The Indian Contract Act, 1872- II MCQs

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

Download The Indian Contract Act-II MCQs PDF   

 

1. एक बीमा कंपनी तथा एक वाहन मालिक के बीच वाहन मालिक को वाहनगत दुर्घटना के परिणामों से 'सुरक्षा प्रदान करने हेतु की गई एक संविदा कैसी संविदा होती है- 

a. प्रत्याभूति

b. प्रतिभू

c. उपनिधान 

d. क्षतिपूर्ति

 

2. बीमा की संविदा होती है

a. क्षतिपूर्ति की संविदा 

b. प्रत्याभूति की संविदा 

c. ख से वसूलने और फिर भुगतान करने का उत्तरदायी है।

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

3. क ग के बैंक में प्रबंधक के रूप में ख के आचरण के लिए प्रतिभू बनता है। बाद में ख तथा ग क की अनुमति के बिना ही संविदा करते हैं कि ख किसी ओवरड्राफ्ट पर होने वाली हानियों के एक-चौथाई के लिए उत्तरदायी होगा। ख एक ग्राहक को धनराशि निकालने की अनुमति देता है और बैंक को उस राशि की हानि हो जाती है। इस हानि की पूर्ति करने के लिए क-

a. पूर्णतः उत्तरदायी है

b. एक-चौथाई तक उत्तरदायी है। 

c. उत्तरदायी नहीं है

d. तीन-चौथाई तक उत्तरदायी है

 

4. चलत प्रत्याभूति" को परिभाषित किया गया है- 

a. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 129 के अंतर्गत

b. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 124 के अंतर्गत

c. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 146 के अंतर्गत

d. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 147 के अंतर्गत

 

5. एक चलत प्रत्याभूति को प्रतिभू द्वारा लेनदार को दी गई सूचना द्वारा वापस लिया जा सकता है-

a. किसी अतीतकालीन संव्यवहार के सम्बन्ध में

b. किसी भावी संव्यवहार के सम्बन्ध में

c. किसी भावी अथवा अतीतकालीन संव्यवहार के सम्बन्ध में 

d. एक चलत प्रत्याभूति को कदापि वापस नहीं लिया जा सकता

 

6. ऐसी प्रत्याभूति, जिसका उद्देश्य एक निश्चित समयावधि के दौरान बहुत सारे संव्यवहारों को शामिल करना हो, के वर्णन हेतु किस शब्द का उपयोग किया जाता है? 

a. चलत प्रत्याभूति

b. सामान्य

c. विशिष्ट प्रत्याभूति 

d. अनुवर्ती प्रत्याभू

 

7. धारा 130 के अंतर्गत एक चलत प्रत्याभूति-

a. पूर्णतः अप्रतिसंहरणीय होती है

b. पूर्णतः प्रतिसंहरणीय होती है।

c. भावी संव्यवहार के सम्बन्ध में प्रतिसंहरणीय होती है 

d. उपरोक्त (a) तथा (b) में कोई एक

 

8. किसी प्रतिभू की सहमति के बिना किसी संविदा में किया गया परिवर्तन मूलऋणी तथा लेनदार के बीच के अनुवर्ती संव्यवहारों के सम्बन्ध को उन्मोचित कर देता है। यह कथन-

a. सही है।

b. गलत है

c. न्यायालय के पास निर्णय का विवेकाधिकार है।

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

9. जब किसी बाँड के एक प्रतिभू की मृत्यु हो जाती है तो बाँड जब्त हो जाता है। बाँड से सम्बन्धित दायित्व का-

a. उन्मोचन नहीं होगा

b. न्यायालय को किसी भाग को कायम रखने का विवेकाधिकार होता है

c. उन्मोचन हो जाएगा

d. ऐसा कोई प्रावधान उपलब्ध नहीं है।

 

10. 'म' ने 'क' को 1,00,000 रुपए ऋण दिया। संविदा में प्रावधान है कि 'प' इसका प्रतिभू है। दायित्व 50,000 रुपयों तक सीमित रहेगा। यह संविदा-

a. वैध है

b. शून्य है

c. शून्यकरणीय है

d. अनियमित है

 

11. अभिकथन (अ) प्रतिभू का दायित्व तब तक मूलऋऋणी के दायित्व के समविस्तीर्ण होता है जब तक संविदा में अन्यथा प्रावधान न किया गया हो।

तर्क (त) प्रतिभू की सहमति के बिना मूलऋणी तथा लेनदार के बीच संविदा की शर्तों में किया गया कोई भी परिवर्तन प्रतिभू को परिवर्तन बाद के संव्यवहारों के प्रतिभू होने से उन्मोचित कर देता है। 

कूट:

a. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है।

c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है

d. (अ) गलत है किन्तु (त) सही है

 

12. बीमा की एक संविदा, जिसका पालन किसी भावी घटना पर आधारित होता है, किस श्रेणी के अंतर्गत आती है?

a. क्षतिपूर्ति की संविदा

b. समाश्रित संविदा

c. प्रत्याभूति की संविदा

d. कल्प-संविदा

 

13. भारतीय संविदा अधिनियम के किस प्रावधान के अंतर्गत बैंक गारंटी शासित होती है-

a. धारा 128

b. धारा 129

c. धारा 126

d. धारा 141

 

14. प्रत्याभूति की एक संविदा को परिभाषित किया गया है-

a. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 123 के अंतर्गत 

b. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 124 के अंतर्गत.

c. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 126 के अंतर्गत

d. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 125 के अंतर्गत

 

15. भारतीय संविदा अधिनियम के अंतर्गत वह संविदा जिसके द्वारा एक पक्षकार दूसरे पक्षकार को स्वयं वचनदाता के आचरण से या किसी अन्य व्यक्ति के आचरण से उस दूसरे पक्षकार को हुई हानि से बचाने वचन का  देता हैबहलाती है।

a. क्षतिपूर्ति की संविदा

b. प्रत्याभूति की संविदा

c. प्रतिभूति की संविदा

d. इनमें से कोई नहीं

 

16. प्रत्याभूति की संविदा के सम्बन्ध में सही उत्तर को चिन्हित करें-

a. यह लिखित में हो सकती है।

b. यह मौखिक हो सकती है

c. यह (a) तथा (b) दोनों हो सकती है।

d. न (a) न ही (b) हो सकती है

 

17. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 के अंतर्गत प्रत्याभूति की संविदा में जिस व्यक्ति के लिए प्रत्याभूति दी जाती है उसे क्या कहा जाता है-

a. मूल ऋणी 

b. प्रतिभू 

c. लेनदार

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

18. 'क' 'ख' से कहता है कि वह उसे 5000 रुपए देगा यदि 'ख' उसकी पुत्री से विवाह कर ले। यह-

a. समाश्रित अधिकार है 

b. निहित अधिकार है

c. प्राथमिक अधिकार है

d. इनमें से कोई नहीं

 

19. एक गारंटी, जिसे लेनदार द्वारा किसी महत्वपूर्ण परिस्थिति के सम्बन्ध में मौन रखने के द्वारा हासिल किया गया है, होती है- 

a. अवैध

b. वैध

c. शून्यकरणीय

d. इनमें से कोई नहीं

 

20. बैंक गारंटी किनके बीच एक स्वंत्रत संविदा होती है?

a. बैंक एवं लाभार्थी

b. लेनदार एवं देनदार

c. क्रेता एवं विक्रेता अंतर्गत

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

21. ख' को 'क' माल बेचता है और परिदत्त करता है।'ग" तत्पश्चात प्रतिफल के बिना करार करता है कि 'ख' द्वारा व्यतिक्रम होने पर वह माल के लिये संदाय करेगा। यह करार-

a. वैध है

b. शून्यकरणीय है

c. शून्य है

d. ग को सहमत होने का कोई अधिकार नहीं है।

 

22. 'प्रतिभू का दायित्व मूल ऋणी के दायित्व के साथ समविस्तीर्ण होता है"। यह प्रावधान किस धारा के अंतर्गत किया गया है-

a. धारा 128

b. धारा 126

c. धारा 127

d. धारा 130

 

23. प्रत्याभूति की संविदा के अंतर्गत प्रतिभू का दायित्व होता है-

a. मूलऋणी के दायित्व से समविस्तीर्ण 

b. मूलऋणी के दायित्व से पृथक

c. मूलऋणी के दायित्व से वैकल्पिक

d. उपरोक्त सभी

 

24. क एक लाख रुपए के ऋण के लिए ख का प्रतिभू था जिसके भुगतान में ख असफल रहा। क उत्तरदायी है

a. उत्तरदायी नहीं है

b. एक लाख रुपए का

c. ख से वसूलने और फिर भुगतान करने का उत्तरदायी है।

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

25. 'घ' के प्रतिभुओं के रूप में 'क', 'ख' और 'ग' इस शर्त पर आश्रित है कि 'ङ' को 'घ' सम्यक् रूप में लेखा देगा, पृथक-पृथक तीन बन्धपत्र लिख देते है, जिनमें से हर एक भिन्न शास्ति वाला है, अर्थात् 'क' का 10,000 रुपये को 'ख' को 20,000 रुपये की 'ग' का 40,000 रुपये की शास्ति वाला है। 'ग' 30,000 रुपये का लेखा नहीं देता। 'क' 'ख' और 'ग' दायी होगें-

a. केवल क भुगतान हेतु उत्तरदायी है

b. क, ख तथा ग तीनों भुगतान हेतु उत्तरदायी हैं

c. केवल ख भुगतान हेतु उत्तरदायी है

d. केवल ग भुगतान हेतु उत्तरदायी 

 

26. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति के अंतर्गत एक प्रतिभू उन्मोचित हो जाता है?

a. मूलऋणी के रिहा अथवा उन्मोचित होने पर

b. संविदा की शर्तों में परिवर्तन होने पर

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों 

d. इनमें से कोई नहीं 

 

27. प्रतिभू का दायित्व होता है-

a. चूक होने की शर्त पर आधारित 

b. चूक से स्वतंत्र

c. सशर्त अथवा स्वतंत्र हो सकता है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

28. उपनिधान को परिभाषित किया गया है-

a. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 148 के अंतर्गत

b. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत

c. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 140 के अंतर्गत

d. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 150 के अंतर्गत 

 

29. एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को किसी प्रयोजन के लिये इस संविदा पर माल का परिदान करना है कि जब वह प्रयोजन पूरा हो जाये तब वह लौटा दिया जायेगा, या उसे परिदान करने वाले व्यक्ति के निदेशों के अनुसार अन्यथा व्ययनित कर दिया जायेगा । कहलाता है-

a. उपनिधान

b. प्रत्याभूति 

c. क्षतिपूर्ति

d. इनमें से कोई नहीं

 

30. किसी विशिष्ट प्रयोजन के लिए एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को माल परिदान किस नाम से जाना जाता है ?

a. गिरवी

b. दृष्टिबंधक

c. उपनिधान

d. बंधक

 

31. 'उपनिहिती' वह व्यक्ति होता है-

a. जो माल परिदत्त करता है।

b. जो माल की परिदत्त में असफल रहता है

c. जिसे माल परिदत्त किया जाता है।

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

32. 'ख' की एक गाड़ी 'क' भाड़े पर लेता है। गाड़ी अक्षेमकर है, यद्यपि 'ख' को यह मालूम नहीं है और 'क' क्षत हो जाता है। 'क' को पहुँची चोट के लिए 'ख'-

a. उत्तरदायी नहीं है

b. 50% की सीमा तक उत्तरदायी है

c. उत्तरदायी है। 

d. इनमें से कोई नहीं

 

33. खोई हुई वस्तु, जो आमतौर पर बिक्री की जाने वाली हो, को पाने वाला इसे बेच सकता है जब पाने वाले के द्वारा इसे पाने सम्बन्धित विधिपूर्ण व्यय उसके मूल्य के-

a. दो-तिहाई के बराबर हो जाएं

b. एक-चौथाई के बराबर हो जाएं

c. आधे के बराबर हो जाएं

d. एक-तिहाई के बराबर हो जाएं

 

34. एक आनुग्रहिक उपनिधान समाप्त हो जाता है- 

a. उपनिधाता अथवा उपनिहिती में से किसी एक की मृत्यु पर

b. उपनिधाता की मृत्यु पर

c. उपनिहिती की मृत्यु पर

d. उपनिधाता तथा उपनिहिती दोनों की मृत्यु पर

 

35. संविदा विधि के अंतर्गत गिरवी में उपनिधाता को कहा जाता है-

a. पणयमदार 

b. पणयमकार

c. अभिकर्ता

d. उपनिहिती

 

36. गिरवी की संविदा' निम्नलिखित में से कौन सी संविदा होती है-

a. क्षतिपूर्ति

b. प्रत्याभूति

c. उपनिधान 

d. अभिकरण

 

37. किसी ऋण के भुगतान अथवा किसी वचन के पालन के लिए प्रतिभूति के रूप में माल का उपनिधान क्या कहा जाता है-

a. उपनिधान

b. बंधक

c. प्रभार

d. गिरवीं

 

38. पणयमदार को गिरवीं रखे माल को अपने पास रखने का अधिकार है-

a. गिरवी रखे गए माल से सम्बन्धित ऋण के अलावा अन्य ऋणों के भुगतान के लिए

b. गिरवी रखे गए माल के अलावा अन्य माल सम्बन्धी ऋण के ब्याज के भुगतान तथा उसके सम्बन्ध में किए गए समस्त अनिवार्य व्ययों के भुगतान के लिए 

c. ऋण के ब्याज के भुगतान तथा गिरवी रखे गए माल के -सम्बन्ध में किए गए समस्त अनिवार्य व्ययों के भुगतान के लिए

d. उपरोक्त सभी

 

39. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 170 सम्बन्धित है-

a. सामान्य धारणाधिकार

b. घाटपाल धारणाधिकार 

c. विशिष्ट धारणाधिकार 

d. दलाल का धारणाधिकार

 

40. किसी अन्य व्यक्ति के लिए कोई कार्य करने अथवा किसी तीसरे व्यक्ति के साथ व्यवहार करने हेतु सेवायोजित किया गया व्यक्ति होता है-

a. एक अभिकर्ता

b. एक मालिक

c. एक पणयमकार

d. एक उपनिधाता

 

41. एक अभिकर्ता को किसके द्वारा नियुक्त किया जा सकता है?

a. स्वस्थचित्त वाले किसी अवयस्क द्वारा

b. स्वस्थचित्त वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा

c. स्वस्थ अथवा विकृत चित्त वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा 

d. स्वस्थचित्त वाले किसी भी वयस्क द्वारा

 

42. अभिकर्ता कौन नियुक्त कर सकता है?

a. कोई वयस्क एवं स्वस्थचित्त व्यक्ति

b. कोई वयस्क व्यक्ति

c. कोई स्वस्थचित्त व्यक्ति

d. भारत का नागरिक

 

43. एक अभिकरण गठित करने हेतु

a. प्रतिफल आवश्यक नहीं होता है।

b. प्रतिफल आवश्यक होता 

c. कुछ प्रतिफल आवश्यक होता है।

d. पर्याप्त प्रतिफल आवश्यक होता है।

 

44. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति में एक अभिकर्ता अपना प्राधिकार किसी अन्य व्यक्ति में उपप्रत्यायोजित कर सकता है?

a. जब व्यापारिक प्रथाओं में ऐसा प्रत्यायोजन हो

b. जब यह प्रधान को लाभ पहुँचाए

c. जब यह अभिकर्ता के अनुकूल हो.

d. जब अभिकर्ता रोगग्रस्त हो जाए

 

45. संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 182 के अंतर्गत राष्ट्रीय वस्त्र निगम लिमिटेड है-

a. केन्द्र सरकार का एक अभिकर्ता नहीं है

b. एक सरकारी विभाग

c. केन्द्र सरकार का एक अभिकर्ता

d. केन्द्र सरकार का एक अभिकर्ता, यदि राष्ट्रपति सहमति प्रदान करें

 

46. संविदा की भारतीय विधि के अंतर्गत "अभिकरण" के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है? 

a. मालिक को संविदा हेतु सक्षम होना चाहिए

b. एक अभिकर्ता के अधिकार अभिव्यक्त अथवा निहित होने चाहिए

c. एक अवयस्क का संरक्षक उसके लिए एक अभिकर्ता नियुक्त कर सकता है।

d. एक अभिकरण का गठन करने हेतु प्रतिफल को होना आवश्यक है

 

47. निम्नलिखित प्रकार की संविदाओं में से किसके अंतर्गत प्रतिफल आवश्यक नहीं होता?

a. साझेदारी 

b. गिरवी

c. उपनिधान

d. अभिकरण

 

48. किसी उप अभिकर्ता के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

a. उसे अभिकरण के व्यवसाय में मूल अभिकर्ता द्वारा सेवायोजित किया जाता है।

b. उसे अभिकरण के व्यवसाय में मालिक द्वारा सेवायोजित किया जाता है

c. वह मालिक के नियंत्रण के अधीन कार्य करता है।

d. उप अभिकर्ता के कार्यों के लिए अभिकर्ता मालिक के प्रति उत्तरदायी नहीं होता

 

49. अभिकरण विधि के अंतर्गत अनुसमर्थन का परिणाम-

a. भावी होता है।

b. मामले के तथ्यों एवं परिस्थितियों पर निर्भर करते हुए भावी अथवा भूतलक्षी होता है

c. भूतलक्षी होता है

d. पक्षकारों के बीच अनुबंध पर निर्भर करते हुए भावी अथवा भूतलक्षी होता है

 

50. संविदा अधिनियम के अंतर्गत एक अभिकरण कब समाप्त हो जाता है-

a. मालिक द्वारा अधिकार प्रतिसंहरण पर

b. मालिक अथवा अभिकर्ता में से किसी एक की मृत्यु पर

c. मालिक के दिवालिया निर्णीत हो जाने पर

d. उपरोक्त सभी

 

51. एक अभिकरण समाप्त हो सकता है-

a. मालिक द्वारा अधिकार प्रतिसंहरित किए जाने पर

b. अभिकर्ता द्वारा अभिकरण के व्यवसाय का त्याग किए जाने पर

c. मालिक अथवा अभिकर्ता में से किसी एक की मृत्यु पर

d. उपरोक्त सभी

 

52. अभिकरण के व्यवसाय में एक व्यक्ति, जिसे मूल अभिकर्ता के द्वारा सेवायोजित किया गया हो और वह उसके नियंत्रण के अधीन कार्यरत् हो, क्या होता है-

a. स्थानापन्न अभिकर्ता

b. उप-अभिकर्ता 

c. बनावटी अभिकर्ता

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

53. संविदा अधिनियम की कौन सी धारा उपअभिकर्ता को परिभाषित करती है?

a. धारा 190

b. धारा 198

c. धारा 191

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

54. 'ग' से 1000 रुपये वसूल करने के लिये 'ख' को 'क' नियोजित करता है। 'ख' के अवचार से वह धन वसूल नहीं होता। 'ख'-

a. न ही पारश्रमिक का अधिकारी है और न हानि की क्षतिपूर्ति का उत्तरदायी है

b. किसी पारश्रमिक का अधिकारी नहीं है और उसे हानि की क्षतिपूर्ति करनी चाहिए

c. ग से कमीशन पाने का अधिकारी है।

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

55. एक अभिकर्ता अपने दुराचरण के लिए पारिश्रमिक का दावा नहीं कर सकता। यह प्रावधान निहित है- 

a. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 219 के अंतर्गत

b. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 221 के अंतर्गत

c. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 220 के अंतर्गत

d. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 224 के अंतर्गत

 

56. ख एक समाचारपत्र का मालिक है जो क के निवेदन पर ग के ऊपर एक अपमान लेख प्रकाशित करता है। तथा क इस प्रकाशन के परिणामों के विरूद्ध ख की समस्त हानियों, तथा उससे सम्बन्धित सभी लागतों एवं प्रतिकरों की क्षतिपूर्ति को सहमत होता है। ख के विरूद्ध ग द्वारा वाद प्रस्तुत किया जाता है और उसे प्रतिकर भुगतान करना पड़ता है तथा अन्य खर्चे वहन करने पड़ते हैं। भारतीय संविदा अधिनियम, 1872- की धारा 224 के प्रकाश में निर्णय कीजिए

a. क क्षतिपूर्ति के लिए ख के प्रति उत्तरदायी है।

b. क क्षतिपूर्ति के लिए ख के प्रति उत्तरदायी नहीं है 

c. क क्षतिपूर्ति के लिए ग के प्रति उत्तरदायी नहीं है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

57. एक अभिकर्ता, संविदा करते समय अपने मालिक के समक्ष अपना नाम एवं पता घोषित नहीं करता किन्तु यह बाद में दूसरे पक्ष को ज्ञात हो जाता है। किसी चूक के मामले में दूसरा पक्ष किसके विरूद्ध एक वाद प्रस्तुत कर सकता है

a. मालिक अथवा अभिकर्ता अथवा दोनों पर

b. मालिक

c. अभिकर्ता

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

58. एक व्यक्ति, जिसे मालिक के अधिकार के अधीन एक अभिकर्ता द्वारा नियुक्त किया गया है, किस नाम से जाना जाता है-

a. स्थानापत्र अभिकर्ता

b. उप-अभिकर्ता

c. व्यवसायिक अभिकर्ता

d. विशिष्ट अभिकर्ता

 

59. क बिक्री के लिए कुछ माल ख को संप्रेषित करता है और उसे किसी निर्धारित मूल्य से कम पर न बेचने का निर्देश देता है। ग, जिसे ख को दिए गए निर्देशों का ज्ञान नहीं है, ख के साथ इस माल को आरक्षित मूल्य से कम पर खरीदने की संविदा कर लेता है-

a. क उस संविदा से बाध्य नहीं है।

b. क को संविदा के पालन करने अथवा न करने का अधिकार है

c. क उस संविदा से बाध्य है।

d. क के लिए यह संविदा शून्य है

 

60. भातीय संविदा अधिनियम, 1872 के अंतर्गत किसी अभिकर्ता को निम्नलिखित में से कौन सा अधिकार प्राप्त नहीं होता-

a. बिक्री का अधिकार

b. रोके रखने का अधिकार

c. क्षतिपूर्ति का दावा करने का अधिकार

d. उपरोक्त सभी

 

61. आश्वासी अभिकर्ता एक प्रकार का-

a. स्थानापन्न अभिकर्ता होता है

b. सार्वभौमिक अभिकर्ता होता है.

c. व्यवसायिक अभिकर्ता होता है।

d. आवश्यकतानुसार अभिकर्ता होता है।

 

62. जब कोई अभिकर्ता अपने मालिक का नाम तथा अस्तित्व घोषित किए बिना संविदा करता है तो ऐसे मामले में मालिक के बारे में पता लगने पर तृतीय पक्ष किसके विरूद्ध वाद प्रस्तुत कर सकता है?

a. मालिक अथवा अभिकर्ता में से किसी एक अथवा दोनों के विरुद्ध

b. केवल मालिक के

c. केवल अभिकर्ता के

d. इनमें से कोई नहीं

 

63. 'क' 'ख' से 100 गांठ कपास खरीदने की संविदा करता है, और बाद में उसे पता लगता है कि 'ख' 'ग' के अभिकर्ता के रूप में कार्य कर रहा था। कपास के मूल्य के लिए 'क' किसपर वाद प्रस्तुत कर सकता है- 

a. 'क' तथा 'ख' दोनों पर 

b. केवल 'ख' पर

c. केवल 'ग' पर

d. न 'क' पर न ही 'ख' पर

Download The Indian Contract Act-II MCQs PDF