
राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम, 2001
RAJASTHAN RENT CONTROL ACT
1. राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम का उद्देश्य है-
a. किराये पर नियंत्रण
b. उचित किराये का निर्धारण
c. कतिपय परिसरों से बेदखली
d. उपरोक्त सभी
2. राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम, 2001 कब से प्रभावी है?
a. 7 अप्रैल, 2001
b. 6 अप्रैल, 2002
c. 1 अप्रैल, 2003
d. 10 अप्रैल, 2002
3. अधिनियम किन क्षेत्रों में लागू है-
a. प्रथमतः ऐसे नगरपालिक क्षेत्रों में जिनमें राज्य में के जिला मुख्यालय है
b. तत्पश्चात् अन्य नगरपालिक क्षेत्रों में जिन्हें राज्य सरकार अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करे
c. (a) एवं (b) दोनों
d. सम्पूर्ण राजस्थान में
4. राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम 2001 के अधीन निम्न कथनों में सत्य कथन है-
a. बेदखली के लिए विशेष अपील पोषणीय है
b. उम रिट याचिका दाखिल किया जा सकता है
c. पुनरीक्षण किया जा सकता है
d. उपरोक्त सभी
5. अधिनियम के अधीन सुख सुविधाओं में आते हैं-
a. टेलीफोन सेवायें
b. टी० बो० सेवायें
c. लिफ्ट
d. उपर्युक्त सभी
6. भू-स्वामी से अभिप्रेत है जो-
a. परिसर का किराया ले रहा है
b. परिसर का किराया लेने का हक़दार है
c. किया लेने का हक़दार अभिकर्ता या संरक्षक
d. उपर्युक्त सभी
7. परिसर से निम्नलिखित अभिप्रेत है
a. कोई भवन जो की उपयोग के लिए किराया पर दिया गया हो
b. कोई भवन जो वाणिज्यिक उपयोग के लिए किराये पर दिया गया हो
c. कोई भवन या भाग जो अन्य परयोजनो हेतु किराया पर दिया गया हो या आशयित हो
d. उपर्युक्त सभी
8. परिसर में सम्मिलित नहीं है-
a. भवन के भाग से अनुलग्न उद्यान
b. भवन से संलग्न होटल या धर्मशाला
c. भवन में उपलब्ध कराई गयो सुख सुविधायें
d. भवन या भाग में उपयोग के लिए भू-स्वामी द्वारा दिया गया फर्नीचर
9. वरिष्ठ नागरिक से ऐसा नागरिक अभिप्रेत है जिसने.……………… की आयु प्राप्त कर ली है-
a. 60 वर्ष
b. 65 वर्ष
c. 62 वर्ष
d. 70 वर्ष
10. 'किरायेदार' से अभिप्रेत है-
a. वह व्यक्ति जिसके द्वारा किराया संदेय है
b. उत्तरजीवी पति या पत्नी जो मृतक के साथ निवास कर रहा था
c. उत्तरजीवी पति या पत्नी जो साधारणतया कारबार कर रहा था
d. उपर्युक्त सभी
11. परिसर का किराया होगा –
a. जो भू-स्वामी और किरायेदार तय करे
b. जो न्यायालय तय करे
c. जो किराया अधिकरण तय करे
d. जो कलेक्टर तय करे
12. किरायेदार एवं भू-स्वामी आपस में किराया तय कर सकते हैं-
a. धारा 6 के अन्तर्गत
b. धारा 7 के अन्तर्गत
c. धारा 4 के अन्तर्गत
d. धारा 2 के अन्तर्गत
13. प्रत्येक किरायेदार जिस मास का किराया संदेव है उसके अगले मास के………………………तक संदत्त करेगा-
a.14वें दिन
b.17वें दिन
c. 25वें दिन
d. 15वें दिन
14. किरायेदार भू-स्वामी को या उसके प्राधिकृत अभिकर्ता को किराये का संदाय निम्न में से किस रीति से करेगा-
a. डाक धनादेश द्वारा विप्रेषित करके
b. बैंक ड्राफ्ट द्वारा
c. व्यक्तिगत संदाय द्वारा
d. नगर द्वारा
e. उपर्युक्त सभी
15. किराये संदाय का ढंग किस धारा में दिया गया है?
a. 8
b. 3
c. 5
d. 7
16. प्रतिवर्ष किराया बढ़ाया जा सकता है-
a. 2 प्रतिशत
b. 5 प्रतिशत
c. 3 प्रतिशत
d.10 प्रतिशत
17. पुनरीक्षित किराया संदेय होगा-
a. भू-स्वामी और किरायेदार के बीच तय हुई तारीख से
b. किराया अधिकरण में अर्जी दाखिल किये जाने की तिथि से (अर्जी फाइल होने पर)
c. उपर्युक्त (a) या (b)
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
18. प्रत्येक वर्ष बढ़ा हुआ 5 प्रतिशत किराया कितने वर्ष बाद किराये में समाविष्ट कर दी जायेगी-
a. 10 वर्ष
b. 2 वर्ष
c. 5 वर्ष
d. 15 वर्ष
19. यदि परिसर का भू-स्वामी 5 प्रतिशत से अधिक किरायों में वृद्धि करने का करार करता है तो करार-
a. अवैध होगा
b. प्रवर्तनीय होगा
c. शून्य होगा
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
20. सीमित कालावधि की किरायेदारी के बारे में उपबन्ध है -
a. धारा 9 के अन्तर्गत
b. धारा 1 के अन्तर्गत
c. धारा 8 के अन्तर्गत
d. धारा 13 के अन्तर्गत
21. सीमित अवधि होती है-
a. एक वर्ष
b. तीन वर्ष
c. दो वर्ष
d. पांच वर्ष
22. सीमित अवधि की किरायेदारी की अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन कौन दे सकता है-
a. केवल भू-स्वामी
b. केवल किरायेदार
c. भू-स्वामी एवं प्रस्थापित किरायेदार दोनों मिलकर
d. उपर्युक्त में कोई नहीं
23. सीमित अवधि की किरायेदारी की अनुज्ञा के लिए संयुक्त आवेदन किसके समक्ष दिया जाता है-
a. अपील अधिकरण
b. जिला न्यायाधीश
c. किराया अधिकरण
d. सिविल जज (सि० डि०)
24. सीमित कालावधि के लिए अनुज्ञा किराया अधिकरण कितनी बार दे सकता है-
a. तीन बार
b. एक बार
c. दो बार
d. चार बार
25. कब्जे की पुनःप्राप्ति का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है
a. धारा 2 के अन्तर्गत
b. धारा 5 के अन्तर्गत
c. धारा 4 के अन्तर्गत
d. धारा 8 के अन्तर्गत
26. कब्जे की पुनः प्राप्ति का प्रमाण पत्र के निष्पादन के लिए अधिकरण के समक्ष प्रमाण पत्र के निष्पादनीय होने की तारीख से…………. दाखिल न किये जाने पर प्रमाण-पत्र व्यपगत (Labsc) हो जायेगा-
a. 3 मास के भीतर
b. 9 मास के भीतर
c. 6 मास के भीतर
d. 12 मास के भीतर
27. किरायेदार की बेदखली के आधार किस धारा में दिये गये हैं?
a. 7
b. 9
c. 8
d.12
28. भू-स्वामी किरायेदार को किन आधारों पर बेदखल नहीं कर सकता है ?
a. किराये के चार माह का शोध्य किराया संदाय न करने पर
b. परिसर को क्षारवान् रूप से क्षतिग्रस्त करने पर
c. निर्माण कराने पर
d. ऐसा न्यूसेन्स पैदा करने पर जो भू-स्वामी के हित पर प्रतिकूलतः एवं सारतः प्रभाव पड़ता हो।
29. किरायेदारों की बेदखली के निम्नलिखित आधार हैं-
a. भू-स्वामों को निर्माण कार्य कराने हेतु परिसर को आवश्यकता
b. परिसर का छः मास की निरन्तर कालावधि के लिए उपयोग न होना
c. किरायेदार ने परिसर बना लिया है
d. उपयुक्त सभी
30. किरायेदारों की बेदखली के आधार हैं-
a. भू-स्वामी की लिखित अनुज्ञा के बिना किरायेदार उपकिरायेदार पर उठा दिया है
b. कब्जा त्याग दिया है
c. सेवा या नियोजन समाप्त हो गया है
d. उपर्युक्त सभी
31. अधिनियम की किस धारा के अन्तर्गत भू-स्वामी तुरन्त पुनःकब्जा प्राार कर सकता है-
a. धारा 18 के अन्तर्गत
b. धारा 13 के अन्तर्गत
c. धारा 10 के अन्तर्गत
d. धारा 14 के अन्तर्गत
32. कोई भू-स्वामी किसी निवासीय परिसर का तुरन्त कब्जा पुनः प्राप्त करने का हकदार होगा यदि वह-
a. संघ के किसी भी सशस्त्र बल या अर्द्धसैनिक बल का सदस्य है या था
b. वरिष्ठ नागरिक हो गया है और परिसर को किराये पर देने को तारीख से वर्ष के अवसान के पश्चात् पूर्वोक्त अर्जी फाइल कर दे
c. भू-स्वामी को मृत्यु के पश्चात् उसकी विधवा किराया अधिकरण में इस निमित किसी अर्जी के फाइल किये जाने पर
d. उपर्युक्त सभी
33. सशस्त्र बल का सदस्य या सरकार का कर्मचारी परिसर का पुनः कब्जा प्राप्त करने के लिए सेवानिवृत्ति की तारीख के पूर्व या उसके पश्चात् अर्जी फाइल कर दी जानी चाहिए-
a. एक वर्ष के भीतर
b. 2 माह के भीतर
c. 6 माह के भीतर
d. 2 वर्ष के भीतर
34. अवैध रूप से बेदखल किरायेदार कब्जे के प्रत्यावर्तन के लिए अर्जी दे सकेगा-
a. धारा 3 के अन्तर्गत
b. धारा 11 के अन्तर्गत
c. धारा 16 के अन्तर्गत
d. धारा 14 के अन्तर्गत
35. धारा 11 के अनुसार यदि किसी किरायेदार को विधि की सम्यक् प्रक्रिया से अन्यथा उसकी सहमति के बिना भू-स्वामी द्वारा किराये के परिसर से बेकब्जा किया जाता है तो वह, ऐसे बेकब्जा किये जाने की तारीख से कितने दिन के भीतर कब्जे के प्रत्यावर्तन के लिए अधिकरण के समक्ष अर्जी दे सकता है?
a. 15 दिन के भीतर
b. 60 दिन के भीतर
c. 90 दिन के भीतर
d. 30 दिन के भीतर
36. कब्जे की पुनर्प्राप्ति की प्रक्रिया किस धारा में दी गयी है?
a. धारा 12
b. धारा 14
c. धारा 7
d. धारा 15
37. किराया अधिकरण का गठन किस धारा के अन्तर्गत किया जाता है?
a. धारा 11
b. धारा 23
c. धारा 27
d. धारा 13
38. धारा 13 के अधीन किराया अधिकरण का गठन कौन करता है?
a. न्यायालय
b. राज्य सरकार
c. (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
39. किराया अधिकरण में उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्ति कितने सदस्य होते हैं?
a. दो
b. एक
c. तीन
d. चार
40. किराया अधिकरण का पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति कौन करता है?
a. न्यायालय
b. राज्य सरकार
c. (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
41. किराया न्यायाधिकरण का पीठासीन अधिकारी होती है-
a. सिविल जज बरिष्ठ खण्ड से अनिम्न रैंक का सदस्य
b. कलेक्टर
c. जिला मजिस्ट्रेट
d. उच्चतर न्यायिक सेवा का न्यायाधीश
42. तुरन्त कब्जे की पुनःप्राप्ति की प्रक्रिया किस धारा में दी गयी है?
a. धारा 16
b. धारा 18
c. धारा 17
d. धारा 25
43. जहां भू-स्वामी ने धारा 10 के तहत निवासीय परिसर का कब्जा पुनः प्राप्त कर लिया है, वहां वह कितनी कालावधि के भीतर किसी अन्य व्यक्ति को उस परिसर को किराये पर देने से प्रतिषिद्ध होगा?
a. तीन वर्ष
b. दो वर्ष
c. एक वर्ष
d. चार वर्ष
44. कोई भी व्यक्ति अपील किराया अधिकरण का पीठासीन अधिकारी नियुक्त होने का पात्र तभी होगा जब वह जिला न्यायाधीश संवर्ग का सदस्य होते हुए ऐसे सदस्य के रूप में …………...का अनुभव रखता हो-
a. 5 वर्ष
b. 7 वर्ष
c. 10 वर्ष
d. 3 वर्ष
45. किराया अधिकरण द्वारा पारित प्रत्येक अन्तिम आदेश को अपील अपीलीय किराया अधिकरण के समक्ष कितनी अवधि के भीतर की जायेगी?
a. 15 दिन
b. 60 दिन
c. 30 दिन
d. 90 दिन
46. अपील किराया अधिकरण के आदेश के विरुद्ध कोई और…………….नहीं हो सकेगी-
a. पुनरीक्षण
b. (d) (a) एवं (b)
c. अपोल
d. रिट याचिका
47. किराया अधिकरण किरायेदार को नोटिस की तामील से कितने दिन के भीतर सुनवाई की तारीख नियत करेगा?
a. 90 दिन
b. 30 दिन
c. 60 दिन
d. 120 दिन
48. किराया अधिकरण आवेदन का निपटारा नोटिस की तामील से कितने दिन के भीतर किया जायेगा?
a. 60 दिन
b. 150 दिन
c. 90 दिन
d.190 दिन
49. पुनः कब्जे का प्रमाण पत्र विनिश्चय की तारीख से "कितनी कालावधि तक निष्पादनीय नहीं होगा?
a. तीन मास
b. दो मास
c. चार मास
d. एक मास
50. भू-स्वामी और किरायेदार के बीच के विवाद को सुनने की अधिकारिता होगी-
a. सिविल न्यायालय को
b. जिला न्यायालय को
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) को
d. किराया अधिकरण को
51. किस धारा के अन्तर्गत किराया अधिकरण को भू-स्वामी और किरायेदार के बीच विवादों और उनसे सम्बद्ध तथा अनुषंगिक विषयों को अर्जी के माध्यम से सुनने की अधिकारिता दी गयी है?
a. धारा 19 के अन्तर्गत
b. धारा 25 के अन्तर्गत
c. धारा 18 के अन्तर्गत
d. धारा 32 के अन्तर्गत
52. राज्य सरकार अपील किराया अधिकरण की स्थापना करती है-
a. धारा 11 के अन्तर्गत
b. धारा 19 के अन्तर्गत
c. धारा 16 के अन्तर्गत
d. धारा 22 के अन्तर्गत
53. आदेशों के निष्पादन के बारे में किस धारा में प्रावधान किया गया है-
a. धारा 18
b. धारा 19
c. धारा 19
d. धारा 21
54. आदेश का निष्पादन का ढंग है-
a. जंगम सम्पति को कुर्की और विक्रय
b. स्थावर सम्पत्ति की कुर्की और विक्रय
c. गिरफ्तारी और निरोध
d. प्रार्थों के कब्जे का प्रदान
e. उपर्युक्त सभी
55. आदेश का निष्पादन की रीति है-
a. वेतन और भते को कुर्को
b. बैंक खाते कुर्की और रकम की तुष्टि
c. उपर्युक्त (a) या (b) या दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
56. भू-स्वामी परिसर के किरायेदार द्वारा उपभोग की जा रही सुख-सुविधाओं को बन्द या विधारित नहीं करेगा-
a. धारा 22 के अन्तर्गत
b. धारा 26 के अन्तर्गत
c. धारा 27 के अन्तर्गत
d. धारा 23 के अन्तर्गत
57. धारा 23 के अन्तर्गत भू-स्वामी या किरायेदार द्वारा दिये गये आवेदन का निपटारा आवेदन दिये जाने के कितने दिन के भीतर निपटाया जायेगा?
a. 30 दिन
b. 90 दिन
c. 60 दिन
d. 120 दिन
58. परिसर की आवश्यक मरम्मत के लिए भू-स्वामी और किरायेदार के बीच लिखित करार के अभाव में वार्षिक किराये का कितना प्रतिशत किरायेदार द्वारा खर्च की जायेगी?
a. 2 प्रतिशत
b. 5 प्रतिशत
c. 3 प्रतिशत
d. कुछ भी नहीं
59. परिसर का आवश्यक मरम्मत किसके खर्च पर करायी जायेगी?
a. किरायेदार के
b. भू-स्वामी के
c. उक्त दोनों के
d. वार्षिक किराये के 5 प्रतिशत तक किरायेदार द्वारा और 5 प्रतिशत से अधिक का व्यय भू- स्वामी द्वारा
60. परिसर का निरीक्षण करने का अधिकार भू-स्वामी को दिया गया है-
a. धारा 14 के अन्तर्गत
b. धारा 25 के अन्तर्गत
c. धारा 11 के अन्तर्गत
d. धारा 16 के अन्तर्गत
61. भू-स्वामी परिसर का निरीक्षण करने से पूर्व किरायेदार को पूर्व सूचना देगा-
a. 15 दिन का
b. 2 दिन का
c. 7 दिन का
d. 3 दिन का
62. भू-स्वामी परिसर का निरीक्षण कर सकेगा -
a. तीन मास में दो बार
b. तीन मास में तीन बार
c. एक मास में दो बार
d. तीन मास में एक बार
63. लोक सेवक है-
a. अधिकरणों के पीठासीन अधिकारी
b. अधिकरणों के कर्मचारी
c. (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
64. परिसीमा अधिनियम 1963 लागू होगा -
a. किराया अधिकरण के समक्ष अर्जीयों, आवेदनों पर
b. अपील किराया अधिकरण के समक्ष
c. (a) एवं (b) दोनों पर
d. किसी पर नहीं
65. राज्य सरकार को नियम बनाने की शक्ति दी गयी है-
a. धारा 31 के अन्तर्गत
b. धारा 23 के अन्तर्गत
c. धारा 27 के अन्तर्गत
d. धारा 30 के अन्तर्गत
66. न्यायालय फीस का प्रावधान है-
a. धारा 28 के अन्तर्गत
b. धारा 12 के अन्तर्गत
c. धारा 33 के अन्तर्गत
d. धारा 22 के अन्तर्गत
67. अधिकरण के समक्ष पेश की गयी अर्जी (आवेदन) और अपील पर फीस संदेय होगी-
a. 500 रुपये
b. जो सिविल न्यायालय के समक्ष फाइल किये जाने पर संदेय होती
c. 1,000 रुपये
d. 3,000 रुपये
68. सही सुमेलित युग्म है-
a. न्यायालय फीस - धारा 28
b. राज्य सरकार को नियम बनाने की शक्ति - धारा 31
c. अधिकरण का गठन - धारा 13
d. किराये का पुनरीक्षण - धारा 6
e. उपर्युक्त सभी
69. सही सुमेलित युग्म नहीं है-
a. न्यायालय फीस - धारा 31
b. आदेशों का निष्पादन - धारा 20
c. अपील किराया अधिकरण - धारा 18
d. किराया अधिकरण - धारा 13
70. सही सुमेलित युग्म नहीं है-
a. अपील अधिकरण का गठन - धारा 18
b. सीमित कालावधि को किरायेदारी - धारा 8
c. आदेशों का निष्पादन - धारा 21
d. वरिष्ठ नागरिक - धारा 2(ज)
71. कोई भी व्यक्ति अपील किराया अधिकरण का पौठासीन अधिकारी तभी नियुक्त हो सकेगा जब वह सदस्य हो-
a. राजस्थान उच्चतर न्यायिक सेवा का
b. जिला न्यायाधीश संवर्ग का
c. सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
72. निम्नलिखित में से कौन किराया प्राधिकारी नियुक्त किये जाने के लिए अर्ह होगा?
a. राजस्थान प्रशासनिक सेवा का अधिकारी जो उपखण्ड अधिकारों से नीचे की रैंक का न हो
b. राजस्थान न्यायिक सेवा कोई अधिकारी
c. राजस्थान उच्चतर न्यायिक सेवा कोई अधिकारी
d. उपर्युक्त सभी
73. किराया प्राधिकारी की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा किस धारा के अन्तर्गत की जाती है-
a. धारा 22
b. धारा 22-ख
c. धारा 22-क
d. धारा 22-ग
74. किराया प्राधिकारी के आदेश की अपील कहां होगी?
a. किराया अधिकरण के समक्ष
b. सिविल न्यायालय में
c. अपीलीय अधिकरण में
d. सेशन न्यायालय में
75. किराया प्राधिकारी के आदेश की अपील किराया अधिकरण को आदेश के दिनांक से कितने अवधि के भीतर की जायेगी?
a. 60 दिन
b. 30 दिन
c. 45 दिन
d. 90 दिन
76. राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम की किस धारा में किरायेदारी अनुबन्ध का प्रावधान है?
a. धारा 22-क
b. धारा 22-ग
c. धारा 22-ख
d. धारा 22-घ
77. किरायेदारी अनुबन्ध के प्रारूप का प्रावधान है-
a. अनुसूची D-क
b. अनुसूची D- घ
c. अनुसूची D-ख
d. अनुसूची D-ग
78. किरायेदारी करार की संसूचना अनुसूची-D में वर्णित प्ररूप में किसे दी जायेगी-
a. किराया अधिकरण को
b. न्यायालय को
c. किराया प्राधिकारों को
d. मकानदार को
79. किराया अनुबन्ध की सूचना संशोधन अधिनियम 2007 के प्रारम्भ के कितने समय के भीतर दी जायेगी-
a. एक वर्ष
b. छह माह
c. दो माह
d. दो वर्ष
80. किरायेदारी अनुबन्ध के आवंटन होने के कितने दिन के भीतर वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा-
a. 10 दिन
b.12 दिन
c. 30 दिन
d.15 दिन
81. किरायेदारी अनुबन्ध की निर्धारित अवधि की समाप्ति पर अधिकतम कितनी अवधि तक किरायेदारी माह-दर-माह नवीकृत हो सकेगी-
a. 3 माह तक
b. 9 माह तक
c. 6 माह तक
d. 12 माह तक
82. किस धारा में प्रावधान है कि किराये को रकम घट या बढ़ सकती है?
a. धारा 22-घ
b. धारा 22-ग
c. धारा 22-ड
d. धारा 22-च
83. मकानदार किरायेदार से प्रतिभूत रकम जमा करा सकेगा-
a. दो माह के किराये के बराबर
b. तीन माह के किराये के बराबर
c. एक माह के किराये के बराबर
d. चार माह के किराये के बराबर
84. कब किरायेदार किराया प्राधिकारी को किराया जमा कर सकेगा-
a. जब मकानदार किराया स्वीकार नहीं करता है
b. जब मकानदार किराये की रसीद देने से इन्कार कर देता है
c. किरायेदार को सन्देह है कि किराया किस व्यक्ति या व्यक्तियों को दी जाये
d. उपर्युक्त सभी
85. किराया नियंत्रण अधिनियम की किस धारा में किराया जमा करने का प्रावधान है?
a. धारा 22- घ
b. धारा 22-छ
c. धारा 22- ड़
d. धारा 22-च
86. मकानदार द्वारा किराया अस्वीकार करने पर किरायेदार किराये की रकम जमा करेगा-
a. किराया प्राधिकारी को
b. मकानदार के बैंक एकाउन्ट में
c. किराया अधिकरण को
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
87. निम्नलिखित में कौन सही सुमेलित युग्म नहीं है?
a. किरायेदारी अनुबन्ध - धारा 22-H
b. किरायेदारी की अवधि - धारा 22-C
c. प्रतिभूति रकम जमा करना - धारा 22-F
d. किराया जमा करना - धारा 22-G
88. आवेदन या याचिका पर कितना शुल्क देय होता है?
a. 200 रुपये
b. 100 रुपये
c. 500 रुपये
d. 1,000 रुपये