The Indian Contract Act, 1872- I MCQs Set-1

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

  Download The Indian Contract Act- I MCQs PDF Set-1  

 

1. भारतीय संविदा अधिनियम को अधिनियमित किया गया था, वर्ष-

a. 1872 में

b. 1950 में

c. 1938 में

d. 1945 में

 

2. भारतीय संविदा अधिनियम प्रभावी हुआ था-

a. 1 अक्टूबर, 1872

b. 1 सितम्बर, 1872

c. 15 अक्टूबर, 1872

d. 19 अप्रैल, 1872

 

3. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 में निर्वचन खंड का प्रावधान किया गया है-

a. धारा 1 में

b. धारा 3 में

c. धारा 2 में

d. इनमें से कोई नहीं

 

4. एक करार जो उसके पक्षकारों में से एक या अधिक के विकल्प पर तो विधि द्वारा प्रवर्तनीय हो, किन्तु अन्य पक्षकार या पक्षकारों के विकल्प पर नहीं, वह-

a. वैध संविदा है।

b. शून्य संविदा है।

c. शून्यकरणीय संविदा है।

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

5. संविदा की न्यायिक अवधारणा में सम्मिलित है-

a. स्वतंत्र सम्मति एवं क्षमता

b. प्रतिफल एवं असम्यक असर

c. अनुबंध एवं दायित्व

d. प्रस्ताव एवं प्रतिग्रहण

 

6. संविदा की विधि अनिवार्य रूप से उन परिस्थितियों को निर्धारित करती है जिनमें-

a. वचनदाता पर वचन विधिक तौर पर बाध्यकारी होगा

b. कोई संविदा एक अपकृत्य तथा अपराध हो-

c. एक वचन न दिया जा सकता हो

d. एक वचन दिया जा सकता हो

 

7. जैसा कि भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 2(a) में परिभाषित किया गया है, एक प्रस्थापना का अर्थ है-

a. एक व्यक्ति द्वारा दूसरे के साथ किया गया संवाद

b. किसी बात को करने या करने से प्रविरत रहने की अपनी रजामन्दी किसी अन्य को इस दृष्टि से संज्ञापित करें कि ऐसे कार्य या प्रविरति के प्रति उस अन्य की अनुमति अभिप्राप्त कर सके।

c. कुछ करने की इच्छा

d. एक व्यक्ति द्वारा दूसरे को दिया गया सुझाव

 

8. जब एक व्यक्ति यह विज्ञापन देता है कि उसके पास बिक्री के लिए पुस्तकों का स्टॉक उपलब्ध है तो वह कर रहा होता है-

a. एक प्रस्ताव

b. विशिष्ट प्रस्ताव

c. प्रस्ताव हेतु आमंत्रण

d. एक स्थाई प्रस्ताव

 

9. किसी शोरूम में वस्तुओं का मूल्यों के साथ किया गया प्रदर्शन-

a. प्रस्ताव का आमंत्रण होता है

b. उल्लिखित मूल्यों पर वस्तुओं को बेचने का प्रस्ताव होता है

c. प्रति प्रस्ताव होता है

d. मात्र विज्ञापन होता है।

 

10. किसी अनुबंध का प्रारंभिक बिन्दु होता है-

a. प्रस्ताव का निमन्त्रण / आमंत्रण

b. विज्ञापन

c. प्रतिग्रहण

d. प्रस्ताव

 

11. निम्नलिखित में से क्या एक प्रस्ताव है?

a. बैंकर द्वारा लगाए जाने वाले प्रभारों की सूची

b. किसी रेस्टोरेंट का मीनूकार्ड

c. किसी नीलामी की बिक्री में दी गई एक निविदा

d. उपरोक्त सभी

 

12. जब किसी दुकान में कुछ वस्तुओं को उनके साथ लगी मूल्यपट्टिकाओं के साथ प्रदर्शित किया जाता है तो प्रस्ताव आता है-

a. ग्राहक से

b. प्रस्तावक से

c. दुकानदार से

d. सामान्य जनता से

 

13. नीलामी का एक विज्ञापन होता है-

a. प्रस्ताव

b. केवल एक कथन

c. स्थायी प्रस्ताव

d. प्रस्ताव हेतु आमंत्रण

 

14. निविदा होती है-

a. एक प्रस्ताव

b. एक प्रति प्रस्ताव

c. प्रस्ताव हेतु एक आमंत्रण

d. एक वचन

 

15. एक प्रस्ताव दिया जा सकता है-

a. किसी व्यक्ति विशेष को

b. व्यक्तियों के किसी विशेष वर्ग को

c. संपूर्ण विश्व को

d. उपरोक्त सभी को

 

16. व्यापक जनसमुदाय के समक्ष किया गया एक प्रस्ताव कहलाता है-

a. सामान्य प्रस्ताव 

b. विशिष्ट प्रस्ताव

c. वैध प्रस्ताव

d. इनमें से कोई नहीं

 

17. एक संविदा विधि द्वारा अप्रवर्तनीय हो जाने से अप्रवर्तनीय हो जाती है। यह कहलाती है-

a. शून्य संविदा

b. अप्रवर्तनीय संविदा

c. शून्य करणीय संविदा

d. सांयोगिक संविदा

 

18. ऐसी संविदा जो विधि द्वारा लागू नहीं की जा सकती है, वह

a. शून्य है

b. वैध है

c. अवैध है

d. शून्यकरणीय है

 

19. संपूर्ण विश्व के लिए खुला एक सामान्य प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है-

a. प्रतिग्रहण के एक संवाद प्रेषण द्वारा

b. प्रस्ताव की शर्तों के अनुपालन हेतु स्वयं को प्रस्तुत किए जाने द्वारा

c. प्रस्ताव की शर्तों के अनुपालन द्वारा

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

20. सामान्य प्रस्ताव के मामले में एक संविदा उत्पन्न होता है-

a. संपूर्ण विश्व के साथ

b. सामान्य प्रस्ताव की शर्तों को पूरा करने वाले व्यक्ति के साथ

c. प्रत्युत्तरात्मक सामान्य प्रस्ताव देने वाले व्यक्ति के साथ 

d. प्रस्तावक के मित्र के साथ

 

21. क ख को फोन करता है और पूछता है कि "क्या आप मुझे अपना घर बेचेंगे? मुझे अपना न्यूनतम मूल्य सूचित करें।" इस सम्बन्ध में एसएमएस द्वारा ख का प्रत्युत्तर था- "मेरे घर का न्यूनतम मूल्य 1 करोड़ रुपए है।" क ने तुरंत ही ख को यह कहते हुए एक एसएमएस भेजा " जैसा आपने माँग की है, मैं आपका घर खरीदने को सहमत हूँ।"करोड़ रुपए में ख ने इसका कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया और बाद में घर को ग को बेच दिया। ख द्वारा क को भेजा गया एसएमएस-

a. प्रस्ताव प्राप्त करने हेतु एक आमंत्रण था

b. एक प्रस्ताव था

c. एक प्रतिग्रहण था

d. इनमें से कोई नहीं

 

22. एक समाचारपत्र में प्रकाशित निविदा होती है- 

a. वचन

b. प्रस्ताव

c. प्रस्ताव हेतु आमंत्रण

d. प्रतिग्रहण हेतु आमंत्रण

 

23. पुस्तकों की एक ऐसी सूची, जिसमें प्रत्येक पुस्तक के मूल्य तथा उपलब्धि के स्थान को विनिर्दिष्ट किया गया हो, को क्या कहा जाएगा?

a. प्रस्ताव हेतु आमंत्रण

b. एक प्रस्ताव

c. पुस्तक बिक्री का एक अनुग्रह

d. सूचीबद्ध स्थान पर पुस्तकों की उपलब्धता का वचन

 

24. 'ल' को 'ज' के भतीजे की खोज करने हेतु भेजा गया। इसी बीच 'अ' ने विज्ञापन के माध्यम से ऐसे किसी भी व्यक्ति को 501 रुपए पुरस्कार देने की घोषणा कर दी जो उसके भतीजे को खोज लाएगा। 'ल' ने लड़के को खोज लिया और बाद में जानकारी होने पर पुरस्कार का दावा किया। इस पुरस्कार के लिए 'ल'-

a. अधिकारी है

b. अधिकारी नहीं है क्योंकि यह प्रस्ताव उसे सूचित नहीं किया गया था

c. प्रस्ताव सामान्य होने के कारण अधिकारी नहीं है 

d. प्रतिफल अपर्याप्त होने के कारण अधिकारी नहीं है। 

 

25. क ने एक स्थानीय कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद के लिए आवेदन दिया तथा शासी निकाय ने उसकी नियुक्ति के प्रस्ताव को पारित कर दिया। बैठक के 'बाद शासी निकाय के समस्त सदस्यों में से एक ने उसे इस प्रस्ताव के सम्बन्ध में व्यक्तिगत तौर पर सूचित कर दिया। बाद में यह प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। क क्षतिपूर्ति का दावा करता है। इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी स्थिति सही है?

a. क क्षतिपूर्ति का दावा कर सकता है क्योंकि प्रस्ताव के सम्बन्ध में उसके पास व्यक्तिगत सूचना मौजूद थी

b. क पद के योग्य नहीं है अतः वह क्षतिपूर्ति का दावा नहीं कर सकता

c. क क्षतिपूर्ति का दावा नहीं कर सकता क्योंकि उसे सूचित नहीं किया गया था

d. शासी निकाय एक बार पारित किए जा चुके प्रस्ताव को निरस्त नहीं कर सकता, अतः क क्षतिपूर्ति का दावा कर सकता है

 

26. जब मुद्रा बाजार तंग हो, किसी ऋणी को ऊँची व्याजदर पर धन उधार देना, ऋण के अनुबंध को बना देता है-

a. शून्य

b. शून्यकरणीय

c. वैध

d. अवैध

 

27. किसका कथन है कि "प्रस्ताव किसी निश्चित व्यक्ति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना आवश्यक नहीं होता, किन्तु एक अनुबंध तब तक उत्पन्न नहीं हो सकता जब तक इसे किसी निश्चित व्यक्ति द्वारा स्वीव न कर लिया गया हो "?

a. एन्सन

b. लार्ड एटकिन

c. लार्ड गोडार्ड

d. चेशायर एवं फिफूट

 

28. एक प्रस्ताव डाक द्वारा प्रेषित किया गया। प्रतिग्रहीता ने पत्र पर 'स्वीकृत' लिख दिया और इसे अपनी मेज में रखकर भूल गया। यह संव्यवहार-

a. कोई संविदा नहीं है क्योंकि प्रतिग्रहण को प्रस्तावक को कभी सूचित नहीं किया गया था।

b. वैध संविदा है

c. शून्यकरणीय संविदा है

d. शून्य संविदा है

 

29. निम्नलिखित में से क्या एक प्रस्ताव का गठन करता है?

a. एक स्वयं सेवी दुकान में मूल्य-पट्टिका के साथ वस्तुओं का प्रदर्शन

b. विज्ञापनदाता के खोए हुए कुत्ते को खोजने वाले किसी भी व्यक्ति को 5,000 रुपए का पुरस्कार प्रदान किए जाने का विज्ञापन

c. जब कोई व्यक्ति यह विज्ञापन देता है कि उसके पास 100 रुपए प्रति पुस्तक की दर से बेचने हेतु पुस्तकों का स्टॉक उपलब्ध है

d. किसी नीलामीकर्ता की घोषणा कि विनिर्दिष्ट वस्तुएं किसी निश्चित तिथि पर नीलामी द्वारा बेची जाएगी

 

30. एक प्रस्ताव स्वीकार कर लिए जाने पर बन जाता है-

a. करार

b. वचन

c. संविदा

d. प्रतिग्रहण

 

31. निम्नलिखित में से किसका स्पष्ट उल्लेख भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 2(ख) में किया गया है?

a. एक प्रस्ताव, जब स्वीकार कर लिया जाता है तो एक संविदा हो जाता है।

b. एक प्रस्ताव, जब स्वीकार कर लिया जाता है तो एक वचन हो जाता है।

c. एक प्रस्ताव, जब स्वीकार कर लिया जाता है तो एक अनुबंध हो जाता है

d. एक प्रस्ताव, जब स्वीकार कर लिया जाता है तो एक आश्वासन हो जाता है।

 

32. भारतीय संविदा अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा 'प्रतिफल' को परिभाषित करती है?

a. धारा 2(घ)

b. धारा 2(क)

c. धारा 2(ख)

d. धारा 2(ग)

 

33. प्रतिफल के सम्बन्ध में निम्नलिखित नियम सही हैं-

a. यह अवश्य ही पर्याप्त होना चाहिए

b. इसे वचनदाता की वांछा पर अग्रसरित होना चाहिए

c. यह वर्तमान अथवा भावी अवश्य होना चाहिए

d. यह वचनग्रहीता की वांछा पर अग्रसारित होना चाहिए

 

34. भारतीय संविदा अधिनियम के अंतर्गत प्रतिफल- 

a. वचनग्रहीता से उत्पन्न हो सकता है।

b. किसी अन्य व्यक्ति से उत्पन्न हो सकता है

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों नहीं

 

35. निम्नलिखित में से कौन सा कथन प्रतिफल के संदर्भ में सही नहीं है-

a. इससे अपरिचित वाद प्रस्तुत नहीं कर सकता

b. यह अतीतकालीन भी हो सकता है।

c. इसका पर्याप्त होना आवश्यक नहीं है।

d. इसे अवश्य ही वास्तविक होना चाहिए

 

36. निम्नलिखित में से कौन सही है?

a. भूतकालीन प्रतिफल कोई प्रतिफल नहीं होता

b. प्रतिफल भूतकालीन, वर्तमान अथवा भावी हो सकता है

c. प्रतिफल केवल वर्तमान हो सकता है

d. प्रतिफल केवल भावी हो सकता है

 

37. प्रतिफल का अर्थ है-

a. विधि की नजर में इसका कुछ मूल्य अवश्य होना चाहिए

b. इसे अवश्य ही वास्तविक होना चाहिए

c. इसे अवश्य ही भ्रामक नहीं होना चाहिए

d. उपरोक्त सभी सही हैं।

 

38. प्रतिफल के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों से कौन सा सही नहीं है?

a. यह अवश्य ही वचनदाता की वांछा पर दिया गया होना चाहिए

b. इससे अपरिचित इस पर वाद नहीं ला सकता

c. यह भूतकालीन भी हो सकता है।

d. इसका वचन के प्रति पर्याप्त होना आवश्यक नहीं होता 

 

39. निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सुमेलित है

a. भारत में, प्रतिफल केवल वचनग्रहीता से आना चाहिए

b. भारत में, प्रतिफल केवल वचनदाता अथवा वचनग्रहीता से ही आना चाहिए

c. भारत में प्रतिफल केवल वचनदाता अथवा किसी अन्य व्यक्ति से आना चाहिए

d. भारत में प्रतिफल केवल वचनग्रहीता अथवा किसी अन्य व्यक्ति से आना चाहिए

 

40. निम्नलिखित में से क्या एक प्रतिफल हेतु अनिवार्य नहीं है?

a. पर्याप्त होना चाहिए

b. इसे अवश्य ही वचनदाता की वांछा पर दिया गया होना चाहिए

c. मूल्यवान होना चाहिए

d. विधिसम्मत होना चाहिए

 

41. 'क' अपने मामा को ऐसी संपत्तियों के प्रतिफलस्वरूप भरण-पोषण भत्ता देने का वादा करती है जिसे उसे उसकी माँ द्वारा उपहारस्वरूप प्रदान किया गया था। 'क' भरण-पोषण की राशि का भुगतान करने से इंकार कर देती है और मामा 'क' द्वारा वचन पालन न करने हेतु उसके विरूद्ध वाद लाता है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? मामा-

a.  सफल नहीं होगा क्योंकि प्रतिफल से अपरिचित होने

के कारण वह संविदा के आधार पर वाद नहीं ला सकता 

b. सफल होगा क्योंकि भारतीय संविदा अधिनियम के अनुसार प्रतिफल वचनग्रहीता अथवा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दिया जा सकता है।

c. सफल होगा क्योंकि वह नजदीकी नातेदार है और ऐसे मामलों में प्रतिफल आवश्यक नहीं होता

d. सफल होगा क्योंकि नजदीकी नातेदार द्वारा दिया गया प्रतिफल को वचनग्रहीता द्वारा प्रतिफल माना जा सकता है

 

42. स्वतंत्र सम्मति से किया गया एक वैध करार, जिसका प्रतिफल अपर्याप्त हो, होता है-

a. विधिपूर्ण

b. विधिविरूद्ध

c. शून्य

d. शून्यकरणीय

 

43. 'क', बिना किसी के निवेदन के, 'ख' के गोदाम में लगी आग बुझा देता है। उसके कारण उसे शारीरिक चोट पहुँचती है। यदि 'ख' उसके उपचार पर किए गए संपूर्ण व्यय की क्षतिपूर्ति का वचन देता है तो यह संविदा-

a. प्रवर्तनीय होगी

b. अप्रवर्तनीय होगी क्योंकि यह अनैतिक है।

c. प्रतिफल के अभाववश शून्य होगी

d. शून्यकरणीय होगी

 

44. वचन एवं एक-दूसरे के लिए प्रतिफल का गठन करने वाले वचनों का प्रत्येक समूह- 

a. एक प्रतिग्रहण होता है

b. एक करार होता है

c. एक संविदा होती है।

d. एक प्रस्ताव होता है

 

45. द्वारा अप्रवर्तनीय एक करार को कहा जाता है

a. शून्यकरणीय संविदा

b. शून्य

c. विधिविरूद्ध संविदा

d. संविदाकल्प

 

46. सही कथन को चुनें-

a. किसी एक पक्ष के विकल्प न कि दूसरे पक्ष के विकल्प किसी एक पक्ष के विकल्प न कि दूसरे पक्ष के विकल्प पर प्रवर्तनीय करार शून्य करार कहा जाता है

b. विधि द्वारा अप्रवर्तनीय एक करार शून्य करार कहा जाता है

c. एक करार, जो विधिपूर्ण हो, शून्य हो सकता है

d. किसी एक पक्ष के विकल्प पर प्रवर्तनीय अनुबंध शून्य होता है

 

47. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 में 'संविदा' को किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है?

a. 2(क)

b. 2(ज)

c. 2 (ख)

d. 2(घ)

 

48. निम्नलिखित में से क्या सही है? एक संविदा-

a. लिखित में होना आवश्यक है

b. मौखिक हो सकती है

c. साक्षियों की उपस्थिति में किया गया होना आवश्यक है 

d. स्टैम्पपत्र पर अवश्य ही लिखित होना चाहिए

 

49. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व संविदा हेतु अनिवार्य नहीं है-

a. संपत्ति

b. प्रस्ताव

c. प्रतिग्रहण

d. प्रतिफल

 

50. एक संविदा के गठन में तीन अनिवार्य तत्वों के बीच निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है-

a. प्रतिफल

b. प्रस्ताव

c. क्षति

d. प्रतिग्रहण

 

51. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 2(ज) के अनुसार एक "संविदा" होती है-

a. विधि द्वारा प्रवर्तनीय एक करार

b. दो अथवा अधिक पक्षों के बीच एक करार

c. कुछ करने का एक वचन

d. किसी आदेश का प्रतिग्रहण

 

52. विधि द्वारा अप्रवर्तनीय एक करार को किस धारा के अनुसार शून्य कहा जाता है-

a. धारा 2(छ)

b. धारा 2(घ)

c. धारा 2(ङ)

d. धारा 2(च)

 

53. किसी एक अथवा अधिक पक्षों के आग्रह पर किन्तु दूसरे अथवा अन्य पक्षों द्वारा आग्रह न किए जाने पर विधि द्वारा प्रवर्तनीय एक करार को भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 2(झ) के अंतर्गत क्या कहा जाता है?

a. एक शून्यकरणीय संविदा

b. एक वैध संविदा

c. एक अवैध संविदा

d. एक शून्य संविदा

 

54. एक संविदा, जो प्रारंभिक तौर पर वैध है, हालांकि, बाद में प्रवर्तनीय नही रह जाती का परिणाम क्या होता है-

a. वैध बनी रहती है

b. प्रवर्तनीय न रह जाने पर शून्य हो जाती है

c. प्रवर्तनीय न रह जाने पर शून्यकरणीय हो जाती है

d. प्रारंभ से ही शून्य हो जाती है

 

55. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है- एक शून्यकरणीय संविदा ऐसा करार होता है जो

a. उसके किसी एक अथवा अधिक पक्षकारों के विकल्प पर विधि द्वारा प्रवर्तनीय होता है, किन्तु दूसरों के विकल्प पर नहीं

b. न्यायालय की अनुमति से प्रवर्तनीय होता है

c. उसके पक्षकारों द्वारा प्रवर्तनीय होता है।

d. उसके किसी भी पक्षकार द्वारा प्रवर्तनीय नहीं होता

 

56. अभिकथन (अ) किसी संविदा से अपरिचित व्यक्ति संविदा का प्रवर्तन नहीं कर सकता।

तर्क (त) वह संविदा का एक पक्षकार नहीं होता तथा इसका लाभ नहीं ले सकता।

a. तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही

स्पष्टीकरण नहीं है

b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है

c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है।

d. (अं) गलत है किन्तु (त) सही है 

 

57. संविदा का सह-सम्बन्ध यह होता है कि-

a. संविदा के लाभार्थी पक्षकारों पर वाद ला सकते हैं।

b. संविदा के पक्षकार एक-दूसरे पर बाद ला सकते हैं 

c. संविदा पक्षकार तृतीयपक्ष पर वाद ला सकते हैं

d. उपरोक्त (b) तथा (c) दोनों

 

58. संविदा के सह सम्बन्ध का सिद्धांत का अर्थ यह है कि- 

a. केवल संविदा के पक्षकार ही वाद ला सकते हैं अथवा उनपर वाद लाया जा सकता है।

b. एक संविदा पक्षकारों के बीच का निजी मामला होता है। 

c. प्रतिफल की पूर्ति केवल संविदा के पक्षकारों द्वारा ही की जा सकती है

d. संविदा को केवल सिविल एवं निजी कार्यवाही द्वारा ही प्रवर्तित किया जा सकता है

 

59. वचन विबन्ध को अनेक बार समानार्थी कहा जाता है—

a. नवीकरण का

b. संविदा कल्प का

c. प्रपीड़न का

d. प्रतिफल का

 

60. वचनात्मक विबंधन पर निम्न में से कौन-सा एक केस है?

a. केदारनाथ बनाम गोरी मोहम्मद

b. दिल्ली क्लॉथ एंड जनरल मिल्स लि.

c. (a) और (b) दोनों

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

61. निम्नलिखित में से क्या एक संविदा के इस नियम अथवा सह सम्बन्ध के सिद्धांत का एक अपवाद है कि एक संविदा से अपरिचित व्यक्ति बाद नहीं ला सकता?

a. बंधक

b. पारिवारिक समझौता

c. अभिकरण

d. उपरोक्त (a) तथा (c) दोनों

 

62. ‘संविदा का सह-सम्बन्ध' के सिद्धांत के अपवादों में शामिल नहीं होता-

a. किसी प्रभार के अधीन लाभार्थीगण

b. विबन्धन

c. साम्यिक बंधक

d. वैवाहिक समझौता

 

63. निम्नलिखित में से क्या भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 के अंतर्गत एक वैध संविदा के लिए अनिवार्य होता है?

a. अधिकारों की वैधता की खोज हेतु पक्षकारों का बैठक करना

b. पक्षकारों के मन का मेल खाना

c. प्रतिफल पर चर्चा करने के लिए पक्षकारों की बैठक

d. प्रस्ताव एवं स्वीकृति पर चर्चा हेतु पक्षकारों की बैठक

 

64. निम्नलिखित में क्या सही है?

a. प्रस्ताव स्वीकृति वचन

b. वचन + प्रतिफल करार

c. करार प्रवर्तनीयता

d. उपरोक्त सभी

 

65. किसी संविदा तथा सामाजिक अनुबंध के बीच किस बात का अंतर होता है-

a. प्रतिफल का

b. विधिक सम्बन्ध बनाने की आशय

c. सामान्य समझ से आम सहमति

d. निष्पादन की सुनिश्चितता

 

66. संविदा की निम्नलिखित अनिवार्यताओं में से किसे भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 में स्थान प्राप्त नहीं है?

a. पक्षकारों की योग्यता 

b. वास्तविक प्रतिफल

c. विधिपूर्ण उद्देश्य

d. संविदा का आशय

 

67. संविदा के आशय का परीक्षण है-

a. व्यक्तिपरक होना

b. मामले पर निर्भर करता है

c. उद्देश्यपरक होना

d. इनमें से कोई नहीं

 

68. किसी एकपक्षीय संविदा, जिसमें केवल एक ही पक्ष बाध्य होता है, को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है-

a. मौन संविदा

b. निहित संविदा

c. निष्पादित संविदा

d. कार्यकारी संविदा

 

69. संविदा के गठन का सही क्रम है

a. प्रस्ताव स्वीकृति, करार, प्रतिफल 

b. प्रस्ताव, प्रतिफल, स्वीकृति, करार

c. करार, प्रतिफल, प्रस्ताव स्वीकृति

d. प्रस्ताव स्वीकृति प्रतिफल, अनुबंध

 

70. विशिष्ट अनुतोष अधिनियम के अंतर्गत अपरिभाषित शब्दों को किसके अनुसार समझा जाएगा-

a. भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम

b. संपत्ति अन्तरण अधिनियम

c. भारतीय संविदा अधिनियम

d. इनमें से कोई नहीं

 

71. आसंजन की संविदाएं होती हैं-

a. संविदाओं से मानक

b. अनुचित संविदाएं

c. विधि विरूद्ध संविदाएं

d. अवयस्क की संविदाएं

 

72. संविदा का एक मानक प्रारूप वह होता है जिसमें--

a. शर्तों को पक्षकारों में से किसी एक द्वारा अग्रिम तौर पर निर्धारित किया जाता है तथा यह किसी के द्वारा भी स्वीकृति हेतु खुली होती हैं।

b. सभी शर्तों को उस राज्य की सरकार द्वारा निर्धारित किया गया होता है जिससे पक्षकार सम्बद्ध हों.

c. शर्तें उस व्यापार की प्रथाओं द्वारा पूर्व निर्धारित होती हैं जिससे पक्षकार सम्बद्ध हों

d. शर्तें जिनके आधार पर सामान्य प्रकृति के व्यवसायिक संव्यवहारों को संपन्न किया जाता हो

 

73. निम्नलिखित में से कौन सी संविदा विशिष्ट तौर पर प्रवर्तनीय होती है?

a. ख' द्वारा जबलपुर विश्वविद्यालय में विधि पर एक व्याख्यान प्रस्तुत करने की संविदा

b. विवाह की संविदा

c. 'ख' द्वारा 'क' के साथ उस समय माल आपूर्ति की संविदा जब 'क' को इसकी आवश्यकता हो

d. इनमें से कोई नहीं

 

74. 'A' अपने खोए हुए कुत्ते को किसी के द्वारा खोजे जाने पर उस व्यक्ति को रु. 1,000 देने का प्रस्ताव करता है।

a. एक विशेष प्रस्ताव है 

b. एक सामान्य प्रस्ताव है

c. निश्चित नहीं है.

d. स्वीकृति की एक धनराशि है

 

75. निम्नलिखित में से किसका प्रावधान भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 4 तथा 5 में नहीं किया गया है?

a. संविदा का प्रतिसंहरण

b. प्रस्ताव की संसूचना

c. प्रतिग्रहण की संसूचना

d. प्रस्ताव एवं प्रतिग्रहण का प्रतिसंहरण

 

76. निम्नलिखित में से किसका प्रावधान भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 4 में नहीं किया गया है?

a. प्रस्तावों एवं प्रतिग्रहण का प्रतिसंहरण

b. प्रस्तावों की संसूचना

c. प्रतिग्रहण की संसूचना

d. प्रतिसंहरण की संसूचना

 

77. निम्नलिखित में से किस मामले में एक प्रस्ताव का प्रतिसंहरण किया जा सकता है यदि इसे डाक द्वारा प्रेषित किया गया हो?

a. प्रतिग्रहण पत्र के वचनदाता के पास पहुँचने तक

b. जब तक वचनग्रहीता यह अभिस्वीकृति न प्राप्त कर ले कि प्रतिग्रहण पत्र वचनदाता को सुपुर्द किया जा चुका है

c. एक बार प्रस्तुत किया जा चुके प्रस्ताव का प्रतिसंहरण नहीं किया जा सकता

d. वचनग्रहीता के द्वारा अपने प्रतिग्रहण का पत्र डाक में डाले जाने के पूर्व

 

78. 'क' टेलीग्राम द्वारा ख को भेजा गया अपना प्रस्ताव प्रतिसंहृत कर लेता है। भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 4 के अंतर्गत 'क' के विरूद्ध प्रतिसंहरण तब पूर्ण हो जाता है जब टेलीग्राम-

a. क के द्वारा प्रेषित किया जा चुका हो। 

b. ख के द्वारा प्राप्त कर लिया गया हो 

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. इनमें से कोई नहीं

 

79. 'नॉन इस्ट फैक्टम' का अर्थ है?

a. प्रपीड़न में निष्पादित दस्तावेज

b. अनुचित प्रभाव के अंतर्गत निष्पादित दस्तावेज

c. अज्ञानता में निष्पादित दस्तावेज

d. भारत के बाहर निष्पादित दस्तावेज

 

80. डाक द्वारा प्रतिग्रहण के मामले में किस बिन्दु पर प्रस्तावक के विरूद्ध प्रतिग्रहण पूर्ण होता है?

a. जब स्वीकृतिपत्र लिखा जा चुका

b. जब स्वीकृतिपत्र प्राप्त किया जा चुका हो

c. जब स्वीकृतिपत्र संचार माध्यम में इस प्रकार प्रेषित कर दिया गया हो कि प्रतिग्रहीता की शक्ति के बाहर हो जाए

d. जब स्वीकृतिपत्र को प्रस्तावक द्वारा पढ़ा जा चुका हो 

 

81. डॉक द्वारा प्रेषित प्रतिग्रहण-

a. प्रस्तावक के संज्ञान में आने के पूर्व प्रतिसंहत किया जा सकता है

b. कदापि प्रतिसंहृत नहीं किया जा सकता

c. किसी भी समय प्रतिसंहत किया जा सकता है

d. केवल तभी प्रतिसंहत किया जा सकता है जब यह प्रस्तावक के पास न पहुँचा हो

 

82. 'क' एक पत्र के माध्यम से 'ख' को एक निश्चित मूल्य पर एक घर बेचने का प्रस्थापना करता है। प्रस्थापना की संसूचना पूरी हो जाती है जब-

a. 'क' पत्र डॉक में डालता है।

b. 'ख' पत्र प्राप्त कर लेता है।

c. क' पत्र लेखन पूरा कर लेता है।

d. 'क' को पत्र डॉक में डाले जाने की सूचना प्राप्त होती है।

 

83. प्रतिग्रहीता के विरूद्ध प्रतिग्रहण की संसूचना केवल तब पूर्ण होती है जब-

a. इसे संसूचना प्रक्रिया में प्रेषित कर दिया गया हो.

b. जब इसे प्रतिग्रहीता को संसूचित किया जा चुका हो कि प्रतिग्रहण प्रस्तावक के पास पहुँच चुका है।

c. जब यह प्रस्तावक के संज्ञान में आ चुका हो

d. उपरोक्त सभी

 

84. कौन सा कथन सत्य नहीं है?

a. प्रस्तावक द्वारा दूसरी पार्टी को प्रस्ताव के निरस्तीकरण की सूचना के संचार द्वारा प्रस्ताव रद्द होता है।

b. प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए दिए गए निर्धारित समय की चूक से प्रस्ताव रद्द होता है।

c. अगर कोई समय निर्धारित नहीं है तो उचित समय के चूक जाने से प्रस्ताव रद्द हो जाता है।

d. निर्धारित समय में नहीं मिलने से कोई प्रस्ताव रद्द हो जाता है।

 

85. स्वीकृति-

a. एक सप्ताह के भीतर प्राप्त होनी चाहिए

b. एक पखवाड़े के भीतर प्राप्त होनी चाहिए

c. पूर्ण और बिना किसी शर्त के होनी चाहिए 

d. पूर्ण और शर्त के साथ होनी चाहिए

 

86. जब प्रतिग्रहण टेलीफोन द्वारा किया गया हो तब संविदा को ऐसे स्थान पर पूर्ण माना जायेगा, जहाँ-

a. जहाँ प्रतिग्रहण प्रदान किया गया हो

b. जहाँ प्रतिग्रहीता निवास करता हो

c. प्रतिग्रहण सुना अथवा प्राप्त किया गया हो

d. इनमें से कोई नहीं

 

87. डाक द्वारा कोई संविदा ऐसे स्थान पर पूर्ण होती हैजहाँ से-

a. प्रस्ताव प्रेषित किया गया हो

b. प्रतिग्रहण डॉक में प्रेषित किया गया हो।

c. प्रतिग्रहण प्राप्त किया गया हो

d. वस्तुओं को सुपुर्द किया जाना हो

 

88. न्यायालयों की अधिकारिता के विवाद के मामले में संविदा का मामला उस स्थान की विधि द्वारा शासित होगा जहाँ-

a. संविदा निष्पादित की गई हो 

b. प्रतिग्रहीता निवास करता हो

c. संविदा की गई हो 

d. प्रस्तावक निवास करता हो

 

89. किसी प्रस्ताव की संसूचना पूर्ण हो जाती है-

a. जब यह उस व्यक्ति के संज्ञान में आ जाए जिसके समक्ष इसे प्रस्तुत किया गया है

b. जब प्रस्तावपत्र को संसूचना के मार्ग पर प्रेषित कर दिया गया हो

c. जब संसूचना उस व्यक्ति द्वारा प्राप्त कर ली गई हो जिसे प्रस्ताव किया गया था

d. जब संसूचित प्रस्ताव उस व्यक्ति द्वारा पढ़ लिया गया हो जिसे प्रस्ताव किया गया था

 

90. एक प्रस्ताव प्रतिसंहत नहीं किया जा सकता-

a. प्रतिग्रहण से जुड़ी किसी शर्त को पूरा करने में प्रतिग्रहीता की विफलता के कारण

b. प्रस्ताव में प्रतिग्रहण हेतु निर्धारित समय के व्यतीत हो जाने के कारण

c. इसके प्रतिग्रहण की संसूचना के पूर्ण हो जाने के बाद

d. प्रस्तावक के पागलपन के कारण

 

91. पत्र अथवा टेलीग्राम द्वारा प्रस्ताव का प्रतिसंहरण पूरा हो सकता है-

a. जब इसे प्रेषित कर दिया गया हो

b. जब यह प्रस्तावग्रहीता तक पहुँच गया हो

c. जब इसे प्रस्तावग्रहीता द्वारा प्राप्त कर लिया गया हो 

d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

 

92. क डॉक द्वारा प्रेषित एक पत्र के माध्यम से ख को अपना घर बेचने का प्रस्ताव करता है। क के प्रस्ताव को ख द्वारा एक पत्र प्रेषित करते हुए स्वीकार कर । लिया जाता है। क अपने प्रस्ताव का प्रतिसंहरण कब कर सकता है?

a. क ख के द्वारा प्रतिग्रहणपत्र प्रेषित करने के पूर्व किसी भी समय पर प्रस्ताव को प्रतिसंहत कर सकता है

b. क अपने प्रस्ताव को ख के द्वारा डॉक के माध्यम से प्रतिग्रहणपत्र प्रेषित करने के बाद प्रतिसंहत कर सकता है

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों सही हैं।

d. इनमें से कोई नहीं

 

93. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सही है?

a. सभी करार संविदाएं होते हैं किन्तु सभी संविदाएं करार नहीं होतीं

b. एक प्रतिग्रहण प्रतिग्रहीता के विरूद्ध संसूचना के पूर्ण होने के पूर्व किसी भी समय प्रतिसंहृत किया जा सकता है, किन्तु बाद में नहीं

c. एक व्यक्ति, जो सामान्यतः स्वस्थ्य चित्त है, किन्तु कभी- कभी विकृतचित्त हो जाता है, स्वस्थचित्त रहने के दौरान एक संविदा नहीं कर सकता

d. किसी प्रतिसंहरण की संसूचना ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध तब पूर्ण हो जाती है जब इसे उस व्यक्ति, जिसे संसूचित किया जाना हो, को संसूचित किए जाने के मार्ग पर इस प्रकार प्रेषित कर दिया गया हो कि यह संसूचना प्रेषक के अधिकार के बाहर हो जाए

 

94. एक प्रस्ताव प्रतिसंहत हो जाता है-

a. प्रस्तावकर्ता की मृत्यु अथवा पागलपन के कारण, यदि उसकी मृत्यु अथवा पागलपन का तथ्य प्रतिग्रहीता के संज्ञान में प्रतिग्रहण के पूर्व ही आ गया हो

b. स्वयं प्रस्तावकर्ता की मृत्यु अथवा पागलपन के कारण

c. मृत्यु अथवा पागलपन के कारण, यदि मृत्यु अथवा पागलपन का तथ्य प्रतिग्रहीता के संज्ञान में आ गया हो

d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है।

 

95. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

a. प्रतिग्रहण संसूचित अवश्य किया जाना चाहिए. 

b. प्रतिग्रहण निर्धारित तरीके से किया जाना आवश्यक है।

c. प्रतिग्रहण अवश्य ही लिखित में होना चाहिए 

d. मौखिक प्रतिग्रहण एक वैध प्रतिग्रहण होता है

 

96. किसी प्रस्ताव को वचन में परिवर्तित करने हेतु प्रतिग्रहण का कैसा होना अनिवार्य होता है-

a. पूर्ण एवं शर्तहीन

b. सशर्त

c. बिना शर्त

d. सामान्य

 

97. निम्नलिखित में से कौन एक प्रस्ताव का वैध प्रतिग्रहण है?

a. जब प्रतिग्रहण प्रस्तावक द्वारा निर्धारित विधि अनुसार किया गया हो

b. जब किसी प्रस्ताव की अनभिज्ञता में कोई प्रतिग्रहण किया गया हो

c. जब प्रतिग्रहण सामान्य तरीके तथा समुचित विधि से किया गया हो किन्तु प्रस्तावक द्वारा निर्धारित विधि से न किया गया हो

d. इनमें से कोई नहीं

 

98. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक सही नहीं है-

a. मौखिक प्रतिग्रहण एक वैध प्रतिग्रहण होता है

b. प्रतिग्रहण संसूचित अवश्य किया गया होना चाहिए

c. प्रतिग्रहण निर्धारित विधि में अवश्य होना चाहिए

d. प्रतिग्रहण अवश्य ही लिखित में होना चाहिए

 

99. जब कोई आवेदन न किया गया हो तथा वचन के निष्पादन हेतु कोई समय निर्दिष्ट न किया गया हो तब करार का निष्पादन कितने समय के अंतर्गत किया जाता है-

a. समुचित समय

b. तीन वर्ष

c. दो वर्ष

d. एक वर्ष

 

100. सभी करार संविदा होते हैं यदि-

a. उन्हें संविदा के सक्षम पक्षकारों की स्वतंत्र सम्मति से किया गया हो

b. किसी विधिपूर्ण प्रतिफल तथा एक विधिपूर्ण उद्देश्य के साथ किया गया हो

c. स्पष्ट तौर पर शून्य न घोषित हों

d. उपरोक्त सभी

 

101. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 10 के अंतर्गत किसी करार को संविदा में परिवर्तित होने हेतु कितनी शर्तों की पूर्ति अनिवार्य है-

a. 3

b. 6

c. 7

d. 5

 

102. भारतीय संविदा अधिनियम के अंतर्गत एक करार कब संविदा बन जाता है?

a. जब यह विधि द्वारा प्रवर्तनीय हो

b. यह संविदा हेतु सक्षम पक्षकारों के बीच किया गया हो (

c. इसे पक्षकारों की स्वतंत्र सम्मति से किया गया हो

d. उपरोक्त सभी

 

103. निम्नलिखित में से कौन एक वैध संविदा का अनिवार्य. घटक है?

a. पक्षकारों की योग्यता एवं संविदात्मक क्षमताएं

b. सामाजिक एवं आर्थिक दबाव, जिनका सामना पक्षकारों को करना पड़ा हों

c. एक पक्ष का दूसरे पर प्रभुत्व

d. पक्षकारों के विधिक प्रभाव

 

104. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

a. सभी करार संविदा होते हैं यदि उन्हें सक्षम पक्षकारों के बीच एक बार स्वतंत्र सम्मति के साथ किसी विधिपूर्ण प्रतिफल तथा विधिपूर्ण उद्देश्य, जिसे विधि द्वारा स्पष्टतौर पर शून्य न घोषित किया गया हो, के लिए संपन्न किया गया हो 

b. सभी करार संविदा होते हैं यदि पक्षकारों के बीच उन्हें एकबार किसी प्रतिफल के बदले संपत्र किया गया हो 

c. सभी करार संविदा होते हैं यदि पक्षकारों के बीच उन्हें

एकबार स्वतंत्र सम्मति के साथ संपन्न किया गया हो

d. सभी करार संविदा होते हैं यदि सक्षम पक्षकारों के बीच संपन्न किया गया हो

 

105. संविदा विधि के एक सामान्य सिद्धांत के रूप में निम्नलिखित में से क्या एक वैध संविदा का अनिवार्य तत्व नहीं है?

a. लिखत

b. संविदा हेतु योग्यता:

c. विधिपूर्ण प्रतिफल एवं विधिपूर्ण उद्देश्य

d. स्वतंत्र सम्मति

 

106. एक संविदा के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा तत्त्व आवश्यक नहीं है?

a. समर्थ पक्षकार

b. स्वतंत्र सहमति

c. औचित्यपूर्ण निबन्धन एवं शर्तें

d. विधिपूर्ण प्रतिफल

 

107. निम्न में से कौन-सा सही है?

a. सभी करार, संविदायें होती हैं यदि एक बार वो पक्षकारों के बीच एक प्रतिफल के लिए गठित होती हैं।

b. सभी करार,संविदायें होती हैं यदि एक बार वो पक्षकारों के बीच उनकी स्वतन्त्र सहमति से गठित होती हैं

c. सभी करार, संविदायें होती हैं यदि एक बार वो सक्षम पक्षकारों के बीच गठित होती हैं।

d. सभी करार, संविदायें होती हैं यदि वे सक्षम पक्षकारों के बीच स्वतन्त्र सहमति से विधिमान्य प्रतिफल और उद्देश्य के लिए गठित होती है और विधि द्वारा अभिव्यक्त रूप "से शून्य करार घोषित न हों

 

108. संविदा अधिनियम की धारा 10 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा तत्व किसी करार को एक संविदा में परिवर्तित करने हेतु अनिवार्य नहीं होता? 

a. स्वतंत्र सम्मति

b. संविदा करने की क्षमता

c. विधिपूर्ण प्रतिफल एवं विधिपूर्ण उद्देश्य

d. करार की शर्तों की सुनिश्चितता

 

109. संविदा के लिए वयस्कता की आयु है-

a. 18 वर्ष

b. 21 वर्ष

c. 16 वर्ष

d. लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष

 

110. ऐसा प्रत्येक व्यक्ति संविदा के योग्य होता है-

a. जिसने उस विधि के अनुसार वयस्कता की आयु प्राप्त कर ली हो जिसके वह अधीन आता हो

b. जो स्वस्थ्यचित्त हो

c. जो किसी ऐसी विधि द्वारा संविदा करने के लिये अयोग्य न घोषित किया गया हो जिसके वह अधीन हो

d. उपरोक्त सभी

 

111. संविदा करने की योग्यता सम्बन्धित होती है-

a. आयु एवं मानसिक स्थिति के स्वास्थ्य दोनों से

b. पक्षकारों की आयु से

c. पक्षकारों की मानसिक स्थिति तथा स्वास्थ्य से 

d. पक्षकारों की बुद्धिमत्ता से

 

112. अभिकथन (अ) 'क' एक अवयस्क 'ख' को आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति करता है। 'क' अपने भुगतान 'ख' की संपदा से वसूल सकता है।

तर्क (त) किसी अवयस्क के साथ कोई करार प्रारंभ से ही शून्य होता है।

कूट:

a. तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है। 

b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है

c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है

d. (अ) गलत है किन्तु (त) सही है

 

113. अभिकथन (अ) अवयस्क की संविदा शून्य होती है।

तर्क (त) किसी अवयस्क के पक्ष में निष्पादित बंधक उसके द्वारा प्रवर्तनीय होता है।

कूट:

a. तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है

b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है

c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है।

d. (अ) गलत है किन्तु (त) सही 

 

114. दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच सहमति तभी कही जाती है जब-

a. वे सहमत होते हैं

b. वे एक ही चीज़ पर सहमत होते हैं

c. वे एक ही चीज पर एक ही अर्थ में सहमत होते हैं 

d. वे एक ही चीज पर एवं एक ही अर्थ में एवं दिए गए स्थान पर सहमत होते हैं।

 

115. किसी अवयस्क के साथ किया गया करार शून्य होता

a. अवयस्क को ऐसे करार के प्रवर्तन की कभी अनुमति नहीं होती

b. अवयस्क को सदैव ही ऐसे अनुबंध के प्रवर्तन की अनुमति प्राप्त होती है

c. अवयस्क को ऐसे करार के प्रवर्तन की अनुमति होती है, यदि ऐसा उसके लाभ हेतु किया गया हो।

d. अवयस्क को ऐसे करार के प्रवर्तन की अनुमति प्राप्त होती है जब अन्य पक्ष द्वारा कोई आपत्ति न की गई हो

e. इनमें से कोई नहीं

 

116. किसी अवयस्क के साथ अथवा उसके द्वारा की गई संविदा-

a. वैध संविदा होती है

b. शून्यकरणीय संविदा होती है

c. किसी एक पक्षकार के विकल्प पर शून्यकरणीय होती है

d. शून्य संविदा होती है।

 

117. पुनर्भुगतान प्रारंभ होने पर पुनर्स्थापना बंद हो जाती है" का सिद्धांत किसके विरूद्ध लागू किया जा सकता है-

a. केवल अव्यस्कों के

b. केवल किसी विदेशी शत्रु के

c. किसी अक्षम व्यक्ति के

d. केवल विक्षिप्तों एवं मूर्खों के

 

118. संविदा अधिनियम की धारा 11 के अनुसार संविदा हेतु एक अक्षम व्यक्ति वह होता है जो-

a. अवयस्क हो

b. विकृतचित्त हो

c. किसी विधि द्वारा संविदा करने से निरर्हित हो

d. उपरोक्त सभी

 

119. किसी पागलखाने का रोगी, जो बीच-बीच में ठीक हो जाता हो-

a. ठीक रहने के दौरान संविदा कर सकता है। 

b. संविदा नहीं कर सकता

c. चिकित्सा प्रमाणपत्र पर संविदा कर सकता है

d. पूर्णतः स्वस्थचित्त होने पर संविदा कर सकता है

 

120. किसी संविदा के अंतर्गत एक ही बात पर एक ही अर्थ में मतैक्य का अर्थ होता है-

a. सामान्य आशय

b. संविदा का विषय

c. विचारों की समानता

d. इनमें से कोई नहीं

 

121. एक बाध्यकारी संविदा के लिए संविदा के दोनों पक्षों को-

a. समान अर्थ के साथ समान विषय पर सहमत होना चाहिए

b. परस्पर सहमत अवश्य होना चाहिए

c. अपने-अपने प्रस्तावों एवं प्रतिफलों को निर्धारित करना चाहिए

d. स्पष्ट प्रस्ताव तथा प्रतिप्रस्ताव प्रस्तुत करना चाहिए 

 

122. सम्मति को तभी स्वतंत्र कहा जाएगा जब इसे प्रपीड़न, असम्यक प्रभाव, कपट, दुर्व्यपदेशन तथा भूल से न कारित किया गया हो। 'स्वतंत्र सम्मति' शब्द को संविदा अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है?

a. धारा 15

b. धारा 16

c. धारा 17

d. धारा 14

 

123. "एक ही बात पर एक ही अर्थ में मतैक्य" का अर्थ होता है-

a. किसी एक विषय पर समान अर्थ में सहमत होना

b. किसी भी करार का एक से अधिक अर्थ नहीं हो सकता 

c. एक ही तरीके से सहमत होना

d. समान समझ के साथ विभिन्न उद्देश्यों पर सहमत होना

 

124. सम्मति को तभी स्वतंत्र कहा जा सकता है जब इसे कारित न किया गया हो-

a. प्रपीड़न द्वारा

b. असम्यक प्रभाव

c. कपट द्वारा

d. उपरोक्त सभी

 

125. एक गुरु (आध्यात्मिक सलाहकार) ने अपने चेले (भक्त) को स्वर्ग में अपनी आत्मा के लाभ हेतु अपनी समस्त सम्पत्ति उसे दान करने हेतु दुष्प्रेरित किया। यह दान होगा-

a. शून्यकरणीय

b. शून्य

c. विधिक

d. अनैतिक

 

126. ब्रिटिश विधि के अंतर्गत "प्रपीड़न" को किस अन्य नाम

से भी जाना जाता है-

a. शून्यकरणीय करार

b. बलप्रयोग

c. शून्य करार

d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

 

127. आत्महत्या की धमकी द्वारा प्राप्त की गई सम्मति होती है-

a. असम्यक प्रभाव से प्राप्त

b. कपट द्वारा प्राप्त

c. प्रपीड़न द्वारा प्राप्त

d. इनमें से कोई नहीं

 

128. किसी संविदा के निष्पादन में आत्महत्या की धमकी दिया जाना होता है-

a. असम्यक असर

b. कपट

c. प्रपीड़न

d. दुर्व्यपदेशन

 

129. किसी व्यक्ति का किसी करार में प्रवेश कारित करवाने के आशय से किसी संपत्ति को विधि-विरूद्ध तरीके से निरूद्ध करने हेतु प्रतिधारित करना निम्नलिखित में से किसके बराबर होगा?

a. विधिविरूद्ध निरूद्ध करना 

b. बलप्रयोग

c. असम्यक असर

d. प्रपीड़न

 

130. इस आशय से कि किसी व्यक्ति से कोई करार कराया जाये, कोई ऐसा कार्य करना या करने की धमकी देने जो भारतीय दण्ड संहिता द्वारा निषिद्ध है, अथवा किसी व्यक्ति पर चाहे वह कोई हो प्रतिकूल प्रभाव डालने के लिये किसी सम्पत्ति का विधि विरुद्ध निरोध करना या निरोध करने की धमकी देना, कहलाता है?

a. प्रपीड़न 

b. असम्यक असर

c. कपट

d. धमकी

 

131. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 के अंतर्गत "विधि द्वारा अप्रवर्तनीय करार शून्य कहा जाता है"। निम्नलिखित में से कौन सा करार शून्य नहीं है-

a. प्रपीड़न के अधीन करार

b. विधिक प्रक्रिया को बाधित करने वाला करार 

c. व्यापार को बाधित करने वाला करार

d. विवाह को बाधित करने वाला करार

 

132. हड़ताल की धमकी क्या होती है-

a. असम्यक असर

b. भूल 

c. कोई प्रपीड़न नहीं

d. प्रपीड़न

 

133. असम्यक असर को भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है-

a. 23

b. 15

c. 16

d. इनमें से कोई नहीं 

 

134. निम्नलिखित में से किस कथन में " असम्यक असर" विद्यमान नहीं है?

a. जब एक पक्ष दूसरे को आत्महत्या की धमकी देता है 

b. जब वर्चस्वयुक्त पक्ष वास्तविक अथवा प्रकट अधिकार रखता है

c. जब किसी व्यक्ति की मानसिक क्षमता शारीरिक तनाव के कारण प्रभावित हो जाती है।

d. जब कोई पक्ष वैश्वासिक सम्बन्ध रखता है

 

135. एक गुरू (आध्यात्मिक परामर्शदाता) ने अपने चेले (भक्त) को अपनी सारी संपत्ति देने हेतु उत्प्रेरित किया ताकि उसकी आत्मा को अगले जन्म में लाभ प्राप्त हो सकें। ऐसा उपहार होगा-

a. शून्य

b. वैध

c. शून्यकरणीय 

d. अनैतिक

 

136. एक मालिक अपने सेवक से अपनी बाइक उसे बाजार मूल्य से कम पर बेच देने को कहता है। सेवक किस आधार पर इस संविदा से बच सकता है-

a. असम्यक असर के आधार पर

b. प्रपीड़न के आधार पर

c. कपट के आधार पर

d. भूल के आधार पर

 

137. क', जिसने अपने पुत्र 'ख' को उसकी अप्राप्तवयता के दौरान में धन उधार दिया था, 'ख' के प्राप्तवय होने पर अपने पैत्रिक असर के दुरुपयोग द्वारा उससे उस उधार धन की बाबत शोध्य राशि से अधिक रकम के लिये एक बन्धपत्र अभि प्राप्त कर लेता है। 'क' प्रयोग करता है-

a. प्रपीड़न

b. असम्यक असर

c. कपट

d. दुर्व्यपदेशन

 

138. 'क' एक बैंककार से उधार के लिये ऐसे समय में आवेदन करता है जब धन के बाजार में तंगी है। बैंककार व्याज की अप्रायिक ऊंचीदर पर देने के सिवाय उधार देने से इन्कार कर देता है। 'क' उन निबन्धनों पर उधार प्रतिगृहीत करता है। इस मामले में संविदा

a. वैध है क्योंकि यह संव्यवहार व्यापार के सामान्य तरीके अनुसार किया गया है

b. असम्यक असर से दूषित है

c. शून्य है क्योंकि बैंकर ने धन बाजार की कठोरता का अनुचित लाभ उठाया है

d. 'क' के विकल्प पर शून्यकरणीय है जिसे बैंकर द्वारा धोखा दिया गया है।

 

139. एक संविदा, जो असम्यक असर द्वारा दूषित हो, को भारतीय संविदा अधिनियम द्वारा निम्नलिखित में से किस रूप में घोषित किया गया है?

a. शून्यकरणीय 

b. अवैध

c. शून्य

d. विधिविरूद्ध

 

140. असम्यक असर के मामले में निम्नलिखित में से किस तत्व की आवश्यकता नहीं होती?

a. पक्षकार निकटतम तौर पर सम्बन्धित हों

b. एक पक्ष दूसरे पर प्रभुत्व रखने की स्थिति में हो

c. प्रभुत्वशाली पक्ष वास्तव में दूसरे की इच्छा पर प्रभुत्व रखता हो

d. पक्षकारों का सम्बन्धित होना कदापि आवश्यक नहीं है, वे पहली बार मिलने वाले अजनबी भी हो सकते हैं।

 

141. असम्यक असर की अवधारणा किस मामले में उठाई।जा सकती है-

a. पक्षकारों के ऐसे सम्बन्ध जिसमें कोई एक पक्ष दूसरे की इच्छा पर प्रभुत्व रखता हो

b. पर्दानशीन महिला के साथ संविदा

c. अवयस्क के साथ संविदा

d. लोकात्मक विरूद्ध सौदेबाजी

 

142. निम्नलिखित में से कौन सा करार असम्यक असर द्वारा उत्प्रेरित है?

a. 'क' जो रोग अथवा आयु से कमजोर हो चुका था, को उसका चिकित्सकीय सेवक 'ख' ने अपने प्रभाव से अपनी पेशेवर सेवाओं के लिए एक अनुचित धनराशि का भुगतान करने हेतु सहमत होने को कहता है

b. 'क' एक बैंकर से ऐसे समय पर ऋण माँगता है जब धन बाजार में कठोरता व्याप्त है। बैंकर एक अपवादी ऊंची ब्याज दर के बिना ऋण देने से इंकार कर देता है। 'क' इस शर्त पर ऋण स्वीकार कर लेता है।

c. 65 वर्ष की आयु में 'क' अपने एकमात्र पौत्र के पक्ष में एक उपहार प्रलेख निष्पादित करता है जिसके द्वारा वह अपनी पत्नी, पुत्रों तथा पुत्रियों को बाहर रखते हुए अपनी समस्त संपत्ति को पौत्र को उपहार में दे देता है

d. 'ख' एक अमीर व्यक्ति है, जो अपने तथा अपने परिवार के लिए कुछ भी न रखते हुए अपनी समस्त संपत्ति को धर्मादा न्यास को दान दे देता है

 

143. निम्नलिखित सम्बन्धों में से कौन असम्यक असरयुक्त  सम्बन्धों के अधीन नहीं आता?

a. चिकित्सक एवं रोगी

b. वकील एवं मुवक्किल

c. मालिक एवं सेवक

d. ग्राहक एवं दुकानदार

 

144. एक संविदा शून्यकरणीय होती है यदि इसे ऐसे व्यक्ति द्वारा महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाते हुए कारित किया गया हो जिसका कर्तव्य इसे बताने का रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह-

a. दुर्व्यपदेशन होता है।

b. कपट होता है

c. प्रभाव अधीन होता है

d. इनमें से कोई नहीं

 

145. निम्नलिखित में से क्या एक कपट नहीं है?

a. जो बात सत्य नहीं है, उसका तथ्य के रूप में उस व्यक्ति द्वारा सुझाया जाना जो यह विश्वास नहीं करता कि वह सत्य है

b. तथ्य का छिपाया जाना

c. कोई वचन जो उसका पालन करने के आशय के बिना दिया गया हो

d. अभ्यावेदन के गलत होने की जानकारी के बिना ईमानदारीपूर्वक इसके सत्य होने का विश्वास करते हुए अभ्यावेदन करना

 

146. क को ज्ञात है कि उसके घोड़े का खुर क्षतिग्रस्त है जिसे उसने इस प्रकार भर दिया है कि कोई दोष दिखाई न दे और उसने इसे ख को बेच दिया। बाद में ख द्वारा इस दोष को खोज लिया गया। क का कार्य है-

a. एक झूठा सुझाव

b. दुर्व्यपदेशन

c. भूल

d. तथ्यों को जानबूझकर छिपाना

 

147. तथ्य का सक्रिय छिपाया जाना संबंधित है-

a. कपट से

b. प्रपीड़न से

c. दुर्व्यपदेशन से

d. भूल से

 

148. 'क' से 'ख' कहता है कि यदि आप इस बात का प्रत्याख्यान न करे तो मैं मान लूंगा कि घोड़ा बेऐब है। 'क' कुछ नहीं कहता है। यहां 'क' का मौन बोलने के तुल्य है। यह दृष्टांत आधारित है-

a. धारा 17

b. धारा 18

c. धारा 19

d. धारा 20

 

149. निम्नलिखित में से क्या एक कपट नहीं है?

a. अभ्यावेदन के गलत होने की जानकारी के बिना ईमानदारीपूर्वक इसके सत्य होने का विश्वास करते हुए अभ्यावेदन करना

b. तथ्यों का सक्रिय रूप से छिपाया जाना

c. तथ्य, जो सत्य नहीं है, के बारे में ऐसे व्यक्ति द्वारा दिया गया एक सुझाव जिसे इसके सत्य होने का विश्वास नहीं है

d. निष्पादन के आशय के बिना दिया गया वचन 

 

150. क नीलामी के द्वारा अपनी पुत्री को एक घोड़ा बेचता है जिसके ठीक न होने की उसे जानकारी है और क अपने घोड़े की खराबी के विषय में कुछ नहीं बोलता-

a. यह एक कपट है

b. यह कपट नहीं है

c. यह एक दुर्व्यपदेशन है 

d. इनमें से कोई नहीं

 

151. 'क' नीलाम द्वारा 'ख' को एक घोड़ा बेचता है जिसके बारे में 'क' जानता है कि वह ऐबदार है। 'क' घोड़े के ऐब के बारे में 'ख' को कुछ नहीं कहता। यह-

a. क ख के साथ कपट करता है

b. क ने ख को सत्य नहीं बताया

c. क ने आचारनीति का पालन नहीं किया

d. कपट नहीं है 

 

152. मात्र मौन तब तक कपट नहीं होता जब तक-

a. बोलना एक कर्तव्य न हो

b. मौन कपटपूर्ण न हो

c. परिस्थिति में ऐसे परिवर्तन हुए हों जिन्हें दूसरे पक्ष के संज्ञान में लाना हो

d. उपरोक्त सभी

 

153. न्यायालय द्वारा प्रतिफल की अपर्याप्तता पर कब विचार किया जाता है?

a. जब वचनदाता अपने वचन का निष्पादन करता है। 

b. संविदा के निर्माण में जब कपट, प्रपीड़न अथवा असम्यक प्रभाव की दलील दी गई हो

c. यह सदैव न्यायालय के विवेक पर निर्भर करता है।

d. जब वचनदाता अपने वचन के लिए अधिकतम लाभ प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त करता है।

 

154. निम्नलिखित में से किस मामले में मौन द्वारा कपट किया गया है?

a. क ने ख को गेहूं बेचते समय उसकी गुणवत्ता से सूचित नहीं किया

b. क ने ख को अपनी कार बेचते समय यह नहीं बताया कि कार चोरी की है।

c. क ने ख को यह नहीं ज्ञात होने दिया कि बिक्री के समय पर चाँदी की कीमतों में गिरावट की संभावना है

d. क ने ख को बिक्री के समय यह नहीं बताया कि पुस्तक का नया संस्करण प्रकाशित हो चुका है।

 

155. क 1,000 रुपए के योग्य अपना घोड़ा ख को मात्र 10 रुपए में बेचने पर सहमत हो जाता है। करार के प्रति क की सम्मति स्वतंत्रतापूर्वक दी गई थी। यह करार-

a. संविदा है 

b. शून्यकरणीय है

c. शून्य है 

d. अवैध है।

 

156. क अपने स्वास्थ्य के बारे में मिथ्याकथन के साथ एक जीवनबीमा पॉलिसी लेता है और इस तथ्य को घोषित नहीं करता कि उसका गंभीर रोग के लिए उपचार किया जा चुका है। इस मामले में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

a. संविदा शून्यकरणीय है 

b. संविदा शून्य है

c. संविदा अप्रवर्तनीय है

d. संविदा विधिविरूद्ध है

 

157. निम्नलिखित में से क्या दुर्व्यपदेशन का अनिवार्य तत्व है?

a. प्रतिवादी द्वारा किया गया कथन मुख्य तथ्य से सम्बन्धित होना चाहिए

b. कथन करने वाला व्यक्ति उपेक्षावान नहीं होना चाहिए 

c. कथन करने वाले व्यक्ति को इसके सत्य होने का विश्वास नहीं होना चाहिए

d. कथन सीधे वादी को न कि किसी अन्य को दिया गया होना चाहिए:

 

158. जब करार प्रपीड़न, कपट अथवा दुर्व्यपदेशन द्वारा  कारित किया गया हो तो करार-

a. अवैध होता है।

b. अप्रवर्तनीय होता है

c. शून्य होता है

d. शून्यकरणीय होता है

 

159. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 19 के अंतर्गत प्रपीड़न द्वारा प्राप्त सहमति-

a. वैध होती है।

b. अवैध होती है। 

c. शून्यकरणीय होती है

d. इनमें से कोई नहीं

 

160. एक संविदा, जिसका गठन पक्षकारों की स्वतंत्र सम्मति के बिना हुआ हो, होती है-

a. स्वतंत्र सम्मति न देने वाले पक्षकार के कहने पर शून्यकरणीय

b. आरम्भतः शून्य

c. शून्य

d. अवैध

 

161. जब किसी संविदा के लिए सम्मति प्रपीड़न द्वारा कारित की जाती है तो संविदा-

a. शून्य होती है

b. वैध होती है

c. शून्यकरणीय होती है 

d. अवैध होती है।

 

162. जब समझौते के लिए सहमति जबरदस्ती के कारणहोती है, तो समझौता-

a. वैध संविदा होता है

b. शून्य संविदा होता है

c. शून्यकरणीय संविदा होता है 

d. अमान्य संविदा होता है।

 

163. भारतीय संविदा अधिनियम के अंतर्गत एक करार, जो उसके किसी एक अथवा अधिक पक्षकारों के विकल्प पर विधि द्वारा प्रवर्तनीय हो किन्तु दूसरे अथवा अन्यों के विकल्प पर प्रवर्तनीय न हो, कैसा करार होता है- 

a. एक अवैध करार

b. एक शून्य करार

c. एक वैध करार

d. एक शून्यकरणीय करार

 

164. क अपनी 10,000 रुपयों मूल्य वाली स्कूटर ख को 5,000 रुपयों में बेचने को सहमत होता है और यह सम्मति प्रपीड़न द्वारा प्राप्त की जाती है। यहाँ करार-

a. शून्यकरणीय है 

b. शून्य है

c. वैध है 

d. विधिविरूद्ध है

 

165. क ख के साथ एक संविदा करता है जिसके लिए ख 'कपट का दोषी है। क कर सकता है-

a. संविदा को अपास्त कर सकता है किन्तु क्षतिपूर्ति नहींवसूल सकता

b. संविदा को अपास्त कर सकता है और क्षतिपूर्ति भी वसूल सकता है।

c. केवल क्षतिपूर्ति वसूल सकता है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

166. 'क' 'ख' को धोखा देने के आशय से झूठा प्रदर्शन करता है कि 'क' के कारखाने में प्रतिवर्ष 500 टन नील बनाई जाती है, और इसके द्वारा 'ख' को कारखाना खरीदने हेतु उत्प्रेरित करता है। यह संविदा-

a. शून्य है

b. ख के विकल्प पर शून्यकरणीय है

c. क के विकल्प पर शून्यकरणीय है

d. विधिविरूद्ध है

 

167. जब दोनों पक्षकार तथ्य की बात सम्बन्धी भूल में हो, तब करार

a. शून्य होगा 

b. प्रवर्तनीय होगा

c. शून्यकरणीय होगा

d. शून्य नहीं होगा

 

168. "नास्ति तथ्य का अभिवाक" (non est factum) का बचाव अनुबंध के ऐसे पक्षकार को उपलब्ध होता है जिसने भूल की हो-

a. संविदा के दूसरे पक्षकार की पहचान के सम्बन्ध में

b. संविदा की प्रकृति के सम्बन्ध में

c. संविदा के दूसरे पक्षकार द्वारा दिए गए वचन की गुणवत्ता के सम्बन्ध में

d. संविदा की विषयवस्तु की गुणवत्ता के सम्बन्ध में

 

169. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत किए गए करार की प्रकृति होगी-

a. वैध

b. अवैध

c. शून्य

d. शून्यकरणीय

 

170. माल के एक विनिर्दिष्ट स्थोरा को जिसके बारे में यह अनुमान है कि वह इंग्लैण्ड से बम्बई को चल चुका है, 'ख' को बेचने का करार 'क' करता है। पता चलता है कि सौदे के दिन से पूर्व उस स्थोरा को प्रवहण करने वाला पोत संत्यत्क कर दिया गया था और माल नष्ट हो गया था। दोनों में से किसी भी पक्षकार को इन तथ्यों की जानकारी नहीं थी। करार है-

a. क के विकल्प पर शून्यकरणीय है 

b. ख के विकल्प पर शून्यकरणीय है

c. शून्य है 

d. वैध है

 

171. जहाँ कि किसी करार के दोनों पक्षकार ऐसे तथ्य की बात के बारे में, जो कि करार के लिए आवश्यक है, भूल के कारण हो, वहाँ करार-

a. शून्य है।

b. शून्यकरणीय है

c. अवैध है।

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

172. भूल के आधार पर किसी संविदा के शून्य होने क लिए आवश्यक है कि यह भूल-

a. तथ्यों की हो न कि विधि की 

b. विधि सम्बन्धित हो

c. तथ्यों एवं विधि की हो

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

173. जब कोई संविदा विधि की भूल द्वारा कारित की जा रही हो तो ऐसी संविदा की क्या स्थिति होती है?

a. शून्यकरणीय

b. अशून्यकरणीय

c. शून्य

d. अवैध

 

174. दो पक्षों के बीच एक संविदा की गई। बाद में उन्हें अनुभव हुआ कि जैसा कि विधि को उन्होंने समझा था वह उस प्रकार भारत में प्रवर्तनीय नहीं थी। इससे उनकी संविदा-

a. अवैध हो जाती है

b. शून्यकरणीय हो जाती है।

c. शून्य हो जाती है।

d. इनमें से कोई नहीं

 

175. किसी माल को बेचने का एक करार, जिसका संविदा के समय कोई अस्तित्व मौजूद नहीं था, होता है-

a. एक शून्य करार 

b. किसी भी पक्षकार के विकल्प पर शून्यकरणीय

c. एक वैध करार

d. एक अप्रवर्तनीय करार

 

176. क' और 'ख' इस गलत विश्वास पर संविदा करते हैं। कि एक विशिष्ट ऋण भारतीय परिसीमा विधि द्वारा वर्जित है। ऐसी संविदा-

a. शून्यकरणीय नहीं है

b. शून्यकरणीय है

c. शून्य है

d. संविदा शून्य है क्योंकि दोनों ही पक्ष भूल के अधीन हैं

 

177. भारत में अप्रवर्तित विधि की त्रुटि द्वारा कारित एक संविदा-

a. का वही प्रभाव होता है जैसे इसे तथ्य की भूलवश कारित किया गया हो

b. शून्य होती है

c. शून्यकरणीय होती है

d. इनमें से कोई नहीं

 

178. क अपने 5,000 रुपए मूल्य के घोड़े को 1,000 में 'ख को बेचने को सहमति देता है। करार के प्रति क्र की सम्मति स्वतंत्रतापूर्वक दी गई थी। यह अनुबंध-

a. प्रतिफल की अपर्याप्ततावश एक संविदा नहीं है। 

b. अप्रवर्तनीय है

c. एक संविदा है। 

d. संविदा अधिनियम के प्रावधानों के विरूद्ध है

 

179. दो पक्षकार संविदा करते हैं। वाद में उन्हें ज्ञात होता है कि वे जिस कानून को लागू होना मान्य कर रहे थे,तब भारत में लागू नहीं है, तो संविदा-

a. शून्य है

b. अवैध है

c. शून्यकरणीय है

d. इनमें से कोई नहीं 

 

180. क, जो दिल्ली का निवासी एवं व्यापारी है जबलपुर के एक व्यापारी ख के साथ 50 क्विंटल सीताफल की खरीद की संविदा करता है। दिल्ली में सीताफल एक सब्जी है, जबकि जबलपुर में इसे फल माना जाता है-

a. सीताफल के अर्थ को लेकर साझा त्रुटि के कारण संविदा शून्य है

b. संविदा की शर्तों का निर्वाचन प्रस्तावक के अर्थों के

अनुसार किया जाएगा

c. संविदा की शर्तों का निर्वाचन प्रतिग्रहीता द्वारा समझे गए अर्थों के अनुसार किया जाएगा

d. मस्तिष्क के सुमेलित न होने के कारण कोई संविदा हुई ही नहीं

 

181. विधिविरूद्ध प्रतिफल तथा उद्देश्य का उल्लेख भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की किस धारा के अंतर्गत किया गया है?

a. धारा 18 के अंतर्गत

b. धारा 20 के अंतर्गत

c. धारा 26 के अंतर्गत

d. धारा 23 के अंतर्गत 

 

182. एक अनुबंध शून्य होता है यदि इसके उद्देश्य अथवा प्रतिफल -

a. विधि द्वारा निषिद्ध हों

b. ऐसी प्रकृति के हों कि अनुमति दिए जाने पर विधि के प्रावधानों का उल्लंघन करेंगे अथवा कपटपूर्ण हों

c. न्यायालय इन्हें अनैतिक अथवा लोक नीति के विरूद्ध मानता हो

d. उपरोक्त सभी सही हैं

 

183. अवैधता किसी संविदा को क्या बनाती है-

a. शून्य

b. शून्यकरणीय

c. अवैध

d. दंडनीय

 

184. क एक शिक्षक ख को 15,000 रुपए देने की सहमति देता है यदि वह उसके पुत्र को परीक्षा में उत्तीर्ण कर दे। ख ऐसा ही करता है किन्तु क धन देने से इंकार कर देता है। इस मामले में निम्नलिखित में से करार की कौन सी विधिक स्थिति सही है?

a. करार वैध एवं प्रवर्तनीय है

b. लोक नीति के विरूद्ध होने के कारण अनुबंध शून्य है

c. करार ख के विकल्प पर शून्यकरणीय है

d. करार शून्य है क्योंकि उद्देश्य विधिविरूद्ध तथा विधि द्वारा निषिद्ध है

Download The Indian Contract Act-I MCQs PDF Set-1