
दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961
DOWRY PROHIBITION ACT, 1961
1. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 का संक्षिप्त नाम क्या है?
a. दहेज विरोध अधिनियम, 1961
b. दहेज निवारण अधिनियम
c. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961
d. दहेज निषेध अधिनियम
2. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 किस तिथि से लागू हुआ?
a. 1 जनवरी 1961
b. 1 जुलाई 1961
c. 1 मई 1961
d. 1 जून 1961
3. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 का विस्तार कहाँ तक होता है?
a. केवल उत्तर भारत में
b. केवल ग्रामीण क्षेत्रों में
c. सम्पूर्ण भारत में
d. केवल शहरी क्षेत्रों में
4. भारत सरकार ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 लागू करने के पीछे प्रमुख उद्देश्य क्या बताया?
a. विवाहों को पंजीकृत करना
b. तलाक को नियंत्रित करना
c. दहेज प्रथा को समाप्त करना
d. बाल विवाह को रोकना
5. क्या दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 जम्मू और कश्मीर राज्य पर लागू होता है?
a. हाँ
b. नहीं
c. आंशिक रूप से
d. राष्ट्रपति की अनुमति से
6. "दहेज" की परिभाषा" (Definition of "dowry") किस धारा से सम्बंधित है?
a. धारा 4
b. धारा 6
c. धारा 2
d. धारा 8
7. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 2 के अनुसार 'दहेज' का क्या अर्थ है?
a. विवाह के समय दिए गए उपहार
b. विवाह के बाद दी गई संपत्ति
c. विवाह से पहले, समय पर या बाद में विवाह के कारण दी गई संपत्ति, धन, या मूल्यवान वस्तु
d. पति को दी गई कोई भी वस्तु
8. कौन-सा व्यक्ति दहेज देने वाला हो सकता है?
a. केवल विवाह का एक पक्षकार
b. केवल माता-पिता
c. विवाह के किसी भी पक्षकार के माता-पिता या कोई अन्य व्यक्ति
d. केवल सगे संबंधी
9. धारा 2 के अनुसार दहेज किसे दिया जा सकता है?
a. केवल विवाह के दूसरे पक्षकार को
b. केवल माता-पिता को
c. विवाह के किसी भी पक्षकार को या किसी अन्य व्यक्ति को
d. केवल दूल्हे को
10. धारा 2 में “पश्चात् किसी समय” शब्द किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया?
a. अधिनियम संख्या 14, 2002
b. अधिनियम संख्या 43, 1986
c. अधिनियम संख्या 25, 1983
d. मूल अधिनियम, 1961
11. धारा 2 के अनुसार 'दहेज' में कौन सी वस्तुएँ शामिल नहीं होतीं?
a. नकद राशि
b. आभूषण
c. विवाह से असंबंधित स्वैच्छिक उपहार
d. वाहन
12. 'दहेज' की परिभाषा किस प्रकार की संपत्ति या वस्तु को शामिल करती है?
a. केवल चल संपत्ति
b. केवल अचल संपत्ति
c. चल और अचल दोनों प्रकार की संपत्ति
d. केवल पैसा
13. अप्पासाहेब बनाम महाराष्ट्र राज्य केस में सुप्रीम कोर्ट ने किस निष्कर्ष पर पहुँचा?
a. सभी उपहार दहेज हैं
b. विवाह के कारण दी गई कोई भी संपत्ति दहेज नहीं है
c. केवल विवाह के कारण और उससे संबंधित चीजें ही दहेज कहलाती हैं
d. पत्नी को दी गई कोई भी चीज़ दहेज है
14. धारा 2 स्पष्टीकरण 1 को कब विलुप्तकिया गया?
a. अधिनियम क्र० 63 सन् 1984 द्वारा दिनांक 2-10-1985
b. अधिनियम क्र० 63 सन् 1985 द्वारा दिनांक 2-10-1986
c. अधिनियम क्र० 63 सन् 1983 द्वारा दिनांक 2-10-1987
d. अधिनियम क्र० 63 सन् 1988 द्वारा दिनांक 2-10-1988
15. धारा 2 स्पष्टीकरण 2 के अनुसार मूल्यवान प्रतिभूति का क्या अर्थ है?
a. जो भारतीय दंड संहिता (1860 का 45) की धारा 30 (भारतीय न्याय संहिता (2023 का 45) की धारा 2(31) में है।
b. जो भारतीय दंड संहिता (1860 का 45) की धारा 30 भारतीय न्याय संहिता (2023 का 45) की धारा 2(32) में है।
c. जो भारतीय दंड संहिता (1860 का 45) की धारा 30 भारतीय न्याय संहिता (2023 का 45) की धारा 2(34) में है।
d. जो भारतीय दंड संहिता (1860 का 45) की धारा 30 भारतीय न्याय संहिता (2023 का 45) की धारा 2(36) में है।
16. दहेज देने या दहेज लेने के लिए शास्ति (Penalty for giving or taking dowry) किस धारा से सम्बंधित है?
a. धारा 3
b. धारा 5
c. धारा 7
d. धारा 9
17. दहेज लेने या देने पर अधिकतम सज़ा क्या हो सकती है?
a. 2 वर्ष से कम की नहीं होगी और जुर्माने से, जो 14 हजार रुपए से या ऐसे दहेज के मूल्य की रकम तक का, इनमें से जो भी अधिक हो, कम नहीं होगा
b. 3 वर्ष से कम की नहीं होगी जो 18 रुपए से या ऐसे दहेज के मूल्य की रकम तक का, इनमें से जो भी अधिक हो, कम नहीं होगा
c. 5 वर्ष से कम की नहीं होगी जो 15 हजार रुपए से या ऐसे दहेज के मूल्य की रकम तक का, इनमें से जो भी अधिक हो, कम नहीं होगा
d. 10 वर्ष से कम की नहीं होगी जो 17 हजार रुपए से या ऐसे दहेज के मूल्य की रकम तक का, इनमें से जो भी अधिक हो, कम नहीं होगा
18. दहेज के अपराध पर कितने रुपए तक का जुर्माना हो सकता है?
a. ₹5,000
b. ₹10,000
c. ₹15,000 या दहेज का मूल्य जो अधिक हो
d. ₹50,000
19. धारा 3(1) के अंतर्गत न्यायालय किन परिस्थितियों में पाँच वर्ष से कम कारावास का दण्ड दे सकता है?
a. आरोपी के अनुरोध पर
b. समझौते की स्थिति में
c. पर्याप्त और विशेष कारणों से, जो निर्णय में अभिलिखित किए जाएँ
d. पहली बार अपराध होने पर स्वतः
20. यदि वधू या उसके नातेदार द्वारा वर को भेंट दी जाती है, तो उसे दहेज न मानने के लिए कौन-सी अतिरिक्त शर्त आवश्यक है?
a. भेंट विवाह के बाद दी गई हो
b. भेंट पंजीकृत दस्तावेज द्वारा दी गई हो
c. भेंट रूढ़िगत प्रकृति की हो और देने वाले की वित्तीय प्रास्थिति से अधिक न हो
d. भेंट केवल चल संपत्ति की हो
21. धारा 3 के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
a. दहेज देने वाला दण्डनीय नहीं है
b. केवल दहेज लेने वाला दण्डनीय है
c. दहेज देने, लेने तथा दुष्प्रेरण—तीनों दण्डनीय हैं
d. दहेज केवल लिखित मांग पर ही अपराध है
22. निम्न में से कौन-सा केस धारा 3 में न्यूनतम सज़ा की व्याख्या में महत्वपूर्ण है?
a. अप्पासाहेब बनाम महाराष्ट्र राज्य
b. वेमुला सुब्बाराव बनाम आंध्र प्रदेश राज्य
c. पंजाब राज्य बनाम गुरमित सिंह
d. कामेश पंजियार बनाम बिहार राज्य
23. किस स्थिति में दहेज देने वाला व्यक्ति दोषमुक्त हो सकता है?
a. यदि उसने लिखित में मना किया हो
b. यदि उसने न्यायालय में यह सिद्ध कर दिया कि दहेज दबाव में दिया गया
c. यदि उपहार था
d. यदि उसने खुद वापसी की मांग की हो
24. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 4 किससे संबंधित है?
a. दहेज की परिभाषा
b. दहेज का आदान-प्रदान
c. दहेज की मांग पर शास्ति
d. दहेज की वसूली
25. धारा 4 के अनुसार दहेज की माँग किससे की जाए तो अपराध बनता है?
a. केवल वधू से
b. केवल वर से
c. वधू या वर के माता-पिता, नातेदार या संरक्षक से
d. केवल विवाह के समय उपस्थित व्यक्तियों से
26. धारा 4 के अंतर्गत न्यूनतम कारावास की अवधि क्या है?
a. तीन मास
b. छह मास
c. एक वर्ष
d. कोई न्यूनतम सीमा नहीं
27. धारा 4 के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?
a. एक वर्ष
b. दो वर्ष
c. तीन वर्ष
d. पाँच वर्ष
28. धारा 4 के अंतर्गत अधिकतम जुर्माने की राशि कितनी है?
a. ₹5,000
b. ₹10,000
c. ₹25,000
d. कोई सीमा निर्धारित नहीं
29. धारा 4 के अनुसार न्यायालय छह मास से कम कारावास का दण्ड कब दे सकता है?
a. अभियुक्त के अनुरोध पर
b. समझौते की स्थिति में
c. पर्याप्त और विशेष कारण होने पर, जिन्हें निर्णय में उल्लिखित किया जाए
d. पहली बार अपराध होने पर
30. दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4क का विषय क्या है?
a. दहेज की मांग
b. दहेज देने पर सज़ा
c. दहेज विज्ञापन पर पाबंदी
d. विवाह की कानूनी औपचारिकताएं
31. धारा 4(क) के अंतर्गत निम्न में से कौन-सा कृत्य दंडनीय है?
a. विवाह के उपरान्त संपत्ति का उपहार देना
b. पुत्र के विवाह के प्रतिफलस्वरूप समाचारपत्र में संपत्ति के हिस्से की घोषणा करना
c. विवाह के समय मौखिक आश्वासन देना
d. विवाह से पूर्व निजी समझौता करना
32. धारा 4(क)(क) के अनुसार, कौन-सा माध्यम विज्ञापन की परिधि में आता है?
a. केवल समाचारपत्र
b. केवल पत्रिकाएँ
c. समाचारपत्र, पत्रिका, जर्नल या कोई अन्य माध्यम
d. केवल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
33. धारा 4(क) के अंतर्गत न्यूनतम कारावास की अवधि क्या है?
a. तीन मास
b. छह मास
c. एक वर्ष
d. कोई न्यूनतम अवधि निर्धारित नहीं
34. धारा 4(क) के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि कितनी हो सकती है?
a. दो वर्ष
b. तीन वर्ष
c. पाँच वर्ष
d. सात वर्ष
35. धारा 4(क) के अंतर्गत अधिकतम जुर्माने की राशि कितनी है?
a. ₹10,000
b. ₹15,000
c. ₹25,000
d. ₹50,000
36. न्यायालय छह मास से कम की अवधि का कारावास कब अधिरोपित कर सकता है?
a. अभियुक्त के अनुरोध पर
b. अभियोजन की सहमति से
c. पर्याप्त और विशेष कारणों को निर्णय में लेखबद्ध करने पर
d. स्वेच्छा से
37. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 5 किससे संबंधित है?
a. दहेज की परिभाषा से
b. दहेज लेने के दंड से
c. दहेज देने या लेने के लिए करार से
d. दहेज की जप्ती से
38. धारा 5 के अनुसार दहेज देने या लेने के लिए किया गया करार—
a. वैध होता है
b. शर्तों सहित वैध होता है
c. शून्य होता है
d. न्यायालय की अनुमति से वैध होता है
39. धारा 6 का विषय क्या है?
a. दहेज की मांग
b. दहेज का पत्नी या उसके वारिसों के फायदे के लिए होना
c. दहेज विज्ञापन पर पाबंदी
d. दहेज देने या लेने के लिए सजा
40. धारा 6(1) के अनुसार यदि दहेज विवाह से पूर्व प्राप्त किया गया हो, तो उसे स्त्री को कितने समय के भीतर अंतरित किया जाना चाहिए?
a. विवाह की तिथि से 1 माह के भीतर
b. विवाह की तिथि से 3 माह के भीतर
c. दहेज प्राप्ति की तिथि से 3 माह के भीतर
d. विवाह की तिथि से 6 माह के भीतर
41. यदि दहेज विवाह के समय या विवाह के पश्चात् प्राप्त किया गया हो, तो उसे स्त्री को कब तक अंतरित किया जाना चाहिए?
a. विवाह की तारीख से 3 माह के भीतर
b. दहेज की प्राप्ति की तारीख से 3 माह के भीतर
c. विवाह की तारीख से 6 माह के भीतर
d. स्त्री की मांग पर कभी भी
42. यदि दहेज उस समय प्राप्त किया गया हो जब स्त्री अवयस्क थी, तो उसे कब तक अंतरित किया जाना आवश्यक है?
a. विवाह के 3 माह के भीतर
b. 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के 6 माह के भीतर
c. 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के 3 माह के भीतर
d. विवाह के 1 वर्ष के भीतर
43. धारा 6(1) के अंतर्गत दहेज प्राप्त करने वाला व्यक्ति, अंतरित किए जाने तक दहेज को किस रूप में धारण करेगा?
a. स्वामित्व के रूप में
b. अभिरक्षा के रूप में
c. न्यास (Trust) के रूप में
d. उत्तराधिकार के रूप में
44. धारा 6(2) के अंतर्गत, अंतरित न करने पर कारावास की अवधि क्या है?
a. दो वर्ष
b. 3 माह
c. छह मास से कम की नहीं होगी किन्तु दो वर्ष तक की हो सकेगी
d. 1 वर्ष
45. धारा 6(2) के अंतर्गत, जुर्माने की राशि कितनी है?
a. ₹1,000 - ₹10,000
b. ₹2,000- ₹10,000
c. ₹5,000 - ₹10,000
d. ₹10,000 -₹10,000
46. यदि स्त्री की मृत्यु दहेज प्राप्त करने से पहले हो जाती है, तो धारा 6(3) के अनुसार दहेज का दावा कौन कर सकता है?
a. पति
b. ससुराल पक्ष
c. स्त्री के वारिस
d. राज्य सरकार
47.यदि स्त्री की मृत्यु विवाह के 7 वर्ष के भीतर प्राकृतिक कारणों से अन्यथा हो जाती है और उसकी कोई संतान नहीं है, तो दहेज किसे अंतरित किया जाएगा?
a. पति को
b. ससुराल पक्ष को
c. उसके माता-पिता को
d. राज्य सरकार को
48. धारा 6(3क) के अंतर्गत, न्यायालय दोषसिद्ध व्यक्ति को संपत्ति अंतरित करने का आदेश देने के अतिरिक्त क्या कर सकता है?
a. केवल चेतावनी दे सकता है
b. संपत्ति जब्त कर सकता है
c. संपत्ति के मूल्य के बराबर राशि जुर्माने की तरह वसूल कर सकता है
d. मामला बंद कर सकता है
49. धारा 6(4) के अनुसार, इस धारा का धारा 3 और धारा 4 पर क्या प्रभाव पड़ता है?
a. उन्हें निरस्त कर देती है
b. उन्हें संशोधित करती है
c. उन पर कोई प्रभाव नहीं डालती
d. केवल धारा 4 को प्रभावित करती है
50. अपराधों का संज्ञान किस धारा का विषय है?
a. धारा 3
b. धारा 4
c. धारा 7
d. धारा 9
51. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 के अधीन अपराधों का विचारण कौन-सा न्यायालय नहीं कर सकता है?
a. महानगर मजिस्ट्रेट
b. प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
52. इस अधिनियम के अधीन किसी अपराध का संज्ञान न्यायालय किस आधार पर नहीं ले सकता है?
a. अपनी जानकारी पर
b. पुलिस रिपोर्ट पर
c. किसी अज्ञात व्यक्ति की मौखिक सूचना पर
d. पीड़ित द्वारा किए गए परिवाद पर
53. निम्न में से कौन-सा व्यक्ति/संस्था दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अधीन अपराध के लिए परिवाद प्रस्तुत कर सकती है?
a. केवल पीड़िता
b. केवल पुलिस अधिकारी
c. मान्यताप्राप्त कल्याण संस्था
d. कोई भी सामाजिक कार्यकर्ता
54. “मान्यताप्राप्त कल्याण संस्था या संगठन” से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई भी NGO
b. निजी सामाजिक संस्था
c. केन्द्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था
d. न्यायालय द्वारा पंजीकृत संस्था
55. प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट को दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अधीन क्या अधिकार प्राप्त है?
a. केवल संज्ञान लेने का
b. केवल जांच कराने का
c. अधिनियम द्वारा प्राधिकृत दण्डादेश पारित करने का
d. केवल जमानत देने का
56. धारा 7 किस अधिनियम द्वारा प्रतिस्थापित की गई थी?
a. अधिनियम सं. 43, 1983
b. अधिनियम सं. 63, 1984
c. अधिनियम सं. 21, 1985
d. अधिनियम सं. 14, 1986
57. “मान्यताप्राप्त कल्याण संस्था या संगठन” से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई भी पंजीकृत NGO
b. केवल केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था
c. केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समाज कल्याण संस्था
d. न्यायालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था
58. अपराधों का कुछ प्रयोजनों के लिए संज्ञेय होना तथा जमानतीय और अशमनीय होना किस धारा का विषय है?
a. धारा 10
b. धारा 8
c. धारा 7
d. धारा 9
59. दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 8(1) के अनुसार, इस अधिनियम के अधीन अपराध किस प्रयोजन के लिए संज्ञेय माने जाएंगे?
a. सभी प्रयोजनों के लिए
b. केवल सजा निर्धारण के लिए
c. अन्वेषण के प्रयोजनों के लिए
d. केवल विचारण के लिए
60. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा (2) के अनुसार प्रत्येक अपराध की प्रकृति क्या है?
a. जमानतीय और समझौता योग्य
b. अजमानतीय और समझौता योग्य
c. जमानतीय और अशमनीय
d. अजमानतीय और अशमनीय
61. कुछ मामलों में सबूत का भार किस धारा का विषय है?
a. धारा 8B
b. धारा 8A
c. धारा 8C
d. धारा 8D
62. धारा 8(क) के अनुसार, दहेज प्रतिषेध अधिनियम में सबूत का भार किस पर होता है?
a. अभियोजन पक्ष पर
b. शिकायतकर्ता पर
c. अभियुक्त पर
d. न्यायालय पर
63. धारा 8(क) किन अपराधों से संबंधित मामलों में लागू होती है?
a. केवल धारा 3
b. केवल धारा 4
c. धारा 3 और 4 दोनों
d. धारा 5 और 6
64. यदि धारा 4 के अंतर्गत दहेज मांगने का अभियोग है, तो अभियुक्त को क्या करना होगा?
a. मौन रहना
b. अभियोजन के सबूत का खंडन करना
c. यह सिद्ध करना कि उसने दहेज नहीं मांगा
d. समझौता कर लेना
65.दहेज प्रतिषेध अधिकारी किस धारा का विषय है?
a. धारा 8B
b. धारा 8A
c. धारा 8C
d. धारा 8D
66. दहेज प्रतिषेध अधिकारी की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
a. केंद्र सरकार
b. राज्य सरकार
c. जिला मजिस्ट्रेट
d. उच्च न्यायालय
67. धारा 8(ख)(1) के अनुसार राज्य सरकार कितने दहेज प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त कर सकती है?
a. न्यूनतम एक
b. प्रत्येक जिले में एक
c. जितने वह आवश्यक समझे
d. केवल राजपत्र अधिसूचना द्वारा निर्धारित संख्या में
68. दहेज प्रतिषेध अधिकारी का निम्न में से कौन-सा कर्तव्य धारा 8(ख)(2) में उल्लिखित नहीं है?
a. अधिनियम के उपबंधों के अनुपालन को सुनिश्चित करना
b. दहेज मांगने को रोकना
c. विवाह का पंजीकरण कराना
d. अपराधियों के अभियोजन हेतु साक्ष्य एकत्र करना
69. दहेज प्रतिषेध अधिकारी द्वारा दहेज देने या लेने से संबंधित कौन-सा कार्य किया जाना अपेक्षित है?
a. केवल शिकायत प्राप्त करना
b. दहेज लेने को प्रोत्साहित करना
c. दहेज देने या लेने को यथासंभव रोकना
d. केवल न्यायालय को सूचित करना
70. धारा 8(ख)(3) के अंतर्गत दहेज प्रतिषेध अधिकारी को पुलिस अधिकारी की शक्तियां कैसे प्रदान की जा सकती हैं?
a. न्यायालय के आदेश से
b. अधिसूचना द्वारा राजपत्र में
c. जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से
d. पुलिस महानिदेशक के आदेश से
71. सलाहकार बोर्ड में अधिकतम कितने समाज कल्याण कार्यकर्ता हो सकते हैं?
a. तीन
b. चार
c. पांच(जिनमें से कम से कम दो महिलाएं होंगी)
d. सात
72. सलाहकार बोर्ड में महिलाओं की न्यूनतम संख्या कितनी होनी चाहिए?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. कोई अनिवार्यता नहीं
73. नियम बनाने की शक्ति किस धारा का विषय है?
a. धारा 9
b. धारा 11
c. धारा 13
d. धारा 14
74. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 9 के अनुसार, इस अधिनियम के तहत नियम बनाने की शक्ति किसे प्राप्त है?
a. राज्य सरकार
b. केंद्रीय सरकार
c. जिला न्यायालय
d. उच्च न्यायालय
75. धारा 9(2)(क) के अंतर्गत नियम किस विषय से संबंधित हो सकते हैं?
a. दहेज की सजा की मात्रा
b. भेंटों की सूची के प्ररूप और रीति से
c. अपराध की संज्ञेयता
d. अपील की प्रक्रिया
76. धारा 9(2)(ख) के अंतर्गत नियम किस उद्देश्य से बनाए जा सकते हैं?
a. अपराधों के विचारण हेतु
b. अधिनियम के प्रशासन में नीति और कार्रवाई के बेहतर समन्वय हेतु
c. दहेज की परिभाषा बदलने हेतु
d. न्यायालयों की शक्तियाँ बढ़ाने हेतु
77. धारा 9(3) के अनुसार प्रत्येक नियम संसद के समक्ष कितनी अवधि के लिए रखा जाना आवश्यक है?
a. 14 दिन
b. 30 दिन
c. 60 दिन
d. एक सत्र की पूरी अवधि
78. नियम को संसद के समक्ष रखने की 30 दिनों की अवधि किस प्रकार पूरी की जा सकती है?
a. केवल एक सत्र में
b. केवल दो सत्रों में
c. एक सत्र या दो अथवा अधिक आनुक्रमिक सत्रों में
d. केवल मानसून सत्र में
79. धारा ___ के अंतर्गत राज्य सरकार इस अधिनियम के प्रयोजनों को कार्यान्वित करने के लिए नियम बना सकती है।
a. धारा 7
b. धारा 8
c. धारा 9
d. धारा 10