छत्तीसगढ़ भाडा नियंत्रण अधिनियम (Rent Control Act) वन-लाइनर नोट्स

छत्तीसगढ़ भाडा नियंत्रण अधिनियम (Rent Control Act) वन-लाइनर नोट्स

Free Online Judiciary Coaching Classes Free Online Judiciary Coaching Classes

Download PDF

छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011

(CHHATTISGARH RENT CONTROL ACT, 2011)

क्रमांक 19 सन् 2012

(ACT NO. 19 of 2012)

 

संक्षिप्त नाम, विस्तार तथा प्रारंभ, (Short Title, Extent and Commencement) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 1

छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 2011 का संक्षिप्त नाम क्या है?

छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961

छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 2011 को राष्ट्रपति की स्वीकृति किस दिनांक को प्राप्त हुई?

दिनांक 5 अक्टूबर, 2012

छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 2011 को राज्यपाल की स्वीकृति किस दिनांक को प्राप्त हुई?

23 मई, 2011

छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 2011 को प्रथमतः ऐसे नगरपालिक क्षेत्रों में जो राज्य में जिला मुख्यालय के रूप में समाविष्ट हैं, कब से लागू किया गया है?

दिनांक 6 नवम्बर, 2012

यह अधिनियम प्रारंभ में किन क्षेत्रों में प्रवृत्त होता है?

प्रथम अनुसूची में विनिर्दिष्ट क्षेत्रों में

यह अधिनियम छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों में कब प्रवृत्त होगा?

राज्य सरकार की अधिसूचना द्वारा नियत तिथि से

क्या राज्य सरकार इस अधिनियम के विभिन्न उपबंधों के लिए विभिन्न तिथियाँ नियत कर सकती है?

हाँ, भिन्न-भिन्न क्षेत्रों उपबंधों के लिए

प्रथम अनुसूची को संशोधित करने की प्रक्रिया क्या है?

यह अधिनियम की अधिसूचना द्वारा स्वतः संशोधित समझी जाती है

"वास सुविधा" (Accommodation) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(1)

"वास सुविधा" से क्या अभिप्रेत है?

भवन या भवन का कोई भाग, आवासीय या गैर आवासीय

क्या "वास सुविधा" में भवन स्वामी द्वारा किरायेदार को किराए पर दिया गया भाग शामिल है?

हाँ

"वास सुविधा" की परिभाषा में क्या शामिल नहीं है?

कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली भूमि

"वास सुविधा" में सम्मिलित कौन-कौन सी अतिरिक्त संरचनाएं या सुविधाएं होती हैं?

सीढ़ी, मैदान, बगीचा, गैरेज इत्यादि

कौन-सी सुविधाएं वास सुविधा में सम्मिलित मानी जाती हैं?

जो भवन स्वामी और किरायेदार के करारनामे में अंगभूत हों

"करारनामा" (Agreement) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(2)

"करारनामा" का क्या अर्थ है?

भवन स्वामी और किरायेदार के बीच निष्पादित लिखित समझौता

"जिला" (District) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(3)

"जिला" शब्द का अर्थ छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961 में किस अधिनियम के अनुसार लिया गया है?

छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959

"आदतन व्यतिक्रमी" (Habitual Defaulter) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(4)

"आदतन व्यतिक्रमी" से अभिप्रेत है:

ऐसा किरायेदार जो 12 माह में 3 या अधिक बार किराया देने में विफल रहता है

"भवन स्वामी" (Landlord) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(5)

"भवन स्वामी" से अभिप्रेत है ऐसा व्यक्ति जो:

वास सुविधा का किराया प्राप्त कर रहा है या प्राप्त करने का हकदार है

क्या कोई व्यक्ति जो किसी अन्य के लाभ के लिए किराया प्राप्त करता है, "भवन स्वामी" की श्रेणी में आता है?

हाँ

क्या ट्रस्टी (न्यासी)"भवन स्वामी" की श्रेणी में सकता है?

हाँ

क्या कोई व्यक्ति जो किसी अन्य के पालक या रिसीवर के रूप में किराया प्राप्त करता है, "भवन स्वामी" माना जाएगा?

हाँ

"भवन स्वामी" कौन हो सकता है?

वह जो वास सुविधा का किराया अपने लिए या किसी अन्य की ओर से प्राप्त करता हो या प्राप्त करने का अधिकारी हो

"नगरपालिक क्षेत्र" (Municipal Area) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(6)

"नगरपालिक क्षेत्र" से क्या अभिप्रेत है?

नगरपालिक क्षेत्र या नगर पंचायत क्षेत्र

"नगरपालिक क्षेत्र" की परिभाषा किस अधिनियमों के अंतर्गत दी गई है?

छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 और छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961

"अधिसूचना" (Notification)किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(7)

"अधिसूचना" से क्या अभिप्रेत है?

राजपत्र में प्रकाशित शासन की सुसंगत अधिसूचना

"पुराना अधिनियम" (Old Act) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(8)

"भाड़ा (किराया)" (Rent) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(9)

"भाड़ा (किराया)" का क्या अर्थ है?

किरायेदार द्वारा वास सुविधा के लिए भवन स्वामी को दिया जाने वाला प्रतिफल

"भाड़ा नियंत्रक" (Rent Controller) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(10)

"भाड़ा नियंत्रक" किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?

अधिनियम की धारा 7 की उप-धारा (1) के अंतर्गत नियुक्त अधिकारी

अधिनियम की धारा 7 की उप-धारा (1) के अंतर्गत नियुक्त कौन सा अधिकारी भाड़ा नियंत्रक अधिकारी हो सकता है?

जो उप जिलाधीश की श्रेणी से निम्न का हो

"भाड़ा नियंत्रण अधिकरण" (Rent Control Tribunal) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(11)

"भाड़ा नियंत्रण अधिकरण" किसके द्वारा गठित किया जाता है?

अधिनियम की धारा 6(1) के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा, अधिसूचना द्वारा संविधान के अनुच्छेद 323- के अनुसार एक अधिकरण गठित

"निरसित अधिनियम" (Repealed Act) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(12)

"निरसित अधिनियम" से अभिप्रेत है:

छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961 सहित इस अधिनियम की धारा 10(1) के तहत निरसन के दिनांक तक के समस्त संशोधन

"सामाजिक उपताप" (Social Nuisance) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(13)

"सामाजिक उपताप" से क्या अभिप्रेत है?

ऐसा किरायेदार जो सामान्यतः वास सुविधा का उपयोग अनुसूची 4 के सरल क्रमांक 10 में सूचीबद्ध कोई या समस्त क्रियाओं हेतु करता हो

"सामाजिक उपताप" की परिभाषा अधिनियम में किस धारा के तहत है?

धारा 2(13)

"किरायेदार" (Tenant) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2(14)

"किरायेदार" से क्या अभिप्रेत है?

वह व्यक्ति जिसके द्वारा या जिसके लेखे या जिसकी ओर से भाड़ा (किराया) देय होता है

अगर किरायेदार की मृत्यु हो जाती है, तो किसे "किरायेदार" माना जाएगा आवासीय वास सुविधा के लिए?

उत्तरजीवी पति या पत्नी, पुत्र, पुत्री, माता और पिता जो मृत्युकाल तक परिवार के सदस्य के रूप में रहते हों

व्यावसायिक या व्यापारिक प्रयोजन के लिए किरायेदार की मृत्यु के बाद कौन किरायेदार माना जाएगा?

उत्तरजीवी पति या पत्नी, पुत्र, पुत्री, माता और पिता जो व्यवसाय करते हों

क्या कोई व्यक्ति जो बेदखली के आदेश के बाद भी कब्जा बनाए रखता है, उसे किरायेदार माना जाएगा?

हाँ

छूट, (Exemptions) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 3

इस अधिनियम की कौन-सी बात लागू नहीं होगी?

शासन के किसी विभाग का या शासन द्वारा प्रायोजित या स्वामित्व के किसी मंडल या निगम से संबंधित या उसके स्वामित्व का कोई वास स्थान;

शासन द्वारा लोकहित में अधिसूचना द्वारा विशेष रूप से छूट प्रदान किए गए कोई अन्य भवन या भवन (भवनों) की श्रेणी।

अभिधृति अनुबंध, (Tenancy Agreement) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 4

अधिनियम के प्रारंभ होने के बाद किसी वास सुविधा को भाड़े पर देने या लेने के लिए क्या आवश्यक है?

कोई लिखित अनुबंध निष्पादित करना

अधिनियम के प्रारंभ होने से पहले यदि अभिधृति प्रारंभ हुई हो और अनुबंध निष्पादित हो चुका हो तो क्या करना होगा?

अनुबंध को भाड़ा नियंत्रक के समक्ष दर्ज (फाइल) करना होगा

यदि अधिनियम के प्रारंभ होने से पहले अभिधृति प्रारंभ हुई हो पर अनुबंध निष्पादित नहीं हुआ हो, तो क्या किया जाएगा?

भवन स्वामी और किरायेदार मिलकर लिखित अनुबंध निष्पादित करेंगे और भाड़ा नियंत्रक के समक्ष दर्ज करेंगे

यदि भवन स्वामी और किरायेदार संयुक्त रूप से अनुबंध दर्ज करने में विफल रहते हैं, तो क्या करना होगा?

प्रत्येक पक्ष पृथक-पृथक रूप से अभिधृति की जानकारी दर्ज करेगा

भाड़ा सहमति के अनुसार होगा, (Rent to be as Agreed) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 5

किस आधार पर किसी भी वास सुविधा का भाड़ा तय होगा?

भवन स्वामी और किरायेदार के बीच तय सहमति के अनुसार

यदि कोई अन्य सहमति हो, तो किरायेदार भाड़ा कब तक देगा?

जिस माह के लिए भाड़ा देय हो, उसके अगले माह के पंद्रहवें दिन तक

भाड़ा नियंत्रण अधिकरण का गठन, (Constitution of the Rent Control Tribunal) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 6

छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिकरण की स्थापना कब की जाएगी?

अधिनियम के प्रभावशील होने के 30 दिनों के भीतर

अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया जाएगा?

सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय या जिला न्यायाधीश

भाड़ा नियंत्रण अधिकरण में न्यूनतम कितने सदस्य होंगे?

2

अध्यक्ष का पद रिक्त होने पर क्या किया जाएगा?

राज्य शासन सदस्यों में से किसी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करेगा

अधिकरण के रजिस्ट्रार की नियुक्ति किस श्रेणी के अधिकारी से की जाएगी?

व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-एक के प्रवर्ग या राज्य शासन में उप सचिव की श्रेणी से निम्न होने वाला अधिकारी

अधिकरण के स्थापित होने के बाद अधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विषयों पर अन्य न्यायालयों का कार्यक्षेत्र क्या होगा?

अपवर्जित माना जाएगा

अधिकरण का मुख्यालय कहाँ होगा?

रायपुर

अधिकरण के अध्यक्ष एवं सदस्यों की सेवा की शर्तें किसके द्वारा निर्धारित की जाएंगी?

राज्य शासन द्वारा

भाड़ा नियंत्रक की स्थापना, (Establishment of Rent Controller) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 7

प्रत्येक जिले के लिए भाड़ा नियंत्रक की नियुक्ति कौन करेगा?

राज्य शासन

भाड़ा नियंत्रक के रूप में किन अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा?

उप जिलाधीश की श्रेणी से निम्न होने वाले अधिकारी को

भाड़ा नियंत्रक का कार्य क्षेत्र किसके द्वारा विनिर्दिष्ट किया जाएगा?

जिला कलेक्टर

भाड़ा नियंत्रक किसके अधीनस्थ होगा?

भाड़ा नियंत्रण अधिकरण

भाड़ा नियंत्रण अधिकरण की शक्तियां एवं कृत्य, (Powers and functions of Rent Control Tribunal) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 8

भाड़ा नियंत्रण अधिकरण को कौन सी शक्तियां प्राप्त होंगी?

शासन द्वारा अधिसूचना द्वारा प्रदान की गई शक्तियां

भाड़ा नियंत्रण अधिकरण किसके आवेदनों पर अपीलीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है?

भाड़ा नियंत्रक के किसी आदेश से व्यथित व्यक्तियों के

स्पष्टीकरण के अनुसार, भाड़ा नियंत्रण अधिकरण अपनी शक्तियों का प्रयोग किस तरह करेगा?

उच्च न्यायालय द्वारा निरसित अधिनियम के अंतर्गत प्रयुक्त की गई शक्तियों के अनुसार

भाड़ा नियंत्रण अधिकरण को अपनी अवमानना के लिए किस प्रकार की दण्ड देने की शक्ति प्राप्त होगी?

उच्च न्यायालय के समान शक्ति

भाड़ा नियंत्रक की शक्तियां एवं कृत्य, (Powers and functions of Rent Controller) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 9

भाड़ा नियंत्रक किन विवादों का निराकरण करेगा?

भवन स्वामी और किरायेदार के बीच विवाद

भाड़ा नियंत्रक का दायित्व क्या है?

भवन स्वामी तथा किरायेदारों को उनके अधिकार सुनिश्चित कराना

भाड़ा नियंत्रक के समक्ष सभी कार्यवाही सामान्यतः कितने समय के भीतर पूर्ण की जानी चाहिए?

6 माह

भाड़ा नियंत्रक किसके द्वारा अधिसूचित शक्तियों का प्रयोग करेगा?

शासन द्वारा अधिसूचना द्वारा प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करेगा

भाड़ा नियंत्रक (नियंत्रकों) तथा भाड़ा नियंत्रण अधिकरण द्वारा अपनायी जाने वाली प्रक्रिया, (Procedure to be followed by Rent Controller(s) and Rent Control Tribunal) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 10

भाड़ा नियंत्रक और भाड़ा नियंत्रण अधिकरण को किस प्रक्रिया से बाध्य नहीं किया जाता?

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908

भाड़ा नियंत्रक और अधिकरण किन सिद्धांतों का पालन करते हुए अपनी प्रक्रिया विनियमित करेंगे?

प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए

भाड़ा नियंत्रण अधिकरण कौन-सी स्थिति में स्थगन प्रदान नहीं करेगा?

जब आवेदन में कारण बताएं गए हों

आदेश का निष्पादन, (Execution of the Order) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 11

भाड़ा नियंत्रक द्वारा अंतिम आदेश के निष्पादन के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाए जा सकते हैं?

कोई एक या एक से अधिक तरीके अपनाते हुए

विरोधी पक्षकार की चल-अचल सम्पत्ति की कुर्की, गिरफ्तारी, बैंक खातों की कुर्की, वेतन कुर्की, आयुक्त नियुक्ति, कब्जा प्रदान करना

यदि किरायेदार 3 माह के भीतर परिसर रिक्त नहीं करता है, तो उसे किन आधारों पर भुगतान करना होगा?

व्यावसायिक प्रयोजन के लिए तीन गुना और आवासीय के लिए दो गुना भाड़ा

भाड़ा नियंत्रक द्वारा आदेश के निष्पादन के संबंध में आवेदन का निराकरण कितने दिनों के भीतर करना होगा?

45 दिन

भाड़ा नियंत्रक को किसकी सहायता लेने का अधिकार होता है आदेश के निष्पादन के लिए?

स्थानीय प्रशासन, स्थानीय निकाय या पुलिस

भवन स्वामी तथा किरायेदारों के अधिकार और बाध्यताएं, (Rights and Obligations of Landlords and Tenants) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 12

यदि भवन स्वामी और किरायेदार के हितों में किराया (भाड़ा) से संबंधित किसी विषय में संघर्ष या संशय हो, तो लाभ किसे मिलेगा?

किरायेदार को

वास सुविधा के कब्जे के प्रत्यावर्तन से संबंधित विवाद में अगर संशय हो, तो लाभ किसे मिलेगा?

भवन स्वामी को

किरायेदार को अधिकार किस अनुसूची में दिये गए हैं?

अनुसूची 1

भवन स्वामी पर अनुसूची के अनुसार बाध्यताएं किस अनुसूची में निर्धारित हैं?

अनुसूची 3

किरायेदार पर अनुसूची के अनुसार बाध्यताएं किस अनुसूची में निर्धारित हैं?

अनुसूची 4

जानबूझकर किरायेदार को उसके अधिकारों से वंचित करने पर अधिकतम जुर्माना और सजा क्या हो सकती है?

₹5000 जुर्माना और 3 महीने से अधिक कारावास या दोनों

अपील, (Appeal) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 13

यदि भवन स्वामी या किरायेदार भाड़ा नियंत्रक के आदेश से असंतुष्ट हो, तो उन्हें क्या करने का अधिकार है?

भाड़ा नियंत्रक अधिकरण को अपील करना

नियम बनाने की शक्ति, (Power to Make Rules) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 13-

धारा 13- के अंतर्गत नियम बनाने की शक्ति किसको है?

राज्य शासन

राज्य शासन इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए नियम बनाने का अधिकार किस माध्यम से प्राप्त करता है?

राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

निरसन एवं व्यावृत्ति, (Repeal and Savings) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 14

छत्तीसगढ़ रेंट कंट्रोल अधिनियम के लागू होने पर कौन-सा अधिनियम निरस्त हो जाता है?

छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961

 

Download PDF

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts