Download Madhya Pradesh Excise Act, 1915 MCQs Set-5 PDF
1. जब्ती की कार्यवाही लंबित रहने के दौरान कलेक्टर क्या कर सकता है?
a. कोई आदेश पारित नहीं कर सकता
b. केवल अंतिम आदेश दे सकता है
c. अंतरिम प्रकृति का आदेश पारित कर सकता है
d. संपत्ति को स्वतः मुक्त कर सकता है
2. धारा 47-क(3) के अनुसार, जब्ती का आदेश देने से पूर्व कलेक्टर को किसे सूचना भेजनी आवश्यक है?
a. राज्य सरकार को
b. संबंधित न्यायालय को
c. पुलिस अधीक्षक को
d. ग्राम पंचायत को
3. जब्ती से पूर्व किन व्यक्तियों को लिखित नोटिस देना आवश्यक है?
a. केवल जब्ती करने वाले अधिकारी को
b. केवल अभियुक्त को
c. जब्त व्यक्ति, दावा करने वाले व्यक्ति तथा हित रखने वाले अन्य व्यक्ति को
d. केवल गवाहों को
4. प्रस्तावित जब्ती के विरुद्ध अभ्यावेदन का अवसर किसे दिया जाएगा?
a. केवल अभियोजन पक्ष को
b. केवल कलेक्टर को
c. नोटिस प्राप्त व्यक्तियों को
d. केवल पुलिस को
5. धारा 47-क(3)(घ) के अनुसार सुनवाई का अवसर किन्हें दिया जाएगा?
a. केवल जब्ती करने वाले अधिकारी को
b. केवल नोटिस प्राप्त व्यक्ति को
c. जब्ती करने वाले अधिकारी और नोटिस प्राप्त व्यक्ति/व्यक्तियों दोनों को
d. किसी को नहीं
6. ज़ब्ती आदेश के विरुद्ध अपील किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 47-क
b. धारा 47-ख.
c. धारा 47- ग
d. धारा 47- घ
7. धारा 47-ख(1) के अनुसार ज़ब्ती आदेश के विरुद्ध अपील कितने दिनों के भीतर की जा सकती है?
a. 15 दिन
b. 30 दिन
c. 45 दिन
d. 60 दिन
8. अपील किसके समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है?
a. केवल सत्र न्यायालय
b. केवल राज्य सरकार
c. संबंधित कलेक्टर या राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना से अधिकृत अधिकारी (अपीलीय प्राधिकारी)
d. पुलिस अधीक्षक
9. अपील ज्ञापन के साथ क्या संलग्न करना आवश्यक है?
a. एफ.आई.आर. की प्रति
b. गवाहों की सूची
c. जब्ती आदेश की प्रमाणित प्रति
d. वकील का प्राधिकरण पत्र
10. अपील ज्ञापन प्रस्तुत होने पर अपीलीय प्राधिकारी क्या करेगा?
a. तुरंत आदेश पारित करेगा
b. अपील खारिज कर देगा
c. अपीलकर्ता और संभावित प्रभावित व्यक्ति को नोटिस जारी करेगा
d. मामले को कलेक्टर को वापस भेज देगा
11. अपीलीय प्राधिकारी अपील पर सुनवाई के बाद क्या कर सकता है?
a. केवल आदेश की पुष्टि कर सकता है
b. केवल आदेश रद्द कर सकता है
c. पुष्टि, रद्द या संशोधन कर सकता है
d. केवल संशोधन कर सकता है
12. अपील लंबित रहने के दौरान अपीलीय प्राधिकारी क्या कर सकता है?
a. जब्ती आदेश पर पूर्ण रोक लगा सकता है
b. कोई आदेश पारित नहीं कर सकता
c. वस्तुओं की हिरासत या निपटान के संबंध में अंतरिम आदेश पारित कर सकता है
d. वस्तुओं को स्वतः मुक्त कर सकता है
13. अपील लंबित रहने के दौरान अपीलीय प्राधिकारी को क्या अधिकार नहीं है?
a. अंतरिम आदेश देना
b. सुनवाई करना
c. जब्ती आदेश पर रोक लगाना
d. संशोधन करना
14. अपील में नोटिस किन्हें जारी किया जाएगा?
a. केवल अपीलकर्ता को
b. केवल कलेक्टर को
c. अपीलकर्ता और ऐसे अन्य व्यक्ति को जो आदेश से प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो सकता हो
d. केवल पुलिस अधिकारी को
15. अपीलीय प्राधिकारी के आदेश के विरुद्ध सत्र न्यायालय में पुनरीक्षण किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 47-क
b. धारा 47-ख.
c. धारा 47- ग
d. धारा 47- घ
16. धारा 47-ग(1) के अनुसार पुनरीक्षण याचिका किसके विरुद्ध दायर की जा सकती है?
a. कलेक्टर के आदेश के विरुद्ध
b. मजिस्ट्रेट के आदेश के विरुद्ध
c. अपीलीय प्राधिकारी द्वारा पारित अंतिम आदेश के विरुद्ध
d. पुलिस अधिकारी के आदेश के विरुद्ध
17. पुनरीक्षण याचिका कितने दिनों के भीतर प्रस्तुत की जानी चाहिए?
a. 15 दिन
b. 30 दिन
c. 45 दिन
d. 60 दिन
18. पुनरीक्षण याचिका किस न्यायालय में दायर की जाती है?
a. उच्च न्यायालय
b. जिला न्यायालय
c. सत्र मंडल के सत्र न्यायालय
d. सर्वोच्च न्यायालय
19. पुनरीक्षण किस आधार पर किया जा सकता है?
a. तथ्यों की पुनः जांच के आधार पर
b. साक्ष्यों के पुनर्मूल्यांकन के आधार पर
c. केवल आदेश की वैधता के आधार पर
d. दया याचिका के आधार पर
20. यदि सत्र न्यायालय अपीलीय प्राधिकारी के आदेश में वैधता से संबंधित त्रुटि पाता है, तो वह क्या कर सकता है?
a. केवल पुष्टि कर सकता है
b. केवल रद्द कर सकता है
c. पुष्टि, रद्द या संशोधन कर सकता है
d. मामला समाप्त कर सकता है
21. पुनरीक्षण याचिका लंबित रहने के दौरान सत्र न्यायालय को क्या अधिकार नहीं है?
a. सुनवाई करना
b. आदेश में संशोधन करना
c. जब्ती पर रोक लगाना
d. आदेश की पुष्टि करना
22. धारा 47-ग के अंतर्गत पुनरीक्षण याचिका कौन दायर कर सकता है?
a. कोई भी नागरिक
b. केवल राज्य सरकार
c. अपीलीय प्राधिकारी के अंतिम आदेश से व्यथित अपीलकर्ता पक्ष
d. केवल कलेक्टर
23. धारा 47-घ का संबंध मुख्य रूप से किससे है?
a. अपील की प्रक्रिया से
b. पुनरीक्षण की प्रक्रिया से
c. कुछ परिस्थितियों में न्यायालय के अधिकार क्षेत्र पर रोक
d. जमानत की प्रक्रिया से
24. यह प्रावधान किन अपराधों पर लागू होता है?
a. धारा 30 के अपराधों पर
b. धारा 34(1)(क) या (ख) के अंतर्गत आने वाले अपराधों पर
c. सभी प्रकार के अपराधों पर
d. केवल आर्थिक अपराधों पर
25. यदि कलेक्टर द्वारा धारा 47-ए(3)(क) के अंतर्गत सूचना प्राप्त हो चुकी हो, तो संबंधित न्यायालय क्या नहीं कर सकता?
a. अपराध की सुनवाई
b. अभियुक्त को दंडित
c. ज़ब्त संपत्ति के निपटान या अभिरक्षा के संबंध में आदेश
d. गवाहों की परीक्षा
26. धारा 47-घ के अनुसार न्यायालय के अधिकार क्षेत्र पर रोक कब लागू होती है?
a. जब अपराध सिद्ध हो जाए
b. जब अपील लंबित हो
c. जब कलेक्टर से ज़ब्ती कार्यवाही प्रारंभ करने की सूचना प्राप्त हो जाए
d. जब पुलिस रिपोर्ट दाखिल करे
27. यह प्रावधान किस सिद्धांत को दर्शाता है?
a. न्यायालय की सर्वोच्चता
b. कलेक्टर की जब्ती कार्यवाही को प्राथमिकता
c. अपीलीय अधिकार का विस्तार
d. अभियुक्त को विशेष संरक्षण
28. धारा 47-घ में "इसके विपरीत किसी बात के होते हुए भी" शब्दों का तात्पर्य क्या है?
a. यह प्रावधान अन्य सभी कानूनों से अधीन है
b. यह प्रावधान अन्य कानूनों पर प्रभावी रहेगा
c. यह केवल राज्य सरकार पर लागू है
d. यह अस्थायी प्रावधान है
29. अपराधों के शमन करने की शक्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 47
b. धारा 48
c. धारा 49
d. धारा 50
30. धारा 48(1)(ए) के अनुसार, कलेक्टर किसे दस हजार रुपये तक की धनराशि प्रतिगृहीत या अधिरोपित कर सकता है?
a. किसी भी व्यक्ति जिसे मजिस्ट्रेट दोषी ठहराए
b. किसी ऐसे व्यक्ति से, जिसकी अनुज्ञप्ति रद्द या निलम्बित हो सकती है या जिसे किसी अपराध का संदेह है
c. किसी सामान्य नागरिक से
d. किसी सरकारी कर्मचारी से
31. धारा 48(1)(ए) के अंतर्गत कलेक्टर किन अपराधों के संदेह में धनराशि लगा सकता है?
a. केवल धारा 34 और 35
b. धारा 37, धारा 38, धारा 3 ए (उल्लेखित अपवाद के साथ) या धारा 39
c. केवल धारा 36
d. सभी अपराध
32. धारा 48(1)(ए) के तहत, कलेक्टर किन वस्तुओं पर अधिहरण आदेश दे सकता है?
a. किसी भी सरकारी संपत्ति
b. उन वस्तुओं पर जो अभिगृहीत की गई हों
c. केवल नकद राशि पर
d. किसी अन्य व्यक्ति की संपत्ति पर
33. धारा 48(1)(बी) के अनुसार, कलेक्टर किसी अभिगृहीत संपत्ति को कब निर्मुक्त कर सकता है?
a. न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद ही
b. किसी भी समय, यदि मूल्य का भुगतान कर दिया गया हो
c. केवल अपराधी की सहमति पर
d. केवल स्वामी के अनुरोध पर
34. धारा 48(2) के अनुसार, यदि संदाय या मूल्य का भुगतान कर दिया जाता है, तो क्या होगा?
a. अभियुक्त को कारावास में रखा जाएगा
b. अभिगृहीत संपत्ति निर्मुक्त कर दी जाएगी और कोई और कार्यवाही नहीं होगी
c. न्यायालय को रिपोर्ट दी जाएगी
d. नई धनराशि वसूली जाएगी
35. धारा 48 के अनुसार, कलेक्टर की शक्ति में क्या शामिल है?
a. धनराशि का अधिरोपण, प्रतिग्रहण और वस्तुओं का अधिहरण
b. केवल जुर्माने का निर्धारण
c. केवल न्यायालय को रिपोर्ट करना
d. अपराधी को जेल भेजना
36. धारा 48 के अंतर्गत कलेक्टर की कार्रवाई के लिए कौन सा शर्त आवश्यक नहीं है?
a. आरोपी की गिरफ्तारी
b. धनराशि का निर्धारण
c. संपत्ति का अभिग्रहण
d. न्यायिक आदेश का इंतजार
37. धारा 48-ए किस विषय से संबंधित है?
a. ज़ब्ती की प्रक्रिया
b. अपील की प्रक्रिया
c. जुर्माना लगाने का विशेष प्रावधान
d. पुनरीक्षण की प्रक्रिया
38. धारा 48-ए के अनुसार, दस हजार रुपये की सीमा किस धारा में निर्धारित है?
a. धारा 34
b. धारा 47
c. धारा 48(1)
d. धारा 52
39. धारा 48-ए के अंतर्गत जुर्माना कौन लगा सकता है?
a. केवल न्यायालय
b. केवल राज्य सरकार
c. आबकारी आयुक्त या कलेक्टर
d. पुलिस अधीक्षक
40. यह विशेष प्रावधान कब लागू होता है?
a. जब आपराधिक मामला लंबित हो
b. जब लाइसेंस के नियमों या शर्तों का उल्लंघन हो
c. जब ज़ब्ती आदेश पारित हो
d. जब अपील खारिज हो
41. धारा 48-ए के अनुसार जुर्माना किस सीमा तक लगाया जा सकता है?
a. अधिकतम ₹10,000 तक
b. असीमित राशि तक
c. लाइसेंस की शर्तों में निर्धारित सीमा तक
d. केवल न्यायालय द्वारा निर्धारित सीमा तक
42. तंग करने वाली तलाशी, अभिग्रहण, निरोध या गिरफ्तारी करने वाले अधिकारियों पर शास्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 49
b. धारा 50
c. धारा 51
d. धारा 52
43. धारा 49 के अनुसार, कौन ऐसे अधिकारी हैं जिनके खिलाफ दंड लगाया जा सकता है?
a. किसी भी सरकारी कर्मचारी
b. आबकारी अधिकारी, पुलिस अधिकारी, भू-राजस्व विभाग के अधिकारी या धारा 52 के तहत सशक्त कोई अन्य व्यक्ति
c. कोई सामान्य नागरिक
d. न्यायाधीश
44. धारा 49(क) के अनुसार, अधिकारी पर कब दंड लगाया जा सकता है?
a. जब वह तंग करने की दृष्टि से किसी शक्ति का आभास कराता है, प्रवेश करता या तलाशी लेता है
b. जब वह केवल अपराधियों की गिरफ्तारी करता है
c. जब वह किसी से पूछताछ करता है
d. जब वह आदेश जारी करता है
45. धारा 49(ख) के अनुसार, कौन सी कार्रवाई दंडनीय है?
a. किसी व्यक्ति के जंगम सम्पत्ति को अभिग्रहण करना तलाशी के बहाने
b. किसी सरकारी संपत्ति का निरीक्षण
c. कानून के तहत तलाशी लेना
d. किसी अपराधी को पकड़ना
46. धारा 49(ग) के अंतर्गत दंडनीय कौन सा कार्य है?
a. व्यक्ति को निरुद्ध रखना, उसकी तलाशी लेना या उसे गिरफ्तार करना, जब वह तंग करने या अनावश्यक रूप से किया जाए
b. सामान्य पूछताछ करना
c. केवल तलाशी लेना
d. किसी दस्तावेज की जांच करना
47. धारा 49 के अंतर्गत अधिकतम दंड क्या है?
a. कारावास तीन महीने तक, जुर्माना पाँच रुपये तक, या दोनों
b. कारावास छह महीने तक, जुर्माना सौ रुपये तक
c. केवल जुर्माना पाँच रुपये
d. केवल कारावास तीन महीने
48. मनवीय उपयोग के लिए अनुपयुक्त मदिरा के आयात आदि के लिए या विकृत स्पिरिटयुक्त निर्मिति को परिवर्तित करने या परिवर्तित करने का प्रयास करने के लिए दण्ड, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 49(क)
b. धारा 50
c. धारा 51
d. धारा 52
49. धारा 49-क के अनुसार, कौन सा कार्य दंडनीय है?
a. किसी मदिरा का आयात, निर्यात, परिवहन, विनिर्माण, संग्रह करना, उसे अपने कब्जे में रखना, बोतलों में भरना या बेचना
b. किसी शराब की दुकान खोलना
c. शराब पीना
d. शराब का प्रचार करना
50. धारा 49-क(ख) के अंतर्गत क्या दंडनीय है?
a. किसी विकृत स्पिरिट या विकृत स्पिरिटयुक्त निर्मिति को परिवर्तित करना ताकि वह मानवीय उपयोग के लिए किया जाए
b. शराब पीना
c. शराब का प्रचार करना
d. शराब की दुकान खोलना
51. धारा 49-क(ग) के अनुसार अपराध कब होता है?
a. किसी व्यक्ति को जानबूझकर विकृत स्पिरिट या विकृत स्पिरिटयुक्त निर्मिति में परिवर्तन करने का प्रयत्न करने की अनुमति देना
b. शराब पीना
c. शराब का प्रचार करना
d. शराब की दुकान खोलना
52. धारा 49-क(घ) के अनुसार, यदि विकृत स्पिरिट मानवीय उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया जाता है तो दंड क्या है?
a. कारावास से, जो छह मास से कम का नहीं होगा किन्तु जो छह वर्ष तक का हो सकेगा, दण्डनीय होगा और जुर्माने से भी जो एक लाख रुपए से कम का नहीं होगा दण्डनीय होगा;
b. कारावास एक वर्ष तक
c. केवल जुर्माना
d. कोई दंड नहीं
53. यदि विकृत स्पिरिट मानव को क्षति पहुँचाती है, तो दंड क्या है?
a. कारावास से, जो दो वर्ष से कम का नहीं होगा किंतु जो आठ वर्ष तक का हो सकेगा, दण्डनीय होगा और जुर्माने से भी जो दो लाख रुपए से कम का नहीं होगा दण्डनीय होगा;
b. कारावास एक वर्ष तक
c. केवल जुर्माना
d. कोई दंड नहीं
54. यदि विकृत स्पिरिट मानव की मृत्यु का कारण बनती है, तो दंड क्या है?
a. कारावास से, जो दस वर्ष से कम का नहीं होगा किंतु जो आजीवन कारावास तक का हो सकेगा, दण्डनीय होगा और जुर्माने से भी जो पांच लाख रुपए से कम का नहीं होगा दण्डनीय होगा.".
b. कारावास एक वर्ष तक
c. केवल जुर्माना
d. कोई दंड नहीं
55. यदि किसी व्यक्ति को धारा 49-क के अधीन द्वितीय या पश्चात्वर्ती अपराध के लिए दोषसिद्ध ठहराया जाता है, और वह मानवीय उपयोग के लिए अनुपयुक्त मदिरा से संबंधित है, तो दंड क्या होगा?
a. कारावास से जो छह वर्ष से कम का नहीं होगा किन्तु जो दस वर्ष तक का हो सकेगा दण्डित किया जाएगा और जुर्माने से भी जो पांच लाख रुपए से कम का नहीं होगा दण्डित किया जाएगा
b. कारावास दो वर्ष तक
c. केवल जुर्माना
d. आजीवन कारावास
56. यदि किसी व्यक्ति को धारा 49-क के अधीन द्वितीय अपराध के लिए दोषसिद्ध ठहराया जाता है, और वह मानव को क्षति पहुँचाने वाली मदिरा से संबंधित है, तो दंड क्या होगा?
a. कारावास से जो दस वर्ष से कम का नहीं होगा किन्तु जो चौदह वर्ष तक का हो सकेगा दण्डित किया जायेगा और जुमनि से भी जो दस लाख रुपए से कम का नहीं होगा दण्डित किया जायेगा
b. कारावास दो माह तक
c. केवल जुर्माना
d. कारावास दो वर्ष तक
57. यदि किसी व्यक्ति को धारा 49-क के अधीन द्वितीय अपराध के लिए दोषसिद्ध ठहराया जाता है, और वह मानव की मृत्यु का कारण बनने वाली मदिरा से संबंधित है, तो दंड क्या होगा?
a. मृत्यु दण्ड या आजीवन कारावास से दण्डित किया जाएगा और जुर्माने से भी जो बीस लाख रुपए से कम का नहीं होगा दण्डित किया जाएगा
b. कारावास दो वर्ष तक
c. केवल जुर्माना
d. कोई दंड नहीं मृत्यु दण्ड या आजीवन कारावास से दण्डित किया जाएगा और जुर्माने से भी जो बीस लाख रुपए से कम का नहीं होगा दण्डित किया जाएगा
58. धारा 50 के अनुसार किस स्थिति में सूचना देना अनिवार्य है?
a. जब भूमि पर वैध मदिरा विक्रय हो
b. जब भूमि पर अधिनियम के उल्लंघन में मादक द्रव्य का विनिर्माण या संग्रह हो
c. जब भूमि पर शराब की दुकान हो
d. जब भूमि पर कोई विवाद हो
59. धारा 50 के अंतर्गत भांग पौधों (हेम्प प्लॉट) की खेती होने पर किसका दायित्व बनता है?
a. केवल पुलिस अधिकारी का
b. केवल आबकारी अधिकारी का
c. भूमि के स्वामी या अधिभोगी का
d. केवल न्यायालय का
60. धारा 50 के अनुसार भूमि के स्वामी के अतिरिक्त किस पर सूचना देने का दायित्व है?
a. केवल ग्राम प्रधान
b. स्वामी या अधिभोगी का अभिकर्ता
c. केवल जिला मजिस्ट्रेट
d. केवल आबकारी आयुक्त
61. निम्न में से कौन-कौन धारा 50 के अंतर्गत सूचना देने के लिए आबद्ध हैं?
a. केवल ग्राम मुखिया
b. केवल ग्राम लेखपाल
c. ग्राम मुखिया, ग्राम लेखपाल, ग्राम चौकीदार
d. केवल पुलिस चौकी प्रभारी
62. धारा 50 के अनुसार ग्रामों में भूमि के राजस्व या लगान का संग्रह करने वाले कौन-से अधिकारी सूचना देने के लिए बाध्य हैं?
a. निजी कर्मचारी
b. सरकार की ओर से नियोजित अधिकारी
c. ठेकेदार
d. पंचायत सचिव
63. धारा 50 के अनुसार सूचना कब दी जानी चाहिए?
a. एक सप्ताह के भीतर
b. एक माह के भीतर
c. जानकारी प्राप्त होते ही यथाशीघ्र
d. न्यायालय के आदेश पर
64. धारा 50 के अनुसार सूचना किसे दी जा सकती है?
a. केवल मजिस्ट्रेट को
b. केवल पुलिस अधिकारी को
c. मजिस्ट्रेट या आबकारी, पुलिस या राजस्व विभाग के अधिकारी को
d. केवल ग्राम पंचायत को
65. धारा 50 के अंतर्गत सूचना देने का दायित्व किस स्थिति में नहीं होगा?
a. जब भांग की खेती हो
b. जब अवैध विनिर्माण हो
c. जब युक्तियुक्त कारण का अभाव हो
d. जब युक्तियुक्त कारण का अभाव न हो
66. विनिर्माण और विक्रय के स्थानों में प्रवेश तथा निरीक्षण करने की शक्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 49
b. धारा 50
c. धारा 51
d. धारा 52
67. धारा 51 के अंतर्गत विनिर्माण और विक्रय स्थलों में प्रवेश की शक्ति किसे प्राप्त है?
a. केवल मजिस्ट्रेट को
b. आबकारी आयुक्त, कलेक्टर या सम्यक् रूप से सशक्त आबकारी/पुलिस अधिकारी को
c. केवल ग्राम प्रधान को
d. केवल न्यायालय को
68. धारा 51 के अनुसार आबकारी अधिकारी की पद-श्रेणी किससे निर्धारित होगी?
a. कलेक्टर के आदेश से
b. न्यायालय के आदेश से
c. राज्य सरकार की अधिसूचना द्वारा
d. पुलिस अधीक्षक द्वारा
69. अनुज्ञप्त विनिर्माता द्वारा मादक द्रव्य के विनिर्माण या संग्रहण के स्थान में अधिकारी कब प्रवेश कर सकता है?
a. केवल दिन में
b. केवल रात में
c. दिन या रात में किसी भी समय
d. केवल कार्यालय समय में
70. धारा 51 के अनुसार विक्रय स्थल में अधिकारी किन समयों में प्रवेश कर सकता है?
a. केवल दिन में
b. केवल विक्रय के लिए अनुज्ञात घण्टों में
c. विक्रय के लिए अनुज्ञात घण्टों में तथा अन्य समय में जब स्थान खुला हो
d. केवल न्यायालय की अनुमति से
71. धारा 51 के अंतर्गत अधिकारी किसका निरीक्षण कर सकता है?
a. केवल भवन का
b. केवल कर्मचारियों का
c. स्थान का निरीक्षण कर सकता है
d. केवल लाइसेंस का
72. धारा 51 के अनुसार अधिकारी किन दस्तावेजों का परीक्षण कर सकता है?
a. केवल अनुज्ञप्ति
b. केवल कर रसीद
c. लेखाओं तथा रजिस्टरों का
d. केवल चालान
73. धारा 51 के अंतर्गत अधिकारी किन वस्तुओं का परीक्षण या जाँच कर सकता है?
a. केवल मादक द्रव्य
b. केवल उपकरण
c. सामग्री, भभके, पात्र, उपकरण, साधित एवं मादक द्रव्य
d. केवल पैकेज
74. धारा 51 के अनुसार अधिकारी किस प्रकार की जाँच कर सकता है?
a. केवल दृश्य निरीक्षण
b. केवल लिखित जाँच
c. परीक्षण, जाँच, माप या तौल
d. केवल नमूना संग्रह
75. धारा 52 के अंतर्गत वारंट के बिना गिरफ्तारी करने की शक्ति किसे प्राप्त है?
a. केवल मजिस्ट्रेट को
b. केवल कलेक्टर को
c. आबकारी अधिकारी, निर्दिष्ट श्रेणी का पुलिस अधिकारी या सम्यक् रूप से सशक्त राजस्व अधिकारी को
d. केवल न्यायालय को
76. धारा 52 के अनुसार पुलिस अधिकारी की पद-श्रेणी किसके द्वारा निर्धारित की जाएगी?
a. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा
b. उच्च न्यायालय द्वारा
c. राज्य सरकार की अधिसूचना द्वारा
d. पुलिस महानिदेशक द्वारा
77. धारा 52(1)(ए) के अनुसार किन अपराधों में व्यक्ति को बिना वारंट गिरफ्तार किया जा सकता है?
a. केवल धारा 34 के अपराध में
b. केवल धारा 36 के अपराध में
c. धारा 23ए, 34, 35, 36, 36ए, 3बी, 3सी एवं 37 के अधीन अपराधों में
d. सभी संज्ञेय अपराधों में
78. धारा 52(1)(बी) के अनुसार अधिकारी किस वस्तु का अभिग्रहण कर सकता है?
a. केवल मादक द्रव्य का
b. केवल उपकरणों का
c. ऐसी मादक द्रव्य या अन्य वस्तु का जो अधिहरण के लिये दायी हो
d. केवल दस्तावेजों का
79. धारा 52 के अनुसार अधिकारी अभिगृहीत वस्तुओं के साथ क्या कर सकता है?
a. केवल सूची बना सकता है
b. उन्हें निरुद्ध कर सकता है
c. तुरंत नष्ट कर सकता है
d. न्यायालय को सौंपना अनिवार्य है
80. धारा 52(1)(सी) के अनुसार अधिकारी किनकी तलाशी ले सकता है?
a. केवल व्यक्तियों की
b. केवल वाहनों की
c. व्यक्ति, जलयान, बेड़ा, यान, पशु, पैकेज, पात्र या आवेष्टक की
d. केवल भवन की
81. धारा 52(1)(सी) के अंतर्गत तलाशी लेने का आधार क्या है?
a. मौखिक शिकायत
b. अधिकारी का अनुमान
c. युक्तियुक्त कारण से सन्देह
d. लिखित आदेश
82. धारा 52(2) के अनुसार किसी व्यक्ति को कब गिरफ्तार किया जा सकता है?
a. जब वह अपराध स्वीकार कर ले
b. जब वह अपना नाम व निवास स्थान बताने से इंकार करे
c. जब वह न्यायालय में उपस्थित न हो
d. जब उसके पास अनुज्ञप्ति न हो
83. यदि व्यक्ति गलत नाम या निवास स्थान बताता है और अधिकारी को उस पर संदेह है, तो धारा 52(2) के अनुसार क्या किया जा सकता है?
a. केवल चेतावनी दी जाएगी
b. जुर्माना लगाया जाएगा
c. उसे गिरफ्तार किया जा सकता है
d. मामला न्यायालय भेजा जाएगा
84. वारण्ट जारी करने की मजिस्ट्रेट की शक्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 53
b. धारा 54
c. धारा 55
d. धारा 56
85. धारा 53 के अंतर्गत वारण्ट जारी करने की शक्ति किसे प्राप्त है?
a. कलेक्टर को
b. आबकारी आयुक्त को
c. मजिस्ट्रेट को
d. पुलिस अधीक्षक को
86. धारा 53 के अनुसार मजिस्ट्रेट वारण्ट कब जारी कर सकता है?
a. केवल शिकायत मिलने पर
b. केवल अभियुक्त की स्वीकारोक्ति पर
c. इत्तिला मिलने पर या आवश्यक जांच करने के पश्चात् विश्वास होने पर
d. केवल पुलिस रिपोर्ट पर
87. धारा 53 के अनुसार मजिस्ट्रेट को किस प्रकार का विश्वास होना आवश्यक है?
a. पूर्ण प्रमाण
b. संदेह मात्र
c. विश्वास करने का कारण
d. लिखित स्वीकारोक्ति
88. धारा 53 के अंतर्गत किन धाराओं के अपराधों के लिए वारण्ट जारी किया जा सकता है?
a. केवल धारा 34 और 35
b. केवल धारा 36
c. धारा 34, 35, 36, 36ए, 36बी, 36सी, 37, 38, 38ए, 39 और 40
d. इस अधिनियम की सभी धाराएँ
89. धारा 53(क) के अनुसार मजिस्ट्रेट किसके लिए वारण्ट जारी कर सकता है?
a. केवल गिरफ्तारी के लिए
b. केवल पूछताछ के लिए
c. किसी स्थान की तलाशी के लिए
d. केवल अभिग्रहण के लिए
90. तलाशी वारण्ट किन वस्तुओं के संबंध में जारी किया जा सकता है?
a. केवल मादक द्रव्य
b. केवल उपकरण
c. मादक द्रव्य, भभका, पात्र, उपकरण, आले या सामग्रियाँ
d. केवल दस्तावेज
91. धारा 53 के अनुसार तलाशी वारण्ट कब जारी किया जा सकता है?
a. जब वस्तुएँ खुले में हों
b. जब वस्तुएँ रखी गई हों या छिपाई गई हों
c. केवल अपराध सिद्ध हो जाने पर
d. केवल अभियुक्त की उपस्थिति में
92. धारा 53(ख) के अनुसार मजिस्ट्रेट किसके लिए वारण्ट जारी कर सकता है?
a. केवल गवाह के लिए
b. केवल शिकायतकर्ता के लिए
c. किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए
d. केवल पुलिस अधिकारी के लिए
93. गिरफ्तारी वारण्ट किस स्थिति में जारी किया जा सकता है?
a. जब व्यक्ति पहले दोषसिद्ध हो
b. जब व्यक्ति अपराध कर चुका हो
c. जब व्यक्ति अपराध कर रहा हो, कर चुका हो या करने की संभावना हो
d. केवल भविष्य की आशंका पर
94. वारंट के बिना तलाशी लेने की शक्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 54
b. धारा 55
c. धारा 56
d. धारा 57
95. धारा 54 के अंतर्गत वारंट के बिना तलाशी लेने की शक्ति किसे दी गई है?
a. किसी भी पुलिस अधिकारी को
b. किसी भी राजस्व अधिकारी को
c. शासन द्वारा अधिसूचना से विहित अनिम्न श्रेणी के आबकारी अधिकारी को
d. किसी भी मजिस्ट्रेट को
96. धारा 54 के अनुसार अधिकारी को किस बात का विश्वास होना आवश्यक है?
a. केवल संदेह
b. लिखित शिकायत
c. विश्वास करने का कारण
d. प्रत्यक्ष साक्ष्य
97. धारा 54 किन धाराओं के अपराधों पर लागू होती है?
a. केवल धारा 34
b. धारा 34 से 40 तक की सभी धाराएँ
c. धारा 34, 35, 36, 36ए, 36बी, 36सी, 37, 38, 38ए, 39 और 40
d. केवल धारा 36 और 37
98. वारंट के बिना तलाशी लेने का कारण क्या होना चाहिए?
a. अधिकारी की सुविधा
b. अभियुक्त की सहमति
c. वारंट प्राप्त करने में अपराधी के भागने या साक्ष्य छिपाने की संभावना
d. उच्च अधिकारी का मौखिक आदेश
99. धारा 54 के अंतर्गत तलाशी लेने से पूर्व अधिकारी को क्या करना आवश्यक है?
a. मजिस्ट्रेट से अनुमति लेना
b. अपने विश्वास के आधारों को अभिलिखित करना
c. पंचों को बुलाना
d. अभियुक्त को सूचित करना
100. धारा 54(ए) के अनुसार अधिकारी किस समय तलाशी ले सकता है?
a. केवल दिन में
b. केवल रात में
c. दिन या रात किसी भी समय
d. केवल कार्यालय समय में
101. तलाशी के दौरान अधिकारी किन वस्तुओं का अभिग्रहण कर सकता है?
a. केवल मादक द्रव्य
b. केवल उपकरण
c. वे वस्तुएँ जो इस अधिनियम के अधीन समपहरणीय हों
d. केवल दस्तावेज
102. धारा 54(बी) के अनुसार अधिकारी किसी व्यक्ति के साथ क्या कर सकता है?
a. केवल पूछताछ
b. केवल चेतावनी
c. निरुद्ध कर सकता है, तलाशी ले सकता है और आवश्यकता होने पर गिरफ्तार कर सकता है
d. केवल तलाशी ले सकता है
103. किसी व्यक्ति को धारा 54 के अंतर्गत कब निरुद्ध किया जा सकता है?
a. जब वह गवाह हो
b. जब वह अधिकारी से सहयोग न करे
c. जब उसके अपराधी होने का विश्वास करने का कारण हो
d. जब उसके पास कोई वस्तु न हो
104. बाधा पहुँचाने या हमला करने के लिये वारंट के बिना गिरफ्तारी, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 54 (क)
b. धारा 55
c. धारा 56
d. धारा 57
105. धारा 54-क के अंतर्गत वारंट के बिना गिरफ्तारी की शक्ति किसे दी गई है?
a. किसी भी पुलिस अधिकारी को
b. किसी भी आबकारी अधिकारी को
c. राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना से विनिर्दिष्ट अनिम्न पदश्रेणी के आबकारी अधिकारी को
d. किसी भी मजिस्ट्रेट को
106. धारा 54-क के अंतर्गत किस स्थिति में वारंट के बिना गिरफ्तारी की जा सकती है?
a. जब व्यक्ति मदिरा का अवैध विक्रय करे
b. जब व्यक्ति आबकारी अधिकारी के कर्तव्य के निष्पादन में बाधा डाले
c. जब व्यक्ति बिना लाइसेंस मदिरा रखे
d. जब व्यक्ति सूचना देने से इंकार करे
107. धारा 54-क के अनुसार किस कृत्य पर गिरफ्तारी की जा सकती है?
a. केवल मौखिक दुर्व्यवहार
b. केवल अवज्ञा
c. बाधा पहुँचाने या हमला करने पर
d. केवल भागने के प्रयास पर
108. धारा 54-क के अंतर्गत गिरफ्तारी किस प्रकार की जा सकती है?
a. केवल मजिस्ट्रेट के आदेश से
b. केवल लिखित शिकायत पर
c. वारण्ट के बिना
d. केवल एफआईआर के बाद
109. धारा 54-क के अंतर्गत गिरफ्तार व्यक्ति की जमानत किसके द्वारा ली जाएगी?
a. मजिस्ट्रेट द्वारा
b. पुलिस अधीक्षक द्वारा
c. गिरफ़्तार करने वाले व्यक्ति द्वारा
d. आबकारी आयुक्त द्वारा
110. पुलिस अभिगृहीत वस्तुओं को प्रभार में लेगी, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 57(क)
b. धारा 58
c. धारा 59
d. धारा 60
111. धारा 57(क) के अनुसार अभिगृहीत वस्तुओं को अपने प्रभार में कौन लेगा?
a. आबकारी आयुक्त
b. कलेक्टर
c. पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी
d. न्यायिक मजिस्ट्रेट
112. धारा 57(क) के अंतर्गत पुलिस थाने को कौन-सी वस्तुएँ प्रभार में लेनी होती हैं?
a. केवल जप्त मदिरा
b. केवल अभियुक्त की निजी वस्तुएँ
c. इस अधिनियम के अधीन अभिगृहीत समस्त वस्तुएँ
d. केवल नमूने
113. अभिगृहीत वस्तुओं को पुलिस किस स्थिति तक सुरक्षित अभिरक्षा में रखेगी?
a. जब तक जाँच पूर्ण न हो जाए
b. जब तक अभियुक्त को जमानत न मिल जाए
c. मजिस्ट्रेट या आबकारी अधिकारी के आदेश के लंबित रहने तक
d. केवल 24 घंटे तक
114. धारा 57(क) के अनुसार पुलिस किसे अभिगृहीत वस्तुओं पर मुद्रा लगाने की अनुमति देगी?
a. किसी भी पुलिस कर्मचारी को
b. अभियुक्त को
c. आबकारी अधिकारी को
d. राजस्व निरीक्षक को
115. अभिगृहीत वस्तुओं पर मुद्रा लगाने वाला आबकारी अधिकारी कौन हो सकता है?
a. केवल आबकारी आयुक्त
b. जो पुलिस थाने में वस्तुओं के साथ आया हो
c. केवल कलेक्टर द्वारा नामित अधिकारी
d. केवल न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी
116. धारा 57(क) के अनुसार नमूना कौन ले सकता है?
a. पुलिस अधिकारी
b. अभियुक्त
c. आबकारी अधिकारी
d. न्यायिक मजिस्ट्रेट
117. नमूनों पर किसकी मुद्रा लगाई जाएगी?
a. आबकारी अधिकारी की
b. पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी की
c. मजिस्ट्रेट की
d. कलेक्टर की
118. धारा 57(क) के अनुसार अभिगृहीत वस्तुओं के नमूने कहाँ रखे जाते हैं?
a. न्यायालय में
b. आबकारी कार्यालय में
c. पुलिस थाने में
d. राजस्व कार्यालय में
119. धारा 57(क) किस अधिनियम से संबंधित प्रक्रिया को नियंत्रित करती है?
a. दण्ड प्रक्रिया संहिता
b. पुलिस अधिनियम
c. आबकारी अधिनियम
d. साक्ष्य अधिनियम
120. गिरफ्तारी, तलाशियां आदि किस प्रकार की आयेंगी, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 58
b. धारा 59
c. धारा 60
d. धारा 61
121. धारा 58 के अनुसार इस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तारी व तलाशी किस विधि के अनुसार की जाएगी?
a. पुलिस अधिनियम, 1861
b. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023)
c. भारतीय दण्ड संहिता
d. साक्ष्य अधिनियम
122. धारा 58 किन प्रक्रियाओं पर लागू होती है?
a. केवल गिरफ्तारी पर
b. केवल तलाशी पर
c. गिरफ्तारी, निरुद्धकरण, तलाशी व अभिगृहीत वस्तुओं के व्ययन पर
d. केवल जमानत पर
123. धारा 58 में किस स्थिति को अपवाद के रूप में रखा गया है?
a. जब राज्य सरकार आदेश दे
b. जब मजिस्ट्रेट निर्देश दे
c. जब इस अधिनियम में अभिव्यक्त रूप से अन्यथा उपबन्धित हो
d. जब अभियुक्त स्वीकारोक्ति कर ले
124. वारंट के बिना गिरपतारी के मामले में उपसंजाति के लिये प्रतिभूति किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 59
b. धारा 59 क
c. धारा 61
d. धारा 61 क
125. धारा 59 के अनुसार इस अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय अपराध किस प्रकृति के हैं?
a. अजमानतीय
b. संज्ञेय
c. जमानतीय
d. असंज्ञेय
126. यदि किसी व्यक्ति को वारंट के बिना ऐसे अधिकारी द्वारा गिरफ्तार किया जाए जिसे जमानत पर छोड़ने का अधिकार नहीं है, तो उसे कहाँ पेश किया जाएगा?
a. जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष
b. सत्र न्यायालय के समक्ष
c. निकटतम सक्षम आबकारी अधिकारी या निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी के समक्ष
d. राज्य सरकार के समक्ष
127. उपधारा (2) के अनुसार गिरफ्तारी के बाद व्यक्ति को किसके समक्ष भेजा जाएगा?
a. केवल न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. केवल कलेक्टर
c. जमानत देने का अधिकार रखने वाले आबकारी अधिकारी या निकटतम थाना प्रभारी
d. केवल पुलिस अधीक्षक
128. यदि गिरफ्तार व्यक्ति जमानत देने के लिए तैयार हो, तो अधिकारी क्या करेगा?
a. उसे अनिवार्य रूप से हिरासत में रखेगा
b. उसे जमानत पर छोड़ेगा या निजी बन्धपत्र पर छोड़ेगा
c. उसे केवल न्यायालय भेजेगा
d. उसे जुर्माना भरने के बाद छोड़ेगा
129. धारा 58 के अंतर्गत जमानत पर छोड़े जाने का निर्णय किसके विवेक पर निर्भर करता है?
a. राज्य सरकार
b. न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. जमानत देने का अधिकार रखने वाले अधिकारी
d. अभियुक्त स्वयं
130. निजी बन्धपत्र पर छोड़े जाने का प्रावधान किस उपधारा में है?
a. उपधारा (1)
b. उपधारा (2)
c. उपधारा (3)
d. उपधारा (4)
131. धारा 59 के अंतर्गत जमानत से संबंधित कौन-से दण्ड प्रक्रिया संहिता (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 ) के प्रावधान लागू होंगे?
a. दण्ड प्रक्रिया संहिता धारा 50 से 55(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 52 -57तक
b. दण्ड प्रक्रिया संहिता धारा 154 से 156(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 485 – 489 )
c. दण्ड प्रक्रिया संहिता धारा 441 से 444 तथा 446 एवं 449 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 485 – 489 तक के तथा धारा 491 एवं 495)
d. दण्ड प्रक्रिया संहिता धारा 167 से 173(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 187- 193)
132. धारा 59 के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने का अधिकार किसे हो सकता है?
a. कोई भी सरकारी कर्मचारी
b. केवल मजिस्ट्रेट
c. प्राधिकृत आबकारी अधिकारी
d. ग्राम प्रधान
133. अधिनियम के कुछ अपराधों का गैर-जमानती होना किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 59
b. धारा 59 क
c. धारा 61
d. धारा 61 क
134. धारा 59(क) के अनुसार अग्रिम जमानत कब स्वीकार नहीं की जाएगी?
a. जब आरोपी पहली बार अपराध करे
b. जब आरोपी के पास 50 बल्क लीटर से अधिक शराब पाई जाए
c. जब आरोपी के पास 10 बल्क लीटर शराब हो
d. जब आरोपी लाइसेंस धारक हो