Download The Transfer Of Property Act MCQs PDF Set-2
1. क ख को 5000 रुपये इस शर्त पर अंतरित करता है। कि वह च, छ तथा ज की सहमति से विवाह करेगा। ख च, छ तथा ज की सहमति के बिना ही विवाह कर लेता है किन्तु विवाह के बाद में उनकी सहमति हासिल कर लेता है। ख ने-
a. शर्त की पूर्ति नहीं की है
b. पर्याप्त पूर्ति कर दी है।
c. शर्त की पूर्ति कर दी है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
2. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत त्वरण का सिद्धांत पर आधारित प्रावधान किस धारा में निहित हैं-
a. धारा 28
b. धारा 30
c. धारा 29
d. धारा 27
3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
a. 'क' अपना खेत 'ख' को उसके संपूर्ण जीवन के लिए अंतरित करता है यदि वह अपने पति का परित्याग 'ग' को न करे। 'ख' अपने पूरे जीवनकाल के लिए खेत की अधिकारी है क्योंकि कोई शर्त लागू नहीं की गई है।
b. क' 50000 रुपए 'ख' को इस शर्त पर अंतरित करता है कि वह वह ग, घ तथा छ की सहमति से विवाह करेगा। ख ग घ तथा ङ की सहमति के बिना ही विवाह कर लेता है। किन्तु वह विवाह के बाद उनकी सहमति हासिल कर लेता है। इस शर्त को पूरा किया गया माना जाएगा क्योंकि इसका पर्याप्त पालन किया जा चुका है
c. एक जीवित व्यक्ति वर्तमान अथवा भविष्य में संपत्ति को स्वयं को अंतरित कर सकता है
d. एक निहित हित अंतरिती की मृत्यु के कारण समाप्त नहीं होता जबतक वह कब्जा न प्राप्त कर ले
4. क' 500 रुपए 'ख' को इस शर्त पर अंतरित करता है। कि वह 'क' की मृत्यु के बाद तीन माह के अंदर एक अमुक पट्टा निष्पादित कर देगा और यदि वह ऐसा करने में उपेक्षा करे तो ग को 500 रुपए अंतरित करता है। ख की क के जीवनकाल में मृत्यु हो जाती है। संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की कौन सी धारा 'ग' के विधिक अधिकार का निर्णय किए जाने में लागू होगी-
a. धारा 29
b. धारा 25
c. धारा 26
d. धारा 27
5. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
a. संचयन हेतु निदेश - धारा 17
b. अंतरण द्वारा उत्पन्न
अधिकारों की प्राथमिकता - धारा 48
c. अनुवर्ती शर्त की पूर्ति - धारा 30
d. समाश्रित हित - धारा 21
6. निम्नलिखित में से कौन सी धारा निर्वाचन के सिद्धांत से सम्बन्धित है?
a. धारा 15
b. धारा 35
c. धारा 53क
d. धारा 45
7. संपत्ति अंतरण अधिनियम के निम्नलिखित में किस प्रावधान के द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि प्रलेख का लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्ति को बोझ भी अवश्य वहन करना चाहिए?
a. धारा 34
b. धारा 32
c. धारा 33
d. धारा 35
8. निर्वाचन का सिद्धांत संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के किस अध्याय के अंतर्गत आता है-
a. दूसरे
b. पाँचवें
c. चौथे
d. सातवें
9. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 35 किस पर प्रयोज्य होती है-
a. स्थावर संपत्ति पर
b. प्रत्येक प्रकार की संपत्ति पर
c. जंगम संपत्ति पर
d. उपरोक्त सभी पर
10. किसी व्यक्ति को एक ही समय में अनुमोदन एवं अस्वीकार करना अनुमत नहीं होता है" इस नियम ने निम्नलिखित में से किसे आधार प्रदान किया?
a. भागिक पालन का सिद्धान्त
b. निर्वाचन का सिद्धान्त
c. विबन्ध द्वारा प्रदान के पोषण का सिद्धान्त
d. मोचन ऊपर की ओर, पुरोबन्ध नीचे की ओर का नियम
11. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत निर्वाचन के सिद्धांत का आधार यह है कि किसी प्रलेख का लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्ति को-
a. भार वहन नहीं करना चाहिए
b. भार भी अवश्य वहन करना चाहिए
c. भार निर्वाचन के अधीन नहीं होता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
12. निर्वाचन का सिद्धांत किस पर प्रयोज्य होता है?
a. हिन्दुओं पर
b. मुसलमानों पर
c. ईसाईयों पर
d. उपरोक्त सभी पर
13. यदि संपत्ति का स्वामी संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 35 के अंतर्गत अंतरण से विसम्मत होने का चयन करता है तो निराश अंतरिती को क्षतिपूर्ति का अधिकार तब होगा जब-
a. अंतरण अनुग्राहिक रहा हो तथा अंतरणकर्ता निर्वाचन के पूर्व नवीन अंतरण करने में असमर्थ हो जाए
b. अंतरण प्रतिफलार्थ गया हो
c. अंतरण अनुग्राहिक रहा हो और अन्तरक की मृत्यु निर्वाचन के पहले हो जाए
d. उपरोक्त सभी
14. सुल्तानपुर का खेत ग की संपत्ति है जिसका मूल्य 80000 रुपए है। क उसी लिखत के द्वारा 1,00,000 रुपए देकर एक दान की लिखत द्वारा इसका अंतरण ख को करने की प्रव्यज्जना करता है। निर्वाचन के पूर्व ही क की मृत्यु हो जाती है। ख को-
a. ग से 20,000 रुपए पाने का अधिकार होगा
b. ग के प्रतिनिधि से 80,000 रुपए पाने का अधिकार होगा
c. ग से 80,000 रुपए पाने का अधिकार होगा
d. किसी से भी कोई भी राशि प्राप्त करने का अधिकारी नहीं होगा
15. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 36 सम्बन्धित है-
a. साइ-प्रेस (सामीप्य) का सिद्धांत से
b. निर्वाचन के सिद्धांत से
c. अभिवृद्धि के सिद्धांत से
d. प्रभाजन के सिद्धांत से
16. समय द्वारा प्रभाजन से संबंधित प्रावधान सम्पत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा में संबंधित है?
a. धारा 37
b. धारा 35
c. धारा 36
d. धारा 34
17. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत अन्य व्यक्ति के भरण-पोषण का अधिकार ऐसे अंतरिती के विरुद्ध प्रवर्तित नहीं किया जा सकता है, जो……है-
a. सप्रतिफल एवं ऐसे अधिकार की सूचना के बिना
b. बिना प्रतिफल व बिना सूचना
c. सप्रतिफल लेकिन सूचना के साथ
d. बिना प्रतिफल
18. अधिग्रहण पर राजस्व क्षतिपूर्ति की प्राप्तियों के अधिकार पर संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 37 किसपर आधारित है-
a. प्रतिस्थापित प्रतिभूति का सिद्धांत
b. निर्वाचन के सिद्धांत
c. क्रमबंधन का सिद्धांत
d. योगदान का सिद्धांत
19. 'क' अपना घर 100 रुपये मासिक के किराये पर देता है, जो प्रत्येक महीने की अंतिम तारीख को देय होता है। क अपना घर 15 जून को ख को बेच देता है। 30 जून को संविभाजन क्या होगा-
a. क को 100 रुपए मिलेंगे
b. ख को 100 रुपए मिलेंगे
c. क को 50 रुपए तथा ख को 50 रुपए मिलेंगे
d. किराएदार को उस माह के किराए के भुगतान से छूट प्राप्त होगी
20. दृश्यमान स्वामी द्वारा अंतरण का प्रावधान संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 में किस धारा के अंतर्गत किया गया है-
a. धारा 38
b. धारा 39
c. धारा 40
d. धारा 41
21. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
a. मौखिक अंतरण संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 9
b. शाश्वतता के विरूद्ध नियम संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 14
c. निर्वाचन का सिद्धांत संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 35
d. दृश्यमान स्वामी द्वारा अंतरण संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 40
22. दृश्यमान स्वामी द्वारा प्रतिफल के लिए किया गया संपत्ति का अंतरण-
a. शून्य होगा
b. वैध होगा
c. शून्यकरणीय नहीं होगा, बशर्ते अंतरिती ने सद्भावनापूर्वक कार्य किया हो
d. शून्यकरणीय होगा
23. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 41 किस विधि का वैधानिक प्रयोग होता है-
a. अधित्याग
b. विचाराधीन विषय
c. विबंधन
d. पूर्व न्याय
24. विबंधन को पोषित करने सम्बन्धी नियम निहित है-
a. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 43 में
b. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 42 में
c. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 41 में
d. उपरोक्त में कोई नहीं
25. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 41 स्वैच्छिक अंतरण पर लागू होती है और निम्नलिखित में से किसपर इसका कोई प्रयोग नहीं होता-
a. शाश्वत बिक्री
b. समाश्रित बिक्री
c. न्यायालय बिक्री
d. मूल्यहीन बिक्री
26. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 41 विबंधन की विधि का वैधानिक प्रयोग है। यह कथन-
a. सत्य है
b. गलत है
c. आंशिक सत्य है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
27. ऐसा सिद्धांत क्या कहलाता है जो यह माँग करता हो कि अंतरणकर्ता को बाद में अधिग्रहीत संपत्ति को उस अंतरिती को सुपुर्द नहीं करना चाहिए जिसने गलत प्रतिनिधित्व का कार्य किया हो तथा जो कुछ वह न प्राप्त कर सका हो उसके लिए धन का भुगतान करने के द्वारा स्वयं को क्षति पहुँचाई हो-
a. अनुदान का विबंधन द्वारा पोषण
b. निहित सहमति
c. पर्याप्त अनुपालन का सिद्धांत
d. अनुचित संवर्धन के विरूद्ध नियम
28. निम्नलिखित में से क्या संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 43 की एक अनिवार्य शर्त नहीं है-
a. व्यपदेशन का कपटपूर्ण होना आवश्यक होता है
b. अंतरणकर्ता को यह व्यपदेशन अवश्य करना चाहिए कि वह अंतरण में सक्षम है
c. अंतरण स्थावर संपत्ति का हो
d. अंतरण प्रतिफल के लिए हो
29. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 43 एक ऐसे अंतरिती को समर्थ बनाती है जिसके समक्ष किसी अंतरणकर्ता के द्वारा एक कपटपूर्ण या भूलवश व्यपदेशन किया गया हो ताकि वह किसी ऐसे हित को अपने विकल्प पर रोके रख सके-
a. जिसे अंतरणकर्ता बाद में संपत्ति में अर्जित कर सकता हो, बशर्ते यह किसी उत्तरवर्ती क्रेता के मूल्य सम्बन्धी किसी अधिकार को बिना सूचना के विपरीततः प्रभावित न करता हो
b. जिससे अंतरणकर्ता तथा अंतरिती दोनों निरस्त कर सकते हों
c. जिससे अंतरिती कार्यवाही को निरस्त कर सकता हो
d. उपरोक्त में कोई नहीं
30. क 'ख' की संपत्ति को 'ग' को बेच देता है। बाद में 'ग' की मृत्यु हो जाती है और संपत्ति 'क' में न्यायगत हो जाती है। किस सिद्धांत के अनुसार कथित बिक्री वैध है-
a. वचन विबंधन का सिद्धांत
b. विबंधन का सिद्धांत
c. विबंधन के अनुदान के पोषण का सिद्धांत
d. आचरण द्वारा विबंधन का सिद्धांत
31. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 44 सम्बन्धित है-
a. दो सह-स्वामियों द्वारा अंतरण
b. तीन सह-स्वामियों द्वारा अंतरण
c. किसी एक सह-स्वामी द्वारा अंतरण
d. समस्त सह-स्वामियों द्वारा अंतरण
32. जहाँ संपत्ति में पृथक-पृथक हितधारक व्यक्तियों द्वारा स्थावर संपित्त का अंतरण किया गया हो, किन्तु संपत्ति में उनके हितों का मूल्य एक समान हो, वहाँ अंतरणकर्ता-
a. प्रतिफल में असमान हिस्सा पाने के अधिकारी होते हैं
b. भविष्य में आगे के अंतरणों के अधीन समान हिस्सा पाने के अधिकारी होते हैं।
c. प्रतिफल में समान हिस्सा पाने के अधिकारी होते हैं।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
33. 'क' एक हिन्दू है जो अपने पिता 'ख' से पृथक हो चुका है और च, छ तथा ज नामक तीन खेतों को 'ग' को यह व्यपदेशन करते हुए बेचता है कि वह इन खेतों के अंतरण के लिए प्राधिकृत है। इनमें से ज खेत 'क' का नहीं है किन्तु 'ख' की मृत्यु पर 'क' 'ज' को हासिल कर लेता है। 'ग' ने विक्रय की संविदा कों विखंडित नहीं करता-
a. 'ग' 'क' से 'ज' को अपने सुपुर्द किए जाने की मांग कर सकता है
b. संविदा अप्रवर्तनीय है
c. संविदा निष्फल हो चुकी है।
d. संविदा शून्य है
34. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत "कोई भी व्यक्ति अपने हक से ऊँचा हक अंतरित नहीं कर सकता" का सिद्धांत कहाँ लागू होता है-
a. धारा 41, धारा 42, धारा 43 तथा धारा 44 पर
b. धारा 45 तथा धारा 46 पर
c. धारा 53 तथा धारा 54 पर
d. उपरोक्त में किसी पर नहीं
35. कोई भी व्यक्ति अपने हक से ऊंचा हक अंतरित नहीं कर सकता" निम्नलिखित में से किसका एक स्थापित सिद्धांत है-
a. अपकृत्य विधि के नियम का
b. संविदा के नियम का
c. संपत्ति के अंतरण के नियम का
d. अपराधों की विधि के नियम का
36. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की धारा 48, 78 एवं 79 निम्नलिखित में से किस सूत्र का उदाहरण प्रस्तुत करती है?
a. जो साम्या की अपेक्षा करता है उसे साम्या का पालन
करना होगा
b. जहाँ साम्या समान हो, समयपूर्व अभिभावी होगा
c. साम्या विधि की अनुगामी है
d. साम्या समता में विश्वास करती है।
37. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 49 के अंतर्गत अंतरिती को निम्नलिखित में से किससे होने वाली हानियों के विरूद्ध कराए गए बीमा के लाभों का अधिकार प्राप्त होता है-
a. प्राकृतिक आपदा
b. अग्नि
c. अतिक्रमण
d. उपरोक्त में कोई नहीं
38. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 51 के अर्थों के अंतर्गत अंतरिती-
a. अभिवृद्धियों के मूल्य का अधिकारी नहीं होता
b. अभिवृद्धियों के मूल्य का सशर्त अधिकारी होता है।
c. अभिवृद्धियों के मूल्य का अधिकारी होता है।
d. इनमें से कोई नहीं
39. वाद लम्बित (Lis pendens) का शाब्दिक अर्थ होता है-
a. किसी न्यायालय के विचाराधीन वाद
b. पूर्व न्याय के सिद्धांत का अपवाद
c. एक पूर्ववर्ती निर्णय अनुवर्ती वाद प्रस्तुत करना वर्जित कर देता है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
40. विचाराधीन वाद के सिद्धांत पर संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की किस धारा में चर्चा की गई है-
a. 52
b. 53
c. 54
d. 45
41. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 52 के अंतर्गत अंतरिती वाद के परिणाम से बाध्य होगा यदि-
a. वाद की कोई जानकारी न हो भले ही उसने समुचित जाँच कर ली हो
b. उसने खरीद के लिए पर्याप्त प्रतिफल का भुगतान किया हो
c. उसे वाद की जानकारी हो
d. अंतरिती को वाद के सम्बन्ध में जानकारी हो अथवा न हो
42. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 52 किसी वाद के लंबित रहने के दौरान किसी संपत्ति के अंतरण अथवा अन्य प्रकार से संव्यवहार किए जाने पर प्रतिबंध आरोपित करती है, बशर्ते धारा में निर्धारित की गई शर्तों को पूरा किया गया हो। यह कथन-
a. सत्य है
b. आंशिक सत्य है
c. गलत है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
43. "वाद लम्बित का सिद्धान्त" स्थावर संपत्ति के अंतरण से सम्बन्धित संविदाओं के विशिष्ट पालन सम्बन्धी वादों पर प्रयोज्य होता है। यह कथन-
a. आंशिक सत्य है
b. गलत है
c. सत्य है
d. प्रत्येक वाद के तथ्यों पर निर्भर करता है
44. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 52 के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन 'वाद लम्बित का सिद्धान्त' को लागू करने हेतु एक आवश्यक शर्त नहीं है?
a. वाद को अवश्य ही कपटपूर्ण होना चाहिए
b. किसी वाद अथवा कार्यवाही का लंबित रहना
c. किसी सक्षम न्यायालय में लंबित होना
d. पृथक्करण द्वारा अन्य पक्षकारों के अधिकारों को अवश्य प्रभावित होना चाहिए
45. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 52 में निहित वाद लम्बन का सिद्धान्त सम्बन्धित है-
a. लोक नीति से
b. वास्तविक क्रेता से
c. नीलामी बिक्री से
d. उपरोक्त में कोई नहीं
46. वाद लम्बित का सिद्धान्त तब लागू होता है जब ऐसा वाद, जिसमें स्थावर संपत्ति का अधिकार-
a. सीधे प्रश्नगत हो
b. कपटपूर्ण हो
c. किसी ऐसे न्यायालय में लंबित हो जिसके पास अधिकारिता न हो
d. दो व्यक्तियों के बीच लंबित हो तथा उनमें से एक संपत्ति का विक्रय कर दे
47. वाद लम्बित का सिद्धांत की प्रयोज्यता के लिए संपत्ति अवश्य ही-
a. स्थावर होनी चाहिए
b. जंगम होनी चाहिए
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. इनमें से कोई नहीं
48. किसी स्थावर संपत्ति की वसूली हेतु वाद के लंबित रहने के दौरान यदि प्रतिवादी संपत्ति का अंतरण कर देता है तो-
a. अंतरिती के विरूद्ध डिक्री का निष्पादन नहीं किया जा सकता
b. अंतरिती के विरूद्ध डिक्री का निष्पादन किया जा सकता है।
c. वादी को कोई उपचार उपलब्ध नहीं होता
d. वादी को अंतरिती के विरूद्ध एक नवीन वाद लाना चाहिए
49. वाद लम्बित' का सिद्धांत प्रयोज्य होता है-
a. कार्यवाही के लंबित रहने के दौरान
b. वाद प्रस्तुत करने के बाद
c. वाद के निस्तारण के बाद
d. वाद प्रस्तुत करने के बाद
50. वाद लम्बित का सिद्धांत वहाँ लागू होता है जहाँ-
a. जहाँ स्थावर संपत्ति का स्वामित्व विवाद्यक हो
b. वाद कपटपूर्ण हो
c. जहाँ वाद के लंबित रहने के दौरान अंतरण किया गया हो
d. जहाँ संपत्ति न्यायालय की क्षेत्रीय अधिकारिता के बाहर स्थित हो
51. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 52 में निहित " वाद लम्बित" का सिद्धांत-
a. वाद के लंबित होने के दौरान स्थावर संपत्ति के अंतरण को अवैध बना देता है
b. यह बाद के लंबित रहने के दौरान संपत्ति के अंतरण को वर्जित कर देता है
c. यह कपटपूर्ण अंतरिती के अधिकार की रक्षा करता है।
d. यह केवल इतना अधिनियमित करता है कि क्रेता का विचाराधीन बाद के परिणाम से बाध्य है।
52. वाद लम्बित' का सिद्धांत ऐसे प्रतिवादी के विरूद्ध लागू होगा जिसने किसी स्थावर संपत्ति का अंतरण किया है-
a. न्यायालय में उपस्थित होने के बाद
b. वाद प्रस्तुत करने की तिथि के बाद
c. नोटिस तामील होने के बाद
d. न्यायालय द्वारा सुनवाई के बाद
53. वाद लंबित रहते संपत्ति का अंतरण किए जाने पर अंतरण-
a. डिक्री अथवा न्यायालय के आदेश से प्रभावित होगा
b. अवैध होगा
c. शून्य होगा
d. कपटपूर्ण होगा
54. धारा 52 सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम 1882 में वर्णित " वाद लम्बित" के लागू होने के लिए निम्न में से कौन सी आवश्यक शर्त नहीं है?
a. सक्षम न्यायालय में लम्बित होना
b. वाद या कार्यवाही का लम्बित होना
c. वाद का दुरभिसंधिपूर्ण होना
d. संक्रमण का अन्य पक्षों के अधिकारों को
प्रभावित करना
55. वाद लम्बित का सिद्धांत लागू होता है जहाँ-
a. वाद कपटपूर्ण हो
b. जंगम संपत्ति का अधिकार प्रश्नगत हो
c. संपत्ति न्यायालय की क्षेत्रीय अधिकारिता के बाहर स्थित हो
d. अंतरण विचारण न्यायालय की डिक्री के बाद किन्तु अपील प्रस्तुत करने के पूर्व किया गया हो
56. संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत 'कपटपूर्ण अंतरण' को परिभाषित किया गया है?
a. धारा 35
b. धारा 53
c. धारा 41
d. धारा 21
57. लेनदारों को पराजित एवं धोखा दिए जाने हेतु किया गया कोई भी समझौता संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत शून्यकरणीय होता है?
a. धारा 53
b. धारा 54
c. धारा 55
d. धारा 52
58. संपत्ति अंतरण अधिनियम की कौन सी धारा कपटपूर्ण अंतरण को वर्जित करती है?
a. धारा 53
b. धारा 63
c. धारा 71
d. धारा 43
59. स्थावर संपत्ति का प्रत्येक अंतरण, जिसे अंतरणकर्ता के लेनदारों को पराजित करने की आशय के साथ किया गया हो-
a. प्रारंभ से ही शून्य होता है।
b. अंतरिती के विकल्प पर शून्यकरणीय होता है।
c. इस प्रकार पराजित लेनदारों के विकल्प पर शून्यकरणीय होता है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
60. किसी अंतरक के लेनदारों को विफल करने या उन्हें देरी कराने के आशय से किया गया स्थावर सम्पत्ति का कोई अंतरण होगा-
a. किसी न्यायालय के विवेक पर शून्यकरणीय
b. शून्य
c. किसी लेनदार के विकल्प पर शून्यकरणीय होगा जिसे इस प्रकार विफल या देरी कराई गई है।
d. उपरोक्त सभी
61. स्थावर संपत्ति की बिक्री के लिए संविदा का भागिक पालन की व्यवस्था संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत की गई है?
a. धारा 50
b. धारा 53
c. धारा 54
d. धारा 53क
62. भागिक पालन का सिद्धांत निम्नलिखित में से किसके अधिकार को पराजित नहीं कर सकता-
a. मूल्य के लिए अंतरिती के
b. आनुग्राहिक अंतरिती के
c. मूल्य के लिए अंतरिती के यदि उसे संविदा का अथवा अपने भागिक पालन का ज्ञान हो
d. मूल्य के लिए अंतरिती के, उसे पूर्व संविदा के ज्ञान अथवा इसके भागिक पालन के ज्ञान के बिना
63. निम्नलिखित में से कौन सा कार्य भागिक पालन नहीं होता-
a. संविदा के पालन में किया गया कार्य
b. एक सुस्पष्ट कार्य जो कथित संविदा के अलावा किसी अन्य संविदा के प्रति संदर्भित किए जाने के योग्य न हो
c. करार का परिचायक तथा उसके पूर्व के कार्य
d. कब्जे की सुपुर्दगी
64. निम्नलिखित में से क्या संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 53क का एक घटक नहीं है?
a. प्रतिफल
b. अंतरिती ने अपने हिस्से का पालन कर दिया है। (घ) जंगम संपत्ति
c. जंगम संपत्ति
d. अंतरण का करार
65. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 53क के प्रावधान के अनुसार निम्नलिखित ऐसे अंतरितियों के अधिकार प्रतिफल के लिए प्रभावित नहीं होंगे-
a. संविदा की सूचना हो अथवा न हो
b. जो एक आनुग्राहिक अंतरिती हो
c. जिसे संविदा की सूचना हो
d. जिसे संविदा की कोई सूचना न हो
66. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 53क में निर्धारित भागिक पालन के सिद्धांत को लागू किए जाने हेतु-
a. अंतरिती को अवश्य ही संविदा के अंतर्गत दायित्वों के अपने भाग के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर एवं इच्छुक होना चाहिए
b. संविदा को मूल्य के लिए होना चाहिए न कि अनुग्राहिक
c. संविदा अवश्य ही लिखित तथा अंतरणकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित होनी चाहिए तथा नियम एवं शर्तों को सुनिश्चित होना चाहिए
d. उपरोक्त सभी
67. "एक अपंजीकृत बिक्री संविदा के अंतर्गत कब्जे में अंतरण पर किसी कार्यवाही का अधिकार प्रदान नहीं किया गया है।" यह सिद्धांत संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की किस धारा में निहित है?
a. धारा 35
b. धारा 41
c. धारा 53
d. धारा 53क
68. संविदा के भागिक पालन के लिए निम्नलिखित में से क्या एक अनिवार्य घटक नहीं है?
a. अंतरिती संपत्ति के कब्जे में है।
b. स्थावर संपत्ति के अंतरण की संविदा
c. अंतरिती ने पूर्ण प्रतिफल का भुगतान कर दिया है
d. संविदा लिखित में है तथा अंतरणकर्ता अथवा उसकी ओर से हस्ताक्षरित है
69. निम्नलिखित में से क्या भागिक पालन के सिद्धांत हेतु अनिवार्य नहीं है-
a. संविदा प्रतिफल के लिए है
b. संविदा अवश्य ही जंगम संपत्ति के लिए होनी चाहिए
c. अवश्य ही लिखित तथा अंतरणकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित होनी चाहिए
d. अंतरिती को संपत्ति का कब्जा अवश्य प्राप्त हो चुका होना चाहिए
70. एक सुखाचार समाप्त होता-
a. केवल तब जब वही व्यक्ति संपूर्ण अधिष्ठायी तथा अनुसेवी विरासतों के पूर्ण स्वामित्व का अधिकारी बन जाए
b. केवल तब जब अधिष्ठायी अथवा अनुसेवी विरासत पूर्ण नष्ट हो चुकी हो
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. न (a) न ही (b)
71. भागिक पालन के अंतरिती को अपने कब्जे के संरक्षण का अधिकार होता है-
a. गलत
b. कब्जे की सुपुर्दगी आवश्यक नहीं होती
c. अधिकार मात्र पूर्ण भुगतान के बाद ही उत्पन्न हो सकता है
d. सही
72. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत 'भागिक पालन' का सिद्धांत किसपर लागू नहीं होता-
a. खड़े काष्ठ
b. मौखिक संविदाएं
c. यदि विषयवस्तु घास हो
d. उपरोक्त सभी
73. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 में 'विक्रय' की परिभाषा किस धारा में निहित है-
a. 105
b. 58
c. 54
d. उपरोक्त में कोई नहीं
74. ऐसी कीमत के बदले में स्वामित्व का अन्तरण है जो दी जा चुकी हो या जिसके देने का वचन दिया गया हो या जिसका कोई भाग दे दिया गया हो और किसी भाग के देने का वचन दिया गया हो, होता है-
a. विनिमय होता है।
b. विक्रय होता है।
c. बंधक होता है
d. गिरवीं होता है।
75. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 54 सम्बन्धित है-
a. ऋणभार के उन्मोचन से
b. विक्रय से
c. अनुवर्ती क्रेता द्वारा क्रमबंधन से
d. बंधक से
76. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत विक्रय किसका अंतरण होती है-
a. स्थावर संपत्ति के उपयोग के अधिकार का
b. किसी विशिष्ट स्थावर संपत्ति में किसी हित का
c. स्वामित्व का
d. उपरोक्त में कोई नहीं
77. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 54 के अनुसार किसी स्थावर संपत्ति के विक्रय के लिए की गई संविदा-
a. संपत्ति में हित उत्पन्न कर देती है
b. संपत्ति पर स्वामित्व प्रदान कर देती है
c. संपत्ति पर प्रभार उत्पन्न कर देती है।
d. एक संविदा उत्पन्न करती है कि ऐसी संपत्ति की बिक्री पक्षकारों के बीच तय की गई शर्तों पर की जाएगी
78. निम्नलिखित में से किस न्यूनतम अथवा उससे अधिक मूल्य की मूर्त स्थावर संपत्ति केवल एक रंजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा ही अंतरित की जा सकती है-
a. 100 रुपए
b. 50 रुपए
c. 25 रुपए
d. 90 रुपए
79. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 54 के अंतर्गत 'विक्रय' निम्नलिखित में से किसके विनिमय में स्वामित् का अंतरण होती है?
a. वचन दिए गए मूल्य
b. भुगतान किए गए मूल्य
c. आंशिक भुगतान तथा आंशिक वचन दिए गए मूल्य
d. उपरोक्त सभी
80. 100 रुपए मूल्य की मूर्त स्थावर संपति का अंतरण किया जा सकता है-
a. केवल एक रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा
b. केवल एक अरजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा
c. संपत्ति की परिदान द्वारा
d. क्रेता को संपत्ति का कब्जा प्रदान करने द्वारा
81. निम्नलिखित में से क्या विक्रय का एक अनिवार्य तत्व नहीं है?
a. विषयवस्तु
b. पक्षकार
c. हस्तांतरण पत्र का अंतरण
d. मूल्य का नकद भुगतान
82. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत बिक्रेता तथा क्रेता के अधिकारों का प्रावधान किन धाराओं में किया गया है-
a. धारा 64 से 66
b. धारा 55
c. धारा 67 से 77
d. धारा 78 से 80
83. निम्नलिखित में से क्या गलत है-विक्रेता का दायित्व यह होता है कि-
a. वह क्रेता के समक्ष संपत्ति के किसी महत्वपूर्ण दोष को घोषित करे
b. संपत्ति के स्वामित्व से सम्बन्धित सभी दस्तावेजों को परीक्षण के लिए क्रेता के समक्ष प्रस्तुत करे
c. संपत्ति के स्वामित्व के सम्बन्ध में क्रेता द्वारा पूछे गए समस्त प्रासंगिक प्रश्नों को अपनी सर्वोत्तम जानकारी के अनुसार उत्तर न दे
d. जैसा इसकी प्रकृति स्वीकार करती है, क्रेता को कब्जा
प्रदान करे
84. निम्नलिखित में से क्या एक बिक्रेता का कर्तव्य नहीं होता?
a. पेटेंट दोषों को घोषित करना
b. स्वामित्व विलेख प्रस्तुत करना
c. हस्तांतरण पत्र निष्पादित करना
d. व्ययों का भुगतान करना
85. संपत्ति अंतरण के मामले में बिक्रेता-
a. किरायों तथा लाभों का अधिकारी नहीं होता
b. सदैव के लिए किरायों तथा लाभों का अधिकारी होता है
c. तब तक किरायों तथा लाभों का अधिकारी होता है जबतक उसका स्वामित्व क्रेता को अंतरित न हो जाए
d. उपरोक्त में कोई नहीं
86. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत क्रमबंधन के सिद्धांत का प्रावधान किया गया है-
a. धारा 81
b. धारा 56 एवं 81
c. धारा 81 एवं 82
d. धारा 85
87. पाश्चिक क्रेता द्वारा क्रमबन्धक' का प्रावधान संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा में किया गया है?
a. धारा 56
b. धारा 57
c. धारा 58
d. धारा 59
88. जहां दो या दो से अधिक सम्पत्तियों का स्वामी "A" उन्हें "B" के पास बंधक रखता है और फिर उन सम्पत्तियों में से एक या अधिक को "C" को बेच देता है, वहां किसी प्रतिकूल संविदा के अभाव में "B" को यह अधिकार होगा कि वह अपने बंधक ऋण की तृष्टि "C" को न बेची गई "A" की सम्पत्ति से कराये। क्रेता के बंधक हित का यह अधिकार कहलाता है-
a. मोचन
b. समुदेशन
c. क्रमबंध
d. पुरोबंध
89. संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत बंधक को परिभाषित किया गया है?
a. धारा 56
b. धारा 57
c. धारा 58
d. धारा 85
90. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 58 किसे परिभाषित करती है-
a. बंधक
b. बंधककर्ता
c. बंधक धन
d. उपरोक्त सभी
91. ………….को एक ऋण के पुनर्भुगतान की प्रतिभूति के रूप में परिभाषित किया गया है-
a. बंधक
b. गिरवीं
c. पट्टा
d. इनमें से कोई नहीं
92. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 58 (क) परिभाषित करती है-
a. बंधककर्ता, बंधकदार, तथा बंधक धन को
b. बंधक, बंधककर्ता, बंधकदार, तथा बंधक विलेख को
c. बंधक, बंधककर्ता बंधकदार, बंधक धन तथा बंधक विलेख को
d. बंधक, बंधककर्ता, बंधक धन तथा बंधक विलेख को
93. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत 'जहां बंधककर्ता बंधक सम्पत्ति का कब्जा परिदत्त किये बिना बंधक धन चुकाने के लिए अपने को व्यक्तिशः आबद्ध करता है और अभिव्यक्त या विवक्षित तौर पर करार करता है कि उस संविदा के अनुसार संदाय करने में उसके असफल रहने की दशा में बंधकदार को बंधक सम्पत्ति का विक्रय कराने का और विक्रय आगम को जहां तक वह आवश्यक हो बंधक धन के संदाय में उपयोजित कराने का अधिकार होगा, वह संव्यवहार कहलाता है-
a. भोग बंधक
b. सादा बंधक
c. सशर्त विक्रय द्वारा बंधक
d. अंग्रेजी बंधक
94. बंधक विलेख के संबंध में क्या सही है?
a. बंधक विलेख में मूलधन और ब्याज का उल्लेख होता है।
b. बंधक एक विशिष्ट अचल सम्पत्ति में हित का स्थानांतरण है।
c. बंधक विलेख में स्वामित्व का स्थानांतरण नहीं है।
d. ये सभी
95. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 58 के अंतर्गत कितने प्रकार के बंधक का प्रावधान किया गया है?
a. चार
b. पाँच
c. सात
d. छह
96. निम्नलिखित बंधक में से किसके अंतर्गत बंधककर्ता स्वयं को बंधक धन के भुगतान के लिए निजीतौर पर बाध्य कर लेता है?
a. साधारण बंधक
b. आश्वासन द्वारा बंधक
c. भोग बंधक
d. विलक्षण बंधक
97. जैसा कि संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 58 (क) में परिभाषित है, निम्नलिखित में से क्या बंधक का एक अनिवार्य तत्व नहीं है?
a. इसमें हित का एक अंतरण अवश्य मौजूद होना चाहिए
b. इसमें हित के अंतरण का एक वचन अवश्य मौजूद होना चाहिए
c. हित का किसी विशिष्ट स्थावर संपत्ति से सम्बन्धित होना आवश्यक है
d. अंतरण का प्रयोजन किसी ऋण के भुगतान का होना आवश्यक है।
98. जहाँ बंधक संपत्ति का कब्जा बंधकदार को सौंपा नहीं जाता, वहाँ इसे कहा जाता है-
a. सादा बंधक
b. सशर्त बिक्री द्वारा बंधक
c. भोग बंधक
d. अंग्रेजी बंधक
99. क्या एक सादा बंधक के अंतर्गत एक बंधकदार बंधक संपत्ति का कब्जा प्राप्त कर सकता है?
a. हाँ
b. मात्र न्यायालय की अनुमति से
c. नहीं
d. उपरोक्त में कोई नहीं
100. "संपत्ति के पुनः हस्तांतरण के लिए एक करार के साथ की गई प्रत्येक बिक्री सशर्त बिक्री द्वारा बंधक नहीं होगी।" यह कथन संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा से सम्बन्धित है-
a. धारा 58
b. धारा 55
c. धारा 56
d. धारा 60
101. निम्न में से किस हेतु एक वाद में बंधक सम्पत्ति के मोचन हेतु बंधककर्ता के अधिकार को पूर्णरूप से विवर्जित करने हेतु आज्ञप्ति पारित की जा सकती है-
a. मोचन
b. एक संविदा का विनिर्दिष्ट पालन
c. पुरोबंध
d. साम्यिक बंधक
102. क्या सादा बंधक सदैव पंजीकृत होना चाहिए?
a. हाँ
b. यदि संपत्ति का मूल्य 100 रुपए से अधिक हो
c. पंजीकरण आवश्यक नहीं है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
103. संपत्ति अंतरण अधिनियम के निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन 'भोग बंधक' से सम्बन्धित है?
a. धारा 58(ख)
b. धारा 58(क)
c. धारा 58(घ)
d. धारा 58(ङ)
104. निम्नलिखित बंधकों में से किसमें बंधककर्ता को बंधक संपत्ति का कब्जा बंधकदार को परिदत्त करना होता है?
a. सशर्त बिक्री द्वारा बंधक
b. अंग्रेजी बंधक
c. विलक्षण बंधक
d. भोग बंधक
105. 'क' 'ख' से प्राप्त ऋण के बदले में इस वचन के साथ अपने घर का कब्जा 'ख' को परिदत्त कर देता है कि वह ऋण के पुनर्भुगतान की स्थिति में यह घर उसे वापस अंतरित किए जाने के प्रावधान के साथ 'क' के हक में संपत्ति का अंतरण कर देगा। इस प्रकार के बंधक को किस नाम से जाना जाता है-
a. सशर्त बिक्री द्वारा बंधक
b. साम्यापूर्ण बंधक
c. अंग्रेजी बंधक
d. भोग बंधक
106. जहाँ बंधकदार ऋण पर ब्याज के बदले में बंधक संपत्ति से प्राप्य लाभों के उपयोग का अधिकारी हो, वहाँ बंधक को क्या कहा जाता है-
a. साम्यापूर्ण बंधक
b. सादा बंधक
c. भोग बंधक
d. अंग्रेजी बंधक
107. भोग बंधक के मामले में कब्जा रखने वाले बंधकदार को किराये तथा अन्य लाभों को प्राप्त करने का अधिकार तब तक रहता है जब तक-
a. बंधक धन का भुगतान न हो जाए
b. संविदा रद्द न हो जाए
c. 30 वर्ष की निश्चित अवधि के लिए
d. 99 वर्ष की निश्चित अवधि के लिए
108. जहाँ बंधककर्ता बंधक संपत्ति के कब्जे को बंधकदार को यह अधिकृत करते हुए परिदत्त कर देता है कि वह बंधक धन के भुगतान तक ऐसा कब्जा बनाए रखे और उससे उपार्जित किराए एवं लाभों को प्राप्त करे तो ऐसा बंधक कहलाता है-
a. सादा बंधक
b. भोग बंधक
c. विलक्षण बंधक
d. अंग्रेजी बंधक
109. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की धारा 58 के अन्तर्गत भोग बन्धक की निम्नलिखित कुछ विशेषताएँ हैं-
1. बन्धककर्ता पर कोई व्यक्तिगत उत्तरदायित्व नहीं है।
2. कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है।
3. बन्धकदार पूर्ण या भाग में किराया या लाभ लेता है।
a. सिर्फ 1 एवं 2 सुसंगत हैं
b. सिर्फ 2 एवं 3 सुसंगत हैं
c. सिर्फ 1 सुसंगत है
d. उपर्युक्त सभी सुसंगत हैं।
110. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत अंग्रेजी बंधक को परिभाषित किया गया है?
a. धारा 58(घ)
b. धारा 58(छ)
c. धारा 58(ङ)
d. धारा 58(च)
111. हक विलेख को जमा किए जाने द्वारा किए गए बंधक को कहा जाता है-
a. अंग्रेजी बंधक
b. साम्यापूर्ण बंधक
c. विलक्षण बंधक
d. भोग बंधक
112. ऐसा बंधक जिसमें पुनः अंतरण के प्रावधान के साथ बंधक संपत्ति का संपूर्ण अंतरण संलिप्त हो, कैसा बंधक होता है-
a. साम्यापूर्ण बंधक
b. अंग्रेजी बंधक
c. सशर्त बिक्री द्वारा बंधक
d. विलक्षण बंधक
113. लिखित में होना एवं पंजीकरण होना निम्नलिखित में से किस बंधक में आवश्यक नहीं है?
a. भोग बंधक
b. स्वत्व के दस्तावेजों को जमा करके किया गया बंधक
c. साधारण बंधक
d. अंग्रेजी बंधक
114. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत 100 रुपए अथवा अधिक मूल्य के साथ निम्नलिखित में से कौन सा बंधक अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने योग्य नहीं होता-
a. सादा बंधक
b. सशर्त विक्रय द्वारा बंधक
c. अंग्रेजी बंधक
d. हक- विलेखों के निक्षेप द्वारा बंधक
115. एक बंधक, जो एक सादा, सशर्त, भोग, अंग्रेजी अथवा हक विलेख के जमा कराए जाने द्वारा बंधक नहीं है,को क्या कहा जाता है?
a. बंधक का करार
b. गिरवीं
c. विलक्षणं बंधक
d. उपरोक्त में कोई नहीं
116. निम्नलिखित में से किसका उल्लेख संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत बंधक के एक विशिष्ट प्रकार के रूप में नहीं किया गया है?
a. अंग्रेजी बंधक
b. साम्यापूर्ण बंधक
c. विलक्षण बंधक
d. हक-बिलेखों के निक्षेप द्वारा बंधक
117. निम्न में से कौन विलक्षण बंधक की कोटि में आ सकता है?
a. केवल सशर्त विक्रय द्वारा भोग बन्धक
b. केवल सादा भोग बन्धक।
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों।
d. उपरोक्त (a) तथा (b) में से कोई नहीं।
118. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 58 के अंतर्गत निम्नलिखित में से किसे बंधक के एक प्रकार के रूप में शामिल नहीं किया गया है?
a. सादा अंग्रेजी बंधक
b. विलक्षण बंधक
c. भोग बंधक
d. स्वामित्व - विलेख जमा कराने द्वारा बंधक
119. 'क' अपनी संपत्ति बंधक द्वारा 'ख' को इस शर्त पर अंतरित करता है कि 10 वर्षों तक 'ख' संपत्ति की आय से बंधक धन लेगा और उसके बाद 'क' शेष धनराशि का भुगतान करके संपत्ति का उन्मोचन करवा लेगा। यह बंधक-
a. अंग्रेजी बंधक है।
b. सशर्त बिक्री द्वारा बंधक है
c. विलक्षण बंधक है
d. सादा बंधक है।
120. जहाँ सुरक्षित मुख्य धनराशि एक सौ रुपए अथवा अधिक हो, हक विलेखों के निक्षेप द्वारा बन्धक से पृथक कोई अन्य बंधक किस प्रकार प्रभावी किया जा सकता है-
a. न्यूनतम दो साक्षियों के सत्यापन द्वारा
b. पंजीकृत विलेख द्वारा
c. बंधककर्ता के हस्ताक्षर द्वारा
d. उपरोक्त सभी
121. निम्नलिखित बंधकों में से किसमें लिखत तथा पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होती-
a. अंग्रेजी बंधक
b. हक - विलेखों के निक्षेप द्वारा बंधक
c. भोग बंधक
d. सादा बंधक
122. जहां कि प्रतिभूति मूलधन 100 रु. या उससे अधिक है, वहां वह बंधक, बंधक बंधकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित और कम से कम दो साक्षियों द्वारा अनुप्रमाणित रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा ही किया जाएगा, किंतु यह निम्न मामले में लागू नहीं होगा-
a. अंग्रेजी बंधक
b. साधारण बंधक
c. भोग बंधक
d. हक विलेख के निक्षेप द्वारा बंधक
123. निम्नलिखित में से कौन सा अंतरण वैध है-
a. किसी स्थावर संपत्ति का वर्षानुवर्ष मौखिक पट्टा
b. 99 रुपयों के लिए एक अपंजीकृत भोग बंधक
c. 99 रुपयों के लिए एक स्थावर संपत्ति का अपंजीकृत दान
d. ऋणों का मौखिक समर्पण पत्र
124. निम्नलिखित में से किस मामले में मोचन का अधिकार उत्पन्न होता है-
a. पट्टा
b. दान
c. बंधक
d. विनिमय
125. निम्नलिखित में से कौन बंधक संपत्ति के मोचन के लिए वाद प्रस्तुत नहीं कर सकता-
a. बंधककर्ता का लेनदार जो अपनी संपदा के प्रशासन हेतु किसी वाद में बंधक संपत्ति की बिक्री के लिए एक डिक्री हासिल कर चुका हो
b. बंधककर्ता
c. बंधकदार
d. बंधक ऋण के भुगतान के लिए प्रतिभू
126. बंधककर्ता का बंधक संपत्ति के मोचन का अधिकार उत्पन्न होता है-
a. बंधक के बाद किसी भी समय पर
b. बंधक धन के शोध्य हो जाने पर किसी भी समय पर
c. बंधककर्ता की इच्छा पर किसी भी समय पर
d. बंधकदार के द्वारा धन माँगने पर किसी भी समय पर
127. निम्नलिखित में से कौन से व्यक्ति बंधक संपत्ति का उन्मोचन नहीं करवा सकते?
a. संपत्ति में हितधारी कोई भी व्यक्ति
b. बंधक ऋण के भुगतान हेतु प्रतिभू व्यक्ति
c. बंधककर्ता का कोई लेनदार
d. बंधकदार के विरूद्ध प्लीड करने वाला अधिवक्ता
128. "मोचन पर प्रतिरोध" शब्द के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन गलत है-
a. इसे किसी भी शर्त में बांधा जा सकता है।
b. यह एक पूर्ण अधिकार होता है।
c. यह एक वैधानिक अधिकार होता है।
d. बंधक विलेख में निहित कोई भी शर्त, जो मोचन के अधिकार को अवरोधित करती हो, अकृत एवं शून्य होगी
129. 'एकबार बंधक, हमेशा के लिए बंधक" का अर्थ होता है-
a. बंधक सदैव मोचनयोग्य होता है।
b. बंधककर्ता को किसी व्यक्ति को मोचन का अधिकार सौंपने का कोई अधिकार नहीं होता
c. बंधकदार को किसी व्यक्ति को बंधकदार के ऋण को सौंपने का कोई अधिकार नहीं होता
d. बंधक का मोचन एक निर्धारित अवधि की समाप्ति के बाद नहीं किया जा सकता
Download The Transfer Of Property Act MCQs PDF Set-2