दंडित किया जा सकता है?
a. केवल जुर्माना
b. तीन वर्ष का कारावास
c. सात वर्ष तक का कारावास और जुर्माना
d. मृत्युदंड
54. भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत लिपिक या सेवक द्वारा स्वामी के कब्जे में संपति की चोरी करना दंडनीय है?
a. धारा 303
b. धारा 305
c. धारा 306
d. धारा 384
55. धारा 306 के अंतर्गत कितना दंड निर्धारित है?
a. केवल जुर्माना
b. तीन वर्ष का कारावास
c. सात वर्ष तक का कारावास और जुर्माना
d. मृत्युदंड
56. भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत चोरी करने के लिए मृत्यु, उपहति या अवरोध कारित करने की तैयारी के पश्चात् चोरी करना दंडनीय है?
a. धारा 303
b. धारा 307
c. धारा 306
d. धारा 308
57. ‘क’ 'ख' के कब्जे वाली संपत्ति की चोरी करता है। और चोरी करते समय उसके पास कपड़ों के नीचे छिपी हुई एक भरी हुई पिस्तौल मौजूद होती है ताकि 'ख' के विरोध करने पर वह उसे आहत कर सके। 'क’ द्वारा किए गए अपराध को भारतीय न्याय संहिता, की किस धारा में परिभाषित किया गया है?
a. धारा 306
b. धारा 308
c. धारा 307
d. धारा 305
58. धारा 307 के अंतर्गत कितना दंड निर्धारित है?
a. 3 वर्ष तक का कारावास
b. 5 वर्ष तक का कारावास
c. 7 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना
d. 10 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना
59. धारा 308 के अंतर्गत, "उद्दापन" तब होता है जब कोई व्यक्ति:
a. चोरी करता है
b. किसी को धोखा देता है
c. किसी व्यक्ति को भय में डालकर उससे संपत्ति प्राप्त करता है
d. हमला करता है
60. धारा 308 के अंतर्गत कौन-सा उदाहरण उद्दापन है?
a. किसी व्यक्ति की जेब से बटुआ चुराना
b. किसी को धमकी देना कि वह यदि धन न दे तो उसकी मानहानि कर दी जाएगी
c. घर में घुसकर चोरी करना
d. सड़क पर किसी का पीछा करना
61. उद्दापन को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है-
a. धारा 305
b. धारा 306
c. धारा 307
d. धारा 308
62. ‘उद्दापन' का अपराध निम्नलिखित में से किसके विरूद्ध नहीं किया जा सकता-
a. जंगम संपत्ति
b. स्थावर संपत्ति
c. मूल्यवान प्रतिभूति
d. कोई नहीं
63. ‘क’ टेलीफोन पर 'म' को 20,000 रुपए न देने पर एक अपमानजनक कथन प्रकाशित करने की धमकी देता है। 'क’ ने कौन सा अपराध किया है-
a. चोरी
b. आपराधिक धमकी
c. उद्दापन
d. लूट
64. 'क’ गंभीर चोट पहुँचाने का भय दिखाकर 'ख' से एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करने और इसे 'क’ को देने हेतु बेईमानीपूर्वक उत्प्रेरित करता है। 'ख' कागज पर हस्ताक्षर करने के बाद इसे 'क’ के सुपुर्द कर देता है। 'क’ ने कौन सा अपराध किया है-
a. चोरी
b. डकैती
c. लूट
d. उद्दापन
65. 'क’ 'च' से यह कहते हुए संपत्ति हासिल करता है कि "तुम्हारा बच्चा मेरे गिरोह के कब्जे में है और यदि तुम दस लाख रुपए नहीं देते तो हम उसे मार देंगे"। 'क’ कौन सा अपराध कर रहा है-
a. आपराधिक न्यासभंग
b. लूट
c. उद्दापन
d. चोरी
66. बेईमानी की नीयत से किसी व्यक्ति को शारीरिक क्षति का भय दिखाकर उसे उसकी संपत्ति से बेदखल करना कैसा अपराध होता है-
a. आपराधिक अभित्रास
b. उद्दापन
c. आपराधिक दुर्विनियोग
d. चोरी
67. 'क’ गंभीर चोट पहुँचाने का भय दिखाकर 'ख' से एक कागज पर अपनी मोहर लगाने और इस कागज को 'क’ को देने हेतु बेईमानी से उत्प्रेरित करता है। 'क’ ने कौन सा अपराध किया है-
a. लूट
b. डकैती
c. चोरी
d. उद्दापन
68. "क" यह धमकी देता है कि यदि "य" ने उसको धन नहीं दिया, तो वह "य" के बारे में मानहानि का एक लेख प्रकाशित करेगा। इस प्रकार "क", "य" को उसे धन देने के लिए उत्प्रेरित करता है। "क" ने निम्नलिखित में से कौन सा अपराध किया है?
a. छल
b. अपराधिक न्यास भंग
c. उद्दापन
d. इनमें से कोई नहीं
69. 'क’, जो एक पुलिस अधिकारी है, 'ख' को यह भय दिखाकर 10,000 रुपए ले लेता है कि उसे तुरंत कारावास में बंद कर दिया जाएगा और कई माह तक नहीं रिहा किया जाएगा। पुलिस अधिकारी दोषी है-
a. चोरी के लिये
b. लूट के लिये
c. उद्दापन के लिये
d. रिष्टि के लिये
70. यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी को घोर उपहति के भय में डालकर मूल्यवान दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाता है, तो वह क्या करता है?
a. ठगी
b. आपराधिक बल
c. उद्दापन
d. धोखाधड़ी
71. उद्दापन करने के लिए यदि कोई व्यक्ति किसी को मृत्यु या घोर उपहति के भय में डालता है, तो उसे अधिकतम कितने वर्ष के कारावास की सजा हो सकती है?
a. 3 वर्ष
b. 5 वर्ष
c. 7 वर्ष
d. 10 वर्ष
72. यदि उद्दापन के लिए किसी व्यक्ति को केवल सामान्य क्षति पहुँचाने के भय में डाला जाता है, तो अधिकतम दंड क्या हो सकता है?
a. 1 वर्ष
b. 2 वर्ष
c. 5 वर्ष
d. 10 वर्ष
73. यदि कोई व्यक्ति इलैक्ट्रॉनिक माध्यम से धमकी देकर पैसे लेने का प्रयास करता है, तो वह किस अपराध का दोषी है?
a. सायबर क्राइम
b. धोखाधड़ी
c. उद्दापन
d. धमकी देना
74. यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य पर ऐसा अभियोग लगाने का भय दिखाता है जो मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडनीय हो, तो अधिकतम दंड क्या है?
a. 7 वर्ष
b. 5 वर्ष
c. 10 वर्ष
d. 3 वर्ष
75. भारतीय न्याय संहिता की कौन सी धारा "लूट" को परिभाषित करती है?
a. धारा 309
b. धारा 310
c. धारा 308
d. धारा 311
76. भारतीय न्याय संहिता की धारा 309 के अनुसार, लूट में निम्नलिखित में से कौन-सा अपराध सम्मिलित होता है?
a. केवल चोरी
b. केवल उद्दापन
c. चोरी या उद्दापन, जिसमें बल या भय का प्रयोग हो
d. केवल आपराधिक बल
77. "लूट" का अपराध गठित करने हेतु निम्न में से क्या आवश्यक होता है?
a. चोरी
b. उद्घापन
c. धोखाधड़ी
d. चोरी अथवा उद्दापन में से कोई एक
78. 'क’ 'च' को गिराकर पकड़ लेता है और धोखे से 'च' की सहमति के बिना उसका धन और आभूषण उसके वस्त्र से निकाल लेता है। 'क’ किस अपराध का दोषी है-
a. चोरी
b. उद्दापन
c. लूट
d. डकैती
79. 'क’ की मुलाकात 'ख' तथा उसके बच्चे से जंगल में होती है। 'क’ उसके बच्चे को हटा ले जाता है और 'ख' को धमकी देता है कि यदि वह अपना पर्स नहीं देता तो वह बच्चे को मार देगा। 'क’ का अपराध है-
a. जबरन वसूली
b. चोरी
c. लूट
d. डकैती
80. एक उप निरीक्षक के नेतृत्व वाला एक पुलिस दल रात्रिकालीन गश्त पर था। उनपर दो अपराधियों द्वारा हमला किया गया जिसमें एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया और अपराधी उसकी संपत्ति के साथ भाग गए। यहाँ भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत किस अपराध का मामला पंजीकृत किया जा सकता है-
a. चोरी
b. डकैती
c. लूट
d. रिष्टि
81. "क", जिसने एक आभूषण की दुकान से आभूषणों की चोरी की है, "च", जिसने उसे चोरी की घड़ी ले जाते समय रोकने का प्रयास किया, को शारीरिक क्षति पहुँचाने की धमकी देता है। यहाँ "क" किस अपराध का दोषी माना जा सकता है-
a. उद्दापन
b. लूट
c. चोरी
d. डकैती
82. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत लूट के अपराध के लिए न्यूनतम कितने व्यक्तियों का होना आवश्यक होता है-
a. एक
b. दो
c. पाँच
d. तीन
83. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
a. प्रत्येक लूट में कम से कम दो व्यक्ति शामिल होते हैं
b. प्रत्येक लूट में हिंसा का भय मौजूद होता है
c. प्रत्येक लूट में चोरी अथवा उद्दापन में से एक संलिप्त होता है
d. प्रत्येक डकैती में लूट अवश्य शामिल होती है
84. निम्नलिखित मैं से कौन सा कारक 'लूट' को 'डकैती से पृथक करता है?
a. समयावधि
b. संपत्ति
c. अपराधियों की संख्या
d. अपराधस्थल
85. यदि कोई अपराधी चोरी करते समय व्यक्ति को स्वेच्छा से उपहति पहुँचाता है, तो वह अपराध किस श्रेणी में आता है?
a. चोरी
b. हमला
c. लूट
d. उद्दापन
86. उद्दापन "लूट" बन जाता है जब अपराधी:
a. अकेला हो
b. चोरी करता हो
c. डराकर उद्दापन करता हो और भय में डाले गए व्यक्ति की उपस्थिति में होता है
d. केवल धमकी देता हो
87. यदि कोई व्यक्ति लूट का प्रयत्न करता है, लेकिन संपत्ति नहीं प्राप्त कर पाता, तो उसे अधिकतम कितने वर्ष की सजा हो सकती है?
a. 5 वर्ष
b. 7 वर्ष
c. 10 वर्ष
d. 14 वर्ष
88. यदि लूट राजमार्ग पर सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच होती है, तो अधिकतम कारावास की अवधि क्या हो सकती है?
a. 7 वर्ष
b. 10 वर्ष
c. 12 वर्ष
d. 14 वर्ष
89. यदि कोई व्यक्ति लूट करते समय जानबूझकर उपहति पहुँचाता है, तो अधिकतम दंड क्या है?
a. 10 वर्ष कारावास
b. 14 वर्ष कारावास
c. आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक का कठिन कारावास और जुर्माना
d. 3 वर्ष कारावास
90. निम्न में से कौन-सा दृष्टांत लूट का स्पष्ट उदाहरण है?
a. चोरी करने वाला रात में खाली मकान में घुसता है
b. अपराधी व्यक्ति की अनुपस्थिति में संपत्ति चुरा लेता है
c. अपराधी पिस्तौल दिखाकर किसी से थैली ले लेता है
d. कोई व्यक्ति दोस्त से झूठ बोलकर पैसे ले लेता है
91. धारा 309 के स्पष्टीकरण के अनुसार, अपराधी का “उपस्थित होना” कब माना जाता है?
a. जब वह पीड़ित को देख सके
b. जब वह पीड़ित के निकट हो और डर उत्पन्न कर सके
c. जब वह पीड़ित को धमकी दे चुका हो
d. जब वह संपत्ति उठा चुका हो
92. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति लूट नहीं मानी जाएगी, भले ही उद्दापन हुआ हो?
a. उद्दापन करते समय अपराधी पीड़ित की उपस्थिति में न हो
b. उद्दापन करते समय धमकी दी जाए
c. चोरी करते समय हल्की मारपीट हो
d. पिस्तौल दिखाकर पैसे लिए जाएं
93. भारतीय न्याय संहिता की कौन सी धारा डकैती को परिभाषित करती है?
a. धारा 309
b. धारा 310
c. धारा 308
d. धारा 311
94. डकैती मानी जाती है जब लूट में भाग लेने वाले व्यक्तियों की संख्या कम से कम कितनी हो?
a. 3
b. 4
c. 5
d. 6
95. धारा 310 के अनुसार, यदि पाँच या अधिक व्यक्ति लूट का प्रयत्न करते हैं, तो वह अपराध क्या कहलाता है?
a. चोरी
b. उद्दापन
c. लूट
d. डकैती
96. निम्नलिखित अपराधों में से किसकी तैयारी दंडनीय है-
a. लूट
b. उद्दापन
c. बलवा
d. डकैती
97. ‘क’ तथा उसके चार सहयोगियों ने 'ख' के घर पर चोरी का प्रयास किया तथा 'ख' को शारीरिक क्षति पहुँचाई। उन्हें अंतः वासियों के कठोर प्रतिरोध के कारण वहाँ से लूट का माल लिए बिना ही भागना पड़ा। वे किस अपराध के दोषी हैं-
a. चोरी
b. लूट
c. आपराधिक दुर्विनियोग
d. डकैती
98. लूट डकैती होती है यदि वह संयुक्त रूप से की गई हो-
a. दो अथवा अधिक किन्तु पाँच से कम व्यक्तियों द्वारा
b. पाँच अथवा पाँच से अधिक व्यक्तियों द्वारा
c. न्यूनतम सात व्यक्तियों द्वारा
d. न्यूनतम दस व्यक्तियों द्वारा
99. डकैती की तैयारी करना भारतीय न्याय संहिता, की किस धारा के अंतर्गत न्यायनीय है-
a. धारा 310(4)
b. धारा 311(4)
c. धारा 312(4)
d. धारा 313(4)
100. डकैती करने पर अधिकतम सजा क्या हो सकती है?
a. 7 वर्ष का कारावास
b. 10 वर्ष का कारावास
c. आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक का कठिन कारावास और जुर्माना
d. केवल जुर्माना
101. यदि डकैती करने वाले पाँच या अधिक व्यक्तियों में से एक हत्या कर देता है, तो बाकी सभी की सजा क्या होगी?
a. केवल जुर्माना
b. केवल 5 वर्ष कारावास
c. मृत्यु दंड, आजीवन कारावास या न्यूनतम 10 वर्ष का कठिन कारावास और जुर्माना
d. कोई सजा नहीं
102. डकैती करने की तैयारी करने वाले को अधिकतम कितनी सजा हो सकती है?
a. 5 वर्ष
b. 7 वर्ष
c. 10 वर्ष और जुर्माना
d. आजीवन कारावास
103. डकैती करने के लिए एकत्रित पांच या अधिक व्यक्तियों में से एक को क्या सजा दी जा सकती है?
a. कोई सजा नहीं
b. अधिकतम 7 वर्ष कठिन कारावास और जुर्माना
c. केवल जुर्माना
d. आजीवन कारावास
104. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति धारा 310 के अंतर्गत डकैती नहीं मानी जाएगी?
a. चार लोग लूट करते हैं
b. पाँच लोग लूट करते हैं
c. पाँच लोग लूट का प्रयत्न करते हैं
d. छह लोग लूट की योजना बनाते हैं
105. धारा 311 के अंतर्गत कौन-सी स्थिति दंडनीय है?
a. चोरी के बाद सम्पत्ति को छिपाना
b. केवल डकैती की योजना बनाना
c. लूट/डकैती करते समय घोर उपहति का प्रयत्न
d. किसी का पीछा करना
106. यदि कोई व्यक्ति लूट या डकैती करते समय घातक आयुध का प्रयोग करता है, तो उसे कम से कम कितने वर्ष का कारावास होगा?
a. 3 वर्ष
b. 5 वर्ष
c. 7 वर्ष
d. 10 वर्ष
107. भारतीय न्याय संहिता की धारा 312 किससे संबंधित है?
a. चोरी करने की योजना बनाना
b. घातक आयुध के साथ लूट/डकैती का प्रयास
c. हत्या का प्रयास
d. सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव
108. धारा 312 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति लूट या डकैती करते समय घातक आयुध से सज्जित होता है, तो न्यूनतम सजा क्या होगी?
a. 3 वर्ष
b. 5 वर्ष
c. 7 वर्ष
d. 10 वर्ष
109. भारतीय न्याय संहिता की धारा 313 किस अपराध से संबंधित है?
a. हत्या करना
b. झपटमारी करना
c. चोरी या लूट करने वाली टोली का सदस्य होना
d. बलात्कार करना
110. धारा 313 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति लुटेरों की टोली का सदस्य पाया जाता है, तो अधिकतम सजा क्या हो सकती है?
a. 3 वर्ष का साधारण कारावास
b. 5 वर्ष का कारावास
c. 7 वर्ष का कठिन कारावास
d. 10 वर्ष का आजीवन कारावास
111. संपत्ति के आपराधिक दुर्विनियोग का प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में किया गया है-
a. धारा 312
b. धारा 313
c. धारा 315
d. धारा 314
112. आपराधिक दुर्विनियोग के मामले में अनुवर्ती आशय अवश्य होना चाहिए-
a. कपटपूर्ण
b. बेईमानीपूर्ण
c. निर्दोष
d. अवैध
113. 'क’ को 'च' का एक सरकारी वचनपत्र मिल जाता है। जिसमें निरंक बेचान किया गया है। यह जानते हुए भी कि यह वचन पत्र 'च' का है, 'क’ इसे बैंकर के पास एक ऋण की प्रतिभूति के रूप में गिरवी रख देता है। उसका इरादा भविष्य में इसे 'च' को वापस कर देने का है। 'क’ ने कौन सा अपराध किया है-
a. धोखाधड़ी
b. आपराधिक न्यासभंग
c. संपत्ति का आपराधिक दुर्विनियोग
d. रिष्टि
114. 'क’ को एक मूल्यवान हीरा मिलता है। हीरा किसकी संपत्ति है यह न जानते हुए वह इसके मालिक की खोज का प्रयास किए बिना तुरंत इसे बेच देता है। 'क’ दोषी है-
a. चोरी का क्योंकि इससे उसे सदोष लाभ प्राप्त हुआ है
b. आपराधिक न्यासभंग का
c. उद्दापन का
d. संपत्ति के आपराधिक दुर्विनियोग का
115. क को राजमार्ग पर एक रुपया पड़ा मिलता है जिसका मालिक अज्ञात है। क रुपया उठा लेता है क ने कौन सा अपराध किया है-
a. संपत्ति के बेईमानीपूर्ण दुर्विनियोग का
b. चोरी
c. बेईमानीपूर्वक चोरी की संपत्ति प्राप्त करना
d. उपरोक्त में कोई नहीं
116. क का बटुआ उसकी जानकारी के बगैर उसकी जेब से गिर जाता है। उसका मित्र ख, जो इसे देखता है, उठा लेता है और यह देखने पर कि इसमें 2,000 रुपए हैं, उस धन का अपने लिए उपयोग कर लेता है। 6 घंटे बाद वह 2,000 रुपया वापस बटुए में रखता है और क को वापस लौटा देता है। 'ख' किस अपराध का दोषी है-
a. कोई अपराध नहीं
b. चोरी, क्योंकि ख ने क को 6 घंटे की सदोष क्षति कारित की है
c. संपत्ति के आपराधिक दुर्विनियोग का
d. धोखाधड़ी का क्योंकि उसने क को धोखा दिया है।
117. 'क’ को राज्य परिवहन की बस की फर्श पर उस समय एक घड़ी मिलती है जब वह बस से आखिरी 'यात्री के तौर पर उतर रहा होता है। उसने इसे उठा लिया और राज्य परिवहन अधिकारियों के पास जमा कराने के बजाए अपनी जेब में रख लिया। अगले दिन उसने इसे बेच दिया। वह किस अपराध का उत्तरदायी है-
a. चोरी
b. उद्दापन
c. आपराधिक दुर्विनियोग
d. आपराधिक न्यायभंग
118. 'क’ एक गरीब विद्यार्थी है जिसे सड़क पर एक लिफाफा मिलता है जिसमें बैंक नोट तथा एक पत्र रहता है। पत्र की विषयवस्तु एवं निर्देश से उसे पता चलता है कि यह नोट किसका था। 'क’ उस नोट का उपयोग कुछ पुस्तकें खरीदने में कर लेता है। 'क’ ने क्या अपराध है?
a. संपत्ति के बेईमानीपूर्ण दुर्विनियोग का अपराध
b. चोरी का अपराध
c. कोई अपराध नहीं
d. आपराधिक न्यासभंग का अपराध
119. धारा 314 के अंतर्गत किसी जंगम सम्पत्ति का "बेईमानी से दुर्विनियोग" करने पर सजा क्या हो सकती है?
a. केवल जुर्माना
b. 6 महीने का कारावास
c. 6 महीने से 2 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना
d. 3 वर्ष तक का कारावास
120. यदि कोई व्यक्ति पड़ी हुई वस्तु को केवल अपने पास रखता है और उसके असली मालिक को खोजने का प्रयास करता है, तो क्या यह धारा 314 के अंतर्गत अपराध है?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल तब, जब वस्तु मूल्यवान हो
d. केवल तब, जब व्यक्ति गरीब हो
121. यदि क को य की सम्पत्ति उस समय मिलती है जब उसे विश्वास होता है कि वह उसकी अपनी है, परंतु बाद में जानबूझकर उसे अपने लिए रख लेता है, तो क्या यह अपराध है?
a. नहीं, क्योंकि क ने वह सम्पत्ति गलती से ली थी
b. हाँ, क्योंकि बाद में उसने बेईमानी से उसका उपयोग किया
c. नहीं, जब तक य शिकायत न करे
d. हाँ, लेकिन केवल जुर्माना लगेगा
122. यदि कोई व्यक्ति किसी वस्तु को सड़क पर पाता है और उसे तुरन्त अपने लाभ के लिए बेच देता है, तो वह इस धारा के अंतर्गत कब दोषी होगा?
a. जब वह जानता हो कि वस्तु किसकी है
b. जब उसने उसे बेचने से पहले स्वामी को खोजने का कोई प्रयास न किया हो
c. जब वस्तु की कीमत 500 रुपये से अधिक हो
d. केवल तब, जब कोई गवाह हो
123. संयुक्त स्वामित्व वाले घोड़े को एक स्वामी द्वारा ले जाना और बाद में बेच देना किस धारा का अपराध है?
a. धारा 379 – चोरी
b. धारा 420 – धोखाधड़ी
c. धारा 314 – सम्पत्ति का बेईमानी से दुर्विनियोग
d. कोई अपराध नहीं
124. धारा 314 के अंतर्गत यह आवश्यक है कि अपराध किस मानसिक अवस्था के साथ किया गया हो?
a. लापरवाही से
b. बेईमानी से
c. जानबूझकर
d. बिना इरादे के
125. यदि किसी को किसी वस्तु का स्वामी ज्ञात नहीं है और फिर भी वह उसे अपने उपयोग में ले आता है, तो क्या वह दोषी है?
a. हाँ, हमेशा
b. नहीं, यदि स्वामी का पता लगाने का प्रयास किया गया हो
c. नहीं, यदि वस्तु सड़क पर मिली हो
d. केवल तब, जब वस्तु सरकारी हो
126. क को एक किताब य के पुस्तकालय से बिना अनुमति के मिलती है। यदि वह उसे केवल पढ़ने के लिए लेता है, तो क्या वह अपराधी है?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल तब, जब वह उसे लौटा न दे
d. केवल तब, जब वह उसे बेच दे
127. ऐसी सम्पत्ति का बेईमानी से दुर्विनियोग, जो मृत व्यक्ति की मृत्यु के समय उसके कब्जे में थी का प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में किया गया है-
a. धारा 312
b. धारा 313
c. धारा 315
d. धारा 411
128. धारा 315 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति मृतक की सम्पत्ति का बेईमानी से दुर्विनियोग करता है, तो उसे अधिकतम कितने वर्षों की सजा हो सकती है?
a. दो वर्ष
b. तीन वर्ष कारावास और जुर्माना दोनों
c. पाँच वर्ष
d. सात वर्ष
129. यदि अपराधी मृतक का लिपिक या सेवक था, तो अधिकतम सजा क्या हो सकती है?
a. तीन वर्ष
b. पाँच वर्ष
c. सात वर्ष
d. दस वर्ष
130. धारा 315 का अपराध तब होता है जब सम्पत्ति:
a. किसी जीवित व्यक्ति के कब्जे में हो
b. किसी सरकारी अधिकारी के कब्जे में हो
c. मृत व्यक्ति के कब्जे में मृत्यु के समय रही हो और अभी तक किसी वैध उत्तराधिकारी के कब्जे में न गई हो
d. किसी व्यापारी के पास हो
131. कौन-सा कारक सजा को बढ़ाकर 7 वर्ष तक कर सकता है?
a. सम्पत्ति का मूल्य 1 लाख से अधिक हो
b. अपराधी मृतक का रिश्तेदार हो
c. अपराधी मृतक का सेवक या लिपिक हो
d. अपराध रात्रि में किया गया हो
132. दृष्टांत के अनुसार, यदि मृतक य के सेवक क ने उसकी मृत्यु के बाद उसके धन का बेईमानी से उपयोग कर लिया, तो क कौन-से अपराध का दोषी है?
a. धारा 378 – चोरी
b. धारा 405 – आपराधिक न्यासभंग
c. धारा 315 – मृतक की सम्पत्ति का बेईमानी से दुर्विनियोग
d. कोई अपराध नहीं
133. आपराधिक न्यासभंग' के अपराध का वर्णन भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में किया गया है-
a. धारा 318
b. धारा 317
c. धारा 315
d. धारा 316
134. आपराधिक न्यासभंग सम्बन्धित होता है-
a. केवल जंगम संपत्ति से
b. केवल स्थावर संपत्ति से
c. जंगम तथा स्थावर दोनों संपत्तियों से
d. उपरोक्त में कोई नहीं
135. आपराधिक न्यासभंग के किसी अपराध में निम्न में से क्या अनिवार्यतः संलिप्त होता है?
a. पंजीकृत समिति
b. पंजीकृत न्यास
c. पंजीकृत अथवा अपंजीकृत न्यास
d. संपत्ति
136. यदि संपत्ति न्यस्त किया गया व्यक्ति बेईमानीपूर्वक इसे अपने उपयोग में ले आता है तो वह कौन सा अपराध करता है-
a. कपट
b. छल
c. आपराधिक दुर्विनियोग
d. आपराधिक न्यासभंग
137. संपत्ति के विरूद्ध कोई अपराध हो सकता है-
a. सदोष परिरोध
b. केवल आपराधिक न्यासभंग
c. मानहानि
d. लोक न्यूसेंस
138. 'क’ जिसे 'ख' ने एक कैटलॉग मुद्रण के लिए कुछ ब्लॉक सौंपे थे, उसी ब्लॉक से प्रतिस्पर्धी संस्था का कैटलॉग मुद्रित कर देता है। 'क’ दोषी है-
a. आपराधिक न्यासभंग का
b. आपराधिक दुर्विनियोग का
c. छल का
d. चोरी का
139. ‘क’ अपने सेवक 'ख' के मोबाइल फोन भेजता है। हाथों अपने मित्र को एक सेवक फोन अपने घर ले जाता है और काफी समय तक स्वयं उपयोग करता है।'ख' दोषी है-
a. चोरी का
b. संपत्ति के आपराधिक दुर्विनियोग का
c. आपराधिक न्यासभंग का
d. छल का
140. छ', जो एक यात्रा पर जा रहा है, अपने लौटने तक के लिए अपनी सोने की तश्तरी 'क’ को सौंप जाता है। 'क’ तश्तरी बाजार ले जाता है और बेच देता है। उसने क्या अपराध किया है-
a. चोरी
b. उद्दापन
c. छल
d. आपराधिक न्यासभंग
141. 'क’, जो एक परिवहनकर्ता है, को 'छ' द्वारा कुछ संपत्ति जलमार्ग से परिवहन हेतु सौंपी जाती है। 'क’ बेईमानी से संपत्ति का दुर्विनियोग करता है। 'क’ ने निम्नलिखित में से क्या अपराध किया है?
a. आपराधिक न्यासभंग
b. आपराधिक दुर्विनियोग
c. आदतन चोरी की संपत्ति का व्यापार
d. छल
142. 'क’ एक भांडागारिक है। 'ख' एक यात्रा पर जाते समय अपना घरेलू सामान 'क’ को इस अनुबंध पर साँप जाता है कि एक निश्चित धनराशि के भुगतान के बदले में सामान लौटा दिया जाएगा। 'क’ बेईमानीपूर्वक सामान बेच देता है। वह कौन सा अपराध करता है-
a. आपराधिक न्यासभंग
b. संपत्ति का आपराधिक दुर्विनियोग
c. चोरी
d. छल
143. ‘क’ एक मृत व्यक्ति की वसीयत का निष्पादक होने के नाते उस कानून की बेईमानीपूर्वक अवज्ञा करता है जो उसे वसीयत के अनुसार संपत्ति को विभाजित करने का निर्देश देता है और वह इस संपत्ति का निजी उपयोग कर लेता है। उसने कौन सा अपराध ‘क’ एक मृत व्यक्ति की वसीयत का निष्पादक होने के नाते उस कानून की बेईमानीपूर्वक अवज्ञा करता है जो उसे वसीयत के अनुसार संपत्ति को विभाजित करने का निर्देश देता है और वह इस संपत्ति का निजी उपयोग कर लेता है। उसने कौन सा अपराध किया है?
a. चोरी
b. आपराधिक दुर्विनियोग
c. आपराधिक न्यासभंग
d. छल
144. एक महिला, जिसे एक रेलवे टिकट की आवश्यकता है, स्टेशन की खिड़की पर भीड़ देखकर खिड़की के समीप खड़े 'ख' से अपने लिए एक टिकट लेने को कहती है और उसे इसके लिए पैसे देती है। 'ख' पैसे लेता है और टिकट लेने के बजाए पैसे समेत वहाँ से भाग जाता है। 'ख' ने कौन सा अपराध किया है?
a. चोरी
b. आपराधिक दुर्विनियोग
c. आपराधिक न्यासभंग
d. छल
145. 'च' कोच्चि निवासी एक अमीर व्यक्ति है जो चेन्नई में अपने एजेंट को इस निर्देश के साथ 50,000 रुपए भेजता है कि इसे दो गरीब छात्रों में बराबर-बराबर बाँट दिया जाए। 'क’ तथा 'ख' वहाँ इंजीनियरिंग में अध्ययनरत् दो छात्र हैं। एजेंट ऐसा करने के बजाए दो अन्य अत्यन्त गरीब एवं सुपात्र छात्रों को यह राशि बराबर-बराबर बाँट देता है। एजेंट ने कौन सा अपराध किया है-
a. आपराधिक न्यासभंग
b. कोई अपराध नहीं
c. धोखाधड़ी
d. आपराधिक दुर्विनियोग
146. 'च'छ' का एजेंट है। दोनों के बीच अनुबंध है कि 'छ' द्वारा प्रेषित सभी धनराशियों को 'च' द्वारा 'छ' के निर्देशानुसार निवेशित किया जाएगा। 'छ' इस निर्देश के साथ 10 लाख रुपए 'च' को भेजता है कि इसे इंफ्रास्ट्रक्चर बाँड में निवेश कर दिया जाए। बेईमानीपूर्वक निर्देश की अवज्ञा करता है और अधिक लाभ अर्जित करने हेतु धन का अपने व्यवसाय में निवेश कर देता है। 'च' ने क्या अपराध किया है-
a. कोई अपराध नहीं
b. आपराधिक दुर्विनियोग
c. आपराधिक न्यासभंग
d. उद्दापन
147. 'क’ एक नियोक्ता है जो अपने कर्मचारियों से यह कहते हुए उनके वेतन का निश्चित प्रतिशत कटौती कर लेता है कि इसे उनके भविष्यनिधि अंशदान में जमा किया जाएगा किन्तु वह इसे निधि में जमा नहीं करता । 'क’ ने क्या अपराध किया है-
a. आपराधिक न्यासभंग
b. आपराधिक दुर्विनियोग
c. चोरी
d. छल
148. संस्था की ओर से धन संग्रह करने और इसे संस्था के प्रयोजनों के लिए उपयोग करने का निर्देश प्राप्त करने वाला एक साझेदार धन को संस्था के बैंक खाते में जमा नहीं करता, वह उत्तरदायी है-
a. आपराधिक न्यासभंग
b. सिविल न्यासभंग
c. उपरोक्त में (a) अथवा (b)
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
149. क्या कोई व्यक्ति अपनी ही संपत्ति से न्यासभंग कर सकता है?
a. हाँ
b. नहीं
c. यह मामले के तथ्यों पर निर्भर करेगा
d. यह न्यायालय के विवेक पर निर्भर करेगा।
150. आरोपी को आभूषण बनाने हेत कुछ चाँदी सौंपी गई थी और उसने बेईमानीपूर्वक आभूषणों में ताँबा मिला दिया। इसमें कौन सा अपराध किया गया है-
a. कपट
b. छल
c. उद्धापन
d. आपराधिक न्यासभंग