धारा 15 से 16 अध्याय 8 बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद नियमावली, 2021

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

अध्याय-8

बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड और इसकी भूमिका

 

15. बी०एस०बी०सी०एल० (बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड)-

बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के संरक्षण में कम्पनी अधिनियम 1956 के अधीन, संपूर्ण मद्यनिषेध को बढावा देने, प्रोत्साहन प्रदान करने, सुविधाएं शुरू करने तथा विभाग से संबंधित अन्य कार्यों के लिए निगमित एक कम्पनी है।

 

16. बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की भूमिका।-

(1) संपूर्ण मद्यनिषेध के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉ० लि० क्रियान्वयन ऐजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

(2) बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉ० लि० पूर्ण मद्यनिषेध के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए प्रवर्तन आधारभूत संरचना को क्रियान्वित तथा मजबूत करने के लिए भी जिम्मेवार होगा।

(3) यह स्वास्थ्य विभाग के प्राधिकारियों को वैसे स्थानों पर, जिस स्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा नशामुक्ति केन्द्र स्थापित करने का समय-समय पर निर्णय लिया जाय, में समर्थन तथा सहायता भी करेगा।

(4) बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉ० लि० राज्य में स्वैच्छिक मद्यनिषेध को भी प्रोत्साहित करेगा तथा ऐसे संगठनों, स्वयं सेवा संस्थाओं, व्यक्तियों, कार्यकर्ताओं, महिला समूह को नई उत्पाद नीति, 2015 के प्रावधानों के अनुसार इनाम देगा। बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉ० लि० जागरूकता अभियान और स्वैच्छिक मद्यनिषेध हेतु बढ़ावा देने वाले विज्ञापन की भी जिम्मेवारी लेगा और नशा की बुराईयों के प्रति सामाजिक जागरूकता सृजित करने हेतु विभिन्न स्तर के कार्यक्रमों की जिम्मेवारी लेगा।

(5) बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉ० लि०, चेक पोस्ट, बैरियर, हाजत और मालखाना, वाहन, सवारी, मानवशक्ति, आई०टी० उपकरण लगाने और अन्य ऐसी सहायता जिसकी अपेक्षा समाहर्त्ता को हो, देने में पर्याप्त वित्तीय तथा आधारभूत संरचना उपलब्ध करके मद्यनिषेध शासन प्रणाली का उचित प्रवर्तन सुनिश्चित करने में समाहर्त्ता को समर्थन और सहायता भी देगा।

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts