Download The Transfer Of Property Act MCQs PDF Set-1
1. संपत्ति अंतरण अधिनियम को किस वर्ष में अधिनियमित किया गया था?
a. 1982
b. 1880
c. 1860
d. 1882
2. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 प्रारंभ होने के पूर्व, भारत में स्थावर संपत्ति का अंतरण किस विधि द्वारा शासित होता था?
a. भारतीय पंजीकरण अधिनियम, 1908 द्वारा
b. ब्रिटिश स्टेट आफ गुड्स अधिनियम, 1880 द्वारा
c. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 द्वारा
d. ब्रिटिश विधि तथा साम्य के सिद्धांत द्वारा
3. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 किन संपत्तियों को शामिल करता है?
a. स्थावर संपत्ति
b. जंगम संपत्ति
c. (a) तथा (b) दोनों को
d. किसी को नहीं
4. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 3 के अर्थों के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या स्थावर संपत्ति में शामिल नहीं है-
a. केवल खड़े हुए काष्ठ एवं घास
b. केवल खड़े हुए काष्ठ, घास एवं फसलें
c. केवल खड़े हुए काष्ठ, उगती फसल अथवा घास
d. केवल घास
5. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत स्थावर संपत्ति में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं होता?
a. इमारत
b. भूमि
c. तलाब
d. खड़ा काष्ठ
6. निम्नलिखित में से कौन एक स्थावर संपत्ति नहीं है?
a. भूमि का एक पट्टां
b. उगती फसल
c. किसी मार्ग का अधिकार
d. स्थावर संपत्ति की आय का आजीवन हित
7. स्थावर संपत्ति में खड़े हुए काष्ठ शामिल नहीं होते-
a. गलत है
b. सही है
c. जब तक इसकी जड़ें भूमि में हों
d. काष्ठ की शाखाएं केवल स्थावर संपत्ति में शामिल नहीं होती
8. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 3 के अंतर्गत स्थावर संपत्ति में निम्नलिखित में से क्या शामिल होता है?
a. खड़ा काष्ठ
b. उगती फसल
c. घास
d. इनमें से कोई नहीं
9. निम्न में से कौन सी सम्पत्ति, सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के अन्तर्गत अचल सम्पत्ति नहीं है?
a. पूजा का अधिकार जो मंदिर विशेष के संदर्भ में हो।
b. अचल सम्पत्ति के बन्धक द्वारा प्रतिभूत किया गया ऋण।
c. एक झील।
d. एक तालाब से मछली पकड़ने व ले जाने का अधिकार ।
10. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अनुसार निम्नलिखित संपत्तियों में से कौन स्थावर संपत्ति नहीं है?
a. भूमि
b. भूमि से उपार्जित होने वाले लाभ
c. भूमि से जुड़ी वस्तुएं
d. खड़ा काष्ठ
11. निम्नलिखित में से क्या स्थावर संपत्ति में शामिल नहीं होता?
a. घास
b. उगती फसल
c. खड़ा काष्ठ
d. उपरोक्त सभी
12. निम्नलिखित में से क्या स्थावर संपत्ति नहीं है?
a. मार्ग का अधिकार
b. मछली पकड़ने का अधिकार
c. मोचन का अधिकार.
d. रॉयल्टी
13. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के प्रावधानों के अनुसार निम्नलिखित संपत्तियों में से कौन स्थावर संपत्ति है?
a. घास
b. फल के वृक्ष
c. उगती फसल
d. खड़ा काष्ठ
14. निम्नलिखित संपत्तियों में से किसे न्यायालयों द्वारा स्थावर संपत्ति के रूप में नहीं स्वीकार किया गया है?
a. मार्ग का अधिकार
b. पूजा का अधिकार
c. मछली पकड़ने का अधिकार
d. स्थावर संपत्ति के किराए की वसूली का अधिकार
15. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत खड़े काष्ठ-
a. स्थावर संपत्ति नहीं होते
b. तब तक स्थावर संपत्ति होते हैं जब तक भूमि से पृथक न किए गए हों
c. तब तक स्थावर संपत्ति होते हैं जब तक भूमि से पृथक किए जाने की कोई संविदा न की गई हो
d. 100 रुपए से अधिक मूल्य के होने पर ही स्थावर संपत्ति होते हैं
16. निम्नलिखित में से क्या स्थावर संपत्ति है?
a. कॉपीराइट
b. रॉयल्टी
c. साख
d. परस्व भोग
17. निम्नलिखित में से क्या स्थावर संपत्ति नहीं है?
a. घाट का अधिकार
b. विधवा का अपने पति की स्थावर संपत्ति की आय में आजीवन हित
c. किसी गाँव से वार्षिक भुगतान प्राप्त करने का अधिकार
d. एक डिक्री जो पति की स्थावर संपत्ति को बेचने का अधिकार प्रदान करती हो
18. इस बात का परीक्षण, कि क्या भूमि से जुड़ी किसी वस्तु को स्थावर माना जा सकता है अथवा नहीं, निम्नलिखित में से किस बात पर निर्भर करता है?
a. संयोजन की मात्रा या रीति
b. संयोजन का स्थान
c. संयोजन का उद्देश्य
d. उपरोक्त (a) तथा (c) दोनों
19. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 3 के अनुसार 'लिखत' का अर्थ होता है-
a. अवसीयती लिखत
b. वसीयती लिखत
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
20. दस्तावेजों के अनुप्रमाणन का अर्थ होता है-
a. दोनों सत्यापनकर्ता साक्षियों ने दस्तावेज निष्पादक को हस्ताक्षर करते अथवा अपनी मोहर लगाते देखा है तथा निष्पादक से उसके हस्ताक्षर करने की एक व्यक्तिगत अभिस्वीकृति प्राप्त की है
b. सत्यापनकर्ता साक्षी दस्तावेज की विषयवस्तु से अवगत है।
c. सत्यापनकर्ता साक्षी ने निष्पादक को हस्ताक्षर करते
अथवा अपनी मोहर लगाते देखा है
d. निष्पादक से उसके हस्ताक्षर करने की एक व्यक्तिगत अभिस्वीकृति प्राप्त की है।
21. अन्तरण का दस्तावेज वैध रूप से अनुप्रमाणित होता है जबकि
a. निष्पादक ने अपने परिवारजनों के समक्ष दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हों।
b. दस्तावेज दो गवाहों द्वारा हस्ताक्षरित हों जिन्होंने निष्पादक को हस्ताक्षर करते देखा हो और जिन्होंने निष्पादक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए हों।
c. किसी व्यक्ति ने दस्तावेज उसकी उपस्थिति में लिखे जाने के तथ्य पर गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए हैं।
d. एक व्यक्ति जिसने निष्पादक को दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते देखा है अपने हस्ताक्षर गवाह के रूप में करता है।
22. किसी लिखत के सम्बन्ध में " अनुप्रमाणित" का अर्थ होता है तथा इसे सदैव न्यूनतम कितने लोगों द्वारा अनुप्रमाणित माना जाएगा-
a. 1 साक्षी
b. 2 साक्षी
c. 3 साक्षी
d. 4 साक्षी
23. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा 'सूचना' को परिभाषित करती है?
a. धारा 4
b. धारा 3
c. धारा 2
d. धारा 3 का स्पष्टीकरण ।
24. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत किसी व्यक्ति को किसी तथ्य की सूचना है कहा जाता है जब-
a. उसे तथ्य के सम्बन्ध में ज्ञान हो सकता है।
b. तथ्य को जानने हेतु समुचित सावधानी के साथ ऐसा कर सकता हो
c. तथ्य से कदापि अवगत न हो
d. उसे तथ्य का वास्तव में ज्ञान हो
25. संपत्ति अंतरण अधिनियम किस सम्बन्ध में विचार नहीं करता
a. वास्तविक सूचना.
b. निहित सूचना
c. संव्यवहार में सूचना
d. आरोपित सूचना
26. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अध्याय एवं धाराएं, जिनका सम्बन्ध संविदाओं से है, को संविदा अधिनियम के भाग के रूप में तथा निम्नलिखित में से किसके पूरक के रूप में लिया जाएगा-
a. विशिष्ट अनुतोष अधिनियम
b. माल विक्रय अधिनियम
c. विभाजन अधिनियम
d. पंजीकरण अधिनियम
27. निम्नलिखित में से किसका संपत्ति अंतरण अधिनियम से कोई सम्बन्ध नहीं है?
a. वायु
b. जल
c. प्रकाश
d. उपरोक्त सभी
28. निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सुमेलित नहीं है?
a. स्थावर संपत्ति - धारा 2
b. प्रभार - धारा 100
c. पाक्षिक क्रेता द्वारा क्रमबंधन - धारा 56
d. बन्धकित ऋण - धारा 134
29. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 का वर्ष 2002 में किया गया संशोधन कब से प्रभावी हुआ था ?
a. 31 जुलाई, 2002
b. 31 अक्टूबर, 2002
c. 2 जुलाई, 2002
d. 31 दिसम्बर, 2002
30. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अध्याय -।। को किसके सम्बन्ध में कोई नियम प्रभावी नहीं करने वाला माना जाएगा-
a. मुस्लिम विधि
b. ईसाई विधि
c. पारसी विधि
d. उपरोक्त में कोई नहीं
31. संपत्ति शब्द को संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है-
a. धारा 1
b. धारा 2
c. धारा 3
d. इनमें से कोई नहीं
32. संपत्ति अंतरण की निम्नलिखित विधियों में से कौन संपत्ति अंतरण अधिनियम के अधीन नहीं आती-
a. बिक्री
b. बंधक
c. वसीयती निस्तारण
d. विनिमय
33. संपत्ति का अंतरण किस पर लागू होने योग्य नहीं होता-
a. जंगम संपत्ति के दान पर
b. माल की बिक्री पर
c. विनिमय पर
d. पट्टे पर
34. निम्नलिखित में से क्या स्वामित्व अन्तरण नहीं करता?
a. पंजीकृत विनिमय विलेख
b. पंजीकृत उपहार विलेख
c. पंजीकृत बिक्री विलेख
d. पंजीकृत वसीयत
35. स्थावर संपत्ति का बंटवारा-
a. एक विनिमय होता है
b. एक अंतरण होता है
c. एक दान होता है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
36. निम्न में से कौन एक 'अनुयोज्य दावा' नहीं है?
a. अचल सम्पत्ति के किराए की बकाया राशि का दावा
b. कोई ऋण जिसके लिए न्यायालय द्वारा दी गई डिक्री
c. उपर्युक्त (a) तथा (b) दोनों।
d. उपर्युक्त (a) तथा (b) में से कोई नहीं।
37. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 5 से 37 निम्नलिखित में से किस पर लागू होती हैं?
a. केवल जंगम संपत्तियों के अंतरण पर
b. केवल स्थावर संपत्तियों के अंतरण पर
c. संपत्तियों के अंतरण पर, चाहे जंगम हो अथवा स्थावर
d. विशिष्ट अंतरण न कि संपत्ति अंतरण के सामान्य सिद्धांत पर
38. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं में से कौन 'संपत्ति के अंतरण को परिभाषित करती है?
a. धारा 6
b. धारा 7
c. धारा 8
d. धारा 5
39. संपत्ति अंतरण अधिनियम किसके बीच होने वाले अंतरणों को शासित करता है-
a. केवल जीवित व्यक्तियों के बीच
b. केवल जीवित व्यक्तियों के बीच तथा न्यायालय के आदेश पर होने वाले अंतरणों पर
c. जीवित व्यक्तियों के बीच तथा विधि के प्रवर्तन द्वारा
d. उपरोक्त सभी
40. निम्नलिखित अंतरणों में कौन संपत्ति अंतरण अधिनियम अंतरणों को शासित करता है- के अंतर्गत पक्षकारों द्वारा किया गया अंतरण नहीं है-
a. उत्तराधिकार
b. बिक्री
c. बंधक
d. दान
41. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 किन अंतरणों पर लागू होता है-.
a. पक्षकारों के कार्यों द्वारा किए गए अंतरणों पर
b. विधि के प्रवर्तन द्वारा किए गए अंतरणों पर
c. किसी सक्षम अधिकारितायुक्त न्यायालय की डिक्री अथवा आदेश पर किए गए अंतरणों पर
d. किसी सक्षम अधिकारितायुक्त न्यायालय की डिक्री के निष्पादन पर किए गए अंतरणों पर
42. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 5 के अंतर्गत 'जीवित व्यक्ति' में शामिल है-
a. कंपनी या संगम या व्यक्तियों का निकाय
b. केवल एकल व्यक्ति
c. केवल कंपनी
d. उपरोक्त में कोई नहीं
43. संपत्ति के अंतरण का अर्थ है-
a. जीवित व्यक्तियों के बीच अंतरण
b. जीवित व्यक्तियों एवं न्यास के बीच अंतरण
c. विधिक व्यक्तियों के बीच अंतरण
d. सभी शामिल हैं।
44. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत संपत्ति अंतरण के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
a. एक व्यक्ति स्वयं को संपत्ति का अंतरण नहीं कर सकता
b. अंतरण तुरंत अथवा भविष्य में किया जा सकता है
c. संपत्ति का अंतरण किसी एक अथवा अधिक जीवित व्यक्तियों को किया जा सकता है
d. इनमें से कोई नहीं
45. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अनुसार निम्नलिखित में से कौन एक अंतरण नहीं है?
a. बिक्री
b. दान
c. विनिमय
d. संपत्ति के दावे का परित्याग
46. संपत्ति अंतरण में शामिल नहीं होता
a. बिक्री
b. पट्टा
c. वसीयत
d. दान
47. निम्नलिखित में से अभिहस्तान्तरण में क्या सम्मिलित नहीं है?
a. वसीयत
b. बंधक विलेख
c. पट्टा विलेख
d. विक्रय विलेख
48. निम्नलिखित में से क्या 'संपत्ति अंतरण' के अंतर्गत नहीं आता-
a. दान
b. विनिमय
c. पारिवारिक समझौता
d. पट्टा
49. निम्नलिखित में से किसे संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 5 के अंतर्गत शब्द "जीवित व्यक्ति" के अंतर्गत शामिल किया गया है-
a. एक कंपनी
b. एक संघ
c. व्यक्तियों का निकाय
d. उपरोक्त सभी
50. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा प्रावधान करती है कि 'मात्र वाद लाने का अधिकार' अंतरित नहीं किया जा सकता?
a. धारा 6
b. धारा 7
c. धारा 8
d. उपरोक्त में कोई नहीं
51. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत शब्द " अंतरण" संदर्भित करता है-
a. आंशिक अथवा संपूर्ण अंतरण को
b. पूर्ण अथवा सशर्त अंतरण को
c. समाश्रित अंतरण को
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों सही हैं।
52. संपत्ति अंतरण के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?
a. इसका अर्थ होता है एक ऐसा कार्य जिसके द्वारा एक जीवित व्यक्ति संपत्ति प्रदान करता है।
b. वह वर्तमान अथवा भविष्य में संपत्ति प्रदान करता है
c. वह एक अथवा अधिक जीवित व्यक्तियों को संपत्ति प्रदान करता है।
d. वह स्वयं को तथा एक अथवा अधिक जीवित व्यक्तियों को संपत्ति का अंतरण नहीं कर सकता
53. किसी प्रत्यक्ष वारिस के किसी संपदा का उत्तराधिकारी होने की संभावना को अंतरित नहीं किया जा सकता' । संपत्ति अंतरण अधिनियम का कौन सा प्रावधान इसका उल्लेख करता है?
a. धारा 5
b. धारा 7
c. धारा 6
d. धारा 4
54. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 6 के अंतर्गत कितने अपवादों का उल्लेख किया गया है?
a. 9
b. 10
c. 11
d. 12
55. संभाव्य उत्तराधिकार शब्द का अर्थ होता है-
a. उत्तराधिकार की कोई संभावना नहीं
b. उत्तराधिकार की मात्र संभावना अथवा आशा
c. पूर्ण उत्तराधिकार
d. उपरोक्त में कोई नहीं
56. कौन सा हित अंतरणीय नहीं होता?
a. निहित हित
b. समाश्रित हित
c. मात्र संभाव्य उत्तराधिकार
d. पट्टेदार का हित
57. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. एक सुखाचार को अधिष्ठायी स्थल से पृथक अंतरित किया जा सकता है
b. मात्र वाद लाने के अधिकार को अंतरित नहीं किया जा सकता
c. भावी भरणपोषण के अधिकार को अंतरित नहीं किया जा सकता
d. किसी लोक अधिकारी का वेतन देय हो चुकने के बाद अंतरित नहीं किया जा सकता
58. निम्नलिखित में से किसे संपत्ति अंतरण अधिनियम,1882 के अनुसार विधिपूर्वक अंतरित नहीं किया जा सकता?
a. आय अर्जित करने वाली संपत्ति
b. लोक सेवक का वेतन
c. भूमि से जुड़ी मशीनरी
d. धान के खेत
59. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 6 के 30 अनुसार एक सुखाचार को अधिष्ठायी स्थल से पृथक-
a. अंतरित किया जा सकता है
b. अंतरित नहीं किया जा सकता
c. शायद अंतरित किया जा सकता है।
d. अवश्य अंतरित किया जाना चाहिए
60. निम्नलिखित में से क्या संपत्ति अंतरण अधिनियम के प्रावधानों के अधीन एक वैध अंतरण होता है?
a. वाद लाने का अधिकार
b. एक प्रत्यक्ष वारिस के उत्तराधिकार की संभावना
c. एक अधिष्ठायी स्थल से पृथक सुखाचार
d. संपत्ति का दोहरा बंधक
61. निम्नलिखित में से कौन सी संपत्ति अंतरित नहीं की जा सकती?
a. एक लोक पद
b. उत्तराधिकार की संभावना मात्र
c. पुनः प्रवेश का अधिकार मात्र
d. उपरोक्त सभी
62. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत निम्नलिखित से क्या अंतरण योग्य है-
a. कुल्य की मृत्यु पर किसी नातेदार की वसीयत संपदा अभिप्राप्त करने की संभावना
b. वाद लाने का अधिकार मात्र
c. किसी लोक अधिकारी का संबलम उसके देय होने के पश्चात्
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
63. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत कौन सी संपत्ति अंतरित की जा सकती है?
a. एक सार्वजनिक पद
b. प्रत्यक्ष वारिस द्वारा किसी संपदा के उत्तराधिकार प्राप्त करने की संभावना
c. विधि द्वारा वर्जित न की गई कोई भी संपत्ति
d. वाद लाने का अधिकार मात्र
64. निम्नलिखित संपत्तियों में से किसका अंतरण नहीं किया जा सकता-
a. स्थावर संपत्ति
b. कॉपीराइट में अंश
c. बंधक संपत्ति में हित
d. भावी भरणपोषण का अधिकार
65. निम्नलिखित में से किसका अंतरण नहीं किया जा सकता?
a. बिक्री के करार के आधार पर वाद लाने के अधिकार मात्र
b. डिक्री की गई राशि को वसूल करने का अधिकार
c. वसीयत द्वारा भविष्य निधि प्राप्त करने का अधिकार
d. किराए के बकाये को प्राप्त करने का अधिकार
66. सही उत्तर को चुनें-संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत-
a. लोक अधिकारी का वेतन अंतरित किया जा सकता है
b. लोक अधिकारी का वेतन अंतरित किया नहीं जा सकता
c. अधिनियम के अंतर्गत सार्वजनिक अधिकारी के वेतन के अंतरण का कोई प्रावधान नहीं पाया जाता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
67. निम्नलिखित संपत्तियों में से किसका अंतरण किया जा सकता है?
a. केवल सुखाचार
b. भावी भरणपोषण का अधिकार
c. स्थावर संपत्ति
d. केवल वाद लाने का अधिकार
68. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या अंतरित किया जा सकता है?
a. अधिष्ठायी स्थल के साथ-साथ एक सुखाचार को
b. राजनीतिक पेंशन को
c. संभाव्य उत्तराधिकार को
d. सरकार के सिविल पेंशनभोगियों को प्रदत्त भत्ते
69. किसी भी प्रकार से उत्पन्न, अर्जित अथवा निर्धारित भावी भरणपोषण का अधिकार-
a. अंतरित किया जा सकता है
b. विक्रीत किया जा सकता है।
c. निहित किया जा सकता है।
d. अंतरित नहीं किया जा सकता
70. किस प्रकार की संपत्ति अंतरणीय होती है?
a. लोक पद
b. किसी भी प्रकार की संपत्ति यदि विधि द्वारा निषिद्ध न हो
c. पेंशन
d. पुनर्प्रवेश का अधिकार
71. संपत्ति का अंतरण करने हेतु सक्षम व्यक्तियों को संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा में परिभाषित किया गया है-
a. धारा 7
b. धारा 8
c. धारा 9
d. धारा 10
72. संपत्ति अंतरण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत एक अवयस्क-
a. संपत्ति का अंतरण कर सकता है।
b. संपत्ति का अंतरण नहीं कर सकता
c. उपरोक्त (b) तथा (c) दोनों
d. अपने पक्ष में संपत्ति के अंतरण को स्वीकार कर सकता है
73. किसी संपत्ति के वैध अंतरण के लिए निम्नलिखित में से क्या एक अनिवार्य तत्व नहीं है?
a. अंतरण का उद्देश्य विधिपूर्ण होना चाहिए
b. सक्षम अंतरणकर्ता
c. अंतरणीय संपत्ति
d. अंतरिती अंतरण लेने हेतु सक्षम नहीं हो सकता है
74. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन- सी धारा किसी अचल सम्पत्ति को अंतरण करने के लिए सक्षमता का प्रावधान करती है?
a. धारा 8
b. धारा 5
c. धारा 11
d. धारा 7
75. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा मौखिक अंतरण से सम्बन्धित है-
a. धारा 9
b. धारा 5
c. धारा 8
d. धारा 7
76. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा कहती है कि "हर उस दशा में, जिसमें विधि द्वारा कोई लेख अभिव्यक्ततः अपेक्षित नहीं है, संपत्ति का अंतरण लिखे बिना किया जा सकेगा"-
a. धारा 5
b. धारा 7
c. धारा 8
d. धारा 9
77. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 9 प्रावधान करती है कि-
a. अंतरण केवल लिखित में किया जा सकता है
b. अंतरण मौखिक/ बिना लिखत के भी हो सकता है
c. अंतरण केवल एक अंतरण विलेख के माध्यम से किया जा सकता है
d. अंतरण केवल एक पंजीकृत लिखत के माध्यम से ही किया जा सकता है।
78. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत जहाँ विधि द्वारा एक लेख अभिव्यक्ततः अपेक्षित न हो-
a. संपत्ति का अंतरण केवल लिखत के अधीन होता है
b. मौखिक अंतरण का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
c. प्रत्येक मामले में संपत्ति का अंतरण बिना लिखत के किया जा सकता है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
79. यह कथन कि जहाँ विधि द्वारा एक लेख अभिव्यक्ततः अपेक्षित न हो संपत्ति का अंतरण मौखिक तौर पर किया जा सकता है-
a. अंतरण केवल लिखित में किया जा सकता है
b. पक्षकारों की सहमति से मौखिक अंतरण किया जा सकता है
c. गलत है
d. सही है
80. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 10 के अंतर्गत संपत्ति के अन्यसंक्रामण को अवरूद्ध करने की शर्त
a. शर्त को अवैध बना देती है किन्तु अंतरण वैध बना रहता है
b. शर्त के साथ-साथ अंतरण को भी अवैध बना देती है
c. अंतरण को अवैध बना देती है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
81. संपत्ति के अन्य संक्रामण को अवरूद्ध करने की शर्तों का उल्लेख किया गया है-
a. धारा 11 के अंतर्गत
b. धारा 12 के अंतर्गत
c. धारा 13 के अंतर्गत
d. धारा 10 के अंतर्गत
82. क' अपना घर 'ख' को इस शर्त पर बेचता है कि 'ख'उसे मात्र 'ग' के अतिरिक्त किसी और को अंतरित नहीं करेगा। यह बिक्री-
a. वैध है किन्तु शर्त शून्य है
b. शून्यकरणीय है
c. शून्य है
d. विधिविरूद्ध है
83. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 10 अनुसार निम्नलिखित में से क्या अवैध है?
a. परिवार के बाहर न बेचने की शर्त
b. किसी अन्य समुदाय के व्यक्ति को न बेचने की शर्त
c. अंतरिती के जीवनकाल में न बेचने की शर्त
d. पट्टे में यह शर्त कि पट्टेदार अपने हित को उप-भाड़े पर नहीं देगा
84. संपत्ति के अंतरण पर पूर्ण प्रतिबंध संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की किस धारा के अंतर्गत शून्य होता है-
a. धारा 10
b. धारा 11
c. धारा 9
d. धारा 8
85. 'क' एक घर 'ख' को इस निर्देश के साथ बेचता है कि वह इसमें निवास नहीं कर सकता बल्कि इसका उपयोग केवल एक गोदाम अथवा दुकान के रूप में कर सकता है। यह शर्त-
a. वैध
b. शून्य है
c. शून्यकरणीय है
d. अनियमित है
86. किसी संपत्ति को इस शर्त के साथ दान दिया जाना कि दान में दी गई संपत्ति को अंतरित नहीं किया जा सकेगा, वैध है अथवा नहीं?
a. नहीं
b. हाँ
c. हाँ, केवल न्यायालय की अनुमति से
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
87. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 11 केवल तब प्रयोज्य होगी जब संपत्ति में अंतरित किया गया हित-
a. आत्यन्तिकतः हो
b. सीमित हो
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
88. यदि एक संपत्ति को इन शर्तों के साथ अंतरित किया गया हो कि अंतरिती के लाभ के लिए उसमें सृजित हित उसके दिवालिया होने पर समाप्त हो जाएगें, तो ऐसी शर्त संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्न में से कौन सी धारा के अंतर्गत शून्य होगी-
a. धारा 11
b. धारा 12
c. धारा 13
d. धारा 14
89. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 12 प्रयोज्य नहीं होती-
a. जहाँ अंतरण बिक्री द्वारा किया गया हो
b. जहाँ अंतरण दान द्वारा किया गया हो
c. जहाँ अंतरण पट्टे द्वारा किया गया हो
d. जहाँ अंतरण विनिमयं द्वारा किया गया हो
90. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा किसी अजात व्यक्ति के लाभ के अंतरण के साथ सम्बन्धित है?
a. धारा 12
b. धारा 13
c. धारा 14
d. धारा 15
91. क्या किसी अजात व्यक्ति के पक्ष में कोई अंतरण किया जा सकता है?
a. हाँ
b. हाँ, न्यास तंत्र के माध्यम से
c. संरक्षक को पहले नियुक्त करना होगा
d. उपरोक्त में कोई नहीं
92. 'दोहरी संभावना का नियम' निम्नलिखित में से किस वाद में प्रतिपादित किया गया?
a. इंदू कक्कड़ बनाम हरियाणा राज्य
b. हीटबी बनाम मिचेल
c. चमरू साहू बनाम सोमा कुइर
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
93. किसी अजात व्यक्ति के पक्ष में किसी हित का सृजन किए जाने में निम्नलिखित में से क्या अनिवार्य होता है?
a. अजन्में व्यक्ति को संपूर्ण हित प्रदान किया जाना होता है
b. जीवित व्यक्तियों के पक्ष में जीवनपूर्व हितों का सृजन किया जाना
c. अजन्में व्यक्ति को पिछले / अंतिम जीवनपूर्व हितों की समाप्ति के पूर्व अवश्य जन्म ले लेना चाहिए
d. उपरोक्त सभी
94. संपत्ति का किसी अजात व्यक्ति के लाभ हेतु अंतरण किया जा सकता है-
a. किसी जीवित व्यक्ति के पक्ष में किसी भी अवधि के लिए पूर्ववर्ती हित के सृजन द्वारा
b. अजन्मे व्यक्ति के अस्तित्व में आने तक किसी जीवित व्यक्ति के पक्ष में पूर्ववर्ती हित के सृजन द्वारा
c. या तो अजन्में अथवा किसी जीवित व्यक्ति को
d. अधिकार को सीधे अजन्में व्यक्ति में निहित किए जाने के द्वारा
95. किस धारा के अंतर्गत शाश्वतता के विरूद्ध नियम का प्रतिपादन किया गया था?
a. धारा 13
b. धारा 14
c. धारा 16
d. धारा 15
96. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम में अजात व्यक्ति के फायदे के लिए हित सृष्ट करने के लिए क्या पूर्ववर्ती शर्त नहीं है-
a. अजात व्यक्ति के पक्ष में अवशिष्ट पूर्विक हित को अंतरण के पूर्व सृष्ट करना आवश्यक है।
b. उसी अंतरण में एक पूर्विक हित को सृष्ट करना होगा
c. सम्पत्ति में अंतरणकर्ता के संपूर्ण अवशिष्ट हत को अजात व्यक्ति के पक्ष में अंतरित करना आवश्यक है।
d. पूर्विक हित जीवन के अंत के लिए होगा।
97. किसी ऐसे हित के सृजन के लिए किसी संपत्ति का अंतरण नहीं किया जा सकता जिसे ऐसे अंतरण की तिथि पर जीवित एक अथवा अधिक व्यक्तियों के संपूर्ण जीवन के बाद प्रभावी होना हो। ये प्रावधान किसके अंतर्गत आते हैं-
a. केवल भूतलक्षी अंतरण के विरूद्ध नियमों के
b. शाश्वतता के विरूद्ध नियमों के
c. भावी अंतरण के विरूद्ध नियमों के
d. उपरोक्त में कोई नहीं
98. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत दिया गया 'शाश्वतता के विरूद्ध नियम' निम्नलिखित में से किसके किसी भी नियम को प्रभावित नहीं करता-
a. मुस्लिम विधि
b. ईसाई विधि
c. हिन्दू विधि
d. उपरोक्त में कोई नहीं
99. शाश्वतता के विरूद्ध नियम-
a. संपत्ति के अंतरण के विरूद्ध नियम होता है
b. सभी को शामिल करता है
c. संपत्ति के अंतरण के पक्ष में नियम होता है।
d. ऐसी अधिकतम अवधि निर्धारित करने का नियम होता है जिसके लिए संपत्ति को निहित किया जाना स्थगित किया जा सके
100. शाश्वतता के विरूद्ध नियम निम्नलिखित में से किस पर लागू नहीं होते?
a. धर्मादाओं
b. जंगम संपत्तियों
c. स्थावर संपत्तियों
d. उपरोक्त सभी
101. शाश्वतता के विरूद्ध नियम निर्धारित करता है कि-
a. संपत्ति का कोई भी अंतरण ऐसा हित उत्पन्न करने का कार्य नहीं कर सकता जो ऐसे अंतरण की तिथि पर एक अथवा अधिक जीवित व्यक्तियों के जीवनकाल के बाद प्रभावी होने वाले हों
b. स्थावर संपत्ति का प्रत्येक अंतरण अवश्य ही पंजीकृत दस्तावेज द्वारा किया जाना चाहिए
c. स्थावर संपत्ति का प्रत्येक अंतरण अवश्य ही लिखित में होना चाहिए
d. उपरोक्त में कोई नहीं
102. शाश्वतता के विरूद्ध नियम प्रयोज्य होता है-
a. केवल स्थावर संपत्ति पर
b. केवल जंगम संपत्ति पर
c. सार्वजनिक लाभ हेतु अंतरण पर
d. जंगम तथा स्थावर दोनों संपत्तियों पर
103. निम्नलिखित में से कौन शाश्वतता के विरूद्ध नियम का एक अपवाद है?
a. दान के लिए स्थाई अंतरण
b. व्यक्तिगत प्रसंविदा
c. अग्रक्रयाधिकार
d. उपरोक्त सभी
104. 'क' अपनी संपत्ति आजीवन 'ख' को और तत्पश्चात् उसके अजन्में पुत्र को आजीवन अंतरित करता है। इस मामले में अजन्में पुत्र को संपत्ति का अंतरण-
a. अवैध है
b. शून्यकरणीय है।
c. शून्य है
d. वैध है
105. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित है?
a. शाश्वतता के विरूद्ध नियम - धारा 14
b. सशर्त अंतरण - धारा 26
c. पृथक्करण को प्रतिबंधित करने की शर्त - धारा 9
d. उपरोक्त में कोई नहीं
106. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की निम्नलिखित धाराओं में से किसका सम्बन्ध "संचयन के लिए निदेश" की से है?
a. धारा 15
b. धारा 17
c. धारा 16
d. धारा 18
107. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत सम्पत्ति के संचयन के लिए एक अवधि से अधिक तक रोक लगाई गई है?
a. धारा 17
b. धारा 16
c. धारा 20
d. धारा 21
108. निम्नलिखित में से कौन सी धारा संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 14, 16 तथा 17 के प्रतिबंधों के अपवादों को जन्म देती है?
a. 16
b. 21
c. 17क
d. 18
109. सार्वजनिक लाभ के लिए संपत्ति के अंतरण के मामले में निम्नलिखित में से कौन सा प्रतिबंध लागू नहीं होगा ?
a. शाश्वतता के विरूद्ध नियम
b. संचयन के लिए निदेश
c. पूर्व हित के विफल होने पर अंतरण का प्रभावी होना
d. उपरोक्त सभी
110. "एक निहित हित कब्जा अभिप्राप्त करने से पहले अंतरिती की मृत्यु हो जाने से विफल नहीं हो जाता''- यह प्रावधान संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की निम्नलिखित में से किस धारा में किया गया है-
a. धारा 17
b. धारा 22
c. धारा 19
d. धारा 21
111. 'क' अपनी संपत्ति 'ख' को 'ग' के न्यास के लिए अंतरित करता है और 'ख' को निदेश देता है कि वह 'ग' को संपत्ति तब सौंप दे जब वह 25 वर्ष की आयु प्राप्त कर ले। 'ग' का संपत्ति में हित-
a. निहित है
b. समाश्रित है
c. न समाश्रित न ही निहित है
d. लोक हित है।
112. 'क' एक समझौता प्रलेख के द्वारा अपनी संपत्ति आजीवन 'प' को तथा उसके बाद 'स' अंतरित कर देता है। 'स' की मृत्यु 'प' के पहले ही हो जाती है। 'प' की मृत्यु पर 'स' का वारिस संपत्ति पर दावा कर देता है। क्या यह दावा वैध है?
a. अवैध है, क्योंकि 'स' का हित समाश्रित है
b. उपरोक्त में कोई नहीं
c. वैध है, क्योंकि 'स' का हित दायहित है
d. अवैध है, क्योंकि समझौता प्रलेख अस्पष्ट है
113. एक व्यक्ति अपनी संपत्ति अपनी पत्नी की मृत्यु की शर्त के साथ मंदिर को दान में देता है। इस संव्यवहार से क्या उत्पन्न होता है?
a. समाश्रित हित
b. संभाव्य उत्तराधिकार
c. निहित हित
d. उपरोक्त में कोई नहीं
114. सम्पत्ति में निहित हित निर्भर करता है किसी ऐसी घटना के घटित होने पर जो-
a. निश्चित रूप से घटित होने वाली है।
b. अनिश्चित प्रवृत्ति की है।
c. निश्चित तथा अनिश्चित दोनों प्रवृत्ति की है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
115. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत एक अजात व्यक्ति किस समय अंतरण पर निहित हित को अपने लाभ के लिए अधिग्रहीत कर सकता है?
a. अपनी वयस्कता की आयु प्राप्त करने पर
b. अपने जन्म पर
c. अपने विवाह पर
d. उपरोक्त में कोई नहीं
116. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 21 किस सम्बन्ध में प्रावधान करती है?
a. सशर्त अंतरण
b. अजन्में व्यक्ति को अंतरण
c. समाश्रित हित
d. उपरोक्त में कोई नहीं
117. संपत्ति का समाश्रित हित एक निहित हित बन जाता है, किसी अनिश्चित घटना के घटने पर अथवा जब घटना का घटित होना-
a. असंभव हो जाए
b. घटना संभावित हो
c. संभव हो जाए
d. उपरोक्त सभी
118. जहाँ कि संपत्ति अंतरण से उस सम्पत्ति में किसी व्यक्ति के पक्ष में हित विनिर्दिष्ट अनिश्चित घटना के घटित होने पर ही प्रभावी हो, तो ऐसे अंतरण को क्या कहा जाता है?
a. हित द्वारा अंतरण
b. सशर्त अंतरण
c. संपूर्ण अंतरण
d. समाश्रित अंतरण
119. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
a. शाश्वतता के विरूद्ध नियम - धारा 14
b. सशर्त अंतरण - धारा 24
c. समाश्रित हित - धारा 21
d. निहित हित - धारा 19
120. 'ख' को 'क' कोई खेत पट्टे पर इस शर्त पर देता है कि वह एक घण्टे में 100 मील पैदल चले। पट्टा शून्य होगा-
a. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत
b. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 22 के अंतर्गत
c. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत
d. उपरोक्त में कोई नहीं
121. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 25 सम्बन्धित है-
a. अग्रवर्ती शर्त
b. पूर्ववर्ती शर्त
c. समपार्श्विक शर्त
d. पूर्ववर्ती तथा अग्रवर्ती दोनों शर्तों
122. निम्नलिखित में से क्या संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत एक वैध अंतरण होगा?
a. क ख को 500 रुपए इस शर्त पर देता है वह क की पुत्री ग से विवाह करेगा। अंतरण की तिथि पर ग मर चुकी होती है
b. 'क' 500 रुपए 'ख' को इस शर्त पर अंतरित करता है कि वह 'ग' की हत्या कर देगी
c. क अपना खेत ख को इस शर्त पर पट्टे पर देता है कि वह एक घंटे में सौ मील पैदल चलेगा।
d. 'क' 500 रुपए 'ख' को इस शर्त पर अंतरित करता है। कि वह ग, घ तथा ङ की सहमति से विवाह करेगा। ङ की मृत्यु हो जाती है, ख ग एवं घ की सहमति से विवाह कर लेता है
123. निम्नलिखित में से कौन 'वैध सशर्त अंतरण' का उदाहरण है?
a. 'क' 500 रुपए 'ख' को इस शर्त पर अंतरित करता है कि वह 'ग' की हत्या कर देगा
b. 'क' अपना खेत 'ख' को इस शर्त पर पट्टे पर देता है कि वह एक घंटे में सौ मील पैदल चलेगा।
c. 'क' 500 रुपए 'ख' को इस शर्त पर अंतरित करता है कि वह 'क' की मृत्यु के तीन महीनों के अंदर एक निश्चित पट्टा निष्पादित कर देगा
d. 'क' अपनी भतीजी को 500 रुपए 'ख' को इस शर्त पर अंतरित करता है कि वह अपने पति को त्याग देगी
124. 'क' 'ख' को 500 रुपए इस शर्त पर देता है कि वह क की पुत्री 'ग' से विवाह करेगा। अंतरण की तिथि पर 'ग' मर चुकी होती है। यह अंतरण संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत शून्य है?
a. धारा 25
b. धारा 26
c. धारा 27
d. धारा 28
125. 'साइप्रेस (सामीप्य) का सिद्धांत' किस धारा में सन्निहित है-
a. धारा 27
b. धारा 26
c. धारा 25
d. धारा 28
126. 'क' अपनी भतीजी को 5000 रुपय 'ख' को इस शर्त पर अंतरित करता है कि वह अपने पति को त्याग देगी। यह अंतरण-
a. शून्य है
b. शून्यकरणीय है
c. वैध है
d. प्रवर्तनीय है
127. किसी पूर्ववर्ती शर्त पर आश्रित एक अंतरण के मामले में अंतरण तभी पूरा होता है जब शर्त का पालन-
a. कठोरता पूर्वक किया जाता है
b. आंशिक तौर पर किया जाता है
c. वस्तुतः किया जाता है
d. पूर्णतः किया जाता है
128. क 5000 रुपए ख को इस शर्त पर अंतरित करता है कि वह ग, घ तथा ङ की सहमति से विवाह करेगा। ख ग, घ तथा ङ की सहमति के बिना ही विवाह कर लेता है। किन्तु वह विवाह के बाद उनकी सहमति हासिल कर लेता है। क्या ख ने शर्तें पूरी की हैं-
a. हाँ
b. नहीं
c. कह नहीं सकते
d. उपरोक्त में कोई नहीं
129. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत ख को 5000 रुपये का इस शर्त पर किया गया अंतरण कि वह ग, घ तथा ङ की सहमति से विवाह करेगा। ङ की मृत्यु हो जाती है, ख ग एवं घ की सहमति से विवाह कर लेता है। यह अंतरण-
a. अवैध है
b. वैध है
c. शून्य है
d. शून्यकरणीय हैं
Download The Transfer Of Property Act MCQs PDF Set-1