Download The Constitution Of India MCQs PDF Set-6
1. प्रथम संविधान संशोधन पारित किया गया था-
a. 1950 में
b. 1951 में
c. 1952 में
d. उपरोक्त में कोई नहीं
2. संघीय ढाँचे से सम्बन्धित प्रावधान को संसद द्वारा संशोधित किया जा सकता है-
a. साधारण बहुमत द्वारा
b. 2/3 बहुमत द्वारा
c. उपस्थित एवं मतदान कर रहे सदस्यों के 2/3 बहुमत तथा आधे राज्यों की पुष्टि द्वारा
d. पूर्ण बहुमत द्वारा
3. उच्चतम न्यायालय ने कौन से मामले में यह सिद्धांत प्रतिपादित किया है कि संसद को संविधान में संशोधन न करने की सार्वभौम शक्ति प्राप्त है, परंतु इसको संविधान के मूल ढांचे को नष्ट करने की शक्ति नहीं है?
a. केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य, एआईआर 1973सुको 1461
b. मेनका गांधी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया, एआईआर 1978 को 597
c. गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य, एआईआर 1967 सुको 1643
d. इनमें से कोई नहीं
4. भारत के संविधान में किस संविधान संशोधन द्वारा भाग 9क को अंतर्विष्ट किया गया है-
a. संविधान (27वां संशोधन) अधिनियम, 1976
b. संविधान (74वां संशोधन) अधिनियम, 1992
c. संविधान (24वां संशोधन) अधिनियम, 1976
d. संविधान (29वां संशोधन) अधिनियम, 1976
5. संविधान के निम्नलिखित संशोधनों में कौन सा संशोधन निजी शैक्षिक संस्थानों में आरक्षण से सम्बन्धित है-
a. 91वां संशोधन
b. 93वां संशोधन
c. 92वां संशोधन
d. उपरोक्त में कोई नहीं
6. भारत के संविधान का 93वां संशोधन सम्बन्धित है-
a. शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश हेतु आरक्षण से
b. शिक्षा के अधिकार
c. राज्यों के अंतर्गत सेवाओं में नियुक्तियों के लिए शारीरिकतौर पर विकलांग व्यक्तियों के अधिकार
d. अन्य पिछड़े वर्ग के पक्ष में राज्य के अंतर्गत सेवाओं में पदोन्नति सम्बन्धी मामलों में आरक्षण
7. भारत के संविधान में संपत्ति से सम्बन्धित अनुच्छेद 31 को किस संवैधानिक संशोधन द्वारा निरसित किया गया था-
a. 44वाँ संशोधन, 1978
b. 42वाँ संशोधन, 1978
c. 70वाँ संशोधन, 1991
d. 73वाँ संशोधन, 1992
8. एक मूल अधिकार के रूप में "संपत्ति के अधिकार" को निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन द्वारा समाप्त किया गया था-
a. 44वाँ संशोधन
b. 25वाँ संशोधन
c. 93वाँ संशोधन
d. 42वाँ संशोधन
9. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने किस संवैधानिक संशोधन को असंवैधानिक घोषित किया?
a. 97वां संशोधन
b. 98वां संशोधन
c. 91वां संशोधन
d. 99वां संशोधन
10. निम्नलिखित संशोधनों में से किसके द्वारा मूल अधिकारों पर निदेशक तत्वों को प्रधानता प्रदान की गई थी?
a. 44वाँ संशोधन
b. 42वाँ संशोधन
c. 24वाँ संशोधन
d. 39वाँ संशोधन
11. आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण सम्मलित किया गया-
a. 12वां संशोधन
b. 125वां संशोधन
c. 124वां संशोधन
d. 126वां संशोधन
12. संविधान के 42वाँ संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा-
a. ग्राम पंचायत के गठन का प्रावधान अंतर्विष्ट किया गया था
b. समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान अनुच्छेद 39क में अंतर्विष्ट किया गया था
c. अनुच्छेद 57 के अंतर्गत राष्ट्रपति के पुनः निर्वाचन की पात्रता के लिए प्रावधान अंतर्विष्ट किया गया था
d. मानवाधिकार के संरक्षण के लिए प्रावधान अंतर्विष्ट किया गया था
13. प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की कार्यवाही को किस प्रकार का माना जाता है?
a. शुद्ध न्यायिक
b. शुद्ध प्रशासनिक
c. अर्ध-न्यायिक
d. उपर्युक्त सभी
14. संविधान के निम्नलिखित संशोधन अधिनियमों में से किसके द्वारा मूल कर्तव्यों का अध्याय संविधान में अध्याय 4क के रूप में जोड़ा गया है-
a. 49वाँ संशोधन अधिनियम
b. 45वाँ संशोधन अधिनियम
c. 42वाँ संशोधन अधिनियम
d. 49वाँ संशोधन अधिनियम
15. संविधान का 91वाँ संशोधन किससे सम्बन्धित है?
a. पंचायती राज से
b. मंत्रिपरिषद् में मंत्रियों की संख्या से
c. चुनाव याचिकाएं से
d. गठबंधन सरकारें से
16. संविधान के निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति के लिए मंत्रिपरिषद् द्वारा दिए गए परामर्श को स्वीकार करना अनिवार्य बना दिया गया था-
a. 39वाँ संशोधन
b. 49वाँ संशोधन
c. 42वाँ संशोधन
d. 44वाँ संशोधन
17. किस संशोधन के सम्बन्ध में संसद द्वारा पारित संवैधानिक संशोधन विधेयक के लिए राज्य विधानमंडलों द्वारा पुष्टि किया जाना आवश्यक नहीं होता-
a. संघ एवं इसके क्षेत्रों के सम्बन्ध में अनुच्छेद 1 से 3
b. 7वीं अनुसूची की संघ सूची
c. संघ शासित क्षेत्रों के लिए उच्च न्यायालय के सम्बन्ध में अनुच्छेद 241
d. राज्य कार्यपालिका के अधिकारों की सीमा के सम्बन्ध में अनुच्छेद 162
18. न्यायाधीशों की नियुक्ति से सम्बन्धित कौन सा संविधान संशोधन सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विचारार्थं प्रस्तुत किया गया था और भारत के संविधान की बुनियादी विशेषता सिद्धांत के उल्लंघन कर रहे होने के कारण रद्द कर दिया गया था-
a. 100वाँ संशोधन
b. 101 वाँ संशोधन
c. 98वाँ संशोधन
d. 99वाँ संशोधन
19. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद सहकारी समितियों के लेखा परीक्षा के बारे में बात करता है?
a. अनुच्छेद 243 (ZM)
b. अनुच्छेद 243 (ZA)
c. अनुच्छेद 243 (ZE)
d. अनुच्छेद 243 (ZK)
20. संविधान का बुनियादी ढाँचा संशोधित किया जा सकता है-
a. साधारण बहुमत द्वारा
b. 2/3 बहुमत द्वारा
c. विशिष्ट बहुमत तथा आधे राज्यों की पुष्टि द्वारा
d. इनमें से कोई नहीं
21. निम्नलिखित संविधान संशोधन अधिनियमों में से किसके द्वारा मतदान की आयु को 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया था-
a. 61वाँ
b. 48वाँ
c. 57वाँ
d. 63वाँ
22. 'वनों' के विषय को राज्यसूची (सूची-2) से भारत के संविधान की 7वीं अनुसूची की समवर्ती सूची (सूची- 3) में किस संशोधन अधिनियम के द्वारा स्थानान्तरित कर दिया गया था-
a. संविधान (42वाँ संशोधन) अधिनियम
b. संविधान (24वाँ संशोधन) अधिनियम
c. संविधान (43वाँ संशोधन) अधिनियम
d. संविधान (44वाँ संशोधन) अधिनियम
23. संविधान में दलबदल विरोधी प्रावधान किस संविधान संशोधन द्वारा लागू किया गया था-
a. 52वाँ संशोधन
b. 51वाँ संशोधन
c. 53वाँ संशोधन
d. 54वाँ संशोधन
24. "दलबदल के आधार पर अयोग्यता राजनीतिक दल के विभाजन के मामले में लागू नहीं होगी।" यह प्रावधान किसके द्वारा निरसित कर दिया गया है-
a. संविधान (93वाँ संशोधन) अधिनियम, 2005
b. संविधान (91वाँ संशोधन) अधिनियम, 2003
c. संविधान (94वाँ संशोधन) अधिनियम, 2006
d. उपरोक्त में कोई नहीं
25. वस्तु एवं सेवा कर को किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा लागू किया गया है?
a. 99वें
b. 100वें
c. 98वें
d. 101वें
26. केशवानन्द भारती मामले का संवैधानिक महत्व क्या है-
a. अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण को कायम रखने हेतु
b. बुनियादी ढाँचे के सिद्धांत का प्रतिपादन हेतु
c. न्यायिक पुनर्विलोकन के सिद्धांत के प्रतिपादन हेतु
d. राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग को असंवैधानिक घोषित करने हेतु
27. किसी संविधान संशोधन अधिनियम के अंतर्गत एक नया मूल कर्तव्य भारत के संविधान में सम्मिलित किया गया था जो उल्लेख करता है, "जो भी एक माता-पिता अथवा संरक्षक है उसे छह से चौदह वर्ष के बीच आयु के अपने बच्चे, अथवा जैसा भी मामला हो, संरक्षित के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करने होंगे।"
a. 86वाँ संशोधन अधिनियम
b. 84वाँ संशोधन अधिनियम
c. 85वाँ संशोधन अधिनियम
d. 87वाँ संशोधन अधिनियम
28. निम्नलिखित में से किस पदाधिकारी को संसद को राय प्रदान करने हेतु आमंत्रित किया जा सकता है?
a. भारत के महान्यायवादी
b. भारत के प्रधान न्यायाधीश
c. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त
d. भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
29. राज्य का सर्वोच्च विधि अधिकारी कौन होता है?
a. महान्यायवादी
b. महाधिवक्ता
c. महान्यायाभिकर्ता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
30. भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति कौन करता है?
a. संसद
b. भारत के प्रधान न्यायाधीश
c. प्रधानमंत्री
d. राष्ट्रपति
31. भारत के संविधान के अंतर्गत अपने कर्तव्यों के निर्वहन में भारत के महान्यायवादी को सुने जाने का अधिकार होगा-
a. केवल सर्वोच्च न्यायालय में
b. केवल सभी उच्च न्यायालयों में
c. केवल सर्वोच्च न्यायालय तथा केन्द्र सरकार द्वारा स्थापित न्यायाधिकरणों में
d. भारत के सभी न्यायालयों में
32. निम्नलिखित में से किसे संसद द्वारा पदच्युत नहीं किया जा सकता-
a. महालेखापरीक्षक
b. चुनाव आयुक्त
c. महान्यायवादी
d. भारत के मुख्य न्यायमूर्ति
33. किस विधि अधिकारी को संसद के दोनों सदनों में बोलने का अधिकार है-
a. महान्यायाभिकर्ता को
b. भारत के राष्ट्रपति के विधि परामर्शदाता को
c. महान्यायवादी को
d. भारत सरकार के विधि सचिव को
34. निम्नलिखित से कौन अपने पद पर राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत से बना रहता है?
a. लोकसभा अध्यक्ष
b. भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
c. भारत के महान्यायवादी
d. संघ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष
35. महान्यायवादी अपने पद पर किसके प्रसादपर्यंत से बने रहने तक नियुक्त रह सकते हैं-
a. संसद
b. राष्ट्रपति
c. प्रधानमंत्री
d. भारत सरकार
36. निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा नहीं की जाती-
a. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
b. महाधिवक्ता
c. भारत के प्रधान न्यायाधीशं
d. भारत के महान्यायवादी
37. भारत के महान्यायवादी के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है-
a. उसके पास सर्वोच्च न्यायालय का एक न्यायाधीश बनने की पात्रता अवश्य होनी चाहिए
b. उसका कर्तव्य भारत सरकार को परामर्श प्रदान करना होता है
c. उसे उसके पद से उसी प्रकार तथा उसी आधार पर पदच्युत किया जा सकता है जैसे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को
d. वह संसद का सदस्य न होने के बावजूद संसद में बैठ सकता है
38. निम्नलिखित में से किसे राज्य विधानमंडल की कार्यवाहियों में भाग लेने का अधिकार प्राप्त है-
a. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
b. महाधिवक्ता
c. उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश
d. राज्य पुलिसबल के प्रमुख
39. निम्नलिखित में से किस भारत के पब्लिक पर्स (लोकवित्त) के संरक्षक के नाम से जाना जाता है-
a. संसद
b. वित्त आयोग
c. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
d. वित्त मंत्री
40. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. मंत्रिपरिषद्
d. भारत के प्रधान न्यायाधीश
41. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में "वित्त आयोग" के लिए प्रावधान किया गया है?
a. 366
b. 265
c. 280
d. उपरोक्त में कोई नहीं
42. वित्त आयोग राष्ट्रपति को किस संदर्भ में सिफारिश प्रदान करता है?
a. कुल कर प्राप्तियों का संघ एवं राज्यों के बीच वितरण
b. ऐसे सिद्धांत जिनके द्वारा राज्यों के राजस्वों के अनुदानों तथा भारत की समेकित निधियों को शासित किया जाना चाहिए
c. पंचायत तथा नगरपालिकाओं के संसाधनों की पूर्ति करने हेतु किसी राज्य की समेकित निधि के संवर्द्धन हेतु आवश्यक उपाय
d. उपरोक्त सभी
43. निम्नलिखित में से किसे भारत के संविधान के अंतर्गत स्थापित किया गया है-
a. योजना आयोग
b. विधि आयोग
c. वित्त आयोग
d. संविधान पर पुनर्विचार हेतु राष्ट्रीय आयोग
44. क्या वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है-
a. हाँ
b. नहीं
c. इनमें से कोई नहीं
d. (a) तथा (b) दोनों
45. भारत के वित्त आयोग का प्राथमिक कार्य है-
a. वार्षिक बजट तैयार करना
b. वित्तीय मामलों पर प्रधानमंत्री को परामर्श देना
c. केन्द्र तथा राज्यों के बीच करों के वितरण सम्बन्धी सिफारिशें करना
d. उपरोक्त में कोई नहीं
46. चुनाव आयोग कौन से चुनावों को संपन्न कराने हेतु उत्तरदायी है?
a. संसद
b. राज्य विधानमंडल
c. राष्ट्रपति एवं उप-राष्ट्रपति के पद
d. उपरोक्त सभी
47. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की जाती है-
a. भारत के प्रधानमंत्री द्वारा
b. भारत के राष्ट्रपति द्वारा
c. सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश द्वारा
d. संसदीय विधि द्वारा
48. चुनाव आयुक्त को उनके पद से कौन हटा सकता है?
a. मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश पर भारत के राष्ट्र
b. मुख्य चुनाव आयुक्त
c. प्रधानमंत्री
d. गृहमंत्री, ठीक उसी प्रकार जैसे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जा सकता है।
49. भारत में विभिन्न राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के रूप में मान्यता कौन प्रदान करता है?
a. चुनाव आयोग
b. राष्ट्रपति
c. संसद
d. इनमें से कोई नहीं
50. संसदीय चुनावों में मतदान का अधिकार-
a. विधिक अधिकार है
b. मूल अधिकार है
c. संवैधानिक अधिकार है
d. स्वाभाविक अधिकार है
51. संविधान का अनुच्छेद 329 सम्बन्धित है-
a. निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन से
b. संसद की संशोधन करने की शक्ति से
c. संसद की कराधान की शक्ति से
d. उपरोक्त में कोई नहीं
52. आम चुनावों के प्रयोजनार्थं एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का क्षेत्रफल का निर्धारण किसके द्वारा किया जाता है?
a. भारत के चुनाव आयोग
b. परिसीमन आयोग
c. जनसंख्या आयोग
d. राष्ट्रपति
53. चुनाव सम्बन्धी विवादों का समाधान केवल चुनाव याचिका के द्वारा किया जा सकता है। ये याचिका किसके समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है?
a. जिला न्यायालय
b. उच्च न्यायालय
c. केवल सर्वोच्च न्यायालय
d. चुनाव न्यायाधिकरण
54. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
किसी संसद सदस्य की अयोग्यता सम्बन्धी प्रश्न पर निर्णय करने के लिए राष्ट्रपति कार्यवाही करेगा -
a. सर्वोच्च न्यायालय की राय के अनुसार
b. चुनाव आयोग की राय के अनुसार
c. मंत्रि परिषद् की सहायात एवं राय के अनुसार
d. अपने विवेकानुसार
55. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल होता है-
a. छह वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक दोनों में जो पहले हो
b. पाँच वर्ष
c. 62 वर्ष की आयु तक
d. पाँच वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु दोनों में जो पहले हो
56. मुख्य चुनाव आयुक्त को उसके पद से हटाया जा सकता है-
a. जिस रीति से और जिन आधारों पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाया जाता है
b. भारत के राष्ट्रपति के द्वारा
c. भारत सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा
d. सरकारी आदेश द्वारा
57. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-
a. मुख्य चुनाव आयुक्त को संविधान के उल्लंघन के आधार पर उनके पद से हटाया जा सकता है
b. भारत का चुनाव आयोग स्थानीय निकायों के चुनाव संपन्न कराता है
c. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति सम्बन्धी प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 325 में दिए गए हैं
d. अन्य चुनाव आयुक्तों को मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश के बिना नहीं हटाया जा सकता
58. निम्नलिखित में से क्या एक संवैधानिक निकाय नहीं है?
a. चुनाव आयोग
b. वस्तु एवं सेवाकर परिषद्
c. नीति आयोग
d. अंतर्राज्यीय परिषद्
59. निम्न में से कौन एक संवैधानिक आयोग नहीं है?
a. वित्त आयोग
b. विधि आयोग
c. चुनाव आयोग
d. संघ लोकसेवा आयोग
60. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. संघ लोकसेवा आयोग किसी राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा निवेदन किए जाने पर राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है।
b. संघ लोकसेवा आयोग किसी राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकता
c. संघ लोकसेवा आयोग सामान्यतः किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा निवेदन किए जाने पर राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है राष्ट्रपति की स्वीकृति आवश्यक नहीं है।
d. संघ लोकसेवा आयोग किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा निवेदन किए जाने पर तथा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति दिए जाने पर राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है
61. संघ लोकसेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति करता है?
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. संघ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष
d. लोकसभा अध्यक्ष
62. निम्नलिखित में से किसे राज्य लोकसेवा आयोग के कार्यक्षेत्र में विस्तार करने का अधिकार है
a. राज्यपाल
b. मुख्यमंत्री
c. महाधिवक्ता
d. राज्य विधानमंडल
63. संघ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
a. प्रधानमंत्री
b. राष्ट्रपति
c. लोकसभा अध्यक्ष
d. प्रधानमंत्री एवं उपराष्ट्रपति की समिति
64. निम्नलिखित में से किसे संसद द्वारा एक महाभियोग प्रस्ताव पारित किए बिना ही राष्ट्रपति द्वारा अपने पद से हटाया जा सकता है-
a. सर्वोच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश को
b. मुख्य चुनाव आयुक्त को
c. भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक को
d. संघ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष को
65. भारत के संविधान का अनुच्छेद 323 निर्धारित करता है कि जब संघ लोकसेवा आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार न किया जाए तो ऐसी अस्वीकृति के कारणों को प्रस्तुत किया जाएगा-
a. लोकसभा के समक्ष
b. राज्यसभा के समक्ष
c. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल के समक्ष
d. लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों के समक्ष
66. निम्नलिखित में से किस मामले में संघ लोकसेवा आयोग से परामर्श करने की आवश्यकता नहीं होती?
a. सिविल सेवाओं में भर्ती की विधियों से सम्बन्धित मामले
b. उस रीति के संबंध में जिनके अनुसार सरकार को सरकारी सेवाओं में पदों के आरक्षण करने का अधिकार प्राप्त है
c. सरकार के अधीन सेवारत् किसी व्यक्ति को प्रभावित करने वाले अनुशासनात्मक मामले
d. सरकार की सेवा कर चुके किसी व्यक्ति के द्वारा अथवा उसके सम्बन्ध में किए गए दावे
67. जैसा विधि अनुसार आवश्यक है, केन्द्र सरकार द्वारा संघ लोकसेवा आयोग के परामर्श के बिना की गई कार्यवाही-
a. संसद की स्वीकृति आवश्यक हो जाती है
b. अवैध नहीं होती
c. अवैध हो जाती है
d. भारत के राष्ट्रपति की स्वीकृति आवश्यक होती है
68. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 310 किस सिद्धान्त का प्रतीक है?
a. पृथक्करण का सिद्धान्त
b. आनुपातिकता का सिद्धान्त
c. रेस जूडिकेटा का सिद्धान्त
d. प्रसाद का सिद्धान्त
69. अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन किसके द्वारा किया
a. लोकसभा
b. राज्यसभा
c. संसद के दोनों सदन
d. संघ लोकसेवा आयोग
70. निम्नलिखित में से किसके पास अखिल भातरीय सेवाओं का विस्तार करने की अनन्य शक्ति है?
a. संसद
b. केवल राज्य सभा
c. केवल लोक सभा
d. राष्ट्रपति
71. अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का सृजन किया जा सकता है-
a. विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले किसी कार्यपालिका निर्देश द्वारा ।
b. भारत के संविधान के अनुच्छेद 312 के अंतर्गत संसद के विधायन द्वारा।
c. राष्ट्रपति के आदेश द्वारा।
d. उपरोक्त (a), (b) और (c) में उल्लिखित प्रक्रियाओं में से कोई नहीं।
72. प्रत्येक व्यक्ति, जो किसी राज्य की सिविल सेवा का एक सदस्य हो, किसके प्रसादपर्यंत पर पदासीन रहता है-
a. राज्यपाल
b. अपने निकटतम वरिष्ठ अधिकारी
c. मुख्य सचिव
d. सरकार
73. संविधान के निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद अंतर्राज्यीय परिषद् के गठन का प्रावधान करता है-
a. अनुच्छेद 261
b. अनुच्छेद 262
c. अनुच्छेद 263
d. अनुच्छेद 264
74. किसी अंतर्राज्यीय नदी अथवा अंतर्राज्यीय नदी घाटी सम्बन्धी विवाद के न्यायनिर्णयन हेतु-
a. संसद को न्यायाधिकरण गठित करने का अधिकार है तथा उस सीमा तक सर्वोच्च न्यायालय की अधिकारिता को पृथक किया जा सकता है।
b. संविधान के अनुच्छेद 131 के अंतर्गत मात्र सर्वोच्च न्यायालय को अधिकार प्राप्त है
c. सम्बन्धित राज्य का उच्च न्यायालय समवर्ती अधिकारिता का उपयोग कर सकता है।
d. मात्र भारत के राष्ट्रपति को निर्णय करने का अधिकार है।
75. अंतर्राज्यीय परिषद् की अध्यक्षता किसके द्वारा की जाती है?
a. राष्ट्रपति द्वारा
b. गृहमंत्री द्वारा
c. विधि एवं न्याय मंत्री द्वारा
d. प्रधानमंत्री द्वारा
76. राज्यों के किसी विवाद में जाँच करने तथा परामर्श देने में, यदि किसी भी समय पर राष्ट्रपति को ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसी परिषद् का गठन किए जाने से लोकहित की पूर्ति होती है, तो उसे निम्नलिखित में से किसका गठन करने का अधिकार प्राप्त है-
a. मंडलीय परिषद्
b. अंतर्राज्यीय मंडल परिषद्
c. केन्द्र अंतर-मंडलीय परिषद्
d. अंतर्राज्यीय परिषद्
77. भारत के संविधान को किस दिन अपनाया गया था-
a. 26 जनवरी, 1950
b. 15 अगस्त, 1947
c. 2 अक्टूबर, 1950
d. 26 नवम्बर, 1949
78. कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति तथा राज्यपाल को सरकारी कार्यों के लिए उन्मुक्ति प्रदान करता है-
a. 361
b. 362
c. 363
d. 368
79. भारत के संविधान का अनुच्छेद 361 भारत के राष्ट्रपति को यह विशेषाधिकार प्रदान करता है कि वह-
a. अपने पदासीन रहते किसी भी न्यायालय को जवाबदेह नहीं होगा
b. संसदीय कार्यवाही में भाग नहीं लेगा
c. केवल भारत के प्रधान न्यायाधीश को जवाबदेह होगा
d. संयुक्त सत्र के समय संसद के दोनों सदनों को सम्बोधित करेगा
80. निम्नलिखित में से किसके विरूद्ध उसके कार्यकाल के दौरान कोई भी आपराधिक प्रक्रिया स्थापित अथवा जारी नहीं रखी जा सकती-
a. केवल राष्ट्रपति तथा राज्यपाल
b. राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति अथवा राज्यपाल
c. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा राज्यपाल
d. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री
81. भारत के संविधान में प्रशासनिक न्यायाधिकरणों के प्रावधान को किस संशोधन द्वारा शामिल किया गया था-
a. 46वें
b. 42 वें
c. 36वें
d. 78 वें
82. संविधान की 10वीं अनुसूची प्रावधान करती है-
a. संघ सूची का
b. जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन का
c. दलबदल के आधार पर अयोग्यता का
d. राज्य की परिषदों में सीटों के आबंटन का
83. कौन सा अनुच्छेद देवनागरी लिपि में हिन्दी को संघ की आधिकारिक भाषा घोषित करता है?
a. अनुच्छेद 342
b. अनुच्छेद 343
c. अनुच्छेद 343(1)
d. अनुच्छेद 343(3)
84. भारत के संविधान द्वारा कुल कितनी भाषाओं को मान्यता प्रदान की गई है?
a. 28
b. 31
c. 18
d. 22
85. किस संशोधन द्वारा वस्तु एवं सेवा कर को संविधान में शामिल किया गया था?
a. 100
b. 102
c. 98
d. 101
86. लेखानुदान माँगों का अर्थ होता है-
a. बजट पारित होना लंबित रहने के दौरान निधियों का पुनर्विनियो
b. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट पर मतदान
c. अप्रत्याशित व्ययों को पूरा करने हेतु विधेयकों को पारित किया जाना
d. बजट को प्रारंभ करने सम्बन्धी विधेयक
87. संविधान में निहित कतिपय मामलों के सम्बन्ध में प्रावधान मौजूद होने के बावजूद जम्मू कश्मीर के अलावा ऐसे कौन से राज्य हैं जिन्हें विशेष संरक्षण प्राप्त है-
a. नागालैंड
b. त्रिपुरा
c. मिजोरम
d. उपरोक्त सभी
88. संविधान का अनुच्छेद 239(कख) प्राबधान करता है-
a. राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र की संवैधानिक तंत्र के विफल हो जाने की दशा में संबंधित उपबंधों का
b. विधानमंडल के विश्रांतिकाल के दौरान अध्यादेशों को प्रख्यापति करने के प्रशासक के अधिकार का
c. कतिपय संघशासित क्षेत्रों के लिए विनियमन करने का राष्ट्रपति के अधिकार का
d. उपरोक्त में कोई नहीं
89. असम, मेघालय, त्रिपुरा तथा मिजोरम राज्यों के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन सम्बन्धी प्रावधान संविधान में कहाँ निहित हैं-
a. भारत के संविधान की छठी अनुसूची में
b. भारत के संविधान की पाँचवी अनुसूची में
c. भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची में
d. इनमें से किसी में नहीं
90. भारत के संविधान की छठी अनुसूची में कुछ राज्यों के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन सम्बन्धी प्रावधान किए गए हैं। निम्नलिखित में से कौन सा राज्य इनमें शामिल नहीं है-
a. मणिपुर
b. मेघालय
c. मिजोरम
d. त्रिपुरा
91. जातियों अथवा जनजातियों को अनुसूचित जातियाँ एवं अनुसूचित जनजातियाँ घोषित करने के अधिकार से संपन्न संवैधानिक प्राधिकारी है-
a. संसद
b. अनुसूचित जाति / जनजाति आयोग के अध्यक्ष-
c. गृहमंत्री
d. भारत के राष्ट्रपति
92. भारत के संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी अनुसूची "अनुसूचित क्षेत्रों एवं अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन एवं नियंत्रण सम्बन्धी प्रावधान" से सम्बन्धित है
a. पाँचवी अनुसूची
b. छठीं अनुसूची
c. नौवीं अनुसूची
d. दसवीं अनुसूची
93. केन्द्र-राज्य सम्बन्धों पर दूसरे आयोग के अध्यक्ष हैं-
a. विजय केलकर
b. एम.एम. पुंछी
c. आर. एस. सरकारिया
d. इनमें से कोई नहीं
94. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है- संविधान का "पूर्ण विश्वास एवं श्रेय" खंड किस पर लागू नहीं होता-
a. सार्वजनिक कार्यवाहियों पर
b. निगमों के कार्यों पर
c. सार्वजनिक अभिलेखों पर
d. न्यायिक प्रक्रियाओं पर
95. "भारत के राज्यक्षेत्र में सर्वत्र, संघ के और प्रत्येक राज्य के लोक कार्यों, अभिलेखों और न्यायिक कार्यवाहियों को पूरा विश्वास और पूरी मान्यता दी जायेगी" यह प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है-
a. अनुच्छेद 260
b. अनुच्छेद 32(3)
c. अनुच्छेद 226(2)
d. अनुच्छेद 261
96. संविधान का कौन सा अनुच्छेद अंतर्राज्यीय नदियों या नदी दूनो के जल संबंधी विवादों के न्यायनिर्णयन सम्बन्धी प्रावधान करता है-
a. अनुच्छेद 258
b. अनुच्छेद 262
c. अनुच्छेद 260
d. अनुच्छेद 264
97. संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन सा अनुच्छेद अंतर्राज्यीय परिषद् के संबंध में उपबंध करता है-
a. अनुच्छेद 261
b. अनुच्छेद 262
c. अनुच्छेद 264
d. अनुच्छेद 263
98. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में यह सिद्धांत निहित है-"विधि के प्राधिकार के बिना कोई कर "नहीं"-
a. अनुच्छेद 265
b. अनुच्छेद 226
c. अनुच्छेद 32
d. अनुच्छेद 245
99. कराधान राज्य का एक............ऐसा कोई मूलभूत अधिकार नहीं है जो कराधान से उन्मुक्त हो । निम्नलिखित में से रिक्तस्थान की पूर्ति करें-
a. वैधानिक
b. प्राधिकारिक
c. प्रशासनिक
d. स्वतंत्र
100. भारत के संविधान का भाग-14 सम्बन्धित है-
a. संघ एवं राज्यों के अधीन सेवाओं से
b. चुनावों से
c. कतिपय वर्गों से सम्बन्धित विशिष्ट प्रावधानों से
d. इनमें कोई नहीं
101. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत सेवा सम्बन्धी नियमों के निर्धारण हेतु समुचित विधानमंडल अधिकृत है-
a. अनुच्छेद 309
b. अनुच्छेद 307
c. अनुच्छेद 311
d. अनुच्छेद 320
102. लोक सेवा आयोग के किसी सदस्य को किस अनुच्छेद के अनुसार पदच्युत अथवा निलंबित किया जा सकता है-
a. अनुच्छेद 316
b. अनुच्छेद 350
c. अनुच्छेद 317
d. अनुच्छेद 351
103. लोकसभा में अनुसूचित जातियों के लिए सीटों के आरक्षण की व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद के. अंतर्गत की गई है?
a. अनुच्छेद 325
b. अनुच्छेद 327
c. अनुच्छेद 332
d. अनुच्छेद 330
104. संविधान का कौन-सा संशोधन अधिनियम एक व्यक्ति को 2 या 2 से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त करने का अधिकार देता है?
a. सप्तम संशोधन
b. द्वितीय संशोधन
c. तृतीय संशोधन
d. पंचम संशोधन
105. संविधान का अनुच्छेद 338क निम्नलिखित में से किसके गठन का प्रावधान करता है-
a. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
b. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
c. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
d. इनमें से कोई नहीं
106. निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद देवनागरी लिपि में हिन्दी को संघ की आधिकारिक भाषा बनाता है-
a. अनुच्छेद 342
b. अनुच्छेद 343(3)
c. अनुच्छेद 343
d. अनुच्छेद 343(1)
107. भारत संघ की कार्यालयी भाषा हिन्दी, देवनागरी लिपि में होगी, प्रदान कि गया है-
a. अनुच्छेद 341 में
b. अनुच्छेद 343 में
c. अनुच्छेद 342 में
d. उपयुक्त में से कोई नहीं
108. भारत के संविधान के अंतर्गत देवनागरी लिपि में हिन्दी-
a. भारत के संघ की आधिकारिक भाषा हैं।
b. भारत के संघ की राष्ट्रीय भाषा है।
c. भारत के संघ की मातृ भाषा है
d. इनमें से कोई नहीं
109. संविधान की आठवीं अनुसूची में निहित है-
a. मूलभूत अधिकार
b. संविधान द्वारा मान्यता प्रदत्त 22 भाषाओं की सूची
c. निदेशक तत्व
d. इमें से कोई नहीं
110. महाराष्ट्र तथा गुजरात राज्यों के लिए विशेष प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में किए गए हैं-
a. 371
b. 371ख
c. 371च
d. 370
111. भारत के संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ हैं-
a. 12 अनुसूचियाँ
b. 10 अनुसूचियाँ
c. 14 अनुसूचियाँ
d. 16 अनुसूचियाँ
112. वस्तु एवं सेवा कर परिषद् के कुल सदस्यों की कौन सी न्यूनतम संख्या 'गणपूर्ति' का गठन करेगी-
a. एक-तिहाई
b. एक-चौथाई
c. दो-तिहाई
d. आधी
113. जब तक कि संसद द्वारा अन्यथा प्रावधान न किया गया हो, सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों में अधिनियमों, विधेयकों इत्यादि के लिए किस भाषा का उपयोग किया जाएगा-
a. सर्वोच्च न्यायालय तथा प्रत्येक उच्च न्यायालय में कार्यवाही हिन्दी भाषा में की जाएगी
b. सर्वोच्च न्यायालय में कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में की जाएगी किन्तु प्रत्येक उच्च न्यायालय में भाषा क्षेत्रीय होगी
c. सर्वोच्च न्यायालय में कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में की जाएगी तथा प्रत्येक उच्च न्यायालय में भाषा हिन्दी अथवा पक्षकारों की पसंद अनुसार होगी
d. सर्वोच्च न्यायालय तथा प्रत्येक उच्च न्यायालय में कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में की जाएगी
114. संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन सा अनुच्छेद भारत में संघ तथा समस्त राज्यों में साझा अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के सृजन से सम्बन्धित है-
a. अनुच्छेद 312क
b. अनुच्छेद 313
c. अनुच्छेद 312
d. अनुच्छेद 315
115. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद यह निर्धारित करता है कि भारत संघ तथा राज्य वाद प्रस्तुत कर सकते हैं तथा उनके विरूद्ध वाद प्रस्तुत किया जा सकता है-
a. अनुच्छेद 301
b. अनुच्छेद 302
c. अनुच्छेद 304
d. अनुच्छेद 300
116. निम्नलिखित में से कौन एक संवैधानिक अधिकार है। किन्तु मूल अधिकार नहीं है-
a. जीवन एवं निजी स्वतंत्रता का अधिकार
b. संपत्ति धारित करने का अधिकार
c. भारत के क्षेत्र में कहीं भी स्वतंत्र विचरण का अधिकार
d. शांतिपूर्वक जमा होने का अधिकार
117. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में संपत्ति का अधिकार उल्लिखित है-
a. अनुच्छेद 31क
b. अनुच्छेद 19
c. अनुच्छेद 300क
d. अनुच्छेद 300
118. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद प्रावधान करता है कि भाग-13 के अन्य प्रावधानों के अधीन भारत के संपूर्ण क्षेत्र में व्यापार, वाणिज्य तथा समागम स्वतंत्र होगा-
a. अनुच्छेद 301
b. अनुच्छेद 300क
c. अनुच्छेद 300
d. अनुच्छेद 203
119. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत एक राज्य राष्ट्रपति की स्वीकृति से अंतर्राज्यीय व्यापार पर करारोपण कर सकता है-
a. अनुच्छेद 302
b. अनुच्छेद 303(1)
c. अनुच्छेद 303(2)
d. अनुच्छेद 304
120. कौन सा संवैधानिक प्रावधान यह व्यवस्था करता है कि किसी राज्य के साथ अथवा उसके अंदर व्यापार, वाणिज्य अथवा समागम की स्वतंत्रता पर समुचित प्रतिबंध आरोपित करने के प्रयोजन के लिए कोई भी विधेयक अथवा संशोधन, जैसा कि लोक हित में आवश्यक हो, राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति के बिना उस राज्य के विधानमंडल के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाएगा-
a. अनुच्छेद 30
b. अनुच्छेद 303(2)
c. अनुच्छेद 304(ख
d. अनुच्छेद 304(ख) का परंतुक
121. भारत का संविधान कई राज्यों के लिए विशेष प्रावधान करता है। निम्नलिखित में से किस राज्य के लिए ऐसा विशेष प्रावधान किया गया है-
a. मेघालय
b. असम
c. आंध्र प्रदेश
d. गोवा
122. संविधान का अनुच्छेद 312 सम्बन्धित है-
a. मुख्य चुनाव आयुक्त के अधिकारों से
b. संसदीय विशेषाधिकारों के उल्लंघन से
c. अखिल भारतीय सेवाओं के गठन से
d. इनमें से कोई नहीं
123. अनुच्छेद 309 विधानमंडल को किस सम्बन्ध में विधिनिर्माण का सामर्थ्य प्रदान करता है-
a. केवल संघ के मामलों से जुड़े सिविल पदों की भर्ती के सम्बन्ध में
b. केवल राज्य की लोक सेवाओं में नियुक्ति के सम्बन्ध में
c. केवल निजी उपक्रमों से जुड़ी सेवाओं की शर्तों के सम्बन्ध में
d. किसी भी राज्य के संघ के मामलों के साथ जुड़ी लोक सेवाओं तथा पदों पर नियुक्त व्यक्तियों की भर्ती तथा सेवा शर्तों के सम्बन्ध
124. भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में निम्नलिखित में से कौन सी भाषा शामिल नहीं है-
a. नेपाली
b. बोडो
c. डोगरी
d. भोजपुरी
125. सिक्किम का विशेष दर्जा निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में उल्लिखित है-
a. अनुच्छेद 371
b. अनुच्छेद 371च
c. अनुच्छेद 371क
d. अनुच्छेद 371ग
126. भारत के संविधान की 10वीं अनुसूची सम्बन्धित है-
a. भारत की राष्ट्रीय भाषाओं से
b. न्यायिक समीक्षा से
c. अनुसूचित एवं जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन से
d. दलबदल कानून से
127. हमारे संविधान का संक्षिप्त शीर्षक 'भारत का संविधान' है। इसका उल्लेख निम्नलिखित में से संविधान के 68 किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है-
a. अनुच्छेद 393
b. अनुच्छेद 394
c. अनुच्छेद 394क
d. अनुच्छेद 1
128. भारत के संविधान का अनुच्छेद 262 सम्बन्धित है-
a. अंतर्राज्यीय परिषद् सम्बन्धी प्रावधानों से
b. भारत तथा राज्यों की समेकित निधियों एवं लोक खातों से
c. आकस्मिक निधि से
d. अंतर्राज्यीय नदियों तथा नदी घाटियों के जल सम्बन्धी विवादों के न्यायनिर्णयन से
129. "पूर्ण विश्वास एवं श्रेय" का सिद्धांत भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है-
a. 368
b. 148
c. 256
d. 261
130. निम्नलिखित में क्या आठवीं अनुसूची का हिस्सा नहीं है-
a. राजस्थानी
b. नेपाली
c. संस्कृत
d. मैथली
131. संविधान की 9वीं अनुसूची किन विधियों से सम्बन्धित हैं?
a. ऐसी विधि जो समवर्ती सूची में शामिल नहीं हैं
b. ऐसी विधि जिनका सम्बन्ध आपातकाल के दौरान निरूद्ध किए जाने तथा स्वतंत्रताओं में कटौती किए जाने से है
c. संपत्तियों के अधिग्रहण अथवा माँग सम्बन्धी विधि
d. जिन पर न्यायालयों द्वारा न्यायिक पुनर्विचार नहीं किया जा सकता तथा जो न्यायिक समीक्षा से संरक्षित हैं
132. संविधान की छठीं अनुसूची निम्नलिखित में से किन राज्यों पर लागू होती है-
a. असम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा
b. असम, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड
c. असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड
d. असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम
Download The Constitution Of India MCQs PDF Set-6