Download BSA Practice Combo Set-1 (MCQs PDF + Live Test)
Download BSA Complete Practice Series (All PDF +Live Test)
1. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 1 के अनुसार अधिनियम कब प्रवर्तित हुआ था-
a. 15 मार्च, 2024
b. 1 जुलाई 2024
c. 15 सितम्बर, 2024
d. 1 अक्टूबर, 2024
2. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की प्रस्तावना के अनुसार इस अधिनियम का प्रयोजन है-
a. निष्पक्ष विचारण के लिए साक्ष्य के साधारण नियमों और सिद्धांतों को समेकित करने तथा उनका उपबंध करने के लिए अधिनियम
b. साक्ष्य के सिद्धांतों को समेकित करना
c. निष्पक्ष विचारण के लिए साक्ष्य के साधारण नियमों को परिभाषित तथा संशोधित करना
d. साक्ष्य के विधि को समेकित, परिभाषित तथा संशोधित करना
3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में कितनी धाराएं एवं अध्याय निहित हैं?
a. 167 धाराएं तथा 11 अध्याय
b. 170 धाराएं तथा 12 अध्याय
c. 165 धाराएं तथा 10 अध्याय
d. 180 धाराएं तथा 15 अध्याय
4. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को भागों एवं अध्यायों में विभाजित किया गया
a. 2 भाग, 10 अध्याय
b. 3 भाग, 11 अध्याय
c. 4 भाग, 12 अध्याय
d. 3 भाग, 12 अध्याय
5. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होता है-
a. जम्मू एवं कश्मीर सहित संपूर्ण भारत में
b. किसी मध्यस्थ के समक्ष जारी कार्यवाही में
c. किसी न्यायालय अथवा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत शपथपत्र में
d. जम्मू एवं कश्मीर छोड़कर संपूर्ण भारत में
6. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होता है-
a. यह किसी न्यायालय में या उसके समक्ष सभी न्यायिक कार्यवाहियों, जिसके अंतर्गत सेना न्यायालय सम्मिलित है,
b. मध्यस्थ के समक्ष कार्यवाहियों पर।
c. विभागीय कार्यवाहियों पर
d. उपरोक्त में से कोई नहीं ।
7. निम्न में से कौन सा कथन सही है-
a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 शपथपत्रों पर लागू होता है.
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 माध्यस्थ कार्यवाहियों पर लागू होता है।
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023विभागीय कार्यवाहियों पर लागू होता है।
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 ऐसी कार्यवाही पर लागू होता है जिसका उद्देश्य दो व्यक्तियों के बीच न्यायिक सम्बन्ध निर्धारित करना हो
8. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 सम्पूर्ण नहीं है। साक्ष्य विधि से सम्बन्धित अनेक नियम निहित हैं-
a. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 में
b. संपत्ति अन्तरण अधिनियम, 1882 में
c. भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 में
d. उपरोक्त सभी में
9. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में 'न्यायालय' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)(क)
b. धारा 2(1)(ख)
c. धारा 2(1)(ग)
d. धारा 2(1)(घ)
10. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में 'न्यायालय' शब्द का अर्थ है-
a. सभी न्यायाधीश
b. सभी मजिस्ट्रेट
c. माध्यस्थ को छोड़कर साक्ष्य ग्रहण करने हेतु प्राधिकृत समस्त व्यक्ति
d. उपरोक्त सभी
11. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत 'न्यायालय' शब्द में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है-
a. माध्यस्थ
b. सभी न्यायाधीश
c. साक्ष्य ग्रहण करने हेतु विधिक तौर पर प्राधिकृत सभी व्यक्ति
d. सभी मजिस्ट्रेट
12. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत परिभाषित शब्द "न्यायालय" में क्या शामिल नहीं है-
a. किसी श्रमिक न्यायालय का पीठासीन अधिकारी
b. तहसीलदार
c. सिविल न्यायालय द्वारा नियुक्त आयुक्त
d. माध्यस्थ
13. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत न्यायालय शब्द की परिभाषा में निम्न में से क्या शामिल नहीं है-
a. समस्त उपभोक्ता फोरम
b. सभी न्यायाधीश
c. सभी मजिस्ट्रेट
d. साक्ष्य ग्रहण करने हेतु वैधरूप से प्राधिकृत सभी व्यक्ति आते हैं।
14. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 2 के अंतर्गत परिभाषित शब्द के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. तथ्य में ऐसी कोई भी मानसिक दशा शामिल होती है जिसका भान किसी व्यक्ति को हो
b. किसी धातु पट्ट या शिला पर उत्कीर्ण लेख दस्तावेज है.
c. एक तथ्य को साबित नहीं हुआ कहा जाता है जब यह न तो साबित हुआ हो न ही नासाबित
d. न्यायालयों के अन्तर्गत माध्यस्थ आते हैं
15. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में 'निश्चायक सबूत' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)(क)
b. धारा 2(1)(च)
c. धारा 2(1)(ख)
d. धारा 2(1)(झ)
16. जब भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 द्वारा किसी एक तथ्य को किसी अन्य तथ्य का निश्चायक सबूत घोषित कर दिया गया हो, तब न्यायालय, एक तथ्य के सबूत पर-
a. साक्ष्य को नासाबित करने के प्रयोजन हेतु दिए जाने की अनुमति दे सकता है।
b. साक्ष्य को नासाबित करने के प्रयोजन हेतु दिए जाने की अनुमति नहीं देगा
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
17. जब कभी भी भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में यह प्रावधान किया गया है कि न्यायालय एक तथ्य की उपधारणा कर सकेगा-
a. न्यायालय तथ्य को साबित मानने हेतु बाध्य है
b. यह तथ्य के सबूत की माँग कर सकता है.
c. पक्षकार मान सकते हैं कि तथ्य साबित हो चुका है
d. यह कि तथ्य निश्चायक सबूत है
18. जब कभी भी भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 द्वारा यह निर्देशित किया गया हो कि न्यायालय किसी तथ्य की उपधारणा करेगा, तब वह ऐसे तथ्य को मानेगा-
a. साबित, जब तक इसे नासाबित न कर दिया गया हो अथवा इसके लिए प्रमाण की माँग कर सकता है
b. साबित
c. साबित, जब तक इसे नासाबित न कर दिया गया हो
d. साबित तथा इसे नासाबित करने के प्रयोजन हेतु दिए जाने की अनुमति नहीं देगा
19. एक तथ्य दूसरे तथ्य का निश्चायक सबूत है। यदि वह तथ्य साबित हो तब-
a. न्यायालय दूसरे तथ्य को साबित मान लेगा
b. न्यायालय किसी पक्ष को दूसरे तथ्य को साबित करने हेतु कह सकता है
c. न्यायालय विरोधी पक्ष को किसी अन्य तथ्य को खंडित. करने हेतु साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु कह सकता है।
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
20. साक्ष्य विधि में निम्नलिखित में से क्या शामिल है -
a. साक्ष्य के विधिक नियम
b. तर्क के साधारण नियम
c. तर्क के नियम
d. उपरोक्त सभी
21. निम्नलिखित में से भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा निश्चायक सबूत से सम्बन्धित है-
a. 112
b. 113
c. 112 एवं 113
d. 35, 116
22. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में 'नासाबित' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)(ज)
b. धारा 2(1)(ग)
c. धारा 2(1)(च)
d. धारा 2(1)(घ)
23. किसी तथ्य को "नासाबित" कहा जाता है-
a. जब यह साबित न हो सका हो
b. जब, न्यायालय प्रस्तुत मामले पर विचरण पश्चात यह विश्वास रखता है कि इसका कोई अस्तित्व नहीं है।
c. जब कोई प्रज्ञावान व्यक्ति मानता हो कि तथ्य का कोई अस्तित्व नहीं है।
d. जब यह न साबित हुआ हो न ही नासाबित
24. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में 'दस्तावेज' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)(ज)
b. धारा 2(1)(छ)
c. धारा 2(1)(च)
d. धारा 2(1)(घ)
25. दस्तावेज होते हैं-
a. नकल
b. मुद्रित, शिला मुद्रित या फोटो चित्रित शब्द
c. एक मानचित्र या किसी शिला पर उत्कीर्ण लेख
d. उपरोक्त सभी
26. विवाद्यक तथ्यों का निर्धारण-
a. पक्षकारों का कर्तव्य होता है।
b. पक्षकारों के अधिवक्ताओं का कर्तव्य होता है।
c. सरकारी अधिवक्ता का कर्तव्य होता है।
d. न्यायालय का कर्तव्य होता है
27. किसी धातु पट्ट या शिला पर उत्कीर्ण लेख-
a. एक दस्तावेज है
b. एक तथ्य है
c. एक राय है
d. एक हेतुक है
28. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख होते हैं-
a. मौखिक साक्ष्य
b. सामान्य साक्ष्य
c. तकनीकी साक्ष्य
d. दस्तावेजी साक्ष्य
29. निम्नलिखित में से किसे "दस्तावेज" की परिभाषा में ऐसे माध्यम के रूप में उल्लिखित नहीं किया गया है। जिसके द्वारा किसी मामले के सार को अभिव्यक्त अथवा वर्णित किया गया हो-
a. पत्र
b. प्रतीक
c. चित्र
d. चिन्ह
30. निम्नलिखित में से क्या भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023के अंतर्गत " दस्तावेज" के अर्थ के अंतर्गत शामिल नहीं है-
a. कोई लेख
b. मानचित्र
c. फोटोग्राफ किए गए शब्द
d. टेलीफोन वार्ता
31. इलेक्ट्रोनिक अभिलेख हैं:
a. दस्तावेजी साक्ष्य
b. मौखिक साक्ष्य
c. कोई साक्ष्य नहीं
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
32. परिस्थितिजन्य साक्ष्य होता है-
a. अप्रत्यक्ष साक्ष्य
b. प्रत्यक्ष साक्ष्य
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों नहीं
d. तात्विक साक्ष्य
33. अनुचित साधनों से प्राप्त कोई साक्ष्य-
a. अग्राह्य होता है।
b. ग्राह्य होता है, यदि सुसंगत हो
c. केवल न्यायालय के विवेकानुसार ग्राह्य होता है।
d. अवैध होता है
34. निम्नलिखित में कौन सा सुसंगत है तथा साक्ष्य में ग्रहण किया जा सकता है-
a. टेप रिकार्डिंग
b. डॉग-ट्रैकिंग
c. नार्को विश्लेषण परीक्षण
d. उपरोक्त सभी
35. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में 'साक्ष्य' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)(ङ)
b. धारा 2(1)(छ)
c. धारा 2(1)(च)
d. धारा 2(1)(घ)
36. परिस्थितिजन्य साक्ष्य के लिए निम्नलिखित परीक्षण पास करना आवश्यक होता है-
a. परिस्थितियों, जिनसे अपराध अनुमानित किया जाना है, का अकाट्य तथा ठोस रूप से स्थापित होना अनिवार्य है
b. परिस्थितियाँ एक निश्चित प्रवृत्ति की होनी चाहिए जो बिना शक अभियुक्त के अपराध की ओर इशारा करती हों
c. सामूहिक तौर पर ग्रहण की गई परिस्थितियों द्वारा एक ऐसी श्रृंखला गठित की जानी चाहिए कि इस निष्कर्ष से बचने का कोई उपाय न रहे कि समस्त मानवीय संभाव्यता के अंतर्गत अपराध अभियुक्त द्वारा ही किया गया था
d. उपरोक्त सभी
37. मौखिक साक्ष्य क्या होता है-
a. प्रत्यक्ष साक्ष्य
b. न्यायालय के समक्ष शपथ पर कथन, मात्र पुलिस द्वारा कथन दर्ज कर लिए जाने के बाद
c. न्यायालय के समक्ष किया गया कथन
d. उपरोक्त में कोई नहीं
38. निम्नलिखित में से किसे साक्ष्य नहीं माना जा सकता-
a. शपथपत्र
b. साक्षी की स्थिति
c. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख
d. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेज
39. खोजी कुत्ते द्वारा प्राप्त साक्ष्य किसके अंतर्गत आयेगा -
a. मौखिक साक्ष्य
b. दस्तावेजी साक्ष्य
c. वैज्ञानिक साक्ष्य
d. अनुश्रुत साक्ष्य
40. खोजी कुत्तों के द्वारा दिए गए साक्ष्य भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत-
a. ग्राह्य होते हैं
b. ग्राह्य नहीं होते
c. ग्राह्म नहीं होते क्योंकि कुत्ते के अनुमान के आश्रित होते हैं।
d. कुत्ते शपथ पर साक्ष्य नहीं दे सकते
41. 'प्रमाण' परिणाम होता है-
a. साक्ष्य का
b. जाँच का
c. अन्वेषण का
d. कथन का
42. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत शपथपत्र-
a. साक्ष्य होता है
b. केवल एक लिखित कथन होता है
c. एक प्रमाण होता है।
d. साक्ष्य नहीं होता
43. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या साक्ष्य नहीं है-
a. किसी मूक (गूंगे) साक्षी का कथन
b. न्यायालय के समक्ष निरीक्षण हेतु प्रस्तुत दस्तावेज
c. इलेक्ट्रॉनिक सी.डी.
d. सुनवाई के दौरान मामले के सम्बन्ध में किसी न्यायाधीश की व्यक्तिगत ज्ञान अथवा प्रेक्षण
44. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में 'तथ्य' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)( ज)
b. धारा 2(1)( छ)
c. धारा 2(1)( च)
d. धारा 2(1)(घ)
45. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत तथ्य का अर्थ है-
a. फैक्टम प्रोबैन्डम (साबित करने की आवश्यकता वाला तथ्य)
b. फैक्टम प्रोबैन्स (प्रासंगिक तथ्य)
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त कोई नहीं
46. तथ्य हो सकते हैं-
a. भौतिक
b. मनोवैज्ञानिक
c. केवल भौतिक न कि मनोवैज्ञानिक
d. भौतिक के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक
47. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 2 में परिभाषित शब्दों के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. तथ्यों में न केवल भौतिक तथ्य बल्कि मनोवैज्ञानिक तथ्य भी शामिल होते हैं।
b. किसी शिला पर उत्कीर्ण लेख एक दस्तावेज होता है।
c. न्यायालयों के अन्तर्गत में माध्यस्थ आते हैं
d. किसी तथ्य को साबित नहीं हुआ कहा जाता है जब तक यह साबित अथवा नासाबित सिद्ध न हुआ हो।
48. निम्नलिखित में से क्या एक तथ्य है?
a. हरी ने कहा-
b. मोहन ने देखा था
c. राम ने झूठ बोला
d. उपरोक्त सभी
49. एक निश्चित स्थान पर एक निश्चित क्रम में निश्चित वस्तुएं व्यवस्थित थीं-
a. एक राय है
b. एक दस्तावेज है
c. एक तथ्य है
d. एक हेतुक है
50. एक हथियार घातक हथियार है अथवा नहीं, यह निम्न में से किसका प्रश्न है-
a. विशेषज्ञ साक्षी की राय
b. न्यायाधीश की विधि
c. तथ्य
d. राय
51. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत तथ्य का अर्थ है-
a. ऐसी कोई वस्तु जो इन्द्रियों द्वारा बोधगम्य हो और ऐसी कोई मानसिक दशा जिसका भान किसी व्यक्ति को हो
b. कोई भी वस्तु जो केवल इन्द्रियों द्वारा बोधगम्य हो
c. कोई भी वस्तु जो केवल इन्द्रियों द्वारा बोधगम्य न हो
d. ऐसी कोई मानसिक दशा, जिसका भान किसी व्यक्ति को हो
52. तथ्य, जिसे साबित किया जाना हो, को कहा जाता है-
a. फैक्टम प्रोबैन्स
b. लेक्स फोरी
c. लेक्स लोकी
d. फैक्टम प्रोबैन्डम
53. निम्नलिखित में से क्या एक 'तथ्य' नहीं है-
a. मानसिक दशा
b. वस्तुओं के सम्बन्ध
c. वस्तुओं की स्थिति
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
54. निम्नलिखित में क्या एक 'तथ्य' है?
a. सोहन ने एक गाय देखी
b. मोहन ने सोहन से जाने को कहा
c. शीतल की बहुत ख्याति है
d. उपरोक्त सभी
55. किसी व्यक्ति की ख्याति क्या होती है-
a. एक विषय
b. एक राय
c. एक तथ्य
d. एक साक्ष्य
56. एक साक्षी न्यायालय के समक्ष कथन द्वारा कमरे में सजाई गई वस्तुओं का सविस्तार वर्णन करता है।यह एक-
a. राय है.
b. तथ्य है
c. दस्तावेज है
d. कारण है
57. ऐसी कोई वस्तु, वस्तुओं की अवस्था या वस्तुओं का सम्बन्ध, जो इंद्रियों द्वारा बोधगम्य हों, होते हैं-
a. एक साक्ष्य
b. विवाद्यक तथ्य
c. तथ्य
d. उपरोक्त में कोई नहीं
58. निम्नलिखित गुणों में से किसे साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत प्रदान किए गए अर्थ के अंतर्गत "तथ्य " माना जाता है-
a. यह कि एक व्यक्ति ने कुछ सुना अथवा देखा
b. यह कि एक व्यक्ति की कुछ निश्चित राय है।
c. यह कि एक व्यक्ति सद्भावनापूर्वक कार्य करता है
d. उपरोक्त सभी
59. साक्ष्य विधि के अंतर्गत सुसंगत तथ्य-
a. तार्किक तौर पर अवश्य सुसंगत होना चाहिए
b. विधिक तथा तार्किक तौर पर अवश्य सुसंगत होना चाहिए
c. विधिक तौर पर पर अवश्य सुसंगत होना चाहिए
d. विधिक तथा तार्किक तौर पर अवश्य ही सुसंगत तथा ग्राह्म होना चाहिए
60. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में ' विवाद्यक तथ्य' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)(घ)
b. धारा 2(1)(छ)
c. धारा 2(1)(च)
d. धारा 2(1)(ज)
61. विवाद्यक तथ्य का तात्पर्य ऐसे तथ्य से है, जिसके अस्तित्व या अनस्तित्व-
a. पक्षकारों द्वारा स्वीकार किया गया हो
b. पक्षकारों द्वारा विवादित न हो
c. पक्षकारों द्वारा विवादित हो
d. उपरोक्त में कोई नहीं
62. 'क' पर 'ख' को मारने के आशय के साथ एक मुगदर से हमला करते हुए हत्या करने के लिए विचारण किया गया है। विचारण में निम्नलिखित में से कौन एक विवाद्यक तथ्य नहीं है?
a. 'क' का 'ग' से वार्तालाप करना
b. 'क' द्वारा 'ख' को मुगदर से पीटना
c. क' द्वारा मुगदर से 'ख' की हत्या करना
d. 'क' की 'ख' की हत्या करने का आशय
63. किसी मामले में एक पक्ष द्वारा स्वीकृत तथा दूसरे पक्ष द्वारा अस्वीकृत किए गए तथ्यों को क्या कहा जाता है-
a. विवाद्यक तथ्य
b. सकारात्मक तथ्य
c. नकारात्मक तथ्य
d. सुसंगत तथ्य
64. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में ' उपधारणा कर सकेगा ' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)( ज)
b. धारा 2(1)( छ)
c. धारा 2(1)( ट)
d. धारा 2(1)(घ)
65. किसी तथ्य के सम्बन्ध में "उपधारणा करेगा" क्या होता है-
a. अंतिम सबूत
b. न्यायालय उपधारणा कर सकता है कि तथ्य यदि नासाबित न किया गया हो तो साबित है।
c. न्यायालय उपधारणा कर सकता है कि तथ्य साबित हो चुका है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
66. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में 'साबित नहीं हुआ' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)(ज)
b. धारा 2(1)(च)
c. धारा 2(1)(घ)
d. धारा 2(1)(झ)
67. साक्ष्य अधिनियम 2023 में “साबित नहीं हुआ” का अर्थ क्या है?
a. किसी तथ्य को 'साबित नहीं हुआ' तब कहा जाता है जब वह न तो साबित किया गया हो और न ही नासाबित ।
b. जब, न्यायालय प्रस्तुत मामले पर विचरण पश्चात यह विश्वास रखता है कि इसका कोई अस्तित्व नहीं है।
c. यदि इसका अस्तित्व इतना संभाव्य हो कि एक प्रज्ञाशील व्यक्ति इसे अस्तित्वशाली मान ले
d. जब कोई प्रज्ञावान व्यक्ति मानता हो कि तथ्य का कोई अस्तित्व नहीं है।
68. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में 'साबित' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)(ज)
b. धारा 2(1)(छ)
c. धारा 2(1)(ञ)
d. धारा 2(1)(घ)
69. तथ्य को साबित माना जाता है जब-
a. यह स्वीकृत हो जाए
b. इसे किसी दस्तावेज में समेकित कर लिया जाए
c. यदि इसका खंडन न किया गया हो
d. यदि इसका अस्तित्व इतना संभाव्य हो कि एक प्रज्ञाशील व्यक्ति इसे अस्तित्वशाली मान ले
70. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में ' सुसंगत ' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)( ज)
b. धारा 2(1)( छ)
c. धारा 2(1)( ट)
d. धारा 2(1)(घ)
71. निम्नलिखित में से किसे अनिवार्यतः साबित किया जाना होता है-
a. सुसंगत तथ्य
b. न्यायिक सूचना / नोटिस
c. स्वीकृत तथ्य
d. संस्वीकृति
72. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में "उपधारणा करेगा" को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)(ठ)
b. धारा 2(1)( ज)
c. धारा 2(1)( छ)
d. धारा 2(1)(घ)
73. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत साक्ष्य विधि है-
a. प्रक्रियात्मक विधि
b. मौलिक विधि
c. मौलिक तथा प्रक्रियात्मक विधि
d. उपरोक्त में कोई नहीं
74. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होता है-
a. केवल सिविल कार्यवाहियों पर
b. केवल आपराधिक कार्यवाहियों पर
c. सिविल तथा आपराधिक कार्यवाहियों दोनों पर
d. उपरोक्त में किसी पर नहीं
75. निम्नलिखित में किस शब्द को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 2 में परिभाषित नहीं किया
a. संस्वीकृति
b. न्यायालय
c. दस्तावेज
d. साक्ष्य
76. साक्ष्य में टेप रिकॉर्डेड बातचीत स्वीकार्य है अगर
a. बातचीत बहुत महत्वपूर्ण है
b. बातचीत से अपराधी को बचाया जा सकता है
c. बातचीत मुद्दों में मामलों के लिए प्रासंगिक है परंतु आवाज की पहचान नहीं हुई है
d. बातचीत मुद्दों में मामले के लिए प्रासंगिक है एवं आवाज की पहचान हो गयी है
77. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत "तथ्य की उपधारणा'-
a. विधि के प्रावधानों पर आधारित है
b. न्यायालय द्वारा उपेक्षित नहीं की जा सकती
c. तर्क, मानवीय अनुभव तथा स्वाभाविक घटनाओं एवं प्राकृतिक न्याय पर आधारित है
d. निश्चित तथा एकसमान स्थिति की होती है।
78. निम्नलिखित मामलों में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया कि किसी व्यक्ति को अपने नमूने की लिखावट देने के लिये बाध्य करना भारत के संविधान के अनुच्छेद 20 (3) के अंतर्गत गवाही देने के लिये विवश करना नहीं माना जा सकता है?
a. यूसुफ अली विरुद्ध स्टेट आफ महाराष्ट्र
b. स्टेट आफ यू.पी. विरुद्ध रामसेवक
c. स्टेट ऑफ बाम्बे विरुद्ध कथिकालू
d. रोहित शेख विरुद्ध नारायण दत्त तिवारी
79. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023के अंतर्गत किस सम्बन्ध में साक्ष्य दिए जा सकते हैं-
a. विवाद्यक तथ्य एवं सुसंगत तथ्य
b. केवल विवाद्यक तथ्य
c. केवल सुसंगत तथ्य
d. उपरोक्त कोई नहीं
80. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा प्रावधान करती है कि विवाद्यक तथ्यों तथा सुसंगत तथ्यों के साक्ष्य दिए जा सकते हैं?
a. धारा 3
b. धारा 4
c. धारा 7
d. धारा 6
81. केवल ऐसे तथ्यों को ही साक्ष्य अधिनियम द्वारा सुसंगत माना जाता है जिन्हें साक्ष्य अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं में शामिल किया गया है-
a. धारा 5 से धारा 55
b. धारा 3 से धारा 50
c. साक्ष्य अधिनियम की समस्त धाराएं
d. केवल ऐसे तथ्य जिन्हें साक्ष्य अधिनियम की धारा 59 एवं 60 के अनुसार सिद्ध किया जा सकता हो
82. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही नहीं है-साक्ष्य अधिनियम की धारा 3 के अनुसार किस वाद अथवा कार्यवाही में साक्ष्य दिए जा सकते हैं-
a. उन तथ्यों का जिन्हें पक्षकार सुसंगत मानते हैं.
b. प्रत्येक विवाद्यक तथ्य के अस्तित्व का
c. प्रत्येक विवाद्यक तथ्य के अनास्तित्व का
d. साक्ष्य अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत सुसंगत घोषित तथ्यों का
83. 'रेस जेस्टए' का शाब्दिक अर्थ होता है-
a. किया गया कार्य
b. बोली गयी चीजे
c. बाद की चीजें
d. एक ही संव्यवहार
84. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की किस धारा के अंतर्गत 'रेस जेस्टए' (एक ही संव्यवहार) के सिद्धांत पर चर्चा की गई है-
a. धारा 6
b. धारा 5
c. धारा 4
d. उपरोक्त में कोई नहीं
85. एक ही संव्यवहार का हिस्सा रहे तथ्यों को जाना जाता है-
a. रेस जेस्टए
b. अन्यत्र उपस्थित होने का अभिवाक्
c. मृत्युकालिक कथन
d. स्वीकृति
86. 'रेस जेस्टए' हेतु मानदंड-
a. समय तथा स्थान की निकटता
b. प्रयोजन की सामुदायिकता
c. कार्यवाही की निरंतरता
d. उपरोक्त सभी
87. रेस जेस्टए' शब्द साक्ष्य अधिनियम की धारा 4 में उल्लिखित तथ्यों के समकक्ष होता है। इसका अर्थ है-
a. किसी संव्यवहार के दौरान किए गए कार्य
b. विवाद्यकं तथ्य एवं प्रतिवेशी परिस्थितियाँ
c. स्वयं के लिए मुखर कार्यवाहियाँ
d. उपरोक्त सभी
88. ऐसे तथ्य, जो यद्यपि विवाद्यक नहीं हैं, फिर भी विवाद्यक तथ्य से इस प्रकार जुड़ा हैं कि एक ही संव्यवहार का भाग बनते हैं, चाहे वे एक ही समय तथा स्थान पर उत्पन्न हुए हो अथवा न हुए हों-
a. असंगत होते हैं
b. आंशिक तौर पर सुसंगत होते हैं
c. सुसंगत होते हैं।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
89. ख की क द्वारा हत्या के मामले में कौन से तथ्य सुसंगत हैं-
a. यह कि क पुलिस के आने के पूर्व फौरन ही घटनास्थल से दूर जा चुका था
b. यह कि क ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के सम्बन्ध में अपने मित्र से चर्चा की थी
c. यह कि ख की हत्या के तुरंत बाद क को एक चाकू के साथ भागते हुए देखा गया था
d. उपरोक्त सभी
90. निम्नलिखित में कौन सा कथन सही है?'क' चाकू से 'ख' की गर्दन पर प्रहार करता है, जिसे 'ग' द्वारा देखा जाता है, 'ग' चिल्लाता है कि 'क' 'ख' की हत्या कर रहा है, यहां 'ग' का उद्गार-
a. सुसंगत है क्योंकि यह तात्कालिक था
b. सुसंगत है क्योंकि यह संव्यवहार का एक भाग बनता है
c. सुसंगत है क्योंकि यह संव्यवहार से सम्बद्ध किए जाने योग्य है
d. सुसंगत है क्योंकि यह विवाद्यक तथ्य है
91. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत "रेस जेस्टेए' नियम कहाँ प्रयोज्य होता है-
a. सिविल तथा आपराधिक दोनों मामलों में
b. केवल सिविल मामलों में
c. केवल आपराधिक मामलों में
d. किसी मामले में प्रयोज्य नहीं होता
92. 'क' पर एक सशस्त्र विप्लव, जिसमें संपत्ति नष्ट की जाती है, सैनिकों पर हमले किए जाते हैं तथा जेल को तोड़कर खोली जाती है, में भाग लेने के कारण भारत सरकार के विरूद्ध युद्ध करने का अभियुक्त है। 'क' इन सभी कार्यवाहियों में उपस्थित नहीं था तथापि इन तथ्यों की उत्पत्ति सुसंगत है क्योंकि-
a. वे एक ही संव्यवहार का हिस्सा बनते हैं।
b. सुसंगत तथ्य हेतु एक उद्देश्य स्थापित करते हैं
c. ये सुसंगत तथ्यों की तैयारी प्रदर्शित करते हैं।
d. वे सुसंगत तथ्यों के प्रभाव है
93. रेस जेस्टे के ब्रिटिश सिद्धांत हेतु-
a. भारत में कोई स्थान नहीं है
b. भारत में स्थान है तथा इसे भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 4 में स्थान दिया गया है.
c. भारत में स्थान है
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 6 के अंतर्गत शामिल किया गया है।
94. साक्ष्य अधिनियम 'रेस जेस्टा' अपवाद है-
a. सुसंगता नियम का
b. परिस्थितिजन्य साक्ष्य का
c. श्रुत नियम का
d. उपरोक्त में कोई नहीं
95. क पर ख की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। निम्न में से कौन सा एक ग्राह्य साक्ष्य नहीं है-
a. क एक दुश्चरित्र आदमी है
b. पिटाई के समय क, ख अथवा आसपास खड़े लोगों द्वारा जो कुछ भी कहा गया हो
c. क की ख की हत्या करने की आशय रहा हो
d. भूमि पर 'क' तथा 'ख' के मध्य हुये संघर्ष के चिन्ह
96. साक्ष्य अधिनियम की धारा 5 निम्न में से किसे शामिल नहीं करती-
a. प्रयोजन
b. प्रसंग
c. हेतुक
d. परिणाम
97. एक तथ्य सुसंगत होता है यदि-.
a. यह किसी विवाद्यक तथ्य से ऐसे जुड़ा हो ताकि एक ही संव्यवहार का भाग बन सके
b. इसे अभिवचनों में उल्लिखित किया गया हो
c. अभिलेख में उल्लिखित किया गया हो, जिस पर किसी भी पक्षकार द्वारा भरोसा किया गया हो
d. उपरोक्त सभी
98. तथ्य, जो यद्यपि विवाद्यक न हों, परन्तु विवाद्यक तथ्य से इस प्रकार जुड़ा हैं कि एक ही संव्यवहार का भांग बनाते हैं, चाहे वे एक ही समय तथा स्थान पर उत्पन्न हुए हों अथवा न हों-
a. असंगत होते हैं
b. आंशिकतौर पर सुसंगत होते हैं
c. सुसंगत होते हैं
d. उपरोक्त में कोई नहीं
99. प्रश्न यह है कि क्या 'क' ने 'ख' की एक संघर्ष के दौरान हत्या की घटनास्थल पर संघर्ष से उत्पन्न भूमि पर चिन्ह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत सुसंगत तथ्य हैं-
a. धारा 6
b. धारा 5
c. धारा 8
d. धारा 7
100. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? 'क' द्वारा 'ख' की हत्या के एक विचारण में घटना स्थल पर अथवा उसके समीप की भूमि पर संघर्ष से उत्पन्न चिन्ह ऐसा तथ्य है जो-
a. एक ही संव्यवहार का भाग है
b. प्रसंग के मामले में, विवाद्यक तथ्य के हेतुक अथवा परिणाम
c. सुसंगत तथ्य को स्पष्ट करने अथवा उससे परिचित करवाने हेतु आवश्यक है।
d. मस्तिष्क अथवा शरीर की अवस्था की मौजूदगी को दर्शाता है
101. निम्नलिखित में से किस मामले में श्रुत साक्ष्य ग्राह्य नहीं होता-
a. संधियों में व्यक्त विशेषज्ञों के कथन, यदि लेखक मर चुका हो अथवा खोजा न जा सकता हो
b. यदि कथन मृतक का हो जब यह उसकी मौत के कारण से जुड़ा हो
c. यदि कथन विवाद्यक संव्यवहार का भाग हो
d. जहाँ चश्मदीद साक्षी ने तथ्यों को किसी अन्य व्यक्ति से बताया हो, उस व्यक्ति का कथन
102. क' पर दंगे के लिए विचारण किया गया है और उसका एक भीड़ के मुखिया के रूप में नेतृत्व करना साबित हो चुका है। भीड़ का शोर सुसंगत है क्योंकि
a. प्रसंग, हेतुक अथवा परिणाम अथवा तथ्यों को स्पष्ट 'करने वाला है।
b. इनका सम्बन्ध साझा उद्देश्य के संदर्भ में षड़यंत्रकारियों द्वारा कहे अथवा किए गए कार्यों से है
c. संव्यवहार की प्रकृति का स्पष्टीकरण है
d. हेतुक अथवा तैयारी को स्पष्ट करने वाला है
103. हेतु तैयारी तथा पूर्व अथवा पश्चात् का आचरण भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत आता है-
a. 6
b. 8
c. 9
d. 7
104. निम्नलिखित में से कौन भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 6 में सुसंगता हेतु शामिल नहीं है-
a. आशय
b. हेतु
c. तैयारी
d. आचरण
105. 'क' 'ख' की हत्या का अभियुक्त है। निम्न में से क्या एक 'सुसंगत तथ्य' होगा-
a. एक मुगदर के साथ 'क' का मैदान में जाना
b. घटना के कुछ क्षणों पूर्व 'क' का कथन कि वह अपने पिता की मौत का बदला लेगा
c. गाँव में पुलिस आने के पहले 'क' का फरार होना
d. उपरोक्त सभी
106. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 6 के अंतर्गत आचरण के सुसंगत होने हेतु इसे-
a. पूर्ववर्ती आवश्यक है
b. पश्चातवर्ती अथवा पूर्ववर्ती हो सकता है।
c. पश्चातवर्ती आवश्यक है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
107. क' पर 'ख' को पोटैशियम साइनाइड खिलाकर हत्या करने का विचारण किया गया है। यह तथ्य कि 'क' ने 'ख' की हत्या के ठीक पहले पोटैशियम साइनाइड खरीदा था, किस धारा के अंतर्गत सुसंगत है-
a. धारा 4
b. धारा 6
c. धारा 9
d. धारा 8
108. विष द्वारा "ख" की हत्या करने के लिए "क" का विचारण किया जाता है। "ख" की मृत्यु से पूर्व 'क' ने ऐसा विष उपार्जित किया था-
a. न तो सुसंगता है, न विसंगत
b. सुसंगता नहीं है
c. सुसंगता है
d. अंशतः सुसंगता है
109. निम्नलिखित में से क्या भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 6 के अंतर्गत साक्ष्य में सुसंगत नहीं होगा
a. बिना कोई परिवाद किए डकैती के कार्य के कथन का
b. आरोपित अपराध हेतु हेतुक की मौजूदगी का साक्ष्य
c. किसी कथन का साक्ष्य जो किसी आचरण से सम्बद्ध हो
d. किसी कथन का साक्ष्य जो किसी ऐसे व्यक्ति के आचरण
110. निम्नलिखित में से किस तथ्य के प्रति सुसंगता के नियमों पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 6 के अंतर्गत चर्चा की गई है-
a. हेतु
b. तैयारी
c. पूर्ववर्ती अथवा पश्चातवर्ती आचरण
d. उपरोक्त सभी
111. प्रश्न यह है कि क्या 'क' की हत्या बलात्संग के पश्चात की गई?
यह तथ्य कि, परिवाद किए बिना ही, उसने कहा कि उसके साथ बलात्संग किया गया है-
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 26(1) अथवा 160 के अंतर्गत सुसंगत हो सकता है।
b. एक सुसंगत आचरण है
c. एक सारभूत साक्ष्य के रूप में सुसंगत है।
d. एक पूरक साक्ष्य के रूप में सुसंगत है
112. निम्न में से कौन सा कथन सही है?
a. 'क' पर 'ख' की हत्या हेतु विचारण किया गया है। इस तथ्य के साक्ष्य मौजूद हैं कि 'ख' ने 'क' पर अपमान लेखन हेतु अभियोजन किया था तथा 'क' दोषी सिद्ध हुआ था तथा उसे सजा हुई थी। यह निर्णय-
b. धारा 6 के अंतर्गत सुसंगत है क्योंकि यह 'ख' की हत्या के हेतु को दर्शाता है
c. 'क' द्वारा 'ख' की हत्या का निश्चायक सबूत है क्योंकि यह लोकलक्षी निर्णय है
d. सुसंगत किन्तु निश्चायक सबूत नहीं है क्योंकि यह सार्वजनिक प्रकृति के मामले से सम्बन्धित है जो जाँच हेतु सुसंगत है
e. सुसंगत है क्योंकि ऐसे निर्णय की मौजूदगी विवाद्यक तथ्य होता है
113. प्रश्न यह है कि क्या क ख का 10,000 रुपयों का ऋणी है। यह तथ्य कि क ने ग से उसे धन उधार देने को कहा और घ ने क की मौजूदगी तथा सुनवाई में कहा- "मैं तुम्हें क पर भरोसा न करने की सलाह देता हूँ, क्योंकि उस पर ख का 10,000 रुपयों का ऋण है", और यह कि क कोई उत्तर दिए बिना वहाँ से चला गया। यह एक-
a. असंगत तथ्य है।
b. सुसंगत तथ्य है
c. विवाद्यक तथ्य है
d. उपरोक्त में कुछ नहीं
114. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित हैं-
a. स्मृति ताजा करना - धारा 158
b. पहचान की कार्यवाही - धारा 10
c. स्वीकृति -धारा 24
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
115. टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड है-
a. ठोस सबूत
b. कोई सबूत नहीं
c. सुने हुए साक्ष्य
d. सम्पोषकं साक्ष्य (Corroborative)
116. अभियुक्त व्यक्ति की पहचान का सम्बन्ध भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्न में से किस धारा से है-
a. धारा 6
b. धारा 9
c. धारा 7
d. धारा 8
117. 'क' 'ख' पर निकृष्ट आचरण का लांछन लगाते हुए अपमान-लेख हेतु वाद प्रस्तुत करता है। 'ख' इस बात की पुष्टि करता है कि अपमान-लेख का मामला सही है। अपमान लेख के प्रकाशन के समय पर पक्षकारों की स्थिति तथा सम्बन्ध सुसंगत हो सकते हैं-
a. विवाद्यक तथ्य के परिचय के रूप में
b. विवाद्यक तथ्य हेतु एक हेतु का गठन करने हेतु
c. विवाद्यक तथ्य द्वारा प्रभावित आचरण के रूप में
d. विवाद्यक तथ्य की तैयारी के रूप में
118. किसी शिनाख्त परीक्षण परेड को सुनिश्चित करने हेतु क्या आवश्यकताएं होती हैं-
a. समान सामाजिक हैसियत वाले लोगों की परेड कराया जाना
b. परेड सभी साक्षियों की एकसाथ उपस्थिति में की जानी चाहिए
c. संदिग्ध के साथ समान अथवा मिलते-जुलते शारीरिक स्वरूप वाले लोगों की परेड कराया जाना
d. उपरोक्त में कोई नहीं
119. शिनाख्त परीक्षण परेड होती है-
a. मौलिक साक्ष्य
b. कोई साक्ष्य नहीं होती
c. श्रुत साक्ष्य
d. सम्पोषकं साक्ष्य
120. किसी षड्यंत्रकारी द्वारा किसी सामान्य परिकल्पना के संदर्भ में कही अथवा किये गये कार्य साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत सुसंगत तथ्य होता है-
a. धारा 8
b. धारा 9
c. धारा 10
d. धारा 11
121. क तथा ख को एक पुलिस अधिकारी को घूस देने हेतु षड़यंत्र में अभियोजित किया गया था। क पुलिस थाने गया और इंस्पेक्टर को नोट की एक गड्डी देने का प्रस्ताव किया। उसने इंस्पेक्टर से कहा कि ख ने अपने विरूद्ध एक मामले को रफादफा करने के लिए उसे पैसे भेजे हैं। पैसों का प्रस्ताव तथा क का संलिप्त कथन किसके विरूद्ध सुसंगत थे-
a. केवल क के
b. केवल ख के
c. क तथा ख दोनों के
d. उपरोक्त में कोई नहीं
122. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत षड़यंत्र के जारी रहने के दौरान एक षड्यंत्रकारी के द्वारा कुछ भी कहा, किया अथवा लिखा गया तथ्य किस सिद्धांत के अंतर्गत सह षड़यंत्रकारी के विरूद्ध सुसंगत होता है-
a. अभिकरण
b. षड़यंत्र
c. साझा जानकारी
d. गोपनीयता
123. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 घोषित करता है कि किसी भी षड्यंत्रकारी द्वारा कहा, किया अथवा लिखा गया कोई भी कार्य षड़यंत्र सिद्ध करने हेतु सुसंगत होता है, यदि यह-
a. उनके सामान्य आशय को पूरा करने से सम्बन्धित रहा हो
b. उनके सामान्य आशय को अभियोजित करना रहा हो
c. उनके सामान्य आशय को पूरा करना रहा हो।
d. उनके सामान्य आशय के संदर्भ में रहा हो
124. निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य साक्ष्य अधिनियम की धारा 10 के अंतर्गत सुसंगत है-.
a. वे तथ्य जो पक्षकारों के बीच सम्बन्ध प्रदर्शित करते हों
b. वे तथ्य जो परिचायक प्रकृति के हों
c. वे तथ्य जो कतिपय पहचान में सहायक हों तथा किसी व्यक्ति के लेख हों
d. वे तथ्य जो जिनसे षड़यंत्र का पता लगाया जा सके
125. षड़यंत्र सिद्ध करने हेतु साक्ष्य की सुसंगता के लिए निम्नलिखित में कौन सही नहीं है-
a. यह विश्वास करने का युक्तियुक्त आधार अवश्य मौजूद होना चाहिए कि दो अथवा अधिक व्यक्ति षड़यंत्र में शामिल थें
b. प्रश्नगत कार्य अवश्य ही उस समय के बाद किया गया होना चाहिए जब षड़यंत्र करने की आशय उनमें से किसी एक ने यह दूसरे पक्ष के हक में प्रयुक्त किया जा सकता है अथवा यह प्रदर्शित करने हेतु कि ऐसा व्यक्ति षड़यंत्र का पक्षकार नहीं था
c. प्रथम बारमन में धारण किया
d. ऐसा कार्य अवश्य ही उनके सामान्य आशय के बारे में किया गया होना चाहिए
126. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023में कौन सी धारा किसी षडयंत्र के अभियुक्त द्वारा षडयंत्र के संबंध में कही या की गई या लिखी गई किसी बात को षडयंत्रकारियों के विरुद्ध सामान्य आशय में सुसंगत मानती है।
a. भारतीय साक्ष्य अतिधनियम की धारा 8 में
b. भारतीय साक्ष्य अतिधनियम की धारा 6 में
c. भारतीय साक्ष्य अतिधनियम की धारा 7 में
d. भारतीय साक्ष्य अतिधनियम की धारा 10 में
127. तथ्य, जो अन्यथा सुसंगत न हों, सुसंगत हो जाते हैं यदि वे किसी विवाद्यक तथ्य अथवा सुसंगत तथ्य को अत्यन्त अधिसम्भाव्य अथवा अनाधिसम्भाव्य बनाते हों-
a. सुसंगत नहीं हो सकते
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 11 के अधीन सुसंगत होते हैं
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 9 के अधीन सुसंगत होते हैं
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 7 के अधीन सुसंगत होते हैं
128. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा अन्यत्र स्थिति का अभिवाक् के सम्बन्ध में प्रावधान करती है-
a. धारा 7
b. धारा 6
c. धारा 9
d. धारा 11
129. अधिनियम की कौन सी धारा को " अवशिष्ट " धारा कहा जाता है जिसका सम्बन्ध तथ्यों की सुसंगता से है-
a. धारा 9
b. धारा 10
c. धारा 11
d. धारा 12
130. वे "तथ्य, जो अन्यथा सुसंगत नहीं है सुसंगत हैं यदि वे किसी विवाद्यक तथ्य या सुसंगत तथ्य से असंगत है" भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्न में से किस धारा में विधि का उपरोक्त सिद्धांत निहित है-
a. धारा 9
b. धारा 10
c. धारा 11
d. धारा 12
131. प्रश्न है कि क्या 'क' ने किसी नियत दिन पर कोलकाता में अपराध किया। यह तथ्य कि उस दिन 'क' लाहौर में था, सुसंगत है-
a. क्योंकि यह विवाद्यक तथ्य को अत्यन्त अधिसंभाव्य बना देता है
b. विवाद्यक तथ्य हेतु एक हेतुक के रूप में
c. विवाद्यक तथ्य हेतु एक परिचायक के रूप में
d. सुसंगत तथ्य की तैयारी के रूप में
132. 'क' देहरादून से 15 सितम्बर को खरीदी गई पिस्तौल से 'ख' की हत्या का अभियुक्त है। 'क' बयान देता है कि 15 सितम्बर को वह लखनऊ में था न कि देहरादून में 'क' का कथन किसी धारा के अंतर्गत सुसंगत है-
a. धारा 8
b. धारा 11
c. धारा 9
d. धारा 14
133. दूधनाथ पाण्डे बनाम उत्तर प्रदेश राज्य का सम्बन्धित है—
a. रेस जेस्टे से
b. स्वीकृति से
c. सह अपराधी से
d. अन्यंत्र उपस्थित रहने से
134. अन्यत्र उपस्थिति का अभिवाक्' किसके द्वारा स्थापित की जाती है-
a. अभियुक्त
b. अभियोजन
c. अभियोजन अथवा अभियुक्त में से एक के द्वारा
d. उपरोक्त में कोई नहीं
135. अभिवाक केवल तब सफल हो सकती है जब यह प्रदर्शित हुआ हो कि अभियुक्त सुसंगत समय पर इतना दूर था कि वह अपराध स्थल पर मौजूद नहीं हो सकता था।' भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने प्रेक्षण में किस अभिवाक् को संदर्भित किया था-
a. अन्यत्र उपस्थिति
b. निर्दोषिता
c. दुष्प्रेरण
d. आत्मरक्षा
136. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा-9, अपराध के लिए आरोपित व्यक्ति को यह अभिवाक लेने के लिए अनुमति अनुमत करती, जिसे सामान्यता कहा जाता है।
a. रेस जैस्टे (तथ्य जो एक ही सव्यवहार का भाग है)
b. लंबित वाद
c. अन्यंत्र अभिवाक
d. पूर्व न्याय
137. प्रश्न है कि क्या 'क' की हत्या 'ख' द्वारा की गई थी। यह तथ्य कि ख अस्पताल में भर्ती की एक पर्ची प्रस्तुत करता है जिसके अनुसार कथित हत्या के दौरान उसके कूल्हे की हड्डी सरक गई थी। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के निम्नलिखित में से कौन सा प्रावधान सही है जो सुसंगत हो-
a. धारा 6
b. धारा 9
c. धारा 10
d. धारा 11
138. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों के अनुसार निम्नलिखित कथनों में से कौन सही नहीं है-
a. वे तथ्य जो विवाद्यक तथ्य के साथ असंगत हो, सुसंगत नहीं होगा
b. अन्यथा असंगत तथ्य सुसंगत होते हैं यदि वे स्वयं से अथवा अन्य तथ्यों के सम्बन्धों में किसी विवाद्यक तथ्य के अस्तित्व अथवा अनस्तित्व अथवा सुसंगत तथ्य को अत्यन्त संभाव्य अथवा अनधिसम्भाव्य बनाते हैं
c. कोई भी तथ्य सुसंगत होता है जो किसी विवाद्यक तथ्य अथवा सुसंगत तथ्य के लिए किसी हेतु अथवा तैयारी को प्रदर्शित अथवा गठित करता है
d. संस्वीकृति स्वीकृत मामलों का निश्चायक सबूत नहीं होती, किन्तु वे भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों के अंतर्गत विबन्धों के रूप में कार्य करते हैं।
139. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 9 एक अपराध के अभियुक्त व्यक्ति को आमतौर पर क्या कही जाने वाली दलील प्रस्तुत करने में समर्थ बनाती है-
a. रेस जेस्ट
b. एलिबी
c. लिस पेन्डेन्स
d. रेस ज्यूडिक्टा
140. वे 'तथ्य जो किसी विवाद्यक तथ्य से असंगत हों सुसंगत होते हैं' किसका आधार है-
a. 'रेस-जेस्टे' का सिद्धांत
b. निहिल एड रेम'
c. 'रेस इन्टीग्रा
d. अन्यत्र उपस्थिति का अभिवाक्
141. प्रश्न है कि क्या 'क' ने किसी नियत दिन पर कोलकाता में अपराध किया था। इस प्रश्न के उत्तर में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य सुसंगत है-
a. कि 'क' आदतन कोलकाता जाता रहता है
b. कि 'क' आदतन अपराध करता रहता है।
c. कि 'क' उस दिन मुम्बई में था
d. उपरोक्त में कोई नहीं
142. साक्ष्य अधिनियम की कौन सी धारा अधिकार अथवा रूढ़ि के प्रश्नगत होने पर सुसंगत तथ्यों के सम्बन्ध में नियमों का निर्धारण करती है-
a. धारा 11
b. धारा 13
c. धारा 14
d. धारा 15
143. रूढ़ि के साक्ष्य को क्या स्थापित करने हेतु नहीं प्रस्तुत किया जा सकता-
a. एक आपराधिक अधिकार
b. किसी नागरिक अधिकार
c. एक सुखाधिकार
d. एक रूद्रिगत अधिकार
144. एक विवाह सामान्य रूढ़िगत तरीके से संपन्न किया गया था। यह विवाह वैध था इसे सिद्ध करने हेतु क्या नियम है-
a. रूढ़ि को साक्ष्य द्वारा साबित किया जाएगा
b. न्यायालय रूढ़ि का न्यायिक संज्ञान लेता है।
c. न्यायालय आम जनता पर रूढ़ि के प्रभाव का मूल्यांकन
d. उपरोक्त सभी
145. निम्नलिखित में से किसे साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 12 के अंतर्गत मन की दशा के रूप में उल्लिखित नहीं किया गया है-
a. दुर्भावना
b. हेतु
c. सद्भाव
d. उपेक्षा
146. 'क' पर 'ख' की ख्याति को हानि पहुँचाने के आशय से एक अपमानलेख प्रकाशित करने के द्वारा 'ख' को बदनाम करने का आरोप है। 'क' के 'ख' से सम्बन्धित पिछले प्रकाशनों, जिसमें 'क' की 'ख' के प्रति दुर्भावना प्रदर्शित होती है, सुसंगत हैं-
a. ख' की ख्याति को हानि पहुंचाने की आशय को साबित करने के रूप में
b. क्योंकि यह 'क' की ख्याति को हानि पहुँचाने की तैयारी को साबित करता है।
c. क्योंकि यह विवाद्यक तथ्य को स्पष्ट करने हेतु आवश्यक है
d. क्योंकि यह सुसंगत तथ्य का परिणाम है।
147. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 12 के अंतर्गत मन की दशा के अस्तित्व को दर्शित करने वाले तथ्य सम्बन्धित होते हैं-
a. आशय से
b. जानकारी से
c. सद्भाव से
d. उपरोक्त सभी से
148. साक्ष्य अधिनियम की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत किसी व्यक्ति की पूर्व दोषसिद्धि सुसंगत होती है-
a. धारा 12 का स्पष्टीकरण I
b. धारा 12 का स्पष्टीकरण III
c. धारा 12 का स्पष्टीकरण II
d. धारा 12 का स्पष्टीकरण IV
149. क' 'चुराया हुआ माल यह जानते हुये कि वह चुराया हुआ है, प्राप्त करने का अभियुक्त है। यह किसका उदाहरण है-
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 8
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 12
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 14
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 13
150. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 12 के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन से तथ्य सुसंगत हो जाते हैं, जैसे-
a. मन की दशा को दर्शित करने वाले तथ्य
b. शारीरिक दशा दर्शित करने वाले तथ्य
c. शारीरिक संवेदना की दशा का प्रदर्शन करने वाले तथ्य
d. उपरोक्त सभी