|
पुलिस अधिनियम, 1861
(U.P POLICE ACT, 1861)
|
|
1861 का अधिनियम संख्यांक 5
(ACT NO.5 OF 1861)
|
|
पुलिस के विनियमन के लिए अधिनियम
(AN ACT FOR THE REGULATION OF THE POLICE)
|
|
|
|
इस अधिनियम को क्या कहा जाता है?
|
पुलिस अधिनियम, 1861
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 का अधिनियम क्रमांक (Act no.) क्या है?
|
1861 का अधिनियम क्रमांक 5
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 को कब अनुमति प्राप्त हुई थी
|
22 मार्च, 1861
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 पारित करने का प्रतिवेदन किसके द्वारा किया गया था-
|
पुलिस आयोग, 1860 द्वारा
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 में संशोधन करने की शक्ति किसमें निहित है
|
केन्द्र सरकार या राज्य सरकार दोनों में
|
|
पुलिस प्रशासन किस सूची का विषय है?
|
राज्य सूची
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 2 के अनुसार सम्पूर्ण पुलिस स्थापन किसके अधीन है
|
राज्य शासन
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 के अन्तर्गत पुलिस शब्द में शामिल है ऐसे व्यक्ति जो इस अधिनियम के अन्तर्गत -
|
नामांकित किये गये हैं
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 के अतिरिक्त, अन्य पुलिस अधिनियम है-
|
पुलिस अधिनियम, 1888,
एवं
पुलिस अधिनियम, 1949
|
|
पुलिस अधिनियम की उद्देशिका के अनुसार पुलिस का पुनर्गठन क्यों आवश्यक समझा गया?
|
अपराधों को निवारित करने तथा उनका पता लगाने में दक्ष बनाने हेतु।
|
|
पुलिस अधिनियम 1861 में कितनी धाराएं हैं?
|
47
|
|
निर्वचन खण्ड, (Interpretation Clause) किस धारा से सम्बंधित है?
|
धारा 1
|
|
‘जिले का मजिस्ट्रेट’ (District Magistrate) किसे कहा गया है?
|
वह मुख्य अधिकारी जिस पर जिले के कार्यपालिक प्रशासन का भार है, और जो मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करता है चाहे ऐसे कार्यपालिक प्रशासन ने भारित मुख्य अधिकारी किनी भी अभिधान में ज्ञात हो
|
|
पुलिस अधिनियम में ‘मजिस्ट्रेट’ (Magistrate) किसे कहा गया है?
|
मजिस्ट्रेट की सब या किन्हीं शक्तियों का प्रयोग करने वाले
साधारण पुलिस जिले के
सब व्यक्ति आते हैंI
|
|
पुलिस अधिनियम में ‘पुलिस’ (Police) शब्द के अंतर्गत कौन-कौन आते हैं?
|
वे सभी व्यक्ति जो इस अधिनियम के अधीन भर्ती किए गए हैं।
|
|
‘साधारण पुलिस जिला’ (General Police District) में क्या सम्मिलित है?
|
कोई भी प्रेसिडेन्सी, राज्य या स्थान जहाँ यह अधिनियम प्रभावी है।
|
|
‘जिला अधीक्षक’ या ‘जिला पुलिस अधीक्षक’ (‘District Superintendent’ or ‘District Superintendent of Police’) शब्द के अंतर्गत कौन सम्मिलित हैं?
|
जिला अधिकारी अथवा संयुक्त जिले के उपर्युक्त अथवा अन्य व्यक्ति आता है जिसे किसी जिले में जिला पुलिस का निरीक्षण करने और उसके उचित प्रशासन के लिए इस अधिनियम के अधीन राज्य सरकार के आदेश द्वारा नियुक्त किया गया हो
|
|
‘सम्पत्ति’ (Property) शब्द के अंतर्गत क्या आता है?
|
कोई भी जंगम सम्पत्ति, धन या मूल्यवान प्रतिभूति।
|
|
पद नागरिक उड्डयन कार्मिक, (Civil Aviation Personnel) का क्या तात्पर्य है?
|
पुलिस (उत्तर प्रदेश संशोधन) अधिनियम, 2001 के प्रारम्भ के ठीक पूर्व नागरिक उड्डयन निदेशालय उत्तर प्रदेश के अनुरक्षण और सामान्य प्रशासन विंग में तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों से है, जिन्हें राज्य सरकार अधिसूचना द्वारा इस निर्मित विनिर्दिष्ट करे और इसके अंतर्गत ऐसे प्रारम्भ के पश्चात् नागरिक उड्डयन कार्मिक के रूप में नियुक्त कोई व्यक्ति भी होगा।
|
|
पद नागरिक उड्डयन कार्मिक कब जोड़ा गया?
|
2001
|
|
‘व्यक्ति’ (Person) शब्द के अंतर्गत क्या सम्मिलित है?
|
कम्पनी या निगम भी।
|
|
‘मास’ (Month) शब्द से क्या अभिप्रेत है?
|
कलेण्डर मास।
|
|
‘ढोर’ (Cattle) शब्द के अंतर्गत कौन सम्मिलित नहीं है?
|
कुत्ता ‘ढोर’ की परिभाषा में नहीं आता।
|
|
ढोर’ शब्द के अंतर्गत कौन सम्मिलित है?
|
सींगों वाले ढोरों, के अतिरिक्त हाथी, ऊँट घोड़े, गधे, खच्चर, भेड़ें बकरियाँ और सूअर
|
|
पुलिस बल की अधीनस्थ पंक्तियों के प्रति निर्देश किसके लिए माने जाते हैं?
|
उपअधीक्षक की पंक्ति के नीचे वाले सदस्यों के लिए।
|
|
बल का गठन, (Constitution of Force) किस धारा से सम्बंधित है?
|
धारा 2
|
|
धारा 2 के अनुसार "पुलिस बल" किसके अधीन होता है?
|
राज्य सरकार के अधीन।
|
|
इस अधिनियम के प्रयोजनार्थ राज्य सरकार के अधीन समस्त पुलिस स्थापन को किस रूप में समझा जाएगा?
|
‘पुलिस बल’ समझा जाएगा।
|
|
पुलिस बल की संरचना किसके आदेश से निर्धारित होगी?
|
राज्य सरकार समय-समय पर आदेश करेगी।
|
|
धारा 2 के अनुसार पुलिस बल किन-किन से मिलकर बनेगा?
|
अधिकारियों और पुलिसजन दोनों से मिलकर बनेगा।
|
|
धारा 2 के अनुसार अधीनस्थ पंक्ति के सदस्यों के वेतन व सेवा शर्तें कौन निर्धारित करेगा?
|
राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की जाएंगी।
|
|
धारा 2 के तहत सम्पूर्ण पुलिस स्थापन को क्या माना जाता है?
|
पुलिस बल
|
|
नागरिक उड्डयन कार्मिक पुलिस बल होगा, (Civil Aviation Personnel to be Police force) किस धारा से सम्बंधित है?
|
धारा 2(ए)
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 के अन्तर्गत नागरिक उड्डयन कर्मियों का प्रशासन किसमें निहित होगा -
|
राज्य शासन में
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 के अन्तर्गत नागरिक उड्डयन कर्मी का कर्तव्य है कि वह -
|
वायुयान का अनुरक्षण करे सभी निर्दिष्ट हवाई अड्डों की सुरक्षा करे
|
|
कोई नागरिक उड्डयन कार्मिक कितने दिन की अवधि के भीतर दी गयी सूचना द्वारा उक्त पुलिस बल का सदस्य बनने के अपने विकल्प की सूचना दे सकता है-
|
30 दिन
|
|
प्रतिपूर्ति के रूप में कितने वेतन के बराबर धनराशि का भुगतान कर दिया जायेगा-
|
तीन माह
|
|
राज्य सरकार में अधीक्षण निहित होगा, (Superintendence in the State Government) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 3
|
|
साधारण पुलिस जिले में पुलिस का अधीक्षण किसमें निहित होगा?
|
राज्य सरकार में, जिसके अधीन ऐसा जिला हो
|
|
धारा 3 के अनुसार, पुलिस पर नियंत्रण या निर्देशन करने का अधिकार किसे नहीं है?
|
किसी व्यक्ति, अधिकारी या न्यायालय को, जब तक राज्य सरकार अधिकृत न करे
|
|
"राज्य सरकार द्वारा किसी पुलिस कर्मचारी को अतिष्ठित या नियंत्रित करने के लिए सशक्त नहीं किया जाएगा" — यह वाक्य किस धारा में आता है?
|
धारा 3
|
|
पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और ऐसे महानिरीक्षक, आदि (Directors General and Inspectors General of Police and such Inspectors General, etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 4
|
|
साधारण पुलिस जिले में सर्वत्र पुलिस का प्रशासन किसमें निहित होगा?
|
एक अधिकारी में जो [पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और ऐसे महानिरीक्षक], उप- [पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और ऐसे महानिरीक्षक और सहायक [पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और ऐसे महानिरीक्षक) में, जिन्हें राज्य सरकार ठीक समझे
|
|
धारा 4 के अनुसार, जिले में पुलिस का प्रशासन किसके अधीन होता है?
|
जिले के मजिस्ट्रेट की स्थानीय अधिकारिता में सर्वत्र पुलिस का प्रशासन, ऐसे मजिस्ट्रेट के साधारण नियन्त्रण और निर्देशन के अधीन एक जिला अधीक्षक और ऐसे [ अपर जिला अधीक्षकों, संयुक्त जिला अधीक्षकों और सहायक जिला अधीक्षकों] में, जिन्हें राज्य सरकार आवश्यक समझे
|
|
पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक की शक्तियां, (Powers of Director General and Inspector General of Police) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 5
|
|
धारा 5 के अनुसार, साधारण पुलिस जिले में पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक को किन शक्तियों का अधिकार होता है?
|
मजिस्ट्रेट की सम्पूर्ण शक्तियाँ
|
|
पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक अपनी शक्तियों का प्रयोग किसके अधीन करता है?
|
राज्य सरकार द्वारा अधिरोपित मर्यादाओं के अधीन
|
|
अवर अधिकारियों की नियुक्ति और पदच्युति इत्यादि, (Appointment, Dismissal, etc., of Inferior Officers) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 7
|
|
धारा 7 के अनुसार, किसी अवर अधिकारी को पदच्युत, निलम्बित या अवनत करने का अधिकार किसके पास है?
|
पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक,
उप - पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और
सहायक पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और
जिला अधीक्षकगण
|
|
किस आधार पर अवर अधिकारी को पदच्युत, निलम्बित या अवनत किया जा सकता है?
|
कार्य में शिथिलता या उपेक्षावान होना,
पद के लिए अयोग्य होना,
अपने कर्तव्य का अनवधानता से पालन करना
|
|
धारा 7 के अनुसार, किस नियम या प्रावधान के अधीन अवर अधिकारियों को दंडित किया जा सकता है?
|
(संविधान के अनुच्छेद 311 के उपबन्धों के और ऐसे नियमों के) जो राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर इस अधिनियम के अधीन बनाए जाएं
|
|
धारा 7 के अंतर्गत, अवर अधिकारियों को दिए जाने वाले दण्डों में कौन-सा विकल्प शामिल है?
|
एक मास के वेतन से अधिक जुर्माना,
पंद्रह दिनों तक क्वार्टर परिरोध,
अतिरिक्त पहरा या अतिश्रम,
सदाचरण वेतन से वंचित करना,
विशिष्ट या विशेष उपलब्धि के किसी पद से हटाना
वार्षिक वेतन वृद्धि या पदोन्नति का रोकना जिसमे दक्षता अवरोध पर रोकना सम्मिलित है
|
|
पुलिस अधिकारियों को प्रमाण-पत्र, (Certificates to Police Officers) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 8
|
|
धारा 8 के अनुसार, प्रत्येक पुलिस अधिकारी को किसके द्वारा मुद्रांकित प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है?
|
महानिदेशक एवं महानिरीक्षक या
महानिदेशक एवं महानिरीक्षक द्वारा नियुक्त
कोई अन्य अधिकारी
|
|
नागरिक उड्डयन कार्मिकों को प्रमाण पत्र, (Enrolment of Civil Aviation Personnel) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 8(ए)
(2001 संशोधन द्वारा सम्मिलित)
|
|
पुलिस अधिकारी बिना इजाजत या दो मास की सूचना के पद-त्याग नहीं करेंगे, (Police-officers not to Resign Without Leave or two Months’ Notice) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 9
|
|
पद-त्याग के लिए किसकी इजाजत आवश्यक है?
|
जिला अधीक्षक की
|
|
पुलिस अधिकारी अन्य नियोजन में नहीं लगेंगे, (Police-officers not to Engage in Other Employment) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 10
|
|
धारा 10 के अनुसार, पुलिस अधिकारी किस स्थिति में किसी अन्य नियोजन या पद में नियुक्त किए जा सकते हैं?
|
जब महानिदेशक एवं महानिरीक्षक उसे लिखित रूप में अभिव्यक्त अनुमति दे
|
|
महानिदेशक एवं महानिरीक्षक की नियम बनाने की शक्ति, (Power of Director General and Inspector General to make rules) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 12
|
|
धारा 12 के अनुसार, महानिरीक्षक किस विषय पर नियम और आदेश बनाने के अधिकार रखते हैं?
|
पुलिस बल के संगठन, वर्गीकरण और वितरण,
पुलिस बल के सदस्यों के निवास स्थान,
पुलिस बल के आयुध,
साज-सज्जा और अन्य आवश्यक वस्तुएँ,
पुलिस बल की गुप्त वार्ता और
जानकारी का संग्रहण
|
|
धारा 12 के अनुसार, महानिदेशक एवं महानिरीक्षक द्वारा बनाए गए नियम किसके पूर्व अनुमोदन के अधीन होते हैं?
|
राज्य सरकार
|
|
धारा 12 के अंतर्गत महानिदेशक एवं महानिरीक्षक के नियम बनाने की शक्ति किसकी समय-समय पर समीचीन समझने पर निर्भर है?
|
राज्य सरकार का पूर्व अनुमोदन
|
|
व्यक्तिगत खर्च पर नियोजित अतिरिक्त पुलिस अधिकारी, (Additional Police-officer Employed at Cost of Individuals) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 13
|
|
धारा 13 के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधिकारी किनके आदेश या अधीनस्थ रहते हुए प्रतिनियुक्त किए जा सकते हैं?
|
जिला मजिस्ट्रेट के साधारण निदेशन के अधीन
महानिदेशक एवं महानिरीक्षक,
उप महानिदेशक एवं महानिरीक्षक,
सहायक महानिदेशक एवं महानिरीक्षक या
जिला अधीक्षक
|
|
कितनी अवधि के लिए आवेदनकर्ता अतिरिक्त पुलिस बल की प्रत्याहृति की लिखित सूचना दे सकता है?
|
1 माह
|
|
अतिरिक्त पुलिस बल किसके आदेशों के अधीन रहेगा?
|
जिला अधीक्षक
|
|
अतिरिक्त पुलिस अधिकारी का प्रतिनियोजन किसके अनुरोध पर किया जा सकता है?
|
किसी व्यक्ति का लिखित आवेदन
|
|
रेल और अन्य कर्मों के आस-पास अतिरिक्त बल की नियुक्ति, (Appointment of Additional Force in the Neighbourhood of Railway and Other Works) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 14
|
|
धारा 14 के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस बल किन स्थानों पर नियुक्त किया जा सकता है?
|
रेल,
नहर या अन्य लोककर्म,
विनिर्माणशाला या वाणिज्यिक संस्थान
|
|
महानिदेशक एवं महानिरीक्षक किस स्थिति में अतिरिक्त पुलिस बल नियोजित करने का निर्णय ले सकते हैं?
|
जब किसी स्थान पर अपराध या अनुचित आचरण की आशंका हो
|
|
अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति के लिए किनकी सहमति आवश्यक है?
|
राज्य सरकार
|
|
विक्षुब्ध या संकटपूर्ण जिलों में अतिरिक्त पुलिस रखना, (Quartering of Additional Police in Disturbed or Dangerous Districts) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 15
|
|
अतिरिक्त पुलिस बल को नियोजित करने का निर्णय कौन ले सकता है?
|
पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक या
राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत
अन्य प्राधिकारी
|
|
अतिरिक्त पुलिस बल का खर्च किसके द्वारा वहन किया जाएगा?
|
क्षेत्र के निवासियों द्वारा
|
|
धारा 15 में “निवासियों” की परिभाषा किसके आधार पर दी गई है?
|
वे व्यक्ति जो भूमि या स्थावर संपत्ति स्वयं या अपने अभिकर्ताओं/सेवकों द्वारा अधिभोग करते हैं,
केवल भूधारक जो रैय्यतों से संग्रह करते हैं
|
|
निवासियों या भूमि में हितबद्ध व्यक्तियों के दुराचरण से पीड़ितों को प्रतिकर अधिनिर्णीत करना, (Awarding Compensation to Sufferers from Misconduct of Inhabitants or Persons Interested in Land) किस धारा में परिभाषित है?
|
धारा 15(क)
|
|
धारा 15(क) के अनुसार, किसे प्रतिकर के लिए आवेदन करने का अधिकार है?
|
उस क्षेत्र का निवासी जिसने दुराचरण के कारण क्षति उठाई हो
|
|
प्रतिकर के लिए आवेदन कितनी अवधि में किया जा सकता है?
|
क्षति की तारीख से 3 माह
या
न्यूनतर कालावधि जो विहित की जाए
|
|
जिले के मजिस्ट्रेट को प्रतिकर की राशि और वितरण की रीति निर्धारण का अधिकार कब है?
|
अपनी जांच के पश्चात, चाहे अतिरिक्त पुलिस बल रखा गया हो या नहीं, और राज्य सरकार की मंजूरी से
|
|
मजिस्ट्रेट किस स्थिति में प्रतिकर का निर्धारण नहीं करेगा?
|
जब क्षति बलवे या विधिविरुद्ध जमाव से उत्पन्न हुई और पीड़ित दोषरहित नहीं था
|
|
धारा 13, 14, 15 और 15 क के अधीन संदेय धनों की वसूली और वसूली होने पर उनका व्ययन, (Recovery of Moneys Payable Under Sections 13, 14, 15 and 15A, and Disposal of Same When Recovered) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 16
|
|
धारा 16 के अनुसार, धारा 13, 14, 15 और 15(क) के अधीन देय धन की वसूली किस रीति से की जाएगी?
|
दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1882 (1882 का 10) की धारा 386 और 387 द्वारा
(दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 421 और 422 द्वारा)
(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 461 और 462 द्वारा)
|
|
धारा 16 के अनुसार, धारा 13, 14, 15 और 15(क) के अधीन देय धन की वसूली कौन करेगा?
|
जिला मजिस्ट्रेट
|
|
विशेष पुलिस अधिकारी, (Special police-officers) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 17
|
|
धारा 17 के अनुसार, विशेष पुलिस अधिकारी किन परिस्थितियों में नियुक्त किए जा सकते हैं?
|
जब विधिविरुद्ध जमाव, बलवा या शांति भंग हुई हो या होने की आशंका हो
|
|
विशेष पुलिस अधिकारियों को नियुक्त करने के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
|
निरीक्षक की पंक्ति से किसी पुलिस अधिकारी
|
|
विशेष पुलिस अधिकारी किससे नियुक्त किए जाते हैं?
|
निकटतम जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से, आवेदन पर
|
|
विशेष पुलिस अधिकारियों की शक्तियां, (Powers of Special Police-officers) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 18
|
|
धारा 18 के अनुसार, विशेष पुलिस अधिकारी की शक्तियाँ किसके समान होंगी?
|
सामान्य पुलिस अधिकारी
|
|
विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में सेवा करने से इन्कार, (Refusal to Serve as Special Police-officers) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 19
|
|
यदि कोई व्यक्ति विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में सेवा करने में उपेक्षा या इंकार करता है, तो उसे कितना जुर्माना लगाया जा सकता है?
|
50 रुपए से अधिक नहीं
|
|
धारा 19 के तहत “उपेक्षा या इंकार” का अर्थ क्या है?
|
विधिपूर्वक आदेश या निदेश का पालन न करना या विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में सेवा करने में असहमति
|
|
धारा 19 के तहत दोषसिद्धि पर दंड लगाने का अधिकार किसे है?
|
किसी मजिस्ट्रेट
|
|
पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रयोग किया जाने वाला प्राधिकार, (Authority to be Exercised by Police-officers) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 20
|
|
धारा 20 के अनुसार, इस अधिनियम के अधीन भर्ती किए गए पुलिस अधिकारी किस प्राधिकार का प्रयोग कर सकते हैं?
|
केवल इस अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 को विनियमित करने के लिए इसके पश्चात् पारित किसी अधिनियम के अधीन पुलिस अधिकारी के लिए उपबन्धित प्राधिकार
|
|
ग्राम पुलिस अधिकारी, (Village Police-officers) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 21
|
|
धारा 21 के अनुसार, कोई ग्राम पुलिस अधिकारी इस अधिनियम के तहत कब प्रभावी होगा?
|
जब वह इस अधिनियम के अधीन पुलिस अधिकारी के रूप में भर्ती हो
|
|
ग्राम पुलिस अधिकारी को भर्ती किए जाने के लिए क्या आवश्यक है?
|
स्वयं की सहमति और नामनिर्देशन का अधिकार रखने वालों की अनुमति
|
|
पुलिस अधिकारी सदैव कर्तव्यारूढ़ होंगे और जिले के किसी भी भाग में नियोजित किए जा सकेंगे, (Police-officers Always on Duty and may be Employed in any Part of District) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 22
|
|
धारा 22 के अनुसार, प्रत्येक पुलिस अधिकारी किस रूप में माना जाएगा?
|
सदैव कर्तव्यारूढ़ अधिकारी
|
|
पुलिस अधिकारी को किस स्थान पर नियोजित किया जा सकता है?
|
साधारण पुलिस जिले के किसी भी भाग में
|
|
पुलिस अधिकारियों के कर्तव्य, (Duties of Police-officers) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 23
|
|
धारा 23 के अनुसार, पुलिस अधिकारी का मुख्य कर्तव्य क्या है?
|
किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिपूर्वक जारी किए गए आदेशों और वारंटों का पालन करना
|
|
पुलिस अधिकारी को किस प्रकार की जानकारी एकत्र करनी है?
|
लोक शांति को प्रभावित करने वाली गुप्त वार्ता और संसूचना
|
|
धारा 23 के अंतर्गत पुलिस अधिकारी किसके प्रति उत्तरदायी है?
|
किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेशों और वारंटों के पालन के प्रति
|
|
कौन-से स्थानों में पुलिस अधिकारी बिना वारंट प्रवेश कर सकता है?
|
मदिरालय, जुआघर, या भ्रष्ट/उच्छ्रन्खल व्यक्तियों के समागम के अन्य स्थान
|
|
पुलिस अधिकारी इत्तिला इत्यादि कर सकेंगे, (Police-officers may lay Information, etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 24
|
|
धारा 24 के अनुसार, पुलिस अधिकारी किसके समक्ष इत्तिला (सूचना) दे सकता है?
|
मजिस्ट्रेट को
|
|
पुलिस अधिकारी किस प्रकार के आदेश के लिए आवेदन कर सकता है?
|
समन, वारंट, तलाशी वारंट या अन्य विधिक आदेशिका
|
|
पुलिस अधिकारी बिना दावे वाली सम्पत्ति को अपने भारसाधन में लेंगे और इसके व्ययन की बाबत मजिस्ट्रेट के आदेशों के अधीन होंगे, (Police-officers to take charge of Unclaimed Property, and be Subject to Magistrate’s orders as to disposal) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 25
|
|
धारा 25 के अनुसार, पुलिस अधिकारी का मुख्य कर्तव्य क्या है?
|
बिना दावे वाली सम्पत्ति को अपने भारसाधन में लेना और उसकी तालिका मजिस्ट्रेट को देना
|
|
पुलिस अधिकारी बिना दावे वाली सम्पत्ति के व्ययन के लिए किससे मार्गदर्शन लेंगे?
|
मजिस्ट्रेट से प्राप्त आदेशों के अनुसार
|
|
धारा 25 के अनुसार, पुलिस अधिकारी बिना दावे वाली सम्पत्ति की तालिका किसे प्रस्तुत करेंगे?
|
जिला मजिस्ट्रेट
|
|
मजिस्ट्रेट सम्पत्ति को निरुद्ध कर सकेगा और उद्घोषणा निकाल सकेगा, (Magistrate may Detain Property and Issue Proclamation) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 26
|
|
धारा 26 के अनुसार, जिले के मजिस्ट्रेट किस प्रकार की कार्रवाई कर सकता है?
|
सम्पत्ति को निरुद्ध करना और उद्घोषणा निकालना
|
|
मजिस्ट्रेट द्वारा निकाली गई उद्घोषणा का उद्देश्य क्या है?
|
उस पर दावा रखने वाले व्यक्ति को
छह मास के भीतर
अपने अधिकार स्थापित करने का अवसर देना
|
|
धारा 26 के तहत किस कानून के प्रावधान लागू होंगे?
|
दंड प्रक्रिया संहिता, 1882 की धारा 525 के उपबन्ध
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 459 के उपबन्ध
(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा- 505)
|
|
यदि कोई दावेदार उपसंजात नहीं होता, तो सम्पत्ति का अधिहरण, (Confiscation of Property if no Claimant Appears) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 27
|
|
धारा 27 के अनुसार, यदि किसी संपत्ति पर निर्धारित अवधि के भीतर कोई दावा नहीं करता है, तो क्या होगा?
|
वह सम्पत्ति जिले के मजिस्ट्रेट के आदेशों के अधीन बेच दी जाएगी (यदि पहले बेची नहीं गई हो)
|
|
पूर्ववर्ती उपधारा के अधीन बेची गई सम्पत्ति का विक्रय आगम और धारा 26 के अधीन बेची गई सम्पत्ति के आगम जिन पर कोई दावा नहीं हुआ है, किसके व्यय के अधीन होंगे?
|
राज्य सरकार
|
|
धारा 27 में विक्रय की प्रक्रिया किसके आदेशों के अधीन होगी?
|
जिला मजिस्ट्रेट
|
|
पुलिस अधिकारी न रहने पर प्रमाण-पत्र इत्यादि का परिदान करने से इन्कार करने वाले व्यक्ति, (Persons Refusing to Deliver up Certificate, etc., on Ceasing to be police-officers) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 28
|
|
धारा 28 के अनुसार, यदि कोई पुलिस अधिकारी न रहे और व्यक्ति अपने प्रमाण-पत्र, साज-सज्जा, नियुक्तियाँ आदि लौटाने में असफल रहता है, तो वह किसके समक्ष दोषसिद्धि के लिए पेश किया जाएगा?
|
जिला मजिस्ट्रेट
|
|
धारा 28 के अनुसार दोषसिद्धि होने पर अधिकतम दण्ड क्या हो सकता है?
|
200 रुपए तक का जुर्माना
या
6 महीने तक कारावास (कठोर श्रम सहित या रहित) या दोनों
|
|
कर्तव्य इत्यादि की उपेक्षा के लिए शास्तियां, (Penalties for Neglect of Duty, etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 29
|
|
धारा 29 के अनुसार, कौन सा कार्य पुलिस अधिकारी के लिए दण्डनीय है?
|
अपने कर्तव्यों का जानबूझकर उल्लंघन करना,
सक्षम अधिकारी द्वारा बनाए गए नियम
या
आदेश की अवहेलना करना,
बिना अनुज्ञा या बिना दो मास की पूर्व सूचना के पद त्यागना
|
|
धारा 29 के अनुसार, अनुपस्थिति या छुट्टी पर गैरहाजिरी के लिए दण्ड किस प्रकार का हो सकता है?
|
तीन मास के वेतन से अनधिक शास्ति, या
तीन मास तक कारावास (कठोर श्रम सहित या रहित) या दोनों
|
|
धारा 29 के अनुसार दण्ड किसके समक्ष लगाया जाएगा?
|
जिला मजिस्ट्रेट
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 29 के अन्तर्गत दोषसिद्धि किये गये पलिस कर्मी के विरुद्ध विभागीय जाँच भी की जा सकती है, इससे सम्बन्धित विनिश्चय कौन सा है?
|
उ०प्र० प्रति हरीश चन्द्र सिंह, 1996 एस०सी०
|
|
लोक जमावों और जुलूसों का विनियमन और उनके लिए अनुज्ञप्ति देना, (Regulation of Public Assemblies and Processions and Licensing of the Same) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 30
|
|
धारा 30 के अनुसार, लोक सड़कों या आम मार्गों पर जमाव और जुलूसों का विनियमन कौन कर सकता है?
|
जिला अधीक्षक
या
अपर जिला अधीक्षक
या
संयुक्त जिला अधीक्षक
या
सहायक जिला अधीक्षक
|
|
व्यक्तियों या व्यक्तियों के वर्ग का किसी ऐसी सड़क, मार्ग या आम रास्ते में ऐसा कोई जमाव बुलाने या एकत्र करने या ऐसा कोई जुलूस बनाने का आशय है, जिनकी चाबत जिले के या जिले के उपखंड के मजिस्ट्रेट का यह विचार है कि यदि वह अनियन्त्रित रहा तो शान्ति भंग होने की सम्भाव्यता है, साधारण या विशेष सूचना द्वारा यह अपेक्षा कर सकेगा कि ऐसे सम्मेलन की बुलाने या एकत्र करने वाले या ऐसे जुलूस का निदेशन या सम्पवर्तन करने वाले व्यक्ति अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन करें, किस धारा में उपबंधित है -
|
धारा 30(2)
|
|
जिला अधीक्षक या अपर जिला अधीक्षक या सहायक जिला अधीक्षक त्यौहारों और समारोहों के अवसर पर, मार्गों में कितना संगीत हो उसको भी विनियमित कर सकेगा किस धारा में उपबंधित है -
|
धारा 30(4)
|
|
अनुज्ञप्ति देने के दौरान किन चीज़ों का निर्धारण किया जाता है?
|
अनुज्ञप्तिधारी के नाम, शर्तें जिन पर जमाव या जुलूस करने की अनुमति दी गई है
|
|
धारा 30 के अनुसार अनुज्ञप्ति के आवेदन या अनुदान पर क्या शुल्क लगेगा?
|
कोई शुल्क नहीं
|
|
अनुज्ञप्ति की शर्तों का अतिक्रमण करने वाले जमावों और जुलूसों के सम्बन्ध में शक्तियां, (Powers with Regard to Assemblies and Processions Violating Conditions of License) किस धारा में परिभाषित है?
|
धारा 30(क)
|
|
धारा 30(क) के अनुसार, यदि कोई जुलूस या जमाव अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो इसे रोकने या बिखराने का आदेश कौन दे सकता है?
|
मजिस्ट्रेट,
पुलिस का जिला अधीक्षक
या
अपर जिला अधीक्षक
या
संयुक्त जिला अधीक्षक
या
सहायक जिला अधीक्षक,
पुलिस निरीक्षक
या
थाने का भारसाधक पुलिस अधिकारी
|
|
धारा 30(क)(2) के अनुसार, जुलूस या जमाव जिसे आदेश का पालन करने में उपेक्षा या इन्कार करता है, कैसे माना जाएगा?
|
विधिविरुद्ध जमाव
|
|
धारा 30(क) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
|
अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करने वाले जुलूसों और जमावों को रोकना और सार्वजनिक शांति बनाए रखना
|
|
पुलिस लोक सड़कों इत्यादि पर व्यवस्था बनाए रखेगी, (Police to Keep Order in Public Roads, etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 31
|
|
धारा 31 के अनुसार पुलिस किन स्थितियों में बाधाओं का निवारण करेगी?
|
किसी भी अवस्था में जब सड़क, मार्ग, आम रास्ता, घाट या उतरने के स्थान पर भीड़ हो या बाधा की संभावना हो
|
|
ठीक पूर्ववर्ती तीन धाराओं के अधीन निकाले गए आदेशों की अवज्ञा के लिए शास्ति, (Penalty for Disobeying Orders Issued Under Last Three Sections, etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 32
|
|
धारा 32 के अनुसार किसके आदेशों का अवज्ञा करने पर दण्ड लगाया जाएगा?
|
ठीक पूर्ववर्ती तीन धाराओं (30, 30(क), 31) के तहत निकाले गए आदेश
|
|
धारा 32 के अनुसार अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को किस प्रकार दण्डनीय ठहराया जाएगा?
|
दो सौ रुपए से अधिक जुर्माना
|
|
सामूहिक ड्रिल और सामूहिक प्रशिक्षण आदि को निषिद्ध करने की शक्ति, (Power to Prohibit mass Drill or mass Training etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 32(क)
(1985 संशोधन द्वारा सम्मिलित)
|
|
जब लोक अथवा लोक सुरक्षा अथवा लोक परिशान्ति रखने के लिए ऐसा करना आवश्यक समझता हो, तो या तो सार्वजनिक सूचना द्वारा अथवा किसी स्थान में निवास करने वाले व्यक्ति को आदेश द्वारा, अपने क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले किसी भाग में, अस्त्र ले जाने अथवा सामूहिक ड्रिल करने अथवा अस्त्र लेकर सामूहिक प्रशिक्षण लेने से रोक सकता है, जहाँ यह युक्तियुक्त आशंका उत्पन्न होती है कि ऐसे सामूहिक ड्रिल अथवा सामूहिक प्रशिक्षण में भाग लेने के कारण लोगो के अन्दर अथवा किसी वर्ग के बीच भय उत्पन्न हो सकता है अथवा असुरक्षा की भावना को जगा सकता है-
|
जिले का मजिस्ट्रेट
|
|
इस धारा के उद्देश्य के लिए "अस्त्र " शब्द का तात्पर्य है-
|
किसी भी प्रकार के घातक हथियार से है जिसके अन्तर्गत लाठी, डण्डा, छड़ी अथवा बेलचा शामिल है।
|
|
इस धारा के अन्तर्गत कोई भी निषेधाज्ञा कितने से अधिक समय तक प्रवृत्त न रहेगी-
|
तीन माह से अधिक
|
|
जिला के मजिस्ट्रेट द्वारा उपधारा (1) के अन्तर्गत जारी की गई सार्वजनिक सूचना अथवा आदेश, आगामी अवधि तक रहेंगे, जिनकी अवधि -
|
उस तिथि से छः मास से अधिक नहीं होगी
जिस तिथि को यह ऐसी सूचना अथवा
आदेश समाप्त हो जाता है अथवा
अधिसूचना द्वारा निर्देशित न किया जाता।
|
|
जिले का मजिस्ट्रेट, स्वयं अपने आप अथवा किसी व्यथित व्यक्ति के आवेदन पर उपधारा (1) के अन्तर्गत अपने द्वारा पारित किये गये आदेश को -
|
विखण्डित अथवा परिवर्तित कर सकता है।
|
|
धारा 32(क) के अंतर्गत वर्णित नियमो के उलंघन के लिए दंड, (Penalty for Contravention of Prohibition under Section 32-A) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 32(ख)
|
|
धारा 32(क) के अंतर्गत वर्णित नियमो के उलंघन के लिए कितना दंड दिया जायेगा?
|
6 माह तक का कारावास 2000 रूपये का अर्थदंड अथवा दोनों
|
|
धारा 32(क) के अंतर्गत किये गए अपराध कैसे माने जायेंगे?
|
संज्ञेय
|
|
जिले के मजिस्ट्रेट के नियंत्रण की व्यावृत्ति, (Saving of control of Magistrate of District) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 33
|
|
धारा 33 के अनुसार, ठीक पूर्ववर्ती चार धाराओं के तहत किए गए प्रावधानों का क्या मतलब नहीं होगा?
|
जिले के मजिस्ट्रेट के साधारण नियंत्रण में हस्तक्षेप करना
|
|
सड़कों पर कतिपय अपराधों के लिए दण्ड इत्यादि, (Punishment for Certain Offences on Roads, etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 34
|
|
धारा 34 के अनुसार, पुलिस अधिकारी को किस अपराध के लिए बिना वॉरंट के किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने का अधिकार है?
|
सड़क या खुले स्थान पर किसी विशेष प्रकार के सार्वजनिक अपराध करने वाले व्यक्ति
|
|
धारा 34 के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर किन अपराधों के लिए दण्ड निर्धारित है?
|
ढोर वध या बेतहाशा सवारी करना,
जीव-जन्तु के साथ निर्दयता,
यात्रियों को बाधा पहुँचाना, वस्तुओं का अभिदर्शन,
मार्ग पर धूल फेंकना,
मत्त या बलवात्मक पाया जाना,
अशिष्ट अभिदर्शन, संकटपूर्ण स्थानों की उपेक्षा
|
|
धारा 34 के अनुसार, सार्वजनिक अपराधों पर दोषसिद्धि होने पर अधिकतम दण्ड क्या है?
|
50 रुपए जुर्माना,
आठ दिन तक का कारावास,
कठोर परिश्रम सहित या रहित
|
|
धारा 34 के तहत “यात्रियों को बाधा पहुँचाना” किस प्रकार से अपराध माना जाएगा?
|
किसी वाहन को अप्रत्याशित रूप से खड़ा करना या छोड़ना जिससे जनता को असुविधा या संकट हो
|
|
धारा 34 के अनुसार “अशिष्ट अभिदर्शन” किसे कहते हैं?
|
किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर और अशिष्टता से अपने शरीर या संतापकारी अंग का प्रदर्शन करना
|
|
धारा 34 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
|
सार्वजनिक मार्गों, सड़कों और खुले स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखना और जनता को असुविधा, जोखिम या संकट से बचाना
|
|
धारा 32 एवं 34 के अपराधों का प्रशमन (समझौता), (Compounding of Offences under Sections 32 and 34) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 34(क)
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 34ए के तहत पुलिस अधीक्षक को धारा 32 या धारा 34 के तहत दण्डनीय अपराधों के उपशमन हेतु कब शक्ति प्राप्त होगी -
|
अभियोजन संस्थित होने से पूर्व या पश्चात्
|
|
पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 32 या 34 के तहत अपराध का उपशमन करने के लिए कौन अधिकारी सक्षम है?
|
जिला पुलिस अधीक्षक
|
|
अधिकारिता, (Jurisdiction) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 35
|
|
धारा 35 के अनुसार, कांस्टेबल से ऊपर के पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध किसी आरोप की जांच कौन करेगा?
|
मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करने वाला अधिकारी
|
|
धारा 35 के अनुसार, किस पंक्ति के अधिकारी इस धारा के तहत आते हैं?
|
कांस्टेबल से ऊपर के अधिकारी
|
|
धारा 35 के अनुसार आरोप की जांच के लिए कौन सुनिश्चित करता है कि मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग हो?
|
मजिस्ट्रेट
|
|
अन्य विधि के अधीन अभियोजित करने की शक्तियां प्रभावित नहीं होंगी, (Power to Prosecute under Other Law not Affected) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 36
|
|
धारा 36 के अनुसार, इस अधिनियम में वर्णित किसी बात का क्या अर्थ नहीं लगाया जाएगा?
|
कि किसी अपराध के लिए अन्य कानून या अधिनियम के तहत अभियोजन नहीं हो सकता
|
|
मजिस्ट्रेट द्वारा अधिरोपित शास्तियों और जुर्माना की वसूली, (Recovery of Penalties and Fines Imposed by Magistrates) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 37
|
|
धारा 37 के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति ने धारा 34 के अधीन जुर्माने का संदाय नहीं किया तो क्या दंड हो सकता है?
|
8 दिन से अनधिक कारावास
|
|
धारा 37 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
|
मजिस्ट्रेट द्वारा लगाए गए जुर्माने और शास्तियों की वसूली सुनिश्चित करना
|
|
धारा 37 के अनुसार, किस आधार पर जुर्माना लागू होगा?
|
मजिस्ट्रेट के समक्ष दोषसिद्धि पर
|
|
कार्यवाहियों के लिए परिसीमा, (Limitation of proceedings) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 42
|
|
धारा 42 के अनुसार, किसी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही या अभियोजन कितने समय के भीतर आरम्भ किया जाना चाहिए?
|
तीन माह के भीतर
|
|
किसी कार्य के संबंध में वाद आरम्भ करने से पूर्व प्रतिवादी या जिला अधीक्षक को लिखित सूचना कितने समय पहले दी जानी चाहिए?
|
1 माह पूर्व
|
|
यह अभिवचनति कार्य वारन्ट के अधीन किया गया था, (Plea that act was done under Warrant) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 43
|
|
पुलिस अधिकारी डायरी रखेंगे, (Police-officers to keep Diary) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 44
|
|
धारा 44 के अनुसार डायरी रखने का कर्तव्य किसका है?
|
प्रत्येक पुलिस थाने के भारसाधक पदाधिकारी (Officer in Charge) का
|
|
धारा 44 में वर्णित डायरी किस प्रकार की होनी चाहिए?
|
साधारण डायरी
|
|
डायरी किस प्ररूप (format) में रखी जाएगी?
|
राज्य सरकार द्वारा विहित प्ररूप में
|
|
डायरी में से क्या-क्या अभिलिखित किया जाएगा?
|
सभी परिवाद, आरोप, गिरफ्तार व्यक्ति, परिवादी, अपराध, आयुध/संपत्ति, एवं साक्षियों के नाम
|
|
धारा 44 के अनुसार, डायरी का निरीक्षण कौन कर सकता है?
|
जिले का मजिस्ट्रेट
|
|
जिला मजिस्ट्रेट को डायरी से संबंधित क्या अधिकार प्राप्त हैं?
|
डायरी को मंगवाने और उसका निरीक्षण करने का
|
|
राज्य सरकार विवरणियों का प्ररूप विहित कर सकेगी, (State Government may Prescribe Form of Returns) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 45
|
|
राज्य सरकार किनसे विवरणियां मंगवा सकती है?
|
महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और
अन्य पुलिस अधिकारियों से
|
|
धारा 45 के अनुसार, विवरणियों का प्रारूप कौन विहित करेगी?
|
राज्य सरकार विहित करेगी
|
|
अधिनियम की परिधि, (Scope of Act) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 46
|
|
धारा 46 के अनुसार, यह अधिनियम अपने प्रवर्तन के समय कहाँ प्रभावशील नहीं था?
|
किसी भी प्रेसिडेंसी राज्य या स्थान में
|
|
राज्य सरकार किस प्रकार किसी प्रेसिडेंसी, राज्य या स्थान पर इस अधिनियम को प्रभावी कर सकती है?
|
राजपत्र में प्रकाशित आदेश द्वारा
|
|
धारा 46(2)(क) के अनुसार, राज्य सरकार को किस प्रकार के नियम बनाने का अधिकार है?
|
मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली को विनियमित करने के लिए
|
|
धारा 46(2)(ख) के अनुसार, राज्य सरकार किन बातों को विहित कर सकती है?
|
धारा 15 क के अंतर्गत प्रतिकर के दावे करने की समय, रीति और शर्तें
|
|
धारा 46(2)(ग) के अनुसार, राज्य सरकार का क्या उद्देश्य है?
|
अधिनियम के उपबन्धों को प्रभावी बनाना
|
|
धारा 46(3) के अनुसार, अधिनियम के अधीन बनाए गए नियम —
|
राज्य सरकार द्वारा संशोधित, परिवर्धित या रद्द किए जा सकते हैं
|
|
पुलिस के जिला अधीक्षक का ग्राम पुलिस पर प्राधिकार, (Authority of District Superintendent of Police over village Police) किस धारा से सम्बंधित हैं?
|
धारा 47
|
|
धारा 47 के अनुसार, ग्राम पुलिस पर प्राधिकार किसे सौंपा जा सकता है?
|
पुलिस का जिला अधीक्षक को
|
|
राज्य सरकार धारा 47 के अंतर्गत क्या कर सकती है?
|
अधिनियम को प्रभावशील करते समय घोषणा कर सकती है कि ग्राम पुलिस पर अधिकार पुलिस अधीक्षक को होगा
|
|
पुलिस के जिला अधीक्षक द्वारा प्रयोग किया जाने वाला प्राधिकार किसके अधीन रहेगा?
|
जिले के मजिस्ट्रेट के साधारण नियंत्रण के अधीन
|