राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 MCQs Set-4

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

 

  Download Rajasthan Excise Act MCQs Set-4 PDF 

 

1. धारा 38(1) में अनुज्ञप्ति को अविधिमान्य मानने का निषेध किस कारण से किया गया है?

a. प्रशासनिक सुविधा हेतु

b. केवल तकनीकी त्रुटि/अनियमितता/लोप के कारण अनुज्ञप्ति अमान्य न हो

c. अपराधों को बढ़ावा देने हेतु

d. शुल्क कम करने हेतु

 

2. धारा 38(1) के अनुसार “केवल तकनीकी त्रुटि” होने पर अनुज्ञप्ति को क्या घोषित नहीं किया जाएगा?

a. वैध

b. निरस्त

c. अविधिमान्य

d. स्थगित

 

3. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 38 के अनुसार सही है?

a. तकनीकी त्रुटि होने पर अनुज्ञप्ति स्वतः रद्द होगी

b. तकनीकी त्रुटि होने पर अनुज्ञप्ति वैध मानी जाएगी

c. अनुज्ञप्ति हमेशा अवैध मानी जाएगी

d. आयुक्त का निर्णय केवल सलाह है

 

4. धारा 38(2) के अनुसार तकनीकी त्रुटि क्या है, यह तय करने की शक्ति किसके पास है?

a. पुलिस अधीक्षक

b. सत्र न्यायालय

c. आबकारी आयुक्त

d. तहसीलदार

 

5. सामान्य प्रावधान किस अध्याय से सम्बंधित हैं?

a. अध्याय 5

b. अध्याय 6

c. अध्याय 7

d. अध्याय 8

 

6. माप बाट और जांच औजार माप बाट और जांच औजार किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 37

b. धारा 38

c. धारा 39

d. धारा 40

 

7. धारा 40 के अनुसार आबकारी राजस्व की वसूली किस प्रकार की जा सकती है?

a. केवल कोर्ट के आदेश से

b. लोक मांगों की वसूली के तरीके से या भू-राजस्व के बकायों की तरह

c. केवल पुलिस द्वारा

d. केवल बैंक द्वारा

 

8. धारा 40 के अनुसार आबकारी राजस्व किससे वसूल किया जा सकता है?

a. केवल लाइसेंसधारी से

b. केवल गवाह से

c. प्रतिभू (यदि कोई हो) या प्रारम्भिक रूप से दायी व्यक्ति से

d. केवल उपभोक्ता से

 

9. धारा 40 के अनुसार यदि अनुज्ञप्ति धारक द्वारा “व्यतिक्रम” किया जाए तो क्या किया जा सकता है?

a. कोई कार्यवाही नहीं होगी

b. आबकारी आयुक्त व्यतिक्रमी की जोखिम पर अनुदान ले सकेगा

c. केवल चेतावनी दी जाएगी

d. केवल जुर्माना लगेगा

 

10. जब अनुदान धारा 40 के अधीन प्रबंधन के अधीन हो, तो आबकारी आयुक्त क्या वसूल कर सकता है?

a. केवल कर

b. केवल जुर्माना

c. पट्टेदार/समुनदेशिती द्वारा व्यतिक्रमी को देय राशि को आबकारी राजस्व के रूप में

d. केवल फीस

 

11. धारा 40 के प्रथम परन्तु (Proviso) के अनुसार धारा 24 के अधीन दिए गए एकमात्र विशेषाधिकार की अनुज्ञप्ति—

a. कभी भी पुनः विक्रय हो सकती है

b. बिना अनुमति समपहरित/पुनः विक्रय नहीं की जाएगी

c. केवल पुलिस अनुमति से विक्रय होगी

d. स्वतः समाप्त हो जाएगी

 

12. धारा 40 के अनुसार धारा 24 के अधीन लाइसेंस को समपहरित/पुनः विक्रय करने हेतु किसकी संस्वीकृति आवश्यक है?

a. थाना प्रभारी

b. जिला मजिस्ट्रेट

c. अनुज्ञप्ति प्रदान करने वाले प्राधिकारी की

d. पंचायत की

 

13. धारा 40 के दूसरे परन्तु के अनुसार देय राशि सबसे पहले किससे वसूल की जाएगी?

a. गारंटर से

b. राज्य सरकार से

c. दायी व्यक्ति की सम्पत्ति से

d. बैंक से

 

14. धारा 40 के अनुसार देय राशि की प्राथमिक वसूली किस सिद्धान्त पर आधारित है?

a. पहले गवाह से

b. पहले आरोपी से

c. पहले दायी व्यक्ति की सम्पत्ति से

d. पहले जमानतदार से

 

15. धारा 40 के अनुसार आबकारी राजस्व को किस रूप में भी वसूल किया जा सकता है?

a. आयकर के रूप में

b. भू-राजस्व के बकायों के रूप में

c. जीएसटी के रूप में

d. न्याय शुल्क के रूप में

 

16. धारा 40 के अनुसार व्यतिक्रमी की जोखिम पर अनुदान लेने की शक्ति किसके पास है?

a. केवल मुख्यमंत्री

b. आबकारी आयुक्त या सम्यक रूप से सशक्त आबकारी अधिकारी

c. केवल थाना प्रभारी

d. केवल न्यायालय

 

17. धारा 40-क किस विषय से संबंधित है?

a. लाइसेंस निरस्तीकरण

b. तलाशी और जब्ती

c. वसूली की विशेष पद्धति

d. अपराधों का वर्गीकरण

 

18. धारा 40-क(1) के अनुसार आबकारी अधिकारी क्या कर सकता है?

a. मौखिक आदेश जारी कर सकता है

b. लिखित नोटिस द्वारा राशि जमा कराने की मांग कर सकता है

c. केवल न्यायालय के आदेश से वसूली कर सकता है

d. केवल पुलिस द्वारा वसूली कर सकता है

 

19. नोटिस की एक प्रति चूककर्ता को कहाँ भेजी जाएगी?

a. उसके कार्यस्थल पर

b. उसके स्थायी पते पर

c. जिला आबकारी अधिकारी के ज्ञात उसके अंतिम पते पर

d. थाने में

 

20. धारा 40-क(1)(क) के अंतर्गत नोटिस किसे भेजा जा सकता है?

a. जो व्यक्ति चूककर्ता को कोई राशि देता है या देय हो जाती है

b. केवल चूककर्ता के रिश्तेदार को

c. केवल जमानती को

d. केवल बैंक मैनेजर को

 

21. धारा 40-क(1)(ख) के अंतर्गत नोटिस किसे भेजा जा सकता है?

a. जो चूककर्ता के लेखे के लिए राशि रखता है

b. केवल सरकारी कर्मचारी को

c. केवल पंचायत को

d. केवल न्यायालय को

 

22. धारा 40-क(1) के अनुसार राशि कहाँ जमा कराई जाएगी?

a. जिला न्यायालय में

b. राज्य सरकार के नाम पोस्ट ऑफिस में

c. सरकारी खजाने में या राज्य सरकार हेतु प्राधिकृत बैंक में

d. पुलिस स्टेशन में

 

23. धारा 40-क(1) के अनुसार भुगतान कब कराया जा सकता है?

a. कभी भी बिना समय सीमा के

b. नोटिस में विनिर्दिष्ट समय के भीतर

c. केवल 24 घंटे में

d. केवल 7 दिन में

 

24. नोटिस में मांग की गई राशि कितनी हो सकती है?

a. केवल आधी राशि

b. जितनी चूककर्ता की देय राशि के भुगतान हेतु पर्याप्त हो

c. केवल 10,000 रुपये

d. केवल जुर्माना

 

25. धारा 40-क(2) के अनुसार नोटिस जारी करने वाला प्राधिकारी क्या कर सकता है?

a. नोटिस को संशोधित/प्रतिसंहरण कर सकता है

b. नोटिस को केवल न्यायालय से रद्द करवा सकता है

c. नोटिस जारी नहीं कर सकता

d. केवल पुलिस से कार्यवाही करवा सकता है

 

26. धारा 40-क(2) के अनुसार भुगतान हेतु अधिकतम समय कितना बढ़ाया जा सकता है?

a. 1 माह

b. 2 माह

c. 3 माह

d. 6 माह

 

27. धारा 40-क(3) के अनुसार नोटिस की अनुपालना में भुगतान करने वाला व्यक्ति किसके प्राधिकार के अधीन भुगतान करता माना जाएगा?

a. राज्य सरकार के

b. चूककर्ता के

c. न्यायालय के

d. पुलिस के

 

28. धारा 40-क(3) के अनुसार भुगतान का पर्याप्त प्रमाण क्या होगा?

a. मौखिक बयान

b. शपथपत्र

c. खजाने की रसीद या बैंक चालान रसीद

d. पुलिस रिपोर्ट

 

29. धारा 40-क(4) के अनुसार नोटिस तामील के बाद यदि कोई व्यक्ति चूककर्ता के प्रति दायित्व का निर्वहन करता है तो वह किसके प्रति दायी होगा?

a. चूककर्ता के प्रति

b. राज्य सरकार के प्रति व्यक्तिगत तौर पर

c. न्यायालय के प्रति

d. पंचायत के प्रति

 

30. धारा 40-क(4) के अनुसार व्यक्ति की देयता किस सीमा तक होगी?

a. पूर्ण जीवनभर

b. निर्वहित दायित्व की सीमा तक या मांग की राशि की सीमा तक (जो कम हो)

c. केवल 50%

d. केवल जुर्माने तक

 

31. धारा 40-क (5) के अनुसार यदि व्यक्ति सिद्ध कर दे कि राशि देय नहीं है, तो क्या होगा?

a. फिर भी भुगतान करना होगा

b. भुगतान हेतु अपेक्षित नहीं किया जाएगा

c. जेल भेजा जाएगा

d. लाइसेंस निरस्त होगा

 

32. नियम बनाने की राज्य सरकार की शक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 41

b. धारा 42

c. धारा 43

d. धारा 44

 

33. धारा 41 के अनुसार राज्य सरकार नियम क्यों बना सकती है?

a. केवल न्यायालय के आदेश से

b. अधिनियम/आबकारी राजस्व से सम्बन्धित विधि के प्रावधानों को क्रियान्वित करने हेतु

c. केवल पुलिस कार्यवाही हेतु

d. केवल कर बढ़ाने हेतु

 

34. धारा 41(1) के अंतर्गत नियम बनाने की शक्ति किसके पास है?

a. आबकारी आयुक्त

b. राज्यपाल

c. राज्य सरकार

d. जिला मजिस्ट्रेट

 

35. धारा 41(2) में नियम बनाने की शक्ति किस प्रकार बताई गई है?

a. सीमित रूप में

b. केवल दण्ड के लिए

c. विशिष्टितः एवं व्यापकता को प्रभावित किये बिना

d. केवल लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु

 

36. धारा 41(2)(क) के अनुसार राज्य सरकार किस विषय पर नियम बना सकती है?

a. न्यायालय की शक्तियाँ

b. आबकारी आयुक्त द्वारा शक्तियों के प्रत्यायोजन को विनियमित करना

c. जेल प्रशासन

d. पंचायत चुनाव

 

37. धारा 41(2)(ख) के अनुसार नियम किसके लिए बनाए जा सकते हैं?

a. केवल पुलिस अधिकारियों के लिए

b. आबकारी विभाग के अधिकारियों की शक्तियाँ और कर्तव्य निर्धारित करने हेतु

c. न्यायाधीशों की नियुक्ति हेतु

d. कर निर्धारण हेतु

 

38. धारा 41(2)(ग) किससे संबंधित है?

a. जमानत प्रक्रिया

b. आबकारी आयुक्त को अपील करने की प्रक्रिया

c. FIR दर्ज करने की प्रक्रिया

d. जुर्माना निर्धारण

 

39. धारा 41(2)(घ) में किन वस्तुओं के आयात/निर्यात/परिवहन/आधिपत्य को विनियमित करने की बात है?

a. केवल तम्बाकू

b. आबकारी वस्तु, मौलासेस या पोस्त शीर्ष

c. केवल खाद्य पदार्थ

d. केवल सोना-चाँदी

 

40. धारा 41(2)(ड) में नियम किसके संबंध में बनाए जा सकते हैं?

a. सरकारी नौकरी की भर्ती

b. अनुज्ञप्ति की अवधि एवं क्षेत्र तथा अनुज्ञप्ति प्राप्त व्यक्ति

c. चुनाव क्षेत्र निर्धारण

d. ग्राम सभा की बैठक

 

41. धारा 41(2)(ब) में क्या निर्धारित करने हेतु नियम बन सकते हैं?

a. न्यायालय की फीस

b. विक्रय हेतु अनुज्ञप्ति देने से पहले की प्रक्रिया

c. पुलिस रिमांड प्रक्रिया

d. जेल में भोजन व्यवस्था

 

42. धारा 41(2)(छ) के अनुसार राज्य सरकार नियम बना सकती है—

a. शराब के उत्पादन को बढ़ाने हेतु

b. किसी व्यक्ति/वर्ग को आबकारी वस्तु के विक्रय से निषिद्ध करने हेतु

c. कर माफी देने हेतु

d. शराब की कीमत घटाने हेतु

 

43. धारा 41(2)(ज) किससे संबंधित है?

a. सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी

b. गवाहों के व्यय एवं धारा 44 के अंतर्गत मुक्त व्यक्तियों को प्रतिकर

c. जेल के खर्च

d. पुलिस हथियार

 

44. धारा 41(2)(झ) में किस शक्ति को विनियमित करने की बात है?

a. वारंट जारी करने की शक्ति

b. दूरी से गवाहों को समन करने की आबकारी अधिकारी की शक्ति

c. संपत्ति जब्ती की शक्ति

d. गिरफ्तारी की शक्ति

 

45. धारा 41(2)(ञ) के अनुसार नियम किस हेतु बन सकते हैं?

a. अपराधों की सूची बनाने हेतु

b. उन आबकारी अधिकारियों को घोषित करना एवं धारा 50 के अंतर्गत सूचना/सहायता का तरीका

c. न्यायालयों का गठन

d. जेल निरीक्षण

 

46. धारा 41(2)(ट) के अनुसार नियम किस बारे में बन सकते हैं?

a. अनुज्ञप्ति धारक के सहायक कर्मचारियों का वेतन

b. अनुज्ञप्ति धारक द्वारा कुछ व्यक्तियों/वर्ग के नियोजन पर निषेध

c. दुकान का रंग

d. शराब की बोतल का आकार

 

47. धारा 41(2)(ड) (पुरस्कार) के अनुसार नियम किस हेतु बन सकते हैं?

a. सरकारी सेवकों को दंड देने हेतु

b. सूचनादाताओं और सरकारी सेवकों को पुरस्कार देने हेतु

c. अनुज्ञप्ति शुल्क बढ़ाने हेतु

d. पुलिस भर्ती हेतु

 

48. धारा 41(2)(ढ) में किस प्रकार की सामग्री/विज्ञापन पर निषेध का प्रावधान है?

a. शिक्षा से संबंधित विज्ञापन

b. मादक पदार्थों की अनुशंसा/प्रयोग हेतु अनुरोध/प्रोत्साहन देने वाले विज्ञापन

c. खेल समाचार

d. सरकारी सूचना

 

49. धारा 41(2)(ण) किस स्थिति में राज्य के भीतर परिसंचारण/विक्रय निषिद्ध कर सकती है?

a. जब समाचार पत्र महँगा हो

b. जब बाहर मुद्रित/प्रकाशित सामग्री में धारा 41(2)(ढ) जैसा विज्ञापन हो

c. जब भाषा अलग हो

d. जब पेपर पुराना हो

 

50. धारा 41(2)(त) के अनुसार राज्य सरकार क्या घोषित कर सकती है?

a. चुनाव परिणाम

b. कुछ प्रकाशनों को समपहरित (forfeited) घोषित करना

c. नए जिले का गठन

d. नई पुलिस चौकी

 

51. धारा 41(3) के अनुसार नियम बनाने की सामान्य शर्त क्या है?

a. नियम गुप्त रूप से बनेंगे

b. नियम केवल न्यायालय द्वारा बनेंगे

c. नियम पूर्व प्रकाशन के पश्चात बनाए जाएंगे

d. नियम केवल विधानसभा में बहुमत से बनेंगे

 

52. धारा 41(3) के परन्तुक (Proviso) के अनुसार बिना पूर्व प्रकाशन नियम कब बनाए जा सकते हैं?

a. कभी नहीं

b. जब राज्य सरकार विचार करे कि इसे तुरंत एक बार प्रवृत्त किया जाना चाहिए

c. केवल पुलिस की मांग पर

d. केवल अदालत के आदेश पर

 

53. नियम बनाने की मुख्य आबकारी प्राधिकारी की शक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 41

b. धारा 42

c. धारा 43

d. धारा 44 

 

54. धारा 42 के अनुसार आबकारी आयुक्त नियम किसकी पूर्व संस्वीकृति से बना सकेगी?

a. विधानसभा

b. उच्च न्यायालय

c. राज्य सरकार

d. वित्त विभाग

 

55. निम्न में से किस विषय का विनियमन धारा 42(क) के अंतर्गत किया जा सकता है?

a. आबकारी अपराधों के लिए दण्ड

b. आबकारी योग्य वस्तुओं का विनिर्माण, आपूर्ति, संचरण या विक्रय

c. कर अपील की प्रक्रिया

d. न्यायालयों की स्थापना

 

56. धारा 42(क)(ii) के अनुसार किसकी खेती का विनियमन किया जा सकता है?

a. अफीम पौधे की

b. तंबाकू पौधे की

c. हैम्प पौधे (Cannabis Sativa) की

d. गन्ने की

 

57. विक्रय के प्रयोजन के लिए शराब को बोतल में भरने का विनियमन किस उप-खण्ड के अंतर्गत आता है?

a. धारा 42(क)(iv)

b. धारा 42(ख)

c. धारा 42(ग)

d. धारा 42(ड)

 

58. भण्डारगाह में आबकारी योग्य वस्तु के निक्षेप एवं हटाने का विनियमन किस उप-खण्ड में है?

a. धारा 42(क)

b. धारा 42(ख)

c. धारा 42(घ)

d. धारा 42(छ)

 

59. अनुज्ञप्ति, परमिट या पास से संबंधित फीस निर्धारित करने की शक्ति किस उप-खण्ड में है?

a. धारा 42(घ)

b. धारा 42(ग)

c. धारा 42(ड)

d. धारा 42(ज)

 

60. धारा 42 के स्पष्टीकरण के अनुसार फीस किस आधार पर भिन्न-भिन्न हो सकती है?

a. केवल वस्तु के प्रकार के आधार पर

b. केवल क्षेत्र के आधार पर

c. अनुज्ञप्ति/परमिट/पास एवं क्षेत्रों के विभिन्न वर्गों के लिए

d. केवल समय के आधार पर

 

61. किसी शुल्क या फीस के भुगतान का समय, स्थान एवं तरीका विनियमित किया जा सकता है—

a. धारा 42(क) के अंतर्गत

b. धारा 42(घ) के अंतर्गत

c. धारा 42(ड) के अंतर्गत

d. धारा 42(च) के अंतर्गत

 

62. निम्न में से कौन-सा विषय अनुज्ञप्ति की शर्तों में शामिल किया जा सकता है?

a. रोकड़ के अलावा विक्रय का निषेध

b. न्यायालय शुल्क

c. अपील की समय-सीमा

d. पुलिस शक्तियाँ

 

63. अनुज्ञप्तिकृत परिसर को खोलने या बन्द रखने के दिन और समय का निर्धारण किस उप-खण्ड में है?

a. धारा 42(ड)(v)

b. धारा 42(ड)(iii)

c. धारा 42(च)

d. धारा 42(छ)v

 

64. भारत में विनिर्मित स्पिरिट को विकृतिकृत करने की प्रक्रिया घोषित करने का प्रावधान कहाँ है?

a. धारा 42(छ)

b. धारा 42(च)(i)

c. धारा 42(ज)

d. धारा 42(झ)

 

65. अधिकारियों की शक्तियां और कर्तव्य किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. अध्याय 6

b. अध्याय 7

c. अध्याय 8

d. अध्याय 9

 

66. विनिर्माण और विक्रय के स्थान में प्रवेश और निरीक्षण करने की शक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 42

b. धारा 43

c. धारा 44

d. धारा 45

 

67. धारा 43 के अंतर्गत किस अधिकारी को विनिर्माण एवं विक्रय के स्थान में प्रवेश और निरीक्षण करने की शक्ति है?

a. केवल जिला मजिस्ट्रेट

b. केवल आबकारी आयुक्त

c. आबकारी आयुक्त या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित उससे कम नहीं रैंक का आबकारी अधिकारी

d. कोई भी पुलिस अधिकारी

 

68. धारा 43(क) के अनुसार कोई आबकारी अधिकारी किस स्थान में किसी भी समय (दिन या रात) प्रवेश या निरीक्षण कर सकता है?

a. किसी भी आवासीय भवन में

b. ऐसे स्थान में जहाँ अनुज्ञप्तिकत विनिर्माता आबकारी योग्य वस्तु का विनिर्माण या संचय कर रहा हो

c. केवल गोदामों में

d. केवल खुले बाजार में

 

69. धारा 43(ख) के अंतर्गत विक्रय स्थल में निरीक्षण किस समय किया जा सकता है?

a. केवल दिन में

b. केवल कार्यालय समय में

c. उस समय के भीतर जब विक्रय अनुज्ञात है तथा अन्य समय में जब वह स्थान खुला रहे

d. केवल रात्रि में

 

70. धारा 43 के अंतर्गत आबकारी अधिकारी को निम्न में से किसकी जांच करने की शक्ति प्राप्त है?

a. केवल आबकारी योग्य वस्तुओं की

b. केवल अनुज्ञप्ति की

c. पुस्तकों, लेखों, रजिस्टरों तथा माप-बाट, सामग्री, उपकरण आदि की

d. केवल कर रसीदों की

 

71. धारा 43(घ) के अनुसार आबकारी अधिकारी किस स्थिति में माप या बाट को अभिग्रहित कर सकता है?

a. जब वह बिना अनुज्ञप्ति पाया जाए

b. जब वह नष्ट अवस्था में हो

c. जब उसके गलत होने का विश्वास करने का कारण हो

d. जब वह नया हो

 

72. धारा 43 के अंतर्गत निरीक्षण का उद्देश्य मुख्यतः क्या है?

a. कर वसूली

b. अनुज्ञप्ति निरस्तीकरण

c. आबकारी योग्य वस्तुओं के विनिर्माण, संचय एवं विक्रय पर नियंत्रण

d. पुलिस जांच

 

73. अधिनियम के अधीन दण्डनीय अपराधों में अनुसंधान करने के लिए कतिपय अधिकारियों की शक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 42

b. धारा 43

c. धारा 44

d. धारा 45

 

74. धारा 44(1) के अनुसार इस अधिनियम के अधीन दण्डनीय अपराधों का अनुसंधान कौन कर सकता है?

a. कोई भी पुलिस अधिकारी

b. आबकारी विभाग का ऐसा अधिकारी जिसकी रैंक राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रैंक से कम न हो

c. केवल जिला मजिस्ट्रेट

d. कोई भी सरकारी सेवक

 

75. धारा 44(1) के अनुसार आबकारी अधिकारी किस सीमा के भीतर अनुसंधान कर सकता है?

a. पूरे राज्य में

b. केवल न्यायालय के आदेश से

c. उस क्षेत्र की सीमाओं के भीतर जिसमें वह अधिकारिता प्रयुक्त करता है

d. केवल थाने की सीमाओं में

 

76. धारा 44(2) के अनुसार आबकारी अधिकारी अनुसंधान के दौरान किन शक्तियों का प्रयोग कर सकता है?

a. मजिस्ट्रेट की शक्तियाँ

b. सत्र न्यायाधीश की शक्तियाँ

c. दण्ड प्रक्रिया संहिता के अध्याय 12 के अंतर्गत थाना प्रभारी की शक्तियाँ

d. केवल समन जारी करने की शक्ति

 

77. यदि राज्य सरकार किसी आबकारी अधिकारी को विशेष रूप से सशक्त नहीं करती है, तो वह—

a. अनुसंधान नहीं कर सकता

b. बिना मजिस्ट्रेट के निर्देश कार्यवाही नहीं रोक सकता

c. गिरफ्तारी नहीं कर सकता

d. तलाशी नहीं ले सकता

 

78. गिरफ्तारी, अभिग्रहण और निरोध की शक्ति  किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 44

b. धारा 45

c. धारा 46

d. धारा 47

 

79. धारा 45 के अंतर्गत बिना वारंट गिरफ्तारी की शक्ति किसे प्रदान की गई है?

a. केवल पुलिस अधिकारी को

b. केवल आबकारी अधिकारी को

c. आबकारी, पुलिस, नमक, सीमा-शुल्क, स्वापक या भू-राजस्व विभाग के सम्यक रूप से सशक्त अधिकारी को

d. किसी भी सरकारी कर्मचारी को

 

80. धारा 45 के अनुसार अधिकारी किस स्थिति में बिना वारंट गिरफ्तारी कर सकता है?

a. जब उसे संदेह हो कि अपराध हो सकता है

b. जब व्यक्ति इस अधिनियम के अधीन दण्डनीय अपराध करते हुए पाया जाए

c. जब शिकायत दर्ज हो

d. जब मजिस्ट्रेट की अनुमति हो

 

81. धारा 45 के अंतर्गत गिरफ्तारी करने वाला अधिकारी किस रैंक से कम नहीं होना चाहिए?

a. अधिनियम में निश्चित रैंक से

b. पुलिस निरीक्षक से

c. तहसीलदार से

d. अधिनियम में कोई रैंक निर्धारित नहीं है

 

82. धारा 45 के अनुसार अधिकारी किन वस्तुओं को अधिग्रहित या निरुद्ध कर सकता है?

a. केवल आबकारी योग्य वस्तुओं को

b. केवल शराब को

c. ऐसी कोई भी वस्तु जो जब्त करने योग्य होने का विश्वास हो

d. केवल वाहनों को

 

83. धारा 45 के अंतर्गत अधिकारी को किस आधार पर वस्तु को जब्त करने की शक्ति प्राप्त है?

a. मात्र अनुमान के आधार पर

b. विश्वास करने का कारण होने पर

c. लिखित आदेश पर

d. अभियुक्त की स्वीकारोक्ति पर

 

84. धारा 45 के अनुसार किस-किस को निरुद्ध एवं तलाशी किया जा सकता है?

a. केवल व्यक्ति को

b. केवल वाहन को

c. व्यक्ति तथा जलयान, बेड़ा, यान, पशु, पैकेज, बर्तन या कवरिंग को

d. केवल भवन को

 

85. तलाशी या गिरफ्तारी के लिए वारण्ट जारी करने के लिए आबकारी आयुक्त या मजिस्ट्रेट की शक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 44

b. धारा 45

c. धारा 46

d. धारा 47

 

86. धारा 46 के अंतर्गत तलाशी या गिरफ्तारी का वारण्ट कौन जारी कर सकता है?

a. केवल राज्य सरकार

b. केवल पुलिस अधीक्षक

c. आबकारी आयुक्त, मजिस्ट्रेट या सम्यक रूप से सशक्त आबकारी अधिकारी

d. केवल सत्र न्यायाधीश

 

87. धारा 46 के अनुसार वारण्ट जारी करने से पूर्व अधिकारी को किस बात का विश्वास होना आवश्यक है?

a. केवल शिकायत प्राप्त होने का

b. कि अधिनियम के अधीन अपराध किया गया है, किया जा रहा है या किए जाने की संभावना है

c. कि अभियुक्त पूर्व में दोषसिद्ध है

d. कि अपराध संज्ञेय है

 

88. धारा 46(क) के अंतर्गत तलाशी वारंट किसके लिए जारी किया जा सकता है?

a. किसी भी सार्वजनिक स्थान के लिए

b. केवल आवासीय भवन के लिए

c. ऐसे स्थान के लिए जहाँ आबकारी योग्य वस्तुएँ या अपराध से संबंधित सामग्री रखी या छुपाई गई हो

d. केवल फैक्ट्री परिसर के लिए

 

89. धारा 46(क) में निम्न में से किसकी तलाशी का प्रावधान है?

a. केवल व्यक्ति की

b. केवल वाहन की

c. स्थान की, जहाँ आबकारी योग्य वस्तुएँ या औजार रखे/छुपाए गए हों

d. केवल दुकान की

 

90. धारा 46(ख) के अंतर्गत गिरफ्तारी वारंट कब जारी किया जा सकता है?

a. जब व्यक्ति फरार हो

b. जब व्यक्ति अपराध के कमीशन में लगा हुआ हो

c. जब व्यक्ति दोषसिद्ध हो चुका हो

d. जब व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत लंबित हो

 

91. धारा 46 के अंतर्गत तलाशी या गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आधार क्या है?

a. मात्र संदेह

b. लिखित रिपोर्ट

c. विश्वास करने का कारण

d. अभियुक्त का कथन

 

92. धारा 46 के अंतर्गत किस प्रकार का अपराध शामिल है?

a. केवल संज्ञेय अपराध

b. केवल असंज्ञेय अपराध

c. अधिनियम के अधीन कोई भी अपराध

d. केवल गंभीर अपराध

 

93. धारा 46 के अंतर्गत गिरफ्तारी वारंट किसके विरुद्ध जारी किया जा सकता है?

a. किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध

b. केवल लाइसेंसधारी के विरुद्ध

c. उस व्यक्ति के विरुद्ध जो अपराध के कमीशन में संलग्न हो

d. केवल सरकारी सेवक के विरुद्ध

 

94. वारण्ट के बिना तलाशी करने की आबकारी अधिकारी की शक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 44

b. धारा 45

c. धारा 46

d. धारा 47

 

95. धारा 47(1) के अंतर्गत वारण्ट के बिना तलाशी करने की शक्ति किसे प्राप्त है?

a. कोई भी पुलिस अधिकारी

b. कोई भी आबकारी विभाग का अधिकारी

c. राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रैंक से कम नहीं आबकारी अधिकारी

d. जिला मजिस्ट्रेट

 

96. धारा 47(1) के अंतर्गत वारण्ट के बिना तलाशी कब की जा सकती है?

a. जब कभी भी अधिकारी चाहे

b. केवल दिन के समय

c. जब अधिकारी के पास यह विश्वास करने का कारण हो कि अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय अपराध किया गया है, किया जा रहा है या होने की संभावना है

d. केवल न्यायालय की अनुमति से

 

97. धारा 47(1) के अनुसार वारण्ट प्राप्त न करने का कारण क्या होना चाहिए?

a. वारण्ट प्राप्त करने में समय लगना

b. अपराधी को भागने का अवसर मिल जाना

c. तलाशी वारण्ट प्राप्त करने से अपराधी को बचने या साक्ष्य छिपाने का अवसर मिल सकता हो

d. अधिकारी की सुविधा

 

98. धारा 47(1) के अंतर्गत तलाशी किस समय की जा सकती है?

a. केवल दिन में

b. केवल रात में

c. दिन या रात में किसी भी समय

d. केवल कार्यालय समय में

 

99. धारा 47(1) के अनुसार किसी स्थान में प्रवेश करने से पूर्व आबकारी अधिकारी को क्या करना अनिवार्य है?

a. मजिस्ट्रेट से अनुमति लेना

b. अपने विश्वास के आधारों को अभिलेखित करना

c. पंचों को बुलाना

d. उच्च अधिकारी को सूचित करना

 

100. धारा 47(2) के अंतर्गत आबकारी अधिकारी क्या कर सकता है?

a. केवल तलाशी

b. केवल जब्ती

c. जब्ती, निरुद्ध करना, तलाशी तथा गिरफ्तारी

d. केवल रिपोर्ट दर्ज करना

 

101. धारा 47(2) के अनुसार किस वस्तु को अभिग्रहीत (जब्त) किया जा सकता है?

a. कोई भी वस्तु

b. केवल शराब

c. वह वस्तु जिसके बारे में अधिकारी के पास यह विश्वास करने का कारण हो कि वह अधिनियम के अंतर्गत जब्ती योग्य है

d. केवल न्यायालय के आदेश से

 

102. धारा 47(2) के अंतर्गत किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी कब की जा सकती है?

a. जब वह मौके पर उपस्थित हो

b. जब उसके विरुद्ध शिकायत हो

c. जब अधिकारी के पास यह विश्वास करने का कारण हो कि वह अपराध का दोषी है

d. केवल वारण्ट से

 

103. गिरफ्तारी, तलाशियों, इत्यादि से सम्बन्धित प्रक्रिया किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 47

b. धारा 48

c. धारा 49

d. धारा 50

 

104. धारा 48 के अनुसार, इस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तारी, तलाशी, अनुसंधान आदि के संबंध में सामान्यतः किस अधिनियम के प्रावधान लागू होंगे?

a. भारतीय दंड संहिता, 1860 (भारतीय न्याय संहिता 2023)

b. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023)

c. साक्ष्य अधिनियम, 1872 (भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023)

d. पुलिस अधिनियम, 1861

 

105. धारा 48 के अनुसार, इस अधिनियम के अधीन दण्डनीय अपराधों में अनुसंधान किस स्थिति में किया जा सकता है?

a. केवल सत्र न्यायालय के आदेश से

b. केवल मजिस्ट्रेट के आदेश से

c. मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना

d. केवल राज्य सरकार की अनुमति से

 

106. धारा 48 के अंतर्गत, धारा 46 के अधीन जारी वारण्ट का निष्पादन कौन कर सकता है?

a. कोई भी पुलिस अधिकारी

b. केवल पुलिस अधीक्षक

c. वारण्ट जारी करने वाले प्राधिकारी द्वारा चयनित अधिकारी

d. केवल मजिस्ट्रेट

 

107. जब कोई आबकारी अधिकारी गिरफ्तारी, अभिग्रहण या तलाशी करता है, तो उसे कितने समय के भीतर अपने उच्चस्थ अधिकारी को रिपोर्ट देनी होगी?

a. 12 घण्टे

b. 24 घण्टे

c. 48 घण्टे

d. 72 घण्टे

 

108. धारा 48 के अनुसार, गिरफ्तारी या अभिग्रहण के पश्चात् आबकारी अधिकारी को क्या करना अनिवार्य है?

a. केवल प्राथमिकी दर्ज करना

b. राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजना

c. मजिस्ट्रेट को अभियुक्त व अभिग्रहित वस्तु प्रस्तुत करना

d. थाना प्रभारी को सौंप देना

 

109. धारा 48 के अनुसार, तलाशी के गवाह यदि उस क्षेत्र के निवासी न हों जहाँ तलाशी ली गई है, तो तलाशी का क्या प्रभाव होगा?

a. तलाशी अवैध होगी

b. तलाशी स्वतः निरस्त होगी

c. तलाशी केवल इस आधार पर अविधिमान्य नहीं होगी

d. तलाशी के लिए पुनः वारण्ट आवश्यक होगा

 

110. धारा 48 के अंतर्गत, दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023) की कौन-सी धारा के प्रावधान इस अधिनियम के अंतर्गत किए गए अनुसंधानों पर लागू नहीं होंगे?

a. धारा 41 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 धारा 35)

b. धारा 154 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 धारा 173)

c. धारा 162 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 धारा 181)

d. धारा 167 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 धारा 187)

 

111. धारा 48 में वर्णित प्रावधान किस संशोधन द्वारा अंतःस्थापित किए गए?

a. राजस्थान आबकारी (संशोधन) अधिनियम, 2005

b. राजस्थान आबकारी (संशोधन) अधिनियम, 2006

c. राजस्थान आबकारी (संशोधन) अधिनियम, 2007

d. राजस्थान आबकारी (संशोधन) अधिनियम, 2010

 

112. संहिता दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023) के अमुक प्रावधानों का उपान्तरित लागू होना?

a. धारा 49

b. धारा 50

c. धारा 51

d. धारा 52

 

113. धारा 49(1) के अनुसार दण्ड प्रक्रिया संहिता धारा 167 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 धारा 187) की में प्रयुक्त “साठ दिन” शब्द का अर्थ क्या होगा?

a. 90 दिन

b. 100 दिन

c. 120 दिन

d. 180 दिन

 

114. धारा 49(1) में धारा दण्ड प्रक्रिया संहिता  167 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 धारा 187) का संशोधित उपान्तरण किन अपराधों पर लागू होता है?

a. सभी आबकारी अपराधों पर

b. केवल धारा 54 के अधीन अपराधों पर

c. धारा 54 के परन्तुक या धारा 54-ख, 54-घ अथवा 56 के अधीन दण्डनीय अपराधों पर

d. केवल संहिता के अपराधों पर

 

115. धारा 49(2) के अनुसार दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 438 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 धारा 482)(अग्रिम जमानत) किस पर लागू नहीं होगी?

a. साधारण अपराधों पर

b. धारा 54, 54-ख, 54-घ या 56 के अधीन दण्डनीय अपराधों के मामलों में

c. केवल संज्ञेय अपराधों पर

d. केवल गैर-जमानती अपराधों पर

 

116. धारा 49(3) के अनुसार, अभियुक्त को जमानत पर छोड़ने से पहले किसे अवसर दिया जाना अनिवार्य है?

a. पुलिस अधिकारी को

b. परिवादी को

c. लोक अभियोजक को

d. राज्य सरकार को

 

117. यदि लोक अभियोजक जमानत आवेदन का विरोध करता है, तो न्यायालय को किस बात से संतुष्ट होना आवश्यक है?

a. अभियुक्त का पूर्व आचरण अच्छा है

b. अभियुक्त फरार नहीं होगा

c. अभियुक्त के दोषी न होने का युक्तियुक्त कारण है तथा पुनः अपराध करने की संभावना नहीं है

d. अभियुक्त सरकारी कर्मचारी है

 

118. धारा 50 के अंतर्गत किन अधिकारियों को आबकारी विभाग को उल्लंघनों की सूचना तुरन्त देनी होती है?

a. केवल आबकारी अधिकारी

b. न्यायिक अधिकारी

c. निर्दिष्ट विभागों के अधिकारी

d. ग्राम पंचायत अधिकारी

 

119. धारा 50 के अनुसार, सूचना किस विषय में दी जानी चाहिए?

a. सभी प्रकार के अपराधों के संबंध में

b. केवल संज्ञेय अपराधों के संबंध में

c. इस अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में

d. केवल आबकारी शुल्क से संबंधित मामलों में

 

120. धारा 50 के अंतर्गत अधिकारी को सूचना देने का दायित्व कब उत्पन्न होता है?

a. जब लिखित आदेश मिले

b. जब अपराध न्यायालय में सिद्ध हो जाए

c. जब उल्लंघन उसकी जानकारी में आए

d. जब आबकारी आयुक्त निर्देश दे

 

121. धारा 50 के अनुसार, आबकारी अधिकारी द्वारा अनुरोध किए जाने पर अन्य विभागों के अधिकारी क्या करेंगे?

a. केवल सूचना देंगे

b. सहायता करने के लिए बाध्य होंगे

c. केवल पर्यवेक्षण करेंगे

d. कोई दायित्व नहीं होगा

 

122. सूचना देने की भू-धारकों और अन्य का कर्त्तव्य किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 51

b. धारा 52

c. धारा 53

d. धारा 54 

 

123. राजस्थान पंचायत अधिनियम, 1953 के अधीन स्थापित पंचायत के निम्नलिखित व्यक्तियों में से कौन सूचना देने का दायित्व रखते हैं?

a. पंचायत का प्रत्येक सरपंच या पंच

b. लम्बरदार और गांव प्रधान

c. गांव लेखाकार और गांव पुलिसमेन

d. उपरोक्त सभी

 

124. धारा 51 के अनुसार यदि भू-धारक या पंचायत अधिकारी को किसी अवैध कृषि या संग्रहण की जानकारी मिलती है, तो उसे किसे तुरन्त सूचना देनी चाहिए?

a. केवल मजिस्ट्रेट

b. केवल आबकारी विभाग के अधिकारी

c. आबकारी, पुलिस, सीमा शुल्क या भू-राजस्व विभाग के अधिकारी या मजिस्ट्रेट

d. केवल पंचायत समिति

 

125. धारा 51 के अनुसार भू-धारक या पंचायत अधिकारी सूचना न देने पर कौन-सी शर्त लागू होती है?

a. युक्तियुक्त कारण के अभाव में दायित्व रहेगा

b. केवल मजिस्ट्रेट की अनुमति पर सूचना देना अनिवार्य है

c. सूचना देने का दायित्व तभी है जब पुलिस आदेश दे

d. सूचना देना केवल वैकल्पिक है

 

126. निम्नलिखित में से कौन सा कर्तव्य धारा 51 में स्पष्ट रूप से निर्दिष्ट नहीं है?

a. भूमि पर अवैध मद्य या मादक पौधे की खेती पर सूचना देना

b. अवैध संग्रहण या आयात की जानकारी तुरंत प्रदान करना

c. पंचायत समिति को मासिक रिपोर्ट भेजना

d. युक्तियुक्त कारण के बिना सूचना न देने पर जिम्मेदार होना

 

127. अभिग्रहित वस्तु का प्रभार लेने के लिए पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी का कर्तव्य किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 51

b. धारा 52

c. धारा 53

d. धारा 54 

 

128. पुलिस स्टेशन का प्रभारी अधिकारी अभिग्रहित वस्तुओं को कब तक सुरक्षित रखेगा?

a. जब तक वह स्वयं उपयोग न कर ले

b. आबकारी अधिकारी या मजिस्ट्रेट के आदेशों के लंबित रहते हुए

c. केवल 7 दिन तक

d. जब तक अदालत की अनुमति न मिले

 

129. पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी किसको अभिग्रहित वस्तुओं पर मोहर लगाने और नमूने लेने की अनुमति देगा?

a. किसी भी व्यक्ति को

b. केवल पुलिसकर्मी को

c. आबकारी विभाग का अधिकारी या उसके वरिष्ठ द्वारा प्रयोजन हेतु नियुक्त अधिकारी

d. केवल मजिस्ट्रेट को

 

130. पुलिस स्टेशन में लिए गए नमूनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सही है?

a. नमूने बिना किसी मोहर के रखे जा सकते हैं

b. सभी नमूने पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी की मोहर से मुहरबंद किए जाएंगे

c. नमूनों पर केवल आबकारी अधिकारी की मोहर लगेगी

d. नमूनों को तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा

 

131. धारा 52 के अनुसार, पुलिस स्टेशन का प्रभारी अधिकारी किन कर्तव्यों का पालन करेगा?

a. वस्तुओं को सुरक्षित रखना और नमूने लेने की अनुमति देना

b. केवल अभिग्रहित वस्तुओं का रिकार्ड रखना

c. केवल आबकारी आयुक्त को रिपोर्ट करना

d. किसी भी व्यक्ति को वस्तुएं बेचने की अनुमति देना

 

132. लोक शांति की सुविधा के लिए दुकाने बंद करने की शक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 53

b. धारा 54

c. धारा 54

d. धारा 55

 

133. धारा 53 के अनुसार अनुज्ञप्तिधारी को कब लिखित सूचना द्वारा अपनी दुकान बंद रखने के लिए अपेक्षा की जा सकती है?

a. जब जिला मजिस्ट्रेट को ऐसा बंद रखना लोक शांति के लिए आवश्यक लगे

b. केवल त्योहारों पर

c. किसी भी दिन बिना कारण

d. केवल पुलिस की अनुपस्थिति में

 

134. यदि किसी दुकान के नजदीक बलवा या विधि-विरुद्ध जमाव होता है, तो किस अधिकारी को दुकान बंद करने का आदेश देने का अधिकार है?

a. केवल जिला मजिस्ट्रेट

b. किसी भी श्रेणी का मजिस्ट्रेट या कांस्टेबल से उच्च पुलिस अधिकारी

c. केवल अनुज्ञप्तिधारी

d. केवल थानेदार

 

135. बलवा या विधि-विरुद्ध जमाव की स्थिति में अनुज्ञप्तिधारी की क्या जिम्मेदारी है, यदि मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी अनुपस्थित हो?

a. दुकान खुली रखेगा

b. मजिस्ट्रेट के आदेश का इंतजार करेगा

c. बिना किसी आदेश के अपनी दुकान बंद कर देगा

d. पुलिस को बुलाकर आदेश प्राप्त करेगा

 

136. धारा 53(1) के अनुसार, अनुज्ञप्तिधारी की दुकान कब तक बंद रखी जा सकती है?

a. केवल एक दिन के लिए

b. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आवश्यक समझे जाने वाली अवधि तक

c. केवल रात के समय

d. बलवा खत्म होने तक

 

137. अविधिपूर्ण आयात, निर्यात, परिवहन, विनिर्माण, आधिपत्य, इत्यादि के लिए शक्ति अविधिपूर्ण आयात, निर्यात, परिवहन, विनिर्माण, आधिपत्य, इत्यादि के लिए शक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 53

b. धारा 54

c. धारा 54

d. धारा 55 

 

138. धारा 54 के अंतर्गत ताड़ी उत्पादक वृक्ष से ताड़ी निकालना किस प्रकार दंडनीय है?

a. कोई दंड नहीं

b. कारावास 3 महीने से 1 वर्ष तक

c. कारावास 6 महीने से 3 वर्ष तक और 20,000 रूपये जुर्माना या आबकारी शुल्क की हानि के पाँच गुने जुर्माने तक

d. कारावास 1 साल से 5 साल तक

 

139. धारा 54 के खंड (क) के अनुसार यदि शराब की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक पाई जाती है, तो दंड क्या होगा?

a. कारावास 6 महीने से 3 वर्ष तक

b. कारावास 1 वर्ष से 3 वर्ष तक

c. कारावास 3 वर्ष से 5 वर्ष तक और 20,000 रूपये जुर्माना या आबकारी शुल्क की हानि के 10 गुने जुर्माने तक

d. केवल जुर्माना

 

140. धारा 54 के अनुसार कौन सा कार्य अवैध उत्पादन के रूप में दंडनीय है?

a. किसी हैन्प पौधे (Cannabis sativa) की खेती करना

b. सरकारी लाइसेंस के तहत शराब उत्पादन करना

c. ताड़ी उत्पादक वृक्ष का संरक्षण करना

d. पॉट-भभका का औद्योगिक उपयोग सरकारी अनुमति से करना

 

141. धारा 54 के अंतर्गत किसी शराब को विक्रय के उद्देश्य से बोतल में भरना किस खंड के अंतर्गत आता है?

a. खंड (क)

b. खंड (च)

c. खंड (घ)

d. खंड (ड)

 

142. धारा 54 के अनुसार किसी व्यक्ति पर जुर्माना लग सकता है, जो:

a. आबकारी योग्य वस्तु का उचित लाइसेंस लेकर आयात करता है

b. आबकारी योग्य वस्तु के विनिर्माण के लिए उपकरण का प्रयोग बिना अनुमति करता है

c. सरकारी लाइसेंस से शराब भंडारण करता है

d. ताड़ी को सरकारी पॉट-भभका में संग्रहित करता है

 

143. अमुक प्रकरणों में पशु, गाड़ी, जलयान, बेड़ा, मोटर यान या प्रवहन के किसी भी साधन के मालिक को दोषी माना जाना किस धारा से सम्बंधित हैं?

a. धारा 53 क

b. धारा 54 क

c. धारा 52 क

d. धारा 55 क

 

Download Rajasthan Excise Act MCQs Set-4 PDF