भारतीय न्याय संहिता, 2023 Set -6

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

Download BNS MCQs Set-6

Download BNS Live Test - 6 

Download BNS Practice Combo Set-6 (MCQs PDF + Live Test)

Download BNS Complete Practice Series (All PDF +Live Test)

 

1. धारा 143 किस अपराध से संबंधित है?

a. व्यपहृत या अपहृत व्यक्ति को सदोष छिपाना या परिरोध में रखना

b. केवल व्यपहृत व्यक्ति को बचाना

c. व्यक्ति का दुर्व्यापार

d. किसी व्यक्ति को अपहरण करना

 

2. व्यक्ति का दुर्व्यापार करने के लिए कौन-से तरीके शामिल हैं?

a. धमकियों का प्रयोग

b. बल या अन्य प्रकार के प्रपीड़न का प्रयोग

c. अपहरण द्वारा

d. उपरोक्त सभी

 

3. दुर्व्यापार में पीड़ित की सम्मति का क्या महत्व है?

a. अत्यंत महत्वपूर्ण है

b. मामूली महत्व है

c. सम्मति महत्वहीन है

d. केवल किशोरों की सम्मति मायने रखती है

 

4. व्यक्ति के दुर्व्यापार के अपराध की सजा क्या हो सकती है?

a. सजा नहीं होती

b. तीन वर्ष तक की जेल

c. सात से दस वर्ष तक का कठिन कारावास और जुर्माना

d. केवल जुर्माना

 

5. जब अपराध में एक से अधिक व्यक्तियों का दुर्व्यापार होता है, तो सजा क्या होती है?

a. पांच वर्ष की जेल

b. दस वर्ष से कम नहीं, आजीवन कारावास तक की सजा

c. केवल जुर्माना

d. तीन महीने की जेल

 

6. जब अपराध में एक से अधिक शिशुओं का दुर्व्यापार होता है, तो सजा क्या होगी?

a. पाँच वर्ष जेल

b. चौदह वर्ष से कम नहीं, आजीवन कारावास तक की सजा

c. कोई सजा नहीं

d. जुर्माना केवल

 

7. यदि कोई व्यक्ति किसी शिशु का बार-बार दुर्व्यापार करता है, तो उसे क्या दण्ड मिलेगा?

a. सात वर्ष जेल

b. आजीवन कारावास और जुर्माना

c. केवल जुर्माना

d. चेतावनी

 

8. धारा 145 किस अपराध से संबंधित है?

a. व्यपहृत या अपहृत व्यक्ति को सदोष छिपाना या परिरोध में रखना

b. केवल व्यपहृत व्यक्ति को बचाना

c. दासों का आभ्यासिक व्यौहार करना

d. किसी व्यक्ति को अपहरण करना

 

9. धारा 145 के अनुसार, दासों को आयात, निर्यात, अपसारित, खरीद या बेचने या उनके दुर्व्यापार का आभ्यासिक व्यौहार करने पर किस प्रकार की सजा होती है?

a. आजीवन कारावास या दस वर्ष तक का कारावास और जुर्माना

b. केवल जुर्माना

c. तीन वर्ष तक का कारावास

d. कोई दंड नहीं

 

10. धारा 145 के अनुसार, दासों के व्यौहार में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को कितनी अधिकतम कैद हो सकती है?

a. पांच वर्ष

b. सात वर्ष

c. दस वर्ष

d. पंद्रह वर्ष

 

11. धारा 146 के अंतर्गत, कोई व्यक्ति अपराध तब करता है जब वह किसी को ___________ के लिए विवश करता है।

a. शिक्षित होने

b. विधिविरुद्ध अनिवार्य श्रम करने

c. मौन रहने

d. लिखित उत्तर देने

 

12. धारा 146 के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर अधिकतम कारावास की अवधि क्या हो सकती है?

a. 6 माह

b. 1 वर्ष कारावास या जुर्माना या दोनों

c. 2 वर्ष

d. 3 वर्ष

 

13. धारा 147 किस अपराध से संबंधित है?

a. व्यपहृत या अपहृत व्यक्ति को सदोष छिपाना या परिरोध में रखना

b. केवल व्यपहृत व्यक्ति को बचाना

c. भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करना

d. सरकार का समर्थन करना

 

14. धारा 147 के अनुसार भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करने पर क्या सजा हो सकती है?

a. केवल जुर्माना

b. आजीवन कारावास या मृत्युदंड और जुर्माना

c. 7 वर्ष का कारावास

d. 3 वर्ष का कारावास

 

15. धारा 148 के अनुसार कौन सा कृत्य दंडनीय है?

a. धारा 147 के अपराध को अंजाम देना

b. धारा 147 के अपराध के लिए षड्यंत्र करना या सरकार को आतंकित करने का षड्यंत्र करना

c. धारा 147 के अपराध की सूचना देना

d. सरकार का समर्थन करना

 

16. धारा 148 के तहत सजा का अधिकतम काल कितना है?

a. 5 वर्ष

b. 7 वर्ष

c. 10 वर्ष

d. 3 वर्ष

 

17. धारा 149 के अनुसार किस कृत्य को दंडनीय माना गया है?

a. भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करने के लिए आयुध या गोलाबारूद का संग्रह करना

b. सामान्य घरेलू वस्तुएं संग्रह करना

c. केवल युद्ध करने की योजना बनाना, पर संग्रह नहीं करना

d. भारत सरकार का समर्थन करना

 

18. भारतीय न्याय संहिता 2023 का अध्याय 8 किससे सम्बंधित है?

a. सेना, नौसेना और वायुसेना से सम्बन्धित अपराधों के विषय में

b. निर्वाचन सम्बन्धी अपराधों के विषय में

c. राज्य के विरुद्ध अपराधों के विषय में

d. सिक्कों, करेंसी नोटों, बैंक नोटों और सरकारी स्टाम्पों से संबंधित अपरार्थों के विषय में

 

19. सेना, नौसेना और वायुसेना से सम्बन्धित अपराधों का वर्णन किन धाराओं में दिया है?

a. धारा 159-168

b. धारा 169-177

c. धारा 178-188

d. धारा 159-162

 

20. भारतीय दंड संहिता की धारा 169 के अनुसार "अभ्यर्थी" किसे कहा गया है?

