विस्फोटक अधिनियम, 1884 वन-लाइनर नोट्स (हिंदी माध्यम)

विस्फोटक अधिनियम, 1884 वन-लाइनर नोट्स (हिंदी माध्यम)

Free Online Judiciary Coaching Classes Free Online Judiciary Coaching Classes

Download PDF

विस्फोटक अधिनियम, 1884

(THE EXPLOSIVES ACT, 1884)

(1884 का अधिनियम संख्यांक 4)

(ACT NO. 4 OF 1884)

 

इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम क्या है?

विस्फोटक अधिनियम, 1884

इस अधिनियम का अधिनियम संख्यांक क्या है?

1884 का अधिनियम संख्यांक 4

विस्फोटक अधिनियम, 1884 को राष्ट्रपति की स्वीकृति कब मिली?

26 फरवरी, 1884

संक्षिप्त नाम, (Short title) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 1

विस्फोटक अधिनियम, 1884 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

विस्फोटकों के विनिर्माण, कब्जे, प्रयोग, विक्रय, परिवहन, आयात और निर्यात को विनियमित करना

विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 1 किससे संबंधित है?

संक्षिप्त नाम और स्थानीय विस्तार से

विस्फोटक अधिनियम, 1884 का स्थानीय विस्तार कहाँ तक है?

सम्पूर्ण भारत

विस्फोटक अधिनियम, 1884 किस वर्ष अधिनियमित किया गया?

1884

विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 2 किससे संबंधित है?

प्रारंभ

विस्फोटक अधिनियम, 1884 कब प्रवृत होगा?

केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचित तारीख को

1875 के अधिनियम सं० 12 के प्रभाग का निरसन, (Repeal of portions of Act 12 of 1875) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 3

परिभाषा, (Definition)  खंड अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 4

"वायुयान" (Aircraft) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 4()

धारा 4() के अनुसारवायुयानसे क्या अभिप्रेत है?

कोई ऐसी मशीन, जो वातावरण से पृथ्वी की सतह पर वायु की प्रक्रिया से भिन्न वायु की प्रतिक्रिया द्वारा अवलम्ब प्राप्त कर सकती है, और इसके अन्तर्गत बेलून, चाहे स्थिर हों या अस्थिर, वायु पोत, पतंग, ग्लाइडर और उड्डयन मशीनें हैं

"गाड़ी" (Carriage) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 4()

धारा 4() के अनुसारगाड़ीके अन्तर्गत क्या आता है?

कोई गाड़ी, वैगन, छकड़ा, ट्रक, यान या भूमि पर माल या यात्रियों को ले जाने का कोई अन्य साधन है चाहे वह किसी प्रकार से चलाया जाए

"जिला मजिस्ट्रेट" (District Magistrate) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 4()

धारा 4() के अनुसार किसी ऐसे क्षेत्र के संबंध में, जिसके लिए पुलिस आयुक्त नियुक्त कर दिया गया है, "जिला मजिस्ट्रेट" से क्या अभिप्रेत है?

उस क्षेत्र का पुलिस आयुक्त, और

ऐसे सम्पूर्ण क्षेत्र या उसके किसी भाग पर अधिकारिता का प्रयोग करने वाला ऐसा कोई पुलिस उपायुक्त जो ऐसे क्षेत्र या उसके किसी भाग के संबंध में इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट किया जाए,

और

कोई अपर जिला मजिस्ट्रेट

"विस्फोटक" (Explosive) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 4()

धारा 4() के अनुसारविस्फोटकमें कौन सम्मिलित है?

बारूद, नाइट्रोग्लिसरीन, नाइट्रोग्लिकोल, गनकाटन, डाइनाट्रो-टोल्यून, ट्राई-नाइट्रो-टोल्यून, पिकरिक एसिड, डाई-नाइट्रो-फिनॉल, ट्राई-नाइट्रो रिसार्सिनाल (स्टाइफिनिक एसिड), साइकलो ट्राइमेथिलीन ट्राइ-नाइट्रामाइन, पेन्टा एरिनिटॉल-ट्रेटानाइट्रैट, टेट्रिल, नाइट्रोलग्खानिडीन, लेड एजाइड, लेड स्टाइफारेइनेट, पारे या अन्य धातु या फल्मिनेट, डाइएजो-डाइनाइट्रो-फिनाल, रंगी आतिश या अन्य पदार्थ

"निर्यात" (Export) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 4()

धारा 4() के अनुसारनिर्यातका क्या अर्थ है?

भूमि, समुद्र या वायु मार्ग के बाहर किसी स्थान पर भारत से ले जाना

"आयात" (Import) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 4()

धारा 4() के अनुसारआयातका क्या अर्थ है?

भूमि, समुद्र या वायु मार्ग से भारत के बाहर किसी स्थान से भारत में लाना

"मास्टर" (Master) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 4()

धारा 4() मेंमास्टरशब्द किससे संबंधित है?

किसी जलयान या वायुयान के संबंध में पाइलट, बन्दरगाह मास्टर, सहायक बंदरगाह मास्टर या अर्थिग मास्टर से भिन्न ऐसा कोई व्यक्ति अभिप्रेत है जो तत्समय, यथास्थिति, ऐसे जलयान या वायुयान का भारसाधक या उसका नियंत्रक है;

और

किसी पोत की किसी नौका के संबंध में उस पोत का मास्टर

"विनिर्माण" (Manufacture) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 4()

धारा 4() के अनुसारविनिर्माणशब्द किससे संबंधित है?

विस्फोटक से संबंधित प्रक्रियाएँ-

विस्फोटक को उसके संघटक भागों में विभाजित करने या अन्यथा रूप से तोड़ने या विघटित करने अथवा किसी खराब विस्फोटक को प्रयोग के योग्य बनाना; और

विस्फोटक को फिर से बनाना, उसमें परिवर्तन करना या उसकी मरम्मत करना

"विहित" (Prescribed) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 4()

विहितशब्द का क्या अर्थ है?

इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों द्वारा विहित

"जलयान" (Vessel) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 4()

जलयानके अन्तर्गत क्या सम्मिलित है?

कोई पोत, नौका, पाल-जलयान या किसी अन्य प्रकार का जलयान जो नौपरिवहन के लिए प्रयुक्त किया जाता है चाहे वह पतवारों से या अन्यथा चालित हो और मनुष्यों को या माल को मुख्यतः जल मार्ग द्वारा लाने या ले जाने के लिए बनाई गई कोई अन्य चीज और कसेन भी है।

विस्फोटकों के विनिर्माण, कब्जे, प्रयोग, विक्रय, परिवहन, और आयात का अनुज्ञापन करने के बारे में नियम बनाने की शक्ति, (Power to Make Rules as to Licensing of the Manufacture, Possession, Use, Sale, Transport, Import and Export of Explosives) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 5

धारा 5 के अंतर्गत नियम बनाने की शक्ति किसे प्रदान की गई है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 5 के अधीन नियम किस उद्देश्य से बनाए जा सकते हैं?

विस्फोटकों से संबंधित कार्यों को विनियमित या प्रतिषिद्ध करने के लिए

विस्फोटकों का कौन-सा कार्य धारा 5 के अंतर्गत आता है?

विनिर्माण, कब्जा, प्रयोग, विक्रय, परिवहन, आयात और निर्यात

धारा 5 के अनुसार विस्फोटकों से संबंधित कार्य किसके अधीन किए जाएंगे?

अनुज्ञप्ति की शर्तों के अधीन

अनुज्ञप्ति अनुदत्त करने वाला अधिकारी किसके द्वारा नियमों में निर्धारित किया जाएगा?

केन्द्रीय सरकार

अनुज्ञप्तियों के लिए प्रभारित फीस का प्रावधान किस धारा में है?

धारा 5

अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन की रीति और विवरण किसके द्वारा निर्धारित होंगे?

केन्द्रीय सरकार

उन व्यक्यिों द्वारा जो कुछ विस्फोटकों का पहले से ही कारबार कर रहे हैं, अनुज्ञप्ति के बिना कुछ अवधि के लिए ऐसा कारबार करते रहना, (Persons Already in Business in Respect of Certain Explosives to Carry on such Business without Licence for a Certain Period) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 5()

धारा 5() का संबंध किससे है?

कुछ अवधि तक बिना अनुज्ञप्ति कारबार जारी रखने से

धारा 5() किन व्यक्तियों पर लागू होती है?

जो संशोधन अधिनियम, 1978 के प्रारंभ से पूर्व कारबार कर रहे थे

भारतीय विस्फोटक (संशोधन) अधिनियम, 1978 लागू होने से पहले किन कार्यों के लिए अनुज्ञप्ति आवश्यक नहीं थी?

विनिर्माण, विक्रय, परिवहन, आयात या निर्यात

धारा 5() के अनुसार बिना अनुज्ञप्ति कारबार कितनी अवधि तक किया जा सकता है?

तीन मास की अवधि के लिए; या

यदि तीन मास की उक्त अवधि की समाप्ति के पूर्व ऐसे व्यक्ति ने ऐसे विस्फोटक का ऐसा कारबार करने के लिए इस अधिनियम के अधीन अनुज्ञप्ति अनुदत्त की जाने के लिए आवेदन किया है तो उसके आवेदन के अंतिम रूप से निपटाए जाने तक,

इन दोनों में से जो भी बाद में हो, ऐसे विस्फोटक के संबंध में अनुज्ञप्ति के बिना ऐसा कारबार करते रहने का हकदार होगा।

विशेषतः खतरनाक विस्फोटकों के विनिर्माण, कब्जे या आयात को प्रतिषिद्ध करने की केन्द्रीय सरकार की शक्ति, (Power for Central Government to Prohibit The. Manufacture, Possession or Importation of Specially Dangerous Explosives) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 6

धारा 6 के अंतर्गत विशेषतः खतरनाक विस्फोटकों के संबंध में शक्ति किसे प्राप्त है?

केन्द्रीय सरकार

केन्द्रीय सरकार धारा 6 के अंतर्गत किस माध्यम से प्रतिषेध कर सकती है?

शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

अन्तिम पूर्वगामी धारा के अधीन नियमों में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी केन्द्रीय सरकार समय-समय पर शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा किन कार्यों को प्रतिषिद्ध किया जा सकता है?

किसी ऐसे विस्फोटक के विनिर्माण, कब्जे या आयात को या तो पूर्णतः या शर्तों के अधीन प्रतिषिद्ध कर सकेगी जो इतने खतरनाक प्रकार का है कि केन्द्रीय सरकार की राय में लोक सुरक्षा के लिए समीचीन है कि अधिसूचना जारी की जाए

सीमाशुल्क अधिनियम, 1962 (1962 का 52) का किसी ऐसे विस्फोटक के संबंध में जिसके आयात की बाबत इस धारा के अधीन अधिसूचना जारी की गई है और उस विस्फोटक को अन्तर्विष्ट करने वाले जलयान, गाड़ी या वायुयान के संबंध में प्रभाव कैसा होगा-

वहीं प्रभाव होगा जैसा किसी ऐसी चीज के संबंध में, जिसका आयात उसके अधीन प्रतिषिद्ध या विनियमित है और ऐसी चीज को अन्तर्विष्ट करने वाले जलयान, गाड़ी या वायुयान के संबंध में उस अधिनियम का है।

युवा व्यक्तियों और कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा विस्फोटकों के विनिर्माण, कब्जे, विक्रय या परिवहन पर प्रतिषेध, (Prohibition of Manufacture, Possession, Sale or Transport of Explosives by Young Persons and Certain other Persons) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 6()

धारा 6() के अंतर्गत विस्फोटकों से संबंधित प्रतिषेध किन व्यक्तियों पर लागू होता है?

युवा व्यक्तियों एवं कुछ अन्य व्यक्तियों पर

कौन-सा व्यक्ति धारा 6 के अंतर्गत विस्फोटकों का विनिर्माण नहीं कर सकता?

18 वर्ष पूरा करने वाला व्यक्ति

हिंसा या नैतिक अधमता वाले अपराध में कम से कम कितने समय के दण्ड के बाद व्यक्ति प्रतिबंधित होता है?

छह मास

ऐसे दण्डादेश की समाप्ति के बाद कितनी अवधि तक प्रतिबंध लागू रहता है?

पाँच वर्ष

दण्ड प्रक्रिया संहिता (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 )के किस अध्याय के अंतर्गत बंधपत्र निष्पादित करने वाले व्यक्ति पर प्रतिबंध लागू होता है?

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का 2) के अध्याय 8 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 अध्याय 9)

बंधपत्र वाले व्यक्ति पर प्रतिबंध कब तक रहता है?

बंधपत्र की अवधि के दौरान

जिसकी अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई हो, उस पर प्रतिबंध कितनी अवधि तक रहेगा?

पाँच वर्ष

धारा 6() के अंतर्गत प्रतिबंधित व्यक्ति कौन-सा कार्य नहीं कर सकता?

किसी भी विस्फोटक का विनिर्माण, विक्रय, परिवहन, आयात या निर्यात नहीं करेगा, या

किसी ऐसे विस्फोटक को कब्जे में नहीं रखेगा जिसे केन्द्रीय सरकार उसकी प्रकृति को ध्यान में रखते हुए शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करे

धारा 6()() के अनुसार, किसी विस्फोटक का विक्रय, परिदान या प्रेषण नहीं करेगा।

किया जाएगा?

कोई व्यक्ति ऐसे किसी व्यक्ति को जिसके बारे में वह यह जानता है या उसके पास यह विश्वास करने का कारण है कि वह ऐसे विक्रय, परिदान या प्रेषण के समय-

खण्ड () के अधीन ऐसे विस्फोटक का विनिर्माण, विक्रय, परिवहन, आयात, निर्यात करने या उसे कब्जे में रखने से प्रतिषिद्ध है, या

वह विकृतचित्त है,

अनुज्ञप्तियों का अनुदत्त किया जाना, (Grant of Licences) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 6()

धारा 5 के अधीन अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन किसे किया जाता है?

नियमों में विहित प्राधिकारी को

इस अधिनियम में नियमों में विहित प्राधिकारी को क्या कहा गया है?

अनुज्ञापन प्राधिकारी

अनुज्ञापन प्राधिकारी अनुज्ञप्ति अनुदत्त करने या इंकार करने का आदेश किस रूप में देगा?

लिखित आदेश द्वारा

अनुज्ञप्ति अनुदत्त करने से पूर्व अनुज्ञापन प्राधिकारी क्या कर सकता है?

आवश्यक समझी जाने वाली जांच करना

 

विस्फोटकों के विनिर्माण हेतु अनुज्ञप्ति कब अनुदत्त की जाएगी?

जब आवेदक के पास तकनीकी ज्ञान और अनुभव हो

यदि आवेदक स्वयं तकनीकी ज्ञान नहीं रखता तो अनुज्ञप्ति कब दी जा सकती है?

जब उसने तकनीकी ज्ञान वाले व्यक्ति नियोजित किए हों या करने को वचनबद्ध हो

विनिर्माण के अतिरिक्त अन्य प्रयोजन के लिए अनुज्ञप्ति कब अनुदत्त की जाएगी?

जब अनुज्ञापन प्राधिकारी को अच्छा कारण प्रतीत हो

अनुज्ञप्तियों के लिए इंकार करना, (Refusal of Licences) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 6()

धारा 6() के होते हुए भी अनुज्ञप्ति अनुदत्त करने से इंकार करने की शक्ति किसे है?

अनुज्ञापन प्राधिकारी

प्रतिषिद्ध विस्फोटक के संबंध में अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन होने पर क्या किया जाएगा?

अनुज्ञप्ति अनुदत्त करने से इंकार किया जा सकेगा

यदि आवेदक किसी विधि द्वारा विस्फोटकों के विनिर्माण या कब्जे से प्रतिषिद्ध है, तो

उसे अनुज्ञप्ति से इंकार किया जा सकेगा

कौन-सी दशा अनुज्ञप्ति से इंकार करने का आधार है?

आवेदक विकृतचित्त हो

 

यदि अनुज्ञापन प्राधिकारी माने कि आवेदक इस अधिनियम के अधीन अनुपयुक्त है, तो

अनुज्ञप्ति से इंकार किया जा सकेगा

लोक-शांति या लोक-सुरक्षा के लिए आवश्यक होने पर अनुज्ञापन प्राधिकारी क्या कर सकता है?

अनुज्ञप्ति अनुदत्त करने से इंकार कर सकता है

अनुज्ञप्ति से इंकार करने पर अनुज्ञापन प्राधिकारी को क्या करना अनिवार्य है?

कारण लेखबद्ध करना

इंकार किए जाने पर आवेदक को कारणों का संक्षिप्त कथन कब दिया जाएगा?

आवेदक द्वारा मांग किए जाने पर

किन परिस्थितियों में कारणों का संक्षिप्त कथन नहीं दिया जाएगा?

जब अनुज्ञापन प्राधिकारी माने कि यह लोक हित में नहीं है

विहित शर्तों के अतिरिक्त अन्य शर्तें अधिरोपित करने के लिए अनुज्ञापन प्राधिकारी सक्षम है, (Licensing Authority Competent to Impose Conditions in Addition to Prescribed Conditions) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 6()

धारा 6() किस विषय से संबंधित है?

अनुज्ञप्ति में अतिरिक्त शर्तें

धारा 6() के अधीन अनुदत्त अनुज्ञप्ति में कौन-सी शर्तें शामिल की जा सकती हैं?

विहित शर्तों के अतिरिक्त अन्य शर्तें भी

अनुज्ञप्ति में अतिरिक्त शर्तें किसके द्वारा अधिरोपित की जा सकती हैं?

अनुज्ञापन प्राधिकारी

अतिरिक्त शर्तें कब अधिरोपित की जा सकती हैं?

किसी विशेष मामले में आवश्यक समझे जाने पर

अनुप्तियों में परिवर्तन, उनका निलम्बन और प्रतिसंहरण, (Variation, Suspension and Revocation of Licences) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 6()

अनुज्ञापन प्राधिकारी अनुज्ञप्ति की शर्तों में परिवर्तन कब कर सकता है?

विहित शर्तों के सिवाय उन शर्तों में, लिखित सूचना द्वारा

अनुज्ञप्ति निलम्बित करने का कारण कौन-सा हो सकता है?

अनुज्ञप्ति धारक द्वारा प्रतिषिद्ध विस्फोटक का संचालन

अनुज्ञप्ति प्रतिसंहृत कब की जा सकती है?

अनुज्ञापन प्राधिकारी के लिखित आदेश पर

 

अनुज्ञप्ति के निलम्बन या प्रतिसंहरण के आदेश में अनुज्ञापन प्राधिकारी क्या करेगा?

कारण लेखबद्ध करेगा और संक्षिप्त कथन देगा

अनुज्ञप्ति के निलम्बन या प्रतिसंहरण का आदेश किसके द्वारा भी किया जा सकता है?

न्यायालय और उच्च न्यायालय

अनुज्ञप्ति का निलम्बन या प्रतिसंहरण शून्य कब हो जाएगा?

जब दोषसिद्धि अपील में अपास्त हो जाए

अनुज्ञापन प्राधिकारी किस कारणों से अनुज्ञप्ति निलम्बित कर सकता है?

लोक-शांति या लोक सुरक्षा की आवश्यकता

अनुज्ञप्ति प्रतिसंहृत करने का अधिकार किसके पास है?

अनुज्ञापन प्राधिकारी और न्यायालय

केंद्रीय सरकार अनुज्ञप्तियों के निलम्बन या प्रतिसंहरण के लिए क्या कर सकती है?

शासकीय राजपत्र में आदेश जारी करना या अनुज्ञापन प्राधिकारी को निदेश देना

अनुज्ञप्ति का धारक निलम्बन या प्रतिसंहरण पर क्या करेगा?

अनुज्ञप्ति अविलम्ब अभ्यर्पित करेगा

अपीलें, (Appeals) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 6()

अनुज्ञापन प्राधिकारी के किस आदेश के विरुद्ध अपील की जा सकती है?

अनुज्ञप्ति अनुदत्त करने से इंकार करने का आदेश, अनुज्ञप्ति की शर्तों में परिवर्तन का आदेश, अनुज्ञप्ति निलम्बित या प्रतिसंहृत करने का आदेश

किन आदेशों के विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती?

केंद्र सरकार द्वारा या उसके निदेशाधीन आदेश

अपील के लिए निर्धारित अवधि की समाप्ति के बाद अपील कब स्वीकार की जाएगी?

यदि अपीलार्थी अपील प्राधिकारी को पर्याप्त कारण बताए कि समय पर अपील कर पाने का कारण था

अपील की लिखित अर्जी के साथ क्या संलग्न होगी?

कारणों का संक्षिप्त कथन और विहित फीस

अपील का निपटारा किस आधार पर किया जाएगा?

अपील प्राधिकारी द्वारा विहित प्रक्रिया का अनुसरण करके और सुनवाई का अवसर देकर

अपील निपटारे तक, मूल आदेश का क्या प्रभाव रहेगा?

प्रवृत्त रहेगा जब तक अपील प्राधिकारी अन्यथा निदेश दे

अपील प्राधिकारी द्वारा अपील का निर्णय किस प्रकार का होगा?

अंतिम

अपील के लिए अवधि की संगणना किस अधिनियम के अनुसार होगी?

परिसीमा अधिनियम, 1963

निरीक्षण, तलाशी, अभिग्रहण, निरोध और हटाने की शक्तियां प्रदत्त करने के लिए नियम बनाने की शक्ति, (Power to Make Rules Conferring Powers of Inspection, Search, Seizure, Detention and Remova) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 7

धारा 7 के अंतर्गत नियम बनाने की शक्ति किसके पास है?

केंद्रीय सरकार

नियम बनाने का उद्देश्य किसे प्राधिकृत करना है?

किसी अधिकारी को स्थान, वायुयान, गाड़ी या जलयान में प्रवेश और निरीक्षण करने के लिए

निरीक्षण करने के अधिकार किस प्रकार की जगहों पर होंगे?

ऐसे स्थान, वायुयान, गाड़ी या जलयान जहां विस्फोटक का विनिर्माण, कब्जा, प्रयोग, विक्रय, परिवहन, आयात या निर्यात किया जा रहा हो या संदेह हो

निरीक्षण के दौरान अधिकारी क्या कर सकता है?

प्रवेश करना, निरीक्षण और परीक्षा करना, तलाशी लेना

तलाशी के दौरान अधिकारी क्या कर सकता है?

पाए गए विस्फोटक के नमूने लेना, विस्फोटक या उसके संघटक को अभिगृहीत करना, निरुद्ध करना या हटाना, यदि आवश्यक हो तो नष्ट करना

नमूने लेने और मूल्यांकन का उद्देश्य क्या है?

विस्फोटक की पहचान और मूल्यांकन करना

धारा 7 के अंतर्गत तलाशी के संबंध में कौन से कानून के उपबंध लागू होंगे?

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023)

अभिग्रहण, निरोध और हटाने की शक्ति किसके पास होगी?

प्राधिकृत अधिकारी

यदि विस्फोटक या उसके संघटक को हटाना आवश्यक हो तो क्या किया जा सकता है?

नष्ट भी किया जा सकता है

दुर्घटनाओं की सूचना, (Notice of Accidents) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 8

धारा 8 के अनुसार दुर्घटना की सूचना किसके द्वारा दी जाएगी?

स्थान का अधिभोगी, वायुयान या जलयान का मास्टर, या गाड़ी का भारसाधक

सूचना किन घटनाओं के लिए दी जाएगी?

विस्फोटक द्वारा या अग्नि से हुई दुर्घटना जिसमें मानव जीवन की हानि या व्यक्ति/संपत्ति को गंभीर क्षति हुई हो या प्रायः हो सकती है

किस स्थान पर हुई दुर्घटना पर सूचना देना आवश्यक है?

जिस स्थान पर किसी विस्फोटक का विनिर्माण, कब्जा या प्रयोग किया जा रहा हो, या किसी वायुयान, गाड़ी या जलयान पर विस्फोटक ले जाया जा रहा हो, लादा या उतारा जा रहा हो

सूचना देने की रीति और समय का निर्धारण किसके द्वारा होगा?

नियम द्वारा विहित

मानव जीवन की हानि या संपत्ति/व्यक्ति को गंभीर क्षति की स्थिति में किसे रिपोर्ट करना अनिवार्य है?

मुख्य विस्फोटक नियंत्रक और निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी

दुर्घटनाओं की जांच, (Inquiry into Accidents) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 9

धारा 9 के अनुसार, यदि धारा 8 में निर्दिष्ट दुर्घटना किसी संघ के सशस्त्र बल के नियंत्रणाधीन स्थान, वायुयान, गाड़ी या जलयान पर होती है तो उसकी जांच कौन करेगा?

संबंधित नौसैनिक, सैनिक या वायु सैनिक अधिकारी

अन्य परिस्थितियों में मानव जीवन की हानि वाली दुर्घटना की जांच कौन करेगा?

मजिस्ट्रेट या उसके अधीनस्थ मजिस्ट्रेट

धारा 9 के अनुसार जांच करने वाले अधिकारी को किन शक्तियों का प्रयोग करने का अधिकार है?

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023) के अधीन मजिस्ट्रेट को प्राप्त शक्तियों और धारा 7 के अनुसार आवश्यक शक्तियों का प्रयोग

जांच करने वाला व्यक्ति दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की रिपोर्ट किसे देगा?

केंद्रीय सरकार

केंद्रीय सरकार इस धारा के अधीन किसके लिए नियम बना सकती है?

जांच की प्रक्रिया, मुख्य विस्फोटक नियंत्रक की उपस्थिति या प्रतिनिधित्व, साक्षियों की परीक्षा और धारा 8 की सूचनाओं के लिए

यदि मुख्य विस्फोटक नियंत्रक जांच में उपस्थित नहीं होता या प्रतिनिधित्व नहीं कराता है, तो क्या होगा?

उसकी कार्यवाहियों की रिपोर्ट उसे भेजी जाएगी

धारा 9 के अनुसार मुख्य विस्फोटक नियंत्रक को क्या अधिकार प्राप्त है?

जांच में उपस्थित होने या प्रतिनिधित्व करने का अधिकार

जांच की प्रक्रिया को किसके द्वारा विनियमित किया जाएगा?

केंद्रीय सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार

धारा 9 के अंतर्गत, मुख्य विस्फोटक नियंत्रक अपने प्रतिनिधि के माध्यम से क्या कर सकता है?

किसी साक्षी की परीक्षा लेना

अधिक गम्भीर दुर्घटनाओं की जांच, (Inquiry into More Serious Accidents) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 9()

धारा 9() के अनुसार, अधिक गंभीर दुर्घटनाओं की जांच किसके द्वारा आदिष्ट की जा सकती है?

मुख्य विस्फोटक नियंत्रक या अन्य सक्षम व्यक्ति

जहां केन्द्रीय सरकार की, चाहे उसे धारा 9 के अधीन जांच की रिपोर्ट मिली हो या मिली हो, यह राय है कि किसी ऐसी दुर्घटना के, जैसी धारा 8 में निर्दिष्ट है, कारणों की जांच के लिए अधिक औपचारिक प्रकार की जांच की जानी चाहिए थी वह -

मुख्य विस्फोटक नियंत्रक या किसी अन्य सक्षम व्यक्ति ऐसी जांच करने के लिए नियुक्त कर सकेगी और विधिक या विशेष जानकारी रखने वाले एक या अधिक व्यक्तियों को भी ऐसी जांच में असेसरों के रूप में कार्य करने के लिए नियुक्त कर सकेगी।

जहां केन्द्रीय सरकार इस धारा के अधीन जांच आदिष्ट करती है वहां वह -

यह भी निर्दिष्ट कर सकेगी कि धारा 9 के अधीन उस समय लम्बित कोई जांच बन्द कर दी जाए।

इस धारा के अधीन जांच करने के लिए नियुक्त व्यक्ति को साक्षियों को हाजिर कराने और दस्तावेजों तथा भौतिक पदार्थों की पेशी विवश करने के प्रयोजनों के लिए -

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (1908 का 5) के अधीन सिविल न्यायालय की सब शक्तियां प्राप्त होंगी

इस धारा के अधीन जांच करने के लिए नियुक्त व्यक्ति को साक्षियों को हाजिर कराने और दस्तावेजों तथा भौतिक पदार्थों की पेशी विवश करने के प्रयोजनों के लिए और कोई जानकारी देने के लिए यथापूर्वोक्त व्यक्ति द्वारा अपेक्षित प्रत्येक व्यक्ति -

 

भारतीय दंड संहिता (1860 का 45) की धारा 176 (भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 211) के अर्थ में वैसा करने के लिए विधिपूर्णतया आबद्ध समझा जाएगा।

इस धारा के अधीन जांच करने वाला कोई व्यक्ति धारा 7 के अधीन नियमों द्वारा किसी अधिकारी को प्रदत्त शक्तियों में से ऐसे शक्तियों का प्रयोग कर सकेगा जिनका प्रयोग करना वह -

जांच के प्रयोजनों के लिए आवश्यक या समीचीन समझे

 इस धारा के अधीन जांच करने वाला व्यक्ति दुर्घटना के कारणों और उसकी परिस्थितियों का कथन करते हुए एक रिपोर्ट देगा-

केन्द्रीय सरकार को

केन्द्रीय सरकार इस प्रकार की गई प्रत्येक रिपोर्ट को-

 

ऐसे समय पर और ऐसी रीति में प्रकाशित कराएगी जैसी वह ठीक समझे।

इस धारा के अधीन जांचों में प्रक्रिया को विनियमित करने के लिए नियम बना सकेगी-

केन्द्रीय सरकार

कतिपय अपराधों के लिए दण्ड, (Punishment for Certain Offences) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 9()

धारा 5 के अधीन नियमों या अनुज्ञप्ति की शर्तों के उल्लंघन में किसी विस्फोटक का विनिर्माण, आयात या निर्यात करने पर दण्ड क्या है?

कारावास 3 वर्ष तक या जुर्माना 5,000 रुपए या दोनों

किसी विस्फोटक को कब्जे में रखना, प्रयोग करना, विक्रय करना या परिवहन करना पर दण्ड कितना है?

कारावास 2 वर्ष या जुर्माना 3,000 रुपए या दोनों

कोई धारा 5 के अधीन बनाए गए नियमों का या उक्त नियमों के अधीन अनुदत्त की गई अनुज्ञप्ति की शर्तों के उल्लंघन में किसी अन्य मामले में -

 

ऐसे जुमनि से, जो एक हजार रुपए तक का हो सकेगा, दण्डनीय होगा।

धारा 6 के अधीन जारी अधिसूचना के उल्लंघन में विस्फोटक का विनिर्माण, कब्जा या आयात करने पर दण्ड क्या है?

कारावास 3 वर्ष या जुर्माना 5,000 रुपए या दोनों

यदि विस्फोटक जलमार्ग से आयात किया जाता है तो दण्ड किस पर लगेगा?

जलयान के स्वामी और मास्टर पर

जलमार्ग द्वारा आयात किए जाने की दशा में जलयान के स्वामी और मास्टर में से प्रत्येक या वायुमार्ग द्वारा आयात किए जाने की दशा में उस वायुयान के जिसमें विस्फोटक आयात किया जाता है, स्वामी और मास्टर में से प्रत्येक युक्तियुक्त प्रतिहेतु के अभाव में,-

 

ऐसे जुमनि से, जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा, दण्डनीय होगा।

धारा 6() खंड () के उल्लंघन में किसी विस्फोटक का विनिर्माण, विक्रय, परिवहन, आयात, निर्यात या कब्जा रखने पर दण्ड क्या है?

कारावास 3 वर्ष तक या जुर्माना या दोनों

धारा 6() खंड () के उल्लंघन में विक्रय, परिदान या प्रेषण करने पर दण्ड क्या है?

कारावास 3 वर्ष या जुर्माना या दोनों

धारा 8 के उल्लंघन में दुर्घटना की सूचना देने पर दण्ड क्या है?

जुर्माना 500 रुपए

यदि दुर्घटना में मानव जीवन की हानि हुई है तो कारावास से, जिसकी अवधि तीन मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डनीय होगा।

कारावास 3 मास या जुर्माना या दोनों

कम्पनियों द्वारा अपराध, (Offences by Companies) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 9()

यदि कोई अपराध किसी कम्पनी द्वारा किया गया है, तो कौन दोषी माना जाएगा?

प्रत्येक व्यक्ति, जो उस अपराध के किए जाने के समय उस कम्पनी के कारवार के संचालन के लिए उस कम्पनी का भारसाधक और उसके प्रति उत्तरदायी था और साथ ही वह कम्पनी भी ऐसे अपराध के दोषी समझे जाएंगे और तदनुसार अपने विरुद्ध कार्यवाही किए जाने और दण्डित किए जाने के भागी होंगे

व्यक्ति को किसी कम्पनी के अपराध का दोषी तब नहीं माना जाएगा जब

उसने अपराध की जानकारी नहीं थी और उसने निवारण के लिए सम्यक तत्परता दिखाई

यदि अपराध किसी कम्पनी के निदेशक, प्रबन्धक, सचिव या अन्य अधिकारी की सहमति या उपेक्षा के कारण हुआ है, तो

कम्पनी और संबंधित अधिकारी दोनों दोषी होंगे

इस धारा मेंकम्पनीशब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?

निगमित निकाय, फर्म या व्यक्तियों का अन्य संगम

फर्म के सम्बन्ध मेंनिदेशकसे क्या अभिप्रेत है?

फर्म का भागीदार

विस्फोटकों का समपहरण, (Forfeiture of Explosives) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 10

धारा 10 के तहत न्यायालय कब विस्फोटक या उसके संघटक का समपहरण आदेश दे सकता है?

जब कोई व्यक्ति इस अधिनियम या उसके नियमों के तहत दंडनीय अपराध में दोषी सिद्ध हो

धारा 10 के तहत समपहरण का आदेश कौन दे सकता है?

वह न्यायालय जिसके समक्ष व्यक्ति दोषी सिद्ध हुआ हो

धारा 10 के अनुसार किन वस्तुओं को समपहरित किया जा सकता है?

विस्फोटक, उसके संघटक या अपराध से संबंधित कोई पदार्थ

धारा 10 के तहत विस्फोटक, उसके संघटक या संबंधित पदार्थ का समपहरण किस प्रकार किया जाता है?

अंतर्विष्ट करके या सुरक्षित तरीके से नष्ट करके, कंटेनर सहित

कौन सा धारा 10 का उद्देश्य है?

दोषसिद्धि के बाद विस्फोटक का सुरक्षित निपटान

धारा 10 के तहत समपहरण आदेश में क्या शामिल हो सकता है?

विस्फोटक का कोई भी भाग, उसके संघटक या संबंधित पदार्थ

वायुयान या जलयान का करस्थम्, (Distress of Aircraft or Vessel) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 11

जहां किसी वायुयान या जलयान के स्वामी या मास्टर को उस वायुयान या जलयान से या के संबंध में किए गए किसी अपराध के लिए जुर्माना संदत्त करने के लिए इस अधिनियम के अधीन न्यायनिर्णीत किया जाता है वहां न्यायालय, जुर्माने का संदाय करने को विवश करने के प्रयोजन के लिए अपनी किसी अन्य शक्ति के अतिरिक्त यह निदेश दे सकेगा कि -

उस वायुयान और उसके फर्नीचर या फर्नीचर के उतने भाग को, या

जलयान और उसके टैकल, पोत सज्जा और फर्नीचर या उसके टैकल, पोत सज्जा और फर्नीचर के उतने भाग

को,

जितना जुमनि के संदाय के लिए आवश्यक हो, करस्थम् और विक्रय द्वारा उद्गृहीत किया जाए।

दुष्प्रेरण और प्रयत्न, (Abetment and Attempts) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 12

धारा 12 के अनुसार किसे दंडित किया जा सकता है?

जो इस अधिनियम या नियमों के तहत दंडनीय अपराध करने का दुष्प्रेरण करे

धारा 12 में प्रयत्न करने वाला व्यक्ति कब दंडनीय होगा?

जब वह अपराध करने का प्रयास करे और उसे करने की दिशा में कोई कार्य करे

धारा 12 के अनुसार प्रयत्न करने वाले को कैसे दंडित किया जाएगा?

जैसे कि मानो उसने वह अपराध किया हो

धारा 12 में प्रयत्न और दुष्प्रेरण का दंड किस कानून के अर्थ में किया जाता है?

भारतीय दंड संहिता 1860 (भारतीय न्याय संहिता 2023) के अर्थ में

खतरनाक अपराध करने वाले व्यक्तियों को वारंट के बिना गिरफ्तार करने की शक्ति, (Power to Arrest Without Warrant Persons Committing Dangerous Offences) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 13

धारा 13 के अनुसार किसी व्यक्ति को वारंट के बिना गिरफ्तार कब किया जा सकता है?

जब वह ऐसा कार्य करता पाया जाए जो इस अधिनियम या नियमों के तहत दंडनीय हो और जिसके द्वारा विस्फोट या आग लगने का खतरा हो

धारा 13 के अनुसार व्यक्ति को कहाँ पकड़ा जा सकता है?

ऐसे स्थान पर या उसके पास जहाँ विस्फोटक निर्मित या संग्रहीत किया जाता है, या रेल, पत्तन, वाहन, वायुयान या जलयान में या उसके पास

धारा 13 के तहत गिरफ्तारी किसके द्वारा की जा सकती है?

केवल पुलिस अधिकारी, स्थान के अधिभोगी या उनके अभिकर्ता/सेवक, या प्राधिकृत अन्य व्यक्ति, रेल प्रशासन, पत्तन के कंजर्वेटर, विमान-पत्तन के भारसाधक अधिकारी या उनके अभिकर्ता/सेवक/प्राधिकृत अन्य व्यक्ति

धारा 13 के तहत गिरफ्तारी के बाद व्यक्ति को कहाँ ले जाया जाना चाहिए?

तुरंत मजिस्ट्रेट के समक्ष ले जाया जाना चाहिए

व्यावृत्ति और छूट देने की शक्ति, (Saving and Power to Exempt) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 14

14 के अनुसार इस अधिनियम की धारा 8, 9 और 9 के सिवाय इस अधिनियम की कोई बात को लागू नहीं होगी-

केन्द्रीय सरकार द्वारा बनाए गए नियमों या विनियमों के अनुसार 'संघ के किसी सशस्त्र बल और आर्डिनेंस फैक्टरियों या ऐसे बल के अन्य स्थापनों) द्वारा;

केन्द्रीय सरकार के अधीन या राज्य सरकार के अधीन नियोजित किसी व्यक्ति द्वारा इस अधिनियम के निष्पादन में,

किसी विस्फोटक के विनिर्माण, कब्जे, प्रयोग, परिवहन या आयात

धारा 14(1) के अनुसार किनके लिए अधिनियम का अनुपालन लागू नहीं होगा?

सशस्त्र बल, आर्डिनेंस फैक्ट्रियाँ और उनके अन्य स्थापनों के लिए

धारा 14 के अनुसार केन्द्रीय सरकार किस प्रकार छूट दे सकती है?

शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

धारा 14 के अंतर्गत छूट किनके लिए दी जा सकती है?

किसी विस्फोटक और किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के वर्ग के लिए

धारा 14(2) के अनुसार छूट किन शर्तों के अधीन दी जा सकती है?

पूर्णतः या किन्हीं शर्तों के अधीन, जिन्हें सरकार उचित समझे

धारा 14 के अनुसार छूट देने का अधिकार किसके पास है?

केंद्र सरकार

आयुध अधिनियम, 1959 की व्यावृत्ति, (Saving of Arms Act, 1959) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 15

धारा 15 के अनुसार इस अधिनियम की कोई बात किसे प्रभावित नहीं करेगी?

आयुध अधिनियम, 1959 के उपबंधों को

धारा 15 के अनुसार किसी विस्फोटक के विनिर्माण, कब्जे, विक्रय, परिवहन या आयात के लिए अनुज्ञप्ति किसके द्वारा दी जाएगी?

इस अधिनियम के अधीन अनुज्ञप्ति अनुदत्त करने वाला प्राधिकारी

अनुज्ञप्ति अनुदत्त करने वाला प्राधिकारी अनुज्ञप्ति में क्या निर्देश दे सकता है?

कि अनुज्ञप्ति का प्रभाव आयुध अधिनियम, 1959 के अधीन अनुदत्त अनुज्ञप्ति के समान होगा

अन्य विधि के अधीन दायित्व के बारे में व्यावृत्ति, (Saving as to Liability Under Other Law) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 16

धारा 16 के अनुसार इस अधिनियम की कोई बात किसे नहीं रोकती?

किसी ऐसे कार्य या लोप के लिए जो इस अधिनियम या उन नियमों के विरुद्ध अपराध होता है अभियोजित किए जाने या इस अधिनियम अथवा उन नियमों द्वारा उपबंधित रीति से अन्य या उच्चतर दंड या शास्ति के, जिसके दायित्वाधीन वे उस अन्य विधि के अधीन हों, दायित्वाधीन होने से नहीं रोकेगी

धारा 16 के अनुसार किसी व्यक्ति को उसी अपराध के लिए दोबारा दंडित किया जाएगा या नहीं?

नहीं, दोबारा दंडित नहीं किया जाएगा

"विस्फोटक" की परिभाषा का अन्य विस्फोटक पदार्थों को विस्तार, (Extension of Definition of “Explosive” to Other Explosive Substances) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 17

धारा 17 के अनुसार किसी पदार्थ कोविस्फोटकघोषित करने की शक्ति किसे है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 17 के अंतर्गत किसी पदार्थ कोविस्फोटककब घोषित किया जा सकता है?

जब वह जीवन या सम्पत्ति के लिए विशेष रूप से खतरनाक प्रतीत हो

केन्द्रीय सरकार धारा 17 के तहत घोषणा किस माध्यम से करेगी?

शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

धारा 17 के अनुसार कोई पदार्थ किस कारण से विस्फोटनीय माना जा सकता है?

कोई पदार्थ, जो या तो उसके विस्फोटक तत्त्वों से या उसके विनिर्माण की किसी प्रक्रिया से विस्फोटनीय होने के कारण केन्द्रीय सरकार को जीवन या सम्पत्ति के लिए विशेषतया खतरनाक प्रतीत होता है, इस अधिनियम के अर्थ में विस्फोटक समझा जाएगा

धारा 17 के तहत घोषित पदार्थ पर इस अधिनियम के उपबंध कैसे लागू होंगे?

ऐसे लागू होंगे मानो वह अधिनियम मेंविस्फोटककी परिभाषा के अंतर्गत था

प्रत्यायोजित करने की शक्ति, (Power to Delegate) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 17()

धारा 17() के अनुसार शक्ति का प्रत्यायोजन कौन कर सकता है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 17() के तहत प्रत्यायोजन किस माध्यम से किया जाएगा?

शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

धारा 17() के अंतर्गत किन धाराओं की शक्तियाँ प्रत्यायोजित नहीं की जा सकतीं?

धारा 5, 6, 6, 14 और 17

धारा 17() के अनुसार प्रत्यायोजित शक्ति का प्रयोग कौन कर सकता है?

केन्द्रीय सरकार के अधीनस्थ अधिकारी/प्राधिकारी, या

राज्य सरकार/उसके अधीनस्थ अधिकारी

नियमों को बनाने, प्रकाशित करने और पुष्ट करने के लिए प्रक्रिया, (Procedure for Making, Publication and Confirmation of Rules) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 18

धारा 18(1) के अनुसार नियम बनाने से पूर्व क्या करना अनिवार्य है?

प्रारूप नियमों का प्रकाशन करना

प्रारूप नियमों का प्रकाशन किसके लिए किया जाता है?

उन व्यक्तियों की जानकारी के लिए जो उनसे प्रभावित हो सकते हैं

धारा 18(2) के अनुसार प्रारूप नियमों का प्रकाशन किस प्रकार किया जाएगा?

केन्द्रीय सरकार द्वारा शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विहित रीति से

प्रत्येक नियम को संसद के प्रत्येक सदन के समक्ष कितनी अवधि के लिए रखा जाएगा?

30 दिन

30 दिनों की अवधि किस प्रकार पूरी की जा सकती है?

एक सत्र या दो या अधिक आनुक्रमिक सत्रों में

यदि दोनों सदन नियम में संशोधन के लिए सहमत हो जाएँ, तो परिणाम क्या होगा?

नियम संशोधित रूप में प्रभावी होगा

यदि दोनों सदन सहमत हों कि नियम नहीं बनाया जाना चाहिए, तो क्या होगा?

नियम निष्प्रभाव हो जाएगा

नियम के संशोधित या निष्प्रभाव होने से पहले किए गए कार्यों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

उनकी विधिमान्यता अप्रभावित रहेगी

 

Download PDF

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts