1. जमाव को तितर-बितर करने की सशस्त्र बल के कतिपय अधिकारियों की शक्ति किस धारा से सम्बन्धित है?
a. धारा 150
b. धारा 151
c. धारा 152
d. धारा 153
2. धारा 150 के अनुसार, जब कोई जमाव लोक सुरक्षा के लिए स्पष्टतया संकट उत्पन्न करता है और कार्यपालक मजिस्ट्रेट से संपर्क नहीं किया जा सकता, तो किसे जमाव को तितर-बितर करने का अधिकार होता है?
a. कोई भी नागरिक
b. पुलिस अधिकारी
c. सशस्त्र बल का कोई आयुक्त या राजपत्रित अधिकारी
d. ग्राम प्रधान
3. धारा 148, धारा 149 तथा धारा 150 के अधीन किए गए कार्यों के लिए अभियोजन से संरक्षण किस धारा से सम्बन्धित है?
a. धारा 149
b. धारा 150
c. धारा 151
d. धारा 152
4. धारा 152 किस विषय से सम्बंधित है ?
a. धारा 148, धारा 149 तथा धारा 150 के अधीन किए गए कार्यों के लिए अभियोजन से संरक्षण
b. जमाव को तितर-बितर करने की सशस्त्र बल के कतिपय अधिकारियों की शक्ति
c. न्यूसेन्स हटाने के लिए सशर्त आदेश
d. आदेश की तामील या अधिसूचना
5. धारा 152 के अनुसार, किस अधिकारी को सशर्त आदेश देने का अधिकार है जब किसी लोक स्थान या मार्ग पर विधिविरुद्ध बाधा या न्यूसेन्स पाया जाता है?
a. पुलिस अधिकारी
b. जिला मजिस्ट्रेट, उपखंड मजिस्ट्रेट या राज्य सरकार द्वारा सशक्त अन्य कार्यपालक मजिस्ट्रेट
c. पंचायत अध्यक्ष
d. मुख्यमंत्री
6. "लोक स्थान" के अंतर्गत क्या आता है?
a. केवल सड़कें
b. केवल नदी और जलसरणी
c. राज्य की संपत्ति, पड़ाव के मैदान और स्वच्छता या आमोद-प्रमोद के लिए छोड़े गए मैदान
d. निजी संपत्ति
7. धारा 162 के अनुसार, कौन-से अधिकारी किसी व्यक्ति को लोक न्यूसेंस की पुनरावृत्ति न करने या उसे चालू न रखने का आदेश दे सकते हैं?
a. केवल जिला मजिस्ट्रेट
b. केवल पुलिस उपायुक्त
c. जिला मजिस्ट्रेट, उपखंड मजिस्ट्रेट, राज्य सरकार या जिला मजिस्ट्रेट इस हेतु सशक्त कोई अन्य कार्यपालक मजिस्ट्रेट या पुलिस उपायुक्त
d. केवल राज्य सरकार
8. धारा 162 के अनुसार, लोक न्यूसेंस की पुनरावृत्ति या उसे चालू रखने का आदेश किस प्रकार के कानून के तहत दिया जा सकता है?
a. केवल भारतीय दंड संहिता, 2023 के तहत
b. केवल स्थानीय विधि के तहत
c. भारतीय न्याय संहिता, 2023 या किसी अन्य विशेष या स्थानीय विधि में यथापरिभाषित
d. केवल विशेष कानून के तहत
9. न्यूसेंस या आशंकित खतरे के अर्जेंट मामलों में आदेश जारी करने की शक्ति किस धारा से सम्बन्धित है ?
a. धारा 162
b. धारा 163
c. धारा 161
d. धारा 159
10. धारा 163 के अनुसार, कौन-से अधिकारी किसी व्यक्ति को कार्य न करने या अपनी संपत्ति की व्यवस्था करने का आदेश दे सकते हैं?
a. केवल जिला मजिस्ट्रेट
b. जिला मजिस्ट्रेट, उपखंड मजिस्ट्रेट, राज्य सरकार द्वारा सशक्त अन्य कार्यपालक मजिस्ट्रेट
c. केवल राज्य सरकार
d. केवल पुलिस उपायुक्त
11. धारा 163 के अंतर्गत आदेश कब एकपक्षीय रूप में पारित किया जा सकता है?
a. जब मामले में दोनों पक्ष उपस्थित हों
b. जब सूचना की तामील सम्यक् समय में संभव न हो
c. जब आदेश की अवधि छह महीने से अधिक हो
d. आदेश कभी भी एकपक्षीय नहीं हो सकता
12. धारा 163 के तहत जारी आदेश की अधिकतम मान्य अवधि क्या है?
a. 1 महीना
b. 2 महीने (दो मास)
c. 6 महीने
d. 1 साल
13. राज्य सरकार किन परिस्थितियों में धारा 163 के आदेश की अवधि 6 महीने तक बढ़ा सकती है?
a. जब मानव जीवन, स्वास्थ्य या क्षेम को खतरा हो
b. जब आदेश को राजनीतिक कारणों से बढ़ाना हो
c. जब पुलिस की अनुमति हो
d. जब मजिस्ट्रेट आदेश वापस लेना चाहता हो
14. जहां भूमि या जल से संबद्ध विवादों से परिशन्ति भांग होना संभाव्य है वहां प्रक्रिया किस धारा से सम्बन्धित है?
a. धारा 162
b. धारा 163
c. धारा 164
d. धारा 165
15. इस धारा के लिए “भूमि या जल” के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या आता है?
a. केवल जमीन
b. केवल जल स्रोत
c. भवन, बाजार, मीनक्षेत्र, फसलें, भूमि की अन्य उपज और ऐसे किसी संपत्ति के भाटक या लाभ
d. केवल कृषि भूमि
16. स्थानीय जांच किस धारा से सम्बन्धित है?
a. धारा 167
b. धारा 165
c. धारा 164
d. धारा 163
17. पुलिस का निवारक कार्य किस अध्याय में वर्णित है?
a. अध्याय 12
b. अध्याय 11
c. अध्याय 10
d. अध्याय 9
18. पुलिस का संज्ञेय अपराधों का निवारण करना किस धारा से सम्बन्धित है?
a. धारा 166
b. धारा 167
c. धारा 168
d. धारा 169
19. धारा 168 के अनुसार, पुलिस अधिकारी किस प्रकार के अपराध के निवारण के लिए हस्तक्षेप कर सकता है?
a. असंज्ञेय अपराध
b. संज्ञेय अपराध
c. केवल आर्थिक अपराध
d. केवल साइबर अपराध
20. धारा 169 के अनुसार, पुलिस अधिकारी को किस प्रकार के अपराध की परिकल्पना की सूचना मिलने पर कार्रवाई करनी होती है?
a. असंज्ञेय अपराध
b. संज्ञेय अपराध
c. केवल सामाजिक अपराध
d. यातायात नियम उल्लंघन
21. धारा 169 के अनुसार, इत्तिला किस अन्य प्रकार के अधिकारी को भी दी जानी चाहिए?
a. जिसे उस क्षेत्र का नक्शा पता हो
b. जिसे अपराध का निवारण या संज्ञान करने का कर्तव्य दिया गया हो
c. जिसे शिकायत लिखने की जिम्मेदारी हो
d. जिसे गिरफ्तारी करनी हो
22. धारा 169 का मुख्य उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है?
a. अपराध होने के बाद जांच शुरू करना
b. संज्ञेय अपराध की संभावना पर तत्काल सूचना श्रृंखला को सक्रिय करना
c. अपराधियों को संरक्षण देना
d. न्यायालय को रिपोर्ट भेजना
23. धारा 170 के अनुसार पुलिस अधिकारी किस परिस्थिति में बिना वारंट के गिरफ्तारी कर सकता है?
a. जब अपराध पहले ही हो चुका हो
b. जब मजिस्ट्रेट आदेश दे
c. जब संज्ञेय अपराध किए जाने की परिकल्पना का पता हो और अपराध को रोकना अन्यथा संभव न हो
d. जब किसी नागरिक की शिकायत हो
24. धारा 170 के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति को बिना किसी अन्य विधिक प्राधिकरण के कितने समय तक अभिरक्षा में रखा जा सकता है?
a. 12 घंटे
b. 24 घंटे
c. 48 घंटे
d. 72 घंटे
25. लोक संपत्ति की हानि का निवारण किस धारा से सम्बन्धित है ?
a. धारा 169
b. धारा 170
c. धारा 171
d. धारा 172
26. व्यक्तियों का पुलिस के युक्तियुक्त निदेशों के अनुरूप बाध्य होना से सम्बन्धित कौन सी नयी धारा जोड़ी गयी है?
a. धारा 172
b. धारा 173
c. धारा 174
d. धारा 175
27. धारा 172 के अनुसार, पुलिस अधिकारी के युक्तियुक्त निदेशों के संदर्भ में सभी व्यक्ति क्या करेंगे?
a. उनके निदेशों का विरोध करेंगे
b. उनके युक्तियुक्त निदेशों के अनुरूप बाध्य होंगे
c. केवल मजिस्ट्रेट के आदेश का पालन करेंगे
d. बिना कारण अवज्ञा करेंगे
28. यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी के युक्तियुक्त निदेशों का प्रतिरोध, इन्कार या अवज्ञा करता है, तो पुलिस अधिकारी क्या कर सकता है?
a. उसे तुरंत मुक्त कर देगा
b. उसे निरुद्ध कर सकता है या हटा सकता है
c. बिना कारण उसे नजरअंदाज कर देगा
d. उसे केवल चेतावनी देगा
29. पुलिस अधिकारी द्वारा निरुद्ध किए गए व्यक्ति के साथ क्या किया जाएगा?
a. उसे हमेशा जेल भेजा जाएगा
b. उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष ले जाएगा या छोटे मामलों में 24 घंटे के अंदर मुक्त कर देगा
c. उसे बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के नजरबंद रखेगा
d. उसे बिना कारण छोड़ देगा
30. पुलिस को इतिला और उनकी अन्वेषण करने की शक्तियां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के किस अध्याय में प्रदान की गयी है?
a. अध्याय 10
b. अध्याय 11
c. अध्याय 12
d. अध्याय 13
31. संज्ञेय अपराध की इत्तिला पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को कैसे दी जा सकती है?
a. केवल लिखित रूप में
b. केवल मौखिक रूप में
c. मौखिक या इलैक्ट्रानिक संसूचना द्वारा
d. केवल ई-मेल के माध्यम से
32. यदि इत्तिला इलैक्ट्रानिक संसूचना द्वारा दी गई है, तो उसे कितने दिनों के भीतर हस्ताक्षरित कराना आवश्यक है?
a. 1 दिन
b. 3 दिन
c. 7 दिन
d. 14 दिन
33. यदि महिला के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 से 71, 74 से 79 या धारा 124 के अंतर्गत अपराध की रिपोर्ट दी जाती है, तो इत्तिला किसके द्वारा अभिलिखित की जाएगी?
a. किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा
b. केवल महिला पुलिस अधिकारी या महिला अधिकारी द्वारा
c. मजिस्ट्रेट द्वारा
d. आरोपी द्वारा
34. जब रिपोर्ट में मानसिक या शारीरिक रूप से निःशक्त व्यक्ति का उल्लेख हो, तो इत्तिला अभिलेखन किस स्थिति में होगा?
a. केवल पुलिस स्टेशन में
b. किसी द्विभाषिए या विशेष प्रबोधक की उपस्थिति में निवास स्थान या किसी सुगम स्थान पर
c. केवल आरोपी के घर पर
d. न्यायालय में
35. इत्तिला देने वाले को अभिलिखित इत्तिला की प्रतिलिपि कब दी जाएगी?
a. 7 दिनों के भीतर
b. 3 दिनों के भीतर
c. तत्काल निःशुल्क
d. केवल न्यायालय के आदेश पर
36. यदि कोई व्यक्ति पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को इत्तिला देने से इंकार करता है, तो वह क्या कर सकता है?
a. शिकायत छोड़ सकता है
b. इत्तिला का सार लिखित रूप में पुलिस अधीक्षक को भेज सकता है
c. सीधे आरोपी से बात कर सकता है
d. कोई कार्रवाई नहीं कर सकता
37. जब पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को किसी असंज्ञेय अपराध की सूचना दी जाती है, तो वह क्या करेगा?
a. प्राथमिकी दर्ज करेगा और आरोपी को गिरफ्तार करेगा
b. इत्तिला देने वाले को अदालत में पेश करेगा
c. इत्तिला का सार पुस्तक में प्रविष्ट करेगा और इत्तिला देने वाले को मजिस्ट्रेट के पास भेजेगा
d. सीधे अन्वेषण शुरू करेगा
38. क्या पुलिस अधिकारी असंज्ञेय अपराध की सूचना मिलने पर स्वतः अन्वेषण कर सकता है?
a. हाँ, हमेशा
b. नहीं, जब तक कि मजिस्ट्रेट का आदेश न हो
c. केवल वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति से
d. केवल पीड़ित की सहमति से
39. मजिस्ट्रेट के आदेश मिलने पर असंज्ञेय अपराध की जांच करते समय पुलिस को किन शक्तियों का प्रयोग करने की अनुमति होती है?
a. केवल गवाही लेने की
b. केवल दस्तावेज़ इकट्ठा करने की
c. वारंट के बिना गिरफ्तारी छोड़कर, अन्य सभी शक्तियां
d. कोई शक्ति नहीं मिलती
40. यदि एक मामला दो या अधिक अपराधों से संबंधित है, जिनमें से एक संज्ञेय है और अन्य असंज्ञेय, तो मामला कैसे माना जाएगा?
a. केवल असंज्ञेय
b. केवल संज्ञेय
c. मिश्रित
d. मजिस्ट्रेट की अनुमति पर निर्भर
41. धारा 175 का संबंध किससे है?
a. संज्ञेय मामलों का अन्वेषण करने की पुलिस अधिकारी की शक्ति
b. संज्ञेय मामलों में इत्तिला
c. अन्वेषण के लिए प्रक्रिया
d. रिपोर्ट कैसे दी जाएंगी
42. क्या पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी किसी संज्ञेय अपराध की जांच मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना कर सकता है?
a. नहीं, मजिस्ट्रेट का आदेश आवश्यक है
b. हाँ, यदि अपराध थाने की सीमाओं में हुआ है
c. केवल पुलिस अधीक्षक की अनुमति से
d. नहीं, unless आरोपी सरकारी कर्मचारी हो
43. धारा 175 के अनुसार, संज्ञेय अपराध की प्रकृति और गंभीरता के आधार पर पुलिस अधीक्षक किसे अन्वेषण के लिए निर्देशित कर सकता है?
a. उप निरीक्षक
b. सहायक उप निरीक्षक
c. उप पुलिस अधीक्षक
d. पुलिस कांस्टेबल
44. धारा 175 की उपधारा (3) के अनुसार, मजिस्ट्रेट कब अन्वेषण का आदेश दे सकता है?
a. जब पुलिस कोई रिपोर्ट दर्ज न करे
b. जब पीड़ित स्वयं मजिस्ट्रेट के सामने बयान दे
c. जब धारा 173(4) के अंतर्गत शपथपत्र समर्थित आवेदन प्रस्तुत किया जाए
d. जब मीडिया में खबर आ जाए
45. अन्वेषण के लिए प्रक्रिया का संबंध किस धारा से है?
a. धारा 174
b. धारा 175
c. धारा 176
d. धारा 177
46. यदि किसी अपराध की सूचना प्राप्त होती है, तो पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी क्या करेगा?
a. अपराधी को तुरंत गिरफ्तार करेगा
b. उस अपराध की रिपोर्ट संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजेगा
c. पीड़ित को जेल भेजेगा
d. अपराध स्थल को सील कर देगा
47. किस दशा में यह आवश्यक नहीं होता कि पुलिस अधिकारी स्वयं अन्वेषण के लिए जाए?
a. जब अपराध बलात्संग से संबंधित हो
b. जब मामला बहुत गंभीर हो
c. जब इत्तिला किसी व्यक्ति के विरुद्ध उसका नाम देकर की गई है
d. जब आरोपी महिला हो
48. बलात्संग के मामलों में पीड़िता का कथन कहाँ लिया जाना चाहिए?
a. थाने में
b. मजिस्ट्रेट के सामने
c. पीड़िता के निवास या उसकी पसंद के स्थान पर
d. अदालत में
49. बलात्संग के मामलों में कथन लेने की प्रक्रिया कैसे की जानी चाहिए?
a. पुलिस अधिकारी द्वारा केवल लिखित में
b. पुलिस अधिकारी द्वारा ऑडियो रिकॉर्डिंग द्वारा
c. महिला पुलिस अधिकारी द्वारा उसके माता-पिता या संरक्षक या नजदीकी नातेदार या परिक्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति में मोबाइल फोन या किसी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से वीडियोग्राफी द्वारा
d. पुलिस अधिकारी द्वारा टेलीफोनिक वार्ता द्वारा
50. धारा 176 की उपधारा (3) के अनुसार, किस प्रकार के अपराध पर वीडियोग्राफी करना आवश्यक है?
a. तीन वर्ष से अधिक की सजा वाले
b. सात वर्ष या अधिक के लिए दंडनीय अपराध
c. सभी संज्ञेय अपराध
d. केवल आर्थिक अपराध
51. यदि किसी क्षेत्र में न्यायिक सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो राज्य सरकार क्या कर सकती है?
a. मामले को बंद कर सकती है
b. किसी अन्य राज्य की सुविधा के उपयोग को अधिसूचित कर सकती है
c. पीड़ित को दूसरे राज्य भेज सकती है
d. मजिस्ट्रेट को निलंबित कर सकती है
52. रिपोर्ट कैसे दी जाएंगी का संबंध किस धारा से है?
a. धारा 177
b. धारा 176
c. धारा 175
d. धारा 174
53. धारा 177 के अंतर्गत, मजिस्ट्रेट को भेजी जाने वाली रिपोर्ट किसके माध्यम से भेजी जा सकती है यदि राज्य सरकार ऐसा निर्देश दे?
a. जिला कलेक्टर
b. पुलिस स्टेशन का हेड कांस्टेबल
c. राज्य सरकार द्वारा नियत कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
d. स्थानीय जनप्रतिनिधि
54. रिपोर्ट पर निर्देश लिखने के बाद वरिष्ठ अधिकारी को क्या करना होता है?
a. रिपोर्ट को रोक लेना
b. रिपोर्ट को पुनः जांच के लिए भेजना
c. रिपोर्ट को तुरंत मजिस्ट्रेट को भेजना
d. रिपोर्ट को राज्य सरकार को भेजना
55. धारा 178 किससे संबंधित है?
a. अन्वेषण या प्रारंभिक जांच करने की शक्ति
b. पुलिस द्वारा साक्षियों की परीक्षा
c. कोई उत्प्रेरणा न दिया जाना
d. बलात्संग के पीड़ित व्यक्ति की चिकित्सीय परीक्षा
56. धारा 178 के अनुसार, मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट प्राप्त होने पर क्या अधिकार प्राप्त है?
a. आरोपी को तुरंत सजा देना
b. मामला उच्च न्यायालय को भेजना
c. अन्वेषण के लिए आदेश देना
d. मामले को रद्द करना
57. मजिस्ट्रेट को अन्वेषण शक्ति किस धारा के अंतर्गत प्राप्त होती है?
a. धारा 174
b. धारा 175
c. धारा 178
d. धारा 182
58. साक्षियों की हाजिरी की अपेक्षा करने की पुलिस अधिकारी की शक्ति किससे संबंधित है?
a. धारा 179
b. धारा 171
c. धारा 174
d. धारा 173
59. किस स्थान की सीमाओं के भीतर के व्यक्ति को हाजिर होने के लिए कहा जा सकता है?
a. केवल अपने राज्य के भीतर
b. भारत के किसी भी स्थान से
c. संबंधित थाने या किसी पास के थाने की सीमा के अंदर
d. केवल जिला मुख्यालय में
60. निम्नलिखित में से किससे उनके निवास स्थान से भिन्न किसी स्थान पर हाजिर होने की अपेक्षा नहीं की जाएगी?
a. 25 वर्षीय पुरुष
b. 40 वर्षीय महिला
c. 65 वर्षीय पुरुष
d. स्वस्थ वयस्क पुरुष
61. क्या किसी महिला को उसके निवास स्थान से भिन्न स्थान पर हाजिर होने को बाध्य किया जा सकता है?
a. हां, हमेशा
b. केवल मजिस्ट्रेट के आदेश से
c. नहीं, जब तक वह स्वयं सहमत न हो
d. यदि वह सरकारी कर्मचारी हो
62. यदि किसी व्यक्ति को अपने निवास स्थान से दूर बुलाया जाता है, तो उसके खर्च का प्रावधान कौन करता है?
a. वह व्यक्ति स्वयं
b. पुलिस थाने का हेड कांस्टेबल
c. राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार पुलिस अधिकारी
d. अदालत
63. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
a. पुलिस किसी भी व्यक्ति को कहीं भी बुला सकती है
b. 10 वर्षीय लड़के को थाने बुलाया जा सकता है
c. गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को थाने बुलाना अनिवार्य है
d. मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति को उसके निवास स्थान से बाहर बुलाना वर्जित है
64. पुलिस द्वारा साक्षियों की परीक्षा किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 183
b. धारा 182
c. धारा 181
d. धारा 180
65. धारा 180 के अनुसार, कौन पुलिस अधिकारी किसी व्यक्ति की मौखिक परीक्षा कर सकता है?
a. कोई भी पुलिस कर्मचारी
b. केवल हेड कांस्टेबल
c. वह पुलिस अधिकारी ऐसी पंक्ति से निम्नतर पंक्ति का नहीं है जिसे राज्य सरकार साधारण या विशेष आदेश द्वारा इस निमित्त विहित
d. केवल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में
66. क्या साक्षी सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए बाध्य होता है?
a. हां, बिना किसी अपवाद के
b. नहीं, वह कोई भी प्रश्न टाल सकता है
c. हां, परंतु वे प्रश्न नहीं जिनसे वह स्वयं आपराधिक आरोप में आ जाए
d. केवल वही प्रश्न जिनकी अनुमति वकील देता है
67. धारा 180 के अंतर्गत लिए गए कथन को पुलिस अधिकारी किस प्रकार दर्ज कर सकता है?
a. केवल मौखिक रूप में
b. केवल न्यायालय के समक्ष
c. लिखित रूप में, पृथक और सही अभिलेख बनाकर
d. केवल पीड़ित द्वारा हस्ताक्षर किए जाने पर
68. क्या पुलिस अधिकारी द्वारा लिए गए कथन को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से रिकॉर्ड किया जा सकता है?
a. नहीं, यह अवैध है
b. केवल उच्च न्यायालय की अनुमति से
c. हां, श्रव्य-दृश्य इलेक्ट्रॉनिक साधनों से किया जा सकता है
d. केवल पीड़ित की सहमति से
69. किस प्रकार के मामलों में महिला का कथन केवल महिला अधिकारी द्वारा ही लिया जाएगा?
a. जब महिला असाक्षर हो
b. जब महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो
c. जब उस पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 64 से 79 या धारा 124 के अंतर्गत अपराध का अधिकथन हो
d. जब पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम हो
70. पुलिस को किया गया कथन और उसका उपयोग किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 181
b. धारा 182
c. धारा 183
d. धारा 184
71. क्या पुलिस अधिकारी के समक्ष अन्वेषण के दौरान दिया गया कथन, यदि लेखबद्ध किया जाए, तो उस पर कथनकर्ता से क्या अपेक्षित है?
a. वह इसे मौखिक रूप से स्वीकार करे
b. वह उस पर हस्ताक्षर करे
c. हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है
d. न्यायालय से प्रमाण पत्र प्राप्त करे
72. कोई उत्प्रेरणा न दिया जाना किस से संबंधित है?
a. धारा 182
b. धारा 186
c. धारा 184
d. धारा 185
73. धारा 182 के अनुसार, पुलिस अधिकारी या प्राधिकारी किस प्रकार का व्यवहार नहीं कर सकता?
a. उत्प्रेरणा देना
b. धमकी देना
c. वचन देना
d. उपरोक्त सभी
74. क्या पुलिस अधिकारी अन्वेषण के दौरान किसी व्यक्ति को अपनी स्वतंत्र इच्छा से कथन करने से रोक सकता है?
a. हां, किसी भी तरीके से रोक सकता है
b. नहीं, वह किसी चेतावनी या अन्य तरीके से रोक नहीं सकता
c. केवल मजिस्ट्रेट के आदेश से रोक सकता है
d. केवल आरोपी को रोक सकता है
75. धारा 182 भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की किस धारा के अंतर्गत उत्प्रेरणा, धमकी या वचन को रोकती है?
a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 21
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 22
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 20
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 19
76. धारा 183 किससे संबंधित है?
a. साक्षियों की हाजिरी की अपेक्षा करने की पुलिस अधिकारी की शक्ति
b. बलात्संग के पीड़ित व्यक्ति की चिकित्सीय परीक्षा
c. संस्वीकृतियों और कथनों को अभिलिखित करना
d. पुलिस अधिकारी उत्प्रेरणा, धमकी या वचन नहीं देगा, करेगा, दिलवाएगा या करवाएगा
77. धारा 183 के अनुसार, संस्वीकृति या कथन किस अधिकारी द्वारा अभिलिखित किया जा सकता है?
a. केवल मामले के अधिकारिक मजिस्ट्रेट द्वारा
b. उस जिले का कोई मजिस्ट्रेट, चाहे उसे अधिकारिता हो या न हो
c. केवल पुलिस अधिकारी द्वारा
d. केवल उच्च न्यायालय द्वारा
78. संस्वीकृति अभिलिखित करते समय अभियुक्त के अधिकारिक उपस्थित कौन होना चाहिए?
a. उसके परिवार के सदस्य
b. उसके मित्र
c. उसके अधिवक्ता
d. कोई अन्य आरोपी
79. किस धारा के अधीन मजिस्ट्रेट संस्वीकृति अभिलिखित करने से पहले व्यक्ति को समझाएगा कि संस्वीकृति करने के लिए बाध्य नहीं है?
a. धारा 183(1) परन्तुक
b. धारा 183(2)
c. धारा 183(3)
d. धारा 183(4)
80. अगर व्यक्ति संस्वीकृति देने से मना कर दे तो मजिस्ट्रेट क्या करेगा?
a. उसे पुलिस की हिरासत में देगा
b. उसे बिना कारण गिरफ्तार कर लेगा
c. उसे निरोध में नहीं रखेगा
d. उसे अदालत में पेश करेगा
81. मजिस्ट्रेट को किन मामलों में महिला मजिस्ट्रेट द्वारा कथन अभिलिखित करना चाहिए?
a. सभी अपराधों में
b. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 64-79, 124 के तहत दंडनीय मामलों में
c. केवल आर्थिक अपराधों में
d. केवल सामान्य अपराधों में
82. यदि कथन करने वाला व्यक्ति मानसिक या शारीरिक रूप से निःशक्त है, तो मजिस्ट्रेट अभिलिखित करते समय क्या करेगा?
a. उसे मजिस्ट्रेट के घर बुलाएगा
b. द्विभाषिए या विशेष प्रबोधक की सहायता लेगा
c. उस व्यक्ति से कथन नहीं लेगा
d. पुलिस को आदेश देगा कि वे वह बयान लें
83. बलात्संग के पीड़ित व्यक्ति की चिकित्सीय परीक्षा किससे संबंधित है?
a. धारा 185
b. धारा 184
c. धारा 186
d. धारा 188
84. बलात्संग या उसके प्रयास के अपराध के अन्वेषण के दौरान पीड़िता की चिकित्सा परीक्षा कौन कराएगा?
a. कोई भी व्यक्ति
b. सरकार या स्थानीय प्राधिकारी द्वारा नियोजित रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी
c. पुलिस अधिकारी
d. पीड़िता के परिवार का सदस्य
85. बलात्संग के अपराध के अन्वेषण के दौरानं कथित पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा सकता है-
a. केवल मजिस्ट्रेट के आदेश पर
b. सम्बन्धित अन्वेषण अधिकारी, यदि उचित समझे, की प्रार्थना पर आवश्यकतौर पर
c. अन्वेषण अधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त करने के उपरांत
d. ऐसी महिला पीड़िता अथवा उसकी ओर से ऐसी सहमति देने में सक्षम किसी व्यक्ति की सहमति के साथ
86. यदि नियोजित रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी अनुपस्थित हो तो कौन परीक्षा करेगा?
a. कोई अन्य पुलिस अधिकारी
b. कोई भी व्यक्ति
c. किसी अन्य रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी
d. मजिस्ट्रेट
87. चिकित्सा परीक्षा के लिए महिला की सहमति किससे ली जाएगी?
a. महिला की सहमति से या सक्षम व्यक्ति की सहमति से
b. केवल महिला की सहमति से
c. पुलिस अधिकारी की सहमति से
d. परिवार के किसी सदस्य की सहमति से
88. महिला को चिकित्सा परीक्षा के लिए कितने समय के भीतर भेजा जाना चाहिए?
a. 12 घंटे के भीतर
b. 24 घंटे के भीतर
c. 48 घंटे के भीतर
d. 7 दिन के भीतर
89. रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी चिकित्सा परीक्षा रिपोर्ट कितने दिनों के अंदर अन्वेषण अधिकारी को भेजेगा?
a. 3 दिन
b. 5 दिन
c. 7 दिन
d. 10 दिन
90. पुलिस अधिकारी द्वारा तलाशी किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 183
b. धारा 184
c. धारा 185
d. धारा 182
91. जब चौबीस घंटे के अंदर अन्वेषण पूरा न किया जा सके, तब प्रक्रिया किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 185
b. धारा 188
c. धारा 187
d. धारा 186
92. धारा 187 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अनुसार, मजिस्ट्रेट अधिकतम कितने दिनों की रिमांड दे सकता है?
a. 15 दिन
b. 14 दिन
c. 30 दिन
d. 9 दिन
93. अगर किसी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे के अंदर अन्वेषण पूरा नहीं हो पाता, तो पुलिस अधिकारी को क्या करना चाहिए?
a. आरोपी को तुरंत जमानत पर छोड़ देना चाहिए
b. निकटतम मजिस्ट्रेट को अभियुक्त और मामले की डायरी की प्रतिलिपि भेजनी चाहिए
c. आरोपी को बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के हिरासत में रखना चाहिए
d. मामले को बंद कर देना चाहिए
94. मजिस्ट्रेट अभियुक्त को पुलिस हिरासत में कितनी अधिकतम अवधि तक निरुद्ध रखने का आदेश दे सकता है (जहां अपराध मृत्यु या आजीवन कारावास योग्य हो)?
a. 30 दिन
b. 60 दिन
c. 90 दिन
d. 15 दिन
95. मजिस्ट्रेट अभियुक्त की हिरासत को कितनी अधिकतम अवधि तक बढ़ा सकता है जब मामला अन्य अपराध से संबंधित हो?
a. 15 दिन
b. 60 दिन
c. 90 दिन
d. 120 दिन
96. कौन-सा मजिस्ट्रेट पुलिस हिरासत में निरोध प्राधिकृत नहीं कर सकता?
a. प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट
b. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
c. द्वितीय श्रेणी मजिस्ट्रेट जो उच्च न्यायालय द्वारा विशेषाधिकारित न हो
d. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
97. मजिस्ट्रेट अभियुक्त को पुलिस हिरासत में निरुद्ध रखने से पहले क्या आवश्यक है?
a. अभियुक्त का व्यक्तिगत रूप से मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होना
b. पुलिस अधिकारी की लिखित रिपोर्ट
c. अभियुक्त का परिवार को सूचित करना
d. न्यायालय में जमानत की सुनवाई
98. जब तक अभियुक्त जमानत नहीं देता, तब तक उसे हिरासत में रखा जा सकता है, यह किस स्पष्टीकरण के तहत सुनिश्चित किया गया है?
a. स्पष्टीकरण 1
b. स्पष्टीकरण 2
c. उपधारा (4)
d. उपधारा (5)
99. यदि समन मामले के रूप में सजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय किसी मामले में अन्वेषण 6 माह के भीतर पूरा नहीं होता तो मजिस्ट्रेट क्या आदेश देगा?
a. अन्वेषण को जारी रखने का आदेश
b. अन्वेषण को रोकने का आदेश जब तक विशेष कारण न हो
c. आरोपी को जमानत पर छोड़ने का आदेश
d. अभियुक्त को रिहा करने का आदेश
100. जहां धारा 187 उपधारा (9) के अधीन किसी अपराध का आगे और अन्वेषण रोकने के लिए आदेश दिया गया है, वहां उस आदेश को रद्द करने और अन्वेषण किये जाने का निदेश कौन दे सकता है?
a. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
b. सेशन न्यायाधीश
c. उच्च न्यायालय
d. सेशन न्यायाधीश, उच्च न्यायालय दोनों
101. अधीनस्थ पुलिस अधिकारी द्वारा अन्वेषण की रिपोर्ट किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 189
b. धारा 190
c. धारा 188
d. धारा 191
102. जब साक्ष्य अपर्याप्त हो तब अभियुक्त का छोड़ा जाना किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 187
b. धारा 189
c. धारा 188
d. धारा 190
103. जब साक्ष्य पर्याप्त है तब मामलों का मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया जाना किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 192
b. धारा 190
c. धारा 191
d. धारा 193
104. बंधपत्र निष्पादित करते समय उस अधिकारी को क्या करना होता है?
a. बंधपत्र की एक प्रति अभियुक्त को देनी होती है
b. बंधपत्र की एक प्रति निष्पादित करने वाले व्यक्तियों में से एक को देनी होती है और मूल बंधपत्र रिपोर्ट के साथ मजिस्ट्रेट को भेजनी होती है
c. बंधपत्र को नष्ट कर देना चाहिए
d. बंधपत्र को पुलिस स्टेशन में रखना चाहिए
105. परिवादी और साक्षियों से पुलिस अधिकारी के साथ जाने की अपेक्षा न किया जाना और उनका अवरुद्ध न किया जाना किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 198
b. धारा 191
c. धारा 199
d. धारा 192
106. अन्वेषण डायरी में कौन-कौन सी जानकारी दर्ज करनी होती है?
a. पुलिस अधिकारी का नाम और पद
b. अन्वेषण आरंभ और समाप्ति का समय, स्थान, और परिस्थितियों का विवरण
c. केवल अन्वेषण का प्रारंभिक समय
d. अभियुक्त के बयान
107. किस धारा के तहत केस डायरी में साक्षियों के कथन कहाँ संलग्न किए जाते हैं?
a. धारा 181
b. धारा 184
c. धारा 174
d. धारा 180
108. धारा 193 किससे संबंधित है?
a. अन्वेषण के समाप्त हो जाने पर पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट
b. अन्वेषण में कार्यवाहियों की डायरी
c. जब साक्ष्य पर्याप्त है तब मामलों का मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया जाना
d. जब साक्ष्य अपर्याप्त हो तब अभियुक्त का छोड़ा जाना
109. अन्वेषण को पूरा करने में अधिकतम समय सीमा क्या है जब मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 64-71 या बाल संरक्षण अधिनियम, 2012 के अंतर्गत हो?
a. 1 माह
b. 2 माह
c. 3 माह
d. 6 माह
110. यदि पुलिस अधिकारी को लगता है कि किसी कथन का कोई भाग अभियुक्त को प्रकट करना न्याय के हित में उचित नहीं है, तो वह क्या करेगा?
a. पूरा कथन अभियुक्त को देगा
b. उस भाग को छिपाने के लिए मजिस्ट्रेट को नोट भेजेगा और कारण बताएगा
c. कथन को अदालत में पेश नहीं करेगा
d. पुलिस रिपोर्ट से कथन हटा देगा
111. पुलिस अधिकारी अन्वेषण की प्रगति की सूचना कितने दिनों में देगा?
a. 30 दिनों में
b. 60 दिनों में
c. 90 दिनों में
d. 120 दिनों में
112. अन्वेषण रिपोर्ट भेजे जाने के बाद पुलिस क्या कर सकती है यदि नए साक्ष्य प्राप्त होते हैं?
a. नए साक्ष्यों को नज़रअंदाज़ कर सकती है
b. अतिरिक्त रिपोर्ट या रिपोर्टें मजिस्ट्रेट को भेज सकती है
c. मामले को बंद कर सकती है
d. अभियुक्त को तुरंत गिरफ्तार कर सकती है
113. धारा 194 किससे संबंधित है?
a. आत्महत्या, आदि पर पुलिस का जांच करना और रिपोर्ट देना
b. परिवादी और साक्षियों से पुलिस अधिकारी के साथ जाने की अपेक्षा न किया जाना और उनका अवरुद्ध न किया जाना
c. जब साक्ष्य पर्याप्त है तब मामलों का मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया जाना
d. अधीनस्थ पुलिस अधिकारी द्वारा अन्वेषण की रिपोर्ट
114. जब पुलिस को किसी व्यक्ति की आत्महत्या या संदिग्ध मृत्यु की सूचना मिलती है, तो पुलिस अधिकारी किसे तुरंत सूचना देगा?
a. मुख्य सचिव
b. निकटतम कार्यपालक मजिस्ट्रेट
c. जिला मजिस्ट्रेट
d. प्रधानमंत्री
115. पुलिस अधिकारी किसके साथ मिलकर मृत्यु स्थल पर अन्वेषण करेगा?
a. पड़ोस के दो या अधिक प्रतिष्ठित निवासी
b. अस्पताल के डॉक्टर
c. अभियुक्त
d. मजिस्ट्रेट
116. मृत्यु की रिपोर्ट में क्या-क्या वर्णित किया जाएगा?
a. घाव, अस्थिभंग, नीलों और अन्य क्षति के चिह्न
b. चिह्न किस प्रकार और किस उपकरण द्वारा बने प्रतीत होते हैं
c. दोनों a और b
d. केवल मृत्यु का समय
117. पुलिस अधिकारी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट कहाँ और कब भेजी जाएगी?
a. जिला मजिस्ट्रेट या उपखंड मजिस्ट्रेट को 24 घंटों के भीतर
b. मुख्यमंत्री को तुरंत
c. स्थानीय पुलिस स्टेशन को 48 घंटों के भीतर
d. न्यायालय को एक सप्ताह में
118. किस स्थिति में पुलिस अधिकारी शव को निकटतम सिविल सर्जन के पास भेज सकता है?
a. शव के सड़ने की संभावना न हो और राज्य सरकार के नियमों का पालन हो
b. केवल जब शव की हालत अच्छी हो
c. कभी नहीं भेज सकता
d. जब मजिस्ट्रेट अनुमति दे
119. मृत्यु- समीक्षा करने के लिए कौन-कौन से मजिस्ट्रेट सशक्त हैं?
a. जिला मजिस्ट्रेट और उपखंड मजिस्ट्रेट
b. केवल जिला मजिस्ट्रेट
c. केवल राज्य सरकार द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट
d. पुलिस अधिकारी
120. व्यक्तियों को समन करने की शक्ति किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 190
b. धारा 193
c. धारा 195
d. धारा 199
121. किस प्रकार के व्यक्तियों से पुलिस थाने पर हाजिरी की अपेक्षा नहीं की जाएगी?
a. 15 वर्ष से कम आयु वाले, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले, महिलाएं, मानसिक या शारीरिक रूप से दिव्यांग या गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति
b. केवल 60 वर्ष से अधिक आयु वाले
c. केवल महिलाएं
d. केवल दिव्यांग व्यक्ति
122. धारा 196 किससे संबंधित है?
a. मृत्यु के कारण की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच
b. अन्वेषण में कार्यवाहियों की डायरी
c. परिवादी और साक्षियों से पुलिस अधिकारी के साथ जाने की अपेक्षा न किया जाना और उनका अवरुद्ध न किया जाना
d. जब साक्ष्य पर्याप्त है तब मामलों का मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया जाना
123. धारा 196 के अनुसार, जब मामला धारा 194 की उपधारा (3) के खंड (i) या (ii) में निर्दिष्ट होता है, तो मृत्यु के कारण की जांच कौन करता है?
a. केवल पुलिस अधिकारी
b. केवल मजिस्ट्रेट
c. निकटतम मजिस्ट्रेट जो मृत्यु- समीक्षा के लिए सशक्त हो, पुलिस जांच के अलावा या उसके अतिरिक्त
d. कोई भी व्यक्ति
124. धारा 196 के अनुसार, निम्न में से किस स्थिति में मजिस्ट्रेट द्वारा अतिरिक्त जांच की जाती है?
a. जब कोई व्यक्ति मर जाता है या गायब हो जाता है
b. जब किसी महिला के साथ बलात्कार की अभिकथा होती है
c. जब व्यक्ति पुलिस हिरासत में हो
d. उपरोक्त सभी
125. धारा 196 के अनुसार, जब कोई जांच हो रही हो, तो मजिस्ट्रेट किसे जांच के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति देगा?
a. पुलिस अधिकारियों को
b. मृतक के नातेदारों को, जिनके नाम और पते ज्ञात हों
c. केवल जांच अधिकारी को
d. किसी भी व्यक्ति को
126. धारा 196 के अनुसार, मृत व्यक्ति की परीक्षा कितनी अवधि के भीतर की जानी चाहिए?
a. 12 घंटे
b. 24 घंटे
c. 48 घंटे
d. 72 घंटे
127. धारा 196 के स्पष्टीकरण के अनुसार, "नातेदार" में कौन-कौन शामिल हैं?
a. माता-पिता, संतान, भाई, बहन और पति या पत्नी
b. सिर्फ माता-पिता और संतान
c. केवल पति या पत्नी
d. कोई भी परिवारिक सदस्य
128. जांचों और विचारणों में दण्ड न्यायालयों की अधिकारिता सम्बंधित अध्याय कौन सा है ?
a. अध्याय 14
b. अध्याय 17
c. अध्याय 13
d. अध्याय 19
129. धारा 197 के अनुसार, किसी अपराध की जांच और विचारण किस न्यायालय द्वारा किया जाएगा?
a. किसी भी न्यायालय द्वारा
b. ऐसे न्यायालय द्वारा जिसकी स्थानीय अधिकारिता के भीतर अपराध हुआ हो
c. केवल उच्च न्यायालय द्वारा
d. केवल पुलिस द्वारा
130. धारा 198 किस विषय से संबंधित है?
a. जांच या विचारण का स्थान
b. दण्ड न्यायालयों की अधिकारिता
c. मृत व्यक्ति की परीक्षा
d. मामलों का मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया जाना
131. धारा 198 के अनुसार, यदि यह अनिश्चित हो कि अपराध किस स्थानीय क्षेत्र में हुआ है, तो जांच या विचारण कहाँ किया जा सकता है?
a. किसी भी स्थानीय न्यायालय में
b. उन सभी स्थानीय क्षेत्रों में से किसी एक न्यायालय में जिसकी अधिकारिता हो
c. केवल उच्च न्यायालय में
d. केवल पुलिस स्टेशन में
132. धारा 198 के अनुसार, यदि अपराध अंशतः एक स्थानीय क्षेत्र में और अंशतः दूसरे में हुआ है, तो जांच या विचारण कहाँ हो सकता है?
a. केवल पहले स्थानीय क्षेत्र में
b. केवल दूसरे स्थानीय क्षेत्र में
c. दोनों में से किसी एक स्थानीय क्षेत्र के न्यायालय में जिसकी अधिकारिता हो
d. राज्य सरकार के निर्णयानुसार
133. धारा 198 के अनुसार, यदि अपराध एक से अधिक स्थानीय क्षेत्रों में चालू रहता है, तो जांच या विचारण कहाँ किया जा सकता है?
a. किसी भी क्षेत्र में जहाँ अपराध जारी है और न्यायालय की अधिकारिता हो
b. केवल अपराधी के निवास स्थान पर
c. केवल राज्य की राजधानी में
d. केवल प्रथम स्थानीय क्षेत्र में
134. धारा 198 के अनुसार, यदि अपराध कई स्थानीय क्षेत्रों में किए गए कई कार्यों से बना है, तो उसकी जांच या विचारण कहाँ हो सकता है?
a. किसी भी न्यायालय में
b. किसी ऐसे स्थानीय क्षेत्र के न्यायालय में जिसकी अधिकारिता हो
c. केवल उच्च न्यायालय में
d. केवल पुलिस विभाग में
135. अपराध वहां विचारणीय होगा जहां कार्य किया गया या जहां परिणाम निकला किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 194
b. धारा 199
c. धारा 192
d. धारा 190
136. जहां कार्य अन्य अपराध से संबंधित होने के कारण अपराध है। वहां विचारण का स्थान किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 205
b. धारा 266
c. धारा 180
d. धारा 200
137. इलैक्ट्रानिक संसूचना के साधनों, पत्रों, आदि द्वारा किए गए अपराध किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 205
b. धारा 208
c. धारा 202
d. धारा 204
138. यात्रा या जलयात्रा के दौरान किए गए अपराध किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 203
b. धारा 206
c. धारा 208
d. धारा 212
139. एक साथ विचारणीय अपराधों के लिए विचारण का स्थान किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 204
b. धारा 206
c. धारा 208
d. धारा 209
140. धारा 204 के तहत, कई व्यक्तियों द्वारा किए गए अपराधों के लिए विचारण कैसे निर्धारित होता है?
a. केवल अपराधी के निवास स्थान के न्यायालय में
b. उन अपराधों में से किसी की जांच या विचारण करने वाले न्यायालय में एक साथ आरोप लगाया जा सकता है और विचारण हो सकता है
c. केवल उस न्यायालय में जहाँ सबसे अधिक अपराध हुआ हो
d. राज्य सरकार के निर्देशानुसार
141. धारा 204 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-से उपबंध एक साथ आरोप लगाने और विचारण करने के लिए प्रयोग किए जा सकते हैं?
a. धारा 242, 243, 244
b. धारा 246
c. दोनों a और b
d. केवल धारा 242
142. विभिन्न सेशन खंडों में मामलों के विचारण का आदेश देने की शक्ति किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 205
b. धारा 203
c. धारा 211
d. धारा 208
143. धारा 205 के अनुसार, कौन किसी जिले में विचारणार्थ सुपुर्द मामलों का विचारण किसी भी सेशन खंड में कराने का आदेश दे सकता है?
a. राज्य सरकार
b. उच्चतम न्यायालय
c. जब अभियुक्त फरार हो
d. केवल उच्च न्यायालय
144. संदेह की दशा में उच्च न्यायालय का वह जिला विनिश्चित करना, जिसमें जांच या विचारण होगा किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 220
b. धारा 206
c. धारा 208
d. धारा 222
145. यदि दो या अधिक न्यायालय एक ही अपराध का संज्ञान लेते हैं और संदेह हो कि किसे जांच या विचारण करना चाहिए, तो यदि वे सभी न्यायालय एक ही उच्च न्यायालय के अधीनस्थ हैं, तो निर्णय कौन करेगा?
a. राज्य सरकार
b. उस उच्च न्यायालय द्वारा
c. पुलिस विभाग
d. अभियुक्त द्वारा
146. यदि वे न्यायालय एक ही उच्च न्यायालय के अधीनस्थ नहीं हैं, तो धारा 206 के अनुसार निर्णय कौन करेगा?
a. उच्चतम न्यायालय
b. उस उच्च न्यायालय द्वारा जिसकी अपीली दांडिक अधिकारिता में कार्यवाही पहले प्रारंभ हुई हो
c. जिला अधिकारी
d. पुलिस अधीक्षक
147. स्थानीय अधिकारिता के परे किए गए अपराध के लिए समन या वारंट जारी करने की शक्ति किससे संबंधित है?
a. धारा 208
b. धारा 202
c. धारा 200
d. धारा 207
148. धारा 207 के अनुसार, ऐसे अपराध जो उसकी स्थानीय अधिकारिता के बाहर हुए हों लेकिन भारत में विचारणीय हों मामलों की जांच कौन कर सकता है?
a. प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट
b. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट
d. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
149. भारत से बाहर किया गया अपराध किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 210
b. धारा 202
c. धारा 208
d. धारा 209
150. भारत से बाहर किए गए अपराधों के बारे में साक्ष्य लेना किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 209
b. धारा 215
c. धारा 229
d. धारा 230