a. वह व्यक्ति जो मतदान करता है

b. वह व्यक्ति जो मतगणना करता है

c. वह व्यक्ति जिसे किसी निर्वाचन में अभ्यर्थी के रूप में नामनिर्दिष्ट किया गया है

d. वह व्यक्ति जो निर्वाचन प्रक्रिया में कर्मचारी होता है

 

21. धारा 169 के अनुसार "निर्वाचन अधिकार" का क्या अर्थ है?

a. केवल मतदान करने का अधिकार

b. केवल अभ्यर्थी बनने का अधिकार

c. निर्वाचन में खड़े होने, नाम वापस लेने, मत देने या न देने का अधिकार

d. केवल निर्वाचन आयोग में नामांकन करने का अधिकार

 

22. "रिश्वत" को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित किया गया है-

a. धारा 170

b. धारा 171

c. धारा 172

d. धारा 173

 

23. निर्वाचनों में असम्यक् असर डालना"  को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित किया गया है-

a. धारा 170

b. धारा 171

c. धारा 172

d. धारा 173

 

24. धारा 171 के अनुसार "निर्वाचनों में असम्यक् असर डालना" का क्या अर्थ है?

a. मतदान केंद्र पर देरी से पहुँचना

b. किसी निर्वाचन अधिकार के निर्बाध प्रयोग में स्वेच्छया हस्तक्षेप करना या उसका प्रयत्न करना

c. प्रत्याशी द्वारा रैली निकालना

d. चुनाव प्रचार के दौरान भाषण देना

 

25. निम्न में से कौन-सी स्थिति धारा 171 के अंतर्गत असम्यक् असर डालने के उदाहरण के रूप में मानी जाएगी?

a. चुनावी घोषणा पत्र जारी करना

b. मतदाता को दैवी अप्रसाद की धमकी देना

c. मतदान दिवस की घोषणा करना

d. चुनाव की निगरानी करना

 

26. निर्वाचन में प्रतिरूपण को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित किया गया है-

a. धारा 170

b. धारा 171

c. धारा 172

d. धारा 173

 

27. धारा 172 के अनुसार "निर्वाचन में प्रतिरूपण" का क्या तात्पर्य है?

a. मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुँचाना

b. किसी अन्य व्यक्ति के नाम से मतदान करना या मतपत्र के लिए आवेदन करना

c. मतदान केंद्र पर नियम बताना

d. प्रत्याशी द्वारा भाषण देना

 

28. निम्न में से कौन-सी स्थिति "निर्वाचन में प्रतिरूपण" के अंतर्गत आती है?

a. किसी मतदाता को सही जानकारी देना

b. मृत व्यक्ति के नाम से मत देना

c. मतों की गिनती करना

d. प्रत्याशी बनना

 

29. धारा 173 के अंतर्गत, सामान्य रिश्वत के लिए दण्ड क्या हो सकता है?

a. केवल चेतावनी

b. एक वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों

c. केवल आर्थिक जुर्माना

d. पाँच वर्ष का सश्रम कारावास

 

30. धारा 174 के अंतर्गत किस प्रकार के अपराधों के लिए दण्ड का प्रावधान है?

a. केवल हिंसा के लिए

b. केवल मतगणना में त्रुटि के लिए

c. असम्यक् असर डालना या प्रतिरूपण करना

d. निर्वाचन प्रचार करने के लिए

 

31. धारा 174 के अनुसार, "निर्वाचनों में असम्यक् असर" डालने या "प्रतिरूपण" करने पर अधिकतम दण्ड क्या है?

a. 3 वर्ष का कारावास

b. आजीवन कारावास

c. 1 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों

d. केवल चेतावनी

 

32. धारा 178 के अनुसार, किस क्रिया के लिए दंडित किया जाएगा?

a. किसी सिक्के, सरकारी स्टाम्प, करेंसी नोट या बैंक नोट का कूटकरण करना

b. किसी नोट का उपयोग करना

c. किसी नोट को जमा करना

d. किसी बैंक से ऋण लेना

 

33. धारा 178 के तहत दंड क्या हो सकता है?

a. 3 वर्ष तक का कारावास

b. 5 वर्ष तक का कारावास

c. आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक का कारावास साथ में जुर्माना

d. जुर्माना मात्र

 

34. "सरकारी स्टाम्प कूटकरण" का अपराध कब माना जाएगा?

a. जब असली स्टाम्प को भिन्न अंकित मूल्य का असली स्टाम्प दिखाया जाए

b. जब कोई स्टाम्प खरीदे

c. जब कोई स्टाम्प सही तरीके से उपयोग करे

d. जब कोई स्टाम्प खो जाए

 

35. "बैंक-नोट" का अर्थ क्या है?

a. केवल सरकार द्वारा जारी किया गया कागज

b. वह वचन-पत्र जो धारक की मांग पर धन के संदाय हेतु जारी होता है और जो बैंकिंग कारोबार में प्रयोग होता है

c. सिक्के का एक रूप

d. किसी भी कागज का टुकड़ा

 

36. धारा 179 के तहत किस प्रकार के कृत्यों के लिए दंडनीय किया जाता है?

a. किसी कूटरचित या कूटकृत सिक्के, स्टाम्प, करेंसी नोट या बैंक नोट का असली समझकर उपयोग करना

b. केवल नोट का दुरुपयोग

c. बैंकिंग सेवाओं का सही प्रयोग

d. किसी नोट का खो जाना

 

37. धारा 179 के अनुसार अधिकतम दंड क्या हो सकता है?

a. 3 वर्ष का कारावास

b. 5 वर्ष का कारावास

c. आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक का कारावास साथ में जुर्माना

d. केवल जुर्माना

 

38. विधिविरूद्ध जमाव को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है-

a. धारा 179

b. धारा 169

c. धारा 189

d. धारा 159

 

39. किसी विधिविरूद्ध जमाव के लिए न्यूनतम कितने लोगों का होना आवश्यक होता है-

a. दस

b. पाँच

c. सात

d. तीन

 

40. निम्नलिखित में से क्या विधिविरूद्ध जमाव का एक अनिवार्य तत्व नहीं है-

a. पाँच अथवा अधिक व्यक्ति

b. सामान्य उद्देश्य

c. सामान्य आशय

d. किसी विधि अथवा किसी वैध आदेशिका के निष्पादन का विरोध करना

 

41. किसी जमाव के विधिविरूद्ध होने के लिए किस धारा के अंतर्गत विनिर्दिष्ट प्रकार का सामान्य उद्देश्य अवश्य मौजूद होना चाहिए-

a. भारतीय न्याय संहिता की धारा 188

b. भारतीय न्याय संहिता की धारा 190

c. भारतीय न्याय संहिता की धारा 184

d. भारतीय न्याय संहिता की धारा 149

 

42. घातक आयुधों से सज्जित विधिविरूद्ध जमाव में सम्मिलित होने पर भारतीय न्याय संहिता किस धारा के अंतर्गत चर्चा की गई है-

a. धारा 186(1)

b. धारा 149(4)

c. धारा 149(3)

d. धारा 189(4)

 

43. विधिविरुद्ध जमाव के सदस्य को कितने समय तक कारावास हो सकता है?

a. 3 महीने

b. 6 महीने

c. 1 वर्ष

d. 2 वर्ष

 

44. यदि कोई व्यक्ति विधिविरुद्ध जमाव में शामिल है जबकि उसे उस जमाव को बिखरने का आदेश दिया गया है, तो उसे अधिकतम कितने समय तक कारावास हो सकता है?

a. 6 महीने

b. 1 वर्ष

c. 2 वर्ष

d. 3 वर्ष

 

45. विधिविरुद्ध जमाव में घातक आयुध लेकर चलने पर अधिकतम दण्ड क्या हो सकता है?

a. 6 महीने का कारावास

b. 1 वर्ष का कारावास

c. 2 वर्ष का कारावास

d. आजीवन कारावास

 

46. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 149-

a. एक घोषणात्मक प्रावधान है

b. एक विशिष्ट अपराध उत्पन्न करती है

c. साक्ष्य का नियम है

d. उपरोक्त सभी

 

47. भारतीय न्याय संहिता की धारा 190 के अनुप्रयोजन हेतु-

a. अपराधी का एक विधिविरुद्ध जमाव का सदस्य अवश्य होना चाहिए

b. अपराध अवश्य ही किसी सामान्य उद्देश्य के लिए किया गया होना चाहिए

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. (a) अथवा (b) में से कोई एक

 

48. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सामान्य आशय तथा सामान्य उद्देश्य के बीच के अंतर को सहीतौर पर स्पष्ट करता है-

a. सामान्य आशय एक विशिष्ट अपराध को जन्म देता है जबकि सामान्य उद्देश्य ऐसा नहीं करता

b. सामान्य आशय के साथ-साथ सामान्य उद्देश्य विशिष्ट अपराध को जन्म देता है

c. सामान्य उद्देश्य विशिष्ट अपराध को जन्म देता है जबकि सामान्य आशय ऐसा नहीं करता

d. सामान्य उद्देश्य तथा सामान्य आशय दोनों ही विशिष्ट अपराध को जन्म नहीं देते

 

49. धारा 190 के अनुसार, यदि विधिविरुद्ध जमाव के किसी सदस्य द्वारा जमाव के सामान्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए अपराध किया जाता है, तो उस अपराध के लिए कौन दोषी होगा?

a. केवल वह सदस्य जिसने अपराध किया

b. केवल जमाव के नेता

c. जमाव के सभी सदस्य जो अपराध के समय वहां मौजूद थे

d. कोई भी दोषी नहीं होगा

 

50. बल्वा का अर्थ है किसी विधिविरूद्ध जमाव, या उसके किसी सदस्य द्वारा बल अथवा हिंसा का प्रयोग, जो ऐसे जमाव के सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया हो-

a. भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 के अनुसार

b. भारतीय न्याय संहिता की धारा 190 के अनुसार

c. भारतीय न्याय संहिता की के अनुसार धारा 192

d. भारतीय न्याय संहिता की धारा 189 के अनुसार

 

51. किसी सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए पाँच अथवा अधिक व्यक्तियों के जमाव द्वारा हिंसा का उपयोग गठित करेगा-

a. दंगा

b. हमला

c. बल्वा

d. विधिविरूद्ध जमाव

 

52. बल्वा भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में दण्डनीय है -

a. धारा 190

b. धारा 191(2)

c. धारा 192

d. धारा 193

 

53. भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत बल्वे के लिए दण्ड है-

a. दो वर्ष

b. तीन वर्ष

c. दो वर्ष तथा जुर्माना अथवा दोनों

d. तीन वर्ष तथा जुर्माना अथवा दोनों

 

54. घातक आयुधों से सज्जित होकर बल्वा करना भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में दण्डनीय है-

a. धारा 191(3)

b. धारा 191(2)

c. धारा 193

d. धारा 192

 

55. धारा 191 के अनुसार, जब विधिविरुद्ध जमाव या उसके सदस्य जमाव के सामान्य उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए बल या हिंसा का प्रयोग करते हैं, तो उस जमाव का प्रत्येक सदस्य किस अपराध का दोषी होगा?

a. चोरी का

b. बल्वा करने का

c. धोखाधड़ी का

d. अपहरण का

 

56. यदि बल्वा करने वाला व्यक्ति घातक आयुध से सज्जित होता है, तो उसकी सजा कितनी हो सकती है?

a. 2 वर्ष तक का कारावा

b. 3 वर्ष तक का कारावास

c. 5 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों

d. 10 वर्ष तक का कारावास

 

57. भारतीय न्याय संहिता, 1860 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा 'स्वैरिता' शब्द का उपयोग करती है-

a. धारा 193

b. धारा 192

c. धारा 194

d. धारा 195

 

58. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत दंगे का अपराध किस धारा में परिभाषित किया गया है-

a. धारा 192

b. धारा 193

c. धारा 194

d. धारा 191

 

59. धारा 194 के अनुसार, दंगा कब होता है?

a. जब कोई व्यक्ति अकेले शोर करता है

b. जब दो या अधिक व्यक्ति लोकस्थान में लड़कर लोक शांति में विघ्न डालते हैं

c. जब कोई व्यक्ति अपने घर में विवाद करता है

d. जब कोई व्यक्ति किसी अन्य को धमकाता है

 

60. किस अपराध के लिए न्यूनतम 5 लोगों का होना आवश्यक नहीं है-

a. बलवा

b. दंगा

c. लूट

d. इनमें से कोई नहीं

 

61. जब दो अथवा अधिक व्यक्ति किसी लोक स्थान पर लड़ते हैं और लोक शांति में विघ्न डालते हैं तो वे कौन सा अपराध करते हैं-

a. बलवा

b. लूट

c. दंगा

d. कोई अपराध नहीं

 

62. दंगे' के अपराध के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक है-

a. कम से कम पाँच व्यक्तियों का लड़ना

b. लोक स्थान पर लड़ना

c. किसी बाजार में लड़ना

d. हथियारों का उपयोग

 

63. भारतीय न्याय संहिता की धारा 159 के अंतर्गत दंगे के लिए न्यूनतम कितने व्यक्तियों की आवश्यकता होती है-

a. पाँच 

b. दो 

c. चार 

d. सात

 

64. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है- 

a. बलवा तथा दंगा भारतीय न्याय संहिता की क्रमशः 191 एवं 194 धाराओं में परिभाषित किए गए हैं।

b. बलवा किसी लोक स्थान पर किया जाना आवश्यक होता है, जबकि दंगा किसी भी स्थान पर किया जा सकता है

c. बलवा दो वर्ष तक के कारावास से न्यायनीय होता है जबकि दंगा एक माह के कारावास से न्यायनीय होता है

d. बलवा 5 अथवा अधिक व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। जबकि दंगा 2 अथवा अधिक व्यक्तियों द्वारा

 

65. दंगा करने पर किस प्रकार की सजा हो सकती है?

a. कारावास एक वर्ष तक

b. कारावास एक माह तक या जुर्माना एक हजार रुपए तक, या दोनों

c. केवल जुर्माना

d. कोई सजा नहीं होती

 

66. धारा 195 के अनुसार, किसी लोक सेवक पर हमला करने या उसके काम में बाधा डालने पर अधिकतम सजा क्या है?

a. तीन वर्ष तक कारावास और जुर्माना 25,000 रुपए से कम नहीं

b. एक वर्ष तक कारावास और जुर्माना 10,000 रुपए तक

c. केवल जुर्माना

d. कोई सजा नहीं

 

67. धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता का सम्प्रवर्तन करना भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत न्यायनीय होता है-

a. धारा 194

b. धारा 195

c. धारा 196

d. धारा 197

 

68. भारतीय न्याय संहिता, 1860 के अंतर्गत धर्म, मूलवंश, जन्मस्थान, निवासस्थान, भाषा इत्यादि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता का सम्प्रवर्तन और सौहार्द बने रहने पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले कार्य किस धारा के अंतर्गत दिया गया है-

a. धारा 195

b. धारा 196

c. धारा 197

d. धारा 198

 

69. धर्म, मूलवंश, जन्मस्थान, निवासस्थान, भाषा इत्यादि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता का सम्प्रवर्तन और सौहार्द बने रहने पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले कार्य के लिए किस क्या सजा हो सकती है?

a. 3 वर्ष का कारावास

b. आजीवन कारावास

c. एक वर्ष का सादा कारावास या जुर्माना या दोनों

d. केवल चेतावनी

 

70. धारा 196 उपधारा (1) में विनिर्दिष्ट कोई अपराध, किसी पूजा के स्थान में या किसी जमात में, जो धार्मिक पूजा या धार्मिक कर्म करने में लगा हुआ हो, पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले कार्य कारित करता है, वह कारादास से, जो-

a. पांच वर्ष तक का हो सकेगा, और जुर्माने का भी दायी होगा।

b. एक वर्ष का सादा कारावास या जुर्माना या दोनों का भी दायी होगा।

c. आजीवन कारावास

d. तीन वर्ष तक कारावास और जुर्माना 50,000 रुपए से कम नहीं का भी दायी होगा।

 

71. लांछन, राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले प्राख्यान का प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत किया गया है

a. धारा 195

b. धारा 196

c. धारा 197

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

72. धारा 198 के अंतर्गत कौन व्यक्ति दोषी ठहराया जा सकता है?

a. कोई भी नागरिक

b. केवल न्यायाधीश

c. लोक सेवक जो विधि का जानबूझकर उल्लंघन करता है जिससे किसी को क्षति हो सकती है

d. शिक्षक

 

73. धारा 198 के तहत अधिकतम सजा क्या है?

a. एक वर्ष का सश्रम कारावास

b. आजीवन कारावास

c. एक वर्ष का सादा कारावास या जुर्माना या दोनों

d. केवल चेतावनी

 

74. धारा 199 के अंतर्गत कौन दोषी माना जाएगा?

a. कोई भी नागरिक

b. वह लोक सेवक जो किसी विधिक निदेश की जानबूझकर अवज्ञा करता है

c. केवल न्यायाधीश

d. कोई अभियुक्त

 

75. धारा 200 का संबंध किससे है?

a. अवैध जमाव से

b. चिकित्सीय लापरवाही से

c. पीड़ित व्यक्ति का उपचार न करने से

d. रिश्वत लेने से

 

76. धारा 204 के अंतर्गत अपराध करने वाला व्यक्ति क्या करता है?

a. लोक सेवक की सेवा से इस्तीफा देता है

b. लोक सेवक के रूप में कार्य करने से इनकार करता है

c. लोक सेवक का प्रतिरूपण

d. सरकारी संपत्ति का नष्ट करता है

 

77. धारा 204 में उल्लिखित अपराध के लिए कारावास की अवधि क्या है?

a. एक वर्ष

b. छह मास से तीन वर्ष तक की हो सकेगी और जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

c. तीन वर्ष

d. कोई न्यूनतम सीमा नहीं है

 

78. धारा 205 के अंतर्गत अपराध तब होता है जब कोई व्यक्ति:

a. लोक सेवक की मदद करता है

b. लोक सेवक की वर्दी धोता है

c. लोक सेवकों के वर्ग का न होते हुए, उनकी पोशाक या टोकन कपटपूर्वक धारण करता है

d. किसी लोक सेवक की वर्दी पहनने से मना करता है

 

79. धारा 205 के अनुसार दोषी व्यक्ति को अधिकतम कितने मास की कारावास की सजा हो सकती है?

a. 6 मास या जुर्माने से जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा

b. 1 वर्ष या जुर्माने से जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा

c. तीन मास, या जुर्माने से जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा

d. 2 वर्ष या जुर्माने से जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा

 

80. मिथ्या सूचना देना भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में दण्डनीय है-

a. धारा 212

b. धारा 211

c. धारा 213

d. धारा 214

 

81. धारा 212 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति लोक सेवक को जानबूझकर मिथ्या सूचना देता है, तो उसे अधिकतम कितना कारावास हो सकता है?

a. 6 महीने का कारावास. या 5,000 रुपए जुर्माना, या दोनों

b. 1 वर्ष का कारावास या जुर्माना, या दोनों

c. 2 वर्ष का कारावास या जुर्माना, या दोनों

d. 3 वर्ष का कारावास या जुर्माना, या दोनों

 

82. यदि दी गई मिथ्या सूचना किसी अपराध से संबंधित हो या अपराध के निवारण के प्रयोजन से हो, तो धारा 212 के अनुसार अधिकतम दंड क्या हो सकता है?

a. 6 महीने का कारावास या जुर्माना, या दोनों

b. 1 वर्ष का कारावास या जुर्माना, या दोनों

c. 2 वर्ष का कारावास या जुर्माना, या दोनों

d. 3 वर्ष का कारावास या जुर्माना, या दोनों

 

83. धारा 221 के अनुसार, लोक सेवक के लोक कृत्यों के निर्वहन में स्वेच्छया बाधा डालने पर अधिकतम कितने मास तक कारावास हो सकता है?

a. 1 मास

b. 3 मास

c. 6 मास

d. 1 वर्ष

 

84. धारा 221 के अनुसार, लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने पर अधिकतम जुर्माना कितना हो सकता है?

a. 1,000 रुपए

b. 2,000 रुपए

c. 2,500 रुपए

d. 5,000 रुपए

 

85. धारा 223 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति ऐसे आदेश की अवज्ञा करता है जो विधिपूर्वक सशक्त लोक सेवक द्वारा प्रख्यापित है, और जिससे बाधा, क्षोभ या क्षति होती है, तो अधिकतम दंड क्या हो सकता है?

a. कारावास 3 मास तक या जुर्माना 1,000 रुपए तक या दोनों

b. कारावास 6 मास तक या जुर्माना 2,500 रुपए तक या दोनों

c. कारावास 1 वर्ष तक या जुर्माना 5,000 रुपए तक या दोनों

d. कारावास 2 वर्ष तक या जुर्माना 10,000 रुपए तक या दोनों

 

86. धारा 223 के अनुसार, यदि अवज्ञा मानव जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को संकटकारित करती है, तो अधिकतम दंड क्या हो सकता है?

a. कारावास 3 मास तक या जुर्माना 1,000 रुपए तक या दोनों

b. कारावास 6 मास तक या जुर्माना 2,500 रुपए तक या दोनों

c. कारावास 1 वर्ष तक या जुर्माना 5,000 रुपए तक या दोनों

d. कारावास 2 वर्ष तक या जुर्माना 10,000 रुपए तक या दोनों

 

87. धारा 226 के अनुसार, किसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयत्न किया जाता है?

a. किसी आम व्यक्ति के विरुद्ध

b. किसी लोक सेवक के विरुद्ध

c. किसी निजी संस्था के अधिकारी के विरुद्ध

d. किसी न्यायाधीश के विरुद्ध 

 

88. धारा 226  के अंतर्गत आत्महत्या का प्रयत्न किस उद्देश्य से किया जाता है?

a. धन वसूलने के लिए

b. लोक सेवक को अपने शासकीय कर्तव्य करने या विरत रहने के लिए बाध्य करने के लिए

c. किसी निजी विवाद के कारण

d. किसी अनुचित कार्य को रोकने के लिए

 

89. धारा 226 के तहत दंड क्या है?

a. 6 महीने

b. 1 वर्ष कारावास, जुर्माना, दोनों या सामुदायिक सेवा

c. 2 वर्ष

d. 3 वर्ष

 

90. मिथ्या साक्ष्य देना भारतीय न्याय संहिता की किस धारा से सम्बंधित है

a. धारा 212

b. धारा 227

c. धारा 228

d. धारा 230

 

91. कौन सा कथन मिथ्या साक्ष्य के अंतर्गत आता है?

a. सत्य कथन को बार-बार दोहराना

b. ऐसा कथन करना जिसे वह सत्य मानता है

c. ऐसा कथन करना जिसका मिथ्या होना वह जानता है या विश्वास करता है

d. किसी दस्तावेज़ को प्रस्तुत करना

 

92. मिथ्या साक्ष्य देने वाला व्यक्ति किस स्थिति में दोषी होगा?

a. केवल जब उसका कथन लिखित हो

b. केवल जब वह मौखिक गवाही दे

c. जब वह शपथ या विधि द्वारा सत्य कथन के लिए आबद्ध होते हुए मिथ्या कथन करता है

d. जब वह झूठ बोलने की कोशिश करे लेकिन पकड़ा न जाए

 

93. धारा 227 के अनुसार, मिथ्या साक्ष्य में क्या शामिल होता है?

a. केवल न्यायालय में दिया गया बयान

b. केवल लिखित कथन

c. मौखिक या अन्यथा किया गया कोई भी कथन

d. केवल पुलिस स्टेशन में दिया गया बयान

 

94. दुभाषिया या अनुवादक द्वारा जानबूझकर गलत अनुवाद प्रस्तुत करना किस धारा के अंतर्गत अपराध है?

a. धारा 225

b. धारा 227

c. धारा 229

d. धारा 232

 

95. मिथ्या साक्ष्य गढ़ना भारतीय न्याय संहिता की किस धारा से सम्बंधित है

a. धारा 212

b. धारा 227

c. धारा 228

d. धारा 230

 

96. धारा 228 के अनुसार "मिथ्या साक्ष्य गढ़ना" का क्या तात्पर्य है?

a. न्यायालय में झूठ बोलना

b. पुलिस को गलत सूचना देना

c. ऐसी परिस्थिति, प्रविष्टि या दस्तावेज तैयार करना जिससे न्यायिक कार्यवाही में किसी को भ्रमित किया जा सके

d. न्यायालय में गवाही देने से मना करना

 

97. निम्न में से कौन सा कार्य "मिथ्या साक्ष्य गढ़ना" नहीं माना जाएगा?

a. किसी दस्तावेज़ में जानबूझकर झूठी प्रविष्टि करना

b. पुलिस से जानकारी छिपाना

c. किसी व्यक्ति के विरुद्ध झूठे प्रमाण तैयार करना

d. न्यायालय में साक्ष्य के रूप में उपयोग के लिए झूठा दस्तावेज़ बनाना

 

98. यदि कोई व्यक्ति अपनी दुकान की बही में जानबूझकर झूठी प्रविष्टि करता है ताकि उसे न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके, तो वह किस अपराध का दोषी होगा?

a. दस्तावेज़ में धोखाधड़ी

b. न्यायालय की अवमानना

c. मिथ्या साक्ष्य गढ़ना

d. मिथ्या साक्ष्य देना

 

99. किस दृष्टांत में "मिथ्या साक्ष्य गढ़ने" का अपराध सिद्ध होता है?

a. न्यायालय में भूलवश गलत गवाही देना

b. किसी दस्तावेज़ में गलती से नाम गलत लिखना

c. किसी के सामान में जानबूझकर झूठे प्रमाण रखना ताकि वह दोषी ठहराया जा सके

d. पुलिस रिपोर्ट में तिथि गलत भरना

 

100. यदि कोई व्यक्ति य के हस्ताक्षर की नकल करके एक झूठा पत्र तैयार करता है ताकि उसे साजिश में दोषी ठहराया जाए, तो यह क्या अपराध है?

a. जालसाजी

b. धोखाधड़ी

c. मिथ्या साक्ष्य देना

d. मिथ्या साक्ष्य गढ़ना

 

101. यदि कोई व्यक्ति किसी न्यायिक कार्यवाही के किसी प्रक्रम में मिथ्या साक्ष्य देता है, तो उसे अधिकतम कितने वर्ष की सजा हो सकती है?

a. तीन वर्ष और 2,500 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

b. पाँच वर्ष और 5,000 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

c. सात वर्ष और 10,000 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

d. दस वर्ष और 25,000 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

 

102. न्यायिक कार्यवाही से भिन्न अन्य मामलों में मिथ्या साक्ष्य देने या गढ़ने पर अधिकतम सजा क्या हो सकती है?

a. एक वर्ष और 3,000 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

b. दो वर्ष और 15,000 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

c. तीन वर्ष और 5,000 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

d. सात वर्ष और 2,500 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

 

103. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति में मिथ्या साक्ष्य देना माना जाएगा?

a. अनजाने में गलत गवाही देना

b. जानबूझकर झूठी जानकारी देना जिससे न्यायिक कार्यवाही प्रभावित हो

c. केस की जानकारी न होना

d. किसी अपराध को न देखना

 

104. यदि कोई व्यक्ति मृत्यु से दण्डनीय अपराध के लिए किसी निर्दोष को दोषसिद्ध कराने के आशय से मिथ्या साक्ष्य देता है, तो उसे अधिकतम दण्ड क्या है?

a. 3 वर्ष का कारावास

b. 7 वर्ष का कारावास

c. आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक का कठोर कारावास, और ₹50,000 जुर्माना

d. केवल जुर्माना

 

105. भारतीय न्याय संहिता की धारा 231 आजीवन कारावास या कारावास से दण्डनीय अपराध के लिए किसी निर्दोष को दोषसिद्ध कराने के आशय से मिथ्या साक्ष्य देता है, तो अधिकतम दण्ड क्या है? 

a. पुलिस को गुमराह करने से

b. मृत्यु दण्ड के मामलों में मिथ्या साक्ष्य से

c. आजीवन कारावास या 7 वर्ष या अधिक की सजा वाले अपराध में मिथ्या साक्ष्य देने से

d. सामुदायिक सेवा से संबंधित अपराध से

 

106. भारतीय न्याय संहिता की धारा 246 का उद्देश्य किस प्रकार के कार्य को दण्डनीय बनाना है?

a. न्यायालय के आदेश की अवहेलना

b. बेईमानी से न्यायालय में मिथ्या दावा करना

c. पुलिस को गुमराह करना

d. दस्तावेज़ छिपाना

 

107. धारा 246 के अंतर्गत अधिकतम दण्ड क्या है?

a. तीन वर्ष तक का कारावास

b. एक वर्ष तक का सादा कारावास

c. दो वर्ष तक का कारावास और जुर्माना

d. केवल जुर्माना

 

108. भारतीय न्याय संहिता की धारा 249 का उद्देश्य किस प्रकार के कार्य को दण्डनीय बनाना है?

a. न्यायालय के आदेश की अवहेलना

b. अपराधी को संश्रय देना

c. पुलिस को गुमराह करना

d. दस्तावेज़ छिपाना

 

109. सामान्य प्रकार के लोक न्यूसेंस के लिए न्याय का प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में किया गया है-

a. धारा 270

b. धारा 269

c. धारा 268 

d. धारा 272

 

110. भारतीय न्याय संहिता की धारा 270 के अंतर्गत "लोक न्यूसेन्स" किसे कहा जाता है?

a. सरकारी संपत्ति की चोरी

b. किसी सार्वजनिक अधिकार के प्रयोग में बाधा उत्पन्न करना

c. कोई ऐसा कार्य या अवैध लोप जिससे जनसाधारण को सामान्य क्षति, संकट या क्षोभ होता है

d. व्यक्तिगत संपत्ति का नुकसान

 

111. लोक न्यूसेन्स से किसे प्रभावित होना आवश्यक होता है?

a. केवल सरकारी अधिकारी

b. केवल पीड़ित पक्ष

c. जनसाधारण या पास-पड़ोस के निवासी

d. अपराधी स्वयं

 

112. धारा 270 के तहत कौन-सी स्थिति लोक न्यूसेन्स की श्रेणी में नहीं आती है?

a. सार्वजनिक नाली को अवरुद्ध करना जिससे गंदा पानी फैलता है

b. सार्वजनिक मार्ग पर कूड़ा डालना जिससे राहगीरों को कठिनाई होती है

c. निजी बगीचे में फूल लगाना

d. सड़क के बीचोंबीच निर्माण सामग्री डालना

 

113. यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर सार्वजनिक स्थान पर ध्वनि प्रदूषण करता है जिससे आसपास के लोग परेशान होते हैं, तो वह किस धारा के तहत दोषी हो सकता है?

a. धारा 265

b. धारा 275

c. धारा 270

d. धारा 250

 

114. भारतीय न्याय संहिता की धारा 271 किस प्रकार के कार्य से संबंधित है?

a. धोखाधड़ी से धन प्राप्त करना

b. घातक शस्त्रों का प्रयोग

c. उपेक्षापूर्ण कार्य जिससे गंभीर रोग का संक्रमण फैलने की संभावना हो

d. अवैध निर्माण करना

 

115. धारा 271 के तहत अपराध कब माना जाता है?

a. जब कोई जानबूझकर कर चोरी करता है

b. जब कोई रोगी आत्महत्या करता है

c. जब कोई व्यक्ति ऐसा कार्य करता है जिससे गंभीर रोग का संक्रमण फैल सकता है

d. जब कोई डॉक्टर इलाज करने से मना करता है

 

116. यदि कोई व्यक्ति यह जानते हुए कि उसे एक संक्रमणकारी रोग है, फिर भी सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करता है, तो वह किस धारा के अंतर्गत दोषी हो सकता है?

a. धारा 270

b. धारा 271

c. धारा 265

d. धारा 250

 

117. धारा 271 के अंतर्गत कारावास की अवधि क्या है?

a. एक वर्ष

b. छह माह का कारावास, या जुर्माना या दोनों

c. दो वर्ष

d. सात वर्ष

 

118. भारतीय न्याय संहिता की धारा 272 किस प्रकार के कार्य से संबंधित है?

a. चोरी से संबंधित

b. परिद्वेषपूर्ण कार्य जिससे गंभीर रोग फैल सकता है

c. नकली दस्तावेज तैयार करना

d. लोक सेवक को धमकाना

 

119. भारतीय न्याय संहिता की धारा 273 किससे संबंधित है?

a. चिकित्सा लापरवाही

b. संगरोधन नियमों की अवज्ञा

c. अस्पताल से भागना

d. सरकारी आदेश की आलोचना

 

120. धारा 279 के अनुसार, किस प्रकार का कार्य अपराध माना गया है?

a. लोक जल-स्त्रोत या जलाशय का जल स्वेच्छा से भ्रष्ट या गंदा करना ताकि वह उपयोगी न रहे

b. किसी जलाशय को साफ रखना

c. जलाशय में पौधे लगाना

d. जल स्रोत का संरक्षण करना

 

121. धारा 279 के तहत जल को भ्रष्ट या गंदा करने पर कारावास अवधि क्या हो सकती है?

a. तीन महीने कारावास या जुर्माना, या दोनों

b. छह महीने कारावास या 5,000 रुपए जुर्माना, या दोनों

c. एक वर्ष कारावास या जुर्माना, या दोनों

d. दो वर्ष कारावास या जुर्माना, या दोनों

 

122. भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 किस प्रकार के कार्य से संबंधित है?

a. चोरी से संबंधित

b. लोक मार्ग पर उतावलेपन से वाहन चलाना

c. नकली दस्तावेज तैयार करना

d. लोक सेवक को धमकाना

 

123. धारा 281 के अनुसार, लोक मार्ग पर उतावलेपन से वाहन चलाने का अर्थ क्या है?

a. सावधानीपूर्वक वाहन चलाना

b. ऐसा वाहन चलाना जिससे मानव जीवन संकट में पड़ जाए या किसी अन्य को चोट या क्षति हो सके

c. केवल ट्रक चलाना

d. वाहन का समय पर सर्विस कराना

 

124. धारा 281 के अनुसार, ऐसी स्थिति में दंड का क्या प्रावधान है?

a. मृत्युदंड

b. छह माह तक का कारावास या एक हजार रुपए तक का जुर्माना या दोनों

c. केवल जुर्माना

d. तीन साल का कारावास

 

125. धारा 282 के अनुसार, जलयान को उतावलेपन या उपेक्षा से चलाने का क्या परिणाम हो सकता है?

a. जलयान का समय पर सफाई होना

b. मानव जीवन संकट में पड़ना या किसी अन्य व्यक्ति को चोट या क्षति होना संभव होना

c. जलयान का ईंधन खत्म होना

d. जलयान की गति धीमी होना

 

126. धारा 282 के तहत दंड का क्या प्रावधान है?

a. तीन महीने कारावास या जुर्माना या दोनों

b. छह महीने कारावास या 10,000 रुपए जुर्माना या दोनों

c. एक साल कारावास या जुर्माना या दोनों

d. दो साल कारावास या जुर्माना या दोनों

 

127. धारा 283 के अनुसार, भ्रामक प्रकाश, चिह्न या बोये का प्रदर्शन किस उद्देश्य से किया जाता है?

a. नौपरिवाहक को मार्ग सही दिखाने के लिए

b. ऐसा प्रदर्शन जिससे नौपरिवाहक का मार्ग भ्रष्ट हो सके या ऐसा होना सम्भाव्य हो

c. मनोरंजन के लिए

d. जलयान की गति बढ़ाने के लिए

 

128. धारा 283 के तहत भ्रामक प्रकाश, चिन्ह या बोये का प्रदर्शन का अधिकतम दंड क्या है?

a. दो वर्ष

b. पांच वर्ष

c. सात वर्ष

d. दस वर्ष

 

129. धारा 283 के अनुसार, जुर्माने की न्यूनतम राशि क्या है?

a. 5,000 रुपए

b. 10,000 रुपए

c. 15,000 रुपए

d. कोई जुर्माना नहीं

 

130. धारा 283 के अनुसार, किसे दंडित किया जाएगा?

a. जो भ्रामक प्रकाश, चिह्न या बोया प्रदर्शित करता है और जानता है कि इससे नौपरिवाहक का मार्ग भ्रष्ट होगा

b. जो नौपरिवाहक को सही मार्ग दिखाता है

c. जो जलयान चलाता है

d. जो जलयान का निरीक्षण करता है

 

131. धारा 286 के अनुसार, किस कृत्य के लिए दंडनीय हैं?

a. विषैले पदार्थ के साथ सावधानीपूर्वक व्यवहार करना

b. विषैले पदार्थ से ऐसा कार्य करना जिससे मानव जीवन संकटापन्न हो या उपेक्षा करना जो खतरा पैदा करे

c. विषैले पदार्थ को सुरक्षित रखना

d. केवल विषैले पदार्थ का व्यापार करना

 

132. धारा 287 के अनुसार, किस प्रकार के कृत्य दंडनीय हैं?

a. अग्नि या ज्वलनशील पदार्थ का सुरक्षित प्रयोग करना

b. अग्नि या ज्वलनशील पदार्थ के साथ ऐसा कार्य करना जिससे मानव जीवन संकटापन्न हो या उपेक्षा करना जो खतरा पैदा करे

c. अग्नि का केवल उपयोग करना

d. ज्वलनशील पदार्थ का केवल व्यापार करना

 

133. धारा 288 के अनुसार, किस प्रकार का आचरण दंडनीय है?

a. विस्फोटक पदार्थ का सुरक्षित भंडारण

b. विस्फोटक पदार्थ से ऐसा कार्य करना या उपेक्षा करना जिससे मानव जीवन संकट में पड़े या क्षति हो सकती हो

c. विस्फोटक पदार्थ का केवल व्यापार करना

d. विस्फोटक पदार्थ का केवल परिवहन करना

 

134. धारा 291 के अनुसार, किस प्रकार का आचरण दंडनीय है?

a. जीव-जन्तु की देखभाल करना

b. ऐसे उपाय करने से उपेक्षा करना जो जीव-जन्तु से मानव जीवन को संकट से बचाने के लिए पर्याप्त हों

c. जीव-जन्तु को पालना और संरक्षण करना

d. जीव-जन्तु का वैध व्यापार करना

 

135. धारा 291 के अंतर्गत जीव जंतु के सम्बन्ध में उपेक्षापूर्ण आचरण का दंड क्या है? 

a. 3 महीने कारावास या जुर्माना या दोनों

b. 6 महीने कारावास या 5,000 रुपए जुर्माना या दोनों

c. 1 वर्ष कारावास या जुर्माना या दोनों

d. 2 वर्ष कारावास या जुर्माना या दोनों

 

136. धारा 293 के अंतर्गत अपराध किस स्थिति में होता है?

a. जब कोई व्यक्ति अपने घर में शोर करता है

b. जब कोई लोक न्यूसेन्स करता है

c. जब लोक सेवक के आदेश के बावजूद कोई व्यक्ति लोक न्यूसेन्स को चालू रखता है

d. जब कोई सार्वजनिक स्थान पर भाषण देता है

 

137. धारा 293 के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

a. तीन महीने सादा कारावास, या जुर्माना, या दोनों

b. छह महीने सादा कारावास, या ₹5,000 जुर्माना, या दोनों

c. एक वर्ष सादा कारावास, या जुर्माना, या दोनों

d. दो वर्ष सादा कारावास, या जुर्माना, या दोनों

 

138. अश्लील पुस्तकों, आदि का विक्रय आदि भारतीय न्याय संहिता की किस धारा से सम्बंधित है-

a. धारा 280

b. धारा 285

c. धारा 292

d. धारा 294

 

139. भारतीय न्याय संहिता की निम्नलिखित में से किस धारा के साथ हिकलिन नियम जुड़ा है-

a. धारा 292 

b. धारा 291

c. धारा 290 

d. धारा 294

 

140. धारा 294 के अनुसार, प्रथम दोषसिद्धि पर अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

a. 6 माह

b. 1 वर्ष

c. 2 वर्ष और जुर्माना

d. 5 वर्ष

 

141. धारा 294 के अनुसार पुनः अपराध करने पर अधिकतम दण्ड क्या हो सकता है?

a. 2 वर्ष का कारावास

b. 5 वर्ष का कारावास और ₹10,000 जुर्माना

c. केवल ₹1,000 का जुर्माना

d. मृत्युदण्ड

 

142. धारा 294 में कौन-सा कार्य निषिद्ध है?

a. विज्ञान से संबंधित पुस्तकों का विक्रय

b. धार्मिक मूर्तियों का चित्रण

c. अश्लील वस्तु का जानबूझकर आयात या निर्यात

d. पुरातात्विक स्थल पर चित्रकारी

 

143. धारा 294  के अंतर्गत अश्लील सामग्री को प्रचारित करने वाला कौन-सा कृत्य अपराध नहीं है?

a. लोकहित में कला-संबंधी पुस्तक प्रकाशित करना

b. अश्लील वीडियो साझा करना

c. अश्लील वस्तु का विक्रय

d. अश्लील विज्ञापन देना

 

144. शिशु को अश्लील वस्तु बेचना भारतीय न्याय संहिता की किस धारा से सम्बंधित है-

a. धारा 280

b. धारा 285

c. धारा 295

d. धारा 294

 

145. एक 19 वर्षीय तरूण व्यक्ति 'ख' को कॉम्पैक्ट डिस्क (सीडी) का वितरण करता है, ताकि वह मनोरंजन के लिए अश्लील फिल्में देख सके। 'क’ ने भारतीय न्याय संहिता की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत अपराध किया है-

a. धारा 292

b. धारा 293

c. धारा 294

d. धारा 295

 

146. शिशु को अश्लील वस्तु बेचने पर प्रथम दोषसिद्धि की अधिकतम सजा क्या हो सकती है?

a. 1 वर्ष कारावास

b. 2 वर्ष कारावास और ₹1,000 जुर्माना

c. 3 वर्ष कारावास और ₹2,000 जुर्माना

d. 5 वर्ष कारावास और ₹5,000 जुर्माना

 

147. धारा 295 के अंतर्गत दूसरी या पश्चातवर्ती दोषसिद्धि पर अधिकतम कारावास कितना हो सकता है?

a. 3 वर्ष वर्ष कारावास और ₹2,000 जुर्माना

b. 5 वर्ष वर्ष कारावास और ₹10,000 जुर्माना

c. 7 वर्ष वर्ष कारावास और ₹5,000 जुर्माना

d. 10 वर्ष वर्ष कारावास और ₹5,000 जुर्माना

 

148. धारा 296 के अंतर्गत कौन-सा कार्य दण्डनीय है?

a. पुस्तक पढ़ना

b. लोक स्थान में अश्लील कार्य करना

c. धार्मिक उपदेश देना

d. सड़क पर भाषण देना

 

149. यदि कोई व्यक्ति लोक स्थान के पास अश्लील गाना गाता है जिससे लोगों को क्षोभ होता है, तो वह किस धारा के अंतर्गत दोषी है?

a. धारा 294

b. धारा 295

c. धारा 296

d. धारा 298

 

150. 'A' महिला महाविद्यालय के गेट के पास खड़ा होकर अश्लील गाने गाता है, उसने कौन सा अपराध किया है?

a. हमला

b. स्त्री की लज्जा का अनादरकरना

c. आपराधिक अभित्रात

d. अश्लील कार्य

 

 Download BNS MCQs Set-6

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts