
|
विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 (THE FOREIGNERS ACT, 1946) |
|
|
(1946 का अधिनियम संख्यांक 31) (Act No. 31 of 1946) |
|
|
|
|
|
अधिनियम का संक्षिप्त नाम क्या है? |
विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 |
|
विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 का संख्यांक क्या है? |
1946 का अधिनियम संख्यांक 31 |
|
विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 को राष्ट्रपति की स्वीकृति कब मिली? |
23 नवम्बर, 1946
|
|
इस अधिनियम का क्या उद्देश्य है ? |
विदेशियों के सम्बन्ध में केन्द्रीय सरकार को कतिपय शक्तियां प्रदान करने के लिए अधिनियम (भारत में विदेशियों का प्रवेश, उसमें उनकी उपस्थिति और उनके उससे प्रस्थान के संबंध में केन्द्रीय सरकार द्वारा कतिपय शक्तियों का प्रयोग करने के लिए उपबंध करना समीचीन है) |
|
संक्षिप्त नाम और विस्तार, (Short Title and Extent) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 1 |
|
भारत में विदेशियों के प्रवेश, उपस्थिति और प्रस्थान से संबंधित शक्तियाँ किस सरकार को प्रदान की गई हैं? |
केन्द्रीय सरकार |
|
विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 का संक्षिप्त नाम और विस्तार किस धारा में दिया गया है? |
धारा 1 |
|
विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 का क्षेत्रीय विस्तार किस पर है? |
संपूर्ण भारत पर |
|
इस अधिनियम के निर्माण का मुख्य उद्देश्य क्या है? |
विदेशियों के प्रवेश, उपस्थिति और प्रस्थान को विनियमित करना |
|
परिभाषा खंड, (Definition Section) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है? |
धारा 2 |
|
“विदेशी”, (Foreigner) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है? |
धारा 2(क) |
|
विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 के अनुसार “विदेशी” किसे कहा गया है? |
जो भारत का नागरिक नहीं है |
|
“विहित”, (Prescribed) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है? |
धारा 2(ख) |
|
“विनिर्दिष्ट”, (Specified) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है? |
धारा 2(ग) |
|
विदेशियों विषयक अधिनियम, 1946 में “विनिर्दिष्ट” शब्द से क्या अभिप्रेत है? |
विहित प्राधिकारी के निदेशों द्वारा विनिर्दिष्ट |
|
आदेश बनाने की शक्ति, (Power to Make Orders) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 3 |
|
धारा 3(1) के अनुसार केन्द्रीय सरकार किसके संबंध में आदेश बना सकती है? |
सभी विदेशी ,किसी विशिष्ट विदेशी, किसी विहित वर्ग या विवरण के विदेशी |
|
धारा 3 के तहत आदेश किस उद्देश्यों के लिए बनाए जा सकते हैं? |
भारत में प्रवेश को विनियमित करने के लिए ,प्रस्थान और उपस्थिति को नियंत्रित करने के लिए ,निरंतर उपस्थिति को प्रतिबंधित या निर्बंधित करने के लिए |
|
धारा 3(2)(क) के अनुसार विदेशी पर क्या उपबंध लगाया जा सकता है? |
भारत में प्रवेश नहीं करेगा, या भारत में केवल ऐसे समयों पर और ऐसे मार्ग से और ऐसे पत्तन या स्थान से, और अपने आगमन पर ऐसी शर्तों के, जैसे विहित की जाएं, अनुपालन के अधीन रहते हुए, प्रवेश करेगा |
|
धारा 3(2)(ख) के अनुसार विदेशी के प्रस्थान पर क्या आदेश दिए जा सकते हैं? |
भारत से प्रस्थान नहीं करेगा, या ऐसे समयों पर और ऐसे मार्ग से और ऐसे पत्तन या स्थान से और प्रस्थान पर ऐसी शर्तों के, जैसी विहित की जाएं, अनुपालन के अधीन रहते हुए प्रस्थान करेगा |
|
धारा 3(2)(गग) के अनुसार यदि विदेशी को भारत में न रहने का आदेश दिया गया है, तो उसे क्या करना होगा? |
अपने व्ययनाधीन साधनों से भारत से अपने हटाए जाने का और ऐसे हटाए जाने तक भारत में अपने भरण-पोषण का व्यय वहन करेगा |
|
धारा 3(2)(ङ) में विदेशी को किन शर्तों का पालन करना होगा? |
निवास स्थान संबंधित शर्तें ,गतिविधियों पर लगाए गए निर्बंध, पहचान, फोटो, अंगुली छाप, हस्ताक्षर और चिकित्सीय परीक्षा |
|
धारा 3(3) के अनुसार कौन-सा प्राधिकारी आदेश जारी कर सकता है? |
विहित कोई भी प्राधिकारी, जो विशिष्ट विदेशी के संबंध में उपधारा (2) के खण्ड (ङ) या खण्ड (च) के अधीन आदेश दे सकता है |
|
धारा 3(2)(ङ) के अंतर्गत विदेशी को किन गतिविधियों से रोक लगाई जा सकती है? |
निर्दिष्ट व्यक्तियों के साथ मेलजोल ,निर्दिष्ट क्रियाकलाप, निर्दिष्ट वस्तुओं का उपयोग या कब्जा |
|
कतिपय मामलों में अधिनियम लागू होने से राष्ट्रमंडलीय देशों के नागरिकों और अन्य व्यक्तियों को छूट देने की शक्ति, (Power to Exempt Citizens of Commonwealth Countries and Other Persons from the Application of the Act in Certain cases) किस धारा में परिभाषित है? |
धारा 3(क) |
|
धारा 3(क) के अंतर्गत किसे छूट देने की शक्ति प्रदान की गई है? |
केन्द्रीय सरकार को |
|
नजरबन्द, (Under House Arrest) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 4 |
|
धारा 4 के अंतर्गत “नज़रबन्द” किसे कहा गया है? |
उस विदेशी को जिसके संबंध में धारा 3(2)(छ) के अधीन निरुद्ध या परिरुद्ध रखने का आदेश प्रवृत्त हो |
|
नज़रबन्द विदेशी को कहाँ और कैसे निरुद्ध या परिरुद्ध रखा जाएगा? |
केन्द्रीय सरकार द्वारा समय-समय पर आदेश द्वारा अवधारित स्थान और रीति से |
|
धारा 4(2) के अनुसार “परोल पर छोड़ा गया व्यक्ति” कौन होता है? |
जिसके संबंध में धारा 3(2)(ड) के अधीन पर्यवेक्षणाधीन विदेशियों के निवास-स्थल पर रहने का आदेश हो |
|
धारा 4(3)(क) के अंतर्गत कौन-सा कार्य वर्जित है? |
नज़रबन्द या परोल पर छोड़े गए व्यक्ति के निकल भागने में जानबूझकर सहायता करना या परोल पर छाड़े गए किसी व्यक्ति को जानबूझकर संश्रय न देना |
|
धारा 4(3)(ख) के अनुसार कौन-सा कार्य निषिद्ध है? |
निकल भागे व्यक्ति को इस आशय से सहायता देना कि उसकी गिरफ्तारी रोकी जा सके |
|
केन्द्रीय सरकार धारा 4(4) के अंतर्गत किस बात का प्रतिषेध या विनियमन कर सकती है? |
नज़रबन्द या परोल पर छोड़े गए व्यक्तियों को या उनके लिए वस्तुओं के भेजने या प्रवहन का |
|
नाम परिवर्तन, (Name Chang) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 5 |
|
धारा 5(1) के अनुसार कोई विदेशी किस स्थिति में नाम परिवर्तन नहीं कर सकता? |
यदि वह उस तारीख को भारत में था जब अधिनियम प्रवृत्त हुआ और उसके पश्चात् भारत में रहते हुए |
|
धारा 5(1) के अनुसार विदेशी किस नाम का ग्रहण या उपयोग नहीं करेगा? |
उस नाम से भिन्न जिससे वह अधिनियम प्रवृत्त होने से ठीक पहले साधारणतः ज्ञात था |
|
धारा 5(3) के अनुसार वह विदेशी जो अधिनियम प्रवृत्त होने की तारीख को भारत में नहीं था, उसके संबंध में उपधारा (1) और (2) कब से लागू होंगी? |
उसके भारत में प्रथम बार प्रवेश की तारीख से |
|
धारा 5(4)(क) के अनुसार “नाम” शब्द में क्या सम्मिलित है? |
उपनाम भी |
|
धारा 5(4)(ख) के अनुसार नाम परिवर्तित कब माना जाएगा? |
जब नाम की वर्तनी में परिवर्तन किया जाए |
|
धारा 5(5)(क) के अनुसार किस स्थिति में नाम परिवर्तन पर रोक लागू नहीं होगी? |
जब केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुज्ञा या अनुज्ञप्ति दी गई हो |
|
धारा 5(5)(ख) के अनुसार किसके द्वारा नाम ग्रहण या उपयोग पर यह धारा लागू नहीं होगी? |
किसी विवाहित स्त्री द्वारा अपने पति के नाम का |
|
जलयान आदि के मास्टरों की बाध्यताएं, (Obligations of Masters of Vessels, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 6 |
|
धारा 6(1) के अंतर्गत किसे विवरणी (Manifest) देना अनिवार्य है? |
जलयान के मास्टर एवं वायुयान के चालक को |
|
धारा 6(1) के अनुसार विवरणी में किन व्यक्तियों के संबंध में विशिष्टियां होंगी? |
उन यात्रियों या कर्मीदल के सदस्यों के जो विदेशी हों |
|
धारा 6(2) के अनुसार सूचना देने की अपेक्षा कौन कर सकता है? |
जिला मजिस्ट्रेट / पुलिस आयुक्त / पुलिस अधीक्षक |
|
धारा 6(3) के अनुसार यात्री या कर्मीदल का सदस्य किसे सूचना देने के लिए बाध्य है? |
जलयान के मास्टर या वायुयान के चालक को |
|
यदि कोई विदेशी अधिनियम के उल्लंघन में भारत में प्रवेश करता है, तो विहित प्राधिकारी कितनी अवधि के भीतर कार्यवाही कर सकता है? |
दो माह |
|
धारा 6(4) के अनुसार अवैध रूप से प्रवेश करने वाले विदेशी को भारत से हटाने का व्यय सामान्यतः किसके द्वारा वहन किया जाएगा? |
सरकार के व्यय से |
|
धारा 6(5) के अनुसार धारा 3 के अंतर्गत भारत में न रहने के लिए आदिष्ट विदेशी को बाहर ले जाने के लिए कौन व्यवस्था करेगा? |
जलयान का मास्टर / वायुयान का चालक या उसका स्वामी/अभिकर्ता |
|
धारा 6(6)(क) के अनुसार “जलयान का मास्टर” या “वायुयान का चालक” में क्या सम्मिलित है? |
ऐसा व्यक्ति जो उनके द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्राधिकृत हो |
|
धारा 6(6)(ख) के अनुसार “यात्री” से क्या अभिप्रेत है? |
ऐसा व्यक्ति जो कर्मीदल का वास्तविक सदस्य नहीं है और यात्रा कर रहा है या करना चाहता है |
|
होटल के चलाने वालों और अन्य व्यक्तियों को विशिष्टियां देने की बाध्यता, (Obligation to Furnish Particulars to Hotel Keeper and other Persons) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 7 |
|
धारा 7(1) के अंतर्गत किस व्यक्ति पर विदेशियों के संबंध में सूचना देने का कर्तव्य है? |
ऐसे परिसर को चलाने वाले पर जहां पारिश्रमिक के लिए निवास की व्यवस्था हो |
|
धारा 7(1) के अंतर्गत सूचना किसके संबंध में दी जानी होती है? |
उन विदेशियों के जिन्हें परिसर में स्थान दिया गया है |
|
धारा 7(2) के अंतर्गत विवरणी किस प्रयोजन के लिए दी जाती है? |
उपधारा (1) के अधीन सूचना देने के प्रयोजन के लिए |
|
धारा 7(3) के अनुसार परिसर का चलाने वाला किन सूचनाओं का अभिलेख रखेगा? |
उपधारा (1) के अधीन दी गई तथा उपधारा (2) के अधीन प्राप्त दोनों सूचनाएं |
|
धारा 7(3) के अनुसार रखे गए अभिलेख किसके निरीक्षण के लिए खुले रहेंगे? |
किसी पुलिस अधिकारी या जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति के |
|
धारा 7(4) के अनुसार आवासीय परिसर के अधिभोगकर्ता को सूचना कब देनी होगी? |
जब विहित प्राधिकारी प्रकाशित सूचना द्वारा निदेश दे |
|
धारा 7(4) के अंतर्गत किस व्यक्ति पर उपधारा (2) के उपबंध लागू होंगे? |
प्रत्येक ऐसे व्यक्ति पर जिसे परिसर में स्थान दिया गया है |
|
विदेशी जहां बार-बार आते हैं उन स्थानों को नियंत्रित करने की शक्ति, (Power to Control Places Frequented by Foreigners) किस धारा में परिभाषित है? |
धारा 7(क) |
|
धारा 7(क)(1) के अंतर्गत नियंत्रण का आदेश देने की शक्ति किसे है? |
विहित प्राधिकारी |
|
धारा 7(क) किन परिसरों पर लागू होती है? |
ऐसे परिसरों पर जो उपाहार गृह, सार्वजनिक समागम, आमोद-प्रमोद स्थल या क्लब हों और जहां विदेशी बार-बार आते हों |
|
धारा 7(क)(1)(क) के अंतर्गत विहित प्राधिकारी क्या निदेश दे सकता है? |
परिसर को पूर्णतः या विनिर्दिष्ट अवधि के लिए बन्द करना |
|
धारा 7(क)(1)(ख) के अनुसार परिसरों के उपयोग के संबंध में क्या किया जा सकता है? |
केवल ऐसी शर्तों के अधीन उपयोग या उपयोग की अनुमति देना जो विनिर्दिष्ट की जाएं |
|
धारा 7(क)(1)(ग) के अंतर्गत क्या निदेश दिया जा सकता है? |
सभी विदेशियों या किसी विनिर्दिष्ट विदेशी या विदेशी वर्ग को प्रवेश से इन्कार करना |
|
धारा 7(क)(2) के अनुसार, निदेश प्रवृत्त रहने के दौरान किसी अन्य परिसर का उपयोग कब किया जा सकता है? |
विहित प्राधिकारी की लिखित पूर्व अनुज्ञा से और अधिरोपित शर्तों के अनुसार |
|
धारा 7(क)(3) के अनुसार अपील किसे की जा सकती है? |
केन्द्रीय सरकार को |
|
धारा 7(क)(3) के अनुसार अपील कितनी अवधि के भीतर की जानी चाहिए? |
30 दिन |
|
राष्ट्रिकता का अवधारण, (Determination of Nationality) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 8 |
|
धारा 8(1) कब लागू होती है? |
जब विदेशी एक से अधिक देशों का राष्ट्रिक हो या उसकी राष्ट्रिकता अनिश्चित हो |
|
धारा 8(1) के अनुसार ऐसे विदेशी को किस देश का राष्ट्रिक माना जाएगा? |
जिस देश के साथ वह विहित प्राधिकारी को उसके हित या सहानुभूति में अधिक निकटतम रूप से संबद्ध प्रतीत हो |
|
यदि किसी विदेशी की राष्ट्रिकता अनिश्चित हो, तो उसे किस देश का राष्ट्रिक माना जाएगा? |
जिस देश के साथ वह सबसे बाद में संबंधित था |
|
विदेशी को यह सिद्ध करने के लिए क्या साबित करना होगा कि उसकी जन्म से प्राप्त राष्ट्रिकता समाप्त हो गई है? |
कि उसने देशीयकरण से या अन्यथा अन्य राष्ट्रिकता अर्जित की है और उस देश द्वारा संरक्षण के हकदार के रूप में मान्य है |
|
धारा 8(2) के अनुसार क्या ऐसा विनिश्चय किसी न्यायालय में प्रश्नगत किया जा सकता है? |
नहीं, किसी न्यायालय में नहीं |
|
धारा 8(2) के परन्तु उपबंध के अनुसार राष्ट्रिकता के विनिश्चय का पुनरीक्षण कौन कर सकता है? |
केन्द्रीय सरकार |
|
सबूत का भार, (Burden of Proof) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 9 |
|
धारा 9 का प्रयोग किस स्थिति में किया जाता है? |
जब यह प्रश्न उठे कि कोई व्यक्ति विदेशी है या नहीं और मामला धारा 8 में न आता हो |
|
धारा 9 के अनुसार किस प्रश्न के संबंध में सबूत का भार निर्धारित किया गया है? |
व्यक्ति के विदेशी होने या किसी विशिष्ट वर्ग के विदेशी होने के संबंध में |
|
धारा 9 के अनुसार सबूत का भार किस पर होता है? |
उस व्यक्ति पर जिसके विदेशी होने का प्रश्न उठता है |
|
धारा 9 में किस अधिनियम के होते हुए भी सबूत का भार व्यक्ति पर रखा गया है? |
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 (भारतीय साक्ष्य अधिनियम2023) |
|
आदेशों, निदेशों, आदि को प्रभावी करने की शक्ति, (Power to give Effect to Orders, Directions, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 11 |
|
धारा 11(1) के अंतर्गत सशक्त प्राधिकारी को क्या अधिकार दिया गया है? |
आदेशों या निदेशों को प्रभावी करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने और बल प्रयोग करने का |
|
धारा 11(1) के अनुसार बल प्रयोग कब किया जा सकता है? |
जब प्राधिकारी की राय में आदेश के अनुपालन या उसके भंग के निवारण हेतु युक्तियुक्त रूप से आवश्यक हो |
|
धारा 11(2) के अनुसार कौन बल प्रयोग कर सकता है? |
कोई भी पुलिस अधिकारी |
|
धारा 11(3) के अनुसार इस धारा के अंतर्गत कार्य करने वाले व्यक्ति को कौन-सा अधिकार प्राप्त माना जाएगा? |
भूमि या अन्य संपत्ति पर पहुंच का अधिकार |
|
प्राधिकार के प्रत्यायोजन की शक्ति, (Power to Delegate Authority) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 12 |
|
धारा 12 के अनुसार किसे प्रत्यायोजन करने की शक्ति प्राप्त है? |
किसी ऐसे प्राधिकारी को जिसे इस अधिनियम या तद्धीन आदेश द्वारा शक्ति प्रदत्त है |
|
धारा 12 के अंतर्गत किन शक्तियों का प्रत्यायोजन किया जा सकता है? |
निदेश, सम्मति, अनुज्ञा देने या अन्य कार्य करने की शक्ति |
|
धारा 12 के अनुसार प्रत्यायोजन किसे किया जा सकता है? |
अपने अधीनस्थ किसी प्राधिकारी को |
|
धारा 12 के अंतर्गत प्रत्यायोजन किस रूप में किया जाना आवश्यक है? |
लिखित रूप से |
|
धारा 12 के अनुसार प्रत्यायोजन किस प्रकार किया जा सकता है? |
सशर्त या अन्यथा |
|
इस अधिनियम आदि के उपबन्धों का उल्लंघन करने का प्रयास आदि, (Attempt to Contravene the Provisions of this Act, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 13 |
|
धारा 13(1) के अनुसार किसे इस अधिनियम का उल्लंघन किया हुआ माना जाएगा? |
किसी आदेश या दिए गए किसी निदेश का उल्लंघन या उल्लंघन की तैयारी करे, प्रयास करे, दुष्प्रेरण करे या अनुपालन में असफल रहे |
|
धारा 13(2) के अनुसार दुष्प्रेरण किस स्थिति में मानी जाएगी? |
उसकी गिरफ्तारी, विचारण या दण्ड में रुकावट, प्रतिबाधा या अन्यथा हस्तक्षेप होगा |
|
धारा 13(3) के अंतर्गत किन व्यक्तियों के संबंध में उपधारणा की गई है? |
जलयान के मास्टर या वायुयान के चालक के संबंध में |
|
धारा 13(3) के अनुसार मास्टर या चालक कब दोषमुक्त हो सकता है? |
जब वह यह सिद्ध करे कि उसने सभी सम्यक् तत्परता बरती थी |
|
अधिनियम आदि के उपबंधों के उल्लंघन के लिए शास्ति, (Penalty for Contravention of the Provisions of the Act, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 14 |
|
धारा 14 के अंतर्गत कौन-सा कृत्य दंडनीय है? |
वीजा अवधि से अधिक समय तक भारत में रहना ,वीजा की शर्तों का उल्लंघन करना ,अधिनियम या आदेश/निदेश का उल्लंघन करना |
|
धारा 14 के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि कितनी हो सकती है? |
पांच वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा |
|
यदि धारा 3(2)(च) के अधीन बंधपत्र दिया गया हो और उल्लंघन हो जाए, तो— |
बंधपत्र समपहृत कर लिया जाएगा |
|
धारा 14 में “वीजा” की परिभाषा किस अधिनियम से संबंधित है? |
पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1920 |
|
निर्बन्धित क्षेत्रों, आदि में प्रवेश के लिए शास्ति, (Penalty for Entering Restricted Areas, etc.) किस धारा में परिभाषित है? |
धारा 14(क) |
|
किसी निर्बन्धित क्षेत्र में किसकी अनुमति के बिना प्रवेश दंडनीय है? |
केन्द्रीय सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचित प्राधिकारी |
|
धारा 14क(क) के अंतर्गत कौन-सा कृत्य अपराध है? |
अनुज्ञापत्र में निर्दिष्ट अवधि से अधिक निर्बन्धित क्षेत्र में रहना |
|
धारा 14क(ख) के अनुसार कौन-सा कार्य दंडनीय है? |
बिना विधिमान्य दस्तावेजों के निर्बन्धित क्षेत्र में प्रवेश या ठहराव |
|
धारा 14क के अंतर्गत न्यूनतम कारावास अवधि कितनी है? |
2 वर्ष |
|
धारा 14क के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि कितनी हो सकती है? |
8 वर्ष |
|
धारा 14क के अंतर्गत न्यूनतम जुर्माना कितना है? |
₹10,000 |
|
धारा 14क के अंतर्गत अधिकतम जुर्माना कितना हो सकता है? |
₹50,000 |
|
यदि अभियुक्त ने धारा 3(2)(च) के अधीन बंधपत्र दिया हो और धारा 14क का उल्लंघन करे, तो— |
बंधपत्र समपहृत कर लिया जाएगा |
|
बंधपत्र द्वारा आबद्ध व्यक्ति के संबंध में न्यायालय क्या कर सकता है? |
शास्ति का संदाय करने का आदेश दे सकता है |
|
कूटरचित पासपोर्ट का प्रयोग करने पर दंड, (Penalty for Using a Forged Passport) किस धारा में परिभाषित है? |
धारा 14(ख) |
|
धारा 14(ख) किस अपराध से संबंधित है? |
कूटरचित पासपोर्ट का प्रयोग या विधि के प्राधिकार के बिना भारत में रहना |
|
धारा 14(ख) के अंतर्गत न्यूनतम कारावास अवधि कितनी है? |
2 वर्ष |
|
धारा 14(ख) के अंतर्गत अधिकतम कारावास अवधि कितनी हो सकती है? |
8 वर्ष |
|
धारा 14(ख) के अंतर्गत न्यूनतम जुर्माना कितना है? |
₹10,000 |
|
धारा 14(ख) के अंतर्गत अधिकतम जुर्माना कितना हो सकता है? |
₹50,000 |
|
दुष्प्रेरण के लिए शास्ति, (Penalty for Abetment) किस धारा में परिभाषित है? |
धारा 14(ग) |
|
धारा 14(ग) किन धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध के दुष्प्रेरण पर लागू होती है? |
धारा 14, धारा 14क और धारा 14ख |
|
धारा 14(ग) के अंतर्गत दुष्प्रेरक को कब दंडित किया जाएगा? |
जब दुष्प्रेरण के परिणामस्वरूप दुष्प्रेरित कार्य वास्तव में किया गया हो |
|
धारा 14(ग) के अनुसार दुष्प्रेरक को कौन-सा दंड दिया जाएगा? |
वही दंड जो उस अपराध के लिए उपबन्धित है |
|
धारा 14(ग) की व्याख्या के अनुसार कोई अपराध दुष्प्रेरण के परिणामस्वरूप कब माना जाएगा? |
जब वह उकसाहट, षड्यंत्र या सहायता के परिणामस्वरूप किया जाए |
|
धारा 14(ग) में “दुष्प्रेरण” शब्द का अर्थ किस विधि से लिया गया है? |
भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 107 (भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 45) |
|
इस अधिनियम के अधीन कार्य कर रहे व्यक्तियों को संरक्षण, (Protection to Persons Working Under this Act) किस धारा से सम्बंधित हैं? |
धारा 15 |
|
धारा 15 किसे संरक्षण प्रदान करती है? |
इस अधिनियम के अधीन कार्य कर रहे व्यक्तियों को |
|
धारा 15 के अंतर्गत संरक्षण किस प्रकार के कार्यों पर लागू होता है? |
सद्भावपूर्वक किए गए कार्य |
|
अन्य विधियों का लागू होना वर्जित नहीं है, (Application of Other Laws is not Barred) किस धारा से सम्बंधित हैं |
धारा 16 |
|
धारा 16 के अनुसार इस अधिनियम के उपबन्ध किस प्रकृति के हैं? |
इस अधिनियम के उपबन्ध, विदेशियों का रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1939 (1939 का 16), भारतीय पासपोर्ट अधिनियम, 1920 (1920 का 34) और तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य अधिनियमिति के उपबन्धों के अतिरिक्त होंगे न कि उनके अल्पीकरण में |
|
धारा 16 में किन अधिनियमों का विशेष उल्लेख किया गया है? |
विदेशियों का रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1939 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम, 1920 |