राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 MCQs Set-3

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

 

 Download Rajasthan Excise Act MCQs Set-3 PDF  

 

1. धारा 16(1)(ड) के अनुसार ताड़ी उत्पादित करने वाले वृक्ष से क्या करना निषिद्ध है?

a. वृक्ष काटना

b. रस निकालना

c. पत्तियाँ तोड़ना

d. बीज एकत्र करना

 

2. धारा 16(1)(च) के अनुसार ताड़ी को वृक्ष से निकालना—

a. पूर्णतः वैध है

b. सीमित मात्रा में वैध है

c. पूर्णतः निषिद्ध है

d. पंचायत अनुमति से वैध है

 

3. धारा 16(1)(छ) के अंतर्गत कौन-सी वस्तुएँ बिना अनुज्ञप्ति रखना निषिद्ध है?

a. केवल शराब

b. केवल ताड़ी

c. विनिर्माण हेतु सामग्री, उपकरण, यंत्र आदि

d. केवल बोतलें

 

4. धारा 16(2) के अनुसार किसे बिना अनुज्ञप्ति निर्मित या संचालित नहीं किया जा सकता?

a. गोदाम

b. दुकान

c. आसवनी, शराब निर्माणशाला या पॉट भभका

d. परिवहन वाहन

 

5. धारा 16 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति प्रदान करने का अधिकार किसे है?

a. जिला मजिस्ट्रेट

b. राज्य सरकार

c. आबकारी आयुक्त

d. पुलिस अधीक्षक

 

6. धारा 17 के अनुसार आसवनी या पॉट-भभका स्थापित करने की शक्ति किसे प्रदान की गई है?

a. राज्य सरकार

b. जिला मजिस्ट्रेट

c. आबकारी आयुक्त

d. आबकारी निरीक्षक

 

7. धारा 17 के अन्तर्गत किस शर्त के अधीन आसवनी या पॉट-भभका में स्पिरिट का विनिर्माण किया जा सकता है?

a. बिना अनुज्ञप्ति

b. न्यायालय की अनुमति से

c. इस अधिनियम के अधीन प्रदान अनुज्ञप्ति के अधीन

d. केवल जिला अधिकारी की अनुमति से

 

8. धारा 17 के अनुसार आबकारी आयुक्त निम्न में से क्या कर सकता है?

a. केवल आसवनी स्थापित कर सकता है

b. केवल भण्डारगाह स्थापित कर सकता है

c. स्थापित किसी भी आसवनी या पॉट-भभके को बन्द कर सकता है

d. केवल शराब की बिक्री की अनुमति दे सकता है

 

9. आसवनी या पॉट-भभका अथवा शराब निर्माणशाला के निर्माण या संचालन हेतु अनुज्ञप्ति किसके द्वारा दी जा सकती है?

a. जिला आबकारी अधिकारी

b. राज्य सरकार

c. आबकारी आयुक्त

d. पुलिस अधीक्षक

 

10. धारा 17 के अनुसार भण्डारगाह का मुख्य उद्देश्य क्या है?

a. शराब का विक्रय

b. शराब का विनिर्माण

c. आबकारी योग्य वस्तु को शुल्क भुगतान के बिना निक्षेपित या रखना

d. अवैध शराब का निस्तारण

 

11. भण्डारगाह को स्थापित या अनुज्ञप्तिकृत करने की शक्ति किसे है?

a. जिला मजिस्ट्रेट

b. राज्य सरकार

c. आबकारी आयुक्त

d. उच्च न्यायालय

 

12. धारा 17 के अन्तर्गत स्थापित किसी भी भण्डारगाह को कौन बन्द कर सकता है?

a. राज्य सरकार

b. जिला आबकारी अधिकारी

c. आबकारी आयुक्त

d. न्यायालय

 

13. धारा 17 के अन्तर्गत आबकारी आयुक्त द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियाँ किसके द्वारा अधिरोपित शर्तों के अधीन होती हैं?

a. जिला परिषद

b. राज्य सरकार

c. उच्च न्यायालय

d. विधान सभा

 

14. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 18 किससे संबंधित है?

a. मदिरा का निर्माण

b. आबकारी योग्य वस्तु का निर्यात

c. आसवनी इत्यादि से आबकारी योग्य वस्तु को हटाना

d. अपराध एवं दण्ड

 

15. धारा 18 के अनुसार किसी आबकारी योग्य वस्तु को कहाँ से नहीं हटाया जा सकता?

a. केवल आसवनी से

b. केवल भण्डारगाह से

c. आसवनी, शराब निर्माणशाला, पॉट-भभका, भण्डारगाह या संघरण के किसी अन्य स्थान से

d. केवल दुकान से

 

16. धारा 18 के अंतर्गत आबकारी योग्य वस्तु को हटाने की शर्त क्या है?

a. केवल अनुमति लेना

b. शुल्क का भुगतान या उसके भुगतान हेतु बंध-पत्र निष्पादित करना

c. केवल लाइसेंस होना

d. पुलिस की अनुमति

 

17. धारा 18 के अनुसार देय शुल्क का भुगतान कब किया जाना चाहिए?

a. वस्तु हटाने के बाद

b. वस्तु हटाने से पूर्व

c. वस्तु विक्रय के समय

d. न्यायालय के आदेश पर

 

18. यदि शुल्क का तत्काल भुगतान न किया जाए तो धारा 18 के अंतर्गत क्या किया जा सकता है?

a. वस्तु जब्त कर ली जाएगी

b. केवल चेतावनी दी जाएगी

c. शुल्क भुगतान हेतु बंध-पत्र निष्पादित किया जा सकता है

d. कोई प्रावधान नहीं

 

19. धारा 18 किस प्रकार की वस्तुओं पर लागू होती है?

a. निषिद्ध वस्तुएँ

b. केवल देशी शराब

c. आबकारी योग्य वस्तुएँ

d. औषधीय वस्तुएँ

 

20. धारा 18 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

a. शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

b. अवैध व्यापार को बढ़ावा देना

c. आबकारी शुल्क की वसूली सुनिश्चित करना

d. उपभोक्ता संरक्षण

 

21. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 19 किससे संबंधित है?

a. मदिरा का निर्माण

b. आबकारी योग्य वस्तु का निर्यात

c. आसवनी इत्यादि से आबकारी योग्य वस्तु को हटाना

d. अनुमति के अधीन के अलावा निषिद्ध राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के आधिक्य में आबकारी योग्य वस्तु का आधिपत्य

 

22. धारा 19 के अनुसार, कौन-सा व्यक्ति निर्धारित सीमा से अधिक आबकारी योग्य वस्तु अपने आधिपत्य में नहीं रख सकता है?

a. कोई भी व्यक्ति

b. केवल अनुज्ञप्त विक्रेता

c. जो व्यक्ति विनिर्माण, उगाने, संग्रहण या विक्रय के लिए अनुज्ञप्तिकृत नहीं है

d. केवल सामान्य वाहक

 

23. धारा 19(1) के अंतर्गत किसके परमिट के अधीन अधिक मात्रा में आबकारी योग्य वस्तु रखी जा सकती है?

a. जिला कलेक्टर

b. राज्य सरकार

c. आबकारी आयुक्त या सम्यक रूप से सशक्त आबकारी अधिकारी

d. पुलिस अधीक्षक

 

24. धारा 19 में उल्लिखित खुदरा विक्रय की सीमा किस धारा के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा घोषित की जाती है?

a. धारा 3

b. धारा 4

c. धारा 5

d. धारा 7

 

25. धारा 19(2) के अनुसार उप-धारा (1) का विस्तार किस पर नहीं होगा?

a. देशी मदिरा

b. विदेशी शराब (विकृतिकृत स्पिरिट के अलावा) जो सामान्य वाहक या भण्डारक के आधिपत्य में हो

c. सभी आबकारी योग्य वस्तुएँ

d. केवल विकृतिकृत स्पिरिट

 

26. धारा 19(3) के अनुसार कोई अनुज्ञप्त विक्रेता अधिक मात्रा में आबकारी योग्य वस्तु कहाँ नहीं रख सकता है?

a. अनुज्ञप्ति में वर्णित स्थान पर

b. अपने निवास स्थान पर

c. अनुज्ञप्ति द्वारा प्राधिकृत से अन्य किसी स्थान पर, बिना परमिट

d. गोदाम में

 

27. धारा 19(4) के अंतर्गत निषेध किस पर लागू किया जा सकता है?

a. केवल अनुज्ञप्त विक्रेताओं पर

b. केवल एक व्यक्ति पर

c. किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के वर्ग पर

d. केवल विदेशी नागरिकों पर

 

28. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 20 किससे संबंधित है?

a. अनुज्ञप्ति के बिना आबकारी योग्य वस्तु का विक्रय निषिद्ध

b. आबकारी योग्य वस्तु का निर्यात

c. आसवनी इत्यादि से आबकारी योग्य वस्तु को हटाना

d. अनुमति के अधीन के अलावा निषिद्ध राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के आधिक्य में आबकारी योग्य वस्तु का आधिपत्य

 

29. धारा 20 के अनुसार किसी आबकारी योग्य वस्तु का विक्रय किसके बिना नहीं किया जा सकता है?

a. जिला कलेक्टर

b. राज्य सरकार

c. आबकारी आयुक्त या अधिकृत आबकारी अधिकारी

d. पुलिस अधीक्षक

 

30. हैम्प पौधे (Cannabis Sativa) के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही है?

a. इसके किसी भी भाग का विक्रय पूर्णतः निषिद्ध है

b. केवल राज्य सरकार की अनुमति से विक्रय होगा

c. अनुज्ञप्तिकृत व्यक्ति कुछ भागों का अनुज्ञप्ति के बिना विक्रय कर सकता है

d. केवल औषधीय प्रयोजन हेतु विक्रय किया जा सकता है

 

31. हैम्प पौधे के कौन-से भाग अनुज्ञप्ति के बिना विक्रय किए जा सकते हैं?

a. जिनसे मादक औषधि बनाई जा सके

b. केवल पत्तियाँ

c. पौधे के वे भाग जिनसे मादक औषधि का विनिर्माण नहीं किया जा सके

d. सम्पूर्ण पौधा

 

32. हैम्प पौधे के भागों का विक्रय बिना अनुज्ञप्ति किसे किया जा सकता है?

a. किसी भी व्यक्ति को

b. केवल कृषकों को

c. अधिनियम के अधीन अनुज्ञप्तिकृत व्यक्ति या आबकारी आयुक्त द्वारा निर्धारित कार्यालय को

d. केवल सरकारी विभाग को

 

33. एक से अधिक जिले में विक्रय हेतु अनुज्ञप्ति किसकी पूर्वानुमति से दी जाएगी?

a. जिला कलेक्टर

b. आबकारी आयुक्त

c. राज्य सरकार

d. उच्च न्यायालय

 

34. धारा 20 की उपधारा (3) के अनुसार कौन-सा विक्रय इसके अन्तर्गत नहीं आता है?

a. देशी मदिरा का विक्रय

b. अवैध शराब का विक्रय

c. निजी प्रयोग हेतु विधिक रूप से उपाप्त विदेशी शराब का विक्रय

d. हैम्प पौधे का विक्रय

 

35. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 21 किससे संबंधित है?

a. आबकारी योग्य वस्तु का विक्रय

b. आबकारी योग्य वस्तु का निर्यात

c. आसवनी इत्यादि से आबकारी योग्य वस्तु को हटाना

d. अनुमति के अधीन के अलावा निषिद्ध राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के आधिक्य में आबकारी योग्य वस्तु का आधिपत्य

 

36. धारा 21 के अनुसार किसी भी शराब को विक्रय के लिए किस रूप में नहीं भरा जायेगा?

a. पीपे में

b. टंकी में

c. बोतल में

d. खुले पात्र में

 

37. धारा 21 के अनुसार आबकारी योग्य वस्तु का विक्रय कब किया जा सकता है?

a. बिना अनुमति

b. केवल मौखिक आदेश पर

c. अनुज्ञप्ति की शर्तों के अनुपालन में

d. किसी भी समय

 

38. धारा 21 के अंतर्गत आबकारी योग्य वस्तु के विक्रय के लिए क्या अनिवार्य है?

a. पुलिस की अनुमति

b. जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति

c. विधिवत प्रदत्त अनुज्ञप्ति

d. न्यायालय का आदेश

 

39. धारा 21 के अनुसार बिना अनुज्ञप्ति के आबकारी योग्य वस्तु का विक्रय—

a. वैध है

b. आंशिक रूप से वैध है

c. प्रतिबंधित है

d. कर योग्य है

 

40. धारा 21 के अनुसार आबकारी योग्य वस्तु का विक्रय किसके अधीन होगा?

a. केवल अधिनियम के

b. अनुज्ञप्ति की निबंधनों एवं शर्तों के

c. पुलिस नियमों के

d. नगर निगम नियमों के

 

41. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 21 के अनुसार सही है?

a. शराब को खुले में बेचा जा सकता है

b. बिना लाइसेंस विक्रय वैध है

c. बोतल में भरकर विक्रय निषिद्ध है

d. किसी भी स्थान पर विक्रय किया जा सकता है

 

42. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 22 किससे संबंधित है?

a. आबकारी योग्य वस्तु का विक्रय

b. आबकारी योग्य वस्तु का निर्यात

c. कतिपय व्यक्तियों को या कतिपय तरीके या परिस्थितियों में विक्रय, इत्यादि का निषेध

d. अनुमति के अधीन के अलावा निषिद्ध राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के आधिक्य में आबकारी योग्य वस्तु का आधिपत्य

 

43. धारा 22 के अनुसार कौन से व्यक्ति को शराब या मादक औषधि का विक्रय स्पष्ट रूप से निषिद्ध है?

a. 18 वर्ष से ऊपर का कोई व्यक्ति

b. 18 वर्ष से कम आयु का व्यक्ति

c. किसी सिपाही को ड्यूटी से मुक्त अवस्था में

d. किसी सरकारी अधिकारी को

 

44. धारा 22(1) के अंतर्गत विक्रय या परिदान का निषेध किस प्रकार के व्यक्ति को लागू नहीं होता है?

a. विकृतिचित्त व्यक्ति

b. किसी सिपाही को ड्यूटी पर और पूर्ण पोशाक में, बिना अनुमति के

c. किसी सिपाही को ड्यूटी पर और पूरी पोशाक में, संबंधित अधिकारी की अनुमति से

d. 18 वर्ष से कम व्यक्ति

 

45. धारा 22 में “स्पष्टीकरण” के अनुसार निम्न में से कौन सा सही है?

a. यह प्रावधान केवल विक्रेता के परिसर में होने वाले उपभोग पर लागू होते हैं

b. यह प्रावधान केवल व्यक्तिगत उपभोग के लिए होने वाले विक्रय पर लागू नहीं होते

c. यह प्रावधान तब भी लागू होंगे जब शराब या मादक औषधि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उपभोग के लिए दी जाती हो

d. यह प्रावधान केवल शराब के विक्रय पर लागू होते हैं, मादक औषधियों पर नहीं

 

46. धारा 22(2) के अनुसार विक्रेता किस प्रकार के विनिमय में शराब या मादक औषधि का विक्रय नहीं कर सकता?

a. नकद के बदले

b. ज्वैलरी, कपड़े, आयुध या घरेलू बर्तनों के बदले

c. सेवाओं के बदले

d. केवल सरकारी आदेश पर

 

47. धारा 22 के अनुसार निम्न में से कौन सी स्थिति अनुज्ञप्तिकृत विक्रेता के लिए निषिद्ध है?

a. 20 वर्षीय व्यक्ति को शराब देना

b. विकृतिचित्त व्यक्ति को शराब या मादक औषधि देना

c. सिपाही को ड्यूटी पर शराब देना, संबंधित अधिकारी की अनुमति से

d. शराब को अपने परिसर में उपभोग के लिए रखना

 

48. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 23 किससे संबंधित है?

a. 18 वर्ष से कम आयु के बालकों या महिलाओं या कतिपय अन्य व्यक्तियो के नियोजन का निषेध

b. आबकारी योग्य वस्तु का निर्यात

c. कतिपय व्यक्तियों को या कतिपय तरीके या परिस्थितियों में विक्रय, इत्यादि का निषेध

d. अनुमति के अधीन के अलावा निषिद्ध राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के आधिक्य में आबकारी योग्य वस्तु का आधिपत्य 

 

49. धारा 23(1) के अनुसार, किन व्यक्तियों को शराब के उपभोग परिसर में नियोजित करना निषिद्ध है?

a. 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति

b. कुष्ठ रोगी

c. किसी संक्रामक बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति

d. उपरोक्त सभी

 

50. धारा 23(2) के अनुसार, विदेशी शराब के विक्रय के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त व्यक्ति किसी परिसर में कर्मचारियों को नियोजित कर सकता है:

a. बिना किसी अनुमति के

b. केवल आबकारी आयुक्त या अधिकृत अधिकारी की लिखित पूर्वानुमोदन से

c. केवल महिलाओं को नियोजित कर सकता है

d. किसी भी समय कर सकता है

 

51. धारा 23(3) के अनुसार, उप-धारा (2) के अधीन दी गई अनुमति को क्या किया जा सकता है?

a. केवल विस्तारित किया जा सकता है

b. केवल लिखित में अनुज्ञप्ति पर पृष्ठांकित किया जा सकता है और वापिस लिया जा सकता है

c. मौखिक रूप में दिया जा सकता है

d. स्थायी रूप से लागू किया जा सकता है

 

52. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 24 किससे संबंधित है?

a. 18 वर्ष से कम आयु के बालकों या महिलाओं या कतिपय अन्य व्यक्तियो के नियोजन का निषेध

b. विनिर्माण इत्यादि का एकमात्र विशेषाधिकार प्रदान किया जाना

c. कतिपय व्यक्तियों को या कतिपय तरीके या परिस्थितियों में विक्रय, इत्यादि का निषेध

d. अनुमति के अधीन के अलावा निषिद्ध राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के आधिक्य में आबकारी योग्य वस्तु का आधिपत्य

 

53. धारा 24 के अनुसार आबकारी आयुक्त किसके लिए किसी व्यक्ति को एकमात्र विशेषाधिकार (exclusive privilege) प्रदान कर सकता है?

a. विनिर्माण करने के लिए

b. थोक में बिक्री करने के लिए

c. खुदरा बिक्री करने के लिए

d. उपरोक्त सभी में से कोई भी

 

54. धारा 24 के अनुसार आबकारी आयुक्त द्वारा दिए जाने वाला विशेषाधिकार किस अधिनियम की धारा 31 के अनुसार होता है?

a. भारतीय दंड संहिता

b. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950

c. राजस्थान राज्य मद्य निषेध अधिनियम

d. मद्य निषेध और निवारण अधिनियम

 

55. धारा 24 के अनुसार विशेषाधिकार प्राप्त करने वाला व्यक्ति निम्न में से क्या कर सकता है?

a. केवल विनिर्माण

b. केवल खुदरा बिक्री

c. केवल थोक बिक्री

d. विनिर्माण, खुदरा या थोक बिक्री में से कोई भी या संयोजन

 

56. धारा 24 के अनुसार, आबकारी आयुक्त किस प्रकार की शराब या मादक औषधि के लिए विशेषाधिकार प्रदान कर सकता है?

a. देशी शराब

b. विदेशी शराब

c. मादक औषधि

d. उपरोक्त सभी

 

57. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 26 किससे संबंधित है?

a. 18 वर्ष से कम आयु के बालकों या महिलाओं या कतिपय अन्य व्यक्तियो के नियोजन का निषेध

b. विनिर्माण इत्यादि का एकमात्र विशेषाधिकार प्रदान किया जाना

c. एकमात्र विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति उसे पट्टे पर दे सकेगा या समनुदेशन कर सकेगा

d. सैनिक छावनियों में शराब का विनिर्माण और विक्रय

 

58. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 26 के अनुसार, एकमात्र विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति क्या कर सकता है?

a. केवल शराब बेच सकता है

b. अपने विशेषाधिकार या उसके किसी भाग को पट्टे पर दे सकता है या समनुदेशन कर सकता है

c. बिना अनुमति के किसी को विशेषाधिकार दे सकता है

d. आबकारी आयुक्त को रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं है

 

59. धारा 26 के अनुसार, पट्टेदार या समनुदेशित व्यक्ति अपने अधिकार का उपयोग कब तक नहीं कर सकता?

a. जब तक आबकारी आयुक्त द्वारा अनुमति नहीं दी जाती

b. तुरंत, जैसे ही पट्टा मिलता है

c. किसी विशेष दिन पर

d. केवल वार्षिक रिपोर्ट जमा करने के बाद

 

60. धारा 26 के अनुसार, पट्टे या समनुदेशन के लिए आवेदन करने का अधिकार किसके पास है?

a. पट्टेदार

b. आबकारी आयुक्त

c. विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति

d. किसी भी नागरिक

 

61. निम्न में से कौन सा कथन धारा 26 के अनुसार सही है?

a. पट्टेदार अपने अधिकार का उपयोग बिना अनुमति कर सकता है

b. विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति अपने विशेषाधिकार का पूरा या हिस्सा पट्टे पर दे सकता है

c. आबकारी आयुक्त को आवेदन करना आवश्यक नहीं है

d. पट्टेदार को आवेदन करने की स्वतंत्रता है

 

62. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 27 किससे संबंधित है?

a. एकमात्र विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति द्वारा उसे देय राशियों की वसूली

b. विनिर्माण इत्यादि का एकमात्र विशेषाधिकार प्रदान किया जाना

c. एकमात्र विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति उसे पट्टे पर दे सकेगा या समनुदेशन कर सकेगा

d. सैनिक छावनियों में शराब का विनिर्माण और विक्रय

 

63. धारा 27 के अनुसार विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति किसी राशि की वसूली कैसे कर सकता है?

a. सीधे सिविल वाद के माध्यम से ही

b. अपने अधीनस्थ धारक या किसी व्यक्ति से वसूली कर सकता है

c. केवल पुलिस सहायता से

d. केवल अदालत के आदेश पर

 

64. धारा 27 के अंतर्गत वसूली करते समय किस प्रकार की राशि की वसूली की जा सकती है?

a. भू-धारक और काश्तकार के सम्बन्ध में किराये की बकाया राशि

b. केवल सरकार को देय टैक्स राशि

c. किसी भी व्यक्ति से अनधिकृत राशि

d. केवल व्यापारिक विवादों में राशि

 

65. धारा 27 में यह प्रावधान किस अधिकार को प्रभावित नहीं करता?

a. किसी व्यक्ति के कर वसूलने के अधिकार को

b. विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति, पट्टेदार या समनुदेशिती द्वारा सिविल वाद के अधिकार को

c. किसी भू-धारक के भूमि अधिकार को

d. किसी न्यायालय के अधिकार को

 

66. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 28 किससे संबंधित है?

a. आबकारी योग्य वस्तुओं पर शुल्क

b. विनिर्माण इत्यादि का एकमात्र विशेषाधिकार प्रदान किया जाना

c. एकमात्र विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति उसे पट्टे पर दे सकेगा या समनुदेशन कर सकेगा

d. सैनिक छावनियों में शराब का विनिर्माण और विक्रय

 

67. धारा 28 के अनुसार आबकारी योग्य वस्तुओं पर कौन अधिरोपित कर सकता है?

a. जिला अधिकारी

b. राज्य सरकार द्वारा निर्देशित दरों पर

c. स्थानीय पंचायत

d. केंद्रीय सरकार

 

68. आबकारी योग्य वस्तुओं पर अधिरोपित शुल्क किसके लिए लागू हो सकता है?

a. केवल आयातित वस्तुओं के लिए

b. केवल निर्यातित वस्तुओं के लिए

c. आयातित, निर्यातित, परिवहित, विनिर्मित, कृष्ट या संग्रहित किसी भी आबकारी योग्य वस्तु पर

d. केवल स्थानीय उत्पादन के लिए

 

69. धारा 28 के अनुसार शुल्क को विभिन्न दरों पर अधिरोपित क्यों किया जा सकता है?

a. केवल क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार

b. वस्तु की शक्ति और गुणवत्ता तथा उपभोग के लिए स्थान के अनुसार

c. केवल उत्पादन की मात्रा के अनुसार

d. उपभोक्ता की आय के अनुसार

 

70. धारा 28 के अनुसार किस स्थान पर निर्मित आबकारी योग्य वस्तुओं पर शुल्क लागू हो सकता है?

a. केवल सरकारी शराब निर्माणशालाओं में

b. केवल स्थानीय बाजार में

c. किसी भी अधिनियम के अधीन स्थापित या अनुज्ञप्तिकृत आसवन पॉट या शराब निर्माणशाला में

d. केवल निर्यात हेतु निर्मित वस्तुओं पर

 

71. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 28क किससे संबंधित है?

a. प्राकृतिक या मानव-निर्मित आपदाओं के शमन के लिए अधिभार

b. विनिर्माण इत्यादि का एकमात्र विशेषाधिकार प्रदान किया जाना

c. एकमात्र विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति उसे पट्टे पर दे सकेगा या समनुदेशन कर सकेगा

d. सैनिक छावनियों में शराब का विनिर्माण और विक्रय

 

72. धारा 28-क के अनुसार अधिभार किस उद्देश्य के लिए लगाया जाता है?

a. केवल राज्य सरकार की आम राजस्व आवश्यकता के लिए

b. प्राकृतिक या मानव-निर्मित आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, महामारी, अग्नि आदि के शमन के लिए

c. शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए

d. केवल लोक स्वास्थ्य अत्यावश्यकताओं के लिए

 

73. धारा 28-क के अधीन उद्‌ग्रहणीय अधिभार किसके अतिरिक्त होगा?

a. कोई भी शुल्क नहीं

b. धारा 28 के अधीन किसी शुल्क के अतिरिक्त

c. पहले से जारी सभी करों के अतिरिक्त

d. केवल उत्पादन शुल्क के अतिरिक्त

 

74. धारा 28-क के अधीन अधिभार के संग्रहण और नियम बनाने का अधिकार किसके पास है?

a. केंद्र सरकार

b. राज्य सरकार

c. न्यायालय

d. जिला प्रशासन

 

75. अधिभार से प्राप्त राशि का उपयोग कहाँ किया जाएगा?

a. राज्य की सड़क निर्माण परियोजनाओं में

b. प्राकृतिक या मानव-निर्मित आपदाओं के शमन के प्रयोजन में

c. सरकारी कर्मचारियों के वेतन में

d. शिक्षा विभाग के लिए

 

76. धारा 28-क का प्रभाव कब से लागू हुआ?

a. 1 जनवरी 2020

b. 1 जून 2020

c. 1 मार्च 2020

d. 1 जुलाई 2020

 

77. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 29 किस विषय से संबंधित है?

a. अपराध एवं दण्ड

b. शुल्क उद्‌ग्रहण का तरीका

c. लाइसेंस निलम्बन

d. अपील की प्रक्रिया

 

78. धारा 29 के अनुसार आबकारी शुल्क का भुगतान किसके द्वारा विनियमित किया जाता है?

a. जिला मजिस्ट्रेट

b. आबकारी आयुक्त

c. राज्य सरकार

d. विधान सभा

 

79. धारा 29 के अंतर्गत शुल्क के भुगतान से संबंधित कौन-कौन से पहलू विनियमित किए जा सकते हैं?

a. केवल भुगतान का समय

b. केवल भुगतान का स्थान

c. केवल भुगतान का तरीका

d. समय, स्थान और तरीका सभी

 

80. धारा 29 के अनुसार आबकारी शुल्क किन नियमों के अनुसार उद्‌गृहित किया जाएगा?

a. केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार

b. न्यायालय द्वारा निर्देशित नियमों के अनुसार

c. राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार

d. आबकारी आयुक्त द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार

 

81. राज्य सरकार धारा 29 के अंतर्गत शुल्क कितने तरीकों से उद्‌गृहित किए जाने का निर्देश दे सकती है?

a. केवल एक तरीके से

b. केवल दो तरीकों से

c. एक या दो तरीकों से

d. अनेक तरीकों से

 

82. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 29 के संबंध में सही है?

a. शुल्क का निर्धारण न्यायालय करता है

b. शुल्क का भुगतान केवल नकद में होगा

c. राज्य सरकार भुगतान के समय, स्थान और तरीके को विनियमित कर सकती है

d. शुल्क उद्‌ग्रहण केवल एक ही तरीके से संभव है

 

83. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 30 किस विषय से संबंधित है?

a. अपराध एवं दण्ड

b. शुल्क उद्‌ग्रहण का तरीका

c. एकमात्र विशेषाधिकार के लिए भुगतान

d. अपील की प्रक्रिया

 

84. धारा 30 के अनुसार, एकमात्र विशेषाधिकार के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त करने पर भुगतान किसे करना होता है?

a. राज्य सरकार के किसी भी अधिकारी को

b. आबकारी आयुक्त को

c. क्षेत्रीय निरीक्षक को

d. किसी निजी व्यक्ति को

 

85. धारा 30 के अंतर्गत एकमात्र विशेषाधिकार के लिए भुगतान किस आधार पर स्वीकृत किया जाता है?

a. केवल उस शुल्क के स्थान पर

b. केवल अतिरिक्त शुल्क के रूप में

c. शुल्क के स्थान पर या उसके अतिरिक्त

d. केवल अनुज्ञप्ति शुल्क के रूप में

 

86. धारा 30 के अनुसार, भुगतान की स्वीकृति किसके विवेकाधिकार पर निर्भर करती है?

a. राज्य सरकार के सचिव

b. जिला अधिकारी

c. आबकारी आयुक्त

d. पुलिस अधीक्षक

 

87. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 30 किस विषय से संबंधित है?

a. आबकारी राजस्व भुगतान करने की असफलता पर देय ब्याज

b. शुल्क उद्‌ग्रहण का तरीका

c. एकमात्र विशेषाधिकार के लिए भुगतान

d. अपील की प्रक्रिया

 

88. धारा 30-क के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति निर्धारित तिथि तक आबकारी शुल्क, फीस या अन्य मांग राशि का भुगतान नहीं करता है, तो उस पर ब्याज किस तिथि से लागू होगा?

a. देय राशि के भुगतान की अंतिम तिथि से

b. अगले दिन से, जिस दिन भुगतान देय हुआ था

c. भुगतान न करने के 7 दिन बाद

d. भुगतान किए जाने तक ब्याज लागू नहीं होगा

 

89. धारा 30-क के अंतर्गत ब्याज की दर कौन तय करता है?

a. राज्य सरकार समय-समय पर अधिसूचित दर से

b. अदालत द्वारा निर्धारित दर

c. सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वतः निर्धारित दर

d. किसी निजी बैंक की ब्याज दर

 

90. यदि सक्षम प्राधिकारी के आदेश से देय राशि घटा दी जाती है, तो ब्याज पर क्या असर होगा?

a. ब्याज को घटाया जाएगा और अधिक भुगतान की गई राशि लौटाई जाएगी

b. ब्याज पर कोई असर नहीं पड़ेगा

c. ब्याज बढ़ा दिया जाएगा

d. ब्याज को केवल अगले महीने में समायोजित किया जाएगा

 

91. स्पष्टीकरण के अनुसार, जब आबकारी राजस्व और ब्याज दोनों बकाया हैं, तो आंशिक भुगतान किस क्रम में विनियोजित किया जाएगा?

a. पहले ब्याज, फिर आबकारी राजस्व

b. आधा-आधा दोनों में

c. पहले आबकारी राजस्व, फिर ब्याज

d. भुगतान क्रम का कोई नियम नहीं है

 

92. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 30-कक किस विषय से संबंधित है?

a. आबकारी राजस्व भुगतान करने की असफलता पर देय ब्याज

b. शुल्क उद्‌ग्रहण का तरीका

c. एकमात्र विशेषाधिकार के लिए भुगतान

d. कतिपय मामलों में व्याज घटानें या समाप्त करने की शक्ति

 

93. धारा 30-कक के अंतर्गत आबकारी आयुक्त किसके आवेदन पर व्याज घटाने या समाप्त करने का निर्णय ले सकता है?

a. किसी भी नागरिक के आवेदन पर

b. अनुज्ञप्तिधारी द्वारा किए गए आवेदन पर

c. न्यायालय के आदेश पर

d. राज्य सरकार के निर्देश पर

 

94. व्याज घटाने या समाप्त करने का निर्णय लेने से पहले आबकारी आयुक्त को क्या करना अनिवार्य है?

a. अनुज्ञप्तिधारी को जुर्माने की नोटिस भेजना

b. अपने कारणों को लेखबद्ध करना

c. राज्य सरकार से अनुमति लेना

d. किसी न्यायालय में आवेदन दायर करना

 

95. आबकारी आयुक्त तभी व्याज घटा या समाप्त कर सकता है जब वह संतुष्ट हो कि:

1. अन्यथा करने से अनुज्ञप्तिधारी को वास्तविक कठिनाई होगी

2. अनुज्ञप्तिधारी ने वसूली के लिए सहयोग किया

इसमें से कौन-सा विकल्प सही है?

a. केवल 1 सही है

b. केवल 2 सही है

c. दोनों 1 और 2 सही हैं

d. कोई नहीं

 

96. धारा 30-कक के अनुसार व्याज घटाने या समाप्त करने का निर्णय किसके अधीन देय राशि पर लागू होता है?

a. किसी भी प्रकार की सरकारी आय पर

b. अनुज्ञप्तिधारी द्वारा इस अधिनियम के अंतर्गत देय किसी व्याज की राशि पर

c. राज्य सरकार द्वारा निर्धारित करों पर

d. न्यायालय द्वारा तय किसी जुर्माने पर

 

97. व्याज घटाने या समाप्त करने के लिए आबकारी आयुक्त के निर्णय में क्या आवश्यक है?

a. अनुज्ञप्तिधारी का प्रत्यक्ष साक्ष्य

b. परिस्थितियों के कारणों का विचार और लेखबद्ध कारण

c. राज्य सरकार का अनुमोदन

d. अदालत की अनुमति

 

98. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 31 किस विषय से संबंधित है?

a. आबकारी राजस्व भुगतान करने की असफलता पर देय ब्याज

b. कतिपय मामलों में व्याज घटानें या समाप्त करने की शक्ति

c. एकमात्र विशेषाधिकार के लिए भुगतान

d. अनुज्ञप्तियों इत्यादि का प्ररूप और शर्ते

 

99. धारा 31 के अनुसार किसी अनुज्ञप्ति, परमिट या पास को प्रदान करने वाला प्राधिकारी कौन होता है?

a. राज्य सरकार

b. ऐसा प्राधिकारी जिसे राज्य सरकार द्वारा अधिकृत किया गया हो

c. कोई भी सरकारी अधिकारी

d. पुलिस अधीक्षक

 

100. अनुज्ञप्ति, परमिट या पास किस शर्त पर प्रदान किया जा सकता है?

a. किसी भी शर्त पर

b. केवल ऐसी फीस के भुगतान पर, यदि कोई हो

c. केवल राज्य सरकार की अनुमति पर

d. केवल एक वर्ष की अवधि के लिए

 

101. अनुज्ञप्ति या परमिट प्रदान करने में कौन-कौन सी बातें शामिल होती हैं?

a. प्ररूप, विशिष्टियाँ और अवधि

b. केवल प्ररूप और शुल्क

c. केवल अवधि और शुल्क

d. केवल प्राधिकारी का नाम

 

102. राज्य सरकार किसके द्वारा अनुज्ञप्ति, परमिट या पास की नियमावली निर्धारित कर सकती है?

a. केवल किसी विशेष अनुज्ञप्ति के लिए निर्देश देकर

b. सामान्यतया सभी अनुज्ञप्तियों के लिए नियम बनाकर

c. दोनों (A और B)

d. केवल स्थानीय अधिकारियों की सलाह से

 

103. धारा 31 के अनुसार अनुज्ञप्ति, परमिट या पास किसके अनुसार निर्बंधित किया जा सकता है?

a. राज्य सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार

b. केवल न्यायालय के आदेश से

c. किसी भी सरकारी अधिकारी की इच्छानुसार

d. लोकसभा या विधानसभा के निर्देश से

 

104. राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 32 किस विषय से संबंधित है?

a. आबकारी राजस्व भुगतान करने की असफलता पर देय ब्याज

b. कतिपय मामलों में व्याज घटानें या समाप्त करने की शक्ति

c. एकमात्र विशेषाधिकार के लिए भुगतान

d. इस अधिनियम के आरम्भ होने पर प्रवृत्त अनुज्ञप्तियों की व्यावृत्ति

 

105. धारा 32 के अनुसार, जिस अनुज्ञप्ति को पहले आबकारी अधिनियम या इस अधिनियम के किसी प्रावधान के अधीन प्रदान किया गया था, उसे नए अधिनियम के तहत कैसे माना जाएगा?

a. वह स्वतः रद्द हो जाएगी

b. वह इस अधिनियम के तत्स्थायी प्रावधान के अधीन प्रदान की हुई मानी जाएगी

c. उसे नया आवेदन करना होगा

d. उसे कोर्ट से मान्यता प्राप्त करनी होगी

 

106. प्रवृत्त अनुज्ञप्तियाँ धारा 32 के अनुसार कब तक प्रभावी रहेंगी?

a. अधिनियम के आरम्भ से हमेशा के लिए

b. जब तक कि उन्हें पूर्व में रद्द, निलंबित, प्रत्याहृत या अभ्यर्पित न कर दिया गया हो

c. केवल एक वर्ष के लिए

d. केवल अदालत के आदेश तक

 

107. धारा 32 के अनुसार यदि कोई अनुज्ञप्ति पहले ही रद्द कर दी गई थी, तो वह नई अधिनियम के तहत किस स्थिति में रहेगी?

a. वैध और प्रवृत्त

b. स्वतः बहाल

c. रद्द ही रहेगी

d. केवल अदालत की अनुमति से वैध होगी

 

108. धारा 32 के अनुसार “प्रवृत्त अनुज्ञप्ति” का अर्थ क्या है?

a. वह अनुज्ञप्ति जो अभी तक जारी नहीं हुई

b. वह अनुज्ञप्ति जो अधिनियम के आरम्भ होने पर पहले से प्रभावी थी

c. वह अनुज्ञप्ति जो केवल आवेदन में है

d. वह अनुज्ञप्ति जो न्यायालय द्वारा अनुमोदित हो

 

109. धारा 33: प्रतिलेख करार, इत्यादि के निष्पादन की अपेक्षा करने के लिए अनुज्ञप्ति प्रदान करने वाले प्राधिकारी की शक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 31

b. धारा 32

c. धारा 33

d. धारा 34

 

110. धारा 33 के अनुसार, अनुज्ञप्ति प्रदान करने वाला प्राधिकारी किसके लिए प्रतिलेख करार निष्पादित करने की अपेक्षा कर सकता है?

a. केवल राज्य सरकार के लिए

b. अनुज्ञप्ति की अवधि के अनुरूप

c. केवल व्यक्तिगत लेनदेन के लिए

d. किसी भी समय, बिना शर्त

 

111. धारा 33 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति प्रदान करने वाला प्राधिकारी किस प्रकार की सुरक्षा या प्रतिभूति की मांग कर सकता है?

a. केवल बैंक गारंटी

b. प्रतिभूति या निक्षेप जिसे प्राधिकारी ठीक समझे

c. केवल नकद राशि

d. किसी प्रकार की सुरक्षा की आवश्यकता नहीं

 

112. धारा 33 के अनुसार, अनुज्ञप्ति प्रदान करने वाला प्राधिकारी किससे प्रतिभूति या निक्षेप प्राप्त कर सकता है?

a. राज्य सरकार से

b. प्राप्तिकर्ता से

c. किसी भी व्यक्ति से

d. केवल बैंक से

 

113. धारा 33 के अनुसार, प्राधिकारी द्वारा अपेक्षित प्रतिभूति किसके लिए हो सकती है?

a. करार के अनुपालन के लिए

b. करार समाप्त करने के लिए

c. अनुज्ञप्ति रद्द करने के लिए

d. किसी भी अन्य प्रावधान के लिए

 

114. अनुज्ञप्तियां रद्द और निंलबित करने की शक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 33

b. धारा 34

c. धारा 35

d. धारा 36 

 

115. अनुज्ञप्ति, परमिट या पास रद्द/निलंबित किया जा सकता है यदि धारक द्वारा नियत शुल्क या फीस:

a. समय पर भुगतान किया गया हो

b. पूरी तरह से या सही रूप में भुगतान नहीं किया गया हो

c. किसी अन्य राज्य को भुगतान किया गया हो

d. केवल आंशिक भुगतान किया गया हो

 

116. निम्न में से कौन-सा कारण अनुज्ञप्ति रद्द/निलंबन के लिए उपयुक्त नहीं है?

a. धारक पर किसी दंडनीय अपराध का दोषसिद्ध होना

b. अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन

c. धारक का निजी कारण से अनुज्ञप्ति न इस्तेमाल करना

d. अनुज्ञप्ति केवल विशेषाधिकार के लिए प्रदान की गई हो

 

117. अनुज्ञप्ति रद्द होने पर धारक को क्या हक नहीं होगा?

a. न्यायालय में अपील का हक

b. रद्दीकरण या निलंबन के लिए प्रतिकर का हक

c. अन्य अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का हक

d. कानूनी सलाह लेने का हक

 

118. यदि किसी व्यक्ति की अनुज्ञप्ति रद्द की जाती है, तो प्राधिकारी क्या कर सकता है?

a. केवल उस व्यक्ति की अनुज्ञप्ति रद्द कर सकता है

b. उस व्यक्ति की अन्य किसी अनुज्ञप्ति, परमिट या पास को भी रद्द कर सकता है

c. केवल फीस का रिफंड कर सकता है

d. कोई भी कार्रवाई नहीं कर सकता

 

119. धारा 34(1)(घ) के अनुसार कौन-से अपराध अनुज्ञप्ति रद्द करने का कारण बन सकते हैं?

a. केवल आबकारी अपराध

b. राजस्व सम्बन्धित अपराध और आबकारी अपराध दोनों

c. केवल जमानती अपराध

d. केवल सार्वजनिक अपराध

 

120. अनुज्ञप्ति, परमिट या पास रद्द/निलंबन की शक्ति किसके पास है?

a. राज्य सरकार

b. जिला मजिस्ट्रेट

c. अनुज्ञप्ति प्रदान करने वाला प्राधिकारी

d. पुलिस अधिकारी

 

121. अनुज्ञप्तियों को रद्द करने की अतिरिक्त शक्ति

a. धारा 34

b. धारा 35

c. धारा 36

d. धारा 37 

 

122. यदि प्राधिकारी यह विचार करता है कि अनुज्ञप्ति रद्द की जानी चाहिए, तो अनुज्ञप्ति रद्द करने के लिए कितने दिनों का नोटिस देना अनिवार्य है (धारा 35(1)(क))?

a. 7 दिन

b. 10 दिन

c. 15 दिन

d. 30 दिन

 

123. धारा 35(1)(ख) के अनुसार, अनुज्ञप्ति, परमिट या पास रद्द करने की प्रक्रिया किस स्थिति में तुरंत की जा सकती है?

a. नोटिस देने के बाद

b. बिना किसी नोटिस के

c. केवल राज्य सरकार की मंजूरी के बाद

d. केवल न्यायालय के आदेश से

 

124. जब अनुज्ञप्ति इस धारा के तहत रद्द की जाती है, तो पहले किए गए निक्षेप या अग्रिम भुगतान की फीस का क्या होगा?

a. यह राज्य सरकार की आय बन जाएगी

b. पूरी राशि वापस की जाएगी

c. राज्य सरकार को देय राशि घटाकर शेष राशि लौटाई जाएगी

d. इसे किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा

 

125. धारा 35(3) के अनुसार, अगर अनुज्ञप्ति बिना नोटिस रद्द की जाती है, तो अतिरिक्त लौटाई गई राशि का भुगतान किसके निर्देशन में किया जाएगा?

a. राज्य सरकार के वित्त विभाग

b. जिला कलेक्टर

c. आबकारी आयुक्त

d. पुलिस अधीक्षक

 

126. अनुज्ञप्ति रद्द करने के कारणों का उल्लेख धारा 34 के अलावा भी किया जा सकता है। यह धारा किस प्रकार की शक्ति प्रदान करती है?

a. अनिवार्य रद्द करने की शक्ति

b. अतिरिक्त रद्द करने की शक्ति

c. न्यायालयीन शक्ति

d. प्रशासनिक निरीक्षण की शक्ति

 

127. खुदरा विक्रय करने के लिए अनुज्ञप्ति का अभ्यर्पण किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 38

b. धारा 36

c. धारा 37

d. धारा 35

 

128. धारा 36 के अनुसार खुदरा विक्रय के लिए अनुज्ञप्ति का अभ्यर्पण कब किया जा सकता है?

a. बिना किसी सूचना के किसी भी समय

b. आबकारी आयुक्त को लिखित एक माह की सूचना देने के बाद

c. केवल वर्ष के अंत में

d. न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद

 

129. अनुज्ञप्ति अभ्यर्पित करते समय कौन सी राशि देय होती है?

a. कोई राशि नहीं

b. अनुज्ञप्ति के लिए देय फीस का भुगतान

c. केवल सरकार की स्वीकृति शुल्क

d. केवल देय कर

 

130. यदि आबकारी आयुक्त संतुष्ट हो कि अनुज्ञप्ति के अभ्यर्पण के लिए पर्याप्त कारण है, तो वह क्या कर सकता है?

a. अभ्यर्पण को अस्वीकार कर सकता है

b. अभ्यर्पण करने वाले को अनुज्ञप्ति वापस कर सकता है

c. अभ्यर्पण पर या उसके किसी भाग पर देय राशि लौटा सकता है

d. अनुज्ञप्ति शुल्क बढ़ा सकता है

 

131. दावा योग्य अनुज्ञप्ति के निर्धारण या नवीनीकरण नहीं करने पर अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण या प्रतिकर नहीं किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 36

b. धारा 38

c. धारा 37

d. धारा 39

 

132. धारा 37 के अनुसार, जिसे इस धारा के अधीन अनुज्ञप्ति दी गई हो, वह किसके लिए दावा नहीं कर सकता?

a. अनुज्ञप्ति का स्थानांतरण

b. अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण

c. अनुज्ञप्ति की जांच

d. अनुज्ञप्ति का पंजीकरण

 

133. धारा 37 के अनुसार, अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण नहीं होने पर व्यक्ति किसके लिए प्रतिकर (Compensation) का दावा नहीं कर सकता?

a. अनुज्ञप्ति शुल्क

b. व्यापारिक नुकसान

c. नवीनीकरण न करने पर प्रतिकर

d. जुर्माना

 

134. धारा 37 के अनुसार, अनुज्ञप्ति का निर्धारण (Determination) होने पर व्यक्ति क्या नहीं कर सकता?

a. नई अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन

b. प्रतिकर हेतु दावा

c. शुल्क जमा करना

d. निरीक्षण करवाना

 

135. धारा 37 के अंतर्गत कौन-सा कथन सही है?

a. अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण व्यक्ति का अधिकार है

b. अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण राज्य का विवेकाधीन विषय है

c. नवीनीकरण न होने पर प्रतिकर देना अनिवार्य है

d. अनुज्ञप्ति हमेशा स्थायी होती है

 

136. धारा 37 के अनुसार, व्यक्ति किस बात का दावा नहीं करेगा?

a. अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण करना ही होगा

b. अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण नहीं करने पर प्रतिकर देना होगा

c. दोनों A और B

d. केवल शुल्क वापसी

 

137. धारा 37 के अनुसार, अनुज्ञप्ति धारक को कौन-सा अधिकार नहीं मिलता?

a. नई अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन

b. नवीनीकरण का कानूनी दावा

c. नियमों का पालन

d. शुल्क भुगतान

 

138. धारा 38 किस विषय से सम्बन्धित है?

a. अपराधों की शास्ति

b. अनुज्ञप्ति में तकनीकी अनियमिततायें

c. जमानत का प्रावधान

d. जब्ती की प्रक्रिया

 

139. धारा 38(1) के अनुसार अनुज्ञप्ति किस कारण से अविधिमान्य नहीं मानी जाएगी?

a. अनुज्ञप्ति शुल्क जमा न होने पर

b. अनुज्ञप्ति में केवल तकनीकी त्रुटि/अनियमितता/लोप होने पर

c. अपराध सिद्ध होने पर

d. अनुज्ञप्ति रद्द होने पर

 

140. धारा 38(1) के अनुसार अनुज्ञप्ति अविधिमान्य नहीं होगी यदि त्रुटि किसमें हो?

a. केवल अनुज्ञप्ति में

b. केवल अनुज्ञप्ति प्रदान करने से पूर्व की गई कार्यवाही में

c. अनुज्ञप्ति में या प्रदान करने से पूर्व की कार्यवाही में

d. केवल न्यायालय आदेश में

 

141. धारा 38(1) में “तकनीकी त्रुटि/अनियमितता/लोप” होने पर अनुज्ञप्ति को क्या माना जाएगा?

a. स्वतः निरस्त

b. अविधिमान्य

c. वैध (invalid नहीं मानी जाएगी)

d. दण्डनीय

 

142. धारा 38(2) के अनुसार यह निर्णय कि तकनीकी त्रुटि/अनियमितता/लोप क्या है, किसका होगा?

a. जिला मजिस्ट्रेट

b. राज्य सरकार

c. आबकारी आयुक्त

d. न्यायालय

 

143. धारा 38(2) के अनुसार आबकारी आयुक्त का निर्णय कैसा होगा?

a. अपील योग्य

b. पुनरीक्षण योग्य

c. अंतिम होगा

d. अस्थायी होगा

 

Download Rajasthan Excise Act MCQs Set-3 PDF