Jurisprudence One Liner Notes

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

Download Jurisprudence One Liner Notes PDF

 

विधिशास्त्र

(JURISPRUDENCE)

 

विधि का अर्थ क्या है?

किसी देश में नियमों का संपूर्ण निकाय।

विधिशास्त्र में विधि के राष्ट्रीय चरित्र को किसने प्रस्तुत किया था?

सैविनी।

अंध युग में नैसर्गिक विधि का नया निर्वचन किसने किया था?

सेंट अगस्टाईन।

स्टैमलर ने विधि को किन दो भागों में विभाजित किया था?

विधि का विचार तथा विधि की अवधारणा।

केटेगॉरिकल इम्परेटिव के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था?

काण्ट।

आस्टिन की संप्रभुता की अवधारणा किसकी विचारधारा से प्रभावित है?

हॉब्स।

विधिशास्त्र को वर्णनात्मक न्यायशास्त्र तथा नियंत्रात्मक न्यायशास्त्र के रूप में किसने श्रेणीबद्ध किया था?

बेन्थम।

किसकी विधि को "वैज्ञानिक सकारात्मकता" कहा जाता है?

आगस्ट कॉम्टे।

अंग्रेजी विधिशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है?

आस्टिन।

उपयोगितावाद का प्रतिपादक किसे माना जाता है?

बेन्थम।

आस्टिन के अनुसार विधि किससे संबंधित है?

सकारात्मक विधि से।

आधुनिक चेतना के संदर्भ में सकारात्मकता शब्द की नींव किसने स्थापित की थी?

सामंड।

हार्ट का विधि विश्लेषण किसके मध्य अंतर करता है?

बाध्य होना तथा बाध्यता रखना के मध्य।

आस्टिन के अनुसार संप्रभुता की क्या विशेषता होती है?

सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनों।

विधि का नियम परिवर्तित होने पर भी उसके शब्दों को अपरिवर्तित रखते हुए संशोधित प्रवर्तन को क्या कहते हैं?

विधिक कल्पना।

हार्ट-फुलर विवाद किससे संबंधित है?

विधि तथा नैतिकता से।

'सामान्य' तथा 'विशिष्ट' अर्थ में 'विधिशास्त्र' शब्द के उपयोग के बीच अंतर किसने किया था?

सामंड।

राज्य तथा विधि को मानवीय कारणों के विकासमूलक उत्पाद मानने वाला सिद्धांत किसका है?

हीगल।

"The Limits of Jurisprudence Defined" पुस्तक के मूल लेखक कौन हैं?

जर्मी बेन्थम।

विधि को सामाजिक अभियांत्रिकी के रूप में किसने वर्णित किया था?

पाउंड।

प्राथमिक एवं सहायक नियमों के संयोजन से विधि व्यवस्था उत्पन्न होने का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?

हार्ट।

आस्टिन के अनुसार विधि के प्रमुख गुण क्या हैं?

आदेश, संप्रभुता एवं शास्ति।

नैसर्गिक विधि के प्राचीन सिद्धांत से संबंधित विधिशास्त्री कौन हैं?

सुकरात।

विधि की परिभाषा ने अधिक समय और ऊर्जा का उपभोग क्यों किया है?

क्योंकि विधि की धारणा अलग-अलग देशों में अलग-अलग है।

मेन के अनुसार सर्वप्रथम सामाजिक संगठन कौन-सा है?

पेटर फैमीलिया।

विधिशास्त्र को सिविल विधि के सर्वप्रथम सिद्धांत का विज्ञान किसने कहा है?

सामंड।

आस्टिन के अनुसार शास्ति क्या है?

संप्रभु के आदेश की अवहेलना का बुरा परिणाम।

विधिशास्त्र के संबंध में 'विधि' शब्द का क्या अर्थ है?

मूलभूत विधिक सिद्धांत।

आस्टिन की 'प्रॉविन्स ऑफ ज्यूरिसप्रूडेन्स डिटर्मिन्ड' का मुख्य विचार क्या है?

दैवीय विधि की विषयवस्तु विधिशास्त्र की परिधि में नहीं आती।

अध्ययन की एक पृथक शाखा के रूप में विधिशास्त्र का प्रारंभ किसने किया?

रोमनों ने।

विधि के अध्ययन की तुलनात्मक पद्धति किसने प्रस्तुत की?

मेन।

व्यक्ति के जीवन में सामाजिक रुचि में कौन-सा तत्व संलिप्त नहीं होता?

स्वाग्रह।

विश्लेषणात्मक, ऐतिहासिक तथा नैतिक विधिशास्त्र को विधिशास्त्र के तीन अंग किसने माना?

सामंड।

समाजशास्त्र के विज्ञान का संस्थापक किसे माना जाता है?

आगस्ट काम्टे।

आस्टिन की विश्लेषणात्मक विचारधारा को "आदेशात्मक विचारधारा" कहना कौन पसंद करता है?

सी. के. ऐलेन।

न्याय को वितरणात्मक न्याय तथा सुधारात्मक न्याय में किसने विभाजित किया था?

अरस्तू।

राज्य को परिवार तथा सिविल समाज का संश्लेषण किसने माना?

हीगल।

"डार्विन के पहले का डार्विनवादी" तथा "समाजशास्त्रियों के पहले का समाजशास्त्री" किसे कहा जाता है?

सैविनी।

विधि को मानकों का विज्ञान किसने कहा था?

केल्सन।

"विधि राष्ट्र के साथ विकसित होता है, इसके साथ बढ़ता है और इसके विघटन के साथ मर जाता है" यह कथन किसका है?

सैविनी।

"विधि एक ईर्ष्यालु गृहणी होती है" यह प्रसिद्ध कथन किसका है?

जोसफ स्टोरी।

"किसी भी व्यक्ति के पास जो एकमात्र अधिकार उपलब्ध हो सकता है वह सदैव अपना कर्तव्य करने का अधिकार होता है" यह किसका कथन है?

डयूगिट।

"समता का आगमन विधि को नष्ट करने के लिए नहीं अपितु इसकी पूर्ति के लिए हुआ है" यह किसका कथन है?

मैटलैंड।

"विधिक क्रम मानकों का एक पिरामिड होता है" यह किसका कथन है?

केल्सन।

"विधि को न्यूनतम नैतिकता का समर्थन जारी रखना चाहिए" यह दलील किसने दी थी?

लार्ड डेवलिन।

'परिवर्तनीय विषयवस्तु के साथ नैसर्गिक विधि' सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे?

रुडॉल्फ स्टैमलर।

विधि को "डी साइकोलॉजाइज्ड कमांड" के रूप में किसने परिभाषित किया था?

बेन्थम।

"हम तब तक यह नहीं समझ सकते कि एक वस्तु क्या है जब तक हम यह न समझ लें कि यह क्या करती है" इस विचार पर किसने जोर दिया था?

सामंड।

"प्रकृति ने पुरुष को आनंद एवं पीड़ा के साम्राज्य में स्थान प्रदान किया है" यह कथन किसका है?

बेन्थम।

"विधिशास्त्र विधि के अनिवार्य सिद्धांतों का वैज्ञानिक संश्लेषण होता है" यह किसका कथन है?

सी. के. ऐलेन।

विधिशास्त्र को सकारात्मक विधि का दर्शन किसने कहा था?

आस्टिन।

"विधिशास्त्र विधि की नेत्र होता है" यह किसका कथन है?

लास्की।

"विधिशास्त्र सकारात्मक विधि का औपचारिक विज्ञान है" यह किसने कहा था?

हॉलैंड।

"विधिशास्त्र विधि के ज्ञान का दार्शनिक पक्ष है" यह किसका कथन है?

सिसरो।

विधिशास्त्र को नियमों की व्यवस्था के रूप में कौन देखता है?

हार्ट।

"विधिशास्त्र मानवीय एवं दैवीय बातों का ज्ञान होता है; उचित एवं अनुचित का विज्ञान" यह किसने कहा था?

अल्पियन।

"विधि अनिश्चित होता है तथा विधि की निश्चितता एक विधिक मिथक है" यह किसका कथन है?

जेरोम फ्रैंक।

"सामाजिक संविदा एक ऐतिहासिक तथ्य नहीं होता बल्कि कारणों की काल्पनिक संरचना होती है" यह किसने कहा है?

थॉमस एक्विनॉस।

"समस्त सकारात्मक विधि केवल विधि के प्रयास होते हैं और न्याय सामाजिक जीवन की रूपरेखा के अंदर इच्छाओं अथवा प्रयोजनों का सामंजस्य होता है" यह किसका कथन है?

स्टैमलर।

"नैसर्गिक विधि पुरुष की प्रकृति तथा समाज में जीने की उसकी अंदरूनी आवश्यकता पर आधारित होता है" यह किसने कहा था?

ह्यूगो ग्रोटियस।

"निश्चयात्मकता आदेश, शास्ति तथा संप्रभुता की एक तिकड़ी होती है" यह किसका कथन है?

हार्ट।

"विधिशास्त्र का विषय सकारात्मक विधि होता है" यह किसका कथन है?

आस्टिन।

"विधि में सिद्धांतों के समूह अथवा नियमों के ऐसे निकाय शामिल होते हैं जिन्हें न्याय के प्रशासन में राज्य द्वारा मान्यता प्रदान की जाती है" यह किसका कथन है?

सामंड।

"मेरे पास एक अधिकार विधि की संतान है, नैसर्गिक अधिकार ऐसा पुत्र होता है जिसका कभी कोई पिता नहीं था" यह किसका कथन है?

जर्मी बेन्थम।

"किसी भी समाज के अस्तित्व के लिए कुछ साझा नैतिकता का होना अनिवार्य होता है" यह किसके विचार हैं?

हार्ट।

"मानक एक ऐसे कार्य का अर्थ होता है जिसके द्वारा कतिपय व्यवहार को आदेशित, अनुमोदित अथवा अधिकृत किया जाता है" यह परिभाषा किसने दी?

केल्सन।

"विधि और कुछ नहीं बस लोगों की आत्मा होती है" यह किसका कथन है?

सैविनी।

"विधि प्रकृति अनुसार सार्वभौमिक नहीं होती, यह भाषा की तरह ही लोगों तथा युगों के साथ परिवर्तित होती रहती है" यह कथन किस सिद्धांत से संबंधित है?

लोकात्मा सिद्धांत।

"विधि का कर्तव्य है कि वह हितों का मूल्यांकन करे" यह किसका कथन है?

रोस्को पाउंड।

"विधि का उद्देश्य समाज में प्रतिस्पर्धी हितों के बीच संतुलन स्थापित करना होता है" यह किसका कथन है?

पाउण्ड।

विधि का अर्थ न्यूनतम टकराव के साथ अधिकतम आवश्यकताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करना किसने बताया?

पाउण्ड।

सामाजिक कार्य का विचार व्यक्तिपरक अधिकार की धारणा को बाहर निकाल देता है, यह विचार किसका है?

डयुगिट।

"विधि सभी भावनाओं से मुक्त तर्क होता है" यह किसने कहा था?

अरस्तू।

"विधि को नियम से नहीं बल्कि नियम को विधि से निगमित किया जाना चाहिए" यह किसका कथन है?

पौलस।

"हम किसी वस्तु को तब तक नहीं समझ सकते जब तक हम यह न समझ लें कि यह क्या करती है" इस पर किसने जोर दिया था?

रोस्को पाउण्ड।

समानता के विक्षोभित हो जाने पर उसे बहाल करने वाले न्याय को अरस्तू ने क्या कहा?

सुधारात्मक न्याय।

उपयोगितावाद का प्रतिपादक किसे माना जाता है?

बेन्थम।

विधिशास्त्र को अधिवक्ता की बहिर्मुखता के रूप में किसने वर्णित किया था?

जूलियस स्टोन।

सामान्य तथा विशिष्ट न्यायशास्त्र के बीच अंतर की पहचान किसने की थी?

आस्टिन।

विश्लेषणात्मक, ऐतिहासिक तथा नैतिक विधिशास्त्र को विधिशास्त्र के तीन अंग किसने माना?

सामंड।

"विधि लोगों के विकास के साथ विकसित होता है" यह कथन किसका है?

सैविनी।

"विधि को न्यूनतम नैतिकता का समर्थन जारी रखना चाहिए" यह दलील किसने दी थी?

हार्ट।

"प्रॉविन्स एंड फंक्शन ऑफ लॉ" पुस्तक के लेखक कौन हैं?

रोस्को पाउण्ड।

आस्टिन की "प्रॉविन्स ऑफ ज्यूरिसप्रूडेन्स डिटर्मिन्ड" किस प्रकार की पुस्तक है?

लंदन विश्वविद्यालय में प्रस्तुत व्याख्यान।

'थ्योरी ऑफ जस्टिस' पुस्तक के लेखक कौन हैं?

जॉन राल्स।

"ए थ्योरी ऑफ जस्टिस" किसकी रचना है?

रॉल्स।

"प्रॉविन्स ऑफ ज्यूरिसप्रूडेन्स डिटर्मिन्ड" पुस्तक के लेखक कौन हैं?

आस्टिन।

'द कॉन्सेप्ट ऑफ लॉ' पुस्तक के लेखक कौन हैं?

हार्ट।

'दि इंडियन कॉन्स्टीट्यूशन, कॉर्नरस्टोन ऑफ ए नेशन' पुस्तक किसने लिखी थी?

विल आस्टिन।

डार्विन ऑफ हिस्टोरिकल स्कूल के नाम से किसे संबोधित किया जाता है?

सैविनी।

सैविनी द्वारा लिखित पुस्तक कौन-सी है?

सिस्टम ऑफ मॉडर्न रोमन लॉ।

"विधि पाया जाता है, बनाया नहीं जाता" यह विचार किस विचारधारा का है?

ऐतिहासिक विचारधारा।

"विधि सामाजिक जीवन की परिस्थितियों का योग है" यह कथन किस विचारधारा से संबंधित है?

समाजशास्त्रीय विचारधारा।

'दास रेक्ट डेस बेसिट्जेस' किसकी रचना है?

सैविनी।

"प्रकृति ने मनुष्य को सुख एवं दुख के साम्राज्य में स्थान प्रदान किया है" यह कथन किसका है?

बेन्थम।

'थ्योरी ऑफ लेजिसलेशन' पुस्तक के लेखक कौन हैं?

जर्मी बेन्थम।

'विधि' का विचार पहली बार किसमें प्रकट हुआ था?

ग्रीक चिंतन।

नैसर्गिक विधि का आधार किसने निर्धारित किया था?

हेरक्लिटस।

'मानवाधिकार' की अवधारणा को जन्म किस विचारधारा ने दिया?

नैसर्गिक विधि विचारधारा।

आस्टिन किस विचारधारा के प्रतिपादक माने जाते हैं?

विश्लेषणात्मक विचारधारा।

कौन-सी विचारधारा मानती है कि रूढ़ि न्यायालय की मान्यता मिलने पर विधि बन जाती है?

विश्लेषणात्मक विचारधारा।

"प्रगतिशील समाजों का संचलन प्रास्थिति से संविदा की ओर हो रहा है" यह किसका कथन है?

हेनरी मेन।

टकराव, समता तथा विधान द्वारा विधि विकसित करने की विशेषता किस समाज की है?

प्रगतिशील समाज की।

दार्शनिक विचारधारा के प्रधान विधिशास्त्री कौन थे?

हीगल।

"समुचित तौर पर कही जाने वाली विधि" तथा "अनुचित तौर पर कही जाने वाली विधि" में भेद किसने किया?

जॉन आस्टिन।

"विधिक व्यवस्था मानकों का एक पिरामिड होती है" यह किसका कथन है?

केल्सन।

"उपयोगिता के सिद्धांत" और "सर्वाधिक लोगों के सर्वाधिक सुख" का प्रतिपादक कौन है?

बेन्थम।

"विधि किस प्रकार अस्तित्व में आयी" इस प्रश्न पर किस विचारधारा ने जोर दिया है?

ऐतिहासिक विचारधारा।

रॉस्को पाउंड के "सामाजिक अभियांत्रिकी" सिद्धांत का क्या अर्थ है?

समाज में प्रतिस्पर्धी हितों में संतुलन लाना।

समाजशास्त्रीय विचारधारा से कौन-सी अवधारणा संबंधित नहीं है?

आदेश।

विधि के प्रयोजन तथा उनकी पूर्ति के उपायों की पहचान करने वाला दृष्टिकोण किस नाम से जाना जाता है?

दार्शनिक विचारधारा।

इहरिंग के 'सामाजिक उपयोगितावाद' सिद्धांत के अनुसार विधि क्या है?

विधि सामाजिक उद्देश्यों का साधन है।

मूल मानक (Grundnorm) को आधार परिकल्पना किसने माना?

एच. केल्सन।

केल्सन के विधि के विशुद्ध सिद्धांत की 'शुद्धता' किस पर आधारित है?

विधि को इतिहास, धर्म, नैतिकता तथा राजनीति से पृथक करने पर।

ऐतिहासिक और समाजशास्त्रीय विचारधारा के बीच मुख्य अंतर क्या है?

ऐतिहासिक विचारधारा विधि को आकार देने में पूर्वाभ्यासों पर ध्यान देती है।

लोक चेतना (Volksgeist) के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था?

सैविनी।

सामाजिक हितों में संतुलन तथा सामाजिक अभियांत्रिकी के सिद्धांत को किससे जोड़ा जाता है?

रॉस्को पाउण्ड।

आस्टिन के अनुसार सकारात्मक विधि को सकारात्मक क्यों कहा जाता है?

क्योंकि यह अधिकारसंपन्न व्यक्ति द्वारा बनाई जाती है।

"सजीव विधि" (Living Law) की अवधारणा किसने प्रतिपादित की थी?

इहर्लिच।

भारत में "विधि का शासन" और अमेरिका में "सम्यक् प्रक्रिया" की अवधारणा किस पर आधारित है?

नैसर्गिक विधि दर्शन।

केल्सन के सिद्धांत को "शुद्ध सिद्धांत" क्यों कहा जाता है?

क्योंकि उन्होंने विधि को धर्म, नैतिकता, समाजशास्त्र तथा इतिहास से पृथक कर दिया।

"परिवर्तनीय विषयवस्तु के साथ नैसर्गिक विधि" का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?

आर. स्टैमलर।

कौन नैसर्गिक विधि सिद्धांत का अनुयायी नहीं है?

हूकर।

नैसर्गिक विधि विचारधारा का विरोधी कौन था?

जर्मी बेन्थम।

"परिवर्तनीय विषयवस्तु के साथ नैसर्गिक विधि" का विचार किससे संबंधित है?

स्टेमलर।

"विधिक व्यवस्था प्राथमिक तथा द्वितीयक नियमों के संयोजन से उत्पन्न होती है" यह किसका सिद्धांत है?

हार्ट।

"हितों के संतुलन का सिद्धांत" किसने प्रतिपादित किया था?

रूडॉल्फ इहरिंग।

डयूगिट ने श्रम के विभाजन पर आधारित अपने सिद्धांत को क्या नाम दिया?

सामाजिक समेकता।

सामाजिक समेकता के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था?

डयूगिट।

समाजशास्त्रीय विचारधारा को 'मेटाज्यूरिस्टिक' किसने कहा था?

ड्वार्किन।

सैविनी का सिद्धांत किस विधि पर आधारित था?

रोमन विधि।

ऐतिहासिक विचारधारा का उद्भव किसके विरुद्ध प्रतिक्रिया स्वरूप हुआ था?

सकारात्मकतावाद।

रॉस्को पाउंड के सामाजिक अभियांत्रिकी सिद्धांत का अर्थ क्या है?

समाज में प्रतिस्पर्धी हितों में संतुलन लाना।

समाजशास्त्रीय विधिशास्त्र के मुख्य अग्रदूत कौन हैं?

मॉण्टेस्क्यू।

ऐतिहासिक विचारधारा के संस्थापक किसे माना जाता है?

फ्रेड्रिक वॉन सैविनी।

"सामाजिक संविदा एक ऐतिहासिक तथ्य नहीं वरन् कारण की एक काल्पनिक संरचना होती है" यह किसका कथन है?

रूसो।

सैविनी के सिद्धांत की आलोचना करते हुए "न्यायिक निराशावाद" को किसने कहा था?

पाउण्ड।

विधि के स्रोतों को औपचारिक एवं महत्वपूर्ण स्रोतों में किसने विभाजित किया?

सामंड।

सामंड के अनुसार विधि के औपचारिक स्रोत क्या हैं?

वे स्रोत जिनसे विधि अपना बल एवं वैधता प्राप्त करती है।

आधुनिक राज्य में विधि का सर्वश्रेष्ठ स्रोत क्या है?

विधान।

"न्यायालय विधान के मृत शब्दों में जीवन भर देते हैं" यह किसका कथन है?

ग्रे।

"निर्वचन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा न्यायालय विधि के अर्थ का निर्धारण करते हैं" यह किसका कथन है?

सामंड।

विधिशास्त्रियों की राय को किस प्रकार का स्रोत माना जाता है?

विधि का ऐतिहासिक स्रोत।

विधिक सुधार का सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपकरण क्या है?

विधान।

सामंड के अनुसार सर्वोच्च विधान किसे संदर्भित करता है?

संसद द्वारा पारित विधि को।

किसी मामले में विनिश्चय का आधार क्या होता है?

ऐसे अंतर्निहित सिद्धांत या विधिक कारण जिन पर मामले का परिणाम निर्भर करता हो।

प्रोफेसर गुडहार्ट के अनुसार किसी मामले में विनिश्चय का आधार क्या होता है?

किसी निर्णय में निर्धारित विधि का वह सिद्धांत जो उसका निर्णायक तत्व हो।

पूर्व निर्णय का बाध्यकारी बल किसके द्वारा नष्ट या कमजोर हो जाता है?

निरस्त निर्णय।

'Determining Ratio Decidendi of a Case' नामक प्रसिद्ध निबंध किसने लिखा था?

गुडहार्ट।

सर्वोच्च न्यायालय किन निर्णयों से बाध्य नहीं होता?

प्रिवी काउंसिल तथा संघीय न्यायालय दोनों के निर्णयों से।

महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर न्यायाधीश द्वारा प्राप्त निष्कर्ष को क्या कहते हैं?

विनिश्चय आधार।

किसमें बाध्यकारी बल होता है?

विनिश्चय आधार में।

'विनिश्चय आधार' का गलत अर्थ क्या है?

निर्णय में उल्लिखित विधि के समस्त सिद्धांत।

भारतीय विधि व्यवस्था में वैध रूढ़ि के लिए कौन-सा तत्व अनावश्यक माना जाता है?

प्राचीनता।

रूढ़ि का कौन-सा तत्व अनिवार्य नहीं है?

रूढ़ि का निरंतर अभ्यास नहीं किया गया हो सकता है।

वैध रूढ़ि का कौन-सा तत्व अनिवार्य नहीं है?

अनिश्चितता।

रूढ़ि का कौन-सा तत्व अनिवार्य नहीं है?

असंगतता।

कौन न्यायाधीशों द्वारा विधि निर्माण के सिद्धांत का समर्थन नहीं करता?

ड्वार्किन।

पूर्व निर्णय (Precedent) के सिद्धांत का संवैधानिक आधार किस अनुच्छेद में है?

अनुच्छेद 141

उपेक्षापूर्वक (Per Incuriam) दिया गया निर्णय कैसा माना जाता है?

बाध्यकारी नहीं होता।

"पूर्व निर्णय का अनुपालन नियम होना चाहिए, अपवाद नहीं" यह किसका कथन है?

कार्डोजो।

"न्यायालय विधि के मृत शब्दों में जान फूंक देते हैं" यह किसका कथन है?

ग्रे।

न्यायिक पूर्व निर्णय के घोषणात्मक सिद्धांत का मुख्य प्रतिपादक कौन है?

ब्लैकस्टोन।

"विधि वही होती है जो न्यायाधीश घोषित करता है" यह कथन किससे संबंधित है?

ग्रे।

अधीनस्थ विधान किससे उत्पन्न होता है?

संप्रभु प्राधिकार के अलावा किसी अन्य प्राधिकार से।

ऐसा विधान जिसे किसी अन्य विधायी अधिकरण द्वारा निरस्त या नियंत्रित नहीं किया जा सकता, क्या कहलाता है?

सर्वोच्च विधान।

प्रत्यायोजित विधान पर नियंत्रण का कौन-सा उपाय नहीं है?

प्रत्यायोजित विधान के पंजीकरण की आवश्यकता।

सामंड के अनुसार सर्वोच्च विधान किसे संदर्भित करता है?

संसद द्वारा पारित विधि।

प्रत्यायोजित विधान के विरुद्ध कौन-सा सुरक्षा उपाय नहीं है?

लोक नियंत्रण।

क्या सशर्त विधान अधीनस्थ विधान का स्वरूप है?

नहीं

"विधान समाज के विधायी अंगों का औपचारिक उच्चारण होता है" यह किसका कथन है?

ग्रे।

विधिक अधिकार का हित कैसा होता है?

विधि द्वारा मान्यताप्राप्त एवं संरक्षित होता है।

विधिक अधिकार का कौन-सा सिद्धांत है?

हित का सिद्धांत।

"अधिकार से अधिकार उत्पन्न होते हैं" यह किसने कहा था?

ऐलेन।

सर्वबंधी अधिकार किसके विरुद्ध अधिकार होता है?

सभी व्यक्तियों के विरुद्ध।

संपत्ति में अधिकार का उदाहरण कौन-सा है?

स्वामित्व।

"विधिक अधिकार विधिकतौर पर संरक्षित हित होते हैं" यह किसका कथन है?

इहरिंग।

कौन-सा सर्वबंधी अधिकार का उदाहरण है?

खेत के शांतिपूर्ण उपभोग करने का अधिकार।

विधिक उपचार विधिक अधिकार का तत्व होता हैं-

नहीं

'अधिकार' की अवधारणा को अनैतिक तथा समाज के हित के विरुद्ध किसने बताया?

डयूगिट।

किसी कर्तव्य के उल्लंघन से उत्पन्न होने वाले कर्तव्य को क्या कहते हैं?

सहायक कर्तव्य।

अधिकार का नवीकरण विधिक अधिकार की विशेषता है-

नहीं

"विधिक अधिकार किसी दूसरे के कृत्यों अथवा निषेध से दूर रहने की क्षमता अथवा अधिकार होता है" यह किसका कथन है?

हॉलैंड।

सिद्धांत सामाजिक मान्यता का सिद्धांत। विधिक अधिकारों से संबंधित है-

नहीं

विधिक अधिकारों के मुख्य सिद्धांत कौन-कौन से हैं?

वसीयत का सिद्धांत तथा हित का सिद्धांत।

"कर्तव्य व्यवहार का एक निर्देशात्मक प्रतिमान होता है" यह किसका कथन है?

डायस।

अधिकार एवं कर्तव्य को अनिवार्य रूप से सह-सम्बद्ध किसने माना है?

सामंड।

अधिकार की अवधारणा को "समाज के हित के विरुद्ध अनैतिक" किसने कहा?

डयूगिट।

किसी कर्तव्य के उल्लंघन से उत्पन्न होने वाले कर्तव्य को क्या कहते हैं?

सहायक कर्तव्य।

विधिक अधिकार की कौन-सी विशेषता नहीं है?

अधिकार का नवीकरण।

"विधिक अधिकार किसी दूसरे के कृत्यों अथवा निषेध से दूर रहने की क्षमता अथवा अधिकार होता है" यह किसका कथन है?

हॉलैंड।

विधिक अधिकारों से संबंधित कौन-सा सिद्धांत नहीं है?

सामाजिक मान्यता का सिद्धांत।

विधिक अधिकारों के मुख्य सिद्धांत कौन-कौन से हैं?

वसीयत का सिद्धांत तथा हित का सिद्धांत।

"कर्तव्य व्यवहार का एक निर्देशात्मक प्रतिमान होता है" यह किसका कथन है?

डायस।

अधिकार एवं कर्तव्य को अनिवार्य रूप से सह-सम्बद्ध किसने माना है?

सामंड।

अधिकार की अवधारणा को "समाज के हित के विरुद्ध अनैतिक" किसने कहा?

डयूगिट।

"जहाँ अधिकार है वहाँ उपचार भी है" का अपवाद क्या है?

अपूर्ण अधिकार।

क के जेब में धन होने का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है?

सर्वबंधी अधिकार।

कालबाधित ऋण किस प्रकार का अधिकार है?

एक अपूर्ण अधिकार।

इहेरिंग ने विधिक अधिकारों का कौन-सा सिद्धांत प्रतिपादित किया?

हित का सिद्धांत।

व्यक्तिबंधी अधिकार क्या होता है?

ऐसा हित जो केवल कुछ निर्धारित व्यक्तियों के विरुद्ध उपलब्ध होता है।

चार न्यायिक सह-सम्बन्धी अधिकारों का विश्लेषण किसने किया था?

हॉफील्ड।

हॉफील्ड के अनुसार स्वतंत्रता का सह-सम्बन्धी क्या है?

कोई अधिकार नहीं।

कौन अधिकार का सह-सम्बन्धी होता है?

दायित्व।

"स्वामित्व उपयोगकर्ता के बिन्दु पर अनिश्चित रूप से निर्धारित वस्तु पर अधिकार है" यह किसका कथन है?

आस्टिन।

"स्वामित्व किसी वस्तु पर पूर्ण नियंत्रण होता है" यह किसने कहा?

हॉलैंड।

स्वामित्व में किस प्रकार के अधिकार शामिल होते हैं?

सर्वबंधी अधिकार।

संपत्ति की अवधारणा से कौन-सा सिद्धांत सम्बद्ध नहीं है?

यथार्थवादी सिद्धांत।

एक स्वामी के अधिकार कैसे होते हैं?

अनिर्धारित तथा अवशिष्ट।

पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के स्वामित्व को क्या कहा जाता है?

अभौतिक स्वामित्व।

किसी संस्था में साझेदार का स्वामित्व किस प्रकार का होता है?

सह स्वामित्व।

किसी व्यापार की ख्याति का स्वामित्व कैसा होता है?

अभौतिक स्वामित्व।

स्वामित्व के वर्गीकरण में कौन-सा वर्गीकरण गलत है?

मध्यवर्ती तथा त्वरित स्वामित्व।

कब्जा ग्रहण करने का कौन-सा विधिक ढंग नहीं है?

अर्जन द्वारा।

कब्जे को मूर्त तथा अमूर्त में किसने विभाजित किया?

सामंड।

कब्जे का अनिवार्य तत्व क्या है?

कब्जाधीन वस्तु तथा आधिपत्य का आशय दोनों।

कब्जे का कौन-सा वर्गीकरण सही नहीं है?

प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष कब्जा।

सैविनी के अनुसार कब्जे में कौन-से तत्व आवश्यक हैं?

आधिपत्य का आशय तथा कब्जाधीन वस्तु।

दुकान के तहखाने में मिले बैग का कब्जा किसके पास माना जाएगा?

'' के पास, क्योंकि उसमें कब्जा तथा आशय दोनों निहित थे।

आधिपत्य का आशय कब्जे का अनिवार्य तत्व किसके अनुसार है?

सैविनी।

सामान्य विधि के अंतर्गत कब्जे को किस सिद्धांत के आधार पर मान्यता दी गई है?

कब्जे का बेहतर अधिकार।

"मध्यवर्ती कब्जा" का क्या अर्थ है?

किसी अभिकर्ता के माध्यम से प्राप्त कब्जा।

"कब्जा मुख्य वस्तु के उपयोग से दूसरों को वर्जित करने के भौतिक अधिकार के साथ जुड़ी मंशा है" यह परिभाषा किसने दी?

सैविनी।

कब्जे के अधिग्रहण के लिए कौन-से तत्व अनिवार्य हैं?

आशय तथा कब्जाधीन वस्तु।

भारत में कब्जे को संरक्षण कौन-कौन से अधिनियम प्रदान करते हैं?

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973  (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) तथा विशिष्ट अनुतोष अधिनियम, 1963

अभिकर्ता या सेवक के माध्यम से प्राप्त कब्जा किस प्रकार का कब्जा है?

मध्यवर्ती कब्जा।

'क' के माल को 'ख' के घर में रखकर चाबियाँ 'ग' को सौंप दी गईं, तो कमरों का कब्जा किसके पास था?

''

कब्जे में 'स्वामित्व' का अर्थ क्या है?

वस्तु पर प्रभावी नियंत्रण।

हित का सिद्धांत। विधिक व्यक्तित्व का कौन-सा सिद्धांत है-

नहीं

किसने कहा कि कंपनी के विधिक व्यक्तित्व और व्यक्ति में कोई सारभूत अंतर नहीं है?

केल्सन।

"राजा मर चुका है, राजा हमेशा जीवित रहे" यह कथन किसे इंगित करता है?

एकल निगम।

विधिक व्यक्तित्व का कौन-सा सिद्धांत मानता है कि निगम का व्यक्तित्व विधि से उत्पन्न होता है?

यथार्थवाद का सिद्धांत।

जियर्के द्वारा प्रतिपादित और मेटलैंड द्वारा समर्थित निगमित व्यक्तित्व का सिद्धांत कौन-सा है?

यथार्थवाद का सिद्धांत।

निगमित व्यक्तित्व का कौन-सा सिद्धांत नहीं है?

नकारात्मक सिद्धांत।

सैविनी ने विधिक व्यक्तित्व को स्पष्ट करने हेतु कौन-सा सिद्धांत प्रतिपादित किया?

कल्पना का सिद्धांत।

समाहत निगम क्या होता है?

सह-अस्तित्वशाली व्यक्तियों का एक निगमित समूह।

एकल निगम का प्रमुख प्रयोजन क्या है?

किसी पद की निरंतरता को कायम रखना।

"विधि जिस व्यक्ति को अधिकारों और कर्तव्यों का सक्षम मानती है" यह परिभाषा किसकी है?

सामंड।

माँ के गर्भ में संतान कब विधिक व्यक्ति मानी जाती है?

गर्भधारण के समय, बशर्ते वह जीवित पैदा हो।

विधिक व्यक्तियों के जन्म और मृत्यु का निर्धारण कौन करता है?

विधि।

निगमित व्यक्तित्व के सिद्धांतों में कौन-सा सिद्धांत शामिल नहीं है?

हित का सिद्धांत।

"एक अस्तित्व जिसे अधिकार तथा कर्तव्य सौंपे जा सकते हैं" यह विधिक व्यक्ति की परिभाषा किसने दी?

ग्रे।

निगमित व्यक्तित्व का कौन-सा सिद्धांत "जैविक सिद्धांत" के नाम से भी जाना जाता है?

यथार्थवाद का सिद्धांत।

माँ के गर्भ में पल रहा बच्चा विधि की कल्पना में किस प्रयोजन के लिए व्यक्ति माना जाता है?

संपत्ति का अधिग्रहण।

विधिशास्त्र में "ब्रैकेट सिद्धांत" किससे संबंधित है?

विधिक व्यक्तित्व।

कल्पना का सिद्धांत किस अवधारणा से संबंधित है?

विधिक व्यक्तित्व।

क्या मस्जिद विधिक व्यक्ति है?

नहीं

मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति क्या मानी जाती है?

एक विधिक व्यक्ति।

 भारत संघ क्या माना जाता है?

एक विधिक व्यक्ति।

 एक मूर्ति क्या मानी जाती है?

एक विधिक व्यक्ति।

 वसीयत का सिद्धांत क्या मानी जाती है?

एक विधिक व्यक्ति।

वाहन चालक लाइसेंस का निरस्तीकरण किस सिद्धांत का उदाहरण है?

निरोधक सिद्धांत।

क्या सामाजिक हित का सिद्धांत दंड का सिद्धांत है?

नहीं

किस दंड सिद्धांत के अनुसार अपराध एक रोग है और उसका उपचार किया जाना चाहिए?

सुधारात्मक सिद्धांत।

 

Download Jurisprudence One Liner Notes PDF

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts