भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 MCQs Set-2

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

 

Download BNSS MCQ Set-2 PDF

 

1. धारा 34 के अनुसार, ग्राम में नियोजित अधिकारी या निवासी को किसे सूचना देनी होगी?

a. निकटतम जिला मजिस्ट्रेट

b. निकटतम मजिस्ट्रेट या निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी, जो भी निकटतम हो

c. राज्य सरकार

d. उच्च न्यायालय

 

2. किस स्थिति में ग्राम के अधिकारी या निवासी को तुरंत सूचना देनी होगी?

a. ग्राम में अजमानतीय अपराध या धारा 189 व 191 के अंतर्गत कोई अपराध होना या करने का आशय हो

b. ग्राम में किसी भी तरह का विवाद हो

c. ग्राम में कोई प्राकृतिक आपदा आए

d. ग्राम में नया निवासी आया हो

 

3. व्यक्तियों की गिरफ्तारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के किस अध्याय में शामिल है-

a. अध्याय 8

b. अध्याय 7 

c. अध्याय 6

d. अध्याय 5

 

4. किस पुलिस बिना वारंट के कब गिरफ्तार कर सकेगी से सम्बंधित धारा कौन सी है?

a. धारा 34

b. धारा 35

c. धारा 36 

d. धारा 37

 

5. किस परिस्थिति में पुलिस अधिकारी बिना मजिस्ट्रेट के आदेश या वारंट के किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है?

a. जब व्यक्ति संज्ञेय अपराध करते हुए पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में पकड़ा जाए

b. जब व्यक्ति केवल असंज्ञेय अपराध करता हो

c. केवल मजिस्ट्रेट के वारंट के बिना गिरफ्तार नहीं किया जा सकता

d. जब व्यक्ति किसी अन्य राज्य का निवासी हो

 

6. पुलिस अधिकारी को किस आधार पर बिना वारंट गिरफ्तारी का निर्णय लेना चाहिए?

a. केवल यदि अपराध सात वर्ष से अधिक की सजा का हो

b. यदि पुलिस अधिकारी को विश्वसनीय सूचना हो कि व्यक्ति ने संज्ञेय अपराध किया है और गिरफ्तारी जरूरी हो जैसे अपराध रोकने या साक्ष्य बचाने के लिए

c. किसी भी परिस्थिति में बिना मजिस्ट्रेट के आदेश गिरफ्तार कर सकता है

d. केवल यदि आरोपी भागने की कोशिश कर रहा हो

 

7. निम्नलिखित धाराओं में से किस धारा के अधीन दण्डनीय अपराध के घटित होने वाले अपराध की जानकारी रखने वाले किसी व्यक्ति के लिए अनिवार्य है कि वह इसकी सूचना निकटतम मजिस्ट्रेट अथवा पुलिस अधिकारी को दे?

a. भारतीय न्याय संहिता की धारा 85

b. भारतीय न्याय संहिता की धारा 103

c. भारतीय न्याय संहिता की धारा 118

d. भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(4)

 

8. धारा 35(1) के अंतर्गत किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की एक पुलिस अधिकारी की शक्ति-

a. पर्याप्त संदेह के मामलों तक सीमित होती है. 

b. सभी मामलों पर लागू होती है

c. केवल संदेह के मामलों तक सीमित होती है। 

d. सेना के भगोड़ों के मामलों पर लागू नहीं होती

 

9. यदि किसी व्यक्ति को वारंट के बिना गिरफ्तार किया गया है, तो पुलिस अधिकारी क्या करेगा?

a. तुरंत मजिस्ट्रेट को सूचना देगा

b. गिरफ्तारी के कारणों को लिखित में दर्ज करेगा

c. आरोपी को तुरंत छोड़ देगा

d. केवल मौखिक सूचना देगा

 

10. किस मामले में पुलिस अधिकारी बिना वारंट के गिरफ्तारी कर सकता है?

a. जब व्यक्ति पुलिस अधिकारी को बाधा पहुंचाए या विधिपूर्वक अभिरक्षा से भागने का प्रयास करे

b. जब व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो

c. जब आरोपी 60 वर्ष से अधिक आयु का हो

d. जब आरोपी विदेश में किया गया अपराध में आरोपी हो लेकिन भारत में उस अपराध के लिए गिरफ्तारी अपेक्षित न हो

 

11. धारा 35 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सूचना के नियमों का पालन करता रहता है, तो क्या होगा?

a. उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा

b. उसे तब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा जब तक पुलिस अधिकारी लिखित कारण न बताए कि गिरफ्तारी जरूरी है

c. उसे पुलिस थाने ले जाकर बंद किया जाएगा

d. उसे जमानत पर छोड़ दिया जाएगा

 

12. पुलिस कब एक व्यक्ति को वारण्ट के बिना गिरफ्तार कर सकती है?

a. केवल संज्ञेय अपराध के मामले में

b. केवल उद्घोषित अपराधी के मामले में

c. केवल सशस्त्र सेना का भगोड़ा

d. उपरोक्त सभी

 

13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. अवैध गिरफ्तारी से विचारण दुष्प्रभावित नहीं होता

2. अवैध गिरफ्तारी द्वारा एक संस्वीकृति अवैध नहीं होती है

3. किसी व्यक्ति को केवल पुलिस थाने में निरूद्ध किए रहना अथवा उसकी गतिविधियों को पुलिस थाने की परिसीमा के अंदर सीमित कर देना गिरफ्तारी के बराबर होता है

4. गिरफ्तारी के लिए व्यक्ति को हथकड़ी लगाया जाना आवश्यक नहीं होता, ऐसा केवल मौखिक शब्दों द्वारा संपन्न किया जा सकता है

नीचे दी गई कूट संख्याओं के आधार पर सही उत्तर का चयन करें-

कूट संख्या

a. मात्र 1 तथा 2 सही हैं

b. मात्र 1 तथा 4 सही हैं

c. मात्र 1, 2 तथा 4 सही हैं

d. 1,2,3 तथा 4 सभी सही हैं

 

14. निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए-

एक पुलिस अधिकारी को मजिस्ट्रेट के आदेश अथवा वारंट के बिना किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की शक्ति है यदि उसके पास उस व्यक्ति के किसी ऐसे संज्ञेय अपराध, जो अधिकतम सात वर्षों के कारावास से दंडनीय हो, में संलिप्त होने का संदेह करने का कारण मौजूद हो, बशर्ते वह लिखित में उस कारण के प्रति सन्तुष्ट हो कि ऐसी गिरफ्तारी आवश्यक है-

1. ताकि ऐसे व्यक्ति को आगे और अपराध करने से रोका जा सके

2. अपराध के समुचित अन्वेषण के लिए

3. ऐसे व्यक्ति को साक्ष्य नष्ट करने अथवा गायब करने से रोकने के लिए

4. फरार सह-अभियुक्त को समर्पण हेतु बाध्य करने के लिए

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा कथन सही है?

a. (1) तथा (2)

b. (2) तथा (3)

c. (1), (2) तथा (3) 

d. (1), (2), (3) तथा (4)

 

15. एक पुलिस अधिकारी को समुचित संदेह है कि 'क' एक हत्या के मामले में संलिप्त है। तो वह- 

a. पुलिस अधीक्षक को सूचित कर सकता है। 

b. क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट को सूचित कर सकता है। 

c. ‘क' को वारंट के बिना ही गिरफ्तार कर सकता है 

d. मजिस्ट्रेट से वारंट प्राप्त कर सकता है।

 

16. धारा 36 किससे सम्बन्धित हैं?

a. गिरफ्तारी की सूचना

b. गिरफ्तारी की प्रक्रिया और गिरफ्तारी करने वाले के कर्तव्य

c. जमानत पर छोड़ने का अधिकार

d. राज्य सरकार नियंत्रण कक्ष

 

17. गिरफ्तारी करते समय पुलिस अधिकारी को क्या करना आवश्यक है?

a. अपनी पहचान छुपाना

b. अपने नाम की सही, दृश्यमान और स्पष्ट पहचान धारण करना

c. गिरफ्तारी की सूचना केवल पुलिस थाने को देना

d. आरोपी को तुरंत जेल भेज देना

 

18. गिरफ्तारी का ज्ञापन कौन तैयार करता है?

a. मजिस्ट्रेट

b. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का परिवार

c. गिरफ्तारी करने वाला पुलिस अधिकारी

d. कोई भी व्यक्ति

 

19. गिरफ्तारी के ज्ञापन में क्या शामिल होना चाहिए?

a. कम से कम एक साक्षी द्वारा अनुप्रमाणन जो परिवार का सदस्य या इलाके का प्रतिष्ठित व्यक्ति हो

b. केवल गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम

c. केवल पुलिस अधिकारी के हस्ताक्षर

d. गिरफ्तारी का स्थान और समय ही लिखना आवश्यक है

 

20. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को किन अधिकारों के बारे में सूचना दी जानी चाहिए?

a. उसे गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देने का अधिकार

b. अपने नातेदार या मित्र को उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने का अधिकार

c. जमानत पर छोड़ने का अधिकार

d. पुलिस की वर्दी उतारने का अधिकार

 

21. गिरफ्तारी के ज्ञापन को कब तक अनुप्रमाणित किया जाना चाहिए?

a. गिरफ्तारी के तुरंत बाद

b. जब तक गिरफ्तार व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य द्वारा अनुप्रमाणित न कर दिया जाए

c. गिरफ्तारी के एक सप्ताह के भीतर

d. अनुप्रमाणन आवश्यक नहीं है

 

22. पदाभिहित पुलिस अधिकारी किस धारा से सम्बंधित है ?

a. धारा 34

b. धारा 35

c. धारा 36

d. धारा 37

 

23. राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले और राज्य स्तर पर क्या स्थापित किया जाएगा?

a. एक न्यायालय

b. एक पुलिस नियंत्रण कक्ष

c. एक अस्पताल

d. एक प्रशासनिक कार्यालय

 

24. प्रत्येक थाना और जिले में पदाभिहित पुलिस अधिकारी का पद क्या होगा?

a. सहायक पुलिस उपनिरीक्षक या उससे ऊपर

b. पुलिस उप निरीक्षक से नीचे का कोई भी पद

c. सहायक पुलिस उप निरीक्षक की पंक्ति से नीचे का नहीं होगा

d. केवल थानेदार

 

25. पदाभिहित पुलिस अधिकारी की मुख्य जिम्मेदारी क्या होगी?

a. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम और पता जानना और रिकॉर्ड रखना

b. थाने की साफ-सफाई करना

c. पुलिस कर्मचारियों का वेतन देना

d. केवल अपराध का निपटारा करना

 

26. धारा 38 किससे सम्बंधित है?

a. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का पूछताछ के दौरान अपनी पसंद के अधिवक्ता से मिलने का अधिकार

b. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम और पता जानना और रिकॉर्ड रखना

c. गिरफ्तारी की प्रक्रिया और गिरफ्तारी करने वाले के कर्तव्य

d. नाम और निवास बताने से इंकार करने पर गिरफ्तारी

 

27. धारा 39 किससे सम्बंधित है?

a. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का पूछताछ के दौरान अपनी पसंद के अधिवक्ता से मिलने का अधिकार

b. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम और पता जानना और रिकॉर्ड रखना

c. गिरफ्तारी की प्रक्रिया और गिरफ्तारी करने वाले के कर्तव्य

d. नाम और निवास बताने से इंकार करने पर गिरफ्तारी

 

28. किस स्थिति में पुलिस अधिकारी किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है?

a. जब व्यक्ति अपनी पूरी पहचान बताने में सक्षम हो

b. जब व्यक्ति पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में असंज्ञेय अपराध करता है और अपना नाम और निवास बताने से इंकार करता है या गलत नाम और निवास बताता है

c. जब व्यक्ति अपनी पहचान तुरंत बताता है

d. जब व्यक्ति किसी अन्य अपराध में संलिप्त हो

 

29. जब गिरफ्तारी के बाद व्यक्ति का सही नाम और निवास निर्धारित हो जाता है, तो उसे किस आधार पर छोड़ा जाएगा?

a. पुलिस अधिकारी के आदेश पर

b. बंधपत्र या जमानतपत्र पर, जिसमें वह मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिर होने के लिए बाध्य होगा

c. बिना किसी शर्त के

d. अदालत के आदेश पर

 

30. प्राइवेट व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी और ऐसी गिरफ्तारी पर प्रक्रिया किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 36

b. धारा 37

c. धारा 38

d. धारा 40

 

31. किस स्थिति में कोई प्राइवेट व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है?

a. जब वह व्यक्ति उसकी उपस्थिति में अजमानतीय और संज्ञेय अपराध करता है

b. जब वह व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर होता है

c. जब पुलिस अधिकारी उसकी गिरफ्तारी का आदेश देता है

d. जब व्यक्ति किसी अन्य की संपत्ति देख रहा हो

 

32. यदि पुलिस अधिकारी अनुपस्थित हो, तो प्राइवेट व्यक्ति क्या कर सकता है?

a. व्यक्ति को तुरंत छोड़ सकता है

b. उसे निकटतम पुलिस थाने में अभिरक्षा में ले जा सकता है या भेज सकता है

c. उसे न्यायालय में पेश कर सकता है

d. उसे घर छोड़ सकता है

 

33. यदि प्राइवेट व्यक्ति को विश्वास हो कि गिरफ्तार व्यक्ति धारा 35(1) के अंतर्गत आता है, तो पुलिस अधिकारी क्या करेगा?

a. उसे छोड़ देगा

b. उसे अभिरक्षा में लेगा

c. उसे जमानत पर छोड़ देगा

d. उसे सीधे अदालत में पेश करेगा

 

34. यदि विश्वास करने का कारण नहीं है कि गिरफ्तार व्यक्ति ने अपराध किया है, तो क्या होगा?

a. उसे गिरफ्तारी के 24 घंटे में छोड़ा जाएगा

b. वह तुरंत छोड़ दिया जाएगा

c. उसे पुलिस हिरासत में रखा जाएगा

d. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा

 

35. प्राइवेट व्यक्ति द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को कितने समय के भीतर पुलिस अधिकारी को सौंपना आवश्यक है?

a. 12 घंटे के भीतर

b. 24 घंटे के भीतर

c. 6 घंटे के भीतर

d. 48 घंटे के भीतर

 

36. धारा 41 किससे सम्बंधित है?

a. मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तारी

b. गिरफ्तारी कैसे की जाएगी

c. सशस्त्र बलों के सदस्यों का गिरफ्तारी से संरक्षण

d. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का पूछताछ के दौरान अपनी पसंद के अधिवक्ता से मिलने का अधिकार

 

37. जब कार्यपालक या न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उसकी स्थानीय अधिकारिता के भीतर कोई अपराध होता है, तो वह क्या कर सकता है?

a. केवल पुलिस को आदेश दे सकता है

b. स्वयं अपराधी को गिरफ्तार कर सकता है या किसी अन्य को गिरफ्तार करने का आदेश दे सकता है

c. केवल जमानत पर छोड़ सकता है

d. केवल न्यायालय में मामला दर्ज कर सकता है

 

38. क्या कार्यपालक या न्यायिक मजिस्ट्रेट अपनी स्थानीय अधिकारिता के बाहर भी किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है?

a. हाँ, किसी भी स्थान पर

b. नहीं, केवल अपनी स्थानीय अधिकारिता के भीतर

c. केवल न्यायालय के आदेश पर

d. केवल पुलिस अधिकारी के अनुरोध पर

 

39. सशस्त्र बलों के किसी सदस्य को उसके पदीय कर्तव्यों का निर्वहन करते समय गिरफ्तारी से कब तक संरक्षण मिलेगा?

a. किसी भी हालत में

b. जब तक केंद्रीय सरकार की सहमति नहीं ले ली जाती

c. जब तक राज्य सरकार की अनुमति नहीं मिलती

d. गिरफ्तारी से कोई संरक्षण नहीं है

 

40. कौन सी धाराएं सशस्त्र बलों के सदस्यों की गिरफ्तारी से संबंधित नियमों को प्रभावित करती हैं?

a. धारा 10 और 20

b. धारा 35, 39 से 41 (दोनों सहित)

c. धारा 50 और 60

d. धारा 5 से 15

 

41. गिरफ्तारी कैसे की जाएगी किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 43

b. धारा 44

c. धारा 45

d. धारा 46

                                                        

42. गिरफ्तारी करते समय पुलिस अधिकारी या अन्य व्यक्ति को सामान्यतः क्या करना चाहिए?

a. गिरफ्तारी का वारंट दिखाना

b. आरोपी के परिवार को सूचित करना

c. आरोपी के शरीर को छूना या परिरुद्ध करना

d. न्यायालय की अनुमति प्राप्त करना

 

43. महिला की गिरफ्तारी के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

a. महिला को कभी गिरफ्तार नहीं किया जा सकता

b. महिला को पुरुष पुलिस अधिकारी गिरफ्तार कर सकता है

c. महिला की गिरफ्तारी पर, मौखिक सूचना के बाद समर्पण की उपधारणा की जाती है

d. महिला को केवल न्यायालय के आदेश से गिरफ्तार किया जा सकता है

 

44. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की निम्नलिखित धाराओं में से कौन सी धारा पुरुष पुलिस अधिकारी को किसी महिला को गिरफ्तार करने के दौरान उसे स्पर्श करने से प्रतिबंधित करती है?

a. धारा 41(1) का परन्तुक

b. धारा 42(2) का परन्तुक

c. धारा 43(1) का परन्तुक

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

45. सामान्य रूप से महिला की गिरफ्तारी सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले नहीं की जाएगी, जब तक कि:

a. महिला आरोपी हो

b. उसका नाम प्राथमिकी में न हो

c. असाधारण परिस्थितियों में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति न हो

d. वह गिरफ्तारी से मना न कर दे

 

46. पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी के समय हथकड़ी का प्रयोग किस परिस्थिति में कर सकता है?

a. जब गिरफ्तार व्यक्ति कोई भी अपराधी हो

b. जब गिरफ्तार व्यक्ति अभ्यासिक, संगठित अपराध या गंभीर अपराधों में लिप्त हो

c. जब न्यायालय कहे

d. जब आरोपी महिला हो

 

47. यदि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडनीय अपराध का अभियुक्त नहीं है, तो मृत्यु देने का अधिकार नहीं देती है, सम्बंधित है-

a. धारा 43(4)

b. धारा 43(6)

c. धारा 43(5)

d. धारा 43(3)

 

48. उस स्थान की तलाशी जिसमें ऐसा व्यक्ति प्रविष्ट हुआ है जिसकी गिरफ्तारी की जानी है, किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 41

b. धारा 42

c. धारा 43

d. धारा 44

 

49. यदि यह विश्वास करने का कारण है कि गिरफ्तारी किया जाने वाला व्यक्ति किसी स्थान में है, तो उस स्थान पर रहने वाला व्यक्ति क्या करने के लिए बाध्य है?

a. तुरंत पुलिस को गिरफ्तार व्यक्ति का पता बताए

b. बिना तलाशी के व्यक्ति को पुलिस को सौंप दे

c. पुलिस को अबाध प्रवेश और तलाशी की सुविधा दे

d. मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना किसी को प्रवेश न करने दे

 

50. क्या एक पुलिस अधिकारी किसी अपराधी का पीछा अपनी स्थानीय अधिकारिता क्षेत्र से बाहर कर सकता है?

a. नहीं, केवल अपने क्षेत्र में कर सकता है

b. हाँ, लेकिन मजिस्ट्रेट की अनुमति से

c. हाँ, पूरे भारत में पीछा कर सकता है

d. केवल राज्य के भीतर पीछा कर सकता है

 

51. धारा 45 के अंतर्गत पीछा करने का अधिकार किस क्षेत्र में लागू होता है?

a. केवल ग्रामीण क्षेत्रों में

b. केवल उस राज्य में जहाँ अधिकारी नियुक्त है

c. भारत के किसी भी स्थान में

d. केवल पुलिस थाना क्षेत्र में

 

52. अनावश्यक अवरोध न करना किस धारा से सम्बंधित है ?

a. धारा 45

b. धारा 46

c. धारा 47

d. धारा 48

 

53. धारा 46 के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति को कितना अवरुद्ध (restrained) किया जा सकता है?

a. जितना पुलिस अधिकारी उचित समझे

b. कोई भी अवरोध नहीं किया जा सकता

c. जितना आवश्यक हो उसे दंडित करने के लिए

d. केवल उतना ही, जितना उसे निकल भागने से रोकने के लिए आवश्यक हो

 

54. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को गिरफ्तारी के आधारों और जमानत के अधिकार की सूचना दिया जाना किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 48

b. धारा 47

c. धारा 49

d. धारा 46

 

55. धारा 48 किससे सम्बंधित है?

a. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को गिरफ्तारी के आधारों और जमानत के अधिकार की सूचना दिया जाना

b. गिरफ्तारी करने वाले व्यक्ति की, गिरफ्तारी आदि के बारे में, नातेदार या मित्र को जानकारी देने की बाध्यता

c. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की तलाशी

d. आक्रामक आयुध का अभिग्रहण करने की शक्ति

 

56. धारा 48 के अनुसार, गिरफ्तार करने वाला पुलिस अधिकारी या अन्य व्यक्ति किसे गिरफ्तारी की सूचना देगा?

a. केवल मजिस्ट्रेट को

b. केवल गिरफ्तार व्यक्ति के वकील को

c. गिरफ्तार व्यक्ति के मित्र/नातेदार/नामित व्यक्ति और जिले के पदाभिहित पुलिस अधिकारी को

d. किसी को भी नहीं

 

57. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की तलाशी किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 46

b. धारा 47

c. धारा 49

d. धारा 48

 

58. गिरफ्तारी के समय जब कोई वस्तु पुलिस द्वारा कब्जे में ली जाती है, तो गिरफ्तार व्यक्ति को क्या दिया जाता है?

a. चेतावनी

b. जेल वर्दी

c. जमानत प्रपत्र

d. वस्तुओं की रसीद

 

59. आक्रामक आयुध का अभिग्रहण करने की शक्ति किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 52

b. धारा 51

c. धारा 50

d. धारा 53

 

60. अभियुक्त की शारीरिक परीक्षा किस स्तर के पुलिस अधिकारी की प्रार्थना पर की जा सकती है?

a. किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा

b. निरीक्षक से नीचे के अधिकारी द्वारा

c. उप निरीक्षक या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा

d. कांस्टेबल द्वारा

 

61. पुलिस अधिकारी की प्रार्थना पर चिकित्सा - व्यवसायी द्वारा अभियुक्त की परीक्षा किस धारा से सम्बंधित है ?

a. धारा 52

b. धारा 51

c. धारा 50

d. धारा 53

 

62. बलात्संग के अपराधी व्यक्ति की चिकित्सा- व्यवसायी द्वारा परीक्षा किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 52

b. धारा 53

c. धारा 54

d. धारा 55

 

63. बलात्संग या बलात्संग के प्रयत्न के आरोपी व्यक्ति की चिकित्सा परीक्षा कौन कर सकता है?

a. कोई भी डॉक्टर

b. निजी क्लिनिक का डॉक्टर

c. सरकार या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा संचालित अस्पताल में नियोजित रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी

d. आरोपी का निजी डॉक्टर

 

64. पुलिस अधिकारी की किस न्यूनतम पंक्ति से नीचे का अधिकारी बलात्संग के आरोपी की परीक्षा के लिए अनुरोध नहीं कर सकता?

a. कांस्टेबल

b. सहायक उप निरीक्षक

c. उप निरीक्षक

d. निरीक्षक

 

65. यदि सरकारी अस्पताल का रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी अनुपस्थित है, तो परीक्षा कौन कर सकता है?

a. कोई भी डॉक्टर

b. कोई भी नर्स

c. सोलह किलोमीटर की परिधि में उपलब्ध रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी

d. आरोपी स्वयं

 

66. रिपोर्ट में कौन सी जानकारी शामिल की जानी चाहिए?

a. सिर्फ अभियुक्त का नाम

b. सिर्फ चोट के निशान

c. नाम, पता, आयु, चोटों का विवरण, डीएनए सामग्री आदि

d. केवल पुलिस की राय

 

67. परीक्षा की रिपोर्ट में परीक्षा शुरू करने और समाप्त करने का समय लिखना...

a. वैकल्पिक होता है

b. आवश्यक नहीं होता

c. केवल गंभीर मामलों में आवश्यक होता है

d. अनिवार्य होता है

 

68. अन्वेषण अधिकारी रिपोर्ट को किस धारा के अंतर्गत मजिस्ट्रेट को भेजेगा?

a. धारा 154

b. धारा 200

c. धारा 193

d. धारा 167

 

69. धारा 53 किससे सम्बंधित है?

a. पुलिस अधिकारी की प्रार्थना पर चिकित्सा- व्यवसायी द्वारा अभियुक्त की परीक्षा

b. बलात्संग के अपराधी व्यक्ति की चिकित्सा- व्यवसायी द्वारा परीक्षा

c. गिरफ्तार व्यक्ति की चिकित्सा अधिकारी द्वारा परीक्षा

d. गिरफ्तार व्यक्ति की शिनाख्त

 

70. गिरफ्तारी के तुरंत बाद व्यक्ति की परीक्षा किसके द्वारा की जानी चाहिए?

a. मजिस्ट्रेट द्वारा

b. पुलिस अधिकारी द्वारा

c. केंद्रीय या राज्य सरकार के सेवाधीन चिकित्सा अधिकारी द्वारा

d. नर्स द्वारा

 

71. यदि सरकारी चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध नहीं है, तो परीक्षा कौन कर सकता है?

a. पुलिस उपनिरीक्षक

b. रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी

c. मजिस्ट्रेट

d. गवाह

 

72. यदि चिकित्सा अधिकारी को यह लगता है कि दोबारा परीक्षण की आवश्यकता है, तो क्या वह ऐसा कर सकता है?

a. नहीं, उसे अनुमति लेनी होगी

b. केवल कोर्ट के आदेश से

c. हां, वह दोबारा परीक्षा कर सकता है

d. नहीं, एक बार की परीक्षा ही अंतिम होती है

 

73. यदि गिरफ्तार व्यक्ति महिला है, तो उसकी शरीर की परीक्षा किसके द्वारा की जानी चाहिए?

a. कोई भी डॉक्टर

b. महिला पुलिस अधिकारी

c. केवल महिला चिकित्सा अधिकारी या रजिस्ट्रीकृत महिला चिकित्सा व्यवसायी द्वारा

d. मजिस्ट्रेट द्वारा

 

74. परीक्षा रिपोर्ट में क्या विवरण दिया जाएगा?

a. आरोपी का अपराध

b. उसकी संपत्ति का विवरण

c. शरीर पर क्षति या हिंसा के चिह्न और उनका अनुमानित समय

d. गवाहों की सूची

 

75. परीक्षा रिपोर्ट की प्रति किसे दी जानी चाहिए?

a. केवल मजिस्ट्रेट को

b. किसी को नहीं दी जाती

c. गिरफ्तार व्यक्ति या उसके द्वारा नामित किसी व्यक्ति को

d. पीड़िता को

 

76. परीक्षा किस समय होनी चाहिए?

a. एक सप्ताह के अंदर

b. जब भी पुलिस अधिकारी कहे

c. गिरफ्तार किए जाने के तुरंत पश्चात्

d. जब कोर्ट आदेश दे

 

77. गिरफ्तार व्यक्ति की शिनाख्त किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 51

b. धारा 52

c. धारा 53

d. धारा 54

 

78. शिनाख्त प्रक्रिया का आरंभ किसके निवेदन पर किया जाता है?

a. अभियुक्त के वकील के निवेदन पर

b. पीड़िता के अनुरोध पर

c. पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी के निवेदन पर

d. स्वयं मजिस्ट्रेट की मर्जी से

 

79. यदि शिनाख्त करने वाला व्यक्ति मानसिक या शारीरिक रूप से निःशक्त है, तो शिनाख्त प्रक्रिया किसके पर्यवेक्षण में होगी?

a. पुलिस अधीक्षक के

b. चिकित्सक के

c. मजिस्ट्रेट के

d. वकील के

 

80. शिनाख्त प्रक्रिया को किस विधि से अभिलिखित किया जाना आवश्यक है?

a. केवल लिखित रूप में

b. CCTV द्वारा

c. श्रव्य-दृश्य इलेक्ट्रॉनिक साधनों द्वारा

d. गवाहों की मौखिक सूचना द्वारा

 

81. धारा 55 किससे सम्बंधित है?

a. गिरफ्तार व्यक्ति की शिनाख्त

b. जब पुलिस अधिकारी वारंट के बिना गिरफ्तार करने के लिए अपने अधीनस्थ प्रतिनियुक्त करता है तब प्रक्रिया

c. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का मजिस्ट्रेट या पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी समक्ष ले जाया जाना

d. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का चौबीस घंटे से अधिक निरुद्ध न किया जाना

 

82. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का स्वास्थ्य और सुरक्षा किस धारा से सम्बंधित है? 

a. धारा 59

b. धारा 58

c. धारा 57

d. धारा 56

 

83. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का मजिस्ट्रेट या पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी समक्ष ले जाया जाना किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 56

b. धारा 59 

c. धारा 57

d. धारा 58

 

84. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का चौबीस घंटे से अधिक निरुद्ध न किया जाना किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 56

b. धारा 59 

c. धारा 57

d. धारा 58

 

85. धारा 58 के अनुसार, कोई पुलिस अधिकारी वारंट के बिना गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अधिकतम कितने समय तक अभिरक्षा में रख सकता है?

a. 12 घंटे

b. 24 घंटे

c. 48 घंटे

d. जब तक मजिस्ट्रेट आदेश न दे

 

86. धारा 58 के अनुसार, 24 घंटे से अधिक निरुद्ध रखने के लिए किसका विशेष आदेश आवश्यक है?

a. पुलिस अधीक्षक का आदेश धारा 185 के अधीन

b. मजिस्ट्रेट का आदेश धारा 187 के अधीन

c. पुलिस थाने के प्रभारी का आदेश धारा 186 के अधीन

d. राज्य सरकार का आदेश

 

87. पुलिस का गिरफ्तारियों की रिपोर्ट करना किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 56

b. धारा 59 

c. धारा 57

d. धारा 58

 

88. धारा 60 किससे सम्बंधित है?

a. पुलिस का गिरफ्तारियों की रिपोर्ट करना

b. पकड़े गए व्यक्ति का उन्मोचन

c. निकल भागने पर पीछा करने और फिर पकड़ लेने की शक्ति

d. गिरफ्तारी का सर्वथा संहिता के अनुसार ही किया जाना

 

89. पुलिस अधिकारी द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति का उन्मोचन कब किया जा सकता है?

a. केवल उसके बंधपत्र या जमानतपत्र पर

b. बिना किसी बंधपत्र के भी कर सकता है

c. केवल मजिस्ट्रेट के आदेश पर

d. (a) और (c) दोनों सही हैं

 

90. धारा 60 के अनुसार, निम्न में से कौन सही है?

a. पुलिस अधिकारी स्वयं निर्णय लेकर किसी भी समय गिरफ्तार व्यक्ति को छोड़ सकता है

b. केवल मजिस्ट्रेट के विशेष आदेश या व्यक्ति के बंधपत्र/जमानतपत्र पर ही उन्मोचन होगा

c. केवल बंधपत्र पर ही उन्मोचन हो सकता है, मजिस्ट्रेट के आदेश की जरूरत नहीं

d. मजिस्ट्रेट का आदेश लेने की कोई आवश्यकता नहीं

 

91. धारा 61 किससे सम्बंधित है?

a. गिरफ्तारी का सर्वथा संहिता के अनुसार ही किया जाना

b. पुलिस का गिरफ्तारियों की रिपोर्ट करना

c. पकड़े गए व्यक्ति का उन्मोचन

d. निकल भागने पर पीछा करने और फिर पकड़ लेने की शक्ति

 

92. यदि एक व्यक्ति विधि पूर्ण अभिरक्षा से भाग जाता हैं। तो जिस व्यक्ति की अभिरक्षा से वह भागता है वह तुरंत उसका पीछा कर सकता है और उसे गिरफ्तार कर सकता है-

a. सम्बन्धित पुलिस थाने की स्थानीय सीमाओं के अंदर 

b. जिले की स्थानीय सीमाओं के अंदर

c. राज्य की स्थानीय सीमाओं के अंदर

d. भारत में किसी भी स्थान से

 

93. धारा 61 के तहत, पीछा करके पकड़ी गई गिरफ्तारी पर कौन-से प्रावधान लागू होंगे?

a. धारा 44 के उपबंध

b. धारा 35 के उपबंध

c. धारा 50 के उपबंध

d. कोई प्रावधान लागू नहीं होगा

 

94. गिरफ्तारी का सर्वथा संहिता के अनुसार ही किया जाना, किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 63

b. धारा 62

c. धारा 65

d. धारा 66

 

95. हाजिर होने को विवश करने के लिए आदेशिकाएं किस अध्याय में वर्णित है?

a. अध्याय 4

b. अध्याय 5

c. अध्याय 6

d. अध्याय 7

 

96. समन का प्ररूप किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 62

b. धारा 65

c. धारा 66

d. धारा 63

 

97. न्यायालय द्वारा जारी समन किस रूप में होना चाहिए?

a. मौखिक रूप में

b. लिखित रूप में और दो प्रतियों में

c. केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में

d. पुलिस अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित

 

98. समन पर किसकी मुहर या हस्ताक्षर होने चाहिए?

a. केवल पुलिस अधिकारी के

b. न्यायालय के पीठासीन अधिकारी या उच्च न्यायालय द्वारा निदिष्ट अन्य अधिकारी के हस्ताक्षर और न्यायालय की मुहर

c. केवल डिजिटल हस्ताक्षर

d. किसी भी अधिकारी के हस्ताक्षर

 

99. समन के गूढ़लेखित या इलेक्ट्रॉनिक रूप में होने पर क्या आवश्यक होगा?

a. कोई मुहर या हस्ताक्षर आवश्यक नहीं

b. न्यायालय की मुहर या डिजिटल हस्ताक्षर होना आवश्यक है

c. केवल पुलिस अधिकारी के हस्ताक्षर आवश्यक हैं

d. समन को मान्य नहीं माना जाएगा

 

100. समन की तामीली से सम्बंधित धारा कौन सी है?

a. धारा 64

b. धारा 65

c. धारा 66

d. धारा 63

 

101. समन की तामील कौन कर सकता है?

a. केवल पुलिस अधिकारी

b. पुलिस अधिकारी, न्यायालय के अधिकारी या अन्य लोक सेवक जो राज्य सरकार के नियमों के अधीन हों

c. केवल न्यायाधीश

d. आरोपी का वकील

 

102. राज्य सरकार किस चीज़ का रजिस्टर रखेगी?

a. गिरफ्तारी की तारीख

b. पुलिस थाना या न्यायालय का पता, ई-मेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण

c. जमानत राशि

d. अदालत के फैसले

 

103. समन की वैयक्तिक तामील से सम्बंधित उपबंध है?

a. धारा 64(1)

b. धारा 64(1) परंतु

c. धारा 64(2)

d. धारा 63(2) परंतु

 

104. समन की तामील वैयक्तिक रूप से कैसे की जाएगी?

a. आरोपी को समन की एक प्रति दे कर

b. आरोपी को समन की दो प्रतियों में से एक का परिदान या निविदान करके

c. आरोपी को समन दिखाए बिना

d. न्यायाधीश की उपस्थिति में

 

105. इलैक्ट्रॉनिक सूचना द्वारा समन की तामील कब संभव है?

a. जब न्यायालय की मुहर लगा हो और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार हो

b. केवल जब आरोपी ऑनलाइन हो

c. जब पुलिस अधिकारी अनुमति दे

d. इलैक्ट्रॉनिक सूचना द्वारा तामील संभव नहीं है

 

106. समन प्राप्त करने वाले व्यक्ति से क्या अपेक्षा की जा सकती है?

a. समन के संबंध में अपनी राय देना

b. दूसरी प्रति के पृष्ठ भाग पर हस्ताक्षर कर रसीद देना

c. पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना

d. कोई हस्ताक्षर देने की आवश्यकता नहीं

 

107. निगमित निकायों, फर्मों और सोसाइटियों पर समन की तामील से सम्बंधित उपबंध है—

a. धारा 66

b. धारा 64

c. धारा 65

d. धारा 63

 

108. कंपनी या निगम पर समन की तामील किसे करके की जा सकती है?

a. कंपनी के ग्राहक को

b. कंपनी या निगम के निदेशक, प्रबंधक, सचिव या अन्य अधिकारी को

c. कंपनी के किसी कर्मचारी को

d. कंपनी के शेयरधारकों को

 

109. जब समन किए गए व्यक्ति न मिल सकें तब तामील किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 64

b. धारा 65

c. धारा 66

d. धारा 63

 

110. यदि समन किए गए व्यक्ति सम्यक् तत्परता बरतने पर भी नहीं मिल पाते, तो समन की तामील किसके पास की जा सकती है?

a. पड़ोसी के पास

b. उसके कुटुंब के उसके साथ रहने वाले किसी वयस्क पुरुष सदस्य के पास

c. किसी भी अजनबी के पास

d. समन की तामील नहीं की जा सकती

 

111. स्थानीय सीमाओं के बाहर समन की तामील किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 64

b. धारा 68

c. धारा 67

d. धारा 69

 

112. जब न्यायालय चाहता है कि समन उसकी स्थानीय अधिकारिता के बाहर किसी स्थान पर तामील किया जाए, तो वह क्या करेगा?

a. समन की दो प्रतियां पुलिस को भेजेगा

b. समन की दो प्रतियां उस मजिस्ट्रेट को भेजेगा जिसकी स्थानीय अधिकारिता के भीतर तामील होनी है

c. समन को वापस ले लेगा

d. समन को स्वयं उस व्यक्ति को भेजेगा

 

113. ऐसे मामलों में और जब तामील करने वाला अधिकारी उपस्थित न हो तब तामील का सबूत किससे सम्बंधित हैं?

a. धारा 69

b. धारा 73

c. धारा 72

d. धारा 71

 

114. जब समन की तामील न्यायालय की स्थानीय अधिकारिता के बाहर होती है और तामील करने वाला अधिकारी सुनवाई के समय उपस्थित नहीं होता, तो क्या साक्ष्य माना जाएगा?

a. समन की प्रति बिना किसी प्रमाण के स्वीकार नहीं की जाएगी

b. मजिस्ट्रेट के समक्ष तात्पर्यित शपथपत्र और समन की दूसरी प्रति पृष्ठांकित होना साक्ष्य में मान्य होगा

c. तामील रद्द माना जाएगा

d. मामले को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा

 

115. धारा 70 के अनुसार, तामील के प्रमाण के रूप में क्या संलग्न किया जा सकता है?

a. न्यायालय का आदेश

b. शपथपत्र समन की दूसरी प्रति से संलग्न करके न्यायालय को भेजा जा सकता है

c. गिरफ्तारी वारंट

d. कोई दस्तावेज संलग्न नहीं किया जाता

 

116. धारा 64 से धारा 71 के अंतर्गत इलैक्ट्रानिक संसूचना के माध्यम से तामील किए गए समन कैसे माने जाएंगे?

a. अस्वीकार्य और अवैध

b. केवल न्यायालय के विशेष आदेश पर मान्य

c. सम्यक् रूप से तामील किए गए समझे जाएंगे और उनकी एक प्रमाणित प्रति रखी जाएगी

d. केवल पुलिस अधिकारी के आदेश पर मान्य

 

117. धारा 71 किससे सम्बंधित हैं?

a. साक्षी पर समन की तामील

b. स्थानीय सीमाओं के बाहर समन की तामील

c. सरकारी सेवक पर तामील

d. जब समन किए गए व्यक्ति न मिल सकें तब तामील

 

118. न्यायालय किस प्रकार से साक्षी पर समन की तामील कर सकता है?

a. केवल हाथ से हस्ताक्षर कराकर

b. केवल साक्षी को व्यक्तिगत रूप से समन देकर

c. समन की एक प्रति साक्षी पर, इलैक्ट्रानिक संसूचना द्वारा या रजिस्ट्रीकृत डाक द्वारा उस स्थान पर तामील करके

d. केवल मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होकर

 

119. अगर साक्षी समन लेने से इंकार करता है, तो न्यायालय किस आधार पर समन की तामील को सम्यक् घोषित कर सकता है?

a. साक्षी की गैर-मौजूदगी में

b. साक्षी द्वारा हस्ताक्षर की गई तात्पर्यित अभिस्वीकृति या डाक कर्मचारी द्वारा किया गया तात्पर्यित पृष्ठांकन प्राप्त होने पर

c. पुलिस अधिकारी के बयान पर

d. कोई तामील नहीं मानी जाएगी

 

120. धारा 72 किससे सम्बंधित हैं?

a. स्थानीय सीमाओं के बाहर समन की तामील

b. सरकारी सेवक पर तामील

c. जब समन किए गए व्यक्ति न मिल सकें तब तामील

d. गिरफ्तारी के वारंट का प्ररूप और अवधि

 

121. गिरफ्तारी का वारंट किस रूप में जारी किया जाता है?

a. मौखिक रूप में

b. लिखित रूप में, न्यायालय के पीठासीन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित और न्यायालय की मुद्रा लगी हुई

c. केवल डिजिटल फॉर्म में

d. पुलिस अधिकारी द्वारा जारी किया गया

 

122. गिरफ्तारी के वारंट की वैधता कब तक रहती है?

a. केवल 30 दिनों तक

b. जब तक उसे जारी करने वाला न्यायालय रद्द न कर दे या जब तक वारंट निष्पादित न हो जाए

c. एक वर्ष तक

d. जब तक अभियुक्त गिरफ्तार न हो

 

123. प्रतिभूति लिए जाने का निदेश देने की शक्ति किससे सम्बंधित हैं?

a. धारा 75

b. धारा 74

c. धारा 73 

d. धारा 72

 

124. प्रतिभूति के पृष्ठांकन में निम्नलिखित में से क्या शामिल होना चाहिए?

a. प्रतिभुओं की संख्या, राशि, और अदालत में हाजिरी का समय

b. गिरफ्तारी की तारीख और स्थान

c. अभियुक्त का नाम और पता

d. वारंट जारी करने वाले न्यायालय का नाम

 

125. वारंट किसको निदिष्ट होंगे किससे सम्बंधित हैं?

a. धारा 73 

b. धारा 74

c. धारा 72

d. धारा 75

 

126. गिरफ्तारी का वारंट सामान्यतः किसे निदिष्ट किया जाता है?

a. न्यायाधीश

b. एक या अधिक पुलिस अधिकारियों को

c. अभियुक्त को

d. कोई भी सरकारी कर्मचारी

 

127. यदि वारंट का तुरंत निष्पादन आवश्यक हो और कोई पुलिस अधिकारी तुरंत उपलब्ध न हो तो न्यायालय क्या कर सकता है?

a. वारंट रद्द कर सकता है

b. वारंट को किसी अन्य व्यक्ति या व्यक्तियों को निदिष्ट कर सकता है

c. अभियुक्त को जमानत दे सकता है

d. वारंट को सार्वजनिक कर सकता है

 

128. वारंट किसी भी व्यक्ति को निदिष्ट हो सकेंगे किससे सम्बंधित हैं?

a. धारा 73 

b. धारा 74

c. धारा 72

d. धारा 75

 

129. किस न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट के पास किसी निकल भागे सिद्धदोष, उद्घोषित अपराधी या अजमानतीय अपराध के अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करने का अधिकार होता है?

a. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट

b. उच्च न्यायालय

c. जिला न्यायालय

d. किसी भी मजिस्ट्रेट

 

130. पुलिस अधिकारी को निदिष्ट वारंट किससे सम्बंधित हैं?

a. धारा 76

b. धारा 77

c. धारा 78

d. धारा 79

 

131. धारा 77 से सम्बंधित उपबंध है-

a. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का न्यायालय के समक्ष अविलम्ब लाया जाना

b. पुलिस अधिकारी को निदिष्ट वारंट

c. वारंट के सार की सूचना

d. वारंट कहां निष्पादित किया जा सकता है

 

132. जब गिरफ्तारी के लिए वारंट का निष्पादन किया जाता है, तो पुलिस अधिकारी या अन्य व्यक्ति को क्या करना आवश्यक है?

a. गिरफ्तार व्यक्ति को वारंट की पूरी प्रति देना

b. गिरफ्तार व्यक्ति को वारंट का सार सूचित करना

c. गिरफ्तारी के बाद वारंट को न्यायालय में जमा करना

d. गिरफ्तार व्यक्ति को बिना सूचना के हिरासत में लेना

 

133. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का न्यायालय के समक्ष अविलम्ब लाया जाना किस धारा से सम्बंधित हैं

a. धारा 78 

b. धारा 77

c. धारा 76

d. धारा 75

 

134. पुलिस अधिकारी को गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को कब न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना होता है?

a. 48 घंटों के भीतर

b. अनावश्यक विलंब के बिना, लेकिन चौबीस घंटे के भीतर

c. जब भी न्यायालय आदेश दे

d. गिरफ्तारी के बाद एक सप्ताह के भीतर

 

135. धारा 78 के तहत, गिरफ्तारी के वारंट के निष्पादन करने वाले व्यक्ति को किसके अधीन रहना होगा?

a. धारा 44 के तहत

b. धारा 73 के प्रतिभूति संबंधी उपबंधों के अधीन

c. पुलिस अधिनियम के अधीन

d. कोई विशेष अधीनता नहीं

 

136. वारंट कहां निष्पादित किया जा सकता है किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 78 

b. धारा 77

c. धारा 76

d. धारा 79

 

137. गिरफ्तारी का वारंट कहाँ निष्पादित किया जा सकता है?

a. केवल वारंट जारी करने वाले न्यायालय के क्षेत्र में

b. केवल उसी राज्य में जहाँ वारंट जारी हुआ हो

c. भारत के किसी भी स्थान में

d. केवल पुलिस थाने की स्थानीय सीमा में

 

138. अधिकारिता के बाहर निष्पादन के लिए भेजा गया वारंट किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 80 

b. धारा 77

c. धारा 76

d. धारा 79

 

139. जब वारंट का निष्पादन जारी करने वाले न्यायालय की स्थानीय अधिकारिता के बाहर किया जाना हो, तो वह वारंट किसे भेज सकता है?

a. केवल पुलिस अधिकारी को

b. केवल वारंट जारी करने वाले न्यायालय के रजिस्ट्रार को

c. कार्यपालक मजिस्ट्रेट, जिला पुलिस अधीक्षक या पुलिस आयुक्त को

d. गिरफ्तार किए जाने वाले व्यक्ति को

 

140. धारा 81 किससे सम्बंधित हैं?

a. अधिकारिता के बाहर निष्पादन के लिए भेजा गया वारंट

b. जिस व्यक्ति के विरुद्ध वारंट जारी किया गया है, उसके गिरफ्तार होने पर प्रक्रिया

c. उस मजिस्ट्रेट द्वारा प्रक्रिया जिसके समक्ष ऐसे गिरफ्तार किया गया व्यक्ति लाया जाए

d. अधिकारिता के बाहर निष्पादन के लिए पुलिस अधिकारी को निदिष्ट वारंट

 

141. जब पुलिस अधिकारी को निदिष्ट वारंट का निष्पादन जारी करने वाले न्यायालय की स्थानीय अधिकारिता के बाहर करना हो, तो उसे पृष्ठांकन के लिए किसके पास ले जाना होगा?

a. उस न्यायालय के प्रधान सचिव के पास

b. कार्यपालक मजिस्ट्रेट या पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी से निम्न पंक्ति के पुलिस अधिकारी के पास

c. गिरफ्तार व्यक्ति के परिवार के सदस्य के पास

d. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पास

 

142. कब पुलिस अधिकारी बिना पृष्ठांकन के स्थानीय अधिकारिता के बाहर वारंट का निष्पादन कर सकता है?

a. जब पुलिस अधिकारी का कार्यभार कम हो

b. जब उस मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी के पृष्ठांकन में विलंब हो और निष्पादन संभव न हो

c. जब न्यायालय विशेष आदेश दे

d. जब गिरफ्तार व्यक्ति की मंशा हो

 

143. जिस व्यक्ति के विरुद्ध वारंट जारी किया गया है, उसके गिरफ्तार होने पर प्रक्रिया किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 80 

b. धारा 81

c. धारा 82

d. धारा 83

 

144. जब गिरफ्तारी का वारंट उस जिले से बाहर निष्पादित किया जाता है, तो गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को किसके समक्ष ले जाया जाएगा?

a. वारंट जारी करने वाले न्यायालय के किसी भी मजिस्ट्रेट के समक्ष

b. उस न्यायालय के समक्ष जो गिरफ्तारी के स्थान से 30 किलोमीटर के अंदर हो, या संबंधित कार्यपालक मजिस्ट्रेट/जिला पुलिस अधीक्षक/पुलिस आयुक्त के समक्ष

c. स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी के समक्ष

d. उच्च न्यायालय के समक्ष

 

145. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी किन अधिकारियों को तुरंत जानकारी देगा?

a. केवल उस जिले के पुलिस अधीक्षक को

b. गिरफ्तारी वाले जिले के पदाधिकारियों और उस जिले के पुलिस अधिकारी को जहां व्यक्ति सामान्यतया निवास करता है

c. केवल न्यायालय को

d. कोई जानकारी देने की आवश्यकता नहीं है

 

146. वारंट का निष्पादन न हो सकने पर न्यायालय किस धारा के अंतर्गत आगे कार्यवाही कर सकता है?

a. धारा 83 एवं 84 

b. धारा 84 एवं 85 

c. धारा 81 एवं 82

d. धारा 80 एवं 81

 

147. उस मजिस्ट्रेट द्वारा प्रक्रिया जिसके समक्ष ऐसे गिरफ्तार किया गया व्यक्ति लाया जाए किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 80 

b. धारा 81

c. धारा 82

d. धारा 83

 

148. यदि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति वही प्रतीत होता है जो वारंट जारी करने वाले न्यायालय द्वारा आशयित है, तो कार्यपालक मजिस्ट्रेट या जिला पुलिस अधीक्षक या पुलिस आयुक्त क्या करेंगे?

a. उसे तुरंत जमानत पर छोड़ देंगे

b. उसे उस न्यायालय के पास अभिरक्षा में भेजने का निदेश देंगे

c. उसे बिना किसी प्रक्रिया के रिहा कर देंगे

d. गिरफ्तारी को निरस्त कर देंगे

 

149. अगर अपराध जमानतीय है और व्यक्ति जमानत देने को तैयार है, तो क्या किया जाएगा?

a. उसे बिना जमानत के हिरासत में रखा जाएगा

b. उसे जमानतपत्र या प्रतिभूति लेकर यथास्थिति छोड़ा जाएगा और बंधपत्र न्यायालय को भेजा जाएगा

c. उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा

d. कोई कार्रवाई नहीं होगी

 

150. यदि अपराध अजमानतीय है, तो किस न्यायाधीश के लिए गिरफ्तारी के बाद व्यक्ति को छोड़ना विधिपूर्ण होगा?

a. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या उस जिले का सेशन न्यायाधीश जहाँ गिरफ्तारी हुई है

b. उच्च न्यायालय

c. जिला मजिस्ट्रेट

d. पुलिस अधीक्षक

Download BNSS MCQ Set-2 PDF

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts