
घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005
PROTECTION OF WOMEN FROM DOMESTIC VIOLENCE ACT, 2005
1. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 का विस्तार है-
a. सम्पूर्ण भारत पर
b. जम्मू काश्मीर को छोड़कर सम्पूर्ण भारत पर
c. जम्मू काश्मीर एवं संघ शासित क्षेत्र को छोड़कर सम्पूर्ण भारत पर
d. उपर्युक्त सभी
2. घरेलू हिंसा से महिलाओं को संरक्षण अधिनियम 2005 कब से प्रवर्तन में है?
a. 13 सितम्बर 2005
b. 26 अक्टूबर, 2005
c. 26 अक्टूबर, 2006
d. 10 नवम्बर, 2006
3. घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत बालक से अभिप्रेत है-
a. 15 वर्ष से कम आयु का बालक
b. 16 वर्ष से कम आयु का बालक
c. 18 वर्ष से कम आयु का बालक
d. 21 वर्ष से कम आयु का बालक
4. घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, 2005 के अंतर्गत व्यधित व्यक्ति के अंतर्गत आते हैं-
a. कोई भी महिला
b. कोई भी पुरुष
c. उक्त (a) एवं (b) दोनों
d. महिला एवं पुरुष दोनों
e. केवल (b)
5. साझा ग हस्थी (Shared household) से निम्न गृहस्थी आते हैं-
a. जहाँ व्यथित व्यक्ति अकेले घरेलू नातेदारी में रहता है
b. जहाँ व्यथित व्यक्ति प्रत्यर्थी के साथ घरेलू नातेदारी में रहता है
c. उक्त (a) एवं (b) दोनों
d. उक्त में से कोई नहीं
6. ‘घरेलू हिंसा’ अधिनियम के किस धारा के अंतर्गत परिभाषित है?
a. धारा 3
b. धारा 6
c. धारा 8
d. धारा 10
7. घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के प्रयोजनों के लिए प्रत्यर्थी का निम्न कार्य या आचरण घरेलू हिंसा के अंतर्गत आता है-
a. यदि वह व्यथित व्यक्ति के जीवन का अंग को क्षतिग्रस्त करता है या ऐसा करने वाला है
b. यदि वह दहेज की या अन्य सम्पत्ति की पूर्ति के लिए व्यधित व्यक्ति को तंग करता है
c. उक्त आचरण से व्यथित व्यक्ति या उससे सम्बन्धित किसी भी व्यक्ति को धमकी देने का प्रभाव रखता है
d. उपर्युक्त सभी
8. प्रत्यधी का निम्न में से कौन सा आचरण घरेलू हिंसा के अन्तर्गत आते हैं?
a. शारीरिक दुव्र्व्यवहार
b. लैगिक दुव्र्व्यवहार
c. मौखिक और भावनात्मक दुव्यवहार
d. आर्थिक दुव्र्व्यवहार
e. उपर्युक्त सभी
9. निम्नलिखित में से कौन-सा पद घरेलू हिंसा की परिभाषा में सम्मिलित दुरुपयोग के विभिन्न प्रकारों की श्रेणी में प्रयुक्त नहीं किया गया है?
a. भावात्मक दुरुपयोग
b. मानसिक दुरुपयोग
c. मौखिक दुरुपयोग
d. आर्थिक दुरुपयोग
10. महिला को गरिमा का अपमान या तिरस्कार किस दुर्व्यवहार के अंतर्गत आता है?
a. शारीरिक दुर्व्यवहार
b. लैगिंक दुव्र्व्यवहार
c. आर्थिक दुव्र्व्यवहार
d. भावनात्मक दुव्र्व्यवहार
11. किसी महिला का संतान या पुत्र न होने के सम्बन्ध में अपमान या उपहास है-
a. केवल मौखिक दुव्र्व्यवहार
b. मौखिक और भावनात्मक दुर्व्यवहार
c. भावनात्मक दुर्व्यवहार
d. लैगिंक दुव्र्व्यवहार
12. आर्थिक दुर्व्यवहार के अंतर्गत आते हैं-
a. स्त्रीधन से वंचित करना
b. स्त्रीधन का अन्तरण
c. शेयर का अन्तरण जिसमें व्यक्ति का हित है
d. उपर्युक्त सभी
13. बालक के अन्तर्गत आते हैं-
a. दतक बालक
b. सौतेला बालक
c. पोषित बालक (Foster Child)
d. उपर्युक्त सभी
14. घरेलू घटना रिपोर्ट (Domestic Incident report) से ऐसी रिपोर्ट अभिप्रेत है, जो-
a. व्यथित व्यक्ति द्वारा मजिस्ट्रेट को दी गयी हो
b. किसी व्यथित व्यक्ति से घरेलू हिंसा की शिकायत को प्राप्ति पर तैयार की गयी हो
c. महिला द्वारा थाने के भारसाधक अधिकारों को दी गयो हो
d. उपर्युक्त सभी
15. घरेलू नातेदारी (Domestic Relationship) से ऐसे दो व्यक्तियों के बीच नातेदारी अभिप्रेत हैं, जो-
a. साक्षी गृहस्थी में एक साथ रहते हैं
b. किसी समय एक साथ रह चुके हैं
c. एक अविभक्त कुटुम्ब के रूप में एक साथ रहते हैं
d. उपर्युक्त सभी
16. मजिस्ट्रेट द्वारा धनीय अनुतोष (Monetary Relief) घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला को दिया जाता है-
a. उसके द्वारा उपगत व्ययों को पूरा करने के लिए
b. उसके द्वारा सहन की गयी हानियों को पूरा करने के लिए
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों
d. केवल बाद-व्यय को पूरा करने के लिए
17. पत्नी घरेलू हिंसा की शिकायत किसके विरुद्ध कर सकेगी?
a. पति के विरुद्ध
b. श्वसुर के विरुद्ध
c. साप्स के विरुद्ध
d. उपर्युक्त सभी
18. विवाह की प्रकृति की किसी नातेदारी में रहने वाली कोई महिला शिकायत कर सकेगी-
a. पति (जार) के विरुद्ध
b. तथाकथित पति के नातेदार के विरुद्ध
c. उपर्युक्त दोनों के विरुद्ध
d. किसों के विरुद्ध नहीं
19. साझी गृहस्थी (Shared household) से ऐसी गृहस्थी अभिप्रेत है-
a. जहां व्यथित व्यक्ति रहता है
b. जहां व्यथित व्यक्ति किसी घरेलू नातेदारी में या तो अकेले या प्रत्यर्थी के साथ किसी प्रक्रम पर रह चुका है
c. जहाँ व्यधित व्यक्ति और प्रत्यर्थी संयुक्ततः स्वामित्व या किरायेदारी में हैं
d. उपर्युक्त सभी
20. प्रत्युत्तरदाता (Respondent) की परिभाषा में कौन आता है?
a. वयस्क पुरुष सदस्य
b. महिला सम्बन्धी भी
c. उपर्युक्त दोनों
21. घरेलू हिंसा गठित हो सकता है-
a. प्रत्यर्थी के कार्य से
b. प्रत्यर्थी के लोप से
c. प्रत्यर्थी के आचरण से
d. उपर्युक्त सभी
22. घरेलू हिंसा गठित माना जावेगा जब प्रत्यर्थी व्यथित व्यक्ति-
a. को मानसिक अपहानि करता है
b. से दहेज की माँग के सम्बन्ध में उत्पीड़न करता है
c. से ऐसा आचरण करता है जो धमकी का प्रभाव रखता है
d. उपर्युक्त सभी
23. व्यथित व्यक्ति से हितबद्ध किसी व्यक्ति को शारीरिक पीड़ा कारित करने को लगातार धमकियाँ देना आता है
a. मौखिक और भावनात्मक दुरुपयोग
b. शारीरिक दुरुपयोग
c. आर्थिक दुरुपयोग
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
24. किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा का कार्य किये जाने या किये जाने की सम्भावना की सूचना कौन दे सकता है?
a. व्यथित व्यक्ति
b. प्रत्यर्थी
c. कोई भी व्यक्ति
d. उपर्युक्त सभी
25. धारा 4 के अन्तर्गत किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा का कार्य किये जाने की सूचना किस अधिकारी को दी जाती है?
a. सम्बन्धित मजिस्ट्रेट
b. थाने के भारसाधक अधिकारी को
c. सम्बद्ध संरक्षण अधिकारी को
d. उक्त में सभी को
26. कोई व्यक्ति घरेलू हिंसा के कार्य होने की सूचना संरक्षण अधिकारी को दे सकता है-
a. धारा 2 के अन्तर्गत
b. धारा 4 के अन्तर्गत
c. धारा 8 के अन्तर्गत
d. धारा 10 के अन्तर्गत
27. धारा 4 के अन्तर्गत कोई व्यक्ति घरेलू हिंसा के कार्य के सम्बन्ध में कोई मिथ्या सूचना देता है तो वह दायी होगा-
a. सिविल दायित्व से
b. आपराधिक दायित्व से
c. उपर्युक्त (a) या (b) से
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
28. घरेलू हिंसा के सम्बन्ध में सूचना देने वाले किसी व्यक्ति को संरक्षण किस धारा में प्राप्त है?
a. धारा 6
b. धारा 8
c. धारा 2
d. धारा 4
29. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के अंतर्गत घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला के बारे में सद्भावनापूर्वक सूचना देने वाला दायी हो सकता है
a. सिविल दायित्व से
b. आपराधिक दायित्व से
c. सिविल एवं आपराधिक दायित्व से
d. उक्त में से कोई नहीं
30. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के धारा 5 के अंतर्गत किसके कर्त्तव्यों का उल्लेख है?
a. कोई पुलिस अधिकारी के
b. संरक्षण अधिकारी के
c. सेवा प्रदाता के
d. मजिस्ट्रेट के
e. उपर्युक्त सभी के
31. धारा 5 के अंतर्गत उल्लिखित प्राधिकारी घरेलू हिंसा के कार्य से व्यधित महिला को क्या सूचना देगा?
a. वह अधिनियम के अंतर्गत एक से अधिक अनुतोष के लिए आवेदन करने का उसको अधिकार है
b. सेवा प्रदाताओं को सेवाएँ उपलब्ध हैं
c. निःशुल्क विधिक सहायता ले सकती है
d. भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 के अधीन परिवाद दाखिल कर सकती है
e. उपर्युक्त सभी
32. इस अधिनियम के अन्तर्गत घरेलू हिंसा से पीड़ित को क्या अनुतोष उपलब्ध है?
a. संरक्षण
b. धनीय राहत
c. अभिरक्षा
d. निवास
e. प्रतिकर
f. उपर्युक्त सभी
33. किसी महिला के साथ संज्ञेय अपराध कारित हुआ है। भुक्तभोगी महिला संरक्षण अधिकार को इस घटना की जानकारी देती है। पुलिस अधिकारी को भी संज्ञेय अपराध किये जाने की जानकारी प्राप्त होती है। इस सम्बन्ध में सत्य उत्तर का चयन कीजिए-
a. एक पुलिस अधिकारी विधि के अनुसार कार्यवाही करेगा
b. पुलिस अधिकारी संरक्षण अधिकारी के आदेश का इन्तजार करेगा
c. पुलिस अधिकारी मजिस्ट्रेट से मामले के अन्वेषण करने हेतु इजाजत लेगा
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
34. घरेलू हिंसा से व्यधित महिला को रखा जा सकता है-
a. आश्रयगृह में
b. संरक्षण गृह में
c. प्रत्यर्थी के सिवाय किसी नजदीकी नातेदार के घर में
d. उपर्युक्त में से कहीं भी
35. धारा 6 के अन्तर्गत आश्रय गृह (Shelter Homes) के भारसाधक से आश्रय उपलब्ध कराने का अनुरोध कौन कर सकता है?
a. व्यथित व्यक्ति
b. व्यधित व्यक्ति की ओर से संरक्षण अधिकारी
c. कोई सेवा प्रदाता
d. उपर्युक्त सभी
36. घरेलू हिंसा अधिनियम के अधीन अधिसूचित आश्रयगृह पीड़ित व्यक्ति को आश्रय प्रदान करने हेतु बाध्य है-
a. मात्र संरक्षण अधिकारी के अनुरोध पर
b. मात्र किसी मजिस्ट्रेट के अनुरोध पर
c. किसी पुलिस अधिकारी के अनुरोध पर
d. पीड़ित व्यक्ति के अनुरोध पर
37. व्यथित महिला को बिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती है-
a. धारा 3 के अन्तर्गत
b. धारा 5 के अन्तर्गत
c. धारा 7 के अन्तर्गत
d. धारा 11 के अन्तर्गत
38. संरक्षण अधिकारियों की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा किस धारा के अन्वर्गत की जाती है?
a. धारा 2
b. धारा 6
c. धारा4
d. धारा 8
39. संरक्षण अधिकारियों (Protection officers) की नियुक्ति कौन करता है?
a. राज्य सरकार
b. केन्द्रीय सरकार
c. जिला मजिस्ट्रेट
d. उच्च न्यायालय
40. संरक्षण अधिकारी कौन हो सकता है?
a. केवल पुरुष
b. केवल स्त्री
c. यथासम्भव कोई महिला हो
d. उपर्युक्त सभी
41. घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 8 के अधीन, प्रत्येक जिले में संरक्षण अधिकारियों की संख्या हो सकती है-
a. मात्र एक
b. जितना राज्य सरकार उचित समझे
c. अधिकतम तीन
d. उपर्युक्त में से कोई सही नहीं है
42. निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
a. संरक्षण अधिकारों, जहाँ तक सम्भव हो, महिलाएँ होंगी
b. जिलाधिकारी को संरक्षण अधिकारी के रूप में कार्य करना है
c. जिले के दहेज अधिकारी को संरक्षण अधिकारी के रूप में कार्य करना है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
43. घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 4 के अधीन घरेलू हिंसा के विषय में सूचना संरक्षण अधिकारी को दी जा सकती है
a. किसी व्यक्ति द्वारा
b. मात्र एक पुलिस अधिकारी द्वारा
c. मात्र एक सेवा प्रदाता द्वारा
d. मात्र एक पुलिस अधिकारी द्वारा जो उप-निरीक्षक से अवर पद का न हो
44. संरक्षण अधिकारियों के कर्त्तव्यों का उल्लेख है-
a. धारा 12 के अन्तर्गत
b. धारा 11 के अन्तर्गत
c. धारा 10 के अन्तर्गत
d. धारा 9 के अन्तर्गत
45. निम्न कर्तव्यों में से कौन सा कर्त्तव्य (कार्य) संरक्षण अधिकारियों का नहीं है-
a. मजिस्ट्रेट की अधिनियम के अधीन उसके कृत्यों के निर्वहन में सहायता करे
b. यह सुनिश्चित करें कि व्यथित व्यक्ति को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अधीन विधिक सहायता प्रदान की जाती है।
c. यदि व्यक्ति ऐसी अपेक्षा करे तो सुरक्षित आश्रमगृह उपलब्ध कराये।
d. संरक्षण अधिकारों घरेलू हिंसा की रिपोर्ट थाने के भारसाधक अधिकारी को करता है।
46. घरेलू हिंसा में महिलाओं के संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत संरक्षण अधिकारियों के कर्तव्य (कार्य)
a. घरेलु हिंसा को रिपोर्ट घरेलू हिंसा के परिवाद को प्राप्ति पर मजिस्ट्रेट में करे
b. घरेलू हिंसा की रिपोर्ट को प्रति पुलिस थाने, जिसको अधिकारिता की स्थानीय सीमाओं के भीतर घरेलु हिंसा का किया जाना अभिकथित है, के भरसाधक पुलिस अधिकार्य और इस क्षेत्र के सेवा प्रदाता को अग्रेषित करें
c. मजिस्ट्रेट की अधिकारिता के भीतर स्थानीय क्षेत्र में विधिक सहायता या सलाह देने वाले सभी सेवा प्रदाताओं आश्रयुगृहों और चिकित्सा सुविधाओं को मुची संधारित करना
d. व्यथित व्यक्ति का चिकित्सकीय परीक्षण कराये
e. उपर्युक्त सभी
47. घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 9 के अधीन, निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य सिंरक्षण अधिकारी का नहीं है
a. किसी मजिस्ट्रेट को उसके कार्यों के निर्वहन में सहायता करना
b. मौद्रिक अनुतोष हेतु आदेश देना
c. सेवा प्रदाताओं की सूची रखना
d. पीड़ित व्यक्ति का चिकित्सीय परीक्षण कराना
48. घरेलू हिंसा के परिवाद की प्राप्ति पर संरक्षण अधिकारी-
a. घरेलू हिंसा की रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को करेंगे
b. सम्बन्धित क्षेत्र के थाने के भारसाधक अधिकारी को रिपोर्ट की प्रतियां अग्रेषित करेंगे
c. सम्बन्धित क्षेत्र के सेवा प्रदाताओं को रिपोर्ट की प्रतियाँ अग्रेषित करेंगे
d. उपयुक्त सभी
49. घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत मजिस्ट्रेट से अभिप्रेत है-
a. प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. महानगर मजिस्ट्रेट, महानगरीय क्षेत्र में
c. यथास्थिति (a) या (b)
d. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
50. घरेलू हिंसा की शिकायत (परिवाद/complaint) प्राप्त होने पर घरेलू हिंसा की रिपोर्ट विहित प्ररूप एवं रीति में मजिस्ट्रेट को की जाती है-
a. धारा 9 (ग) के अन्तर्गत
b. धारा 9 (ख) के अन्तर्गत
c. धारा 9 (घ) के अन्तर्गत
d. धारा 9 (ङ) के अन्तर्गत
51. संरक्षण अधिकारियों के कर्तव्य एवं कृत्य हैं-
a. मजिस्ट्रेट का परिवाद की रिपोर्ट करना
b. व्यथित व्यक्ति का चिकित्सीय परीक्षण कराना
c. निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना
d. सेवा प्रदाओं की सूची तैयार कराना
e. उपर्युक्त सभी
52. संरक्षण अधिकारी किसके नियंत्रण और पर्यवेक्षण में रहता है?
a. राज्य सरकार के
b. मजिस्ट्रेट के
c. उक्त (a) एवं (b) दोनों के
d. उक्त में कोई नहीं
53. धारा 10 के अन्तर्गत महिलाओं के अधिकारों और संरक्षण करने के उद्देश्य से सेवा प्रदाता (Service provider) के रूप में कौन कार्य कर सकता है?
a. रजिस्ट्रीकृत स्वैच्छिक संगम
b. रजिस्ट्रीकृत कम्पनी
c. उक्त (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
54. घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 10 के अन्तर्गत निम्नलिखित में से कौन सेवा प्रदाता के रूप में पंजीकृत नहीं किया जा सकता है?
a. सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 के अन्तर्गत रजिस्ट्रीकृत कोई स्वैच्छिक संगम
b. कम्पनी अधिनियम, 1956 के अधीन रजिस्ट्रीकृत कोई कम्पनी
c. तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अन्तर्गत रजिस्ट्रीकृत कोई कम्पनी
d. समाज सेवा प्रदान करने वाली कोई महिला
55. रजिस्ट्रीकृत स्वैच्छिक संगम या कम्पनी सेवा प्रदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है-
a. राज्य सरकार के पास
b. रजिस्ट्रार के पास
c. उक्त दोनों के पास
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं है
56. सेवा प्रदाता के रूप में राज्य सरकार के पास रजिस्ट्रेशन कराया जाता है-
a. धारा 8 के अन्तर्गत
b. धारा 9 के अन्तर्गत
c. धारा 10 के अन्तर्गत
d. धारा 12 के अन्तर्गत
57. सेवाप्रदाता की शक्ति होगी-
a. घरेलू घटना रिपोर्ट अधिकारिता रखने वाले मजिस्ट्रेट और संरक्षण अधिकारी को अग्रेषित करने को
b. व्यथित व्यक्ति की चिकित्सकीय परीक्षण करवाने और चिकित्सा रिपोर्ट की प्राप्ति पुलिस थाने का अग्रेषित करने को
c. यह सुनिश्चित करना कि व्यथित व्यक्ति द्वारा अपेक्षा किये जाने पर आश्रय गृह में आश्रय दिया जाता है।
d. उपर्युक्त सभी
58. निम्न कथनों में असत्य कथन है-
a. संरक्षण अधिकारियों की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की जाती है
b. संरक्षण अधिकारी मजिस्ट्रेट के नियंत्रण और पर्यबेक्षण के अधीन होते हैं
c. सेवा प्रदाता के रुप में कार्य करने के लिए किसी स्वैच्छिक संगम एवं कम्पनी को राज्य सरकार के पास रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं है
59. निम्न कथनों में सत्य कथन है-
a. धारा 4 के अंतर्गत संरक्षण अधिकारी को सद्भावनापूर्वक घरेलू हिंसा के सम्बन्ध में सूचना देने वाले को किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई सिविल या आपराधिक दायित्व उपगत (Incurred) नहीं किया जायेगा
b. किसी भी सेवा प्रदाता या सेवा प्रदाता के किसी सदस्य के विरुद्ध घरेलू हिंसा को रोकने के लिए अधिनियम के अधीन शक्तियों का प्रयोग या कृत्यों का निर्वहन करते हुए सद्भावनापूर्वक को गयो किसी बात के लिए कोई वाद, अभियोजन या अन्य विधिक कार्यवाही नहीं हो सकेगी
c. (a) एवं (b) दानों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
60. सही सुमेलित नहीं है-一
a. संरक्षण अधिकारियों की नियुक्ति -धारा 8
b. सेवा प्रदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन - धारा 10
c. सरकार के कर्तव्य -धारा 11
d. मनिस्ट्रेट के कर्तव्य -धारा 12
61. धारा 12 के अन्तर्गत अनुतोष आदेश प्राप्त करने हेतु आवेदन कौन कर सकता है?
a. कोई व्यथित व्यक्ति
b. संरक्षण अधिकारी
c. व्यधित व्यक्ति के निमित्त कोई अन्य व्यक्ति
d. उपर्युक्त सभी
62. मजिस्ट्रेट अनुतोष हेतु आवेदन प्राप्त होने के बाद सुनवाई की तारीख नियत करेगा वह तारीख आवेदन की प्राप्ति की तारीख से होगी-
a. तीन दिन के बाद की नहीं
b. सात दिन के बाद की नहीं
c. दस दिन के बाद की नहीं
d. तीस दिन के बाद की नहीं
63. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 की धारा 12 के अंतर्गत अनुतोष हेतु आवेदन को कितने दिन के भीतर निपटाने का प्रयास करेगा -
a. प्रथम सुनवाई की तारीख से तीस दिन के भीतर
b. प्रथम सुनवाई की तारीख से साठ दिन के भीतर
c. प्रथम सुनवाई की तारीख से नब्बे दिन के भीतर
d. प्रथम सुनवाई की तारीख से पन्द्रह दिन के भीतर
64. घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम, 2005 के अंतर्गत अनुतोष हेतु आवेदन किस धारा के अंतर्गत दिया जाता है?
a. धारा 6 के अंतर्गत
b. धारा 8 के अंतर्गत
c. धारा 10 के अंतर्गत
d. धारा 12 के अंतर्गत
65. घरेलू हिंसा से महिलाओं को संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 12 के अंतर्गत आवेदन पर मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिकर या नुकसानी की रकम का संदाय करने का आदेश दिया जाता है लेकिन व्यधित व्यक्ति के अधिकार प्रभावित नहीं हो सकते हैं-
a. सिविल दावा करने का
b. घरेलू हिंसा के कार्यों से हुई क्षति के लिए प्रतिकर का दावा करने का
c. मुजरे का दावा करने का
d. उपर्युक्त सभी
66. जहाँ प्रतिकर या नुकसानी के रूप में किसी रकम के लिए व्यधित व्यक्ति के पक्ष में किसी न्यायालय द्वारा कोई डिकी पारित कर दी गई है वह घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के अधीन मजिस्ट्रेट द्वारा किये गये आदेश के अनुसरण में संदेय रकमों का ऐसी डिकी के विरुद्ध किया जा सकता
a. मुजरा
b. डिक्री, मुजरा से बची शेष रकम के लिए निष्पादनीय होगी
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं है
67. घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 18 के अन्तर्गत संरक्षण आदेश पारित किया जा सकता है-
a. संरक्षण अधिकारी द्वारा
b. सेवा प्रदाता द्वारा
c. किसी मजिस्ट्रेट द्वारा
d. दीवानी न्यायालय द्वारा
68. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 की धारा 12 के अधीन नियुत सुनवाई की तारीख की नोटिस मजिस्ट्रेट द्वारा किसे दी जाती है?
a. संरक्षण अधिकारी को
b. व्यथित व्यक्ति को
c. प्रत्यर्थी को
d. थाने के भारसाधक अधिकारी को
69. कार्यवाहियों बन्द कमरे में (in camera) किये जाने का प्रावधान है-
a. धारा 10 में
b. धारा 12 में
c. धारा 14 में
d. धारा 16 में
70. घरेलू नातेदारी में प्रत्येक महिला को साझी गृहस्थी में रहने का अधिकार है一
a. धारा 17 के अन्तर्गत
b. धारा 18 के अन्तर्गत
c. धारा 19 के अन्तर्गत
d. धारा 22 के अन्तर्गत
71. मजिस्ट्रेट व्यथित व्यक्ति के पक्ष में संरक्षण आदेश पारित कर सकेगा-
a. धारा 32 के अन्तर्गत
b. धारा 26 के अन्तर्गत
c. धारा 19 के अन्तर्गत
d. धारा 18 के अन्तर्गत
72. व्यधित व्यक्ति के पक्ष में संरक्षण आदेश पारित समय प्रत्यर्थी को प्रतिषिद्ध कर सकेगा-
a. घरेलू हिंसा के किसी कार्य को करने से
b. दूरभार्याय या वैयक्तिक सम्पर्क करने से
c. आस्तियों का अन्यसंक्रामण करने से
d. उपर्युक्त सभी
73. धारा 12 उपधारा (1) के अधीन किसी आवेदन का निपटारा करते समय मजिस्ट्रेट यह समाधान होने पर कि घरेलू हिंसा हुई है तो निम्नलिखित निवास आदेश पारित नहीं करेगा-
a. किसी साक्षी गृहस्थी के अन्यसंक्रान्त करने से अवरुद्ध करने का
b. प्रत्यर्थी यदि महिला है तो साक्षी गृहस्थी से स्वयं को हटाने का
c. साझी गृहस्थी जिसमें व्यथित निवास करता है प्रवेश करने से अवरुद्ध करने का
d. उपर्युक्त सभी
74. धनीय अनुतोष में सम्मिलित है-
a. उपार्जनों की हानि
b. चिकित्सीय व्यय
c. भरण-पोषण
d. उपर्युक्त सभी
75. मजिस्ट्रेट व्यधित व्यक्ति को हुई क्षति के लिए प्रतिकर का आदेश देता है-
a. धारा 18 के अन्तर्गत
b. धारा 20 के अन्तर्गत
c. धारा 21 के अन्तर्गत
d. धारा 22 के अन्तर्गत
76. न्यायालय को अंतरिम अनुतोष किस धारा के अन्तर्गत देने की शक्ति प्राप्त है?
a. धारा 29
b. धारा 25
c. धारा 24
d. धारा 23
77. जो अनुतोष घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत व्यथित व्यक्ति को प्राप्त है वही अनुतोष सिविल न्यायालय कुटुम्ब न्यायालय या किसी दण्ड न्यायालय के समक्ष कार्यवाही में मांगा जा सकेगा, यह प्रावधान -
a. धारा 26 में
b. धारा 27 में
c. धारा 28 में
d. धारा 29 में
78. यदि व्यथित व्यक्ति इस अधिनियम के अधीन किसी कार्यवाही से भिन्न किन्ही कार्यवाहियों में व्यश्चित व्यक्ति द्वारा कोई अनुतोष अभिप्राप्त कर लिया गया है तो वह ऐसे अनुतोष को अनुदत करने वाले मजिस्ट्रेट को सूचना देना-
a. आबद्धकर है
b. आबद्धकर नहीं है
c. न्यायालय के विवेकाधीन है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
79. मजिस्ट्रेट द्वारा कार्यवाहियों को बन्द कमरे में कब किया जायेगा?
a. जब मजिस्ट्रेट यह समझे कि मानले की परिस्थितियों में ऐसा अपेक्षित हो
b. जब कार्यवाही का कोई पक्षकार (बन्द कमरे में) सुनवाई को बांग करता है
c. उक्त (a) एवं (b) दोनों स्थितियों में
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं है
80. धारा 12 के अधीन प्रत्येक आवेदन-
a. प्ररूप I में होगा
b. प्ररूप ।। में होगा
c. प्ररूप ।। में होगा
d. प्ररूप IV में होगा
81. धारा 12 के अन्तर्गत आवेदन पर कोई आदेश पारित करने से पहले मजिस्ट्रेट विचार करेगा-
a. सेवा प्रदाता की रिपोर्ट पर
b. संरक्षण अधिकारी की रिपोर्ट पर
c. उपर्युक्त (a) या (b) की रिपोर्ट पर
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
82. सत्य उत्तर का चयन कीजिए-
धारा 12 के अधीन नियत की गयी सुनवाई की तारीख की सूचना प्राप्त होने के अधिकतम कितने दिन के भीतर संरक्षण अधिकारी द्वारा प्रत्यर्थी पर तामील कराया जायेगा -
a. दो दिन के भीतर
b. मजिस्ट्रेट द्वारा अनुज्ञात अतिरिक्त युक्तियुक्त समय के भीतर
c. उपर्युक्त दोनों
d. 7 दिन के भीतर
83. मजिस्ट्रेट कार्यवाही के किसी भी प्रक्रम पर प्रत्यर्थी या व्यधित व्यक्ति को अकेले या संयुक्ततः सेवा प्रदाता से परामर्श लेने का निर्देश दे सकता है-
a. धारा 14 के अन्तर्गत
b. धारा 15 के अन्तर्गत
c. धारा 16 के अन्तर्गत
d. धारा 17 के अन्तर्गत
84. जहाँ मजिस्ट्रेट प्रत्यर्थी या व्यधित व्यक्तियों को सेवा प्रदाता से परामर्श करने के लिए निर्देश देता है, वहाँ सुनवाई की अगली तारीख नियत करेगा जो-
a. 6 मास से अधिक को नहीं होगी
b. 4 मास से अधिक को नहीं होगी
c. 3 मास से अधिक की नहीं होगी
d. 2 मास से अधिक की नहीं होगी
85. परामर्शदाता हो सकेगा-
a. जहां तक सम्भव हो कोई महिला होगी
b. कोई विधि व्यवसायी, लेकिन वह प्रत्यर्थी के किसी मामले में उपसंजात न हुआ हो
c. संरक्षण अधिकारी द्वारा उपलब्ध परामर्शदाताओं की सूची में से किसी व्यक्ति को
d. उपर्युक्त सभी
86. धारा 14 के अन्तर्गत मजिस्ट्रेट सेवा प्रदाता के किसी सदस्य से परामर्श (Counselling) लेने का निदेश किसे देता है?
a. केवल व्यथित व्यक्ति को
b. केवल प्रत्यर्थों को
c. इनमें से कोई नहीं
d. उपर्युक्त सभी
87. मजिस्ट्रेट किस धारा के अन्तर्गत कल्याण विशेषज्ञ (Welfare expert) की सहायता लेता है?
a. 13
b. 14
c. 16
d. 15
88. कल्याण विशेषज्ञ की सहायता कौन लेता है?
a. व्यधित व्यक्ति
b. प्रत्यर्थो
c. मजिस्ट्रेट
d. उक्त सभी
89. धारा 15 के अन्तर्गत कल्याण विशेषज्ञ कौन हो सकेगा?
a. कोई विधिवेत्ता
b. कोई महिला
c. परिवार कल्याण के सम्बर्द्धन में लगा हुआ व्यक्ति
d. उपर्युक्त (b) एवं (c)
90. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के अधीन संरक्षण आदेश और अन्य आदेश मंजूर करने के लिए और अपराधों के विचारण के सक्षम न्यायालय होगा-
a. प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. महानगर मजिस्ट्रेट
c. (a) एवं (b) दोनों
d. कौटुम्बिक न्यायालय
91. घरेलू हिंसा अधिनियम के अधीन सक्षम न्यायालय से अभिप्रेत है-
a. सत्र न्यायालय
b. न्यायिक मजिस्ट्रेट का न्यायालय
c. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का न्यायालय
d. प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट या मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट का न्यायालय
92. घरेलू हिंसा अधिनियम के अधीन सक्षम न्यायालय द्वारा किया गया कोई आदेश प्रवर्तनीय होगा-
a. मात्र उस जिले में जहाँ आदेश दिया गया
b. मात्र उस राज्य में जहाँ आदेश दिया गया
c. जम्मू-कश्मीर राज्य के अतिरिक्त समस्त भारत में
d. समस्त भारत में
93. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के अंतर्गत अनुतोष उपलब्ध है-
a. संरक्षण आदेश
b. निवास आदेश
c. आर्थिक सहायता
d. अभिरक्षा आदेश
e. प्रतिकर आदेश
f. उपर्युक्त सभी
94. सही सुमेलित नहीं है-
a. संरक्षण आदेश -धारा 18
b. आर्थिक सहायता -धारा 20
c. अभिरक्षा आदेश -धारा 21
d. प्रतिकर आदेश -धारा 23
95. घरेलू हिंसा अधिनियम के अधीन मजिस्ट्रेट द्वारा निवास आदेश पारित किया जा सकता है-
a. धारा 12 में
b. धारा 18 में
c. धारा 19 में
d. धारा 21 में
96. घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 20 में प्रदत्त धनीय अनुतोषों में सम्मिलित हो सकेंगे-
a. उपार्जनों की हानि
b. चिकित्सीय खर्चे
c. व्यथित व्यक्ति एवं उसकी सन्तान हेतु भरणपोषण
d. उपर्युक्त सभी
97. मजिस्ट्रेट धनीय अनुतोष किस धारा के अन्तर्गत प्रदत्त करता है?
a. 20
b. 21
c. 22
d. 23
98. मजिस्ट्रेट धनीय अनुतोष कर संताय करने का आदेश किसे देता है?
a. पीड़ित व्यक्ति को
b. प्रत्यथों का
c. सरकार को
d. उपर्युक्त में किसी को नहीं
99. अनुतोष की सुनावाई के प्रक्रम पर व्यधित व्यक्ति के सन्तान को अभिरक्षा में किसे दिया जा सकेगा?
a. व्यथित व्यक्ति की
b. व्यथित व्यक्ति की ओर से आवेदन करने वाले व्यक्ति को
c. प्रत्यर्थी को
d. उपर्युक्त (a) एवं (b) को
100. यदि प्रत्यर्थी धारा 20 उपधारा (1) के निबन्धनों में संदाय करने में असफल रहने पर मजिस्ट्रेट क्या निदेश दे सकेगा-
a. प्रत्यर्थी के नियोजक वेतन न्यायालय में जमा करे
b. प्रत्यर्थी का ऋणी शोध्य रकम को न्यायालय में जमा करे
c. उपर्युक्त (a) एवं (b)
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
101. धारा 24 के अन्तर्गत मजिस्ट्रेट के आदेश की निःशुल्क प्रति किसे दी जाती है?
a. पक्षकारों को
b. थाने के भारसाधक अधिकारी को
c. सेवा प्रदाता को
d. उपर्युक्त सभी को
102. मजिस्ट्रेट के संरक्षण आदेश से निर्मुक्त करने का आवेदन व्यथित व्यक्ति द्वारा किया जा सकेगा-
a. धारा 30 के अन्तर्गत
b. धारा 27 के अन्तर्गत
c. धारा 26 के अन्तर्गत
d. धारा 25 के अन्तर्गत
103. मजिस्ट्रेट को अपने समक्ष किसी कार्यवाही में अन्तरिम और एकपक्षीय आदेश मंजूर करने की शक्ति किए धारा में दी गयी है?
a. धारा 21
b. धारा 22
c. धारा 23
d. धारा 24
104. मजिस्ट्रेट के आदेश से व्यधित व्यक्ति अपोल सकता है-
a. उच्च न्यायालय में
b. कौटुम्बिक न्यायालय में
c. सेशन न्यायालय में
d. अपील नहीं
105. मजिस्ट्रेट के आदेश की अपील किस धारा के अन्तर्गत की जा सकेगी?
a. धारा 32
b. धारा 31
c. धारा 30
d. धारा 29
106. मजिस्ट्रेट के आदेश के विरुद्ध ……………… हो सकेगी-
a. अपील
b. रिट याचिका
c. रिवीजन
d. उपर्युक्त सभी
107. मजिस्ट्रेट के आदेश से व्यथित व्यक्ति आदेश की तिथि से कितने दिन के भीतर सेशन न्यायालय में अपील कर सकेगा?
a. 30 दिन
b. 60 दिन
c. 45 दिन
d. 90 दिन
108. यदि प्रत्यर्थी संरक्षण आदेश को भंग करता है तो उसे दण्डित किया जा सकता है-
a. ऐसे कारावास से जो एक वर्ष तक हो सकेगी
b. जुर्माने से जो बीस हजार रुपये हो सकता है।
c. उपर्युक्त (a) या (b) या दानों से
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं है
109. धारा 31(1) एवं 32 के अन्तर्गत प्रत्यर्थी द्वारा किया गया अपराध संरक्षण आदेश का भंग होता है-
a. असंज्ञेय और जमानतीय
b. असंज्ञेय और अजमानय
c. संज्ञेय और अजमानतीय
d. उपर्युक्त में कोई नहीं
110. निम्न कथनों में सत्य कथन है-
a. संरक्षण अधिकारी और सेवा प्रदाता लोक सेवक होते हैं।
b. संरक्षण अधिकारी के विरूद्ध कोई अभियोजन या विधिक कार्यवाही नहीं होगी जब तक राज्य सरकार या उसके द्वारा प्राधिकृत किसी अधिकारी की पूर्व मंजूरी सहित कोई परिवाद फाइल न किया जाय
c. संरक्षण अधिकारी द्वारा सद्भावनापूर्वक की गयी किसी बात के लिए उसके विरुद्ध कोई वाद, अभियोजन या अन्य विधिक कार्यवाही नहीं को जायेगी
d. उपर्युक्त सभी
111. संरक्षण अधिकारी द्वारा कर्त्तव्य का निर्वहन न किये जाने के लिए उसे दण्डित किया जा सकता है-
a. एक वर्ष तक के कारावास से
b. बीस हजार रुपये तक जुर्माने से
c. उक्त दोनों से
d. केवल जुर्मान से
112. इस अधिनियम के अन्तर्गत प्रत्यर्थी द्वारा संरक्षण आदेश का भंग एक अपराध है उसे किस धारा के अन्तर्गत दण्डित किया जा सकता है?
a. धारा 31
b. धारा 30
c. धारा 32
d. धारा 33
113. संरक्षण अधिकारी मजिस्ट्रेट द्वारा संरक्षण आदेश में निर्देशित कर्तव्य का पर्याप्त हेतुक के बिना असफल रहने पर वह दण्डित किया जा सकेगा-
a. धारा 33 के अन्तर्गत
b. धारा 34 के अन्तर्गत
c. धारा 35 के अन्तर्गत
d. धारा 36 के अन्तर्गत
114. संरक्षण अधिकारी द्वारा किये गये अपराध के लिए कोई अभियोजन या विधिक कार्यवाही की जा सकेगी, जब-
a. राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी से परिवाद फाइल किया जाता है
b. राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत किसी अधिकारी की पूर्वमंजूरी से परिवाद फाइल किया जाता हे
c. उपर्युक्त (a) या (b)
d. उपर्युक्त कोई नहीं
115. संरक्षण अधिकारी के विरुद्ध अपराध का संज्ञान राज्य सरकार के पूर्व मंजूरी से परिवाद फाइल किये बिना नहीं लिया जा सकता है यह प्रावधान है-
a. धारा 34
b. धारा 36
c. धारा 35
d. धारा 38
116. निम्न कथनों में असत्य कथन है-
a. अधिनियम के उपबन्धों को कार्यान्वित करने के लिए नियम बनाने की शक्ति केन्द्र सरकार को है
b. अधिनियम के उपबन्धों को कार्यान्वित करने के लिए नियम बनाने की शक्ति राज्य सरकार को है
c. केन्द्र सरकार द्वारा इस अधिनियम के अधीन बनाया गया प्रत्येक नियम बनाये जाने के पश्चात् यथाशीघ्र संसद के प्रत्येक सदन के समक्ष कुल तीस दिन को अवधि के लिए रखा जायेगा
d. इस अधिनियम के धारा 31(1) के अंतर्गत अपराध संज्ञेय और गैर जमानतीय होता है।
117. संरक्षण अधिकारी के विरुद्ध सद्भावनापूर्वक की गयी कार्यवाही के लिए वाद या अभियोजन नहीं होगा, किस धारा में यह संरक्षण प्राप्त है?
a. धारा 35
b. धारा 36
c. धारा 37
d. धारा 37
118. सही सुमेलित कीजिए-
a. मजिस्ट्रेट को आवेदन -धारा 12
b. प्रतिकर आदेश -धारा 22
c. प्रक्रिया -धारा 28
d. अपोल -धारा 29
e. उपर्युक्त सभी
119. किस धारा में कहा गया है कि अधिनियम से किसी अन्य विधि की अल्पीकरण नहीं होगा?
a. धारा 35
b. धारा 36
c. धारा 37
d. धारा 34
120. जहाँ कोई संरक्षण अधिकारी मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देशित अपने कर्तव्यों का बिना पर्याप्त कारण के निर्वहन करने में विफल रहता है, वहाँ वह उत्तरदायी होगा-
a. सेवा समाप्ति हेतु
b. क्षतिपूर्ति हेतु
c. कारावास या जुर्माना या दोनों से दण्डित होने हेतु
d. मात्र जुर्माने द्वारा दण्डित होने हेतु
121. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत आता है?
a. अनुच्छेद 14 व 21
b. अनुच्छेद 14, 15 व 21
c. अनुच्छेद 21
d. अनुच्छेद 14
122. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 की धारा 31 (a) का अपराध होगा:
a. असंज्ञेय और गैर-जमानतीय
b. असंज्ञेय और जमानतीय
c. संज्ञेय और जमानतीय
d. संज्ञेय और गैर-जमानतीय
123. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 की धारा 12 के अन्तर्गत कौन आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है?
a.संरक्षण अधिकारी
b. व्यथित महिला
c. व्यथित व्यक्ति की ओर से कोई अन्य व्यक्ति
d. उपर्युक्त सभी
124. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 पारित हुआ था :
a. 12-08-2005 को
b. 13-09-2005 को
c. 12-07-2005 को
d. 12-05-2005 को
125. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत आता है?
a. अनुच्छेद 14 व 21
b. अनुच्छेद 14, 15 व 21
c. अनुच्छेद 21
d. अनुच्छेद 14
126. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 में घरेलू हिंसा में शामिल है:
a. आर्थिक दुरुपयोग
b. यौन दुरुपयोग
c. (a) और (b)
d. इनमें से कोई नही