
विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946
FOREIGNERS ACT, 1946
1. अधिनियम का संक्षिप्त नाम क्या है?
a. विदेशी अधिनियम, 1946
b. विदेशियों का अधिनियम, 1946
c. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1947
d. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946
2. विदेशियों से संबंधित विषयों पर शक्तियों के प्रयोग हेतु बनाया गया अधिनियम कौन-सा है?
a. विदेशी नागरिक अधिनियम, 1955
b. आव्रजन अधिनियम, 1947
c. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946
d. पासपोर्ट अधिनियम, 1967
3. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 का संख्यांक क्या है?
a. 1946 का अधिनियम संख्यांक 30
b. 1946 का अधिनियम संख्यांक 31
c. 1946 का अधिनियम संख्यांक 32
d. 1946 का अधिनियम संख्यांक 33
4. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 को राष्ट्रपति की स्वीकृति कब मिली?
a. 22 नवम्बर, 1946
b. 23 नवम्बर, 1946
c. 22 दिसंबर, 1946
d. 23 दिसंबर, 1946
5. इस अधिनियम के निर्माण का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. विदेशी व्यापार को बढ़ावा देना
b. विदेशियों के अधिकारों का संरक्षण
c. विदेशियों के प्रवेश, उपस्थिति और प्रस्थान को विनियमित करना
d. नागरिकता प्रदान करना
6. भारत में विदेशियों के प्रवेश, उपस्थिति और प्रस्थान से संबंधित शक्तियाँ किस सरकार को प्रदान की गई हैं?
a. राज्य सरकार
b. स्थानीय प्राधिकारी
c. केन्द्रीय सरकार
d. न्यायालय
7. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 का संक्षिप्त नाम और विस्तार किस धारा में दिया गया है?
a. धारा 1
b. धारा 2
c. धारा 3
d. धारा 4
8. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 का क्षेत्रीय विस्तार किस पर है?
a. केवल केन्द्र शासित प्रदेशों पर
b. केवल राज्यों पर
c. संपूर्ण भारत पर
d. भारत के बाहर भारतीय नागरिकों पर
9. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 का विस्तार संबंधी प्रावधान किस उपधारा में है?
a. धारा 1(1)
b. धारा 1(2)
c. धारा 2(1)
d. धारा 3(1)
10. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 किस प्रकार का अधिनियम है?
a. राज्य सूची से संबंधित
b. समवर्ती सूची से संबंधित
c. संघ सूची से संबंधित
d. स्थानीय विषय से संबंधित
11. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग मुख्यतः किस उद्देश्य से किया जाता है?
a. विदेशी नागरिकों को नागरिकता देने के लिए
b. राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रशासनिक नियंत्रण के लिए
c. विदेश नीति निर्धारण के लिए
d. अंतरराष्ट्रीय संधियों के लिए
12. परिभाषा खंड अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 4
d. धारा 5
13. विदेशी” की परिभाषा विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 की किस धारा में दी गई है?
a. धारा 1
b. धारा 2(क)
c. धारा 3
d. धारा 4
14. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 के अनुसार “विदेशी” किसे कहा गया है?
a. जो भारत में निवास करता हो
b. जो भारत में जन्मा न हो
c. जो भारत का नागरिक नहीं है
d. जो भारत में अस्थायी रूप से रहता हो
15. “विदेशी” की परिभाषा का आधार क्या है?
a. निवास स्थान
b. जन्म स्थान
c. नागरिकता की स्थिति
d. भाषा
16. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 में “विदेशी” की परिभाषा किस प्रकार की है?
a. विस्तृत परिभाषा
b. तकनीकी परिभाषा
c. नकारात्मक परिभाषा
d. सशर्त परिभाषा
17. किसी व्यक्ति को “विदेशी” मानने के लिए किस बात का अभाव आवश्यक है?
a. निवास
b. पासपोर्ट
c. भारतीय नागरिकता
d. वीज़ा
18. विहित” शब्द की परिभाषा किस धारा में दी गई है?
a. धारा 1
b. धारा 2(क)
c. धारा 2(ख)
d. धारा 3
19. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 में “विहित” शब्द से क्या तात्पर्य है?
a. अधिनियम में सीधे लिखा हुआ
b. नियमों द्वारा निर्धारित
c. इस अधिनियम के अधीन बनाए गए आदेशों द्वारा निर्धारित
d. न्यायालय द्वारा निर्धारित
20. विनिर्दिष्ट” शब्द की परिभाषा किस धारा में दी गई है?
a. धारा 2(क)
b. धारा 2(ख)
c. धारा 2(ग)
d. धारा 3
21. विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 में “विनिर्दिष्ट” शब्द से क्या अभिप्रेत है?
a. अधिनियम में वर्णित
b. नियमों द्वारा निर्धारित
c. विहित प्राधिकारी के निदेशों द्वारा विनिर्दिष्ट
d. न्यायालय द्वारा तय किया गया
22. आदेश बनाने की शक्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 3
b. धारा 4
c. धारा 5
d. धारा 6
23. धारा 3(1) के अनुसार केन्द्रीय सरकार किसके संबंध में आदेश बना सकती है?
a. केवल सभी विदेशी
b. किसी विशिष्ट विदेशी
c. किसी विहित वर्ग या विवरण के विदेशी
d. उपरोक्त सभी
24. धारा 3 के तहत आदेश किस उद्देश्यों के लिए बनाए जा सकते हैं?
a. भारत में प्रवेश को विनियमित करने के लिए
b. प्रस्थान और उपस्थिति को नियंत्रित करने के लिए
c. निरंतर उपस्थिति को प्रतिबंधित या निर्बंधित करने के लिए
d. उपरोक्त सभी
25. धारा 3(2)(क) के अनुसार विदेशी पर क्या उपबंध लगाया जा सकता है?
a. भारत में प्रवेश न करना
b. निर्दिष्ट समय, मार्ग, पत्तन और स्थान से प्रवेश करना
c. आगमन पर विहित शर्तों का पालन करना
d. उपरोक्त सभी
26. धारा 3(2)(ख) के अनुसार विदेशी के प्रस्थान पर क्या आदेश दिए जा सकते हैं?
a. भारत से प्रस्थान न करना
b. निर्दिष्ट समय, मार्ग, पत्तन और स्थान से प्रस्थान करना
c. प्रस्थान पर विहित शर्तों का पालन करना
d. उपरोक्त सभी
27. धारा 3(2)(ग) के अनुसार विदेशी कहाँ नहीं रहेगा?
a. भारत में
b. किसी विहित क्षेत्र में
c. भारत के किसी भी हिस्से में
d. उपरोक्त (a) और (b)
28. धारा 3(2)(गग) के अनुसार यदि विदेशी को भारत में न रहने का आदेश दिया गया है, तो उसे क्या करना होगा?
a. भारत से हटने का व्यय स्वयं वहन करना
b. हटाए जाने तक अपने भरण-पोषण का व्यय स्वयं वहन करना
c. उपरोक्त दोनों
d. केवल न्यायालय से अनुमति लेना
29. धारा 3(2)(घ) के अनुसार विदेशी को कहाँ रहने के लिए ले जाया जा सकता है?
a. किसी भी स्थान पर
b. केवल सरकारी आवास में
c. अधिनियम द्वारा विहित क्षेत्र में
d. राज्य सरकार द्वारा निर्दिष्ट क्षेत्र में
30. धारा 3(2)(ङ) में विदेशी को किन शर्तों का पालन करना होगा?
a. निवास स्थान संबंधित शर्तें
b. गतिविधियों पर लगाए गए निर्बंध
c. पहचान, फोटो, अंगुली छाप, हस्ताक्षर और चिकित्सीय परीक्षा
d. उपरोक्त सभी
31. धारा 3(2)(च) के अनुसार विदेशी किन दस्तावेजों के साथ शपथ या बंधपत्र निष्पादित करेगा?
a. प्रतिभू सहित
b. प्रतिभू रहित
c. दोनों (प्रतिभू सहित या रहित)
d. केवल प्रतिभू रहित
32. धारा 3(3) के अनुसार कौन-सा प्राधिकारी आदेश जारी कर सकता है?
a. केन्द्रीय सरकार
b. विहित कोई भी प्राधिकारी जो विशिष्ट विदेशी के संबंध में उपधारा (2) के खण्ड (ङ) या खण्ड (च) के अधीन आदेश दे सकता है
c. राज्य सरकार
d. न्यायालय
33. धारा 3(2)(ङ) के अंतर्गत विदेशी को किन गतिविधियों से रोक लगाई जा सकती है?
a. निर्दिष्ट व्यक्तियों के साथ मेलजोल
b. निर्दिष्ट क्रियाकलाप
c. निर्दिष्ट वस्तुओं का उपयोग या कब्जा
d. उपरोक्त सभी
34. कतिपय मामलों में अधिनियम लागू होने से राष्ट्रमंडलीय देशों के नागरिकों और अन्य व्यक्तियों को छूट देने की शक्ति, किस धारा में है?
a. धारा 2
b. धारा 2(क)
c. धारा 3
d. धारा 3(क)
35. धारा 3क के अंतर्गत किसे छूट देने की शक्ति प्रदान की गई है?
a. राज्य सरकार को
b. केन्द्रीय सरकार को
c. न्यायालय को
d. संसद को
36. धारा 3क(1) के अनुसार केन्द्रीय सरकार किस माध्यम से छूट प्रदान कर सकती है?
a. नियम बनाकर
b. अधिसूचना द्वारा
c. आदेश द्वारा
d. परिपत्र द्वारा
37. धारा 3क के अनुसार किससे संबंधित उपबंध लागू नहीं किए जा सकते हैं?
a. केवल इस अधिनियम के उपबंध
b. केवल अधिनियम के अधीन बनाए गए आदेश
c. इस अधिनियम या इसके अधीन बनाए गए आदेश के उपबंध
d. केवल संविधान के उपबंध
38. धारा 3क(1)(क) के अंतर्गत किन व्यक्तियों को छूट दी जा सकती है?
a. सभी विदेशी
b. केवल पड़ोसी देशों के नागरिक
c. ऐसे राष्ट्रमंडलीय देशों के नागरिक जो विनिर्दिष्ट किए जाएं
d. केवल शरणार्थी
39. धारा 3क(1)(ख) के अंतर्गत किन्हें छूट दी जा सकती है?
a. केवल भारतीय मूल के व्यक्ति
b. कोई अन्य विदेशी व्यक्ति या वर्ग या प्रकार का विदेशी
c. केवल पर्यटक
d. केवल राजनयिक
40. धारा 3क के अंतर्गत छूट किस प्रकार दी जा सकती है?
a. पूर्ण रूप से
b. अपवादों या उपांतरों सहित
c. विनिर्दिष्ट शर्तों के अधीन
d. उपरोक्त सभी प्रकार से
41. धारा 3क के अनुसार आदेश में क्या विनिर्दिष्ट किया जा सकता है?
a. परिस्थितियाँ
b. अपवाद या उपांतर
c. शर्तें
d. उपरोक्त सभी
42. धारा 3क(2) के अनुसार इस धारा के अधीन बनाए गए आदेश का क्या किया जाना आवश्यक है?
a. राज्य सरकार को भेजा जाए
b. न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए
c. संसद के दोनों सदनों के पटल पर रखा जाए
d. राष्ट्रपति की स्वीकृति ली जाए
43. धारा 3क के अंतर्गत दी गई छूट किस पर निर्भर करती है?
a. न्यायालय के विवेक पर
b. केन्द्रीय सरकार के आदेश पर
c. राज्य सरकार की संस्तुति पर
d. संसद की पूर्व स्वीकृति पर
44. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
a. धारा 3क केवल राष्ट्रमंडलीय देशों के नागरिकों पर लागू होती है
b. धारा 3क केवल अन्य विदेशियों पर लागू होती है
c. धारा 3क राष्ट्रमंडलीय देशों के नागरिकों तथा अन्य विदेशियों दोनों पर लागू हो सकती है
d. धारा 3क भारतीय नागरिकों पर लागू होती है
45. नजरबन्द, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 3
b. धारा 4
c. धारा 5
d. धारा 6
46. धारा 4 के अंतर्गत “नज़रबन्द” किसे कहा गया है?
a. किसी भी विदेशी को
b. उस विदेशी को जिसके संबंध में धारा 3(2)(छ) के अधीन निरुद्ध या परिरुद्ध रखने का आदेश प्रवृत्त हो
c. केवल अवैध प्रवासी को
d. केवल परोल पर छोड़े गए विदेशी को
47. नज़रबन्द विदेशी को कहाँ और कैसे निरुद्ध या परिरुद्ध रखा जाएगा?
a. न्यायालय द्वारा निर्धारित स्थान पर
b. राज्य सरकार द्वारा निर्धारित स्थान पर
c. केन्द्रीय सरकार द्वारा समय-समय पर आदेश द्वारा अवधारित स्थान और रीति से
d. पुलिस अधीक्षक के विवेक से
48. नज़रबन्द विदेशी की निरुद्धि किन शर्तों के अधीन होगी?
a. केवल भरण-पोषण से संबंधित
b. केवल अनुशासन से संबंधित
c. अपराधों के दंड और अनुशासन भंग से संबंधित
d. उपरोक्त सभी
49. धारा 4(2) के अनुसार “परोल पर छोड़ा गया व्यक्ति” कौन होता है?
a. जिसे रिहा कर दिया गया हो
b. जिसे देश से निकाल दिया गया हो
c. जिसके संबंध में धारा 3(2)(ड) के अधीन पर्यवेक्षणाधीन विदेशियों के निवास-स्थल पर रहने का आदेश हो
d. जिसे न्यायालय ने जमानत दी हो
50. परोल पर छोड़ा गया विदेशी किन शर्तों के अधीन रहेगा?
a. केवल निवास संबंधी शर्तें
b. केवल अनुशासन संबंधी शर्तें
c. भरण-पोषण, अनुशासन और अपराधों के दंड संबंधी शर्तें
d. केवल राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शर्तें
51. धारा 4(3)(क) के अंतर्गत कौन-सा कार्य वर्जित है?
a. नज़रबन्द व्यक्ति को कानूनी सहायता देना
b. नज़रबन्द या परोल पर छोड़े गए व्यक्ति के निकल भागने में जानबूझकर सहायता करना
c. पुलिस को सूचना देना
d. न्यायालय में आवेदन देना
52. धारा 4(3)(ख) के अनुसार कौन-सा कार्य निषिद्ध है?
a. नज़रबन्द व्यक्ति को भोजन देना
b. निकल भागे व्यक्ति को इस आशय से सहायता देना कि उसकी गिरफ्तारी रोकी जा सके
c. विधिक परामर्श देना
d. परिवार से मिलने देना
53. धारा 4(4) के अंतर्गत केन्द्रीय सरकार को क्या शक्ति प्राप्त है?
a. नज़रबन्द व्यक्तियों को जमानत देने की
b. नज़रबन्द या परोल पर छोड़े गए व्यक्तियों के स्थानों तक पहुंच और आचरण को विनियमित करने की
c. नागरिकता प्रदान करने की
d. न्यायालय गठित करने की
54. केन्द्रीय सरकार धारा 4(4) के अंतर्गत किस बात का प्रतिषेध या विनियमन कर सकती है?
a. केवल पत्राचार का
b. केवल मुलाकात का
c. नज़रबन्द या परोल पर छोड़े गए व्यक्तियों को या उनके लिए वस्तुओं के भेजने या प्रवहन का
d. केवल भोजन का
55. नाम परिवर्तन, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 5
b. धारा 6
c. धारा 7
d. धारा 8
56. धारा 5(1) के अनुसार कोई विदेशी किस स्थिति में नाम परिवर्तन नहीं कर सकता?
a. यदि वह भारत में अस्थायी रूप से रह रहा हो
b. यदि वह उस तारीख को भारत में था जब अधिनियम प्रवृत्त हुआ और उसके पश्चात् भारत में रहते हुए
c. केवल न्यायालय की अनुमति के बिना
d. केवल व्यवसाय के प्रयोजन से
57. धारा 5(1) के अनुसार विदेशी किस नाम का ग्रहण या उपयोग नहीं करेगा?
a. उपनाम सहित कोई भी नाम
b. केवल धार्मिक नाम
c. उस नाम से भिन्न जिससे वह अधिनियम प्रवृत्त होने से ठीक पहले साधारणतः ज्ञात था
d. केवल व्यवसायिक नाम
58. धारा 5(2) के अनुसार व्यापार या कारबार के नाम में परिवर्तन का क्या प्रभाव होगा?
a. इसका कोई प्रभाव नहीं होगा
b. इसे केवल व्यापारिक सुविधा माना जाएगा
c. इसे नाम परिवर्तन माना जाएगा
d. केवल न्यायालय के आदेश से मान्य होगा
59. यदि कोई विदेशी अधिनियम के प्रवृत्त होने के पश्चात् किसी भिन्न नाम से व्यापार करता है, तो उपधारा (1) के लिए उसे कैसे माना जाएगा?
a. वैध नाम प्रयोगकर्ता
b. नाम परिवर्तित करने वाला नहीं
c. किसी अन्य नाम का प्रयोग करने वाला
d. केवल साझेदार माना जाएगा
60. धारा 5(3) के अनुसार वह विदेशी जो अधिनियम प्रवृत्त होने की तारीख को भारत में नहीं था, उसके संबंध में उपधारा (1) और (2) कब से लागू होंगी?
a. अधिनियम प्रवृत्त होने की तारीख से
b. भारत में स्थायी निवास लेने की तारीख से
c. उसके भारत में प्रथम बार प्रवेश की तारीख से
d. पासपोर्ट निर्गमन की तारीख से
61. धारा 5(4)(क) के अनुसार “नाम” शब्द में क्या सम्मिलित है?
a. केवल पहला नाम
b. केवल पारिवारिक नाम
c. उपनाम भी
d. केवल धार्मिक नाम
62. धारा 5(4)(ख) के अनुसार नाम परिवर्तित कब माना जाएगा?
a. जब पूरा नाम बदला जाए
b. जब केवल उच्चारण बदला जाए
c. जब नाम की वर्तनी में परिवर्तन किया जाए
d. जब उपनाम हटाया जाए
63. धारा 5(5)(क) के अनुसार किस स्थिति में नाम परिवर्तन पर रोक लागू नहीं होगी?
a. जब राज्य सरकार अनुमति दे
b. जब केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुज्ञा या अनुज्ञप्ति दी गई हो
c. जब न्यायालय आदेश दे
d. जब पासपोर्ट अधिकारी अनुमति दे
64. धारा 5(5)(ख) के अनुसार किसके द्वारा नाम ग्रहण या उपयोग पर यह धारा लागू नहीं होगी?
a. किसी अविवाहित स्त्री द्वारा
b. किसी विदेशी पुरुष द्वारा
c. किसी विवाहित स्त्री द्वारा अपने पति के नाम का
d. किसी व्यापारी द्वारा
65. जलयान आदि के मास्टरों की बाध्यताएं, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 5
b. धारा 6
c. धारा 7
d. धारा 8
66. धारा 6(1) के अंतर्गत किसे विवरणी (Manifest) देना अनिवार्य है?
a. केवल जिला मजिस्ट्रेट को
b. जलयान के मास्टर एवं वायुयान के चालक को
c. केवल यात्रियों को
d. केवल विदेशियों को
67. धारा 6(1) के अनुसार विवरणी में किन व्यक्तियों के संबंध में विशिष्टियां होंगी?
a. सभी भारतीय नागरिकों के
b. केवल चालक दल के
c. उन यात्रियों या कर्मीदल के सदस्यों के जो विदेशी हों
d. केवल यात्रियों के
68. धारा 6(2) के अनुसार सूचना देने की अपेक्षा कौन कर सकता है?
a. केवल केन्द्रीय सरकार
b. केवल राज्य सरकार
c. जिला मजिस्ट्रेट / पुलिस आयुक्त / पुलिस अधीक्षक
d. केवल सीमा शुल्क अधिकारी
69. धारा 6(3) के अनुसार यात्री या कर्मीदल का सदस्य किसे सूचना देने के लिए बाध्य है?
a. जिला मजिस्ट्रेट को
b. आव्रजन अधिकारी को
c. जलयान के मास्टर या वायुयान के चालक को
d. केन्द्रीय सरकार को
70. यदि कोई विदेशी अधिनियम के उल्लंघन में भारत में प्रवेश करता है, तो विहित प्राधिकारी कितनी अवधि के भीतर कार्यवाही कर सकता है?
a. एक माह
b. दो माह
c. तीन माह
d. छह माह
71. धारा 6(4) के अनुसार अवैध रूप से प्रवेश करने वाले विदेशी को भारत से हटाने का व्यय सामान्यतः किसके द्वारा वहन किया जाएगा?
a. विदेशी द्वारा
b. राज्य सरकार द्वारा
c. जलयान/वायुयान के स्वामी द्वारा
d. सरकार के व्यय से
72. धारा 6(5) के अनुसार धारा 3 के अंतर्गत भारत में न रहने के लिए आदिष्ट विदेशी को बाहर ले जाने के लिए कौन व्यवस्था करेगा?
a. जिला प्रशासन
b. विदेशी स्वयं
c. जलयान का मास्टर / वायुयान का चालक या उसका स्वामी/अभिकर्ता
d. आव्रजन विभाग
73. धारा 6(5) के अनुसार स्थान की व्यवस्था किस शर्त पर की जाएगी?
a. बिना किसी भुगतान के
b. केवल न्यायालय के आदेश से
c. वर्तमान दरों पर संदाय किए जाने पर
d. राज्य सरकार की स्वीकृति से
74. धारा 6(6)(क) के अनुसार “जलयान का मास्टर” या “वायुयान का चालक” में क्या सम्मिलित है?
a. केवल वास्तविक मास्टर/चालक
b. केवल स्वामी
c. ऐसा व्यक्ति जो उनके द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्राधिकृत हो
d. केवल सरकारी अधिकारी
75. धारा 6(6)(ख) के अनुसार “यात्री” से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई भी व्यक्ति जो यात्रा करता है
b. कर्मीदल का सदस्य
c. ऐसा व्यक्ति जो कर्मीदल का वास्तविक सदस्य नहीं है और यात्रा कर रहा है या करना चाहता है
d. केवल विदेशी नागरिक
76. होटल के चलाने वालों और अन्य व्यक्तियों को विशिष्टियां देने की बाध्यता, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 5
b. धारा 6
c. धारा 7
d. धारा 8
77. धारा 7(1) के अंतर्गत किस व्यक्ति पर विदेशियों के संबंध में सूचना देने का कर्तव्य है?
a. प्रत्येक यात्री पर
b. केवल विदेशी पर
c. ऐसे परिसर को चलाने वाले पर जहां पारिश्रमिक के लिए निवास की व्यवस्था हो
d. केवल पुलिस अधिकारी पर
78. धारा 7(1) के अंतर्गत सूचना किसके संबंध में दी जानी होती है?
a. सभी निवासियों के
b. केवल भारतीय नागरिकों के
c. उन विदेशियों के जिन्हें परिसर में स्थान दिया गया है
d. केवल कर्मचारियों के
79. धारा 7(1) के अनुसार सूचना किसे और किस प्रकार दी जाएगी?
a. न्यायालय को लिखित रूप में
b. पुलिस को मौखिक रूप से
c. ऐसे व्यक्ति को और ऐसी रीति से जो विहित की जाए
d. केन्द्रीय सरकार को रिपोर्ट के रूप में
80. धारा 7(1) के स्पष्टीकरण के अनुसार सूचना किस प्रकार प्रस्तुत की जा सकती है?
a. केवल प्रतिदिन
b. केवल मासिक
c. कालिकतः या किसी विनिर्दिष्ट समय या अवसर पर
d. केवल न्यायालय के आदेश से
81. धारा 7(2) के अनुसार परिसर में स्थान पाने वाला व्यक्ति क्या देगा?
a. पहचान पत्र
b. शपथ पत्र
c. एक विवरणी जिसमें विहित विशिष्टियां हों
d. यात्रा दस्तावेज
82. धारा 7(2) के अंतर्गत विवरणी किस प्रयोजन के लिए दी जाती है?
a. कर निर्धारण के लिए
b. उपधारा (1) के अधीन सूचना देने के प्रयोजन के लिए
c. नागरिकता निर्धारण के लिए
d. न्यायालयीन अभिलेख के लिए
83. धारा 7(3) के अनुसार परिसर का चलाने वाला किन सूचनाओं का अभिलेख रखेगा?
a. केवल उपधारा (1) के अधीन दी गई सूचना
b. केवल उपधारा (2) के अधीन प्राप्त सूचना
c. उपधारा (1) के अधीन दी गई तथा उपधारा (2) के अधीन प्राप्त दोनों सूचनाएं
d. केवल पुलिस रिपोर्ट
84. धारा 7(3) के अनुसार रखे गए अभिलेख किसके निरीक्षण के लिए खुले रहेंगे?
a. केवल न्यायालय के
b. केवल केन्द्रीय सरकार के
c. किसी पुलिस अधिकारी या जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति के
d. केवल होटल संघ के
85. धारा 7(4) के अनुसार आवासीय परिसर के अधिभोगकर्ता को सूचना कब देनी होगी?
a. जब पुलिस चाहे
b. जब न्यायालय आदेश दे
c. जब विहित प्राधिकारी प्रकाशित सूचना द्वारा निदेश दे
d. केवल आपात स्थिति में
86. धारा 7(4) के अंतर्गत किस व्यक्ति पर उपधारा (2) के उपबंध लागू होंगे?
a. केवल परिसर के स्वामी पर
b. केवल होटल कर्मचारी पर
c. प्रत्येक ऐसे व्यक्ति पर जिसे परिसर में स्थान दिया गया है
d. केवल विदेशी नागरिक पर
87. विदेशी जहां बार-बार आते हैं उन स्थानों को नियंत्रित करने की शक्ति, किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 6(क)
b. धारा 7
c. धारा 8
d. धारा 7(क)
88. धारा 7क(1) के अंतर्गत नियंत्रण का आदेश देने की शक्ति किसे है?
a. केन्द्रीय सरकार
b. राज्य सरकार
c. विहित प्राधिकारी
d. जिला मजिस्ट्रेट
89. धारा 7क किन परिसरों पर लागू होती है?
a. केवल सरकारी भवनों पर
b. केवल होटलों पर
c. ऐसे परिसरों पर जो उपाहार गृह, सार्वजनिक समागम, आमोद-प्रमोद स्थल या क्लब हों और जहां विदेशी बार-बार आते हों
d. केवल आवासीय मकानों पर
90. धारा 7क(1)(क) के अंतर्गत विहित प्राधिकारी क्या निदेश दे सकता है?
a. परिसर का स्थायी अधिग्रहण
b. परिसर को पूर्णतः या विनिर्दिष्ट अवधि के लिए बन्द करना
c. केवल जुर्माना लगाना
d. केवल चेतावनी देना
91. धारा 7क(1)(ख) के अनुसार परिसरों के उपयोग के संबंध में क्या किया जा सकता है?
a. बिना किसी शर्त के उपयोग
b. केवल सरकारी प्रयोजन के लिए उपयोग
c. केवल ऐसी शर्तों के अधीन उपयोग या उपयोग की अनुमति देना जो विनिर्दिष्ट की जाएं
d. केवल भारतीय नागरिकों को प्रवेश देना
92. धारा 7क(1)(ग) के अंतर्गत क्या निदेश दिया जा सकता है?
a. सभी व्यक्तियों को प्रवेश से रोकना
b. केवल कर्मचारियों को रोकना
c. सभी विदेशियों या किसी विनिर्दिष्ट विदेशी या विदेशी वर्ग को प्रवेश से इन्कार करना
d. केवल पर्यटकों को प्रवेश देना
93. धारा 7क(2) के अनुसार, निदेश प्रवृत्त रहने के दौरान किसी अन्य परिसर का उपयोग कब किया जा सकता है?
a. बिना अनुमति के
b. केवल मौखिक अनुमति से
c. विहित प्राधिकारी की लिखित पूर्व अनुज्ञा से और अधिरोपित शर्तों के अनुसार
d. केवल न्यायालय के आदेश से
94. धारा 7क(2) के अंतर्गत पूर्व अनुज्ञा किससे आवश्यक है?
a. केन्द्रीय सरकार से
b. राज्य सरकार से
c. विहित प्राधिकारी से
d. पुलिस अधीक्षक से
95. धारा 7क(3) के अनुसार अपील किसे की जा सकती है?
a. उच्च न्यायालय को
b. राज्य सरकार को
c. केन्द्रीय सरकार को
d. जिला मजिस्ट्रेट को
96. धारा 7क(3) के अनुसार अपील कितनी अवधि के भीतर की जानी चाहिए?
a. 15 दिन
b. 30 दिन
c. 60 दिन
d. 90 दिन
97. धारा 7क(3) के अनुसार अपील पर केन्द्रीय सरकार के निर्णय की क्या स्थिति है?
a. पुनर्विचार योग्य
b. न्यायालय में चुनौती योग्य नहीं
c. अन्तिम होगा
d. अस्थायी होगा
98. राष्ट्रिकता का अवधारण, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 8
b. धारा 8(क)
c. धारा 7
d. धारा 7(क)
99. धारा 8(1) कब लागू होती है?
a. जब विदेशी केवल एक देश का राष्ट्रिक हो
b. जब विदेशी भारतीय नागरिक हो
c. जब विदेशी एक से अधिक देशों का राष्ट्रिक हो या उसकी राष्ट्रिकता अनिश्चित हो
d. केवल अवैध प्रवास के मामलों में
100. धारा 8(1) के अनुसार ऐसे विदेशी को किस देश का राष्ट्रिक माना जाएगा?
a. जिस देश में वह जन्मा हो
b. जिस देश में वह वर्तमान में रह रहा हो
c. जिस देश के साथ वह विहित प्राधिकारी को उसके हित या सहानुभूति में अधिक निकटतम रूप से संबद्ध प्रतीत हो
d. जिस देश को वह स्वयं चुन ले
101. धारा 8(1) के परन्तु उपबंध के अनुसार जन्म से अर्जित राष्ट्रिकता के संबंध में क्या अनुमान किया जाएगा?
a. कि वह स्वतः समाप्त हो गई है
b. कि वह त्याग दी गई है
c. कि वह राष्ट्रिकता बनी हुई है
d. कि वह अस्थायी है
102. जन्म से अर्जित राष्ट्रिकता के बने रहने का अनुमान कब तक रहेगा?
a. जीवन भर
b. जब तक न्यायालय आदेश न दे
c. जब तक विदेशी यह सिद्ध न कर दे कि उसने अन्य राष्ट्रिकता अर्जित कर ली है
d. जब तक वह भारत में रहता है
103. विदेशी को यह सिद्ध करने के लिए क्या साबित करना होगा कि उसकी जन्म से प्राप्त राष्ट्रिकता समाप्त हो गई है?
a. कि उसने उस देश की नागरिकता त्याग दी है
b. कि उसने देशीयकरण से या अन्यथा अन्य राष्ट्रिकता अर्जित की है और उस देश द्वारा संरक्षण के हकदार के रूप में मान्य है
c. कि वह लंबे समय से विदेश में रह रहा है
d. कि उसने शपथ पत्र दिया है
104. धारा 8(2) के अनुसार राष्ट्रिकता के संबंध में किया गया विनिश्चय किसके द्वारा किया जाता है?
a. न्यायालय द्वारा
b. विदेशी द्वारा
c. विहित प्राधिकारी द्वारा
d. संसद द्वारा
105. धारा 8(2) के अनुसार राष्ट्रिकता के संबंध में किया गया विनिश्चय किस प्रकृति का होगा?
a. अस्थायी
b. अपील योग्य
c. अन्तिम
d. पुनः विचाराधीन
106. धारा 8(2) के अनुसार क्या ऐसा विनिश्चय किसी न्यायालय में प्रश्नगत किया जा सकता है?
a. हाँ, किसी भी न्यायालय में
b. केवल उच्च न्यायालय में
c. केवल सर्वोच्च न्यायालय में
d. नहीं, किसी न्यायालय में नहीं
107. धारा 8(2) के परन्तु उपबंध के अनुसार राष्ट्रिकता के विनिश्चय का पुनरीक्षण कौन कर सकता है?
a. न्यायालय
b. राज्य सरकार
c. केन्द्रीय सरकार
d. विहित प्राधिकारी
108. केन्द्रीय सरकार धारा 8(2) के अंतर्गत पुनरीक्षण कब कर सकती है?
a. केवल न्यायालय के आदेश से
b. केवल विदेशी के आवेदन पर
c. स्वप्रेरणा से या विदेशी के आवेदन पर
d. केवल राज्य सरकार के अनुरोध पर
109. सबूत का भार, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 8
b. धारा 8(क)
c. धारा 9
d. धारा 7(क)
110. धारा 9 का प्रयोग किस स्थिति में किया जाता है?
a. जब राष्ट्रिकता का निर्धारण धारा 8 के अंतर्गत हो
b. जब कोई दंड प्रक्रिया का मामला हो
c. जब यह प्रश्न उठे कि कोई व्यक्ति विदेशी है या नहीं और मामला धारा 8 में न आता हो
d. केवल अवैध प्रवास के मामलों में
111. धारा 9 के अनुसार किस प्रश्न के संबंध में सबूत का भार निर्धारित किया गया है?
a. अपराध सिद्ध होने के संबंध में
b. नागरिकता रद्द होने के संबंध में
c. व्यक्ति के विदेशी होने या किसी विशिष्ट वर्ग के विदेशी होने के संबंध में
d. निर्वासन की वैधता के संबंध में
112. धारा 9 के अनुसार सबूत का भार किस पर होता है?
a. अभियोजन पक्ष पर
b. राज्य सरकार पर
c. केन्द्रीय सरकार पर
d. उस व्यक्ति पर जिसके विदेशी होने का प्रश्न उठता है
113. धारा 9 के अंतर्गत व्यक्ति को क्या सिद्ध करना होता है?
a. कि वह विदेशी है
b. कि वह भारतीय नागरिक है
c. कि वह विदेशी नहीं है या किसी विशिष्ट वर्ग या प्रकार का विदेशी नहीं है
d. कि उसके पास वैध वीज़ा है
114. धारा 9 में किस अधिनियम के होते हुए भी सबूत का भार व्यक्ति पर रखा गया है?
a. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973
b. भारतीय दण्ड संहिता, 1860
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872(भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023)
d. नागरिकता अधिनियम, 1955
115. धारा 9 के अनुसार सबूत का भार सामान्य साक्ष्य सिद्धांत से किस प्रकार भिन्न है?
a. अभियोजन पर भार रहता है
b. राज्य पर भार रहता है
c. न्यायालय पर भार रहता है
d. व्यक्ति स्वयं पर भार रहता है
116. धारा 9 के अंतर्गत सबूत का भार कब लागू नहीं होता?
a. जब व्यक्ति विदेशी हो
b. जब व्यक्ति भारतीय नागरिक होने का दावा करे
c. जब मामला धारा 8 के अंतर्गत आता हो
d. जब राज्य आरोप लगाए
117. धारा 9 में “विशिष्ट वर्ग या प्रकार का विदेशी” से क्या तात्पर्य है?
a. केवल शत्रु विदेशी
b. केवल पर्यटक
c. अधिनियम या आदेश द्वारा निर्धारित कोई विशेष श्रेणी
d. केवल अवैध प्रवासी
118. यदि कोई व्यक्ति स्वयं को विदेशी न होने का दावा करता है, तो धारा 9 के अनुसार उसे क्या करना होगा?
a. केवल मौखिक कथन देना होगा
b. सरकार से प्रमाणपत्र लेना होगा
c. अपने दावे को साक्ष्य द्वारा सिद्ध करना होगा
d. न्यायालय से घोषणा प्राप्त करनी होगी
119. आदेशों, निदेशों, आदि को प्रभावी करने की शक्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 13
b. धारा 12
c. धारा 11
d. धारा 10
120. धारा 11(1) के अंतर्गत सशक्त प्राधिकारी को क्या अधिकार दिया गया है?
a. केवल आदेश जारी करने का
b. केवल दंड लगाने का
c. आदेशों या निदेशों को प्रभावी करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने और बल प्रयोग करने का
d. केवल गिरफ्तारी का
121. धारा 11(1) के अनुसार बल प्रयोग कब किया जा सकता है?
a. किसी भी स्थिति में
b. केवल न्यायालय के आदेश से
c. जब प्राधिकारी की राय में आदेश के अनुपालन या उसके भंग के निवारण हेतु युक्तियुक्त रूप से आवश्यक हो
d. केवल आपात स्थिति में
122. धारा 11(1) के अंतर्गत की जाने वाली कार्रवाई किस उद्देश्य से होती है?
a. दंडात्मक कार्यवाही के लिए
b. आदेश या निदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए
c. न्यायालय की सहायता के लिए
d. विदेशी को नागरिकता देने के लिए
123. धारा 11(2) के अनुसार कौन बल प्रयोग कर सकता है?
a. केवल केन्द्रीय सरकार
b. केवल जिला मजिस्ट्रेट
c. कोई भी पुलिस अधिकारी
d. केवल विहित प्राधिकारी
124. धारा 11(2) के अनुसार पुलिस अधिकारी बल प्रयोग किस प्रयोजन के लिए कर सकता है?
a. विदेशी को दंडित करने के लिए
b. आदेश या निदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने या उसके भंग के निवारण/परिशोधन के लिए
c. संपत्ति अधिग्रहण के लिए
d. पूछताछ के लिए
125. धारा 11(1) में उल्लिखित शक्ति का प्रयोग किस सीमा तक किया जा सकता है?
a. असीमित रूप से
b. केवल न्यूनतम बल से
c. जितना प्राधिकारी की राय में युक्तियुक्त रूप से आवश्यक हो
d. केवल लिखित आदेश से
126. धारा 11(3) के अनुसार इस धारा के अंतर्गत कार्य करने वाले व्यक्ति को कौन-सा अधिकार प्राप्त माना जाएगा?
a. गिरफ्तारी का अधिकार
b. तलाशी का अधिकार
c. भूमि या अन्य संपत्ति पर पहुंच का अधिकार
d. न्यायिक जांच का अधिकार
127. धारा 11 के अंतर्गत की जाने वाली कार्रवाई किसके अतिरिक्त है?
a. दंड प्रक्रिया संहिता की कार्रवाई के
b. इस अधिनियम में अभिव्यक्ततः उपबंधित किसी अन्य कार्रवाई के
c. नागरिकता अधिनियम की कार्रवाई के
d. न्यायालयीन कार्रवाई के
128. धारा 12 का मुख्य विषय क्या है?
a. गिरफ्तारी की शक्ति
b. दंड देने की शक्ति
c. शक्तियों के प्रत्यायोजन की शक्ति
d. अपील की शक्ति
129. धारा 12 के अनुसार किसे प्रत्यायोजन करने की शक्ति प्राप्त है?
a. केवल केन्द्रीय सरकार को
b. केवल न्यायालय को
c. किसी ऐसे प्राधिकारी को जिसे इस अधिनियम या तद्धीन आदेश द्वारा शक्ति प्रदत्त है
d. केवल पुलिस अधिकारी को
130. धारा 12 के अंतर्गत किन शक्तियों का प्रत्यायोजन किया जा सकता है?
a. केवल गिरफ्तारी की शक्ति
b. केवल दंड लगाने की शक्ति
c. निदेश, सम्मति, अनुज्ञा देने या अन्य कार्य करने की शक्ति
d. केवल न्यायिक शक्तियां
131. धारा 12 के अनुसार प्रत्यायोजन किसे किया जा सकता है?
a. किसी भी व्यक्ति को
b. किसी निजी संस्था को
c. अपने अधीनस्थ किसी प्राधिकारी को
d. राज्य सरकार को
132. धारा 12 के अंतर्गत प्रत्यायोजन किस रूप में किया जाना आवश्यक है?
a. मौखिक रूप से
b. राजपत्र अधिसूचना द्वारा
c. लिखित रूप से
d. न्यायालय के आदेश द्वारा
133. धारा 12 के अनुसार प्रत्यायोजन किस प्रकार किया जा सकता है?
a. केवल बिना शर्त
b. केवल सशर्त
c. सशर्त या अन्यथा
d. केवल अस्थायी रूप से
134. धारा 12 के अंतर्गत प्रत्यायोजन कब नहीं किया जा सकता?
a. जब प्राधिकारी चाहे
b. जब कोई शक्ति प्रदत्त हो
c. जब इसके प्रतिकूल अभिव्यक्ततः उपबन्ध किया गया हो
d. जब अधीनस्थ उपलब्ध न हो
135. प्रत्यायोजन के पश्चात् अधीनस्थ प्राधिकारी को किस प्रकार माना जाएगा?
a. केवल सहायक अधिकारी
b. केवल प्रतिनिधि
c. ऐसा प्राधिकारी जिसे स्वयं वह शक्ति प्रदत्त है
d. केवल अस्थायी प्राधिकारी
136. अधीनस्थ प्राधिकारी प्रत्यायोजित शक्ति का प्रयोग किसके अधीन करेगा?
a. अपने विवेक से
b. न्यायालय के निर्देश से
c. प्राधिकरण में अन्तर्विष्ट शर्तों के अधीन
d. राज्य सरकार के आदेश से
137. इस अधिनियम आदि के उपबन्धों का उल्लंघन करने का प्रयास आदि, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 13
b. धारा 12
c. धारा 11
d. धारा 10
138. धारा 13(1) के अनुसार किसे इस अधिनियम का उल्लंघन किया हुआ माना जाएगा?
a. केवल जो आदेश का प्रत्यक्ष उल्लंघन करे
b. केवल जो आदेश का पालन न करे
c. जो उल्लंघन की तैयारी करे, प्रयास करे, दुष्प्रेरण करे या अनुपालन में असफल रहे
d. केवल विदेशी व्यक्ति
139. धारा 13(1) के अंतर्गत “उल्लंघन” में कौन-सा कार्य शामिल है?
a. केवल विधि का उल्लंघन
b. केवल आदेश का उल्लंघन
c. आदेश या निदेश के अनुपालन में असफल रहना
d. उपर्युक्त सभी
140. यदि कोई व्यक्ति इस अधिनियम के उल्लंघन के लिए दुष्प्रेरण का प्रयास करता है, तो वह—
a. दोषमुक्त माना जाएगा
b. केवल चेतावनी का पात्र होगा
c. उल्लंघनकर्ता माना जाएगा
d. केवल सह-अभियुक्त होगा
141. धारा 13(2) के अनुसार दुष्प्रेरण किस स्थिति में मानी जाएगी?
a. जब सहायता अज्ञानवश की गई हो
b. जब सहायता केवल मानवीय आधार पर हो
c. जब सहायता इस आशय से की जाए कि गिरफ्तारी, विचारण या दण्ड में बाधा उत्पन्न हो
d. जब सहायता न्यायालय के आदेश से की जाए
142. धारा 13(2) के अंतर्गत सहायता करने वाले व्यक्ति को क्या ज्ञान होना आवश्यक है?
a. उसे उल्लंघन का संदेह न हो
b. उसे उल्लंघन का ज्ञान या विश्वास करने का युक्तियुक्त कारण हो
c. उसे केवल सहायता करनी हो
d. उसे सरकारी अनुमति प्राप्त हो
143. धारा 13(3) के अंतर्गत किन व्यक्तियों के संबंध में उपधारणा की गई है?
a. विदेशी यात्रियों के संबंध में
b. पुलिस अधिकारियों के संबंध में
c. जलयान के मास्टर या वायुयान के चालक के संबंध में
d. होटल संचालकों के संबंध में
144. यदि कोई विदेशी धारा 3 के अधीन आदेश के उल्लंघन में भारत में प्रवेश करता है, तो किसे उल्लंघनकर्ता माना जाएगा?
a. केवल विदेशी
b. केवल सरकार
c. जलयान का मास्टर या वायुयान का चालक
d. केवल आव्रजन अधिकारी
145. धारा 13(3) के अनुसार मास्टर या चालक कब दोषमुक्त हो सकता है?
a. जब वह अज्ञानता का दावा करे
b. जब वह यह सिद्ध करे कि उसने सभी सम्यक् तत्परता बरती थी
c. जब विदेशी स्वयं दोष स्वीकार करे
d. जब सरकार अनुमति दे
146. धारा 13 में किस प्रकार के कार्यों को अपराध के समान माना गया है?
a. केवल पूर्ण उल्लंघन
b. केवल प्रयास
c. प्रयास, तैयारी, दुष्प्रेरण और अनुपालन में विफलता
d. केवल सहायता
147. अधिनियम आदि के उपबंधों के उल्लंघन के लिए शास्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 13
b. धारा 15
c. धारा 16
d. धारा 14
148. धारा 14 के अंतर्गत कौन-सा कृत्य दंडनीय है?
a. वीजा अवधि से अधिक समय तक भारत में रहना
b. वीजा की शर्तों का उल्लंघन करना
c. अधिनियम या आदेश/निदेश का उल्लंघन करना
d. उपर्युक्त सभी
149. वीजा की अवधि से अधिक भारत में रहने पर किस धारा के अंतर्गत दंड का प्रावधान है?
a. धारा 9
b. धारा 11
c. धारा 13
d. धारा 14
150. धारा 14(क) किस स्थिति से संबंधित है?
a. वीजा की शर्तों का उल्लंघन
b. बिना वीजा भारत में प्रवेश
c. वीजा की अवधि से अधिक समय तक भारत में रहना
d. अवैध व्यापार करना
151. धारा 14(ख) के अंतर्गत कौन-सा कार्य शामिल है?
a. भारत से प्रस्थान में विलम्ब
b. वीजा की शर्तों के अतिक्रमण में कोई कार्य करना
c. पहचान पत्र न रखना
d. होटल में सूचना न देना
152. धारा 14(ग) किस प्रकार के उल्लंघन से संबंधित है?
a. जिनके लिए पृथक दंड निर्दिष्ट है
b. जिनके लिए इस अधिनियम में कोई विशिष्ट दंड निर्धारित नहीं है
c. केवल प्रशासनिक उल्लंघन
d. केवल नागरिकों से संबंधित उल्लंघन
153. धारा 14 के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि कितनी हो सकती है?
a. 1 वर्ष कारावास और जुर्माना दोनों
b. 3 वर्ष कारावास और जुर्माना दोनों
c. 5 वर्ष कारावास और जुर्माना दोनों
d. 7 वर्ष कारावास और जुर्माना दोनों
154. यदि धारा 3(2)(च) के अधीन बंधपत्र दिया गया हो और उल्लंघन हो जाए, तो—
a. बंधपत्र निरस्त हो जाएगा
b. बंधपत्र समपहृत कर लिया जाएगा
c. बंधपत्र स्वतः समाप्त हो जाएगा
d. कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
155. बंधपत्र द्वारा आबद्ध व्यक्ति के संबंध में न्यायालय क्या कर सकता है?
a. स्वतः दंडित कर सकता है
b. उसे रिहा कर सकता है
c. शास्ति का संदाय कराने का आदेश दे सकता है या कारण बताने का अवसर दे सकता है
d. कोई आदेश नहीं दे सकता
156. धारा 14 के स्पष्टीकरण के अनुसार “वीजा” शब्द का अर्थ कहाँ से लिया गया है?
a. विदेश मंत्रालय की अधिसूचना से
b. नागरिकता अधिनियम, 1955 से
c. पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम, 1950 से
d. आप्रवासन अधिनियम से
157. धारा 14 में “वीजा” की परिभाषा किस अधिनियम से संबंधित है?
a. विदेशियों अधिनियम, 1946
b. पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1920
c. नागरिकता अधिनियम, 1955
d. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
158. निर्बन्धित क्षेत्रों, आदि में प्रवेश के लिए शास्ति, किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 14
b. धारा 14(क)
c. धारा 15
d. धारा 15(क)
159. धारा 14क का संबंध किस विषय से है?
a. वीजा अवधि का उल्लंघन
b. निर्वासन
c. निर्बन्धित क्षेत्रों में प्रवेश या ठहराव
d. होटल में सूचना न देना
160. किसी निर्बन्धित क्षेत्र में बिना किसकी अनुमति के प्रवेश दंडनीय है?
a. राज्य सरकार
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. केन्द्रीय सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचित प्राधिकारी
d. पुलिस अधीक्षक
161. धारा 14क(क) के अंतर्गत कौन-सा कृत्य अपराध है?
a. वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भारत में रहना
b. अनुज्ञापत्र में निर्दिष्ट अवधि से अधिक निर्बन्धित क्षेत्र में रहना
c. होटल में विवरण न देना
d. पहचान पत्र न रखना
162. धारा 14क(ख) के अनुसार कौन-सा कार्य दंडनीय है?
a. बिना पासपोर्ट भारत में प्रवेश
b. बिना विधिमान्य दस्तावेजों के निर्बन्धित क्षेत्र में प्रवेश या ठहराव
c. अवैध व्यापार करना
d. नाम परिवर्तन करना
163. धारा 14क के अंतर्गत न्यूनतम कारावास अवधि कितनी है?
a. 6 माह
b. 1 वर्ष
c. 2 वर्ष
d. 3 वर्ष
164. धारा 14क के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि कितनी हो सकती है?
a. 5 वर्ष
b. 6 वर्ष
c. 7 वर्ष
d. 8 वर्ष
165. धारा 14क के अंतर्गत न्यूनतम जुर्माना कितना है?
a. ₹5,000
b. ₹10,000
c. ₹25,000
d. ₹50,000
166. धारा 14क के अंतर्गत अधिकतम जुर्माना कितना हो सकता है?
a. ₹25,000
b. ₹40,000
c. ₹50,000
d. ₹1,00,000
167. यदि अभियुक्त ने धारा 3(2)(च) के अधीन बंधपत्र दिया हो और धारा 14क का उल्लंघन करे, तो—
a. बंधपत्र स्वतः समाप्त हो जाएगा
b. बंधपत्र स्थगित रहेगा
c. बंधपत्र समपहृत कर लिया जाएगा
d. बंधपत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
168. बंधपत्र द्वारा आबद्ध व्यक्ति के संबंध में न्यायालय क्या कर सकता है?
a. स्वतः रिहा कर सकता है
b. शास्ति का संदाय करने का आदेश दे सकता है
c. केवल चेतावनी दे सकता है
d. कोई आदेश नहीं दे सकता
169. धारा 14क के अंतर्गत अपराध की प्रकृति कैसी है?
a. केवल जुर्माने योग्य
b. केवल कारावास योग्य
c. कारावास और जुर्माना दोनों से दंडनीय
d. संज्ञेय नहीं है
170. कूटरचित पासपोर्ट का प्रयोग करने पर दंड, किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 14(क)
b. धारा 14(ख)
c. धारा 15
d. धारा 15(क)
171. धारा 14ख किस अपराध से संबंधित है?
a. वीजा अवधि से अधिक ठहराव
b. निर्बन्धित क्षेत्र में प्रवेश
c. कूटरचित पासपोर्ट का प्रयोग या विधि के प्राधिकार के बिना भारत में रहना
d. नाम परिवर्तन
172. धारा 14ख के अंतर्गत दंडनीय कृत्य कौन-सा है?
a. साधारण पासपोर्ट से प्रवेश
b. जानते हुए भारत में प्रवेश के लिए कूटरचित पासपोर्ट का उपयोग
c. वैध वीजा के साथ प्रवेश
d. होटल में सूचना न देना
173. धारा 14ख के अनुसार अपराध के लिए कौन-सा तत्व आवश्यक है?
a. असावधानी
b. अज्ञानता
c. जानते हुए (Knowledge)
d. विवशता
174. धारा 14ख के अंतर्गत न्यूनतम कारावास अवधि कितनी है?
a. 6 माह
b. 1 वर्ष
c. 2 वर्ष
d. 3 वर्ष
175. धारा 14ख के अंतर्गत अधिकतम कारावास अवधि कितनी हो सकती है?
a. 5 वर्ष
b. 6 वर्ष
c. 7 वर्ष
d. 8 वर्ष
176. धारा 14ख के अंतर्गत न्यूनतम जुर्माना कितना है?
a. ₹5,000
b. ₹10,000
c. ₹25,000
d. ₹50,000
177. धारा 14ख के अंतर्गत अधिकतम जुर्माना कितना हो सकता है?
a. ₹25,000
b. ₹40,000
c. ₹50,000
d. ₹1,00,000
178. यदि कोई व्यक्ति तत्समय प्रवृत्त विधि के प्राधिकार के बिना भारत में रहता है, तो वह—
a. कोई अपराध नहीं करता
b. केवल जुर्माने से दंडनीय है
c. धारा 14ख के अंतर्गत दंडनीय है
d. केवल निर्वासन योग्य है
179. धारा 14ख में उल्लिखित “कूटरचित पासपोर्ट” का तात्पर्य है—
a. वैध रूप से जारी पासपोर्ट
b. समयावधि समाप्त पासपोर्ट
c. जाली/फर्जी रूप से बनाया गया पासपोर्ट
d. राजनयिक पासपोर्ट
180. दुष्प्रेरण के लिए शास्ति, किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 14(क)
b. धारा 14(ख)
c. धारा 14(ग)
d. धारा 15(क)
181. धारा 14ग किस विषय से संबंधित है?
a. विदेशियों की गिरफ्तारी
b. वीजा उल्लंघन
c. दुष्प्रेरण के लिए दंड
d. निर्वासन की प्रक्रिया
182. धारा 14ग किन धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध के दुष्प्रेरण पर लागू होती है?
a. केवल धारा 14
b. धारा 14 और 14क
c. धारा 14, 14क और 14ख
d. केवल धारा 14ख
183. धारा 14ग के अंतर्गत दुष्प्रेरक को कब दंडित किया जाएगा?
a. जब केवल उकसाहट हो
b. जब केवल षड्यंत्र हो
c. जब दुष्प्रेरित कार्य वास्तव में किया गया हो
d. जब शिकायत दर्ज हो
184. धारा 14ग के अनुसार दुष्प्रेरक को कौन-सा दंड दिया जाएगा?
a. आधा दंड
b. न्यूनतम दंड
c. वही दंड जो मुख्य अपराध के लिए उपबन्धित है
d. केवल जुर्माना
185. धारा 14ग की व्याख्या के अनुसार कोई अपराध दुष्प्रेरण के परिणामस्वरूप कब माना जाएगा?
a. जब वह संयोग से हो जाए
b. जब वह उकसाहट, षड्यंत्र या सहायता के कारण किया जाए
c. जब पुलिस जांच करे
d. जब न्यायालय आदेश दे
186. धारा 14ग में “दुष्प्रेरण” शब्द का अर्थ किस विधि से लिया गया है?
a. दण्ड प्रक्रिया संहिता
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम
c. भारतीय दंड संहिता की धारा 107(भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 45)
d. विदेशियों विषयक अधिनियम
187. निम्न में से कौन-सा दुष्प्रेरण का तरीका धारा 14ग की व्याख्या में सम्मिलित है?
a. केवल उकसाहट
b. केवल सहायता
c. केवल षड्यंत्र
d. उकसाहट, षड्यंत्र और सहायता – सभी
188. यदि कोई व्यक्ति किसी विदेशी को कूटरचित पासपोर्ट से भारत में प्रवेश कराने में सहायता करता है और प्रवेश हो जाता है, तो वह—
a. केवल सहायक अपराधी होगा
b. दोषमुक्त होगा
c. धारा 14ग के अंतर्गत दंडनीय होगा
d. केवल निर्वासन योग्य होगा
189. धारा 14ग के अंतर्गत दुष्प्रेरण का दंड किस पर निर्भर करता है?
a. न्यायालय के विवेक पर
b. दुष्प्रेरक की मंशा पर
c. मूल अपराध के लिए उपबन्धित दंड पर
d. पुलिस रिपोर्ट पर
190. यदि दुष्प्रेरण किया गया हो लेकिन अपराध घटित न हुआ हो, तो धारा 14ग—
a. स्वतः लागू होगी
b. लागू नहीं होगी
c. केवल जुर्माना लगेगा
d. केवल चेतावनी दी जाएगी
191. इस अधिनियम के अधीन कार्य कर रहे व्यक्तियों को संरक्षण, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 14(क)
b. धारा 14(ख)
c. धारा 14
d. धारा 15
192. धारा 15 किसे संरक्षण प्रदान करती है?
a. विदेशियों को
b. न्यायालयों को
c. इस अधिनियम के अधीन कार्य कर रहे व्यक्तियों को
d. केवल पुलिस अधिकारियों को
193. धारा 15 के अंतर्गत संरक्षण किस प्रकार के कार्यों पर लागू होता है?
a. अवैध कार्य
b. सद्भावपूर्वक किए गए कार्य
c. निजी लाभ के कार्य
d. दुर्भावनापूर्ण कार्य
194. धारा 15 के अनुसार किन कार्यवाहियों पर रोक है?
a. केवल दीवानी वाद
b. केवल अभियोजन
c. वाद, अभियोजन और अन्य विधिक कार्यवाही
d. केवल विभागीय जांच
195. धारा 15 में संरक्षण किन कार्यों तक विस्तृत है?
a. केवल किए गए कार्य
b. केवल भविष्य के कार्य
c. किए गए तथा किए जाने के लिए आशयित कार्य
d. केवल लिखित आदेश
196. धारा 15 के अंतर्गत संरक्षण का अनिवार्य तत्व क्या है?
a. सरकारी स्वीकृति
b. न्यायालय की अनुमति
c. सद्भाव
d. लिखित शिकायत
197. यदि कोई कार्य दुर्भावना से किया गया हो, तो धारा 15—
a. पूर्ण संरक्षण देगी
b. आंशिक संरक्षण देगी
c. कोई संरक्षण नहीं देगी
d. केवल दीवानी संरक्षण देगी
198. धारा 15 के अंतर्गत संरक्षण किसके विरुद्ध कार्यवाही को रोकता है?
a. सरकार के विरुद्ध
b. अधिनियम के अधीन कार्य कर रहे व्यक्ति के विरुद्ध
c. न्यायालय के विरुद्ध
d. विदेशी नागरिक के विरुद्ध
199. धारा 15 किस प्रकार के अधिनियम का सामान्य प्रावधान है?
a. कर अधिनियम
b. दंडात्मक अधिनियम
c. प्रशासनिक/नियंत्रणात्मक अधिनियम
d. पारिवारिक कानून
200. अन्य विधियों का लागू होना वर्जित नहीं है, किस धारा से सम्बंधित हैं
a. धारा 16
b. धारा 15
c. धारा 14
d. धारा 14(क)
201. धारा 16 का मुख्य आशय क्या है?
a. अन्य विधियों को निरस्त करना
b. केवल इस अधिनियम को लागू करना
c. अन्य विधियों के लागू होने को वर्जित नहीं करना
d. विदेशी कानूनों को लागू करना
202. धारा 16 में किन अधिनियमों का विशेष उल्लेख किया गया है?
a. भारतीय दंड संहिता और दंड प्रक्रिया संहिता
b. विदेशियों का रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1939 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम, 1920 और तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य अधिनियमिति के उपबन्धों के अतिरिक्त होंगे न कि उनके अल्पीकरण में
c. नागरिकता अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम, 1967
d. आप्रवासन अधिनियम
203. धारा 16 के अंतर्गत यदि किसी विदेशी पर एक से अधिक अधिनियम लागू होते हों, तो—
a. केवल विदेशियों विषयक अधिनियम लागू होगा
b. केवल नवीनतम अधिनियम लागू होगा
c. सभी लागू अधिनियम साथ-साथ लागू होंगे
d. कोई भी अधिनियम लागू नहीं होगा
204. “न कि उनके अल्पीकरण में” वाक्यांश का सही अर्थ क्या है?
a. अन्य विधियों को समाप्त करना
b. अन्य विधियों की शक्ति घटाना
c. अन्य विधियों की शक्ति कम नहीं करना
d. केवल आंशिक लागू करना
205. धारा 16 के अनुसार विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946—
a. एकमात्र लागू कानून है
b. प्रधान कानून है
c. अन्य संबंधित कानूनों के अतिरिक्त लागू होता है
d. केवल असाधारण मामलों में लागू होता है
206. धारा 16 किस प्रकार का प्रावधान है?
a. दंडात्मक
b. प्रक्रियात्मक
c. व्यावृत्तात्मक (Saving Clause)
d. परिभाषात्मक