राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 वन-लाइनर नोट्स

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 वन-लाइनर नोट्स

Free Online Judiciary Coaching Classes Free Online Judiciary Coaching Classes

Download PDF

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956

(THE RAJASTHAN LAND REVENUE ACT, 1956)

(1956 का अधिनियम सं. 15)

(ACT NO 15 OF 1956)

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 का संक्षिप्त नाम क्या है?

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 कब से प्रवर्तन में है?

1 जुलाई, 1956

राष्ट्रपति महोदय की अनुमति अधिनियम को कब मिली?

23 मई 1956

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 कब से प्रभावी है?

ऐसी तारीख से प्रवृत्त होगा जो राज्य सरकार राज-पत्र में अधिसूचना द्वारा नियत करे।

अधिनियम में कुल कितनी धाराएं है?

263 धाराएं

अधिनियम में कितनी अनुसूचियाँ है?

2 अनुसूचियाँ

अधिनियम में कुल अध्याय है?

11 अध्याय

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की संख्या क्या है?

15

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम किस प्रकार विधि की है?

प्रक्रियात्मक विधि तथा अधिष्ठायी विधि

दोनों

 

अध्याय-1

प्रारंभिक

(Preamble)

संक्षिप्त नाम, प्रसार और प्रारंभ (Short Title Extent & Commencement) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 1

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 का प्रसार (extent) किस क्षेत्र में है?

सम्पूर्ण राजस्थान राज्य में

धारा 2 किस धारा से सम्बंधित है?

अधिनियम से प्रभावित होने वाली अधिनियमितियां

(Enactments Not Affected by Act)

भूमि अभिलेख अधिकारी (Land Record Officer) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3(1)

भूमि अभिलेख अधिकारी से क्या अभिप्रेत है?

कलक्टर और इसमें अपर या सहायक भूमि-अभिलेख अधिकारी सम्मिलित है;

 नगरपालिका (Municipalty) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3(1-)

नगरपालिका का क्या अर्थ है?

जो राजस्थान टाउन म्युनिसिपैलिटीज एक्ट, 1951 (1951 का राजस्थान अधिनियम 23) या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य नगरपालिक विधि में दिया गया है,

नजूल भूमि (Nazul Land) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3(1-)

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 के अनुसार "नजूल भूमि" से क्या तात्पर्य है?

नजूल भूमि से राज्य सरकार में निहित ऐसी आबादी भूमि अभिप्रेत है जो किसी नगरपालिका या किसी पंचायत सर्किल या किसी गाँव, कस्बे या नगर की सीमाओं के भीतर हो

नजूल भूमि क्या होती है।

आबादी भूमि

नजूल भूमि स्थित होती है-

किसी गांव में किसी पंचायत सर्किल में नगरपालिका का क्षेत्र में नगर की सीमाओं में

पंचायत सर्किल (Panchayat Circle) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3(1-)

पंचायत सर्किल का क्या अर्थ होगा?

जो राजस्थान पंचायत अधिनियम, 1953 (1953 का राजस्थान अधिनियम 21) या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य पंचायत विधि में उसे दिया गया हैI

"पंचायत सर्किल" की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

राजस्व कार्यों का कुशल संचालन

विहित (Prescribed) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3(2)

"विहित" शब्द का अर्थ राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 3(2) में क्या बताया गया है?

इस अधिनियम द्वारा या इस अधिनियम के अधीन बनाये गये नियमों द्वारा विहित अभिप्रेत है,

मान्यता प्राप्त अभिकर्ता (Recognised Agent) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3(3)

"मान्यता प्राप्त अभिकर्ता" किसे कहा जाता है?

ऐसे पक्षकार द्वारा, उसकी ओर से हाजिर होने और आवेदन-पत्र देने तथा अन्य कार्य करने के लिये लिखित में प्राधिकृत कोई व्यक्ति अभिप्रेत है,

धारा 3(3) के अंतर्गत "मान्यता प्राप्त अभिकर्ता" का कार्यक्षेत्र क्या होता है?

न्यायालयों में पार्टी का प्रतिनिधित्व करना

राजस्व अपील प्राधिकारी (Revenue Appellate Authority) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3 (3-)

"राजस्व अपील प्राधिकारी" किसे कहा गया है?

धारा 20- के अधीन ऐसे प्राधिकारी के रूप में नियुक्त अधिकारी अभिप्रेत हैI

धारा 20- के अधीन राजस्व अपील प्राधिकारी किसे कहा गया है?

राजस्व न्यायिक मामलों और विधि द्वारा विनिर्दिष्ट रूप से उपबंधित अन्य मामलों में अपीलों, पुनरीक्षणों और निदेशों को ग्रहण करने, उनकी सुनवाई करने और उनका निपटारा करने के लिए अधिकारी

बन्दोबस्त अधिकारी (Settlement Officer) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3(4)

बन्दोबस्त अधिकारी को कौन है?

सहायक बन्दोबस्त अधिकारी सम्मिलित है

गांव (Village) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3(5)

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 3(5) के अनुसार गांव (Village) का क्या अर्थ है?

जिसे गांव के रूप में मान्यता दे दी गई हो और जो गांव के रूप में अभिलिखित हो या इसके बाद गांव के रूप में मान्यता दी जाय और अभिलिखित किया जाय,

निर्देशों (Reference) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3(6)

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 3(6) में निर्देशों का तात्पर्य है

किसी अधिकारी के प्रति "निर्देशों" का अर्थ इस प्रकार लगाया जायगा कि उसमें इसी प्रकार नियुक्त उसी श्रेणी का अपर अधिकारी सम्मिलित है

शब्दों और अभिव्यक्तियों (Words & Expression) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3(7)

धारा 3(7) के अनुसार, शब्दों और अभिव्यक्तियों का तात्पर्य है

राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 में परिभाषित "शब्दों और अभिव्यक्तियों" के, जहां कहीं ये इसमें प्रयुक्त हुए हैं, वे ही अर्थ लगाये जायेंगे जो उक्त अधिनियम, में उनके लिये दिये गये हैं।

कोई अधिकार, हक या हित रखने वाले व्यक्ति के द्योतक शब्द और अभिव्यक्तियां किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 3(8)

 

कोई अधिकार, हक या हित रखने वाले व्यक्ति के द्योतक शब्द और अभिव्यक्तियां का तात्पर्य है

कोई अधिकार, हक या हित रखने वाले व्यक्ति के द्योतक शब्द और अभिव्यक्तियां, ऐसे व्यक्ति के अधिकार हक या हित के पूर्वाधिकारियों और उत्तराधिकारियों को सम्मिलित करने वाले समझे जायेंगे।

 

अध्याय-2

राजस्व बोर्ड

(The Board Revenue Introductory)

बोर्ड की स्थापना और संरचना (Establishment and Composition of Board) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 4

राजस्व बोर्ड में होते हैं-

एक अध्यक्ष और कम से कम तीन सदस्य

राजस्व बोर्ड में न्यूनतम एवं अधिकतम सदस्य हो सकते हैं-

न्यूनतम अध्यक्ष समेत 3 सदस्य अधिकतम अध्यक्ष समेत 20 सदस्य

राजस्व बोर्ड है

अन्तिम अपील न्यायालय

पुनरीक्षण न्यायालय

निर्देश न्यायालय

राजस्व मंडल की नियुक्तियां कहाँ अधिसूचित की जायेंगी?

राज-पत्र में

बोर्ड के अध्यक्ष तथा सदस्य के रूप में नियुक्ति की पात्रता रखने वाले व्यक्तियों की अर्हताए, नियुक्ति के लिये उनके चयन का तरीका तथा उनकी सेवा की शर्तें कौन विहित करेगा?

राज्य सरकार

क्या किसी सदस्य की मृत्यु, पद त्याग, नियुक्ति के अवसान या पर्यवसान या अस्थायी अनुपस्थिति के कारण यदि कोई रिक्ति हो जाती है तो बोर्ड का गठन अविधिमान्य समझा जायेगा?

नहीं

राजस्थान राज्य में राजस्व मंडल की स्थापना किसके द्वारा की जाती है?

राज्य सरकार

सदस्यों की सेवावृत्ति (Tenure of Members) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 5

बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल होता है-

राज्यपाल के प्रसादपर्यन्त

धारा 6 किससे सम्बंधित है?

बैठक का स्थान

(Place of Sitting)

राजस्व मंडल का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

अजमेर

अनुसचिवीय अधिकारी (Ministerial Officers) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 7

बोर्ड के लिये कौन अधिकारी, नियुक्त किए सकते हैं?

एक रजिस्ट्रार और ऐसे अन्य अनुसचिवीय अधिकारी नियुक्त किये जा सकेंगे

बोर्ड की शक्तियां (Powers of the Board) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 8

इस अधिनियम के अन्य उपबंधों या राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 के या किसी अन्य प्रवृत्त विधि के उपबंधों के अध्यधीन रहते हुए बोर्ड, राजस्थान अपील, पुनरीक्षण और निदेश का कौन सा न्यायालय होगा?

उच्चतम राजस्व न्यायालय

कोई ऐसा संदेह या विवाद हो जिसमें किसी सिविल या राजस्व न्यायालय की अधिकारिता का अवधारण अन्तर्वलित हो, तो किसका विनिश्चय अन्तिम होगा?

उच्च न्यायालय का

(समस्त सिविल और राजस्व न्यायालयों पर आबद्धकर होगा।)

अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों पर सामान्य अधीक्षण (General Superintendence of Subordinate Revenue Courts) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 9

समस्त राजस्व न्यायालयों तथा समस्त राजस्व अधिकारियों पर सामान्य अधीक्षण और नियन्त्रण, किसमें निहित होगा?

बोर्ड में

समस्त न्यायालय तथा अधिकारी किसके अधीनस्थ होंगे?

बोर्ड में

बोर्ड की अधिकारिता किस प्रकार प्रयोग में लायी जायेगी (Jurisdiction of Board How Exercised) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 10

राजस्व बोर्ड की अधिकारिता का प्रयोग कर सकता है-

एक सदस्य भी

दो सदस्यों की न्यायपीठ

दो से अधिक सदस्यों को न्यायपीठ

एकल सदस्य के निर्णय से व्यथित व्यक्ति विशेष अपील कर सकता है-

दो या दो से अधिक सदस्यों से बनी न्यायपीठ को

एकल सदस्य के निर्णय से विशेष अपील की जा सकती है-

विनिश्चय की तारीख से एक माह के भीतर

धारा 10 के अनुसार बोर्ड की अधिकारिता का प्रयोग कौन करता है?

एकल सदस्य या खंडपीठ के रूप में

न्यायपीठ को निदेशित करने की शक्ति (Power to Refer to a Bench) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 11

धारा 11 में "निदेशित करने की शक्ति" का तात्पर्य क्या है?

न्यायालयों को निर्देश जारी करना

धारा 11 के अनुसार निदेशित करने की शक्ति किसके पास होती है?

बोर्ड (राजस्व मंडल)

उच्च न्यायालय को प्रश्न निदेशित करने की शक्ति (Power to Refer Question to High Court) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 12

धारा 12 के अनुसार उच्च न्यायालय को प्रश्न निदेशित करने की शक्ति किसके पास है?

राजस्व बोर्ड की न्यायपीठ

धारा 12 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

विधिक प्रश्नों की व्याख्या हेतु उच्च न्यायालय से राय प्राप्त करना

मतभेद की दशा में विनिश्चय (Decision in Case of Difference of Opinion) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 13

जहां कोई मामला, बोर्ड की किसी न्यायपीठ द्वारा सुना जाय तो ऐसे मामले का विनिश्चय किस प्रकार होगा?

उसकी सुनवाई करने वाले सदस्यों के बहुमत के अनुसार

धारा 13 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

न्यायपीठ में मतभेद की स्थिति में निर्णय प्रक्रिया निर्धारित करना

रखे जाने वाले रजिस्टर इत्यादि (Registers Etc. To Be Kept) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 14

बोर्ड ऐसे रजिस्टर, पुस्तकें और लेखो का क्या करेगा?

बोर्ड ऐसे रजिस्टर, पुस्तकें और लेखे रखवायेगा और उन्हें चालू रखवायेगा जो उसके कार्य संचालन के लिये विहित किया जाये या आवश्यक हों।

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 14 के तहत "रखे जाने वाले रजिस्टर इत्यादि" का क्या अर्थ है?

वे सभी रजिस्टर, अभिलेख और दस्तावेज़ जो भू-राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आवश्यक हैं।

 

अध्याय-3

राजस्व न्यायालय और अधिकारी

(Revenue Court and officers)

-प्रादेशिक खण्ड

(A - Territorial Divisions)

धारा 15 और 16

(Section 15 & 16)

प्रादेशिक खण्ड (Territorial Divisions) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 15

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 15 किससे संबंधित है?

राजस्व अधिकारियों की नियुक्ति

राज्य के राजस्व एवं साधारण प्रशासन के प्रयोजन सम्पूर्ण राज्य में कितने जिले एवं खण्ड होंगे?

उतने जिले एवं खण्ड होंगे जितने कि राज्य सरकार ठीक समझे।

प्रत्येक खण्ड ऐसे प्रयोजन के लिए कितने जिले होंगे?

जिला होगा या एक से अधिक जिला शामिल होगा, जिसे राज्य सरकार निर्धारित करे।

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 15 के तहत राजस्व अधिकारियों को नियुक्त करने की शक्ति किसके पास है?

राज्य सरकार

खण्ड आदि के सृजन, उत्सादन या परिवर्तन की शक्ति (Power to Create, Abolish or Alter Divisions Etc.) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 16

खण्ड आदि के सृजन, उत्सादन या परिवर्तन करने की शक्ति किसके पास है?

राज्य सरकार

 

- न्यायालय और अधिकारीगण

(Courts and Officers)

(धारा 17 और 21)

Section 17 & 21)

आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त (Commissioners and Additional Commissioners) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 17

आयुक्त नियुक्त कौन नियुक्त करेगा?

राज्य सरकार

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 17 के अनुसार, आयुक्त का कार्य क्षेत्र क्या होता है?

प्रशासनिक क्षेत्र में जिसे सरकार द्वारा नियुक्त किया गया हो

धारा 17 के तहत अतिरिक्त आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?

राज्य सरकार

बन्दोबस्त आयुक्त और अपर बन्दोबस्त आयुक्त (Settlement Commissioner and Additional Settlement Commissioner) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 18

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम की धारा 18 के अंतर्गत नियुक्त अधिकारी किसके प्रति उत्तरदायी होते हैं?

राज्य सरकार

भूमि अभिलेख निदेशक और अपर भूमि-अभिलेख निदेशक (Director and Additional Directors of Land Records) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 19

धारा 19 के अंतर्गत "भूमि अभिलेख निदेशक" की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

राज्य सरकार

"भूमि अभिलेख निदेशक" का मुख्य कार्य क्या है?

भूमि अभिलेखों का निरीक्षण और प्रबंधन

अन्य अधिकारियों की नियुक्ति (Appoint of other Officers) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 20

प्रत्येक जिले में एक कलक्टर, जो उस जिले के लिए भूमि अभिलेख अधिकारी भी होगा, कौन नियुक्त करेगा?

राज्य सरकार

जिले के लिए सहायक कलक्टर कौन नियुक्त करेगा?

राज्य सरकार

तहसील के लिए नायब तहसीलदार कौन नियुक्त करेगा?

राज्य सरकार

राजस्व अपील प्राधिकारी (Revenue Appellate Authority) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 20()

राजस्व न्यायिक मामलों और विधि द्वारा विनिर्दिष्ट रूप से उपबंधित अन्य मामलों में अपीलों, पुनरीक्षणों और निदेशों को ग्रहण करने, उनकी सुनवाई करने और उनका निपटारा करने के लिए राजस्व अपील प्राधिकारी कौन नियुक्त करेगा?

राज्य सरकार

धारा 20 के अनुसार, राज्य सरकार को कितने अधिकारियों की नियुक्ति करनी चाहिए?

कम से कम तीन

राजस्व अपील प्राधिकारी की नियुक्ति किस उद्देश्य के लिए की जाती है?

राजस्व न्यायिक मामलों में अपील, पुनरीक्षण और संदर्भों की सुनवाई और निपटान

पदेन नियक्ति (Appointment Ex-Officio) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 21

नियक्तियों की अधिसूचना (Notification of Appointment) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 22

 

-शक्तियां

(C – Powers)

(धारा 23 और 29)

(Section 23 & 29)

नियंत्रक शक्ति (Controlling Power) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 23

धारा 23 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों के कार्यों पर नियंत्रण रखना

नियंत्रक शक्ति किसके पास होती है?

राज्य सरकार या उसके द्वारा नियुक्त अधिकारी

राजस्व न्यायालयों और अधिकारियों की अधीनस्थता (Subordination of Revenue Courts and Officers) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 24

धारा 24 के अनुसार, क्या राजस्व न्यायालय पूरी तरह स्वतंत्र होते हैं?

नहीं, वे उच्चतर राजस्व अधिकारियों के अधीन होते हैं

न्यायिक पदानुक्रम में कौन सबसे ऊपर होता है?

राजस्थान राजस्व मंडल

न्यायालयों और अधिकारियों की शक्तियां और उनके कर्तव्य (Powers and Duties of Courts and Officers) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 25

धारा 25 के अनुसार, राजस्व न्यायालयों को किन प्रकार की शक्तियाँ दी गई हैं?

विवाद सुलझाने, आदेश देने और आवश्यक कार्रवाई करने की

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 25 में अधिकारियों के कर्तव्य क्या हैं?

निष्पक्षता, त्वरित न्याय और विधि के अनुसार कार्य करना

न्यायालयों और अधिकारियों की अतिरिक्त शक्तियां (Additional Powers of Courts and Officers) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 26

धारा 26 के अनुसार, न्यायालयों और अधिकारियों को अतिरिक्त शक्तियाँ किस उद्देश्य से दी जाती हैं?

न्यायालय के कार्यों को प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए

न्यायालयों और अधिकारियों की अन्तर्निहित शक्तियां (Inherent Powers of Courts and Officers) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 27

 

-पटवारी, कानूनगो और निरीक्षक

(D – Patwaris, Qanungos and Inspectors)

(धारा 30 से 36)

(Section 30 & 36)

पटवारियों के हलके बनाने तथा उनमें परिवर्तन करना (Formation and Alteration of Patwaris Circles) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 30

धारा 30 के अनुसार हलकों के निर्माण और परिवर्तन की शक्ति किसे प्राप्त है?

भूमि अभिलेख निदेशक, राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी से

क्या हलकों के परिवर्तन के लिए ग्रामीणों की सहमति आवश्यक है?

नहीं, यह प्रशासनिक कार्य है

पटवारियों की नियुक्ति (Appointment of Patwaris) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 31

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 31 के अंतर्गत पटवारी की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

राज्य सरकार विहित करे, प्रत्येक हलके में एक पटवारी नियुक्त करेगा।

भूमि अभिलेख निरीक्षण सर्किलों का बनाया जाना और उनमें परिवर्तन करना (Formation and Alteration of Land Records Inspection Circles) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 32

भूमि अभिलेख निरीक्षण सर्किल का गठन किस उद्देश्य से किया जाता है?

भूमि अभिलेखों के प्रभावी निरीक्षण, लेखा और निगरानी के लिए

धारा 32 के अंतर्गत निरीक्षण सर्किलों के निर्माण या परिवर्तन की शक्ति किसे प्राप्त है?

राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी से भूमि अभिलेख निदेशक

गिरदावर, कानूनगो या भूमि अभिलेख-निरीक्षकों की नियुक्ति (Appointment of Girdawar Qanungos or Land Records Inspectors) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 33

गिरदावर, कानूनगो या भूमि अभिलेख-निरीक्षकों की नियुक्ति की शक्ति किसे है?

अधिनियम के अधीन बनाये गये नियमों के अध्यधीन, कलक्टर

सदर कानूनगो (Sadar Qanungos) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 34

भूमि अभिलेख निदेशक, प्रत्येक जिले में, गिरदावर, कानूनगो या भूमि-अभिलेख निरीक्षकों या पटवारियों के नाम के पर्यवेक्षण के लिये और ऐसे अन्य कर्त्तव्यों के पालन के लिये सदर कानूनगो कौन नियुक्त करेगा?

राज्य सरकार निहित

पटवारियों और कानूनगो की अर्हताएं इत्यादि (Qualifications Etc. Of Patwaris and Qanungos) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 35

पटवारियों, गिरदावर कानूनगो या भूमि अभिलेख निरीक्षकों और सदर कानूनगो की अर्हताएं, सेवा की शर्तें और उनके कर्तव्य किसके द्वारा बताये गये नियमों द्वारा विनियमित होंगे?

राज्य सरकार द्वारा

अभिलेखों की तैयारी के लिए आवश्यक सूचना देने के लिये बाध्यता (Obligation to Furnish Information Necessary for The Preparation of Records) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 36

 

ढ़-गांव सेवक

(E - Village Servnats)

धारा 37 से 40 निरासित

(Section 37 & 40 Repealed)

लम्बरदारों की सेवाओं की समाप्ति (Termination of The Services of Lambardars) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 40()

 

धारा 41 से 50 निरासित

(Section 41 & 50 Repealed)

अध्याय-4

राजस्व न्यायालयों और अधिकारियों द्वारा बरती जाने वाली प्रक्रिया

(Procedure of Revenue Courts and Officers)

(धारा 51-73)

(Section 51-73)

न्यायालय के बैठने या जांच करने का स्थान (Place for Holding Court or Making Inquiries) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 51

न्यायालय के बैठने या जांच करने का स्थान क्या होगा?

अध्याय 3 के अधीन प्रत्येक अधिकारी धारा 20- में अन्तर्विष्ट उपबंधों के अध्यधीन रहते हुए अपनी अधिकारिता की स्थानीय सीमाओं के भीतर किसी भी स्थान पर न्यायालय की बैठक एवं कोई जांच कर सकेगा

धारा 51 का मुख्य विषय क्या है?

न्यायालय के बैठने या जांच करने का स्थान

भूमि पर प्रवेश और सर्वेक्षण की शक्ति (Power to Enter Upon and Survey Land) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 52

मामलों को अधीनस्थों को और उनसे अन्तरित करने की शक्ति (Power of Transfer Cases to and from Subordinates) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 54

धारा 54 किस विषय से संबंधित है?

मामलों को अधीनस्थ अधिकारियों को सौंपने या वापस लेने की शक्ति

कौन से अधिकारी किसी मामले को अधीनस्थ अधिकारी को सौंप सकेंगे?

कोई आयुक्त, कलक्टर, उप-खण्ड अधिकारी, तहसीलदार भूमि अभिलेख अधिकारी या बन्दोबस्त अधिकारी

समन लिखित, हस्ताक्षरित और मुद्रांकित होंगे (Summons to Be in Writing Signed and Sealed) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 58

समन किस प्रकार विनिर्दिष्ट किया जायगा?

प्रत्येक समन लिखित और दो प्रतियों में होगा

समन की तामील (Serving of Summons) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 59

समन की तामील किस प्रकार होगी?

एक प्रति का-

समनित व्यक्ति को, या

उसके मान्यता प्राप्त अभिकर्ता अथवा उसके विधि व्यवसायी को, या

उसके कुटुम्ब के किसी भी वयस्क पुरुष सदस्य को, जो प्रायः उसके साथ निवास करता हो, निविदान या परिदान करके

नोटिस तामील करने की रीति (Mode of Serving Notice) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 60

नोटिस तामील कैसे की जाएगी?

प्रति का निविदान या परिदान करके

पक्षकार की अनुपस्थिति में सुनवाई (Hearing in absence of party) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 63

धारा 63 के अन्तर्गत पक्षकार के व्यतिक्रम के कारण या आदेशिका फीम के संदाय में व्यतिक्रम के कारण खारिज करने का आदेश को अपास्त करने का आवेदन दिया जा सकता है-

30 दिन के भीतर

सुनवाई का स्थगन (Adjournment of Hearing) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 64

धारा 64 के अनुसार सुनवाई को स्थगित करने का अधिकार किसे है?

कोई राजस्व न्यायालय अथवा अधिकारी

धारा 63 के अधीन पारित आदेशों की कोई अपील होना (No Appeal Form Order Passed Under Section 63) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 65

धारा 65 के अनुसार, धारा 63 के अंतर्गत पारित आदेश के विरुद्ध क्या किया जा सकता है?

कोई अपील नहीं

जिसके विरूद्ध धारा 63 के अधीन कोई आदेश पारित किया गया है, ऐसे आदेश की तारीख से कितने दिन के भीतर अपास्त कराने के लिये आवेदन कर सकेगा?

आदेश की तारीख से 30 दिन के भीतर

खर्चा दिलाने और प्रभाजित करने की शक्ति (Power to Give and Apportion Costs) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 66

धारा 66 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

न्यायालय को खर्चे की व्यवस्था करने और विभाजन करने की शक्ति देना

गलती या लोप की शुद्धि (Correction or Error or Omission) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 67

स्वप्रेरणा से या आवेदन पर राजस्व न्यायालय या अधिकारी आदेश में गलती का शुद्ध कर सकता -

धारा 67 के अधीन

 

माध्यस्थम् के लिए विवाद निर्देशित करने की शक्ति (Power to Refer Disputes to Arbitration) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 68

पक्षकारों की सम्मति से लम्बित विवाद को माध्यस्थम् को निर्देशित किया जा सकेगा-

धारा 68 के अन्तर्गत

धारा 68 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

विवादों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान कराना

माध्यस्थम के लिए निर्देशित मामलों में प्रक्रिया (Procedure in Cases Referred to Arbitration) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 69

माध्यस्थम् द्वारा जारी पंचाट का अपास्त करने हेतु आबेदन पंचाट फाइल करने के नोटिस की तामील के पश्चात् दिया जा सकता है-

20 दिन के भीतर

मध्यस्थता के लिए निर्देशित मामले में पारित पंचाट के विरुद्ध सिविल न्यायालय में अपील की जा सकेगी-

जब विनिश्चय पंचाट से अति-मात्र हो

जब विनिश्चय पंचाट के अनुसार हो

जब पंचाट विधि या तथ्य की दृष्टि से विधिमान्य नहीं हो

पंचाट को अपास्त करने के लिए आवेदन पत्र (Application to Set Aside Award) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 70

धारा 70 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

राजस्व बोर्ड को संदर्भ (Reference) भेजने हेतु आवेदन करना

पंचाट के अनुसार विनिश्चय (Decision According to Award) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 71

पंचाट को अपास्त करने हेतु. दाखिल नहीं किया जा सकता है-

वाद

यदि धारा 70 के अंतर्गत किसी मामले को पंचाट (राजस्व मंडल) को संदर्भित किया गया है, तो धारा 71 के अनुसार संबंधित अधिकारी क्या करेगा?

पंचाट की राय के अनुसार निर्णय देगा

पंचाट के अनुसार विनिश्चय का तात्पर्य क्या है?

न्यायालय अथवा अधिकारी विवाद को पंचाट के अनुसार, या पंचाट यदि किसी विशेष मामले के रूप में पेश किया गया हो तो ऐसे मामले में अपनी स्वयं की राय के अनुसार विनिश्चित करेगा।

धारा 71 का उद्देश्य क्या है?

विधिक प्रश्नों पर एकरूपता और स्पष्टता सुनिश्चित करना

सिविल न्यायालय में अपील और वाद पर रोक (Bar to Appeal & Suit in Civil Court) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 72

पंचाट के विरुद्ध अपील एवं वाद पर रोक लगाई गयी है-

धारा 72 के अन्तर्गत

 

अध्याय-5

अपील, निर्देश, पुनरीक्षण और पुनर्विलोकन

(Appeal, Reference, Revision and Review)

अपील इस अधिनियम द्वारा यथा-अनुज्ञात होगी (Appeal to be as Followed by this Act) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 74

कितने मामलो में अपील नहीं होगी?

तत्समय प्रवृत किसी भी विधि के होते हुए भी इस अधिनियम में यथा उपबंधित के सिवाय किसी राजस्य न्यायालय या अधिकारी द्वारा पारित किसी भी आदेश की अपील नहीं होगी

पहली अपीलें (First Appeals) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 75

धारा 75 के अंतर्गत 'प्रथम अपील' का क्या तात्पर्य है

अधीनस्थ न्यायालय के आदेश के विरुद्ध पहली बार की गई अपील

बन्दोबस्त या भूमि अभिलेख से संबंध नहीं रखने वाले मामलों में, तहसीलदार द्वारा पारित मूल आदेश की प्रथम अपील किसे होगी?

कलक्टर को

दूसरी अपीलें (Second Appeals) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 76

बन्दोबस्त या भूमि अभिलेखों से संबंध नहीं रखने वाले, मामलों में कलक्टर द्वारा पारित आदेश की अपील दूसरी अपील किसे होगी?

राजस्व अपील प्राधिकारी को

धारा 181 के अधीन कार्य कर रहे किसी कलक्टर अथवा बंदोबस्त अधिकारी द्वारा पारित आदेश की अपील दूसरी अपील किसे होगी?

बन्दोबस्त आयुक्त को

भूमि अभिलेख अधिकारी द्वारा पारित आदेश की अपील दूसरी अपील किसे होगी?

भूमि अभिलेख निदेशक को

आयुक्त या राजस्व अपील प्राधिकारी या बन्दोबस्त आयुक्त द्वारा पारित आदेश की अपील दूसरी अपील किसे होगी?

बोर्ड को होगी।

कतिपय मामलों में अपील होना (No Appeal in Certain Cases) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 77

राजस्व बोर्ड को अपील की जा सकेगी-

आदेश की तारीख से 90 दिन के भीतर

अपीलों के लिए परिसीमा (Limitation for Appeals) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 78

धारा 78 के अनुसार प्रथम अपील की अधिकतम समय-सीमा क्या होती है?

30 दिन

धारा 78 के अनुसार दूसरी अपील के लिए समय-सीमा क्या है?

60 दिन

अर्जी के साथ उस आदेश की प्रतिलिपि होगी जिस पर आपत्ति की जाती है (Copy Of [XXX] Order Objected To, To Accompany Petition) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 79

अपील प्राधिकारी की शक्तियां (Power of Appellate Authority) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 80

अपील प्राधिकारी क्या कर सकेगा?

अपील को ग्रहण कर सकेगा या अभिलेख मंगवाकर और अपीलार्थी को सुनवाई का एक अवसर देने के पश्चात् संक्षेपतः उसे नामंजूर कर सकेगा।

राज्य सरकार की अभिलेख मंगाने और आदेशों को पुनरीक्षित करने की शक्ति (Power of Government to Call for Records and Revise Orders) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 83

धारा 83 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

राज्य सरकार को निचले अधिकारियों के आदेशों की समीक्षा की शक्ति देना

बोर्ड की अभिलेख मंगाने और आदेशों को पुनरीक्षित करने की शक्ति (Power of Board to Call for Records and Revise Orders) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 84

बोर्ड किसके अभिलेख मंगा सकेगा-

न्यायिक प्रकार के या बन्दोबस्त से सबंधित किसी भी मामले का जिसमें बोर्ड को अपील नहीं होती है

राज्य सरकार द्वारा पुनर्विलोकन (Review by the State Government) किस धारा मे परिभाषित हैं?

धारा 85()

बोर्ड तथा अन्य न्यायालयों द्वारा पुनर्विलोकन (Review by the Board and other Courts) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 86

1908 के अधिनियम 9 का लागू होना (Application of Act IX of 1908) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 87

धारा 87 के अनुसार 1908 के अधिनियम 9 का राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम में क्या प्रभाव है?

केवल सीमित रूप से लागू किया गया है

 

अध्याय-6

भूमि

(Land)

समस्त सड़कें आदि और समस्त भूमियां जो दूसरों की सम्पति नहीं है,राज्य की हैं (All Roads Etc. And All Land Which Are Not the Property of Others Belong to The State) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 88

धारा 88 के अनुसार कौन-सी भूमि राज्य की मानी जाएगी?

सभी सड़कें और ऐसी भूमियां जो किसी अन्य व्यक्ति की संपत्ति नहीं हैं

धारा 89 किससे सम्बंधित है?

खनिजों खानों, खदानों और मीन-क्षेत्रों पर अधिकार

राजस्व अधिनियम की धारा 89 (7) के अधीन ऐसा कोई भी व्यक्ति जो विधिपूर्ण प्राधिकार के बिना किसी भी खान या खदान से, जिसका अधिकार राज्य सरकार में निहित है तथा उसके द्वारा समनुदेशित नहीं किया गया है, खनिज निकालता है या हटाता है, कलेक्टर के लिखित आदेश पर शास्ति के लिए दायी होगा-

प्रति टन उसके अंश पर पचास रुपये की दर से

कृषि भूमि का अकृषिक प्रयोजनों के लिए उपयोग (90-A. Use of Agricultural Land for Non-Agricultural Purpose) किस धारा मे परिभाषित हैं?

धारा 90()

कृषि भूमि को अकृषिक प्रयोजनार्थ उपयोग में लाने की अनुज्ञा दी जाने पर आवेदक, राज्य सरकार को संदाय करने का दायी होगा-

नगरीय निर्धारण या प्रीमियम की राशि या दोनों

कृषि के लिए सह-संवक प्रयोजनों के लिए काश्तकार कृषि भूमि पर अपनी रिहायशी मकान जोत के कितने भाग या क्षेत्र पर बना सकेगा-

1/50 भाग या 500 स्क्वेयर यार्ड को सीमा के अनुसार

भूमि का अप्राधिकृत अधिभोग (Unauthorlsed Occupation of Land किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 91

तहसीलदार कृषि भूमि पर खड़ी फसल या निर्मित भवन के बारे में अतिचारी का आदेश नहीं दे सकता-

कुर्की और नीलामी का आदेश

कृषि भूमि का अतिचारी पूरे या उसके किसी भाग के दौरान प्रत्येक कृषि वर्ष के लिए अतिचार के पहले कार्य के लिए कितनी शास्ति का भुगतान करने का दाबी होगा?

किराये के 50 गुना

यदि कोई व्यक्ति कृषि भूमि को अपने अप्राधिकृत अधिभोग में लेता है या अधिभोग रखना जारी करता है तो उसे समझा जायेगा-

अतिचारी

कौन-सा अधिकारी कृषि भूमि पर कथित अतिचार के मामले में स्वप्रेरणा से या आवेदन पर संक्षिप्त बेदखली का आदेश कर सकता है?

तहसीलदार

 

अतिचारी के प्रत्येक अनुगामी अतिचार के कार्य के मामले में तहसीलदार ऐसी अवधि के सिविल कारावास एवं शास्ति का आदेश कर सकेगा जो हो सकेगा-

तीन मास

यदि आदेश के बावजूद अतिचारी तहसीलदार या उसके द्वारा प्रतिनियुक्त व्यक्ति को कृषि भूमि का कब्जा देने में विरोध करता है या रोकता है तो तहसीलदार क्या कार्यवाही करेगा?

अधिकारितायुक्त मजिस्ट्रेट को आवेदन देगा

 

जो व्यक्ति कलेक्टर के लिखित आदेश से धारा 91 (6) के अधीन दण्डनीय किसी अपराध को करना बन्द करने या रोकने के कर्त्तव्य से विनिर्दिष्ट रूप से न्यस्त राज्य सरकार का कर्मचारी ऐसे अपराध को करना बन्द करने या रोकने में जानबूझकर या जानते हुए उपेक्षा करता है या जानबूझकर लोप करता है तो दोषसिद्धि पर सजा हो सकती है-

एक मास तक के कारावास से जुर्माने से जो एक हजार रुपये तक हो सकेगी

धारा 91 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

सरकारी भूमि की अवैध कब्जे से रक्षा

धन-उपज के नियंत्रण और प्रबन्ध को विनियमित करने की शक्तियां (Powers to Regulate Control and Management of Forest Growth) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 94

जो व्यक्ति वन उपज के नियंत्रण और प्रबन्ध को विनियमित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाये गये नियमों को भंग करना जारी रखता तो ऐसे प्रत्येक भंग करना जारी रखता है तो ऐसे प्रत्येक दिन के लिए उसके दौरान ऐसा भंग जारी रहे, ऐसी शास्ति अधिरोपित की जा सकेगी जो -

पचास रुपये से अधिक नहीं होगी

 

 

धारा 94 का उद्देश्य क्या है?

धन-उपज के संग्रहण और प्रबंधन को विनियमित करना

राज्य सरकार द्वारा प्रीमियम की दरें नियत किया जाना (Collector to Fix Rates of Premium) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 96

धारा 96 के अनुसार, प्रीमियम की दरें किसके द्वारा निर्धारित की जाती हैं?

राज्य सरकार

घर का कूड़ा, कचरा इत्यादि डालने और चारे के संग्रह के लिये अनुदत्त भूमि (Land Granted for Receptacles of Household Refuse, Etc. And For Storing Fodder) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 98

धारा 98 का उद्देश्य क्या है?

ग्रामीण स्वच्छता एवं चारा संग्रह की सुविधा

किस अधिकारी को यह अधिकार होता है कि वह अनधिकृत निर्माण को हटवाए?

उप-खण्ड अधिकारी

गांव में भवन के सन्निर्माण को विनियमित करने का अधिकार (Right to Regulate the Construction of a Building in A Village) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 99

गांव के आबादी क्षेत्र का अवधारण कौन करेगा?

भूमि अभिलेख अधिकारी

यदि गांवों या सम्पदाओं या खेतों के धारक उनके सीमा चिन्हों के बारे में बाध्यताओं के निर्वहन की पालन कितने दिन के भीतर नहीं करते हैं तो भूमि अभिलेख अधिकारी ऐसे धारकों से सीमा चिन्हों के परिनिर्माण, मरम्मत या नवीकरण कराने का समुचित खर्चा वसूल करेगा-

30 दिन

औद्योगिक तथा वाणिज्यिक क्षेत्रों में भूमि का विक्रय (Sale of Land in Industrial and Commercial Areas) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 100

औद्योगिक तथा वाणिज्यिक क्षेत्रों में भूमियों के विक्रय को विनियमित करने के लिये नियम कौन बना सकेगी?

राज्य सरकार

कृषि प्रयोजनों के लिये भूमि का आवण्टन (Allotment of Land for Agricultural Purposes) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 101

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 101 के अनुसार भूमि का आवंटन किस उद्देश्य से किया जाता है?

कृषि उपयोग के लिए

अध्याय 6 के प्रयोजनों के लिये भूमि और आबादी की परिभाषा (Land and Abadi Defined for the Purposes of Chapter VI) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 103

धारा 103 किस अध्याय के प्रयोजनों के लिए "भूमि" और "आबादी" की परिभाषा स्पष्ट करती है?

अध्याय 6

धारा 103 के अंतर्गत "भूमि" का आशय क्या है?

वह भूमि जो अध्याय 6 की प्रक्रियाओं में शामिल हो

 

अध्याय-7

सर्वेक्षण तथा अभिलेख संक्रियाएं

(Survey and Record Operations)

साधारण

(A – General)

सर्वेक्षण या पुनः सर्वेक्षण (Survey or Re-Survey) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 106

धारा 106 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

भूमि का सर्वेक्षण या पुनः सर्वेक्षण कर सही जानकारी प्राप्त करना

संक्रियाओं के संचालन की रीति (Mode of Conducting Operations) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 109

भूमि अभिलेख निदेशक धारा 106 और 107 में निर्दिष्ट संक्रियाओं का प्रभारी होगा तथा उनका संचालन किसके द्वारा विहित नीति से किया जायेगा?

राज्य सरकार द्वारा विहित नीति से किया जायेगा।

 

- सीमा चिन्ह

(Boundary Marks)

सीमाओं के बारे में विवादों का विनिश्चय (Decision of Disputes as to Boundaries) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 111

यदि गांवों या सम्पदाओं या खेतों के धारक उनके सीमा चिन्हों के बारे में बाध्यताओं के निर्वहन की पालन कितने दिन के भीतर नहीं करते हैं तो भूमि अभिलेख अधिकारी ऐसे धारकों से सीमा चिन्हों के परिनिर्माण, मरम्मत या नवीकरण कराने का समुचित खर्चा वसूल करेगा-

30 दिन

सीमा सम्बन्धी विवाद का विनिश्चय किस आधार पर किया जाता है?

नक्शे के अभाव में वास्तविक कब्जा

नक्शा और क्षेत्र पुस्तक तैयार करना (Preparation of Map and Field Book) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 112

नक्शे, क्षेत्र पुस्तकें और बार्षिक रजिस्टर रखे पोषित और चालू रखे जायेंगे-

भूमि अभिलेख अधिकारी राज्य सरकार द्वारा इस निमित्त बनाये गये नियमों के अनुसार

 

- अधिकार-अभिलेख

(D – Record of Right)

अधिकार-अभिलेख तैयार करना (Preparation of Record of Rights) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 113

अधिकार अभिलेख कौन तैयार करता है?

भू-अभिलेख अधिकारी

अधिकार अभिलेख की अन्त-र्वस्तुएं (Contents of Record of Rights) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 114

अधिकार अभिलेख की अन्त-र्वस्तुएं के अंतर्गत कौन से शामिल है?

केवट

खतौनी

रजिस्टर,

गांव के आबादी क्षेत्र का अवधारण (Determination of The Abadi of A Village) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 119

गांव के आबादी क्षेत्र का अवधारण कौन करेगा?

भूमि अभिलेख अधिकारी

प्रविष्टियां का अनुप्रमाण (Attestation of Entries [xxx]) किससे सम्बंधित है?

धारा 122

अभिलेख की सभी प्रविष्टियां किसके द्वारा अनुप्रमाणित की जायेगी?

हित-धारी पक्षकारों द्वारा

 

- नक्शे और अभिलेख चालू रखना

(Maintenance of Maps and Records)

सीमा विवाद (Boundary Disputes) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 128

सीमाओं से संबंधित सभी विवाद किस प्रकार विनिश्चित किये जायेगे?

धारा 111 में अधिकथित रीति से

सीमाओं से संबंधित सभी विवाद विनिश्चित कौन करेगा?

भू-अभिलेख अधिकारी द्वारा

सीमा चिन्हों के बारे में धारकों की बाध्यताएं (Obligation of Holders as to Boundary Marks) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 129

यदि गांवों या सम्पदाओं या खेतों के धारक उनके सीमा चिन्हों के बारे में बाध्यताओं के निर्वहन की पालन कितने दिन के भीतर नहीं करते हैं तो भूमि अभिलेख अधिकारी ऐसे धारकों से सीमा चिन्हों के परिनिर्माण, मरम्मत या नवीकरण कराने का समुचित खर्चा वसूल करेगा--

30 दिन

चिन्हों की क्षति पहुँचाने या हटाने के लिये शास्ति (Penalty for Injury To, Or Removal of Marks) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 130

यदि कोई व्यक्ति सीमाचिन्ह को नुकसान पहुँचाता है उसे कि शास्ति की संदाय करना है-

50 रुपये से अनधिक

नक्शा और क्षेत्र-पुस्तक को चालू रखना (Maintenance of Map and Field Book) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 131

नक्शे, क्षेत्र पुस्तकें और बार्षिक रजिस्टर रखे पोषित और चालू रखे जायेंगे-

भूमि अभिलेख अधिकारी द्वारा

 

- वार्षिक रजिस्टर

(F – Annual Registers)

रिपोर्ट की उपेक्षा के लिये जुर्माना (Fine for Neglect to Report) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 134

धारा 133 के अंतर्गत रिपोर्ट करने की स्थिति में धारा 134 के अनुसार अधिकतम कितना जुर्माना लगाया जा सकता है?

₹10

गलतियों का शुद्धिकरण (Correction of Errors) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 136

गलतियों का शुद्धिकरण करने का अधिकार किस अधिकारी को प्राप्त है?

भूमि अभिलेख अधिकारी

 

- प्रकीर्ण

(G – Miscellaneous)

अभिलेखों का निरीक्षण (Inspection of Records) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 138

प्रविष्टियों संबंधी उपधारणा (Presumption as to Entires) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 140

धारा 140 के अनुसार प्रविष्टियों संबंधी उपधारणा का अर्थ क्या है?

किसी प्रविष्टि को कानूनी तौर पर सच्चा माना जाना जब तक उसका खंडन हो

विनिश्चयों का राजस्व न्यायालयों पर बाध्यकर होना (Decisions To Be Binding on Revenue Courts) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 141

 

अध्याय 7-

आबादी क्षेत्र का सर्वेक्षण

(Survey of Abadi Areas)

सर्वेक्षण का आदेश देने की शक्ति (Power to Order Survey) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 141()

भूमि पर प्रवेश (Entry Upon Land) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 141()

सर्वेक्षण का नोटिस पहले दिया जाना (Notice of Survey May Be Given Before Hand) किस धारा मे परिभाषित है?

धारा 141()

सर्वेक्षण के प्रयोजनार्थ किसी भूमि या परिसर में प्रवेश करने से पूर्व, सर्वेक्षण करने वाला अधिकारी भूमि या परिसर के स्वामी को अपने हस्ताक्षर सहित लिखित सूचना तामील करवा सकता है, जो होगी--

ऐसी सूचना की तामील के बाद तीन दिन से कम नहीं होना चाहिए

धारा 141- का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

सर्वेक्षण से पहले संबंधित पक्ष को सूचना देना

 

अध्याय-8

बन्दोबस्त संक्रियाएं

(Settlement Operations)

- साधारण

(A – General)

बन्दोबस्त या पुनःबन्दोबस्त (Settlement or Re-Settlement) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 142

बन्दोबस्त का मुख्य उद्देश्य क्या होता है?

किसी जिले या अन्य स्थानीय क्षेत्र को बन्दोबस्त या पुनःबन्दोबस्त जैसी भी स्थिति हो, के अन्तर्गत लाया जाना

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम की धारा 142 के अंतर्गत बन्दोबस्त कौन घोषित करता है?

राज्य सरकार

बन्दोबस्त अधिकारी (Settlement Officers) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 145

बन्दोबस्त अधिकारी की नियुक्ति कौन करता है?

राज्य सरकार

 

- लगान दरें

(Rent Rates)

आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 148

आर्थिक सर्वेक्षण कौन करेगा?

बन्दोबस्त अधिकारी

बन्दोबस्त अधिकारी किन बातों पर विशेष ध्यान रखेगा?

सिंचाई की सुविधाओं में वृद्धि, यदि कोई हुई हो,

खेतों का स्तर तथा गत बन्दोबस्त के बाद यदि कोई हुआ हो, जोते गये क्षेत्र में, वृद्धि या कमी यदि कोई हुई हो,

खेती का खर्चा तथा जोतने वाले स्वयं का तथा उसके कुटुम्ब के भरण-पोषण का व्यय,

 

- लगानों का विनिश्चयन

(Determination of Rents)

लगानों का निर्धारण (Assessment of Rents) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 157

निर्धारण से अपवर्जनीय भूमि (Land to be Excluded from Assessment) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 158

धारा 158 के अनुसार अपवर्जनीय भूमि का अर्थ क्या है?

ऐसी भूमि जिस पर लगान निर्धारित नहीं किया जाता

धारा 158 के अंतर्गत कौन सी भूमि अपवर्जनीय मानी जाती है?

इमारतों और उनके अनुलग्नों की भूमि,

स्थायी खलिहान,

कब्रिस्तान, शमशान और खेल के मैदान,

स्थायी सड़कें और रास्ते, तथा

अकृष्य भूमि।

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम में धारा 158 का उद्देश्य क्या है?

उन भूमि की पहचान करना जिन पर लगान नहीं लगाया जाएगा

धारा 158 के अनुसार अपवर्जनीय भूमि के निर्धारण के लिए कौन जिम्मेदार होता है?

बंदोबस्त अधिकारी

सुधार के लिये रियायत (Allowance for Improvements) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 159

काश्तकार के लिये सुधार पूर्ण होने की तारीख से लगा कर कितनी कालावधि के लिये ऐसे सुधारों से होने वाले पूरे फायदों का उपभोग करना सुनिश्चित होगा?

बीस वर्षों की कालावधि के लिये

वृद्धि की सीमाएँ (Limits of Enhancement) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 161

धारा 161 के अनुसार लगान में वृद्धि की अधिकतम सीमा क्या हो सकती है?

चौथाई भाग से अधिक नहीं होगी

उत्तरोत्तर वृद्धि (Progressive Enhancement) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 162

किसी जोत के लिए धारा 161 के साथ पठित धारा 157 के अधीन निर्धारित लगान उसके विद्यमान लगान के चौथाई भाग और समुचित मंजूरशुदा लगान दरों पर मूल्यांकन के तीन चौथाई भाग से अधिक हो जाता है वहां ऐसी वृद्धि कितनी अवधि द्वारा प्रभावशील होने का आदेश दिया जायगा?

तीन से अनधिक वर्षों में वार्षिक वृद्धि द्वारा

परचे तैयार करना और उनका वितरण (Preparation and Distribution of Parchas) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 164

परचे तैयार करना और उनका वितरण कौन करेगा?

बंदोबस्त अधिकारी

निर्धारण पर्चे में जोत के संबंध में कौन सी बातें पृथक-पृथक दिखाई जायेगी-

ऐसी जोत का भूपति अधिकार,

जोत में प्रत्येक खेत का खसरा नम्बर और उसका क्षेत्रफल,

जोत में के प्रत्येक खेत की मिट्टी का वर्ग,

मिट्टी के ऐसे प्रत्येक वर्ग के लिये मंजूरशुदा लगान दर,

आक्षेपों की सुनवाई और लगान अवधारण (Hearing of Objections and Determination Of Rent) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 166

काश्तकार या भूमि-धारक धारा 164 की उप-धारा (4) के अधीन उद्‌द्घोषणा जारी होने से कितने दिन के भीतर कोर्ट आक्षेप प्रस्तुत करे तो बन्दोबस्त अधिकारी उसकी सुनवाई करेगा?

तीस दिन के भीतर

लगान अवधारण किस अधिनियम की धारा के अंतर्गत प्राथमिक रूप से तय होती है?

धारा 161

यदि किसी पक्ष को कलेक्टर के निर्णय से असहमति हो, तो वह कहाँ अपील कर सकता है?

राजस्व मंडल

(Board of Revenue)

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 166 का उद्देश्य क्या है?

लगान निर्धारण में पारदर्शिता न्याय

लगान जिस तारीख से संदेय (Rent from What Date Payable) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 167

धारा 165 के उपबन्धों के अध्यधीन बन्दोबस्त अधिकारी के आदेश से धारा 166 के अधीन अवधारित लगान किस तारीख से संदेय होगा?

बन्दोबस्त की अवधि के प्रारम्भ की तारीख से

काश्तकार को अवधारित लगान से इन्कार करने का विकल्प (Option to Tenant to Refuse Rent Determined) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 168

कोई काश्तकार जिसकी जोत के लिये लगान, बन्दोबस्त अधिकारी के आदेश से धारा 167 के अधीन लगान अवधारित किया जा चुका है, उस आदेश की तारीख से कितने दिन के भीतर अवधारित लगान को स्वीकार करने से लिखित में इंकार कर सकता है?

तीस दिन के भीतर

इन्कार करने का प्रभाव (Effect of Refusal) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 169

ऐसे इन्कार पर काश्तकार जोत को कब खाली करना होगा?

तत्काल

दस्तूर गांवाई तैयार करना (Preparation of Dastoor Ganwai) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 173

धारा 173 के अंतर्गत दस्तूर गांवाई क्या है?

ग्राम में प्रचलित पारंपरिक करों का विवरण

दस्तूर गांवाई किस अधिकारी द्वारा तैयार किया जाता है?

बन्दोबस्त अधिकारी

दस्तूर गांवाई की प्रक्रिया कब प्रारंभ होती है?

जब बन्दोबस्त प्रक्रिया प्रारंभ हो

बन्दोबस्त प्रविष्टियों संबंधी उपधारण (Presumption of Settlement Entries) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 174

धारा 173 के अधीन तैयार किये गये वाजिब उल अर्ज या दस्तूर गांवाई की समस्त प्रविष्टियां कैसी मानी जायगी?

सही मानी जायगी

 

- बन्दोबस्त की अवधि

(Term of Settlement)

बन्दोबस्त की अवधि (Term of Setlement) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 175

धारा 175 के अनुसार, सामान्य रूप से बन्दोबस्त की अवधि कितनी निर्धारित की गई है?

20 वर्ष

कोई काश्तकार अपनी जोत का अवधारित लगान को स्वीकार करने से इन्कार कर देता है तो ऐसा इन्कार की जानी चाहिए-

30 दिन के भीतर

 

बन्दोबस्त की अवधि का पूर्वत्तर पर्यवसान (Senior Terminology of Settlement) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 176

धारा 176 के अंतर्गत, बन्दोबस्त की अवधि समाप्त होने के बाद जब तक नया बन्दोबस्त प्रभाव में नहीं आता, तब तक:

पुराना बन्दोबस्त यथावत लागू रहता है

पूर्वत्तर पर्यवसान का अर्थ है:

बन्दोबस्त अवधि की समाप्ति के बाद की स्थिति

धारा 176 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

बन्दोबस्त में निरंतरता बनाए रखना

 

- मध्यवर्ती पुनरीक्षण

(E - Intermediate Revision)

अल्पावधि बन्दोबस्त (Short Term Settlement) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 178

जब किसी स्थानीय क्षेत्र के लिये धारा 175 के द्वितीय परन्तुक के अधीन नियत बन्दोबस्त की अवधि बन्दोबस्त कार्याधीन पुरे जिले या अन्य स्थानीय क्षेत्र के लिये नियत अवधि से कम हो और ऐसी अवधि का अवसान हो जाता है तो ऐसे स्थानीय क्षेत्र के लिये लगान का निर्धारण कौन करेगा?

बन्दोबस्त अधिकारी

जल क्रिया से बढ़ी हुई भूमि का बन्दोबस्त एवं प्रवाह क्रिया के कारण घटी हुई भूमि के निर्धारण का पुनरीक्षण (Settlement of Land Added by Alluvian and Revision of Assessment When Culturable Area Reduced by Fluvial Action) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 179

जब कोई जोत कृषि योग्य क्षेत्र प्रवाह क्रिया द्वारा या अन्यथा कम हो जाय तब निर्धारण का पुनरीक्षण कौन कर सकेगा?

कलक्टर या स्थायी बन्दोबस्त अधिकारी

अतिरिक्त शहरी रेट उदग्रहण करने की सरकार की शक्ति (Power of Government to Levy Additional Urban Rates) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 180

अतिरिक्त शहरी रेट उदग्रहण करने की सरकार की शक्ति किसे है?

राज्य सरकार

 

प्रकीर्ण

(Miscellaneous)

बन्दोबस्त अधिकारी के समक्ष लम्बित आवेदन और कार्यवाहियां जब कि कार्य बन्द हो जाय (Applications and Proceedings Pending Before Settlement Officer When Operations Are Closed) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 181

जब बन्दोबस्त कार्य धारा 142 के अधीन अधिसूचना द्वारा बन्द कर दिये जाय तब बन्दोबस्त अधिकारी के समक्ष लंबित समस्त आवेदन और कार्रवाईयां जब तक कि उस क्षेत्र के लिये स्थायी बन्दोबस्त अधिकारी नियुक्त हो जाये किसे अन्तरित कर दी जायगी?

कलक्टर को

गलतियों और लोपों का सही किया जाना (Corrections of Errors and Ommissions) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 182

कौन गलती या लोप को सही कर सकता है?

बन्दोबस्त अधिकारी स्वप्रेरणा से

मंजूरशुदा लगान दरों का पुन र्विलोकन (Review of Sanctioned Rent-Rates) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 183

किन परिस्थितियों में लगान दरों का पुनर्विलोकन किया जा सकता है?

निर्धारण वृत्तों का निर्धारण समूहों के निर्माण में, या

मिट्टी के वर्गीकरण में

 

अध्याय-9

सम्पदाओं का विभाजन

(Partition of Estates)

धारा 184 किस विषय से संबंधित है?

भूमि का विभाजन

विभाज्य सम्पदाएं (Partible Estates) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 185

जब तक कि रूढि से या अन्यथा उनका विभाज्य होना साबित किया जाय, समस्त सम्पदाओं के बारे में क्या उपधारणा की जायेगी?

अविभाज्य होने की

 

विभाजन का दावा करने के हकदार व्यक्ति (Persons Entitled to Swim Partition) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 186

विभाजन का दावा कौन कर सकेगा?

किसी विभाज्य संपदा का प्रत्येक सह-अंशधारी ऐसी सम्पदा में अपने अंश के विभाजन का दावा कर सकता हैं।

दावों का समेकन (Consolidation of Claims) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 190

एक ही सम्पदा के विभाजन के लिए अलग-अलग दावा किया जाता है एक साथ विचारण करने के लिए दावे का समेकन किस धारा के अन्तर्गत किया जाता है?

धारा 190

सम्पदा के विभाजन को रोकने की शक्ति (Power to Stay Partition of An Estate) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 191

विभाजन पर विचारण कर सकता है-

कलेक्टर

उपखण्ड अधिकारी

सहायक कलेक्टर

विभाजन के आवेदन के पक्षकार होते हैं

अभिलिखित सह-अंशधारी

कब्जाधारी बन्धकदार

कब्जा सौंपने वाला बन्धककर्ता

विभाजन के लिये आवेदन की उद्‌द्घोषणा (Proclamation of Application for Partition) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 192

धारा 192 के अनुसार जब विभाजन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जाता है, तो इसकी उद्घोषणा किस प्रकार की जाती है?

प्रत्येक सह-अंशधारी पर उ‌द्घोषणा की एक-एक प्रति भी तामील कराई जायेगी

धारा 192 के अंतर्गत उ‌द्घोषणा जारी होने की तारीख से कब से कब तक की जानी चाहिए?

तीस दिन पहले या साठ दिन के बाद हो

आक्षेप जिसमें हक का प्रश्न उठता हो (Objection Raising Question of Title) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 193

प्रश्न के अवधारण के लिये मामले के किसी पक्षकार से कितने दिन भीतर सिविल न्यायालय में वाद संस्थित करने की अपेक्षा कर सकता है?

तीन माह के भीतर

अपील का विनिश्चय होने, तक विभाजन का रोका जाना (Stay of Partition Pending Decision of Appeal) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 194

धारा 194 के अनुसार अपील का विनिश्चय होने तक संपदा के विभाजन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

विभाजन रोक दिया जाता है

धारा 194 के तहत अपील के निर्णय तक विभाजन रोकने का आदेश किसके द्वारा दिया जाता है?

अपील न्यायालय

विभाजन पूर्ण होने तक के लिये सम्पदा की कुर्की (Attachment of Estate Pending Completion of Partition) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 195

सपूर्ण सम्पदा को कुर्क कौन कर सकेगा?

कलक्टर, बोर्ड की मंजूरी से

मूल्यांकनों के सिद्धांतों एवं शर्तों का अवधारण (Oetermlnation of Principiesand Conditions of Valuations) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 197

मूल्यांकनों के सिद्धांतों एवं शर्तों का अवधारण कौन कर सकेगा?

कलक्टर राज्य सरकार द्वारा तदर्थ बनाये गये नियमों के अनुसार,

विभाजन की प्रारम्भिक डिक्री (Preliminary Darn for Pa`Nition) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 198

कौन-सी धारा के अधीन कलेक्टर विभाजन की प्रारम्भिक डिकी पारित कर सकते हैं?

धारा 198

 

अधिनियम के अनुसार विभाजन के लिए जब प्रारम्भिक आदेश दे दिया जाता है तब कलेक्टर-

पक्षकारों की स्वयं ही विभाजन करने का निर्देश देगा

मध्यस्थ नियुक्त करने की अनुमति देगा

विभाजन किसके द्वारा किया जाये (Penman by Whom to be Made) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 199

विभाजन किसके द्वारा किया जायेगा?

पक्षकारों को स्वयं ही

(कलक्टर की अनुमति से)

प्रस्तावों पर विवार तथा दावों और उजॉ को तय करना (Consideration of Proposals and Determination of Claims and Objections) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 207

प्रस्तावों पर विवार तथा दावों और उजॉ को तय कौन करेगा?

कलक्टर

काश्तकारों की जोतों का विभाजन (Division of Tenants's Holding) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 208

विभाजन करने में जहां तक सम्भव हो जोतों का विभाजन-

टाला जाना चाहिये

जहां काश्तकारों की जोतों का विभाजन टाला जा सके वहां--

प्रत्येक जोत का लगान विभाजित भागों पर वितरित किया जायेगा।

खुदकाश्त का विभाजन (Division of Khudkasht)किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 209

जिन भूमियो में खुदकाश्त अधिकार प्राप्त हो गये हैं और तत्समय अस्तित्व में है, वे कैसे विभाजित की जायेंगी?

पृथकतः

तालाब, कुए जलसरणी एवं बंधे --

उस भूमि से सलग्न समझे जायेंगे

असंहति-विभाजन की नामंजूरी के लिये एक कारण (Incompactness A Reason for Disallowing Partition) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 214

विभाजन करने में कई प्रभाग, जिनमें सम्पदा का विभाजन किया जाता है, कैसे रखे जायेंगे?

इकट्ठे रक्खे जायेंगे

 

विभाजन की लिखत (Instrument of Partition) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 217

सम्पदा में विभक्त किये गये प्रत्येक प्रभाग के बारे में कलक्टर विभाजन का एक लिखत कैसे तैयार करवायेगा?

अन्तिम आदेश की शर्तों के अनुसार तैयार करवायेगा

राजस्व का कपटपूर्ण या गलत वितरण (Fraudulent or Erroneous Distribution of Revenue) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 220

इस अधिनियम की धारा 220 के अन्तर्गत राजस्व का कपटपूर्व या गलत वितरण हो जाने की दशा में कौन हस्तक्षेप करते हुए उचित आदेश दे सकता -

राजस्व बोर्ड

उन सम्पदाओं का समेकन जो एक ही गांव में हो (Consolidation of Estates Forming Part of the Same Village) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 222

यदि दो या दो से अधिक राजस्व संदायी सम्पदाएं एक ही गांव में स्थित हों तो उनके सम्पदाधारी उन्हें एकल सम्पदा में समेकित करने के लिए किसका आवेदन प्रस्तुत करेगा?

कलेक्टर

सरकार और सम्पदाधारी के बीच विभाजन के मामलों पर इस अध्याय का लागू होना (Chapter not to apply to division between Government and estate holder) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 223

धारा 223 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

सरकार और सम्पदाधारी के बीच के विभाजन को इस अध्याय से बाहर करना

धारा 223 किस अध्याय के प्रभाव को सीमित करती है?

विभाजन संबंधी अध्याय

 

अध्याय-10

राजस्व का संग्रह

(Collection of Revenue)

राजस्व का भूमि और उसकी उपज पर प्रथम प्रभार होना (Revenue, A First Charge on Land and Its Produce) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 224

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 224 के अनुसार भूमि राजस्व का किस पर प्रथम प्रभार होता है?

भूमि और उसकी उपज पर

सम्पदा या भूमि क्षेत्र के लगान, लक्ष्य और उपज किसी सिविल या राजस्व न्यायालय की किसी डिक्री या आदेश की तुष्टि में कब तक समायोजित नहीं किये जायेंगे?

जब तक कि उसके संबंध में देय सभी राजस्व या लगान की बकाया की अदायगी की जा चुकी हो।

राजस्व के लिये दायित्व (Responsibility for Revenue) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 225

किसी सम्पदा के समस्तधारक और सह-अंशधारी उसके लिये तत्समय संदेय लगान के लिये किसके प्रति दायी होगा?

राज्य सरकार के प्रति संयुक्त रूप से और पृथक-पृथक रूप से दायी होंगे।

बकाया के संदाय और व्यक्तिकमियों के बारे में नियम (Rules as To Payment of Arrears and Defaulters) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 226

बकाया वसूली के लिये आदेशिकाएं (Processes for Recovery of Arrears) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 228

राजस्व या लगान की बकाया की वसूली की जा सकती है-

 

जंगम सम्पत्ति की कुर्की और विक्रय द्वारा,

सम्पदा की कुर्की करके,

मांग आदेश या तलबी पत्र की तामील कराकर

अचल सम्पत्ति की बकाया की वसूली के लिए कलेक्टर द्वारा कुर्क की गयी सम्पत्ति कब तक चालू रहती है-

जब तक ब्याज सहित सम्पूर्ण रकम की वसूली नहीं हो जाती

मांग आदेश और उपस्थित होने का तलबी पत्र (Writ Of Demand And Citation To Appear) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 229

राजस्य या लगान की बकाया जब देय हो तो, कौन सा आदेश जारी किया जा सकेगा?

एक भाग आदेश जारी किया जा सकेगा जिसमें व्यतिक्रमी से उसमें कथित समय के भीतर राशि की अदायगी करने या उसमें वर्णित तारीख पर उपस्थित होने की अपेक्षा की जायेगी।

जंगम सम्पत्ति की कुर्की और विक्रय (Attachment and Sale of Movable Property) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 230

धारा 230 के अंतर्गत 'जंगम सम्पत्ति' से क्या अभिप्रेत है?

चल संपत्ति जैसे पशु, फर्नीचर आदि

धारा 230 के तहत जंगम सम्पत्ति की कुर्की किस अधिकारी द्वारा की जाती है?

कलेक्टर

भूमि की कुर्की (Attachment of the Land) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 231

विक्रय हुई भूमि समस्त भारग्रस्तताओं से मुक्त रूप से बिकेगी। भूमि के सम्बन्ध में की गयी संविदाएं नीलामी केता के विकल्प पर होगी-

शून्यकरणीय

कुर्क नहीं की जायेगी-

धार्मिक उपयोग के लिए रखी वस्तुएं

कुर्की की उ‌द्घोषणा (Proclamation of Attachment) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 233

धारा 233 के अनुसार कुर्की की उद्घोषणा किसके द्वारा की जाती है?

कलेक्टर

कुर्की की उद्घोषणा का मुख्य उद्देश्य क्या होता है?

सम्पदा पर कुर्की की सूचना देना ताकि संपत्ति का उपयोग रोका जा सके

व्यतिक्रमी के विनिर्दिष्ट क्षेत्र, पट्टी या सम्पदा का विक्रय (Sale of Defaulter’s Specific Area, Patti or Estate) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 235

जब कलक्टर की यह राय हो कि इससे पूर्व विनिर्दिष्ट आदेशिकाएं बकाया वसूली के लिये पर्याप्त नहीं है तब वह ऐसी अन्य आदेशिकाओं के अलावा या बजाय उस विनिर्दिष्ट क्षेत्र पट्टी या सम्पदा को--

नीलामी द्वारा बेच सकेगा जिसके सम्बन्ध में बकाया देय है

धारा 236 किससे सम्बंधित है?

भूमि का भारग्रस्तताओं से मुक्त विक्रय

(Land To Be Sold Free of Encumbrances)

नीलामी विक्रय किया जा सकेगा-

 

कलेक्टर द्वारा

कलेक्टर द्वारा नियुक्त सहायक कलेक्टर द्वारा

कलेक्टर द्वारा नियुक्त तहसीलदार द्वारा

जिस सम्पत्ति के संबंध में व्यतिक्रम किया जाता है उससे भिन्न सम्पत्ति में के व्यतिक्रमों के हित के विरूद्ध कार्यवाई करने की शक्ति (Powers to Proceed Against Interest of Defaulter in Property Other Than That in Respect of Which Default Is Made) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 237

यदि बकाया वसूल की जा सके और व्यतिक्रमी किसी अन्य सम्पदा का स्वामी है या उसमें हित रखता है या किसी अन्य सम्पदा में किसी अन्य स्थावर सम्पत्ति में उसका कोई अंश है तो--

कलक्टर उस सम्पदा या अंश या अन्य स्थावर सम्पत्ति के विरुद्ध उसी प्रकार कारवाई कर सकेगा मानों वह ऐसी भूमि थी जिसके लेखे इस अधिनियम के उपबन्धों के अधीन राजस्व या लगान देय है

विक्रय की उद्‌द्घोषणा (Proclamation of Sale) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 238

बेची जाने वाली भूमि          की विक्रय की उद्‌द्घोषणा कौन करेगा?

कलक्टर

विक्रय कब और किसके द्वारा किया जाय (Sale When and By Whom to Be Made) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 239

विक्रय कब और किसके द्वारा किया जायगा?

कलक्टर द्वारा व्यक्तिगत रूप से किया जाएगा या उसके द्वारा इस निमित्त विशेषतः नियुक्त सहायक कलक्टर या तहसीलदार द्वारा किया जायगा।

बोली लगाने या विक्रीत सम्पत्ति अर्जित करने पर निषेध (Prohibition to Bid for An Acquire the Property Sold) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 240

जो व्यक्ति केता घोषित हो उससे उसकी बोली के कितने प्रतिशत राशि तुरन्त जमा करने की अपेक्षा की जायेगी-

25 प्रतिशत

क्रेता द्वारा पूरी क्रय राशि कलेक्टर के कार्यालय में जमा की जायेगी-

विक्रय की तारीख से 15 दिन या पूर्व

क्रेता द्वारा निक्षेप जमा के व्यतिक्रम में पुनर्विक्रय (Deposit by Purchaser, Re-Sale In Default Of Deposit) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 242

व्यक्ति क्रेता घोषित हो उससे उसकी बोली की कितनी राशि तुरन्त जमा कराने की अपेक्षा की जायेगी?

पच्चीस प्रतिशत

धारा 242 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

नीलामी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना

क्रय राशि कब दी जाय (Purchase Money When to be Paid) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 243

क्रेता द्वारा पूरी क्रय राशि कलक्टर के कार्यालय में विक्रय की तारीख से कितने दिन में अदा की जायगी?

पन्द्रह दिन या उससे पूर्व

पुनर्विक्रय से हानि के लिये क्रेता का दायित्व (Liability of Purchaser for Loss by Re-Sale) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 244

अन्तत किये गये विक्रय की राशि यदि ऐसे व्यतिक्रमी क्रेता द्वारा लगाई बोली से कम हो तो--

अन्तर उससे उसी प्रकार वसूलनीय होगा मानो वह राजस्व की बकाया हो।

पुनर्विक्रय के पूर्व उ‌द्घोषणा (Proclamation Before Re-Sale) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 245

धारा 239 के अधीन मुल्तवी करने के पश्चात् कोई विक्रय और क्रय राशि अदा करने में व्यतिक्रम के कारण धारा 242 के अधीन किया जाने वाला कोई पुनर्विक्रय कब तक नहीं किया जायेगा?

जब तक कि मूल विक्रय के लिये यथाविहीत नई उद्‌घोषणा जारी की जा चुकी हो।

बकाया के जमा हो जाने पर विक्रय अपास्त करने का आवेदन (Application to Set Aside Sale on Deposit of Arrear) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 246

धारा 246 के अनुसार, कोई व्यक्ति जिसकी भूमि या अन्य स्थावर सम्पत्ति इस अधिनियम के अधीन बेची जा चुकी है, विक्रय की तारीख से 30 दिन के भीतर किसी समय कलेक्टर के कार्यालय जमा कराने पर, विक्रय अपास्त करने के लिए आवेदन दे सकता है-

क्रेता को अदा करने के लिए क्रय राशि के पांच प्रतिशत के बराबर राशि

विक्रय का खर्चा

 

अनियमितता इत्यादि के कारण विक्रय अपास्त करने का आवेदन (Application to Set Aside the Sale for Irregularity Etc.) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 247

विक्रय की तारीख से कितने दिन के भीतर प्रकाशन या संचालन में किसी तात्विक अनियमितता या गलती के आधार पर विक्रय अपास्त करने का आवेदन कलक्टर को किया जा सकेगा?

तीस दिन के भीतर

विक्रय की पुष्टि या उसे अपास्त करने वाला आदेश (Order Confirming or Setting Aside Sale) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 248

कलेक्टर विक्रय को पुष्ट करेगा जब-

विक्रय की तारीख से 30 दिन समाप्त होने पर भी अपास्त कराने की आवेदन नहीं किया गया है

विक्रय अपास्त कराने का आवेदन नामंजूर कर दिया गया है

धारा 250 किससे सम्बंधित है?

विक्रय अपास्त कर दिये जाने पर क्रय राशि की वापसी

(Refund Of Purchase-Money When Sale Set Aside)

जब किसी भूमि या स्थावर सम्पत्ति का विक्रय कलेक्टर द्वारा अपास्त कर दिया जाता है तो केत्ता कय राशि पुनः प्राप्त करने का हकदार हो जायेगा, एवं क्रय राशि पर उसे ब्याज भी मिलेगा, ब्याज किस दर से मिलेगा?

छः प्रतिशत वार्षिक दर से अनधिक

क्रेता को कब्जा दिलाया जाना-क्रय प्रमाण पत्र (Purchaser to Be Put in Possession – Certificate of Purchase) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 251

भूमि के विक्रय की पुष्टि की तारीख के पश्चात् देय होने वाले राजस्व या लगान की किश्तों की अदायगी के लिए कौन दायी होगा?

 

राजस्व न्यायालय

धारा 253 किससे सम्बंधित है?

राजस्व या लगान के लिए क्रेता का दायित्व

(Liability Of Purchaser for Revenur or Rent)

सह-अंशधारियों द्वारा अग्रक्रय (Pre-emption by Co-Sharers) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 254

अग्रक्रय का अधिकार किसे प्राप्त है?

 

सह-अंशधारियों को

 

अग्रक्रय का अधिकार सह अंशधारियों को किस धारा में प्राप्त है?

254

सह अंशधारी अग्रक्रय की मांग कर सकते हैं-

 

विक्रय के सात दिन के भीतर

प्रकीर्ण राजस्व और अन्य राशियों की वसूली (Recovery of Miscellaneous Revenue and Other Moneys) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 256

राशियां राजस्व की बकाया की तरह इस अधिनियम के अधीन वसूल की जायगी-

राजस्य या भू-राजस्व या लगान की बकाया के रूप में वसूलीय या आपनीय, या

मांग या लोक मांग अथवा मांग या लोक मांग के रूप में अथवा मांग या लोक मांग की बकाया के रूप में वसूलीय या आपनीय

धारा 256 और 257 में निर्दिष्ट धन की वसूली के लिये आवेदन (Application for Recovery of Moneys Referred to In Sections 256 And 257) किस धारा में परिभाषित है?

धारा 257()

धारा 256 और 257 में निर्दिष्ट धन की वसूली के लिये आवेदन क्या विवरण होगा?

अधिकारी या प्राधिकारी जिसे राशि शोध्य और देय है.

उस व्यक्ति का नाम और वर्णन जिससे राशि शोध्य है,

शोध्य की राशि और उसका प्रकार,

अवधि यदि कोई हो, जिसके लिये यह शोध्य है और तारीख जिस पर वह पहले देय है

आदेशिका जिसके जरिये राशि वसूल की जावे.

सम्पत्ति, जहां सम्भव हो, जिसके विरुद्ध आदेशिका का निष्पादन किया जा सके तथा

ऐसी अन्य विशिष्टियां जो राज्य सरकार द्वारा विहित की जायः

 

अध्याय-11

प्रकीर्ण

(Miscellaneous)

खर्च इत्यादि की वसूली (Recovery of Costs Etc.) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 258

क्या- क्या वसूलनीय होंगा?

सरकार को देय समस्त रेटें, खर्च, प्रभार फीस, जुर्माने, शारितयों और अन्य धन राजस्य की बकायाओं के रूप में

धारा 259 किससे सम्बंधित है?

सिविल न्यायालयों की अधिकारिता अपवर्जित

(Jurisdiction of Civil Courts Excluded)

प्रत्यायोजन ([Delegation) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 260

प्रत्यायोजन कौन कर सकेगा?

राज्य सरकार, राज-पत्र में अधिसूचना द्वारा

नियम बनाने की शक्ति (Power to Make Rules) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 261

पटवारी इत्यादि का लोक सेवक होना (Patwaris, Etc. To Be Public Servants) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 262

लोक सेवक कौन हो सकेगा?

अध्याय 3 के अधीन नियुक्त प्रत्येक पटवारी, गिरदावर, कानूनगो या भूमि अभिलेख निरीक्षक और सदर कानूनगो तथा उनमें से किसी के भी कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिये अस्थायी रूप से नियुक्त प्रत्येक व्यक्ति

निरसन और व्यावृत्तियां (Repeal and Savings) किस धारा से सम्बंधित है?

धारा 263

 

Download PDF

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts