Download Indian Penal Code, 1860 Set- 2 PDF
1. शरीर की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार मृत्यु कारित करने तक होगा, यदि—
a. मृत्यु की आशंका हो
b. घोर उपहति की आशंका हो
c. बलात्कार करने की आशंका हो
d. उपरोक्त सभी
2. निम्नलिखित अपराधों में से किसके विरुद्ध शरीर की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार मृत्यु कारित करने तक विस्तारित नहीं होता?
a. बलात्कार
b. अप्राकृतिक यौन संतुष्टि
c. गर्भपात कारित करना
d. अपहरण
3. शरीर की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार—
a. अपराध किए जाने के प्रयास अथवा धमकी से उत्पन्न खतरे की युक्तियुक्त आशंका होते ही प्रारंभ होता है और खतरे की आशंका समाप्त होने तक जारी रहता है।
b. खतरे की आशंका समाप्त होने के बाद भी जारी रहता है।
c. केवल वास्तविक हमला होने पर प्रारंभ होता है और हमले की अवधि तक रहता है।
d. केवल वास्तविक हमला होने पर प्रारंभ होता है और हमलावर के भाग जाने के बाद भी जारी रहता है।
4. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की किस धारा के अंतर्गत प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार के प्रयोग में अभियुक्त की मृत्यु भी कारित की जा सकती है?
a. धारा 100
b. धारा 102
c. धारा 103
d. उपरोक्त (क) तथा (ग) दोनों
5. भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत शरीर एवं संपत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा में आक्रामक की मृत्यु किन धाराओं के अंतर्गत कारित की जा सकती है?
a. धारा 100 एवं 103
b. धारा 101 एवं 102
c. धारा 105 एवं 103
d. धारा 98 एवं 103
6. संपत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार दोषी की जानबूझकर मृत्यु कारित किए जाने अथवा अन्य हानि पहुँचाए जाने तक विस्तारित होता है। यह प्रावधान किस धारा में है?
a. धारा 103
b. धारा 105
c. धारा 96
d. धारा 106
7. निम्नलिखित में से किस अपराध के विरुद्ध संपत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार जानबूझकर मृत्यु कारित किए जाने तक विस्तारित होता है?
a. चोरी
b. संपत्ति का आपराधिक विनियोग
c. लूट
d. आपराधिक अतिचार
8. आत्म-प्रतिरक्षा का अधिकार मृत्यु कारित करने तक किस परिस्थिति में विस्तारित नहीं होगा?
a. जब हमला बलात्कार करने के आशय से किया गया हो
b. जब हमला व्यपहरण करने के आशय से किया गया हो
c. जब हमला चोट पहुँचाने के आशय से किया गया हो
d. जब हमला अपहरण करने के आशय से किया गया हो
9. किस अपराध के विरुद्ध संपत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार उपलब्ध नहीं है?
a. आपराधिक न्यासभंग
b. चोरी
c. लूट
d. आपराधिक अतिचार
10. निम्नलिखित में से किस मामले में संपत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार मृत्यु कारित करने तक विस्तारित नहीं होता?
a. रात्रि में गृहभेदन
b. घर में अतिचार
c. लूट
d. आग द्वारा रिष्टि
11. निम्नलिखित अपराध समूहों में से कौन-सा समूह ऐसा है जिसके विरुद्ध संपत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार का उपयोग किया जा सकता है?
a. चोरी, वसूली, लूट, रिष्टि
b. चोरी, वसूली, रिष्टि, आपराधिक अतिचार
c. लूट, रिष्टि, आपराधिक अतिचार, वसूली
d. चोरी, लूट, रिष्टि, आपराधिक अतिचार
12. दो पक्षों के बीच खुली लड़ाई के मामले में—
a. प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार दोनों पक्षों को उपलब्ध होता है
b. प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार व्यक्तियों को व्यक्तियों के विरुद्ध ही उपलब्ध होता है
c. प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार किसी पक्ष को उपलब्ध नहीं होता
d. प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार केवल एक पक्ष को उपलब्ध होता है
13. ऐसे व्यक्ति को कौन-सा दंड दिया जा सकता है जो सामान्य अपवाद की श्रेणी में शामिल हो?
a. कोई दंड नहीं
b. उस अपराध के लिए निर्धारित दंड का आधा
c. उस अपराध के लिए निर्धारित दंड का एक-चौथाई
d. न्यायालय के निर्देश पर निर्भर करता है
14. भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दुष्प्रेरण किस प्रकार किया जाता है?
a. किसी व्यक्ति को अपराध करने हेतु उकसाने के द्वारा
b. किसी अपराध को करने के षड़यंत्र में संलिप्त होकर
c. किसी व्यक्ति को अपराध करने में साशय सहायता करने के द्वारा
d. उपरोक्त सभी
15. निम्नलिखित में से क्या भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दुष्प्रेरण का एक साधन नहीं है?
a. प्रयास
b. उकसाना
c. सहायता
d. षड़यंत्र
16. यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु उकसाता है, साशय सहायता करता है अथवा उसे संलिप्त करता है, तो उसे क्या कहा जाता है?
a. ऐसे दूसरे व्यक्ति को दुष्प्रेरित करना
b. उस व्यक्ति के साथ षड़यंत्र करना
c. विधि-विरुद्ध जमाव का सदस्य बनना
d. अपराध किए जाने की डिजाइन तैयार करना
17. किन अपराधों के दायित्व का निर्णय करने के दौरान आपराधिक विधि के अंतर्गत अपराध की निकटता का सिद्धांत सुसंगत होता है?
a. चोरी और लूट
b. आपराधिक मानववध एवं हत्या
c. अपहरण
d. उकसाने तथा षड़यंत्र
18. निम्नलिखित में से क्या आवश्यक तौर पर षड्यंत्र द्वारा दुष्प्रेरण का तत्व नहीं है?
a. दो अथवा अधिक व्यक्तियों के बीच षड्यंत्र
b. षड्यंत्र को पूरा करने हेतु कोई कार्य अथवा अवैध लोप
c. ऐसा कार्य या अवैध लोप षड्यंत्रित उद्देश्य की पूर्ति हेतु किया गया हो
d. दुष्प्रेरक द्वारा अपराध में प्रत्यक्ष भागीदारी
19. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
a. दुष्प्रेरक का दायित्व मुख्य अपराधी के दायित्व पर आधारित है
b. दुष्प्रेरक निर्दोष हो तो मुख्य अपराधी भी दोषी नहीं होगा
c. दुष्प्रेरक और मुख्य अपराधी अलग-अलग अपराधों के लिए अलग-अलग दोषी हो सकते हैं
d. मुख्य अपराधी की वही आपराधिक मनःस्थिति होनी चाहिए जो दुष्प्रेरक की है
20. दुष्प्रेरण के लिए—
a. दुष्प्रेरित व्यक्ति का अपराध करने में सक्षम होना आवश्यक है
b. दुष्प्रेरित व्यक्ति की दोषयुक्त इच्छा होना आवश्यक है
c. यह आवश्यक नहीं कि दुष्प्रेरित व्यक्ति अपराध करने में सक्षम हो अथवा उसकी मंशा दोषयुक्त हो
d. उपरोक्त (क) तथा (ख) दोनों
21. 'क', 'ख' को 'ग' की हत्या करने के लिए उकसाता है, किन्तु 'ख' इंकार कर देता है। 'क' दोषी है—
a. आपराधिक षड़यंत्र का
b. हत्या के प्रयास हेतु दुष्प्रेरणा का
c. हत्या करने हेतु दुष्प्रेरण का
d. कोई अपराध नहीं
22. दुष्प्रेरक ऐसा व्यक्ति होता है जो—
a. अपराध करता है
b. अपराध करने हेतु उकसाता है
c. जिसके विरुद्ध अपराध किया गया हो
d. जो निर्दोष हो
23. 'ए' 'बी' को 'जेड' के लड़के का व्यपहरण करने के लिए उकसाता है। 'बी', 'सी' को ऐसा करने के लिए उकसाता है और 'सी' व्यपहरण कर लेता है। तब—
a. केवल 'बी' ही 'सी' को उकसाने का अपराधी है
b. केवल 'ए' ही उकसाने का अपराधी है
c. 'ए' और 'बी' दोनों ही उकसाने के अपराधी हैं
d. इनमें से कोई नहीं
24. 'क' 'ख' को 'ग' की हत्या के लिए उकसाता है। 'ख' ऐसा करने से इंकार कर देता है। 'क' का निम्नलिखित में से क्या दायित्व है?
a. चूँकि दुष्प्रेरण के अपराध को पूरा करने हेतु अनिवार्य कृत्य नहीं किया गया है, अतः 'क' दोषी नहीं है
b. 'ख' द्वारा उकसावे पर कार्य करने से इंकार करने से मामला समाप्त हो जाता है
c. 'क' 'ख' को हत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का दोषी है क्योंकि दुष्प्रेरण के लिए दुष्प्रेरित कार्य का पूरा होना आवश्यक नहीं है
d. अपराध नहीं हुआ, अतः दुष्प्रेरण भी नहीं हो सकती
25. 'क' 'ख' को 'ग' की हत्या के लिए उकसाता है, जिसके परिणामस्वरूप 'ख' 'ग' को छुरा घोंप देता है किन्तु 'ग' जीवित बच जाता है। 'क' दोषी है—
a. हत्या का
b. हत्या के प्रयास का
c. हत्या के प्रयास की दुष्प्रेरणा का
d. हत्या की दुष्प्रेरणा का
26. 'क' अपने नौकर से 'ख' को पीटने के लिए कहता है। नौकर ऐसा ही करता है। 'क' दोषी है—
a. आपराधिक षड़यंत्र का
b. आपराधिक हमले का
c. उकसावे द्वारा दुष्प्रेरण का
d. आपराधिक षड़यंत्र, हमला तथा साथ-साथ दुष्प्रेरण का
27. 'क' एक पुजारी है जो जानते हुए भी एक द्विवैवाहिक विवाह संपन्न करवाता है। 'क' दोषी है—
a. षड़यंत्र का
b. उकसाने द्वारा दुष्प्रेरण का
c. द्विविवाह के प्रयास का
d. साशय सहायता द्वारा दुष्प्रेरण का
28. 'क' का 'ख' के साथ अवैध विवाह एक पुजारी 'प' द्वारा यह जानते हुए संपन्न कराया गया कि विवाह अवैध है। 'क' का पिता 'ग' तथा 'द' और 'न' भी उपस्थित थे। इस मामले में—
a. 'ग', 'द' तथा 'न' दुष्प्रेरण हेतु उत्तरदायी हैं
b. मात्र 'ग' उत्तरदायी है
c. 'ग', 'द', 'न' एवं पुजारी 'प' सभी दुष्प्रेरण के दोषी हैं
d. मात्र पुजारी 'प' दोषी है
29. 'क' अपना भवन 'ख' (एक पुलिस अधिकारी) को यह जानते हुए किराए पर देता है कि वह वहाँ अभियुक्त 'ग' को प्रताड़ित करेगा। 'ख' ऐसा करता है। 'क'—
a. किसी अपराध का दोषी नहीं है
b. दुष्प्रेरण का दोषी है
c. चोट कारित करने का दोषी है
d. अपराध करवाने के प्रयास का दोषी है
30. 'क' डाक द्वारा भेजे गए पत्र से 'ख' को 'ग' की हत्या करने के लिए उकसाता है। उकसाने द्वारा दुष्प्रेरण कब पूरा होता है?
a. जैसे ही पत्र प्राप्तकर्ता के पास पहुँचता है
b. जैसे ही दुष्प्रेरक पत्र डाक में डालता है
c. जैसे ही पत्र की अंतर्वस्तु प्राप्तकर्ता को ज्ञात होती है
d. भले ही पत्र गलत पते पर क्यों न भेजा गया हो
31. 'क' एक विकृतचित्त व्यक्ति 'ख' को आवासीय घर में आग लगाने हेतु उकसाता है। 'ख' अपने कार्य की प्रकृति नहीं समझ पाता और आग लगा देता है। सही कथन है—
a. 'ख' अपराध करने में असक्षम है, इसलिए 'क' भी दोषी नहीं है
b. 'ख' ने कोई अपराध नहीं किया है किन्तु 'क' अपराध के दुष्प्रेरण का दोषी है
c. 'क' तथा 'ख' दोनों दोषी हैं
d. मात्र 'ख' दोषी है
32. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
a. किसी दुष्प्रेरण की दुष्प्रेरण एक अपराध नहीं होती
b. अवैध लोप की दुष्प्रेरण एक अपराध हो सकती है
c. दुष्प्रेरण के अपराध के गठन हेतु आवश्यक परिणाम का घटित होना आवश्यक नहीं है
d. दुष्प्रेरित व्यक्ति का अपराध करने हेतु विधि द्वारा सक्षम होना आवश्यक नहीं है
33. किसी अपराध की दुष्प्रेरण होती है—
a. सदैव एक अपराध
b. परिस्थितियों के आधार पर एक अपराध हो सकती है
c. कभी अपराध नहीं होती
d. परिस्थितियों के आधार पर अपराध नहीं हो सकती
34. 'क' 'च' की हत्या के लिए 'ग' को उकसाने हेतु 'ख' को उकसाता है। 'ख' 'ग' को उकसाता है और 'ग' हत्या कर देता है। 'क'—
a. किसी अपराध का दोषी नहीं है
b. हत्या की दुष्प्रेरणा का दोषी नहीं है
c. षड़यंत्र द्वारा दुष्प्रेरण का दोषी है
d. हत्या की दुष्प्रेरणा का दोषी है
35. 'क' 'ग' पर हमला करने के लिए 'ख' को उकसाता है, परन्तु 'ख' 'ग' की हत्या कर देता है। 'क' उत्तरदायी है—
a. 'ग' पर हमले की दुष्प्रेरणा हेतु
b. हमले की दुष्प्रेरणा तथा 'ग' की हत्या हेतु
c. 'ग' की हत्या की दुष्प्रेरणा हेतु
d. हत्या हेतु
36. 'क' दूषित आशय से 6 वर्षीय बच्चे 'प' को 'ख' के घर में चोरी करने हेतु उकसाता है। कार्य नहीं किया जाता। 'क'—
a. चोरी का दोषी है
b. किसी अपराध का दोषी नहीं है
c. चोरी हेतु दुष्प्रेरण का दोषी है
d. चोरी के प्रयास का दोषी है
37. 'ख' अपने 6 वर्षीय पुत्र 'ग' को 'छ' की सहमति के बिना उसका पर्स उठा लाने को कहता है। 'ग' ऐसा कर देता है। आपराधिक दायित्व क्या होगा?
a. 'ग' चोरी का दोषी है और 'ख' दुष्प्रेरण का दोषी है
b. 'ख' दोषी नहीं है किन्तु 'ग' चोरी का दोषी है
c. 'ख' तथा 'ग' दोनों दोषी नहीं हैं
d. 'ख' चोरी की दुष्प्रेरण का दोषी है तथा 'ग' किसी अपराध का दोषी नहीं है
38. 'क' 'ख' को 'च' की हत्या करने हेतु 'ग' को उकसाने के लिए उकसाता है। 'ग' अंततः 'च' की हत्या कर देता है। दंड का उत्तरदायी कौन होगा?
a. केवल 'ग'
b. केवल 'ख'
c. केवल 'ग' तथा 'ख'
d. 'क', 'ख' तथा 'ग'
39. 'क' 'ख' को 'च' का घर जलाने हेतु उकसाता है। 'ख' घर में आग लगा देता है और साथ ही चोरी भी कर लेता है। 'क' दोषी है—
a. केवल घर जलाने की दुष्प्रेरणा का
b. घर जलाने की दुष्प्रेरणा तथा चोरी का
c. केवल चोरी का
d. इनमें से कोई नहीं
40. 'क' एक भारतीय नागरिक है जो एक अमेरिकी नागरिक 'ख' को अजमेर से फोन पर अमेरिका में हत्या करने हेतु दुष्प्रेरित करता है। 'क' किस धारा के अंतर्गत दोषी है?
a. धारा 108
b. धारा 108A
c. धारा 110
d. धारा 110A
41. "A", भारत में "B" (जो बांग्लादेश में विदेशी है) को बांग्लादेश में हत्या करने के लिए उकसाता है। "B" हत्या कर देता है। इस मामले में—
a. "A" हत्या के दुष्प्रेरण का दोषी है
b. "A" किसी अपराध का दोषी नहीं है
c. "A" हत्या का दोषी है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
42. भारत में 'क' पाकिस्तान में एक विदेशी 'ख' को पाकिस्तान में हत्या करने हेतु उकसाता है। 'ख' हत्या कर देता है। इस मामले में—
a. 'क' हत्या की दुष्प्रेरणा का दोषी है
b. 'क' किसी अपराध का दोषी नहीं है
c. 'क' हत्या का दोषी है
d. उपरोक्त में कोई सही नहीं
43. 'क' 'ख' से कहता है—"मैं 'ग' को मारना चाहता हूँ।" 'ख' उत्तर देता है—"जैसा तुम्हें पसंद हो वैसा करो।" 'क' 'ग' की हत्या कर देता है। 'ख' दोषी है—
a. दुष्प्रेरण का
b. उकसाने का
c. हत्या के दुष्प्रेरण का
d. उपरोक्त में कोई नहीं
44. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
a. दुष्प्रेरक का दायित्व मुख्य अपराधी के दायित्व पर निर्भर करता है
b. यदि दुष्प्रेरक निर्दोष है, तो मुख्य अपराधी भी उत्तरदायी नहीं होगा
c. दुष्प्रेरक तथा मुख्य अपराधी अलग-अलग अपराधों के लिए अलग-अलग उत्तरदायी हो सकते हैं
d. मुख्य अपराधी का मस्तिष्क दुष्प्रेरक के समान दोषी होना आवश्यक है
45. 'क' 'ख' को 'ग' को पीटने के लिए उकसाता है। बाद में 'क' वहाँ पहुँचता है जहाँ 'ख' 'ग' को पीट रहा है। 'क' किस धारा के अंतर्गत उत्तरदायी है?
a. धारा 34
b. धारा 109
c. धारा 114
d. धारा 115
46. निम्नलिखित विकल्पों में से किस विकल्प में अपराध अपूर्ण (Inchoate) होते हैं?
a. दुष्प्रेरण, षड़यंत्र, द्विविवाह
b. दुष्प्रेरण, षड़यंत्र, प्रयास
c. षड़यंत्र, प्रयास, द्विविवाह
d. अपहरण, दुष्प्रेरण, राजद्रोह
47. भारतीय दण्ड संहिता में 'आपराधिक षड्यंत्र' की परिभाषा किस धारा में दी गई है?
a. धारा 120
b. धारा 120A
c. धारा 120B
d. धारा 120D
48. भारतीय दण्ड संहिता के किस प्रावधान के अंतर्गत आपराधिक षड़यंत्र के लिए दण्ड की व्यवस्था की गई है?
a. धारा 120B
b. धारा 124
c. धारा 120A
d. धारा 121A
49. भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत आपराधिक षड्यंत्र का अपराध गठित करने हेतु कौन-सी शर्त सिद्ध करना आवश्यक है?
a. दो अथवा अधिक व्यक्तियों की पूर्व सभा अवश्य हुई हो
b. दो अथवा अधिक व्यक्तियों के बीच अवैध कार्य करने अथवा अवैध साधनों से वैध कार्य करने का समझौता हो
c. एक व्यक्ति दो अथवा अधिक व्यक्तियों की सहायता से अवैध कार्य करे
d. दो अथवा अधिक व्यक्ति अचानक उकसावे पर अपराध करें
50. किसी समझौते को आपराधिक षड्यंत्र कब कहा जाता है?
a. जब दो अथवा अधिक व्यक्ति किसी अवैध कार्य को करने के लिए सहमत हों
b. जब सभी पक्ष समझौते के अनुपालन में अवैध कार्य करें
c. जब कम-से-कम एक पक्ष समझौते के अनुपालन में अवैध कार्य करे
d. उपरोक्त में कोई नहीं
51. आपराधिक षड़यंत्र के लिए न्यूनतम कितने व्यक्तियों की आवश्यकता होती है?
a. सात
b. दो
c. पाँच
d. तीन
52. निम्नलिखित में से किस अपराध में ‘मेन्स रिया’ अपराधी को उत्तरदायी बनाने के लिए आवश्यक नहीं है?
a. सदोष मानव वध
b. सदोष परिरोध
c. व्यपहरण
d. आपराधिक षड्यंत्र
53. आपराधिक षड़यंत्र के अपराध का गठन करने हेतु क्या आवश्यक नहीं होता?
a. दो अथवा अधिक व्यक्ति
b. पाँच अथवा अधिक व्यक्ति
c. अवैध कार्य करने का समझौता
d. यदि कार्य अपराध न हो तो समझौते के अनुपालन में कोई कार्य
54. जब दो या अधिक व्यक्ति कोई अवैध कार्य अथवा कोई वैध कार्य अवैध साधनों द्वारा करने के लिए सहमत होते हैं, तब ऐसी सहमति को क्या कहा जाता है?
a. आपराधिक षड़यंत्र
b. आपराधिक दुष्प्रेरण
c. आपराधिक षड़यंत्र तथा दुष्प्रेरण दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
55. 'क' तथा 'ख' 'च' के घर में चोरी करने पर सहमत होते हैं, परन्तु चोरी नहीं की जाती। वे दोषी हैं—
a. कोई अपराध नहीं
b. आपराधिक षड़यंत्र के
c. षड़यंत्र द्वारा दुष्प्रेरणा के
d. उकसावे द्वारा दुष्प्रेरणा के
56. 'क' तथा 'ख' अगले दिन 'ग' की हत्या की योजना बनाते हैं। वे दोषी हैं—
a. योजना बनाने के अपराध के
b. आपराधिक षड़यंत्र के अपराध के
c. हत्या के प्रयास के अपराध के
d. किसी अपराध के नहीं
57. 'क' 'ख' से सहमत होता है कि वह परीक्षा में नकल कराने में 'ख' की सहायता करेगा। यह कैसा कार्य है?
a. आपराधिक षड़यंत्र का
b. दुष्प्रेरण का
c. सामान्य मंशा का
d. सामान्य उद्देश्य का
58. "क" और "य" विष द्वारा "ज" की हत्या करने के लिए सहमत होते हैं, परन्तु "य" विष नहीं लाता। "क" और "य" दोषी हैं—
a. दुष्प्रेरण द्वारा हत्या के षड्यंत्र के लिए
b. धारा 34 की सहायता से हत्या के प्रयास के लिए
c. किसी अपराध के लिए नहीं
d. "ज" की हत्या के आपराधिक षड्यंत्र के लिए
59. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
a. षड़यंत्र में प्रमुख एवं सहायक के बीच कोई अंतर नहीं होता
b. षड़यंत्र में प्रमुख एवं सहायक अलग-अलग होते हैं
c. सभी अपराधों में प्रमुख एवं सहायक के बीच अंतर होता है
d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है
60. षड़यंत्र द्वारा किसी अपराध की दुष्प्रेरणा तथा आपराधिक षड़यंत्र के अपराध के बीच मूल अंतर क्या है?
a. आपराधिक षड़यंत्र में केवल समझौता पर्याप्त होता है, जबकि षड़यंत्र द्वारा दुष्प्रेरण में षड़यंत्र की पूर्ति हेतु कोई कार्य किया जाना आवश्यक है
b. दोनों में कोई अंतर नहीं होता
c. आपराधिक षड़यंत्र में कार्य आवश्यक है, पर दुष्प्रेरण में नहीं
d. दुष्प्रेरण में समझौता आवश्यक नहीं, जबकि आपराधिक षड़यंत्र में आवश्यक है
61. भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करना, युद्ध करने का प्रयत्न करना या उसका दुष्प्रेरण करना भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत दण्डनीय है?
a. धारा 121
b. धारा 132
c. धारा 122
d. धारा 124
62. भारतीय दण्ड संहिता की कौन-सी धारा राजद्रोह को परिभाषित करती है?
a. धारा 120
b. धारा 120A
c. धारा 121A
d. धारा 121
63. भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत निम्न में से किस अपराध की तैयारी दण्डनीय है?
a. हत्या
b. दहेज हत्या
c. भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करना
d. चोरी
64. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 124A किस अपराध हेतु दण्ड निर्धारित करती है?
a. राजद्रोह
b. भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध छेड़ना
c. विद्रोह का दुष्प्रेरण
d. किसी कैदी के निकल भागने में सहायता करना
65. निम्न में से क्या न तो किसी व्यक्ति और न ही किसी संपत्ति के विरुद्ध अपराध है?
a. धोखाधड़ी
b. राजद्रोह
c. लूट
d. हत्या
66. निम्न में से राजद्रोह का एक अनिवार्य तत्व क्या है?
a. बेईमानीपूर्ण आशय
b. असद्भावपूर्ण आशय
c. बोले गए शब्दों से हिंसा द्वारा लोक अव्यवस्था अवश्य उत्पन्न होना
d. बोले गए शब्दों का सरकार के प्रति असंतोष उत्पन्न करने में सक्षम होना
67. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य राजद्रोह के रूप में दण्डनीय है?
a. सरकार का तख्तापलट करने हेतु कटु आलोचना
b. लोगों को विधि एवं विधिक आदेशों का पालन न करने के लिए उकसाना
c. सरकार की नीतियों पर प्रचारात्मक हमला
d. मंत्रियों को सत्ताच्युत करने का प्रयास
68. 'क' डाक द्वारा एक पैकेट भेजता है जिसमें राजद्रोही प्रकाशन है तथा प्राप्तकर्ता से उसे फैलाने का अनुरोध करता है। पैकेट बीच में ही पकड़ लिया जाता है। 'क'—
a. राजद्रोह का अपराध कर चुका है
b. कोई अपराध नहीं किया है
c. सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का दोषी है
d. राजद्रोह करने के प्रयास का दोषी है
69. चुनावों के दौरान एक राजनीतिक दल का अध्यक्ष 'क' आरोप लगाता है कि सत्ताधारी दल मुद्रास्फीति, अपराधों में वृद्धि, घोटालों तथा भ्रष्टाचार के लिए उत्तरदायी था और अपने दल के सदस्यों से वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करता है। सही कथन क्या है?
a. 'क' दोषी है क्योंकि वह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उकसा रहा था
b. 'क' दोषी नहीं है क्योंकि उसका कार्य सरकार के विरुद्ध युद्ध छेड़ने की तैयारी नहीं है
c. 'क' उत्तरदायी नहीं है क्योंकि उसका कथन सत्य है
d. 'क' उत्तरदायी है क्योंकि वह गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहा था
70. भारतीय दण्ड संहिता की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत 'तैयारी' दण्डनीय है?
a. धारा 121, 125, 398
b. धारा 122, 125, 399
c. धारा 122, 126, 399
d. धारा 121, 126, 398
71. निम्नलिखित में से क्या भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दण्डनीय नहीं है?
a. राज्य के विरुद्ध युद्ध छेड़ने की तैयारी
b. हत्या करने की तैयारी
c. लूट की तैयारी
d. किसी मित्र देश के क्षेत्र में लूटमार की तैयारी
72. निम्नलिखित में कौन-सा देशद्रोह का अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त है?
a. कानूनी रूप से नीतियों में परिवर्तन की मंशा से सरकारी नीतियों की अस्वीकृति व्यक्त करना
b. गैर-निष्ठा अथवा बुरी भावनाओं का प्रमाण
c. प्रशासनिक कार्रवाई की अस्वीकृति व्यक्त करने वाली टिप्पणियाँ, भले ही वे घृणा या निष्ठाहीनता न उत्पन्न करें
d. सरकार के प्रति अप्रसन्नता को उत्तेजित करना
73. विधिविरुद्ध जमाव को भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है?
a. धारा 141
b. धारा 146
c. धारा 149
d. धारा 159
74. किसी विधिविरुद्ध जमाव के लिए न्यूनतम कितने लोगों का होना आवश्यक है?
a. दस
b. पाँच
c. सात
d. तीन
75. निम्नलिखित में से क्या विधिविरुद्ध जमाव का एक अनिवार्य तत्व नहीं है?
a. पाँच अथवा अधिक व्यक्ति
b. सामान्य उद्देश्य
c. सामान्य आशय
d. किसी विधि अथवा वैध आदेशिका के निष्पादन का विरोध करना
76. किसी जमाव के विधिविरुद्ध होने के लिए किस धारा के अंतर्गत विनिर्दिष्ट प्रकार का सामान्य उद्देश्य होना आवश्यक है?
a. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 140
b. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 141
c. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 142
d. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 144
77. घातक आयुधों से सज्जित विधिविरुद्ध जमाव में सम्मिलित होने का प्रावधान भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में है?
a. धारा 141
b. धारा 142
c. धारा 143
d. धारा 144
78. बल्वा का अर्थ है किसी विधिविरुद्ध जमाव, या उसके किसी सदस्य द्वारा बल अथवा हिंसा का प्रयोग, जो ऐसे जमाव के सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया हो—
a. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 144 के अनुसार
b. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 145 के अनुसार
c. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 146 के अनुसार
d. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 148 के अनुसार
79. किसी सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए पाँच अथवा अधिक व्यक्तियों के जमाव द्वारा हिंसा का उपयोग क्या गठित करेगा?
a. दंगा
b. हमला
c. बल्वा
d. विधिविरुद्ध जमाव
80. भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत बल्वा (Rioting) के लिए दण्ड किस धारा में निर्धारित किया गया है?
a. धारा 145
b. धारा 146
c. धारा 147
d. धारा 148
81. भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत बल्वे के लिए दण्ड क्या है?
a. केवल दो वर्ष
b. केवल तीन वर्ष
c. केवल दो वर्ष तथा जुर्माना अथवा दोनों
d. केवल तीन वर्ष तथा जुर्माना अथवा दोनों
82. घातक आयुधों से सज्जित होकर बल्वा करना भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में दण्डनीय है?
a. धारा 159
b. धारा 146
c. धारा 147
d. धारा 148
83. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 149—
a. एक घोषणात्मक प्रावधान है
b. एक विशिष्ट अपराध उत्पन्न करती है
c. साक्ष्य का नियम है
d. उपरोक्त सभी
84. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 149 के अनुप्रयोग हेतु—
a. अपराधी का विधिविरुद्ध जमाव का सदस्य होना आवश्यक है
b. अपराध सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया होना चाहिए
c. उपरोक्त (क) तथा (ख) दोनों
d. (क) अथवा (ख) में से कोई एक
85. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सामान्य आशय तथा सामान्य उद्देश्य के बीच के अंतर को सही रूप से स्पष्ट करता है?
a. सामान्य आशय एक विशिष्ट अपराध को जन्म देता है जबकि सामान्य उद्देश्य ऐसा नहीं करता
b. सामान्य आशय तथा सामान्य उद्देश्य दोनों विशिष्ट अपराध को जन्म देते हैं
c. सामान्य उद्देश्य विशिष्ट अपराध को जन्म देता है जबकि सामान्य आशय ऐसा नहीं करता
d. सामान्य उद्देश्य तथा सामान्य आशय दोनों विशिष्ट अपराध को जन्म नहीं देते
86. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की निम्नलिखित में से कौन-सी धारा 'स्वैरिता' शब्द का उपयोग करती है?
a. धारा 272
b. धारा 172
c. धारा 153
d. धारा 253
87. धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता का सम्प्रवर्तन करना भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत दण्डनीय है?
a. धारा 151
b. धारा 153
c. धारा 153A
d. धारा 153B
88. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत धर्म, मूलवंश, जन्मस्थान, निवासस्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता का सम्प्रवर्तन और सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले कार्य किस धारा में निपटाए गए हैं?
a. धारा 153
b. धारा 153A
c. धारा 153AA
d. धारा 153B
89. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 में किस आपराधिक विधि संशोधन अधिनियम द्वारा धारा 153AA अंतर्विष्ट की गई?
a. 2001 का अधिनियम
b. 2003 का अधिनियम
c. 2005 का अधिनियम
d. 2006 का अधिनियम
90. राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले प्राख्यान (Imputations prejudicial to national integration) का प्रावधान भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत किया गया है?
a. धारा 154
b. धारा 153A
c. धारा 153B
d. उपरोक्त में कोई नहीं
91. भारतीय दण्ड संहिता की निम्नलिखित में से कौन-सी धारा प्रतिनिधिक दायित्व से सम्बन्धित है?
a. धारा 120क
b. धारा 121
c. धारा 154
d. धारा 159
92. भारतीय दण्ड संहिता की निम्नलिखित में से कौन-सी धारा में आपराधिक विधि के प्रति 'वरिष्ठ उत्तरदायी' के सिद्धांत का विस्तार उपलब्ध है?
a. धारा 121
b. धारा 159
c. धारा 120क
d. धारा 154
93. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत दंगे (Affray) का अपराध किस धारा में परिभाषित किया गया है?
a. धारा 146
b. धारा 148
c. धारा 159
d. धारा 149
94. किस अपराध के लिए न्यूनतम 5 व्यक्तियों का होना आवश्यक नहीं है?
a. बलवा
b. दंगा
c. लूट
d. इनमें से कोई नहीं
95. जब दो अथवा अधिक व्यक्ति किसी लोक स्थान पर लड़ते हैं और लोक शांति में विघ्न डालते हैं, तो वे कौन-सा अपराध करते हैं?
a. बलवा
b. लूट
c. दंगा
d. कोई अपराध नहीं
96. 'दंगे' (Affray) के अपराध के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक है?
a. कम से कम पाँच व्यक्तियों का लड़ना
b. लोक स्थान पर लड़ना
c. किसी बाजार में लड़ना
d. हथियारों का उपयोग
97. निम्नलिखित में से कौन नहीं किया जा सकता?
a. हत्या
b. बलवा
c. हमला
d. दंगा
98. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 159 के अंतर्गत दंगे के लिए न्यूनतम कितने व्यक्तियों की आवश्यकता होती है?
a. पाँच
b. दो
c. चार
d. सात
99. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
a. बलवा तथा दंगा भारतीय दण्ड संहिता की क्रमशः धारा 146 एवं 159 में परिभाषित हैं।
b. बलवा किसी लोक स्थान पर किया जाना आवश्यक होता है, जबकि दंगा किसी भी स्थान पर किया जा सकता है।
c. बलवा दो वर्ष तक के कारावास से दण्डनीय है जबकि दंगा एक माह के कारावास से दण्डनीय है।
d. बलवा 5 अथवा अधिक व्यक्तियों द्वारा किया जाता है, जबकि दंगा 2 अथवा अधिक व्यक्तियों द्वारा।
100. एक लोक सेवक का प्रतिरूपण भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत अपराध है?
a. धारा 186
b. धारा 171
c. धारा 170
d. धारा 169
101. निम्नलिखित में से कौन-सी धाराएँ दण्ड विधि (संशोधन) अधिनियम, 2013 द्वारा भारतीय दण्ड संहिता में जोड़ी गई थीं?
a. धारा 376A
b. धारा 376B
c. धारा 166A, 166B, 354C
d. उपरोक्त सभी
102. 'अ' एक निजी चिकित्सक है जो एसिड अटैक पीड़ित 'ब' का उपचार करने से इंकार कर देता है। वह भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत दायी होगा?
a. धारा 166
b. धारा 166A
c. धारा 166B
d. धारा 167
103. लोक सेवक का प्रतिरूपण एक अपराध है—
a. धारा 186 के अंतर्गत
b. धारा 171 के अंतर्गत
c. धारा 170 के अंतर्गत
d. अन्य किसी धारा के अंतर्गत
104. "रिश्वत" शब्द को भारतीय दण्ड संहिता में कहाँ परिभाषित किया गया है?
a. धारा 170
b. धारा 171ख
c. धारा 171घ
d. धारा 171
105. भारतीय दण्ड संहिता की कौन-सी धारा 'निर्वाचनों में प्रतिरूपण' को परिभाषित करती है?
a. धारा 171क
b. धारा 171ख
c. धारा 171ग
d. धारा 171घ
106. 'क', जो एक चुनाव प्रत्याशी है, स्वयं को भगवान का प्रतिनिधि बताकर मतदाताओं को प्रभावित करता है और मतदान न करने वालों को पापी कहता है। उसने कौन-सा अपराध किया है?
a. निर्वाचनों में असम्यक् असर (Undue Influence) का अपराध
b. कोई अपराध नहीं, केवल उम्मीदवारी रद्द होगी
c. किसी कानून के अंतर्गत दोषी नहीं
d. निर्वाचन प्रतिरूपण का अपराध
107. 'क', जो जिला न्यायालय के समक्ष साक्षी के रूप में उपस्थित होने के लिए विधिक रूप से बाध्य था, जानबूझकर उपस्थित नहीं होता। उसने भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत अपराध किया है?
a. धारा 172
b. धारा 173
c. धारा 174
d. धारा 175
108. ऐसे वाद में, जिसमें न्याय प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 82(4) के अंतर्गत किसी व्यक्ति को भगोड़ा घोषित किया जा चुका हो, अनुपस्थित रहने के लिए दण्ड का प्रावधान कहाँ किया गया है?
a. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 175A
b. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 174A
c. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 173A
d. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 172A
109. 'क' ऐसे प्रश्न का उत्तर देने से इंकार कर देता है जो ऐसे विषय से संबंधित है जिसकी जाँच करने का अधिकार एक लोक सेवक के पास है। 'क' को भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत दण्डित किया जा सकता है?
a. धारा 179
b. धारा 180
c. धारा 181
d. धारा 173
110. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 191 में किस अपराध का प्रावधान किया गया है?
a. मिथ्या साक्ष्य गढ़ना
b. मिथ्या साक्ष्य देना
c. मिथ्या आरोप लगाना
d. झूठी शिकायत करना
111. जो व्यक्ति सत्य बताने के लिए विधिक रूप से शपथ या घोषणा करने हेतु बाध्य है, उसे गलत कथन करने वाला कब कहा जाएगा?
a. जब वह ऐसा कथन करे जो वास्तव में गलत हो
b. जब वह ऐसा कथन करे जिसके गलत होने का उसे विश्वास हो
c. जब वह ऐसा कथन करे जिसके सत्य होने का उसे विश्वास न हो
d. उपरोक्त सभी
112. 'क' अपने आभूषण 'ख' के डिब्बे में इस आशय से रख देता है कि वे वहीं पाए जाएँ और 'ख' चोरी का दोषी सिद्ध हो सके। 'क' ने भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत अपराध किया है?
a. धारा 191
b. धारा 193
c. धारा 192
d. 'क' ने कोई अपराध नहीं किया है
113. भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में न्यायालय में मिथ्या साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु दण्ड का प्रावधान किया गया है?
a. धारा 198
b. धारा 193
c. धारा 196
d. धारा 197
114. 'क' अपने इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख में एक झूठी प्रविष्टि करता है ताकि वह विचारण न्यायालय में इसका उपयोग पुष्टिकारक साक्ष्य के रूप में कर सके। 'क' ने—
a. मिथ्या साक्ष्य तैयार किया है
b. मिथ्या साक्ष्य नहीं तैयार किया है
c. कूटरचना की है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
115. 'क' अपनी लेखापुस्तक में एक गलत प्रविष्टि करता है ताकि वह न्यायालय में इसका उपयोग पुष्टिकारक साक्ष्य के रूप में कर सके। उसने किस धारा के अंतर्गत दण्डनीय अपराध किया है?
a. धारा 191
b. धारा 192
c. धारा 193
d. धारा 194
116. किसी न्यायिक प्रक्रिया में मिथ्या साक्ष्य देने के अभियुक्त व्यक्ति को क्या दण्ड दिया जा सकता है?
a. सात वर्ष का कारावास
b. सात वर्ष का कारावास तथा जुर्माना
c. सात वर्ष का कारावास अथवा जुर्माना
d. पाँच वर्ष का कारावास तथा जुर्माना
117. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 195A सम्बन्धित है—
a. साक्षी के संरक्षण से
b. पीड़ित के संरक्षण से
c. मिथ्या साक्ष्य देने हेतु धमकी से
d. उपरोक्त में कोई नहीं
118. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 195A (आपराधिक विधि (संशोधन) अधिनियम, 2005 द्वारा जोड़ी गई) के अनुसार किसी व्यक्ति को मिथ्या साक्ष्य देने हेतु धमकाने का अपराध किस दण्ड से दण्डनीय है?
a. 7 वर्ष का कारावास अथवा जुर्माना अथवा दोनों
b. 5 वर्ष का कारावास अथवा जुर्माना अथवा दोनों
c. 3 वर्ष का कारावास अथवा जुर्माना अथवा दोनों
d. 1 वर्ष का कारावास अथवा जुर्माना अथवा दोनों
119. यह जानते हुए कि 'ख' ने 'च' की हत्या की है, 'क' लाश को इस इरादे से छिपाता है कि 'ख' को न्याय से बचाया जा सके। 'क' किस धारा के अंतर्गत उत्तरदायी है?
a. धारा 302
b. धारा 109
c. धारा 204
d. धारा 201
120. यह जानते हुए कि 'ख' ने 'च' की हत्या की है, 'क' लाश को इस इरादे से छिपाता है कि 'ख' को न्याय से बचाया जा सके। 'क' किस दण्ड का उत्तरदायी है?
a. सात वर्ष के कारावास तथा जुर्माने का
b. सात वर्ष के कारावास का
c. पाँच वर्ष के कारावास का
d. पाँच वर्ष के कारावास तथा जुर्माने का
121. इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत न किए जा सकें, इस इरादे से उन्हें नष्ट करने का अपराध भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत दण्डनीय है?
a. धारा 201
b. धारा 202
c. धारा 203
d. धारा 204
122. भारतीय दण्ड संहिता की कौन-सी धारा न्यायालय में बेईमानीपूर्वक मिथ्या दावा करने के लिए दण्ड का प्रावधान करती है?
a. धारा 179
b. धारा 205
c. धारा 209
d. धारा 211
123. बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करना भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत दण्डनीय है?
a. धारा 228
b. धारा 228A
c. धारा 376
d. धारा 376A
124. 'क' 'ख' को विधिक दण्ड से बचाने के आशय से छिपाता है, जबकि वह जानता है कि 'ख' ने मृत्यु-दण्ड से दण्डनीय अपराध किया है। 'क' को दण्डित किया जाएगा—
a. न्यूनतम 2 वर्ष के कारावास से
b. अधिकतम 5 वर्ष के सश्रम कारावास से
c. अधिकतम 7 वर्ष के कारावास से
d. केवल जुर्माने से
125. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत सही सुमेलित नहीं है?
a. मिथ्या इत्तिला देना — धारा 177
b. मिथ्या साक्ष्य देना — धारा 191
c. अपराध के साक्ष्य को गायब करना — धारा 205
d. सिक्के का कूटकरण — धारा 231
126. भारतीय दण्ड संहिता का अध्याय 12 किससे सम्बन्धित है?
a. मिथ्या साक्ष्य तथा लोक न्याय के विरुद्ध अपराध
b. निर्वाचन सम्बन्धी अपराध
c. सिक्के तथा सरकारी स्टाम्पों सम्बन्धी अपराध
d. माप एवं वजन सम्बन्धी अपराध
127. भारतीय दण्ड संहिता का कौन-सा प्रावधान जल को कलुषित (Fouling Water) करने को दण्डनीय बनाता है?
a. धारा 277
b. धारा 278
c. धारा 279
d. धारा 280
128. भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत लोकमार्ग पर उतावलेपन या उपेक्षा से वाहन चलाना किस धारा के अधीन अपराध है?
a. धारा 278
b. धारा 273
c. धारा 279
d. धारा 280
129. एक होटल अपने प्रदूषित जल को जलाशय में प्रवाहित करता है जिससे जल कलुषित होता है। भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत होटल प्रबंधक को किस धारा के अपराध के लिए आरोपी बनाया जा सकता है?
a. धारा 277
b. धारा 276
c. धारा 278
d. धारा 282
130. सामान्य प्रकार के लोक न्यूसेंस (Public Nuisance) के लिए दण्ड का प्रावधान भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में किया गया है?
a. धारा 268
b. धारा 269
c. धारा 290
d. धारा 291
131. किसी लोक स्थान के निकट अश्लील शब्दों का उच्चारण—
a. अपराध नहीं होता
b. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 294 के अंतर्गत अपराध है
c. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 290 के अंतर्गत अपराध है
d. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 292(2)(ख) के अंतर्गत अपराध है
132. भारतीय दण्ड संहिता की निम्नलिखित में से किस धारा के साथ हिकलिन (Hicklin) नियम जुड़ा है?
a. धारा 292
b. धारा 291
c. धारा 290
d. धारा 294
133. एक 19 वर्षीय युवक 'ख' को मनोरंजन के लिए अश्लील फिल्मों की कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) वितरित करता है। 'क' ने भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत अपराध किया है?
a. धारा 292
b. धारा 293
c. धारा 294
d. धारा 295
134. अवीक सरकार बनाम पश्चिम बंगाल राज्य (2014) 4 SCC 257 किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 153A
b. धारा 292A
c. धारा 292
d. धारा 354A
135. 'A' महिला महाविद्यालय के गेट के पास खड़ा होकर अश्लील गाने गाता है। उसने कौन-सा अपराध किया है?
a. हमला
b. स्त्री की लज्जा भंग करना
c. आपराधिक अभित्रास
d. अश्लील कार्य
136. भारतीय दण्ड संहिता का कौन-सा प्रावधान आपराधिक मानव वध (Culpable Homicide) को परिभाषित करता है?
a. धारा 302
b. धारा 300
c. धारा 301
d. धारा 299
137. हत्या की कोटि में न आने वाले आपराधिक मानव वध (Culpable Homicide Not Amounting to Murder) की श्रेणी में आने वाले कार्यों का उल्लेख भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में किया गया है?
a. धारा 300
b. धारा 299
c. धारा 299 तथा 300
d. धारा 302
138. आपराधिक मानव वध (Culpable Homicide) का अर्थ है—
a. मृत्यु कारित करने का प्रयास
b. इरादे के साथ मृत्यु कारित करना
c. घोर उपहति पहुँचाना
d. ऐसा आघात पहुँचाना जिससे मृत्यु संभव हो
139. यदि कोई व्यक्ति लोगों की भावनाओं को आहत करने के ज्ञान के साथ मृतकों के लिए पृथक रखे गए स्थान पर अतिचार करता है, तो वह किस धारा के अंतर्गत अपराध करता है?
a. धारा 298
b. धारा 297
c. धारा 295
d. धारा 296
140. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
a. सभी हत्याएँ आपराधिक मानव वध होती हैं, किन्तु विलोमतः ऐसा नहीं होता।
b. सभी आपराधिक मानव वध हत्या होते हैं।
c. हत्या करने का आशय सदैव हत्या करना नहीं होता।
d. धारा 299 के खंड (ग) में मृत्यु की संभावना का ज्ञान आवश्यक है।
141. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 299 के अंतर्गत अपेक्षित आपराधिक मनःस्थिति क्या है?
a. इरादा अथवा जानकारी
b. इरादा अथवा असावधानी
c. इरादा अथवा लापरवाही
d. असावधानी अथवा विद्वेष
142. 'क' लूट को सुविधाजनक बनाने के लिए रात्रि में एक रिहायशी घर में आग लगा देता है और उससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। 'क' ने कौन-सा अपराध किया है?
a. केवल घर में आग लगाने का
b. आपराधिक मानव वध
c. जानबूझकर मृत्यु कारित करना
d. दुर्घटनावश मृत्यु कारित करना
143. 'X' और 'Y' के बीच झगड़ा होता है। 'Y' को गंभीर चोट लगती है और तीन दिन बाद उसकी मृत्यु हो जाती है। 'X' किसका दोषी होगा?
a. घोर उपहति कारित करने का
b. हत्या का
c. सदोष मानव वध का
d. कोई अपराध नहीं
144. 'क' मृत्यु कारित करने के आशय से एक गड्ढे को लकड़ियों और घास से ढँक देता है। 'च' उसमें गिरकर मर जाता है। 'क' दोषी है—
a. हत्या का
b. हत्या की कोटि में न आने वाले मानव वध का
c. जानबूझकर गंभीर चोट पहुँचाने का
d. कोई अपराध नहीं
145. 'क' जानता है कि 'ख' झाड़ियों के पीछे है, पर 'ग' को यह ज्ञात नहीं। 'क', 'ग' को झाड़ी में आग लगाने के लिए उकसाता है जिससे 'ख' की मृत्यु हो जाती है। सही कथन क्या है?
a. 'क' तथा 'ग' दोनों आपराधिक मानव वध के दोषी हैं
b. 'क' तथा 'ग' दोनों हत्या के दोषी हैं
c. 'क' आपराधिक मानव वध का दोषी है, किन्तु 'ग' किसी अपराध का दोषी नहीं है
d. 'क' हत्या का दोषी है, किन्तु 'ग' किसी अपराध का दोषी नहीं है
146. 'क' एक पुरोहित है जो भूत-प्रेत उतारने के लिए एक बालक की पिटाई करता है और बालक की मृत्यु हो जाती है। 'क'—
a. किसी अपराध का उत्तरदायी नहीं है
b. आपराधिक मानव वध का उत्तरदायी है
c. सद्भाव के बचाव का अधिकारी है
d. हत्या के प्रयास का उत्तरदायी है
147. 'क' झाड़ी पर गोली चलाता है जहाँ उससे अपरिचित 'ख' कार्य कर रहा था और 'ख' की मृत्यु हो जाती है। कथन “'क' हत्या का दोषी नहीं है क्योंकि उसने जानबूझकर 'ख' पर गोली नहीं चलाई”—
a. सत्य है
b. आंशिक सत्य है
c. झूठ है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
148. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के किस प्रावधान के अंतर्गत माँ के गर्भ में किसी संतान की मृत्यु कारित करना मानव वध नहीं माना जाता?
a. धारा 299 स्पष्टीकरण-1
b. धारा 299 स्पष्टीकरण-2
c. धारा 299 स्पष्टीकरण-3
d. धारा 299 स्पष्टीकरण-4
149. हत्या (Murder) को भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में परिभाषित किया गया है?
a. धारा 299
b. धारा 300
c. धारा 301
d. धारा 302
150. जब चोट जानबूझकर पहुँचाई गई हो तथा प्रकृति के सामान्य क्रम में मृत्यु कारित करने के लिए पर्याप्त हो, तो अपराध होता है—
a. हत्या का प्रयास
b. हत्या की कोटि में आने वाला आपराधिक मानव वध
c. हत्या
d. गंभीर शारीरिक क्षति
151. धारा 300 के किस खंड के अंतर्गत मृत्यु कारित करने का आशय आवश्यक नहीं होता?
a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा
152. 'क' को 'ख' से गंभीर और अचानक प्रकोपन मिलता है और वह साशय 'य' (जो 'ख' का भाई है) की मृत्यु कारित कर देता है। 'क' ने कौन-सा अपराध किया है?
a. हत्या
b. ऐसा आपराधिक मानव वध जो हत्या नहीं है
c. घोर उपहति
d. हत्या का प्रयत्न
153. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 300 के अपवाद (1) के अंतर्गत "अचानक तथा गंभीर प्रकोपन" की दलील क्या होती है?
a. विधि का प्रश्न
b. तथ्य का प्रश्न
c. विधि तथा तथ्य के प्रश्न का मिश्रण
d. विधि के अंतर्गत उपधारणा
154. गंभीर एवं अचानक प्रकोपन के अपवाद के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सही है?
a. प्रकोपन अपराधी द्वारा स्वेच्छा से उत्पन्न नहीं किया जाना चाहिए
b. निजी प्रतिरक्षा के अधिकार का विधिसम्मत प्रयोग प्रकोपन नहीं माना जाता
c. लोक सेवक द्वारा विधिसम्मत अधिकार का प्रयोग प्रकोपन नहीं होता
d. उपरोक्त सभी
155. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 300 के अंतर्गत कितनी परिस्थितियाँ गिनाई गई हैं जिनके अंतर्गत सदोष मानव वध हत्या है?
a. 2
b. 3
c. 4
d. 5
156. आपराधिक मानव वध हत्या नहीं होता यदि उसे—
a. नशे में किया गया हो
b. अचानक तथा गंभीर प्रकोपनवश किया गया हो
c. अप्रतिरोध्य आवेग में किया गया हो
d. उपरोक्त सभी
157. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? गंभीर तथा अचानक प्रकोपन के अपवाद के लिए—
a. यह प्रश्न कि प्रकोपन गंभीर तथा अचानक था या नहीं, कानून का विशुद्ध प्रश्न हो
b. अपराधी द्वारा प्रकोपन प्राप्त करने का प्रयास नहीं किया गया हो
c. प्रकोपन निजी प्रतिरक्षा के अधिकार के विधिसम्मत प्रयोग से उत्पन्न न हुआ हो
d. प्रकोपन कानून के पालन में किए गए किसी कार्य से उत्पन्न न हुआ हो
158. आपराधिक मानव वध हत्या नहीं होती यदि इसे तब किया गया हो जब—
a. अपराधी क्रोध में कार्य करे
b. अपराधी पागलपन के दौरे के अधीन कार्य करे
c. न्यूनतम 18 वर्ष आयु के पीड़ित की सहमति से किया गया हो
d. न्यूनतम 12 वर्ष आयु के पीड़ित की सहमति से किया गया हो
159. सही उत्तर चुनिए—
a. हत्या का आशय हमेशा हत्या के मामले में आवश्यक नहीं होता
b. यह जानकारी कि किसी कार्य का स्वाभाविक तथा संभावित परिणाम मृत्यु होगा, हत्या का मामला बना सकती है
c. उपरोक्त (A) तथा (B) दोनों
d. इनमें से कोई नहीं
160. 'क' एक मजिस्ट्रेट 'च' के समक्ष साक्षी के रूप में उपस्थित होता है। 'च' कहता है कि 'क' ने झूठी शपथ ली है। इससे क्रोधित होकर 'क' 'च' की हत्या कर देता है। यह—
a. गंभीर एवं अचानक प्रकोपन का मामला है
b. हत्या है
c. हत्या की कोटि में न आने वाला मानव वध है
d. उपरोक्त सभी
161. 'क' हत्या के इरादे से 'ख' को जहर की एक घातक खुराक देता है और तब जबकि 'ख' जीवित था, एक अजनबी 'ग' ने 'क' की जानकारी के बिना 'ख' को गोली मारकर हत्या कर दी। इस स्थिति में—
a. 'क' तथा 'ग' दोनों हत्या के दोषी हैं।
b. 'क' आपराधिक मानववध का दोषी होगा जबकि 'ग' हत्या का।
c. 'क' हत्या के प्रयास का दोषी होगा जबकि 'ग' हत्या का दोषी होगा।
d. 'क' 'ग' को हत्या के लिए उकसाने का दोषी होगा और 'ग' हत्या का दोषी होगा।
162. 'क' 'ख' की हत्या के इरादे से एक सात वर्षीय शिशु 'ग' को उकसाता है कि वह ऐसा कार्य करे जिससे 'ख' की मृत्यु हो जाए। उकसावे के परिणामस्वरूप 'ग' 'क' की अनुपस्थिति में वह कार्य कर देता है और 'ख' की मृत्यु हो जाती है। 'क' ने कौन-सा अपराध किया है?
a. कोई अपराध नहीं, क्योंकि 'क' हत्या के समय मौजूद नहीं था।
b. साधारण उपहति पहुँचाने का अपराध।
c. हत्या के प्रयास का अपराध।
d. हत्या का अपराध।
Download Indian Penal Code, 1860 Set- 2 PDF