The Constitution of India MCQs Set-2

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

  Download The Constitution Of India MCQs PDF Set-2   

 

1. निम्नलिखित में से क्या भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत मूल अधिकार नहीं है-

a. आत्मनिर्णय की स्वतंत्रता

b. वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

c. संगम अथवा संघों के गठन की स्वतंत्रता

d. भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग में निवास करने और बस जाने का अधिकार

 

2. भारत के संविधान का कौन स्वतंत्रता से सम्बन्धित है?

a. अनुच्छेद 20 

b. अनुच्छेद 19

c. अनुच्छेद 21

d. अनुच्छेद 22

 

3. निम्नलिखित में से क्या एक मूल अधिकार नहीं है-

a. शोषण के विरूद्ध अधिकार

b. हड़ताल करने का अधिकार

c. समता का अधिकार

d. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार

 

4. निम्नलिखित में से कौन ऐसा आधार नहीं है जिसके द्वारा वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर समुचित प्रतिबंध

a. लोक नीति

b. लोक व्यवस्था

c. नैतिकता

d. राज्य की सुरक्षा

 

5. निम्नलिखित में से कौन ऐसा आधार है जिसके द्वारा संपूर्ण भारत के राज्यक्षेत्र में सर्वत्र अबाध संचरण के अधिकार पर समुचित प्रतिबंध आरोपित किए जा सकते हैं-

a. राज्य की सुरक्षा

b. शालीनता

c. किसी अनुसूचित जनजाति के हितों का संरक्षण

d. नैतिकता

 

6. निम्नलिखित अधिकारों में से किस अधिकार की गारंटी अनुच्छेद 19 के अंतर्गत नागरिकों को स्वतंत्रता के अधिकार के रूप में प्रदान की गई है-

a. शांतिपूर्वक और निरायुध सम्मेलन का अधिकार

b. नागरिकता का अधिकार

c. मतदान का अधिकार

d. चुनाव लड़ने का अधिकार

 

7. निम्नलिखित में से क्या एक मूल अधिकार है-

a. हथियारों के साथ एकत्रित होना

b. केवल धर्मादा प्रयोजनों के लिए स्थावर संपत्ति का स्वामित्व धारण करने हेतु धार्मिक संप्रदायों का अधिकार 

c. सहकारी समितियों का गठन करना

d. रोजगार का अधिकार

 

8. संविधान के अनुच्छेद 19(3) के अंतर्गत संघ गठित करने के अधिकार में शामिल है

a. हड़ताल करने का अधिकार

b. तालाबंदी का अधिकार

c. सामूहिक सौदेबाजी का अधिकार

d. इनमें से कोई नहीं

 

9. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद नागरिकों को भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग में निवास करने और बस जाने के अधिकार की गारंटी प्रदान करता है?

a. अनुच्छेद 19 (1)(क)

b. अनुच्छेद 19(1)(छ) 

c. अनुच्छेद 19 (1)(घ)

d. अनुच्छेद 19(1)(ङ)

 

10. किसी नागरिक का किसी उपजीविका, व्यापार या कारवार को संचालित करने का अधिकार-

a. संवैधानिक अधिकार होता है

b. संविदागत अधिकार होता है

c. संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम के अंतर्गत अधिकार होता है 

d. साझेदारी अधिनियम के अंतर्गत अधिकार होता है

 

11. राज्य नागरिकों द्वारा संघों के गठन के अधिकार पर समुचित प्रतिबंध लगाने हेतु कोई विधि बना सकता है-

a. किसी अपराध के उकसावे के सम्बन्ध में

b. विदेशी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों के हित में

c. मानहानि के सम्बन्ध में

d. भारत की संप्रभुता एवं अखंडता के हित में

 

12. भारत के संविधान का अनुच्छेद 19(1)(ङ) किसकी गारंटी प्रदान करता है-

a. भारत के किसी भी भाग में बसने की स्वतंत्रता

b. भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

c. अस्पृश्यता के उन्मूलन

d. संपूर्ण भारत में विचरण की स्वतंत्रता

 

13. संविधान (97वाँ संशोधन) अधिनियम द्वारा अनुच्छेद 19(1)(ग) के अंतर्गत अंतर्विष्ट किया गया है-

a. संघ (एसोशिएसन)

b. संघ (यूनियन)

c. संगठन

d. सहकारी समितियाँ

 

14. संवैधानिक संशोधन के अनुपालन में "सहकारी समिति" को मूल अधिकारों में किस अनुच्छेद के अंतर्गत स्थान प्राप्त हुआ है-

a. अनुच्छेद 19 (1)(क)

b. अनुच्छेद 19(1)(ख)

c. अनुच्छेद 19(1)(ग) 

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

15. निम्नलिखित में से कौन सा आधार है जिसके द्वारा संपूर्ण भारत के क्षेत्र में स्वतंत्रतापूर्वक विचरण करने के अधिकार पर समुचित प्रतिबंध आरोपित किए जा सकते हैं-

a. राज्य की सुरक्षा

b. शालीनता परीक्षा

c. किसी अनुसूचित जनजाति के हितों का संरक्षण

d. नैतिकता

 

16. भारत में निवास कर रहा एक पाकिस्तानी नागरिक किस मूलभूत अधिकार का दावा नहीं कर सकता-

a. विधि के समक्ष समता

b. व्यापार एवं पेशे की स्वतंत्रता

c. जीवन एवं निजी स्वतंत्रता

d. धर्म की स्वतंत्रता

 

17. भारत में प्रेस की स्वतंत्रता-

a. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में निहित है

b. संसद की विधियों के अधीन लोगों को उपलब्ध है

c. भारत के संविधान में विशिष्ट तौर पर प्रदान की गई है।

d. कार्यपालिका के आदेश के अधीन लोगों को उपलब्ध है।

 

18. राष्ट्रगान के प्रति अपेक्षित सम्मान प्रदर्शित करने की क्या अनिवार्यता है?

a. ससम्मान खड़े होना और गाना

b. ससम्मान खड़े होना

c. उसे गाना

d. झुकना

 

19. सूचना का अधिकार किस अनुच्छेद का अनिवार्य हिस्सा है-

a. 21

b. 19 (1)(क)

c. 19 (1)(छ)

d. इनमें से कोई नहीं

 

20. निम्नलिखित संवैधानिक मूल अधिकार नहीं है-अधिकारों में से कौन सा है-

a. संपत्ति का अधिकार

b. समता का अधिकार

c. स्वतंत्रता का अधिकार

d. जीवन का अधिकार

 

21. यह पूर्व में एक मूल अधिकार हुआ करता था किन्तु अब एक विधिक अधिकार मात्र है-

a. संपत्ति का अधिकार

b. सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार

c. शोषण के विरूद्ध अधिकार

d. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

 

22. संपत्ति का अधिकार मूल अधिकार होना समाप्त हुआ था-

a. 1975 से

b. 1979 से

c. 1976 से

d. 1978 से

 

23. मूल अधिकारों पर समुचित प्रतिबंध कौन आरोपित कर सकता है-

a. संसद

b. सर्वोच्च न्यायालय

c. राष्ट्रपति

d. इनमें से कोई नहीं

 

24. अपराधों के लिए दोषसिद्धि के सम्बन्ध में संरक्षण'- यह भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किसका सार है-

a. अनुच्छेद 20

b. अनुच्छेद 22

c. अनुच्छेद 21

d. अनुच्छेद 19

 

25. निम्नलिखित में से क्या भारत के संविधान के अनुच्छेद 20 के अधीन नहीं आता?

a. पूर्वव्यापी विधियाँ

b. दोहरा खतरा

c. आत्म-दोषारोपण 

d. निवारक निरोध

 

26. भारत के संविधान का अनुच्छेद 20 निम्नलिखित में से किससे निकट सम्बन्धित है-

a. नागरिक तथा राजनीतिक अधिकारों पर राष्ट्रीय प्रण 1966 के अनुच्छेद 16

b. अमेरिका के संविधान के अनुच्छेद 15(1)

c. जापान के 1946 के संविधान के अनुच्छेद 50

d. 1948 के मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा के अनुच्छेद 11(1)

 

27. संविधान का कौन सा अनुच्छेद पूर्वव्यापी विधि को संरक्षण प्रदान करता है-

a. अनुच्छेद 22 

b. अनुच्छेद 21

c. अनुच्छेद 20

d. इनमें से कोई नहीं

 

28. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद दोहरे संकट के सिद्धांत को मान्यता प्रदान करता है-

a. अनुच्छेद 22(2)

b. अनुच्छेद 20(2)

c. अनुच्छेद 21(2)

d. इनमें से कोई नहीं

 

29. "प्राग दोषमुक्ति" का सिद्धांत संबंधित है-:

a. दोहरे परिसंकट से

b. भूतलक्षी प्रवर्तन से

c. कार्योत्तर विधि से

d. आत्म अभिशंसन से

 

30. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है- दोहरे संकट का अर्थ होता है--

a. एक ही अपराध के लिए उसी व्यक्ति का दो बार विचारण किया जाना

b. एक ही अपराध के लिए दो व्यक्तियों द्वारा संयुक्त प्रयास किया जाना

c. एक ही व्यक्ति पर दो अलग-अलग समयों पर किए गए दो अपराधों के लिए विचारण किया जाना

d. किसी व्यक्ति द्वारा एक घटना में किए गए दो अपराधों का विचारण किया जाना

 

31. अनुच्छेद 20(2) के प्रावधान में क्या है?

a. पूर्वव्यापी विधि

b. आत्म-दोषसिद्धि

c. दोहरा संकट

d. इनमें से कोई नहीं

 

32. अपराधों के लिए दोषसिद्धि के सम्बन्ध में संरक्षण का सही क्रम क्या है-

a. दोहरा संकट — पूर्वव्यापी दंडात्मक विधियाँ - आत्म- 'दोषारोपण

b. आत्म-दोषारोपण — दोहरा संकट — पूर्व व्यापी दंडात्मक विधियाँ

c. पूर्वव्यापी दंडात्मक विधियाँ — दोहरा संकट — आत्म — दोषारोपण

d. पूर्व व्यापी दंडात्मक विधियाँ — आत्म- दोषारोपण — दोहरा संकट

 

33. " प्राक् दोषमुक्ति" का सिद्धांत सम्बन्धित है-

a. दोहरे संकट से 

b. पूर्वव्यापी प्रवर्तकों से

c. पूर्वव्यापी विधि से

d. आत्म-दोषारोपण से

 

34. एक ही अपराध के लिए एक से अधिक बार अभियोजन एवं दंड का निषेध-

a. भारत के संविधान में निहित हैं।

b. नैसर्गिक न्याय का एक सिद्धांत है।

c. भारतीय दंड संहिता में निहित है

d. न्यायालयों द्वारा उद्भूत एक सिद्धांत है

 

35. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद आत्म- दोषारोपण के सिद्धांत से सम्बन्धित है-

a. अनुच्छेद 20(1)

b. अनुच्छेद 22

c. अनुच्छेद 20(2)

d. अनुच्छेद 20(3)

 

36. अनुच्छेद 20(3) में अधिनियमित आत्म- दोषारोपण 1 के सिद्धांत का अर्थ है-

a. किसी अपराध के अभियुक्त किसी व्यक्ति को स्वयं के विरूद्ध साक्षी बनने हेतु विवश नहीं किया जा सकता 

b. किसी अपराध का अभियुक्त कोई भी व्यक्ति स्वयं का न्यायाधीश नहीं हो सकता

c. किसी अपराध के अभियुक्त किसी व्यक्ति को दूसरों के विरूद्ध साक्ष्य देने हेतु विवश नहीं किया जा सकता

d. इनमें से कोई नहीं

 

37. भारत के संविधान का अनुच्छेद 20(3) 'आत्म- दोषारोपण के विरूद्ध अधिकार' की गारंटी किसे प्रदान करता है

a. किसी साक्षी को

b. किसी व्यक्ति को

c. किसी अभियुक्त को

d. इनमें से कोई नहीं

 

38. यह कि "व्यक्ति को स्वयं के विरूद्ध साक्षी बनने हेतु विवश नहीं किया जाएगा" निम्नलिखित में से क्या है-

a. निदेशात्मक तत्व जिसे राज्य को आपराधिक विधियों के अधिनियमन के समय लागू करना चाहिए

b. मूल अधिकार

c. सर्वराष्ट्रीय मानवाधिकार घोषणा, जिसका भारत एक. पक्षकार है, के अधीन घोषित मानवाधिकार

d. सामान्य संवैधानिक अधिकार

 

39. अभिकथन (अ) एक अभियुक्त व्यक्ति को अपने अंगूठे का निशान देने हेत विवश नहीं किया जा सकता

तर्क (त) एक आरोपी व्यक्ति को स्वयं के विरूद्ध साक्षी बनने हेतु बाध्य नहीं किया जा सकता-

a. 'अ' तथा 'त' दोनों सही हैं

b. 'अ' तथा 'त' दोनों गलत हैं।

c. 'अ' सही है किन्तु 'त' गलत है

d. 'अ' गलत है किन्तु 'त' सही है

 

40. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण

a. नागरिक अधिकार है

b. मूलभूत अधिकार है

c. संविदागत अधिकार है

d. इनमें से कोई नहीं

 

41. किस अनुच्छेद में 'कानून की उचित प्रक्रिया' का सिद्धांत शामिल है?

a. अनुच्छेद 21

b. अनुच्छेद 13

c. अनुच्छेद 14

d. अनुच्छेद 256

 

42. अनुच्छेद 21 के अंतर्गत प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण-

a. किसी भी व्यक्ति को उपलब्ध है

b. केवल नागरिकों को उपलब्ध है।

c. देशी शत्रु को उपलब्ध नहीं है।

d. किसी निवारक निरोधक कानून के अधीन गिरफ्तार व्यक्ति को उपलब्ध नहीं है

 

43. कौन सा मूलभूत अधिकार सभी व्यक्तियों को उपलब्ध है-

a. संघ गठित करने का अधिकार

b. शांतिपूर्वक जमा होने का अधिकार

c. भारत के राज्यक्षेत्र में सर्वत्र अबाध संचरण का अधिकार 

d. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण का अधिकार

 

44. भारत के संविधान के अंतर्गत प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण का अधिकार समरूपी है-

a. अमेरिकी संविधान के चौथे संशोधन का 

b. अमेरिकी संविधान के छठें संशोधन का

c. अमेरिकी संविधान के प्रथम संशोधन का

d. अमेरिकी संविधान के पाँचवे संशोधन का

 

45. अनुच्छेद 21 के अंतर्गत 'विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया' शब्दों का अर्थ है-

a. एक विधि जो समुचित तौर पर निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण

हो

b. विधि की समुचित प्रक्रिया का अनुसरण अवश्य किया जाना चाहिए

c. सक्षम अधिकारी द्वारा निर्धारित अथवा अधिनियमित प्रक्रिया 

d. विधि की समुचित प्रक्रिया' जैसी ही बात है

 

46. एक आपराधिक मामले में निष्पक्ष विचारण की गारंटी भारत के संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा प्रदान की गई है?

a. 21

b. 14

c. 20

d. 32

 

47. भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा "निजता का अधिकार" की खोज की गई है-

a. अनुच्छेद 14 के तहत

b. अनुच्छेद 19 के तहत

c. अनुच्छेद 22 के तहत 

d. अनुच्छेद 21 के तहत

 

48. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? 

मूल अधिकार के रूप में निजता का अधिकार निहित है-

a. स्वतंत्रता के अधिकार में

b. समता के अधिकार में 

c. दैहिक स्वतंत्रता के अधिकार में

d. शोषण के विरूद्ध अधिकार में

 

49. निम्नलिखित में से किसे भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 में शामिल नहीं किया गया है-

a. जीवन का अधिकार

b. आजीविका का अधिकार

c. गरिमा का अधिकार 

d. मरने का अधिकार

 

50. भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद एक व्यक्ति को अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार की रक्षा करता है-

a. अनुच्छेद-19

b. अनुच्छेद-25

c. अनुच्छेद-29 

d. अनुच्छेद-21

 

51. निम्नलिखित में से किसे भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 में शामिल नहीं किया गया है?

a. हड़ताल का अधिकार

b. स्वास्थ्य का अधिकार

c. शिक्षा का अधिकार

d. स्वच्छ पेयजल का अधिकार

 

52. किसी अभियुक्त को त्वरित विचारण का अधिकार भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत उपलब्ध है?

a. 32

b. 226

c. 21

d. इनमें से कोई नहीं

 

53. न्यायमूर्ति के. एस. पुत्तास्वामी (से.नि.) बनाम भारत संघ (2017) निर्णीत किया गया-

a. सात न्यायमूर्तियों की पीठ द्वारा

b. ग्यारह न्यायमूर्तियों की पीठ द्वारा 

c. नौ न्यायमूर्तियों की पीठ द्वारा

d. पाँच न्यायमूर्तियों की पीठ द्वारा

 

54. भारत के संविधान का अनुच्छेद 21क प्रावधान करता है-

a. शिक्षा का अधिकार

b. अल्पसंख्यकों के अधिकार

c. विधि के समक्ष समता

d. उपाधियों के उन्मूलन

 

55. " अनुच्छेद 21क 6 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार" को संविधान में किस संशोधन द्वारा अंतर्विष्ट किया गया है

a. 43वें संशोधन, 1977

b. 70 वें संशोधन, 1992

c. 74वें संशोधन, 1992

d. 86वें संशोधन, 2002

 

56. अभिकथन (अ) शिक्षा का अधिकार एक मूल अधिकार है

     तर्क (त) शिक्षा को मूल अधिकार बनाए जाने के पूर्व हमारे संविधान में शिक्षा के लिए कोई प्रावधान नहीं था 

कूट:

a. तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है

b. तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है

c. (अ) गलत है किन्तु (त) सही है 

d. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है

 

57. 6 से 14 वर्ष के बीच के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा प्रदान किया गया है?

a. अनुच्छेद 14

b. अनुच्छेद 21 

c. अनुच्छेद 21क

d. अनुच्छेद 45

 

58. शिक्षा का अधिकार एक मूल अधिकार है। यह किस अधिकार से उत्पन्न होता है?

a. अनुच्छेद 19(1)(क) के अंतर्गत भाषण एवं अभिव्यक्ति' की स्वतंत्रता के अधिकार से

b. अनुच्छेद 21 के अधिकार से अंतर्गत प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के

c. अनुच्छेद 29 एवं 30 के अंतर्गत संस्कृति एवं शिक्षा के अधिकार से

d. अनुच्छेद 14 के अंतर्गत विधि के समक्ष समता तथा विधि का समान सरंक्षण

 

59. अनुच्छेद 21 क के अनुसार राज्य किस आयु वर्ग के सभी बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगा?

a. 6 से 12 वर्ष

b. 6 से 10 वर्ष

c. 6 से 18 वर्ष

d. 6 से 14 वर्ष

 

60. भारत में शिक्षा का अधिकार है-

a. संवैधानिक अधिकार 

b. कानूनी अधिकार

c. सामान्य कानूनी अधिकार 

d. मूल अधिकार

 

61. संविधान का कौन सा प्रावधान "स्वच्छ पर्यावरण के अधिकार" को एक मूल अधिकार घोषित करता है-

a. अनुच्छेद 21

b. अनुच्छेद 19

c. अनुच्छेद 22 

d. अनुच्छेद 14

 

62. निम्नलिखित मूल अधिकारों में से किस अधिकार को आपातकाल में निलंबित नहीं किया जा सकता?

a. अनुच्छेद 19 के अंतर्गत स्वतंत्रता

b. अनुच्छेद 21 एवं 22 के अंतर्गत उपलब्ध अधिकार

c. अनुच्छेद 20 एवं 21 के अंतर्गत उपलब्ध अधिकार

d. अनुच्छेद 32 तथा 226 के अंतर्गत संवैधानिक उपचारोंके अधिकार

 

63. “बहुचर्चित नॉज फाउंडेशन बनाम एन. सी. टी. ऑफ दिल्ली” के बाद में भारतीय दंड संहिता की जिस धारा की जिस धारा की संवैधानिकता को चुनौती दी गई थी वह है--

a. धारा-375

b. धारा 49

c. धारा-377 

d. धारा 498

 

64. निम्नलिखित में से किस ऐतिहासिक निर्णय में गोपनीयता के अधिकार को एक मौलिक अधिकार घोषित किया गया?

a. श्रेया घोषाल बनाम उ. प्र. राज्य

b. नरेन्द्र बनाम के. मीना

c. खड़क सिंह बनाम उ. प्र. राज्य 

d. न्यायमूर्ति के. एस. पुट्ट स्वामी (सेवा निवृत्त) बनाम भारत संघ

 

65. सर्वोच्च न्यायालय ने धारित किया है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत वेश्याओं को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। यह कथन-

a. सत्य है

b. गलत है

c. आंशिक सत्य है

d. इनमें से कोई नहीं

 

66. भारत में उच्चतम न्यायालय ने किस ऐतिहासिक निर्णय में कार्य स्थल पर महिला यौन उत्पीड़न के विरुद्ध दिशा-निर्देश निर्धारित किया?

a. नाज फाउंडेशन बनाम भारत संघ

b. डैनियल लतीफी बनाम भारत संघ

c. शबनम हासमी बनाम भारत संघ 

d. विशाखा बनाम राजस्थान

 

67. निम्नलिखित में से कौन सा समूह भारतीय संविधान का स्वर्णिम त्रिभुज कहा जाता है-

a. अनुच्छेद 14, 15 एवं 16

b. अनुच्छेद 14, 19 एवं 21

c. अनुच्छेद 20, 21 एवं 22

d. उद्देशिका, मूलभूत अधिकार एवं निदेशक तत्व

 

68. गिरफ्तारी एवं निरोध के विरूद्ध संरक्षण भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में प्रदान की गई हैं-

a. अनुच्छेद 25

b. अनुच्छेद 14

c. अनुच्छेद 19 

d. अनुच्छेद 22

 

69. गिरफ्तार अथवा निरूद्ध किए गए प्रत्येक व्यक्ति को समीपतम मजिस्ट्रेट के समक्ष कितनी अवधि के अंदर प्रस्तुत करना होता 

a. 48 घंटे

b. 72 घंटे

c. 24 घंटे

d. इनमें से कोई नहीं

 

70. संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत एक अभियुक्त व्यक्ति को आरोप की प्रकृति एवं कारण का सूचना के अधिकार की गारंटी प्रदान की गई है-

a. अनुच्छेद 22(3)

b. अनुच्छेद 212 

c. अनुच्छेद 22(1)

d. अनुच्छेद 22(4)

 

71. किसी अभियुक्त को अपनी पसंद के किसी विधिक पेशेवर द्वारा बचाव का अधिकार प्रारंभ हो जाता है जैसे ही-

a. उसे रिमांड पर भेजा जाता है।

b. आरोप तय होते हैं 

c. वह दोषी न होने की दलील देता है।

d. वह गिरफ्तार होता है

 

72. भारत के संविधान के अनुच्छेद 22(4) के अंतर्गत, उसमें उल्लिखित कतिपय प्रावधानों के अपवादों के साथ, निवारक निरोध के अंतर्गत किसी व्यक्ति को निरूद्ध करने की अधिकतम अवधि क्या है?

a. 3 माह

b. 2 माह

c. 4 माह

d. 6 माह

 

73. मानव के दुर्व्यापार और बलात् श्रम का प्रतिषेध किस अनुच्छेद में किए गए हैं-

a. अनुच्छेद 14

b. अनुच्छेद 23

c. अनुच्छेद 20

d. अनुच्छेद 21

 

74. कौन सा अनुच्छेद प्रावधान करता है कि परिसंकटमय कारखानों में बालकों का नियोजन प्रतिषेध है-

a. अनुच्छेद 24

b. अनुच्छेद 25

c. अनुच्छेद 26

d. अनुच्छेद 28

 

75. किसी भी कारखाने में कितने वर्ष की आयु से कम किसी बालक को नियोजित नहीं किया जाएगा-

a. 15

b. 12

c. 13

d. 14

 

76. संविधान का अनुच्छेद 24 इनमें से क्या कथन करता है-

a. 12 वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे को किसी कारखाने अथवा खदान अथवा अन्य खतरनाक रोजगार में नियोजित नहीं किया जाएगा

b. 16 वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे को किसी कारखाने अथवा खदान अथवा अन्य खतरनाक रोजगार में

नियोजित नहीं किया जाएगा

c. 10 वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे को किसी कारखाने अथवा खदान अथवा अन्य खतरनाक रोजगार में नियोजित नहीं किया जाएगा

d. 14 वर्ष से कम आयु के किसी बालक को किसी कारखाने या खान अथवा अन्य परिसंकटमय नियोजन में नियोजित नहीं किया जाएगा

 

77. भारतीय संविधान के अंतर्गत धार्मिक मामलों के प्रबंधन के लिए किसे स्वतंत्रता में शामिल नहीं किया गया है-

a. किसी सरकारी भूमि पर एक धार्मिक स्थल का निर्माण करना

b. धर्मादा एवं धार्मिक प्रयोजनों के लिए संस्थाओं की स्थापना एवं रखरखाव

c. स्थावर संपत्ति का स्वामित्व एवं अर्जन करना

d. धर्म के मामलों में अपने मामलों को प्रबंधन करना

 

78. अंतःकरण की और धर्म के अबाध रूप से मानने, आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता

a. लोक व्यवस्था, विधि एवं अनुशासन के अधीन है

b. विधि, कार्यकारी आदेश तथा वैधानिक प्रतिबंधों के

c. राज्य के निदेशक तत्वों के अधीन है। 

d. लोक व्यवस्था, नैतिकता एवं स्वास्थ्य के अधीन है

 

79. भारतीय संविधान के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन ऐसा विशिष्ट आधार नहीं है जिसके आधार पर राज्य धर्म की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा सकता है-

a. लोक व्यवस्था

b. नैतिकता

c. स्वास्थ्य

d. सामाजिक न्याय

 

80. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार किसके आधार पर प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता-

a. राज्य की सुरक्षा

b. नैतिकता

c. लोक व्यवस्था

d. स्वास्थ्य

 

81. एक राज्य लोक स्थान पर किसी भी धार्मिक सभा आयोजित करने पर इस आधार पर दो माह का प्रतिबंध लगा देता है कि इससे स्वाइन फ्लू नामक अत्यधिक जोखिमयुक्त संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। क्या ऐसा प्रतिबंध वैध है-

a. यह प्रतिबंध भारत के संविधान के अनुच्छेद 25(2) के अंतर्गत वैध है...

b. यह प्रतिबंध अवैध है क्योंकि इसका उद्देश्य मात्र एक धर्म पर प्रतिबंध लगाना है जिसके त्यौहार उसी दो महीने की अवधि में पड़ रहे थे जब प्रतिबंध लागू होना था 

c. यह प्रतिबंध भारत के संविधान के अनुच्छेद 25(1) के अंतर्गत वैध है

d. यह प्रतिबंध अवैध है क्योंकि यह धर्म की स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है।

 

82. निर्वाचन आयोग का एक राजनीतिक दल के चुनावचिन्ह हाथी की प्रतिमाओं को चुनाव के दौरान ढँकने का आदेश-

a. संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन करता है

b. संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) का अतिक्रमण करता है।

c. संविधान की उद्देशिका पर प्रहार करता है।

d. संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन नहीं करता

 

83. संविधान का कौन सा अनुच्छेद अल्पसंख्यक संस्थानों को लाभ प्रदान करता है-

a. 19

b. 16

c. 15

d. 30

 

84. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के खंड (1) के अनुसार धर्म की स्वतंत्रता किसके हित के अधीन है-

a. लोक व्यवस्था

b. नैतिकता

c. स्वास्थ्य

d. उपरोक्त सभी

 

85. अनुच्छेद 30 किस अधिकार की गारंटी प्रदान करता है-

a. धर्म की स्वतंत्रता

b. किसी को गिरफ्तारी के आधार से सूचित किए जाने की

c. मानव तस्करी एवं बंधवा मजदूरी के विरूद्ध

d. अल्पसंख्यकों को अपनी पसंद के शैक्षिक संस्थान स्थापित करने की

 

86. उच्च न्यायालयों तथा उच्चतम न्यायालय द्वारा कौन से अधिनियमों एवं विनियमों को असंवैधानिक घोषित नहीं किया जा सकता है?

a. संविधान की अनुसूची IX में सूचीबद्ध अधिनियमों एवं विनियमों को। 

b. अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जन जातियों के व्यक्तियों से संबंधित अधिनियमों एवं विनियमों को।

c. संसद एवं इसके सदस्यों से वंचित अधिनियमों एवं . विनियमों को

d. संविधान की अनुसूची VII में सूचीबद्ध अधिनियमों एवं विनियमों को

 

87. भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत निम्नलिखित में से किसके प्रवर्तन के लिए सर्वोच्च न्यायालय से संपर्क किया जा सकता है-

a. सिविल अधिकारों के लिए 

b. राज्य नीति के निदेशक तत्वों के लिए

c. मूल अधिकारों के लिए

d. मूलभूत कर्तव्यों के लिए 

 

88. किसी भी मूल अधिकार के प्रवर्तन के लिए

a. रिट याचिका का समावेदन सीधे सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष किया जा सकता है 

b. एक रिट याचिका का समावेदन पहले उच्च न्याया के समक्ष किया जाना आवश्यक होता है

c. रिट याचिका सीधे सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं की जा सकती

d. रिट याचिका का समावेदन सीधे सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष नहीं किया जा सकता है

 

89. भारत में संवैधानिक उपचार के अधिकार किसे उपलब्ध हैं-

a. केवल किसी व्यथित व्यक्ति को 

b. सभी व्यक्तियों को, उन्हें प्रदान किए गए मूलभूत अधिकारों में से किसी के भी प्रवर्तन हेतु

c. सभी व्यक्तियों को, किसी मूलभूत अधिकारों के अतिक्रमण के मामले में

d. केवल भारत के नागरिकों को

 

90. निम्नलिखित में से कौन से मूल अधिकार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा 'संविधान का हृदय एवं आत्मा' के रूप में वर्णित किया गया था-

a. संपत्ति का अधिकार

b. संवैधानिक उपचारों का अधिकार

c. धर्म का अधिकार

d. निवास का अधिकार

 

91. मूल अधिकारों के प्रवर्तन के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय में समावेदन करने का अधिकार निहित है-

a. अनुच्छेद 33 में

b. अनुच्छेद 32 में

c. अनुच्छेद 14 में

d. अनुच्छेद 226 में

 

92. किसी भी व्यक्ति को कौन सा मूल अधिकार प्राप्त नहीं है-

a. अपने मूल अधिकारों के प्रवर्तन के लिए उच्च न्यायालयों से संपर्क करने का

b. किसी पेशे के अभ्यास का

c. प्राथमिक शिक्षा का

d. संघ गठित करने का

 

93. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के प्रावधान का सही वर्णन करता है-

a. अनुच्छेद 32 के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय से संपर्क करने का अधिकार एक मूल अधिकार है

b. अनुच्छेद 32 के अंतर्गत उपलब्ध मूलभूत अधिकारों के साथ निपटने के दौरान पूर्व न्याय के सिद्धांत की शब्दावली अप्रासंगिक होती हैं

c. अनुच्छेद 226 के अंतर्गत किसी रिट याचिका में उच्च न्यायालय के निर्णय से व्यथित व्यक्ति उन्हीं तथ्यों के आधार पर अनुच्छेद 32 के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय से संपर्क कर सकता है

d. अनुच्छेद 32 के अंतर्गत प्रस्तुत रिट याचिका एक अरोग्यकारी याचिका होती है

 

94. किसी मूल अधिकार के प्रवर्तन सम्बन्धी न्यायालय के राज कमान को क्या कहा जाता है-

a. निर्देश 

b. जनहित याचिका

c. रिट

d. इनमें से कोई नहीं

 

95. एक संसदीय विधि द्वारा जिला न्यायालयों को सेवा मामलों में नागरिकों के मूल अधिकारों को लागू करने हेतु अधिकार प्रदान किए गए थे। यह विधि थी-

a. वैध

b. अवैध

c. अवैध, क्योंकि जिला न्यायालयों के निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपील के अधीन होते हैं।

d. वैध, भले ही अन्य न्यायालयों के अधिकार बेदखल हो चुके हों

 

96. मूल अधिकारों के प्रवर्तन के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय कितने प्रकार की रिट जारी कर सकता है-

a. पाँच

b. तीन

c. छह

d. चार

 

97. सम्पत्ति का अधिकार है-

a. संवैधानिक अधिकार

b. मूल अधिकार

c. विधिक अधिकार

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

98. 'जनहित याचिका प्रस्तुत की जाती है- 

a. केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण

b. अधीनस्थ न्यायालयों में

c. केवल सर्वोच्च न्यायालय में

d. उच्च न्यायालय अथवा सर्वोच्च न्यायालय में

 

99. जनहित याचिका से संबंधित व्यक्ति है-

a. न्यायमूर्ति आर. एन. मिश्रा

b. न्यायमूर्ति वेंकेटचैलय्या

c. न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई

d. न्यायमूर्ति भगवती

 

100. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित है-

a. बन्दी प्रत्यक्षीकरण याचिका — निजी व्यक्तियों के विरुद्ध भी उपलब्ध है

b. प्रतिषेध याचिका — केवल लोकसेवकों के विरूद्ध उपलब्ध है

c. उत्प्रेषण लेख — केवल स्वायत्तशासी निकायों के विरूद्ध उपलब्ध है 

d. अधिकार पृच्छा याचिका — केवल अधीनस्थ न्यायालयों के विरूद्ध उपलब्ध है

 

101. निम्नलिखित में से कौन संविधान में उल्लिखित याचिका नहीं है-

a. प्रतिषेध

b. पूछताछ

c. अधिकार पृच्छा

d. उत्प्रेषण लेख

 

102. निम्नलिखित में से किस रिट को 'न्यायिक उपाय' के रूप में भी जाना जाता है?

a. क्वो वारंटो

b. सर्सिओरेरी 

c. मॅडमस

d. हैबियस कॉरपस

 

103. जनहित याचिकाओं को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किस अनुच्छेद के अंतर्गत स्वीकार किया जाता है-

a. अनुच्छेद 32

b. अनुच्छेद 36

c. अनुच्छेद 29

d. अनुच्छेद 31

 

104. जनहित याचिका भारत में किसके द्वारा लागू किया गया है-

a. संवैधानिक संशोधनों द्वारा  

b. राजनीतिक दलों द्वारा 

c. संसदीय अधिनियम द्वारा

d. न्यायिक पहल द्वारा

 

105. किसी अवैध निरोध के विरूद्ध कौन सी याचिका जारी की जा सकती है?

a. परमादेश याचिका

b. अधिकार पृच्छा याचिका

c. बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका

d. प्रतिषेध याचिका

 

106. निम्नलिखित में से कौन निजी स्वतंत्रता को संरक्षण प्रदान करता है-

a. परमादेश

b. उत्प्रेषण लेख

c. अधिकार पृच्छा

d. बंदी प्रत्यक्षीकरण

 

107. बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का अर्थ है-

a. किसी व्यक्ति के मानवाधिकारों का सम्मान किया जाना

b. किसी व्यक्ति के मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोका जाना 

c. अवैध तरीके से निरूद्ध किए गए किसी व्यक्ति को सशरीर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना

d. इनमें से कोई नहीं

 

108. पूर्व न्याय का सिद्धांत किस रिट के मामले में लागू नहीं होता-

a. परमादेश 

b. बंदी प्रत्यक्षीकरण

c. अधिकार पृच्छा

d. प्रतिषेध

 

109. निम्नलिखित में से कौन सी रिट का अर्थ है कि आपके पास शरीर हो सकता है-

a. बंदी प्रत्यक्षीकरण

b. परमादेश

c. अधिकार पृच्छा

d. उत्प्रेषण लेख

 

110. बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट जारी की जाती है-

a. किसी वरिष्ठ न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालय को इसे आबंटित कर्तव्य की प्रकृति में कुछ करने का आदेश 

b. किसी निश्चित मामले में कार्यवाही रोक देने के आदेश के रूप में एक वरिष्ठ न्यायालय द्वारा किसी बाद की कार्यवाही के अभिलेख को स्वयं द्वारा पुनर्विलोकन के लिए स्थानान्तरित करने के निर्देश के साथ किसी निचले न्यायालय को

c. एक आदेश के रूप में जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा निरूद्ध किए गए किसी अन्य व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने तथा ऐसे निरोध के अधिकार को प्रदर्शित करने को कहा गया हो।

d. किसी सार्वजनिक अधिकरण को अपने कर्तव्यपालन का आदेश

 

111. परमादेश रिट जारी की जा सकती है-

a. केवल न्यायाधिकरणों के विरूद्ध

b. केवल कार्यकारी निकायों के विरूद्ध 

c. केवल किसी व्यक्ति अथवा अधिकरण के विरूद्ध

d. केवल अधीनस्थ न्यायालयों के विरूद्ध

 

112. किसी सार्वजनिक अधिकरण को अपने कर्तव्यपालन का आदेश देने वाली रिट को क्या कहा जाता है-

a. बंदी प्रत्यक्षीकरण

b. प्रतिषेध 

c. परमादेश

d. अधिकार- पृच्छा

 

113. परमादेश रिट का जारी किया जाना सम्बन्धित होता है-

a. लोक कर्तव्य के पालन न किए जाने से

b. निजी कर्तव्य के पालन न किए जाने से

c. संविदा के विशिष्ट निर्वहन से

d. इनमें से कोई नहीं

 

114. परमादेश-

a. निजी प्रकृति के कर्तव्यों के पालन को बाधित करने के लिए जारी किया जाता है।

b. किसी लोक प्रकृति के कर्तव्यों के पालन हेतु बाध्य करने के लिए जारी किया जाता है।

c. लोक प्रकृति के कर्तव्यों के पालन की रोक के लिए जारी किया जाता हैं।

d. इनमें से कोई नहीं

 

115. परमादेश रिट क्यों जारी की जाती है-

a. न्यायिक कल्प कार्यवाही को अभिखंडित करने हेतु

b. सार्वजनिक पद पर अवैध नियुक्ति को अभिखंडित करने हेतु

c. किसी व्यक्ति को सार्वजनिक पद धारित करने से रोकने लिए 

d. सार्वजनिक अधिकरण को अपने सार्वजनिक

कर्तव्यपालन का निर्देश देने हेतु

 

116. अधिकार पृच्छा रिट सम्बन्धित है-

a. लोक पद के अवैध धारक से 

b. किसी व्यक्ति के अवैध निरोध से

c. किसी न्यायालय की अधिकारिता से

d. इनमें से कोई नहीं

 

117. निम्नलिखित में से किस रिट का शाब्दिक अर्थ है 'आपका अधिकार क्या है'-

a. अधिकार पृच्छा

b. बंदी प्रत्यक्षीकरण

c. उत्प्रेषण लेख

d. प्रतिषेध

 

118. किसी नियुक्ति के वैधानिक प्रावधानों के विरूद्ध होने पर कौन सी रिट जारी की जा सकती है-

a. अधिकार पृच्छा

b. परमादेश

c. उत्प्रेषण लेख

d. प्रतिषेध

 

119. किसी लोकसेवक द्वारा अधिकार विरूद्ध कार्य किए 212जाने के मामले में निम्नलिखित में से कौन सी रिट जारी की जा सकती है-

a. अधिकार पृच्छा

b. बंदी प्रत्यक्षीकरण

c. परमादेश

d. उत्प्रेषण लेख

 

120. किसी लोक पद को सदोष धारण किए जाने का सुधार किस रिट द्वारा किया जा सकता है-

a. बंदी प्रत्यक्षीकरण

b. परमादेश

c. उत्प्रेषण लेख

d. अधिकार पृच्छा

 

121. उत्प्रेषण लेख की रिट किसके विरूद्ध जारी की जा सकती है-

a. किसी न्यायिक कल्प अथवा न्यायिक अधिकरण के विरूद्ध

b. किसी मंत्री के विरूद्ध 

c. विशुद्धतौर पर प्रशासनिक अधिकारों के उपयोगकर्ता व्यक्ति पर

d. इनमें से कोई नहीं

 

122. जब किसी अवर न्यायालय अथवा न्यायाधिकरण को उसके द्वारा अपनी अधिकारिता का अतिक्रमण करने अथवा नैसर्गिक न्याय के नियमों के विरूद्ध कार्य करने के आधारों पर एक रिट जारी की जाती है। तो इसे कौन सी रिट कहा जाता है-

a. परमादेश

b. अधिकार पृच्छा

c. बंदी प्रत्यक्षीकरण

d. उत्प्रेषण लेख

 

123. उत्प्रेषण लेख की रिट निम्नलिखित में से किस आधार पर जारी की जा सकती है-

a. जब किसी अवर न्यायाधिकरण के पास मामले पर

निर्णय देने की अधिकारता मौजूद किन्तु अभिलेख पर किसी प्रकट त्रुटि के न होते हुए भी निर्णय त्रुटिपूर्ण हो

b. जब वादकरण ऐसी संविदा से उत्पन्न हो रहा हो जिसमें किसी वैधानिक अथवा संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन संलिप्त न हो

c. जब अवर न्यायाधिकरण नैसर्गिक न्याय के नियमों के विपरीत कार्य करे

d. यदि किसी अवर निकाय/ अधिकरणं द्वारा किया गया गया कार्य एक कार्यपालक अथवा लिपिकीय कार्य हो

 

124. निम्नलिखित में से कौन सी रिट केवल न्यायिक अथवा अर्द्ध-न्यायिक अधिकारियों के विरूद्ध जारी की जा सकती है

a. उत्प्रेषण लेख

b. बंदी प्रत्यक्षीकरण

c. परमादेश

d. अधिकार पृच्छा

 

125. अभिलेख में किसी प्रथम दृष्टया विधि की त्रुटि से युक्त किसी आदेश अथवा निर्णय को किस रिट द्वारा अभिखंडित किया जा सकता है

a. परमादेश

b. प्रतिषेध

c. अधिकार पृच्छा  

d. उत्प्रेषण लेख

 

126. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सर्वोच्च न्यायालय की पत्रात्मक अधिकारिता को संदर्भित करता है-

a. अनुच्छेद 131 के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय की

मौलिक अधिकारिता

b. डिक्रियों तथा आदेशों का प्रवर्तन

c. अनुच्छेद 142 के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय 

d. जनहित याचिका मामलों में न्यायालय को सम्बोधित पत्र के माध्यम से संज्ञान लिया जाना

 

127. निम्नलिखित में से क्या एक मूल अधिकार नहीं है-

a. समता का अधिकार

b. संवैधानिक उपचारों का अधिकार

c. समान न्याय एवं निःशुल्क कानूनी सहायता का अधिकार

d. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार

 

128. बुनियादी ढाँचा परिवर्तित नहीं किया जा सकता। विधि का यह सिद्धांत किससे सम्बन्धित है-

a. दंड प्रक्रिया संहिता

b. भारतीय संविदा अधिनियम 

c. सिविल प्रक्रिया संहिता

d. भारत का संविधान

 

129. अभिकथन (अ) भारत के संविधान का अनुच्छेद 30 सभी अल्पसंख्यक समुदायों को शैक्षिक संस्थान स्थापित करने का अधिकार प्रदान करता है। तर्क (त): अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा शैक्षिक संस्थानों की स्थापना करने एवं उन्हें प्रशासित करने का अधिकार विशुद्धतौर पर धर्म पर आधारित है।

a. उपरोक्त (अ) तथा (त) दोनों अलग-अलग सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

b. उपरोक्त (अ) तथा (त) दोनों अलग-अलग सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है।

c. उपरोक्त (अ) गलत हैं किन्तु (त) सही है। 

d. उपरोक्त (अ) सही है किन्तु (त) गलत है।

 

130. अभिकथन (अ) भारत के संविधान के भाग-3 तथा भाग-4 एक दूसरे के पूरक हैं।तर्क (त) मूलभूत अधिकार प्रवर्तनीय हैं।

a. उपरोक्त (अ) तथा (त) दोनों अलग-अलग सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है। 

b. उपरोक्त (अ) तथा (त) दोनों अलग-अलग सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है

c. उपरोक्त (अ) सही है किन्तु (त) गलत है।

d. उपरोक्त (अ) गलत है किन्तु (त) सही है।

 

131. इंग्लैंड में मैग्नाकार्टा को स्वीकृति कब प्रदान की गई थी?

a. 1215

b. 1832

c. 1911

d. 1949

 

132. भारत के संविधान में-

a. केवल मूल अधिकारों को क्रमबद्ध किया गया है

b. केवल मूल कर्तव्यों को क्रमबद्ध किया गया है।

c. मूल कर्तव्यों को क्रमबद्ध नहीं किया गया है।

d. मूल अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों को क्रमबद्ध किया गया है

 

133. बताइए कि निम्न में से कौन सा कथन सही है-

a. मूल अधिकारों के अधित्यजन का अमेरिकी सिद्धांत भारतीय संविधान का हिस्सा है

b. एक गैर-नागरिक अपने मूल अधिकारों का त्याग कर

सकता है

c. भारतीय संविधान के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपने मूल अधिकारों को त्याग नहीं सकता क्योंकि वे पवित्र हैं और कोई भी व्यक्ति उनके साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता 

d. एक नागरिक अपने ऐसे मूल अधिकारों का त्याग कर सकता है जो उसके अकेले के लिए लाभप्रद हों 

Download The Constitution Of India MCQs PDF Set-2