Download BSA Practice Combo Set-2 (MCQs PDF + Live Test)
Download BSA Complete Practice Series (All PDF +Live Test)
1. क पर जानबूझ कर गोली मारकर ख की हत्या करने का विचारण किया गया है। यह तथ्य कि क ने अन्य अवसरों पर ख पर गोली चलाई थी, सुसंगत है क्योंकि यह प्रदर्शित करता है--
a. ख को गोली मारने के हेतु को
b. ख को गोली मारने की तैयारी को
c. ख को गोली मारने आशय को
d. उपरोक्त में कोई नहीं
2. क पर जानबूझ कर गोली मारकर ख की हत्या करने का विचारण किया गया है। यह तथ्य कि क हत्या की आशय से दूसरे लोगों पर भी गोली चलाने की आदत रखता है-
a. असंगत तथ्य है
b. सुसंगत तथ्य है
c. न सुसंगत और न ही असंगत तथ्य है
d. विवाद्यक तथ्य है
3. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है-
a. एक मामले, जिसमें 'क' पर यह जानते हुए एक चोरी की कलाई घड़ी प्राप्त करने का आरोप है कि यह चोरी की है, यह तथ्य कि उसी समय पर उसके पास चोरी के कुछ अन्य सामान भी मौजूद थे, सुसंगत है।
b. एक मामले में, जहाँ 'क' के विरूद्ध क्षतिपूर्ति का बाद प्रस्तुत किया गया है कि उसके कुत्ते ने 'ख' को काट लिया, 'क' को यह मालूम था कि उसका कुत्ता हिंसक है। यह तथ्य कि कुत्ता पहले भी च छ तथा ज को काट चुका है, सुसंगत है।
c. एक मामले, जिसमें 'क' पर जानबूझकर गोली चलाकर 'ख' की हत्या करने का विचारण किया गया है। यह तथ्य कि 'क' लोगों की हत्या करने हेतु उनपर गोली चलाने का आदी है, सुसंगत है।
d. एक मामले में जिसमें 'क' 'ख' की ख्याति को हानि पहुँचाने के आशय से एक अपमानजनक लांछन प्रकाशित करने के द्वारा 'ख' की मानहानि का अभियुक्त है। यह तथ्य कि 'क' के 'ख' से सम्बन्धित पिछले प्रकाशनों, जिसमें 'क' की 'ख' के प्रति दुर्भावना प्रदर्शित होती है, सुसंगत हैं।
4. 'क' 'ख' पर उसके कुत्ते, जिसके हिंसक होने की जानकारी 'ख' को है, द्वारा हानि पहुँचाए जाने के कारण बाद लाता है। यह तथ्य कि कुत्ता पहले भी च छ तथा ज को काट चुका है-
a. असंगत है
b. सुसंगत है
c. अग्राह्य है
d. अविश्वसनीय है।
5. निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत सुसंगत नहीं है-
a. जहाँ अभियुक्त पर चोरी की संपत्ति प्राप्त करने का आरोप हो, यह तथ्य कि उसके पास चोरी की गई अन्य संपत्तियाँ मौजूद हैं
b. जहाँ अभियुक्त पर क की हत्या का आरोप हो, यह तथ्य कि अभियुक्त लोगों पर गोली चलाने का आदी है
c. जहाँ किसी व्यक्ति पर उसके कुत्ते, जिसके हिंसक होने के बारे में उसे पहले से जानकारी हो, द्वारा वादी को हानि पहुँचाने हेतु वाद लाया गया हो, यह तथ्य कि कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका है और उन्होंने परिवाद भी की हैं
d. जहाँ किसी व्यक्ति पर दिल्ली में हत्या का आरोप हो, यह तथ्य कि वह कथित हत्या के दिन न्यूयार्क में था
6. यह तथ्य कि वह सम्यक् अनुक्रम में डाक में डाला गया था, और कि वह पुनः प्रेषण केन्द्र द्वारा लौटाया नहीं गया था-
a. सुसंगत है
b. सुसंगत नहीं है
c. असंगत है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
7. स्वीकृतियाँ-
a. मौखिक अथवा लिखित कोई एक हो सकती है।
b. अवश्य ही लिखित में होनी चाहिए
c. अवश्य ही मौखिक होनी चाहिए
d. मौखिक तथा लिखित दोनों होना आवश्यक है
8. न्यायालय के समक्ष प्रश्न यह है दस्तावेज 'क' की वसीयत है सुसंगत है-
a. 'क' ने वसीयत करने हेतु अधिवक्ताओं से परामर्श किया था
b. 'क' ने वसीयतों के मसौदे तैयार करने को कहा था जिसे उसने स्वीकार नहीं किया
c. 'क' ने अपनी उस संपदा के मूल्य के सम्बन्ध में पूछताछ की थी जिसकी वसीयत उसने की है।
d. उपरोक्त सभी
9. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? स्वीकृति सिविल विधि के अंतर्गत किसी दायित्व के अधिकार को अभिस्वीकृत किया जाना होती है जिसे-
a. किसी न्यायिक प्राधिकरण के समक्ष मौखिक किया गया हो
b. आचरण द्वारा, मौखिक, अथवा लिखित में अथवा इलेक्ट्रॉनिक रूप में
c. किसी नोटरी के समक्ष लिखित किया गया हो
d. आचरण अथवा दस्तावेज द्वारा तथा साथ-साथ मौखिक भी, किन्तु इलेक्ट्रॉनिक रूप में नहीं
10. स्वीकृति का अर्थ है-
a. विवाद्यक तथ्य के रूप में कोई अनुमान देने वाला कथन
b. न्यायालय के समक्ष किया गया कथन।
c. किसी न्यायिक प्राधिकरण के समक्ष मौखिक किया गया हो
d. उपरोक्त में कोई नहीं
11. स्वीकृतियाँ स्वीकार किए गए मामलों का निश्चायक सबूत नहीं होतीं किन्तु वे प्रयुक्त हो सकती है-
a. रेस ज्यूडिक्टा (पूर्व न्याय) के रूप में
b. रेस गेस्टेए (संबधित तथ्य एवं कार्य) के रूप में
c. विबंधनों के रूप में
d. उपरोक्त सभी
12. निम्नलिखित में कौन सा कथन सही है-
a. स्वीकृतियाँ होती हैं-
b. स्वीकृत मामले के निश्चायक सबूत
c. स्वीकृत मामले का निश्चायक सबूत होती है तथा सदैव ही विबंधक का कार्य करती हैं।
d. मामले का निश्चायक सबूत नहीं होती किन्तु साक्ष्य अधिनियम के कतिपय प्रावधानों के अंतर्गत विबंधक का कार्य कर सकती हैं।
13. सही उत्तर दें-" सभी स्वीकृतियाँ संस्वीकृति होती हैं किन्तु सभी संस्वीकृतियां स्वीकृतियाँ नहीं होतीं।"
a. यह कथन सही है
b. यह कथन आंशिक सही तथा आंशिक गलत है
c. यह कथन गलत है
d. उपरोक्त सभी कथन गलत हैं
14. अभिकर्ता द्वारा स्वीकृति-
a. केवल सिविल कार्यवाहियों में तब ग्राह्य होती है जब अभिकर्ता स्वीकृति हेतु अधिकृत हो
b. सिविल कार्यवाहियों में हर परिस्थिति में ग्राह्य होती है
c. आपराधिक कार्यवाहियों में कभी ग्राह्य नहीं होती
d. (a) तथा (c) दोनों
15. स्वीकृति संस्वीकृति को वहाँ बाध्य कर देती है जहाँ इसका सम्बन्ध-
a. विधि के प्रश्न से हो
b. तथ्यों से हो
c. तथ्यों तथा विधि के प्रश्न दोनों से हो
d. न (a) न ही (b)
16. स्वीकृति का साक्षीक मूल्य क्या होता है-
a. विबंधन के रूप में
b. महत्वहीन
c. निश्चायक प्रमाण
d. बाध्यकारी
17. यदि एक अभियुक्त स्वेच्छापूर्वक ब्रेन मैपिंग तथा नार्को- हेतु अधिकृत हो विश्लेषण हेतु सहमति प्रदान करता है तो ऐसी सूचना साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत सुसंगत होगी?
a. धारा 7
b. धारा 23 (2 परन्तुक)
c. धारा 27
d. धारा 30
18. स्वीकृतियाँ-
a. स्वीकृत मामले का निश्चायक सबूत होती हैं।
b. स्वीकृत मामले का निश्चायक सबूत नहीं होतीं
c. विबंधक के रूप में कार्य नहीं करतीं
d. मूल्यहीन होती हैं
19. निम्न में से कौन सी स्वीकृति साक्ष्य नहीं है-
a. किसी अन्य प्रतिवादी के विरूद्ध एक वाद में अनेक प्रतिवादियों में से किसी एक द्वारा स्वीकृति
b. किसी अवयस्क के विरूद्ध वादार्थ अभिभावक द्वारा स्वीकृति
c. किसी संस्था के साझेदारों में से किसी एक साझेदार द्वारा संस्था अथवा अन्य साझेदारों के विरूद्ध स्वीकृति
d. केवल (a) एवं (b)
20. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों के अंतर्गत-
a. स्वीकृति एवं संस्वीकृति का एक ही अर्थ होता है।
b. स्वीकृति किसी आपराधिक विचारण का मामला होता है।
c. स्वीकृति एवं संस्वीकृति के अर्थ अलग-अलग होते हैं
d. संस्वीकृति किसी सिविल विचारण का मामला होता है।
21. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत 'स्वीकृति ' किसके द्वारा की जा सकती है-
a. वाद के पक्षकार द्वारा
b. पक्षकार के अधिवक्ता द्वारा
c. विषय-वस्तु में हितबद्ध पक्षकार व्यक्ति द्वारा
d. उपरोक्त सभी
22. इनमें से कौन स्वीकृति नहीं कर सकता?
a. सह-प्रतिवादी द्वारा स्वीकृति
b. पक्षकारों के अभिकर्ता
c. ऐसे व्यक्ति जिनसे पक्षकारों का हित व्युत्पन्न हुआ हो
d. ऐसे व्यक्ति जिन्हें वाद के पक्षकारों द्वारा निर्णायक बनाया गया हो
23. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
a. विधि के बिन्दु पर अपने मुवक्किल की ओर से न्यायालय प्लीडर द्वारा की गयी स्वीकृति साक्ष्य है।
b. अनेक प्रतिवादियों में से किसी एक के द्वारा दूसरे प्रतिवादी के विरुद्ध एक वाद में की गयी स्वीकृति साक्ष्य है।
c. गार्जियन ऐड लिटम की अवयस्क के विरुद्ध स्वीकृति साक्ष्य है
d. एक प्लीडर द्वारा अपने मुवक्किल की ओर से न्यायालय में तथ्य की स्वीकृति साक्ष्य है
24. निम्न में से कौन सा असंगत है?
a. ऐसे व्यक्ति की स्वीकृति जिसे बाद के किसी पक्षकार द्वारा अभिव्यक्त रूप से निर्दिष्ट न किया गया हो
b. विषय वस्तु में हितबद्ध पक्षकार द्वारा की गई स्वीकृति
c. कार्यवाही के किसी पक्षकार के अभिकर्ता द्वारा की गई स्वीकृति
d. ऐसे पक्षकार द्वारा स्वीकृति जिसका धन सम्बन्धी हित हो
25. प्रश्न है- क्या क द्वारा ख को बेचा गया घोड़ा सही है; क ख से कहता है- " जाओ और ग से पूछो, ग इसके बारे में सबकुछ जानता है।
a. स्वीकृति नहीं है
b. एक संस्वीकृति है
c. एक पूर्वधारणा है
d. एक स्वीकृति है।
26. सामान्य नियम यह है कि स्वीकृति को स्वीकृति देने वाले के विरूद्ध साबित किया जाता है। साक्ष्य अधिनियम के किस प्रावधान के अंतर्गत इस नियम के अपवाद का प्रावधान है-
a. धारा 17
b. धारा 18
c. धारा 19
d. धारा 32
27. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा इस नियम का प्रावधान करती है कि कतिपय परिस्थितियों में स्वीकृति स्वीकृति करने वाले व्यक्ति अथवा उसकी ओर से दी जा सकती है-
a. धारा 18
b. धारा 19
c. धारा 20
d. धारा 21
28. 'क' चुराये हुये माल को यह जानते हुये कि वह चुराया हुआ है, प्राप्त करने का अभियुक्त है। वह यह साबित करने की प्रस्थापना करता है कि उसने उसे उसके मूल्य से कम में बेचने से इंकार किया था। निम्नलिखित में कौन सा कथन सही है-
a. 'क' कथनों को साबित कर सकता है, यद्यपि स्वीकृति की प्रकृति में, क्योंकि ये व्याख्यात्मक है।
b. 'क' कथनों को नहीं साबित कर सकता है क्योंकि वे स्व- हितसेवी स्वीकृतियाँ हैं
c. क' कथनो को नहीं साबित कर सकता है क्योंकि अभियुक्त के रूप में वह अपने ही बचाव में साक्षी नहीं बन सकता
d. उपरोक्त सभी गलत हैं
29. किसी इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख की अंतर्वस्तु के प्रति मौखिक स्वीकृति तभी सुसंगत होती है जब-
a. प्रस्तुत किए गए इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख की मौलिकता पर प्रश्नचिन्ह लगा हो
b. उन्हें साबित करने का प्रस्ताव करने वाला पक्ष प्रदर्शित करे कि वह उसी के पूरक साक्ष्य देने का अधिकारी है
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
30. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की किस धारा को निरसित किया गया है-
a.भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 22
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 22क
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 23
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 23क
31. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा सिविल मामलों से सम्बन्धित है-
a. धारा 21
b. धारा 27
c. धारा 53
d. धारा 133
32. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 21 का सम्बन्ध है-
a. दस्तावेजों की विषयवस्तु के प्रति मौखिक स्वीकृतियों की सुसंगता से
b. इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की विषयवस्तु के प्रति मौखिक स्वीकृतियों की सुसंगता से
c. सिविल मामलों में स्वीकृति की सुसंगता से
d. उपरोक्त में कोई नहीं
33. प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना किए गए संवाद को सुरक्षा प्रदान की गई है-
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 24 के अंतर्गत
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 23 के अंतर्गत
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 22 के अंतर्गत
34. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत संस्वीकृति को किस धारा में परिभाषित किया गया है-
a. धारा 19
b. धारा 20
c. धारा 21
d. इनमें से किसी में नहीं
35. 'क' 'ख' से कहता है कि उसने अपनी पत्नी को सदा के लिए समाप्त कर दिया है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023के अंतर्गत यह कथन-
a. स्वीकृति है
b. संस्वीकृति है
c. बयान है
d. उपरोक्त सभी
36. उत्प्रेरणा, धमकी या वचन द्वारा कराई गई संस्वीकृति, आपराधिक कार्यवाही में विसंगत होती है, को साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में शामिल किया गया है-
a. धारा 24
b. धारा 26
c. धारा 22
d. धारा 28
37. निम्न में से किस धारा 22 के अंतर्गत ऐसे आधार के रूप में उल्लिखित नहीं किया है जो अभियुक्त द्वारा संस्वीकृति को असंगत कर दे-
a. उत्प्रेरणा
b. वचन
c. छल
d. धमकी
38. एक ग्रामीण महिला हमला तथा दुर्व्यवहार की आशंका से ग्राम पंचायत के समक्ष अपनी सास की हत्या की संस्वीकृति करती है। क्या यह संस्वीकृति ग्राह्य है?
a. न्यायिकेत्तर संस्वीकृति के रूप में
b. अन्य साक्षियों के प्रस्तुत तथ्य के सहायक साक्ष्य के रूप में
c. आंशिक तौर पर ग्राह्म
d. अनैच्छिक होने के कारण अग्राह्य
39. साक्ष्य अधिनियम, 1872 की किस धारा के अंतर्गत पुलिस के समक्ष की गई संस्वीकृति ग्राह्य नहीं होती-
a. धारा 23
b. धारा 24
c. धारा 32
d. धारा 27
40. पुलिस के समक्ष की गई संस्वीकृति-
a. साबित की जाएगी
b. साबित नहीं की जाएगी
c. संस्वीकृति मानी जाएगी
d. संस्वीकृति नहीं मानी जाएगी
41. क' एक अपराध करता है और पुलिस अधिकारी के पास जाता है। वह संस्वीकृति करता है और अन्य सूचनाएं देता है। 'क' पर अपराध का आरोप लगाया जाता है। यह संस्वीकृति-
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 23 के कारण उसके विरूद्ध साबित नहीं की जा सकती
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 27 के कारण उसके विरूद्ध साबित की जा सकती है
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 25 के कारण उसके विरूद्ध साबित की जा सकती है।
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 27 के कारण उसके विरूद्ध साबित नहीं की जा सकती
42. साक्ष्य अधिनियम की धारा 23 के अंतर्गत किसी हेतु-संस्वीकृति को अग्राह्य होने हेतु-
a. उसी अथवा किसी अन्य अपराध से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए
b. उसी अपराध से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए जिसके लिए उस पर आरोप है
c. किसी अन्य अपराध से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए
d. उपरोक्त में कोई नहीं
43. पुलिस के समक्ष किया गया संस्वीकृति कथन
a. अग्राह्य होता है
b. ग्राह्य होता है
c. केवल तभी ग्राह्य होता है यदि यह इसके परिणामस्वरूप खोजे गए तथ्य से सम्बन्धित हो
d. ग्राह्म होता है यदि इसे लिखित में शपथ पर प्रस्तुत किया गया हो
44. अभिकथन (अ): न्यायिकेत्तर संस्वीकृति, यदि स्वैच्छिक हो, पर अन्य साक्ष्यों के साथ भरोसा किया जा सकता है तर्क (त): न्यायिकेत्तर संस्वीकृति एक कमजोर साक्ष्य होता है
कूट:
a. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है
c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है
d. (त) गलत है किन्तु (अ) सही है
45. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत मजिस्ट्रेट के समक्ष की गई संस्वीकृति सुसंगत होती है-
a. धारा 25
b. धारा 24
c. धारा 23
d. धारा 22
46. निम्न वादों में से कौन सा संस्वीकृति से सम्बन्धित नहीं है?
a. पुलुकुरी कोटेय्या बनाम किंग इम्परर
b. टी. जे. पोत्रम बनाम एम. सी. वर्गीस
c. उत्तर प्रदेश राज्य बनाम देवमन उपाध्याय
d. बम्बई राज्य बनाम काठी कालू
47. न्यायिकेत्तर संस्वीकृति से आशय ऐसी संस्वीकृति से है जिसे-
a. न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष की गई हो
b. चिकित्सक के समक्ष
c. मित्र के समक्ष
d. चिकित्सक तथा मित्र दोनों के समक्ष
48. पुलिस अभिरक्षा में की गई संस्वीकृति साक्ष्य अधिनियम की धारा 26 के अंतर्गत तभी ग्राह्य होती है-
a. जब इसे किसी चिकित्सक की उपस्थिति में किया गया हो
b. जब इसे किसी जलयान के कप्तान की उपस्थिति में किया गया हो
c. जब इसे किसी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किया गया हो
d. इनमें से कोई नहीं
49. साक्ष्य में स्वैच्छिक संस्वीकृति ग्राह्य होती है जब-
a. यह सक्षम अधिकारिता वाले मजिस्ट्रेट के समक्ष की गई हो
b. यह किसी पुलिस अधिकारी के समक्ष की गई हो
c. जब पुलिस से बचाने की प्रार्थना के साथ किसी ग्राम सरपंच से की गई हो।
d. जब अभिरक्षा में रखने वाले पुलिस अधिकारी के समक्ष की गई हो
50. किसी मजिस्ट्रेट द्वारा शपथ पर दर्ज की गई संस्वीकृति
a. अग्राह्य होती है।
b. प्राह्य होती है।
c. केवल अभिलेख पर मौजूद अन्य साक्ष्यों की संपुष्टि की सीमा तक ग्राह्य होती है
d. ग्राह्य होती है यदि अभिलेख पर मौजूद अन्य साक्ष्यों द्वारा पुष्ट होती हो
51. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 23 में भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 किन तीन धाराओं को समाहित किया गया है-
a. धारा 23, 24, तथा 25
b. धारा 26, 28, तथा 29
c. धारा 23, 24, तथा 26
d. धारा 25, 26, तथा 27
52. न्यायिक संस्वीकृति शब्द का अर्थ है-
a. इसे किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया हो
b. इसे पुलिस अधिकारी के समक्ष किया गया हो
c. इसे उत्प्रेरणा, धमकी अथवा किसी वचन से प्राप्त किया. गया हो
d. इसे किसी न्यायालय अधिकारी के समक्ष किया गया हो
53. एक संस्वीकृति अग्राह्य होती है यदि अभियुक्त द्वारा इसे व्यक्त किया गया हो-
a. किसी चिकित्सक के समक्ष जबकि वह पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में रहा हो
b. किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष जबकि वह पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में रहा हो
c. किसी मित्र के समक्ष जबकि वह पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में रहा हो
d. किसी आध्यात्मिक परामर्शदाता के समक्ष अपनी आत्मा की भलाई के प्रलोभन के प्रभाव में
54. प्रत्याहारी संस्वीकृति का क्या अर्थ होता है-
a. संस्वीकृति जिसकी बाद में पुष्टि की गई हो
b. संस्वीकृति जिससे बाद में पीछे हट जाया जाए
c. संस्वीकृति जिसका बाद में आश्वासन दिया गया हो
d. उपरोक्त में कोई नहीं
55. अभियुक्त व्यक्ति द्वारा की गई संस्वीकृति सुसंगत होती है
a. यदि वह पुलिस अभिरक्षा के दौरान की गई हो तथा किसी मजिस्ट्रेट की साक्षात उपस्थिति में की गई हो
b. यदि यह किसी प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा की गई हो, जब तक कि किसी मजिस्ट्रेट की साक्षात उपस्थिति में न की गई हो
c. यदि यह किसी पुलिस अधिकारी द्वारा की गई हो, जब तक कि किसी मजिस्ट्रेट की साक्षात उपस्थिति में न की गई हो
d. यदि यह किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष की गई हो बशर्ते पुलिस अधिकारी उपस्थित रहा हो
56. किसी संस्वीकृति को दर्ज करने हेतु एक मजिस्ट्रेट को चाहिए कि-
a. उस व्यक्ति को गिरफ्तार करवाए
b. ऐसे व्यक्ति को सूचित करे कि वह संस्वीकृति हेतु बाध्य नहीं है
c. परिवादी को समन करे
d. ऐसे व्यक्ति को उसके विरूद्ध लगाए गए आरोप से सूचित करे
57. साक्ष्य अधिनियम की धारा 23(2) लागू होती है
a. जब सूचना देने वाला व्यक्ति अभियुक्त हो किन्तु पुलिस अभिरक्षा में न हो
b. जब सूचना देने वाला व्यक्ति अभियुक्त हो और पुलिस अभिरक्षा में हो
c. जब सूचना देने वाला व्यक्ति पुलिस अभिरक्षा में हो किन्तु अभियुक्त न हो
d. जब सूचना देने वाला व्यक्ति न तो अभियुक्त हो न ही पुलिस अभिरक्षा में हो
58. साक्ष्य अधिनियम की धारा 23 के अंतर्गत 'खोजा गया तथ्य' से तात्पर्य है-
a. केवल प्रस्तुत की गई वस्तु
b. केवल वह स्थान जहाँ से वस्तु प्रस्तुत की जाती है।
c. अभियुक्त का उक्त वस्तु तथा स्थान के बारे में ज्ञान
d. इनमें से कोई नहीं
59. क', जो एक अभियुक्त है, पुलिस अधीक्षक के समक्ष अभिरक्षा में रहा हो संस्वीकृति देता है। इस मामले में 'क' की संस्वीकृति-
a. क' के विरूद्ध साक्ष्य में ग्राह्य है।
b. साक्ष्य में ग्राह्य है अथवा नहीं यह न्यायालय के विवेक पर निर्भर करेगा
c. 'क' के विरूद्ध साक्ष्य में ग्राह्य नहीं है
d. 'क' के विरूद्ध साक्ष्य में ग्राह्य है क्योंकि 'क' एक अभियुक्त है
60. अभिरक्षा में रहने वाले अभियुक्त का संस्वीकृति बयान, कब ग्राह्य होगा-
a. जब इससे कोई तथ्य प्राप्त होता हो
b. जब यह स्वयं उसके द्वारा किए गए अपराध से सम्बन्धित हो
c. जब यह मात्र सह-अभियुक्त के द्वारा किए गए अपराध से सम्बन्धित हो
d. जब यह अपराध की तैयारी से सम्बन्धित हो
61. यदि एक अभियुक्त स्वेच्छापूर्वक ब्रेन मैपिंग तथा नार्को- विश्लेषण हेतु सहमति देता है, तब ऐसी सूचना साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत सुसंगत होगी-
a. धारा 7
b. धारा 17
c. धारा 23
d. धारा 30
62. पुलिस अभिरक्षा में A, B की हत्या कारित करने के अपराध की संस्वीकृति करते हुए यह स्वैक्षिक कथन करता है कि उसने अपराध में प्रयुक्त हथियार अपने घर के पीछे छिपाया था। उसकी सूचना और निशानदेही पर हथियार बरामद किया गया। उक्त के संदर्भ में विधि के अंतर्गत निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है-
a. ऐसा कथन भाग में, साक्ष्य में अग्राह्य है
b. कथन का वह हिस्सा जिसके आधार पर अपराध में प्रयुक्त हथियार बरामद होता है; ग्राह्य है और साबित किया जा सकता है।
c. दोनों (a) और (b)
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
63. साक्ष्य अधिनियम की धारा 23 ऐसे तथ्यों की खोज पर लागू होती है जो-
a. पुलिस को पहले अन्य स्रोतों से ज्ञात नहीं हुए थे
b. अन्य स्त्रोतों से पुलिस को पहले ज्ञात नहीं थे तथा अभियुक्त द्वारा दी गई सूचना से पहली बार प्राप्त हुए थे
c. पुलिस को पहले से अन्य स्रोतों से ज्ञात हो चुके थे तथा अभियुक्त ने भी उनके बारे में सूचना दी थी
d. उपरोक्त सभी
64. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 23 (2 परन्तुक) अपवाद है, उन नियमों का जो अधिनियमित है—
a. केवल धारा 24 साक्ष्य अधिनियम
b. केवल धारा 25 साक्ष्य अधिनियम
c. केवल धारा 26 साक्ष्य अधिनियम
d. धारा 22(1), 23(1) और 23(2) भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में
65. पुलिस अभिरक्षा में एक अभियुक्त थानाध्यक्ष को सूचित करता है कि वह चाभी, जिससे उसने तिजोरी खोली थी और चोरी की थी, को उसने घर के आँगन में रखा गया है। यह सूचना किस सीमा तक प्रमाणित की जा सकती है-
a. चाभी को घर के आँगन में रखने के लिए
b. चोरी का अपराध करने के लिए
c. तिजोरी का ताला खोलने के लिए
d. तिजोरी खोलकर चोरी करने और साक्ष्य को नष्ट करने के लिए
66. निम्न में से कौन सा कथन सही है-
a. पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त द्वारा की गई संस्वीकृति को साबित किया जा सकता है यदि प्राप्त की गई सूचना के परिणामस्वरूप कोई सुसंगत तथ्य प्रकट होता हो
b. किसी प्राधिकारवान व्यक्ति द्वारा दिया जाने वाले उत्प्रेरणा, धमकी अथवा वचन, जो अभियुक्त को समुचित तौर पर प्रभावित करती हो कि वह उसके द्वारा दंड से बच जाएगा, से हासिल संस्वीकृति सुसंगत होती है।
c. पुलिस अभिरक्षा के दौरान अभियुक्त द्वारा संस्वीकृति, भले ही यह मजिस्ट्रेट की साक्षात उपस्थिति में की गई हो, को साबित नहीं किया जाएगा
d. उपरोक्त में कोई नहीं
67. अभियुक्त द्वारा संस्वीकृति अन्य सह-अभियुक्त के विरूद्ध ग्राह्य होगी-
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 22 के अंतर्गत
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 23 के अंतर्गत
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 24 के अंतर्गत
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत
68. अभियुक्त द्वारा की गई संस्वीकृति केवल उसके विरुद्ध ही सुसंगत है, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा इस नियम का अपवाद है।
a. धारा 23
b. धारा 25
c. धारा 26
d. धारा 24
69. अपराध करने के बाद एक व्यक्ति नशे के प्रभाव में अपराध करने की संस्वीकृति देता है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत यह संस्वीकृति सुसंगत और ग्राह्य होगी-
a. धारा 22(1)
b. धारा 30
c. धारा 31
d. धारा 32
70. 'क' तथा 'ख' पर 'ग' की हत्या हेतु संयुक्त विचारण किया गया। विचारण के दौरान 'क' ने कहा- 'ख' तथा मैंने 'ग' की हत्या की 'ख' के विरूद्ध इस साक्ष्य की प्रकृति क्या है-
a. सारभूत साक्ष्य
b. अनुश्रुत साक्ष्य
c. सम्पोषक साक्ष्य
d. प्रत्यक्ष साक्ष्य
71. यह उदाहरण कि "क एवं ख का ग की हत्या के लिए संयुक्त विचारण किया गया है। यह साबित हो चुका है कि क ने कहा कि ख तथा मैने ग की हत्या की है"। यह सम्बन्धित है-
a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 30 से,
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 24 से
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 25 से,
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 27 से।
72. किस स्थिति के अंतर्गत एक न्यायालय किसी अभियुक्त की संस्वीकृति पर विचार स्वयं उसके तथा किसी अन्य के विरूद्ध कर सकता है-
a. यदि उनका अलग-अलग अपराधों के लिए संयुक्त विचारण किया गया हो
b. यदि उनका एक ही अपराध के लिए संयुक्त विचारण किया गया हो
c. यदि उनका विचारण एक ही अपराध के लिए किन्तु अलग-अलग किया गया हो
d.यदि उनका विचारण अलग-अलग अपराधों के लिए अलग-अलग किया गया हो
73. साक्ष्य अधिनियम की धारा 24 के अंतर्गत किसी अभियुक्त की संस्वीकृति का उपयोग किसी सह अभियुक्त के विरूद्ध किस रूप में किया जा सकता है-
a. केवल पुष्टिकारक साक्ष्य
b. एक अनुश्रुत साक्ष्य
c. एक सारभूत साक्ष्य
d. उपरोक्त में कोई नहीं
74. क' पर 'ग' की हत्या का विचारण किया जा रहा है। यह प्रदर्शित करने का साक्ष्य मौजूद है कि 'ग' की हत्या 'क' तथा 'ख' द्वारा की गई थी तथा 'ख' ने कहा था कि 'ग' की हत्या 'क' तथा मैंने की थी। 'क' के विरूद्ध यह साक्ष्य-
a. विचार योग्य नहीं है क्योंकि 'क' तथा 'ख' पर संयुक्त विचारण नहीं किया जा रहा है
b. विचार योग्य नहीं है क्योंकि साक्ष्य अनुश्रुत है।
c. विचार योग्य है क्योंकि यह प्रत्यक्ष है।
d. विचार योग्य है क्योंकि 'क' तथा 'ख' सहयोगी हैं।
75. किसी सह अभियुक्त द्वारा स्वयं के साथ-साथ किसी संस्वीकृति न करने वाले सह अभियुक्त को संलिप्त करते हुए की गई संस्वीकृति का साक्षिक महत्व क्या है-
a. यह संस्वीकृति न करने वाले सह अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत नहीं होगी
b. ऐसी संस्वीकृति सभी सह अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत होगी
c. ऐसी संस्वीकृति सभी सह अभियुक्तों के दोषी होने का प्रमाण होती है।
d. यदि संस्वीकृति करने वाला सह अभियुक्त मुख्य अपराध से दोषमुक्त हो जाता है तो उसकी संस्वीकृति ग्राह्म नहीं रह जाएगी
76. 'क' तथा 'ख' पर 'ग' की हत्या का संयुक्त विचारण किया गया है। यह साबित हो चुका है कि 'क' ने कहा था कि "ख तथा मैंने ग की हत्या की थी। 'ख' के विरुद्ध संस्वीकृति की प्रकृति क्या है-
a. सारभूत साक्ष्य
b. अनुश्रुत साक्ष्य
c. केवल पुष्टिकारक साक्ष्य
d. उपरोक्त में कोई नहीं
77. क' तथा 'ख' पर 'ग' की हत्या हेतु संयुक्त विचारण किया गया है। यह साबित हो चुका है कि 'क' ने कहा था ख तथा मैंने 'ग' की हत्या की है।" 'क' की यह संस्वीकृति-
a. ख के विरूद्ध विचारण में शामिल नहीं की जा सकती क्योंकि संस्वीकृति 'क' द्वारा की गई थी
b. विचारणा में शामिल की जा सकती है अथवा नहीं यह मामले के तथ्यों पर निर्भर करता है।
c. ख के विरूद्ध विचारण में शामिल की जा सकती है
d. उपरोक्त में से कोई भी विधि का सही प्रस्ताव नहीं है।
78. मुकरी हुई संस्वीकृति का साक्ष्यिक मूल्य यह है कि यह-
a. अभी भी एक साक्ष्य रहती है-
b. साक्ष्य तो रहती है परन्तु एक कमजोर साक्ष्य
c. एक मात्र साक्ष्य से अन्य साक्ष्य में परिवर्तित हो जाती है।
d. एक संपुष्टि का साक्ष्य बन जाती है।
79. किसी धारा के अंतर्गत मृत्युकालिक कथन पाया जाता है-
a. धारा 26
b. धारा 27
c. धारा 32
d. धारा 41
80. सिद्धांत, जिस पर मृत्युकालिक कथन भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत ग्राह्य है, को किस विधिक सिद्धांत में इंगित किया गया है-
a. नेमो मोरिट्यूरस प्रोएसुनीटर मेनटिरी
b. एक्टोरी इनकम्बिट ओनस प्रोबैन्डी (साबित करने का भार वादी या अभियोक्ता पर होता है।
c. डॉरमिट लेगेस एलीक्यूडो, मनक्वाम मारियून्टर
d. फेट्यूर फेसिनिस क्वी ज्यूडिसियम फुगिट (न्याय से भागने वाला अपना दोष स्वीकार करता है)
81. साक्ष्य अधिनियम 2023 अनुश्रुत नियम के अपवादों का प्रावधान करता है-
a. धारा 17-39
b. धारा 26-27
c. धारा 34-35
d. उपरोक्त सभी
82. साक्ष्य अधिनियम की धारा 26(1) कहाँ आकर्षित होती है क्या सही नहीं है-
a. मौखिक कथन ग्राह्य नहीं होते
b. मृत्यु का कारण निर्धारित किया जाना होता है।
c. मृतक का कथन मृत्यु के कारण से सम्बन्धित होता है।
d. मृत्यु से जुड़ी परिस्थितियाँ
83. मृत्युकालिक कथन किसके समक्ष किया जा सकता है-
a. चिकित्सक
b. मजिस्ट्रेट
c. किसी अन्य व्यक्ति
d. उपरोक्त सभी
84. 'आवश्यकता का नियम' साक्ष्य के रूप में ग्राह्य है
a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 26 में
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 61 में
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 60 में
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 31 में
85. एक मृत्युकालिक कथन:
a. केवल स्वतंत्र साक्षियों द्वारा पुष्टि किए जाने पर ही दोषसिद्धि का आधार बन सकता है
b. स्वतंत्र साक्षियों द्वारा पुष्टि के अधीन दोषसिद्धि का इकलौता आधार नहीं बन सकता
c. बिना किसी स्वतंत्र साक्ष्य द्वारा पुष्टि किए दोषसिद्धि का इकलौता आधार बन सकता है
d. मात्र (b) तथा (c) सही हैं
86. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद मृत्युकालिक कथन के रूप में अप्रमाणित किया जा सकेगा?
a. उस व्यक्ति (मृतक) द्वारा दायर प्रथम सूचना रिपोर्ट
b. धारा 180 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत उस व्यक्ति (मृतक) का लेखबद्ध कथन
c. उस व्यक्ति (मृतक) द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को दिया गया कथन
d. इनमें से सभी
87. ग्राह्य होने हेतु एक मृत्युकालिक कथन आवश्यक तौर पर किसके समक्ष दिया जाना चाहिए-
a. किसी व्यक्ति, चिकित्सक, मजिस्ट्रेट, मित्र अथवा निकट सम्बन्धी
b. किसी मजिस्ट्रेट
c. किसी पुलिस अधिकारी
d. किसी चिकित्सक
88. 'क्वीन एम्प्रेस बनाम अब्दुल्लाह' का बाद सम्बन्धित है
a. मृत्युकालिक घोषणा से
b. सबूत के भार से
c. विशेषाधिकृत संसूचना से
d. संस्वीकृति से
89. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 26 के अंतर्गत एक मृत्युकालिक कथन साक्ष्य के रूप में तभी ग्राह्य है-
a. केवल तब जब यह लिखित में दर्ज किया गया हो
b. केवल जब यह किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया हो
c. केवल तब जब यह किसी कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया हो
d. तब भी जब यह किसी पुलिस अधिकारी के समक्ष दिया गया हो
90. निम्न में से कौन सा कथन सही है? भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 26 के अंतर्गत दिया गया "मृत्युकालिक कथन किसके द्वारा नियंत्रित है-
a. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 161 एवं 162
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 52 तथा 54
c. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 164.
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 161
91. निम्न में से किसके अंतर्गत मृत्युकालिक कथन ग्राह्य होता है-
a. केवल आपराधिक कार्यवाही में
b. केवल सिविल कार्यवाही में
c. केवल सिविल कार्यवाही में न्यायालय की अनुमति से
d. सिविल तथा आपराधिक दोनों कार्यवाहियों में
92. किसी मृत्युकालिक कथन की ग्राह्यता के लिए यह आवश्यक नहीं है कि-
a. यह मृत्यु के कारण से सम्बन्धित हो
b. कथन देने वाला व्यक्ति सक्षम अवश्य हो
c. कथन देने वाले व्यक्ति मरणासन्न अवश्य हो
d. कथन पूर्ण रहा हो
93. निम्नलिखित में से किस एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद मृत्युकालिक कथन के रूप में सिद्ध किया जा सकता है-
a. मृतक द्वारा दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट
b. मृतक द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 180 के अंतर्गत दर्ज कराया गया कथन
c. मृतक व्यक्ति द्वारा एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया गया कथन
d. उपरोक्त सभी
94. साक्ष्य अधिनियम की धारा 26 के अंतर्गत मर चुके किसी व्यक्ति के कथन को ग्राह्य होने के लिए-
a. किसी और की मृत्यु से भी सम्बन्धित हो सकता है।
b. स्वयं उसकी मृत्यु के कारण से सम्बन्धित होना आवश्यक है।
c. स्वयं मृतक अथवा किसी और की मृत्यु से सम्बन्धित हो सकता है
d. (b) तथा (c) दोनों सही हैं
95. मृत्युकालिक कथन का प्ररूप-
a. महत्वपूर्ण होता है
b. केवल लिखित में होना आवश्यक है।
c. महत्वहीन होता है
d. मौखिक तौर पर बोला गया होना आवश्यक है
96. साक्ष्य की ग्राह्यता से सम्बन्धित आवश्यकता का नियम भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा में निहित है-
a. धारा 31
b. धारा 26
c. धारा 32
d. धारा 63
97. एक मृत्यकालिक कथन साक्ष्य अधिनियम की धारा 26 के अंतर्गत सुसंगत साक्ष्य होता है, बावजूद इसके कि यह एक अनुश्रुत साक्ष्य होता है, क्योंकि
a. यदि व्यक्ति मर चुका है तो उसके द्वारा अपनी मृत्यु कारण के रूप में कही गई बात सुसंगत होती है क्योंकि मृत व्यक्ति को कथन देने हेतु न्यायालय के समक्ष नहीं लाया जा सकता, आवश्यकता ऐसे कथित कथन को स्वीकार करना अपरिहार्य बना देती है।
b. किसी व्यक्ति द्वारा अपनी मृत्यु के कारण के तौर दिए गए कथन को विधि में एक पवित्र कथन माना जाता है।
c. क्योंकि ऐसा विश्वास किया जाता है कि कोई व्यक्ति अपने मुँह में झूठ लेकर ईश्वर के सामने नहीं जाएगा
d. क्योंकि समाज का मृतक को न्याय दिलाने का कर्तव्य होता है
98. निम्नलिखित में से किस मामले में कथन का लिखित में होना अनिवार्य नहीं है-
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 145 के अंतर्गत किसी साक्षी का प्रतिवाद करने हेतु
b. एक मृत्युकालिक कथन
c. किसी साक्षी की स्मृति को ताजा करने हेतु प्रयुक्त कथन
d. एक कथन जिसका भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 162 में उपयोग किया जा सकता हो
99. साक्ष्य अधिनियम की धारा 26 निम्नलिखित में से किस व्यक्ति के बारे में चर्चा नहीं करती-
a. किसी मृतक
b. किसी गुमशुदा
c. व्यक्ति जो साक्ष्य देने का इच्छुक न हो।
d. व्यक्ति जो साक्ष्य देने में असमर्थ हो चुका हो
100. एक महिला का बलात्संग हुआ और उसने कथन दिया कि क ने उसका बलात्कार किया है। दो दिन बाद वह आत्महत्या कर लेती है। बलात्संग सम्बन्धी उसका कथन-
a. मृत्युकालिक कथन के रूप में केवल तभी ग्राह्य होगा जब बलात्संग की घटना के कारण उसकी मृत्यु से सीधे तौर पर जुड़ा कोई साक्ष्य मौजूद हो
b. मृत्युकालिक कथन के रूप में ग्राह्य होगा
c. मृत्युकालिक कथन के रूप में ग्राह्य नहीं होगा
d. उपरोक्त में कोई नहीं
101. साक्ष्य अधिनियम की धारा 26 के अंतर्गत एक मृत्युकालिक कथन साक्ष्य में ग्राह्य होगा-
a. किसी पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए जाने पर भी
b. केवल तब जब यह लिखित में दर्ज किया गया हो
c. केवल तब जब यह किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष दिया गया हो
d. केवल जब इसे किसी चिकित्सक की साक्षात उपस्थिति में दिया गया हो
102. अभिकथन (अ): मृत्युकालिक घोषणा साक्ष्य में ग्रा होता है। तर्क (तं) इसकी ग्राह्यता आवश्यकता के सिद्धांत पर आधारित होती है।
a. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं और (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है
b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है
d. (अ) गलत है किन्तु (त) सही है
103. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 26 खंड (1) के अंतर्गत 'मृत्युकालिक घोषणा' की ग्राह्यता हेतु क्या सही नहीं है-
a. यह आवश्यक नहीं है कि मृत्यु का कारण प्रश्नगत हो
b. कथन देने वाले व्यक्ति की मृत्यु अवश्य हो चुकी होनी चाहिए
c. कथन अवश्य ही अपनी मृत्यु के कारण के सम्बन्ध में दिया गया होना चाहिए
d. यह आवश्यक नहीं है कि कथन मृत्यु की प्रत्याशंका में दिया गया हो
104. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. जब मृत्युकालिक घोषणा के समय कथनकर्ता के सम्बन्धी मौजूद हों तो मृत्युकालिक घोषणा सुसंगत नहीं होगा
b. मृत्युकालिक घोषणा के पुष्टिकर्ता चिकित्सक का परीक्षण न किया जाना, मृत्युकालिक घोषणा के साक्ष्यात्मक महत्व को हमेशा प्रभावित नहीं करता
c. हस्ताक्षर करने में असमर्थ किसी शिक्षित कथनकर्ता द्वारा मृत्युकालिक घोषणा पर हस्ताक्षर न किया जाना मृत्युकालिक घोषणा की सत्यवादिता को संदिग्ध नहीं बनाता
d. प्रथम सूचना रिपोर्ट में दर्ज कथन को मृत्युकालिक घोषणा माना जा सकता है।
105. एक व्यक्ति स्वीकृति सम्बन्धी अपने ही कथन को कब साबित कर सकता है अथवा इसे उसकी ओर से साबित किया जा सकता है-
a. जब यह स्वीकृति के रूप में सुसंगत हो
b. जब यह संस्वीकृति के रूप में सुसंगत हो
c. जब यह मृत्युकालिक घोषणा के रूप में सुसंगत हो
d. जब यह किसी इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख की अंतर्वस्तु की मात्र एक मौखिक स्वीकृति हो
106. क अपनी पत्नी को यह बताते हुए घर से निकलता है कि प की पत्नी ने उसे बकाया धनराशि लेने के लिए बुलाया है। दो दिनों के बाद उसका क्षत विक्षत शरीर एक नाले में मिलता है। क की हत्या के लिए प के विचारण में क द्वारा अपनी पत्नी से कहा गया कथन-
a. ग्राह्य है क्योंकि यह उस संव्यवहार की परिस्थितियों से सम्बन्धित है जिसके परिणाम स्वरूप क की मृत्यु हुई
b. अग्राह्य है
c. आंशिक तौर पर ग्राह्य है
d. अग्राह्य है क्योंकि यह प्रत्यक्षतः क की मृत्यु से सम्बन्धित नहीं है
107. निम्नलिखित में से किस में मृत्युकालिक घोषणा सुसंगत नहीं होगी-
a. जब कथनकर्ता अपने कथन में उन परिस्थितियों के बारे में कथन करता है जो किसी अन्य की मौत का कारण रही हों
b. जब कथनकर्ता अपने कथन में अपनी मौत का कारण रही परिस्थितियों के सम्बन्ध में कथन करता है
c. जब कथनकर्ता अपने कथन में अपनी मौत के कारण को स्पष्ट करता है
d. जब कथनकर्ता की मृत्यु कथन करने के बाद हुई हो
108. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा ग्राह्यता हेतु सही है-
a. मृत्युकालिक घोषणा मौखिक हो सकता है
b. मृत्युकालिक घोषणा लिखित में होना आवश्यक है
c. मृत्युकालिक घोषणा अवश्य ही मृत्यु की प्रत्याशंका में दिया जाना चाहिए
d. मृत्युकालिक घोषणा अवश्य ही मजिस्ट्रेट के समक्ष दिया गया हो
109. मृत्यु से ठीक पूर्व किसी पीड़ित द्वारा जिसकी गर्दन अभियुक्त ने काट दी हो, प्रश्नों के उत्तर में किये गए संकेत एवं हावभाव, जो उसे घायल करने वाले व्यक्ति की ओर इंगित करते हों, किस धारा के अंतर्गत ग्राह्य होगें-
a. 26
b. 6
c. 7
d. 33
110. पुलिस अधिकारी द्वारा कथनकर्ता की मानसिक स्थिति का प्रमाण पत्र हासिल किये बिना, मृत्यु पूर्व दिये गये मृत्युकालिक घोषणा को प्रथम सूचना रिपोर्ट के रूप में दर्ज करने को-
a. मृत्युकालिक घोषणा माना जा सकता है
b. मृत्युकालिक घोषणा नहीं माना जा सकता
c. साक्ष्य में नहीं पढ़ा जा सकता है
d. साक्ष्य में स्वीकार नहीं किया जा सकता
111. निम्नलिखित में से कौन एक अग्राह्य मृत्युकालिक घोषणा होगा-
a. मौखिक मृत्युकालिक घोषणा
b. सिर हिलाने तथा हावभाव के आधार पर दर्ज मृत्युकालिक घोषणा
c. संकेतों तथा हावभाव द्वारा मृत्युकालिक घोषणा
d. उपरोक्त में कोई नहीं
112. एक कथन को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 26(1) के तहत मृत्युकालिक घोषणा के रूप में सुसंगत होने के लिये, निम्न में से किस परिस्थिति के अंतर्गत दिया जाना चाहिये-
a. इसे अपनी मृत्यु के कारण के सम्बन्ध में अथवा उस संव्यवहार की परिस्थितियों से सम्बन्धित होना चाहिए जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हुई हो
b. इसे उसकी मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति के उत्तराधिकार के सम्बन्ध में दिया गया होना चाहिए.
c. इसे आसन्न मृत्यु की प्रत्याशंका के अधीन दिया गया होना चाहिए
d. यह उसके द्वारा निष्पादित वसीयत में दिया गया होना चाहिए
113. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत कारबार के दौरान की गई घोषणा किस धारा के अंतर्गत ग्राह्य है-
a. धारा 32(b)
b. धारा 26(b)
c. धारा 32(b)
d. धारा 32(b)
114. निम्नलिखित में किस श्रेणी में, किसी मृत विशेषज्ञ की पुस्तक में निहित राय जिसे न्यायालय में साक्ष्य में प्रस्तुत किया गया है, को रखा जाता है-
a. धारा 26 के अंतर्गत साक्ष्य
b. मौखिक साक्ष्य
c. दस्तावेजी साक्ष्य
d. अनुश्रुत साक्ष्य
115. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 26 की कौन सी उपधारा मृत पक्षकारों के बीच नातेदारी के तथ्य को सुसंगत बनाती है-
a. धारा 26 उपधारा (च)
b. धारा 26 उपधारा (ङ)
c. धारा 26 उपधारा (झ)
d. धारा 26 उपधारा (छ)
116. किसी साक्षी द्वारा किसी पिछली कार्यवाही में दिया गया साक्ष्य साक्ष्य अधिनियम की धारा 33 के अंतर्गत केवल तभी ग्राह्य होगा जब पहली कार्यवाही में प्रतिपक्षी को साक्षी का प्रतिपरीक्षण करने का अधिकार तथा अवसर प्राप्त हुआ हो' यह कथन-
a. गलत है
b. सत्य है
c. आंशिक सत्य है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
117. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 का निम्न में से कौन-सा प्रावधान यह अनुमति देता है कि एक प्रकरण में लेखबद्ध की गई साक्ष्य को पश्चात्वर्ती कार्यवाही में सुसंगत समझा जाएगा?
a. धारा 26
b. धारा 37
c. धारा 38
d. धारा 27
118. किसी साक्षी के परीक्षण तथा प्रतिपरीक्षण के उपरांत किसी वाद में याचिका को सक्षम अधिकारिता वाले न्यायालय के समक्ष प्रस्तुति हेतु वापस प्रेषित कर दिया गया। न्यायालय में प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व साक्षी की मृत्यु हो गई। उसका कथन-
a. धारा 32 के अंतर्गत ग्राह्य है
b. धारा 27 के अंतर्गत ग्राह्य है
c. धारा 26 के अंतर्गत ग्राह्य है
d. साक्ष्य में अग्राह्य है।
119. अकेले लेखा पुस्तकों की सुसंगत प्रविष्टियाँ ही-
a. किसी व्यक्ति को दायित्व का आरोपी बनाने हेतु पर्याप्त होती हैं
b. किसी आपराधिक विचारण में उनपर विचार किया जा सकता है
c. किसी न्यायाधीश को वाद का निर्णय करने में सहायक हो सकती हैं।
d. किसी व्यक्ति पर दायित्व का आरोप लगाने हेतु पर्याप्त नहीं होतीं
120. व्यवसाय के अनुक्रम में नियमित रूप से रखे गए खातों की पुस्तकों में प्रविष्टियां साक्ष्य अधिनियम की धारा 34 के तहत ग्राह्य हैं-
a. यदि स्वयं एक दायित्व उत्पन्न करते हैं
b. यदि वे अपने आप में कोई दायित्व नहीं बनाते
c. या तो (a) या तो (b)
d. चाहे वे स्वयं को दायित्व बनाए या नहीं
121. क ख पर 1000 रुपए का वाद प्रस्तुत करता है और लेखा पुस्तकों की उन प्रविष्टियों को प्रदर्शित करता है जिनके अनुसार ख उसका इस राशि का ऋणी है। यह प्रविष्टि-
a. सुसंगत है
b. सुसंगत नहीं है
c.साक्षीक महत्व नहीं रखती
d. अग्राह्य है
122. क ख पर 1000 रुपए का वाद प्रस्तुत करता है और लेखा पुस्तकों की उन प्रविष्टियों को प्रदर्शित करता है जिनके अनुसार ख उसका इस राशि का ऋणी है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत-
a. ऋण सिद्ध करने हेतु ये प्रविष्टियाँ बिना अन्य साक्ष्य के पर्याप्त हैं
b. ये प्रविष्टियाँ असंगत हैं किन्तु ऋण सिद्ध करने हेतु बिना किसी अन्य साक्ष्य के पर्याप्त हैं
c.ऋण सिद्ध करने हेतु ये प्रविष्टियाँ न तो सुसंगत और न ही पर्याप्त हैं
d. ये प्रविष्टियाँ सुसंगत हैं किन्तु ऋण प्रमाणित करने हेतु अन्य साक्ष्यों के अभाव में पर्याप्त नहीं हैं।
123. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा विधि की पुस्तकों में निहित किसी भी विधि के अंतर्गत कथनों की सुसंगतता के सम्बन्ध में चर्चा करती है-
a. धारा 38
b. धारा 32
c.धारा 35
d. धारा 39
124. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 34 से 38 का सम्बन्ध किसकी सुसंगता से है-
a. निर्णय, डिक्री तथा आदेश
b. चरित्रों की
c. तीसरे पक्षों की राय
d. विशिष्ट परिस्थितियों के अंतर्गत दिए गए बयान
125. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत पूर्व निर्णय किसी दूसरे वाद अथवा विचारण को रोकने हेतु सुसंगत है-
a. धारा 39
b. धारा 11
c. धारा 42
d. धारा 34
126. रेस जुडिक्टा' (पूर्व न्याय) का सिद्धांत का प्रावधान भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा में किया गया है-
a. धारा 140
b. धारा 160
c. धारा 34
d. धारा 164
127. किसी प्रोबेट न्यायालय का निर्णय होता है-
a. व्यक्ति सम्बन्धी निर्णय
b.निश्चयात्मक प्रमाण
c. विदेशी निर्णय
d. सर्वसम्बन्धी निर्णय
128. 'क' अपनी गाय चुराने के लिए 'ख' को अभियोजित करता है। 'ख' दोषी सिद्ध होता है। बाद में 'क' उस गाय के लिए 'ग' पर वाद प्रस्तुत करता है जिसे दोषसिद्धि के पूर्व 'ख' ने उसे बेचा था। 'ख' के विरूद्ध निर्णय-
a. क तथा ग के समान ही सुसंगत है
b. अधिकारिता से परे है
c. ग के विरूद्ध निश्चयात्मक सबूत है।
d. क तथा ग के समान असंगत है
129. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 35 के अंतर्गत किस प्रकार की अधिकारिता का उल्लेख नहीं किया गया है-
a. राजस्व
b. प्रोबेट
c. नावधिकरण
d. दिवालिया
130. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 35 के अंतर्गत उपधारणा-
a. विधि की एक अखंडनीय उपधारणा होती है।
b. तथ्यों की उपधारणा होती है
c. विधि की एक खंडनीय उपधारणा होती हैं।
d. विधि तथा तथ्य की एक उपधारणा होती है
131. साक्ष्य अधिनियम की धारा 43 के अंतर्गत निम्न में से कौन सा निर्णय असंगत है-
a. किसी आपराधिक न्यायालय का निर्णय
b. किसी दिवाला न्यायालय का निर्णय
c. किसी वैवाहिक न्यायालय का निर्णय
d. किसी प्रोबेट न्यायालय का निर्णय
132. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से कौन-सी धाराएँ निश्चयात्मक साक्ष्य से संबंध रखती हैं?
a. 35 एवं 116
b. 116 एवं 113
c. 112 एवं 116
d. 112 एवं 114
133. निम्नलिखित में से किसी सक्षम न्यायालय का अंतिम निर्णय, आदेश अथवा डिक्री एक लोकलक्षी निर्णय है-
a. किसी वैवाहिक अथवा दिवालियेपन की अधिकारिता के उपयोग में अंतिम
b. किसी स्थाई निषेधाज्ञा सम्बन्धी वाद में
c. किसी धन सम्बन्धी वाद में
d. उपरोक्त में कोई नहीं
134. क' अपनी पत्नी 'ग' के साथ जारकर्म के लिए 'ख' 'ख' इस आरोप से इंकार करते हुए विरोध करता है। इस वाद में 'ख' को दोषी पाया गया और सजा दी गई। वाद में 'ग' को इन आरोपों पर द्विविवाह के लिए अभियोजित किया गया कि उसने 'क' के साथ अपने विवाह के कायम रहते हुए ही 'ख' से विवाह कर लिया था। 'ग' ने यह कहते हुए विरोध किया कि उसने 'क' से कभी विवाह नहीं किया था। इस मामले में 'ग' के विरूद्ध पहले वाद का निर्णय-
a. सुसंगत है
b. बाध्यकारी है
c. असंगत है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
135. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति सम्बन्धी निर्णय है-
a. तलाक के किसी वाद में एक अंतिम निर्णय
b. वैवाहिक अधिकारों की पुर्नस्थापन हेतु वाद में एक अंतिम निर्णय
c. दिवालियापन के वाद में एक अंतिम निर्णय
d. नावधिकरण सम्बन्धी मामलों के वाद में एक अंतिम निर्णय
136. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत नावधिकरण न्यायालय के निर्णय किस धारा के अंतर्गत सुसंगत होते हैं-
a. धारा 35
b. धारा 39
c. धारा 40
d. धारा 42
137. क' अपनी गाय चुराने लिए 'ख' पर बाद लाता है। बाद में 'क' गाय के लिए 'ग' पर वाद लाता है जिसे 'ख' ने दोषसिद्धि के पूर्व उसे बेच दिया था। 'क' तथा 'ग' के बीच के बाद के लिए 'ख' के दोषसिद्धि के निर्णय का क्या महत्व होगा-
a. सुसंगत
b. निश्चयात्मक प्रमाण
c. असंगत
d. उपरोक्त में कोई नहीं
138. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की किस धारा के अंतर्गत विशेषज्ञ की राय सुसंगत होती है-.
a. धारा 46(1)
b. धारा 39(1)
c. धारा 45(1)
d. धारा 41(1)
139. विशेषज्ञ की राय सुसंगत नहीं होती-
a. विदेशी विधि के किसी बिन्दु पर
b. विज्ञान सम्बन्धी मामलों में
c. हस्तलेख अथवा अंगुली चिन्हों पर
d. भारतीय विधि के किसी बिन्दु पर
140. साक्ष्य अधिनियम के प्रयोजन से विशेषज्ञ के साक्ष्य की सुसंगतता निहित है-
a. धारा 39 से 45
b. धारा 10 से 20
c. धारा 35 से 40
d. धारा 59 एवं 60
141. निम्नलिखित में से कौन भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत एक विशेषज्ञ होता है-
a. हस्तलेख विशेषज्ञ
b. अंगुली चिन्हों का विशेषज्ञ
c. विस्फोटक विशेषज्ञ
d. उपरोक्त सभी
142. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत एक विशेषज्ञ वह व्यक्ति होता है-
a. जिस विषय में राय दे रहा हो उसका आवश्यक कौशल रखता हो
b. जो धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलता है
c. जो झूठ पकड़ने में विशेषज्ञ हो
d. उपरोक्त में कोई नहीं
143. साक्ष्य अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत किसी विशेषज्ञ की राय-
a. निश्चायक सबूत प्रमाण होती है।
b. निश्चायक सबूत नहीं होती
c. समर्थनकारी एवं पुष्टिकारक प्रकृति की होती हैं।
d. ग्राह्य नहीं होती
144. किसी चिकित्सा अधिकारी की पीड़ित को पहुँची चोटों का उल्लेख करने वाली रिपोर्ट-
a. सुसंगत तथा साक्ष्य में ग्राह्य होती है।
b. निश्चायक प्रकृति की होती है।
c. असंगत होती है।
d. सारभूत साक्ष्य होती है।
145. साक्ष्य अधिनियम "किसी सिविल न्यायालय का निर्णय सभी परिस्थितियों में आपराधिक न्यायालय पर बाध्यकारी होता है।" यह कथन-
a. गलत है
b. आंशिक सत्य है।
c. सत्य है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
146. विशेषज्ञ की राय के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. किसी विशेषज्ञ की राय मुश्किल से ही निश्चायक होती है
b. विशेषज्ञ की राय के समर्थन से असंगत तथ्य सुसंगत बन जाते हैं
c. विशेषज्ञ की राय न्यायाधीश पर हमेशा बाध्यकारी होती है
d. विशेषज्ञों के साक्ष्य साक्ष्य का सूचक होता है।
147. एक विवादास्पद हस्तलेख को प्रमाणित किया जा सकता है-
a. किसी विशेषज्ञ को बुलाकर
b. प्रश्नगत दस्तावेज के लेखक की हस्तलिपित से परिचित किसी व्यक्ति का परीक्षण करके
c. दो स्वीकृत तथा विवादित दस्तावेजों की तुलना करके
d. उपरोक्त सभी
148. साक्ष्य अधिनियम की धारा 45 के प्रावधानों के अंतर्गत किसी विशेषज्ञ की राय सम्बन्धित हो सकती है-
a. अंगुलि चिन्हों की पहचान से
b. हस्तलेख की पहचान से
c. न (a) न ही (b)
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
149. सामान्य नियम यह है कि साक्षी का मत या विश्वास सुसंगत नहीं है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023में इस नियम के कतिपय अपवाद अधिकथित किये गये हैं। इन अपवादों को बताने वाली धारायें हैं-
a. धारायें 52 से 155
b. धारायें 39 से 45
c. धारायें 15 से 17
d. धारायें 6 से 9
150. क पर जानबूझ कर गोली मारकर ख की हत्या करने का विचारण किया गया है। यह तथ्य कि क ने अन्य अवसरों पर ख पर गोली चलाई थी, सुसंगत है क्योंकि यह प्रदर्शित करता है--
a. ख को गोली मारने के हेतु को
b. ख को गोली मारने की तैयारी को
c. ख को गोली मारने आशय को
d. उपरोक्त में कोई नहीं