
महिलाओ का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2023
THE SEXUAL HARASSMENT OF WOMEN AT WORKPLACE (PREVENTION, PROHIBITION AND REDRESSAL) ACT, 2013
1. यह अधिनियम कब से लागू है:
a. 9 दिसम्बर, 2013 से
b. 10 दिसम्बर, 2013 से
c. 23 अप्रैल, 2013 से
d. 1 जनवरी, 2014 से
2. व्यथित महिला को निम्न में से किस धारा में परिभाषित किया गया है:
a. धारा 2क
b. धारा 2ख
c. धारा 2ढ
d. धारा 2ण
3. लैंगिक उत्पीड़न का परिवाद करने के लिए समय सीमा है :
a. घटना की तारीख से एक माह
b. घटना की तारीख से दो माह
c. घटना की तारीख से तीन माह
d. घटना की तारीख से चार माह
4. 'व्यथित व्यक्ति' से निम्नलिखित अभिप्रेत है:
a. किसी कार्यस्थल के सम्बन्ध में किसी भी आयु की ऐसी नियोजित महिला जो प्रत्यर्थी पर लैंगिक उत्पीड़न के किसी कार्य के अध्यधीन रहने का अभिकथन करती है
b. किसी कार्यस्थल पर ऐसी कोई महिला जो नियोजित नहीं है प्रत्यर्थी पर लैंगिक उत्पीड़न के कार्य का अभिकथन करती है
c. निवास-गृह में नियोजित महिला
d. उपर्युक्त सभी
5. किसी कार्य-स्थल के सम्बन्ध में व्यथित महिला से अभिप्रेत है :
a. कोई महिला जो प्रत्यर्थी पर लैंगिक उत्पीड़न का आरोप लगाती है
b. कोई महिला जो निवासगृह में नियोजित है
c. कोई महिला जो पति की क्रूरता से पीड़ित है
d. उपर्युक्त सभी
6. लैंगिक उत्पीड़न (Sexual harassment) को परिभाषित/उल्लेख है:
a. धारा 2ढ़/n में
b. धारा 2ण/० में
c. धारा 3 (1) में
d. धारा 3 (2) में
7. कार्यस्थल पर किसी महिला का लैंगिक उत्पीड़न तभी माना जायेगा जब वह :
a. नियोजित हो
b. नियोजित न हो
c. चाहे नियोजित हो या नियोजित न. हो
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
8. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य या व्यवहार लैंगिक उत्पीड़न नहीं है:
a. अश्लील साहित्य दिखाना
b. शारीरिक सम्पर्क और फायदा उठाना
c. अश्लील टिप्पणी
d. साथ में खाना-खाने का अनुरोध करना
9. निम्न में से कौन कार्यस्थल (Workplace) के अन्तर्गत आता है:
a. शैक्षणिक संस्थान
b. मनोरंजन स्थापन
c. हास्पिटल
d. उपर्युक्त सभी
10. कार्यस्थल के अन्तर्गत आता है:
a. कोई निवास स्थान या गृह
b. परिचर्चा गृह
c. स्टेडियम
d. उपर्युक्त सभी
11. किसी भी महिला का किसी कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न नहीं किया जायेगा। यह प्रावधान है:
a. धारा 3(1) में
b. धारा 3(2) में
c. धारा 4(3) में
d. धारा 5(2) में
12. निम्न में से कौन-सा कार्य या आचरण या परिस्थितियाँ लैंगिक उत्पीड़न माना जायेगा :
a. उसके नियोजन में अधिमानी व्यवहार का अन्तर्निहित या स्पष्ट वचन देना
b. उसके नियोजन में अहितकर व्यवहार की स्पष्ट धमकी देना
c. उसके कार्य में हस्तक्षेप करना
d. उपर्युक्त सभी
13. लैंगिक उत्पीड़न में निम्न कार्य सम्मिलित नहीं है:
a. लैंगिक प्रकृति कोई निंदनीय शाब्दिक या गैर-शाब्दिक आचरण करना
b. लैंगिक प्रकृति का कोई शारीरिक आचरण करना
c. लैंगिक अर्थ वाली टिप्पणी करना
d. शारीरिक सम्पर्क हो जाना
14. आन्तरिक परिवाद समिति का गठन कौन करता है
a. कार्यस्थल का नियोजक
b. राज्य सरकार
c. केन्द्र सरकार
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
15. आन्तरिक परिवाद समिति और प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल हो सकेगा :
a. एक वर्ष
b. दो वर्ष
c. तीन वर्ष
d. उपर्युक्त सभी
16. निम्न में से कौन-सी परिस्थिति/परिस्थितियाँ लैंगिक उत्पीड़न के अन्तर्गत माना जायेगा:
a. महिला के स्वास्थ्य या सुरक्षा को प्रभावित कर सकने वाला अपमानजनक आचरण करना
b. महिला के प्रति शत्रुतापूर्ण या आपराधिक कार्य का वातावरण तैयार करना
c. वर्तमान या भावी नियोजन की प्रास्थिति के बारे में धमकी देना
d. उपर्युक्त सभी
17. समुचित सरकार इस अधिनियम के अधीन अपनी शक्तियों का प्रयोग या कृत्यों का निर्वहन करने के लिए अधिसूचित करेगी :
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. अपर जिला मजिस्ट्रेट
c. कलेक्टर या उप-कलेक्टर
d. उपर्युक्त में से किसी को भी
18. स्थानीय परिवाद समिति का गठन कौन करता है:
a. जिला अधिकारी
b. नियोजक
c. (a) या (b)
d. राज्य सरकार
19. लैंगिक उत्पीड़न के सम्बन्ध में परिवाद किया जा सकेगा :
a. आन्तरिक परिवाद समिति में
b. स्थानीय परिवाद समिति में
c. यथास्थिति (a) या (b) में
d. किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष
20. स्थानीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को नामित किया जाता है:
a. जिला अधिकारी द्वारा
b. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा
c. ज्य सरकार द्वारा
d. केन्द्र सरकार द्वारा
21. जिला अधिकारी स्थानीय परिवाद समिति का गठन कब करेगा:
a. जहाँ आन्तरिक परिवाद समिति का गठन नहीं किया गया है
b. जहाँ परिवाद स्वयं नियोजक के विरुद्ध है
c. (a) एवं (b) दोनों स्थितियों में
d. न तो (a) न (b)
22. स्थानीय समिति का अध्यक्ष एवं सदस्यों क कार्यकाल हो सकता है:
a. 1 वर्ष
b. 2 वर्ष
c. 3 वर्ष
d. जिला अधिकारी द्वारा विनिर्दिष्ट अवधि के लिए जो तीन वर्ष से अधिक नहीं होगा
23. अधिनियम की धारा 11(2) के अधीन न्यायालय प्रत्यर्थी के अपराध का दोषसिद्ध ठहराए जाने पर दण्डादेश के साथ दे सकेगा :
a. ऐसी राशि के संदाय करने का आदेश, जो न्यायालय समुचित समझे
b. प्रतिकर देने का आदेश
c. क्षतिपूर्ति का आदेश
d. उपर्युक्त (a) या (b) या (c)
24. कोई व्यथित महिला कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न के सम्बन्ध में अधिनियम के किस धारा के अन्तर्गत परिवाद कर सकती है :
a. धारा 9
b. धारा 10
c. धारा 11
d. धारा 13
25. सही सुमेलित युग्म नहीं है:
a. लैंगिक उत्पीड़न से निवारण धारा 3
b. आन्तरिक परिवाद समिति का गठन धारा 4
c. स्थानीय परिवाद समिति का गठन धारा 6
d. सुलह धारा 9
26. अधिनियम की धारा 9 के अधीन व्यथित महिला द्वारा परिवाद किसके समक्ष किया जा सकता है :
a. आन्तरिक परिवाद समिति
b. स्थानीय परिवाद समिति (जहाँ आन्तरिक समिति गठित न हो)
c. (a) या (b) (यथास्थिति)
d. मजिस्ट्रेट के समक्ष
27. अधिनियम के अन्तर्गत सुलह (concilition) का प्रावधान है:
a. धारा 10 में
b. धारा 11 में
c. धारा 12 में
d. धारा 13 में
28. कोई व्यथित महिला परिवाद करेगी :
a. लिखित
b. मौखिक
c. लिखित या मौखिक
d. उपर्युक्त सभी
29. कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की घटना से स्थापित महिला घटना की तारीख से तीन माह के भीतर परिवाद करने में युक्तियुक्त कारण से निवारित थी वहाँ परिवाद करने के लिए समय-सीमा बढ़ाया जा सकता है:
a. एक माह से अनधिक
b. दो माह से अनधिक
c. तीन माह से अनधिक
d. पन्द्रह दिन से अनधिक
30. सत्य कथन का चयन कीजिए:
अधिनियम की धारा 9 के अधीन परिवाद कौन कर सकता है:
a. व्यथित महिला
b. व्यथित महिला के परिवाद करने में असमर्थ होने पर कोई विधिक वारिस या अन्य विहित व्यक्ति
c. (a) एवं (b) दोनों सत्य हैं
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
31. सुलह किस प्रक्रम पर हो सकता है:
a. किसी भी प्रक्रम पर
b. जांच के प्रक्रम पर
c. जांच के उपरान्त
d. जांच प्रारम्भ होने से पूर्व
32. परिवाद की समय-सीमा में वृद्धि कौन कर सकता है:
a. आन्तरिक समिति
b. स्थानीय समिति
c. यथास्थिति (a) या (b)
d. राज्य सरकार
33. सुलह की कार्यवाही किसके अनुरोध पर किया जा सकता है:
a. व्यक्ति महिला के
b. प्रत्यर्थी के
c. (a) एवं (b) दोनों के
d. (a) या (b) के
34. अधिनियम की धारा 10 के अधीन सुलह का आधार नहीं है
a. धन सम्बन्धी समाधान
b. निलम्बन
c. भर्त्सना
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
35. आन्तरिक परिवाद समिति या स्थानीय परिवाद समिति को वही शक्तियां प्राप्त हैं जो :
a. सिविल न्यायालय को प्राप्त हैं
b. जो मजिस्ट्रेट न्यायालय को प्राप्त है
c. जो अन्वेषण अधिकारी को प्राप्त है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
36. परिवाद की जांच कितने दिन के भीतर पूरी की जायेगी :
a. 15 दिन
b. 30 दिन
c. 60 दिन
d. 90 दिन
37. घरेलू कर्मकार के परिवाद से यदि प्रथमदृष्ट्या मामला बनता है तो स्थानीय समिति भा. दं. सं. की धारा, 509 या अन्य सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत मामला रजिस्टर करने के लिए पुलिस के पास भेजेगी:
a. 7 दिन के भीतर
b. 10 दिन के भीतर
c. 15 दिन के भीतर
d. 30 दिन के भीतर
38. परिवाद पर जांच के दौरान व्यथित महिला के अनुरोध पर नियोजक कर सकता है।
a. व्यथित महिला की तीन माह की छुट्टी मंजूर
b. व्यथित महिला का अन्य कार्यस्थल पर स्थानान्तरण
c. प्रत्यर्थी को अन्य कार्यस्थल पर स्थानान्तरण
d. उपर्युक्त सभी
39. इस अधिनियम के अधिनियम यथास्थित्ति आन्तरिक समिति या स्थानीय समिति अपनी, जांच की निष्कर्षों की रिपोर्ट किसे उपलब्ध करायेगा:
a. नियोजक को
b. जिला अधिकारी को
c. यथास्थिति नियोजक या जिला अधिकारी को
d. सम्बन्धित पक्षकारों को
e. (c) एवं (d) को
40. आंतरिक समिति या स्थानीय समिति जांच रिपोर्ट कितने दिन के भीतर यथास्थिति नियोजक या जिला अधिकारी को उपलब्ध कराएगा:
a. 10 दिन
b. 15 दिन
c. 20 दिन
d. 30 दिन
41. यदि जांच में प्रत्यर्थी के विरुद्ध अभिकथन साबित हो गया है वहाँ आन्तरिक समिति या स्थानीय समिति नियोजक या जिला अधिकारी से निम्नलिखित सिफारिश करेगी:
a. लैंगिक उत्पीड़न के लिए कार्यवाही करने के लिए
b. वेतन या मजदूरी में कटौती करने के लिए
c. कटौती की राशि व्यथित महिला या उसके विधिक वारिस को देने की
d. उपर्युक्त सभी
42. निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन है:
a. यदि प्रत्यर्थी निर्दिष्ट राशि का संदाय करने में असफल रहता है तो उसकी वसूली भू-राजस्व के बकाया के रूप में सम्बन्धित जिला अधिकारी द्वारा की जा सकेगी
b. प्रतिकर का अवधारण आन्तरिक समिति या स्थानीय समिति द्वारा किया जाता है
c. जांच रिपोर्ट यथास्थिति नियोजक या जिला अधिकारी को भेजी जाती है
d. जांच रिपोर्ट की प्रति सम्बन्धित पक्षकारों को दिया जाना आवश्यक नहीं है
43. यदि कोई व्यथित महिला या अन्य व्यक्ति ने प्रत्यर्थी के विरुद्ध मिथ्या या विद्वेषपूर्ण परिवाद करती या कूटरचित दस्तावेज पेश करती है, तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी:
a. लागू सेवा नियम के अनुसार
b. जैहां सेवा नियम नहीं है वहां ऐसी रीति से जो विहित की जाये
c. (a) या (b)
d. भा. दं. सं. के अनुसार
44. नियोजक या जिला अधिकारी समिति के सिफारिश पर कितने दिन के भीतर कार्यवाही करेगा:
a. 15 दिनों के भीतर
b. 30 दिनों के भीतर
c. 60 दिनों के भीतर
d. 90 दिनों के भीतर
45. अधिनियम के किस धारा के अधीन परिवादकर्ता के विरुद्ध कार्यवाही करने की सिफारिश की जाती है:
a. धारा 13
b. धारा 14
c. धारा 16
d. धारा 18
46. प्रतिकर के अवधारण में आंतरिक समिति या स्थानीय समिति निम्न में से किन बातों का ध्यान नहीं देगी :
a. भावनात्मक कष्ट
b. मानसिक पीड़ा
c. चिकित्सा व्यय
d. पीड़िता की सामाजिक प्रास्थिति
47. व्यथित महिला को संदत्त की जाने वाली राशियों के निर्धारण में निम्नलिखित में से किन बिन्दुओं को ध्यान में रखा जाता है:
a. प्रत्यर्थी की आय और वित्तीय प्रास्थिति
b. पीड़ित के चिकित्सीय व्यय
c. वृति के अवसर की हानि
d. उपर्युक्त सभी
48. इस अधिनियम के अधीन कौन-सी धारा जांच कार्यवाहियों एवं सम्बन्धित पक्षकारों के नाम, पहचान और पतों को प्रकाशित या सार्वजनिक करने पर रोक लगाती है:
a. धारा 13
b. धारा 15
c. धारा 16
d. धारा 19
49. सही सुमेलित युग्म नहीं है:
a. प्रतिकर का अवधारण - धारा 15
b. मिध्या साक्ष्य के लिए दण्ड - धारा 14
c. परिवाद की अन्तर्वस्तुओं के प्रकाशन पर प्रतिषेध - धारा 16
d. अपील - धारा 171
50. कोई व्यक्ति जो परिवाद, जांच या कार्यवाही की सिफारिशों का कर्तव्य सौंपा गया है, धारा 16 के नियमों का उल्लंघन करता है वह दायी होगा:
a. सेवा नियमों के उपबन्धों के अनुसार शास्ति के लिए
b. जहाँ सेवा नियम नहीं है वहाँ ऐसी रीति से जो विहित की जॉय, शास्ति
c. उपर्युक्त (a) या (b) से
d. कारावास और जुर्माने से
51. कार्यवाहियों की सिफारिशों के विरुद्ध अपील कहाँ की जायेगी:
a. सेवा नियम के अनुसार न्यायालय को
b. सेवा नियम के अनुसार अधिकार को
c. (a) या (b) को
d. जिला न्यायालय को
52. नियोजक के कर्तव्य किस अध्याय में दिये गये है
a. अध्याय 3
b. अध्याय 5
c. अध्याय 6
d. अध्याय 7
53. जिला अधिकारी के कर्तव्य और शक्तियाँ क्रिस धारा में दी गयी हैं:
a. धारा 20
b. धारा 21
c. धारा 22
d. धारा 25
54. धारा 18 के अधीन सिफारिशों की अपील की जा सकेगी :
a. 30 दिन के भीतर
b. 60 दिन के भीतर
c. सिफारिशों के 90 दिन के भीतर
d. सिफारिशों के 120 दिन के भीतर
55. अधिनियम के अधीन समिति वार्षिक रिपोर्ट किसे प्रस्तुत करती है :
a. नियोजक को
b. जिला अधिकारी को
c. (a) एवं (b) दोनों को
d. राज्य सरकार को
56. अधिनियम के उपबन्धों का पालन न करने वाला नियोजक उत्तरदायी होता है:
a. तीन माह के कारावास से
b. जुर्माने से जो दस हजार रुये तक हो सकेगा
c. जुर्माने से जो पच्चीस हजार रुपये तक हो सकेगा
d. जुर्माने से जो पचास हजार रुपये तक हो सकेगा
57. राज्य सरकार को वार्षिक रिपोर्ट सम्बन्धी एक संक्षिप्त रिपोर्ट भेजी जाती है :
a. जिला अधिकारी द्वारा
b. नियोजक द्वारा
c. (a) एवं (b) द्वारा
d. (a) या (b) द्वारा
58. अधिनियम के किस धारा के अधीन नियोजक को दण्डित किया जा सकेगा :
a. धारा 26
b. धारा 27
c. धारा 29
d. धारा 30
59. इस अधिनियम के अधीन दण्डनीय अपराध के लिए न्यायालय कब संज्ञान ले सकता है:
a. परिवाद किये जाने पर
b. पुलिस रिपोर्ट पर
c. स्वतः
d. उपर्युक्त सभी
60. यदि कोई नियोजक अधिनियम के अधीन दूसरी बार दोषसिद्धि किये जाने पर दण्डित किया जा सकेगा :
a. पहला दोषसिद्धि पर अधिरोपित दण्ड से दुगुने दण्ड के लिए
b. एक लाख रुपये के जुमनि से
c. (a) या (b) से
d. कारावास और जुर्माने से
61. इस अधिनियम के अधीन दण्डनीय अपराध का विचारण कौन कर सकेगा:
a. महानगर मजिस्ट्रेट
b. प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. (a) या (b)
d. कोई भी मजिस्ट्रेट
62. इस अधिनियम के अधीन अपराध होता है:
a. संज्ञेय
b. असंज्ञेय
c. संज्ञेय और जमानतीय
d. असंज्ञेय और अजमानतीय
63. सही सुमेलित युग्म नहीं है:
a. लैंगिक उत्पीड़न का परिवाद - धारा 9
b. मिथ्या या विद्वेषपूर्ण परिवाद के लिए दण्ड - धारा 14
c. अधिनियम के उपबन्धों के अननुपालन के लिए शास्ति - धारा 26
d. न्यायालयों द्वारा अपराध का संज्ञान - धारा 28
64. निम्नलिखित कथनों में असत्य कथन है:
a. अधिनियम किसी अन्य विधि के अतिरिक्त है
b. इस अधिनियम के अधीन अपराध की शिकायत/परिवाद व्यथित महिला या आन्तरिक संमिति अथवा स्थानीय समिति द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति कर सकेगा
c. अधिनियम के अधीन परिवाद की जांच करके प्रत्यर्थी के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है
d. अधिनियम के अधीन प्रत्यर्थी के विरुद्ध केवल आपराधिक कार्यवाही की जा सकेगी
65. इस अधिनियम के अधीन अपराध का विचारण करेगा:
a. प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट
b. द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट
c. कोई मजिस्ट्रेट
d. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
66. अधिनियम की धारा 9(2) के अधीन शारीरिक असमर्थता से असमर्थ होने पर शिकायत कर सकेगा :
a. नातेदार या मित्र
b. सहकर्मी
c. राष्ट्रीय या राज्य महिला आयोग का कोई अधिकारी
d. उपर्युक्त सभी
67. सही सुमेलित युग्म है:
a. परिवाद - अध्याय 4
b. परिवाद के बारे में आँच - अध्याय 5
c. नियोजक का कर्तव्य - अध्याय 6
d. उपर्युक्त सभी
68. कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के हित में नियोजक या जिला अधिकारी से लैंगिक छत्पीड़न से सम्बन्धित लिखित सूचना मांग सकती है:
a. समुचित सरकार
b. केन्द्र सरकार
c. राज्य सरकार
d. जिला मजिस्ट्रेट
69. धारा 9(1) के अधीन व्यथित महिला अपनी मानसिक अक्षमता के कारण शिकायत करने में असमर्थ है वहाँ शिकायत फाइल की जा सकेगी:
a. नातेदार या मित्र द्वारा
b. विशेष शिक्षक द्वारा
c. मनोवैज्ञानिक
d. उपर्युक्त सभी
70. समुचित सरकार नियोजक या जिला अधिकारी से लैंगिक उत्पीड़न के बारे में लिखित कर सकेगी एवं सूचना की मांग अभिलेखों एवं कार्यस्थलों के निरीक्षण करा सकेगी:
a. धारा 25 के अन्तर्गत
b. धारा 26 के अन्तर्गत
c. धारा 27 के अन्तर्गत
d. धारा 28 के अन्तर्गत