लोक सम्पत्ति को नुकसानी का निवारण अधिनियम, 1984 वन-लाइनर नोट्स | (हिंदी माध्यम)

लोक सम्पत्ति को नुकसानी का निवारण अधिनियम, 1984 वन-लाइनर नोट्स | (हिंदी माध्यम)

Free Online Judiciary Coaching Classes Free Online Judiciary Coaching Classes

Download PDF

लोक सम्पत्ति को नुकसानी का निवारण अधिनियम, 1984

(THE PREVENTION OF DAMAGE TO PUBLIC PROPERTY ACT, 1984)

(1984 का अधिनियम सं. 30)

(ACT NO. 3 OF 1984)

 

अधिनियम का सही नाम क्या है?

लोक सम्पत्ति को नुकसानी का निवारण अधिनियम, 1984

(The Prevention of Damage to Public Property Act, 1984)

अधिनियम की संख्या  क्या है?

(1984 का अधिनियम संख्या 30)

(Act No. 3 of 1984)

लोक सम्पत्ति को नुकसानी निवारण अधिनियम, 1984 का मूल उद्देश्य क्या है?

लोक सम्पत्ति को नुकसान से बचाना

यह अधिनियम संसद द्वारा भारत गणराज्य के किस वर्ष में अधिनियमित किया गया?

भारत गणराज्य के पैंतीसवें वर्ष में

लोक सम्पत्ति को नुकसानी निवारण अधिनियम, 1984 किस तिथि से प्रवृत्त हुआ माना जाएगा?

28 जनवरी, 1984

संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारम्भ, (Short Title, Extent and Commencement) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 1

लोक सम्पत्ति को नुकसानी निवारण अधिनियम, 1984 का विस्तार किस क्षेत्र तक है?

सम्पूर्ण भारत

अधिनियम के क्षेत्रीय विस्तार से संबंधित प्रावधान किस उपधारा में है?

धारा 1(2)

अधिनियम के प्रारम्भ (commencement) से संबंधित उपबन्ध कहाँ दिया गया है?

धारा 1(3)

लोक सम्पत्ति को नुकसानी निवारण अधिनियम, 1984 किस प्रकार से प्रवृत्त किया गया है?

पूर्वव्यापी रूप से

परिभाषा, (Definitions) खंड अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2

"रिष्टि", (Mischief) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2()

इस अधिनियम के अनुसाररिष्टिशब्द का अर्थ किस विधि से ग्रहण किया गया है?

भारतीय दंड संहिता, 1860 (भारतीय न्याय संहिता 2023)

रिष्टिकी परिभाषा भारतीय दंड संहिता, 1860 (भारतीय न्याय संहिता 2023) की किस धारा से संदर्भित है?

भारतीय दंड संहिता, 1860 धारा 425 (भारतीय न्याय संहिता 2023 धारा 324)

भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा के अनुसार रिष्टिकी परिभाषा का तात्पर्य क्या है?

जो कोई इस आशय से, या यह सम्भाव्य जानते हुए कि, वह लोक को या किसी व्यक्ति को सदोष हानि या नुकसान कारित करे, किसी सम्पत्ति का नाश या किसी सम्पत्ति में या उसकी स्थिति में ऐसी तब्दीलो कारित करता है, जिससे उसका मूल्य या उपयोगिता नष्ट या कम हो जाती है. या उस पर क्षतिकारक प्रभाव पड़ता है, वह रिष्टि करता है।

"लोक सम्पत्ति", (Public Property) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2()

इस अधिनियम के अनुसारलोक सम्पत्तिसे क्या अभिप्रेत है?

स्थावर या चल, दोनों प्रकार की सम्पत्ति, जिसमें मशीनरी भी सम्मिलित है

क्या केन्द्रीय सरकार के स्वामित्व, कब्जे या नियंत्रण में होने वाली सम्पत्तिलोक सम्पत्तिमानी जाएगी?

हाँ

क्या राज्य सरकार के स्वामित्व, कब्जे या नियंत्रण में होने वाली सम्पत्तिलोक सम्पत्तिमानी जाएगी?

हाँ

क्या स्थानीय प्राधिकारीलोक सम्पत्तिकी परिभाषा में स्पष्ट रूप से शामिल है?

हाँ

केन्द्रीय, प्रान्तीय या राज्य अधिनियम द्वारा या उसके अधीन स्थापित निगम की सम्पत्ति को किस रूप में माना जाएगा?

लोक सम्पत्ति

कम्पनी अधिनियम, 1956 की धारा 617 में परिभाषित कम्पनी की सम्पत्ति इस अधिनियम के अंतर्गत क्या मानी जाएगी?

लोक सम्पत्ति

राज्य सरकार किस माध्यम से किसी संस्थान, समुत्थान या उपक्रम कोलोक सम्पत्तिके अंतर्गत विनिर्दिष्ट कर सकती है?

शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

केन्द्रीय सरकार किसी संस्थान को इस उपखंड के अंतर्गत कब विनिर्दिष्ट कर सकती है?

जब वह पूर्णतः या तात्विक रूप से सरकारी निधि से सहायता प्राप्त करता हो

लोक सम्पत्तिकी परिभाषा में मशीनरी को सम्मिलित करने का उद्देश्य क्या है?

सम्पत्ति की परिधि को व्यापक बनाना

लोक सम्पत्ति को नुकसान कारित करने वाली रिष्टि, (Mischief Causing Damage to Public Property) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 3

धारा 3(1) के अंतर्गत लोक सम्पत्ति के संबंध में रिष्टि कारित करने पर अधिकतम कितने वर्ष का कारावास हो सकता है?

पाँच वर्ष तक का कारावास और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।

धारा 3(2) किस प्रकार की लोक सम्पत्ति से संबंधित अपराधों के लिए विशेष दंड का प्रावधान करती है?

उपधारा (2) में निर्दिष्ट विशेष प्रकृति की लोक सम्पत्ति;

जल, प्रकाश; बिजली या ऊर्जा के उत्पादन; वितरण या आपूर्ति के संबंध में प्रयुक्त कोई भवन, प्रतिष्ठान या अन्य सम्पत्ति; कोई तेल प्रतिष्ठापन; कोई मल संकर्म; कोई खान या कारखाना; लोक परिवहन या दूरसंचार का कोई साधन अथवा उनसे संबंधित प्रयुक्त कोई भवन, प्रतिष्ठापन या अन्य सम्पत्ति;

कौन-सी सम्पत्ति धारा 3(2) के अंतर्गत सम्मिलित नहीं है?

निजी आवासीय भवन

धारा 3(2) के अंतर्गत न्यूनतम कारावास की अवधि कितनी निर्धारित की गई है?

छः मास

धारा 3(2) के अंतर्गत अधिकतम कितने वर्ष का कारावास हो सकता है?

पाँच वर्ष तक का कारावास

धारा 3(2) के अंतर्गत न्यायालय छः मास से कम कारावास कब दे सकता है?

निर्णय में कारण अभिलिखित करने पर

लोक परिवहन या दूरसंचार से संबंधित कौन-सी सम्पत्ति धारा 3(2) में सम्मिलित है?

उनसे संबंधित भवन, प्रतिष्ठान या अन्य सम्पत्ति

कौन-सा कथन धारा 3 के संदर्भ में सही है?

धारा 3(2) विशेष प्रकृति की सम्पत्ति के लिए कठोर दंड प्रदान करती है

धारा 3(2) के अंतर्गत खान या कारखाने से संबंधित लोक सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने पर क्या दंड होगा?

छः मास से पाँच वर्ष तक का कारावास और जुर्माना

अग्नि या विस्फोटक पदार्थ द्वारा लोक सम्पत्ति को नुकसान कारित करने वाली रिष्टि, (Mischief Causing Damage to Public Property by Fire or Explosive Substance) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 4

धारा 4 के अंतर्गत अपराध किस माध्यम से किया जाना आवश्यक है?

अग्नि या विस्फोटक पदार्थ द्वारा

धारा 4 के अंतर्गत दंड तभी लागू होता है जब अपराध किस धारा के अधीन किया गया हो?

धारा 3 की उपधारा (1) या उपधारा (2)

धारा 4 के अंतर्गत न्यूनतम कारावास की अवधि क्या है?

एक वर्ष

धारा 4 के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि कितनी हो सकती है?

दस वर्ष तक का कारावास

धारा 4 के अंतर्गत कौन-सा दंड अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा?

कारावास और जुर्माना

न्यायालय एक वर्ष से कम का कारावास कब दे सकता है?

निर्णय में कारण अभिलिखित करने पर

जमानत के बारे में विशेष उपबन्ध, (Special Provisions Regarding Bail) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 5

धारा 5 के विशेष उपबन्ध किन अपराधों पर लागू होते हैं?

धारा 3 या धारा 4 के अधीन दंडनीय अपराधों पर

धारा 5 के अनुसार कौन-सा व्यक्ति जमानत पर नहीं छोड़ा जाएगा?

अभियुक्त या सिद्धदोष कोई व्यक्ति

धारा 5 के अनुसार जमानत दिए जाने से पूर्व किसे अवसर दिया जाना आवश्यक है?

अभियोजन को

धारा 5 के अंतर्गत जमानत संबंधी प्रावधान किस प्रकृति के हैं?

अपवादात्मक

व्यावृत्ति, (Saving) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 6

धारा 6 के अनुसार इस अधिनियम के उपबन्ध किस प्रकार के हैं?

किसी अन्य विधि के अतिरिक्त होंगे कि उनके अल्पीकरण के रूप में

निरसन और व्यावृत्ति, (Repeal and Saving) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 7

धारा 7(1) के द्वारा किस विधिक प्रावधान को निरस्त किया गया है?

दि प्रिवेंशन ऑफ डैमजेज टू पब्लिक प्रापर्टी आर्डिनेंस, 1984

अध्यादेश के अन्तर्गत किया गया कोई कार्य या कार्यवाही किस रूप में मानी जाएगी?

इस अधिनियम के तत्स्थानीय उपबन्ध के अधीन की गई

 

Download PDF

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts