छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011, MCQs (हिंदी माध्यम)

छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011, MCQs (हिंदी माध्यम)

छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011

THE CHHATTISGARH RENT CONTROL ACT, 2011

 Download PDF With Solution

1. छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961 का संक्षिप्त नाम क्या है?

a. छत्तीसगढ़ मकान अधिनियम, 1961

b. छत्तीसगढ़ किराया अधिनियम, 1961

c. छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961

d. छत्तीसगढ़ संपत्ति नियंत्रण अधिनियम, 1961

 

2. यह अधिनियम प्रारंभ में किन क्षेत्रों में प्रवृत्त होता है?

a. सम्पूर्ण भारत

b. केवल नगरीय क्षेत्रों में

c. प्रथम अनुसूची में विनिर्दिष्ट क्षेत्रों में

d. केवल राजधानी क्षेत्र में

 

3. यह अधिनियम छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों में कब प्रवृत्त होगा?

a. स्वतः अधिनियम पारित होने के दिन

b. राज्य सरकार की अधिसूचना द्वारा नियत तिथि से

c. न्यायालय के आदेश पर

d. राष्ट्रपति की अनुमति से

 

4. क्या राज्य सरकार इस अधिनियम के विभिन्न उपबंधों के लिए विभिन्न तिथियाँ नियत कर सकती है?

a. नहीं

b. केवल एक बार

c. केवल आपातकाल में

d. हाँ, भिन्न-भिन्न क्षेत्रों उपबंधों के लिए

 

5. प्रथम अनुसूची को संशोधित करने की प्रक्रिया क्या है?

a. विधानसभा की मंजूरी आवश्यक है

b. केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है

c. यह अधिनियम की अधिसूचना द्वारा स्वतः संशोधित समझी जाती है

d. उच्च न्यायालय की अनुमति से

 

6. "वास सुविधा" से क्या अभिप्रेत है?

a. केवल आवासीय मकान

b. केवल गैर आवासीय दुकान

c. भवन या भवन का कोई भाग, आवासीय या गैर आवासीय

d. केवल किराए पर दी गई कृषि भूमि

 

7. क्या "वास सुविधा" में भवन स्वामी द्वारा किरायेदार को किराए पर दिया गया भाग शामिल है?

a. नहीं

b. केवल तब जब वह आवासीय हो

c. हाँ

d. केवल स्थायी निर्माण में

 

8. निम्न में से कौन "वास सुविधा" की परिभाषा में शामिल नहीं है?

a. गैरेज

b. कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली भूमि

c. बगीचा

d. सीढ़ी

 

9. "वास सुविधा" में सम्मिलित कौन-कौन सी अतिरिक्त संरचनाएं या सुविधाएं होती हैं?

a. केवल कमरे

b. केवल छत

c. सीढ़ी, मैदान, बगीचा, गैरेज इत्यादि

d. केवल दीवार    

 

10. कौन-सी सुविधाएंवास सुविधामें सम्मिलित मानी जाती हैं?

a. केवल वे जो मौखिक रूप से कही गई हों

b. केवल लिखित करार में उल्लिखित हों

c. जो भवन स्वामी और किरायेदार के करारनामे में अंगभूत हों

d. जो किरायेदार को बाद में पसंद आएं

 

11. "करारनामा" का क्या अर्थ है, जैसा कि छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961 की धारा 2(2) में परिभाषित है?

a. भवन स्वामी द्वारा दिया गया नोटिस

b. किरायेदार द्वारा भेजा गया आवेदन

c. भवन स्वामी और किरायेदार के बीच निष्पादित लिखित समझौता

d. अदालत द्वारा पारित आदेश

 

12. "जिला" शब्द का अर्थ छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961 में किस अधिनियम के अनुसार लिया गया है?

a. छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम

b. भारतीय दंड संहिता

c. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959

d. छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम

 

13. "आदतन व्यतिक्रमी" से अभिप्रेत है:

a. ऐसा भवन स्वामी जो किराया ले

b. ऐसा किरायेदार जो अनुबंध से पहले किराएदार बना हो

c. ऐसा किरायेदार जो समय पर किराया दे

d. ऐसा किरायेदार जो 12 माह में 3 या अधिक बार किराया देने में विफल रहता है

 

14. "भवन स्वामी" से अभिप्रेत है ऐसा व्यक्ति जो:

a. केवल भवन का निर्माण करता है

b. भवन की मरम्मत करता है

c. वास सुविधा का किराया प्राप्त कर रहा है या प्राप्त करने का हकदार है

d. नगरपालिका कर चुकाता है

 

15. क्या कोई व्यक्ति जो किसी अन्य के लाभ के लिए किराया प्राप्त करता है, "भवन स्वामी" की श्रेणी में आता है?

a. नहीं

b. हाँ

c. केवल न्यायालय की अनुमति से

d. केवल लिखित अनुबंध के साथ

 

16. निम्न में से कौन "भवन स्वामी" की श्रेणी में सकता है?

a. ट्रस्टी (न्यासी)

b. किरायेदार

c. नगरपालिका अधिकारी

d. विद्युत विभाग कर्मचारी

 

17. क्या कोई व्यक्ति जो किसी अन्य के पालक या रिसीवर के रूप में किराया प्राप्त करता है, "भवन स्वामी" माना जाएगा?

a. नहीं

b. हाँ, यदि उसके पास रजिस्ट्री हो

c. हाँ

d. केवल भवन मालिक की मृत्यु के बाद

 

18. "भवन स्वामी" कौन हो सकता है?

a. केवल वह जो स्वयं भवन में रहता हो

b. केवल वह जो भवन का मालिकाना हक रखता हो

c. वह जो वास सुविधा का किराया अपने लिए या किसी अन्य की ओर से प्राप्त करता हो या प्राप्त करने का अधिकारी हो

d. कोई भी किरायेदार

 

19.  "नगरपालिक क्षेत्र" से क्या अभिप्रेत है?

a. केवल ग्रामीण क्षेत्र

b. केवल राजधानी क्षेत्र

c. नगरपालिक क्षेत्र या नगर पंचायत क्षेत्र

d. केवल औद्योगिक क्षेत्र

 

20. "नगरपालिक क्षेत्र" की परिभाषा किस अधिनियमों के अंतर्गत दी गई है?

a. भारतीय दंड संहिता और नगर निगम अधिनियम

b. छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 और छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961

c. नगर निगम कर अधिनियम और भूमि राजस्व संहिता

d. नगर विकास एवं नियोजन अधिनियम

 

21. "अधिसूचना" से क्या अभिप्रेत है?

a. किसी भी सरकारी पत्र

b. राज्य सरकार द्वारा जारी कोई भी नोटिस

c. राजपत्र में प्रकाशित शासन की सुसंगत अधिसूचना

d. न्यायालय का आदेश

 

22. "भाड़ा (किराया)" का क्या अर्थ है?

a. भवन स्वामी द्वारा किरायेदार को दिया गया भुगतान

b. बिजली और पानी का बिल

c. राज्य सरकार द्वारा लगाई गई कर राशि

d. किरायेदार द्वारा वास सुविधा के लिए भवन स्वामी को दिया जाने वाला प्रतिफल

 

23. "भाड़ा नियत्रक" किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?

a. जिला न्यायालय

b. अधिनियम की धारा 7 की उप-धारा (1) के अंतर्गत नियुक्त अधिकारी

c. राज्यपाल

d. नगर पालिका

 

24. "भाड़ा नियंत्रण अधिकरण" किसके द्वारा गठित किया जाता है?

a. जिला न्यायालय

b. नगर निगम द्वारा

c. राज्यपाल द्वारा

d. अधिनियम की धारा 6(1) के अंतर्गत

 

25. "निरसित अधिनियम" से अभिप्रेत है:

a. छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961 सहित इस अधिनियम की धारा 10(1) के तहत निरसन के दिनांक तक के समस्त संशोधन

b. कोई नया अधिनियम

c. केवल केंद्र सरकार के अधिनियम

d. केवल जिला प्रशासन के आदेश

 

26. "सामाजिक उपताप" से क्या अभिप्रेत है?

a. ऐसा किरायेदार जो वास सुविधा का केवल व्यावसायिक उपयोग करता हो

b. ऐसा किरायेदार जो सामान्यतः वास सुविधा का उपयोग अनुसूची 4 के सरल क्रमांक 10 में सूचीबद्ध कोई या समस्त क्रियाओं हेतु करता हो

c. केवल कृषि कार्य करने वाला किरायेदार

d. कोई भी किरायेदार जो बिना करारनामा के रहता हो

 

27. "सामाजिक उपताप" की परिभाषा अधिनियम में किस धारा के तहत है?

a. धारा 2(13)

b. धारा 7(1)

c. धारा 10(2)

d. धारा 5(3)

 

28. "किरायेदार" से क्या अभिप्रेत है?

a. केवल वह व्यक्ति जो भवन का मालिक हो

b. वह व्यक्ति जिसके द्वारा या जिसके लेखे या जिसकी ओर से भाड़ा (किराया) देय होता है

c. केवल वह व्यक्ति जो किराया नहीं देता

d. केवल वह व्यक्ति जो गैर-कानूनी रूप से वास सुविधा पर कब्जा करता है

 

29. अगर किरायेदार की मृत्यु हो जाती है, तो किसे "किरायेदार" माना जाएगा आवासीय वास सुविधा के लिए?

a. केवल उत्तराधिकारी

b. केवल पति या पत्नी

c. उत्तरजीवी पति या पत्नी, पुत्र, पुत्री, माता और पिता जो मृत्युकाल तक परिवार के सदस्य के रूप में रहते हों

d. कोई भी व्यक्ति

 

30. व्यावसायिक या व्यापारिक प्रयोजन के लिए किरायेदार की मृत्यु के बाद कौन किरायेदार माना जाएगा?

a. कोई भी व्यक्ति

b. उत्तरजीवी पति या पत्नी, पुत्र, पुत्री, माता और पिता जो व्यवसाय करते हों

c. केवल पुत्र

d. केवल माता-पिता

 

31. "किरायेदार" की परिभाषा अधिनियम की किस धारा में दी गई है?

a. धारा 2(10)

b. धारा 2(14)

c. धारा 3(1)

d. धारा 7(1)

 

32. इस अधिनियम की कौन-सी बात लागू नहीं होगी?

a. निजी मकानों पर

b. किरायेदारों पर

c. भवन स्वामियों पर

d. शासन के किसी विभाग के वास स्थान पर

 

33. किस प्रकार के भवनों को अधिनियम के अंतर्गत छूट दी जा सकती है?

a. निजी व्यवसायिक भवन

b. सार्वजनिक पार्क

c. केवल कृषि भूमि

d. शासन द्वारा लोकहित में अधिसूचना द्वारा विशेष रूप से छूट प्रदान किए गए भवन

 

34. अधिनियम किस प्रकार के स्वामित्व वाले वास स्थान पर लागू नहीं होगा?

a. निजी स्वामित्व वाले

b. किराए पर लिए गए भवन

c. शासन द्वारा प्रायोजित मंडल या निगम के स्वामित्व वाले

d. सभी वास स्थानों पर लागू होगा

 

35. छूट का प्रावधान किसके द्वारा अधिसूचित किया जाता है?

a. किरायेदार द्वारा

b. शासन द्वारा अधिसूचना के माध्यम से

c. भवन स्वामी द्वारा

d. न्यायालय द्वारा

 

36. छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 में छूट किस लिए दी गई है?

a. केवल व्यावसायिक भवनों के लिए

b. B केवल निजी आवासीय भवनों के लिए

c. केवल सरकारी या शासन संबंधित वास स्थानों के लिए

d. सभी प्रकार के भवनों के लिए

 

37. अधिनियम के प्रारंभ होने के बाद किसी वास सुविधा को भाड़े पर देने या लेने के लिए क्या आवश्यक है?

a. मौखिक समझौता

b. केवल हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं

c. किसी प्रकार का अनुबंध आवश्यक नहीं

d. कोई लिखित अनुबंध निष्पादित करना

 

38. अधिनियम के प्रारंभ होने से पहले यदि अभिधृति प्रारंभ हुई हो और अनुबंध निष्पादित हो चुका हो तो क्या करना होगा?

a. अनुबंध को निरस्त करना होगा

b. नया अनुबंध बनाना होगा

c. अनुबंध को भाड़ा नियंत्रक के समक्ष दर्ज (फाइल) करना होगा

d. कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं

 

39. यदि अधिनियम के प्रारंभ होने से पहले अभिधृति प्रारंभ हुई हो पर अनुबंध निष्पादित नहीं हुआ हो, तो क्या किया जाएगा?

a. अनुबंध आवश्यक नहीं है

b. केवल किरायेदार को लिखित में सूचित करना होगा

c. भवन स्वामी और किरायेदार मिलकर लिखित अनुबंध निष्पादित करेंगे और भाड़ा नियंत्रक के समक्ष दर्ज करेंगे

d. केवल भवन स्वामी को अनुबंध करना होगा

 

40. यदि भवन स्वामी और किरायेदार संयुक्त रूप से अनुबंध दर्ज करने में विफल रहते हैं, तो क्या करना होगा?

a. प्रत्येक पक्ष पृथक-पृथक रूप से अभिधृति की जानकारी दर्ज करेगा

b. अदालत में शिकायत करनी होगी

c. अनुबंध को रद्द कर दिया जाएगा

d. कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं

 

41. किस आधार पर किसी भी वास सुविधा का भाड़ा तय होगा?

a. केवल सरकार द्वारा निर्धारित राशि के अनुसार

b. केवल किरायेदार की मर्जी से

c. भवन स्वामी और किरायेदार के बीच तय सहमति के अनुसार

d. न्यायालय के आदेश से

 

42. यदि कोई अन्य सहमति हो, तो किरायेदार भाड़ा कब तक देगा?

a. जिस माह के लिए भाड़ा देय हो, उसके अगले माह के पंद्रहवें दिन तक

b. हर महीने के प्रथम दिन तक

c. हर छः महीने में एक बार

d. भाड़ा देने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं

 

43. छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिकरण की स्थापना कब की जाएगी?

a. अधिनियम के प्रभावशील होने के 15 दिनों के भीतर

b. अधिनियम के प्रभावशील होने के 90 दिनों के भीतर

c. अधिनियम के प्रभावशील होने के 60 दिनों के भीतर

d. अधिनियम के प्रभावशील होने के 30 दिनों के भीतर

 

44. अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया जाएगा?

a. वर्तमान न्यायाधीश

b. कोई भी सरकारी अधिकारी

c.  सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय या जिला न्यायाधीश

d. किरायेदार या भवन स्वामी

 

45. भाड़ा नियंत्रण अधिकरण में न्यूनतम कितने सदस्य होंगे?

a. 1

b. 2

c. 3

d. 5

 

46. अध्यक्ष का पद रिक्त होने पर क्या किया जाएगा?

a. अध्यक्ष पद खाली रहेगा

b. राज्य शासन सदस्यों में से किसी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करेगा

c. पुनः नियुक्ति तक काम ठप रहेगा

d.  न्यायालय इस विषय में फैसला करेगा

 

47. अधिकरण के रजिस्ट्रार की नियुक्ति किस श्रेणी के अधिकारी से की जाएगी?

a. किसी भी सरकारी अधिकारी से

b. केवल न्यायाधीश से

c. व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-एक के प्रवर्ग या राज्य शासन में उप सचिव की श्रेणी से निम्न होने वाला अधिकारी

d. किरायेदार या भवन स्वामी से

 

48. अधिकरण के स्थापित होने के बाद अधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विषयों पर अन्य न्यायालयों का कार्यक्षेत्र क्या होगा?

a. समान रूप से रहेगा

b. केवल स्थानीय न्यायालय कार्य करेगा

c. बढ़ जाएगा

d. अपवर्जित माना जाएगा

 

49. अधिकरण का मुख्यालय कहाँ होगा?

a. रायपुर

b. बिलासपुर

c. दुर्ग

d. जगदलपुर

 

50. अधिकरण के अध्यक्ष एवं सदस्यों की सेवा की शर्तें किसके द्वारा निर्धारित की जाएंगी?

a. न्यायालय द्वारा

b. भवन स्वामी द्वारा

c. किरायेदार द्वारा

d. राज्य शासन द्वारा

 

51. प्रत्येक जिले के लिए भाड़ा नियंत्रक की नियुक्ति कौन करेगा?

a. जिला कलेक्टर

b. अधिकरण

c. राज्य शासन

d. उच्च न्यायालय

 

52. भाड़ा नियंत्रक के रूप में किन अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा?

a. उप जिलाधीश की श्रेणी से निम्न होने वाले अधिकारी को

b. किसी भी सरकारी अधिकारी को

c. केवल पुलिस अधिकारी को

d. केवल न्यायाधीश को

 

53. भाड़ा नियंत्रक का कार्य क्षेत्र किसके द्वारा विनिर्दिष्ट किया जाएगा?

a. राज्य शासन

b. जिला कलेक्टर

c. उच्च न्यायालय

d.  भवन स्वामी और किरायेदार

 

54. भाड़ा नियंत्रक किसके अधीनस्थ होगा?

a. जिला कलेक्टर

b. राज्य सरकार

c. भाड़ा नियंत्रण अधिकरण

d. उच्च न्यायालय

 

55. भाड़ा नियंत्रण अधिकरण को कौन सी शक्तियां प्राप्त होंगी?

a. केवल विवादों का निपटारा करना

b. शासन द्वारा अधिसूचना द्वारा प्रदान की गई शक्तियां

c. केवल भाड़ा नियंत्रक के आदेश लागू करना

d. केवल भवन स्वामी की शिकायतें सुनना

 

56. भाड़ा नियंत्रण अधिकरण किसके आवेदनों पर अपीलीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है?

a. केवल भवन स्वामी के

b. केवल किरायेदार के

c. भाड़ा नियंत्रक के किसी आदेश से व्यथित व्यक्तियों के

d. सरकार के

 

57. स्पष्टीकरण के अनुसार, भाड़ा नियंत्रण अधिकरण अपनी शक्तियों का प्रयोग किस तरह करेगा?

a. किसी भी तरीके से

b. उच्च न्यायालय द्वारा निरसित अधिनियम के अंतर्गत प्रयुक्त की गई शक्तियों के अनुसार

c.  केवल स्थानीय न्यायालय के नियमों के अनुसार

d. केवल किरायेदार की सहमति से

 

58. भाड़ा नियंत्रण अधिकरण को अपनी अवमानना के लिए किस प्रकार की दण्ड देने की शक्ति प्राप्त होगी?

a. सीमित शक्ति

b. उच्च न्यायालय के समान शक्ति

c. केवल चेतावनी देने की शक्ति

d. कोई दण्ड देने की शक्ति नहीं

 

59. भाड़ा नियंत्रक किन विवादों का निराकरण करेगा?

a.  केवल पुलिस विवाद

b. भवन स्वामी और किरायेदार के बीच विवाद

c. भूमि स्वामित्व विवाद

d.कोई विवाद नहीं

 

60. भाड़ा नियंत्रक का दायित्व क्या है?

a. केवल भवन स्वामी के अधिकारों की रक्षा करना

b. केवल किरायेदार के अधिकारों की रक्षा करना

c. भवन स्वामी तथा किरायेदारों को उनके अधिकार सुनिश्चित कराना

d.  केवल शिकायत दर्ज करना

 

61. भाड़ा नियंत्रक के समक्ष सभी कार्यवाही सामान्यतः कितने समय के भीतर पूर्ण की जानी चाहिए?

a. 3 माह

b. 6 माह

c. 1 वर्ष

d. 2 वर्ष

 

62. भाड़ा नियंत्रक किसके द्वारा अधिसूचित शक्तियों का प्रयोग करेगा?

a. उच्च न्यायालय के आदेश से

b. शासन द्वारा अधिसूचना द्वारा प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करेगा

c. केवल स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर

d. किसी भी सरकारी अधिकारी के निर्देश पर

 

63. भाड़ा नियंत्रक और भाड़ा नियंत्रण अधिकरण को किस प्रक्रिया से बाध्य नहीं किया जाता?

a. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

b. भारतीय दंड संहिता, 1860

c.  सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908

d. कोई प्रक्रिया नहीं

 

64. भाड़ा नियंत्रक और अधिकरण किन सिद्धांतों का पालन करते हुए अपनी प्रक्रिया विनियमित करेंगे?

a. शासन के निर्देशों के बिना

b. प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए

c. केवल अदालत के आदेशानुसार

d. बिना किसी नियम के

 

65. भाड़ा नियंत्रण अधिकरण कौन-सी स्थिति में स्थगन प्रदान नहीं करेगा?

a. जब आवेदन लिखित हो

b. जब आवेदन में कारण बताएं गए हों

c.  जब आवेदन में न्यायालय के आदेश हों

d. जब आवेदन पारित हो चुका हो

 

66. भाड़ा नियंत्रक द्वारा अंतिम आदेश के निष्पादन के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाए जा सकते हैं?

a. केवल बैंक खातों की कुर्की

b. केवल गिरफ्तारी और निरोध

c. विरोधी पक्षकार की चल-अचल सम्पत्ति की कुर्की, गिरफ्तारी, बैंक खातों की कुर्की, वेतन कुर्की, आयुक्त नियुक्ति, कब्जा प्रदान करना

d. केवल परिसर का कब्जा प्रदान करना

 

67. यदि किरायेदार तीन माह के भीतर परिसर रिक्त नहीं करता है, तो उसे किन आधारों पर भुगतान करना होगा?

a. भाड़े की सामान्य दर

b. व्यावसायिक प्रयोजन के लिए तीन गुना और आवासीय के लिए दो गुना भाड़ा

c. केवल व्यावसायिक प्रयोजन के लिए दो गुना भाड़ा

d. कोई भुगतान नहीं करना होगा

 

68. भाड़ा नियंत्रक द्वारा आदेश के निष्पादन के संबंध में आवेदन का निराकरण कितने दिनों के भीतर करना होगा?

a. 15 दिन

b. 30 दिन

c. 45 दिन

d. 60 दिन

 

69. भाड़ा नियंत्रक को किसकी सहायता लेने का अधिकार होता है आदेश के निष्पादन के लिए?

a. केवल पुलिस

b. केवल स्थानीय प्रशासन या निकाय

c. स्थानीय प्रशासन, स्थानीय निकाय या पुलिस

d. कोई सहायता नहीं ले सकता

 

70. यदि भवन स्वामी और किरायेदार के हितों में किराया (भाड़ा) से संबंधित किसी विषय में संघर्ष या संशय हो, तो लाभ किसे मिलेगा?

a. भवन स्वामी को

b. किरायेदार को

c. अधिकरण को

d. पुलिस को

 

71. वास सुविधा के कब्जे के प्रत्यावर्तन से संबंधित विवाद में अगर संशय हो, तो लाभ किसे मिलेगा?

a. किरायेदार को

b. भवन स्वामी को

c. न्यायालय को

d. भाड़ा नियंत्रक को

 

72. किरायेदार को अनुसूची के अनुसार अधिकार किस अनुसूची में दिये गए हैं?

a. अनुसूची 1

b. अनुसूची 2

c. अनुसूची 3

d. अनुसूची 4

 

73. भवन स्वामी पर अनुसूची के अनुसार बाध्यताएं किस अनुसूची में निर्धारित हैं?

a. अनुसूची 1

b. अनुसूची 2

c. अनुसूची 3

d. अनुसूची 4

 

74. जानबूझकर किरायेदार को उसके अधिकारों से वंचित करने पर अधिकतम जुर्माना और सजा क्या हो सकती है?

a. ₹2000 जुर्माना और 1 महीने कारावास

b. ₹10,000 जुर्माना और 6 महीने कारावास

c. केवल चेतावनी

d.  ₹5000 जुर्माना और 3 महीने से अधिक कारावास या दोनों

 

75. यदि भवन स्वामी या किरायेदार भाड़ा नियंत्रक के आदेश से असंतुष्ट हो, तो उन्हें क्या करने का अधिकार है?

a. सीधे उच्च न्यायालय में जाना

b. पुलिस में शिकायत करना

c. आदेश को नजरअंदाज करना

d. भाड़ा नियंत्रक अधिकरण को अपील करना

 

76. राज्य शासन इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए नियम बनाने का अधिकार किस माध्यम से प्राप्त करता है?

a. न्यायालय के आदेश से

b. राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

c. संसद के निर्देश से

d. लोकसभा के प्रस्ताव से

 

77. राज्य विधान मंडल के सदन के पटल पर नियम कितने दिनों के लिए रखा जाता है?

a. 15 दिन

b. 20 दिन

c.  30 दिन

d. 45 दिन

 

78. छत्तीसगढ़ रेंट कंट्रोल अधिनियम के लागू होने पर कौन-सा अधिनियम निरस्त हो जाता है?

a. छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961

b. भारतीय दंड संहिता, 1860

c. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908

d.  छत्तीसगढ़ संपत्ति अधिनियम, 1950

 

Download PDF With Solution