Download Jurisprudence MCQs Set-1 PDF
1. विधि का अर्थ है-
a. किसी देश में नियमों का संपूर्ण निकाय
b. एक विशिष्ट विधि
c. नैतिकता के नियम
d. नैसर्गिक न्याय के नियम
2. विधिशास्त्र में विधि के राष्ट्रीय चरित्र को किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया था?
a. कार्ल मार्क्स
b. सैविनी
c. माण्टेस्क्यू
d. हँस केल्सन
3. अंध युग में नैसर्गिक विधि का किसके द्वारा एक नया निर्वाचन प्रदान किया गया था?
a. सेंट अगस्टाईन
b. थॉमस एक्विनास
c. पॉल
d. अल्पियन
4. स्टैमलर ने विधि को दो भागों में विभाजित कर दिया था-
a. सकारात्मक विधि तथा सकारात्मक नैतिकता
b. सकारात्मक विधि तथा नकारात्मक विधि
c. विधि का विचार तथा विधि की अवधारणा
d. दैवीय विधि एवं मानवीय विधि
5. केटेगॉरिकल इम्परेटिव के सिद्धांत का प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया था?
a. स्टोन
b. एलेन
c. आस्टिन
d. काण्ट
6. आस्टिन की संप्रभुता की अवधारणा निम्नलिखित में से किस व्यक्ति की विचारधारा से प्रभावित है?
a. हॉब्स
b. लॉके
c. रूसो
d. माण्टेस्क्यू
7. विधिशास्त्र को वर्णनात्मक न्यायशास्त्र तथा नियंत्रात्मक न्यायशास्त्र के रूप में किसने श्रेणीबद्ध किया था?
a. हॉलैंड
b. बेन्थम
c. केल्सन
d. पैटन
8. किसकी विधि को "वैज्ञानिक सकारात्मकता" कहा जाता है?
a. आगस्ट कॉम्टे
b. डयुगिट
c. रोस्को पाउंड
d. आस्टिन
9. निम्नलिखित लेखकों में से किसे अंग्रेजी विधिशास्त्र का जनक कहा जाता है?
a. आस्टिन
b. बेन्थम
c. सामंड
d. रोस्को पाउंड
10. निम्नलिखित में से किसे उपयोगितावाद का प्रतिपादक माना जाता है?
a. हॉब्स
b. बेन्थम
c. डेविड ह्यूम
d. प्रोसियस
11. आस्टिन के अनुसार विधि सम्बन्धित है-
a. नैतिकता से
b. सकारात्मक विधि से
c. दैवीय विधि से
d. नैसर्गिक विधि से
12. आधुनिक चेतना के संदर्भ में सकारात्मकता शब्द की नींव किसने स्थापित की थी?
a. सी. के. ऐलेन
b. बेन्थम
c. आस्टिन
d. सामंड
13. आस्टिन के अनुसार, निम्नलिखित में से क्या विधि का एक अनिवार्य तत्व नहीं होता?
a. आदेश
b. आदर्श
c. कर्तव्य
d. अनुमोदन
14. हार्ट का विधि विश्लेषण अंतर करता है-
a. कारण एवं परिणाम के मध्य
b. सिद्धांत तथा तथ्य के मध्य
c. बाध्य होना तथा बाध्यता रखना के मध्य
d. भौतिक एवं अभौतिक अधिकार के मध्य
15. आस्टिन के अनुसार संप्रभुता क्या होने की विशेषता होती है?
a. केवल सकारात्मक
b. केवल नकारात्मक
c. आंतरिक
d. सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनों
16. किसी ऐसी धारणा को इंगित करने हेतु अभिव्यक्ति, जो इस तथ्य को छिपाती हो अथवा छिपाने का कार्य करती हो कि विधि का एक नियम परिवर्तित हो चुका है, इसके शब्दों के अपरिवर्तित रहते इसका प्रवर्तन संशोधित किया जा रहा है, क्या होती है?
a. विधिक कल्पना
b. समता
c. रूढ़ि
d. विधान
17. विधि के अंतर्गत हार्ट-फुलर विवाद सम्बन्धित है-
a. विधि की परिभाषा से
b. विधि के वर्गीकरण से
c. विधि तथा नैतिकता से
d. प्रतिबन्ध से
18. 'सामान्य' तथा 'विशिष्ट' अर्थ में 'विधिशास्त्र' शब्द के उपयोग के बीच अंतर किसने किया था?
a. हॉलैंड
b. आस्टिन
c. सामंड
d. ऐलेन
19. किसका सिद्धांत इस अवधारणा पर आधारित है कि राज्य तथा विधि दोनों ही मानवीय कारणों के विकासमूलक उत्पाद हैं?
a. हीगल
b. सैविग्नि
c. मेन
d. सालमण्ड
20. "द लिमिट्स ऑफ ज्यूरिसप्रूडेन्स डिफाइन्ड" पुस्तक के मूल लेखक हैं-
a. आस्टिन
b. स्टुअर्ट मिल
c. डेविड ह्यूम
d. जर्मी बेन्थम
21. विधि को समाज के विभिन्न हितों के बीच संतुलित करने के अर्थों में परिभाषित किया गया है और इसी कारणवश विधि को सामाजिक अभियांत्रिकी के रूप में वर्णित किया गया था। यह किसके द्वारा किया गया था?
a. आस्टिन
b. हॉलैंड
c. इहर्लिच
d. पाउंड
22. यह कि एक विधि व्यवस्था प्राथमिक एवं सहायक नियमों के संयोजन से उत्पन्न होती है, किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था?
a. आस्टिन
b. हार्ट
c. बेन्थम
d. केल्सन
23. सर्वश्रेष्ठ उत्तर को इंगित करें- आस्टिन के अनुसार विधि के निम्नलिखित गुण होते हैं-
a. आदेश, संप्रभुता एवं प्रवर्तनीयता
b. आदेश, संप्रभुता एवं शास्ति
c. आदेश, संप्रभुता एवं विधिक उपचार
d. आदेश, संप्रभुता एवं व्यक्ति द्वारा आज्ञापालन
24. निम्नलिखित विधिशास्त्रियों में से कौन नैसर्गिक विधि के प्राचीन सिद्धांत से सम्बन्धित है?
a. एक्विनास
b. प्रोसियस
c. कोहलर
d. सुकरात
25. सामान्यतौर पर यह माना जाता है कि विधि की परिभाषा ने बहुत अधिक समय एवं ऊर्जा का उपभोग किया है क्योंकि-
a. विधि की धारणा अलग-अलग देशों में अलग-अलग है
b. विधि एक अत्यन्त कठिन विषय है
c. यह दार्शनिक जटिलताओं से घिरा हुआ है
d. इस मुद्दे पर भाषाई विविधताएं हैं
26. मेन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सर्वप्रथम सामाजिक संगठन है?
a. राष्ट्रमंडल
b. पेटर फैमीलिया
c. राज्य
d. इनमें से कोई नहीं
27. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सामंड से सम्बन्धित है?
a. विधिशास्त्र अधिवक्ता का दृष्टिकोण होता है
b. विधिशास्त्र सकारात्मक विधि का औपचारिक विज्ञान है
c. विधिशास्त्र सिविल विधि के सर्वप्रथम सिद्धांत का विज्ञान है
d. विधिशास्त्र विधि के समस्त सिद्धांतों का वैज्ञानिक संश्लेषण है
28. आस्टिन के अनुसार, शास्ति होता है-
a. किसी कार्य को करने की अनुमति
b. संप्रभु के आदेश की अवहेलना का बुरा परिणाम
c. विधि द्वारा प्रदत्त एक अधिकार
d. दंड प्रदान करने का अधिकार
29. विधिशास्त्र के सम्बन्ध में 'विधि' शब्द का अर्थ होता है-
a. केवल अपने मूर्त रूप में विधि
b. केवल सकारात्मक विधि
c. मूलभूत विधिक सिद्धांत
d. दंड के सिद्धांत
30. आस्टिन का विधि का सिद्धांत उनकी 'प्रॉविन्स ऑफ ज्यूरिसप्रूडेन्स डिटर्मिन्ड' नामक रचना में पाया जा सकता है जिसके माध्यम से उन्होंने यह विचार प्रदान करने का प्रयास किया है कि-
a. विधिशास्त्र की विषयवस्तु तब तक बहुत व्यापक थी
b. विधि की प्रयोज्यता प्रांत से प्रांत में अलग-अलग थी
c. दैवीय विधि की विषयवस्तु विधिशास्त्र की परिधि में नहीं आती
d. दैवीय विधि की विषयवस्तु विधिशास्त्र की परिधि में आती है
31. अध्ययन की एक पृथक शाखा के रूप में विधिशास्त्र का प्रारंभ किसके द्वारा किया गया था?
a. हिन्दू विद्वानों द्वारा
b. ईसाई समुदाय द्वारा
c. रोमन द्वारा
d. यहूदियों द्वारा
32. विधि के अध्ययन की एक तुलनात्मक पद्धति को किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया था?
a. सैविनी
b. मेन
c. हार्ट
d. केल्सन
33. व्यक्ति के जीवन में सामाजिक रुचि में निम्नलिखित में से क्या संलिप्त नहीं होता-
a. स्वाग्रह
b. सामान्य स्वास्थ्य
c. अवसर
d. जीवनस्थिति
34. निम्नलिखित में से किसके अनुसार विश्लेषणात्मक, ऐतिहासिक तथा नैतिक विधिशास्त्र, विधिशास्त्र के तीन अलग-अलग अंग हैं?
a. सामंड
b. इहरिंग
c. एच. एल. ए. हार्ट
d. इमैनुअल काण्ट
35. निम्नलिखित में से किसे समाजशास्त्र के विज्ञान का संस्थापक माना जाता है?
a. इहरिंग
b. आगस्ट काम्टे
c. गियके
d. हर्बर्ट स्पेन्सर
36. आस्टिन की विश्लेषणात्मक विचारधारा को "आदेशात्मक विचारधारा" कहना कौन पसंद करता है?
a. पैटन
b. हॉलैंड
c. सॉलमण्ड
d. सी. के. ऐलेन
37. निम्नलिखित में से किसने न्याय को दो हिस्सों— वितरणात्मक न्याय तथा सुधारात्मक न्याय में विभाजित किया था?
a. डेबिन
b. अरस्तू
c. प्लेटो
d. एक्किनॉस
38. राज्य परिवार तथा सिविल समाज का संश्लेषण होता है। यह परिवार के सार्वभौमिक सिद्धांत की एकता तथा सिविल समाज का विशिष्ट सिद्धांत है। उपरोक्त दर्शन किसका है?
a. हीगल
b. रोस्को पाउंड
c. आस्टिन
d. सैविनी
39. उस न्यायविद् का नाम बताइए जिसे "डार्विन के पहले का डार्विनवादी" तथा "समाजशास्त्रियों के पहले का समाजशास्त्री" कहा जाता है-
a. केल्सन
b. सैविनी
c. पाउंड
d. प्रे
40. किसने कहा था कि विधि एक मानकों का विज्ञान है?
a. सैविनी
b. केल्सन
c. सॉलमण्ड
d. बेन्थम
41. "विधि राष्ट्र के साथ विकसित होता है, इसके साथ बढ़ता है, और इसके विघटन के साथ मर जाता है तथा यह इसकी एक विशेषता होती है।" यह कथन किसका है?
a. सॉलमण्ड
b. सैविनी
c. हेनरी मेन
d. बकलैंड
42. "विधि एक ईर्ष्यालु गृहणी होती है" — प्रायः उद्धृत किया जाने वाला यह मुहावरा किससे जुड़ा है?
a. फ्रांसिस बेकन
b. ड्राइडन
c. जोसफ स्टोरी
d. जॉन सेल्डन
43. "किसी भी व्यक्ति के पास जो एकमात्र अधिकार उपलब्ध हो सकता है वह सदैव अपना कर्तव्य करने का अधिकार होता है", यह किसका कथन है?
a. इहरिंग
b. इहर्लिच
c. रोस्को पाउंड
d. डयूगिट
44. "समता का आगमन विधि को नष्ट करने के लिए नहीं अपितु इसकी पूर्ति के लिए हुआ है" यह किसका कथन है?
a. मैटलैंड
b. पॉटर
c. सामंड
d. स्नेल
45. "विधिक क्रम मानकों का एक पिरामिड होता है" यह किसका कथन है?
a. आस्टिन
b. केल्सन
c. सामंड
d. फुलर
46. "विधि को न्यूनतम नैतिकता का समर्थन जारी रखना चाहिए" — यह दलील किसके द्वारा दी गई है?
a. लार्ड डेवलिन
b. हार्ट
c. लोन फुलर
d. ड्वार्किन
47. 'परिवर्तनीय विषयवस्तु के साथ नैसर्गिक विधि' सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे?
a. रुडॉल्फ स्टैमलर
b. जोसेफ कोहलर
c. डेविड ह्यूम
d. ह्यूगो प्रोसियस
48. "डी साइकोलॉजाइज्ड कमांड" के रूप में विधि को किसने परिभाषित किया था?
a. केल्सन
b. बेन्थम
c. आस्टिन
d. सॉलमण्ड
49. निम्नलिखित न्यायविदों में से किसने इस बात पर जोर दिया था कि "हम तब तक यह नहीं समझ सकते कि एक वस्तु क्या है जब तक हम यह न समझ लें कि यह क्या करती है"?
a. आस्टिन
b. पाउण्ड
c. केल्सन
d. सामंड
50. "प्रकृति ने पुरुष को आनंद एवं पीड़ा के साम्राज्य में स्थान प्रदान किया है।" यह कथन किसका है?
a. बेन्थम
b. आस्टिन
c. पाउंड
d. हॉब्स
51. "विधिशास्त्र विधि के अनिवार्य सिद्धांतों का वैज्ञानिक संश्लेषण होता है" — यह किसका कथन है?
a. हॉलैंड
b. पाउंड
c. सी. के. ऐलेन
d. इहेरिंग
52. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि विधिशास्त्र सकारात्मक विधि का दर्शन है?
a. ग्रे
b. हॉलैंड
c. हार्ट
d. आस्टिन
53. किसने कहा था कि "विधिशास्त्र विधि की नेत्र होता है"?
a. मेने
b. सैविनी
c. पाउण्ड
d. लास्की
54. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि "विधिशास्त्र सकारात्मक विधि का औपचारिक विज्ञान है"?
a. हॉलैंड
b. सॉलमण्ड
c. आस्टिन
d. बेन्थम
55. "विधिशास्त्र विधि के ज्ञान का दार्शनिक पक्ष है" — यह कथन किसका है?
a. सॉलमण्ड
b. डायस
c. सिसरो
d. पैटन
56. निम्नलिखित में से कौन विधिशास्त्र को नियमों की व्यवस्था के रूप में देखता है?
a. आस्टिन
b. हार्ट
c. सॉलमण्ड
d. हॉलैंड
57. "विधिशास्त्र मानवीय एवं दैवीय बातों का ज्ञान होता है; उचित एवं अनुचित का विज्ञान।" यह किसके द्वारा कहा गया है?
a. कीटन
b. अल्पियन
c. जूलियस स्टोन
d. आस्टिन
58. "विधि अनिश्चित होता है तथा विधि की निश्चितता एक विधिक मिथक है।" यह किसका कथन है?
a. जेरोम फ्रैंक
b. होम्स
c. ग्रे
d. लेवेलिन
59. किसने कहा है कि "सामाजिक संविदा एक ऐतिहासिक तथ्य नहीं होता बल्कि कारणों की काल्पनिक संरचना होती है"?
a. हॉब्स
b. लॉक
c. केल्सन
d. थॉमस एक्विनॉस
60. किसने कहा था कि "समस्त सकारात्मक विधि केवल विधि के प्रयास होते हैं और न्याय सामाजिक जीवन की रूपरेखा के अंदर इच्छाओं अथवा प्रयोजनों का सामंजस्य होता है"?
a. स्टैमलर
b. रूसो
c. हॉब्स
d. एक्विनॉस
61. किसने कहा था- "नैसर्गिक विधि पुरुष की प्रकृति तथा समाज में जीने की उसकी अंदरूनी आवश्यकता पर आधारित होता है"?
a. ह्यूगो ग्रोटियस
b. हॉब्स
c. लॉक
d. रूसो
62. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि "निश्चयात्मकता आदेश, शास्ति तथा संप्रभुता की एक तिकड़ी होती"?
a. ऐलेन
b. हार्ट
c. स्टोन
d. सामंड
63. किसके अनुसार, "विधिशास्त्र का विषय सकारात्मक विधि होता है, इस प्रकार से सामान्यतौर पर अथवा कठोरतापूर्वक विधि कहे जाने वाली विधि को राजनीतिक अवरजनों के लिए राजनीतिक श्रेष्ठजनों द्वारा निर्धारित किया जाता है"?
a. ऐलेन
b. आस्टिन
c. बकलैंड
d. बेन्थम
64. 'विधि में सिद्धांतों के समूह अथवा नियमों के ऐसे निकाय शामिल होते हैं जिन्हें न्याय के प्रशासन में राज्य द्वारा मान्यता प्रदान की जाती है और प्रयुक्त किया जाता है' यह कथन किसका है?
a. आस्टिन
b. सामंड
c. हॉलैंड
d. ग्रे
65. निम्नलिखित में से किसका कथन है कि "मेरे पास एक अधिकार विधि की संतान है..... एक नैसर्गिक अधिकार ऐसा पुत्र होता है जिसका कभी कोई पिता नहीं था"?
a. जर्मी वाल्डॉन
b. जर्मी बेन्थम
c. सॉलमण्ड
d. पैटन
66. "किसी भी समाज के अस्तित्व के लिए कुछ साझा नैतिकता का होना अनिवार्य होता है" यह किसके विचार हैं?
a. जर्मी बेन्थम
b. आस्टिन
c. फुलर
d. हार्ट
67. "मानक एक ऐसे कार्य का अर्थ होता है जिसके द्वारा कतिपय व्यवहार को आदेशित, अनुमोदित अथवा अधिकृत किया जाता है।" "मानक" की उपरोक्त परिभाषा निम्नलिखित में से किसके द्वारा दी गई है?
a. आस्टिन
b. बेन्थम
c. केल्सन
d. हॉलैंड
68. किसने कहा था कि विधि और कुछ नहीं बस लोगों की आत्मा होती है?
a. सैविनी
b. पाउण्ड
c. सामंड
d. आस्टिन
69. "विधि प्रकृति अनुसार सार्वभौमिक नहीं होती, यह भाषा की तरह ही लोगों तथा युगों के साथ परिवर्तित होती रहती है।" यह कथन किस सिद्धांत से प्राप्त होता है?
a. सामाजिक उपयोगितावाद
b. लोकात्मा
c. सामाजिक समेकता
d. सामाजिक अभियांत्रिकी
70. "विधि का कर्तव्य है कि वह हितों का मूल्यांकन करे" — यह किसका कथन है?
a. पुष्टा
b. अगस्त काम्टे
c. यूजेन इहर्लिच
d. रोस्को पाउंड
71. किसने कहा था- "विधि का उद्देश्य समाज में प्रतिस्पर्धी हितों के बीच संतुलन स्थापित करना होता है"?
a. इहर्लिच
b. गिर्यके
c. पाउण्ड
d. स्पेन्सर
72. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि विधि का अर्थ है न्यूनतम टकराव के साथ अधिकतम आवश्यकताओं की संतुष्टि को सुनिश्चित करना?
a. पाउण्ड
b. होम्स
c. कार्डोजो
d. फ्रीमैन
73. सामाजिक कार्य का विचार व्यक्तिपरक अधिकार की धारणा को बाहर निकाल देता है। यह विचार किसका है?
a. केल्सन
b. सामंड
c. डयुगिट
d. पाउण्ड
74. "विधि सभी भावनाओं से मुक्त तर्क होता है।" यह किसने कहा था?
a. प्लेटो
b. अरस्तू
c. सेंट थॉमस एक्विनॉस
d. सुकरात
75. किसने कहा था कि "विधि को नियम से नहीं बल्कि नियम को विधि से निगमित किया जाना चाहिए"?
a. पौलस
b. ग्रे
c. अल्पियन
d. सामंड
76. निम्नलिखित में से किस न्यायविद् ने जोर दिया था कि "हम किसी वस्तु को तब तक नहीं समझ सकते जब तक हम यह न समझ लें कि यह क्या करती है"?
a. रोस्को पाउण्ड
b. सामंड
c. आस्टिन
d. केल्सन
77. समानता जब विक्षोभित हो चुकी हो तो इसे बहाल किए जाने में न्याय को अरस्तू ने किस प्रकार वर्णित किया था?
a. वितरणात्मक न्याय
b. सुधारात्मक न्याय
c. सार्वभौमिक न्याय
d. नैसर्गिक न्याय
78. निम्नलिखित में से किसे उपयोगितावाद का एक प्रतिपादक माना जाता है?
a. हॉब्स
b. बेन्थम
c. डेविड ह्यूम
d. प्रोसियस
79. निम्नलिखित में से किसने विधिशास्त्र को अधिवक्ता की बहिर्मुखता के रूप में वर्णित किया था?
a. सैविनी
b. सामंड
c. जूलियस स्टोन
d. बकलैंड
80. सामान्य तथा विशिष्ट न्यायशास्त्र के बीच के अंतर की पहचान किसके द्वारा की गई थी?
a. हॉलैंड
b. सामंड
c. आस्टिन
d. केल्सन
81. निम्नलिखित में से किसके अनुसार विधिशास्त्र के तीन अलग-अलग अंग हैं— विश्लेषणात्मक विधिशास्त्र, ऐतिहासिक विधिशास्त्र तथा नैतिक विधिशास्त्र?
a. सामंड
b. इहरिंग
c. हार्ट
d. इमैनुअल काण्ट
82. निम्नलिखित शब्द किसके द्वारा लिखे गए हैं— "विधि लोगों के विकास के साथ विकसित होता है, लोगों के सशक्त होने के साथ सशक्त होता है तथा अंततः राष्ट्र द्वारा अपनी राष्ट्रीयता खोने के साथ ही मृत हो जाता है"?
a. हार्ट
b. सैविनी
c. बेन्थम
d. स्पेन्सर
83. "विधि को न्यूनतम नैतिकता का समर्थन जारी रखना चाहिए" यह दलील किसके द्वारा दी गई है?
a. लार्ड डेवलिन
b. हार्ट
c. लोन फुलर
d. ड्वार्किन
84. "प्रॉविन्स एंड फंक्शन ऑफ लॉ" नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखित है?
a. हार्ट
b. केल्सन
c. पाउण्ड
d. जूलियस स्टोन
85. आस्टिन की पुस्तक "प्रॉविन्स ऑफ ज्यूरिसप्रूडेन्स डिटर्मिन्ड" कैसी पुस्तक है?
a. उनकी आत्मकथा
b. लंदन विश्वविद्यालय में प्रस्तुत व्याख्यान
c. संसद पर ग्रे द्वारा लिखित निबंध का एक उत्तर
d. उपरोक्त में कोई नहीं
86. 'थ्योरी ऑफ जस्टिस' पुस्तक के लेखक कौन हैं?
a. जॉन राल्स
b. स्टैमलर
c. केल्सन
d. ड्वार्किन
87. "ए थ्योरी ऑफ जस्टिस" किसकी रचना है?
a. स्टैमलर
b. रॉल्स
c. हॉल
d. मॉरिस
88. "प्रॉविन्स ऑफ ज्यूरिसप्रूडेन्स डिटर्मिन्ड" नामक पुस्तक के लेखक हैं-
a. बेन्थम
b. आस्टिन
c. केल्सन
d. हार्ट
89. निम्नलिखित में से कौन 'द कॉन्सेप्ट ऑफ लॉ' नामक पुस्तक का लेखक है?
a. हार्ट
b. आस्टिन
c. बेन्थम
d. उपरोक्त में कोई नहीं
90. 'दि इंडियन कॉन्स्टीट्यूशन, कॉर्नरस्टोन ऑफ ए नेशन' पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी?
a. जॉन आस्टिन द्वारा
b. विल आस्टिन द्वारा
c. ए. एल. गुडहार्ट द्वारा
d. एच. एल. ए. हार्ट द्वारा
91. डार्विन ऑफ हिस्टोरिकल स्कूल नाम से किसे सम्बोधित किया जाता है?
a. हेनरी मेन
b. ह्यूगो
c. बर्के
d. सैविनी
92. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक सैविनी द्वारा लिखी गई है?
a. द प्रॉविन्स ऑफ ज्यूरिसप्रूडेन्स डिटर्मिन्ड
b. द लिमिट्स ऑफ ज्यूरिसप्रूडेन्स डिफाइन्ड
c. एन्शिएंट लॉ
d. द सिस्टम ऑफ मॉडर्न रोमन लॉ
93. निम्नलिखित संप्रदायों में से कौन इस विचार का पालन करता है कि "विधि पाया जाता है बनाया नहीं जाता। यह स्वअस्तित्वशाली होता है"?
a. ऐतिहासिक विचारधारा
b. विश्लेषणात्मक विचारधारा
c. समाजशास्त्रीय विचारधारा
d. यथार्थवादी विचारधारा
94. "विधि सामाजिक जीवन की परिस्थितियों का योग है, जिसे बाहरी बाध्यताओं के उपायों के माध्यम से राज्य के अधिकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है।" यह कथन विधिशास्त्र की किस विचारधारा से सम्बन्धित है?
a. ऐतिहासिक
b. विश्लेषणात्मक
c. यथार्थवादी
d. समाजशास्त्रीय
95. 'दास रेक्ट डेस बेसिट्जेस' किसकी रचना है?
a. रोस्को पाउंड
b. केल्सन
c. सैविनी
d. पुच्टा
96. "प्रकृति ने मनुष्य को सुख एवं दुख के साम्राज्य में स्थान प्रदान किया है।" यह कथन किसका है?
a. बेन्थम
b. आस्टिन
c. पाउण्ड
d. हॉब्स
97. 'थ्योरी ऑफ लेजिसलेशन' नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखित है?
a. एच. एल. ए. हार्ट
b. डब्ल्यू. फ्राइडमैन
c. जर्मी बेन्थम
d. जूलियस स्टोन
98. निम्नलिखित में से किस विचार में 'विधि' पहली बार प्रकट हुआ था?
a. फ्रेंच क्रांति
b. अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम
c. रोमन विधि
d. ग्रीक चिंतन
99. नैसर्गिक विधि का आधार किसके द्वारा निर्धारित किया गया था?
a. हेरक्लिटस
b. अरस्तू
c. आस्टिन
d. हॉब्स
100. निम्नलिखित में से किस संप्रदाय ने 'मानवाधिकार' की अवधारणा को जन्म दिया था?
a. ऐतिहासिक विचारधारा
b. नैसर्गिक विधि विचारधारा
c. वास्तविकतावादी विचारधारा
d. समाजशास्त्रीय विचारधारा
101. आस्टिन को निम्नलिखित में से किस विचारधारा का प्रतिपादक कहा जाता है?
a. ऐतिहासिक विचारधारा
b. विश्लेषणात्मक विचारधारा
c. यथार्थवादी विचारधारा
d. समाजशास्त्रीय विचारधारा
102. निम्नलिखित में से कौन सी विचारधारा इस विचार का समर्थन करती है कि एक रूढ़ि तब विधि बन जाती है जब इस पर न्यायालयों द्वारा न्यायिक मान्यता की मोहर लगा दी जाती है?
a. विश्लेषणात्मक विचारधारा
b. नैसर्गिक विधि विचारधारा
c. ऐतिहासिक विचारधारा
d. समाजशास्त्रीय विचारधारा
103. "प्रगतिशील समाजों के संचलन अभी तक प्रास्थिति से संविदा की ओर हो रहा है" यह किसका कथन है?
a. हेनरी मेन
b. हीगल
c. सैविनी
d. सिसेरो
104. "कुछ समाजों की सर्वाधिक विशिष्ट विशेषता यह होती है कि वे टकराव, समता तथा विधान के द्वारा विधि विकसित करते हैं" यह कथन किससे सम्बन्धित है?
a. आदिम समाजों से
b. स्थिर समाजों से
c. प्रगतिशील समाजों से
d. गतिशील समाजों से
105. दार्शनिक विचारधारा के प्रधान विधिशास्त्री थे-
a. हर्बर्ट स्पेन्सर
b. सर हेनरी मेन
c. मैक्स वेबर
d. हीगल
106. "समुचित तौर पर कही जाने वाली विधि" तथा "अनुचित तौर पर कही जाने वाली विधि" के बीच भेद किसने किया है?
a. जर्मी बेन्थम
b. जी. डब्ल्यू. पैटन
c. जॉन आस्टिन
d. ओलिवर वेन्डेल होम्स
107. "विधिक व्यवस्था मानकों का एक पिरामिड होती है" किसका कथन है?
a. आस्टिन
b. केल्सन
c. सॉलमण्ड
d. फुलर
108. निम्नलिखित में से कौन "उपयोगिता के सिद्धांत" और "सर्वाधिक लोगों के सर्वाधिक सुख" का प्रतिपादक है?
a. आस्टिन
b. हॉलैंड
c. हार्ट
d. बेन्थम
109. निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धांत नैसर्गिक विधि के चिंतन से सम्बन्धित नहीं है?
a. प्रतिस्थापित सुरक्षा का सिद्धांत
b. सम्यक् प्रक्रिया का सिद्धांत
c. पूर्वाग्रह का सिद्धांत
d. तर्कशीलता का सिद्धांत
110. यूगेन इहर्लिच विधिशास्त्र के समाजशास्त्रीय विचारधारा के एक सुविख्यात विधिशास्त्री हैं। निम्नलिखित में से किस कथन को उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत के साथ नहीं जोड़ा जा सकता?
a. विधि सामाजिक तथ्यों से व्युत्पन्न होता है।
b. विधि सामाजिक बाध्यताओं पर निर्भर करता है।
c. विधिक व्यवस्था के औपचारिक नियम में एक अंतर्निहित 'जीवित विधि' मौजूद होती है।
d. राज्य की विधि जीवित विधि को आकार दिए जाने तथा विकसित किए जाने को महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है।
111. विधिशास्त्र की निम्नलिखित विचारधाराओं में से किसके द्वारा "विधि किस प्रकार अस्तित्व में आयी" के प्रश्न पर जोर दिया गया है?
a. विश्लेषणात्मक
b. समाजशास्त्रीय
c. ऐतिहासिक
d. दार्शनिक
112. रॉस्को पाउंड ने "सामाजिक अभियांत्रिकी" के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था जिसका अर्थ होता है-
a. अधिकतम लोगों का अधिकतम सुख
b. समाज में प्रतिस्पर्धी हितों में संतुलन लाना
c. राज्य की अवधारणाओं एवं कार्यों में परिवर्तन
d. विधि का स्रोत सामान्य चेतना में निहित होता है
113. निम्नलिखित में से कौन सी अवधारणा विधिशास्त्र के समाजशास्त्रीय विचारधारा से सम्बन्धित नहीं है?
a. लोक हित
b. सामाजिक हित
c. आदेश
d. न्यायिक मान्यताएं
114. विधिशास्त्र की एक विचारधारा ऐसा है जो विधि के प्रयोजन तथा उन उपायों एवं तरीकों की पहचान करने का प्रयास करता है जिनके द्वारा उनकी पूर्ति की जाती है। इस दृष्टिकोण को किस नाम से जाना जाता है?
a. यथार्थवादी विचारधारा
b. समाजशास्त्रीय विचारधारा
c. विश्लेषणात्मक विचारधारा
d. दार्शनिक विचारधारा
115. जैसा कि इहरिंग द्वारा प्रतिपादित किया गया है, 'सामाजिक उपयोगितावाद' के सिद्धांत के अनुसार-
a. सर्वाधिक लोगों का सर्वाधिक सुख
b. विधिक नियमों का अनिवार्य निकाय सदैव विधि के सामाजिक तथ्यों पर आधारित होता है।
c. समाज के प्रतिस्पर्धी हितों के बीच एक संतुलन स्थापित करना होता है।
d. विधि सामाजिक उद्देश्यों का साधन होता है।
116. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है— मूल मानक (Grundnorm) आधार परिकल्पना है?
a. एच. केल्सन
b. आस्टिन
c. एच. एल. ए. हार्ट
d. एच.
117. केल्सन के विधि के विशुद्ध सिद्धांत की 'शुद्धता' इस तथ्य पर टिकी है कि केल्सन ने-
a. विधि को नैतिकता तथा शुद्धता के अनुसार परिभाषित किया था।
b. विधिशास्त्र पर चर्चा इसकी शुद्धता के साथ की।
c. विधि को इतिहास, धर्म, नैतिकता तथा राजनीति से पृथक कर दिया।
d. विधि पर केवल न्याय के अर्थों में चर्चा की।
118. विधिशास्त्र के ऐतिहासिक एवं समाजशास्त्रीय विचारधारा के बीच मुख्य अंतर यह है कि पूर्ववर्ती-
a. राज्य को महत्व देता है और उत्तरवर्ती समाज को।
b. प्रथा को विधि का एक स्रोत मानता है जबकि उत्तरवर्ती ऐसा नहीं मानता।
c. विधि को आकार प्रदान करने में न्यायाधीशों को स्थायी भूमिका प्रदान करता है जबकि उत्तरवर्ती ऐसा नहीं करता।
d. विधि को आकार प्रदान करने में पूर्वाभ्यासों पर ध्यान केन्द्रित करता है जबकि उत्तरवर्ती ऐसा नहीं करता।
119. निम्नलिखित में से किसने लोक चेतना के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था?
a. हेनरी मेन
b. माण्टेस्क्यू
c. रॉस्को पाउण्ड
d. सैविनी
120. सैविनी के लोक चेतना के सिद्धांत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही नहीं है?
a. विधि चरित्र में सार्वभौमिक अथवा सामान्य नहीं हो सकता।
b. विधि पायी जाती है न कि बनायी जाती है।
c. विधि लोगों के विकास के साथ विकसित तथा सशक्त होने के साथ सशक्त होता है।
d. विधि सामाजिक परिवर्तन तथा सामाजिक सुधार का एक उपकरण होता है।
121. सामाजिक हितों में संतुलन करना तथा सामाजिक अभियांत्रिकी का सिद्धांत समाजशास्त्रीय विचारधारा के महानतम योगदान हैं। इसे किसके साथ जोड़ा जाता है?
a. डयूगिट
b. रॉस्को पाउण्ड
c. सैविनी
d. इहरिंग
122. जॉन आस्टिन के अनुसार 'सकारात्मक' विधि को इसलिए सकारात्मक कहा जाता है क्योंकि-
a. यह अधिकारसंपन्न व्यक्ति द्वारा बनाया जाता है।
b. जनता की सामूहिक इच्छा के परिणामस्वरूप बनाया जाता है।
c. दैवीय विधि के द्वारा बनाया जाता है।
d. प्रत्येक के द्वारा अनुसरण किया जाता है।
123. "सजीव विधि" की अवधारणा किस विधिशास्त्री द्वारा प्रतिपादित की गई थी?
a. आस्टिन
b. इहर्लिच
c. पाउण्ड
d. हॉलैंड
124. भारत तथा इंग्लैंड में "विधि का शासन" तथा अमेरिका में "सम्यक् प्रक्रिया" की अवधारणा अनिवार्य रूप से निम्नलिखित में से किस पर आधारित हैं?
a. सकारात्मक विधि दर्शन
b. यथार्थवादी दृष्टिकोण
c. नैसर्गिक विधि दर्शन
d. सामाजिक समेकता
125. विश्लेषणात्मक सकारात्मकतावाद का अर्थ यह नहीं होता कि-
a. विधि आदेश की प्रकृति में हों।
b. विधि जैसी की वह है तथा जैसा इसे होना चाहिए को पृथक किया जाना होता है।
c. कतिपय अंतर्निहित नैतिक गुण विधि की एक अनिवार्य विशेषता होती है।
d. विधिक अवधारणाओं का विश्लेषण आलोचनात्मक मूल्यांकन से भिन्न होता है।
126. केल्सन का विधि का सिद्धांत शुद्ध सिद्धांत कहा जाता है क्योंकि केल्सन ने-
a. केवल विधिशास्त्र पर विशुद्ध चर्चा की है।
b. विधि को नैतिकता एवं शुद्धता के अनुसार परिभाषित किया है।
c. विधि को धर्म, नैतिकता, समाजशास्त्र तथा इतिहास से पृथक कर दिया है।
d. विधि पर विशुद्ध तौर पर चर्चा की है।
127. निम्नलिखित विधिशास्त्रियों में से विधि के किसके सिद्धांत के द्वारा "परिवर्तनीय विषयवस्तु के साथ नैसर्गिक विधि" का नाम अर्जित किया गया है?
a. सेंट टी. एक्विनॉस
b. जॉन लॉक
c. आर. स्टैमलर
d. रॉल्स
128. निम्नलिखित में से कौन नैसर्गिक विधि सिद्धांतों का अनुयायी नहीं है?
a. सिसेरो
b. हार्ट
c. हूकर
d. अरस्तू
129. निम्नलिखित न्यायविदों में से कौन नैसर्गिक विधि विचारधारा का विरोधी था?
a. इमैनुअल कॉण्ट
b. जर्मी बेन्थम
c. स्टेमलर
d. जॉन रॉल्स
130. "अब, नैसर्गिक विधि को पूर्ण नहीं बल्कि सापेक्षिक माना जाता है। यह परिवर्तनीय विषयवस्तु के साथ नैसर्गिक विधि होता है।" यह प्रेक्षण विशिष्टतौर पर सम्बन्धित है-
a. स्टेमलर
b. डेल विक्कियो
c. फिनिस
d. डेबिन
131. "यह कि एक विधिक व्यवस्था प्राथमिक तथा द्वितीयक नियमों के संयोजन से उत्पन्न होती है" का प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया था?
a. आस्टिन
b. हार्ट
c. बेन्थम
d. केल्सन
132. "हितों के संतुलन का सिद्धांत" किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था?
a. रूडॉल्फ इहरिंग
b. रॉस्को पाउंड
c. रूडॉल्फ स्टेमलर
d. ओलिवर वेन्डेल होम्स
133. डयूगिट के अनुसार श्रम का विभाजन सामाजिक एकता का सर्वाधिक महत्वपूर्ण तथ्य है। उन्होंने इस सिद्धांत को क्या नाम दिया था?
a. सामाजिक समेकता
b. लोक चेतना
c. सामाजिक अभियांत्रिकी
d. सामाजिक संविदा
134. निम्नलिखित में से किसने सामाजिक समेकता के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था?
a. इहरिंग
b. पाउंड
c. डयूगिट
d. हार्ट
135. निम्नलिखित न्यायविदों में से किसने समाजशास्त्रीय विचारधारा को 'मेटाज्यूरिस्टिक' का नाम दिया था?
a. ड्वार्किन
b. लॉयड
c. होफेल्ड
d. केल्सन