भारतीय न्याय संहिता, 2023 Set -5

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

Download BNS MCQs Set-5

Download BNS Live Test - 5 

Download BNS Practice Combo Set-5 (MCQs PDF + Live Test)

Download BNS Complete Practice Series (All PDF +Live Test)

1. यदि कोई व्यक्ति, संगठित अपराध सिंडिकेट का सदस्य है, तो न्यूनतम सजा क्या है?

a. आजीवन कारावास

b. सात वर्ष

c. पाँच वर्ष

d. दस वर्ष

 

2. किस परिस्थिति में संगठित अपराधी को संश्रय देना अपराध नहीं माना जाएगा?

a. जब वह परिवार का सदस्य हो

b. जब संश्रय माता द्वारा किया गया हो

c. जब अपराधी का पति या पत्नी संश्रय करे

d. जब संश्रय बिना लाभ के किया गया हो

 

3. संगठित अपराध से प्राप्त संपत्ति को रखने पर न्यूनतम कितने वर्षों की सजा हो सकती है?

a. एक वर्ष

b. दो वर्ष

c. तीन वर्ष से कम नहीं होगी, किंतु जो दस वर्ष तक हो सकेगी और ऐसे जुर्माने के लिए भी दायी होगा, जो दो लाख रुपए से कम नहीं होगा

d. पाँच वर्ष से कम नहीं होगी, किंतु जो दस वर्ष तक हो सकेगी और ऐसे जुर्माने के लिए भी दायी होगा, जो एक लाख रुपए से कम नहीं होगा

 

4. यदि कोई व्यक्ति अवैध संपत्ति को कब्जे में रखता है और समाधानप्रद लेखा नहीं दे पाता है, तो अधिकतम सजा कितनी हो सकती है?

a. 5 वर्ष

b. 7 वर्ष से कम नहीं होगी, किंतु जो दस वर्ष तक हो सकेगी और ऐसे जुर्माने के लिए भी दायी होगा, जो एक लाख रुपए से कम नहीं होगा

c. तीन वर्ष से कम नहीं होगी, किंतु जो दस वर्ष तक हो सकेगी और ऐसे जुर्माने के लिए भी दायी होगा, जो एक लाख रुपए से कम नहीं होगा

d. आजीवन कारावास

 

5. "आर्थिक अपराध" की परिभाषा में निम्न में से क्या शामिल नहीं है?

a. कूटरचना

b. हवाला

c. सरकारी स्टाम्पों का कूटकरण

d. व्यक्तिगत हिंसा

 

6. छोटा संगठित अपराध भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित है?

a. धारा 305

b. धारा 307

c. धारा 112

d. धारा 111

 

7. निम्नलिखित में से कौन-सा अपराध "छोटा संगठित अपराध" माना जाता है?

a. हत्या

b. लूट

c. झपटमारी

d. अपहरण

 

8. छोटा संगठित अपराध किसके द्वारा किया जाता है?

a. कोई अकेला व्यक्ति ही

b. कोई सार्वजनिक अधिकारी

c. समूह या टोली का सदस्य, अकेले या संयुक्त रूप से

d. केवल पुलिस अधिकारी

 

9. निम्न में से कौन "चोरी" की परिभाषा में शामिल नहीं है जैसा कि धारा 112 में वर्णित है?

a. चालाकी से चोरी

b. कार्ड स्किमिंग

c. भीड़ में गाली देना

d. एटीएम से चोरी

 

10. छोटा संगठित अपराध करने पर न्यूनतम सजा क्या है?

a. 6 माह

b. 1 वर्ष

c. 2 वर्ष

d. 3 वर्ष

 

11. छोटे संगठित अपराध के लिए अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

a. 5 वर्ष

b. 7 वर्ष

c. 10 वर्ष

d. आजीवन

 

12. निम्न में से कौन "छोटा संगठित अपराध" नहीं है?

a. जुआ खेलना

b. अप्राधिकृत शर्त लगाना

c. दंगे करना

d. लोक परीक्षा प्रश्नपत्र का विक्रय

 

13. “टिकटों का अप्राधिकृत विक्रय” किस अपराध की श्रेणी में आता है?

a. संगठित अपराध

b. सामान्य अपराध

c. छोटा संगठित अपराध

d. साइबर अपराध

 

14. आतंकवादी कृत्य भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित है?

a. धारा 110

b. धारा 113

c. धारा 112

d. धारा 111

 

15. धारा 113 के अनुसार “आतंकवादी कृत्य” कब माना जाएगा?

a. सार्वजनिक शौचालय की गंदगी फैलाने पर

b. रिपोर्ट लिखने के दौरान

c. बम, विस्फोटक या विष आदि से जनता या सरकार को डराने के उद्देश्य से कार्रवाई करने पर

d. किसी पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने के प्रयास में

 

16. निम्न में से किस कार्य को "लोक कृत्यकारी" द्वारा किए गए कृत्य के तहत आतंकवादी माना जा सकता है?

a. शिक्षक द्वारा परीक्षा लेना

b. सेवक द्वारा खाना परोसना

c. राजपत्र में अधिसूचित कोई लोक कृत्यकारी को धमकी देना या उस पर हमला करना

d. किसी बच्चा द्वारा स्कूल जाना

 

17. आतंकवादी कृत्य का परिणामस्वरूप किसी की मृत्यु हो जाने पर सजा क्या हो सकती है?

a. एक वर्ष कारावास

b. पाँच वर्ष कारावास

c. मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडित होगा और जुर्माने के लिए भी दायी होगा 

d. कोई सजा नहीं

 

18. यदि आतंकवादी कृत्य में मृत्यु न हो, तो अपराधी को कितने वर्ष की कैद दी जा सकती है?

a. 1 वर्ष और जुर्माने के लिए भी दायी होगा ।

b. 3 वर्ष जुर्माने के लिए भी दायी होगा ।

c. पांच वर्ष से कम नहीं होगी, किंतु आजीवन कारावास तक हो सकेगी और जुर्माने के लिए भी दायी होगा ।

d. 10 वर्ष से कम नहीं होगी, किंतु आजीवन कारावास तक हो सकेगी और जुर्माने के लिए भी दायी होगा ।

 

19. धारा 113 उपधारा 3 के अनुसार, सभी अपराध—जैसे षड्यंत्र, दुष्प्रेरण, तैयारी—की सजा कितनी होती है?

a. तीन वर्ष तक कारावास

b. पांच वर्ष से कम नहीं होगी, किंतु आजीवन कारावास तक हो सकेगी और जुर्माने के लिए भी दायी होगा 

c. मृत्युदण्ड

d. जुर्माना मात्र

 

20. आतंकवादी कृत्य की तैयारी, प्रशिक्षण या भर्ती कराने पर न्यूनतम कितना कारावास हो सकता है?

a. 2 वर्ष

b. 3 वर्ष

c. 5 वर्ष

d. आजीवन कारावास

 

21. यदि कोई व्यक्ति “आतंकवादी संगठन” का सदस्य है, तो उसके लिए न्यूनतम दण्ड क्या है?

a. 2 वर्ष कारावास

b. 4 वर्ष कारावास

c. 5 वर्ष कारावास

d. आजीवन कारावास तक हो सकेगी और जुर्माने के लिए

 

22. यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर ऐसे व्यक्ति को छिपाता है जिसने आतंकवादी कृत्य किया है, तो सज़ा क्या होगी?

a. कोई सजा नहीं

b. तीन वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु आजीवन कारावास तक हो सकेगी और जुर्माने के लिए भी दायी होगा 

c. पाँच वर्ष कारावास

d. दस वर्ष कारावास

 

23. यदि कोई व्यक्ति आतंकवादी कृत्य से प्राप्त संपत्ति जानबूझकर रखता है, तो उसे किस दण्ड का सामना करना पड़ेगा?

a. जुर्माना मात्र

b. छह महीने का कारावास

c. आजीवन कारावास और जुर्माना

d. केवल चेतावनी

 

24. उपहति को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में  परिभाषित किया गया है-

a. धारा 114

b. धारा 115

c. धारा 116

d. धारा 117

 

25. भारतीय दंड संहिता की धारा 114 में “उपहति” का क्या अर्थ है?

a. मानसिक तनाव देना

b. शारीरिक पीड़ा, रोग या अंग-शैथिल्य कारित करना

c. संपत्ति को नुकसान पहुँचाना

d. किसी की भावनाओं को आहत करना

 

26. स्वेच्छया उपहति कारित करना को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में  परिभाषित किया गया है-

a. धारा 114

b. धारा 115

c. धारा 116

d. धारा 117

 

27. "स्वेच्छया उपहति कारित करना" का अर्थ है:

a. बिना किसी उद्देश्य के किसी को चोट पहुँचाना

b. भूलवश किसी को हानि पहुँचाना

c. जानबूझकर या जानकारी के साथ किसी व्यक्ति को शारीरिक हानि पहुँचाना

d. केवल मानसिक कष्ट देना

 

28. धारा 115 के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

a. 6 महीने

b. 1 वर्ष

c. 3 वर्ष

d. 5 वर्ष

 

29. स्वेच्छया उपहति कारित करने के लिए अधिकतम जुर्माना क्या हो सकता है?

a. ₹5,000

b. ₹7,000

c. ₹10,000

d. ₹15,000

 

30. घोर उपहति को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में  परिभाषित किया गया है-

a. धारा 114

b. धारा 115

c. धारा 116

d. धारा 117

 

31. भारतीय न्याय संहिता की धारा 116 के अंतर्गत कितने प्रकार की उपहति को घोर उपहति में शामिल किया गया है-

a. 5

b. 6

c. 7

d. 8

 

32. कोई भी उपहति 'घोर' होती है यदि यह शरीर में भीषण दर्द उत्पन्न करे अथवा व्यक्ति निम्न में से कितने दिनों के लिए अपनी सामान्य दिनचर्या पालन करने में अयोग्य हो जाए-

a. 15 दिन

b. 20 दिन

c. 25 दिन

d. 30 दिन

 

33. ‘क’ ने 'ख' के चार दाँत तोड़ दिए। 'क’ ने कौन सा अपराध किया है-

a. उपहति कारित करने का प्रयत्न

b. उपहति कारित करना

c. घोर उपहति कारित करना

d. हत्या का प्रयास

 

34. 'क’ को 'ख' पीटता है, इस कृत्य में 'क’ के कंधे का विसंधान (अस्थि भंग नहीं) हो जाता है।'ख' उत्तरदायी है।

a. साधारण उपहति

b. गंभीर उपहति

c. हमला

d. बलवा

 

35. किस प्रकार की उपहति गंभीर नहीं होती-

a. कोई भी चोट जो जीवन को खतरे में डाले

b. कोई भी चोट जो पीड़ित को 10 दिनों के लिए गंभीर शारीरिक पीड़ा से ग्रसित न कर दे

c. दोनों में से किसी भी आँख से स्थाईतौर पर वंचित कर दे 

d. किसी अंग अथवा जोड़ से वंचित कर दे

 

36. निम्नलिखित में से कौन-सी उपहति "घोर उपहति" की श्रेणी में आती है?

a. मामूली खरोंच

b. सिर या चेहरे का स्थायी विद्रूपीकरण

c. त्वचा पर जलन

d. एक दिन की बुखार

 

37. किसी व्यक्ति की दृष्टि का स्थायी रूप से चला जाना "घोर उपहति" माना जाएगा जब:

a. केवल एक आँख की रोशनी अस्थायी रूप से जाए

b. दोनों आंखों में धुंध दिखे

c. किसी एक नेत्र की दृष्टि का स्थायी विच्छेद हो

d. सिर्फ चश्मा लगाना पड़े

 

38. अस्थि का भंग या विसंधान निम्न में से किस धारा के अंतर्गत "घोर उपहति" में आता है?

a. धारा 114

b. धारा 115

c. धारा 116

d. धारा 117

 

39. यदि उपहत व्यक्ति 15 दिनों तक तीव्र शारीरिक पीड़ा में रहता है, तो यह किस प्रकार की उपहति मानी जाती है?

a. सामान्य उपहति

b. संयोगवश उपहति

c. घोर उपहति

d. मानसिक पीड़ा

 

40. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

a. किसी भी अंग की शक्ति का स्थायी ह्रास "घोर उपहति" है

b. केवल चेहरे पर चोट आना घोर उपहति है

c. पंद्रह दिन तक सामान्य कार्य न कर पाना घोर उपहति है

d. दांत का टूटना भी घोर उपहति है

 

41. स्वेच्छया घोर उपहति को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित किया गया है-

a. धारा 114

b. धारा 115

c. धारा 116

d. धारा 117

 

42. "स्वेच्छया घोर उपहति" तब मानी जाती है जब:

a. उपहति आकस्मिक रूप से हो

b. उपहति मामूली हो

c. कारित की गई उपहति "घोर उपहति" हो और उसका आशय या ज्ञान भी हो

d. कोई मानसिक आघात पहुँचे

 

43. अगर किसी व्यक्ति को यह आशय है कि वह चेहरे को स्थायी रूप से विद्रूपित करेगा, लेकिन परिणामस्वरूप उसे 15 दिन तक तीव्र पीड़ा होती है, तो यह माने जाएगा:

a. आकस्मिक चोट

b. सामान्य उपहति

c. जान से मारने का प्रयास

d. स्वेच्छया घोर उपहत

 

44. यदि किसी व्यक्ति को ऐसी उपहति होती है जिससे वह स्थायी दिव्यांगता का शिकार हो जाता है, तो अपराधी को क्या दंड दिया जा सकता है?

a. एक वर्ष की सजा

b. केवल जुर्माना

c. दस वर्ष से कम नहीं, किन्तु आजीवन कारावास तक

d. तीन वर्ष की सजा

 

45. यदि 5 या अधिक व्यक्ति सामान्य मति से कार्य करते हुए किसी व्यक्ति को उसकी जाति, भाषा या मूलवंश के आधार पर घोर उपहति करते हैं, तो:

a. केवल मुख्य अपराधी दोषी होगा

b. केवल मानसिक पीड़ा मानी जाएगी

c. समूह के प्रत्येक सदस्य को दोषी माना जाएगा

d. अपराध नहीं माना जाएगा

 

46. खतरनाक साधनों द्वारा उपहति को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में  वर्णित  किया गया है-

a. धारा 116

b. धारा 115

c. धारा 118

d. धारा 117

 

47. दो व्यक्ति 'क’ तथा 'ख' आपस में लड़ 'जाते हैं। 'क’ के पास एक ब्लेड था जिससे वह 'ख' के चेहरे पर चोट पहुँचाता है जिससे 'ख' के चेहरे पर एक स्थाई दाग पड़ जाता है। 'क’ किस अपराध को कारित करने  का दोषी है-

a. तीखे धारदार हथियार से घोर उपहति पहुंचाने का

b. जल्दबाजी अथवा लापरवाहीपूर्ण कार्य द्वारा गंभीर चोट पहुँचाने का

c. तीखे धारदार हथियार से साधारण चोट पहुँचाने का

d. जल्दबाजी अथवा लापरवाहीपूर्ण कार्य द्वारा साधारण चोट पहुँचाने का

 

48. निम्न में से कौन सा उपकरण खतरनाक आयुध की श्रेणी में आता है यदि उससे उपहति की जाए?

a. लाठी

b. रबर की वस्तु

c. गोली मारने, वेधने या काटने वाला उपकरण

d. तकिया

 

49. धारा 118 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छया खतरनाक साधनों द्वारा उपहति करता है, तो अधिकतम सजा क्या हो सकती है?

a. 1 वर्ष का कारावास

b. केवल जुर्माना

c. 3 वर्ष का कारावास या ₹20,000 तक जुर्माना या दोनों

d. मृत्युदंड

 

50. निम्न में से कौन सा कथन सही है?

a. खतरनाक साधनों से उपहति केवल तभी अपराध है जब मृत्यु हो

b. जानबूझकर खतरनाक साधनों से उपहति करना धारा 118 के अंतर्गत अपराध है

c. विष का प्रयोग अपराध की श्रेणी में नहीं आता

d. केवल शारीरिक चोट को ही घोर उपहति माना जाता है

 

51. धारा 119 के अंतर्गत, उपहति का उद्देश्य क्या होता है?

a. सिर्फ चोट पहुँचाना

b. मनोरंजन के लिए डराना

c. सम्पत्ति उद्दापित करना या अवैध कार्य के लिए मजबूर करना

d. आत्मरक्षा करना

 

52. यदि कोई व्यक्ति, किसी को अवैध कार्य करने के लिए मजबूर करने हेतु स्वेच्छया उपहति करता है, तो अधिकतम सजा क्या हो सकती है?

a. 5 वर्ष का कारावास

b. 7 वर्ष का कारावास

c. 10 वर्ष का कारावास + जुर्माना

d. केवल जुर्माना

 

53. निम्न में से किस प्रकार की उपहति पर आजीवन कारावास तक की सजा संभव है?

a. आकस्मिक चोट

b. स्वेच्छया घोर उपहति, यदि उसका उद्देश्य अवैध कार्य कराना हो

c. भावनात्मक ठेस

d. उपहति जो खेल के दौरान हुई हो

 

54. धारा 119 के तहत अपराध कब माना जाता है?

a. जब चोट बिना किसी उद्देश्य के दी गई हो

b. जब केवल मौखिक धमकी दी गई हो

c. जब उपहति का उद्देश्य संपत्ति उद्दापित करना हो

d. जब केवल मानसिक पीड़ा दी गई हो

 

55. धारा 120 के अंतर्गत उपहति का उद्देश्य क्या होता है?

a. सिर्फ मानसिक तनाव देना

b. संस्वीकृति या जानकारी प्राप्त करना अथवा सम्पत्ति वापस कराना

c. चिकित्सा परीक्षण करना

d. डराने के लिए चोट पहुँचाना

 

56. धारा 120 की उपधारा (1) के अंतर्गत अधिकतम सजा क्या है?

a. 3 वर्ष तक का कारावास

b. 5 वर्ष तक का कारावास

c. 7 वर्ष तक का कारावास + जुर्माना

d. केवल जुर्माना

 

57. यदि कोई राजस्व अधिकारी, बकाया वसूलने हेतु यातना देता है, तो वह किस धारा के अंतर्गत दोषी होगा?

a. धारा 117

b. धारा 119

c. धारा 120

d. धारा 118

 

58. धारा 121 का मुख्य उद्देश्य किसकी सुरक्षा करना है?

a. आम नागरिक

b. निजी कर्मचारियों

c. लोक सेवकों के कर्तव्य निर्वहन की

d. अपराधियों की

 

59. यदि कोई व्यक्ति लोक सेवक को अपने वैधानिक कर्तव्यों से भयभीत करने के लिए स्वेच्छया उपहति करता है, तो अधिकतम सजा क्या हो सकती है?

a. 1 वर्ष

b. 3 वर्ष

c. 5 वर्ष

d. 10 वर्ष

 

60. घोर उपहति कारित करने पर न्यूनतम सजा क्या निर्धारित है?

a. 3 महीने

b. 6 महीने

c. 1 वर्ष

d. 2 वर्ष

 

61. यदि किसी लोक सेवक को अपने कर्तव्य से निवारित करने हेतु घोर उपहति कारित की जाती है, तो अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

a. 5 वर्ष

b. 7 वर्ष

c. 10 वर्ष

d. आजीवन कारावास

 

62. यदि कोई व्यक्ति गंभीर और अचानक प्रकोपन में किसी को स्वेच्छया उपहति करता है, तो सजा क्या हो सकती है?

a. 3 महीने

b. 6 महीने

c. 1 महीना या ₹5,000 जुर्माना या दोनों से

d. 1 वर्ष या ₹5,000 जुर्माना

 

63. स्वेच्छया घोर उपहति के मामलों में सजा क्या है जब कृत्य गंभीर और अचानक प्रकोपन में किया गया हो?

a. 3 वर्ष या ₹10,000 जुर्माना

b. 5 वर्ष या ₹10,000 जुर्माना या दोनों से

c. 7 वर्ष या ₹10,000 जुर्माना या दोनों से

d. 10 वर्ष या ₹10,000 जुर्माना 

 

64. यदि उपहति उस व्यक्ति के अतिरिक्त किसी अन्य को कारित हो, जिसने प्रकोपन दिया, तो आरोपी पर धारा 122 कब लागू नहीं होगी?

a. जब जानबूझकर किया गया हो

b. जब आरोपी का आशय किसी अन्य को चोट पहुँचाने का हो

c. जब आरोपी यह सम्भाव्य जानता हो कि कोई और घायल हो सकता है

d. उपर्युक्त सभी

 

65. धारा 122 किस धारा के अपवादों के अधीन है?

a. धारा 96

b. धारा 101 के अपवाद 1

c. धारा 124

d. धारा 117

 

66. धारा 124 के तहत किस प्रकार की कार्रवाई "स्वेच्छया घोर उपहति" मानी जाती है?

a. केवल चोट पहुँचाना

b. किसी व्यक्ति पर अम्ल फेंकना या अम्ल देना जिससे स्थायी या आंशिक नुकसान हो

c. केवल मारपीट करना

d. केवल धमकी देना

 

67. धारा 124 के अनुसार, स्वेच्छया घोर उपहति करने पर सजा की न्यूनतम अवधि क्या है?

a. 1 वर्ष और जुर्माने से

b. 5 वर्ष और जुर्माने से

c. 7 वर्ष और जुर्माने से

d. दस वर्ष से आजीवन कारावास और जुर्माने से भी दंडनीय होगा

 

68. धारा 124 के अनुसार, पीड़ित के उपचार के खर्चे के लिए जुर्माना किसे दिया जाएगा?

a. सरकार को

b. अभियुक्त को

c. पीड़ित को

d. अदालत को

 

69. यदि कोई व्यक्ति अम्ल फेंकने का प्रयास करता है, पर सफल नहीं होता, तो क्या धारा 124 लागू होगी?

a. हाँ, क्योंकि प्रयास भी दण्डनीय है

b. नहीं, क्योंकि प्रयास असफल रहा

c. केवल जुर्माना लगेगा

d. केवल चेतावनी दी जाएगी

 

70. धारा 124 के तहत अम्ल फेंकने का क्या दंड है यदि स्थायी या आंशिक नुकसान नहीं होता?

a. न्यूनतम 1 वर्ष कारावास और जुर्माने का भी दायी होगा

b. 3 वर्ष कारावास और जुर्माने का भी दायी होगा

c. पांच वर्ष से सात वर्ष तक, और जुर्माने का भी दायी होगा ।

d. केवल जुर्माना

 

71. कार्य, जिससे मानव जीवन या वैयक्तिक सुरक्षा संकटापन्न होती है,  भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में  वर्णित है-

a. धारा 126

b. धारा 125

c. धारा 118

d. धारा 117

 

72. धारा 125 के अनुसार, जो कोई ऐसे कार्य करता है जिससे मानव जीवन या वैयक्तिक सुरक्षा संकटापन्न होती है, वह किस प्रकार की सजा का पात्र होगा?

a. 3 माह तक कारावास या जुर्माना 2,500 रुपये तक या दोनों

b. 6 माह तक कारावास या जुर्माना 5,000 रुपये तक या दोनों

c. 1 वर्ष तक कारावास या जुर्माना 10,000 रुपये तक या दोनों

d. आजीवन कारावास

 

73. यदि उपहति कारित की जाती है, तो धारा 125 के अनुसार अधिकतम सजा क्या होगी?

a. 3 माह तक कारावास या जुर्माना 2,500 रुपये तक या दोनों

b. 6 माह तक कारावास या जुर्माना 5,000 रुपये तक या दोनों

c. 1 वर्ष तक कारावास या जुर्माना 10,000 रुपये तक या दोनों

d. आजीवन कारावास

 

74. यदि घोर उपहति कारित की जाती है, तो धारा 125 के अनुसार अधिकतम सजा क्या होगी?

a. 6 माह तक कारावास या जुर्माना 5,000 रुपये तक या दोनों

b. 1 वर्ष तक कारावास या जुर्माना 10,000 रुपये तक या दोनों

c. 3 वर्ष तक कारावास या जुर्माना 10,000 रुपये तक या दोनों

d. 5 वर्ष तक कारावास

 

75. सदोष अवरोध भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित है-

a. धारा 116

b. धारा 125

c. धारा 126

d. धारा 117

 

76. सदोष अवरोध का अर्थ क्या है?

a. किसी व्यक्ति को गलत सूचना देना

b. किसी व्यक्ति को उसकी अनुमति के बिना बाधा डालना जिससे वह जाने से रोका जाए

c. किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करना

d. किसी व्यक्ति का सामान चुराना

 

77. निम्न में से कौन सा उदाहरण सदोष अवरोध नहीं माना जाएगा?

a. किसी सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करना

b. किसी प्राइवेट मार्ग में बाधा डालना, जहाँ बाधा डालने का विधिपूर्ण अधिकार है

c. किसी व्यक्ति को रास्ते से रोकना बिना किसी अधिकार के

d. किसी व्यक्ति के घर के बाहर खड़ा होकर उसे जाने से रोकना

 

78. सदोष अवरोध का दंड क्या है?

a. आजीवन कारावास

b. एक माह तक का साधारण कारावास या जुर्माना 5,000 रुपये तक या दोनों

c. 3 वर्ष का कारावास

d. जुर्माना 20,000 रुपये

 

79. यदि कोई व्यक्ति बिना अधिकार के दूसरे को उस दिशा में जाने से रोकता है जहाँ उसका जाने का अधिकार है, तो वह क्या करता है?

a. हत्या

b. सदोष अवरोध

c. घोर उपहति

d. चोरी

 

80. सदोष परिरोध भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित है-

a. धारा 116

b. धारा 125

c. धारा 126

d. धारा 127

 

81. सदोष परिरोध क्या है?

a. किसी व्यक्ति को जान से मारना

b. किसी व्यक्ति को निश्चित परिसीमा से परे जाने से रोकना

c. किसी व्यक्ति के सामान को छीन लेना

d. किसी व्यक्ति को धमकाना

 

82. निम्न में से कौन सा उदाहरण सदोष परिरोध का उदाहरण है?

a. किसी व्यक्ति के चेहरे पर चोट करना

b. किसी व्यक्ति को बंद कमरे में बंद करके बाहर जाने से रोकना

c. किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनना

d. किसी व्यक्ति को झूठी गवाही देना

 

83. सदोष परिरोध के लिए दंड क्या हो सकता है?

a. पाँच वर्ष तक का कारावास और जुर्माना कम से कम दस हजार रुपए

b. तीन माह का कारावास

c. 1 वर्ष तक का कारावास और 5 हजार रुपए जुर्माना

d. कोई दंड नहीं

 

84. सदोष परिरोध के लिए दंड क्या हो सकता है यदि व्यक्ति को दस या अधिक दिनों के लिए परिरोधित किया जाए?

a. पाँच वर्ष तक का कारावास और जुर्माना कम से कम दस हजार रुपए

b. तीन माह का कारावास

c. एक वर्ष का जुर्माना

d. कोई दंड नहीं

 

85. यदि कोई व्यक्ति तीन या अधिक दिनों तक किसी का सदोष परिरोध करता है, तो उसका दंड क्या होगा?

a. तीन वर्ष तक का कारावास या जुर्माना 10,000 रुपये तक या दोनों

b. छह माह का कारावास

c. जुर्माना 5000 रुपये

d. कोई दंड नहीं

 

86. भारतीय न्याय सहिता की धारा 127 के अंतर्गत एक लोकसेवक को उसके कर्तव्य पालन से रोकने के लिए जानबुझकर उपहति पहुँचाने के अपराध लिए क्या न्याय दिया जा सकता है-

a. तीन वर्ष तक का कारावास और जुर्माना  

b. पाँच वर्ष तक का कारावास अथवा जुर्माना अथवा दोनों

c. सात वर्ष तक का कारावास अथवा जुर्माना अथवा दोनों 

d. दस वर्ष तक का कारावास अथवा जुर्माना अथवा दोनों

 

87. 'क’ 'ख' को एक चाहरदिवारी के अंदर जाने को बाध्य करता है और उसे बंद कर देता है। 'ख' इस प्रकार से किसी भी दिशा में जाने से रोक दिया जाता है। 'क’ के द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा अपराध किया गया है?

a. अपहरण

b. सदोष अवरोध

c. सदोष परिरोध

d. व्यपहरण

 

88. जेल का एक डाक्टर किसी कैदी को उसकी इच्छा के विरूद्ध एनिमा देने हेतु एक कोठरी में परिरूद्ध कर देता है। वह दोषी हैं-

a. किसी अपराध का नहीं

b. व्यपहरण का

c. सदोष परिरोध का

d. सदोष अवरोध का

 

89. "क" एक भवन के बाहर जाने के द्वारों पर बंदूकधारी मनुष्यों को बैठा देता है और "य" से कह देता है कि यदि "य" भवन के बाहर जाने का प्रयास करेगा, तो वे "य" को गोली मार देंगे-

a. "क", "य" का सदोष अवरोध करता है।

b. "क", "य" को सदोष बाधा डालता है।

c. "क", "य" का सदोष परिरोध करता है

d. "‘क’ "क", "य" का सदोष अवरोध देता है।

 

90. 'क’ अपनी कार से दिल्ली से आगरा जा रहा था। मार्ग में उसे 'ख' मिला और उसने मथुरा तक की लिफ्ट माँगी जो अगला शहर था। 'क’ ने उसका निवेदन स्वीकार कर लिया किन्तु मथुरा पहुँचने पर उसने 'ख' के बारबार निवेदन करने पर भी उसे वहाँ नहीं उतारा और उसे उसकी इच्छा के विरूद्ध आगरा ले गया।

a. 'क’ किसी अपराध का दोषी नहीं है।

b. 'क’ अपहरण के अपराध का दोषी है।

c. 'क’ सदोष परिरोधं के अपराध का दोषी है।

d. 'क’ आपराधिक बलप्रयोग के अपराध का दोषी है।

 

91. भारतीय न्याय संहिता की निम्न में से कौन-सी धारा बल से संबंधित है?

a. धारा 128

b. धारा 129

c. धारा 127

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं 

 

92. धारा 128 के अनुसार, किसी व्यक्ति पर बल प्रयोग तब कहा जाता है जब:

a. केवल जब उसे धक्का दिया जाए

b. जब कोई व्यक्ति किसी अन्य में गति, गति-परिवर्तन या गतिहीनता कारित करता है

c. जब कोई व्यक्ति केवल चिल्लाता है

d. जब कोई जानबूझकर दूसरे का अपमान करता है

 

93. बल प्रयोग की शर्तों में कौन-सा विकल्प शामिल नहीं है?

a. अपनी निजी शारीरिक शक्ति द्वारा

b. पदार्थ के व्ययन द्वारा

c. मानसिक दबाव द्वारा

d. किसी जीव-जन्तु को उत्प्रेरित कर

 

94. यदि कोई व्यक्ति किसी वस्तु को इस प्रकार फेंकता है जिससे वह वस्तु दूसरे व्यक्ति को छूती है, यह क्या कहलाएगा?

a. शोरगुल

b. बल प्रयोग

c. गाली-गलौच

d. धमकी

 

95. निम्न में से कौन-सा बल प्रयोग का वैध तरीका है जैसा कि धारा 128 में बताया गया है?

a. धमकाना

b. गाली देना

c. किसी पदार्थ का उपयोग इस तरह करना कि वह किसी को स्पर्श करे

d. कानूनी आदेश देना

 

96. क्या कोई व्यक्ति बल प्रयोग करता है यदि वह किसी वस्तु को इस तरह से गति देता है कि वह किसी व्यक्ति की कपड़ों या सामान को स्पर्श करे?

a. नहीं, जब तक चोट न पहुंचे

b. हाँ, क्योंकि वस्तु व्यक्ति के साथ संपर्क में आई

c. नहीं, यदि इरादा नहीं था

d. केवल जब वह जानबूझकर किया गया हो

 

97. भारतीय न्याय संहिता की निम्न में से कौन-सी धारा आपराधिक बल से संबंधित है?

a. धारा 128

b. धारा 129

c. धारा 127

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं 

 

98. "आपराधिक बल" किस स्थिति में कहा जाता है?

a. जब कोई व्यक्ति किसी पर मज़ाक करता है

b. जब कोई व्यक्ति दूसरे को जान-बूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए बल प्रयोग करता है

c. जब कोई व्यक्ति खेल में किसी से टकराता है

d. जब कोई बिना कारण चिल्लाता है

 

99. निम्न में से कौन-सा उदाहरण "आपराधिक बल" है?

a. सहमति से किसी का हाथ पकड़ना

b. पानी में पत्थर फेंकना जो व्यक्ति के वस्त्रों पर उछलकर गिरता है

c. किसी को नमस्कार करना

d. व्यक्ति के कहने पर उसके पीछे चलना

 

100. यदि कोई व्यक्ति किसी महिला का घूंघट जानबूझकर हटा देता है, तो यह क्या कहलाएगा?

a. साधारण शिष्टाचार

b. सामाजिक अपराध

c. आपराधिक बल

d. अनुशासनहीनता

 

101. क ने य की सम्मति के बिना य की नाव को खोल कर बहा दिया। यदि क का आशय य को क्षति या भय पहुंचाना था, तो यह क्या होगा?

a. सिविल विवाद

b. साधारण बल

c. आपराधिक बल

d. आत्मरक्षा

 

102. क एक कुत्ते को य पर झपटने के लिए भड़काता है, इसका अर्थ है:

a. जानवर को शरारती बनाना

b. आपराधिक बल का प्रयोग

c. स्वतः रक्षा

d. मज़ाक

 

103. बल के प्रयोग में व्यक्ति द्वारा गति उत्पन्न की जा सकती है:

a. केवल बोलकर

b. शारीरिक शक्ति द्वारा, पदार्थ के व्ययन से या जीव-जन्तु को उत्प्रेरित करके

c. मानसिक दबाव से

d. मौन रहकर

 

104. भारतीय न्याय संहिता की निम्न में से कौन-सी धारा हमला" से संबंधित है?

a. धारा 128

b. धारा 129

c. धारा 130

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं 

 

105. "हमला" (Assault) का अभिप्राय क्या है?

a. किसी को गाली देना

b. बिना स्पर्श किए आपराधिक बल के प्रयोग की आशंका उत्पन्न करना

c. चोरी करना

d. मारपीट करना

 

106. क्या केवल शब्द "हमला" की श्रेणी में आते हैं?

a. हाँ, शब्द ही काफी हैं

b. नहीं, शब्द कभी हमला नहीं होते

c. नहीं, लेकिन शब्दों के साथ किए गए अंगविक्षेप या तैयारी हमला हो सकते हैं

d. शब्द और विचार दोनों हमला हैं

 

107. निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण 'हमला' माना जाएगा?

a. कोई व्यक्ति क्रोध में चिल्लाता है

b. कोई व्यक्ति दूर से देखकर चुप रहता है

c. कोई व्यक्ति इस आशय से मुक्का हिलाता है कि सामने वाले को लगे कि वह मारने वाला है

d. कोई व्यक्ति किसी को देखकर मुस्कुराता है

 

108. क, य से कहता है – "मैं तुम्हें पीटूंगा" और एक छड़ी उठा लेता है। यह क्या है?

a. सिर्फ धमकी

b. केवल बात करने का तरीका

c. हमला

d. उपेक्षा योग्य व्यवहार

 

109. हमला करने के लिए क्या आवश्यक है?

a. शारीरिक चोट

b. शारीरिक स्पर्

c. आपराधिक बल की आशंका उत्पन्न करने का आशय या ज्ञान

d. पुलिस रिपोर्ट

 

110. हमला की श्रेणी में कौन-सा कार्य आता है?

a. किसी को थप्पड़ मारना

b. केवल आँख मारना

c. छड़ी उठाकर लहराना इस आशय से कि सामने वाले को लगे कि मारने वाला है

d. पीछे से हमला करना

 

111. क, एक उग्र कुत्ते की मुखबन्धनी इस आशय से खोलता है कि य को लगे वह उस पर हमला करवाने वाला है। यह क्या है?

a. कुत्ते की देखभाल

b. साधारण हरकत

c. हमला

d. धमकी

 

112. भारतीय न्याय संहिता की निम्न में से कौन-सी धारा गम्भीर प्रकोपन होने से अन्यथा हमला करने या आपराधिक बल का प्रयोग करने के लिए दण्ड " से संबंधित है?

a. धारा 128

b. धारा 129

c. धारा 131

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं 

 

113. धारा 131 के अंतर्गत दण्ड कब दिया जाता है?

a. जब कोई व्यक्ति गम्भीर और अचानक प्रकोपन पर हमला करता है

b. जब कोई व्यक्ति बिना किसी गम्भीर और अचानक प्रकोपन के हमला करता है या आपराधिक बल का प्रयोग करता है

c. जब कोई लोक सेवक अपने कर्तव्य का पालन करता है

d. जब कोई व्यक्ति आत्मरक्षा करता है

 

114. धारा 131 के तहत क्या दण्ड है?

a. एक वर्ष 

b. छह माह या जुर्माने जो एक हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों

c. तीन मास या जुर्माने जो एक हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों

d. दो वर्ष

 

115. निम्न में से कौन-सी स्थिति में प्रकोपन को अपराध के दण्ड में कमी का आधार नहीं माना जाएगा?

a. जब प्रकोपन स्वेच्छया अपराधी द्वारा उत्पन्न किया गया हो

b. जब प्रकोपन आत्मरक्षा में किया गया हो

c. जब प्रकोपन विधि के पालन में हो

d. उपरोक्त सभी

 

116. धारा 132 के अंतर्गत दण्ड कब लागू होता है?

a. जब कोई व्यक्ति आत्मरक्षा में हमला करता है

b. जब कोई व्यक्ति लोक सेवक के आदेश का पालन करता है

c. जब कोई व्यक्ति किसी लोक सेवक पर कर्त्तव्य के निर्वहन से रोके या भयभीत करने हेतु हमला करता है या आपराधिक बल का प्रयोग करता है

d. जब कोई व्यक्ति केवल गाली देता है

 

117. धारा 132 के तहत अधिकतम कारावास की अवधि कितनी हो सकती है?

a. 6 माह और जुर्माना

b. 1 वर्ष और जुर्माना

c. 2 वर्ष और जुर्माना

d. 3 वर्ष और जुर्माना

 

118. धारा 133 के अनुसार अपराध किस आशय से किया जाता है?

a. किसी को घायल करने के लिए

b. चोरी के लिए

c. किसी व्यक्ति का अनादर करने के आशय से

d. आत्मरक्षा में हमला करने के लिए

 

119. धारा 133 के तहत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

a. 6 माह और जुर्माना

b. 1 वर्ष और जुर्माना

c. 2 वर्ष और जुर्माना

d. 3 वर्ष और जुर्माना

 

120. धारा 134 किस अपराध से संबंधित है?

a. धोखाधड़ी

b. हत्या

c. चोरी के प्रयत्न में हमला या आपराधिक बल का प्रयोग

d. रिश्वत देना

 

121. धारा 135 किस अपराध से संबंधित है?

a. हत्या का प्रयास

b. धोखाधड़ी

c. किसी व्यक्ति का सदोष परिरोध करने के प्रयत्न में हमला या आपराधिक बल का प्रयोग

d. महिला पर हमला

 

122. धारा 135 किस अपराध से संबंधित है?

a. धोखाधड़ी

b. हत्या

c. गम्भीर और अचानक प्रकोपन पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग

d. रिश्वत देना

 

123. धारा 137 किस अपराध से संबंधित है?

a. धोखाधड़ी

b. हत्या

c. गम्भीर और अचानक प्रकोपन पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग

d. व्यपहरण

 

124. व्यपहरण की कितनी किस्में हैं?

a. एक

b. दो

c. तीन

d. चार

 

125. भारत में से व्यपहरण क्या है?

a. किसी व्यक्ति को उसकी सहमति से भारत के बाहर ले जाना

b. किसी व्यक्ति को उसकी या वैध प्राधिकृत व्यक्ति की सहमति के बिना भारत की सीमाओं से बाहर ले जाना

c. किसी बच्चे को स्कूल भेजना

d. किसी व्यक्ति को भारत में कहीं भी ले जाना

 

126. विधिपूर्ण संरक्षकता में से व्यपहरण किसे कहते हैं?

a. शिशु या विकृतचित्त व्यक्ति को उनके संरक्षक की सहमति के बिना ले जाना या बहकाना

b. किसी को भारत के अंदर से बाहर ले जाना

c. किसी बच्चे को स्कूल भेजना

d. किसी व्यक्ति का अपहरण

 

127. "विधिपूर्ण संरक्षक" किसे कहा जाता है?

a. जो किसी बच्चे का पिता हो

b. जो बच्चे या विकृतचित्त व्यक्ति की देख-रेख या अभिरक्षा का विधिपूर्वक भार ग्रहण करता है

c. कोई भी व्यक्ति

d. कोई शिक्षक

 

128. व्यपहरण का दंड क्या है?

a. कारावास अधिकतम 1 वर्ष

b. कारावास अधिकतम 3 वर्ष और जुर्माना

c. कारावास अधिकतम 7 वर्ष और जुर्माना

d. केवल जुर्माना

 

129. व्यपहरण की इस धारा का अपवाद किस स्थिति में लागू होता है?

a. जब कोई व्यक्ति बच्चों को स्कूल भेजे

b. जब कोई सद्भावपूर्वक यह विश्वास करता है कि वह शिशु का पिता या विधिपूर्ण संरक्षक है, जब तक कि उद्देश्य अनैतिक न हो

c. जब कोई व्यक्ति विदेश यात्रा करता है

d. जब कोई व्यक्ति बिना अनुमति के घर से बाहर निकलता है

 

130. व्यपहरण में शिशु की सहमति-

a. पूर्णतः महत्वहीन होती है।

b. आंशिकतौर पर महत्वहीन होती है

c. पूर्णतः महत्वपूर्ण होती है

d. आंशिकतौर पर महत्त्वपूर्ण होती है

 

131. व्यपहरण के अपराध के लिए शिशु की आयु क्या होनी चाहिए?

a. यदि पुरुष है तो तो 21 वर्ष से कम तथा महिला हो तो 18 वर्ष से कम

b. अठ्ठारह वर्ष

c. यदि पुरुष है तो तो 16 वर्ष से कम तथा महिला हो तो 18 वर्ष से कम

d. भारतीय न्याय संहिता की धारा 2(3) के अनुसार  शिशु की आयु (18 वर्ष से कम का कोई भी बालक पुरुष हो या महिला)

 

132. धारा 138 किस अपराध से संबंधित है?

a. धोखाधड़ी

b. हत्या

c. गम्भीर और अचानक प्रकोपन पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग

d. अपहरण

 

133. अपहरण का क्या अर्थ है?

a. किसी व्यक्ति को बिना अनुमति के उसके घर भेजना

b. किसी व्यक्ति को किसी स्थान से जाने के लिए बल या छल से विवश करना

c. किसी व्यक्ति को उसके घर में रखना

d. किसी व्यक्ति को उसके काम पर भेजना

 

134. अपहरण में किसका प्रयोग किया जाता है?

a. केवल बल का

b. केवल छल का

c. बल या छल दोनों में से कोई भी

d. किसी भी प्रकार का दंड

 

135. किस अपराध के लिए धारा 139 लागू होती है?

a. शिशु का अपहरण शिक्षा के लिए

b. शिशु का व्यपहरण या विकलांग करना भीख मांगने के प्रयोजनों के लिए

c. शिशु को खेल के लिए ले जाना

d. शिशु को चिकित्सकीय इलाज के लिए रखना

 

136. शिशु का भीख मांगने के लिए व्यपहरण करने पर दंड क्या है?

a. सजा नहीं है

b. 10 वर्ष का कठोर कारावास और जुर्माना जो आजीवन कारावास तक हो सकता है, और जुर्माना

c. 6 महीने की जेल

d. केवल जुर्माना

 

137. शिशु को भीख मांगने के लिए विकलांग बनाने पर दंड क्या है?

a. 6 महीने का कारावास

b. 1 साल का जुर्माना

c. कम से कम 20 वर्ष का कारावास, जो आजीवन कारावास तक हो सकता है, और जुर्माना

d. कोई दंड नहीं

 

138. यदि कोई व्यक्ति शिशु का विधिपूर्ण संरक्षक नहीं है और भीख मांगने के लिए शिशु का उपयोग करता है, तो क्या माना जाएगा?

a. वह निर्दोष है

b. उसने व्यपहरण किया है या अभिरक्षा गैरकानूनी रूप से प्राप्त की है

c. वह संरक्षक है

d. यह मामला पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता

 

139. भीख मांगने में निम्नलिखित में से कौन शामिल है?

a. लोक स्थान पर याचना, चाहे गाना, नाचना, या वस्तुएं बेचना

b. निजी परिसर में भीख मांगना

c. जख्म, घाव या विकलांगता दिखाकर भीख मांगना

d. उपरोक्त सभी

 

140. भीख मांगने के प्रयोजनों के लिए शिशु का प्रदर्शन करने का अर्थ क्या है?

a. शिशु का खेलने के लिए उपयोग

b. शिशु का रोग या विकलांगता दिखाकर भीख मांगना

c. शिशु का पढ़ाई के लिए स्कूल भेजना

d. शिशु का किसी खेल में भाग लेना

 

141. किस परिस्थिति में धारा 140 के तहत अपराध माना जाएगा?

a. किसी व्यक्ति का व्यपहरण शिक्षा के लिए

b. किसी व्यक्ति का व्यपहरण या अपहरण इसलिए कि उसकी हत्या की जाए या उसे खतरे में डाला जाए

c. किसी व्यक्ति को चिकित्सकीय सहायता के लिए ले जाना

d. किसी व्यक्ति को रोजगार दिलाने के लिए ले जाना

 

142. धारा 140 के अनुसार व्यपहरण या अपहरण की सजा क्या हो सकती है?

a. आजीवन कारावास या दस वर्ष तक कठिन कारावास और जुर्माना

b. केवल जुर्माना

c. छह महीने का कारावास

d. कोई दंड नहीं

 

143. यदि कोई व्यक्ति व्यपहरण करता है ताकि वह फिरौती के लिए मजबूर हो, तो धारा 140 के तहत उसका दंड क्या होगा?

a. एक साल कारावास

b. मृत्यु या आजीवन कारावास और जुर्माना

c. कोई दंड नहीं

d. केवल जुर्माना

 

144. धारा 140 के अंतर्गत, व्यपहरण या अपहरण करने वाले को किस प्रकार का दंड मिल सकता है यदि उसका उद्देश्य गुप्त सदोष परिरोध करना हो?

a. सात वर्ष तक का कारावास और जुर्माना

b. आजीवन कारावास

c. केवल जुर्माना

d. कोई दंड नहीं

 

145. धारा 140 के अंतर्गत, व्यपहरण या अपहरण करने वाले को किस प्रकार का दंड मिल सकता है यदि उसका उद्देश्य व्यक्ति को दासत्व, उपहति या प्रकृति विरुद्ध काम के लिए बनाना हो?

a. सात वर्ष तक का कारावास और जुर्माना

b. आजीवन कारावास

c. केवल जुर्माना

d. दस वर्ष तक का कारावास और जुर्माना

 

146. धारा 141 किस अपराध से संबंधित है?

a. धोखाधड़ी

b. अपहरण

c. गम्भीर और अचानक प्रकोपन पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग

d. विदेश से बालिका या बालक का का आयत करना

 

147. धारा 141 के अनुसार कौन से बालक या बालिका का आयात अपराध माना जाएगा?

a. 21 वर्ष से कम आयु की बालिका या 18 वर्ष से कम आयु का बालक

b. 18 वर्ष से अधिक आयु की बालिका या बालक

c. किसी भी उम्र के बालक या बालिका

d. केवल 16 वर्ष से कम आयु के बालक या बालिका

 

148. धारा 141 के तहत बालक या बालिका को भारत में आयात करने का उद्देश्य क्या होना चाहिए?

a. शिक्षा के लिए

b. अनुचित संभोग के लिए विवश या विलुब्ध करना

c. स्वास्थ्य सेवा के लिए

d. रोजगार के लिए

 

149. धारा 141 के तहत दोषी पाए जाने पर सजा क्या होगी?

a. 6 महीने का कारावास और जुर्माना

b. 10 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना

c. केवल जुर्माना

d. 3 वर्ष तक कारावास

 

150. धारा 142 किस अपराध से संबंधित है?

a. व्यपहृत या अपहृत व्यक्ति को सदोष छिपाना या परिरोध में रखना

b. केवल व्यपहृत व्यक्ति को बचाना

c. केवल अपहृत व्यक्ति को खोजवाना

d. किसी व्यक्ति को अपहरण करना

 

 Download BNS MCQs Set-5

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts