माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 वन-लाइनर नोट्स

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 वन-लाइनर नोट्स

Free Online Judiciary Coaching Classes Free Online Judiciary Coaching Classes

Download PDF

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007

(THE MAINTENANCE AND WELFARE OF PARENTS AND SENIOR CITIZENS ACT, 2007)

(2007 का सं० 56)

(ACT NO. 56 OF 2007)

 

इस अधिनियम का आधिकारिक नाम क्या है?

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007

(The Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2007)

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 का अधिनियम क्रमांक क्या है?

2007 का सं० 56

राष्ट्रपति की स्वीकृति को प्राप्त हुई?

29 दिसम्बर, 2007

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 में कितने अध्याय तथा कितनी धाराएं हैं?

7 अध्याय तथा 32 धाराएं

मध्य प्रदेश राज्य में इस अधिनियम के प्रवर्तन की तिथि क्या है?

23 अगस्त 2008

मध्य प्रदेश राज्य में इस अधिनियम के अधिसूचना  की तिथि क्या है?

23 अगस्त 2008

उत्तर प्रदेश राज्य में इस अधिनियम के प्रवर्तन की तिथि क्या है?

25 सितम्बर 2012

उत्तर प्रदेश राज्य में इस अधिनियम के अधिसूचना  की तिथि क्या है?

25 सितम्बर 2012

यह अधिनियम किन व्यक्तियों के भरण-पोषण एवं कल्याण के लिए बनाया गया है?

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए

यह अधिनियम संविधान के किस आधार पर मान्य है?

प्रत्याभूत एवं मान्य कल्याण सिद्धांत

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण विधेयक, 2007 लोकसभा में कब प्रस्तुत किया गया था?

20 मार्च 2007

विधेयक किस समिति को परीक्षण और रिपोर्ट हेतु भेजा गया था?

सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण स्थायी समिति

अधिनियम का सबसे महत्वपूर्ण प्रावधान क्या माना गया है?

माता-पिता के भरण-पोषण को विधिक अधिकार बनाना

समुचित तंत्र किस उद्देश्य के लिए स्थापित किए जाने थे?

आवश्यकता-आधारित भरण-पोषण प्रदान करने

विधेयक में वरिष्ठ नागरिकों को किस सुविधा का उन्नयन प्रस्तावित था?

बेहतर चिकित्सीय सुविधा

वृद्धों के जीवन तथा संपत्ति की सुरक्षा हेतु किस प्रकार का तंत्र प्रस्तावित था?

उपयुक्त संरक्षण तंत्र का संस्थानीकरण

वृद्धावस्था गृहों की स्थापना किस स्तर पर करने का प्रावधान था?

जिला स्तर पर

 

अध्याय-1

(CHAPTER-1)

प्रारम्भिक

(PRELIMINARY)

संक्षिप्त शीर्षक, विस्तार, लागू होना और प्रारम्भ, (Short Title, Extent, Application and Commencement) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 1

अधिनियम का विस्तार कहाँ तक है?

सम्पूर्ण भारत पर

यह अधिनियम भारत के नागरिकों पर कहाँ लागू होता है?

भारत के बाहर भी

इस अधिनियम से किस शब्द को हटाया गया?

जम्मू और कश्मीर राज्य को छोड़कर

जम्मू और कश्मीर राज्य को छोड़करशब्द किस वर्ष हटाए गए?

2019

किस अधिनियम द्वारा यह विलोपन (deletion) किया गया?

जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के अधिनियम में 34 की धारा 95 और पांचवी अनुसूची द्वारा (31-10-2019 सेइस अधिनियम में लोप किया गया

अधिसूचना कहां प्रकाशित की जाती है?

राज्य सरकार का शासकीय राजपत्र

अधिनियम के लागू होने की शक्ति किसके पास है?

राज्य सरकार

परिभाषा, (Definitions) खंड अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2

"सन्तान", (Children) अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2()

धारा () के अनुसारसन्तानमें कौन शामिल है?

पुत्र, पुत्री, पौत्र और पौत्री सम्मिलित है

धारा () मेंसन्तानमें किसे शामिल नहीं किया गया है?

अवयस्क बच्चे

अवयस्क कोसन्तानसे बाहर रखने का मुख्य कारण क्या है?

वे कानूनी उत्तरदायित्व निभाने में सक्षम नहीं होते

"भरणपोषण", (Maintenance) अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2()

भरण-पोषणमें कौन-सा तत्व आवश्यक रूप से शामिल है?

भोजन, कपड़े, निवास और चिकित्सीय परिचर्या और इलाज के लिए व्यवस्था सम्मिलित है

"अवयस्क", (Minor) अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2()

धारा () के अनुसारअवयस्ककी परिभाषा किस अधिनियम पर आधारित है?

वयस्कता अधिनियम, 1875

धारा () के अनुसार अवयस्ककिसे माना जाएगा?

जिसे वयस्कता अधिनियम, 1875 (1875 का 9) के प्रावधानों के अधीन वयस्कता की आयु प्राप्त करने वाला माना जाता है,

"माता-पिता", (Parent) अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2()

धारा () के अनुसारमाता-पिताका क्या तात्पर्य है?

ऐसे माता या पिता, चाहे जैविक, दत्तकग्राही या सौतेला पिता या सौतेली माता, यथास्थिति, हों, चाहे पिता या माता वरिष्ठ नागरिक हैं या नहीं

'विहित", (Prescribed) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2()

धारा () के अनुसार "विहित" शब्द का अर्थ क्या है?

इस अधिनियम के अधीन राज्य सरकार द्वारा निर्मित नियमावली द्वारा विहित से है

"सम्पत्ति", (Property) अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2()

धारा () के अनुसार सम्पत्तिमें किस प्रकार की संपत्ति शामिल है?

जंगम हो या स्थावर, पैतृक हो या स्वअर्जित, मूर्त हो या अमूर्त और उसमें ऐसी सम्पत्ति में अधिकार और हित सम्मिलित है

"सम्बन्धी", (Relative) अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2()

धारा () मेंसम्बन्धीकिसे कहा गया है?

सन्तानहीन वरिष्ठ नागरिक का कोई विधिक उत्तराधिकारी , जो अवयस्क नहीं है और उसकी मृत्यु के को उत्तराधिकार में प्राप्त करेगा, के पश्चात उसकी सम्पत्ति के व्यवसाय में है या को उत्तराधिकार में प्राप्त करेगा

"वरिष्ठ नागरिक", (Senior Citizen) अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2()

धारा () के अनुसार वरिष्ठ नागरिक किसे कहा गया है?

भारत का नागरिक जिसकी आयु साठ वर्ष या अधिक हो

"राज्य सरकार", (State Government) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2 ()

संघ राज्य क्षेत्र के सम्बन्ध मेंराज्य सरकारका तात्पर्य किससे है?

संविधान के अनुच्छेद 239 के तहत नियुक्त प्रशासक से

"अधिकरण", (Tribunal) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2()

धारा () मेंअधिकरणकिसे कहा गया है?

धारा 7 के अधीन गठित भरण-पोषण अधिकरण

भरण-पोषण अधिकरण किस धारा के अधीन गठित होता है?

धारा 7

"कल्याण", (welfare) अधिनियम की किस धारा में परिभाषित है?

धारा 2()

धारा () मेंकल्याणका तात्पर्य किससे है?

भोजन, स्वास्थ्य देखरेख, मनोरंजन केन्द्र और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक अन्य सुविधाओं के लिए व्यवस्था

अधिनियम का अभिभावी प्रभाव होगा, (Act to have Overriding Effect) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 3

धारा 3 के अनुसार इस अधिनियम का प्रभाव कैसे होगा?

इस अधिनियम के प्रावधानों का इस अधिनियम के अतिरिक्त किसी अन्य अधिनियमिति में या इस अधिनियम के अतिरिक्त किसी अन्य अधिनियमिति के परिणामस्वरूप प्रभाव धारण करने वाले किसी लिखत में अन्तर्विष्ट उससे असंगत किसी चीज के होते हुए भी प्रभाव होगा।

 

अध्याय-2

(CHAPTER-2)

माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण

(MAINTAINANCE OF PARENTS AND SENIOT CITIZENS)

माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण, (Maintenance of Parents and Senior Citizens) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 4

धारा 4 के अनुसार कौन वरिष्ठ नागरिक अपने भरण-पोषण के लिए आवेदन कर सकता है?

जो अपने अर्जन या संपत्ति से स्वयं का भरण-पोषण करने में असमर्थ है

माता-पिता या पितामही-पितामह के मामले में आवेदन किसके विरुद्ध किया जा सकता है?

अपने सन्तानों में से एक या अधिक के विरुद्ध, जो अवयस्क नहीं हैं

सन्तानहीन वरिष्ठ नागरिक किसके विरुद्ध आवेदन कर सकता है?

धारा 2() में निर्दिष्ट सम्बन्धी के विरुद्ध

सन्तानों या सम्बन्धियों की आबद्धता का विस्तार किस आधार पर होता है?

वरिष्ठ नागरिक की आवश्यकता तक

सन्तानों की माता-पिता का भरण-पोषण करने की आबद्धता किस सीमा तक होती है?

माता-पिता की आवश्यकता तक जिससे वे सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें

यदि कोई सम्बन्धी वरिष्ठ नागरिक की संपत्ति का कब्जाधारी है, तो वह क्या करेगा?

ऐसे वरिष्ठ नागरिक का भरण-पोषण करेगा

यदि एक से अधिक सम्बन्धी उत्तराधिकार में संपत्ति प्राप्त करने के हकदार हैं, तो भरण-पोषण कैसे किया जाएगा?

उस अनुपात में जिसमें वे संपत्ति उत्तराधिकार में प्राप्त करेंगे

कौन आवेदन करने का हकदार नहीं है?

अवयस्क सन्तान

धारा 4 के अनुसार भरण-पोषण की जिम्मेदारी किस पर निर्भर करती है?

वरिष्ठ नागरिक की आवश्यकता पर

भरण पोषण के लिए आवेदन, (Application for Maintenance) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 5

धारा 5(1) के अनुसार भरण-पोषण के लिए आवेदन कौन कर सकता है?

वरिष्ठ नागरिक या माता-पिता, या उनके प्राधिकृत व्यक्ति/संगठन, या अधिकरण स्वप्रेरणा से

संगठनका अर्थ क्या है?

सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1860 या अन्य विधि के तहत पंजीकृत कोई स्वैच्छिक संगठन

अधिनियम के अनुसार अंतरिम भरण-पोषण के लिए अधिकरण क्या कर सकता है?

सन्तानों या सम्बन्धियों को मासिक भत्ता देने का आदेश दे सकता है

भरण-पोषण के आवेदन की सुनवाई के बाद अधिकरण क्या कर सकता है?

आवेदन प्राप्त करके, पक्षकारों को सुनवाई का अवसर देकर भरण-पोषण की धनराशि के लिए जाँच कर सकता है

आवेदन निस्तारण की समय सीमा क्या है?

90 दिन,

अधिकरण उक्त अवधि में लेखबद्ध किये जाने वाले कारणों से असाधारण परिस्थितियों में दिनों की अधिकतम कितनी अवधि तक एक बार विस्तार कर सकेगी?

तीस दिन

यदि भरण-पोषण का आदेश एक से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध किया गया है और एक की मृत्यु हो जाती है, तो क्या होगा?

अन्य व्यक्तियों की जिम्मेदारी प्रभावित नहीं होगी

आदेश का पालन करने पर अधिकरण क्या कर सकता है?

जुर्माना वसूलने के लिए वारण्ट जारी कर सकता है और कारावास भी कर सकता है

अधिकरण के आदेश का पालन करने पर कारावास की अवधि कितनी हो सकती है?

1 माह या भुगतान तक, जो पहले हो

अधिकारिता और प्रक्रिया, (Jurisdiction and Procedure) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 6

धारा 5 के अधीन कार्यवाही किस जिले में की जा सकती है?

जहां सन्तान या सम्बन्धी निवास करता है या अंतिम रूप से निवास किया हो

आवेदन की प्राप्ति पर अधिकरण क्या करेगा?

सन्तान या सम्बन्धी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आदेशिका जारी करेगा

सन्तान या सम्बन्धी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अधिकरण को किसकी शक्ति प्राप्त है?

प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट की शक्ति

सुलह अधिकारी मैत्रीपूर्ण निपटारा कितने समय में प्रस्तुत करेगा?

30 दिन

सुलह अधिकारीकिसे कहा जाता है?

धारा 5 की उपधारा (1) के स्पष्टीकरण में निर्दिष्ट कोई व्यक्ति या संगठन का प्रतिनिधि या धारा 18 की उपधारा (1) के अधीन राज्य सरकार द्वारा अभिहित भरण-पोषण अधिकारी या इस प्रयोजन के लिए अधिकरण द्वारा नामनिर्देशित कोई अन्य व्यक्ति

भारण पोषण अधिकरण का गठन, (Constitution of Maintenance Tribunal) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 7

धारा 7 के अनुसार भरण-पोषण अधिकरण का गठन कौन करेगा?

राज्य सरकार

अधिकरण का गठन कितने समय के भीतर करना अनिवार्य है?

अधिनियम की प्रारम्भ की तारीख से 6 माह के भीतर

अधिकरण किस प्रयोजन के लिए गठित किया जाएगा?

भरण-पोषण आवेदन का न्यायनिर्णय और विनिश्चय

अधिकरण की अध्यक्षता किस श्रेणी के अधिकारी द्वारा की जाएगी?

राज्य के उपखण्डीय अधिकारी की श्रेणी से अन्यून अधिकारी

यदि किसी क्षेत्र में दो या अधिक अधिकरण गठित हैं, तो उनके बीच कार्य का वितरण कैसे होगा?

राज्य सरकार के सामान्य या विशेष आदेश द्वारा

जाँच के मामले में संक्षिप्त प्रक्रिया, (Summary Procedure in Case of Inquiry) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 8

धारा 8(1) के अनुसार अधिकरण जाँच करते समय किस प्रक्रिया का अनुसरण कर सकता है?

संक्षिप्त प्रक्रिया, जो अधिकरण उचित समझे

अधिकरण साक्ष्य लेने के लिए किस शक्ति का प्रयोग कर सकता है?

सिविल न्यायालय की सभी शक्तियाँ

धारा 8(2) के अनुसार, अधिकरण किस कानून के तहत सिविल न्यायालय माना जाएगा?

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 धारा 195 और अध्याय 26 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 धारा 215 और अध्याय 28 के सभी प्रयोजनों को

भरण-पोषण के लिए आदेश, (Order for Maintenance) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 9

धारा 9(1) के अनुसार अधिकरण किन परिस्थितियों में भरण-पोषण का आदेश देगा?

जब सन्तान या सम्बन्धी भरण-पोषण करने से उपेक्षा या नामंजूरी करे

मासिक भत्ता की राशि किसके अनुसार तय होगी?

अधिकरण द्वारा जो ठीक समझे

अधिकतम भरण-पोषण भत्ता कितने तक हो सकता है?

प्रतिमास 10,000 रुपये

अधिकतम भत्ता किसके द्वारा विहित किया जाएगा?

राज्य सरकार

भत्ता में परिवर्तन, (Alteration in Allowance) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 10

धारा 10 के अनुसार भरण-पोषण भत्ता में परिवर्तन कब किया जा सकता है?

दुर्व्यवहार, तथ्य की त्रुटि या प्राप्तकर्ता की परिस्थितियों में परिवर्तन के सबूत मिलने पर

भरण पोषण के आदेश का प्रवर्तन, (Enforcement of Order of Maintenance) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 11

धारा 11 के अनुसार आदेश की प्रति किसे निःशुल्क दी जाएगी?

वरिष्ठ नागरिक या माता-पिता, जिनके पक्ष में आदेश दिया गया है

धारा 11(2) के अनुसार भरण-पोषण आदेश का बल और प्रभाव किसके समान है?

             

दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अध्याय 9 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अध्याय 10 के आदेश)

 

कतिपय मामलों में भरण-पोषण के सम्बन्ध में विकल्प, (Option Regarding Maintenance in Certain Cases) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 12

धारा 12 किन दो कानूनों के बीच विकल्प प्रदान करती है?

दण्ड प्रक्रिया संहिता की अध्याय 9 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अध्याय 10) और माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007

वरिष्ठ नागरिक किस अध्याय के अधीन भरण-पोषण मांग सकते हैं?

दण्ड प्रक्रिया संहिता अध्याय 9

(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अध्याय 10)

भरण-पोषण धनराशि का निक्षेप, (Deposit of Maintenance Amount) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 13

धारा 13 के अनुसार भरण-पोषण धनराशि किसके द्वारा जमा की जाएगी?

सन्तान या सम्बन्धी

धारा 13 के तहत आदेश घोषित होने के कितने दिनों के भीतर धनराशि जमा करनी होती है?

30 दिन

ब्याज का अधिनिर्णय, जहाँ कोई दावा अनुज्ञात किया जाता है, (Award of Interest Where any Claim is Allowed) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 14

अधिकरण भरण-पोषण की धनराशि के अतिरिक्त कि प्रकार की ब्याज का निर्देश दे सकेगा?

साधारण ब्याज

धारा 14 के अनुसार अधिकरण किस मामले में साधारण ब्याज आदेशित कर सकता है?

जब भरण-पोषण के लिए आदेश जारी किया जाता है

ब्याज का भुगतान कब तक नहीं  किया जाएगा?

आवेदन करने की तारीख से पूर्व नहीं, जैसा अधिकरण निर्धारित करे

ब्याज की न्यूनतम दर कितनी होगी?

5 प्रतिशत से अन्यून

ब्याज की अधिकतम दर कितनी होगी?

18 प्रतिशत से अनधिक

यदि कोई भरण-पोषण का आवेदन दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 के अध्याय 9 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अध्याय 10) के अधीन लंबित हो, तो क्या होगा?

न्यायालय माता-पिता के अनुरोध पर आवेदन वापस लेने की अनुज्ञा देगा

अपील अधिकरण का गठन, (Constitution of Appellate Tribunal) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 15

अपील अधिकरण का गठन कौन करेगा?

राज्य सरकार शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

अपील अधिकरण किसके आदेश के विरुद्ध अपील सुनवाई करेगा?

भरण-पोषण अधिकरण के आदेश

प्रत्येक जिले में कितने अपील अधिकरण होंगे?

एक

अपील अधिकरण की अध्यक्षता किस अधिकारी की श्रेणी से की जाएगी?

जिला मजिस्ट्रेट की श्रेणी से अन्यून अधिकारी

अपील, (Appeals) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 16

अपील अधिकरण में अपील दाखिल करने की अवधि कितनी है?

60 दिन

अपील अधिकरण में कौन अपील दाखिल कर सकता है?

वरिष्ठ नागरिक या माता-पिता

अपील अधिकरण द्वारा अपील प्राप्त होने पर क्या किया जाएगा?

प्रत्युत्तरदाता पर नोटिस तामील

अपील अधिकरण क्या मांग सकता है?

अपील से संबंधित अभिलेख

अपील अधिकरण अपील को किस आधार पर निर्णय करेगा?

अभिलेखों और अपील की परीक्षा के बाद

अपील अधिकरण का आदेश अंतिम होगा या अपील योग्य?

अंतिम

अपील नामंजूर कैसे नहीं की जा सकती?

जब तक दोनों पक्षकार को व्यक्तिगत रूप से या प्रतिनिधि के माध्यम से सुने जाने का अवसर दिया गया हो

अपील अधिकरण आदेश घोषित करने की अवधि कितनी है?

1 माह

विधिक प्रतिनिधि का अधिकार, (Right to Legal Representation) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 17

अधिकरण या अपील अधिकरण में पक्षकार का प्रतिनिधित्व कौन कर सकता है?

स्वयं पक्षकार

अपील अधिकरण के समक्ष कार्यवाही में विधि व्यवसायी का प्रतिनिधित्व किया जा सकता है या नहीं?

नहीं

भरण-पोषण अधिकारी, (Maintenance Officer) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 18

भरण-पोषण अधिकारी की नियुक्ति कौन करता है?

राज्य सरकार

भरण-पोषण अधिकारी किस श्रेणी से नियुक्त किया जाता है?

जिला समाज कल्याण अधिकारी या उसके समकक्ष अधिकारी

भरण-पोषण अधिकारी का कार्य क्या है?

माता-पिता का अधिकरण या अपील अधिकरण में प्रतिनिधित्व करना

 

अध्याय-3

(CHAPTER-3)

वृद्धावस्था गृह की स्थापना

(ESTABLISHMENT OF OLDAGE HOMES)

वद्धावस्था गृह की स्थापना, (Establishment of old age Homes) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 19

प्रत्येक जिले में वृद्धावस्था गृह की स्थापना कर सकती है-

राज्य सरकार

एक वृद्धावस्था गृह में कितने वरिष्ठ नागरिकों का समायोजन प्रारम्भ में होना चाहिए?

150

धारा 19 में "अकिंचन" का अर्थ क्या है?

जिसके पास पर्याप्त साधन नहीं हैं

 

अध्याय-4

(CHAPTER-4)

वरिष्ठ नागरिकों के चिकित्सीय देख-रेख के लिए उपबन्ध

(PROVISIONS FOR MEDICAL CARE OF SENIOR CITIZEN)

वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सीय समर्थन, (Medical Support for Senior Citizens) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 20

राज्य सरकार किस प्रकार के अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए शैया की व्यवस्था करेगी?

सरकारी या सरकार द्वारा पूर्ण/आंशिक रूप से वित्त पोषित अस्पताल

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अस्पतालों में कौन सी विशेष व्यवस्था होगी?

उन्हें पृथक पंक्तियों में सेवा दी जाएगी

मरणान्तक और विक्रित रोगों के लिए क्या किया जाएगा?

वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधा का विस्तार किया जाएगा

दीर्घकालिक वृद्धावस्था रोगों और आयु गणना के लिए क्या व्यवस्था होगी?

अनुसंधान क्रिया-कलाप का विस्तार किया जाएगा

अनुसंधान क्रिया-कलाप का नेतृत्व कौन करेगा?

वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के अनुभव के साथ सम्यक अध्यक्षता

 

अध्याय-5

(CHAPTER-5)

वरिष्ठ नागरिकों के जीवन और सम्पत्ति का संरक्षण

(PROTECTION OF LIFE AND PROPERTY OF SENIOR CITIZEN)

वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रचार, जानकारी इत्यादि के लिए उपाय, (Measures for Publicity, Awareness, etc., for Welfare of Senior Citizens) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 21

धारा 21 के अनुसार राज्य सरकार किसका सुनिश्चित करेगी कि अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक प्रचार किया जाए?

दूरदर्शन, रेडियो और मुद्रण सहित जन संचार माध्यमों के माध्यम से

इस धारा के अनुसार केन्द्रीय और राज्य सरकार के अधिकारियों को किसके संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा?

इस अधिनियम से सम्बन्धित विवाद्यकों पर सभी उपाय जिनसे जनसाधारण को जानकारी मिले

प्रशिक्षण किसे दिया जाएगा?

पुलिस अधिकारी और न्यायिक सेवा के सदस्य सहित अधिकारियों को

धारा 21 के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और आवधिक पुनर्विलोकन के विवादों पर विचार करने के लिए क्या सुनिश्चित किया जाएगा?

संबंधित मंत्रालयों और विभागों के बीच प्रभावी समन्वय

प्राधिकारी, जो इस अधिनियम के प्रावधानों को क्रियान्वित करने के लिए विनिर्दिष्ट किये जा सकते हैं, (Authorities Who may be Specified for Implementing the Provisions of this Act) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 22

धारा 22(1) के अनुसार किस प्राधिकारी को राज्य सरकार इस अधिनियम के प्रावधानों के क्रियान्वयन हेतु शक्तियाँ प्रदान कर सकती है?

जिला मजिस्ट्रेट

जिला मजिस्ट्रेट को सौंपी गई शक्तियाँ आगे किसे उप-अधिरोपित की जा सकती हैं?

अधीनस्थ अधिकारी

धारा 22(2) वरिष्ठ नागरिकों के जीवन और संपत्ति के संरक्षण हेतु व्यापक कार्य योजना विहित करेगी-

राज्य सरकार

कतिपय परिस्थितियों में सम्पत्ति का अन्तरण शून्य होगा, (Transfer of Property to be Void in Certain Circumstances) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 23

धारा 23(1) के अनुसार सम्पत्ति का अन्तरण कब शून्य घोषित किया जा सकता है?

जब अन्तरिती वरिष्ठ नागरिक को मूलभूत सुविधाएँ दे

वरिष्ठ नागरिक द्वारा सम्पत्ति का ऐसा अन्तरण किस प्रकार माना जाएगा, जब अन्तरिती सुविधाएँ देने से इनकार करता है?

कपट, प्रपीड़न या असम्यक असर के अधीन किया गया

धारा 23(1) के अंतर्गत सम्पत्ति के अन्तरण को शून्य घोषित करने का अधिकार किसके पास है?

अधिकरण

अगर वरिष्ठ नागरिक को अपनी सम्पदा में से भरण-पोषण प्राप्त करने का अधिकार है और सम्पदा का हिस्सा किसी को हस्तांतरित कर दिया जाता है, तो भरण-पोषण का अधिकार किसके विरुद्ध प्रवर्तित किया जा सकता है?

अन्तरिती के विरुद्ध

धारा 23(2) के अनुसार भरण-पोषण का अधिकार कब अन्तरिती के विरुद्ध प्रवर्तित नहीं किया जा सकता?

जब अन्तरण प्रतिफल के लिए हो और अन्तरिती को अधिकार का ज्ञान हो

 

अध्याय-6

(CHAPTER-6)

अपराध और विचारण हेतु प्रक्रिया

(OFFENCES AND PROCEDURE FOR TRIAL)

वरिष्ठ नागरिक की अनाश्रयता एवं परित्याग, (Exposure and Abandonment of Senior Citizen) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 24

धारा 24 के तहत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?

3 माह

धारा 24 के तहत अधिकतम जुर्माना कितना लगाया जा सकता है?

5,000 रुपये

अपराध का संज्ञान, (Cognizance of Offences) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 25

धारा 25 के अनुसार इस अधिनियम के अधीन प्रत्येक अपराध किस प्रकृति का है?

संज्ञेय और जमानतीय

धारा 25(1) किस संहिता के प्रावधानों को अपवादस्वरूप हटाकर लागू होती है?

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973

(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023)

इस अधिनियम के अंतर्गत अपराधों का संक्षिप्त रूप में विचारण कौन करेगा?

मजिस्ट्रेट

 

अध्याय-7

(CHAPTER-7)

प्रकीर्ण

(MISCELLANEOUS)

अधिकारी लोक सेवक होंगे, (Officers to be Public Servants) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 26

धारा 26 के अनुसार इस अधिनियम के तहत नियुक्त प्रत्येक अधिकारी किस रूप में माना जाएगा?

लोक सेवक

धारा 26 मेंलोक सेवककी परिभाषा किस कानून के अंतर्गत मानी जाएगी?

भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 21 (भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 2(28)

सिविल न्यायालयों का अधिकारिता वर्जित, (Jurisdiction of Civil Courts Barred) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 27

धारा 27 के अनुसार किस न्यायालय की अधिकारिता वर्जित की गई है?

सिविल न्यायालय

सिविल न्यायालय किस प्रकार के मामलों में अधिकारिता नहीं रखेगा?

उन मामलों में जिन पर इस अधिनियम का प्रावधान लागू होता है

धारा 27 के अनुसार सिविल न्यायालय क्या जारी नहीं कर सकता?

व्यादेश (injunction)

सद्भाव में किये गये कार्यवाही का संरक्षण, (Protection of Action Taken in Good Faith) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 28

धारा 28 किस प्रकार की कार्यवाही से संरक्षण देती है?

वाद, अभियोजन और अन्य कानूनी कार्यवाही सभी

‘‘सद्भाव में किया गया कार्य’’ का अर्थ क्या है?

कार्य ईमानदारी से, बिना गलत इरादे के किया गया

धारा 28 किनके लिए सुरक्षा प्रदान करती है?

केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय प्राधिकरण और उनके अधिकारी

कठिनाइयों का निवारण करने की शक्ति, (Power to Remove Difficulties) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 29

धारा 29 के अनुसार कठिनाई का निवारण कौन कर सकता है?

राज्य सरकार

धारा 29 के अंतर्गत कठिनाई निवारण के लिए आदेश जारी करने की अधिकतम समय सीमा क्या है?

अधिनियम की प्रारम्भ तिथि से 2 वर्ष

निर्देश देने के लिए केन्द्रीय सरकार की शक्ति, (Power of Central Government to Give Directions) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 30

धारा 30 के अनुसार निर्देश देने का अधिकार किसके पास है?

केन्द्रीय सरकार

केन्द्रीय सरकार की पुनर्विलोकन करने की शक्ति, (Power of Central Government to Review) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 31

धारा 31 के अनुसार पुनर्विलोकन (Review) कौन कर सकता है?

केन्द्रीय सरकार

राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति, (Power of State Government to Make Rules) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 32

धारा 32 के अनुसार नियम बनाने की शक्ति किसके पास है?

राज्य सरकार

 

Download PDF

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts