Download The Constitution Of India MCQs PDF Set-1
1. निम्नलिखित में से किसे शक्ति का सर्वोच्च स्त्रोत माना जाता है?
a. भारत के राष्ट्रपति
b. भारत का संविधान
c. भारत का सर्वोच्च न्यायालय
d. भारत की संसद
2. भारतीय संविधान समर्पित है-
a. भारत की जनता को
b. संविधान सभा को
c. संसद को
d. संपूर्ण समाज को
3. ब्रिटेन की संसद ने भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पारित किया था-
a. अगस्त, 1947
b. जनवरी, 1947
c. जुलाई, 1947
d. जून, 1947
4. संविधान किसके बीच के सम्बन्ध को परिभाषित एवं निर्धारित करता है-
a. विभिन्न संस्थानों तथा सरकार के क्षेत्र
b. केन्द्र सरकार, राज्य सरकार तथा स्थानीय सरकारें
c. कार्यपालिका, विधायिका तथा न्यायपालिका
d. उपरोक्त सभी
5. मूल भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद तथा - अनुसूचियाँ थीं-
a. 394 अनुच्छेद तथा 9 अनुसूचियाँ
b. 396 अनुच्छेद तथा 10 अनुसूचियाँ
c. 395 अनुच्छेद तथा 8 अनुसूचियाँ
d. 395 अनुच्छेद तथा 7 अनुसूचियाँ
6. भारत के संविधान में कितने भाग मौजूद हैं-
a. 24 भाग
b. 25 भाग
c. 22 भाग
d. 23 भाग
7. भारत के संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सर्वोच्च है-
a. संविधान
b. राष्ट्रपति
c. सर्वोच्च न्यायालय
d. संसद
8. स्वतंत्र भारत के संविधान का रचयिता किसे कहा जाता है-
a. बी.आर. अम्बेडकर
b. जवाहरलाल नेहरू
c. राजेन्द्र प्रसाद
d. एस. राधाकृष्णन
9. संविधान बनाने का काम कब पूर्ण हो गया था?
a. 26 जनवरी, 1950
b. 15 अगस्त, 1947
c. 25 नवंबर, 1949
d. 26 नवंबर, 1949
10. भारत की संविधान सभा के गठन का विचार कहाँ निहित था-
a. क्रिप्स प्रस्तावों में
b. भारत सरकार अधिनियम, 1935 में
c. कैबिनेट मिशन योजना में
d. साइमन कमीशन की रिपोर्ट में
11. भारत में 'द्वैध शासन पद्धति की स्थापना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गई थी-
a. भारत सरकार अधिनियम, 1919
b. भारतीय काउंसिल अधिनियम, 1909
c. भारत सरकार अधिनियम, 1935
d. उपरोक्त में कोई नहीं
12. भारत की संविधान सभा का गठन करने का आधार क्या था?
a. वावेल योजना
b. कैबिनेट मिशन योजना
c. 'पूर्ण स्वराज प्रस्ताव
d. उपरोक्त सभी
13. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 प्रभावी हुआ-
a. 14 अगस्त, 1947 से
b. 3 जून, 1947 से
c. 18 जुलाई, 1947 से
d. 26 जुलाई, 1947 से
14. 09-12-1946 को संपन्न संविधान सभा की सर्वप्रथम बैठक की अध्यक्षता किसने की थी ?
a. श्री एस. एन. सिन्हा
b. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
c. श्री जवाहरलाल नेहरू
d. इनमें से कोई नहीं
15. संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था-
a. जवाहरलाल नेहरू
b. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
c. जयप्रकाश नारायण
d. सी. राजगोपालाचारी
16. किस दिन को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाया जाता है?
a. 9 नवम्बर
b. 25 नवम्बर
c. 26 नवम्बर
d. 18 दिसम्बर
17. निम्नलिखित में से किस दिन भारत का संविधान प्रभावी हुआ था?
a. 26 नवम्बर, 1949
b. 26 जनवरी, 1950
c. 26 मार्च, 1950
d. 26 अप्रैल, 1950
18. संविधान के अंतर्गत प्रभुसत्ता किससे सम्बन्धित है-
a. राष्ट्रपति
b. संसद
c. कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं विधायिका
d. जनता
19. किस भारतीय कलाकार ने संविधान की हस्तलिखित प्रति सुसज्जित की है?
a. मिहिर सेन
b. एस.एन. बनर्जी
c. मुकेश बंद्योपाध्याय
d. नन्द लाल बोस
20. निम्नलिखित में किसे 'अधिवक्ताओं का स्वर्ग' वर्णित किया गया है-
a. भारतीय दंड संहिता
b. दंड प्रक्रिया संहिता
c. भारत का संविधान
d. भारत का सर्वोच्च न्यायालय
21. भारत में हम अनुसरण करते हैं-
a. न्याय की प्रतिकूल प्रणाली को
b. न्याय की जिज्ञासु प्रणाली को
c. न्याय की न्यायमित्र प्रणाली को
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
22. स्वतंत्र भारत के सर्वप्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
a. लार्ड माउंटबेटन
b. श्री सी. राजगोपालाचारी
c. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
d. इनमें से कोई नहीं
23. लिखित संविधान प्राप्त करने वाला सबसे पहला देश कौन था?
a. अमेरिका
b. इंग्लैंड
c. फ्राँस
d. रूस
24. भारत का संविधान-
a. अत्यधिक संघीय है
b. आंशिक संघीय आंशिक ऐकिक है।
c. अत्यधिक ऐकिक है।
d. न संघीय न ही ऐकिक है
25. भारतीय संविधान “सहायक ऐकिक विशेषताओं सहित संघीय राज्य के बजाए संघीय विशेषताओं सहित एक ऐकिक राज्य प्रदान करता है।" यह किसका कथन है-
a. सर आइवर जेनिंग्स
b. ए.वी. डाइसी
c. प्रो. के. सी. व्हियर
d. इनमें से कोई नहीं
26. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि "भारतीय संविधान शक्तिशाली केन्द्रीयकरण प्रवृत्तियुक्त एक संघ है"?
a. सर आइवर जेनिंग्स
b. ए.वी. डाइसी
c. प्रो. के. सी. व्हियर
d. इनमें से कोई नहीं
27. संविधान का कौन सा हिस्सा संविधान के निर्माताओं के विचारों एवं आदर्शों को प्रतिबिंबित करता है?
a. राज्यनीति के निदेशक तत्व
b. उद्देशिका
c. मूलभूत अधिकार
d. इनमें से कोई नहीं
28. निम्नलिखित में से किसने कहा है कि 'प्रस्तावना संविधान की मूल विशेषता का एक प्रतीक है'?
a. जस्टिस मुधोलकर
b. जस्टिस गजेंद्रगढ़कर
c. जस्टिस सुब्बाराव
d. जस्टिस सीकरी
29. भारतीय संविधान की उद्देशिका में किन 4 उद्देश्यों का उल्लेख किया गया है?
a. सामाजिक, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक एवं गणराज्य
b. स्वतंत्रता, समता, बंधुता एवं पंथनिरपेक्ष
c. न्याय, स्वतंत्रता, संघीय एवं लोकतांत्रिक
d. न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता
30. भारत का संविधान अपने समस्त नागरिकों के लिए सुनिश्चित करता है-
a. न्याय एवं समता
b. स्वतंत्रता
c. बंधुता
d. उपरोक्त सभी
31. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है-
a. उद्देशिका संविधान निर्माताओं की मंशाओं तथा संविधान के उद्देश्यों को साकार करती है।
b. उद्देशिका संविधान निर्माताओं के मन को समझने की
कुंजी है
c. उद्देशिका जनता के आदर्शों, आशाओं, आस्थाओं एवं आकांक्षाओं को साकार करती है।
d. संविधान की उद्देशिका का कोई महत्व नहीं है।यह संविधान के परिचय से अधिक कुछ भी नहीं है
32. संविधान की उद्देशिका भारत को घोषित करती है-
a. एक प्रभुत्वसंपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य
b. एक समाजवादी लोकतंत्रात्मक गणराज्य
c. एक प्रभुत्वसंपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य
d. उपरोक्त में कोई नहीं
33. भारत के संविधान की उद्देशिका के पाठ का उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है-
a. प्रत्येक व्यक्ति के मूलभूत अधिकार
b. भारत के नागरिकों के मूलभूत कर्तव्य
c. सरकारी कर्मचारियों की सेवा की सुरक्षा
d. व्यक्तियों की गरिमा एवं समता तथा राष्ट्र की अखंडता
34. संविधान की उद्देशिका तथा अन्य प्रावधानों के बीच कोई टकराव उपस्थिति होने पर कौन दूसरे से अधिक महत्वपूर्ण होगा-
a. अन्य प्रावधान महत्त्वपूर्ण होंगे
b. उद्देशिका महत्वपूर्ण होगी
c. दोनों साथ-साथ चलेंगे
d. सर्वोच्च न्यायालय का निर्वाचन महत्वपूर्ण होगा
35. भारतीय संविधान द्वारा उद्देशिका के विचार को कहाँ से प्राप्त किया गया है-
a. अमेरिका के संविधान
b. इटली के संविधान
c. कनाडा के संविधान
d. फ्रांस के संविधान
36. उद्देशिका संविधान का एक भाग है-
a. नहीं
b. हो सकता है
c. हाँ
d. नहीं हो सकता है
37. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन अधिक सही है-
a. संविधान की उद्देशिका संविधान का भाग है और अनुच्छेद 368 के अंतर्गत संशोधित की जा सकती है।
b. संविधान की उद्देशिका संविधान का भाग नहीं है और संशोधित नहीं की जा सकती
c. उद्देशिका एक सकारात्मक प्रस्ताव सामान्यतौर पर संशोधित की जा सकती है
d. संविधान की उद्देशिका संविधान का भाग है और केवल तभी संशोधित की जा सकती है जब बुनियादी संरचना में कोई परिवर्तन न किया गया हो
38. संविधान की उद्देशिका-
a. संविधान का भाग नहीं है।
b. संविधान का भाग है तथा अस्पष्टता के मामलों में संविधान के अन्य प्रावधानों के निर्वाचन हेतु प्रयुक्त की जा सकती है।
c. संविधान का भाग है किन्तु न तो कोई अधिकार प्रदान करती हैं न ही कोई कर्तव्य आरोपित करती है न ही संविधान के अन्य प्रावधानों के निर्वाचन के लिए इसका कोई उपयोग हो सकता है।
d. संविधान का भाग है तथा यह संविधान के किसी भी अन्य प्रावधान की भांति अधिकार प्रदान करती है और कर्तव्य आरोपित करती है
39. भारत के संविधान की उद्देशिका के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से क्या सही है?
a. यह परिकल्पना करती है कि सभी नागरिकों को मूलभूत अधिकार प्राप्त हैं
b. इसे संविधान के प्रवृत्त अनुच्छेदों को अंगीकृत किए जाने के बाद अंगीकृत किया गया था
c. यह सभी के लिए बेहतर आजीविका सुनिश्चित करने की माँग करती है
d. यह संविधान का भाग नहीं है
40. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भारत के संविधान की उद्देशिका में पहले प्रकट होता है?
a. स्वतंत्रता
b. समता
c. बंधुता
d. न्याय
41. उद्देशिका को किस संशोधन द्वारा संशोधित किया गया था?
a. 44वें संशोधन
b. 42 वें संशोधन
c. 39 वें संशोधन
d. इनमें से कोई नही
42. संविधान की उद्देशिका के किस संशोधन द्वारा "प्रभुत्व- संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य" शब्दों द्वारा "प्रभुत्व-संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य " को प्रतिस्थापित किया गया था-
a. 42वें संशोधन, प्रभावी 3.1.1977
b. 93वें संशोधन, प्रभावी 20.11.2006
c. 85वें संशोधन, प्रभावी 17.6.1995
d. 44वें संशोधन, प्रभावी 20.6.1979
43. किस संशोधन के द्वारा पंथनिरपेक्ष तथा समाजवादी शब्दों को उद्देशिका में सम्मिलित किया गया था-
a. प्रथम संशोधन
b. 42 वें संशोधन
c. 44वें संशोधन
d. छठे संशोधन
44. भारतीय संविधान की उद्देशिका में पंथनिरपेक्ष' शब्द को किसके द्वारा समाविष्ट किया गया था-
a. भारत के संविधान के प्रथम संशोधन
b. भारत के संविधान के 27 वें संशोधन
c. भारत के संविधान के 42 वें संशोधन
d. भारत के संविधान के 15वें संशोधन
45. भारत के संविधान की उद्देशिका में-
a. समाजवादी' शब्द को उद्देशिका में 3 जनवरी, 1977 से प्रभावी 42 वें संशोधन द्वारा सम्मिलित किया गया था
b. संविधान निर्मित किए जाने के समय से ही भारत को समाजवादी गणराज्य बनाने का संकल्प निहित है।
c. 'समाजवादी' शब्द कभी नहीं रहा
d. 'समाजवादी' शब्द को 42 वें संशोधन द्वारा हटा दिया गया
46. निम्नलिखित वादो में से किस वाद में यह कहा गया कि संविधान की उद्देशिका संविधान का अभिन्न एवं क्रियात्मक भाग है।
a. केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य में
b. मिनर्वा मिल्स वाद में
c. रि. बेरूबारी बाद में
d. गोलक नाथ बनाम पंजाब राज्य में
47. 42 वें संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा उद्देशिका में निम्नलिखित शब्द शामिल किए गए हैं-.
a. समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं अखंडता
b. एकता एवं अखंडता
c. समाजवादी एवं पंथनिरपेक्ष
d. पंथनिरपेक्ष, एकता एवं अखंडता
48. निम्नलिखित में से सही कथन का उल्लेख कीजिए-
a. उद्देशिका संविधान का भाग है और यह इसके बुनियादी ढाँचे से सम्बद्ध है।
b. उद्देशिका संविधान का भाग नहीं है
c. उद्देशिका संविधान का भाग नहीं है किन्तु यह संविधान का एक प्रकार का परिचय है
d. उद्देशिका संविधान के आमुख जैसी है।
49. भारत के संविधान की उद्देशिका में प्रयुक्त 'पंथनिरपेक्ष' शब्द का अर्थ है
a. राज्य का अपना खुद का कोई धर्म नहीं है'
b. सभी धर्मों के साथ एकसमान व्यवहार किया जाता है
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों सही हैं
d. राज्य का कोई साझा धर्म नहीं है।
50. भारत एक पंथनिरपेक्ष राज्य है, क्योंकि
a. हिन्दुत्व अन्य धर्मों के प्रति सहिष्णु है।
b. भारत सरकार का धर्म से कुछ लेना-देना नहीं है
c. इसका कोई राजकीय धर्म नहीं है
d. संविधान में अल्पसंख्यक अधिकारों की गारंटी दी गई है
51. भारत के संविधान में प्रयुक्त शब्द 'आर्थिक न्याय' किस हेतु एक संकल्प है-
a. न्याय प्रदान करने में मितव्ययिता,
b. सामाजिक-आर्थिक क्रांति
c. अपेक्षाकृत अधिक गरीब के लिए सस्ता न्याय
d. संपदा के समान वितरण हेतु
52. इन री बेरूबारी एण्ड एक्सचेंज ऑफ इन्कलेव्स के बाद में उच्चतम न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि-
a. विधि का शासन संविधान का हिस्सा नहीं है।
b. विधि का शासन संविधान का हिस्सा है।
c. उद्देशिका संविधान का हिस्सा है।
d. उद्देशिका, संविधान का हिस्सा नहीं है।
53. निम्नलिखित में से किसे भारतीय संविधान की प्रस्तावना में स्थान नहीं मिला?
a. विचार और अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता
b. सभी के लिए आर्थिक न्याय
c. सभी के लिए शिक्षा
d. व्यक्ति की विनम्रता
54. निम्नलिखित में से किस मामले में जस्टिस हिदायतुल्ला ने कहा कि प्रस्तावना संविधान की आत्मा है शाश्वत और अटल?
a. गोलकनाथ मामला
b. एस. आर. बोम्मई मामला
c. केशवानंद भारती मामला
d. मिनर्वा मिल्स मामला
55. निम्नलिखित में से कौन सा एक अनुच्छेद भारत गणराज्य को संघ के रूप में न कि राज्यसंघ के रूप में वर्णित करता है, हालांकि शब्द ये हैं-" भारत अर्थात् इंडिया राज्यों का एक संघ होगा"-
a. अनुच्छेद 4
b. अनुच्छेद 2
c. अनुच्छेद 3
d. अनुच्छेद 1
56. भारत अर्थात् इंडिया होगा-
a. संघीय क्षेत्रों का संघ
b. किसी भी राज्य के क्षेत्र
c. राज्यों का संघ
d. द्वितीय अनुसूची में विनिर्दिष्ट क्षेत्र
57. भारत के संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से किसे नए राज्यों के गठन का अधिकार उपलब्ध है-
a. राष्ट्रपति
b. मंत्रिमंडल
c. संसद
d. सर्वोच्च न्यायालय
58. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत संसद किसी नए राज्य का गठन कर सकती है-
a. अनुच्छेद 368
b. अनुच्छेद 4
c. अनुच्छेद 5
d. अनुच्छेद 3
59. संविधान के अनुच्छेद 3 के अंतर्गत संसद विधि द्वारा एक नए राज्य का गठन कर सकती है। निम्नलिखित में से किसकी सिफारिश के अलावा संसद में इस प्रयोजन के लिए कोई भी विधेयक प्रस्तुत नहीं किया. जाएगा-
a. प्रधानमंत्री
b. लोकसभा अध्यक्ष
c. कोई सांसद
d. राष्ट्रपति
60. राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन करने का अधिकार निहित है-
a. राज्य सरकार में
b. राष्ट्रपति में
c. संसद में
d. प्रधानमंत्री में.
61. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के अर्थों के अंतर्गत संसद विधि द्वारा-
a. वर्तमान राज्यों की सीमाओं अथवा नामों को परिवर्तित कर सकती है
b. राज्यों के क्षेत्रों में परिवर्तन कर सकती है।
c. नए राज्य गठित कर सकती है।
d. उपरोक्त सभी
62. भारत के संविधान के किस संशोधन द्वारा सिक्किम को भारत संघ में शामिल किया गया था-
a. 35वें संशोधन
b. 7वें संशोध
c. 5वें संशोधन
d. 36 वें संशोधन
63. स्वतंत्र भारत में भाषा के आधार पर गठित किया जाने वाला सबसे पहला राज्य था-
a. आंध्र प्रदेश
b. गुजरात
c. केरल
d. हरियाणा
64. निम्नलिखित में से क्या नागरिकता समाप्ति का एक तरीका नहीं है?
a. कुछ महीनो के लिए किसी अन्य देश की भ्रमण यात्रा
b. परित्याग द्वारा
c. अभिग्रहण द्वारा
d. वंचना द्वारा
65. निम्न में से कौन अधिवास द्वारा एक नागरिक नहीं है-
a. वे लोग जिनका जन्म भारत के क्षेत्र में हुआ है।
b. वे लोग जिनके माता अथवा पिता में से कोई एक भारत के क्षेत्र में पैदा हुआ हो
c. वे लोग जो भारत के संविधान लागू होने के तुरंत बाद के पिछले न्यूनतम 5 वर्षों से भारत के क्षेत्र में साधारण निवासी रहे हों
d. वे लोग जो भारत के संविधान लागू होने के उपरांत अपने कार्य के कारण भारत के क्षेत्र में सामान्यतौर पर निवास कर रहे हों
66. क्या एक विधिक व्यक्ति भारत के संविधान के भाग- 2 के अंतर्गत नागरिकता अर्जित कर सकता है-
a. नहीं
b. हाँ, यदि ऐसा विधिक व्यक्ति भारतीय क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक संक्रिय रहा हो
c. हाँ, यदि वह बँटवारे पूर्व के भारतीय क्षेत्र में सक्रिय रहा हो
d. हाँ, नागरिकता अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के अनुसार
67. दोहरी नागरिकता के अधिकार किन देशों में मौजूद हैं-
a. फ्राँस
b. भारत
c. इंग्लैंड
d. अमेरिका
68. मूल अधिकार भारत के संविधान के किस भाग में निहित हैं?
a. भाग-2
b. भाग-3
c. भाग-4
d. भाग-5
69. मौलिक अधिकारों की संकल्पना को किस संविधान से लिया गया था?
a. ब्रिटिश संविधान
b. अमेरिकी संविधान
c. ऑस्ट्रेलियाई संविधान
d. कनाडा का संविधान
70. संविधान के अनुच्छेद 12 के अंतर्गत 'राज्य' की परिभाषा लागू होती है-
a. संविधान के मात्र भाग - 3 पर
b. संविधान के मात्र भाग - 4 पर
c. संविधान के भाग-3 तथा भाग - 4 पर
d. उपरोक्त में किसी पर नहीं
71. निम्नलिखित में से क्या यह निर्णय करने हेतु एक सुसंगत कारक नहीं है कि किसी अभिकरण अथवा साधन को भारत के संविधान के अनुच्छेद 12 के अंतर्गत 'राज्य' के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए अथवा नहीं-
a. लाभार्जन
b. ग़हन एवं व्यापक राजकीय नियंत्रण
c. राज्य द्वारा प्रदत्त अथवा मान्यता प्रदान की गई एकाधिकारी स्थिति
d. सार्वजनिक महत्व के क्रियाकलाप
72. निम्नलिखित में से क्या संविधान के अनुच्छेद 12 के अंतर्गत 'राज्य' में शामिल है-
a. कोई राष्ट्रीयकृत बैंक
b. चिकित्सकीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़
c. गृह कल्याण केन्द्र
d. राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्
73. निम्नलिखित में से क्या संविधान के अनुच्छेद 12 के अंतर्गत 'राज्य' में शामिल नहीं है-
a. केन्द्र सरकार
b. राज्य सरकार
c. पटना विश्वविद्यालय
d. कोई देवता
74. संविधान के अनुच्छेद 12 के प्रयोजनार्थ निम्नलिखित में से क्या एक 'राज्य' है-
a. राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्
b. संवैधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान
c. दिल्ली उच्च न्यायालय
d. भारतीय तेल निगम
75. निम्नलिखित में से क्या मूल अधिकारों के प्रवर्तन के प्रयोजन से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12 के अंतर्गत 'राज्य' है-
a. भारतीय जीवन बीमा निगम
b. एक साझेदारी संस्था
c. कंपनी अधिनियम के अधीन स्थापित कोई कंपनी
d. एक, सहकारी समिति
76. मूलं अधिकारों के प्रवर्तन के प्रयोजन हेतु एक निगम 'राज्य' होता है-
a. यदि यह विधि अनुसार एक पंजीकृत निकाय हो
b. यदि इसे सरकार को रिपोर्ट देनी हो
c. यदि यह सरकार का एक अभिकरण अथवा साधन हो
d. इसके कर्मचारियों के लिए सरकारी सेवाएं अनुप्रयोज्य की गई हों
77. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत मूल अधिकारों के साथ असंगत अथवा उसे न्यून करने वाली विधियों को शून्य घोषित किया गया है-
a. अनुच्छेद 12
b. अनुच्छेद 14
c. अनुच्छेद 13
d. अनुच्छेद 21
78. भारत के संविधान के अनुसार राज्य द्वारा निर्मित ऐसी विधि जो भाग 3 द्वारा प्रदत्त अधिकारों को छीनती है। या न्यून करती है-
a. उल्लंघन की मात्रा तक शून्यकरणीय है
b. उल्लंघन की मात्रा तक शून्य है
c. उपरोक्त सभी
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
79. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13 का उद्देश्य है-
a. मूल अधिकारों को सर्वोपरि बनाए जाने को सुनिश्चित करना
b. राज्य की विधायी शक्ति को सीमित क
c. 'विधि' शब्द को परिभाषित करना
d. न्यायालयों के अधिकारों का विस्तार करना
80. भारत के संविधान के अनुसार मूल अधिकारों के साथ संविधान पूर्व की असंगत विधियाँ हैं-
a. शून्य
b. शून्यकरणीय
c. न्यायालयों द्वारा परीक्षणीय
d. उपरोक्त में कोई नहीं
81. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13(3) के अनुसार विधि में सम्मिलित हैं-
a. कोई अध्यादेश, आदेश, उपविधि, रूढ़ि अथवा प्रथा
b. कोई नियम, विनियमन अथवा भारत में अधिसूचना
c. देश में अधिकृत अधिकरण द्वारा बनाई गई कोई विधि
d. कोई अध्यादेश, आदेश, उपविधि नियम, विनियमन, अधिसूचना, रूढ़ि अथवा भारत के क्षेत्र में विधि से सशक्त प्रथा
82. जैसा कि अनुच्छेद 12 में प्रावधान है, निम्नलिखित में से कौन 'विधि' की परिभाषा में सम्मिलित है-
a. उपविधि
b. विधि से सशक्त प्रथा
c. विधि से सशक्त रूढ़ि
d. उपरोक्त सभी
83. अनुच्छेद 13 के खंड (3) में "प्रवृत्त विधि" का अर्थ है-
a. केवल संवैधानिक विधि
b. केवल रूढ़ियाँ एवं प्रथाएं
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. नवगठित लोक व्यवस्था
84. आच्छादन का सिद्धांत (Doctrine of Eclipse) किस अनुच्छेद से सम्बन्धित है-
a. 105
b. 245
c. 246
d. 13
85. "आच्छादन का सिद्धांत (Doctrine of Eclipse) लागू होता है-
a. मात्र संविधान पूर्व विधियों पर
b. समस्त संविधानोत्तर एवं संविधान पूर्व विधियों पर
c. संविधानोत्तर विधियों पर किन्तु मात्र गैर नागरिकों पर
d. संविधानोत्तर विधियों पर, किन्तु मात्र नागरिकों के सम्बन्ध में
86. न्यायिक समीक्षा का अर्थ है-
a. उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश के निर्णय की उच्च न्यायालय के ही किसी अन्य न्यायाधीश द्वारा समीक्षा किया जाना
b. न्यायपालिका द्वारा कार्यपालिका के कार्य का परीक्षण किया जाना
c. स्वयं के निर्णय की समीक्षा किया जाना
d. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उच्च न्यायालय के निर्णय का परीक्षण किया जाना
87. भारत में न्यायिक समीक्षा का अधिकार किसके पास है-
a. सर्वोच्च न्यायालय सहित सभी उच्च न्यायालयों के पास
b. अकेले सर्वोच्च न्यायालय के पास
c. सभी न्यायालयों के पास
d. किसी न्यायालय के पास नहीं
88. विधि के समक्ष समान्ता' एक मूल अधिकार है। इसे भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में समाहित किया गया है-
a. अनुच्छेद 14
b. अनुच्छेद 13
c. अनुच्छेद 16
d. अनुच्छेद 18
89. समता का अधिकार किस अनुच्छेद में है-
a. 18-19
b. 14-18
c. 20-21
d. 32-35
90. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद ‘विधि का शासन'से सम्बन्धित नहीं है?
a. इन्दिरा गांधी बनाम राज नारायण
b. ए. डी. एम. जबलपुर बनाम एस. के.
c. जयसिंघानी बनाम भारत संघ
d. एस. पी. गुप्ता बनाम भारत संघ
91. विधि का शासन' का मतलब है-
a. प्रकृति का नियम
b. कानून की भावना की व्यापकता और मनमानीपन से बचना
c. प्रक्रिया का नियम
d. मनुष्य का नियम
92. भारत के संविधान का अनुच्छेद 14 सीमित है-
a. केवल भारतीय नागरिकों तक
b. राष्ट्रमंडल देशों के नागरिकों तक
c. किसी भी व्यक्ति तक
d. उपरोक्त में कोई नहीं
93. समता का प्रावधान, अर्थात् भारत के संविधान का अनुच्छेद 14 किस संविधान से प्रभावित रहा है-
a. अमेरिका
b. कनाडा
c. जापान
d. आस्ट्रेलिया
94. अनुच्छेद 14 के अंतर्गत “विधि के समक्ष समता” तथा “विधि का समान संरक्षण” किसे प्राप्त है-
a. नागरिकों को
b. गैर-नागरिकों को
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. इनमें से कोई नहीं
95. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 में वाक्यांश "विधियों के समान संरक्षण" को लिया गया है-
a. ब्रिटिश संविधान से
b. आस्ट्रेलियन संविधान से
c. अमेरिकी संविधान से
d. इनमें से कोई नहीं
96. निम्नलिखित में से किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने माना कि गैरकानूनी कार्रवाई को वैध बनाने के लिए समानता खंड लागू नहीं किया जा सकता है?
a. एकता शक्ति फाउंडेशन बनाम एन.सी.टी. दिल्ली की सरकार
b. यू.पी. स्टेट शुगर कॉर्पोरेशन लिमिटेड बनाम संत राज सिंह
c. विशाल प्रापर्टीज प्रा. लिमिटेड बनाम स्टेट ऑफ यूपी
d. भगवान दास बनाम पंजाब राज्य बिजली बोर्ड
97. अनुच्छेद 14 क्या सम्मिलित नहीं करता-
a. जीवन एवं स्वतंत्रता का संरक्षण
b. विधि के समक्ष समता
c. विधि के संरक्षण की समता
d. मनमानीपूर्ण कार्यवाही के विरूद्ध संरक्षण
98. निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त को चुनें- भारत के संविधान का अनुच्छेद 14 सभी व्यक्तियों को प्रदान करता है-
a. विधि के समक्ष समता तथा विधि का समान संरक्षण
b. विधि के समक्ष समता
c. आरक्षण
d. धर्म की स्वतंत्रता
99. भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 में निहित 'विधि के समक्ष समता' का अधिकार किसे उपलब्ध है-
a. सभी को चाहे वे प्राकृतिक हों अथवा विधिक
b. केवल प्राकृतिक व्यक्तियों को
c. केवल विधिक व्यक्तियों को
d. भारत के नागरिकों को
100. भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से क्या सत्य एवं सही है-
a. यह वर्ग आधारित विधि निर्माण को वर्जित करता है
b. यह समुचित वर्गीकरण की अनुमति प्रदान करता है
c. दोनों यह वर्ग आधारित विधि निर्माण को वर्जित करता है तथा समुचित वर्गीकरण की अनुमति प्रदान करता है।
d. इनमें से कोई नहीं
101. भारत के संविधान का अनुच्छेद 14 निषिद्ध नहीं करता-
a. युक्तियुक्त वर्गीकरण को
b. वर्ग-आधारित विधि निर्माण को
c. किसी व्यक्ति से विशेष व्यवहार किए जाने को
d. एकसमान धरातल पर असमान व्यवहार को
102. डाइसी के अनुसार विधि के शासन के अर्थ पर निम्नलिखित में से किस शीर्षक के अधीन चर्चा की जा सकती है-
a. विधि के समक्ष समता
b. विधि के कारण समता
c. विधि के निश्चित नियमों की समता
d. विधि के अंतर्गत समता
103. अनुच्छेद 14 में विधि का समान संरक्षण' शब्द को कहाँ से ग्रहण किया गया है-
a. ब्रिटिश संविधान
b. आस्ट्रेलियाई संविधान
c. अमेरिकी संविधान
d. इनमें से कोई नहीं
104. निम्नलिखित में से कौन सा मूल अधिकार नागरिकों तथा गैर-नागरिकों दोनों को उपलब्ध है
a. छह स्वतंत्रताओं का अधिकार
b. सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार
c. विधि के समक्ष समता का अधिकार
d. लोक नियोजन में अवसरों की समता का अधिकार
105. संविधान के अनुच्छेद 15(1) द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार किसे उपलब्ध हैं-
a. किसी भी व्यक्ति को
b. किसी भी निगम को
c. किसी भी नागरिक को
d. इनमें से कोई नहीं
106. संविधान का अनुच्छेद 15 नागरिकों के बीच किस आधार पर विभेद को प्रतिबंधित करता है-
a. धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्मस्थान अथवा इनमें से कोई एक
b. मात्र धर्म एवं जाति
c. मात्र धर्म, मूलवंश एवं जाति
d. धर्म, जाति एवं लिंग
107. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राज्य को बच्चों के लिए विशेष प्रावधान करने की अनुमति प्रदान करता है?
a. अनुच्छेद 21
b. अनुच्छेद 15(3)
c. अनुच्छेद 19(2)
d. अनुच्छेद 18
108. भारत के संविधान का अनुच्छेद 15(3) राज्य को किसके लिए विशेष प्रावधान करने का अधिकार प्रदान करता है-
a. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए रोजगार में आरक्षण
b. शारीरिकतौर पर दिव्यांग लोगों के लिए आरक्षण
c. महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष प्रावधान
d. अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के लोगों के लिए प्रवेश हेतु न्यूनतम अहर्ता अंकों में छूट
109. शैक्षिक संस्थानों में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के हक में सीटों का आरक्षण किस प्रावधान द्वारा शासित होता है-
a. संविधान के अनुच्छेद 16(4)
b. संविधान के अनुच्छेद 29(2)
c. संविधान के अनुच्छेद 15(4)
d. संविधान के अनुच्छेद 14
110. अनुच्छेद 15(4) के अंतर्गत पिछड़ापन-
a. अवश्य ही सामाजिक होना चाहिए और शैक्षिक होना
b. अवश्य ही सामाजिक एवं शैक्षिक होना चाहिए
c. अवश्य ही आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक भी होना चाहिए
d. इनमें से कोई सही नहीं है
111. शैक्षिक संस्थानों में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के हक में सीटों का आरक्षण किस प्रावधान द्वारा शासित होता है-
a. संविधान के अनुच्छेद 16(4)
b. संविधान के अनुच्छेद 29(2)
c. संविधान के अनुच्छेद 15(5)
d. संविधान के अनुच्छेद 14
112. राजीव कुमार गुप्ता व अन्य बनाम भारत संघ व अन्य, ए. आई. आर. 2016 एस.सी. 3228 राज्य सेवा में किसके लिए आरक्षण से संबंधित है-
a. महिलाओं के लिए
b. अशक्त (दिव्यांग) व्यक्तियों के लिए
c. अन्य पिछड़े वर्ग के लिए
d. अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए
113. भारत के संविधान के अनुच्छेद 16(4) के अंतर्गत आरक्षण किया जा सकता है-
a. कार्यपालिका आदेश द्वारा भी
b. केवल संसदीय अधिनियम द्वारा
c. केवल भारत के राष्ट्रपति द्वारा
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
114. लोक नियोजन के मामलों में अवसर की समानता की गारंटी-
a. संविधान में इसका प्रावधान नहीं किया गया है।
b. भारत के सभी निवासियों को दी गई है।
c. सभी भारतीय नागरिकों को दी गई है।
d. भारतीय मूल के लोगों को उपलब्ध है चाहे उनकी नागरिकता कुछ भी हो
115. अनुच्छेद 16 में प्रयुक्त शब्द 'किसी पद पर नियोजन' लागू होता है-
a. निजी नियोजनों पर
b. केवल लोक नियोजनों पर
c. लोक तथा निजी दोनों नियोजनों पर
d. इनमें से कोई नहीं
116. लोक नियोजन के मामलों में अवसर की समता का अधिकार किसके अधीन हैं?
a. औद्योगिक विवाद अधिनियम
b. संवैधानिक अधिकार
c. संविदा अधिनियम
d. साझेदारी अधिनियम
117. समता का अधिकार राज्य को प्रतिबंधित करता है-
a. महिलाओं तथा बच्चों के लिए कोई प्रावधान करने से
b. लोक नियोजनों में प्रशासन की दक्षता के किसी भी विचार के बावजूद अनुसूचित जनजाति को आरक्षण प्रदान करने
c. शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों के लिए 3% आरक्षण करने से
d. नागरिकों के सामाजिक तथा शैक्षिकतौर पर पिछड़े वर्गों की उन्नति के लिए विशेष प्रावधान करने से
118. संविधान का कौन सा अनुच्छेद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान करता है-
a. अनुच्छेद 15(4)
b. अनुच्छेद 16(4क)
c. अनुच्छेद 16(4)
d. अनुच्छेद 16(4ख)
119. निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा संविधान के अनुच्छेद 16 में खंड (4ख) को जोड़ा गया था-
a. 81वें
b. 80वें
c. 82वें
d. 85वें
120. भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थापित " कैच अप' नियम संविधान के किस अनुच्छेद से सम्बन्धित है-
a. अनुच्छेद 14
b. अनुच्छेद 16(4A)
c. अनुच्छेद 15(4)
d. अनुच्छेद 16 (4)
121. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार विभिन्न राज्यों में जाट समुदाय -
a. अनुच्छेद 16(4) के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग नहीं है
b. अनुच्छेद 16(4) के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग हैं।
c. मुख्यतः सामाजिकतौर पर पिछड़ा वर्ग है।
d. राजनीतिकतौर पर असंगठित वर्ग है
122. संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य को किसी एक वर्ष की न भरी गई रिक्तियों के लिए एक विशेष अभियान चलाने का अधिकार प्रदान करता है-
a. अनुच्छेद 16(4)
b. अनुच्छेद 15(4)
c. अनुच्छेद 14
d. अनुच्छेद 16(5)
123. “न भरी गई रिक्तियाँ” शब्द को अनुच्छेद 16 में निम्न में से किस संशोधन द्वारा अंतर्विष्ट किया गया था-
a. 77वें संशोधन, 1995
b. 81वें संशोधन, 2000
c. 85 वें संशोधन, 2001
d. इसे अनुच्छेद 16 में कभी
124. अस्पृश्यता का उन्मूलन किया जा चुका है और किसी भी रूप में इसका आचरण निषिद्ध है-
a. संविधान के अनुच्छेद 14 के अंतर्गत
b. संविधान के अनुच्छेद 17 के अंतर्गत
c. संविधान के अनुच्छेद 16 के अंतर्गत
d. संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत
125. अस्पृश्यता का आचरण-
a. संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है।
b. एक दंडनीय अपराध है
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. केवल एक विधिक अधिकार का उल्लंघन है
126. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 17 सम्बन्धित है-
a. शिक्षा से
b. स्वास्थ्य से
c. भोजन की गारंटी से
d. अस्पृश्यता के उन्मूलन से
127. एक अवैध अनिवार्य श्रम को "अस्पृश्यता" का आचरण समझा जाता है जब कोई व्यक्ति दूसरे को निम्न में से किस एक कार्य करने को बाध्य करे-
a. मैला ढोना
b. किसी शव को हटाना
c. झाडू लगाना
d. उपरोक्त सभी
128. भारत का एक नागरिक, जो राज्य के किसी लाभ अथवा विश्वास के पद पर पदासीन है, किसकी सहमति के बिना किसी विदेशी देश से कोई उपाधि स्वीकार नहीं कर सकता-
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. लोकसभा अध्यक्ष
d. मंत्रिपरिषद्
129. अनुच्छेद 18 के अनुसार निम्नलिखित में से क्या भारत के राष्ट्रपति की सहमति के बिना निषिद्ध है-
a. उपाधि प्रदान करना
b. किसी विदेशी राष्ट्र से उपाधि स्वीकार करना
c. किसी विदेशी राष्ट्र से किसी भी प्रकार के उपहार अथवा उसके अधीन पद को स्वीकार करना
d. उपरोक्त सभी
130. संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत प्रदान की गई मूलभूत स्वतंत्रताएं केवल किन लोगों को उपलब्ध हैं-
a. भारत के नागरिकों तथा विदेशियों को
b. भारत के नागरिकों को
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. भारत में निवास कर रहे विदेशियों को
131. अनुच्छेद 19 द्वारा प्रदान की गई स्वतंत्रताओं की गारंटी की श्रेणियों की कुल संख्या है-
a. 7
b. 6
c. 8
d. 9
132. संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत प्रदत्त छह स्वतंत्रताएं-
a. अलंघनीय तथा अविच्छेद्य हैं
b. किसी प्रतिबंध के बिना संपूर्ण हैं।
c. समुचित प्रतिबंधों के अधीन हैं।
d. उपरोक्त (a) तथा (c) दोनों
133. कौन से मूल अधिकार केवल नागरिकों को ही उपलब्ध हैं-
a. वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
b. समता का अधिकार
c. गिरफ्तारी और निरोध से संरक्षण
d. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण
Download The Constitution Of India MCQs PDF Set-1