विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 वन-लाइनर नोट्स (हिंदी माध्यम)

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 वन-लाइनर नोट्स (हिंदी माध्यम)

Free Online Judiciary Coaching Classes Free Online Judiciary Coaching Classes

Download PDF

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967

(THE UNLAWFUL ACTIVITIES (PREVENTION) ACT, 1967)

(1967 का अधिनियम संख्यांक 37)

(ACT NO. 37 OF 1967)

 

इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम क्या है?

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 का अधिनियम क्रमांक क्या है?

1967 का अधिनियम संख्यांक 37

 

 

राष्ट्रपति की स्वीकृति किस दिनांक को प्राप्त हुई?

30 दिसम्बर, 1967

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 का उद्देश्य है ?

व्यष्टियों और संगमों के कतिपय विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप के अधिक

प्रभावी निवारण और आतंकवादी क्रियाकलापों से निपटने के

लिए और तत्संसक्त विषयों का उपबन्ध

करने के लिए

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने संकल्प 1373 किस तिथि को अंगीकार किया?

28 दिसम्बर 2001

संकल्प 1373 संयुक्त राष्ट्र चार्टर के किस अध्याय के अधीन अंगीकार किया गया?

अध्याय 7

सुरक्षा परिषद् के इन संकल्पों में राज्यों से किस उपाय की अपेक्षा की गई है?

आस्तियों और आर्थिक संसाधनों पर रोक

आतंकवादियों के संबंध में किसका निवारण करने की अपेक्षा की गई है?

राज्यक्षेत्र में प्रवेश या अभिवहन का

अनुसूची में सूचीबद्ध व्यक्तियों या अस्तित्वों को किसके प्रदाय का निवारण किया गया है?

आयुध और गोला-बारूद

केन्द्रीय सरकार ने आतंकवाद निवारण हेतु किस अधिनियम की धारा 2 के अंतर्गत आदेश जारी किया?

संयुक्त राष्ट्र (सुरक्षा परिषद्) अधिनियम, 1947

इन संकल्पों और आदेशों को प्रभावी करने का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

आतंकवादी क्रियाकलापों का निवारण और मुकाबला

यह अधिनियम भारत गणराज्य के किस वर्ष में संसद द्वारा अधिनियमित किया गया?

अठारहवें वर्ष

 

अध्याय-1

(CHAPTER-1)

प्रारम्भिक

(PRELIMINARY)

संक्षिप्त नाम, विस्तार और लागू होना, (Short Title, Extent and Application) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 1

इस अधिनियम का विस्तार किस क्षेत्र तक है?

सम्पूर्ण भारत तक धारा 1(2)

धारा 1(3) के अनुसार दंड किस स्थिति में लागू होगा?

जब व्यक्ति इस अधिनियम के अधीन, उसके उपबंधों के प्रतिकूल प्रत्येक कार्य या लोप के लिए, जिसके लिए वह भारत में दोषी ठहराया जाता है

यदि कोई व्यक्ति भारत से बाहर ऐसा अपराध करता है जो इस अधिनियम के अधीन दंडनीय है, तो

भारत में किए गए अपराध की भांति कार्यवाही होगी

धारा 1(4) किस सिद्धांत को दर्शाती है?

बहिर्भौमिक अधिकारिता

किसी ऐसे व्यक्ति के संबंध में, जो भारत से पर कोई ऐसा अपराध करता है, जो इस अधिनियम के अधीन दंडनीय है, इस अधिनियम के उपबंधों के अनुसार उसी रीति से कार्यवाही की जाएगी मानो -

ऐसा कार्य भारत में किया गया था।

इस अधिनियम के उपबंध लागू होंगे-

 

भारत के बाहर भारत के नागरिक;

सरकार की सेवा में व्यक्ति, चाहे वे कहीं भी हों; और

भारत में रजिस्ट्रीकृत पोतों और वायुयानों पर के व्यक्ति, चाहे वे कहीं भी हों।

परिभाषा, (Definitions) खंड अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की धारा 2(1)() किस शब्द की परिभाषा देती है?

संगम

(Association)

संगमशब्द से क्या अभिप्रेत है?

व्यष्टियों का कोई समुच्चय या निकाय

व्यष्टियों का समुच्चयसे तात्पर्य क्या है?

एक से अधिक व्यक्तियों का समूह

निकायशब्द का आशय क्या दर्शाता है?

संगठित या असंगठित इकाई

"भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग का अध्यर्पण’’ (Cession of a Part of the Territory of India) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग का अध्यर्पणसे क्या अभिप्रेत है?

किसी भाग पर किसी विदेश के दावे का ग्रहण किया जाना

"संहिता" (Code) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की धारा 2(1)() मेंसंहिताशब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023)

"न्यायालय" (Court) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 मेंन्यायालयशब्द का क्या अर्थ है?

"न्यायालय" से संहिता के अधीन इस अधिनियम के अंतर्गत आने वाले अपराधों का विचारण करने के लिए अधिकारिता रखने वाला कोई दंड न्यायालय अभिप्रेत है और

इसमें राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम, 2008 की धारा 11 के अधीन या धारा 21 के अधीन गठित कोई विशेष न्यायालय सम्मिलित है

कौन-सा न्यायालय यूएपीए की परिभाषा के अनुसारन्यायालयमें सम्मिलित है?

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम के अंतर्गत गठित विशेष न्यायालय

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की धारा 2(1)() के अनुसार विशेष न्यायालय किन धाराओं के अधीन गठित हो सकता है?

धारा 11 एवं 21

"अभिहित प्राधिकारी" (Designated Authority) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की धारा 2(1)() मेंअभिहित प्राधिकारीकिसे कहा गया है?

केन्द्रीय सरकार का ऐसा अधिकारी, जो उस सरकार के संयुक्त सचिव की पंक्तिसे नीचे का हो या राज्य सरकार का ऐसा अधिकारी जो उस सरकार के सचिव की पंक्ति से नीचे का हो, जिसे केंन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार द्वारा, राजपत्र में प्रकाशित किसी अधिसूचना द्वारा, विनिर्दिष्ट किया जाए

केन्द्रीय सरकार के संदर्भ मेंअभिहित प्राधिकारीका पद किससे नीचे का नहीं हो सकता?

संयुक्त सचिव

राज्य सरकार के संदर्भ मेंअभिहित प्राधिकारीका पद किससे नीचे का नहीं होना चाहिए?

सचिव

"आर्थिक सुरक्षा" (Economic Security) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)(ङक)

आर्थिक सुरक्षाके अंतर्गत क्या सम्मिलित है?

वित्तीय, धनीय और राजकोषीय स्थायित्व, उत्पादन और वितरण के साधनों की सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, जीविका सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, पारिस्थितिक और पर्यावरणीय सुरक्षा भी है।

उत्पादन और वितरण के साधनों की सुरक्षा किस परिभाषा का भाग है?

आर्थिक सुरक्षा

खाद्य सुरक्षा को किस श्रेणी में रखा गया है?

आर्थिक सुरक्षा

जीविका सुरक्षा किस परिभाषा के अंतर्गत आती है?

आर्थिक सुरक्षा

ऊर्जा सुरक्षा को किसके अंतर्गत शामिल किया गया है?

आर्थिक सुरक्षा

कौन-साआर्थिक सुरक्षाका घटक नहीं है?

न्यायिक सुरक्षा

पारिस्थितिक और पर्यावरणीय सुरक्षा किस व्यापक अवधारणा का हिस्सा है?

आर्थिक सुरक्षा

"आदेश" (Order) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)(ङख)

धारा 2(1)(ङख) मेंआदेशसे क्या अभिप्रेत है?

आदेश मे समय-समय पर, यथा संशोधित आतंकवाद का निवारण और दमन (सुरक्षा परिषद् के संकल्पों का कार्यान्वयन) आदेश, 2007 अभिप्रेत है

आदेशशब्द में किस वर्ष का आदेश सम्मिलित है?

2007

धारा 2(1)(ङख) के अनुसारआदेशकिसके कार्यान्वयन से संबंधित है?

सुरक्षा परिषद् के संकल्प

"व्यक्ति" (Person) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)(ङग)

धारा 2(1)(ङग)के अनुसारव्यक्तिके अंतर्गत क्या सम्मिलित है?

कोई व्यक्ति, कोई कंपनी, कोई फर्म,

कोई संगठन या कोई व्यक्ति-संगम या व्यक्ति-निकाय चाहे वह निगमित हो या नहीं, ऐसा प्रत्येक कृत्रिम विधिक व्यक्ति, जो पूर्ववर्ती उपखंडों में से किसी के अंतर्गत नहीं आता है, और पूर्ववर्ती उपखंडों में से किसी के अंतर्गत आने वाले किसी व्यक्ति के स्वामित्वाधीन या नियंत्रणाधीन कोई अभिकरण, कार्यालय या शाखा

कौन-साव्यक्तिकी परिभाषा में सम्मिलित है?

व्यक्ति, कंपनी और फर्म सभी

क्या ऐसा संगठन जो निगमित हो, “व्यक्तिकी परिभाषा में आता है?

हाँ, चाहे वह निगमित हो या नहीं

कृत्रिम विधिक व्यक्ति किस स्थिति मेंव्यक्तिमाना जाएगा?

जब वह पूर्ववर्ती उपखंडों में सम्मिलित हो

किसी व्यक्ति के स्वामित्वाधीन या नियंत्रणाधीन कार्यालय किसके अंतर्गत आएगा?

व्यक्ति

क्या किसी कंपनी की शाखा भीव्यक्तिमानी जाएगी?

हाँ, यदि स्वामित्व या नियंत्रण में हो

"विहित" (Prescribed) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() मेंविहितशब्द से क्या अभिप्रेत है?

इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों द्वारा विहित

"आतंकवाद के आगम” (Proceeds of Terrorism) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

आतंकवाद के आगमसे क्या अभिप्रेत है?

आतंकवादी कार्य से व्युत्पन्न या उससे संबंधित सभी प्रकार की संपत्तियां

जो किसी आतंकवादी कार्य के करने से व्युत्पन्न हुई हों या अभिप्राप्त की गई हों या किसी आतंकवादी कार्य से संबंधित निधियों के माध्यम से अर्जित की गई हों, उस व्यक्ति का विचार किए बिना, जिसके नाम में ऐसे आगम हैं या जिसके कब्जे में वे पाए जाते हैं-

आतंकवाद के आगम  हैI

कोई ऐसी संपत्ति, जिसका किसी आतंकवादी कार्य के लिए या किसी व्यक्ति आतंकवादी या किसी आतंकवादी गैंग या किसी आतंकवादी संगठन के प्रयोजन के लिए उपयोग किया जा रहा है या उपयोग किया जा रहा है या उपयोग किया जाना आशयित है-

आतंकवाद के आगम  हैI

आतंकवादी कार्य से संबंधित निधियों के माध्यम से अर्जित संपत्ति किस श्रेणी में आएगी?

आतंकवाद के आगम

ऐसी संपत्ति जिसका उपयोग किसी आतंकवादी कार्य के लिए किया जा रहा है, क्या कहलाएगी?

आतंकवाद के आगम

"संपत्ति" (Property) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारसंपत्तिसे क्या अभिप्रेत है?

"संपत्ति" से प्रत्येक वर्णन की संपत्ति और आस्तियां, चाहे वे मूर्त या अमूर्त, जंगम या स्थावर, भौतिक या अभौतिक हों और बैंक-प्रत्ययों, यात्री चेकों, बैंक चेकों, मनी आर्डरों, शेयरों, प्रतिभूतियों, बंधपत्री, ड्राफ्टों, प्रत्यय पत्रों, नकदी और बैंक खाते, जिसमें किसी भी प्रकार से अर्जित निधि सम्मिलित है, के माध्यम से ऐसी संपत्ति या आस्तियों के हक या उनमें हित के साध्यस्वरूप किसी भी रूप में, जिसके अंतर्गत इलैक्ट्रानिक या अंकीय रूप भी है, किन्तु जो उस तक सीमित नहीं है। विधिक दस्तावेज, विलेख और लिखतें अभिप्रेत हैं

संपत्तिमें कौन-कौन शामिल है?

मूर्त और अमूर्त दोनों

संपत्तिकी परिभाषा में कौन-सी श्रेणियाँ सम्मिलित हैं?

जंगम और स्थावर दोनों

बैंक-प्रत्यय, यात्री चेक और बैंक चेक किसमें सम्मिलित हैं?

संपत्ति

कौन-सासंपत्तिकी परिभाषा में सम्मिलित है?

मनी आर्डर, शेयर, प्रतिभूतियां, नकदी और बैंक खाते सभी

संपत्तिमें बैंक खाते किस प्रकार की निधि सहित शामिल हैं?

किसी भी प्रकार से अर्जित निधि

संपत्ति या आस्तियों में हक या हित किस रूप में हो सकता है?

किसी भी रूप में, जिसमें इलैक्ट्रानिक या अंकीय रूप भी शामिल है

विधिक दस्तावेज, विलेख और लिखतें किसके अंतर्गत आती हैं?

संपत्ति

"अनुसूची" (Schedule) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)(जक)

धारा (जक) मेंअनुसूचीशब्द से क्या अभिप्रेत है?

इस अधिनियम की अनुसूची

"भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग का संघ से विलग हो जाना" (secession of a Part of the Territory of India from the Union) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा () मेंभारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग का संघ से विलग हो जानासे क्या अभिप्रेत है?

यह दावा करना कि कोई भाग भारत के राज्यक्षेत्र का भाग नहीं रहेगा

"राज्य सरकार" (State Government) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा () के अनुसार किसी संघ राज्यक्षेत्र के संबंध मेंराज्य सरकारसे किसे अभिप्रेत किया गया है?

किसी संघ राज्यक्षेत्र के संबंध में "राज्य सरकार" से उसका प्रशासक अभिप्रेत है

राज्य सरकारशब्द का अर्थ संघ राज्यक्षेत्र के संदर्भ में किस रूप में लिया जाएगा?

प्रशासक

"आतंकवादी कार्य" (terrorist Act) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा () के अनुसारआतंकवादी कार्यका अर्थ किस धारा से लिया गया है?

धारा 15

धारा () मेंआतंकवादी कार्यके साथ-साथ किन पदों का अर्थ भी उसी अनुसार लगाया जाएगा?

आतंकवाद और आतंकवादी

"आतंकवादी गैंग" (Terrorist Gang) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा () के अनुसारआतंकवादी गैंगसे क्या अभिप्रेत है?

आतंकवादी संगठन से भिन्न कोई संगम, जो आतंकवादी कार्य से संबंधित या उसमें अंतर्वलित हो

धारा () के अनुसारआतंकवादी गैंगमें कौन-सी गतिविधियाँ शामिल हो सकती हैं?

आतंकवादी कार्य से संबंधित गतिविधियाँ

"आतंकवादी संगठन" (Terrorist Organization) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2()

धारा () के अनुसारआतंकवादी संगठनसे क्या अभिप्रेत है?

अनुसूची में सूचीबद्ध कोई संगठन या उस सूची में नामांकित किसी संगठन के रूप में कार्य करने वाला कोई संगठन

धारा () किस अधिनियम की परिभाषा धारा का हिस्सा है?

विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967

"अधिकरण" (Tribunal) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा () के अनुसारअधिकरणसे क्या अभिप्रेत है?

धारा 5 के अधीन गठित अधिकरण

धारा () के अनुसारअधिकरणका गठन किस धारा के अंतर्गत किया जाता है?

धारा 5

"विधिविरुद्ध क्रियाकलाप" (Unlawful Activity) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसार विधिविरुद्ध क्रियाकलाप" से किसी व्यष्टि या संगम के संबंध में, ऐसे व्यक्ति या संगम द्वारा (चाहे कोई कार्य करके, या बोले गए अथवा लिखे गए शब्दों द्वारा, या संकेतों द्वारा, या दृश्यरूपण द्वारा या अन्यथा) की गई कोई ऐसी कार्रवाई अभिप्रेत है, -

भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग का अध्यर्पण या संघ से विलग होने, भारत की प्रभुता या प्रादेशिक अखण्डता पर आक्षेप, या द्रोह करने की कोई कार्रवाई

कौन-सा धारा 2(1)() के अंतर्गत विधिविरुद्ध क्रियाकलाप माना जाएगा?

भारत के किसी भाग को संघ से अलग करने की प्रेरणा देना

धारा 2(1)() के अनुसार विधिविरुद्ध क्रियाकलाप किस प्रकार किए जा सकते हैं?

कार्य, बोले गए शब्द, लिखित, संकेत, दृश्यरूपण या अन्यथा

धारा 2(1)() के अनुसार किसी क्रियाकलाप को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप मानने के लिए क्या आवश्यक है?

उसका उद्देश्य भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग का अध्यर्पण या भारत की प्रभुता पर आक्षेप होना

धारा 2(1)() के अनुसार कौन-सी गतिविधि विधिविरुद्ध क्रियाकलाप नहीं मानी जाएगी?

केवल प्रशासनिक प्रक्रिया में भाग लेना

धारा 2(1)() के अंतर्गत कौन-सा आधार अपराध की परिभाषा तय करता है?

भारत की प्रभुता, प्रादेशिक अखण्डता या संघीय अखण्डता पर प्रभाव डालना

"विधिविरुद्ध संगम" (Unlawful Association) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारविधिविरुद्ध संगमसे क्या अभिप्रेत है?

ऐसा संगम जिसका उद्देश्य विधिविरुद्ध क्रिया करना या कराना हो

कौन-सी स्थिति किसी संगम कोविधिविरुद्ध संगमबनाती है?

विधिविरुद्ध क्रिया करने के लिए व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना

धारा 2(1)() के उपखंड (i) के अनुसार विधिविरुद्ध संगम कब माना जाएगा?

जब उसका उद्देश्य विधिविरुद्ध क्रिया हो या उसके सदस्य ऐसी क्रिया करें

धारा 2(1)() के उपखंड (ii) के अंतर्गत किस प्रकार के कार्य आते हैं?

भारतीय दंड संहिता की धारा 153 या 153 (भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196 या धारा 197) के अधीन दण्डनीय कार्य

यदि कोई संगम भारतीय दंड संहिता की धारा 153 के अंतर्गत दण्डनीय कार्य के लिए व्यक्तियों को प्रोत्साहित करता है, तो वह क्या कहलाएगा?

विधिविरुद्ध संगम

धारा 2(1)() के अंतर्गतविधिविरुद्ध संगमकी परिभाषा किस राज्य पर लागू नहीं होती?

जम्मू-कश्मीर

धारा 2(1)() के अनुसार कोई संगम विधिविरुद्ध कब माना जाएगा?

जब उसका उद्देश्य या उसके सदस्यों की गतिविधियाँ विधिविरुद्ध हों

उन शब्दों और पदों के, जो इस अधिनियम में प्रयुक्त हैं किंतु परिभाषित नहीं है और संहिता में परिभाषित हैं, वही अर्थ होंगे जो क्रमशः उनके संहिता में हैं,अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसार, इस अधिनियम में प्रयुक्त किन शब्दों और पदों का अर्थ संहिता से लिया जाएगा?

जो शब्द इस अधिनियम में प्रयुक्त हैं किंतु परिभाषित नहीं हैं और दंड प्रक्रिया संहिता (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) में परिभाषित हैं

 

अध्याय-2

(CHAPTER-2)

विधिविरुद्ध संगम

(UNLAWFUL ASSOCIATIONS)

किसी संगम के विधिविरुद्ध होने की घोषणा, (Declaration of an Association as Unlawful) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 3

धारा 3(1) के अंतर्गत किसी संगम को विधिविरुद्ध घोषित करने का अधिकार किसे प्राप्त है?

केन्द्रीय सरकार

केन्द्रीय सरकार किसी संगम को विधिविरुद्ध किस माध्यम से घोषित कर सकती है?

शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

धारा 3(3) के अंतर्गत अधिसूचना की पुष्टि कौन करता है?

अधिकरण

किन परिस्थितियों में केन्द्रीय सरकार अधिसूचना को तात्कालिक प्रभाव से लागू कर सकती है?

जब तात्कालिक कार्रवाई आवश्यक हो

तात्कालिक प्रभाव से अधिसूचना लागू करने के लिए केन्द्रीय सरकार को क्या करना अनिवार्य है?

कारणों को लिखित रूप में कथित करना

तात्कालिक प्रभाव वाली अधिसूचना किस तारीख से प्रभावी होती है?

शासकीय राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से

धारा 3(4) के अनुसार अधिसूचना शासकीय राजपत्र के अतिरिक्त कहाँ प्रकाशित की जाएगी?

कम से कम एक ऐसे दैनिक समाचारपत्र में जिसका परिचालन संबंधित राज्य में हो

अधिसूचना की तामील के लिए संगम के कार्यालय के दृश्य भाग में प्रति लगाना किस उपखंड में दिया गया है?

उपखंड ()

डोंडी पिटवाकर या लाउडस्पीकर द्वारा उद्घोषणा किस उपखंड में वर्णित है?

उपखंड ()

धारा 3(4)() किस प्रकार की तामील की अनुमति देता है?

अन्य ऐसी रीति जो विहित की जाए

अधिकरण को निर्देश, (Reference to Tribunal) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 4

धारा 4(1) किस स्थिति में लागू होती है?

जब धारा 3(1) के अंतर्गत अधिसूचना द्वारा संगम को विधिविरुद्ध घोषित किया गया हो

धारा 3(1) की अधिसूचना प्रकाशित होने के कितने समय के भीतर केन्द्रीय सरकार को उसे अधिकरण के पास भेजना होता है?

तीस दिन

केन्द्रीय सरकार अधिसूचना अधिकरण को किस उद्देश्य से निर्देशित करती है?

यह न्यायनिर्णीत करने के लिए कि विधिविरुद्ध घोषित करने का पर्याप्त हेतुक है या नहीं

धारा 4(2) के अनुसार निर्देश प्राप्त होने पर अधिकरण किससे स्पष्टीकरण मांगता है?

प्रभावित संगम से

अधिकरण प्रभावित संगम से किस माध्यम से हेतुक दर्शाने की अपेक्षा करता है?

लिखित सूचना द्वारा

संगम को लिखित सूचना की तामील की तारीख से कितने समय के भीतर हेतुक दर्शाना होता है?

तीस दिन

धारा 4(2) के अनुसार संगम को किस बात का हेतुक दर्शाना होता है?

कि संगम को विधिविरुद्ध क्यों घोषित किया जाए

धारा 4(3) के अंतर्गत अधिकरण किस बात पर विचार करता है?

संगम या उसके पदाधिकारियों/सदस्यों द्वारा दर्शित हेतुक

अधिकरण जांच किस धारा में विनिर्दिष्ट रीति से करता है?

धारा 9

अधिकरण अतिरिक्त जानकारी किससे मंगा सकता है?

केन्द्रीय सरकार या संगम के पदाधिकारी/सदस्य से

धारा 4(3) के अंतर्गत अधिकरण किस बात का विनिश्चय करता है?

संगम को विधिविरुद्ध घोषित करने के लिए पर्याप्त हेतुक है या नहीं

अधिकरण धारा 4(3) के अंतर्गत कौन-सा आदेश पारित कर सकता है?

अधिसूचना की पुष्टि या उसे रद्द करना

अधिकरण को अपना आदेश अधिकतम कितनी अवधि के भीतर पारित करना होता है?

छह माह

छह माह की गणना किस तारीख से की जाती है?

धारा 3(1) के अंतर्गत अधिसूचना निकाले जाने की तारीख से

धारा 4(4) के अनुसार अधिकरण का आदेश कहाँ प्रकाशित किया जाएगा?

शासकीय राजपत्र में

अधिकरण, (Tribunal) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 5

धारा 5(1) के अनुसार अधिकरण का गठन कौन करता है?

केन्द्रीय सरकार

अधिकरण का गठन किस माध्यम से किया जाता है?

शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

धारा 5 के अंतर्गत गठित अधिकरण किस नाम से जाना जाएगा?

विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) अधिकरण

अधिकरण में कुल कितने व्यक्ति होंगे?

एक व्यक्ति

अधिकरण के सदस्य की नियुक्ति कौन करता है?

केन्द्रीय सरकार

किस व्यक्ति को अधिकरण का सदस्य नियुक्त किया जा सकता है?

उच्च न्यायालय का न्यायाधीश

धारा 5(2) के अनुसार पीठासीन अधिकारी के पद में रिक्ति कब मानी जाएगी?

अस्थायी अनुपस्थिति से भिन्न किसी भी कारण से

रिक्ति भरने के बाद कार्यवाही किस स्थिति से आगे बढ़ाई जा सकती है?

उस प्रक्रम से जिस प्रक्रम पर रिक्ति भरी गई

अधिकरण के संबंध में उपगत सभी व्यय किससे चुकाए जाएंगे?

भारत की संचित निधि

धारा 5(5) के अनुसार अधिकरण को किस विषय में अपनी प्रक्रिया विनियमित करने की शक्ति है?

अपने कृत्यों के निर्वहन से उद्भूत सभी मामलों में

अधिकरण की प्रक्रिया-नियमन शक्ति किस धारा के उपबंधों के अधीन रहती है?

धारा 9

धारा 5(6) के अनुसार अधिकरण को जांच के प्रयोजन के लिए किसके समान शक्तियाँ प्राप्त हैं?

सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन सिविल न्यायालय

कौन-सी शक्ति अधिकरण को प्राप्त है?

साक्षी को समन करना और शपथ पर परीक्षा करना

शपथपत्रों पर साक्ष्य लेने की शक्ति किस उपधारा में दी गई है?

धारा 5(6)

किसी न्यायालय या कार्यालय से लोक अभिलेख मंगाने की शक्ति किसे है?

अधिकरण को

अधिकरण के समक्ष की गई कार्यवाही को किस प्रकार की कार्यवाही माना गया है?

न्यायिक कार्यवाही

अधिकरण के समक्ष की कोई कार्यवाही किस अधिनियम  के अर्थ के अन्दर न्यायिक कार्यवाही समझी जाएगी?

भारतीय दण्ड संहिता की धारा 193 और 228 (भारतीय न्याय संहिता 2023 धारा 229 और 267)

अधिकरण को सिविल न्यायालय समझा जाएगा-

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 195 और 2[अध्याय 26] (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 215 और 2[अध्याय 28]) के प्रयोजनों के लिए

अधिसूचना के प्रवृत्त रहने की कालावधि और उसक रद्द किया जाना, (Period of Operation and Cancellation of Notification) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 6

धारा 6(1) किस अधिसूचना पर लागू होती है?

धारा 3 के अंतर्गत निकाली गई अधिसूचना

धारा 6(1) के अनुसार अधिसूचना कितनी अवधि तक प्रवृत्त रहती है?

पाँच वर्ष

अधिसूचना की पाँच वर्ष की अवधि की गणना किस तारीख से की जाती है?

जिस तारीख से अधिसूचना प्रभावी होती है

धारा 6(1) के अनुसार अधिसूचना पाँच वर्ष तक कब प्रवृत्त रहती है?

जब अधिकरण धारा 4 के अधीन घोषणा की पुष्टि कर दे

धारा 6(1) किस उपधारा के उपबंधों के अध्यधीन है?

उपधारा (2)

धारा 6(2) के अनुसार अधिसूचना को कौन रद्द कर सकता है?

केन्द्रीय सरकार

केन्द्रीय सरकार धारा 6(2) के अंतर्गत अधिसूचना को किस आधार पर रद्द कर सकती है?

स्वप्रेरणा से या किसी व्यथित व्यक्ति के आवेदन पर

किसी विधिविरुद्ध संगम की निधियों के उपयोग का प्रतिषेध करने की शक्ति, (Power to Prohibit the Use of Funds of an Unlawful Association) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 7

धारा 7 की कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए कौन-सी शर्त आवश्यक है?

धारा 3 के अधीन अधिसूचना का प्रभावी हो जाना

केन्द्रीय सरकार को किस बात का समाधान होना आवश्यक है?

धन, प्रतिभूतियां या पावने विधिविरुद्ध संगम के प्रयोजन के लिए उपयोग में लाए जा रहे हैं या लाए जाने के लिए आशयित हैं

धारा 7(1) के अंतर्गत आदेश किसके विरुद्ध किया जाता है?

उस व्यक्ति के विरुद्ध जिसकी अभिरक्षा में धन या प्रतिभूतियां हैं

धारा 7(2) के अनुसार प्रतिषेधात्मक आदेश की प्रति किसे पृष्ठांकित की जा सकती है?

सरकार के किसी राजपत्रित अधिकारी को

अधिपत्र के अधीन अन्वेषण अधिकारी को कौन-सी शक्ति प्राप्त होती है?

परिसर में प्रवेश और पुस्तकों की परीक्षा

अन्वेषण अधिकारी किन विषयों में पूछताछ कर सकता है?

धन या प्रतिभूतियों के व्यौहारों के उद्गम के संबंध में

धारा 7(3) के अनुसार, यदि आदेश जिस पर तामील की जानी है वह निगम या कम्पनी है, तो तामील कैसे की जाएगी?

किसी सचिव, निदेशक या अन्य प्रबंधकीय अधिकारी पर

प्रतिषेधात्मक आदेश से व्यथित व्यक्ति कितने समय के भीतर आवेदन कर सकता है?

पंद्रह दिन

यह आवेदन किस न्यायालय में किया जाता है?

जिला न्यायाधीश का न्यायालय

जिला न्यायाधीश के समक्ष व्यथित व्यक्ति को क्या सिद्ध करना होता है?

कि धन या प्रतिभूतियां विधिविरुद्ध संगम के प्रयोजन के लिए उपयोग में नहीं लाई जा रही हैं

धारा 7(5) के अनुसार अन्वेषण में प्राप्त सूचना

केन्द्रीय सरकार की सम्मति के बिना प्रकट नहीं की जाएगी

धारा 7(6) के अनुसारप्रतिभूतिमें क्या सम्मिलित है?

ऐसा दस्तावेज जिससे धन के संदाय का वैध दायित्व या अधिकार उत्पन्न होता है

विधिविरुद्ध संगम के प्रयोजन के लिए उपयोग में लाए गए स्थानों को अधिसूचित करने की शक्ति, (Power to Notify Places Used for the Purpose of an Unlawful Association) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 8

धारा 8 की कार्यवाही प्रारंभ होने की पूर्व शर्त क्या है?

धारा 3 के अधीन अधिसूचना का प्रभावी हो जाना

केन्द्रीय सरकार किस आधार पर किसी स्थान को अधिसूचित करती है?

अपनी राय में वह स्थान विधिविरुद्ध संगम के प्रयोजन के लिए उपयोग में लाया जाता है

धारा 8(1) के स्पष्टीकरण के अनुसारस्थानमें क्या सम्मिलित है?

गृह, निर्माण, उसका भाग, तम्बू या जलयान

अधिसूचित स्थान स्थित होने पर जंगम संपत्तियों की सूची कौन तैयार करता है?

जिला मजिस्ट्रेट या उसके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी

जंगम संपत्तियों की सूची किसकी उपस्थिति में तैयार की जाती है?

दो सम्मानित साक्षियों की

कौन-सी वस्तुएं सामान्यतः सूची से बाहर रखी जाती हैं?

पहनने के वस्त्र, रांघने के बर्तन और बिछौना

धारा 8(3) के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट कब प्रतिषेधात्मक आदेश कर सकता है?

जब उसकी राय में वे वस्तुएं विधिविरुद्ध संगम के प्रयोजन के लिए उपयोग में लाई जाती हैं या लाई जा सकती हैं

धारा 8(4) की रोक किस पर लागू नहीं होती?

उस व्यक्ति के निकट सम्बन्धी पर जो अधिसूचना की तारीख को वहां निवास करता था

धारा 8(5) के अनुसार अनुमति प्राप्त व्यक्ति को किसका पालन करना होगा?

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए आचरण संबंधी आदेशों का

धारा 8(6) के अंतर्गत तलाशी कौन ले सकता है?

उपनिरीक्षक या उससे ऊपर रैंक का पुलिस अधिकारी

महिला की तलाशी के संबंध में क्या अनिवार्य है?

महिला द्वारा ही तलाशी ली जाना

धारा 8(7) के अनुसार आदेश के उल्लंघन पर क्या किया जा सकता है?

व्यक्ति को अधिसूचित स्थान से हटाया जा सकता है

धारा 8(8) के अंतर्गत व्यथित व्यक्ति कौन-सा आवेदन कर सकता है?

यह घोषणा कि स्थान विधिविरुद्ध संगम के प्रयोजन के लिए उपयोग में नहीं लाया गया

धारा 8(8) के अंतर्गत आवेदन की समय-सीमा क्या है?

तीस दिन

धारा 8(8) के अंतर्गत आवेदन किस न्यायालय में किया जाता है?

जिला न्यायाधीश का न्यायालय

जिला न्यायाधीश आवेदन पर निर्णय कब करता है?

पक्षकारों को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात्

इस अधिनियम के अधीन आवेदनों के निपटारे में अनुसरित की जाने वाली प्रक्रिया, (Procedure to be Followed in the Disposal of Applications Under this Act) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 9

धारा 9 किन कार्यवाहियों की प्रक्रिया निर्धारित करती है?

धारा 4(3) की जांच तथा धारा 7(4) और धारा 8(8) के आवेदन

धारा 4 की किस उपधारा के अधीन जांच की प्रक्रिया धारा 9 में वर्णित है?

उपधारा (3)

धारा 7 की किस उपधारा के अंतर्गत आवेदन के निपटारे की प्रक्रिया धारा 9 में दी गई है?

उपधारा (4)

धारा 8 की किस उपधारा के अंतर्गत आवेदन के निपटारे की प्रक्रिया धारा 9 में विनिर्दिष्ट है?

उपधारा (8)

अधिकरण द्वारा धारा 4(3) के अधीन जांच करते समय किस प्रक्रिया का यथासंभव अनुसरण किया जाएगा?

दावों के अन्वेषण हेतु सिविल प्रक्रिया संहिता में अधिकथित प्रक्रिया

जिला न्यायाधीश का न्यायालय धारा 7(4) अथवा 8(8) के अंतर्गत आवेदन का निपटारा किस प्रकार करेगा?

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के अनुसार

धारा 9 के अंतर्गत अधिकरण या जिला न्यायाधीश के न्यायालय के विनिश्चय का स्वरूप क्या है?

अंतिम

धारा 9 के अनुसार विनिश्चय किसका अंतिम माना जाएगा?

अधिकरण या जिला न्यायाधीश के न्यायालय का

धारा 9 किस संहिता को प्रत्यक्ष रूप से लागू करती है?

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908

धारा 9 के अंतर्गत प्रक्रिया किस प्रकार की है?

सिविल प्रकृति की

धारा 9 के अनुसार कौन-सा कथन सही है?

अधिकरण और जिला न्यायाधीश दोनों पर लागू

धारा 9 के अंतर्गत कार्यवाही का स्वरूप किससे मेल खाता है?

दावा अन्वेषण

 

अध्याय-3

(CHAPTER-3)

अपराध और शास्तियां

(OFFENCES AND PENALTIES)

किसी विधिविरुद्ध संगम, आदि का सदस्य हाने पर शास्ति, (Penalty for Being Member of an Unlawful Association, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 10

धारा 10 कब लागू होती है?

जब संगम को धारा 3 के अधीन प्रभावी अधिसूचना द्वारा विधिविरुद्ध घोषित किया गया हो

धारा 10() के अंतर्गत दंडनीय होने के लिए व्यक्ति की कौन-सी स्थिति पर्याप्त है?

ऐसे संगम का सदस्य होना और बना रहना

विधिविरुद्ध संगम के अधिवेशनों में भाग लेना किस धारा के अंतर्गत दंडनीय है?

धारा 10()

विधिविरुद्ध संगम के प्रयोजन के लिए अभिदाय करना या प्राप्त करना किसके अंतर्गत आता है?

धारा 10() का अपराध

किसी प्रकार ऐसे संगम की संक्रियाओं में सहायता करनाकिस श्रेणी में दंडनीय है?

धारा 10()

धारा 10() के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

दो वर्ष

धारा 10() के अंतर्गत कौन-सा दंड लगाया जा सकता है?

कारावास और जुर्माना दोनों

धारा 10() किस स्थिति से संबंधित है?

हथियार/विस्फोटक के कब्जे सहित हिंसक कृत्य

धारा 10() के अंतर्गत कौन-सा तत्व अनिवार्य है?

अननुज्ञप्त अग्न्यायुध, विस्फोटक या सामूहिक विनाश कारित करने में समर्थ पदार्थ का कब्जा

धारा 10() में किस परिणाम का उल्लेख किया गया है?

मानव जीवन की हानि या गंभीर क्षति या संपत्ति को महत्वपूर्ण नुकसान

यदि धारा 10() के अंतर्गत किए गए कार्य के परिणामस्वरूप किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो दंड क्या है?

मृत्यु दंड या आजीवन कारावास

यदि धारा 10() के अंतर्गत मृत्यु नहीं होती, तो न्यूनतम कारावास कितना होगा?

पाँच वर्ष

धारा 10() के अंतर्गत अधिकतम कारावास क्या हो सकता है?

आजीवन कारावास

धारा 10()(ii) के अंतर्गत कौन-सा दंड अनिवार्य रूप से जुड़ा है?

कारावास के साथ जुर्माना

धारा 10 में दंड का आधार मुख्यतः किस पर निर्भर करता है?

कृत्य की प्रकृति और उसके परिणाम पर

धारा 10() और 10() में मूल अंतर क्या है?

10() साधारण सदस्यता/सहायता से, 10() हथियारयुक्त हिंसक कृत्य से संबंधित है

विधिविरुद्ध संगम की निधियों से बरतने के लिए शास्ति, (Penalty for Dealing with Funds of an Unlawful Association) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 11

धारा 11 कब लागू होती है?

जब धारा 7(1) के अधीन प्रतिषेधात्मक आदेश की तामील हो चुकी हो

धारा 11 के अंतर्गत किस प्रकार के आदेश का उल्लंघन दंडनीय है?

धारा 7(1) के अधीन प्रतिषेधात्मक आदेश

प्रतिषेधात्मक आदेश का उल्लंघन किस प्रकार किया जा सकता है?

धन, प्रतिभूतियों या पावनों को संदत्त, परिदत्त, अन्तरित या अन्यथा बरतने से

धारा 11 के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

तीन वर्ष

अतिरिक्त जुर्माना किस आधार पर लगाया जा सकता है?

उन धनों या पावनों की राशि या प्रतिभूतियों के बाजार-मूल्य पर

न्यायालय अतिरिक्त जुर्माना किस सीमा तक अधिरोपित कर सकता है?

उतनी राशि या उसका ऐसा भाग जो न्यायालय ठीक समझे

धारा 11 का संबंध किस धारा से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है?

धारा 7

धारा 11 के अंतर्गत दंड निर्धारण में न्यायालय को क्या विवेकाधिकार है?

अतिरिक्त जुर्माने की मात्रा निर्धारित करने का

धारा 11 के अंतर्गत दंड का स्वरूप कैसा है?

विवेकाधीन दंड

अधिसूचित स्थान के सम्बन्ध में किए गए किसी आदेश के उल्लंघन के लिए शास्ति, (Penalty for Contravention of an Order Made in Respect of a Notified Place) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 12

धारा 12 किस प्रकार के उल्लंघन से संबंधित है?

अधिसूचित स्थान से संबंधित आदेशों का उल्लंघन

धारा 12(1) के अंतर्गत किस आदेश के उल्लंघन पर दंड का प्रावधान है?

धारा 8(3)

धारा 12(1) में उल्लंघन किस कृत्य से होता है?

किसी वस्तु का उपयोग प्रतिषेधात्मक आदेश के उल्लंघन में करने से

धारा 12(1) के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

एक वर्ष

धारा 12(2) के अंतर्गत कौन-सा आदेश उल्लंघन का विषय है?

धारा 8(4)

धारा 12(2) के अंतर्गत दंडनीय होने के लिए कौन-सा तत्व आवश्यक है?

जानते हुए और जानबूझकर उपस्थिति या प्रवेश

धारा 12(2) में कौन-सा कृत्य शामिल है?

प्रवेश करना, वहां होना या प्रवेश का प्रयत्न करना

धारा 12(2) के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

एक वर्ष

विधिविरुद्ध क्रियाकलाप के लिए दण्ड, (Punishment for Unlawful Activities) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 13

धारा 13 किस अपराध से संबंधित है?

विधिविरुद्ध क्रियाकलाप

धारा 13(1) के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

सात वर्ष

धारा 13(2) किस स्थिति में लागू होती है?

विधिविरुद्ध घोषित संगम की विधिविरुद्ध क्रिया में सहायता पर

धारा 13(2) के लिए कौन-सी शर्त अनिवार्य है?

सहायता अधिसूचना के प्रभावी होने के बाद की गई हो

धारा 13(2) में अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

पाँच वर्ष

अपराधों का संज्ञेय होना, (Offences to be Cognizable) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 14

धारा 14 के अनुसार इस अधिनियम के अधीन दंडनीय अपराधों की प्रकृति क्या होगी?

संज्ञेय

 

अध्याय-4

(CHAPTER-4)

आतंकवादी क्रियाकलापों के लिए दंड

(PUNISHMENT FOR TERRORIST ACTIVITIES)

आतंकवादी कार्य, (Terrorist Act) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 15

धारा 15 के अंतर्गतआतंकवादी कार्यके लिए मुख्य आशय (intention) क्या होना चाहिए?

भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा या प्रभुता को संकट में डालना या जनता में आतंक फैलाना

धारा 15(1)() के अंतर्गत निम्न में से किस साधन का उपयोग आतंकवादी कार्य में शामिल है?

जैविक, रेडियोधर्मी या न्यूक्लियर पदार्थ सहित किसी भी प्रकृति के साधन

कूटकृत भारतीय करेंसी से संबंधित आतंकवादी कार्य किस उप-खंड में जोड़ा गया है?

15(1)() (iii-)

(2008 के अधिनियम से 35 की धारा 8 द्वारा प्रतिस्थापित)

उच्च क्वालिटी की कूटकृत भारतीय करेंसीकी पहचान किस आधार पर की जाती है?

न्यायिक या अधिसूचित प्राधिकारी द्वारा तीसरी अनुसूची के सुरक्षा लक्षणों के आधार पर

लोक कृत्यकारी को आतंकित करना या उसकी हत्या का प्रयास किस उप-खंड में आता है?

धारा 15(1)()

लोक कृत्यकारीशब्द का सही अर्थ क्या है?

संवैधानिक प्राधिकारी या राजपत्र में अधिसूचित कृत्यकारी

किसी व्यक्ति का अपहरण कर सरकार को कोई कार्य करने के लिए बाध्य करना किस श्रेणी में आएगा?

आतंकवादी कार्य

क्या धारा 15 के अंतर्गत कार्य भारत के बाहर किए जाने पर भी लागू हो सकती है?

हाँ, भारत में या किसी विदेश में

धारा 15(2) किस प्रकार के कृत्यों को आतंकवादी कार्य मानती है?

दूसरी अनुसूची में उल्लिखित अंतरराष्ट्रीय संधियों के अंतर्गत आने वाले अपराध

आतंकवादी कार्य के लिए दंड, (Punishment for Terrorist Act) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 16

यदि ऐसे कार्य के परिणामस्वरूप किसी व्यक्ति की मृत्यु हुई है तो-

मृत्यु दंड या आजीवन कारावास से दंडनीय होगा और जुर्माने के लिए भी दायी होगा

यदि आतंकवादी कार्य किया गया है लेकिन मृत्यु नहीं हुई है, तो कारावास अवधि क्या होगी?

पांच वर्ष से कम की नहीं होगी, किंतु आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने के लिए भी दायी होगा।

आतंकवादी कार्य के लिए निधियां जुटाने के लिए दंड, (Punishment for Raising Funds for Terrorist Act) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 17

धारा 17 के अंतर्गत अपराध किस स्थिति में पूर्ण माना जाएगा?

जब यह जानते हुए निधियाँ जुटाई जाएँ कि उनका उपयोग आतंकवादी कार्य में हो सकता है

धारा 17 के अनुसार निधियाँ जुटाने का स्थान क्या होना चाहिए?

भारत में या विदेश में

यदि निधियाँ विधिसम्मत स्रोत से जुटाई गई हों, तब भी धारा 17 लागू होगी या नहीं?

हाँ, यदि उपयोग आतंकवादी कार्य हेतु संभावित है

धारा 17 के अंतर्गत कारावास अवधि क्या है?

कारावास से, जो पांच वर्ष से कम की नहीं होगी, किंतु जो आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने के लिए भी दायी होगा।

स्पष्टीकरण के अनुसार, कौन-सा कार्य अपने-आप में अपराध गठित करता है?

किसी भी कार्य में भाग लेने, संगठित होने या उसका संचालन करने से अपराध गठित होगा;

निधियां जुटाने के अंतर्गत उच्च क्वालिटी की कूटकृत भारतीय करेंसी के निर्माण या उसकी तस्करी या परिचालन के माध्यम से निधियां जुटाना या संग्रहीत करना या उपलब्ध कराना भी है;

ऐसे प्रयोजन के लिए, जो विनिर्दिष्टतया धारा 15 के अधीन नहीं आता है, किसी व्यष्टि आतंकवादी, आतंकवादी गैंग या आतंकवादी संगठन के फायदे के लिए या किसी रीति में निधियां जुटाने या संगृहीत करने या उसको उपलब्ध कराने को भी अपराध समझा जाएगा।

उच्च क्वालिटी की कूटकृत भारतीय करेंसी का निर्माण या परिचालन किस श्रेणी में आएगा?

धारा 17 के अंतर्गत निधियाँ जुटाने का तरीका

यदि कोई व्यक्ति ऐसे प्रयोजन के लिए निधियाँ जुटाता है जो स्पष्ट रूप से धारा 15 के अंतर्गत नहीं आता, तब भी क्या धारा 17 लागू होगी?

हाँ, यदि वह आतंकवादी संगठन/गैंग/व्यष्टि आतंकवादी के लाभ के लिए है

धारा 17 में किस प्रकार का अपराध निर्मित किया गया है?

आशय और ज्ञान-आधारित अपराध

षड्यंत्र आदि के लिए दंड, (Punishment for Conspiracy, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 18

धारा 18 के अंतर्गत अपराध का मुख्य आधार क्या है?

आतंकवादी कार्य करने या आतंकवादी कार्य किए जाने की तैयारी का कार्य करने का पड्यंत्र करेगा या प्रयत्न करेगा या उसके किए जाने का पक्षपोषण करेगा, दुष्प्रेरण करेगा, सलाह देगा या 3[उद्दीपन करेगा, निदेश देगा या जानबूझकर उसका किया जाना सुकर बनाएगा

धारा 18 के अंतर्गत निम्न में से कौन-सा कृत्य अपराध के लिए पर्याप्त है?

आतंकवादी कार्य की तैयारी का षड्यंत्र करना

धारा 18 के अनुसारआतंकवादी कार्यके संदर्भ में कौन-सा चरण दंडनीय है?

षड्यंत्र, प्रयत्न तथा सहायतातीनों चरण

धारा 18 के अंतर्गत दंड क्या है?

कारावास, जिसकी अवधि पांच वर्ष से कम की नहीं होगी, किंतु आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने के लिए भी दायी होगा।

आतंकवादी शिविर आयोजित करने के लिए दंड, (Punishment for Organising of Terrorist Camps) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 18()

जो कोई आतंकवाद में प्रशिक्षण देने के लिए किसी शिविर या शिविरों का आयोजन करेगा या कराएगा, तो-

वह ऐसी अवधि के कारावास से, जो पांच वर्ष से कम नहीं होगी किंतु जो आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने के लिए भी दायी होगा।

धारा 18 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

आतंकवादी प्रशिक्षण की आधारभूत संरचना को समाप्त करना

आतंकवादी कार्य के लिए किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को भर्ती करने के लिए दंड, (Punishment for Recruiting of any Person or Persons for Terrorist Act) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 18()

जो कोई किसी आतंकवादी कार्य को करने के लिए किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को भर्ती करेगा या कराएगा, तो-

वह ऐसी अवधि के कारावास से, जो पांच वर्ष से कम की नहीं होगी, किंतु जो आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा, और जुर्माने के लिए भी दायी होगा।

संश्रय देने, बादि के लिए दंड, (Punishment for Harbouring, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 19

धारा 19 के अंतर्गत अपराध सिद्ध होने के लिए कौन-सा तत्व अनिवार्य है?

यह ज्ञान कि संबंधित व्यक्ति आतंकवादी है

धारा 19 के अनुसार कौन-सा कृत्य दंडनीय है?

जानते हुए, व्यक्ति आतंकवादी है, स्वेच्छ्या संश्रय देगा या छिपाएगा या संश्रय देने या छिपाने का प्रयास करेगा

जानते हुए कि वह व्यक्ति आतंकवादी है, स्वेच्छ्या संश्रय देगा या छिपाएगा या संश्रय देने या छिपाने का प्रयास करेगा वह ऐसे कारावास से, जिसकी अवधि -

तीन वर्ष से कम की नहीं होगी, किंतु आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने के लिए भी दायी होगा:

धारा 19 परन्तु के अनुसार यह धारा ऐसे मामले में लागू नहीं होगी, जिसमें -

 

संश्रय देने या छिपाने का कार्य अपराधी के पति या पत्नी द्वारा किया गया है।

आतंकवादी गैंग या संगठन का सदस्य होने के लिए दंड, (Punishment for Being Member of Terrorist Gang or Organization) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 20

धारा 20 के अंतर्गत दंड क्या है?

कारावास से, जिसकी अवधि आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने के लिए भी दायी होगा।

धारा 20 के अनुसार दंड किस आधार पर दिया जाता है?

केवल सदस्यता के आधार पर

धारा 20 के लिए यह आवश्यक है कि आतंकवादी गैंग या संगठन

आतंकवादी कार्य में संलिप्त हो

धारा 20 को किस धारा के साथ अक्सर जोड़ा जाता है?

धारा 15 से 18 की श्रृंखला

आतंकवाद के आगमों को धारित करने के लिए दंड, (Punishment for Holding Proceeds of Terrorism) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 21

जो कोई जानबूझकर किसी आतंकवादी कार्य के किए जाने से व्युत्पन्न या अभिप्राप्त की गई या आतंकवादी निधि के माध्यम से अर्जित किसी संपत्ति को धारित करेगा, वह -

ऐसे कारावास से, जिसकी अवधि आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने के लिए भी दायी होगा।

धारा 21 को किस धारा के साथ वैचारिक रूप से जोड़ा जाता है?

धारा 17 और 19

साक्षी को धमकी देने के लिए दंड, (Punishment for Threatening Witness) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 22

धारा 22 के अंतर्गत दंडनीय मुख्य कृत्य कौन-सा है?

साक्षी या उससे हितबद्ध व्यक्ति को हिंसा की धमकी देना

धारा 22 के अंतर्गत कारावास की अवधि क्या हो सकती है?

तीन वर्ष

कंपनियों द्वारा अपराध, (Offences by Companies) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 22()

धारा 22() के अनुसार, यदि अधिनियम के अंतर्गत अपराध किसी कंपनी द्वारा किया गया हो, तो दोषी किसे माना जाएगा?

कंपनी तथा वह प्रत्येक व्यक्ति जो कंपनी के कारबार का भारसाधक और उत्तरदायी था

धारा 22()(1) के अंतर्गत किन व्यक्तियों को सम्मिलित किया गया है?

कंपनी के संप्रवर्तक सहित उत्तरदायी व्यक्ति

धारा 22()(1) के अंतर्गत कोई व्यक्ति दंड से कैसे बच सकता है?

यदि वह यह सिद्ध करे कि अपराध उसकी जानकारी के बिना हुआ या उसने समुचित सावधानी बरती

धारा 22() के स्पष्टीकरण के अनुसारकंपनीमें क्या सम्मिलित है?

निगमित निकाय, फर्म और व्यक्तियों का अन्य संगम

किसी फर्म के संदर्भ में, धारा 22() के अनुसारनिदेशकसे क्या अभिप्रेत है?

भागीदार

यदि यह सिद्ध हो जाए कि अपराध कंपनी के किसी अधिकारी की उपेक्षा के कारण हुआ, तो परिणाम क्या होगा?

संबंधित अधिकारी भी दोषी माना जाएगा

सोसाइटियों या न्यासों द्वारा, (Offences by Societies or Trusts) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 22()

यदि इस अधिनियम के अंतर्गत कोई अपराध किसी सोसाइटी या न्यास द्वारा किया गया हो, तो दोषी किसे माना जाएगा?

सोसाइटी/न्यास तथा वह प्रत्येक व्यक्ति जो कारबार के संचालन के लिए उत्तरदायी था

धारा 22()(1) के अंतर्गत किन व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मिलित किया गया है?

सोसाइटी का संप्रवर्तक तथा न्यास का व्यवस्थापक

धारा 22()(1) के अंतर्गत कोई व्यक्ति दंड से मुक्त कब हो सकता है?

यदि वह यह सिद्ध करे कि अपराध उसकी जानकारी के बिना हुआ या उसने समुचित सावधानी बरती

धारा 22()(2) के अनुसार, किन परिस्थितियों में अधिकारी व्यक्तिगत रूप से दोषी माने जाएंगे?

अपराध उनकी सहमति, मौनानुकूलता या उपेक्षा से हुआ हो

धारा 22() के अनुसार, “सोसाइटीसे क्या अभिप्रेत है?

सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 या अन्य राज्य अधिनियम के अधीन रजिस्ट्रीकृत निकाय

न्यासशब्द का अर्थ धारा 22() के स्पष्टीकरण में क्या है?

भारतीय न्यास अधिनियम, 1882 या अन्य राज्य अधिनियम के अधीन रजिस्ट्रीकृत निकाय

किसी सोसाइटी या न्यास के संबंध मेंनिदेशकसे क्या अभिप्रेत है?

शासी बोर्ड का सदस्य, पदेन सरकारी प्रतिनिधि को छोड़कर

यदि यह सिद्ध हो जाए कि अपराध किसी न्यासी या सचिव की उपेक्षा के कारण हुआ, तो परिणाम क्या होगा?

संबंधित न्यासी या सचिव भी दोषी माना जाएगा

कंपनियों, सोसाइटियों या न्यासों द्वारा अपराधों के लिए दंड, (Punishment for Offences by Companies, Societies or Trusts) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 22()

धारा 22() किन संस्थाओं द्वारा किए गए अपराधों पर लागू होती है?

कंपनी, सोसाइटी और न्यास

धारा 22() के अंतर्गत किस व्यक्ति को दंडनीय ठहराया जाता है?

वह व्यक्ति जो अपराध के समय कारबार के संचालन के लिए भारसाधक और उत्तरदायी था

धारा 22() के अंतर्गत दंड क्या है?

कारावास, जो सात वर्ष से कम की नहीं होगी, किंतु जो आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने के लिए भी, जो पांच करोड़ रुपए से कम का नहीं होगा और जो दस करोड़ रुपए तक का हो सकेगा, दायी होगा।

धारा 22() में दंड किस आधार पर लगाया जाता है?

अपराध के समय कारबार के संचालन की जिम्मेदारी के आधार पर

धारा 22() का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

संस्थाओं के संचालन से जुड़े व्यक्तियों की कड़ी जवाबदेही तय करना

वर्धित शास्तियां, (Enhanced Penalties) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 23

धारा 23 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

आतंकवाद की सहायता से जुड़े मामलों में कड़े दंड का प्रावधान

धारा 23 के अंतर्गत कौन-सा अधिनियम उल्लंघन में सम्मिलित नहीं है?

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005

धारा 23 के अनुसार अपराध तभी बनता है जब उल्लंघन किस आशय से किया गया हो?

आतंकवादी, आतंकवादी संगठन या आतंकवादी गैंग की सहायता के आशय से

धारा 23 के अंतर्गत वर्धित शास्तियां क्या-क्या है?

किसी आतंकवादी या किसी आतंकवादी संगठन या किसी आतंकवादी गैंग की सहायता करने के आशय से] विस्फोटक अधिनियम, 1884 (1884 का 4) या विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 (1908 का 6) या ज्वलनशील पदार्थ अधिनियम, 1952 (1952 का 20) या आयुध अधिनियम, 1959 (1959 का 54) के किसी उपबंध या उनके अधीन बनाए गए किसी नियम का उल्लंघन करेगा या उसने किसी बम, डायनामाइट या परिसंकटमय विस्फोटक पदार्थ या अन्य प्राणहर आयुध या भारी विनाश करने योग्य पदार्थ या युद्धकालीन जैव या रासायनिक पदार्थ या उच्च क्वालिटी की कूटकृत भारतीय करेंसी को अनधिकृत रूप से अपने कब्जे में रखा हुआ है

धारा 23(1) के अंतर्गत कारावास अवधि क्या है?

कारावास, जिसकी अवधि पांच वर्ष से कम नहीं होगी, किन्तु जो आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने के लिए भी दायी होगा।

धारा 23 के अंतर्गत अनधिकृत रूप से किस वस्तु का कब्जा दंडनीय है?

उच्च क्वालिटी की कूटकृत भारतीय करेंसी

यदि कोई व्यक्ति धारा 23(1) के अपराध का केवल प्रयास करता है, तो उसे किस उपधारा के अंतर्गत दंडित किया जाएगा?

धारा 23(2)

धारा 23(2) के अंतर्गत प्रयास या दुष्प्रेरण के मामले मेंआजीवन कारावासका क्या अर्थ लिया जाएगा?

दस वर्ष का कारावास

धारा 23 के अंतर्गत कौन-सा पदार्थपरिसंकटमयमाना गया है?

युद्धकालीन जैव या रासायनिक पदार्थ

 

अध्याय-5

(CHAPTER-5)

आतंकवाद के आगमों का या ऐसी किसी संपत्ति का, जिसका उपयोग आतंकवाद के लिए किया जाना आशयित है। समपहरण

(FORFEITURE OF PROCEEDS OF TERRORISM OR ANY PROPERTY INTENDED TO BE USED FOR TERRORISM)

आतंकवाद के आगम के प्रति निर्देश के अंतर्गत ऐसी किसी संपत्ति के प्रति, जिसका उपयोग आतंकवाद के लिए किया जाना आशयित है, निर्देश भी होगा, (Reference to Proceeds of Terrorism to Include any Property Intended to be Used for Terrorism) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 24

धारा 24 के अनुसारआतंकवाद के आगममें क्या सम्मिलित माना जाएगा?

ऐसी संपत्ति जिसका उपयोग आतंकवाद के लिए किया जाना आशयित है

धारा 24 के अनुसारआतंकवाद के आगमशब्द का विस्तार क्यों किया गया है?

आतंकवाद हेतु प्रयोजन में लाई जाने वाली संपत्ति को भी शामिल करने के लिए

धारा 24 को समझना किस धारा के साथ विशेष रूप से आवश्यक है?

धारा 17 और 21

आतंकवाद के आगमों का समपहरण, (Forfeiture of Proceeds of Terrorism) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 24()

धारा 24 के अनुसार कोई व्यक्ति आतंकवाद के आगमों को किस स्थिति में नहीं रख सकता?

किसी भी स्थिति में, चाहे अपराध सिद्ध हुआ हो या नहीं

धारा 24 के अनुसार आतंकवाद के आगम किसके दायित्व में समपहरण किए जाएंगे?

केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार, उपबंधित रीति में

धारा 24 के अनुसार समपहरण आदेश देने का अधिकार किसे है?

न्यायालय, अपराध में अंतर्वलित आतंकवाद के आगमों के मूल्य के समतुल्य संपत्ति पर

धारा 24 के अनुसार समपहरण में मूल्य का निर्धारण किस आधार पर होगा?

अपराध में अंतर्वलित आतंकवाद के आगमों के मूल्य के समतुल्य संपत्ति

धारा 24 के अंतर्गत समपहरण की प्रक्रिया किसके अधीन निर्धारित होगी?

अध्याय 4 और अध्याय 6 के उपबंधित प्रावधानों के अनुसार

अन्वेषण अधिकारी और अभिहित प्राधिकारी की शक्तियां और अभिहित प्राधिकारी के आदेश के विरुद्ध अपील, (Powers of investigating officer and Designated Authority and Appeal Against Order of Designated Authority) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 25

यदि अन्वेषण अधिकारी को संदेह है कि कोई संपत्ति आतंकवाद से संबंधित है, तो वह क्या कर सकता है?

संबंधित राज्य के पुलिस महानिदेशक की लिखित पूर्व अनुमोदन से संपत्ति का अभिग्रहण या कुर्की का आदेश देगा

अन्वेषण अधिकारी को कुर्क की गई संपत्ति की सूचना कितने समय में अभिहित प्राधिकारी को देनी होती है?

48 घंटे

अभिहित प्राधिकारी को अभिग्रहण या कुर्की के आदेश की पुष्टि या प्रतिसंहृत करने के लिए कितने दिन मिलते हैं?

60 दिन

अभिहित प्राधिकारी के आदेश से व्यथित व्यक्ति कितने दिनों के भीतर न्यायालय में अपील कर सकता है?

30 दिन

अन्वेषण अधिकारी द्वारा अभिगृहीत नकदी कितने समय तक बिना अभिहित प्राधिकारी की अनुमति के प्रतिधृत की जा सकती है?

48 घंटे

धारा 25 में "नकदी" के अंतर्गत क्या आता है?

नोट, सिक्के, पोस्टल आर्डर, यात्री चैक, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, बैंक ड्राफ्ट और अन्य धन संबंधी लिखतें

कुर्की या अभिग्रहण के आदेश को प्रतिसंहृत करने पर न्यायालय क्या कर सकता है?

आदेश की पुष्टि या प्रतिसंहृत कर सकता है और संपत्ति को मुक्त कर सकता है

यदि संपत्ति को अभिहित प्राधिकारी के समक्ष पेश किया गया है, तो स्थावर संपत्ति के मामले में कब इसे पेश किया गया माना जाएगा?

जब अन्वेषण अधिकारी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर अभिहित प्राधिकारी के समक्ष कार्यवाही के लिए रखे

न्यायालय द्वारा आतंकवाद के आगमों के समपहरण का आदेश दिया जाना, (Court to Order Forfeiture of Proceeds of Terrorism) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 26

न्यायालय किस आधार पर किसी संपत्ति के समपहरण का आदेश दे सकता है?

यदि संपत्ति धारा 25 के अनुसार अभिगृहीत या कुर्क की गई है और आतंकवाद के आगम का गठन करती है

क्या न्यायालय को समपहरण का आदेश देने के लिए यह आवश्यक है कि उस व्यक्ति के खिलाफ अध्याय 4 या 6 के तहत अभियोजन हो?

नहीं, अभियोजन आवश्यक नहीं है

धारा 26 के अंतर्गत न्यायालय किस प्रकार की संपत्ति के समपहरण का आदेश दे सकता है?

कोई भी संपत्ति जिसे आतंकवाद के आगम के रूप में माना गया हो

न्यायालय द्वारा संपत्ति के समपहरण का आदेश किसकी पुष्टि पर निर्भर करता है?

धारा 25 की उपधारा के अनुसार अभिग्रहण या कुर्की के आदेश की पुष्टि

न्यायालय का आदेश संपत्ति के समपहरण के संबंध में किस पर लागू होता है?

किसी भी व्यक्ति पर, चाहे उसे अभियोजन का सामना करना पड़ रहा हो या नहीं

आतंकवाद के आगमों के समपहरण से पूर्व हेतुक दर्शित करने की सूचना का जारी किया जाना, (Issue of Show Cause Notice Before Forfeiture of Proceeds of Terrorism) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 27

धारा 27(1) के अनुसार, धारा 26 के अंतर्गत आतंकवाद के आगमों के समपहरण का आदेश कब तक नहीं दिया जाएगा?

जब तक संपत्ति धारक को समपहरण के आधारों की सूचना और लिखित पक्षकथन का अवसर दिया जाए।

धारा 27(1) के अनुसार, व्यक्ति को किस प्रकार का अवसर दिया जाना चाहिए?

समपहरण के आधारों के विरुद्ध लिखित पक्षकथन प्रस्तुत करने और सुनवाई का अवसर।

धारा 27(2) के अनुसार, समपहरण आदेश कब नहीं दिया जाएगा?

यदि व्यक्ति यह साबित कर देता है कि उसने संपत्ति को यह जानकर रखा कि यह आतंकवाद के आगम हैं।

न्यायालय किस प्रकार की संपत्ति के लिए विक्रय आदेश दे सकता है? (धारा 27(3)())

विनश्वर संपत्ति, जिसमें दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 459 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 505)

नाश होने वाली संपत्ति के संबंध में न्यायालय क्या कर सकता है? (धारा 27(3)())

केंद्रीय या राज्य सरकार के किसी अधिकारी को संपत्ति के प्रशासक के कृत्य का पालन करने के लिए नामित कर सकता है।

यदि संपत्ति धारक यह साबित करता है कि उसने संपत्ति को यह जानकर रखा कि यह आतंकवादी आगम हैं, तो क्या होगा?

समपहरण आदेश जारी नहीं किया जाएगा।

धारा 27 के अनुसार, संपत्ति के विक्रय के लिए कौन सा कानून लागू होगा?

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 459 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 505)

नाश होने वाली संपत्ति का प्रशासन करने के लिए न्यायालय किसे नामित कर सकता है?

केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार का अधिकारी

धारा 27 में कौन सा सिद्धांत सुनिश्चित किया गया है?

प्राकृतिक न्याय और प्रक्रियात्मक न्याय

अपील, (Appeal) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 28

धारा 28(1) के अनुसार, धारा 26 के अधीन समपहरण के आदेश से व्यथित व्यक्ति किसे अपील कर सकता है?

उच्च न्यायालय

अपील करने की समय सीमा धारा 28(1) के अनुसार क्या है?

आदेश की प्राप्ति की तारीख से 30 दिन (एक माह)

धारा 28(2) के अनुसार, यदि उच्च न्यायालय द्वारा आदेश को उपांतरित या रद्द किया जाता है, तो क्या होगा?

संपत्ति को वापस कर दिया जाएगा।

यदि किसी कारणवश समपहृत संपत्ति को वापस करना संभव हो, तो धारा 28(2) के अनुसार क्या किया जाएगा?

व्यक्ति को उसकी कीमत संगणित युक्तियुक्त व्याज के साथ दी जाएगी।

धारा 28 के अनुसार, अपील किस न्यायालय की अधिकारिता में की जाएगी?

उसी न्यायालय की, जिसने आदेश पारित किया था।

धारा 28(2) में, यदि संपत्ति वापस नहीं की जा सकती है, तो उसकी कीमत कैसे निर्धारित की जाएगी?

केंद्र सरकार के मूल्यांकन के अनुसार, युक्तियुक्त व्याज सहित।

धारा 28 में अपील करने का अधिकार किसके पास है?

उस व्यक्ति के पास, जिसके विरुद्ध धारा 26 के तहत समपहरण आदेश पारित हुआ है।

यदि व्यक्ति को दोषमुक्त कर दिया जाता है, तो उसके पास क्या अधिकार होगा?

उसे समपहृत संपत्ति वापस मिल जाएगी।

धारा 28(2) के अनुसार, समपहरण की तारीख से संगणित किया जाने वाला व्याज किस पर आधारित होगा?

समपहरण की तारीख से व्यक्त को भुगतान करने योग्य राशि पर।

समपहरण के आदेश का अन्य दंडों में बाधा डालना, (Order of Forfeiture not to Interfere With Other Punishments) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 29

धारा 29 के अनुसार, समपहरण का आदेश किस पर प्रभाव नहीं डालता?

अन्य दंडों के अधिरोपण पर

धारा 29 के अनुसार, समपहरण का आदेश किस अध्याय के अंतर्गत दायित्व से व्यक्ति को मुक्त नहीं करता?

अध्याय 4 और अध्याय 6 दोनों

यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध समपहरण का आदेश पारित हो गया है, तो क्या उसे अन्य दंड भी दिए जा सकते हैं?

हाँ, अन्य दंड भी अधिरोपित किए जा सकते हैं

धारा 29 किस सिद्धांत को स्पष्ट करती है?

समपहरण और दंड समानांतर चल सकते हैं

धारा 29 के अनुसार, समपहरण का आदेश किसे निवारित नहीं करता?

अन्य दंडों का अधिरोपण

समपहरण के आदेश से प्रभावित व्यक्ति किसके लिए अब भी दायी रह सकता है?

अध्याय 4 या अध्याय 6 के अंतर्गत दंड के लिए

धारा 29 के अनुसार, समपहरण का आदेश किस प्रकार का प्रभाव रखता है?

दंडात्मक प्रभाव से स्वतंत्र

धारा 29 का सही कानूनी निष्कर्ष क्या है?

समपहरण का आदेश अन्य दंडों में बाधा नहीं डालता

तीसरे पक्षकार द्वारा दावे, (Claims by Third Party) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 30

धारा 30 के अंतर्गत तीसरे पक्षकार द्वारा दावा कब किया जाता है?

जब संपत्ति समपहरण या कुर्की के लिए दायी हो

धारा 25 के अधीन कुर्क या समपहरित संपत्ति पर किए गए दावे का अन्वेषण कौन करता है?

अभिहित प्राधिकारी

अभिहित प्राधिकारी किस स्थिति में दावा या आक्षेप का अन्वेषण नहीं करेगा?

जब दावा अनावश्यक विलंब कराने के उद्देश्य से किया गया हो

धारा 30(1) के अंतर्गत दावा किस संपत्ति के संबंध में किया जा सकता है?

कुर्क या समपहरणाधीन संपत्ति

धारा 30(2) के अनुसार दावाकर्ता को क्या सिद्ध करना होता है?

संपत्ति इस अध्याय के अधीन समपहरण योग्य नहीं है

धारा 30(2) किस अवस्था में लागू होती है?

जब धारा 25(6) के अधीन अपील की गई हो

यदि दावाकर्ता यह सिद्ध कर देता है कि संपत्ति समपहरण योग्य नहीं है, तो क्या होगा?

धारा 27 के अधीन जारी सूचना वापस या संशोधित की जाएगी

धारा 30 के अंतर्गत दावा करने का अधिकार किसे है?

तीसरे पक्षकार को

धारा 30 के अंतर्गत दावा करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

संपत्ति को समपहरण या कुर्की से बचाना

धारा 30 में किस प्राधिकारी को यह तय करने का विवेकाधिकार दिया गया है कि दावा अन्वेषण योग्य है या नहीं?

अभिहित प्राधिकारी

अभिहित प्राधिकारी की शक्तियां, (Powers of Designated Authority) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 31

धारा 31 के अनुसार अभिहित प्राधिकारी को किस प्रकार की शक्तियाँ प्राप्त होती हैं?

सिविल न्यायालय की सभी शक्तियाँ

अभिहित प्राधिकारी को सिविल न्यायालय की शक्तियाँ किस उद्देश्य से दी गई हैं?

पूर्व और उचित जाँच करने के लिए

कौन-सी शक्ति धारा 31 के अंतर्गत अभिहित प्राधिकारी को प्राप्त मानी जाएगी?

गवाहों को तलब करना

धारा 31 के अंतर्गत अभिहित प्राधिकारी की भूमिका किस प्रकृति की है?

अन्वेषणात्मक और न्यायिक

कतिपय अंतरणों का आकृत और शून्य होना, (Certain Transfers to be Null and Void) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 32

धारा 32 किस स्थिति में संपत्ति के अंतरण को अमान्य मानती है?

जब अंतरण धारा 25 के आदेश या धारा 27 की सूचना के बाद हो

धारा 32 के अनुसार, आदेश या सूचना के पश्चात् किए गए अंतरण के संबंध में क्या किया जाएगा?

उस पर ध्यान नहीं दिया जाएगा

यदि आदेश या सूचना के बाद अंतरित संपत्ति को बाद में समपहृत कर लिया जाता है, तो ऐसा अंतरण किस प्रकृति का होगा?

अकृत और शून्य

धारा 32 के अंतर्गत अंतरण को अकृत और शून्य कब माना जाएगा?

जब अंतरित संपत्ति समपहृत कर ली जाती है

कतिपय व्यक्तियों की संपत्ति का समपहरण, (Forfeiture of Property of Certain Persons) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 33

धारा 33(1) के अनुसार, न्यायालय संपत्ति की कुर्की कब कर सकता है?

विचारण के दौरान

धारा 33(1) के अंतर्गत कुर्क की जाने वाली संपत्ति का प्रकार क्या हो सकता है?

जंगम या स्थावर या दोनों

धारा 33(1) के अनुसार, न्यायालय किस स्थिति में संपत्ति कुर्क कर सकता है?

यदि संपत्ति पहले से कुर्क हो

धारा 33(2) के अंतर्गत संपत्ति का समपहरण कब किया जा सकता है?

अभियुक्त के सिद्धदोष ठहराए जाने पर

धारा 33(2) के अनुसार, समपहृत संपत्ति किसे हस्तांतरित होती है?

केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार को

धारा 33(3) के अंतर्गत, न्यायालय किस प्रकार की संपत्ति के मूल्य के समतुल्य संपत्ति को कुर्क कर सकता है?

उच्च क्वालिटी की कूटकृत भारतीय करेंसी

धारा 33(3) में वर्णित समतुल्य मूल्य में क्या सम्मिलित किया जाता है?

अंकित मूल्य सहित मूल्य

धारा 33(4) के अनुसार, आतंकवाद के आगमों के संबंध में न्यायालय क्या आदेश दे सकता है?

समतुल्य संपत्ति की कुर्की या समपहरण

धारा 33(5) के अंतर्गत, अभियुक्त की मृत्यु होने पर न्यायालय क्या कर सकता है?

संपूर्ण संपत्ति अधिहरण का आदेश दे सकता है

धारा 33(5) के अनुसार, संपत्ति के अधिहरण का निर्णय किस आधार पर लिया जाता है?

न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत तात्त्विक साक्ष्य के आधार पर

कंपनी द्वारा सरकार को शेयरों का अंतरण करना, (Company to Transfer Shares to Government) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 34

धारा 34 किस स्थिति में लागू होती है?

जब किसी कंपनी के शेयर इस अध्याय के अधीन सरकार को समपहृत हो जाएँ

धारा 34 के अनुसार, समपहृत शेयर किसके नाम पर रजिस्टर किए जाते हैं?

केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार के नाम पर

कंपनी को समपहृत शेयरों का अंतरण कब रजिस्टर करना होता है?

न्यायालय के आदेश की प्राप्ति पर

धारा 34 के अनुसार, शेयरों का अंतरण रजिस्टर करते समय किस कानून या दस्तावेज की बाधा लागू नहीं होगी?

कंपनी अधिनियम, 1956 और कंपनी के संगम अनुच्छेद

धारा 34 के अनुसार, कंपनी द्वारा शेयरों का अंतरण किस प्रकार किया जाना आवश्यक है?

तुरंत, अंतरिति के रूप में रजिस्टर करके

 

अध्याय-6

(CHAPTER-6)

आतंकवादी संगठन

(TERRORIST ORGANISATIONS)

अनुसूची, आदि का संशोधन, (Amendment of Schedule, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 35

धारा 35 के अंतर्गत पहली अनुसूची में संशोधन करने की शक्ति किसे प्राप्त है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 35(1) के अंतर्गत केन्द्रीय सरकार कौन-सा कार्य नहीं कर सकती?

बिना अधिसूचना के संगठन को सूचीबद्ध करना

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अध्याय 7 के अंतर्गत आतंकवादी घोषित संगठन को पहली अनुसूची में क्यों जोड़ा जा सकता है?

वह अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से संबंधित है

धारा 35(2) के अनुसार, केन्द्रीय सरकार किसी संगठन को पहली अनुसूची में कब जोड़ सकती है?

जब सरकार को यह विश्वास हो कि वह आतंकवाद में संलिप्त है

धारा 35(3) के अनुसार, कौन-सा आधार संगठन को आतंकवाद में संलिप्त मानने के लिए पर्याप्त है?

आतंकवादी कार्य करना ,आतंकवाद के लिए तैयारी करना ,आतंकवाद को बढ़ावा देना, अन्यथा आतंकवाद में संलिप्त है।

दूसरी और तीसरी अनुसूची में संशोधन करने की शक्ति किस उपधारा के अंतर्गत केन्द्रीय सरकार को प्राप्त है?

उपधारा (4)

धारा 35 के अंतर्गत दूसरी या तीसरी अनुसूची में संशोधन किस प्रकार किया जाता है?

राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

धारा 35 के अनुसार, निम्न में से कौन-सा कार्य केन्द्रीय सरकार कर सकती है?

पहली, दूसरी और तीसरी अनुसूचियों में संशोधन

किसी आतंकवादी संगठन को अधिसूचना से निकाला जाना, (Denotification of a Terrorist Organization) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 36

किसी संगठन को अनुसूची से हटाने के लिए आवेदन किस प्रावधान के अंतर्गत किया जाता है?

धारा 35 की उपधारा (1) के खंड () के अंतर्गत

धारा 36(1) के अनुसार संगठन को अनुसूची से हटाने हेतु आवेदन किसे किया जाता है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 36(2) के अनुसार, आवेदन कौन कर सकता है?

संगठन या संगठन को आतंकवादी घोषित किए जाने से प्रभावित कोई व्यक्ति

संगठन को अनुसूची में शामिल किए जाने से प्रभावित व्यक्ति को आवेदन करने का अधिकार किस उपधारा में दिया गया है?

उपधारा (2)()

धारा 36(3) के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए नियम कौन बना सकता है?

केन्द्रीय सरकार

यदि केन्द्रीय सरकार धारा 36(1) के अंतर्गत किया गया आवेदन नामंजूर कर देती है, तो अगला उपाय क्या है?

पुनर्विलोकन समिति में आवेदन

पुनर्विलोकन के लिए आवेदन नामंजूरी आदेश की प्राप्ति से कितने समय के भीतर किया जाना चाहिए?

एक मास (30 दिन) के भीतर

पुनर्विलोकन समिति कब पुनर्विलोकन आवेदन मंजूर कर सकती है?

जब नामंजूरी का निर्णय न्यायिक पुनर्विलोकन के सिद्धांतों के अनुसार दोषपूर्ण हो

यदि पुनर्विलोकन समिति पुनर्विलोकन मंजूर करती है, तो वह क्या कर सकती है?

आशय का आदेश पारित कर सकती है

पुनर्विलोकन समिति, (Review Committees) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 37

धारा 37 के अनुसार पुनर्विलोकन समिति का गठन कौन करता है?

केन्द्रीय सरकार

पुनर्विलोकन समिति का गठन किस धारा के प्रयोजनों के लिए किया जाता है?

धारा 36 के प्रयोजनों के लिए

धारा 37(1) के अनुसार केन्द्रीय सरकार कितनी पुनर्विलोकन समितियां गठित कर सकती है?

एक या अधिक

धारा 37(2) के अनुसार प्रत्येक पुनर्विलोकन समिति में कितने सदस्य हो सकते हैं?

अध्यक्ष और तीन से अनधिक अन्य सदस्य

पुनर्विलोकन समिति के अन्य सदस्यों के संबंध में क्या आवश्यक है?

वे विहित अर्हताएं रखते हों

पुनर्विलोकन समिति का अध्यक्ष कौन हो सकता है?

ऐसा व्यक्ति जो किसी उच्च न्यायालय का न्यायाधीश है या रहा है, जिसे केन्द्रीय सरकार द्वारा नियुक्त किया जाएगा और किसी आसीन न्यायाधीश की नियुक्ति की दशा में, संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति की सहमति अभिप्राप्त की जाएगी।

पुनर्विलोकन समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?

केन्द्रीय सरकार

यदि किसी आसीन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है, तो किसकी सहमति आवश्यक है?

संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति की सहमति

धारा 37 के अंतर्गत गठित पुनर्विलोकन समिति का मुख्य उद्देश्य क्या है?

धारा 36 के अंतर्गत नामंजूरी आदेशों का पुनर्विलोकन

पुनर्विलोकन समिति की संरचना किस उपधारा में निर्धारित है?

उपधारा (2)

किसी आतंकवादी संगठन की सदस्यता से संबंधित अपराध, (Offence Relating to Membership of a Terrorist Organization) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 38

धारा 38(1) के अनुसार कौन-सा कृत्य अपराध माना जाएगा?

स्वयं को आतंकवादी संगठन से सहबद्ध करना

कौन-सा कार्य भी सदस्यता से संबंधित अपराध के अंतर्गत आता है?

संगठन के क्रियाकलापों को अग्रसर करने के आशय से उससे सहबद्ध होने की घोषणा करना

धारा 38(1) के अंतर्गत दिया गया अपवाद कब लागू होगा?

जब अभियुक्त उपबंध () और () दोनों सिद्ध कर दे

अभियुक्त को यह सिद्ध करना आवश्यक है कि वह संगठन का सदस्य कब बना था?

जब संगठन आतंकवादी घोषित नहीं था

अपवाद के लिए अभियुक्त को यह भी सिद्ध करना होगा कि

उसने संगठन के क्रियाकलापों में भाग नहीं लिया

अभियुक्त द्वारा संगठन के क्रियाकलापों में भाग लेने की अवधि किस समय से संबंधित है?

संगठन के अनुसूची में सम्मिलित होने के दौरान

धारा 38(2) के अनुसार सदस्यता संबंधी अपराध के लिए दंड क्या है??

कारावास, जिसकी अवधि दस वर्ष से अधिक नहीं हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से दंडनीय होगा।

 

किसी आतंकवादी संगठन को दिए गए समर्थन से संबंधित अपराध, (Offence Relating to Support Given to a Terrorist Organization) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 39

धारा 39(1) के अनुसार किस कृत्य को आतंकवादी संगठन को समर्थन देना माना जाएगा?

संगठन के लिए समर्थन आमंत्रित करना

समर्थन आमंत्रित करने का अपराध तभी बनता है जब

आतंकवादी संगठन के क्रियाकलाप को अग्रसर करने का आशय हो

धारा 39(1)()(ii) के अनुसार, समर्थन का कौन-सा स्वरूप इसमें शामिल है?

ऐसा समर्थन जो धारा 40 के अंतर्गत धन तक सीमित हो

कौन-सा कृत्य धारा 39(1)() के अंतर्गत आता है?

आतंकवादी संगठन के समर्थन हेतु बैठक की व्यवस्था करना

धारा 39(1)()(iii) के अंतर्गत बैठक अपराध मानी जाएगी यदि

बैठक को किसी आतंकवादी संगठन से सहबद्ध व्यक्ति द्वारा संबोधित किया जाना हो

धारा 39(1)() के अंतर्गत कौन-सा कृत्य अपराध है?

आतंकवादी संगठन के समर्थन हेतु बैठक को संबोधित करना

धारा 39(2) के अनुसार इस अपराध के लिए अधिकतम दंड क्या है?

कारावास, जिसकी अवधि दस वर्ष से अधिक नहीं होगी या जुर्माने से या दोनों से दंडनीय होगा।

 

किसी आतंकवादी संगठन के लिए निधि जुटाने का अपराध, (Offence of Raising Fund for a Terrorist Organization) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 40

धारा 40(1) के अनुसार, कौन-सा कृत्य आतंकवादी संगठन के लिए निधि जुटाने का अपराध होगा?

किसी अन्य व्यक्ति को धन या संपत्ति उपलब्ध कराने का आमंत्रण देना, यह आशय रखते हुए कि उसका उपयोग आतंकवाद के प्रयोजनों के लिए किया जाएगा

धारा 40(1)() के अनुसार अपराध कब बनता है?

जब कोई व्यक्ति धन या अन्य संपत्ति प्राप्त करता है और आशय रखता है कि उसका उपयोग आतंकवाद के प्रयोजनों के लिए किया जाएगा

धारा 40(1)() के अनुसार अपराध तब बनता है जब कोई व्यक्ति

धन या संपत्ति उपलब्ध कराता है, यह जानकर कि उसका उपयोग आतंकवाद के लिए होगा

स्पष्टीकरण के अनुसारधन या संपत्ति उपलब्ध करानामें क्या शामिल है?

उधार देना या अन्यथा उपलब्ध कराना, चाहे प्रतिफल के लिए हो या नहीं

उच्च क्वालिटी की कूटकृत भारतीय करेंसी के मामले में धारा 40 क्या कहती है?

इसके निर्माण, तस्करी या परिचालन के माध्यम से निधियां जुटाना, संगृहीत करना या उपलब्ध कराना भी अपराध है

धारा 40(2) के अनुसार, किसी आतंकवादी संगठन के लिए निधि जुटाने का दंड क्या है?

कारावास, जिसकी अवधि चौदह वर्ष से अधिक नहीं होगी, या जुर्माने से या दोनों से, दंडनीय होगा।

 

अध्याय-7

(CHAPTER-7)

प्रकीर्ण

(MISCELLANEOUS)

संगम का बने रहना, (Continuance of Association) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 41

धारा 41 के अनुसार, किसी संगम के बारे में कब यह कहा जाएगा कि वह विद्यमान है?

जब उसके सदस्यों के बीच उसके प्रयोजनों के लिए वास्तविक मेल बना रहता है

संगम के विद्यमान होने का निर्धारण किन आधारों पर नहीं किया जाएगा?

उसके औपचारिक विघटन या नाम परिवर्तन

यदि किसी संगम का केवल नाम बदल दिया गया है, तो वह संगम

विद्यमान बना रहेगा यदि सदस्यों के बीच वास्तविक मेल बना है

प्रत्यायोजन की शक्ति, (Power to Delegate) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 42

धारा 42 के अनुसार, केंद्रीय सरकार किसके द्वारा शक्ति का प्रयोग करने का निदेश दे सकती है?

राज्य सरकार द्वारा, पूर्व अनुमोदन के साथ

राज्य सरकार केंद्रीय सरकार द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग किसके अधीन कर सकती है?

राज्य सरकार के अधीनस्थ किसी व्यक्ति

धारा 42 के अनुसार, राज्य सरकार को केंद्रीय सरकार की पूर्व अनुमति क्यों आवश्यक है?

शक्ति का प्रयोग करने से पहले अधिसूचना जारी करने के लिए

अध्याय 4 और अध्याय 6 अधीन अपराधों का अन्वेषण करने के लिए सक्षम प्राधिकारी, (Officers Competent to Investigate Offence Under Chapters IV and VI) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 43

धारा 43 के अनुसार, दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना में कौन सा अधिकारी अध्याय 4 और 6 के अपराधों का अन्वेषण नहीं कर सकता?

पुलिस अधिकारी, जो पुलिस उपायुक्त से नीचे की पंक्ति का है

मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद के महानगर क्षेत्रों में कौन सा अधिकारी अध्याय 4 और 6 के अपराधों का अन्वेषण नहीं करेगा?

सहायक पुलिस आयुक्त से नीचे का अधिकारी

यदि कोई क्षेत्र खंड () या खंड () के अंतर्गत नहीं आता है, तो कौन सा अधिकारी अध्याय 4 और 6 के अपराधों का अन्वेषण नहीं कर सकता?

पुलिस उपाधीक्षक से नीचे का अधिकारी

धारा 43 के अनुसारअन्वेषण योग्य प्राधिकारीकी सीमा किस आधार पर निर्धारित की गई है?

पुलिस अधिकारी का पद और रैंक

कौन सा अधिकारी अध्याय 4 और 6 के अपराधों का अन्वेषण कर सकता है यदि वह दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना में है?

पुलिस उपायुक्त या उससे ऊपर की पंक्ति का अधिकारी

महानगर क्षेत्रों में सहायक पुलिस आयुक्त से नीचे के अधिकारी अध्याय 4 और 6 के अपराधों का अन्वेषण क्यों नहीं कर सकते?

उनके पास कानूनी अधिकार नहीं हैं

गिरफ्तार करने, तलाशी लेने, आदि की शक्ति, (Power to Arrest, Search, Etc.) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 43()

धारा 43() के अनुसार, अभिहित प्राधिकारी किस प्रकार के अधिकारी को गिरफ्तार करने या तलाशी लेने की शक्ति दे सकता है?

अधीनस्थ कोई अधिकारी जिसे सशक्त किया गया हो

धारा 43() के अंतर्गत अभिहित प्राधिकारी किन आधारों पर किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है?

व्यक्तिगत जानकारी या लिखित सूचना पर विश्वास करने का कारण

धारा 43() के अनुसार तलाशी लेने की शक्ति किन स्थानों पर लागू होती है?

भवन, वाहन या किसी अन्य स्थान

इस धारा के अनुसार तलाशी या गिरफ्तारी दिन में ही संभव है या रात में भी?

दिन या रात दोनों में

तलाशी या गिरफ्तारी का अधिकार अभिहित प्राधिकारी को किसके आदेश से मिलता है?

केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार के साधारण या विशेष आदेश से

धारा 43() के अनुसार अभिहित प्राधिकारी क्या कर सकता है?

स्वयं किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करना और किसी भवन, वाहन या स्थान की तलाशी लेना

गिरफ्तारी, अभिग्रहण, आदि की प्रक्रिया, (Procedure of Arrest, Seizure, Etc.) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 43()

धारा 43()(1) के अनुसार, धारा 43 के अधीन गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को क्या बताया जाना अनिवार्य है?

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को गिरफ्तारी के आधारों की सूचना दी जानी अनिवार्य है

धारा 43() के अनुसार गिरफ्तारी के बाद सूचना देने का समय क्या होना चाहिए?

यथासंभव शीघ्र गिरफ्तारी के आधारों की सूचना दी जानी चाहिए

धारा 43() के अधीन गिरफ्तार व्यक्ति को किसके पास भेजा जाना आवश्यक है?

गिरफ्तार व्यक्ति को बिना अनावश्यक विलंब के निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को अग्रेषित किया जाएगा

धारा 43()(2) के अनुसार अभिगृहीत वस्तु के संबंध में क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी?

अभिगृहीत वस्तु को बिना अनावश्यक विलंब के निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को अग्रेषित किया जाएगा

धारा 43()(3) के अनुसार, पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी क्या करेगा?

दंड प्रक्रिया संहिता (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के उपबंधों के अनुसार आवश्यक उपाय सब सुविधापूर्ण शीघ्रता से करेगा

संहिता के उपबंधों का लागू होना, (Application of Provisions of Code) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 43()

धारा 43 के अनुसार, (दंड प्रक्रिया संहिता/भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) के उपबंध कब लागू होंगे?

(दंड प्रक्रिया संहिता/भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) के उपबंध वहां तक लागू होंगे जहां तक वे इस अधिनियम के उपबंधों के असंगत हों

धारा 43 के अंतर्गत संहिता के उपबंध किन कार्यवाहियों पर लागू होते हैं?

(दंड प्रक्रिया संहिता/भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) के उपबंध गिरफ्तारियों, तलाशियों और अभिग्रहणों पर लागू होते हैं

धारा 43 के अनुसार, क्या संहिता स्वतः ही सभी मामलों में लागू हो जाती है?

नहीं, (दंड प्रक्रिया संहिता/भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) केवल वहीं लागू होगी जहां असंगति हो

धारा 43 के अनुसार, इस अधिनियम के अंतर्गत की गई तलाशी पर कौन-सा कानून लागू होगा?

यह अधिनियम तथा दंड प्रक्रिया संहिता (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023), जहां तक वे असंगत हों

संहिता के कतिपय उपबंधों का उपातंरित रूप में लागू होना, (Modified Application of Certain Provisions of the Code) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 43()

धारा 43()(1) के अनुसार इस अधिनियम के अधीन दंडनीय प्रत्येक अपराध किस श्रेणी का माना जाएगा?

संज्ञेय अपराध

धारा 43()(2) के अंतर्गत किस धारा को उपांतरण सहित लागू किया गया है?

(दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 167/भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 187)

धारा 43()(2)() के अनुसार दंड प्रक्रिया संहिता (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) में उल्लिखित15 दिनको किस रूप में पढ़ा जाएगा?

30 दिन

धारा 43()(2)() के अनुसार60 दिनका अर्थ क्या होगा?

90 दिन

धारा 43() के अनुसार अन्वेषण की अवधि अधिकतम कितने दिनों तक बढ़ाई जा सकती है?

180 दिन

90 दिनों से अधिक अवधि बढ़ाने के लिए न्यायालय को किस रिपोर्ट से संतुष्ट होना आवश्यक है?

लोक अभियोजक की रिपोर्ट

लोक अभियोजक की रिपोर्ट में मुख्य रूप से क्या दर्शाया जाना आवश्यक है?

अन्वेषण की प्रगति और अतिरिक्त निरुद्धि के कारण

धारा 43()(3) के अंतर्गत (दंड प्रक्रिया संहिता/भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) की कौन-सी धारा उपांतरण सहित लागू होती है?

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 268 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 303)

धारा 268 मेंराज्य सरकारशब्द का अर्थ धारा 43 के अनुसार क्या होगा?

केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार

धारा 43()(5) के अनुसार जमानत देने से पहले किसे सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य है?

लोक अभियोजक

न्यायालय जमानत से इंकार करेगा यदि उसे यह राय बने कि

अभियोग प्रथमदृष्ट्या सही है

धारा 43()(7) के अनुसार अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले विदेशी अभियुक्त को जमानत कब दी जा सकती है?

अतिआपवादिक परिस्थितियों में, कारण लेखबद्ध करके

धारा 15 के अधीन अपराधों के बारे में उपधारणा, (Presumption as to Offence Under Section 15) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 43()

धारा 43() के अनुसार उपधारणा किस धारा के अधीन अपराधों के संबंध में की जाती है?

धारा 15

धारा 43() के अनुसार अभियोजन में उपधारणा कब की जाएगी?

जब उपधारा में वर्णित तथ्य सिद्ध हो जाएं

यदि अभियुक्त के कब्जे से कौन-सी वस्तु बरामद होने पर उपधारणा की जा सकती है?

आयुध या विस्फोटक या अन्य पदार्थ

धारा 43()() के अनुसार उपधारणा के लिए क्या आवश्यक है?

यह विश्वास करने का कारण कि पदार्थ अपराध में प्रयुक्त हुए

अभियुक्त की अंगुली छाप कहां पाए जाने पर उपधारणा की जा सकती है?

अपराध स्थल या संबंधित वस्तु पर

धारा 43() के अनुसार किस प्रकार का साक्ष्यनिश्चित साक्ष्यमाना जाएगा?

विशेषज्ञ द्वारा दिया गया साक्ष्य

धारा 43() के अंतर्गत की गई उपधारणा किस प्रकृति की होती है?

प्रतिकूल सिद्ध होने तक लागू

अभियुक्त धारा 43()के अंतर्गत की गई उपधारणा को कैसे खंडित कर सकता है?

प्रतिकूल तथ्य प्रस्तुत करके

सूचना देने की बाध्यत्ता, (Obligation to Furnish Information) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 43()

धारा 43() के अंतर्गत सूचना मांगने का अधिकार किसे है?

अन्वेषण अधिकारी

धारा 43() के अनुसार सूचना मांगने से पूर्व किस अधिकारी का लिखित अनुमोदन आवश्यक है?

पुलिस अधीक्षक से अनिम्न पंक्ति का अधिकारी

अन्वेषण अधिकारी किससे सूचना देने की अपेक्षा कर सकता है?

किसी प्राधिकारी, संस्था या व्यक्ति से

धारा 43()(1) के अनुसार सूचना मांगने का आधार क्या होना चाहिए?

यह विश्वास करने का कारण कि सूचना उपयोगी या सुसंगत है

धारा 43() के अंतर्गत किस प्रकार की जानकारी मांगी जा सकती है?

अपराध से संबंधित उसके कब्जे की जानकारी

उपधारा (1) के अधीन मांगी गई जानकारी देने में असफल रहने पर क्या दंड है?

कारावास, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से, दंडनीय होगा।

जानबूझकर मिथ्या जानकारी देने पर कौन-सा परिणाम होगा?

धारा 43()(2) के अंतर्गत दंड

धारा 43()(2) के अधीन अपराध का विचारण किस प्रकार किया जाएगा?

संक्षिप्त मामला

धारा 43()(3) के अनुसार विचारण में संहिता का कौन-सा अध्याय लागू होगा?

दंड प्रक्रिया संहिता धारा 268 के अध्याय 21 में [धारा 262 की उपधारा 2 को छोड़कर (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 अध्याय 22 (धारा 285की उपधारा (2)  को छोड़कर)

साक्षियों का संरक्षण, (Protection of Witnesses) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 44

धारा 44(1) के अनुसार इस अधिनियम के अधीन कार्यवाहियां किस प्रकार की जा सकती हैं?

न्यायालय की इच्छा से बंद कमरे में

धारा 44(1) के अंतर्गत बंद कमरे में कार्यवाही करने के लिए क्या आवश्यक है?

लिखित में कारणों का अभिलेखन

धारा 44(2) के अनुसार साक्षी की पहचान गुप्त रखने का आदेश कब दिया जा सकता है?

जब साक्षी का जीवन खतरे में हो

धारा 44(2) के अंतर्गत न्यायालय किसके आवेदन पर कार्यवाही कर सकता है?

साक्षी, लोक अभियोजक के आवेदन पर या स्वप्रेरणा से

धारा 44(3)() के अनुसार न्यायालय किससे बच सकता है?

साक्षियों के नाम और पते के उल्लेख से

साक्षियों की पहचान और पता प्रकट हो, इसके लिए निर्देश जारी करने की शक्ति किसे है?

न्यायालय को

धारा 44(3)() के अनुसार न्यायालय किस स्थिति में प्रकाशन पर रोक लगा सकता है?

जब लोक हित में ऐसा करना आवश्यक हो

धारा 44(4) के अनुसार उपधारा (3) के आदेशों का उल्लंघन करने पर कितनी सजा हो सकती है?

कारावास, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने का भी दायी होगा।

 

अपराधों का संज्ञान, (Cognizance of Offences) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 45

धारा 45(1) के अनुसार न्यायालय किस स्थिति में किसी अपराध का संज्ञान नहीं लेगा?

बिना पूर्व मंजूरी के

अध्याय 3 के अधीन अपराधों के लिए पूर्व मंजूरी किससे आवश्यक है?

केन्द्रीय सरकार या उसके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी से

अध्याय 4 और अध्याय 6 के अधीन अपराधों के लिए सामान्यतः किसकी पूर्व मंजूरी आवश्यक है?

केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार

यदि अध्याय 4 या 6 के अंतर्गत अपराध किसी विदेशी सरकार के विरुद्ध किया गया हो, तो पूर्व मंजूरी किससे आवश्यक होगी?

केन्द्रीय सरकार से

धारा 45(2) के अनुसार अभियोजन की मंजूरी किस आधार पर दी जाएगी?

नियुक्त प्राधिकारी की रिपोर्ट पर विचार करने के पश्चात्

धारा 45(2) के अंतर्गत नियुक्त प्राधिकारी का मुख्य कार्य क्या है?

जांच में एकत्रित साध्य का स्वतंत्र पुनर्विलोकन करना

नियुक्त प्राधिकारी किसे सिफारिश करता है?

केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार को

संसूचनाओं के अंतर्रोधन के माध्यम से संगृहीत साक्ष्य की ग्राह्यता, (Admissibility of Evidence Collected Through the Interception of Communications) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 46

धारा 46 के अनुसार अंतर्रोधित संसूचना से प्राप्त साक्ष्य किसके बावजूद ग्राह्य होगा?

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872

(भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023)

धारा 46 के अंतर्गत किस प्रकार की संसूचना के अंतर्रोधन से संगृहीत साक्ष्य ग्राह्य है?

तार, इलेक्ट्रॉनिक या मौखिक

अंतर्रोधित संसूचना से प्राप्त साक्ष्य किसके विरुद्ध प्रयोग किया जा सकता है?

अभियुक्त

अंतर्रोधित संसूचना की अंतर्वस्तु को साक्ष्य में लेने से पूर्व अभियुक्त को क्या दिया जाना आवश्यक है?

सक्षम प्राधिकारी के आदेश की प्रति

सक्षम प्राधिकारी के आदेश की प्रति अभियुक्त को कितने समय पूर्व दी जानी चाहिए?

10 दिन

दस दिन की अवधि के अधित्याग के लिए न्यायाधीश को किस बात से संतुष्ट होना आवश्यक है?

विलंब से अभियुक्त पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा

धारा 46 के अंतर्गत साक्ष्य किस चरण में ग्राह्य होगा?

मामले के विचारण के दौरान

अधिकारिता का वर्जन, (Bar of Jurisdiction) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 47

धारा 47 का मुख्य विषय क्या है?

सिविल न्यायालय की अधिकारिता का वर्जन

धारा 47(1) के अनुसार किसके द्वारा की गई कार्यवाही को सिविल न्यायालय में प्रश्नगत नहीं किया जा सकता?

केन्द्रीय सरकार, जिला मजिस्ट्रेट या उनके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी

धारा 47(1) के अंतर्गत किस रूप में कार्यवाही को चुनौती नहीं दी जा सकती?

वाद, आवेदन, अपील अथवा पुनरीक्षण

इस अधिनियम के अधीन की गई कार्यवाही के संबंध में सिविल न्यायालय क्या नहीं कर सकता?

कोई व्यादेश (Injunction) मंजूर करना

अन्य अधिनियमितियों से असंगत अधिनियम और नियमों आदि का प्रभाव, (Effect of Act and Rules, Etc., Inconsistent With Other Enactments) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 48

धारा 48 के अनुसार किसके उपबंध प्रभावी होंगे?

इस अधिनियम तथा इसके अधीन बनाए गए नियमों/आदेशों के

धारा 48 के अनुसार किसके होते हुए भी इस अधिनियम के उपबंध प्रभावी होंगे?

किसी अन्य अधिनियम या लिखत में अंतर्विष्ट बात

सद्भावपूर्वक की गई कार्रवाई के लिए संरक्षण, (Protection of Action Taken in Good Faith) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 49

धारा 49 के अनुसार किसके विरुद्ध कोई वाद या अभियोजन नहीं होगा?

अधिनियम के अधीन सद्भावपूर्वक कार्य करने वालों के विरुद्ध

धारा 49() के अंतर्गत संरक्षण किन व्यक्तियों को प्राप्त है?

केन्द्रीय/राज्य सरकार तथा उनके अधिकारी या प्राधिकारी

धारा 49() के अनुसार किसे संरक्षण प्राप्त है?

आतंकवाद विरोधी संक्रिया में सशस्त्र/अर्द्धसैनिक बलों के सदस्यों को

धारा 49 के अंतर्गत कौन-सी कार्यवाही वर्जित है?

वाद, अभियोजन या अन्य विधिक कार्यवाही

व्यावृत्ति, (Saving) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 50

धारा 50 के अनुसार इस अधिनियम का प्रभाव किस पर नहीं पड़ेगा?

नौसेना, सेना, वायु सेना या अन्य सशस्त्र बलों के न्यायालय या अन्य प्राधिकारी और उनकी प्रक्रिया पर।

धारा 50 के अनुसारअन्य सशस्त्र बलसे तात्पर्य क्या है?

कोई भी बल जिस पर विशेष विधि और न्यायिक प्रक्रिया लागू होती है।

यदि किसी सशस्त्र बल के सदस्य के खिलाफ कोई कार्रवाई करनी हो, तो धारा 50 के अनुसार प्रक्रिया क्या होगी?

संबंधित सशस्त्र बल के कानून और न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अधिनियम के अधीन आरोपित व्यक्ति के पासपोर्ट और आयुध अनुज्ञप्ति का परिबद्ध किया जाना, (Impounding of Passport and Arms Licence of Person Charge Sheeted Under the Act.) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 51

धारा 51 के अनुसार किसी आरोपित व्यक्ति के पासपोर्ट और आयुध अनुज्ञप्ति पर क्या कार्रवाई की जा सकती है?

उन्हें किसी भी अवधि के लिए न्यायालय के अनुसार परिबद्ध किया जा सकता है।

धारा 51 के अंतर्गत परिबंध किसके लिए लागू होता है?

जिसे इस अधिनियम के अधीन कोई अपराध किए जाने के लिए आरोपित किया गया है।

धारा 51 के अनुसार पासपोर्ट और आयुध अनुज्ञप्ति के परिबंध का अधिकार किसके पास है?

न्यायालय।

केन्द्रीय सरकार की कतिपय शक्तियां, (Certain Powers of the Central Government) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 51()

धारा 51() के अनुसार केन्द्रीय सरकार किन व्यक्तियों या संस्थाओं के लिए निधियों और अन्य वित्तीय आस्तियों पर रोक, कुर्की या अभिग्रहण कर सकती है?

आदेश की अनुसूची में सूचीबद्ध व्यक्तियों या आतंकवाद में लगे या संदिग्ध व्यक्ति।

धारा 51() के अनुसार किसी व्यक्ति को वित्तीय संसाधनों के उपयोग से रोकने का तरीका क्या है?

निधियों, वित्तीय आस्तियों, आर्थिक संसाधनों और संबद्ध सेवाओं को उपलब्ध कराने से रोककर।

धारा 51() के अंतर्गत केन्द्रीय सरकार किन व्यक्तियों को भारत में प्रवेश करने या भारत से बाहर जाने से रोक सकती है?

आदेश की अनुसूची में सूचीबद्ध व्यक्तियों या आतंकवाद में लगे या संदिग्ध व्यक्ति।

नियम बनाने की शक्ति, (Power to Make Rules) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 52

धारा 52 के अनुसार नियम बनाने की शक्ति किसके पास है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 52(2)() के अनुसार नियम किसके लिए अधिनियम की सूचनाओं या आदेशों की तामील तय कर सकते हैं?

व्यक्ति, निगम, कंपनी, बैंक या अन्य संगम

धारा 52(2)() के अंतर्गत नियम किस प्रक्रिया को नियंत्रित कर सकते हैं?

जांच करने या आवेदन निपटाने की प्रक्रिया, जिसे अधिकरण या जिला न्यायाधीश अपनाए

धारा 52(2)() के अनुसार नियम किस विषय पर लागू होंगे?

धारा 28(2) के अधीन समपहृत संपत्ति की कीमत का अवधारण

धारा 52(2)() के अंतर्गत नियम किस विषय को विनियमित कर सकते हैं?

धारा 36(3) के अधीन आवेदन को ग्रहण करने और निपटाने की प्रक्रिया

धारा 52(2)() के अनुसार नियम किसके संबंध में बनाए जा सकते हैं?

पुनर्विलोकन समिति के सदस्यों की अर्हताएं

धारा 52(2)(इड) के अनुसार नियम किस समयसीमा को निर्धारित कर सकते हैं?

धारा 45(2) के अधीन अभियोजन के लिए मंजूरी देने और सिफारिश करने का समय

धारा 52(2)() के अनुसार नियम किस विषय पर बनाए जा सकते हैं?

कोई अन्य विषय, जिसे विहित किया जाना है या जो विहित किया जाए

धारा 52 के अंतर्गत बनाए गए नियमों का उद्देश्य क्या है?

अधिनियम के उपबंधों के कार्यान्वयन और संचालन को विनियमित करना

आदेशों और नियमों का संसद् के दोनों सदनों के समक्ष रखा जाना, (Orders and rules to be laid before both Houses of Parliament) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 53

धारा 53(1) के अनुसार, अधिनियम के तहत केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी किए गए प्रत्येक आदेश को कब संसद के समक्ष रखा जाएगा?

यथाशीघ्र, सत्र में कुल तीस दिन की अवधि के भीतर

धारा 53(1) के अनुसार यदि दोनों सदन आदेश या नियम में परिवर्तन के लिए सहमत हो जाएँ, तो आदेश या नियम:

परिवर्तित रूप में ही प्रभावी होगा

धारा 53(1) में उल्लेखितसत्र की कुल तीस दिन की अवधिकिस प्रकार पूरी की जा सकती है?

एक सत्र या दो या अधिक आनुक्रमिक सत्रों में

यदि आदेश या नियम को दोनों सदनों द्वारा निष्प्रभाव घोषित किया जाता है, तो उसके पहले किए गए कार्यवाही का विधिमान्यता पर क्या प्रभाव होगा?

विधिमान्यता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा

धारा 53(2) के अनुसार, अनुसूची की प्रविष्टि 33 में निर्दिष्ट आदेश और उसके संशोधन को कब संसद के समक्ष रखा जाएगा?

यथाशीघ्र, कुल तीस दिन की अवधि के लिए

धारा 53(1) मेंअनुक्रमिक सत्रका क्या अर्थ है?

दो या अधिक लगातार सत्र जो आदेश या नियम के लिए मिलकर तीस दिन पूरी करें

धारा 53(2) में निर्दिष्ट आदेश और उसके संशोधन की संसद में रखी जाने की अवधि कितनी है?

तीस दिन

धारा 53 के अंतर्गत अगर दोनों सदन यह सहमत हों कि आदेश या नियम नहीं बनाया जाना चाहिए, तो आदेश या नियम:

प्रभावहीन हो जाएगा

धारा 53 के अनुसार, आदेश या नियम के संशोधन या निष्प्रभाव से पहले की गई कोई कार्रवाई:

विधिमान्य रहेगी

Download PDF

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts