Download BSA Practice Combo Set-3 (MCQs PDF + Live Test)
Download BSA Complete Practice Series (All PDF +Live Test)
1. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत डी.एन.ए. परीक्षण को साक्ष्य के रूप में ग्रहण किया जा सकता है-
a. धारा 38
b. धारा 39
c. धारा 37
d. धारा 49
2. कोई विशेषज्ञ निम्नलिखित में किस मामले में साक्षी हेतु सक्षम होता है-
a. विज्ञान सम्बन्धी मामले
b. कला सम्बन्धी मामले
c. विदेशी विधि
d. उपरोक्त सभी
3. हस्तलेख विशेषज्ञ की राय-
a. बिना पुष्टि के कार्यवाही का आधार हो सकती है
b. के लिए सदैव पुष्टि की आवश्यकता होती है
c. साक्ष्य में अग्राह्य है
d. न्यायालय पर सदैव बाध्यकारी होती है।
4. विशेषज्ञ की राय कब सुसंगत होती है-
a. जब न्यायालय को विज्ञान अथवा कला पर अपनी राय निर्धारित करनी हो
b. जब हस्तलेख अथवा अंगुलि चिन्हों की पहचान का निर्णय किया जाना हो
c. जब विदेशी विधि के किसी बिन्दु पर राय निर्धारित की जानी हो
d. उपरोक्त सभी मामलों में
5. गलत कथन चिन्हित कीजिए-
एक न्यायालय निम्नलिखित में से किस बिन्दु पर राय कायम करने हेतु विशेषज्ञ की सहायता ले सकता है-
a. विदेशी विधि
b. कला
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों नहीं
6. रेस इन्टर एलिया ऐक्टा' प्राप्त योग्य है
a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 43 के अन्तर्गत
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 45 के अन्तर्गत
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 40 के अन्तर्गत
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 41 के अन्तर्गत
7. 'ख' 'ग' तथा 'घ' ने 'क' की हस्तलेख कभी नहीं 2 देखी थी। किन्तु उन्होंने 'क' की हस्तलेख के बारे में राय दी। निम्नलिखित में से किसी राय सुसंगत होगी-
a. 'ख' की क्योंकि 'ख' दिल्ली का एक व्यापारी है। 'क' ने 'ख' को सम्बोधित कई पत्र लिखे थे
b. ग' की क्योंकि 'ग' 'क' का लिपिक था। 'ग' का कर्तव्य 'क' के पत्राचार का परीक्षण एवं फाइल करना था
c. 'घ' की क्योंकि 'घ' 'च' का दलाल था जिसे 'च' परामर्श के लिए आदतन 'ख' के पत्र दिखाता रहता था
d. उपरोक्त सभी
8. जब न्यायालय को किसी व्यक्ति के इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के सम्बन्ध में एक राय निर्धारित करनी होती है तब प्रमाणकर्ता प्राधिकारी, जिसने इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर प्रमाणपत्र जारी किया हो, की राय होती है-
a. विवाद्यक तथ्य
b. सावित तथ्य
c. सुसंगत तथ्य
d. उपरोक्त में कोई नहीं
9. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के परीक्षक की राय भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सुसंगत होती है-
a. 39(1)
b. 39(2)
c. 36(1)
d. 36(2)
10. विशेषज्ञों की राय का समर्थन अथवा खंडन करने वाले तथ्य साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत सुसंगत होते हैं-
a. धारा 39
b. धारा 36
c. धारा 40
d. धारा 41
11. किसी विशिष्ट ग्राम के निवासियों का किसी अमुक कूप के जल के उपयोग करने का अधिकार भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की किस धारा के अर्थ के अंतर्गत एक सामान्य रूढ़ि अथवा अधिकार होता है-
a. 42
b. 47
c. 41
d. उपरोक्त में कोई नहीं
12. जब किसी शिक्षक की हस्तलेख प्रश्नगत हो तो उसके प्रधानाचार्य की राय भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत सुसंगत होगी-
a. धारा 40
b. धारा 41
c. धारा 42
d. धारा 44
13. निम्नलिखित भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत डिजिटल हस्ताक्षर के सम्बन्ध में राय सुसंगत होगी-
a. धारा 34(1)
b. धारा 39(1)
c. धारा 41(2)
d. धारा 85(1)
14. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से बारे में होगी- कौन सी धारा किसी रूढ़ि के अस्तित्व के सम्बन्ध में सुसंगत राय निर्धारित करती है-
a. धारा 41
b. धारा 42
c. धारा 43
d. धारा 44
15. साक्ष्य अधिनियम की धारा 50 के अंतर्गत 'नातेदारी' का अर्थ होता है-
a. केवल रक्त आधारित नातेदारी
b. रक्त अथवा विवाह आधारित नातेदारी
c. रक्त अथवा विवाह अथवा गोद लेने पर आधारित नातेदारी (
d. उपरोक्त में कोई नहीं
16. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत नातेदारी से सम्बन्धित राय सुसंगत होती है-
a. धारा 45
b. धारा 44
c. धारा 32
d. धारा 50
17. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की किस धारा के अंतर्गत एक विशेषज्ञ अपनी राय निर्धारित करने हेतु अपने द्वारा संपन्न प्रयोगों का विवरण प्रदान कर सकता है-
a. धारा 50
b. धारा 49
c. धारा 45
d. धारा 47
18. डिजिटल हस्ताक्षर के सम्बन्ध में निम्नलिखित में कौन सा तथ्य सुसंगत है-
a. यह कि वह न्यायालय के समक्ष स्वयं अपने हस्ताक्षर की पहचान करे
b. न्यायालय के समक्ष कोई अन्य व्यक्ति उसके हस्ताक्षर की पहचान करे
c. न्यायालय निर्देश दे सकता है कि प्रमाणन अधिकारी का प्रमाणपत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए
d. ऐसे डिजिटल हस्ताक्षर न्यायालय के समक्ष किसी कार्यवाही में अग्राह्य होते हैं
19. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत पूर्वतन अच्छा शील आपराधिक मामलों में सुसंगत होगा-
a. धारा 18
b. धारा 26
c. धारा 49
d. धारा 47
20. आपराधिक मामलों में यह तथ्य कि अभियुक्त व्यक्ति, तर अच्छे शील वाला है-
a. सुसंगत तथ्य नहीं होता
b. साबित नहीं किया जा सकता
c. निश्चयात्मक तथ्य है।
d. सुसंगत तथ्य होता है
21. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. सिविल मामलों में आचरण साबित करने हेतु शील असंगत होता है
b. आपराधिक मामलों में पूर्वतन अच्छा शील असंगत होता है
c. सिविल मामलों में हानियों को प्रभावित करनेवाला शील सुसंगत होता है
d. आपराधिक मामलों में पूर्वतन बुराशील असंगत होता है जबतक कि अच्छाशील के साक्ष्य न दे दिए गए हों
22. साक्ष्य विधि के प्रयोजनार्थं किसी व्यक्ति का शील निम्नलिखित स्थितियों में सुसंगत नहीं होता-
a. सिविल मामलों में अभ्यारोपित आचरण को साबित करने हेतु शील
b. आपराधिक मामलों में अभियुक्त का पूर्वतन अच्छाशील
c. आपराधिक मामलों में अच्छा शील के साक्ष्य के उत्तर में पूर्वतन बुराशील
d. सिविल मामलों में क्षति की मात्रा को प्रभावित करने वाला शील
23. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 का कौन-सा प्रावधान यह उपबंधित करता हैं कि एक महिला के लैंगिक संभोग के अभ्यस्तन होने का तथ्य, बलात्संग या उक्त महिला की लज्जा भंग के अभियोजन में सहमति के बिन्दु के सन्दर्भ में, सुसंगत नहीं होगा?
a. धारा 50
b. धारा 48
c. धारा 54
d. धारा 51
24. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. एक बलात्संग के मामले में अभियुक्त का पूर्वतन अच्छाशील सुसंगत होता है।
b. किसी बलात्संग के विचारण में पीड़ित के शील का साक्ष्य सुसंगत नहीं होता
c. किसी बलात्संग के विचारण में पीड़ित के पूर्व लैंगिक- अनुभव का साक्ष्य सुसंगत होता है.
d. इनमें से कोई नहीं
25. एक मामले, जिसमें 'क' पर हत्या के लिए विचारण किया जा रहा है, निम्नलिखित में से क्या सुसंगत नहीं है-
a. यह कि 'क' एक बुरेशील का व्यक्ति है।
b. यह कि 'क' ने मृतक के साथ घटना के 3 दिन पूर्व लड़ाई की थी
c. यह कि 'क' एक अच्छेशील का व्यक्ति है।
d. यह कि 'क' एक अच्छेशील का व्यक्ति है।
26. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. आपराधिक कार्यवाहियों में यह तथ्य कि अभियुक्त का अच्छाशील है, सुसंगत होता है
b. आपराधिक कार्यवाहियों में यह तथ्य की अभियुक्त बुराशील का है, सुसंगत होता है।
c. कोई पूर्व दोषसिद्धि बुराशील के साक्ष्य के रूप में सुसंगत होती है
d. सिविल मामलों में, यह तथ्य कि किसी व्यक्ति का शील, जो उस क्षति की मात्रा को प्रभावित करता हो जिसे वह प्राप्त करना चाहता है, सुसंगत होता है।
27. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किसी धारा के अंतर्गत किसी अभियुक्त का बुराशील सुसंगत नहीं होता-
a. धारा 49
b. धारा 52
c. धारा 53
d. धारा 118
28. आपराधिक प्रक्रियाओं में यह तथ्य कि अभियुक्त व्यक्ति बुरेशील है-
a. असंगत होता है
b. सुसंगत होता है।
c. उपरोक्त (a) सही है, जब तक उसके अच्छे शील का कोई साक्ष्य न दिया गया हो
d. उपरोक्त सभी गलत हैं
29. एक व्यक्ति को चोरी के लिए अभियोजित किया गया। यह साबित करने के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करने की माँग की गई कि अभियुक्त बुरशील का है और पिछले कई अवसरों पर चोरी का संदिग्ध है-
a. साक्ष्य ग्राह्य नहीं था
b. बुराशील सुसंगत है
c. साक्ष्य ग्राह्य था
d. उपरोक्त में कोई नहीं
30. "शील" शब्द, जैसा कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 50 में स्पष्ट किया गया है, का अर्थ है-
a. अच्छा और बुरा शील
b. किसी विशिष्ट स्वभाव के आधार पर निर्मित ख्याति
c. किसी आपराधिक कार्य का शील
d. ख्याति तथा सामान्य प्रकृति का स्वभाव
31. गलत कथन को चिन्हित कीजिए-
a. स्थिति की परिस्थितियाँ किसी की पहचान साबित करने हेतु सुसंगत नहीं होती
b. साक्ष्य सदैव ऐसे तथ्यों पर स्वीकार किया जाता है जो मुख्य तथ्य अथवा कुछ सुसंगत तथ्य से परिचित कराने हेतु आवश्यक हों
c. साक्ष्य ऐसे तथ्यों से दिया जा सकता है जो किसी विवाद्यक तथ्य अथवा सुसंगत तथ्य द्वारा सुझाए गए आशय का समर्थन अथवा खंडन करते हैं।
d. दोष के आशय का खंडन करने वाले तथ्य भी सुसंगत होंगे
32. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 49 के अंतर्गत पूर्वतन बुराशील असंगत होता है किन्तु यह सुसंगत बन जाता है यदि-
a. व्यक्ति का बुराशील अपने आप में एक तथ्य होता है।
b. व्यक्ति का बुराशील अपने आप में एक विवाद्यक तथ्य होता है
c. बुराशील किसी पूर्व दोषसिद्धि का साक्ष्य होता है
d. उपरोक्त (b) तथा (c) दोनों
e. इनमें से कोई नहीं
33. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत सुसंगता तथा ग्राह्यता होती है-
a. न तो पर्यायवाची न ही सह-विस्तारी
b. पर्यायवाची
c. सह-विस्तारी
d. पर्यायवाची तथा सह-विस्तारी दोनों
34. "क्षति को प्रभावित करने वाला शील" विषय पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत चर्चा की गई है-
a. धारा 56
b. धारा 57
c. धारा 58
d. धारा 50
35. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं-
a. सिविल मामलों में किसी पक्ष पर अभ्यारोपित आचरण को साबित करने हेतु शील सुसंगत नहीं होता
b. आपराधिक कार्यवाहियों में अभियुक्त का बुराशील तब तक सुसंगत नहीं होता जब तक अच्छाशील का साक्ष्य न दिया गया हो
c. आपराधिक कार्यवाहियों में अभियुक्त की पूर्व दोषसिद्धि बुराशील के साक्ष्य के रूप में सुसंगत होती है।
d. उपरोक्त सभी
36. गलत कथन को चिन्हित कीजिए-
a. यह कि साक्ष्य को ग्राह्म होने हेतु सुसंगत होना आवश्यक है
b. यह कि तथ्य, जो सुसंगत हों, ग्राह्य नहीं हो सकते हैं
c. यह कि 'सुसंगतता' वह जाति है जिसकी प्रजाति 'बाह्यता' है
d. सुसंगतता' तथा 'ग्राह्यता' दोनों शब्द सहविस्तारी एवं अंतर- परिवर्तनीय हैं
37. इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है
a. सभी सुसंगत तथ्य ग्राह्य होते हैं
b. कुछ तथ्य सुसंगत होते हैं किन्तु ग्राह्य नहीं होते
c. कुछ तथ्य ग्राह्य होते हैं किन्तु सुसंगत नहीं होते
d. सभी ग्राह्म तथ्य सुसंगत नहीं होते
38. निम्नलिखित साक्ष्यों में से कौन सा साक्ष्य भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023के अंतर्गत सुसंगत नहीं है-
a. क पर जानबूझकर हत्या करने के उद्देश्य से ख गोली चलाने का विचारण किया गया है। साक्ष्य दिया गया है। कि क लोगों की हत्या करने की आशय से उनके ऊपर गोली चलाने का आदी है।
b. क पर किसी दूसरे व्यक्ति को धोखाधड़ी पूर्वक एक जाली सिक्का देने का आरोप है जिसके जाली होने के 294- बारे में उसे जानकारी थी। साक्ष्य यह दिया गया है कि उसके पास और अधिक जाली सिक्के भी मौजूद थे।
c. क ख पर उसके कुत्ते द्वारा पहुँचाई गई क्षति के लिए वाद लाता हैं, जिसके बारे में ख को ज्ञात था कि वह हिंसक है। साक्ष्य दिया गया है कि कुत्ते ने पहले भी च, छ, तथा ज को काटा था और यह कि उन्होंने ख से इसकी शिकायत भी की थी
d. क पर हत्या करने की आशय से ख पर गोली चलाने का आरोप है । साक्ष्य दिया गया है कि क ने पहले भी ख पर गोली चलाई थी
39. क पर ख को जहर देकर हत्या करने के लिए विचारण "किया गया है। यह तथ्य कि ख की मौत के पूर्व क ने उस जहर से मिलता-जुलता जहर प्राप्त किया था जिससे ख की मौत हुई थी, है-
a. असंगत
b. आंशिक सुसंगत
c. न सुसंगत न ही असंगत
d. सुसंगत
40. क' तथा 'ख' के बीच प्रश्न यह है कि एक कथित प्रलेख जाली है अथवा नहीं। 'क' पुष्टि करता है कि यह वास्तविक है, जबकि 'ख' का आरोप है कि यह जाली है-
a. 'क' 'ख' के कथन को साबित कर सकता है कि प्रलेख वास्तविक है, तथा 'ख' 'क' के कथन को सिद्ध कर सकता है कि प्रलेख जाली है
b. 'क' 'ख' के कथन को साबित कर सकता है कि प्रलेख जाली है, तथा 'ख' 'क' के कथन को सिद्ध कर सकता है कि प्रलेख वास्तविक है
c. 'क' स्वयं के कथन को साबित कर सकता है कि प्रलेख वास्तविक है
d. ख' स्वयं के कथन को साबित कर सकता है कि प्रलेख जाली है
41. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत ग्राह्यता के विरूद्ध नियम के अपवादों का प्रावधान किया गया है-
a. धारा 4
b. धारा 28
c. धारा 26
d. उपरोक्त सभी
42. 'ख' की 'क' द्वारा हत्या हेतु विचारण में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य सुसंगत नहीं है-
a. 'क' 'ख' की हत्या तुरंत बाद फरार हो गया था
b. हत्या के पूर्व 'क' तथा 'ख' दोनों को एकसाथ देखा गया था
c. उस दिन 'क' बंगलूरू में था जबकि हत्या इन्दौर में हुई थी
d. क' ने 'ख' से दस हजार रुपए उधार लिए थे
43. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत जिन तथ्यों को न्यायिक अवेक्षा में लिया जाना होता है, का उल्लेख किया गया है-
a. धारा 55 में
b. धारा 56 में
c. धारा 52 में
d. धारा 58 में
44. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अन्तर्गत जिस तथ्य की न्यायालय न्यायिक अवेक्षा करेगा उसे
a. साबित करना आवश्यक नहीं है।
b. साबित किया जा सकेगा।
c. साबित करना आवश्यक है।
d. इनमें से कोई नहीं
45. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा कहती है "स्वीकृत तथ्यों को साबित करना आवश्यक नहीं होता"-
a. धारा 53
b. धारा 18
c. धारा 21
d. धारा 58
46. न्यायालय न्यायिक अवेक्षा लेगा-
a. भूमि पर सड़क (तथा समुद्र) के नियम की
b. विदेशी न्यायिक अभिलेखों की
c. ऐसे राज्य के राष्ट्रीय ध्वज की जिसे भारत द्वारा मान्यता न दी गई हो
d. स्टीफेन के आपराधिक विधि पर डाइजेस्ट की
47. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 52 के अंतर्गत न्यायालय किसकी न्यायिक अवेक्षा लेगा--
a. भारत में प्रवर्तित समस्त विधियों का.
b. विदेशी विधि सहित समस्त विधियों का परीक्षा मं
c. सभी भारतीय एवं एशियाई विधियों का
d. सभी भारतीय एवं 1950 तक के ब्रिटिश विधियों का
48. किस तथ्य का न्यायालय न्यायिक संज्ञान नहीं ले सकता है-
a. भारत सरकार द्वारा मान्य उपाधियाँ
b. भारत सरकार के आधिपत्य के अधीन राज्यक्षेत्र
c. सड़क और भूमि या समुद्र पर मार्ग का नियम
d. अखबार में प्रकाशित किसी खबर का
49. न्यायालय अवेक्षा ले सकता है कि-
a. अमिताभ बच्चन एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं।
b. एम.एफ. हुसैन एक अनुभवी चित्रकार हैं
c. बेन्थेम एक प्रख्यात न्यायविद् था
d. उपरोक्त में कोई नहीं
50. न्यायिक स्वीकृति कार्य करती है-
a. सबूत के अधित्यजन का
b. एक स्वीकृति का
c. एक संस्वीकृति का
d. अनभिज्ञता की दलील का
51. "न्यायाधीश किसी तथ्य के व्यक्तिगत ज्ञान को साक्ष्य के रूप में नहीं ले सकता।" यह कथन किस मामले में निर्णीत किया गया?
a. कश्मीरा सिंह बनाम मध्य प्रदेश राज्य (1952)
b. विरेन्द्र कुमार घोष बनाम एम्परर आई. एल. आर. (1910)
c. पुष्पा देवी रामजतिया बनाम एम. एल. बाधवा (1987)
d. हर प्रसाद बनाम शिवदया (1876)
52. निम्नलिखित में किस तथ्य को साबित करना आवश्यक नहीं होता-
a. न्यायालय द्वारा न्यायिक अवेक्षा में लिए गए तथ्य
b. मौखिक साक्ष्य
c. दस्तावेजी साक्ष्य
d. सुसंगत तथ्य
53. न्यायिकतौर पर अवेक्षणीय तथ्य-
a. साबित किए जा सकते हैं।
b. साबित करना आवश्यक होता है।
c. साबित करना आवश्यक नहीं होता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
54. ऐसे तथ्य, जिनकी न्यायिक अवेक्षा न्यायालय को अवश्य लेना चाहिए, में शामिल हैं-
a. भारत सरकार द्वारा स्वीकृत राज
b. भारत सरकार द्वारा स्वीकृत राजपत्रित अवकाश
c. सड़क के नियम
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनो
55. साक्ष्य अधिनिमय के अंतर्गत किन तथ्यों को साबित करना आवश्यक नहीं होता-
a. ऐसे तथ्य जिन्हें स्वीकृत मान लिया गया हो
b. ऐसे तथ्य जो न्यायिकतौर पर अवेक्षणीय हो
c. ऐसे तथ्य जो वास्तव में स्वीकृत हो चुके हों
d. उपरोक्त सभी
56. न्यायालय निम्नलिखित में से किस तथ्य की न्यायिक अवेक्षा नहीं ले सकता-
a. भारत सरकार द्वारा मान्यता प्रदत्त उपाधियों का अस्तित्व
b. भारत सरकार के प्रभुत्व के अधीन क्षेत्र
c. सड़क एवं भूमि अथवा समुद्र के नियम
d. समाचारपत्र में प्रकाशित कोई समाचार
57. साक्ष्य अधिनियम की धारा 53 का सम्बन्ध है-
a. साक्षिक स्वीकृतियों से
b. औपचारिक तथा साक्षिक स्वीकृतियों से
c. मौखिक साक्ष्य तथा तथ्यों के सबूत से
d. औपचारिक स्वीकृतियों से
58. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, "न्यायिक अवेक्षा' का अर्थ है-
a. बिना सबूत के किसी वस्तु के अस्तित्व को स्वीकार करना
b. न्यायालय द्वारा जारी नोटिस
c. न्यायालय को दी गई सूचना
d. साक्ष्य की मांग करना
59. तथ्य, जिन्हें पक्षकारों द्वारा साबित करने की आवश्यकता नहीं होती, में शामिल हैं-
a. शपथ पर दिए गए कथन
b. कोई पंजीकृत दस्तावेज
c. याचिका में दिया गया कथन अथवा शपथपत्र द्वारा समर्थित लिखित कथन
d. तथ्य जिन्हें सुनवाई के दौरान अथवा उसके पूर्व ही पक्षकारों द्वारा स्वीकार कर लिया गया हो
60. निम्नलिखित तथ्यों में से किसे साबित करना आवश्यक नहीं होता-
a. रेस गेस्टेए के सिद्धांत के अंतर्गत आने वाले तथ्य
b. स्वीकृत तथ्य
c. पुलिस बयान में लिखित तथ्य
d. उपरोक्त में कोई नहीं
61. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत निम्नलिखित में से किस तथ्य को साबित करना आवश्यक नहीं होता-
a. भारत में प्रवर्तित समस्त विधियां
b. सभी लोक अधिनियम
c. भारत में संसद तथा विधानमंडलों की कार्यवाहियाँ
d. उपरोक्त सभी
62. मौखिक साक्ष्य तभी स्वीकार होता है-
a. जब यह केवल न्यायालय में दिया गया हो
b. न्यायालय अथवा किसी अन्य स्थान पर दिया गया हो
c. जब यह विचारण तथा अन्वेषण दोनों में दिया गया हो
d. जब यह अन्वेषण में किसी पुलिस अधिकारी को दिया गया हो
63. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. सभी तथ्य एवं दस्तावेजों की अंतर्वस्तु को मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित किया जा सकता है।
b. ऐसे किसी भी तथ्य को साबित करने की आवश्यकता नहीं होती जिसे न्यायालय अवेक्षा में लेगा
c. स्वीकृत तथ्यों को साबित करने की आवश्यकता नहीं होती
d. मौखिक साक्ष्य का प्रत्यक्ष होना आवश्यक होता है
64. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 54 के अंतर्गत दस्तावेज की अंतर्वस्तु को-
a. मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित किया अथवा नहीं किया जा सकता है।
b. केवल न्यायालय के आदेशों के अधीन ही मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित किया जा सकता है।
c. मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित किया जा सकता है
d. मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित नहीं किया जा सकता
65. सामान्यतः अनुश्रुत साक्ष्य अग्राह्य होते हैं। हालांकि, मामले में ये ग्राह्य होते हैं-
a. रेस जेस्टेए
b. स्वीकृतियाँ एवं संस्वीकृतियां
c. मृत्युकालिक घोषणा
d. उपरोक्त सभी
66. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-
a. दस्तावेज की अंतर्वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों को छोड़कर सभी तथ्यों को मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित किया जा सकता है।
b. समस्त तथ्यों को केवल मौखिक साक्ष्य द्वारा सिद्ध किया जा सकता है
c. दस्तावेज़ की अंतर्वस्तु को छोड़कर सभी तथ्यों को मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित किया जा सकता है
d. दस्तावेज की संपूर्ण अंतर्वस्तु को मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित किया जा सकता है
67. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत "अनुश्रुत" शब्द का उपयोग किस संदर्भ में किया जाता है-
a. किए गए कार्य
b. लिखित
c. मौखिक
d. उपरोक्त सभी
68. साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 55 के अंतर्गत मौखिक साक्ष्य प्रत्येक स्थिति में होना चाहिए-
a. प्रत्यक्ष
b. अप्रत्यक्ष
c. परिस्थितिजन्य
d. न्यायालय द्वारा उपधारित किया जा सकता है
69. यदि क पर ख की हत्या का आरोप है तो निम्नलिखित में से कौन सा साक्ष्य अनुश्रुत साक्ष्य होगा-
a. क का साक्ष्य कि "च ने मुझसे कहा था कि उसने क को ख को 'चाकू घोपते देखा था "
b. च अपने साक्ष्य में उल्लेख करता है कि "मैंने क को ख को चाकू घोंपते देखा था”
c. उपरोक्त में कोई नहीं
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
70. बोलने में असमर्थ एक साक्षी अपना साक्ष्य खुले न्यायालय में लिखित में प्रस्तुत करता है। इस प्रकार दिया गया साक्ष्य माना जाएगा-
a. दस्तावेजी साक्ष्य
b. प्राथमिक साक्ष्य
c. अनुपूरक साक्ष्य
d. मौखिक साक्ष्य
71. ऐसा कौन सा मुख्य सिद्धांत है जो साक्ष्य विधि की बुनियाद नहीं है-
a. अनुश्रुत साक्ष्य अवश्य स्वीकार किया जाना चाहिए
b. समस्त मामलों में सर्वश्रेष्ठ साक्ष्य अवश्य दिए जाने चाहिए
c. साक्ष्य को विवाद्यक मामलों तक अवश्य सीमित होना चाहिए
d. अनुश्रुत साक्ष्य कदापि स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए
72. साक्ष्य अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा इस सिद्धांत को मान्यता प्रदान करती है कि 'अनुश्रुत साक्ष्य कोई साक्ष्य नहीं होता"-
a. धारा 64
b. धारा 91
c. धारा 92
d. धारा 55
73. निम्नलिखित में से कौन अनुश्रुत साक्ष्य नहीं है
a. समाचारपत्र की रिपोर्ट
b. अधिकारी द्वारा प्रदान की गई सूचना के आधार पर तैयार रिपोर्ट
c. व्यक्तियों के सम्बन्ध को साबित करने हेतु साक्षियों के कथन
d. पुलिस का कथन कि उनके द्वारा की गई जाँच के आधार पर आरोपी घटना की रात घर पर मौजूद नहीं था
74. किसी घटना के समाचारपत्र में प्रकाशित विवरणों को निम्नलिखित में से क्या भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है-
a. अनुश्रुत साक्ष्य
b. दस्तावेजी साक्ष्य
c. अप्रत्यक्ष साक्ष्य
d. सुसंगत साक्ष्य
75. क ख को सूचित करता है कि उसने च से सुना है कि छं ने कुछ दिनों पहले ग की हत्या कर दी थी। न्यायालय में 'एक साक्षी के रूप में परीक्षण करने पर ख के साक्ष्य को क्या माना जाएगा-
a. प्रत्यक्ष साक्ष्य
b. अनुश्रुत साक्ष्य
c. परिस्थितिजन्य साक्ष्य
d. विशेषज्ञ साक्ष्य
76. निम्नलिखित में से क्या भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है-
a. किसी इमारत की शिला पर उत्कीर्ण लेख
b. किसी अभियुक्त के कब्जे से पुलिस द्वारा बरामद चाकू जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया हो।
c. एक फोटोग्राफ
d. मोबाइल अथवा कंप्यूटर द्वारा प्रेषित संदेश का प्रिंटआउट
77. निम्नलिखित में से किस मामले में अनुश्रुत साक्ष्य ग्राह्य नहीं होता-
a. संधियों में व्यक्त विशेषज्ञों के कथन, यदि लेखक मृत हो चुका हो अथवा खोजा न जा सके
b. यदि कथन किसी मृत व्यक्ति का हो, जब यह उसकी मौत के कारण से सम्बन्धित हो
c. यदि कथन किसी विवाद्यक संव्यवहार का भाग हो
d. जहाँ प्रत्यक्षदर्शी साक्षी ने किसी अन्य व्यक्ति को तथ्य बताए हों, तो उस व्यक्ति का कथन
78. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 का अध्याय 5सम्बन्धित है-
a. मौखिक साक्ष्य से
b. साबित करने के दायित्व से
c. साक्षियों से
d. दस्तावेजी साक्ष्य से
79. किसी दस्तावेज की अंतर्वस्तु को साबित किया जा सकता है-
a. ऐसे साक्षी के परीक्षण द्वारा जिसने दस्तावेज न देखा हो
b. बाह्य साक्ष्य को विचारण में शामिल करके
c. प्राथमिक अथवा द्वितीयक साक्ष्य द्वारा
d. बिना किसी साक्ष्य के
80. भा.सा.अधि. 2023 की धारा 56 के अधीन दस्तावेजों की अन्तर्वस्तु का सबूत दिया जा सकेगा-
a. प्राथमिक या द्वितीयक साक्ष्य द्वारा
b. प्राथमिक साक्ष्य द्वारा
c. द्वितीयक साक्ष्य द्वारा
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
81. निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक साक्ष्य है-
a. मूलप्रति से तैयार प्रतिलिपि
b. दस्तावेज की प्रमाणित प्रति
c. न्यायालय के निरीक्षण हेतु प्रस्तुत दस्तावेज
d. दस्तावेज की फोटो प्रति
82. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 57 सम्बन्धित है-
a. प्राथमिक साक्ष्य से
b. अनुपूरक साक्ष्य से
c. प्राथमिक साक्ष्य द्वारा दस्तावेज के सबूत से
d. ऐसे मामलों से जिनमें दस्तावेज से सम्बन्धित अनुपूरक साक्ष्य दिए जा सकते हों
83. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023के प्रावधानों के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. जहाँ किसी दस्तावेज को प्रतिलेख में निष्पादित किया गया हो, इसका प्रत्येक प्रतिलेख इसके निष्पादन करने वाले पक्षों के लिए प्राथमिक साक्ष्य होता है।
b. जहाँ किसी दस्तावेज को कई भागों में निष्पादित किया गया हो तो दस्तावेज का प्रत्येक भाग एक प्राथमिक साक्ष्य होता है
c. जहाँ किसी दस्तावेज को प्रतिलेख में निष्पादित किया गया हो, इसका प्रत्येक प्रतिलेख इसके निष्पादन करने वाले पक्षों के विरूद्ध प्राथमिक साक्ष्य होता है।
d. जहाँ स्वयं दस्तावेज को निरीक्षण हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हो, यह दस्तावेज का प्राथमिक साक्ष्य होता है
84. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्राथमिक साक्ष्य है-
a. उन पक्षकारों के विरूद्ध दस्तावेजों के प्रतिलेख जिन्होंने इन्हें निष्पादित किया है
b. मूलप्रति से तैयार एवं मिलान की गई प्रतिलिपियाँ
c. उन पक्षकारों के विरूद्ध दस्तावेजों के प्रतिलेख जिन्होंने इन्हें निष्पादित नहीं किया है।
d. किसी दस्तावेज की प्रमाणित प्रतियाँ
85. किसी दस्तावेज को साबित किया जा सकता है-
a. इसे प्रस्तुत करने वाले पक्ष के परीक्षण द्वारा
b. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुति द्वारा
c. उस व्यक्ति के परीक्षण द्वारा जिसकी हस्तलेख में दस्तावेज लिखा अथवा हस्ताक्षरित किया गया हो
d. उस व्यक्ति के परीक्षण द्वारा जिसके हक में दस्तावेज निष्पादित किया गया हो
86. निम्नलिखित में से किसे 'प्राथमिक साक्ष्य' कहा जायेगा?
a. मूल का छायाचित्र
b. हस्तलिखित पत्र
c. प्रमाणित प्रति
d. किसी दस्तावेज का मौखिक वृत्तांत
87. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत इनमें से क्या एक प्राथमिक साक्ष्य नहीं है-
a. सामान्य मूलप्रति की दस्तावेजी प्रतियाँ
b. मुद्रण द्वारा तैयार दस्ता
c. शिलामुद्रण द्वारा तैयार दस्तावेज
d. फोटोग्राफी द्वारा तैयार दस्तावेज
88. जब कई सारे दस्तावेज एक समान प्रक्रिया से तैयार किए गए हों, जैसा कि मुद्रण शिलामुद्रण अथवा फोटोग्राफी में होता है, तब प्रत्येक-
a. शेष की अंतर्वस्तु का अनुपूरक साक्ष्य होता है
b. शेष की अंतर्वस्तु का प्रत्यक्ष साक्ष्य होता है
c. शेष की अंतर्वस्तु का दस्तावेजी साक्ष्य होता है
d. शेष की अंतर्वस्तु का प्राथमिक साक्ष्य होता है
89. किसी दस्तावेज, जिसे कई मूल प्रतियों में तैयार किया गया हो, के सम्बन्ध में प्राथमिक साक्ष्य होगा-
a. पहली मूल प्रति
b. द्वितीयक साक्ष्य की समस्त प्रतियाँ
c. सभी मूल प्रतियाँ
d. उपरोक्त में कोई नहीं
90. जहाँ किसी दस्तावेज का कई भागों में निष्पादित किया गया हो, वहाँ-
a. प्रत्येक भाग दस्तावेज का एक प्राथमिक साक्ष्य नहीं हो सकता
b. प्रत्येक प्रतिलेख एक अनुपूरक साक्ष्य होता है
c. मात्र मुख्य भाग प्राथमिक होता है जबकि शेष अनुपूरक साक्ष्य होता है।
d. प्रत्येक भाग दस्तावेज का एक प्राथमिक साक्ष्य होता है
91. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्राथमिक साक्ष्य नहीं है-
a. कई भागों में निष्पादित दस्तावेज
b. प्रतिलेखों में निष्पादित दस्तावेज
c. किसी एकसमान प्रक्रिया से तैयार दस्तावेज
d. मूलप्रति से तैयार अथवा मिलान की गई प्रतिलिपि
92. किसी एक समान प्रक्रिया के अधीन एक चिकित्सक द्वारा तैयार की गई शारीरिक चोट की रिपोर्ट, जिसके द्वारा मूल रिपोर्ट तैयार की गई थी, को किस रूप में स्वीकार किया जा सकता है-
a. प्रत्यक्ष साक्ष्य
b. प्राथमिक साक्ष्य
c. द्वितीयक साक्ष्य
d. परिस्थितिजन्य साक्ष्य
93. निम्नलिखित में से कौन एक द्वितीयक साक्ष्य नहीं है-
a. शिलामुद्रण
b. मैकेनिकल तरीके से मूल से तैयार गई प्रतियाँ
c. मूल से बनाई गई अथवा तुलना की गई प्रतियाँ
d.दस्तावेज के प्रतिलेख
94. निम्नलिखित में से कौन सी धारा द्वितीयक साक्ष्य से सम्बन्धित है-
a. धारा 63
b. धारा 85
c. धारा 58
d. धारा 52
95. किसी दस्तावेज के द्वितीयक साक्ष्य का अर्थ होता है-
a. उस दस्तावेज की प्रतियाँ
b. दस्तावेज की अंतर्वस्तु का मौखिक विवरण
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है
96. द्वितीयक साक्ष्य ग्राह्य होता है-
a. जहाँ प्राथमिक साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने को दर्ज न किया गया हो
b. प्राथमिक साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने को दर्ज किया अथवा न किया गया हो
c. जहाँ प्राथमिक साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने को दर्ज किया गया हो
d. उपरोक्त (a) तथा (c) सही हैं
97. द्वितीयक साक्ष्यों में शामिल होते हैं-
a. न्यायालय के निर्णय की प्रमाणित प्रतिलिपि
b. किसी दस्तावेज का ऐसे व्यक्ति द्वारा मौखिक वर्णन जिसने उसे देखा हो
c. मूल से तैयार तथा मिलान की गईं प्रतियाँ
d. उपरोक्त सभी
98. मूल से तैयार अथवा मिलान की गई प्रतियाँ-
a. प्राथमिक साक्ष्य होती हैं
b. अग्राह्य साक्ष्य होती हैं
c. द्वितीयक साक्ष्य होती हैं।
d. इनमें से कोई नहीं
99. निम्नलिखित में से क्या एक द्वितीयक साक्ष्य नहीं है-
a. मैकेनिकल प्रक्रिया से मूल प्रति से तैयार की गई प्रतियाँ
b. किसी फोटोग्राफ का मौखिक विवरण
c. मूल प्रति से तैयार अथवा मिलान की गई प्रतियाँ
d. किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किसी दस्तावेज की अंतर्वस्तु का मौखिक विवरण जिसने उसे देखा हो
100. किसी मूल से बनाई गई दस्तावेज की फोटोप्रतियाँ-
a. अनुश्रुत साक्ष्य होती हैं
b. प्राथमिक साक्ष्य होती हैं
c. द्वितीयक साक्ष्य होती हैं।
d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है
101. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत किसी पत्र की प्रति मशीन द्वारा तैयार की गई प्रतिलिपि के साथ मिलान की गई प्रति क्या होती है-
a. प्राथमिक साक्ष्य
b. मौखिक साक्ष्य
c. द्वितीयक साक्ष्य
d. इनमें से कोई भी
102. निम्नलिखित में से क्या एक द्वितीयक साक्ष्य नहीं है-
a. लोक दस्तावेज की प्रमाणित प्रतियाँ
b. मूल से तैयार अथवा मिलान की गई प्रतियाँ
c. किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किसी दस्तावेज की अंतर्वस्तु का मौखिक विवरण जिसने स्वयं उसे न देखा हो
d. ऐसे पक्षकारों, जिन्होंने दस्तावेजों का निष्पापदन नहीं किया हो, के विरूद्ध दस्तावेजों के प्रतिलेख
103. किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किसी दस्तावेज की अंतर्वस्तु का मौखिक विवरण जिसने उसे देखा हो, क्या होता है-
a. प्राथमिक साक्ष्य
b. द्वितीयक साक्ष्य
c. लिखित साक्ष्य
d. परिस्थितिजन्य साक्ष्य
104. निम्नलिखित में से क्या एक प्राथमिक साक्ष्य नहीं है
a. कई भागों में निष्पादित दस्तावेज
b. प्रतिलेखों में निष्पादित दस्तावेज
c. किसी एक समान प्रक्रिया द्वारा तैयार दस्तावेज
d. मूल से तैयार एवं मिलान की गई प्रतियाँ
105. प्राथमिक साक्ष्य क्या होता है-
a. चिकित्सा प्रमाणपत्र की मूल से तैयार प्रति
b. वसीयत की फोटोप्रति
c. किसी फोटो से फोटो का विस्तारीकरण
d. कमिश्नर द्वारा तैयार एवं हस्ताक्षर की गई रिपोर्ट
106. एक साक्ष्य, जो द्वितीयक साक्ष्य नहीं है, की सामग्री है-
a. किसी दस्तावेज का उस व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिलेख जिसने उसे निष्पादित किया हो
b. मूल से तैयार प्रतियाँ
c. मूल से मिलान की गई प्रतियाँ
d. किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किसी दस्तावेज की अंतर्वस्तु का मौखिक विवरण जिसने उसे देखा हो
107. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा प्रावधान करती है कि दस्तावेज की अंतर्वस्तु को प्राथमिक साक्ष्य द्वारा अवश्य साबित किया जाना चाहिए-
a. धारा 59
b. धारा 61
c. धारा 62
d. धारा 63
108. निम्नलिखित में से किस मामले में किसी दस्तावेज से सम्बन्धित द्वितीयक साक्ष्य नहीं दिए जा सकते-
a. जब मूल ऐसे व्यक्ति के कब्जे में हो जो इसे साबित करना चाहता हो
b. जब मूल को ऐसे व्यक्ति के कब्जे में होना प्रदर्शित किया गया हो जिसके विरूद्ध दस्तावेज को साबित किए जाने का प्रयास किया गया हो
c. जब मूल उस व्यक्ति की बिना किसी गल्ती अथवा लापरवाही के खो चुकी हो जो इसे साबित करना चाहता हो
d. जब मूल की ऐसी प्रकृति की हो जिसे सहजतापूर्वक गतिशील न किया जा सके
109. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा द्वितीयक साक्ष्य की ग्राह्यता का प्रावधान करती है-
a. धारा 62
b. धारा 60
c. धारा 61
d. धारा 63
110. एक दस्तावेज की अंतर्वस्तु का द्वितीयक साक्ष्य ग्राह्य नहीं होता जब-
a. मूल अग्राह्य पाई गई हो
b. मूल इस प्रकृति का हो जो सहजतापूर्वक गतिशील न हो
c. मूल खो चुकी हो
d. मूल एक लोक
111. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख की विषयवस्तु को साबित किया जा सकता है-
a. धारा 62
b. धारा 63
c. धारा 66
d. धारा 67
112. निम्नलिखित में से किस मामले में किसी दस्तावेज की अंतर्वस्तु के द्वितीयक साक्ष्य नहीं दिए जा सकते-
a. जब मूल ऐसे व्यक्ति के कब्जे में हो जो न्यायालय की प्रक्रिया के पहुँच के बाहर हो
b. जब मूल नष्ट हो चुकी हो
c. जब दस्तावेज पंजीकृत हो तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता हो
d. जब मूल ऐसी प्रकृति की हो जो सहजतापूर्वक गतिशील न हो
113. साक्ष्य अधिनियम का कौन सा प्रावधान इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख के साक्ष्य के रूप में ग्राह्यता से सम्बन्धित है-
a. धारा 64
b. धारा 65
c. धारा 62 एवं 63
d. धारा 66
114. साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख से सम्बन्धित साक्ष्य के बारे में विशेष प्रावधान जोड़ा गया था-
a. धारा 62 एवं 63
b. धारा 64
c. धारा 86
d. धारा 116
115. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख से सम्बन्धित साक्ष्य के सम्बन्ध में विशिष्ट प्रावधान का उल्लेख किया गया है-
a. धारा 62
b. धारा 59
c. धारा 63
d. धारा 67 क
116. साक्ष्य अधिनियम में कम्प्यूटर निर्गम का दस्तावेज एवं साक्ष्य में ग्राह्य माने जाने की शर्तों का वर्णन किस धारा में है?
a. धारा 63(1)
b. धारा 63(5)
c. धारा 63(4)
d. धारा 63(2)
117. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 63 के उप- धारा 5(ख) के अंतर्गत किसी कम्प्यूटर उत्पाद को कम्प्यूटर द्वारा उत्पादित किया गया माना जायेगा-
a. चाहे वह सीधे इसके द्वारा अथवा (मानवीय हस्तक्षेप सहित) किसी समुचित उपकरण के माध्यम से तैयार किया गया हो
b. चाहे वह इसके द्वारा सीधे तैयार किया गया हो
c. चाहे वह किसी समुचित उपकरण के माध्यम से तैयार किया गया हो
d. चाहे यह प्रत्यक्ष तौर पर अथवा किसी समुचित उपकरण के माध्यम से तैयार किया गया हो
118. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत कंप्यूटर प्रिंट के सम्बन्ध में साक्ष्य को ग्राह्य माने जाने की शर्तें किस धारा में निहित हैं-
a. धारा 63(4)
b. धारा 63(3)
c. धारा 63(2)
d. धारा 63(5)
119. अंकीय चिह्न के संबंध में कौन सा कथन सुसंगत है?
a. यह कि वह स्वयं न्यायालय में अपने हस्ताक्षर की पहचान करे ।
b. कोई अन्य व्यक्ति उसे हस्ताक्षर की पहचान न्यायालय के समक्ष करे।
c. ऐसा अंकीय चिह्न न्यायालय के समक्ष किसी कार्यवाही में ग्रां नहीं होगा।
d. न्यायालय उस व्यक्ति या प्राधिकारी को अंकीय हस्ताक्षर प्रमाणपत्र पेश करने का निर्देश देगा।
120. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर सम्बन्धी सबूत के प्रावधान किस धारा में निहित हैं-
a. धारा 66
b. धारा 67
c. धारा 68
d. धारा 69
121. यदि कोई अनुप्रमाणक साक्षी न मिले तो यह अवश्य साबित किया जाना चाहिए कि-
a. कम से कम एक अनुप्रमाणक साक्षी का अनुप्रमाण उसी हस्तलेख में है
b. दस्तावेज निष्पादित करने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर उसी व्यक्ति की हस्तलेख में हैं
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
122. किसी पंजीकृत वसीयत के निष्पादन को साबित करने हेतु यह आवश्यक है कि-
a. कम से कम एक अनुप्रमाणक साक्षी को सत्यापन हेतु बुलाया गया हो
b. कम से कम दो अनुप्रमाणक साक्षियों को सत्यापन हेतु बुलाया गया हो
c. सत्यापन हेतु किसी अनुप्रमाणक साक्षी को बुलाना आवश्यक नहीं है
d. निबंधक को बुलाना आवश्यक है
123. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत एक दस्तावेज, जिसे विधि द्वारा सत्यापित कराया जाना आवश्यक हो, को किसे बुलाकर साबित किया जा सकता है-
a. दोनों अनुप्रमाणक साक्षियों को
b. किसी अन्य व्यक्ति को
c. अनुप्रमाणक साक्षी के एक विधिक उत्तराधिकारी को
d. कम से कम एक अनुप्रमाणक साक्षी को
124. यदि अनुप्रमाणक साक्षी दस्तावेज के निष्पादन का प्रत्याख्यान करे या उसे उसके निष्पादन का स्मरण न हो, तो उसका निष्पादन अन्य साक्ष्य द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा किया जा सकेगा।
a. धारा 70
b. धारा 68
c. धारा 69
d. धारा 70
125. जब न्यायालय भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 73 के अंतर्गत किसी व्यक्ति के हस्तलेख अथवा हस्ताक्षर का नमूना हासिल करता है तो न्यायालय-
a. इसका मिलान कर सकता है
b. इसे धारा 39 के अंतर्गत किसी विशेषज्ञ को संदर्भित नहीं कर सकता है
c. इसे धारा 39 के अंतर्गत किसी विशेषज्ञ को अवश्य संदर्भित किया जाना चाहिए
d. स्वयं इसका मिलान कर सकता है अथवा धारा 45 के अंतर्गत किसी विशेषज्ञ को संदर्भित कर सकता है
126. जिस दस्तावेज के निष्पादन का अनुप्रमाणित होना विधि द्वारा अपेक्षित है, जिसके अनुप्रमाणक साक्षी का पता न चले के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है-
a. यह साबित किया जाना चाहिए कि कम से कम एक अनुप्रमाणक साक्षी का अनुप्रमाणन उसी के हस्तलेख में है और दस्तावेज के निष्पादक का हस्ताक्षर उसी की हस्तलेख में है।
b. यह साबित करना पर्याप्त है कि दस्तावेज के निष्पादक के हस्ताक्षर उसी के हस्तलेख में है।
c. यह साबित करना पर्याप्त है कि दोनों अनुप्रमाणक साक्षियों के हस्ताक्षर उन्हीं के हस्तलेख में है।
d. यह साबित करना पर्याप्त है कि एक अनुप्रमाणक साक्षी का अनुप्रमाणन कम से कम उसकी हस्तलेख में है।
127. निम्नलिखित में से क्या एक लोक दस्तावेज नहीं है-
a. एक पंजीकृत बिक्री प्रलेख
b. उच्च न्यायालय का निर्णय
c. सिविल न्यायाधीश का निर्णय
d. एक गैर पंजीकृत पारिवारिक समझौता
128. निम्नलिखित में से कौन सा "लोक दस्तावेज" नहीं है?
a. एक शैक्षिक संस्था के किसी कर्मचारी के कार्यों का दस्तावेज
b. प्रभुतासंपन्न प्राधिकारी के कार्यों का दस्तावेज
c. शासकीय निकाय के कार्यों का दस्तावेज
d. भारत के लोक अधिकारी के कार्यों का दस्तावेज
129. निम्नलिखित में से क्या एक लोक दस्तावेज नहीं है-.
a. किसी वाद में वादपत्र अथवा लिखित कथन
b. जिन्सों की कीमतें निर्धारण करने वाला सक्षम अधिकारी का आदेश
c. तलाशी वारंट जारी करने वाला आदेश
d. कलेक्टर द्वारा फसल कटाई की रिपोर्ट
130. लोक दस्तावेज में शामिल होते है-
a. न्यायाधिकरण के अभिलेख
b. न्यायालय के अभिलेख
c. लोक कार्यालयों के अभिलेख
d. उपरोक्त सभी
131. निम्नलिखित में से कौन सा दस्तावेज साक्ष्य अधिनियम के अर्थों में एक "लोक दस्तावेज" नहीं है-
a. सिविल वाद में पारित डिक्री
b. चिकित्सक द्वारा निर्गत शारीरिक क्षति प्रमाणपत्र
c. सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाणपत्र
d. उच्च न्यायालय का निर्णय
132. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है- एक 'लोक दस्तावेज' ऐसा दस्तावेज होता है जो-
a. किसी सामान्य नागरिक द्वारा निष्पादित किया गया हो
b. जिसे लोक क्षमता में किसी लोकसेवक द्वारा निष्पादित किया गया हो
c. जिसे सार्वजनिक किया गया हो
d. जिसे सामान्य जनता को सम्बोधित किया गया हो
133. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, सम्बन्धित है-
a. वसीयती दस्तावेज से
b. लोक दस्तावेज से
c. गैर वसीयती दस्तावेज से
d. निजी दस्तावेज से
134. निम्नलिखित में से क्या एक लोक दस्तावेज नहीं होता-
a. अधिकारियों के बीच का पत्राचार
b. मतदाता सूची
c. न्यायिक प्रक्रिया की आदेश पत्रिका
d. बीमा पॉलिसी
135. निम्नलिखित में से क्या एक लोक दस्तावेज नहीं है-
a. किसी राष्ट्रीयकृत बैंक के अभिलेख
b. एक प्राइवेट वक्फ प्रलेख, जिसे उप-निबंधक कार्यालय में दर्ज किया गया हो
c. एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट
d. किसी पुलिस अधिकारी द्वारा निरीक्षणस्थल के मानचित्र एवं ज्ञापन में की गई प्रविष्टियाँ
136. निम्नलिखित में से क्या एक लोक दस्तावेज नहीं है-
a. बाहरी देश द्वारा किए गए कार्यों के अभिलेख का भाग रहने वाला दस्तावेज
b. न्यायाधिकरण के अभिलेख का भाग रहने वाला दस्तावेज
c. किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा लिखित वसीयत के अभिलेख का भाग रहने वाला दस्तावेज
d. राष्ट्रमंडल के अभिलेख का भाग रहने वाला दस्तावेज
137. निम्नलिखित में से क्या एक लोक दस्तावेज नहीं है-
a. वसीयत
b. शपथपत्र
c. न्यायालय का निर्णय
d. गिरफ्तारी का वारंट
138. चिन्हित करें कि साक्ष्य अधिनियम में प्रयुक्त अभिव्यक्ति के अर्थ के अंतर्गत निम्न में से क्या एक 'लोक दस्तावेज' नहीं है-
a. ऋणदाता से ऋण प्राप्त करते समय 'क' के द्वारा निष्पादित प्रतिज्ञापत्र
b. मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के अभिलेख
c. निबंधन अधिनियम के अंतर्गत उप-निबंधक के कार्यालय में रखे गए प्राइवेट दस्तावेजों का रजिस्टर
d. लोकसभा सचिवालय में रखे गए लोकसभा की कार्यवाही का अभिलेख
139. निम्नलिखित में से क्या एक लोक दस्तावेज नहीं है-
a. न्यायाधिकरण के अभिलेख
b. नगरनिगम के अभिलेख
c. किसी कंपनी का सीमानियम
d. उपरोक्त में कोई नहीं
140. लोक अभिलेख के रूप में रखा गया राज्य का एक प्राइवेट दस्तावेज किस श्रेणी में आता है-
a. निजी दस्तावेज
b. लोक दस्तावेज
c. लोक तथा प्राइवेट दस्तावेज दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
141. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत लोक दस्तावेज को किसके द्वारा साबित किया जा सकता है-
a. प्रमाणित प्रति
b. मौखिक साक्ष्य
c. प्रमाणित प्रति के लेखक
d. उपरोक्त में कोई भी
142. एक प्राइवेट दस्तावेज क्या होता है-
a. लोक के अलावा अन्य दस्तावेज
b. परिवार में निष्पादित दस्तावेज
c. गोपनीय दस्तावेज
d. किसी प्राइवेट व्यक्ति के कब्जे में दस्तावेज
143. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 74(2) किससे सम्बन्धित है-
a. लोक दस्तावेजों
b. लोक दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों से
c. अन्य सरकारी दस्तावेजों के सबूत से
d. प्राइवेट दस्तावेजों से
144. किसी लोक दस्तावेज की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में निहित है
a. धारा 75
b. धारा 76
c. धारा 77
d. धारा 78
145. लोक दस्तावेज के सम्बन्ध में किस प्रकार के अनुपूरक साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं-
a. अंतर्वस्तु के सम्बन्ध में मौखिक साक्ष्य
b. फोटोस्टेट प्रति
c. लिखित स्वीकृति
d. दस्तावेज की प्रमाणित प्रति
146. साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक रूप में राजपत्रों के बारे में उपधारणा सम्बन्धी प्रावधान किए गए हैं-
a. धारा 84
b. धारा 83
c. धारा 82
d. धारा 81
147. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 धारा 81 इसका प्रयोजन निम्नलिखित में से किसके लिए उपधारणा हेतु प्रावधान करना था-
a. इलेक्ट्रॉनिक समझौते
b. इलेक्ट्रॉनिक संदेश
c. इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख
d. इलेक्ट्रॉनिक रूप में राजपत्र
148. किसी मुख्तारनामें के विधिवत् निष्पादन तथा प्रमाणीकरण को साक्ष्य अधिनियम की धारा 85 के अंतर्गत तभी उपधारित किया जाएगा जब इसे निम्न में से किसके समक्ष निष्पादित किया गया हो और प्रमाणित किया गया हो-
a. एक नोटरी
b. एक न्यायाधीश
c. एक मजिस्ट्रेट
d. उपरोक्त सभी
149. निम्नलिखित में से कौन सा सही है-
a. एक उपधारणा यह है कि किसी सिविल विवाद के प्रयोजनार्थ किसी पंजीकृत वास्तुविद् द्वारा तैयार किया गया मानचित्र पूर्णतः सही होता है
b. एक उपधारणा यह है कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा तैयार किए गए विभिन्न राज्य एवं संघशासित क्षेत्र पूर्णतः सही हैं
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त दोनों नहीं
150. सरकार के प्राधिकार द्वारा बनाए गए मानचित्रों या रेखांकों के बारे में उपधारणा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा से सम्बन्धित है-
a. धारा 81
b. धारा 83
c. धारा 84
d. धारा 82