उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 वन-लाइनर नोट्स

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 वन-लाइनर नोट्स

Free Online Judiciary Coaching Classes Free Online Judiciary Coaching Classes

Download PDF

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024

(THE UTTAR PRADESH PUBLIC EXAMINATION (PREVENTION OF UNFAIR MEANS) ACT, 2024)

(उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 8 सन् 2024)

(U.P. Act no. 8 of 2024)

 

धारा 1(1) के अनुसार इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम क्या है?

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2004

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2004 अधिनियम संख्या क्या है?

उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 8 सन् 2024

 

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक, 2024 को राज्यपाल द्वारा किस संवैधानिक प्रावधान के अंतर्गत अनुमति प्रदान की गई?

भारत के संविधान का अनुच्छेद 200

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक, 2024 प्रशासनिक रूप से किस अनुभाग से संबंधित है?

गृह (पुलिस) अनुभाग-9

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक, 2024 को राज्यपाल की अनुमति किस तिथि को प्रदान की गई?

6 अगस्त, 2024

राज्यपाल की अनुमति के पश्चात यह विधेयक किस रूप में प्रकाशित किया गया?

उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 8, सन् 2024 के रूप में

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2004 का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनो प्रश्नपत्रों के समय के पूर्व प्रकटन को रोकने सॉल्वर गिरोह को अमिनिषिद्ध करने और उससे सम्बन्धित तथा सानुषांगिक मामलो का उपबंध करने के लिए

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2004 में किस प्रकार के गिरोह को प्रतिबंधित/अभिनिषिद्ध करने का प्रावधान किया गया है?

सॉल्वर गिरोह

भारत गणराज्य के पिचहत्तरवें वर्षका उल्लेख अधिनियम के किस वर्ष से संबंधित है?

वर्ष 2024

संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारंभ, (Short Title, Extent and Commencement) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 1

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2004 की क्षेत्रीय सीमा क्या है?

सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2004 को किस तिथि से प्रवृत्त (commence) समझा जायेगा?

15 जुलाई, 2004

परिभाषा, (Definition) खंड अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2

"सार्वजनिक परीक्षा का संचालन" (Conduct of Public Examination) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारसार्वजनिक परीक्षा का संचालनमें कौन-सा कार्य सम्मिलित है?

प्रश्नपत्र की तैयारी, कोडिंग, डीकोडिंग, मुद्रण, संग्रहण, सुरक्षित अभिरक्षा और वितरण, सार्वजनिक परीक्षा का पर्यवेक्षण, उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन, परिणाम की घोषणा और उससे संबंधित अन्य मामलें सम्मिलित हैं

सार्वजनिक परीक्षा का संचालनकी परिभाषा में प्रश्नपत्र के किस चरण को विशेष रूप से शामिल किया गया है?

प्रश्नपत्र का कोडिंग एवं डीकोडिंग

कौन-सा कार्यसार्वजनिक परीक्षा का संचालनकी परिभाषा में सम्मिलित नहीं है?

परीक्षा केंद्र का निर्माण

धारा 2(1)() के अंतर्गत उत्तर पुस्तिका से संबंधित कौन-सा कार्य सम्मिलित है?

उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन

सार्वजनिक परीक्षा का संचालनकी परिभाषा में परिणाम से संबंधित कौन-सा कार्य शामिल किया गया है?

परिणाम की घोषणा

प्रश्नपत्र की सुरक्षा से संबंधित कौन-सा तत्व धारा 2(1)() में स्पष्ट रूप से उल्लिखित है?

सुरक्षित अभिरक्षा

"परीक्षार्थी" (Examinee) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारपरीक्षार्थीसे क्या तात्पर्य है?

ऐसा व्यक्ति जिसे परीक्षा प्राधिकारी द्वारा सार्वजनिक परीक्षा में उपस्थित होने की अनुज्ञा दी गई हो और इसमें ऐसा व्यक्ति भी सम्मिलित है जिसे सार्वजनिक परीक्षा में, उसके निमित्त लेखक के रूप में कार्य करने के लिये प्राधिकृत किया गया हो

धारा 2(1)() के अंतर्गत कौनपरीक्षार्थीकी परिभाषा में सम्मिलित है?

वह व्यक्ति जो परीक्षार्थी के लिए लेखक के रूप में कार्य करने हेतु प्राधिकृत हो

कौन-सा व्यक्ति धारा 2(1)() के अंतर्गतपरीक्षार्थीनहीं माना जाएगा?

बिना अनुमति परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने वाला व्यक्ति

धारा 2(1)() के अनुसार किसी व्यक्ति कोपरीक्षार्थीमाने जाने के लिए कौन-सी शर्त अनिवार्य है?

परीक्षा प्राधिकारी द्वारा अनुज्ञा प्रदान किया जाना

"परीक्षा प्राधिकरण" (Examination Authority) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

सार्वजनिक परीक्षा के संबंध में "परीक्षा प्राधिकरण" में क्या-क्या सम्मिलित हैं?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन बोर्ड, विश्वविद्यालय, प्राधिकरण या निकाय, पूर्वोक्त आयोग, बोर्ड, विश्वविद्यालय, प्राधिकरण या निकाय द्वारा नियोजित या गठित कोई अभिकरण या भर्ती समिति, सार्वजनिक परीक्षा संचालित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर गठित, घोषित या नियोजित कोई अन्य प्राधिकरण, अभिकरण या भर्ती समिति

धारा 2(1)() के अनुसार सार्वजनिक परीक्षा के संबंध मेंपरीक्षा प्राधिकरणकी परिभाषा किससे संबंधित है?

सार्वजनिक परीक्षा आयोजित करने वाले निकायों से

धारा 2(1)() के अनुसार तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन कौन-से निकायपरीक्षा प्राधिकरणमाने जा सकते हैं?

बोर्ड, विश्वविद्यालय, प्राधिकरण या निकाय

यदि कोई बोर्ड या विश्वविद्यालय किसी भर्ती समिति का गठन करता है, तो वह भर्ती समिति किस स्थिति मेंपरीक्षा प्राधिकरणमानी जाएगी?

जब वह आयोग/बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा नियोजित या गठित हो

"परीक्षा केंद्र" (Examination Centre) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारपरीक्षा केंद्रसे क्या अभिप्राय है?

सार्वजनिक परीक्षा आयोजित करने हेतु परीक्षा प्राधिकरण द्वारा विनिर्दिष्ट परिसर

कौन-सी शर्त किसी परिसर कोपरीक्षा केंद्रबनाए जाने के लिए अनिवार्य है?

वह परीक्षा प्राधिकरण द्वारा विनिर्दिष्ट हो

यदि कोई विद्यालय परीक्षा आयोजित करता है लेकिन उसे परीक्षा प्राधिकरण द्वारा विनिर्दिष्ट नहीं किया गया है, तो वह क्या माना जाएगा?

परीक्षा केंद्र नहीं माना जाएगा

"निरीक्षण दल" (Inspection Team) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारनिरीक्षण दलका तात्पर्य क्या है?

किसी भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने और

परीक्षा प्राधिकरण को इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए परीक्षा प्राधिकरण द्वारा प्राधिकृत व्यक्तियों से है

निरीक्षण दलकिन व्यक्तियों से मिलकर बनता है?

परीक्षा प्राधिकरण द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति

कौन-सी शर्त किसी व्यक्ति कोनिरीक्षण दलका सदस्य बनने के लिए आवश्यक है?

उसे परीक्षा प्राधिकरण द्वारा प्राधिकृत किया गया हो

"परीक्षा प्राधिकरण से संबद्ध व्यक्ति" (Person Associated with Examination Authority) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारपरीक्षा प्राधिकरण से संबद्ध व्यक्तिकिसे कहा गया है?

ऐसा व्यक्ति जो परीक्षा प्राधिकरण के लिए या उसकी ओर से सेवाएं करता है, भले ही ऐसा व्यक्ति कर्मचारी या अभिकर्ता हो या किसी भी तरह से उससे संबद्ध हो;

कौन-सा व्यक्तिपरीक्षा प्राधिकरण से संबद्ध व्यक्तिकी परिभाषा में सम्मिलित होगा?

परीक्षा प्राधिकरण का संविदा कर्मचारी

यदि कोई व्यक्ति परीक्षा प्राधिकरण की ओर से सेवाएं देता है लेकिन औपचारिक कर्मचारी नहीं है, तो उसकी स्थिति क्या होगी?

वह परीक्षा प्राधिकरण से संबद्ध व्यक्ति माना जाएगा

कौन-सा व्यक्ति धारा 2(1)() के अंतर्गत शामिल नहीं होगा?

ऐसा व्यक्ति जिसका परीक्षा प्राधिकरण से कोई संबंध नहीं है

यदि कोई व्यक्ति परीक्षा प्राधिकरण के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से सेवाएं देता है, तो वह किस श्रेणी में आएगा?

परीक्षा प्राधिकरण से संबद्ध व्यक्ति

"सार्वजनिक परीक्षा" (Public Examination) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारसार्वजनिक परीक्षामें क्या-क्या है?

परीक्षा प्राधिकारी द्वारा लोक सेवा में किसी पद पर भर्ती या नियमितीकरण या पदोन्नति के लिए संचालित कोई अर्हकारी या प्रतियोगी परीक्षा,

तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन किसी बोर्ड, विश्वविद्यालय या निकाय द्वारा किसी उपाधि, डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र या किसी अन्य शैक्षणिक विशिष्टता को प्रदान करने या किसी अध्ययन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अर्हता हेतु संचालित कोई अर्हकारी या प्रतियोगी परीक्षा,

कोई अन्य परीक्षा जिसे राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना के माध्यम से सार्वजनिक परीक्षा घोषित किया गया हो

क्या परीक्षा प्राधिकारी द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षा लोक सेवा में भर्ती के लिए संचालित होने परसार्वजनिक परीक्षामानी जाएगी?

परीक्षा प्राधिकारी द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षा

धारा 2(1)() के अंतर्गत नियमितीकरण या पदोन्नति हेतु आयोजित परीक्षा किस श्रेणी में आएगी?

सार्वजनिक परीक्षा

विश्वविद्यालय द्वारा किसी उपाधि या डिप्लोमा प्रदान करने हेतु संचालित परीक्षा किस शर्त परसार्वजनिक परीक्षामानी जाएगी?

जब वह तत्समय प्रवृत्त विधि के अधीन संचालित हो

धारा 2(1)() में राज्य सरकार को कौन-सा विशेष अधिकार प्रदान किया गया है?

किसी अन्य परीक्षा को अधिसूचना द्वारा सार्वजनिक परीक्षा घोषित करने का

"लोक सेवा" (Public Service) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारलोक सेवाका तात्पर्य किससे है?

राज्य सरकार, स्थानीय प्राधिकरण, राज्य सरकार के पूर्ण स्वामित्व या नियंत्रण वाला निगम या उपक्रम, उत्तर प्रदेश में तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन स्थापित निकाय, चाहे निगमित हो या नहीं, जिसमें विश्वविद्यालय भी सम्मिलित है, राज्य सरकार द्वारा स्थापित कोई अन्य निकाय या समितियों के रजिस्ट्रीकरण से सम्बन्धित तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन रजिस्ट्रीकृत और अपने अनुरक्षण के लिए राज्य सरकार से पूर्णतः या आंशिक रूप से निधि प्राप्त करने वाली कोई समिति, या कोई शैक्षणिक संस्था, चाहे रजिस्ट्रीकृत हो या नहीं, किंतु राज्य सरकार से सहायता प्राप्त करती हो

क्या राज्य सरकारलोक सेवाकी परिभाषा में शामिल है?

हाँ

धारा 2(1)() के अनुसार विश्वविद्यालय किस आधार परलोक सेवाकी परिभाषा में शामिल होता है?

उत्तर प्रदेश में तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन स्थापित निकाय, चाहे निगमित हो या नहीं

राज्य सरकार से सहायता प्राप्त कोई शैक्षणिक संस्थालोक सेवाकी परिभाषा में कब शामिल होगी?

यदि वह रजिस्ट्रीकृत हो या नहीं, लेकिन राज्य सरकार से पूर्ण या आंशिक सहायता प्राप्त करती हो

कौन-सा निकाय धारा 2(1)() के अंतर्गतलोक सेवामें शामिल नहीं होगा?

निजी संस्थान बिना सरकारी सहायता के

"सॉल्वर गिरोह" (Solver Gang) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारसॉल्वर गिरोहकिसे कहा जाता है?

ऐसे व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह से है जो व्यक्तिगत रूप से या सामूहिक रूप से एक या अधिक सार्वजनिक परीक्षाओं में, -

सार्वजनिक परीक्षा में स्वयं को वास्तविक परीक्षार्थी होने का दिखावा करता हो और ऐसी सार्वजनिक परीक्षा में वास्तविक परीक्षार्थी के रूप में उपस्थित होता हो या उपस्थित होने का प्रयास करता हो; या

सार्वजनिक परीक्षा से संबंधित किसी प्रश्नपत्र या उसके किसी भाग या उसकी प्रतिलिपि को ऐसी सार्वजनिक परीक्षा के संचालन से पहले या उसके दौरान भौतिक रूप से या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त करता है, -

() ऐसी सार्वजनिक परीक्षा के एक या अधिक परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ या सहायता प्रदान करने के लिए ऐसे प्रश्नपत्र को हल करना या हल करने का प्रयास करना या हल करने में सहायता प्रदान करना; या

() ऐसी सार्वजनिक परीक्षा के एक या अधिक परीक्षार्थियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी तरीके से अनुचित लाभ या सहायता प्रदान करना, जिसमें संचार के साधन या अन्य आधुनिक तकनीक सम्मिलित हैं; या (तीन) परीक्षार्थी को अनुचित लाभ प्रदान करने के लिए किसी भी तरह से सम्मिलित होना

किसी व्यक्ति कोसॉल्वर गिरोहका सदस्य तब माना जाएगा जब

वह स्वयं को वास्तविक परीक्षार्थी दिखा कर परीक्षा में उपस्थित होता हो या उपस्थित होने का प्रयास करता हो

सॉल्वर गिरोहकी परिभाषा में किसी प्रश्नपत्र को परीक्षा से पहले या दौरान प्राप्त करना किस उद्देश्य के लिए शामिल किया गया है?

परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ या सहायता देने के लिए

धारा 2(1)() के अनुसार प्रश्नपत्र को हल करना या हल करने में सहायता करना किस श्रेणी में आता है?

सॉल्वर गिरोह का कार्य

किसी भी प्रकार की आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके परीक्षार्थियों को सहायता प्रदान करना किसके अंतर्गत आता है?

सॉल्वर गिरोह

कौन-सा कार्यसॉल्वर गिरोहकी परिभाषा में शामिल नहीं है?

केवल परीक्षा में उपस्थित होना (यदि वास्तविक परीक्षार्थी बन कर देखा जाए तो)

"पर्यवेक्षी कर्मचारिवृन्द" (Supervisory Staff) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारपर्यवेक्षी कर्मचारिवृन्दकिसे कहा जाता है?

सार्वजनिक परीक्षा संचालित करने के लिए परीक्षा प्राधिकरण द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति सम्मिलित हैं

पर्यवेक्षी कर्मचारिवृन्द में शामिल व्यक्ति किसके प्राधिकरण से नियुक्त होते हैं?

परीक्षा प्राधिकरण

धारा 2(1)() मेंप्राधिकृत व्यक्तिका प्रयोग किस प्रकार की भूमिका को स्पष्ट करता है?

सार्वजनिक परीक्षा संचालन में जिम्मेदार और आधिकारिक भूमिका

"अनुचित साधन" (Unfair Means) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसारअनुचित साधनका मुख्य संदर्भ किससे है?

सार्वजनिक परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनधिकृत सहायता या धोखाधड़ी

परीक्षार्थी द्वारा अपने उत्तर देने के समय किस प्रकार की गतिविधियाँअनुचित साधनमानी जाएँगी?

किसी व्यक्ति से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, या किसी भी रूप में लिखित, अभिलिखित, प्रतिलिपि की गई, मुद्रित या पुनः उत्पादित किसी भी सामग्री से अनधिकृत सहायता लेना, या किसी भी प्रकार के अनधिकृत टेलीफोनिक, बेतार, इलेक्ट्रॉनिक, यांत्रिक या अन्य उपकरण या गैजेट का उपयोग करना

अनुचित साधनमें परीक्षार्थी द्वारा फर्नीचर, फिक्सचर या परिधान पर चिह्न बनाने की गतिविधि शामिल है या नहीं?

हाँ, अगर उसका उपयोग परीक्षा में सहायता के रूप में किया जा सकता है

परीक्षार्थी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा प्रश्नपत्र का प्रतिरूपण या प्रकटन करना किस श्रेणी में आता है?

अनुचित साधन

किसी सार्वजनिक परीक्षा में किसी परीक्षार्थी को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए प्रश्नपत्र हल करना या हल करने में सहायता करना किस प्रकार की गतिविधि है?

अनुचित साधन

धारा 2(1)() मेंकंप्यूटर नेटवर्क, कंप्यूटर संसाधन या कंप्यूटर प्रणाली के साथ छेड़छाड़किस उद्देश्य से शामिल है?

परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए

कौन-सा कार्यअनुचित साधनकी परिभाषा में आता है?

धोखाधड़ी या मौद्रिक लाभ के लिए फर्जी वेबसाइट बनाना

परीक्षा से पहले असली प्रश्नपत्र के रूप में फर्जी प्रश्नपत्र परिचालित करना किस श्रेणी में आता है?

अनुचित साधन

परीक्षार्थी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए सार्वजनिक परीक्षा में कंप्यूटर नेटवर्क या कंप्यूटर संसाधन या कंप्यूटर प्रणाली के साथ छेड़छाड़ करना, किस श्रेणी में आता है?

अनुचित साधन

अनुचित मौद्रिक अभिलाभ और भौतिक लाभ प्राप्त करने के आशय से परीक्षा से पहले असली प्रश्नपत्र के रूप में फर्जी प्रश्नपत्र परिचालित करना, किस श्रेणी में आता है?

अनुचित साधन

अपवर्जन, (Exclusion) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 3

धारा 3(1) के अनुसार किन परीक्षार्थियों पर इस अधिनियम के अनुशासन या दंड संबंधी उपबंध लागू नहीं होंगे?

जो शैक्षणिक, तकनीकी, व्यावसायिक या अन्य योग्यता प्राप्त करने के लिए किसी सार्वजनिक परीक्षा में सम्मिलित हैं

यदि ऐसा परीक्षार्थी सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करता है, तो उसका परिणाम क्या होगा?

संबंधित प्रश्नपत्र की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और परिणाम परीक्षा प्राधिकारी द्वारा विहित रीति से घोषित किया जाएगा

धारा 3(2) के अनुसार किन परीक्षाओं पर इस अधिनियम के उपबंध लागू नहीं होंगे?

"सार्वजनिक परीक्षा प्राधिकारी" द्वारा आयोजित "सार्वजनिक परीक्षा" जो सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 (अधिनियम संख्या 1. सन् 2024) की धारा 2 की उप-धारा (1) के खंड () और () में क्रमशः परिभाषित हैं।

अनुचित साधनों के प्रयोग या उनमें लिप्तता का प्रतिषेध, (Prohibition of Use or Indulgence in Unfair Means) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 4

धारा 4(1) के अनुसार सार्वजनिक परीक्षा में किस प्रकार की गतिविधियाँ प्रतिषिद्ध हैं?

किसी सार्वजनिक परीक्षा या उसके संचालन में अनुचित साधनों का प्रयोग या उसमें लिप्त होना

धारा 4(2) के अनुसार अनुचित साधन प्रयोग की जांच कौन करेगा?

संबंधित परीक्षा प्राधिकारी

जांच प्रक्रिया में परीक्षार्थी को क्या अवसर दिया जाएगा?

सुनवाई का अवसर

धारा 4(3) के अनुसार प्रतिबंध लगाने के लिए संबंधित परीक्षा प्राधिकारी किसको विनिर्दिष्ट करेगा?

अनुशासन प्रदान करने वाले प्राधिकारी को

प्रश्न पत्र का कब्जा और प्रकटीकरण, (Possession and Disclosure of Question Paper) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 5

धारा 5 के अनुसार सार्वजनिक परीक्षा के संचालन में अपने कर्तव्यों के आधार पर विधिपूर्वक प्राधिकृत या अनुज्ञात कोई भी व्यक्ति, परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र खोलने और वितरित करने के लिए नियत समय से पूर्व, -

प्रश्न-पत्र या उसके किसी भाग या प्रतिलिपि को नहीं खोलेगा, लीक नहीं करेगा, उपाप्त नहीं करेगा या उपाप्त करने का प्रयास नहीं करेगा, अपने पास नहीं रखेगा या हल नहीं करेगा

धारा 5 के अनुसार सार्वजनिक परीक्षा के संचालन में अपने कर्तव्यों के आधार पर विधिपूर्वक प्राधिकृत या अनुज्ञात कोई भी व्यक्ति, परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र खोलने और वितरित करने के लिए नियत समय से पूर्व, -

किसी व्यक्ति या परीक्षार्थी को कोई सूचना नहीं देगा या सूचना देने का वादा नहीं करेगा, जिसके बारे में उसे यह ज्ञान या विश्वास करने का कारण हो कि ऐसी सूचना ऐसे प्रश्न-पत्र से संबंधित है, उससे व्युत्पन्न है या उस पर प्रभाव डालती है।

सूचना देने का प्रतिषेध, (Prohibition to Give Information) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 6

धारा 6 के अनुसार किसे कोई सूचना देने से प्रतिषेध है?

कोई भी व्यक्ति जो सार्वजनिक परीक्षा या उसके संचालन से संबंधित कार्य से न्यस्त है

धारा 6 में किसी को सूचना देने की अनुमति कब होगी?

अपने कर्तव्यों के आधार पर अनुमति मिलने पर

धारा 6 में किस प्रकार की जानकारी नहीं दी जा सकती?

किसी भी जानकारी या उसका कोई भाग जो न्यस्त कार्य के आधार पर ज्ञात हुआ हो और परीक्षार्थी को सदोष लाभ पहुँचाने के लिए हो

धारा 6 मेंप्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप सेशब्द का प्रयोजन क्या है?

किसी भी माध्यम से सूचना देने या पहुँचाने की सभी संभावनाओं को रोकना

धारा 6 के तहतन्यस्त कार्यका अर्थ क्या है?

सार्वजनिक परीक्षा या उसके संचालन से संबंधित कोई भी कार्य जिसमें व्यक्ति को नियुक्त किया गया है

परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर प्रतिषेध, (Prohibition to Enter Examination Centre) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 7

धारा 7 के अनुसार कौन व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकता?

कोई भी व्यक्ति जिसे सार्वजनिक परीक्षा से संबंधित कोई कार्य न्यस्त नहीं किया गया है और जो परीक्षार्थी नहीं है

कौन सी धारा के अनुसार किसी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास करना, प्रतिषेधित गतिविधि है?

धारा 7 के अंतर्गत

क्या कोई व्यक्ति जो परीक्षा से संबंधित कार्य में न्यस्त है, परीक्षा केंद्र में रह सकता है?

हाँ, केवल नियत कार्य के लिए

धारा 7 में उल्लिखित प्रतिषेध किसे प्रभावित करता है?

सभी परीक्षार्थियों के निष्पक्ष अवसर

धारा 7 के अनुसार, अनधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र में किस उद्देश्य से नहीं रह सकता?

परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करने में कोई सहायता या सहयोग प्रदान करने के लिए

धारा 7 का उल्लंघन किस प्रकार की कार्रवाई का कारण बन सकता है?

अनुचित साधनों से जुड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई

सहायता करने पर प्रतिषेध, (Prohibition to Assist) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 8

धारा 8 के अनुसार किन्हें किसी परीक्षार्थी को अनुचित साधनों में सहायता करने से रोका गया है?

परीक्षा प्राधिकरण के अधिकारी या कर्मचारी,

सार्वजनिक परीक्षा संचालन के लिए न्यस्त संस्थान का प्रबंधन या कर्मचारी और

सॉल्वर गिरोह

धारा 8 में उल्लिखित सहायता किस प्रकार की हो सकती है?

किसी भी प्रकार की सहायता या सहायता करने का प्रयास जो परीक्षार्थी को अनुचित लाभ दे

क्या धारा 8 में कौन सी सहायता शामिल हैं?

दोनों व्यक्तिगत और सामूहिक सहायता शामिल हैं

धारा 8 के अनुसारसॉल्वर गिरोहकिसके अंतर्गत आता है?

ऐसे व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जो अनुचित साधनों में सहायता करते हैं

सार्वजनिक परीक्षा को प्रभावित करने पर प्रतिषेध, (Prohibition to Influence Public Examination) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 9

धारा 9 के अनुसार किन लोगों को किसी भी प्रकार से प्रभावित करने से रोका गया है?

निरीक्षण दल के सदस्य, पर्यवेक्षी कर्मचारिवृन्द,

अधिकारी या परीक्षा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त या न्यस्त किसी व्यक्ति

धारा 9 में किस प्रकार की गतिविधियाँ प्रतिबंधित हैं?

धमकी,

उत्प्रेरणा,

प्रलोभन,

बाधा या बल प्रयोग द्वारा

परीक्षा प्रभावित करना या

प्रयास करना ताकि

वह विधिपूर्ण कर्तव्य का पालन कर सके या किसी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सके।

धारा 9 का समग्र उद्देश्य क्या है?

परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार की धमकी या बाधा के माध्यम से सार्वजनिक परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखना

परीक्षा केंद्र से भिन्न किसी अन्य स्थान का उपयोग सार्वजनिक परीक्षा के लिए नहीं किया जाएगा, (No Place Other than Examination Centre Shall be Used for Public Examination) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 10

धारा 10 के अनुसार किसी सार्वजनिक परीक्षा के लिए कौन-सा स्थान प्रयोग नहीं किया जा सकता?

परीक्षा केंद्र से भिन्न कोई भी अन्य स्थान

सॉल्वर गिरोह पर प्रतिषेध, (Prohibition Against Solver Gang) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 11

धारा 11 के अनुसार सॉल्वर गिरोह परीक्षा केंद्र में कब प्रवेश नहीं कर सकता?

सार्वजनिक परीक्षा के दौरान या उससे एक दिन पहले

सॉल्वर गिरोह के लिए धारा 11 में प्रश्नपत्र से संबंधित कौन-सी गतिविधियाँ प्रतिबंधित हैं?

परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र या उसके किसी भाग या प्रति को अपने पास रखना, प्राप्त करना, खोलना या प्रकटन करना

धारा 11 में सॉल्वर गिरोह को किस प्रकार की सहायता करना या प्रयास करना प्रतिबंधित है?

परीक्षार्थी को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए प्रश्नपत्र हल करना या हल करने का प्रयास करना

सॉल्वर गिरोह किन लोगों को धमकी, उत्प्रेरणा, प्रलोभन, बाधा या बल प्रयोग द्वारा प्रभावित नहीं कर सकता?

परीक्षा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त, न्यस्त, लगे हुए या संबद्ध निरीक्षण दल के सदस्य, पर्यवेक्षी कर्मचारिवृन्द, अधिकारी या व्यक्ति

सॉल्वर गिरोह किसी से सूचना प्राप्त करने या देने का प्रयास क्यों नहीं कर सकता?

परीक्षार्थी को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए और जब सार्वजनिक परीक्षा या सार्वजनिक परीक्षा के संचालन से संबंधित कार्य के लिए विधिपूर्वक प्राधिकृत, न्यस्त या किसी व्यक्ति से बल, उत्प्रेरणा या प्रलोभन द्वारा कोई सूचना प्राप्त करना या प्राप्त करने का प्रयास करना से संबंधित है

धारा 11 में उल्लिखित प्रतिबंध किस प्रकार की गतिविधियों को रोकते हैं?

अनुचित साधनों का प्रयोग, उसमें संलिप्त या प्रयत्न करना और दुष्प्रेरण करना

सॉल्वर गिरोह किस प्रकार के प्रयास से भी प्रतिबंधित है?

सहायता करने या सहायता करने का प्रयास करना

धारा 11 के अनुसार सॉल्वर गिरोह किन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को जानकारी नहीं दे सकता?

जब उसे यह विश्वास हो कि जानकारी सार्वजनिक परीक्षा के प्रश्नपत्र से संबंधित है या उससे व्युत्पन्न है या उस पर प्रभाव डालती है

मूल्यांकन में हेर-फेर का निवारण, (Prevention of Manipulation in Evaluation) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 12

धारा 12 के अनुसार किसी व्यक्ति को किस प्रकार की गतिविधि में संलिप्त होना प्रतिबंधित है?

किसी परीक्षार्थी के प्रदर्शन के मूल्यांकन या उसके मूल्यांकन अभिलेख में हेर-फेर या हेर-फेर करने का प्रयास करना

धारा 12 स्पष्टीकरण के अंतर्गतमूल्यांकन अभिलेखमें क्या शामिल है?

उत्तर पुस्तिका, सारणीयन पत्रक, अंक रजिस्टर, व्यक्तिगत अंक पत्रक, परिणाम पत्रक या उसकी प्रतिलिपि और अन्य अनुरक्षित अभिलेख

शास्ति, (Penalty) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 13

यदि कोई परीक्षार्थी धारा 4(1) का उल्लंघन करता है या करने का प्रयत्न करता है, तो उसका परिणाम क्या होगा?

परिणाम रोक लिया जाएगा और आगामी एक कैलेंडर वर्ष तक सार्वजनिक परीक्षा से वंचित किया जा सकता है

धारा 13(1) के अनुसार परीक्षार्थी को सार्वजनिक परीक्षा से वंचित करने की अवधि कितनी हो सकती है?

एक वर्ष

धारा 13(1) के परन्तुक के अनुसार वंचना अवधि समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

वह भविष्य में सार्वजनिक परीक्षा या लोक सेवा में सम्मिलित होने के लिए निर्हरित नहीं होगा

परीक्षार्थी के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति यदि धारा 4(1) का उल्लंघन करता है, तो उसे क्या दंड होगा?

न्यूनतम दो वर्ष से अधिकतम दस वर्ष तक का कारावास और जुर्माना

धारा 5, 6, 7, 10 या 12 का उल्लंघन करने पर क्या दंड है?

दो वर्ष से अन्यून कारावास से, जिसे दस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, तथा दो लाख रुपए के जुर्माने से, जो पांच लाख रुपए तक बढ़ाया जा सकता है, दंडनीय होगा

धारा 8 या 9 का उल्लंघन करने पर कारावास कितना है?

तीन वर्ष से अन्यून कारावास से, जिसे दस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, तथा तीन लाख रुपए के जुर्माने से, जो दस लाख रुपए तक बढ़ाया जा सकता है, दंडनीय होगा।

यदि कोई सॉल्वर गिरोह धारा 8, 9 या 11 का उल्लंघन करता है, तो कारावास कितना होगा?

सात वर्ष से अन्यून कारावास से, जिसे चौदह वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, तथा दस लाख रुपए के जुर्माने से, जो पच्चीस लाख रुपए तक बढ़ाया जा सकता है, दंडनीय होगाI

कोई सॉल्वर गिरोह ऐसे अपराध की पुनरावृत्ति करता है, तो-

वह आजीवन कारावास के दण्ड तथा न्यूनतम पचास लाख रुपए के जुर्माने से, जो एक करोड़ रुपए तक बढ़ाया जा सकता है, दंडनीय होगाI

धारा 13(6) के अनुसार सार्वजनिक परीक्षा के निष्पक्ष संचालन में गंभीर बाधा डालने पर क्या दंड है?

आजीवन कारावास और न्यूनतम पचास लाख रुपये के जुर्माने जो एक करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है, से दंडनीय होगा।

कर्तव्यों की उपेक्षा के लिए दंड, (Punishment for Neglect of Duties) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 14

धारा 14 के अंतर्गत दंड किस स्थिति में लगाया जाता है?

जानबूझकर सौंपे गए कार्य या कर्तव्य की उपेक्षा करने पर

धारा 14 के अनुसार कर्तव्य की उपेक्षा का परिणाम क्या हो सकता है?

प्रश्न-पत्र का प्रकटन या परीक्षा संचालन का प्रतिकूल रूप से प्रभावित होना

धारा 14 के अंतर्गत किसी सार्वजनिक परीक्षा से संबंधित किसी कार्य या किसी कर्तव्य के पालन का कार्य सौंपे जाने पर, जानबूझकर किसी कार्य या कर्तव्य की उपेक्षा करेगा, जिसका पालन किया जाना उसके द्वारा अपेक्षित है और जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्र का प्रकटन हो सकता है या सार्वजनिक परीक्षा का संचालन प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो सकता है, का दंड क्या है?

कारावास जिसकी अवधि दो वर्ष से कम नहीं होगी

किन्तु जो सात वर्ष तक की हो सकेगी, और जुर्माने से दंडनीय होगा।

कंपनियों द्वारा अपराध, (Offences by Companies) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 15

धारा 15(1) के अनुसार यदि किसी कंपनी द्वारा अपराध किया जाता है, तो कौन दोषी माना जाएगा?

कंपनी तथा अपराध के समय कंपनी का भारसाधक व्यक्ति

धारा 15(1) परन्तु के अनुसार भारसाधक व्यक्ति को दंड से छूट कब मिल सकती है?

जब वह सिद्ध कर दे कि अपराध उसकी जानकारी के बिना हुआ या उसने सम्यक् तत्परता बरती

धारा 15(2) के अनुसार निदेशक या अधिकारी कब दोषी माना जाएगा?

जब अपराध उसकी सहमति, मिलीभगत या उपेक्षा से हुआ हो

धारा 15(2) के अंतर्गत व्यक्तिगत रूप से दोषी कौन हो सकता है?

निदेशक, प्रबंधक, सचिव या अन्य अधिकारी

धारा 15 के प्रयोजन के लिएकंपनीमें क्या सम्मिलित है?

निगमित निकाय, फर्म, सोसायटी या व्यक्तियों का अन्य संघ

फर्म के संबंध मेंनिदेशकका अर्थ क्या है?

फर्म का भागीदार, सोसाइटी या व्यक्तियों का अन्य संघ, जिसे सोसायटी या अन्य संघ के नियमों के अधीन, यथास्थिति, सोसायटी या अन्य संघ के मामलों के प्रबंधन का कार्य सौंपा गया है।

संपत्ति की कुर्की और अधिहरण, (Attachment and Confiscation of Property) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 16

धारा 16(1) के अनुसार कौन व्यक्ति अपराध से अर्जित संपत्ति धारण नहीं करेगा?

सॉल्वर गिरोह का सदस्य

धारा 16(1) किन धाराओं के अंतर्गत अपराध से अर्जित संपत्ति पर लागू होती है?

धारा 8, 9 और 11

धारा 16(2) के अंतर्गत संपत्ति की कुर्की का आदेश कौन दे सकता है?

जिला मजिस्ट्रेट

धारा 16(3) के अनुसार कुर्की की प्रक्रिया किस संहिता के अनुसार होगी?

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

धारा 16(4) के अंतर्गत कुर्क संपत्ति के लिए कौन नियुक्त किया जा सकता है और उसके पास ऐसी संपत्ति के सम्बन्ध में क्या शक्तियां होंगी?

प्रशासक और प्रशासक के पास ऐसी संपत्ति के सर्वोत्तम हित में प्रशासन करने की सभी शक्तियां होंगी।

धारा 16(5) के अनुसार प्रशासक को कौन सहायता प्रदान कर सकता है?

पुलिस

धारा 16(6) के अनुसार अभ्यावेदन कितनी अवधि में दिया जा सकता है?

तीन माह

धारा 16(7) के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट कब संपत्ति को कुर्की से निर्मुक्त करेगा?

जब दावे की मौलिकता से संतुष्ट हो

धारा 16(12) के अनुसार यह साबित करने का भार किस पर होगा?

संपत्ति पर दावा करने वाले व्यक्ति पर

धारा 16(13) के अनुसार यदि संपत्ति सॉल्वर गिरोह द्वारा अर्जित नहीं पाई जाती है तो क्या होगा?

संपत्ति दावेदार के पक्ष में निर्मुक्त होगी

धारा 16(14) के अनुसार दोषसिद्धि होने पर संपत्ति का क्या होगा?

सभी भारों से मुक्त होकर राज्य में निहित मानी जाएगी

संज्ञान और विचारण, (Cognizance and Trial) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 17

धारा 17(1) के अनुसार इस अधिनियम के अंतर्गत अपराध किस प्रकृति के हैं?

संज्ञेय, गैर-जमानतीय अशमनीय

धारा 17(1) के अनुसार इस अधिनियम के अपराधों का विचारण कौन करेगा?

सत्र न्यायालय

धारा 17(2) के अनुसार अपराधों की विवेचना कौन कर सकता है?

पुलिस उपाधीक्षक या सहायक पुलिस आयुक्त के पद से अनिम्न पद के पुलिस अधिकारी

जमानत से संबंधित उपबंध, (Provisions Regarding Bail) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 18

धारा 18 के अनुसार किस धारा के अपराध के आरोपी को जमानत पर रिहा नहीं किया जाएगा?

धारा 13 की उपधारा (5)

धारा 18 के अनुसार जमानत से पूर्व किसे अवसर दिया जाना अनिवार्य है?

लोक अभियोजक

यदि लोक अभियोजक जमानत का विरोध करता है तो किस न्यायालय का समाधान आवश्यक है?

सत्र न्यायालय

सत्र न्यायालय को किस बात का समाधान होना आवश्यक है?

अभियुक्त दोषी नहीं है

जमानत पर रहते हुए अभियुक्त के संबंध में किस बात की संभावना नहीं होनी चाहिए?

कोई अपराध किए जाने की

धारा 18 के परन्तुक के अनुसार किन व्यक्तियों को जमानत दी जा सकती है?

महिला, बीमार या दुर्बल

धारा 18 के अनुसार महिला अभियुक्त को जमानत किसके निदेश पर दी जा सकती है?

सत्र न्यायालय

सभी लागतों और व्ययों का भुगतान करने के लिए प्रबंधन आदि का दायित्व, (Liability of Management Etc. to Pay all Costs and Expenses) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 19

यदि कोई व्यक्ति, संस्था, मुद्रणालय, सेवा प्रदाता, जिसने - परीक्षा के लिए अनुबंध किया हो या आदेश दिया हो; या परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रबंधन किया हो; या परीक्षा सामग्री रखने या परिवहन के लिए प्राधिकृत किया हो; इस अधिनियम के अधीन किसी अपराध का दोषी पाया जाता है, तो-

उसे सक्षम न्यायालय द्वारा निर्धारित लागत और व्यय का भुगतान करना होगा और भविष्य में ऐसे समनुदेशन के लिए हमेशा के लिए वर्जित कर दिया जाएगा।

धारा 19(1) के अनुसार अपराध का दोषी पाए जाने पर क्या भुगतान करना होगा?

सक्षम न्यायालय द्वारा निर्धारित लागत और व्यय

धारा 19(2) के अनुसार परीक्षा केंद्र को कब विवर्जित किया जाएगा?

सामूहिक नकल द्वारा प्रश्न पत्र हल किए जाने पर

धारा 19(2) के अनुसार सहायता प्रदान किए जाने पर क्या परिणाम होगा?

परीक्षा केंद्र विवर्जित किया जाएगा

लोक सेवक, (Public Servant) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 20

धारा 20 के अनुसार सार्वजनिक परीक्षा के संचालन में लगे प्रत्येक व्यक्ति को क्या माना जाएगा?

लोक सेवक

धारा 20 के अनुसार लोक सेवक की परिभाषा किस अधिनियम से ली गई है?

भारतीय दंड  संहिता 1860

(भारतीय न्याय संहिता, 2023)

भारतीय न्याय संहिता, 2023 की कौन-सी धारा लोक सेवक से संबंधित है?

धारा 2 का खंड (28)

धारा 20 के अंतर्गत लोक सेवक का दर्जा किसे प्राप्त होगा?

सार्वजनिक परीक्षा के संचालन में लगे प्रत्येक व्यक्ति को

निदेश या आदेश जारी करने की शक्ति, (Power to Issue Directions or Order) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 21

धारा 21 के अनुसार निदेश या आदेश कौन जारी कर सकता है?

राज्य सरकार

धारा 21 के अंतर्गत निदेश या आदेश किस उद्देश्य से जारी किए जाते हैं?

अधिनियम के उपबंधों को प्रभावी करने के लिए

स‌द्भावनापूर्वक की गयी कार्यवाही का संरक्षण, (Protection of Action Taken in Good Faith) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 22

धारा 22 के अनुसार किसके विरुद्ध कोई वाद, अभियोजन या अन्य विधिक कार्यवाही नहीं होगी?

राज्य सरकार या लोक सेवा में किसी व्यक्ति

अपील, (Appeal) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 23

धारा 23 के अनुसार अपील पर किस अधिनियम के उपबंध लागू होंगे?

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 का कौन-सा अध्याय अपील पर लागू होगा?

अध्याय इकतीस

धारा 23 के अनुसार अपील किसके विरुद्ध की जा सकती है?

सक्षम न्यायालय द्वारा पारित निर्णय या आदेश

धारा 23 के अनुसार अपील पर उपबंध किस प्रकार लागू होंगे?

यथावश्यक परिवर्तन सहित

धारा 23 के अनुसार अपील किस अधिनियम के उपबंधों के अधीन होगी?

इस अधिनियम के उपबंधों

नियम बनाने की शक्ति, (Power to Make Rules) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 24

इस अधिनियम के प्रयोजनों को कार्यान्वित करने के लिए नियम कौन बना सकता है?

राज्य सरकार

धारा 3 के अधीन किस विषय पर नियम बनाए जा सकते हैं?

साधनों का प्रयोग करते या उनमें संलिप्त पाए गए परीक्षार्थी के परिणाम की घोषणा

धारा 4 की उपधारा (2) के अधीन किस विषय पर नियम बनाए जा सकते हैं?

परीक्षार्थी की जांच

धारा 4 की उपधारा (3) के अधीन नियम किसके लिए बनाए जा सकते हैं?

मंजूरी प्राधिकारी विनिर्दिष्ट करने का तरीका

धारा 24(2)() के अनुसार नियम किस विषय पर बनाए जा सकते हैं?

कोई ऐसा विषय जो विहित किया जाना है

धारा 24(2) किस प्रकार की शक्ति प्रदान करती है?

व्यापक

अध्यारोही प्रभाव, (Overriding Effect) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 25

अध्यारोही प्रभाव का अर्थ क्या है?

अन्य असंगत विधि के बावजूद अधिनियम लागू होना

यह अधिनियम किन परिस्थितियों में प्रभावी रहेगा?

अन्य असंगत विधियों के होने पर भी

धारा 25 में उल्लिखित अधिनियम किस राज्य में प्रभावी होगा?

उत्तर प्रदेश

कठिनाइयों को दूर करने की शक्ति, (Power to Remove Difficulties) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 26

धारा 26 किस अधिनियम का भाग है?

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024

धारा 26 के अनुसार कठिनाई दूर करने की शक्ति किसे प्राप्त है?

राज्य सरकार

राज्य सरकार कठिनाई दूर करने के लिए आदेश जारी करने की अवधि कितनी है?

2 वर्ष

धारा 26(1) के आदेश में क्या होना चाहिए?

अधिनियम के उपबंधों से असंगत होना चाहिए जो उसे ऐसी कठिनाई को दूर करने के लिए आवश्यक या समीचीन प्रतीत हों।

धारा 26(2) के अनुसार, जारी आदेश को कहाँ प्रस्तुत किया जाएगा?

राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के समक्ष

धारा 26 के तहत कठिनाई दूर करने के आदेश पर कौन सा अधिनियम लागू होगा?

उत्तर प्रदेश साधारण खण्ड अधिनियम, 1904 की धारा 23- की उपधारा (1) के उपबन्ध लागू होंगे।

निरसन और व्यावृत्तियां, (Repeal and Savings) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 27

धारा 27 के अनुसार कौन सा अधिनियम निरसित किया गया है?

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 1998

क्या निरसित अधिनियम का पूर्व प्रवर्तन निरसन प्रभावित नहीं करेगा?

नहीं

निरसन प्रभावित नहीं करेगा-

निरसित अधिनियम के अधीन अर्जित, प्राप्य या उपगत अधिकार, विशेषाधिकार, बाध्यता या दायित्व

क्या निरसित अधिनियम के किसी उपबंध के विरुद्ध किए गए किसी अपराध के संबंध में उपगत कोई दंड करेगा?

निरसित अधिनियम के किसी उपबंध के विरुद्ध किए गए किसी अपराध के संबंध में उपगत कोई दंड

 

Download PDF

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts