राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम (Rent Control Act) वन-लाइनर नोट्स

राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम (Rent Control Act) वन-लाइनर नोट्स

Free Online Judiciary Coaching Classes Free Online Judiciary Coaching Classes

Download PDF

राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम 2001

 

अध्याय – 1

प्रारम्भिक

(Preliminary)

धारा 1 किससे सम्बन्धित है?

संक्षिप्त नाम, प्रसार और प्रारम्भ

(Short title, extent and commencement)

(राजस्थान किराया नियन्त्रण अधिनियम, 2001)

राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम 2001 की संख्या क्या?

संख्या 1

राष्ट्रपति महोदय की अनुमति अधिनियम को कब मिली?

25 फरवरी, 2003

राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम, 2001 कब से प्रभावी है?

1 अप्रैल, 2003

अधिनियम में कुल कितनी धाराएं है?

32 धाराएं

अधिनियम में कितनी अनुसूचियाँ है?

3 अनुसूचियाँ

अधिनियम में कुल अध्याय है?

6 अध्याय

इसका प्रसार किस क्षेत्र पर होगा?

ऐसे नगरपालिक क्षेत्रों में, जिनमें राज्य में के जिला मुख्यालय हैं और तत्पश्चात् ऐसे अन्य नगरपालिक क्षेत्रों में होगा

जिन्हें राज्य सरकार राज-पत्र में अधिसूचना द्वारा समय-समय पर विनिर्दिष्ट करे।

राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम का द्देश्य है-

किराये पर नियंत्रण, उचित किराये का निर्धारण, कतिपय परिसरों से बेदखली

सुख-सुविधाएं (Amenities) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 2()

सुख-सुविधाएं (Amenities) में क्या- क्या सम्मिलित है?

जल और विद्युत् का प्रदाय आवागमन के रास्ते सीढ़ियां, प्राकृतिक प्रकाश, शौचालय, लिपट, सफाई, स्वच्छता सेवाएं, टेलीफोन सेवाएं, टी. वी. केबल सेवाएं या ऐसी ही सेवाएं हैं;

धारा 2() किससे सम्बन्धित है?

अपील किराया अधिकरण

(Appellate Rent Tribunal)

धारा 2() के अंतर्गत अपील किराया अधिकरण से क्या अभिप्रेत है?

धारा 19 के अधीन गठित

अपील किराया अधिकरण

धारा 19 के अधीन गठित अपील किराया अधिकरण क्या अभिप्रेत है?

जो राज्य सरकार

राजपत्र में अधिसूचना द्वारा गठन करेगी

धारा 2() किससे सम्बन्धित है?

भू-स्वामी

(Landlord)

भू-स्वामी से क्या अभिप्रेत है?

जो व्यक्ति किसी परिसर का किराया चाहे अपने लेखे या किसी अन्य व्यक्ति के अभिकर्ता, या रिसीवर के रूप में, तत्समय प्राप्त कर रहा है या प्राप्त करने का हकदार है

क्या संरक्षक भू-स्वामी है?

हाँ

रिसीवर के रूप में किराया प्राप्त कर रहा व्यक्ति क्या है?

भू-स्वामी

क्या न्यासी भू-स्वामी है?

हाँ

पट्टा (Lease) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 2()

पट्टा से क्या अभिप्रेत है?

संपत्ति अन्तरण अधिनियम, 1882 के अधीन यथापरिभाषित पट्टा (धारा 105) अभिप्रेत है

संपत्ति अन्तरण अधिनियम, 1882 के अधीन पट्टा से क्या अभिप्रेत है?

ऐसी संपत्ति का उपभोग करने के अधिकार जो एक अभिव्यक्त या विवक्षित समय के लिए या शाश्वत काल के लिए किसी कीमत के,

जो दी गई हो या जिसे देने का वचन दिया गया हो, विनिर्दिष्ट अवसरों पर अन्तरिती द्वारा, जो उस अन्तरण को ऐसे निबंधनों पर प्रतिगृहीत करता है, अन्तरक को की या दी जानी है, प्रतिफल के रूप में किया गया हो।

धारा 2() किससे सम्बन्धित है?

नगरपालिक क्षेत्र

(Municipal Area)

नगरपालिक क्षेत्र से क्या अभिप्रेत है?

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के अधीन यथापरिभाषित नगरपालिक क्षेत्र अभिप्रेत है

धारा 2() किससे सम्बन्धित है?

परिसर

(Premises)

ऐसी कोई भूमि जो कृषि प्रयोजनों के लिये उपयोग में नहीं ली जाती है, (फार्म भवन से भिन्न) ऐसा कोई भवन या भवन का भाग जो निवास के रूप में उपयोग के लिए, वाणिज्यिक उपयोग, किसी अन्य प्रयोजन के लिए किराये पर दिया गया हो या किराये पर दिये जाने के लिये आशयित हो, क्या है?

"परिसर"

फार्म भवन से भिन्न) ऐसा कोई भवन या भवन का भाग जो निवास के रूप में उपयोग के लिए क्या है?

परिसर

क्या कोई भूमि जो कृषि प्रयोजनों के लिये उपयोग में ली जाती है, परिसर है?

नहीं

परिसर में सम्मिलित नहीं है-

भवन से संलग्न होटल या धर्मशाला

परिसर का किराया होगा-

 

जो भू-स्वामी और किरायेदार तय करे

धारा 2(चक) किससे सम्बन्धित है?

किराया प्राधिकारी

(Rent Authority)

किराया प्राधिकारी से क्या अभिप्रेत है?

धारा 22- के अधीन नियुक्त अधिकारी

धारा 22- के अधीन किराया प्राधिकारी से क्या अभिप्रेत है?

इस अधिनियम की धारा 22-, 22-, 22. 22-. 23 और 24 के अधीन उपखंड अधिकारी से अनिम्न रैंक के राजस्थान प्रशासनिक सेवा के प्राधिकारी

वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizen) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 2()

वरिष्ठ नागरिक से क्या अभिप्रेत है?

भारत का कोई ऐसा नागरिक अभिप्रेत है जिसने पैसठ वर्ष या अधिक की आयु प्राप्त कर ली हो,

धारा 2() किससे सम्बन्धित है?

किरायेदार

(Tenant)

वह व्यक्ति जिसके द्वारा किराया संदेय है, उत्तरजीवी पति या पत्नी जो मृतक के साथ निवास कर रहा था, उत्तरजीवी पति या पत्नी जो साधारणतया कारबार कर रहा था,क्या है?

किरायेदार

क्या उत्तरजीवी पति या पत्नी जो मृतक के साथ निवास कर रहा था, किरायेदार है?

हाँ

किरायेदार की परिभाषा में कौन शामिल नहीं है?

अवैध कब्जेदार

क्याकिरायेदारकी परिभाषा में मृत किरायेदार के उत्तराधिकरी आते हैं?

हाँ, यदि वे भवन में विधिक रूप से रह रहे हों

स्वामी से अभिप्रेत है जो-

परिसर का किराया ले रहा है, परिसर का किराया लेने का हक़दार है , किया लेने का हक़दार अभिकर्ता या संरक्षक

अधिकरण (Tribunal) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 2()

अधिकरण से क्या अभिप्रेत है?

अपील किराया अधिकरण या, यथास्थिति, किराया अधिकरण अभिप्रेत है।

अध्याय 2 और 3 का कतिपय परिसरों और किरायेदारियों को लागू होना, (Chapter II and III not to Apply to Certain Premises and Tenancies) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 3

अधिनियम किन क्षेत्रों में लागू है-

प्रथमतः ऐसे नगरपालिक क्षेत्रों में जिनमें राज्य में के जिला मुख्यालय है, तत्पश्चात् अन्य नगरपालिक क्षेत्रों में जिन्हें राज्य सरकार अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करे

अध्याय 2 और 3 में अंतर्विष्ट कोई भी बात….. को लागू नहीं होगी-

इस अधिनियम के प्रारम्भ के पश्चात् निर्मित या पूर्ण हुए और किसी रजिस्ट्रीकृत विलेख जिसमें पूर्ण होने की तारीख उल्लिखित हो, के जरिये किराये पर दिये गये नये परिसरों को

अध्याय 2 और 3 में अंतर्विष्ट कोई भी बात….. को लागू नहीं होगी-

केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकरण के या उनके द्वारा किराये पर दिये गये परिसरों को,

क्या किसी केन्द्रीय अधिनियम या राजस्थान अधिनियम द्वारा गठित किसी भी निगमित निकाय के या उसके द्वारा किराये पर दिये गये किन्हीं परिसरों को, अध्याय 2 और 3 में अंतर्विष्ट कोई भी बात लागू होगी?

नहीं

धारा 4 किससे सम्बन्धित है?

किराये का तय किये गये रूप में होना

(Rent To Be as Agreed)

परिसरों के लिसे संदेय किराया होगा?

जितना भू-स्वामी और किरायेदार के बीच आपस में तय किया जाय

और

उसमें सुख-सुविधाओं के लिये संदेय ऐसे प्रभार सम्मिलित नहीं होंगे जो पृथक्तः तय किये जाये और जो तद्नुसार संदेय होंगे।

किरायेदार एवं भू-स्वामी आपस में किराया तय कर सकते हैं-

धारा 4 के अन्तर्गत

किरायेदार द्वारा किराये का संदाय और विप्रेषण (Payment And Remittance Of Rent By Tenant) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 5

प्रत्येक किरायेदार जिस मास का किराया संदे है उसके अगले मास के……तक संदत्त करेगा -

15वें दिन

किरायेदार भू-स्वामी को या उसके प्राधिकृत अभिकर्ता को किराये का संदाय किस रीति से करेगा-

डाक धनादेश द्वारा विप्रेषित करके, बैंक ड्राफ्ट द्वारा, व्यक्तिगत संदाय द्वारा

किराये संदाय का ढंग किस धारा में दिया गया है?

5

किरायेदारी अनुबन्ध की निर्धारित अवधि की समाप्ति पर अधिकतम कितनी अवधि तक किरायेदारी माह-दर-माह नवीकृत हो सकेगी-

6 माह तक

पुनरीक्षित किराया संदेय होगा-

भू-स्वामी और किरायेदार के बीच तय हुई तारीख से, किराया अधिकरण में अर्जी दाखिल किये जाने की तिथि से (अर्जी फाइल होने पर)

कब किरायेदार किराया प्राधिकारी को किराया जमा कर सकेगा-

जब मकानदार किराया स्वीकार नहीं करता है, जब मकानदार किराये की रसीद देने से इन्कार कर देता है,

किरायेदार को सन्देह है कि किराया किस व्यक्ति या व्यक्तियों को दी जाये

 

अध्याय – II

किराये का पुनरीक्षण

(Revision of Rent)

विद्यमान किरायेदारियों के सम्बन्ध में किराये का पुनरीक्षण (Revision Of Rent In Respect Of Existing Tenancies) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 6

प्रत्येक वर्ष बढ़ा हुआ 5 प्रतिशत किराया कितने वर्ष बाद किराये में समाविष्ट कर दी जायेगी-

10 वर्ष

प्रतिवर्ष किराया बढ़ाया जा सकता है-

5 प्रतिशत

यदि परिसर का भू-स्वामी 5 प्रतिशत से अधिक किरायों में वृद्धि करने का करार करता है तो करार-

शून्य होगा

धारा 7 किससे सम्बन्धित है?

नयी किरायेदारियों के संबंध में किराये का पुनरीक्षण

(Revision Of Rent in Respect of New Tenancies)

परिसरों का किराया कितने प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से बढ़ाये जाने का दायी होगा?

5 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर

5 प्रतिशत प्रतिवर्ष से अधिक किराये की बढोतरी का कोई भी करार उस सीमा तक होगा-

शून्य

 

अध्याय - III

किरायेदारी

(Tenancy)

धारा 8 किससे सम्बन्धित है?

सीमित कालावधि की किरायेदारी

(Limited Period Tenancy)

सीमित कालावधि की किरायेदारी के बारे में उपबन्ध है  -

धारा 8 के अन्तर्गत

सीमित अवधि होती है-

तीन वर्ष

सीमित अवधि की किरायेदारी की अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन कौन दे सकता है-

भू-स्वामी एवं प्रस्थापित किरायेदार दोनों मिलकर

सीमित अवधि की किरायेदारी की अनुज्ञा के लिए संयुक्त आवेदन किसके समक्ष दिया जाता है-

किराया अधिकरण

सीमित कालावधि के लिए अनुज्ञा किराया अधिकरण कितनी बार दे सकता है-

तीन बार

कब्जे की पुनःप्राप्ति का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है

धारा 8 के अन्तर्गत

कब्जे की पुनः प्राप्ति का प्रमाण पत्र के निष्पादन के लिए अधिकरण के समक्ष प्रमाण पत्र के निष्पादनीय होने की तारीख से…………. दाखिल किये जाने पर प्रमाण-पत्र व्यपगत (Labsc) हो जायेगा-

6 मास के भीतर

किरायेदार की बेदखली के आधार (Eviction of Tenants) किस धारा में दिये गये हैं?

धारा 9

भू-स्वामी किरायेदार को किन आधारों पर बेदखल नहीं कर सकता है ?

निर्माण कराने पर

किराया अधिकरण किरायेदार की बेदखली का आदेश तब तक नहीं देगा जब तब कि उसका क्या समाधान हो जाये?

किरायेदार ने उससे शोध्य चार मास के किराये की रकम तो संदत्त की है, निविदत्त की हैI

भू-स्वामी को क्या आधार उपलब्ध नहीं होगा?

यदि उसने किरायेदार को उसी नगरपालिक क्षेत्र में का अपना बैंक खाता संख्यांक और बैंक का नाम, किराये के करार में या रसीदी रजिस्ट्री डाक द्वारा उसको प्रेपित नोटिस के माध्यम से, बताया होI

कोई भी अर्जी तब तक फाइल नहीं की जायेगी जब तक कि भू-स्वामी ने किराये की बकाया की मांग हेतु किरायेदारों को रसीदी रजिस्ट्री डाक द्वारा नोटिस दे दिया हो कौन सी धारा उपबंधित करती है

धारा 9 परन्तु 2

कोई भी अर्जी तब तक फाइल नहीं की जायेगी जब तक किरायेदार ने नोटिस की तामील के कितने दिन के भीतर किराये की बकाया का संदाय नहीं कर दिया हो?

तीस दिन की कालावधि के भीतर

किरायेदारों की बेदखली के क्या आधार हैं?

भू-स्वामों को निर्माण कार्य कराने हेतु परिसर को आवश्यकता,

परिसर का छः मास की निरन्तर कालावधि के लिए उपयोग होना, किरायेदार ने परिसर बना लिया है

किरायेदारों की बेदखली के आधार हैं-

भू-स्वामी की लिखित अनुज्ञा के बिना किरायेदार उपकिरायेदार पर उठा दिया है,

कब्जा त्याग दिया है, सेवा या नियोजन

समाप्त हो गया है

किरायेदार ने परिसर को जानबूझकर सारवान् नुकसान कारित किया है या कारित करने के लिए अनुज्ञात किया है, किरायेदारों की बेदखली के आधार हैं-

हाँ

किरायेदार ने भू-स्वामी को लिखित अनुज्ञा के बिना कोई भी ऐसा संनिर्माण किया है, किरायेदारों की बेदखली के आधार हैं-

हाँ

किरायेदार ने ऐसा कोई न्यूसेंस पैदा किया है या ऐसा कोई कार्य किया है जो उस प्रयोजन से असंगत है, किरायेदारों की बेदखली के आधार हैं-

हाँ

कतिपय मामलों में तुरन्त कब्जा पुनः प्राप्त करने का भू-स्वामी का अधिकार (Right of Landlord to Recover Immediate Possession in Certain Cases) किस धारा में दिये गये हैं?

धारा 10

अधिनियम की किस धारा के अन्तर्गत भू-स्वामी तुरन्त पुनःकब्जा प्राप्त कर सकता है?

धारा 10 के अन्तर्गत

 

कोई भू-स्वामी किसी निवासीय परिसर का तुरन्त कब्जा पुनः प्राप्त करने का हकदार कब होगा ?

संघ के किसी भी सशस्त्र बल या अर्द्धसैनिक बल का सदस्य है या था, वरिष्ठ नागरिक हो गया है और

कोई भू-स्वामी किसी निवासीय परिसर का तुरन्त कब्जा पुनः प्राप्त करने का हकदार कब होगा ?

परिसर को किराये पर देने को तारीख से वर्ष के अवसान के पश्चात् पूर्वोक्त अर्जी फाइल कर दे,

कोई भू-स्वामी किसी निवासीय परिसर का तुरन्त कब्जा पुनः प्राप्त करने का हकदार कब होगा ?

भू-स्वामी को मृत्यु के पश्चात् उसकी विधवा किराया अधिकरण में इस निमित किसी अर्जी के फाइल किये जाने पर

सशस्त्र बल का सदस्य या सरकार का कर्मचारी परिसर का पुनः कब्जा प्राप्त करने के लिए सेवानिवृत्ति की तारीख के पूर्व या उसके पश्चात् अर्जी फाइल कर दी जानी चाहिए-

एक वर्ष के भीतर

 

अध्याय - IV

अवैध रूप से बेदखल किये गये किरायेदार के कब्जे का प्रत्यावर्तन और उसकी प्रक्रिया

(Restoration of Possession of Illegally Evicted Tenant and Procedure Thereof)

अवैध रूप से बेकब्जाकृत किरायेदार के कब्जे का प्रत्यावर्तन (Restoration Of Possession Of Illegally Dispossessed Tenant) किस धारा में दिये गये हैं?

धारा 11

अवैध रूप से बेदखल किरायेदार कब्जे के प्रत्यावर्तन के लिए अर्जी दे सकेगा-

धारा 11 के अन्तर्गत

धारा 11 के अनुसार यदि किसी किरायेदार को विधि की सम्यक् प्रक्रिया से अन्यथा उसकी सहमति के बिना भू-स्वामी द्वारा किराये के परिसर से बेकब्जा किया जाता है तो वह, ऐसे बेकब्जा किये जाने की तारीख से कितने दिन के भीतर कब्जे के प्रत्यावर्तन के लिए अधिकरण के समक्ष अर्जी दे सकता है?

30 दिन के भीतर

कब्जे की पुनर्प्राप्ति की प्रक्रिया (Procedure for recovery of possession) किस धारा में दी गयी है?

धारा 12

धारा 11 के अधीन कब्जे की पुनः प्राप्ति का दावा कौन करेगा?

किरायेदार या कोई भी व्यक्ति

धारा 11 के अधीन कब्जे की पुनः प्राप्ति का दावा किसके समक्ष अर्जी फाइल करेगा

अधिकरण के समक्ष

धारा 11 के अधीन कब्जे की पुनः प्राप्ति का अर्जी के साथ संलग्न होंगे?

शपथ-पत्र और दस्तावेज

किराया अधिकरण जवाब प्रस्तुत करने की अपेक्षा करते हुये ऐसी कोई तारीख नियत करेगा जो नोटिस तामील किये जाने की तारीख से कितने दिन के भीतर की हों?

इक्कीस दिन के पश्चात् की हों।

नोटिस की तामील किसके द्वारा की जायेगी?

अधिकरण या सिविल न्यायालय के आदेशिका तामीलकर्ता द्वारा साथ ही रसीदी रजिस्ट्री डाक द्वारा

भू-स्वामी, अपना जवाब, नोटिस की तामील से कितने दिन के भीतर प्रस्तुत कर सकेगा?

दस दिन से अनधिक की कालावधि के भीतर

अर्जी का निपटारा भू-स्वामी पर नोटिस की तामील की तारीख से कितने दिन के भीतर किया जायेगा।

नब्बे दिन की कालावधि के भीतर

 

अध्याय - V

अधिकरण का गठन किराये के पुनरीक्षण और बेदखली की प्रक्रिया, अपील और निष्पादन

(Constitution of Tribunals, Procedure for Revision of Rent and Eviction, Appeal and Execution)

किराया अधिकरण का गठन (Constitution of Rent Tribunal) किस धारा के अन्तर्गत किया जाता है?

धारा 13

अधिकरण उपबंध कौन से है?

धारा 13, 17, 18, 19, 20

धारा 13 के अधीन किराया अधिकरण का गठन कौन करता है?

राज्य सरकार

किराया अधिकरण में उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्ति कितने सदस्य होते हैं?

एक

किराया अधिकरण का पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति कौन करता है?

न्यायालय

किराया न्यायाधिकरण का पीठासीन अधिकारी होती है-

राजस्थान न्यायिक सेवा का सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ खण्ड) से अनिम्न रैंक का सदस्य हो।

किराये के पुनरीक्षण के लिए प्रक्रिया (Procedure for Revision of Rent) किससे सम्बन्धित है?

धारा 14

किराया अधिकरण अर्जी फाइल किये जाने पर अर्जी, जवाब प्रस्तुत करने की ऐसी कोई तारीख नियत करते हुए जारी करेगा जो नोटिस के जारी किये जाने की तारीख से कितने दिन पश्चात, की हो?

तीस दिन के पश्चात, की हो।

किरायेदार अपना जवाब नोटिस की तामील की तारीख से कितने दिन भीतर, प्रस्तुत कर सकेगा?

पैंतालीस दिन से अनधिक की कालावधि के भीतर

अर्जीदार प्रत्युत्तर, विरोधी पक्षकार को उसको प्रति की तामील करने के पश्चात जवाब की तामील की तारीख से कितने दिन भीतर फाइल कर सकेगा?

तीस दिन की कालावधि के भीतर

किराया अधिकरण सुनवाई की ऐसी तारीख नियत करेगा, जो किरायेदार को नोटिस की तामील की तारीख से कितने दिन के पश्चात् की नहीं होगी?

एक सौ अस्सी दिन के पश्चात् की नहीं होगी।

अर्जी का निपटारा, किरायेदार को नोटिस की तामील की तारीख से कितने दिनभीतर किया जायेगा?

दो सौ चालीस दिन की कालावधि के भीतर

किराया अधिकरण अर्जी का विनिश्चय भू-स्वामी के पक्ष में करता है वहाँ वह किरायेदार से कब्जे को पुनः प्राप्ति के लिए एक प्रमाण-पत्र जारी करेगा, प्रमाण-पत्र विनिश्चय की तारीख से कितने दिन तक निष्पादनीय नहीं होगा?

तीन मास की कालावधि तक

वाणिज्यिक उपयोग के लिए किराये पर दिये जाने के मामले में ऐसा प्रमाण-पत्र विनिश्चय की तारीख से कितने दिन की कालावधि के लिए निष्पादनीय नहीं होगा?

छह मास तक की कालावधि

तुरन्त कब्जे की पुनःप्राप्ति की प्रक्रिया किस धारा में दी गयी है?

धारा 16

जहां भू-स्वामी ने धारा 10 के तहत निवासीय परिसर का कब्जा पुनः प्राप्त कर लिया है, वहां वह कितनी कालावधि के भीतर किसी अन्य व्यक्ति को उस परिसर को किराये पर देने से प्रतिषिद्ध होगा?

एक वर्ष

कोई भी व्यक्ति अपील किराया अधिकरण का पीठासीन अधिकारी नियुक्त होने का पात्र तभी होगा जब वह जिला न्यायाधीश संवर्ग का सदस्य होते हुए ऐसे सदस्य के रूप में …………..का अनुभव रखता हो-

3 वर्ष

किराया अधिकरण द्वारा पारित प्रत्येक अन्तिम आदेश को अपील अपीलीय किराया अधिकरण के समक्ष कितनी अवधि के भीतर की जायेगी?

30 दिन

अपील किराया अधिकरण के आदेश के विरुद्ध कोई और…………….नहीं हो सकेगी-

पुनरीक्षण, अपील

किराया अधिकरण किरायेदार को नोटिस की तामील से कितने दिन के भीतर सुनवाई की तारीख नियत करेगा?

90 दिन

किराया अधिकरण आवेदन का निपटारा नोटिस की तामील से कितने दिन के भीतर किया जायेगा?

150 दिन

पुनः कब्जे का प्रमाण पत्र विनिश्चय की तारीख से "कितनी कालावधि तक निष्पादनीय नहीं होगा?

तीन मास

भू-स्वामी और किरायेदार के बीच के विवाद को सुनने की अधिकारिता होगी-

किराया अधिकरण को

धारा 15 किससे सम्बन्धित है?

किरायेदार को बेदखली के लिए प्रक्रिया

(Procedure For Eviction of Tenant)

तुरन्त कब्जे की पुनः प्राप्ति की प्रक्रिया (Procedure for Recovery Of Immediate Possession) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 16

धारा 17 किससे सम्बन्धित है?

अपील किराया अधिकरण के समक्ष पक्षकारों की उपसंजाति के लिए तारीख नियत करना और अन्तिम आदेश की प्रतियों का दिया जाना

(Fixing Of Date for Appearance of Parties Before Appellate Rent Tribunal and Supply of Copies of Final Order)

किराया अधिकरण अजिम विनिश्चय करते समय, ऐसे अपील किराया अधिकरण के समक्ष, जिसको उसके अन्तिम आदेश की अपील होती है, अर्जी के पक्षकारों की उपसंजाति के लिए अपने विनिश्चय के कितना समय नियत करेगा?

दो मास पश्चात् किन्तु छः मास के पूर्व की तारीख

कोई भी व्यक्ति अपील किराया अधिकरण का पौठासीन अधिकारी तभी नियुक्त हो सकेगा जब वह सदस्य हो

जिला न्यायाधीश संवर्ग का

किराया अधिकरण की अधिकारिता (Jurisdiction of Rent Tribunal) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 18

किस धारा के अन्तर्गत किराया अधिकरण को भू-स्वामी और किरायेदार के बीच विवादों और उनसे सम्बद्ध तथा अनुषंगिक विषयों को अर्जी के माध्यम से सुनने की अधिकारिता दी गयी है?

धारा 18 के अन्तर्गत

अपील किराया अधिकरण, अपीलें और उनकी पारिसीमा (Appellate Rent Tribunal, Appeals and Limitation Thereof) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 19

राज्य सरकार अपील किराया अधिकरण की स्थापना करती है-

धारा 19 के अन्तर्गत

आदेशों के निष्पादन के बारे में किस धारा में प्रावधान किया गया है-

धारा 19

राज्य सरकार ऐसी संख्या में और ऐसे स्थानों पर, अपील किराया अधिकरणों का कैसे गठन करेगी?

राज-पत्र में अधिसूचना द्वारा

आदेश का निष्पादन का ढंग है-

जंगम सम्पति को कुर्की और

विक्रय, स्थावर सम्पत्ति की कुर्की

और

विक्रय, गिरफ्तारी और निरोध, प्रार्थों के कब्जे का प्रदान

आदेश का निष्पादन की रीति है-

वेतन और भते को कुर्को, बैंक खाते कुर्की और रकम की तुष्टि

कोई भी व्यक्ति अपील किराया अधिकरण का पीठासीन अधिकारी नियुक्त होने का पात्र कब होगा?

जब वह जिला न्यायाधीश संवर्ग का सदस्य होते हुए ऐसे सदस्य के रूप में तीन वर्ष का अनुभव रखता हो।

किसी किराया अधिकरण के द्वारा पारित प्रत्येक अन्तिम आदेश की अपील ऐसे अपील किराया अधिकरण को हो सकेगी-

जिसकी अधिकारिता की स्थानीय सीमाओं के भीतर वह परिसर स्थित हो।

अर्जी या अपील के लम्बित रहने के दौरान किराया और उसके बकाया के संदाय का आदेश देने की अधिकरण की शक्ति (Power of Tribunal to Order Payment of Rent and Arrears Thereof During Pendency of Petition Appeal) किससे सम्बन्धित है?

धारा 19-

नयी धारा 19- कब अन्तःस्थापित किया गया?

18.10.2017

धारा 20 किससे सम्बन्धित है?

आदेशों का निष्पादन

(Execution of The Orders)

यदि किरायेदार कब्जे की पुनः प्राप्ति के प्रमाण-पत्र के जारी होने की तारीख से तीन मास के भीतर-भीतर परिसर को खाली नहीं करता है तो वह कब्जे की पुनः प्राप्ति के प्रमाण-पत्र के जारी होने की तारीख से निवासीय प्रयोजनों के लिए किराये पर दिये गये परिसरों की दशा में किराये के कितना गुने की दर से अंत कालीन लाभों का संदाय करने का दायी होगा?

2 गुने की दर से

यदि किरायेदार कब्जे की पुनः प्राप्ति के प्रमाण-पत्र के जारी होने की तारीख से तीन मास के भीतर-भीतर परिसर को खाली नहीं करता है तो वह कब्जे की पुनः प्राप्ति के प्रमाण-पत्र के जारी होने की तारीख से वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए किराये पर गये परिसरों की दशा में किराये के कितना गुने की दर से अंत कालीन लाभों का संदाय करने का दायी होगा?

3 गुने की दर से

किराया अधिकरण इस अधिनियम के अधीन निष्पादन के आवेदन का निपटारा विरोधी पक्षकार पर नोटिस तामील किये जाने की तारीख से-

पैंतालीस दिनों के भीतर-भीतर करेगा

किराया अधिकरण और अपील किराया अधिकरण की प्रक्रिया और शाक्तियां (Procedure and Power of the Rent Tribunal and the Appellate Rent Tribunal) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 21

धारा 21- किससे सम्बन्धित है?

किराया प्राधिकारी की प्रक्रिया और शक्ति

(Procedure and Power of the Rent Authority)

नयी धारा 21- कब अन्तःस्थापित किया गया?

18.10.2017

धारा 22 किससे सम्बन्धित है?

नमूना प्ररूप

(Model Forms)

 

अध्याय 5-

किराया प्राधिकारी की नियुक्ति, किरायेदारी करार और किरायेदारी की कालावधि

(Appointment of Rent Authority, Tenancy Agreements and Period of Tenancy)

किराया प्राधिकारी की नियुक्ति (Appointment of Rent Authority) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 22-

किराया प्राधिकारी का प्रत्येक आदेश, यदि अपील में उसे किराया अधिकरण द्वारा उलट नहीं दिया जाता, परिवर्तित या उपांतरित नहीं कर दिया जाता जाता, कैसा होगा?

अंतिम होगा

और

उसे किसी भी सिविल न्यायालय में प्रश्नगत नहीं किया जायेगा।

किराया प्राधिकारी की नियुक्ति किसके द्वारा धारा 22- के अन्तर्गत की जाती है?

राज्य सरकार

किराया प्राधिकारी के आदेश के विरुद्ध कोई अपील ऐसे आदेश की तारीख से कितने दिवस भीतर किराया अधिकरण के समय होगी?

साठ दिवस के भीतर

धारा 22- किससे सम्बन्धित है?

किरायेदारी करार

(Tenancy Agreement)

राजस्थान किराया नियंत्रण संशोधन अधिनियम-2017 (संख्यांक-35) के प्रवर्तन के पश्चात् कोई भी परिसर लिखित करार के बिना तो किराये पर दिया जायेगा और ही लिया जायेगा, कौन सी धारा उपबंधित करती हैं?

धारा-22()

प्राधिकारी धारा-22 की परिस्थितियों में भू-स्वामी या किरायेदार के द्वारा आवेदन किये जाने पर किराये को पुनरीक्षित करेगा तथा किराये की संदेह तिथि भी तय करेगा, कौन सी धारा उपबंधित करती हैं?

धारा-22 (5)

यदि किरायेदारी संशोधन अधिनियम के प्रवर्तन के पश्चात स्थापित की गई है तो किरायेदारी प्रारम्भ होने के पूर्व और यदि किरायेदारी प्रवर्तन के पूर्व स्थापित की गई है तो क्या करना होगा?

प्रवर्तन के प्रारम्भ के एक वर्ष के भीतर ऐसे करार को निष्पादित करना होगा

किराया प्राधिकारी के आदेश की अपील कहां होगी?

किराया अधिकरण के समक्ष

किराया प्राधिकारी के आदेश की अपील किराया अधिकरण को आदेश के दिनांक से कितने अवधि के भीतर की जायेगी?

60 दिन

भू-स्वामी किरायेदार के ऊपर एक माह के किराये के बराबर निक्षेप का भार डाल सकता है और परिसर खाली करने के पश्चात् एक माह के भीतर भू-स्वामी द्वारा यह रकम किरायेदार को प्रदान की जायेगी। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो-

किरायेदार प्राधिकारी के समक्ष निक्षेप प्राप्त करने के लिये आवेदन कर सकेगा। धारा-22 (4)

राजस्थान किराया नियंत्रण अधिनियम की किस धारा में किरायेदारी अनुबन्ध का प्रावधान है?

धारा 22-

किरायेदारी अनुबन्ध के प्रारूप का प्रावधान है-

अनुसूची

किरायेदारी की कालावधि (Period of Tenancy) कौन सी धारा उपबंधित करती हैं?

धारा 22-

प्रवर्तन के प्रारम्भ के पश्चात् समस्त किरायेदारी भू-स्वामी किरायेदार की सहमति से विशिष्ट कालावधि के लिये स्थापित की जा सकेगी। यदि किरायेदारी समाप्त नहीं की जाती है या किरायेदार द्वारा कब्जा प्रदान नहीं किया जाता है तो

किरायेदारी पूर्व निर्वन्धनों और शर्तों पर अधिकतम छः माह की कालावधि के लिये मासानुमास आधार पर नवीकृत समझी जायेगी और इसके पश्चात् स्वतः समाप्त हो जायेगी।

 

अध्याय 5-

कतिपय परिस्थितियों में किराये का पुनरीक्षण, कतिपय परिस्थितियों में प्रतिभूति निक्षेप, किराये को जमा कराना, इत्यादि

(Revision of Rent in Certain Circumstances, Security Deposit, Depositing of Rent in Certain Circumstances, Etc.)

धारा 22- किससे सम्बन्धित है?

कतिपय परिस्थितियों में किराये का पुनरीक्षण

(Revision of Rent in Certain Circumstances)

किराया प्राधिकारी द्वारा धारा 22- में विनिर्दिष्ट परिस्थितियों में पुनरीक्षित किराया नियत करना (Rent Authority to Fix Revised Rent in the Circumstances Specified in Section 22-D) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 22-

पुनरीक्षित किराया नियत कौन करेगा?

किराया प्राधिकारी

(धारा 22- में विनिर्दिष्ट परिस्थितियों में)

प्रतिभूति निक्षेप (Security Deposit) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 22-

मकानदार किरायेदार से प्रतिभूत रकम जमा करा सकेगा-

एक माह के किराये के बराबर

परिसर खाली करने के पश्चात् प्रतिभूति निक्षेप, किरायेदार के किसी दायित्व की सम्यक कटौती करने के पश्चात्-

एक मास के भीतर-भीतर, किरायेदार को प्रतिदत्त कर दिया जायेगा।

धारा 22- किससे सम्बन्धित है?

कतिपय परिस्थतियों में किराया प्राधिकारी को किराया जमा कराना

(Depositing of Rent with the Rent Authority in Certain Circumstances)

जहां भू-स्वामी, किरायेदार द्वारा धारा 5 में विनिर्दिष्ट रीति से दिया गया कोई किराया स्वीकार नहीं करता है, या रसीद देने से इंकार करता है, वहां किरायेदार किसको जमा करा सकेगा?

उस किराये को कालिकत किराया प्राधिकारी को समय पर जमा करा सकेगा

 

अध्याय - VI

सुख-सुविधाएं

(Amenities)

किरायेदार द्वारा उपभोग की जाने वाली सुख-सुविधाओं को भू-स्वामी द्वारा बन्द या विधारित नहीं किया जाना (Landlord not to Discontinue or Withhold Amenities Enjoyed by the Tenant) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 23

भू-स्वामी परिसर के किरायेदार द्वारा उपभोग की जा रही सुख-सुविधाओं को बन्द या विधारित नहीं करेगा?

धारा 23 के अन्तर्गत

धारा 23 के अन्तर्गत भू-स्वामी या किरायेदार द्वारा दिये गये आवेदन का निपटारा आवेदन दिये जाने के कितने दिन के भीतर निपटाया जायेगा?

60 दिन

धारा 24 किससे सम्बन्धित है?

किरायेदार और भू-स्वामी के कर्त्तव्य

(Duties of Tenant and Landlord)

परिसर की आवश्यक मरम्मत के लिए भू-स्वामी और किरायेदार के बीच लिखित करार के अभाव में वार्षिक किराये का कितना प्रतिशत किरायेदार द्वारा खर्च की जायेगी?

5 प्रतिशत

परिसर का आवश्यक मरम्मत किसके खर्च पर करायी जायेगी?

वार्षिक किराये के 5 प्रतिशत तक किरायेदार द्वारा और 5 प्रतिशत से अधिक का व्यय भू- स्वामी द्वारा

धारा 24- किससे सम्बन्धित है?

धारा 23 या 24 के अधीन लम्बित कार्यवाहियों का निपटारा

(Disposal of Pending Proceedings under Section 23 or 24)

 

अध्याय - VII

प्रकीर्ण

(Miscellaneous)

परिसर का निरीक्षण (Inspection of Premises) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 25

परिसर का निरीक्षण करने का अधिकार भू-स्वामी को दिया गया है-

धारा 25 के अन्तर्गत

भू-स्वामी परिसर का निरीक्षण करने से पूर्व किरायेदार को पूर्व सूचना देगा-

7 दिन का

भू-स्वामी परिसर का निरीक्षण कर सकेगा ?

तीन मास में एक बार

धारा 26 किससे सम्बन्धित है?

अधिकरण के सदस्यों और कर्मचारियों का लोक सेवक होना और उन पर नियन्त्रण

(Members and Staff of the Tribunals to be Public Servants and their Control)

किराया अधिकरणों और अपील किराया अधिकरणों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किसके द्वारा शासित होंगे?

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती और सेवा की अन्य शर्त) नियम, 1999

किराया प्राधिकारी का लोक सेवक होना और कार्रवाइयों का संरक्षण' (Rent Authority to be public Servant and Protection of actions) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 26-

किराया अधिकरणों और अपील किराया अधिकरणों के पीठासीन अधिकारी किसके अधीन कार्य करेंगे?

उच्च न्यायालय के प्रशासनिक और अनुशासनिक नियंत्रण के अधीन

परिसीमा (Limitation) किस धारा से सम्बन्धित है?

धारा 27

परिसीमा अधिनियम 1963 लागू होगा -

किराया अधिकरण के समक्ष अर्जीयों, आवेदनों पर,

अपील किराया अधिकरण के समक्ष

न्यायालय फीस (Court Fees) का प्रावधान है-

धारा 28 के अन्तर्गत

धारा 6 या धारा 7 के अधीन किराये के पुनरीक्षण के लिए अर्जी पर और ऐसी किसी अर्जी पर के किसी आदेश के विरुद्ध अपील पर-

250/- रु. की नियत न्यायालय फीस संदेय होगी।

अधिकरण के समक्ष पेश की गयी अर्जी (आवेदन) और अपील पर फीस संदेय होगी-

जो सिविल न्यायालय के समक्ष फाइल किये जाने पर संदेय होती

धारा 29 किससे सम्बन्धित है?

अधिनियम का अध्यारोही प्रभाव

(Act to Have Overriding Effect)

धारा 30 किससे सम्बन्धित है?

कठिनाईयों के निराकरण की शक्ति

(Power to Remove Difficulties)

किस धारा में नियम बनाने की शक्ति (Power to Make Rules) दी गयी है-

धारा 31 के अन्तर्गत

किसको नियम बनाने की शक्ति दी गयी है-

राज्य सरकार

धारा 32 किससे सम्बन्धित है?

निरसन और व्यावृत्तियां

(Repeal and Savings)

किराया अनुबन्ध की सूचना संशोधन अधिनियम 2007 के प्रारम्भ के कितने समय के भीतर दी जायेगी-

एक वर्ष

किरायेदारी अनुबन्ध के आवंटन होने के कितने दिन के भीतर वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा-

15 दिन

 

Download PDF

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts