Download The Transfer Of Property Act MCQs PDF Set-3
1. मोचन बंधक का हृदय होता है' यह किसके द्वारा कहा गया था-
a. लाई हैजबरी
b. लाई डेवलिन
c. लाई डावे
d. उपरोक्त में कोई नहीं
2. संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत 'समेकन के सिद्धांत' को समाहित किया गया है-
a. धारा 63
b. धारा 60
c. धारा 61
d. धारा 62
3. एक बंधककर्ता, जिसने एक ही बंधकदार के पक्ष में दो अथवा अधिक बंधकों का निष्पादन किया है, किसी विपरीत संविदा के अभाव में-
a. ऐसे सभी बंधकों का एकसाथ मोचन करने हेतु बाध्य होता है।
b. ऐसे किसी भी एक बंधक का पृथक मोचन करने का अधिकारी नहीं होता
c. न्यूनतम् दो ऐसे बंधकों का एकसाथ मोचन करने हेतु बाध्य होता है।
d. ऐसे किसी एक बंधक का पृथकतौर पर, अथवा दो अथवा अधिक ऐसे बंधकों का एकसाथ मोचन करने का अधिकारी होता है।
4. निम्नलिखित में से कौन सी धारा / धाराएं बंधक संपत्ति की अनुवृद्धि से सम्बन्धित हैं?
a. धारा 63
b. धारा 63 तथा 70 दोनों
c. धारा 70
d. धारा 63क
5. बंधक जारी रहने के दौरान बंधकदार के कब्जे वाली बंधक संपत्ति द्वारा किसी विपरीत संविदा के अभाव मोचन पर अनुवृद्धि प्राप्त की जाती है। ऐसी अनुवृद्धि का अधिकारी कौन होगा?
a. बंधककर्ता
b. बंधकदार
c. बंधकदार एवं बंधककर्ता दोनों समान हिस्सों में
d. उपरोक्त में कोई नहीं
6. क्या एक बंधककर्ता बंधक संपत्ति का पट्टा दे सकता है-
a. नहीं
b. पूर्णतः हाँ
c. हाँ, अंतरण अधिनियम द्वारा प्रावधान की गई कुछ शर्तों के साथ
d. उपरोक्त में कोई नहीं
7. बंधक पट्टे के मामले में यदि बंधककर्ता पट्टे का एक नवीनीकरण प्राप्त कर लेता है तो मोचन पर बंधककर्ता को-
a. पुराने पट्टे के लाभ प्राप्त होंगे
b. नए पट्टे के लाभ नहीं प्राप्त होंगे
c. नए पट्टे के लाभ प्राप्त होंगे
d. उपरोक्त में कोई नहीं
8. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 65 में कतिपय प्रावधान सम्बन्धित हैं-
a. भोग बंधककर्ता के अधिकारों से
b. बंधककर्ता द्वारा विवक्षित संविदाओं से
c. बंधकदार द्वारा विवक्षित संविदाओं से
d. प्रतिभूतियों के क्रमबंधन से
9. बन्धक सम्पत्ति में अभिवृद्धि का प्रावधान संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत किया गया है-
a. धारा 63क
b. धारा 63
c. धारा 65क
d. धारा 65
10. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत पुरोबंध अथवा विक्रय के अधिकार का प्रावधान किया गया है-
a. धारा 65
b. धारा 64
c. धारा 67
d. धारा 69
11. निम्नलिखित में से क्या एक बंधककर्ता का नहीं अपितु बंधकदार का अधिकार होता है?
a. दस्तावेज निरीक्षण का अधिकार
b. पुरोबन्ध का अधिकार
c. मोचन का अधिकार
d. कब्जा वापस पाने का अधिकार
12. न्यायालय से यह डिक्री हासिल करने का अधिकार कि बंधककर्ता बंधक संपत्ति के अपने मोचन के अधिकार से पूर्णतः वंचित हो जाएगा, क्या कहलाता है-
a. बिक्री का अधिकार
b. पुरोबन्ध का अधिकार
c. दावे के लिए अधिकार
d. मोचन का अधिकार
13. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत 'पुरोबन्ध' का उपचार निम्नलिखित में से किस बंधक के लिए उपलब्ध है?
a. सादा बंधक
b. सशर्त विक्रय द्वारा बंधक
c. अंग्रेजी बंधक
d. भोग बंधक
14. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत बंधकदार के अधिकारों एवं दायित्वों का प्रावधान किन धाराओं के अंतर्गत किया गया है-
a. धारा 78
b. धारा 55 से 57
c. धारा 61 से 65
d. धारा 67 से 77
15. बंधकदार को निम्नलिखित मामलों में बंधक धन के लिए वाद लाने का अधिकार होता है-
a. धारा 68 (1)(घ), जहाँ बंधकदार संपत्ति पर कब्जे का अधिकारी है, वहाँ यदि बंधकदार उसे उसको परिदत्त करने में अथवा बंधकदार या बंधकदार के अधिकार से बेहतर अधिकार के अधीन दावा करने वाले किसी व्यक्ति द्वारा उत्पन्न किए गए किसी विघ्न के कारण कब्जा सुनिश्चित कराने में असफल रहता है।
b. धारा 68 (1)(ग), जहाँ बंधकदार बंधककर्ता के किसी सदोष कार्य अथवा चूक के परिणामस्वरूप अपनी प्रतिभूति से पूर्णतः अथवा आंशिक तौर पर वंचित हो चुका हो
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
16. संपत्ति अंतरण अधिनियम की कौन सी धारा रिसीवर की नियुक्ति के प्रावधान से सम्बन्धित है-
a. धारा 61
b. धारा 60
c. धारा 62
d. धारा 69क
17. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 69 - ए के अंतर्गत रिसीवर नियुक्त हुआ, वह बंधकर्ता और बंधकी के लिखित हस्ताक्षर से कारण दिखाए बिना
a. हटाया जा सकता है-
b. कारण दिखाकर
c. लिखित कारणों से
d. पर्याप्त कारणों से
18. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा सकब्जा बंधकदार के वैधानिक दायित्व का प्रावधान करती है?
a. धारा 77
b. धारा 78
c. धारा 79
d. धारा 76
19. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा प्रतिस्थापित प्रतिभूति' के सिद्धांत से सम्बन्धित है?
a. धारा 70
b. धारा 71
c. धारा 73
d. धारा 68
20. प्रतिभूतियों के क्रमबंधनं सम्बन्धी नियम का वर्णन संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की किस धारा के अंतर्गत किया गया है?
a. धारा 80
b. धारा 92
c. धारा 81
d. इनमें से कोई नहीं
21. वह नियम, जो पश्चातवर्ती बन्धकग्रहिता को अधिकृत करता है कि वो दो सम्पत्तियों के पूर्ववर्ती बन्धकग्रहिता को बाध्य कर सके कि वह पूर्विक बन्धक ऋण को ऐसी सम्पत्ति से सन्तुष्ट कराए जो कि पश्चातवर्ती बन्धकग्रहिता के पास बन्धक नहीं है, ऐसे नियम को कहते हैं:
a. प्रत्यासन
b. अभिदाय
c. क्रमबंधन
d. आवधन
22. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा प्रावधान करती है कि यदि क्रमबंधन तथा योगदान के बीच कोई टकराव होता है तो क्रमबंधन लागू होगा?
a. धारा 81
b. धारा 82
c. धारा 83
d. धारा 80
23. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 81 किसके सम्बन्ध में प्रावधान करती है?
a. बंधक ऋण में योगदान
b. प्रत्यासन
c. प्रतिभूतियों का आबंधन
d. प्रतिभूतियों का क्रमबंधन
24. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 का अध्याय - IV 'योगदान' बंधक रखने वाले से संबंधित है, क्रमबंधन किससे संबंधित है?
a. बंधकी
b. पूर्व-बंधकी
c. सह-बंधकी
d. उत्तरवर्ती बंधकी
25. ‘क्रमबंधन व अभिदान' का सिद्धांत, जो सम्पत्ति अंतरण अधिनियम की विधि का एक सिद्धांत है, संबंधित है?
a. पट्टे से
b. निक्षेप से
c. प्रतिभूतियों से
d. दान से
26. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा प्रत्यासन के सम्बन्ध में प्रावधान करती है?
a. धारा 90
b. धारा 93
c. धारा 92
d. धारा 91
27. निम्नलिखित में से क्या बंधक का एक प्रकार नहीं है-
a. प्रत्यासन
b. सशर्त विक्रय द्वारा बंधक
c. भोग बंधक
d. अंग्रेजी बंधक
28. प्रत्यासन का सिद्धांत लागू होता है-
a. दान पर
b. बिक्री पर
c. बंधक पर
d. पट्टे पर
29. प्रत्यासन का सिद्धांत समर्थ बनाता है-
a. देनदार को भुगतान को स्थगित करने में
b. तृतीय व्यक्ति को किसी लेनदार के नजरिए से समझने में
c. लेनदार को देनदार पर बाद लाने में
d. उपरोक्त सभी शामिल हैं।
30. "पूर्ववर्ती को उन्मोचित करें उत्तरवर्ती को वर्जित करें' का परिचित नियम किन धाराओं का एक संयोजन है। सही उत्तर का उल्लेख करें-
a. धारा 92 तथा 93
b. धारा 89 तथा 91
c. धारा 91 तथा 92
d. धारा 91 तथा 94
31. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा भार को परिभाषित करती है?
a. धारा 92
b. धारा 100
c. धारा 95
d. धारा 105
32. "भार" तथा "विनिमय" होते हैं-
a. परक्राम्य विलेख
b. संपत्ति की कुर्की अथवा विक्रय द्वारा राजस्व अथवा कर वसूलने का सरकार का अधिकार
c. संपत्ति का अंतरण
d. इनमें से कोई नहीं
33. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत एक भार उत्पन्न किया जा सकता है-
a. पक्षकारों के कृत्यों द्वारा
b. उपधारणा द्वारा
c. विधि की प्रक्रिया द्वारा
d. पक्षकारों के कृत्य तथा विधि की प्रक्रिया द्वारा
34. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 104 के अंतर्गत नियम बनाने की शक्ति किसे प्रदान किया गया है?
a. उच्च न्यायालय
b. केन्द्र सरकार
c. राज्य सरकार
d. सर्वोच्च न्यायालय
35. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धाराओं के निम्नलिखित समूहों में से कौन सा समूह पट्टे से सम्बन्धित है?
a. धारा 105 से 117
b. धारा 102 से 119
c. धारा 105 से 119
d. धारा 102 से 117
36. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 105 के अंतर्गत पट्टा सम्बन्धित होता है-
a. किसी विशिष्ट संपत्ति से नहीं
b. किसी स्थावर संपत्ति से
c. किसी जंगम संपत्ति से
d. स्थावर तथा जंगम दोनों संपत्तियों से
37. किसी स्थावर संपत्ति के अधिकारों का मूल्य के बदले उपयोग करने के अधिकार का अंतरण किस नाम से जाना जाता है-
a. अनुयोज्य दावा
b. लाइसेंस
c. बंधक
d. पट्टा
38. पट्टे के लिए किस प्रकार की संपत्ति का उपयोग किया जा सकता है?
a. जंगम तथा स्थावर दोनों
b. केवल जंगम.
c. केवल स्थावर
d. इनमें से कोई नहीं
39. किसी स्थावर संपत्ति के पट्टे में जो कुछ अंतरित किया जाता है वह-
a. केवल कब्जा होता है।
b. संपत्ति के उपयोग का अधिकार होता है।
c. संपत्ति में हित होता है
d. अंतःकालीन लाभ होता है
40. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 105 के विचार से किसी स्थावर संपत्ति का पट्टा निम्नलिखित में से किसका अंतरण होता है-
a. कतिपय स्थावर संपत्ति, स्वैच्छिकतौर पर तथा बिना प्रतिफल के
b. ऐसी संपत्ति के उपयोग का अधिकार जो भुगतान किए जा चुके अथवा भुगतान किए जाने के वचन, फसल के एक हिस्से, सेवा अथवा किसी अन्य मूल्यवान वस्तु रूपी प्रतिफल के बदले में प्राप्त किया गया हो
c. दिए जा चुके धन के भुगतान को सुनिश्चित करने हेतु किसी विशिष्ट स्थावर संपत्ति में हित का
d. भुगतान किए जा चुके अथवा भुगतान करने के वचन के प्रतिफल स्वरूप स्वामित्व का
41. एक पट्टा दिया जा सकता है-
a. केवल शांश्वतता के लिए
b. केवल एक निर्धारित अवधि के लिए
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
42. अवयस्क को किया पट्टा:
a. शून्यकरणीय है।
b. वैध है।
c. शून्य है।
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
43. एक स्थावर संपत्ति का पट्टा हो सकता है-
a. अभिव्यक्त अथवा विवक्षित हो सकता है।
b. एक सीमित अवधि के लिए
c. हमेशा के लिए
d. उपरोक्त सभी
44. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं में से किसके अंतर्गत वर्ष 2002 में एक संशोधन किया गया था?
a. धारा 108
b. धारा 107
c. धारा 106
d. धारा 105
45. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 106 के प्रावधानों को संपत्ति अंतरण (संशोधन) अधिनियम, 2002 द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था। ये प्रावधान किस तिथि से प्रभावी हुए थे-
a. 2 नवम्बर, 2002 से
b. 31 दिसम्बर, 2002 से
c. 1 जुलाई, 2002 से
d. 30 अक्टूबर, 2002 से
46. संपत्ति अंतरण अधिनियम के 2002 के संशोधन के अनुसार धारा 106 के मुख्य खंड के अंदर आने वाली अवधि प्रारंभ होगी-
a. सूचना प्राप्ति की तिथि से
b. सूचना समाप्ति के 15 दिन में
c. सूचना जारी होने की तिथि से
d. सूचना तामीली की तिथि से
47. किसी लिखित संविदा के अभाव में एक स्थावर संपत्ति का पट्टा, जो कृषि अथवा विनिर्माण के अलावा किसी अन्य प्रयोजन से सम्बन्धित हो, को मासानुमासी आधार पर 15 दिनों की सूचना पर पर्यवसेम माना जाएगा। इस अवधि का प्रारंभ होगा-
a. सूचना जारी होने पर
b. सूचना प्राप्त होने पर
c. किराएदारी के माह की समाप्ति पर
d. सूचना की जानकारी होने पर
48. किसी संविदा अथवां स्थानीय विधियों अथवा उपयोग के अभाव में विनिर्माण के प्रयोजनार्थ किसी स्थावर संपत्ति का पट्टा कैसा पट्टा माना जाएगा?
a. न्यूनतम 3 वर्ष की अवधि का पट्टा
b. वर्षानुवर्षी पट्टा
c. मासानुमासी पट्टा
d. न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि का पट्टा
49. किसी स्थावर संपत्ति का वर्षानुवर्षी पट्टा पट्टाकर्ता अथवा पट्टेदार की ओर से कितने दिनों की सूचना पर समाप्ति योग्य होता है-
a. साठ दिन
b. एक मास
c. छः मास
d. तीन मास
50. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत किसी संविदा अथवा स्थानीय विधि के अभाव में मासिक पट्टा समाप्ति योग्य होता है-
a. साठ दिनों की सूचना द्वारा
b. 15 दिनों की सूचना समाप्त होने पर
c. एक मास की सूचना द्वारा
d. विरोधी पक्ष को तीन मास की सूचना द्वारा
51. सामान्यतः, कृषि के प्रयोजन से दिया गया किसी स्थावर संपत्ति का पट्टा कितनी अवधि का होगा-
a. मासानुमास
b. वर्षानुवर्ष
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
52. निम्नलिखित में से क्या एक कृषि पट्टा नहीं है?
a. वृक्षों से फल एकत्रित करने के लिए पट्टा
b. चाय के पौधे उगाने के लिए पट्टा
c. नील की खेती के लिए पट्टा
d. आलू की खेती लिए पट्टा
53. संपत्ति के पट्टे की समाप्ति निम्नलिखित विधि से की जाएगी-
a. टेलीफोन द्वारा सूचना देकर
b. मौखिक सूचना द्वारा
c. लिखित सूचना द्वारा
d. अभिकर्ता भेजकर
54. किसी स्थावर संपत्ति का वर्षानुवर्षं पट्टा किया जा सकता है-
a. केवल रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा
b. मौखिक करार द्वारा
c. कब्जा परिदान के साथ मौखिक करार द्वारा
d. सामान्य लिखत द्वारा
55. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत मासानुमासी पट्टे किए जा सकते हैं-
a. केवल रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा
b. केवल मौखिक करार द्वारा
c. केवल मौखिक करार द्वारा कब्जा परिदान के साथ
d. या तो रजिस्ट्रीकृत विलेख द्वारा अथवा मौखिक करार द्वारा कब्जा परिदान के साथ
56. किसी स्थावर संपत्ति का एक वर्ष से अधिक की अवधि का पट्टा किया जा सकता है-
a. केवल रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा
b. मौखिक करार द्वारा-
c. मौखिक करार द्वारा कब्ज़ा परिदान के साथ
d. मौखिक करार अथवा रजिस्ट्रीकृत लिखत में से किसी एक द्वारा
57. निम्नलिखित तीन मामलों में से कौन-सा अचल सम्पत्ति का पट्टा केवल पंजीकृत दस्तावेज द्वारा किया जा सकता है-
a. केवल वार्षिक भाटक आरक्षित करने वाला पट्टा
b. केवल वर्षानुवर्षी पट्टा
c. केवल एक वर्ष से अधिक किसी अवधि का पट्टा
d. उपरोक्त सभी
58. एक वर्ष से अधिक की अवधि के लिए एक मकान का पट्टा किया जा सकता है:
a. मौखिक अनुबन्ध द्वारा अथवा पंजीकृत विलेख द्वारा
b. केवल पंजीकृत विलेख द्वारा
c. मौखिक अनुबन्ध द्वारा
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
59. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत अचल सम्पत्ति के पट्टे का पंजीयन अनिवार्य नहीं है-
a. के पट्टे का पंजीयन अनिवार्य नहीं है-
b. वार्षिक भाटक प्राप्त करने वाला पट्टा
c. एक वर्ष की अवधि के लिए पट्टा
d. इनमें से कोई नहीं
60. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम की धारा-52 में कौन-सा सिद्धांत शामिल है-
a. उपमति
b. विबंध
c. विचाराधीन वाद (लिस पेन्डेंस)
d. अधित्यजन
61. जहाँ किसी स्थावर संपत्ति का पट्टा किसी रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा किया गया हो वहाँ ऐसा लिखत निष्पादित किया जाएगा-
a. पट्टाकर्ता तथा पट्टेदार दोनों द्वारा
b. केवल पट्टाकर्ता द्वारा
c. केवल पट्टेदार द्वारा
d. दोनों में से किसी एक द्वारा
62. संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत पट्टाकर्ता तथा पट्टेदार दोनों के अधिकारों एवं दायित्वों के सम्बन्ध में प्रावधान किए गए हैं?
a. 109
b. 107
c. 108
d. 110
63. पट्टे का पर्यवसान संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की किस धारा के अंतर्गत चर्चा की गई है-
a. धारा 113
b. धारा 108
c. धारा 107
d. धारा 111
64. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति के अंतर्गत एक पट्टे का पर्यवसान हो जाता है?
a. विलय पर
b. अवधि की समाप्ति पर
c. पट्टाकर्ता के हित अथवा अधिकार की समाप्ति पर
d. उपरोक्त सभी
65. निम्नलिखित में से किस मामले में एक स्थावर संपत्ति के पट्टे का पर्यवसान नहीं होता?
a. छोड़ने की नोटिस तामील हो जाने पर
b. समापहरण द्वारा
c. विवक्षित अभ्यर्पण पर
d. उसके द्वारा निर्धारित अवधि की समाप्ति पर
66. निम्नलिखित में से क्या एक पट्टे के पर्यवसान का आधार नहीं है?
a. निहित समर्पण
b. सीमित समय की समाप्ति
c. पट्टे की समाप्ति की नोटिस अवधि की समाप्ति
d. पट्टेदार की मृत्यु
67. पट्टे का पर्यवसान होता है:
a. अभ्यर्पण द्वारा
b. विलयन द्वारा
c. समपहरण द्वारा
d. उपर्युक्त सभी
68. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 111 के अंतर्गत एक नोटिस को समपहृत किया जा सकता है-
a. उस व्यक्ति की अभिव्यक्त अथवा विवक्षित सहमति से जिसे इसे प्रदान किया गया है।
b. उस व्यक्ति की विवक्षित सहमति से जिसे इसे प्रदान किया गया है
c. उस व्यक्ति की अभिव्यक्त सहमति से जिसे इसे प्रदान किया गया है।
d. किसी एक पक्ष की सूचना द्वारा
69. एक वैध पट्टे की समाप्ति निम्नलिखित में से किसके द्वारा हो सकती है?
a. ऐसे पट्टे की समाप्ति की नोटिस अवधि समाप्त होने पर
b. अवधि की समाप्ति
c. समपहरण
d. उपरोक्त सभी
70. क' एक गृह 'ख' को पाँच वर्ष के लिए पट्टे पर देता है। 'ख' वह गृह 'ग' को 1,000 रुपये मासिक भाटक पर देता है। पाँच वर्ष का अवसान हो जाता है किन्तु 'ग' गृह पर कब्जा बनाए रखता है और 'क' को भाटक देता है। 'ग' का पट्टा-
a. मासानुमास नवीकृत होता जाता है।
b. वर्षानुवर्ष नवीकृत होता जाता है।
c. उप-किराए पर होने के कारण नवीकृत नहीं होता
d. इनमें से कोई नहीं
71. एक पट्टेदार एक पट्टाकर्ता से पट्टे पर दी गई संपत्ति का एक नया पट्टा स्वीकार करता है जिसे वर्तमान पट्टे के जारी रहने के दौरान ही प्रभावी होना है। यह -
a. एक शून्यकरणीय करार होता है
b. पूर्ववर्ती पट्टे को विनिमय में परिवर्तित कर देता है
c. पूर्ववर्ती पट्टे को स्थायी पट्टे में परिवर्तित कर देता है
d. पूर्ववर्ती पट्टे का एक विवक्षित अभ्यर्पण होता है।
72. निम्नलिखित में से क्या समपहरण द्वारा किसी पट्टे की समाप्ति का आधार है-
a. अभिव्यक्त शर्त का उल्लंघन
b. पट्टे की अवधि की समाप्ति
c. पट्टेदार द्वारा अभ्यर्पण
d. पट्टाकर्ता के अधिकारों के पट्टेदार में निहित हो जाने पर
73. "अतिधारण" का परिणाम क्या होता हैं-
a. पट्टा शून्य हो जाता है।
b. पट्टा अवैध हो जाता है।
c. पट्टा नवीकृत हो जाता है।
d. पट्टा समाप्त हो जाता है।
74. 'क' अपना खेत 'ख' को 'ग' के जीवनकाल के लिए पट्टे पर देता है। 'ग' की मृत्यु हो जाती है किन्तु 'क' की सहमति से खेत पर 'ख' का कब्जा बना रहता है। 'ख' का पट्टा-
a. समाप्त हो चुका है
b. वर्षानुवर्ष नवीकृत हो चुका है
c. शाश्वत नवीकरण हो चुका है
d. मृत्यु के वर्ष के लिए नवीकृत हो
75. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत पट्टे के अतिधारण का परिणाम का प्रावधान किस धारा में किया गया है-
a. धारा 117
b. धारा 114क
c. धारा 115
d. धारा 116
76. किसी अन्य की संपत्ति के साथ हस्तक्षेप की कार्यवाही को उस अन्य व्यक्ति की सहमति से उचित ठहराया जा सकता है यदि उसका बचाव निम्नलिखित में से किसी एक के अंतर्गत आता हो-
a. सुखाचार
b. विधि के प्राधिकार
c. पट्टे तथा लाइसेंस
d. उपरोक्त में कोई नहीं
77. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत निम्न में से कौन पट्टे का विवक्षित अभ्यर्पण माना जा सकता है।
a. पट्टेदार पट्टे के अधीन अपना हित पारस्परिक करार द्वारा पट्टेकर्ता की प्रति छोड़ देता है।
b. वर्तमान पट्टे की निरंतरता के दौरान प्रभावी ढंग से एक नये पट्टे की स्वीकृति
c. पट्टेदार द्वारा कब्जे का त्याग
d. इनमें से कोई नहीं
78. निम्नलिखित अंतरणों में से कौन सा अंतरण मौखिक तौर पर किया जा सकता है?
a. 100 रुपए मूल्य से अधिक की स्थावर संपत्ति का विनिमय
b. वर्षानुवर्ष पट्टा
c. पट्टे का अभ्यर्पण
d. सादा बंधक
79. अशोक एक मकान पाँच वर्षों के लिये भरत को किराये पर देता है। भरत उक्त मकान को 2000/- रुपये प्रतिमाह पर उप किराये पर किशोर को दे देता है । पाँच वर्ष व्यतीत हो जाते हैं परन्तु किशोर निरन्तर उक्त मकान पर काबिज है तथा अशोक को किराया अदा करता रहता है। किशोर की स्थिति क्या है?
a. अप्राधिकृत कब्जाधारक
b. आस्थगित किरायेदार
c. अतिक्रमी
d. उपरोक्त में से कोई नहीं।
80. जब दो व्यक्ति संयुक्त रूप से एक वस्तु के स्वामित्व का अंतरण किसी अन्य वस्तु के लिए करते हैं तो ऐसे संव्यवहार को कहा जाता है-
a. बिक्री
b. दान
c. विनिमय
d. पट्टा
81. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
a. धन का विनिमय - धारा 120
b. संचयन के लिए निदेश - धारा 17
c. बन्धककर्ता की पट्टा करने की शक्ति - धारा 65क
d. एक सहस्वामी द्वारा अन्तरण - धारा 44
82. एक विनिमय में, संपत्ति अंतरण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
a. संपत्ति का कोई अंतरण नहीं होता
b. इसमें एक प्रतिफल मौजूद होता है
c. इसमें कोई प्रतिफल मौजूद नहीं होता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
83. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम में वर्णित 'विनिमय' बराबर होता है-
a. विक्रय
b. विभाजन
c. दान
d. इनमें से कोई नहीं
84. राम पाँच लाख रुपए मूल्यं का एक घर श्याम को दो लाख रुपए मूल्य के एक खेत तथा तीन लाख रुपए नकदी के बदले में अंतरित करता है। यह अंतरण-
a. एक समझौता है
b. एक बिक्री है
c. एक विनिमय है
d. न बिक्री न ही विनिमय है
85. ‘धन के विनिमय' सम्बन्धी प्रावधानों की व्यवस्था संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत की गई है?
a. धारा 121
b. धारा 118
c. धारा 119
d. उपरोक्त में कोई नहीं
86. 100 रुपए से कम मूल्य की मूर्त स्थावर संपत्ति का दान संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत किया जा सकता है?
a. केवल कब्जा परिदान के साथ मौखिक करार द्वारा
b. केवल एक रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा
c. एक रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा जिसे न्यूनतम दो लोगों द्वारा सत्यापित किया गया हो
d. या तो मौखिक करार अथवा रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा
87. यदि 'क' 2,000 रुपए मूल्य का एक घर 'ख' को अंतरित करता है और 'ख' 1,200 रुपए मूल्य का एक खेत तथा साथ ही 800 रुपए नकद 'क' को अंतरित करता है तो यह अंतरर्ण क्या होगा-
a. विक्रय एवं विनिमय
b. विनिमय
c. विक्रय
d. इनमें से कोई नहीं
88. दान को संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है-
a. धारा 25
b. धारा 11
c. धारा 106
d. धारा 122
89. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 122 निम्नलिखित में से किस प्रकार के दान से सम्बन्धित है-
a. वसीयत द्वारा दान
b. जीवनकाल में दान
c. मृत्यु के बाद दान
d. उपरोक्त सभी
90. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 122 के अनुसार संपत्ति में शामिल होते हैं-
a. केवल स्थावर संपत्ति
b. केवल जंगम संपत्ति
c. जंगम तथा स्थावर दोनों संपत्तियाँ
d. केवल कृषियोग्य भूमि
91. निम्नलिखित में से क्या दान का एक अनिवार्य तत्व नहीं है?
a. अंतरण अवश्य ही प्रतिफल के लिए होना चाहिए
b. दाता एवं आदाता
c. विषयवस्तु
d. विषयवस्तु का अंतरण
92. दान के जरिए स्थावर संपत्ति के अंतरण के लिए आवश्यकता होती है-
a. दाता द्वारा अथवा उसकी ओर से हस्ताक्षरित रजिस्ट्रीकृत लिखत की
b. न्यूनतम दो साक्षियों द्वारा सत्यापन की
c. संपत्ति के परिदान की
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
93. यदि दान स्वीकार करने के पूर्व ही आदाता की मृत्यु हो जाती है तो ऐसा दान संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अनुसार-
a. वैध होगा
b. दायहित होगा
c. शून्य होगा
d. शून्यकरणीय होगा
94. निम्नलिखित में से गलत उत्तर की खोज करें
a. दान को दाता के जीवनकाल में ही स्वीकार किया गया होना चाहिए
b. दान प्रतिफल के बिना ही स्वामित्व का अंतरण होता है
c. दान केवल जंगम संपत्ति का ही किया जा सकता है।
d. यदि दान स्वीकार करने के पूर्व आदाता की मृत्यु होती है तो दान शून्य हो जाता है।
95. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत एक दान के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से क्या सही है?
a. किसी जंगम संपत्ति को दान नहीं दिया जा सकता
b. केवल स्थावर संपत्ति ही दान में दी जा सकती है
c. दान को केवल आदाता द्वारा ही स्वीकार किया गया होना चाहिए
d. यदि आदाता की मृत्यु स्वीकृति के पूर्व हो जाती है तो दान शून्य हो जाता है
96. किसी स्थावर संपत्ति के दान का पंजीकरण-
a. अनिवार्य होता है।
b. वैकल्पिक होता है
c. पैतृक संपत्ति के सम्बन्ध में अनिवार्य होता है।
d. न्यायालय पर निर्भर करता है
97. अन्तरण से कौन से प्रकार के लिए लिखित विलेख में दो साक्षियों द्वारा अनुप्रमाणन को सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम में बाध्यकारी प्रावधानित किया गया है?
a. दान
b. विक्रय
c. बन्धक
d. उपर्युक्त सभी
98. दान द्वारा स्थावर संपत्ति के अंतरण के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
a. लिखत को दाता द्वारा अथवा उसकी ओर से हस्ताक्षरित अवश्य होना चाहिए
b. लिखत को केवल दाता द्वारा अवश्य हस्ताक्षरित होना चाहिए
c. लिखत को अवश्य ही रजिस्ट्रीकृत होना चाहिए
d. लिखत को अवश्य ही न्यूनतम दो साक्षियों द्वारा अनुप्रमाणित किया जाना चाहिए
99. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 122 अनुसार "दान" का अर्थ है-
a. दाता द्वारा आदाता को कतिपय मौजूदा जंगम संपत्ति का अंतरण
b. दाता द्वारा आदाता को कतिपय मौजूदा स्थावर संपत्ति का अंतरण
c. दाता द्वारा आदाता को कतिपय प्रतिफल पर संपत्ति का अंतरण
d. किसी वर्तमान जंगम या स्थावर सम्पत्ति का वह अन्तरण है जो एक व्यक्ति द्वारा, जो दाता कहलाता है, दूसरे व्यक्ति को जो अदाता कहलाता है स्वेच्छया और प्रतिफल के बिना किया गया हो और अदाता द्वारा या की ओर से प्रतिगृहीत किया गया प्रतिगृहीत किया गया
100. निम्नलिखित प्रस्तावों को पढ़ें बताएं कि कौन सा गलत है?
a. विक्रय में बिक्रीत संपत्ति में निहित समस्तं अधिकारों का पूर्ण अंतरण किया जाता है और अंतरणकर्ता के पास कोई अधिकार शेष नहीं रहता
b. एक दान की वैधता के लिए स्वीकार्यता एक प्रमुख आवश्यकता नहीं होती
c. एक पट्टे में, एक आंशिक अंतरण अथवा पट्टान्तरण होता है तथा अंतरणकर्ता के पास बचे अधिकार को उत्तरभोग कहा जाता है
d. मौजूदा तथा भावी संपत्ति को शामिल करने वाला दान भावी संपत्ति के सम्बन्ध में शून्य होता है
101. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 123 सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. यह पंजीकरण अधिनियम की धारा 17(1)(ख) की अनुपूरक है
b. यह पंजीकरण अधिनियम की धारा 17(1)(क) का एक अपवाद प्रदान करती है
c. यह पंजीकरण अधिनियम की धारा 17(1)(क) की अनुपूरक है
d. यह पंजीकरण अधिनियम की धारा 17(1)(ख) का एक अपवाद प्रदान करती है।
102. किसी स्थावर संपत्ति का दान दिया जा सकता है-
a. परिदान तथा रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज द्वारा
b. स्थावर संपत्ति के परिदान द्वारा
c. लिखित प्रलेख द्वारा
d. उपरोक्त में कोई नहीं
103. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत भावी संपत्ति का दान-
a. वैध होता हैं
b. शून्य होता है
c. अनियमित होता है
d. शून्यकरणीय होता है
104. वर्तमान तथा भावी दोनों संपत्तियों को शामिल करने वाला एक दान-
a. शून्य होता है
b. वैध होता है।
c. वर्तमान संपत्ति के मामले में शून्य होता है।
d. भावी संपत्ति के मामले में शून्य होता है।
105. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत दान से सम्बन्धित अध्याय-
a. केवल पारसी दान पर लागू होता है।
b. मुस्लिम दान पर भी लागू होता है।
c. मुस्लिम दान पर लागू नहीं होता
d. सभी जातियों, पंथों इत्यादि पर लागू होता है।
106. जहाँ किसी संपत्ति का दान दिया गया हो, जो अस्तित्व में न हो, वहाँ संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं में से कौन सी धारा ऐसे दान को शून्य घोषित करती है?
a. धारा 125
b. धारा 122
c. धारा 123
d. धारा 124
107. पिता अपने सौतेले पुत्र के पक्ष में अपने आवासीय घर के साथ-साथ उस घर को भी जिसको कि वह अपने व्यापार के आय से बनाने वाला था, का दान निष्पादित करता है। उक्त संदर्भ में निम्न में से कौन-सा सही है-
a. मात्र प्राकृतिक पुत्र न होने की दशा में ही सौतेले पुत्र को किया गया दान शून्य होगा
b. दान पूर्णरूपेण अननुज्ञेय है।
c. दान भविष्य में आवास के निर्माण की सीमा तक शून्य है
d. आवासीय घर का दान सौतेले पुत्र के पक्ष में शून्य है
108. निम्नलिखित में से कौन सा दान संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 द्वारा शासित नहीं होता?
a. अयोग्य व्यक्ति को दान
b. दुर्भर दान
c. आसन्न मरण दान
d. सर्वस्व दान
109. दान के एक लिखत को निष्पादित, सत्यापित तथा आदाता को परिदान कर दिया गया है। आदाता ने दान स्वीकार कर लिया है। लिखत के रजिस्ट्रीकरण के पूर्व ही दाता दान को निरस्त करना चाहता है। आदाता को परामर्श दीजिए-
a. उसे रजिस्ट्रीकरण तक प्रतीक्षा करनी चाहिए
b. यह पंजीकृत नहीं किया गया था अतः निरस्त किया जा सकता है
c. दान पूर्ण नहीं हुआ है, अतः निरस्त किए जाने योग्य हैं।
d. दान पूर्ण हो चुका है, लिखत बाद में रजिस्ट्रीकृत किया जा सकता है
110. क 'ख' को एक लाख रुपए दान देता है जिसमें वह ख की सहमति से अपने मन से एक लाख रुपए में से 10,000 रुपए वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखता है। यह दान-
a. पूर्णतः शून्य है
b. अवैध है
c. दुर्भर है
d. 90,000 रुपयों तक वैध है।
111. 'क' 'ख' को 50,000 रुपए दान देता है। क ख की सहमति से अपने मन से 50,000 रुपयों में से 10,000 रुपए वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखता है। यह दान-
a. शून्य है
b. वैध है
c. दान शून्यकरणीय है
d. 40,000 रुपयों तक का दान वैध है तथा 10,000 रुपए वापस लेने का शून्य है
112. क ख की सहमति से इस शर्त पर ख को दान में एक खेत देता है कि यदि क के जीवनकाल में ख तथा उसके वंशजों की मृत्यु हो जाती है तो क का अपने खेत वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। क्या क अपने खेत वापस ले सकता है?
a. शर्त शून्य है
b. हाँ
c. नहीं
d. उपरोक्त में कोई नहीं
113. क 'ख' को 80,000 रुपए दान देता है जिसमें वह ख की सहमति से अपने मन से 30,000 रुपए वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखता है। इस दान की विधिक स्थिति क्या होगी?
a. दान वैध है
b. दान 50,000 तक वैध है।
c. दान शून्य है
d. दान शून्यकरणीय है
114. क' 10,000 रुपयों मूल्य वाला एक घर बिना प्रतिफल के 'ख' को अंतरित करता है किन्तु इस घर पर 15,000 रुपयों के लोक व्ययों के भुगतान बकाया हैं। यह अंतरण-
a. अनुयोज्य दावा है
b. दान है
c. दुर्भर दान है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
115. "दुर्भर दान" सम्बन्धी प्रावधान संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की किस धारा में दिए गए हैं?
a. धारा 126
b. धारा 127
c. धारा 124
d. धारा 125
116. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा " सर्वस्व आदाता" को परिभाषित करती है?
a. धारा 129
b. धारा 122
c. धारा 123
d. धारा 128
117. एक आदाता, जिसने दाता की समस्त संपत्तियाँ ले ली हों तथा दाता के समस्त दायित्वों के निर्वहन हेतु उत्तरदायी भी हो, को किस नाम से जाना जाता है-
a. एक सर्वव्यापी आदाता
b. एक दुर्भर आदाता
c. एक अनुग्राही आदाता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
118. सर्वव्यापी आदाता दाता के लेनदारों के प्रति दायी होता है, आदाता के दायित्व-
a. निजी होते हैं।
b. समुचित सीमा तक सीमित होते हैं।
c. हाथ में आई दान संपत्ति के मूल्य तक होते हैं।
d. पवित्र दायित्व पर आधारित होते हैं
119. एक सर्वव्यापी आदाता को प्राप्त होता है-
a. केवल अंतिम संस्कार करने का अधिकार
b. संपूर्ण संपत्ति का स्वामित्व
c. संपूर्ण संपत्ति तथा दाता की वादग्रस्त संपत्ति
d. दाता की संपत्ति तथा समस्त बकाया ऋणों से सम्बन्धित दाता के दायित्व
120. संपत्ति अंतरण अधिनियम की कौन सी धारा मुस्लिमि विधि के नियम का संरक्षण करती है और संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 123 की प्रयोज्यता को वर्जित करती है जो आदेशित करती है कि स्थावर संपत्ति का दान अवश्य ही एक रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा संपन्न किया जाना चाहिए जैसा कि उल्लेख किया गया है
a. धारा 127 में
b. धारा 128 में
c. धारा 129 में
d. धारा 126 में
121. एक अनुयोज्य दावा किसके द्वारा अंतरित किया जा सकता है?
a. मौखिक करार
b. एक रजिस्ट्रीकृत लिखत
c. एक लिखित प्रलेख जो अंतरणकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित हो
d. एक रजिस्ट्रीकृत लिखत जो दो साक्षियों द्वारा सत्यापित हो
122. अनुयोज्य दावे के अंतरण का प्रावधान सम्पत्ति अंतरण अधिनियम में किया गया है-
a. धारा 128
b. धारा 130 में
c. धारा 122 में
d. धारा 127 में
123. निम्नलिखित में से क्या संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत एक अनुयोज्य दावा नहीं होता?
a. भरणपोषण के बकाए के दावे का अधिकार
b. जीवन बीमा अधिनियम के अंतर्गत देय धन के दावे का अधिकार
c. डिक्रीत धनराशि के दावे का अधिकार
d. किसी घर के किराए के बकाए के दावे का अधिकार
124. निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सुमेलित है?
a. धन का विनिमय - धारा 120
b. सर्वस्व आदाता - धारा 128क
c. बंधक ऋण - धारा 134
d. उपरोक्त सभी
125. 'अनुप्रयोज्य दावा' का अर्थ है-
a. ऐसी जंगम संपत्ति में लाभदायक हित का दावा जो दावेदार के कब्जे में न हो
b. किसी असुरक्षित ऋण का दावा
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. केवल (a)
126. निम्नलिखित में से क्या एक अनुप्रयोज्य दावा नहीं है?
a. किराए के बकाए का दावा
b. लॉटरी के टिकट
c. ऐसी जंगम संपत्ति में लाभदायक हित का दावा जो दावेदार के कब्जे में हो
d. जीवन बीमा पॉलिसी
127. निम्नलिखित में से किसे 'अनुप्रयोज्य दावा' के रूप में मान्यता प्राप्त है?
a. किराए का बकाया
b. भांवी डिक्री
c. किसी पुस्तक का कॉपीराइट
d. अंतःकालीन लाभ के लिए दावा
128. निम्नलिखित में से क्या एक अनुप्रयोज्य दावा है?
a. किसी सह हिस्सेदार से लाभ वसूल करने का अधिकार
b. ऐसे किसी ऋण का दावा करने का अधिकार जो किसी स्थावर संपत्ति के बंधक द्वारा सुरक्षित ऋण से पृथक हो
c. संविदा भंग के लिए ब्याज के द्वारा क्षतिपूर्ति वसूल करने का अधिकार
d. एक डिक्री
129. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत निम्नलिखित संपत्तियों में से किसका अंतरण किया जा सकता है?
a. अनुप्रयोज्य दावा
b. अधिष्ठायी विरासत से सुखाचार का अधिकार से
c. केवल वाद प्रस्तुत करने का अधिकार
d. भावी भरणपोषण का अधिकार
130. निम्नलिखित में से कौन एक अनुप्रयोज्यं दावा नहीं है?
a. अग्रिम धन की वापसी का दावा
b. अंतःकालीन लाभ के लिए दावा
c. किराए के बकाए के लिए दावा
d. साझेदारी में एक अंश
131. निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सुमेलित है-
a. कब्जा वापस पाने हेतु बंधककार
का भोग का अधिकार - धारा 62
b. अनुवर्ती क्रेता द्वारा क्रमबंधन - धारा 81
c. बंधककर्ता का मोचन का अधिकार - धारा 60क
d. उपरोक्त में कोई नहीं
Download The Transfer Of Property Act MCQs PDF Set-3