1. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 लागू की गई थी-
a. 4 जुलाई, 2024
b. 24 जुलाई, 2024b
c. 25 जुलाई, 2024
d. 1 जुलाई, 2024
2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में कितने अध्यायों एवं धाराओं में विभाजित है-
a. 37 अध्याय, 532 धाराएं-
b. 39 अध्याय 531 धाराएं
c. 38 अध्याय 540 धाराएं
d. 37 अध्यायं, 554 धाराएं
3. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 लागू होती है-
a. संपूर्ण भारत में
b. जम्मू एवं कश्मीर को छोड़कर संपूर्ण भारत में
c. संघ को छोड़कर संपूर्ण भारत में
d. सिक्किम को छोड़कर संपूर्ण भारत में
4. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 का अधिनियम क्रमांक (Act no.) क्या है?
a. 2023 का 43
b. 2023 का 44
c. 2023 का 45
d. 2023 का 46
5. संहिता की कौन- से अध्याय नागालैंड और जनजातीय क्षेत्रों पर स्वतः लागू नहीं होतीं?
a. अध्याय 1, 2 और 3
b. अध्याय 5, 6 और 7
c. अध्याय 9, 11 और 12
d. अध्याय 8, 10 और 12
6. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
a. यह संहिता पूरे भारत में समान रूप से लागू होती है
b. नागालैंड राज्य को इस संहिता के सभी प्रावधान स्वतः लागू होते हैं
c. संबंधित राज्य सरकार अधिसूचना द्वारा कुछ उपबंधों को लागू कर सकती है
d. यह संहिता केवल शहरी क्षेत्रों में लागू होती है
7. जनजातीय क्षेत्र की परिभाषा किस तिथि से पूर्व की स्थिति पर आधारित है?
a. 26 जनवरी, 1950
b. 15 अगस्त, 1947
c. 21 जनवरी, 1972
d. 1 नवंबर, 1956
8. जनजातीय क्षेत्र किस अनुसूची से संबंधित हैं?
a. पांचवी अनुसूची
b. छठी अनुसूची
c. सातवीं अनुसूची
d. आठवीं अनुसूची
9. यह संहिता किस माध्यम से प्रवृत्त होगी?
a. विशेष अधिसूचना द्वारा
b. सरकारी आदेश द्वारा
c. राजपत्र में अधिसूचना द्वारा
d. राष्ट्रपति के निर्देश से
10. श्रव्य दृश्य इलैक्ट्रॉनिक की परिभाषा का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 1
b. धारा 2(क)
c. धारा 3
d. धारा 5
11. “श्रव्य दृश्य इलैक्ट्रॉनिक” में निम्न में से क्या सम्मिलित नहीं है?
a. वीडियो कांफ्रेंसिंग
b. पहचान की आदेशिकाओं का अभिलेखन
c. तलाशी और अभिग्रहण
d. पुस्तकों की मुद्रित प्रतियाँ
12. “श्रव्य दृश्य इलैक्ट्रॉनिक” का प्रयोग निम्न में से किस उद्देश्य के लिए किया जा सकता है?
a. समाचार प्रसारण
b. वीडियो गेमिंग
c. साक्ष्य पारेषण और अभिग्रहण
d. संगीत रचना
13. राज्य सरकार “श्रव्य दृश्य इलैक्ट्रॉनिक” से संबंधित अन्य प्रयोजनों को कैसे निर्धारित कर सकती है?
a. कार्यपालक आदेश द्वारा
b. नियमों द्वारा
c. अधिसूचना के बिना
d. संसद की अनुमति से
14. श्रव्य दृश्य इलैक्ट्रॉनिक में किस प्रकार की सूचना पारेषित की जा सकती है?
a. केवल मौखिक
b. केवल लिखित
c. इलैक्ट्रॉनिक संसूचना
d. केवल भौतिक दस्तावेज
15. जमानत का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 1
b. धारा 2(ख)
c. धारा 3(क)
d. धारा 5
16. “जमानत” से क्या अभिप्रेत है?
a. अपराधी को दंडित करना
b. अभियुक्त को दोषी ठहराना
c. शर्तों के साथ विधि की अभिरक्षा से अभियुक्त को छोड़ना
d. अभियुक्त को जेल भेजना
17. जमानत किसके निष्पादन पर दी जाती है?
a. करारनामे पर
b. अनुबंध पर
c. बंधपत्र या जमानतपत्र पर
d. मौखिक वचन पर
18. जमानत प्रदान करने का अधिकार किसे होता है?
a. केवल पुलिस अधिकारी को
b. केवल राष्ट्रपति को
c. अधिकारी या न्यायालय को
d. ग्राम पंचायत को
19. जमानत का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 1
b. धारा 2(ख)
c. धारा 3(क)
d. धारा 2(ग)
20. “जमानतीय अपराध” किस प्रकार के अपराध को कहा जाता है?
a. जो केवल उच्च न्यायालय द्वारा तय हो
b. जो प्रथम अनुसूची में जमानतीय रूप में दिखाया गया हो
c. जो गैर-जमानतीय हो
d. जो केवल पुलिस द्वारा दर्ज किया गया हो
21. “अजमानतीय अपराध” से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई भी अपराध जिसमें जुर्माना न हो
b. जमानतीय अपराधों के अतिरिक्त अन्य सभी अपराध
c. केवल आर्थिक अपराध
d. केवल संगीन अपराध
22. जमानतपत्र का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(घ)
b. धारा 2(ख)
c. धारा 3(क)
d. धारा 2(ग)
23. “जमानतपत्र” से क्या अभिप्रेत है?
a. गिरफ्तारी का आदेश
b. अपराध स्वीकार करने का पत्र
c. प्रतिभूति के साथ छोड़े जाने के लिए वचनबंध
d. न्यायालय का निर्णय पत्र
24. जमानतपत्र मुख्यतः किसके लिए प्रयोग होता है?
a. सजा के निर्धारण के लिए
b. गवाह को बुलाने के लिए
c. अभियुक्त को प्रतिभूति के साथ छोड़ने के लिए
d. न्यायालय के आदेश को बदलने के लिए
25. “बंधपत्र” का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(घ)
b. धारा 2(ङ)
c. धारा 3(क)
d. धारा 2(ग)
26. “बंधपत्र” से क्या अभिप्रेत है?
a. प्रतिभूति सहित छोड़े जाने का दस्तावेज
b. गिरफ्तारी का आदेश
c. प्रतिभूति के बिना वैयक्तिक वचनबंध
d. न्यायालय का निर्णय
27. “आरोप" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(घ)
b. धारा 2(ङ)
c. धारा 3(क)
d. धारा 2(च)
28. यदि आरोप में एक से अधिक शीर्ष हों, तो “आरोप” किसे सम्मिलित करता है?
a. केवल मुख्य आरोप
b. सभी शीर्षों में से कोई भी एक शीर्ष
c. केवल अंतिम शीर्ष
d. किसी को भी नहीं
29. “संज्ञेय अपराध " का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(घ)
b. धारा 2(ङ)
c. धारा 2(छ)
d. धारा 2(च)
30. “संज्ञेय अपराध” का अर्थ है:
a. ऐसा अपराध जिसमें न्यायालय स्वतः संज्ञान ले
b. ऐसा अपराध जिसमें समझौता किया जा सकता है
c. ऐसा अपराध जिसमें पुलिस अधिकारी बिना वारण्ट गिरफ्तार कर सकता है
d. ऐसा अपराध जो केवल सिविल प्रकृति का हो
31. “संज्ञेय मामला” किस आधार पर तय किया जाता है?
a. प्रथम सूचना रिपोर्ट पर
b. प्रथम अनुसूची या अन्य प्रवृत्त विधि के अनुसार
c. अभियुक्त की सहमति से
d. न्यायालय के आदेश से
32. “परिवाद" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(घ)
b. धारा 2(ज)
c. धारा 3(छ)
d. धारा 2(च)
33. “परिवाद” का अर्थ क्या है?
a. पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट
b. मजिस्ट्रेट के समक्ष मौखिक या लिखित अभिकथन जिसमें कोई पुलिस रिपोर्ट शामिल नहीं हो
c. अभियुक्त का बयान
d. न्यायालय का आदेश
34. परिवाद में अपराध करने वाला व्यक्ति किस प्रकार हो सकता है?
a. केवल ज्ञात व्यक्ति
b. केवल अज्ञात व्यक्ति
c. ज्ञात या अज्ञात कोई भी व्यक्ति
d. केवल सरकारी कर्मचारी
35. यदि अन्वेषण से असंज्ञेय अपराध प्रकट होता है तो क्या होता है?
a. पुलिस रिपोर्ट को परिवाद माना जाएगा
b. मामला बंद कर दिया जाएगा
c. केवल मजिस्ट्रेट को सूचना दी जाएगी
d. अभियुक्त को तुरंत बरी कर दिया जाएगा
36. ऐसे मामले में पुलिस अधिकारी को क्या माना जाएगा जिसके द्वारा रिपोर्ट की गई हो?
a. अभियुक्त
b. परिवादी
c. न्यायाधीश
d. गवाह
37. “इलैक्ट्रानिक संसूचना" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(झ)
b. धारा 2(ज)
c. धारा 3(छ)
d. धारा 2(च)
38. “इलैक्ट्रानिक संसूचना” में क्या शामिल है?
a. केवल लिखित सूचना
b. केवल मौखिक सूचना
c. लिखित, मौखिक, सचित्र सूचना या वीडियो अंतर्वस्तु
d. केवल वीडियो रिकॉर्डिंग
39. “इलैक्ट्रानिक संसूचना” किस प्रकार की युक्तियों से पारेषित की जाती है?
a. केवल कंप्यूटर
b. केवल मोबाइल फोन
c. टेलीफोन, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, श्रव्य-दृश्य प्लेयर, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक युक्ति
d. केवल कैमरा
40. “इलैक्ट्रानिक संसूचना” का विनिर्देशन कौन करता है?
a. राज्य सरकार
b. न्यायालय
c. केंद्रीय सरकार द्वारा अधिसूचना के माध्यम से
d. पुलिस
41. "उच्च न्यायालय" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(झ)
b. धारा 2(ज)
c. धारा 3(ञ)
d. धारा 2(च)
42. “उच्च न्यायालय” से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल भारत का सर्वोच्च न्यायालय
b. किसी राज्य का उच्च न्यायालय
c. केवल संघ राज्य क्षेत्र का न्यायालय
d. केवल जिला न्यायालय
43. “जांच" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ट)
b. धारा 2(ज)
c. धारा 3(ञ)
d. धारा 2(च)
44. “जांच” का क्या अर्थ है?
a. न्यायालय द्वारा सजा सुनाना
b. मजिस्ट्रेट या न्यायालय द्वारा संहिता के अधीन की गई प्रत्येक जांच, जो विचारण से भिन्न हो
c. पुलिस द्वारा अपराध की रिपोर्ट दर्ज करना
d. केवल अभियुक्त की गिरफ्तारी
45. “अन्वेषण" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ट)
b. धारा 2(ज)
c. धारा 3(ञ)
d. धारा 2(ठ)
46. “अन्वेषण” से क्या अभिप्रेत है?
a. मजिस्ट्रेट द्वारा सजा सुनाना
b. पुलिस अधिकारी या प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा साक्ष्य एकत्र करने की कार्यवाहियां
c. न्यायालय में मामला प्रस्तुत करना
d. अभियुक्त को रिहा करना
47. “न्यायिक कार्यवाही" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(ज)
c. धारा 2(ञ)
d. धारा 2(ठ)
48. “न्यायिक कार्यवाही” में क्या शामिल होता है?
a. केवल अभियुक्त की गिरफ्तारी
b. वह कार्यवाही जिसमें साक्ष्य वैध रूप से शपथ पर लिया जाता है या लिया जा सकेगा
c. केवल पुलिस जांच
d. मजिस्ट्रेट द्वारा फैसला सुनाना
49. धारा 2(ड) के अनुसार न्यायिक कार्यवाही में कौन सी प्रक्रिया नहीं आती?
a. साक्ष्य का शपथ पर लिया जाना
b. मजिस्ट्रेट का निर्णय सुनाना
c. पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच
d. वैध साक्ष्य का संग्रह
50. “स्थानीय अधिकारिता" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(ढ)
c. धारा 2(ठ)
d. धारा 2(म)
51. “असंज्ञेय अपराध " का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(ण)
c. धारा 2(ठ)
d. धारा 2(म)
52. “असंज्ञेय मामला” से क्या अभिप्रेत है?
a. ऐसा मामला जिसमें पुलिस अधिकारी को वारण्ट के बिना गिरफ्तारी करने का अधिकार होता है
b. ऐसा मामला जिसमें पुलिस अधिकारी को वारण्ट के बिना गिरफ्तारी करने का अधिकार नहीं होता है
c. केवल पुलिस जांच का मामला
d. न्यायालय में चलने वाला मामला
53. “अधिसूचना’’ का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(त)
c. धारा 2(ठ)
d. धारा 2(म)
54. "अपराध”’ का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(थ)
c. धारा 2(ठ)
d. धारा 2(म)
55. “अपराध” से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई भी कार्य जो सामाजिक नियमों के विपरीत हो
b. कोई ऐसा कार्य या लोप जो किसी विधि द्वारा दण्डनीय बनाया गया हो
c. केवल हिंसा से संबंधित कार्य
d. केवल आर्थिक अपराध
56. धारा 2(थ) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा कार्य अपराध के अंतर्गत आता है?
a. पशु अतिचार अधिनियम, 1871 की धारा 20 के तहत परिवाद योग्य कार्य
b. केवल मानव अधिकारों का उल्लंघन
c. केवल आर्थिक अपराध
d. केवल सरकारी आदेश का उल्लंघन
57. “अपराध” की परिभाषा में कौन सा अधिनियम भी शामिल है?
a. मोटर वाहन अधिनियम
b. पशु अतिचार अधिनियम, 1871
c. कराधान अधिनियम
d. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम
58. "पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी” का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(थ)
c. धारा 2(ठ)
d. धारा 2(द)
59. "स्थान" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(थ)
c. धारा 2(ध)
d. धारा 2(द)
60. “स्थान” के अंतर्गत क्या-क्या शामिल हैं?
a. केवल घर और भवन
b. गृह, भवन, तम्बू, यान और जलयान
c. केवल कार्यालय भवन
d. केवल सड़क और मार्ग
61. "पुलिस रिपोर्ट" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(थ)
c. धारा 2(न)
d. धारा 2(द)
62. “पुलिस रिपोर्ट” से क्या अभिप्रेत है?
a. पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी
b. पुलिस अधिकारी द्वारा धारा 193(3) के अंतर्गत मजिस्ट्रेट को भेजी गई रिपोर्ट
c. केवल थाना में दर्ज की गई शिकायत
d. न्यायालय का आदेश
63. धारा 2(न) के अनुसार पुलिस रिपोर्ट किसे भेजी जाती है?
a. जिला अधिकारी
b. मजिस्ट्रेट
c. उच्च न्यायालय
d. केंद्र सरकार
64. धारा 193(3) के तहत पुलिस रिपोर्ट का क्या महत्व है?
a. यह केवल सूचना का साधन है
b. यह मजिस्ट्रेट के समक्ष आधिकारिक रिपोर्ट होती है
c. यह केवल जांच प्रारंभ करने के लिए होती है
d. यह अदालत का आदेश है
65. "पुलिस थाना " का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(प)
c. धारा 2(न)
d. धारा 2(द)
66. “पुलिस थाना” से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल पुलिस चौकी
b. कोई भी चौकी या स्थान जिसे राज्य सरकार ने पुलिस थाना घोषित किया हो
c. केवल जिला मुख्यालय
d. केवल पुलिस स्टेशन का मुख्य कार्यालय
67. "लोक अभियोजक" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(प)
c. धारा 2(न)
d. धारा 2(फ)
68. "उपखण्ड" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(प)
c. धारा 2(न)
d. धारा 2(ब)
69. “उपखण्ड” से क्या अभिप्रेत है?
a. किसी राज्य का पूरा क्षेत्र
b. किसी जिले का कोई उपखण्ड
c. केवल जिले का मुख्यालय
d. कोई भी नगरपालिका
70. धारा 2(ब) के अनुसार उपखण्ड किसका भाग होता है?
a. राज्य
b. जिला
c. गाँव
d. राजस्व विभाग
71. "समन-मामला" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(प)
c. धारा 2(न)
d. धारा 2(भ)
72. “समन-मामला” से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई मामला जो वारण्ट के साथ जुड़ा हो
b. ऐसा मामला जो किसी अपराध से संबंधित हो लेकिन वारण्ट मामला न हो
c. केवल असंज्ञेय अपराध से संबंधित मामला
d. केवल जमानतीय अपराध से संबंधित मामला
73. "पीड़ित" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(प)
c. धारा 2(न)
d. धारा 2(म)
74. “पीड़ित” से क्या अभिप्रेत है?
a. वह व्यक्ति जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया हो
b. वह व्यक्ति जिसे अभियुक्त के कार्य या लोप से हानि या क्षति हुई हो
c. केवल न्यायाधीश
d. कोई भी व्यक्ति
75. धारा 2(म) के अनुसार, पीड़ित में कौन शामिल हो सकता है?
a. केवल अभियुक्त
b. पीड़ित का संरक्षक या विधिक वारिस
c. केवल पुलिस अधिकारी
d. केवल न्यायालय
76. धारा 2(म) में पीड़ित का संरक्षक या विधिक वारिस क्या कर सकता है?
a. अभियोजन कर सकता है
b. पीड़ित की ओर से कार्य कर सकता है
c. केवल पुलिस से संपर्क कर सकता है
d. कोई अधिकार नहीं रखता
77. "वारण्ट मामला" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(य)
c. धारा 2(न)
d. धारा 2(म)
78. “वारंट मामला” से क्या अभिप्रेत है?
a. ऐसा मामला जो केवल आर्थिक अपराध से संबंधित हो
b. ऐसा मामला जो मृत्यु, आजीवन कारावास या दो वर्ष से अधिक की अवधि के कारावास से दण्डनीय अपराध से संबंधित हो
c. कोई मामूली अपराध
d. केवल ट्रैफिक अपराध
79. धारा 2 में परिभाषित शब्दों का अर्थ किस अधिनियम या संहिता से लिया जाएगा यदि वे इस संहिता में परिभाषित नहीं हैं?
a. केवल भारतीय दंड संहिता से
b. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 से
c. केवल भारतीय साक्ष्य अधिनियम से
d. किसी भी अन्य अधिनियम से नहीं
80. “निर्देशों का अर्थ लगाना” किस धारा से सम्बंधित है?
a. धारा 5
b. धारा 6
c. धारा 4
d. धारा 3
81. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अधीन अपराधों का अन्वेषण, जांच और विचारण कैसे किया जाएगा?
a. केवल पुलिस द्वारा
b. भारतीय न्याय संहिता, 2023 और इसके अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसार
c. स्थानीय प्रशासन के नियमों के अनुसार
d. केवल अन्य विधियों के अनुसार
82. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023" धारा 6 उपबंधित करती है-
a. क्षेत्रीय अधिकारिता
b. दंड न्यायालयों के वर्ग
c. दंड न्यायालयों की अधिकारिता
d. मजिस्ट्रेट की शक्तियां
83. एक जनपद में कितने वर्ग के आपराधिक न्यायालय होते हैं?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पाँच
84. धारा 6 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा न्यायालय दंड न्यायालय की श्रेणी में आता है?
a. उच्चतम न्यायालय
b. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
c. लोक अदालत
d. उपभोक्ता न्यायालय
85. धारा 6 में उल्लिखित दंड न्यायालयों में से कौन-सा उच्चतम होता है?
a. प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. सेशन न्यायालय
c. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
d. द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट
86. राज्य सरकार किनसे परामर्श के बाद खंडों और जिलों की सीमाओं या संख्या में परिवर्तन कर सकती है?
a. मुख्यमंत्री से
b. गृह मंत्रालय से
c. उच्च न्यायालय से
d. संसद से
87. प्रत्येक सेशन खंड के लिए सेशन न्यायालय की स्थापना कौन करता है?
a. उच्च न्यायालय
b. राज्यपाल
c. राज्य सरकार
d. सुप्रीम कोर्ट
88. सेशन न्यायालय का पीठासीन न्यायाधीश किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?
a. राज्यपाल
b. राज्य सरकार
c. उच्च न्यायालय
d. राष्ट्रपति
89. यदि किसी सेशन न्यायाधीश का पद रिक्त हो, तो अति आवश्यक आवेदन किसके द्वारा निपटाया जा सकता है?
a. अपर सेशन न्यायाधीश या मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. राज्य सरकार
c. उच्च न्यायालय
d. जिला न्यायाधीश
90. प्रत्येक जिले में प्रथम वर्ग और द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेटों के न्यायालय किसके परामर्श से स्थापित किए जाते हैं?
a. प्रधानमंत्री
b. जिला न्यायाधीश
c. उच्च न्यायालय
d. गृह मंत्रालय
91. प्रथम वर्ग या द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों की स्थापना के स्थान कौन निर्धारित करता है?
a. राज्यपाल
b. उच्च न्यायालय
c. सुप्रीम कोर्ट
d. राज्य सरकार अधिसूचना द्वारा
92. राज्य सरकार, उच्च न्यायालय से परामर्श के बाद विशेष न्यायालय किन उद्देश्यों के लिए स्थापित कर सकती है?
a. सभी प्रकार के वादों के लिए
b. प्रशासनिक समीक्षा के लिए
c. किसी विशेष मामले या विशेष वर्ग के मामलों के विचारण हेतु
d. भूमि विवाद के समाधान हेतु
93. प्रत्येक जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किसे नियुक्त किया जाता है?
a. द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. जिला न्यायाधीश
c. अपर सत्र न्यायाधीश
d. किसी प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट को
94. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कौन करता है?
a. राज्य सरकार
b. जिला कलेक्टर
c. उच्च न्यायालय
d. गृह मंत्रालय
95. उच्च न्यायालय किन्हें अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर सकता है?
a. द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. उपखंड मजिस्ट्रेट
c. सिविल न्यायाधीश
d. प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट
96. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कौन-सी शक्तियाँ प्राप्त हो सकती हैं?
a. सभी या कोई, जैसा उच्च न्यायालय निर्देश दे
b. केवल द्वितीय श्रेणी मामलों की
c. केवल अपीलीय शक्तियाँ
d. केवल प्रशासकीय कार्यों की
97. विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किसके अनुरोध पर उच्च न्यायालय कर सकता है?
a. जिला न्यायाधीश
b. केन्द्रीय या राज्य सरकार
c. राज्यपाल
d. सुप्रीम कोर्ट
98. विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट को कौन-सी शक्तियां प्रदान की जा सकती हैं?
a. केवल प्रशासनिक शक्तियां
b. इस संहिता द्वारा या इसके अधीन प्रदत्त की गई या की जा सकने वाली सभी या कोई शक्तियां
c. केवल पुलिस संबंधी शक्तियां
d. केवल न्यायालयीन साक्षी दंड देने की शक्तियां
99. विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की अधिकतम अवधि क्या हो सकती है?
a. 6 महीने
b. 1 वर्ष
c. 2 वर्ष
d. 5 वर्ष
100. न्यायिक मजिस्ट्रेटों की स्थानीय सीमाओं को कौन परिनिश्चित करता है?
a. राज्य सरकार
b. जिला न्यायाधीश
c. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उच्च न्यायालय के नियंत्रण में
d. सुप्रीम कोर्ट
101. प्रत्येक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किसके अधीनस्थ होता है?
a. जिला न्यायाधीश
b. सेशन न्यायाधीश
c. उच्च न्यायालय
d. राज्य सरकार
102. राज्य सरकार किसे जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त करती है?
a. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. कार्यपालक मजिस्ट्रेटों में से किसी एक को
c. सेशन न्यायाधीश
d. उपखंड मजिस्ट्रेट
103. अपर जिला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
a. उच्च न्यायालय
b. राज्य सरकार
c. जिला न्यायाधीश
d. जिला मजिस्ट्रेट
104. विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
a. उच्च न्यायालय
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. राज्य सरकार
d. पुलिस अधीक्षक
105. विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनने के लिए पुलिस अधिकारी का पद क्या होना चाहिए?
a. पुलिस अधीक्षक की पंक्ति से नीचे नहीं हो या समतुल्य हो
b. केवल पुलिस अधीक्षक
c. कोई भी पुलिस अधिकारी
d. केवल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
106. विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कितनी अवधि के लिए की जा सकती है?
a. केवल 6 महीने
b. केवल 1 वर्ष
c. राज्य सरकार जितनी अवधि उचित समझे
d. स्थायी
107. विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट को किन शक्तियों से नवाजा जा सकता है?
a. कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को प्रदत्त सभी शक्तियां
b. कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को प्रदत्त कोई भी शक्तियां, जिन्हें राज्य सरकार उचित समझे
c. केवल पुलिस शक्तियां
d. केवल प्रशासनिक शक्तियां
108. कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की स्थानीय सीमाओं को कौन परिनिश्चित करता है?
a. राज्य सरकार
b. जिला मजिस्ट्रेट राज्य सरकार के नियंत्रण में
c. मुख्य न्यायालय
d. पुलिस अधीक्षक
109. सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट किसके अधीनस्थ होते हैं?
a. उपखंड मजिस्ट्रेट
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. मुख्य न्यायाधीश
d. पुलिस अधीक्षक
110. प्रत्येक उच्च न्यायालय के लिए लोक अभियोजक नियुक्ति किसके परामर्श से की जाती है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. राज्य सरकार या केंद्रीय सरकार, उच्च न्यायालय से परामर्श के बाद
c. मुख्य न्यायालय
d. पुलिस अधीक्षक
111. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के संबंध में लोक अभियोजक की नियुक्ति कौन करता है?
a. राज्य सरकार
b. उच्च न्यायालय
c. केंद्रीय सरकार, दिल्ली उच्च न्यायालय से परामर्श के बाद
d. जिला मजिस्ट्रेट
112. किसके परामर्श से जिला मजिस्ट्रेट लोक अभियोजक या अपर लोक अभियोजक के योग्य व्यक्तियों का पैनल तैयार करता है?
a. पुलिस अधीक्षक
b. सेशन न्यायाधीश
c. उच्च न्यायालय
d. राज्य सरकार
113. राज्य सरकार द्वारा जिले के लिए लोक अभियोजक नियुक्त करने के लिए आवश्यक क्या है?
a. उसका नाम जिला मजिस्ट्रेट के पैनल में होना चाहिए
b. वह राज्य सरकार के अधिकारी होना चाहिए
c. वह पुलिस अधिकारी होना चाहिए
d. वह मुख्य न्यायालय से प्रमाण पत्र प्राप्त करे
114. लोक अभियोजक या अपर लोक अभियोजक बनने के लिए न्यूनतम कितने वर्षों तक अधिवक्ता के रूप में विधि व्यवसाय किया होना चाहिए?
a. 5 वर्ष
b. 7 वर्ष
c. 10 वर्ष
d. 15 वर्ष
115. विशेष लोक अभियोजक बनने के लिए अधिवक्ता के रूप में कितने वर्षों का अनुभव आवश्यक है?
a. 7 वर्ष
b. 8 वर्ष
c. 9 वर्ष
d. 10 वर्ष
116. राज्य सरकार प्रत्येक जिले में मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों में अभियोजन का संचालन करने के लिए किसे नियुक्त करती है?
a. लोक अभियोजक
b. सहायक लोक अभियोजक
c. अपर लोक अभियोजक
d. पुलिस अधिकारी
117. केंद्रीय सरकार किस उद्देश्य से सहायक लोक अभियोजक नियुक्त कर सकती है?
a. न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए
b. मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों में किसी मामले या वर्ग के अभियोजन के संचालन के लिए
c. पुलिस जांच करने के लिए
d. जिला प्रशासनिक कार्यों के लिए
118. जब कोई सहायक लोक अभियोजक किसी विशिष्ट मामले के लिए उपलब्ध नहीं होता है, तो जिला मजिस्ट्रेट क्या कर सकता है?
a. स्वयं अभियोजन करेगा
b. किसी पुलिस अधिकारी को सहायक लोक अभियोजक नियुक्त कर देगा
c. राज्य सरकार को चौदह दिन की सूचना देकर किसी अन्य व्यक्ति को सहायक लोक अभियोजक नियुक्त कर सकता है
d. अभियोजन स्थगित कर देगा
119. कौन सहायक लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त होने के लिए पात्र नहीं होगा?
a. वह व्यक्ति जिसने पिछले 5 वर्ष में अधिवक्ता के रूप में कार्य किया हो
b. पुलिस अधिकारी जिसने उस अपराध की जांच की हो, जिसके संबंध में अभियुक्त अभियोजित है
c. कोई न्यायाधीश
d. राज्य सरकार के कर्मचारी
120. सहायक लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त होने के लिए कौन से पुलिस अधिकारी पात्र नहीं होंगे?
a. निरीक्षक की पंक्ति से ऊपर के अधिकारी
b. निरीक्षक की पंक्ति से नीचे के अधिकारी
c. राज्य सरकार के अधिकारी
d. अपर लोक अभियोजक
121. राज्य सरकार अभियोजन निदेशालय किस स्तर पर स्थापित कर सकती है?
a. केवल राज्य स्तर पर
b. केवल जिला स्तर पर
c. राज्य में एक अभियोजन निदेशालय और प्रत्येक जिले में जिला अभियोजन निदेशालय
d. केवल केंद्र सरकार के निर्देश पर
122. अभियोजन निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए निम्न में से कौन पात्र होगा?
a. कम से कम सात वर्ष तक अधिवक्ता के रूप में व्यवसाय किया हो
b. प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट रहा हो
c. अधिवक्ता के रूप में कम से कम पंद्रह वर्ष तक व्यवसाय किया हो या सेशन न्यायाधीश हो या रहा हो
d. कोई भी सरकारी अधिकारी
123. अभियोजन सहायक निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए आवश्यक पात्रता क्या है?
a. अधिवक्ता के रूप में कम से कम सात वर्ष तक व्यवसाय किया हो या प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट रहा हो
b. अधिवक्ता के रूप में कम से कम पंद्रह वर्ष तक व्यवसाय किया हो
c. पुलिस अधिकारी होना चाहिए
d. कोई भी व्यक्ति जिसे राज्य सरकार उचित समझे
124. कौन से अपराधों के मामलों का मानीटरिंग अभियोजन उप-निदेशक करेगा?
a. सात वर्ष से कम के लिए दंडनीय अपराध
b. सात वर्ष से अधिक लेकिन दस वर्ष से कम के लिए दंडनीय अपराध
c. दस वर्ष या उससे अधिक के लिए दंडनीय अपराध
d. सभी अपराधों का
125. इस धारा के अंतर्गत लोक अभियोजक के कृत्यों का पालन करते समय किन पर यह धारा लागू नहीं होगी?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. राज्य के महाधिवक्ता
c. पुलिस अधीक्षक
d. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
126. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अधीन किसी अपराध का विचारण निम्नलिखित में से किन न्यायालयों द्वारा किया जा सकता है?
a. उच्च न्यायालय, सेशन न्यायालय, या प्रथम अनुसूची में दर्शाए गए अन्य न्यायालय
b. केवल उच्च न्यायालय
c. केवल जिला न्यायालय
d. केवल सेशन न्यायालय
127. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 64 से 71 के अंतर्गत अपराधों का विचारण किस प्रकार के न्यायालय द्वारा यथासाध्य किया जाएगा?
a. किसी भी न्यायालय द्वारा
b. ऐसे न्यायालय में जिसमें महिला पीठासीन हो
c. केवल उच्च न्यायालय द्वारा
d. केवल सेशन न्यायालय द्वारा
128. उच्च न्यायालय किस प्रकार का दंडादेश दे सकता है?
a. केवल मृत्युदंड
b. केवल जुर्माना
c. विधि द्वारा प्राधिकृत कोई भी दंडादेश
d. केवल सजा की अवधि 5 वर्ष तक
129. सेशन न्यायाधीश या अपर सेशन न्यायाधीश किस प्रकार के दंडादेश दे सकते हैं?
a. केवल सजा की अवधि 3 वर्ष तक
b. विधि द्वारा प्राधिकृत कोई भी दंडादेश, उच्च न्यायालय पुष्टिकरण के अधीन
c. केवल जुर्माना
d. केवल मृत्युदंड
130. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. उच्च न्यायालय केवल जुर्माना का दंडादेश दे सकता है।
b. सेशन न्यायाधीश द्वारा दिया गया मृत्युदंड स्वतः प्रभावी होता है।
c. उच्च न्यायालय विधि द्वारा प्राधिकृत कोई भी दंडादेश दे सकता है।
d. सेशन न्यायाधीश मृत्युदंड नहीं दे सकते।
131. सेशन न्यायाधीश द्वारा दिया गया मृत्यु दंडादेश किस प्रकार कार्यान्वित किया जाएगा?
a. बिना किसी पुष्टिकरण के तुरंत लागू होगा।
b. केवल सुप्रीम कोर्ट के आदेश से लागू होगा।
c. उच्च न्यायालय के पुष्टिकरण के बाद लागू होगा।
d. जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन के बाद लागू होगा।
132. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का न्यायालय किस प्रकार के दंडादेश दे सकता है?
a. मृत्यु दंड या आजीवन कारावास या सात वर्ष से अधिक की अवधि के लिए कारावास के दंडादेश सहित सभी दंडादेश
b. मृत्यु दंड या आजीवन कारावास या सात वर्ष से अधिक की अवधि के लिए कारावास के दंडादेश के सिवाय विधि द्वारा प्राधिकृत कोई भी दंडादेश
c. केवल जुर्माना और तीन वर्ष तक की कैद
d. केवल सामुदायिक सेवा
133. प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट का न्यायालय अधिकतम कितनी अवधि के लिए कारावास का दंडादेश दे सकता है?
a. तीन वर्ष से अधिक नहीं
b. तीन वर्ष से अनधिक
c. एक वर्ष से अधिक नहीं
d. दस वर्ष तक
134. द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट का न्यायालय अधिकतम कितनी अवधि के लिए कारावास का दंडादेश दे सकता है?
a. एक वर्ष से अधिक नहीं
b. एक वर्ष से अनधिक
c. तीन वर्ष तक
d. सात वर्ष तक
135. प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट का न्यायालय अधिकतम कितना जुर्माना लगा सकता है?
a. दस हजार रुपए से अधिक नहीं
b. पचास हजार रुपए से अधिक नहीं
c. पचास हजार रुपए से अनधिक
d. एक लाख रुपए तक
136. द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट का न्यायालय अधिकतम कितना जुर्माना लगा सकता है?
a. दस हजार रुपए से अधिक नहीं
b. पचास हजार रुपए से अधिक नहीं
c. पचास हजार रुपए से अनधिक
d. एक लाख रुपए तक
137. "सामुदायिक सेवा" का अर्थ क्या है?
a. दोषसिद्ध व्यक्ति को जुर्माना भरना
b. दोषसिद्ध व्यक्ति को कार्य करना जो समुदाय के लाभ के लिए हो, बिना पारिश्रमिक के
c. दोषसिद्ध व्यक्ति को जेल भेजना
d. दोषसिद्ध व्यक्ति को सेवा शुल्क देना
138. जुर्माना न देने पर कारावास का दंडादेश से सम्बंधित धारा कौन सी है?
a. धारा 26
b. धारा 25
c. धारा 24
d. धारा 23
139. जब कोई व्यक्ति एक ही विचारण में दो या अधिक अपराधों के लिए दोषसिद्ध होता है, तो न्यायालय कैसे दंडादेश देगा?
a. केवल एक अपराध के लिए दंडादेश देगा
b. अपराधों के लिए विहित दंडों में से सक्षम दंडादेश देगा, साथ-साथ या क्रमवर्ती रूप से
c. केवल सबसे गंभीर अपराध के लिए दंडादेश देगा
d. केवल जुर्माने का दंडादेश देगा
140. धारा 25 के अनुसार, किसी आरोपी को अधिकतम कितनी अवधि तक कारावास के लिए दंडित किया जा सकता है?
a. 10 वर्ष
b. 15 वर्ष
c. 20 वर्ष
d. आजीवन कारावास
141. संकलित दंड की अधिकतम सीमा क्या है, जो एक अपराध के लिए सक्षम दंड का?
a. तीन गुना
b. दोगुना
c. आधा
d. कोई सीमा नहीं
142. शक्तियां प्रदान करने का ढंग से सम्बंधित धारा कौन सी है?
a. धारा 26
b. धारा 27
c. धारा 28
d. धारा 29
143. धारा 29 किससे सम्बंधित है?
a. शक्तियां प्रदान करने का ढंग
b. नियुक्त अधिकारियों की शक्तियां
c. शक्तियों को वापस लेना
d. न्यायाधीशों और मजिस्ट्रेटों की शक्तियों का उनके पद-उत्तरवर्तियों द्वारा प्रयोग किया जा सकना
144. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी किन शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं?
a. केवल अपने थाने के बाहर की सीमाओं में
b. केवल अपने थाने की सीमाओं के भीतर की शक्तियाँ
c. स्थानीय क्षेत्र में जहाँ वे नियुक्त हैं, अपने थाने की सीमाओं के भीतर वाले अधिकारी की शक्तियाँ
d. राज्य सरकार द्वारा निर्दिष्ट सभी शक्तियाँ
145. जनता किस कार्य में मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी की सहायता करने के लिए बाध्य है?
a. किसी अन्य व्यक्ति को पकड़ना जिसे मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी गिरफ्तार करने के लिए प्राधिकृत है
b. केवल अपने दोस्त की रक्षा करना
c. केवल संपत्ति की चोरी रोकना
d. न्यायालय के बाहर आवाज़ लगाना
146. जनता किस स्थिति में लोक संपत्ति की रक्षा में सहायता करेगी?
a. जब किसी को भी इच्छा हो
b. जब कोई लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाने का प्रयास करता हो
c. केवल अपने घर की संपत्ति के लिए
d. पुलिस की अनुमति के बिना नहीं
147. जब कोई वारंट पुलिस अधिकारी के बजाय किसी अन्य व्यक्ति को निदिष्ट किया गया हो, तब क्या होगा?
a. केवल पुलिस अधिकारी ही उस वारंट का निष्पादन कर सकते हैं
b. कोई भी अन्य व्यक्ति उस वारंट के निष्पादन में सहायता कर सकता है यदि वह व्यक्ति पास में है और कार्य कर रहा है
c. वारंट निष्पादन केवल न्यायालय द्वारा किया जा सकता है
d. वारंट निष्पादन असंभव हो जाता है
148. धारा 32 के अनुसार, कौन वारंट निष्पादन में सहायता कर सकता है?
a. केवल वारंट निष्पादित करने वाला व्यक्ति
b. कोई भी अन्य व्यक्ति जब वह वारंट निष्पादित कर रहे व्यक्ति के पास हो और कार्य कर रहा हो
c. केवल पुलिस अधिकारी
d. केवल मजिस्ट्रेट
149. धारा 33 के अनुसार, निम्नलिखित में से किन धाराओं के अंतर्गत अपराध की सूचना देना आवश्यक है?
a. केवल धारा 307 और धारा 316 की उपधारा (5)
b. धारा 103 से 105, 111 से 113, 140 से 144, 147 से 154, 158, 178 से 182, 189, 191, 274 से 280, 307, 309 से 312, 316(5), 326 से 328, 331, और 332
c. केवल धारा 178 से 182
d. केवल धारा 111 से 113
150. धारा 33 के अनुसार, अपराध की सूचना किसे दी जानी चाहिए?
a. निकटतम मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी को
b. सीधे उच्च न्यायालय को
c. केवल जिला मजिस्ट्रेट को
d. राज्य सरकार को