भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 Set-5

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

Download BSA MCQs Set-5

Download BSA Live Test-5 

Download BSA Practice Combo Set-5 (MCQs PDF + Live Test) 

Download BSA Complete Practice Series (All PDF +Live Test)

1. साक्ष्य अधिनियम की कौन सी धारा इस सिद्धांत के प्रतिबंध को दूर कर देती है कि विधि की दृष्टि में 'पति एवं पत्नी एक व्यक्ति थे'-

a. धारा 126

b. धारा 118

c. धारा 119

d. धारा 121

 

2. किसी व्यक्ति के विरूद्ध आपराधिक प्रक्रिया में ऐसे व्यक्ति का पति/पत्नी क्या होगा-

a. असक्षम साक्षी

b. सक्षम साक्षी

c. केवल सक्षम साक्षी यदि वे वयस्क हों और एक दूसरे की सहमति से

d. केवल सक्षम साक्षी यदि वे मानसिक तौर पर स्वस्थ हों तथा एक दूसरे की सहमति से

 

3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत किसी पति द्वारा पत्नी के विरूद्ध तथा विलोमतः दिए गए साक्ष्य का साक्षिक मूल्य क्या होता है-

a. दोनों के द्वारा सिविल तथा आपराधिक दोनों मामलो में में साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

b. दोनों साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकते

c. दोनों को विधि में एक पहचान माना जाता है, अतः एक दूसरे के विरूद्ध साक्ष्य नहीं दे सकता

d. दोनों के द्वारा मात्र आपराधिक मामले में साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

 

4. एक दस्तावेज, जिसमें पति का अपनी पत्नी से संवाद निहित हो, तीसरे व्यक्ति के हाथ में-

a. साक्ष्य में तब तक ग्राह्य नहीं होता जब तक लेखक द्वारा संवाद की सहमति दी गई हो

b. साक्ष्य में ग्राह्य होता है

c. कदापि ग्राह्य नहीं होता

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

5. तथा का विवाह हुआ था। विवाह के दौरान ने जालसाजी की और अपनी पत्नी से बता दिया। कुछ समय बाद दोनों में तलाक हो गया तथा ने से विवाह कर लिया।अभियोजन को केप्रस्तुत करना चाहता है।

a. वे ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि विशेषाधिकारकृत संवादों के अधीन के विरूद्ध साक्षी बनने हेतु बाध्य है

b. वे ऐसा कर सकते हैं क्योंकि अब से विवाहित है

c. वे ऐसा कर सकते हैं क्योंकि जालसाजी सार्वजनिक नीति के अनुसार एक अपराध है

d. केवल संक्षम साक्षी यदि वे मानसिक रूप से स्वस्थ हों तथा एक दूसरे की सहमति से

 

6. साक्ष्य अधिनियम की धारा 126 के निम्नलिखित अनुसार से क्या प्रावधान किया गया है कि-

a. किसी पक्ष की पत्नी सिविल मामलों में एक सक्षम साक्षी नहीं होती

b. किसी पक्ष का पति सिविल मामलों में एक सक्षम साक्षी नहीं होता

c. किसी अभियुक्त की पत्नी किसी आपराधिक कार्यवाही में एक सक्षम साक्षी नहीं होती

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

7. एक पति अथवा पत्नी को विवाह के दौरान अपने बीच हुए किसी संवाद को उजागर करने की अनुमति होती है-

a. पक्षकारों के बीच की सिविल कार्यवाही में

b. पक्षकारों के बीच की आपराधिक कार्यवाही में

c. पक्षकारों के बीच की वैवाहिक कार्यवाही में

d. उपरोक्त सभी

 

8. साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत किसी न्यायाधीश को न्यायालय में अपने निजी आचरण के सम्बन्ध में ऐसे न्यायाधीश के रूप में किसी प्रश्न का उत्तर देने हेतु विवश नहीं किया जा सकता-

a. धारा 123

b. धारा 122

c. धारा 127

d. धारा 120

 

9. एक बलात्संग के मामले पर विचारण के दौरान न्यायालय में मौजूद एक व्यक्ति न्यायालय के समक्ष किसी व्यक्ति पर चाकू तान देता है। न्यायाधीश, जिसके समक्ष यह घटना होती है

a. को साक्ष्य में नहीं बुलाया जा सकता

b. किसी उच्चतर न्यायालय के विशेष आदेश के अधीन साक्ष्य के रूप में बुलाया जा सकता है

c. साक्षी के रूप में परीक्षण किया जा सकता है।

d. साक्ष्य में बुलाया जा सकता है, केवल तब जब उस घटना का विचारण किसी उच्चतर न्यायालय के समक्ष जारी हो

 

10. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 127 के विशेषाधिकार-

a. किसी माध्यस्थ को उपलब्ध नहीं होते

b. किसी माध्यस्थ को उपलब्ध हो अथवा नहीं हो सकते

c. किसी माध्यस्थ को उपलब्ध होते हैं।

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

11. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 127 निम्न में से किसके सम्बन्ध में विशेषाधिकारों का प्रावधान करती है-

a. पति एवं पत्नी

b. राज्य के मामले

c. आधिकारिक संवाद

d. न्यायाधीशों एवं मजिस्ट्रेट

 

12. पति और पत्नी दोनों एक दूसरे के पक्ष और विपक्ष में सक्षम साक्षी होते हैं-

a. दीवानी मुकदमों में

b. फौजदारी मुकदमों में

c. तो दीवानी और ही फौजदारी मुकदमों में

d. दीवानी और फौजदारी दोनों मुकदमों में

 

13. साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 128 के अंतर्गत विशेषाधिकार किसे उपलब्ध हैं-

a. पति एवं पत्नी को

b. पेशेवर लोगों को

c.मजिस्ट्रेट को

d. न्यायाधीशों को

  

14. पति / पत्नी के बीच विवाह के दौरान का संवाद साक्ष्य अधिनियम की धारा 128 के अंतर्गत-

a. तलाक अथवा मृत्यु के कारण विवाह के विघटन के बाद भी विशेषाधिकार युक्त संवाद रहता है

b. तलाक अथवा मृत्यु के कारण विवाह के विघटन के बाद विशेषाधिकार युक्त संवाद नहीं रह जाता

c. तलाक के कारण विवाह के विघटन के बाद विशेषाधिकार युक्त संवाद नहीं रह जाता किन्तु मृत्यु के बाद भी विशेषाधिकार युक्त संवाद रहता है।

d. तलाक के कारण विवाह के विघटन के बाद भी विशेषाधिकार

 

15. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 किसी व्यक्ति के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही में उस व्यक्ति का पति या पत्नी-

a. अक्षम साक्षी होंगे

b. अगर वे वयस्क है तथा दूसरे की सहमति हो तभी सक्षम साक्षी होंगे

c. यदि वह स्वस्थचित है तथा दूसरे की सहमति से ही सक्षम साक्षी होंगे

d. साक्षम साक्षी होंगे

 

16. साक्ष्य अधिनियम की निम्न में से किस धारा के अंतर्गत प्रशासनिक विधि के अधीन दस्तावेज / सूचनाओं को रोके रखने के विशेषाधिकार का प्रावधान अधिनियमित किया गया है-

a. धारा 129

b. धारा 120

c. धारा 126

d. धारा 98

 

17. "सेलस पापुली लेक्स" सूत्र के अर्थ हैं-

a. व्यक्ति सर्वोच्च है

b. लोकमत सर्वोच्च है

c. जनता का कल्याण सर्वोच्च है

d. प्रत्येक सर्वोच्च है

 

18. ऐसे दस्तावेज, जिनके सम्बन्ध में भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 129 के अंतर्गत विशेषाधिकार प्रदान किए गए हैं, होते हैं-

a. एक प्रकाशित सरकारी अभिलेख

b. एक अप्रकाशित सरकारी अभिलेख

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

19. एक सार्वजनिक अधिकारी

a. को उसके द्वारा किए गए संचार का आधिकारिक रूप से खुलासा करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। यदि वह यह नहीं मानता है कि इससे सार्वजनिक हितों का खुलासा होगा

b. को उसके साथ आधिकारिक तौर पर किए गए संचार का खुलासा करने के लिए मजबूर किया जा सकता है यदि वह यह नहीं मानता है कि इससे सार्वजनिक हितों का खुलासा होगा

c. को उसके साथ आधिकारिक तौर पर किए गए संचार का खुलासा करने के लिए मजबूर किया जा सकता है यदि वह यह समझता है कि प्रकटीकरण से सार्वजनिक हितों का नुकसान होगा

d. को आधिकारिक तौर पर उससे किए गए संचार का खुलासा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। अगर वह मानता है कि इससे सार्वजनिक हितों का खुलासा होगा

 

20. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत एक लोकसेवक को अपने शासकीय विश्वास में किए गए संसूचनाओं को घोषित करने हेतु बाध्य नहीं किया जाएगा-

a. धारा 123

b. धारा 130

c. धारा 124

d. धारा 129

 

21. साक्ष्य अधिनियम की धारा 130 के अंतर्गत संरक्षण के लिए संसूचना किया गया होना चाहिए-

a. किसी लोकसेवक के साथ उसके सामान्य कर्तव्यपालन के दौरान

b. किसी लोकसेवक के साथ एक सामान्य दैनिक मामले के रूप में

c. किसी लोकसेवक के साथ शासकीय विश्वास में

d. उपरोक्त में से कोई एक

 

22. किसी कक्षीकार द्वारा किसी अधिवक्ता के साथ किए गए संसूचना को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत घोषित करने की अनुमति नहीं है-

a. धारा 127

b. धारा 128

c. धारा 129

d. धारा 132

 

23. किसी भी राजस्व अधिकारी को यह बताने हेतु विवश नहीं किया जाएगा कि लोक राजस्व के सम्बन्ध में उसे प्राप्त हुई कोई सूचना कहाँ से प्राप्त हुई है। यह प्रावधान निहित है-

a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 125 में

b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 134 में

c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 131 में

d.साक्ष्य अधिनियम की धारा 136 में

 

24. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? वृत्तिक संसूचना का संरक्षण, जैसा कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 132 से 134 के अंतर्गत प्रावधान है, उपलब्ध है-

a. केवल किसी अपराध अथवा अवैध कार्य होने के पश्चात्

b. केवल किसी अधिवक्ता को नियुक्त और अपने मामले में दलील देने हेतु

c. केवल किसी अधिवक्ता अथवा उसके सहयोगियों के समक्ष संसूचना उजागर करने हेतु

d. केवल किसी अपराध अथवा अवैध कार्य होने के पूर्व

 

25. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा वृत्तिक संसूचनाएं से सम्बन्धित एक अधिवक्ता पर लागू होती है-

a. धारा 132(1) (2) (3)

b. मात्र धारा 130

c. धारा 129 तथा 130

d. धारा 133 तथा 134

 

26. अधिवक्ता तथा उसके कक्षीकार के बीच 'वृत्तिक संसूचना'-

a. कक्षीकार की सहमति से साक्ष्य में ग्राह्य होता है

b. साक्ष्य में ग्राह्य नहीं होता

c. तभी तक विशेषाधिकार युक्त संवाद होता है जब तक अनुबंध जारी रहे

d. जबतक वैध हो अग्राह्य होता है।

 

27. '', जो एक वकील '' का कक्षीकार है, कहता है- "मैंने जालसाजी की है और मैं चाहता हूँ कि आप मेरा बचाव करें" उसका संवाद-

a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 132 के कारण घोषित किए जाने से संरक्षित है।

b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 122 के कारण घोषित किए जाने से संरक्षित है।

c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 122 के कारण घोषित किए जाने से संरक्षित नहीं है

d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 126 के कारण घोषित किए जाने से संरक्षित नहीं है

 

28. निम्नलिखित में से क्या किसी न्यायालय में घोषित किए जाने से संरक्षित है-

a. '' अपने अटनीं '' से कहता है "मैं जाली प्रलेख के उपयोग द्वारा एक संपत्ति का कब्जा हासिल करना चाहता हूँ जिसके आधार पर मैं चाहता हूं कि आप वाद प्रस्तुत करें"

b. ', जो गबन का आरोपी है, '' को अपने बचाव के लिए अटर्नी नियुक्त करता है। कार्यवाही के दौरान '' को पता लगता है कि '' के बहीखाते में एक प्रविष्टि की गई है जिसके अनुसार से गबन की गई धनराशि को वसूल लिया गया है। यह प्रविष्टि उसकी नियुक्ति के समय बहीखाते में गौजूद नहीं थी

c. '' अपने अटर्नी '' से कहता हैमैंने जालसाजी की है और मैं चाहता हूँ कि आप मेरा बचाव करे"

d. ' अपने अटर्नी '' से कहता है "मैं अपने शत्रु ''की हत्या करना चाहता हूँ। किस प्रकारा '' की हत्या

 

29. एक अधिवक्ता तथा उसके कक्षीकार के बीच एक पेशागत सम्बन्ध की घोषणा न्यायालय के समक्ष की जा सकती है-

a. कक्षीकार की सहमति से

b. कक्षीकार की सहमति के बिना यदि किसी अवैध प्रयोजन को आगे बढ़ाने में कही हो

c. कक्षीकार की सहमति के बिना यदि अधिवक्ता को यह ज्ञात हो कि उसे नियुक्त किए जाने के बाद कोई अपराध अथवा धोखाधड़ी की गई है.

d. उपरोक्त सभी

 

30. '', अधिवक्ता '' से कहता है "मैं जाली प्रलेख के उपयोग द्वारा एक संपत्ति का कब्जा हासिल करना चाहता हूँ जिसके आधार पर मैं चाहता हूँ कि आप वाद प्रस्तुत करें"

a. यह संवाद घोषणा से संरक्षित है।

b. यह संवाद घोषणा से संरक्षित नहीं है।

c. निर्भर करता है।

d. इनमें से कोई नहीं

 

31. साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 134 उल्लेख करती है कि किसी को भी न्यायालय के समक्ष किसी ऐसे गोपनीय संसूचना को घोषित करने हेतु बाध्य नहीं किया जाएगा जो-

a. विधि वृत्तिक सलाहकार तथा उसके मुवक्किल के बीच हुआ हो

b. शिक्षक तथा छात्र के बीच हुआ हो-

c. कंपनी तथा उसके ग्राहक के बीच हुआ हो

d. मकानमालिक तथा किराएदार के बीच हुआ हो

 

32. वकील और मुवक्किल के मध्य संसूचना-

a. सभी स्थितियों में प्रकटीकरण से संरक्षित है।

b. यदि यह विनियोजन के पूर्व कारित अपराध से संबंधित है।

c. प्रकटीकरण से संरक्षित है यदि यह अवैध उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया गया हो

d. प्रकटीकरण से संरक्षित नहीं है यदि यह किसी ऐसे अपराध से संबंधित है जो विनियोजन के पश्चात कारित किया जाता है।

 

33. यदि किसी विवाद्यक मामले से सुसंगत किसी मामले में एक साक्षी से प्रश्न पूछा जाता है और साक्षी द्वारा ऐसे प्रश्न का उत्तर उसे अपराध में फंसा सकता है, तब-

a. साक्षी को ऐसे प्रश्न का उत्तर देने हेतु बाध्य नहीं किया जाएगा

b. न्यायालय उपधारित कर सकता है

c. साक्षी को ऐसे प्रश्न का उत्तर देने हेतु बाध्य किया जाएगा

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

34. निम्नलिखित में से कौन सी धारा साक्ष्य अधिनियम की धारा 21 का अपवाद है

a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 162

b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 125

c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 132

d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 152

 

35. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 132 का परंतुक आत्मअभिसंशन के विरूद्ध नियम का एक पहलू है।तर्क () भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 132 की नीति है न्याय करने हेतु साक्ष्य जुटाना नीचे दी गई कूट संख्या के उपयोग द्वारा सही उत्तर चुनें-कूट-

a. () तथा () दोनों सही हैं किन्तु () () का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

b. () तथा () दोनों सही हैं तथा () () का सही स्पष्टीकरण है।

c. () सही है किन्तु () गलत है।

d. () गलत है किन्तु () सही है

 

36. जब एक पक्ष ऐसे दस्तावेज को प्रस्तुत करने से इंकार कर देता है जिसके प्रस्तुत करने हेतु उसे नोटिस दी गई हो तो क्या बाद में वह उसी दस्तावेज को साक्ष्य के रूप में प्रयुक्त कर सकता है-

a. वह ऐसा नहीं कर सकता

b. वह दूसरे पक्ष की सहमति से ऐसा कर सकता है

c. वह न्यायालय के आदेश से ऐसा कर सकता है

d. उपरोक्त (b) तथा (c) दोनों

 

37. एक सह- अपराधी सक्षम साक्षी होता है-

a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 118 के अंतर्गत

b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत

c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 119 के अंतर्गत

d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 132 के अंतर्गत

 

38. एक सह- अपराधी वह व्यक्ति होता है-

a. जो एक पूर्वनिर्धारित सहयोगी हो

b. जो एक मुखबिर हो.

c. जो आरोपित अभियुक्त के साथ अपराध करने में हिस्सालेता है

d. उपरोक्त सभी

 

39. निम्नलिखित में से कौन एक सह- अपराधी होता है-

a. बलात्कार पीड़ित लड़की

b. एक जासूस

c. एक वेश्या

d. उत्पीड़न के अधीन घूस देने वाला व्यक्ति

 

40. किसी सह- अपराधी के साक्ष्य को स्वीकार तथा कार्यवाही किए जाने के पूर्व उसकी

a. पुष्टि किसी अन्य सह- अपराधी के साक्ष्य से अवश्य की जानी चाहिए

b. पुष्टि करना आवश्यक नहीं होता किन्तु मार्गदर्शन के नियम के रूप में पुष्टि आवश्यक है

c. किसी स्वतंत्र स्रोत से अवश्य पुष्टि की जानी चाहिए.

d. पुष्टि करने की कोई आवश्यकता नहीं होती

 

41. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 138 में निम्नलिखित में से कौन सा प्रावधान किया गया है-

a. किसी साक्ष्य की स्वीकृति

b. एक सह- अपराधी के साक्ष्य

c. किसी साक्ष्य की अस्वीकृति

d. मूक एवं बधिर के साक्ष्य

 

42. निम्नलिखित में से कौन सा कथन विधि के अनुसार सही है-

a. एक सह-अपराधी किसी अभियुक्त व्यक्ति के विरूद्ध सक्षम साक्षी होता है।

b. किसी साक्षी के प्रतिपरीक्षण में सूचक प्रश्न पूछे जा सकते हैं

c. न्यायालय ऐसे पक्ष को अनुमति दे सकता है जो साक्षी से ऐसे प्रश्न पूछने हेतु उसे बुलाता है जिन्हें विरोधी पक्ष द्वारा प्रतिपरीक्षण में पूछा जा सकता है

d. उपरोक्त सभी

 

43. सह- अपराधी के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-

a. न्यायालय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 306 के अंतर्गत किसी सह- अपराधी को क्षमादान कर सकता है

b. न्यायालय के लिए आवश्यक है कि वह क्षमादान के प्रत्येक मामले में कारण को दर्ज करे

c. क्षमादान का उद्देश्य अभियुक्त से साक्ष्य प्राप्त करना होता

d. न्यायालय मात्र ऐसे अपराधों में क्षमादान दे सकता है जो 7 वर्ष तक के कारावास से दंडनीय हों

 

44. सही कथन को चिन्हित कीजिए-

a. एक सह-अपराधी श्रेय के अयोग्य होता है जबतक महत्वपूर्ण तथ्यों में उसकी पुष्टि हो गई हो।

b. एक सह- अपराधी किसी अभियुक्त के विरूद्ध सक्षम साक्षी होगा, तथा दोषसिद्धि केवल इसलिए अवैध नहीं होगी क्योंकि यह एक सह- अपराधी की अपुष्ट साक्ष्य पर आधारित है

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है

 

45. निम्नलिखित में से कौन एक सह- अपराधी नहीं है-

a. फंसा हुआ साक्षी

b. बलात्संग पीड़ित लड़की

c. हत्या का चश्मदीद साक्षी

d. उपरोक्त सभी

 

46. साक्ष्य विधि के महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से एक है "साक्ष्य को तौला जाना चाहिए कि गिना जाना चाहिए। इसे मुख्यतः भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा में शामिल किया गया है-

a. धारा 132

b. धारा 139

c. धारा 133

d. धारा 123

 

47. निम्नलिखित में से कौन विशेषाधिकार युक्त संसूचना नहीं है-

a. वैवाहिक संसूचना

b. वृत्तिक संसूचना

c. शासकीय संसूचना

d. पैतृक संसूचना

 

48. निम्नलिखित भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 129, धारा 132(1)(2) तथा धारा 132(3) के प्रावधानों के अंतर्गत क्या एकसमानता हैं-

a. ये सुसंगत एवं अग्राह्य हैं

b. ये असंगत एवं अग्राह्य हैं

c. ये असंगत एवं ग्राह्य हैं

d. ये सुसंगत एवं ग्राह्य हैं

 

49. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत किसी तथ्य को सिद्ध करने हेतु कितने साक्षियों की आवश्यकता होती है-

a. न्यूनतम एक चश्मदीद साक्षी

b. दो साक्षी

c. कोई विशिष्ट संख्या नहीं है।

d. पक्षकार एवं एक साक्षी

 

50. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है-

a. विधिक परामर्शदाता के साथ गोपनीय संवाद- धारा 132(3)

b. वैवाहिक संसूचना - धारा 122

c. शासकीय संसूचना - धारा 124

d. वृत्तिक संसूचना - धारा 126

 

51. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, निम्नलिखित में से क्या विशेषाधिकार युक्त संसूचना की श्रेणी में नहीं आता-

a. विवाह के दौरान किए गए संसूचनायें

b. शासकीय संसूचना

c. वृत्तिक संसूचना

d. मौखिक रूप से संवाद में असक्षम साक्षी द्वारा किए गए संसूचना

 

52. साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा, प्रावधान करती है कि न्यायाधीश साक्ष्य की ग्राह्यता का निर्णय करेगा-

a. धारा 145

b. धारा 23

c. धारा 141

d. धारा 148

 

53. साक्ष्य की ग्राह्यता का निर्णय किसके द्वारा किया जाना होता है-

a. न्यायाधीश द्वारा

b. विचारण के पक्षकारों द्वारा

c. लोक अभियोजक द्वारा

d. पक्षकारों के अधिवक्ताओं द्वारा

 

54. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की किस धारा के अंतर्गत "मुख्य परीक्षा" से सम्बन्धित प्रावधान किए गए हैं-

a. धारा 138

b. धारा 136

c. धारा 135

d. धारा 142

 

55. मुख्य परीक्षा' से आशय है-

a. विपरीत पक्ष द्वारा साक्षी का परीक्षण

b. किसी साक्षी का उसे परीक्षण के लिए बुलाने वाले के द्वारा किए गए परीक्षण के बाद प्रति परीक्षण

c. पहले साक्षी का परीक्षण

d. उस पक्ष द्वारा साक्षी का परीक्षण जो उसे बुलाता है

 

56. साक्ष्य अधिनियम की धारा 142 के अंतर्गत प्रति- परीक्षण का आशय निम्नलिखित में से किससे है

a. साक्षी का उस पक्ष द्वारा परीक्षण जो उसे बुलाता है

b. साक्षी का उस पक्ष द्वारा परीक्षण जो उसे बुलाता है तथा विरोधी पक्ष द्वारा परीक्षण

c. साक्षी का विरोधी पक्ष द्वारा परीक्षण

d. न्यायालय द्वारा साक्षी का परीक्षण

 

57. निम्न में से प्रति परीक्षण में कौन सा प्रश्न विधि सम्मत नहीं होता-

a. ऐसा प्रश्न जिसका उत्तर कोई अनुश्रुति के बराबर हो

b. साक्षी की सत्यता के परीक्षण सम्बन्धी प्रश्न

c. यह जानने सम्बन्धी प्रश्न की साक्षी के जीवन में क्या स्थिति है

d. साक्षी के चरित्र को हानि पहुँचानें वाला प्रश्न

 

58. किसी साक्षी का प्रति परीक्षण-

a. सुसंगत तथ्यों से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए तथा उसे मुख्य परीक्षा में परीक्षण किए जा चुके साक्षी तक सीमित रहना होता है।

b. सुसंगत तथ्यों से सम्बन्धित होना आवश्यक नहीं है किन्तु इसे मुख्य परीक्षा में परीक्षण किए जा चुके साक्षी से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए

c. सुसंगत तथ्यों से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए तथा उसे मुख्य परीक्षा में परीक्षण किए जा चुके साक्षी तक सीमित रहना आवश्यक नहीं होता

d. सुसंगत तथ्यों से सम्बन्धित होना आवश्यक नहीं है और यह मुख्य परीक्षा में परीक्षण किए जा चुके साक्षी तक सीमित नहीं भी हो सकता है।

 

59. व्यक्ति द्वारा अपने साक्षी का प्रतिपरीक्षण होता है-

a. केवल न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही

b. अनुज्ञेय

c. अनुज्ञेय नहीं होता

d. विरोधी पक्ष की सहमति से अनुज्ञेय

 

60. किसी साक्षी का पुनः परीक्षण क्या होता है-

a. साक्षी को दोबारा बुलाया जाना

b. साक्षी का बार-बार परीक्षण करना

c. किसी के द्वारा अपने ही साक्षी का प्रति परीक्षण करना

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

61. प्रति परीक्षण का उद्देश्य है-

a. साक्षी की बुद्धिमत्ता का परीक्षण करना

b. साक्षी की निष्पक्षता का परीक्षण करना

c. साक्षी के सचरित्र का परीक्षण करना

d. साक्षी की विश्वसनीयता का परीक्षण करना

 

62. साक्षी के रूप में किसी व्यक्ति को बुलाने वाला पक्ष उसका प्रति परीक्षण कर सकता है-

a. न्यायालय की अनुमति से

b. अधिकार के तौर पर

c. साक्षी की सहमति से

d. किसी भी परिस्थिति में नहीं

 

63. ऐसे कौन से प्रश्न हैं जो प्रति परीक्षण में विधि सम्मत हैं-

a. उसकी सत्यवादिता की जाँच करने हेतु

b. यह जानने हेतु कि वह कौन है

c. शील को क्षति पहुँचाने द्वारा उसका श्रेय लेने हेतु

d. उपरोक्त सभी

 

64. किसी साक्षी को बुलाने वाले पक्ष द्वारा उसका प्रति- परीक्षण कर लेने के बाद किया जाने वाला परीक्षण क्या कहा जाता है-

a. पुनः परीक्षण

b. मुख्य परीक्षण

c. अतिरिक्त प्रति परीक्षण

d. पुनः प्रति परीक्षण

 

65. किसी साक्षी के पुनः परीक्षण के बाद विपक्ष को-

a. आगे प्रति परीक्षण करने का अधिकार केवल तब होता है। जब पुनः परीक्षण में कोई नया तथ्य जोड़ा गया हो।

b. सामान्य तौर पर गवाह का नए सिरे से आगे प्रति- परीक्षण करने का अधिकार होता है।

c. आगे प्रति परीक्षण करने का कोई अधिकार नहीं होता-

d. उपरोक्त में (a) अथवा (b)

 

66. किसी साक्षी के पुनः परीक्षण के दौरान-

a. किसी नए मामले को सामान्य तौर पर अधिकार के मामले के तौर पर प्रस्तुत किया जा सकता है।

b. कोई भी नया मामला प्रस्तुत नहीं किया जा सकता

c. एक नए मामले को केवल न्यायालय की अनुमति पर ही प्रस्तुत किया जा सकता है

d. (a) अथवा (c) में से एक

 

67. न्यायालय के किसी प्रश्न का उत्तर देने हेतु प्रतिपक्षी को-

a. केवल न्यायालय की अनुमति पर ही प्रति परीक्षण करने का अधिकार होता है।

b. अधिकार होता हैं कि वह अधिकार के मामले के तौर पर प्रति परीक्षण करे

c. साक्षी का प्रति परीक्षण करने का कोई अधिकार नहीं होता

d. उपरोक्त (a) अथवा (c)

 

68. साक्षी का पुनः परीक्षण कब किया जाएगा-

a. प्रतिपक्षी की इच्छा पर

b. मजिस्ट्रेट की इच्छा पर

c. पुलिस अधिकारी की इच्छा पर

d. उसे बुलाने वाले पक्ष की इच्छा पर

 

69. किसी साक्षी का पुनः परीक्षण-

a. मुख्य परीक्षण में शेष रह गए तथ्यों को दर्ज करने के प्रयोजन हेतु किया जा सकता है

b. मुख्य परीक्षण में संदर्भित मामलों को स्पष्ट करने के प्रयोजन हेतु किया जा सकता है

c. प्रति परीक्षण में संदर्भित मामलों को स्पष्ट करने के प्रयोजन हेतु किया जा सकता है

d. उपरोक्त सभी

 

70. एक पक्ष, जो साक्षी को बुलाता है-

a. उससे ऐसा कोई भी प्रश्न कर सकता है जिसे विरोधी पक्ष द्वारा प्रति परीक्षण में पूछा जा सकता हो

b. ऐसा कोई प्रश्न नहीं कर सकता जिसे भले ही न्यायालय की अनुमति से भी विरोधी पक्ष द्वारा प्रति परीक्षण में पूछा जा सकता हो

c. उससे ऐसा कोई भी प्रश्न कर सकता है जिसे केवल न्यायालय की अनुमति से विरोधी पक्ष द्वारा प्रति परीक्षण पूछा जा सकता हो

d. किसी भी स्थिति में अपने स्वयं के साक्षी से ऐसा प्रश्न 20 नहीं कर सकता जिसे विरोधी पक्ष द्वारा प्रति परीक्षण में पूछा जा सकता हो

 

71. निम्नलिखित में से क्या सत्य है-.

a. पुनः परीक्षण के बाद आगे प्रति परीक्षण नहीं हो सकता

b. धारा 142 के अनुसार पुनः परीक्षण के बाद आगे प्रति- परीक्षण हो सकता है।

c. धारा 143 के अनुसार पुनः परीक्षण के बाद आगे प्रति- परीक्षण हो सकता है

d. धारा 144 के अनुसार पुनः परीक्षण

 

72. एक व्यक्ति को दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु सम्मन भेजा जाता है, तथा दस्तावेज प्रस्तुत करने पर वह-

a. वह साक्षी नहीं बनता और उसका प्रति परीक्षण तब तक नहीं किया जा सकता जब तक उसे एक गवाह के तौर पर बुलाया गया हो

b. एक साक्षी बन जाता है,

c. दोनों पक्षों द्वारा प्रति परीक्षण किया जाता है

d. न्यायालय की अनुमति से उसका प्रति परीक्षण किया जाता है

 

73. इनमें से क्या सही नहीं है-

a. दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु बुलाए गए व्यक्ति का प्रति- परीक्षण किया जा सकता है।

b. किसी पिछले लिखित कथन के सम्बन्ध में साक्षी का प्रति परीक्षण किया जा सकता है

c. प्रति परीक्षण में सूचक प्रश्न पूछे जा सकते हैं

d. न्यायालय की अनुमति से साक्षी को बुलाने वाला पक्ष उसका प्रति परीक्षण कर सकता है

 

74. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा में शील के प्रति साक्षी के प्रति परीक्षण सम्बन्धी प्रावधान निहित हैं-

a. धारा 145

b. धारा 140

c. धारा 144

d. धारा 139

 

75. साक्षी के परीक्षण का सही क्रम क्या है-

a. मुख्य परीक्षण, प्रति परीक्षण, पुनः परीक्षण

b. प्रति परीक्षण, मुख्य परीक्षण, पुनः परीक्षण

c. मुख्य परीक्षण, पुनः परीक्षण, प्रति परीक्षण,

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

76. निम्न में से कौन सा कथन गलत है-

a. शील के प्रति साक्षी को पुनः परीक्षण नहीं किया जाएगा

b. प्रति परीक्षण में साक्षी से ऐसा प्रश्न पूछा जा सकता है जो उसके निजी जीवन को उजागर करने हेतु प्रवृत्त हो

c. प्रति परीक्षण में साक्षी से ऐसा प्रश्न पूछा जा सकता है जो उसकी सत्यवादिता का परीक्षण करता हो।

d. प्रति परीक्षण में एक साक्षी से ऐसा प्रश्न पूछा जा सकता है जो यह दर्शाता हो कि वह कौन है।

 

77. निम्नलिखित में से कौन सा कथन प्रति परीक्षण के सम्बन्ध में सही है-

a. प्रति परीक्षण में सूचक प्रश्न नहीं पूछे जा सकते

b. दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु बुलाए गए किसी व्यक्ति का प्रति परीक्षण किया जा सकता है।

c. एक गवाह का प्रति परीक्षण उसके द्वारा पूर्व में दिए गए. लिखित कथन के प्रति नहीं किया जा सकता

d. शील के प्रति साक्षी का प्रति परीक्षण किया जा सकता है।

 

78. "सूचक प्रश्न" को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है-

a. धारा 146(1)

b. धारा 141

c. धारा 121

d. धारा 144

 

79. कोई प्रश्न, जो ऐसा उत्तर सुझाता हो जिसे प्रश्नकर्ता व्यक्ति प्राप्त किए जाने की इच्छा अथवा आशा करता हो, क्या कहलाता है-

a. सूचक प्रश्न

b. अशिष्ट प्रश्न

c. कलंकात्मक प्रश्न

d. क्षुब्ध करने हेतु आशयित प्रश्न

 

80. सूचक प्रश्न किसके दौरान पूछे जा सकते हैं-

a. प्रति परीक्षण

b. मुख्य परीक्षण

c. पुनः परीक्षण

d. उपरोक्त सभी

 

81. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-

a. किसी साक्षी के मुख्य परीक्षण में सूचक प्रश्न स्वतंत्रतापूर्वक पूछे जा सकते हैं

b. प्रति परीक्षण में सूचक प्रश्न स्वतंत्रतापूर्वक पूछे जा सकते हैं

c. पुनः परीक्षण में सूचक प्रश्न स्वतंत्रतापूर्वक पूछे जा सकते हैं।

d. कम / नाजुक उम्र वाले साक्षी से सूचक प्रश्न नहीं पूछे जा सकते

 

82. मुख्य परीक्षण में सूचक प्रश्न पूछे जा सकते हैं-

a. न्यायालय की अनुमति से ऐसे मामलों के सम्बन्ध में जो परिचायक हों

b. यदि न्यायालय की राय में संलिप्त मामला पहले ही. पर्याप्त तौर पर सिद्ध किया जा चुका हो।

c. (a) ही (b)

d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

 

83. मुख्य परीक्षण अथवा पुनः परीक्षण के दौरान-

a. कतिपय मामलों पर सूचक प्रश्न केवल न्यायालय की अनुमति से ही पूछे जा सकते हैं

b. किसी भी स्थिति में सूचक प्रश्न नहीं पूछे जा सकते

c. अधिकार के तौर पर न्यायालय की अनुमति के बिना कतिपय मामलों में सूचक प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

d. केवल (a) तथा (b) एवं (c) नहीं

 

84. आपराधिक मामलों में वीडियो वार्ता के जरिये साक्षी का परीक्षण-

a. अनुज्ञेय नहीं है

b. अनुज्ञेय है

c. साक्षी की इच्छा पर अनुज्ञेय है

d. अभियुक्त की इच्छा पर अनुज्ञेय है

 

85. निम्नलिखित में से किस स्थिति के अंतर्गत मुख्य परीक्षण के दौरान न्यायालय की अनुमति से सूचक प्रश्न पूछा जा सकता है-

a. जब प्रश्नगत मामला पर्याप्त तौर पर साबित किया जा चुका हो

b. ऐसे मामलों में जो विवादास्पद हों अथवा परिचायक हों

c. उपरोक्त दोनों स्थितियों में

d. उपरोक्त में से किसी स्थिति में नहीं

 

86. साक्ष्य अधिनियम की धारा 148 के अंतर्गत किसी साक्षी का पिछले लिखित कथन के सम्बन्ध में प्रति- परीक्षण किया जा सकता है-

a. उसे साबित किए बिना तथा उसे साक्षी को दिखाए बिना

b. केवल उसे साबित करने के बाद, हो सकता है कि साक्षी को उसे दिखाया जाए

c. उसे साबित किए बिना किन्तु केवलं तब जब उसे साक्षी को दिखाया जा चुका हो

d. केवल उसे साबित करने तथा साक्षी को दिखाने के बाद

 

87. दूसरे पक्ष के किसी साक्षी के प्रति परीक्षण सम्बन्धी दस्तावेज अथवा साक्षी की स्मृति को ताजा करने वाले दस्तावेजों को प्रस्तुत किया जा सकता है-

a. किसी भी समय जब आवश्यक हो

b. विवाधकों के स्थिरीकरण के समय अथवा उसके पूर्व

c. विवाद्यकों के स्थिरीकरण के बाद

d. अभिवचनों के साथ-साथ

 

88. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 148 के अंतर्गत एक साक्षी को उसके पुराने लिखित कथन के सम्बन्ध में प्रतिवादित किया जा सकता है-

a. पूर्व लेखन की ओर उसका ध्यान आकर्षित किए बिना

b. पूर्व लेखन की ओर उसका ध्यान आकर्षित करते हुए अथवा किए बिना

c. पूर्व लेखन की ओर उसका ध्यान आकर्षित करते हुए

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

89. भारतीय न्याय संहिता की धारा 63 के अंतर्गत एक अपराध के अभियोजन में, जहाँ सहमति का प्रश्न एक मुद्दा है, ऐसी सहमति अथवा सहमति की गुणवत्ता को साबित करने हेतु साक्ष्य प्रस्तुत करना अथवा पीड़ित के प्रति परीक्षण में सामान्य अनैतिक चरित्र, अथवा पीड़ित के किसी अन्य व्यक्ति के साथ पिछले यौन- सम्बन्धों सम्बन्धी प्रश्न करना अनुज्ञेय नहीं होगा। यह प्रावधान भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा में किया गया है-

a. धारा 146

b. धारा 147

c. धारा 148

d. धारा 149

 

90. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा प्रति परीक्षा में विधिपूर्ण प्रश्न पूछे जा सकेंगे का प्राविधान करती है?

a. धारा 146

b. धारा 145

c. धारा 149

d.धारा 147

 

91. साक्ष्य अधिनियम की धारा 149(3) के परंतुक के अंतर्गत बलात्संग हेतु अभियोजन में उसके प्रति परीक्षण में अभियोजिका-

a. से उसके सामान्य अनैतिक शील सम्बन्धी प्रश्न नहीं पूछे जा सकते हैं।

b. से उसके सामान्य अनैतिक शील सम्बन्धी प्रश्न पूछे जा सकते हैं

c. न्यायालय की अनुमति से उसके सामान्य अनैतिक शील सम्बन्धी प्रश्न पूछे जा सकते हैं

d. से उसके बलात्कार सम्बन्धी प्रश्न नहीं पूछे जा सकते

 

92. प्रश्न प्रस्तुत करने अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने का आदेश देने के न्यायाधीश के अधिकार में कौन से प्राधिकरण शामिल नहीं हैं-

a. ऐसा प्रश्न विरोधी पक्ष द्वारा पूछा गया हो

b. ऐसा प्रश्न पूछना जो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पूछा जाना उचित होगा

c. किसी साक्षी को ऐसा उत्तर देने हेतु बाध्य करना जिससे ऐसे साक्षी को उत्तर देने से इंकार करने का अधिकार हो, यदि किसी बिन्दु पर स्पष्टता प्रदान करना

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

93. यह निश्चित करने हेतु कि किसी साक्षी को प्रश्नों के उत्तर देने हेतु बाध्य किया जाए अथवा नहीं, न्यायालय को ऐसे तथ्यों पर विचार करना होगा जिसमें यह शामिल हो कि क्या ऐसे प्रश्न-

a. अनुचित हांगे यदि उनके द्वारा प्रेषित लांछन साक्षी के कथन की विषयवस्तु सम्बन्धी न्यायालय की विश्वसनीयता की राय को किसी मामूली स्तर तक प्रभावित करेंगे

b. उचित हैं यदि उनके द्वारा प्रेषित लांछन साक्षी के कथन की विषयवस्तु सम्बन्धी न्यायालय की विश्वसनीयता की राय को गंभीररूप से प्रभावित करेंगे

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

94. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत वाद अथवा कार्यवाहियों से असंगत मामले सम्बन्धी प्रश्नों को किस धारा के अंतर्गत पूछा जा सकता है-

a. धारा 151

b. धारा 152

c. धारा 153

d. ऐसे प्रश्न नहीं पूछे जा सकते

 

95. "एक विधिवक्ता को एक अटर्नी अथवा एक वकील द्वारा यह हिदायत दी गई थी कि एक महत्वपूर्ण साक्षी एक डकैत है। यह उस साक्षी से पूछने का एक समुचित आधार है कि क्या वह एक डकैत है। "यह उदाहरण भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा पर आधारित है-

a. धारा 153

b. धारा 152

c. धारा 147

d. धारा 145

 

96. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति के अंतर्गत साक्षी के समक्ष प्रश्न प्रस्तुत करने का समुचित आधार मौजूद नहीं होता-

a. एक साक्षी, जिसकी कोई जानकारी हो, से यादृच्छिक तौर पर प्रश्न किया जाता है कि क्या वह एक डकैत है?

b. , जो एक विधिवक्ता है, को न्यायाभिकर्ता द्वारा बताया जाता है कि एक महत्त्वपूर्ण साक्षी एक डकैत है विधिवक्ता प्रश्न पूछता है "क्या तुम एक डकैत हो?"

c. एक अधिवक्ता को न्यायालय में एक व्यक्ति द्वारा सूचित किया गया कि एक महत्वपूर्ण साक्षी एक डकैत है। सूचनादाता ने अधिवक्ता द्वारा पूछे जाने पर अपने कथन के प्रति संतोषजनक कारण प्रदान किया। अधिवक्ता यह प्रश्न पूछता है "क्या तुम एक डकैत हो?"

d. एक साक्षी, जिसकी कोई जानकारी हो, से उसके जीवन विधि तथा जीवन यापन के साधनों के विषय में प्रश्न करने पर असंतोषजनक उत्तर दिया जाता है साक्षी से पूछा गया है "क्या तुम एक डकैत हो?"

 

97. अशिष्ट एवं कलंकात्मक प्रश्नों को न्यायालय द्वारा किस धारा के अंतर्गत प्रतिबंधित किया जा सकता है-

a. धारा 149

b. धारा 150

c. धारा 154

d. धारा 152

 

98. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत न्यायालय ऐसे प्रश्नों हेतु अनुमति दे सकता है जिसे यह अशिष्ट अथवा कलंकात्मक मानता हो, यदि-

a. वे अभियुक्त शील से सम्बन्धित हों

b. अभियुक्त को आपत्ति हो

c. अभियोजक इसकी माँग करे

d. वे विवाद्यक तथ्यों से सम्बन्धित हों

 

99. "पक्षद्रोही साक्षी" सम्बन्धी प्रावधान किस धारा में निहित है-

a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 157

b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 155

c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 114

d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 133

 

100. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत पक्षद्रोही साक्षी का बयान-

a. असंगत होता है.

b. पर कार्यवाही नहीं की जा सकती

c. का कोई साक्षिक मूल्य नहीं होता

d. पर कार्यवाही की जा सकती है।

 

101. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत एक पक्ष को अपने ही साक्षी से प्रश्न पूछने का अधिकार है-

a. धारा 156

b. धारा 154

c. धारा 157

d. धारा 160

 

102. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत 'पक्षद्रोही साक्षी' का साक्ष्य-

a. इसपर बचाव पक्ष तथा अभियोजन दोनों द्वारा विश्वास किया जा सकता है।

b. किसी भी प्रयोजन हेतु विचारण में नहीं लिया जा सकता

c. अभियोजन द्वारा इसपर विश्वास नहीं किया जा सकता

d. बचाव पक्ष द्वारा इसपर विश्वास किया जा सकता है।

 

103. निम्नलिखित में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह कहा है कि- "यदि न्यायिक प्रक्रिया को पलटने के लिए साक्षी पक्षद्रोही बन जाता है, तो न्यायालय मूकदर्शक की तरह खड़ा नहीं रहेगा, बल्कि सत्य जानने का हर सम्भव प्रयास करेगा?"

a. अल्गूपांदी बनाम तमिलनाडू राज्य

b. सुरजीत सरकार बनाम पश्चिम बंगाल राज्य

c. ज्ञानचन्द बनाम रतनलाल

d. स्टेट थ्रू पी.एस. लोधी कालोनी बनाम संजीव नन्दा

 

104. भारतीय न्याय संहिता की धारा 117 के अंतर्गत किसी वाद के मुख्य परीक्षण के दौरान पीड़ित अभियोजन के वाद से इंकार कर देता है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के किस प्रावधान के अंतर्गत पीड़ित से लोक अभियोजक द्वारा संकेतक प्रश्न पूछे जा सकते हैं-

a. धारा 139

b. धारा 144

c. धारा 157

d. धारा 165

 

105. 'पक्षद्रोही साक्षी' के साक्ष्य को-

a. सिरे से खारिज किया जाता है।

b. सतर्कता पूर्वक विचार किया जाता है तथा पुष्टि की जानी होती है

c. आंशिक तौर पर खारिज किया जाता है

d. आंशिक तौर पर स्वीकार किया जाता है

 

106. पक्षद्रोही साक्षी का अर्थ है-

a. एक साक्षी जो सत्य बताने का इच्छुक हो

b. एक साक्षी जो सत्य बताने का इच्छुक हो

c. एक अभिभूत साक्षी

d. एक पक्षद्रोही साक्षी

 

107. किसी आयुक्त के पास क्या विकल्प उपलब्ध होता है जब एक पक्ष अपने ही साक्षी का प्रति- परीक्षण करने की माँग करे-

a. वह पक्ष को साक्ष्य अधिनियम की धारा 157 के अंतर्गत पहले न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने हेतु कह सकता है"

b. वह पक्ष को ऐसा करने की अनुमति दे सकता हैं

c. वह पक्ष को ऐसा करने की अनुमति नहीं दे सकता

d. वह विरोधी पक्ष की सहमति से पक्ष को ऐसा करने की अनुमति दे सकता है

 

108. जैसा कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा……...प्रावधान है, किसी साक्षी का पूर्ववर्ती कथन को उसी तथ्य के प्रति बाद का साक्ष्य की पुष्टि करने वाला साबित किया जा सकता है-

a. धारा 157

b. धारा 151

c. धारा 160

d. धारा 155

 

109. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के निम्नलिखित में से किस तरीके से किसी साक्षी की विश्वसनीयता को विरोधी पक्ष द्वारा अभियोजित किया जा सकता है-

a. ऐसे व्यक्तियों के साक्ष्य द्वारा जो साक्ष्य देते हों कि साक्ष्य के सम्बन्ध में उनकी जानकारी से वह उसे विश्वसनीयता के अयोग्य मानते हैं।

b. इस प्रमाण द्वारा कि साक्षी को घूस दी गई है अथवा उसने घूस का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है.

c. उसके साक्ष्य के किसी हिस्से के साथ असंगत पूर्ववर्ती कथनों के साक्ष्य द्वारा जो खंडनीय हों

d. इनमें से कोई नहीं

 

110. किसी घायल व्यक्ति के कथन को मृत्युकालिक कथन के रूप में दर्ज किया गया, हालांकि वह जीवित बच गया। उसका कथन साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत ग्राह्य है-

a. धारा 132

b. धारा 160

c. धारा 160

d. धारा 155

 

111. नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 142 के अधीन किसी अन्वेषण अधिकारी द्वारा दर्ज किया गया कथन प्रयुक्त किया जा सकता है-

a. पुष्टि हेतु

b. साक्षी की स्मृति को ताजा करने हेतु

c. खंडन हेतु

d. इनमें से कोई नहीं

 

112. साक्ष्य अधिनियम के अनुसार धारा 26 एवं 27 के अंतर्गत साबित किए जा चुके तथ्यों का खंडन किस अंतर्गत किया जा सकता है-

a. धारा 166

b. धारा 167

c. धारा 161

d. धारा 169

 

113. किसी प्राथमिकी के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-

a. इसका किसी भी प्रयोजन हेतु पिछले कथन के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता

b. यह एक मुख्य साक्ष्य नहीं होता

c. यह केवल अन्वेषण के प्रारंभ को चिन्हित करता है

d. मुखबिर का चश्मदीद साक्षी होना अनिवार्य नहीं है

 

114. किस प्रावधान के अंतर्गत एक साक्षी अपनी स्मृति को ताजा कर सकता है-

a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 145 के अंतर्गत

b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 159 के अंतर्गत

c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 162 के अंतर्गत

d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 157 के अंतर्गत

 

115. साक्ष्य अधिनियम की धारा 162 क्या प्रावधान करती है-

a. साक्षी अपनी स्मृति ताजा कर सकता है।

b. साक्षी की विश्वसनीयता अभियोजित की जा सकती है।

c. अशिष्ट अथवा कलंकात्मक प्रश्न की अनुमति देने के न्यायालय के अधिकार

d. कोई ऐसा प्रश्न करना जिसे पक्षकार द्वारा अपने ही साक्षी के समक्ष प्रति परीक्षण में पूछा जा सकता हो

 

116. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की किस धारा के अंतर्गत एक न्यायाधीश को किसी वाद के पक्षकार अथवा साक्षी से सुसंगत अथवा असंगत प्रश्न पूछने का अधिकार है-

a. धारा 164

b. धारा 166

c. धारा 168

d. उपरोक्त में किसी में नहीं

 

117. साक्ष्य अधिनियम की धारा 168 के अंतर्गत न्यायालय प्रश्न किसके समक्ष रखा जा सकता है-

a. किसी साक्षी के

b. किसी पक्षकार के

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों के

d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों में किसी के नहीं

 

118. निम्नलिखित "सर्वश्रेष्ठ साक्ष्य नियम" का एक उदाहरण नहीं है-

a. धारा 55

b. धारा 59

c. धारा 94

d. धारा 167

 

119. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के निम्नलिखित में से कौन सा अध्याय 'साक्षी' से सम्बन्धित है-

a. अध्याय IX

b. अध्याय VI

c. अध्याय VII

d. अध्याय VIII

 

120. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की कौन सी धाराओं को हटा दिया गया है?

a. धारा 88, 113 और 166

b. धारा 82, 112 और 165

c. धारा 84 111 और 167

d. धारा 89 110 और 164

 

121. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा यह प्रावधान करती है कि साक्ष्य के अनुचित ग्रहण अथवा अग्रहण के आधार पर कोई नवीन विचारण नहीं किया जाएगा-

a. धारा 166

b. धारा 165

c. धारा 169

d. धारा 161

 

122. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा निरसन और व्यावृत्ति का प्रावधान करती है?

a. धारा 166

b. धारा 165

c. धारा 169

d. धारा 170

 

123. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की कौन सी धाराओं को हटा दिया गया है?

a. धारा 3 पैरा 10

b. धारा 22

c. धारा 82

d. उपरोक्त सभी

 

Download BSA MCQs Set-5

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts