वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 MCQs Set- 5

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

 

Download wild life protection act 1972 MCQs Set-5 PDF

 

1. वन्य प्राणियों आदि का सरकार की सम्पत्ति होना, किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 29

b. धारा 39

c. धारा 49

d. धारा 40

 

2. धारा 39 के अनुसार पीड़क जन्तु से भिन्न वन्य प्राणी कब राज्य सरकार की सम्पत्ति माने जाएंगे?

a. केवल तब जब वे जीवित हों

b. जब उनका वैध रूप से शिकार किया गया हो

c. जब उनका आखेट किया जाए, बंदी रखा जाए, शिकार किया जाए या मृत पाया जाए

d. केवल अभयारण्यों में पाए जाने पर

 

3. धारा 39(1)(क) के अंतर्गत निम्न में से कौन-सी स्थिति शामिल है?

a. केवल प्राकृतिक मृत्यु

b. केवल वैध आखेट

c. अधिनियम के उल्लंघन में बंदी स्थिति में रखा गया वन्य प्राणी

d. केवल दुर्घटनावश घायल वन्य प्राणी

 

4. अपराध से व्युत्पन्न प्राणी-वस्तु, ट्राफी या मांस किसकी सम्पत्ति होगा?

a. शिकार करने वाले की

b. स्थानीय निकाय की

c. राज्य सरकार की

d. ग्राम सभा की

 

5. यदि किसी वन्य प्राणी का आखेट राष्ट्रीय उद्यान या अभयारण्य में किया गया हो, तो वह किसकी सम्पत्ति होगा?

a. राज्य सरकार की

b. स्थानीय प्रशासन की

c. केन्द्रीय सरकार की

d. वन पंचायत की

 

6. धारा 39(2) के अनुसार सरकारी सम्पत्ति का कब्जा प्राप्त होने पर कितने समय के भीतर रिपोर्ट करना आवश्यक है?

a. 24 घंटे

b. 36 घंटे

c. 48 घंटे

d. 72 घंटे

 

7. सरकारी सम्पत्ति के कब्जे की सूचना किसे दी जानी चाहिए?

a. जिला मजिस्ट्रेट को

b. निकटतम थाने या प्राधिकृत अधिकारी को

c. ग्राम प्रधान को

d. वन पंचायत को

 

8. धारा 39(3) के अनुसार सरकारी सम्पत्ति के संबंध में कौन-सा कार्य बिना पूर्व अनुमति के निषिद्ध है?

a. निरीक्षण करना

b. सूचना देना

c. कब्जे में रखना या अंतरित करना

d. न्यायालय में प्रस्तुत करना

 

9. सरकारी सम्पत्ति को नष्ट करना या नुकसान पहुँचाना किसकी पूर्व अनुमति के बिना वर्जित है?

a. जिला अधिकारी

b. पुलिस अधीक्षक

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक या प्राधिकृत अधिकारी

d. राज्य सरकार

 

10. धारा 39 के अंतर्गत “सरकारी सम्पत्ति” में क्या शामिल नहीं है?

a. अपराध में प्रयुक्त औजार

b. अपराध से व्युत्पन्न मांस

c. वैध रूप से निजी पालतू पशु

d. अवैध हाथी दांत

 

11. घोषणाएं, किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 29

b. धारा 39

c. धारा 49

d. धारा 40

 

12. धारा 40(1) के अनुसार अधिनियम के प्रारम्भ पर जिन व्यक्तियों के पास अनुसूची 1 या अनुसूची 2 (भाग-2) के प्राणी या उनसे व्युत्पन्न वस्तुएँ हों, उन्हें कितने समय के भीतर घोषणा करनी होगी?

a. 15 दिन

b. 30 दिन

c. 60 दिन

d. 90 दिन

 

13. धारा 40(1) के अंतर्गत घोषणा किसे की जानी चाहिए?

a. जिला मजिस्ट्रेट को

b. पुलिस अधीक्षक को

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक या प्राधिकृत अधिकारी को

d. राज्य सरकार को

 

14. धारा 40(2) के अनुसार अनुसूची 1 या अनुसूची 2 (भाग-2) के प्राणी या उनसे व्युत्पन्न वस्तु के संबंध में कौन-सा कार्य केवल लिखित पूर्व अनुमति से किया जा सकता है?

a. केवल परिवहन

b. केवल विक्रय

c. अर्जन, कब्जा, विक्रय, अन्तरण या परिवहन

d. केवल प्रदर्शन

 

15. धारा 40(2क) के अनुसार स्वामित्व प्रमाणपत्र के बिना कोई व्यक्ति किस प्रकार से प्राणी या प्राणी-वस्तु प्राप्त कर सकता है?

a. खरीद द्वारा

b. दान द्वारा

c. उत्तराधिकार के रूप में

d. विनिमय द्वारा

 

16. धारा 40(2ख) के अनुसार उत्तराधिकार में प्राप्त प्राणी या प्राणी-वस्तु की घोषणा कितने समय के भीतर करनी होगी?

a. 30 दिन

b. 45 दिन

c. 60 दिन

d. 90 दिन

 

17. धारा 40(2क) और (2ख) की व्यवस्था किस पर लागू नहीं होती है?

a. गैंडे के सींग पर

b. कस्तूरी मृग की कस्तूरी पर

c. जीवित हाथी पर

d. असंसाधित ट्राफी पर

 

18. धारा 40(3) के अनुसार धारा 40 की उपधारा (1) और (2) किन पर लागू नहीं होंगी?

a. निजी संग्राहक

b. मान्यताप्राप्त चिड़ियाघर और लोक संग्रहालय

c. वन विभाग

d. अनुसंधान संस्थान

 

19. धारा 40(4) के अंतर्गत घोषणा किन वस्तुओं के लिए अपेक्षित की जा सकती है?

a. केवल जीवित प्राणी

b. केवल कस्तूरी और गैंडे का सींग

c. अनुसूची 1 या 2 (भाग-2) के प्राणी से व्युत्पन्न प्राणी-वस्तु या ट्राफी

d. सभी पालतू पशु

 

20. कतिपय दशाओं में उन्मुक्ति, किस धारा में परिभाषित हैं?

a. धारा 40(क)

b. धारा 41(क)

c. धारा 42(क)

d. धारा 43(क)

 

21. धारा 40(क)(1) के अनुसार, धारा 40 की उपधारा (2) और (4) के होते हुए भी घोषणा की अपेक्षा कौन कर सकता है?

a. राज्य सरकार

b. मुख्य वन्य जीव संरक्षक

c. केन्द्रीय सरकार

d. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड

 

22. धारा 40(क)(1) के अनुसार किन वस्तुओं के संबंध में घोषणा की जा सकती है?

a. केवल जीवित वन्य प्राणी

b. केवल ट्राफी

c. बंदी प्राणी, प्राणी-वस्तु, ट्राफी या असंसाधित ट्राफी

d. केवल गैंडे का सींग

 

23. धारा 40(क)(1) के अंतर्गत घोषणा किसे की जानी होती है?

a. जिला वन अधिकारी को

b. पुलिस थाने को

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक या प्राधिकृत अधिकारी को

d. राज्य सचिवालय को

 

24. धारा 40(क)(1) के अनुसार घोषणा किस स्थिति में कराई जा सकती है?

a. जब घोषणा पहले से की जा चुकी हो

b. जब धारा 40(1) या 40(4) के अधीन कोई घोषणा नहीं की गई हो

c. केवल न्यायालय के आदेश से

d. केवल राज्य सरकार की अनुमति से

 

25. धारा 40(क)(2) के अनुसार वन्य जीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2002 के प्रारंभ से पूर्व किए गए किस प्रकार के मामलों में कार्रवाई नहीं की जाएगी?

a. वैध घोषणाओं के लिए

b. धारा 40 के अतिक्रमण से संबंधित मामलों में

c. केवल न्यायालय में लंबित मामलों में

d. केवल दंडित मामलों में

 

26. धारा 40(क)(2) के अनुसार संशोधन अधिनियम, 2002 से पूर्व लंबित कार्यवाहियों का क्या होगा?

a. जारी रहेंगी

b. निलंबित रहेंगी

c. उपशमन हो जाएगा

d. उच्च न्यायालय को स्थानांतरित होंगी

 

27. धारा 40(क)(3) के अनुसार उपधारा (1) के अधीन घोषित वस्तुओं के संबंध में क्या किया जाएगा?

a. उन्हें तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा

b. कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी

c. विहित रीति और शर्तों के अधीन कार्रवाई की जाएगी

d. केवल जुर्माना लगाया जाएगा

 

28. जांच और तालिकाएं तैयार करना, किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 41

b. धारा 42

c. धारा 43

d. धारा 44

 

29. धारा 41 की कार्यवाही किस धारा के अंतर्गत की गई घोषणा के प्राप्त होने पर शुरू होती है?

a. धारा 39

b. धारा 40

c. धारा 42

d. धारा 43

 

30. धारा 41(1) के अनुसार जांच कौन कर सकता है?

a. कोई भी वन अधिकारी

b. जिला मजिस्ट्रेट

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक या प्राधिकृत अधिकारी

d. पुलिस अधीक्षक

 

31. धारा 41(1) के अंतर्गत अधिकारी किसी व्यक्ति के परिसर में कब प्रवेश कर सकता है?

a. बिना किसी सूचना के

b. केवल न्यायालय की अनुमति से

c. विहित सूचना देने के पश्चात्

d. केवल आपात स्थिति में

 

32. धारा 41(1)(ख) के अंतर्गत किनकी जांच की जा सकती है?

a. केवल जीवित वन्य प्राणियों की

b. केवल ट्राफियों की

c. प्राणी-वस्तुओं, ट्राफियों, असंसाधित ट्राफियों, खालों और बंदी प्राणियों की

d. केवल वन भूमि की

 

33. धारा 41 के अंतर्गत जांच की गई वस्तुओं के संबंध में अधिकारी क्या कर सकता है?

a. उन्हें नष्ट कर सकता है

b. उनकी तालिकाएं तैयार कर सकता है

c. उन्हें नीलाम कर सकता है

d. उन्हें राज्य सरकार को सौंप सकता है

 

34. धारा 41(1)(ग) के अनुसार अधिकारी किस पर पहचान चिह्न लगा सकता है?

a. केवल जीवित प्राणियों पर

b. केवल ट्राफियों पर

c. प्राणियों, प्राणी-वस्तुओं, ट्राफियों और असंसाधित ट्राफियों पर

d. केवल दस्तावेजों पर

 

35. धारा 41(2) के अनुसार निम्न में से कौन-सा कार्य निषिद्ध है?

a. पहचान चिह्न लगाना

b. पहचान चिह्न का अभिलेख रखना

c. पहचान चिह्न को मिटाना या उसका कूटकरण करना

d. पहचान चिह्न की जांच करना

 

36. स्वामित्व का प्रामणपत्र, किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 41

b. धारा 42

c. धारा 43

d. धारा 44

 

37. धारा 42 के अंतर्गत स्वामित्व का प्रमाणपत्र कौन जारी कर सकता है?

a. राज्य सरकार

b. केन्द्रीय सरकार

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक

d. न्यायालय

 

38. स्वामित्व का प्रमाणपत्र किस प्रयोजन के लिए जारी किया जाता है?

a. धारा 39 के लिए

b. धारा 40 के प्रयोजनों के लिए

c. धारा 41 के लिए

d. धारा 43 के लिए

 

39. स्वामित्व का प्रमाणपत्र किसे जारी किया जा सकता है?

a. किसी भी आवेदक को

b. केवल सरकारी संस्था को

c. ऐसे व्यक्ति को जो विधिपूर्ण कब्जा रखता हो

d. केवल चिड़ियाघर को

 

40. धारा 42 के अंतर्गत किन वस्तुओं के लिए स्वामित्व का प्रमाणपत्र जारी किया जा सकता है?

a. केवल वन भूमि के लिए

b. केवल जीवित वन्य प्राणियों के लिए

c. वन्य प्राणी, प्राणी-वस्तु, ट्राफी और असंसाधित ट्राफी के लिए

d. केवल मांस के लिए

 

41. प्राणी-वस्तु, ट्राफी या असंसाधित ट्राफी को किस उद्देश्य से चिह्नित किया जा सकता है?

a. विक्रय के लिए

b. पहचान के प्रयोजनार्थ

c. नीलामी के लिए

d. नष्ट करने के लिए

 

42. बंदी प्राणी के संबंध में स्वामित्व का प्रमाणपत्र जारी करने से पूर्व क्या सुनिश्चित किया जाएगा?

a. प्राणी का बाजार मूल्य

b. प्राणी का टीकाकरण

c. आवेदक के पास पर्याप्त आवासन, रखरखाव और देखभाल की सुविधा

d. प्राणी की आयु

 

43. यह सुनिश्चित करने का दायित्व किसका है कि बंदी प्राणी की उचित देखभाल की सुविधा उपलब्ध है?

a. जिला कलेक्टर

b. न्यायालय

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक

d. वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो

 

44. प्राणी, आदि के अंतरण का विनियमन, किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 41

b. धारा 42

c. धारा 43

d. धारा 44

 

45. धारा 43(1) के अनुसार, स्वामित्व प्रमाणपत्र रखने वाला व्यक्ति क्या नहीं कर सकता?

a. प्राणी का दान करना

b. प्राणी का विक्रय करना

c. प्राणी का रख-रखाव करना

d. प्राणी का संरक्षण करना

 

46. धारा 43(1) के अंतर्गत किस प्रकार का अंतरण निषिद्ध है?

a. उत्तराधिकार द्वारा

b. विक्रय या वाणिज्यिक प्रतिफल के रूप में

c. उपहार के रूप में

d. सरकारी आदेश से

 

47. धारा 43(1) का निषेध किन वस्तुओं पर लागू होता है?

a. केवल जीवित बंदी प्राणी पर

b. केवल प्राणी-वस्तु पर

c. बंदी प्राणी, प्राणी-वस्तु, ट्राफी और असंसाधित ट्राफी पर

d. केवल मांस पर

 

48. धारा 43(2) के अनुसार, एक राज्य से दूसरे राज्य में अंतरण/परिवहन की सूचना कितने समय के भीतर देनी होगी?

a. 7 दिन

b. 15 दिन

c. 30 दिन

d. 90 दिन

 

49. अंतरण या परिवहन की रिपोर्ट किसे दी जाएगी?

a. जिला मजिस्ट्रेट

b. पुलिस अधीक्षक

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक या प्राधिकृत अधिकारी

d. राज्य सरकार

 

50. रिपोर्ट किस अधिकारी को दी जाएगी जिसकी—

a. निवासी राज्य में नियुक्ति हो

b. अंतरण के राज्य में नियुक्ति हो

c. परिवहन के मार्ग में नियुक्ति हो

d. अधिकारिता के भीतर अंतरण या परिवहन किया गया हो

 

51. धारा 43 की कौन-सी वस्तुओं पर लागू नहीं होती?

a. हाथी दांत

b. मोर के पूंछ वाले पंख और उनसे बनी वस्तुएं

c. गैंडे का सींग

d. कस्तूरी

 

52. मान्यताप्राप्त चिड़ियाघरों के बीच बंदी प्राणियों के अंतरण पर धारा 43 कब लागू नहीं होगी?

a. बिना शर्त

b. केवल राज्य सरकार की अनुमति से

c. धारा 38झ के उपबंधों के अधीन रहते हुए

d. केवल केन्द्रीय सरकार की अनुमति से

 

53. चिड़ियाघरों और लोक संग्रहालयों के बीच अंतरण के संबंध में सही कथन कौन-सा है?

a. पूर्णतः निषिद्ध है

b. केवल बिक्री के लिए अनुमत है

c. धारा 43 लागू नहीं होती

d. केवल न्यायालय की अनुमति से संभव है

 

54. अनुज्ञप्ति के बिना ट्राफी और प्राणी वस्तुओं में व्यवहार का प्रतिषिद्ध होना, किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 41

b. धारा 42

c. धारा 43

d. धारा 44

 

55. धारा 44(1) के अनुसार, बिना अनुज्ञप्ति के क्या निषिद्ध है?

a. वन्य प्राणी का संरक्षण

b. ट्राफी या प्राणी-वस्तुओं में व्यापार

c. वन्य प्राणी का अध्ययन

d. वन्य जीव फोटोग्राफी

 

56. निम्न में से कौन-सा व्यवसाय धारा 44(1) के अंतर्गत आता है?

a. पशु चिकित्सक

b. प्राणी-वस्तु का विनिर्माता या व्यौहारी

c. वन अधिकारी

d. पर्यावरणविद्

 

57. धारा 44(1)(क) के अनुसार चर्म पूरक से आशय है—

a. मांस विक्रेता

b. चमड़ा कमाने वाला

c. शिकारी

d. ट्राफी संग्राहक

 

58. किस स्थिति में भोजनालय में मांस पकाना या परोसना वैध है?

a. जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से

b. बिना किसी अनुमति के

c. अनुज्ञप्ति के अधीन और उसके अनुसार

d. केवल होटल में

 

59. धारा 44 के अनुसार सर्प-विष के संबंध में कौन-सा कार्य निषिद्ध है?

a. केवल उसका विक्रय

b. केवल उसका संग्रहण

c. उसका व्युत्पादन, संग्रहण, तैयारी या व्यापार

d. केवल वैज्ञानिक प्रयोग

 

60. अधिनियम के प्रारंभ से ठीक पहले जो व्यक्ति ऐसा व्यवसाय कर रहा था, उसे कितने समय तक अस्थायी छूट मिलती है?

a. 15 दिन

b. 30 दिन

c. 60 दिन

d. 90 दिन

 

61. धारा 44 किस पर लागू नहीं होगी?

a. ट्राफी व्यौहारी

b. चर्म पूरक

c. मोर के पूंछ वाले पंखों और उनसे बनी वस्तुओं के व्यौहारी

d. मांस व्यौहारी

 

62. स्पष्टीकरण के अनुसार “भोजनालय” में क्या शामिल है?

a. केवल ढाबा

b. केवल होटल

c. होटल, रेस्तरां या कोई भी स्थान जहां भोजन परोसा जाए

d. केवल सरकारी कैंटीन

 

63. धारा 44(2) के अनुसार, मौजूदा स्टॉक की घोषणा कितने समय में करनी होगी?

a. 7 दिन

b. 10 दिन

c. 15 दिन

d. 30 दिन

 

64. घोषित स्टॉक पर पहचान-चिह्न कौन लगा सकता है?

a. जिला कलेक्टर

b. पुलिस अधिकारी

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक या प्राधिकृत अधिकारी

d. राज्य सरकार

 

65. अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन किसे किया जाएगा?

a. राज्य सरकार

b. न्यायालय

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक या प्राधिकृत अधिकारी

d. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड

 

66. अनुज्ञप्ति की वैधता कितनी अवधि की होती है?

a. 6 माह

b. 1 वर्ष

c. 3 वर्ष

d. 5 वर्ष

 

67. धारा 44(6) के अनुसार अनुज्ञप्ति—

a. आजीवन वैध होती है

b. अंतरणीय होती है

c. अंतरणीय नहीं होती

d. केवल एक बार दी जाती है

 

68. अनुज्ञप्ति के नवीकरण से पहले क्या अनिवार्य है?

a. स्वतः नवीकरण

b. धारक को सुनवाई का अवसर

c. केवल फीस जमा

d. राज्य सरकार की अनुमति

 

69. धारा 44 की उपधाराएँ किस पर लागू नहीं होतीं?

a. संरक्षित वन्य प्राणी

b. अनुसूची-I के प्राणी

c. पीड़कजन्तु

d. बंदी प्राणी

 

70. अनुज्ञप्तियों का निलम्बित या रद्द किया जाना, किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 42

b. धारा 43

c. धारा 44

d. धारा 45

 

71. धारा 45 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति को निलम्बित या रद्द करने का अधिकार किसे है?

a. राज्य सरकार

b. जिला मजिस्ट्रेट

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक या प्राधिकृत अधिकारी

d. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड

 

72. धारा 45 के अनुसार, किस धारा के अंतर्गत दी गई अनुज्ञप्ति को निलम्बित या रद्द किया जा सकता है?

a. धारा 40

b. धारा 42

c. धारा 43

d. धारा 44

 

73. अनुज्ञप्ति को निलम्बित या रद्द करते समय प्राधिकारी को क्या करना अनिवार्य है?

a. राज्य सरकार से अनुमति लेना

b. कारणों को लेखबद्ध करना

c. न्यायालय की स्वीकृति लेना

d. पुलिस रिपोर्ट प्राप्त करना

 

74. धारा 45 के अनुसार, निलम्बन या रद्दकरण किसके अधीन रहते हुए किया जाएगा?

a. केंद्र सरकार के आदेश

b. राज्य सरकार के साधारण या विशेष आदेश

c. न्यायालय के निर्देश

d. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की सिफारिश

 

75. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 45 के संदर्भ में सही है?

a. बिना सुनवाई के अनुज्ञप्ति रद्द की जा सकती है

b. केवल नवींकृत अनुज्ञप्ति ही रद्द की जा सकती है

c. कारण लेखबद्ध किए बिना निलम्बन किया जा सकता है

d. अनुज्ञप्तिधारी को सुनवाई का युक्तियुक्त अवसर देना अनिवार्य है

 

76. धारा 45 में निलम्बन या रद्दकरण से पूर्व किस सिद्धांत का पालन किया गया है?

a. पुनः न्याय

b. ऑडी अल्टरम पार्टम

c. घूरकर निर्णय लेना

d. सख्त दायित्व

 

77. धारा 45 के अंतर्गत कौन-सी अनुज्ञप्ति निलम्बित या रद्द की जा सकती है?

a. केवल दी गई अनुज्ञप्ति

b. केवल नवींकृत अनुज्ञप्ति

c. दी गई या नवींकृत दोनों

d. अस्थायी अनुज्ञप्ति

 

78. अनुज्ञप्ति के निलम्बन या रद्दकरण के कारणों को किस रूप में दर्ज किया जाएगा?

a. मौखिक रूप में

b. गोपनीय फाइल में

c. लेखबद्ध रूप में

d. अधिसूचना द्वारा

 

79. अपील, किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 46

b. धारा 47

c. धारा 48

d. धारा 49

 

80. धारा 44 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति देने या नवीकरण से इन्कार के आदेश के विरुद्ध अपील किस धारा के अंतर्गत की जाती है?

a. धारा 45

b. धारा 46

c. धारा 47

d. धारा 48

 

81. यदि आदेश प्राधिकृत अधिकारी द्वारा पारित किया गया हो, तो अपील किसके पास जाएगी?

a. राज्य सरकार

b. केन्द्रीय सरकार

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक

d. उच्च न्यायालय

 

82. यदि अनुज्ञप्ति को निलंबित या रद्द करने का आदेश मुख्य वन्य जीव संरक्षक द्वारा पारित किया गया हो, तो अपील किसे की जाएगी?

a. प्राधिकृत अधिकारी

b. मुख्य वन्य जीव संरक्षक

c. राज्य सरकार

d. केन्द्रीय सरकार

 

83. धारा 46(1)(क) के अंतर्गत अपील में मुख्य वन्य जीव संरक्षक द्वारा पारित आदेश के विरुद्ध द्वितीय अपील किसके पास होगी?

a. उच्च न्यायालय

b. केन्द्रीय सरकार

c. राज्य सरकार

d. राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड

 

84. धारा 46 के अंतर्गत अपील में पारित प्रत्येक आदेश की प्रकृति क्या होगी?

a. अंतरिम

b. अपीलीय

c. अंतिम

d. पुनर्विचारणीय

 

85. धारा 46 के अंतर्गत अपील किस तिथि से तीस दिन के भीतर की जानी चाहिए?

a. आदेश पारित होने की तिथि से

b. आदेश के प्रकाशन की तिथि से

c. आदेश की संसूचना की तिथि से

d. आदेश के पालन की तिथि से

 

86. यदि अपील तीस दिन के बाद की गई हो, तो वह कब स्वीकार की जा सकती है?

a. कभी नहीं

b. केवल राज्य सरकार की अनुमति से

c. पर्याप्त कारण होने पर

d. स्वतः

 

87. धारा 46 के अंतर्गत अपील किन आदेशों के विरुद्ध की जा सकती है?

a. केवल धारा 44 के आदेश

b. केवल धारा 45 के आदेश

c. धारा 44 और 45 दोनों के आदेश

d. धारा 46 के आदेश

 

88. धारा 46 के अनुसार अंतिम अपीलीय प्राधिकारी कौन हो सकता है?

a. प्राधिकृत अधिकारी

b. मुख्य वन्य जीव संरक्षक

c. राज्य सरकार

d. केन्द्रीय सरकार

 

89. धारा 46 में अपील का प्रावधान किस विषय से संबंधित है?

a. अपराध और दंड

b. अनुज्ञप्ति से संबंधित आदेश

c. जब्ती की कार्यवाही

d. तलाशी और जप्ती

 

90. अभिलेखों का रखा जाना, किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 46

b. धारा 47

c. धारा 48

d. धारा 49

 

91. धारा 47 के अनुसार इस अध्याय के अधीन अभिलेख रखने का दायित्व किस पर है?

a. प्राधिकृत अधिकारी पर

b. निदेशक पर

c. अनुज्ञप्तिधारी पर

d. मुख्य वन्य जीव संरक्षक पर

 

92. धारा 47 के अंतर्गत अनुज्ञप्तिधारी को अपने व्यवहार की विवरणियाँ किसे देनी होती हैं?

a. केवल निदेशक को

b. केवल मुख्य वन्य जीव संरक्षक को

c. निदेशक या उसके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी तथा मुख्य वन्य जीव संरक्षक या प्राधिकृत अधिकारी को

d. केवल राज्य सरकार को

 

93. धारा 47 के अनुसार अभिलेख रखने और विवरणियाँ देने का दायित्व किस अध्याय के अंतर्गत उत्पन्न होता है?

a. इस अधिनियम के सभी अध्यायों के अंतर्गत

b. केवल इस अध्याय के अंतर्गत

c. केवल दंड संबंधी अध्याय के अंतर्गत

d. केवल अपील अध्याय के अंतर्गत

 

94. धारा 47(क)(i) के अनुसार अनुज्ञप्तिधारी किसे विवरणियाँ देगा?

a. राज्य सरकार को

b. निदेशक या उसके द्वारा प्राधिकृत किसी अन्य अधिकारी को

c. केवल प्राधिकृत अधिकारी को

d. उच्च न्यायालय को

 

95. धारा 47(क)(ii) के अनुसार अनुज्ञप्तिधारी किसे विवरणियाँ देगा?

a. निदेशक को

b. केन्द्रीय सरकार को

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक या प्राधिकृत अधिकारी को

d. जिला मजिस्ट्रेट को

 

96. धारा 47 के अनुसार अभिलेख कब उपलब्ध कराए जाएंगे?

a. केवल वार्षिक निरीक्षण के समय

b. न्यायालय के आदेश पर

c. संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण की मांग किए जाने पर

d. केवल अनुज्ञप्ति नवीकरण के समय

 

97. धारा 47 के अंतर्गत अभिलेख किस उद्देश्य से उपलब्ध कराए जाते हैं?

a. न्यायिक कार्यवाही के लिए

b. निरीक्षण के लिए

c. दंड निर्धारण के लिए

d. कर निर्धारण के लिए

 

98. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 47 के अनुसार सही है?

a. अभिलेख रखना वैकल्पिक है

b. अभिलेख केवल राज्य सरकार को दिए जाएंगे

c. निरीक्षण की मांग पर अभिलेख उपलब्ध कराना अनिवार्य है

d. केवल निदेशक अभिलेखों का निरीक्षण कर सकता है

 

99. अनुज्ञप्तिधारी द्वारा प्राणी आदि का क्रय, किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 46

b. धारा 47

c. धारा 48

d. धारा 49

 

100. धारा 48 के अनुसार इस अध्याय के अधीन कोई भी अनुज्ञप्तिधारी प्राणी आदि का क्रय किसके अनुसार करेगा?

a. राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार

b. इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों के अनुसार

c. निदेशक के निर्देशों के अनुसार

d. मुख्य वन्य जीव संरक्षक के आदेशों के अनुसार

 

101. धारा 48 के अंतर्गत अनुज्ञप्तिधारी किस प्रकार के प्राणी या प्राणी-वस्तु को अपने नियंत्रण, अभिरक्षा या कब्जे में नहीं रख सकता?

a. जिसकी धारा 44(2) के अधीन घोषणा की गई हो

b. जिसकी धारा 44(2) के अधीन घोषणा नहीं की गई हो

c. जिसे राज्य सरकार से अनुमति प्राप्त हो

d. जो अनुसूची 3 में विनिर्दिष्ट हो

 

102. धारा 48 के अनुसार अनुज्ञप्तिधारी किस प्राणी या वस्तु को अपने कब्जे में नहीं रख सकता?

a. विधिपूर्वक अर्जित प्राणी

b. विधिपूर्वक अर्जित ट्राफी

c. विधिपूर्वक अर्जित मांस

d. विधिपूर्वक अर्जित नहीं किया गया प्राणी या प्राणी-वस्तु

 

103. धारा 48 के अनुसार अनुज्ञप्तिधारी किस कार्य को नहीं कर सकता?

a. वन्य प्राणी को पकड़ना

b. अनुसूची 1 या अनुसूची 2 भाग 2 के बंदी प्राणी या उससे व्युत्पन्न वस्तु को अर्जित करना

c. अनुसूची 4 के प्राणी को पालना

d. विधिपूर्वक अर्जित प्राणी का निरीक्षण कराना

 

104. धारा 48 के अनुसार अनुसूची 1 या अनुसूची 2 भाग 2 में विनिर्दिष्ट बंदी प्राणी या उससे व्युत्पन्न वस्तु के संबंध में कौन-सा कार्य वर्जित है?

a. अर्जित करना

b. प्राप्त करना

c. विक्रय करना

d. उपर्युक्त सभी

 

105. धारा 48 के अनुसार एक राज्य से दूसरे राज्य में प्राणी या प्राणी-वस्तु का अंतरण या परिवहन किसकी पूर्व लिखित अनुज्ञा से किया जाएगा?

a. राज्य सरकार

b. मुख्य वन्य जीव संरक्षक

c. निदेशक या उसके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी

d. जिला मजिस्ट्रेट

 

106. निदेशक या प्राधिकृत अधिकारी द्वारा पूर्व लिखित अनुज्ञा कब दी जाएगी?

a. जब अनुज्ञप्तिधारी आवेदन करे

b. जब प्राणी या प्राणी-वस्तु विधिपूर्वक अर्जित की गई हो

c. जब राज्य सरकार निर्देश दे

d. जब न्यायालय आदेश दे

 

107. धारा 48 के अंतर्गत कौन-सा कथन सही है?

a. किसी भी स्थिति में अंतर्राज्यीय परिवहन की अनुमति नहीं है

b. अंतर्राज्यीय परिवहन केवल मौखिक अनुमति से किया जा सकता है

c. अंतर्राज्यीय परिवहन पूर्व लिखित अनुज्ञा से ही किया जाएगा

d. अनुज्ञप्तिधारी बिना अनुमति परिवहन कर सकता है

 

108. धारा 48 के अनुसार कौन-सा कार्य स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित है?

a. विधिपूर्वक अर्जित प्राणी को रखना

b. विधिपूर्वक अर्जित ट्राफी का परिवहन

c. अविधिपूर्वक अर्जित प्राणी या प्राणी-वस्तु को रखना

d. प्राधिकृत अधिकारी को विवरण देना

 

109. वन्य जीव के परिवहन पर निर्बन्धन, किस धारा में परिभाषित हैं?

a. धारा 48क. 

b. धारा 49क.

c. धारा 50क.

d. धारा 51क.

 

110. धारा 48क के अनुसार वन्य जीव के परिवहन पर निर्बन्धन किस पर लागू होता है?

a. केवल अनुज्ञप्तिधारी पर

b. केवल प्राधिकृत अधिकारी पर

c. कोई भी व्यक्ति (पीड़क-जन्तु से भिन्न)

d. केवल राज्य सरकार पर

 

111. धारा 48क के अंतर्गत किन वस्तुओं के परिवहन के लिए अनुज्ञा आवश्यक है?

a. केवल वन्य जीव प्राणी

b. केवल प्राणी-वस्तु

c. वन्य जीव प्राणी, प्राणी-वस्तु, विनिर्दिष्ट पादप या उसके भाग या व्युत्पन्नी

d. केवल पालतू प्राणी

 

112. धारा 48क के अनुसार परिवहन स्वीकार करने से पूर्व व्यक्ति को क्या करना अनिवार्य है?

a. केवल मौखिक अनुमति लेना

b. सम्यक् सावधानी बरतना और अनुज्ञा प्राप्त होना सुनिश्चित करना

c. केवल रसीद लेना

d. केवल स्थानीय अधिकारी को सूचित करना

 

113. धारा 48क के अंतर्गत परिवहन के लिए अनुज्ञा किससे प्राप्त की जानी चाहिए?

a. जिला मजिस्ट्रेट

b. निदेशक

c. मुख्य वन्य जीव संरक्षक या राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत अधिकारी

d. केन्द्रीय सरकार

 

114. धारा 48क के अनुसार बिना अनुज्ञा क्या किया जाना वर्जित है?

a. परिवहन करना

b. परिवहन के लिए स्वीकार करना

c. निरीक्षण करना

d. अभिलेख रखना

 

115. धारा 48क के अंतर्गत “स्वीकार करेगा, अन्यथा नहीं” का अभिप्राय क्या है?

a. बिना अनुज्ञा स्वीकार करना वैध है

b. केवल राज्य सरकार स्वीकार कर सकती है

c. अनुज्ञा के बिना स्वीकार करना निषिद्ध है

d. केवल मौखिक अनुमति पर्याप्त है

 

116. अनुज्ञप्तिधारी से भिन्न किसी व्यक्ति द्वारा बन्दी प्राणी का क्रय, किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 46

b. धारा 47

c. धारा 48

d. धारा 49

 

117. धारा 49 के अंतर्गत क्रय पर प्रतिबंध किस पर लागू होता है?

a. केवल अनुज्ञप्तिधारी पर

b. केवल प्राधिकृत व्यौहारी पर

c. अनुज्ञप्तिधारी से भिन्न कोई भी व्यक्ति

d. केवल राज्य सरकार पर

 

118. धारा 49 के अनुसार कौन-सा व्यक्ति इस धारा के दायरे से बाहर रखा गया है?

a. अनुज्ञप्तिधारी

b. प्राधिकृत व्यौहारी

c. पीड़क जन्तु

d. सामान्य व्यक्ति

 

119. धारा 49 के अंतर्गत किन वस्तुओं का क्रय निषिद्ध है?

a. केवल बन्दी प्राणी

b. केवल वन्य प्राणी

c. बन्दी प्राणी, वन्य प्राणी या उनसे व्युत्पन्न प्राणी-वस्तु, ट्राफी, असंसाधित ट्राफी या मांस

d. केवल पालतू प्राणी

 

120. धारा 49 के अनुसार क्रय किससे किया जाना निषिद्ध है?

a. प्राधिकृत व्यौहारी से

b. प्राधिकृत व्यक्ति से

c. प्राधिकृत व्यौहारी या व्यक्ति से भिन्न किसी व्यक्ति से

d. राज्य सरकार से

 

121. धारा 49 के अनुसार क्रय का उद्देश्य क्या नहीं होना चाहिए?

a. विक्रय के लिए

b. अन्यथा अंतरण के लिए

c. व्यक्तिगत उपयोग के लिए

d. अधिनियम के अधीन प्राधिकृत उद्देश्य के लिए

 

122. धारा 49 का अपवाद किसके लिए प्रदान किया गया है?

a. निजी संग्रहालय

b. मान्यताप्राप्त चिड़ियाघर और लोक संग्रहालय

c. निजी व्यक्ति

d. अनुज्ञप्तिधारी

 

123. धारा 49 में दिया गया अपवाद किस धारा के अधीन रहेगा?

a. धारा 38क

b. धारा 38ख

c. धारा 38झ

d. धारा 40

 

124. कुछ प्राणियों से व्युत्पन्न ट्राफी, प्राणी-वस्तुओं आदि में व्यापार या वाणिज्य का प्रतिषेध-परिभाषा खंड अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

a. धारा 48(क)

b. धारा 49(क)

c. धारा 50(क)

d. धारा 51(क)

 

125. “अनुसूचित प्राणी", अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?

a. धारा 49क(क)

b. धारा 49क(ख)

c. धारा 49क(ग)

d. धारा 49(ख)

 

126. धारा 49(क)(क) के अनुसार “अनुसूचित प्राणी” से क्या अभिप्रेत है?

a. अनुसूची 3 में विनिर्दिष्ट कोई प्राणी

b. अनुसूची 1 में या अनुसूची 2 के भाग 2 में विनिर्दिष्ट कोई प्राणी

c. केवल अनुसूची 2 के भाग 1 में विनिर्दिष्ट प्राणी

d. किसी भी अध्याय में उल्लिखित प्राणी

 

127. धारा 49(क)(क)  के अंतर्गत “अनुसूचित प्राणी” की परिभाषा किस अध्याय के लिए लागू होती है?

a. पूरे अधिनियम के लिए

b. केवल इस अध्याय के लिए

c. केवल दंड संबंधी अध्याय के लिए

d. केवल अपील अध्याय के लिए

 

128. निम्न में से कौन-सा प्राणी धारा धारा 49क (क) के अनुसार “अनुसूचित प्राणी” की श्रेणी में आएगा?

a. अनुसूची 4 में विनिर्दिष्ट प्राणी

b. अनुसूची 2 के भाग 1 में विनिर्दिष्ट प्राणी

c. अनुसूची 1 में विनिर्दिष्ट प्राणी

d. किसी अधिसूचना द्वारा अस्थायी रूप से संरक्षित प्राणी

 

129. “अनुसूचित प्राणी-वस्तु",अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?

a. धारा 49क(क)

b. धारा 49क(ख)

c. धारा 49क(ग)

d. धारा 49(ख)

 

130. धारा 49(क)(ख)के अनुसार “अनुसूचित प्राणी-वस्तु” से क्या अभिप्रेत है?

a. किसी भी प्राणी से बनाई गई वस्तु

b. किसी अनुसूचित प्राणी से बनाई गई कोई वस्तु

c. केवल जीवित प्राणी

d. केवल वनस्पति से बनी वस्तु

 

131. निम्न में से कौन-सी वस्तु “अनुसूचित प्राणी-वस्तु” की परिभाषा में शामिल है?

a. ऐसी वस्तु जिसमें पूरे अनुसूचित प्राणी या उसके किसी भाग का उपयोग किया गया हो

b. केवल अनुसूचित प्राणी का मांस

c. केवल अनुसूचित प्राणी की खाल

d. केवल अनुसूचित प्राणी की हड्डी

 

132. निम्न में से कौन-सी वस्तु “अनुसूचित प्राणी-वस्तु” की परिभाषा से स्पष्ट रूप से बाहर रखी गई है?

a. अनुसूचित प्राणी से बनी ट्राफी

b. मोर का पूंछ वाला पंख या उससे बनी वस्तु

c. अनुसूचित प्राणी की खाल से बनी वस्तु

d. अनुसूचित प्राणी के भाग से बनी वस्तु

 

133. “विनिर्दिष्ट तारीख",अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?

a. धारा 49क(क)

b. धारा 49क(ख)

c. धारा 49क(ग)

d. धारा 49(ख)

 

134. धारा 49(क)(ग) के अनुसार “विनिर्दिष्ट तारीख” किससे संबंधित है?

a. अनुज्ञप्ति की वैधता से

b. समय-सीमा की गणना से

c. दंड निर्धारण से

d. अपील प्रक्रिया से

 

135. वन्य जीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 1986 के प्रारम्भ पर किसी अनुसूचित प्राणी के संबंध में विनिर्दिष्ट तारीख क्या होगी?

a. प्रारम्भ की तारीख

b. प्रारम्भ से एक मास की समाप्ति

c. प्रारम्भ से दो मास की समाप्ति

d. प्रारम्भ से छह मास की समाप्ति

 

136. अनुसूची 1 में बाद में जोड़े गए किसी प्राणी के संबंध में विनिर्दिष्ट तारीख क्या होगी?

a. जोड़े जाने की तारीख

b. जोड़े जाने से एक मास की समाप्ति

c. जोड़े जाने से दो मास की समाप्ति

d. जोड़े जाने से छह मास की समाप्ति

 

137. अनुसूची 2 के भाग 2 में अन्तरित किए गए प्राणी के संबंध में विनिर्दिष्ट तारीख कब होगी?

a. अन्तरित करने की तारीख

b. अन्तरित करने से दो मास की समाप्ति

c. अन्तरित करने से तीन मास की समाप्ति

d. अन्तरित करने से छह मास की समाप्ति

 

138. भारत में आयातित हाथी दांत के संबंध में विनिर्दिष्ट तारीख किस अधिनियम से जुड़ी है?

a. संशोधन अधिनियम, 1986

b. संशोधन अधिनियम, 1988

c. संशोधन अधिनियम, 1991

d. मूल अधिनियम

 

139. भारत में आयातित हाथी दांत के मामले में विनिर्दिष्ट तारीख क्या होगी?

a. प्रारम्भ की तारीख

b. प्रारम्भ से दो मास की समाप्ति

c. प्रारम्भ से तीन मास की समाप्ति

d. प्रारम्भ से छह मास की समाप्ति

 

140. धारा 49(क)(ग)(i) किस स्थिति से संबंधित है?

a. बाद में जोड़े गए प्राणी

b. हाथी दांत

c. 1986 संशोधन के समय विद्यमान अनुसूचित प्राणी

d. पीड़क जन्तु

 

141. धारा 49(क)(ग)(ii) का संबंध किससे है?

a. भारत में आयात

b. अनुसूचित प्राणी का शिकार

c. बाद में अनुसूची 1 या अनुसूची 2 भाग 2 में जोड़े/अन्तरित प्राणी

d. मान्यताप्राप्त चिड़ियाघर

 

142. धारा 49(क)(ग)(iii) किस विषय से संबंधित है?

a. घरेलू हाथी

b. भारतीय हाथी दांत

c. भारत में आयातित हाथी दांत या उससे बनी वस्तु

d. अनुसूचित प्राणी

 

143. सामान्यतः अनुसूचित प्राणी के मामलों में विनिर्दिष्ट तारीख कितने समय से जुड़ी होती है?

a. एक मास

b. दो मास

c. तीन मास

d. छह मास

Download wild life protection act 1972 MCQs Set-5 PDF