बिहार एपीओ मॉक टेस्ट-10

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

 

Download Bihar APO Mock Test 10 PDF 

 

1. धारा 6 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा न्यायालय दंड न्यायालय की श्रेणी में आता है?

a. उच्चतम न्यायालय

b. कार्यपालक मजिस्ट्रेट

c. लोक अदालत

d. उपभोक्ता न्यायालय

 

2. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण

a. नागरिक अधिकार है

b. मूलभूत अधिकार है

c. संविदागत अधिकार है

d. इनमें से कोई नहीं

 

3. भारत में निवास कर रहा एक पाकिस्तानी नागरिक किस मूलभूत अधिकार का दावा नहीं कर सकता-

a. विधि के समक्ष समता

b. व्यापार एवं पेशे की स्वतंत्रता

c. जीवन एवं निजी स्वतंत्रता

d. धर्म की स्वतंत्रता

 

4. जहाँ किसी वाद को सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 9, नियम 3 अथवा नियम 2 के अंतर्गत खारिज किया गया हो-

a. वादी (परिसीमा विधि अंधीन) एक नवीन वाद ला सकता है अथवा खारिज किए जाने को निरस्त किए जाने का आदेश दिए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकता है

b. वादी का नवीन वाद लाना वर्जित हो जाता है

c. वादी के पास उपलब्ध एकमात्र उपाय है ऐसे आदेश को निरस्त किए जाने की मांग करना

d. एकमात्र उपलब्ध उपाय है नवीन वाद लाना

 

5. निम्नलिखित में से कौन सा निर्णय एक डिक्री नहीं है?

a. वाद की समाप्ति का आदेश

b. बिक्री को अपास्त करने से इंकार करने सम्बन्धी आदेश

c. समय बाधित रूप में किसी अपील को खारिज किया जाना

d. न्यायालय शुल्क के भुगतान न करने के कारण वादपत्र का खारिज किया जाना

 

6. निम्न में से कौन "चोरी" की परिभाषा में शामिल नहीं है जैसा कि धारा 112 में वर्णित है?

a. चालाकी से चोरी

b. कार्ड स्किमिंग

c. भीड़ में गाली देना

d. एटीएम से चोरी

 

7. किस धारा के अधीन मजिस्ट्रेट संस्वीकृति अभिलिखित करने से पहले व्यक्ति को समझाएगा कि संस्वीकृति करने के लिए बाध्य नहीं है?

a. धारा 183(1) परन्तुक

b. धारा 183(2)

c. धारा 183(3)

d. धारा 183(4)

 

8. 'क’ लूट को सुविधाजनक बनाने के लिए रात्रि में एक रिहाइशी घर में आग लगा देता है और इस आग के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करता है। 'क’ ने कौन सा अपराध किया है-

a. केवल घर में आग लगाने का

b. आपराधिक मानव वध

c. जानबूझकर मृत्यु कारित करना

d. दुर्घटनावश मृत्यु कारित करना

 

9. "स्वेच्छया उपहति कारित करना" का अर्थ है:

a. बिना किसी उद्देश्य के किसी को चोट पहुँचाना

b. भूलवश किसी को हानि पहुँचाना

c. जानबूझकर या जानकारी के साथ किसी व्यक्ति को शारीरिक हानि पहुँचाना

d. केवल मानसिक कष्ट देना

 

10. राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन करने का अधिकार निहित है-

a. राज्य सरकार में

b. राष्ट्रपति में

c. संसद में

d. प्रधानमंत्री में.

 

11. धारा 530 के अनुसार, कौन-कौन सी कार्यवाहियां इलेक्ट्रानिक पद्धति से की जा सकती हैं?

a. केवल समन और वारंट जारी करना

b. केवल साक्षियों की परीक्षा लेना

c. समन और वारंट जारी करना, शिकायतकर्ता और साक्षियों की परीक्षा, साक्ष्य अभिलिखित करना, और अपीलीय कार्यवाहियां

d. केवल न्यायाधीशों की नियुक्ति

 

12. स्वेच्छया घोर उपहति के मामलों में सजा क्या है जब कृत्य गंभीर और अचानक प्रकोपन में किया गया हो?

a. 3 वर्ष या ₹10,000 जुर्माना

b. 5 वर्ष या ₹10,000 जुर्माना या दोनों से

c. 7 वर्ष या ₹10,000 जुर्माना या दोनों से

d. 10 वर्ष या ₹10,000 जुर्माना

 

13. झपटमारी में अपराधी संपत्ति कैसे प्राप्त करता है?

a. चुपचाप छुपाकर

b. कागज़ी कार्यवाही के द्वारा

c. अचानक, शीघ्रता से या बलपूर्वक

d. न्यायालय के आदेश से

 

14. जहाँ किसी दस्तावेज का कई भागों में निष्पादित किया गया हो, वहाँ-

a. प्रत्येक भाग दस्तावेज का एक प्राथमिक साक्ष्य नहीं हो सकता

b. प्रत्येक प्रतिलेख एक अनुपूरक साक्ष्य होता है

c. मात्र मुख्य भाग प्राथमिक होता है जबकि शेष अनुपूरक साक्ष्य होता है।

d. प्रत्येक भाग दस्तावेज का एक प्राथमिक साक्ष्य होता है

 

15. उपयुक्त हिफाजत में रखा गया इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड डिजिटल हस्ताक्षर के समान होने की धारणा को जन्म देता है, जिसे उस व्यक्ति विशेष द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 93 के अधीन लगाया जाता है, यदि प्रस्तुत किया गया इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

a. 20 वर्ष पुराना हो

b. 5 वर्ष पुराना हो

c. 10 वर्ष पुराना हो

d. 15 वर्ष पुराना हो

 

16. यदि अभियुक्त का परीक्षण इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से किया गया है और वह अभिरक्षा में है, तो हस्ताक्षर कब लिए जाने चाहिए?

a. एक सप्ताह के भीतर

b. परीक्षण के तुरंत बाद

c. 72 घंटे (बहत्तर घंटे) के भीतर

d. जब न्यायालय सुविधाजनक समझे

 

17. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा में "महिला" परिभाषित है?

a. धारा 2(34)

b. धारा 2(33)

c. धारा 2(35)

d. धारा 2(30)

 

18. धारा 2(16) के अनुसार से क्या अभिप्रेत है?

a. केवल वह व्यक्ति जो सरकार में काम करता हो

b. वह व्यक्ति जिसे विधि द्वारा शासकीय न्यायाधीश के रूप में सशक्त किया गया हो

c. केवल पुलिस अधिकारी

d. कोई भी व्यक्ति जो कानून का अध्ययन करता हो

 

19. मूल अधिकारों के प्रवर्तन के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय कितने प्रकार की रिट जारी कर सकता है-

a. पाँच

b. तीन

c. छह

d. चार

 

20. गलत कथन चिन्हित कीजिए- 

एक न्यायालय निम्नलिखित में से किस बिन्दु पर राय कायम करने हेतु विशेषज्ञ की सहायता ले सकता है-

a. विदेशी विधि

b. कला

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों नहीं

 

21. यदि कोई न्यायालय आदेश देता है लेकिन उस न्यायालय को वह आदेश देने का अधिकार नहीं है, तब भी कार्यकर्ता अपराध मुक्त होगा, बशर्ते:

a. उसे आदेश का अर्थ पता हो

b. वह सद्भावपूर्वक विश्वास करता हो कि न्यायालय को अधिकार था

c. वह आदेश को चुनौती नहीं देता

d. वह आदेश का उल्लंघन करता है

 

22. पुलिस अभिरक्षा में की गई संस्वीकृति साक्ष्य अधिनियम की धारा 26 के अंतर्गत तभी ग्राह्य होती है-

a. जब इसे किसी चिकित्सक की उपस्थिति में किया गया हो

b. जब इसे किसी जलयान के कप्तान की उपस्थिति में किया गया हो

c. जब इसे किसी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किया गया हो

d. इनमें से कोई नहीं

 

23. छोटा संगठित अपराध करने पर न्यूनतम सजा क्या है?

a. 6 माह

b. 1 वर्ष

c. 2 वर्ष

d. 3 वर्ष

 

24. निम्नलिखित में से क्या एक तथ्य है?

a. हरी ने कहा-

b. मोहन ने देखा था

c. राम ने झूठ बोला

d. उपरोक्त सभी

 

25. यदि भारत में 'क’ ने 'ख' को अमेरिका में हत्या करने के लिए उकसाया, तो किस आधार पर 'क’ को सजा दी जा सकती है?

a. क्योंकि अमेरिका में अपराध हुआ

b. क्योंकि ख ने भारत लौटकर अपराध बताया

c. क्योंकि क ने भारत में रहते हुए दुष्प्रेरण किया

d. कोई सजा नहीं हो सकती

 

26. धारा 356 में उल्लिखित कौन सा अपवाद न्यायालय की कार्यवाही की सही रिपोर्टिंग को मानहानि से बाहर रखता है?

a. अपवाद 1

b. अपवाद 4

c. अपवाद 7

d. अपवाद 10

 

27. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 1 के अनुसार अधिनियम कब प्रवर्तित हुआ था-

a. 15 मार्च, 2024

b. 1 जुलाई 2024

c. 15 सितम्बर, 2024

d. 1 अक्टूबर, 2024

 

28. चोरी की विषयवस्तु-

a. जंगम संपत्ति हो सकती है।

b. स्थावर संपत्ति हो सकती है

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त (a) तथा (b) में से एक

 

29. मजिस्ट्रेट अभियुक्त की हिरासत को कितनी अधिकतम अवधि तक बढ़ा सकता है जब मामला अन्य अपराध से संबंधित हो?

a. 15 दिन

b. 60 दिन

c. 90 दिन

d. 120 दिन

 

30. अगर उद्घोषित अपराधी के लिए कोई अधिवक्ता नहीं है, तो क्या किया जाएगा?

a. उसे स्वयं अधिवक्ता नियुक्त करना होगा

b. राज्य के व्यय पर अधिवक्ता नियुक्त किया जाएगा

c. वह बिना अधिवक्ता के विचारण में शामिल होगा

d. विचारण स्थगित कर दिया जाएगा

 

31. जब एक ही संव्यवहार से जुड़े एक से अधिक अपराध एक ही व्यक्ति द्वारा किए गए हों, तो:

a. प्रत्येक अपराध के लिए अलग-अलग विचारण होगा

b. सभी अपराधों के लिए एक ही विचारण में आरोप लगाया जा सकता है

c. केवल पहले अपराध का विचारण होगा

d. अपराधों को एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता

 

32. पुलिस को इतिला और उनकी अन्वेषण करने की शक्तियां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के किस अध्याय में प्रदान की गयी है?

a. अध्याय 10

b. अध्याय 11

c. अध्याय 12

d. अध्याय 13

 

33. निम्नलिखित में से कौन सा विधिपूर्ण कथन है-

a. न्यायाधीश विधि बनाते हैं।

b. विधायिका विधि बनाती है और न्यायाधीश इसका निर्वचन करते हैं

c. न्यायाधीश विधि नहीं बनाते

d. विधायिका विधि बनाती है और न्यायाधीश इसका निर्वचन करते हैं तथा यह निर्वचन भी विधि बन जाता है।

 

34. प्रधानमंत्री की स्थिति क्या होती है?

a. राष्ट्राध्यक्ष

b. सरकार का मुखिया

c. लोकसभा का अध्यक्ष

d. मंत्रिपरिषद् का अध्यक्ष

 

35. दृष्टांत के अनुसार, यदि मृतक य के सेवक क ने उसकी मृत्यु के बाद उसके धन का बेईमानी से उपयोग कर लिया, तो क कौन-से अपराध का दोषी है?

a. धारा 378 – चोरी

b. धारा 405 – आपराधिक न्यासभंग

c. धारा 315 – मृतक की सम्पत्ति का बेईमानी से दुर्विनियोग

d. कोई अपराध नहीं

 

36. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 22 नियम 9 के अंतर्गत वाद के समाप्त हो जाने पर-

a. उसी वादहेतुक के आधार पर एक नया वाद वर्जित है।

b. उसी वादहेतुक के आधार पर अधिकार के तौर पर एक नया वाद लाया जा सकता है

c. उसी वादहेतुक के आधार पर एक नया वादमात्र न्यायालय की अनुमति से ही लाया जा सकता है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

37. भारतीय न्याय संहिता की धारा 117 के अंतर्गत किसी वाद के मुख्य परीक्षण के दौरान पीड़ित अभियोजन के वाद से इंकार कर देता है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के किस प्रावधान के अंतर्गत पीड़ित से लोक अभियोजक द्वारा संकेतक प्रश्न पूछे जा सकते हैं-

a. धारा 139

b. धारा 144

c. धारा 157

d. धारा 165

 

38. निम्नलिखित में से क्या स्थगन मंजूर करने का पर्याप्त कारण नहीं है?

a. समन तामील न होना

b. वाद की तैयारी हेतु समुचित समय

c. किसी पक्षकार, उसके साक्षी अथवा अधिवक्ता की बीमारी

d. न्यायालय में हाजिर साक्षी का परीक्षण न किया जाना

 

39. मिथ्या दस्तावेज रचना का प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में किया गया है-

a. धारा 328

b. धारा 335

c. धारा 330

d. धारा 329

 

40. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत इनमें से क्या एक प्राथमिक साक्ष्य नहीं है-

a. सामान्य मूलप्रति की दस्तावेजी प्रतियाँ

b. मुद्रण द्वारा तैयार दस्ता

c. शिलामुद्रण द्वारा तैयार दस्तावेज

d. फोटोग्राफी द्वारा तैयार दस्तावेज

 

41. आपराधिक प्रक्रियाओं में यह तथ्य कि अभियुक्त व्यक्ति बुरेशील है-

a. असंगत होता है

b. सुसंगत होता है।

c. उपरोक्त (a) सही है, जब तक उसके अच्छे शील का कोई साक्ष्य न दिया गया हो

d. उपरोक्त सभी गलत हैं

 

42. किसी मूल से बनाई गई दस्तावेज की फोटोप्रतियाँ-

a. अनुश्रुत साक्ष्य होती हैं

b. प्राथमिक साक्ष्य होती हैं

c. द्वितीयक साक्ष्य होती हैं।

d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है

 

43. सिविल प्रक्रिया संहिता के किस प्रावधान के अंतर्गत क्षेत्रीय अधिकारिता के अभाव के आधार पर एक बाद में किसी डिक्री को अपास्त करने का अधिकार वर्जित है?

a. धारा 21क

b. धारा 22

c. धारा 21

d. धारा 37

 

44. 'क' 'ख' पर उसके कुत्ते, जिसके हिंसक होने की जानकारी 'ख' को है, द्वारा हानि पहुँचाए जाने के कारण बाद लाता है। यह तथ्य कि कुत्ता पहले भी च छ तथा ज को काट चुका है-

a. असंगत है

b. सुसंगत है

c. अग्राह्य है

d. अविश्वसनीय है।

 

45. भारत के राष्ट्रपति को उनके पद से निम्नलिखित में से किस आधार पर हटाया जा सकता है?

a. प्रमाणित दुर्व्यवहार

b. संविधान के उल्लंघन

c. अक्षमता

d. उपरोक्त सभी

 

46. यदि राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के पद रिक्त हों तो निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति के कर्तव्य का निर्वहन करेगा?

a. प्रधानमंत्री

b. लोकसभा अध्यक्ष

c. भारत का प्रधान न्यायाधीश

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

47. विबन्ध को परिभाषित किया गया है-

a. धारा 121 में

b. धारा 115 में

c. धारां 120 में

d. धारा 117 में

 

48. धारा 113 उपधारा 3 के अनुसार, सभी अपराध—जैसे षड्यंत्र, दुष्प्रेरण, तैयारी—की सजा कितनी होती है?

a. तीन वर्ष तक कारावास

b. पांच वर्ष से कम नहीं होगी, किंतु आजीवन कारावास तक हो सकेगी और जुर्माने के लिए भी दायी होगा

c. मृत्युदण्ड

d. जुर्माना मात्र

 

49. प्रत्येक जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किसे नियुक्त किया जाता है?

a. द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट

b. जिला न्यायाधीश

c. अपर सत्र न्यायाधीश

d. किसी प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट को

 

50. समाचार पत्र के एक समाचार में उल्लेख था कि जो लोग उत्तरपूर्वीय भारत में औद्योगिक इकाईयाँ स्थापित करेंगे उन्हें 5 वर्षों के लिए निगम कर से छूट प्रदान की जाएगी। क, जो एक उद्योग स्थापित करना चाहता था, ने उद्योग महानिदेशक के साथ-साथ राज्यों के मुख सचिवों के समक्ष आवेदन किया और दोनों ने छूट की उपलब्धता की पुष्टि कर दी। क ने अपनी योजना को लागू करना प्रारंभ कर दिया। हालांकि, राज्य सरकार ने एक वर्ष के बाद अपनी नीति वापस ले ली। क्या क राज्य के विरूद्ध विबन्ध ला सकता है?

a. नहीं, क्योंकि राज्य तथा क के बीच कोई प्रत्यक्ष वादा नहीं था

b. हाँ, क विबन्ध का वाद ला सकता है क्योंकि राज्य द्वारा किए गए वादे के कारण उसे हानि हुई है।

c. यह न्यायालय के विवेकाधीन होगा

d. नहीं, क्योंकि विवन्ध राज्य के विरूद्ध नहीं हो सकता

 

51. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा प्रावधान करती है कि विवाद्यक तथ्यों तथा सुसंगत तथ्यों के साक्ष्य दिए जा सकते हैं?

a. धारा 3

b. धारा 4

c. धारा 7

d. धारा 6

 

52. धारा 122 किस धारा के अपवादों के अधीन है?

a. धारा 96

b. धारा 101 के अपवाद 1

c. धारा 124

d. धारा 117

 

53. भारत का एक नागरिक सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया जा सकता है, यदि-

a. राष्ट्रपति की राय में वह एक प्रतिष्ठित न्यायविद् हो

b. वह न्यूनतम 3 वर्षों के लिए उच्च न्यायालय का न्यायाधीश रहा हो

c. वह किसी न्यायिक पद पर न्यूनतम 10 वर्षों तक पदासीन रहा हो

d. वह उच्च न्यायालय का न्यूनतम 7 वर्ष तक अधिवक्ता रहा हो

 

54. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत जहाँ कोई व्यक्ति किसी वाद का आवश्यक पक्षकार हो तथा जिसने एक पक्षकार के रूप में कुसंयोजन का होता है

a. असंयोजन का होता है

b. प्रवेश न लिया हो, वहाँ ऐसा मामला-

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

55. उच्च न्यायालय या सेशन न्यायालय किस स्थिति में लोक अभियोजक को जमानत आवेदन की सूचना देगा?

a. जब आरोपी किसी भी प्रकार का अपराध करता है

b. जब आरोपी ऐसे अपराध का अभियुक्त हो जो अनन्यतः सेशन न्यायालय द्वारा विचारणीय है या आजीवन कारावास दंडनीय हो

c. केवल तभी जब आरोपी निर्दोष हो

d. जब आरोपी जमानत के लिए आवेदन न करे

 

56. धारा 103 की उपधारा (2) में किस आधार पर हत्या को विशेष रूप से दण्डनीय माना गया है?

a. निजी दुश्मनी

b. राजनीतिक कारण

c. जाति, धर्म, लिंग, भाषा, आदि के आधार पर

d. संपत्ति विवाद

 

57. कराधान राज्य का एक............ऐसा कोई मूलभूत अधिकार नहीं है जो कराधान से उन्मुक्त हो । निम्नलिखित में से रिक्तस्थान की पूर्ति करें-

a. वैधानिक

b. प्राधिकारिक

c. प्रशासनिक

d. स्वतंत्र

 

58. संघीय प्रणाली के आधार पर भारतीय संविधान का

a. राष्ट्रपति

b. मंत्रिपरिषद

c. न्यायपालिका

d. संसद

 

59. रिष्टि के परिणामस्वरूप यदि हानि ₹20,000 से अधिक लेकिन ₹1,00,000 से कम है, तो अपराधी को अधिकतम कितने वर्ष की सजा हो सकती है?

a. 1 वर्ष

b. 2 वर्ष

c. 3 वर्ष

d. 5 वर्ष

 

60. आवश्यक साक्षी को समन करने या उपस्थित व्यक्ति की परीक्षा करने की शक्ति किस धारा से सम्बन्धित है?

a. धारा 348

b. धारा 349

c. धारा 350

d. धारा 360

 

61. भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 521 के अंतर्गत, जब कोई व्यक्ति किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष लाया जाता है और उस पर ऐसा अपराध आरोपित किया जाता है जिसका विचारण सामान्य न्यायालय या सेना न्यायालय दोनों द्वारा किया जा सकता है, तब मजिस्ट्रेट क्या करेगा?

a. व्यक्ति को तुरंत रिहा कर देगा

b. केवल सिविल कोर्ट को मामला सौंपेगा

c. उस व्यक्ति को कमान ऑफिसर को सौंप देगा, यदि मामला उचित हो

d. सेना न्यायालय को ही हमेशा प्राथमिकता देगा

 

62. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा में दंड का प्रावधान किया गया है?

a. धारा 3

b. धारा 4

c. धारा 5

d. धारा 6

 

63. तथ्य, जो यद्यपि विवाद्यक न हों, परन्तु विवाद्यक तथ्य से इस प्रकार जुड़ा हैं कि एक ही संव्यवहार का भांग बनाते हैं, चाहे वे एक ही समय तथा स्थान पर उत्पन्न हुए हों अथवा न हों-

a. असंगत होते हैं

b. आंशिकतौर पर सुसंगत होते हैं

c. सुसंगत होते हैं

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

64. विधि के समक्ष समान्ता' एक मूल अधिकार है। इसे भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में समाहित किया गया है-

a. अनुच्छेद 14

b. अनुच्छेद 13

c. अनुच्छेद 16

d. अनुच्छेद 18

 

65. जहाँ द्विसदनीय विधानमंडल मौजूद हो वहाँ राज्यविधानपरिषद् की सदस्यता के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु क्या होती है-

a. 25 वर्ष

b. 35 वर्ष

c. 30 वर्ष

d. 45 वर्ष

 

66. धारा 28 के अनुसार, क्या बारह वर्ष से कम आयु के व्यक्ति की सम्मति मान्य होगी?

a. हाँ, हमेशा मान्य होती है

b. नहीं, जब तक संदर्भ से प्रतिकूल न प्रतीत हो

c. हाँ, अगर वह अभिव्यक्त हो

d. नहीं, कभी भी मान्य नहीं होती

 

67. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 2 के अंतर्गत परिभाषित शब्द के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-

a. तथ्य में ऐसी कोई भी मानसिक दशा शामिल होती है जिसका भान किसी व्यक्ति को हो

b. किसी धातु पट्ट या शिला पर उत्कीर्ण लेख दस्तावेज है

c. एक तथ्य को साबित नहीं हुआ कहा जाता है जब यह न तो साबित हुआ हो न ही नासाबित

d. न्यायालयों के अन्तर्गत माध्यस्थ आते हैं

 

68. धारा 19 के स्पष्टीकरण के अनुसार, किस बात का निर्धारण तथ्यात्मक रूप से किया जाता है?

a. कार्यकर्ता का व्यक्तित्व

b. कार्यकर्ता की उम्र

c. निवारण की जाने वाली अपहानि की प्रकृति और उसकी आसन्नता तथा जोखिम उठाना न्यायानुमत था या नहीं

d. कार्यकर्ता के आर्थिक स्थिति

 

69. धारा 301 के अंतर्गत किस स्थान पर अतिचार करने पर दंडनीय है?

a. केवल मंदिरों में

b. कब्रिस्तान, उपासना स्थान, या मृतकों के अवशेषों के लिए पृथक् रखे गए स्थानों में

c. केवल सार्वजनिक स्थानों में

d. केवल निजी घरों में

 

70. समय, स्थान और व्यक्ति के बारे में विशिष्टियां से सम्बंधित धारा कौन सी है?

a. धारा 232

b. धारा 234

c. धारा 235

d. धारा 238

 

71. यदि कोई अपराध 1 वर्ष से अधिक किंतु 3 वर्ष से कम कारावास से दंडनीय है, तो उसका परिसीमा-काल क्या होगा?

a. 6 माह

b. 2 वर्ष

c. 3 वर्ष

d. 1 वर्ष

 

72. गिरफ्तार व्यक्ति की शिनाख्त किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 51

b. धारा 52

c. धारा 53

d. धारा 54

 

73. “अन्यत्रता’’ के मामले को साबित करने का भार किस पर होता है-

a. अभियुक्त

b. अभियोजन

c. परिवादकर्ता

d. साक्षी

 

74. सौदा अभिवाक् के लिए अभियुक्त को आवेदन कितनी अवधि के भीतर फाइल करना होगा?

a. 10 दिन

b. 15 दिन

c. 30 दिन

d. 60 दिन

 

75. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत "तथ्य की उपधारणा'-

a. विधि के प्रावधानों पर आधारित है

b. न्यायालय द्वारा उपेक्षित नहीं की जा सकती

c. तर्क, मानवीय अनुभव तथा स्वाभाविक घटनाओं एवं प्राकृतिक न्याय पर आधारित है

d. निश्चित तथा एकसमान स्थिति की होती है।

 

76. कौन से मूल अधिकार केवल नागरिकों को ही उपलब्ध हैं-

a. वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

b. समता का अधिकार

c. गिरफ्तारी और निरोध से संरक्षण

d. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण

 

77. किसी मृतक वादी के विधिक प्रतिनिधि की प्रतिस्थापना हेतु आवेदन किसके द्वारा दी जा सकती है?

a. प्रतिवादी द्वारा

b. वादी के विधिक प्रतिनिधियों द्वारा

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों में से एक

 

78. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत दंगे का अपराध किस धारा में परिभाषित किया गया है-

a. धारा 192

b. धारा 193

c. धारा 194

d. धारा 191

 

79. साक्ष्य अधिनियम की धारा 105 निम्नलिखित में से किस पर लागू किए जाने हेतु अभिप्रेत है-

a. सिविल वाद पर

b. आपराधिक विचारणों पर

c. (a) तथा (b) दोनों पर

d. (a) तथा (b) दोनों पर नहीं

 

80. राज्य नागरिकों द्वारा संघों के गठन के अधिकार पर समुचित प्रतिबंध लगाने हेतु कोई विधि बना सकता है-

a. किसी अपराध के उकसावे के सम्बन्ध में

b. विदेशी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों के हित में

c. मानहानि के सम्बन्ध में

d. भारत की संप्रभुता एवं अखंडता के हित में

 

81. संघीय ढाँचे से सम्बन्धित प्रावधान को संसद द्वारा संशोधित किया जा सकता है-

a. साधारण बहुमत द्वारा

b. 2/3 बहुमत द्वारा

c. उपस्थित एवं मतदान कर रहे सदस्यों के 2/3 बहुमत तथा आधे राज्यों की पुष्टि द्वारा

d. पूर्ण बहुमत द्वारा

 

82. क एक न्यायालय से माँग करता है कि वह निर्णय दे कि ख को एक ऐसे अपराध के लिए दंडित किया जाएगा जिसके लिए क का कथन है कि ख ने किया है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अनुसार सबूत का भार किस पर है-

a. ख पर धारा 103 के अंतर्गत

b. क पर धारा 104 के अंतर्गत

c. ख पर धारा 108 के अंतर्गत

d. क पर धारा 104 के अंतर्गत

 

83. सिविल प्रक्रिया संहिता के निम्नलिखित में से कौन सा प्रावधान संपत्ति की कुर्की से सम्बन्धित दावों एवं आपत्तियों के न्यायनिर्णयन का प्रावधान करता है?

a. आदेश 21 नियम 57

b. आदेश 21 नियम 59

c. आदेश 21 नियम 58

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

84. संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन सा अनुच्छेद अंतर्राज्यीय परिषद् के संबंध में उपबंध करता है-

a. अनुच्छेद 261

b. अनुच्छेद 262

c. अनुच्छेद 264

d. अनुच्छेद 263

 

85. साक्षी के परीक्षण का सही क्रम क्या है-

a. मुख्य परीक्षण, प्रति परीक्षण, पुनः परीक्षण

b. प्रति परीक्षण, मुख्य परीक्षण, पुनः परीक्षण

c. मुख्य परीक्षण, पुनः परीक्षण, प्रति परीक्षण,

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

86. यदि अभियुक्त पर एक अपराध का आरोप लगाया गया हो लेकिन साक्ष्य से पता चले कि उसने भिन्न अपराध किया है, तो क्या होगा?

a. अभियुक्त को दोषमुक्त कर दिया जाएगा

b. अभियुक्त उस अपराध के लिए दोषसिद्ध किया जा सकता है, भले ही उस पर आरोप न लगाया गया हो

c. नया आरोप लगाने की जरूरत होगी

d. विचारण स्थगित कर दिया जाएगा

 

87. यदि किसी अपराध की जानकारी एक ही दिन पीड़ित और पुलिस दोनों को हो, तो परिसीमा काल किस आधार पर शुरू होगा?

a. जब एफआईआर दर्ज हो

b. जब गिरफ्तारी हो

c. दोनों में से पहले को जानकारी मिलने की तिथि

d. जब अभियुक्त पकड़ा जाए

 

88. भारत का संविधान कहाँ तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रावधान करता है-

a. उच्च न्यायालय में

b. जिला एवं सत्र न्यायालयों में

c. सर्वोच्च न्यायालय में

d. उपरोक्त सभी में

 

89. पंचायतों से सम्बन्धित संविधान का भाग 9 अंतर्विष्ट किया गया था-

a. 73 वें संशोधन द्वारा

b. 72 वें संशोधन द्वारा

c. 74 वें संशोधन द्वारा

d. इनमें से कोई नहीं

 

90. "स्वेच्छया" कारित करना कब कहा जाता है?

a. जब कोई व्यक्ति बिना किसी आशय के परिणाम को कारित करता है

b. जब कोई व्यक्ति परिणाम को उन्हीं साधनों द्वारा कारित करता है, जिनसे उसका आशय था या जिनसे परिणाम सम्भाव्य था और उसे इसका विश्वास था

c. जब कोई व्यक्ति दुर्घटना से परिणाम कारित करता है

d. जब परिणाम का कारण कोई तीसरा व्यक्ति हो

 

91. आपातकाल की उद्घोषणा के दौरान संसद द्वारा लोकसभा के कार्यकाल को एक बार में अधिकतम कितनी अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है?

a. छह माह

b. एक वर्ष

c. नौ माह

d. अठ्ठारह माह

 

92. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 89 के अंतर्गत दण्ड कब लागू होता है?

a. जब महिला की सहमति से गर्भपात किया जाए

b. जब महिला की सहमति के बिना गर्भपात किया जाए

c. जब गर्भपात डॉक्टर द्वारा किया जाए

d. जब महिला विवाहित न हो

 

93. 'क', जो एक किराएदार है, ने भवनस्वामी 'ख' के विरूद्ध एक स्थाई व्यादेश हेतु एक बाद प्रस्तुत किया कि उसे समुचित विधिक प्रक्रिया के अलावा और किसी तरीके से निकाला न किया जाए। उसने दलील दी कि 'ख' बलपूर्वक उसे निकालने की योजना बना रहा है। उपरोक्त बाद के लंबित रहने के दौरान 'ख' ने 'क' को बलपूर्वक निकालने का प्रयास किया। 'क' व्यादेश के लिए एक अन्य वाद प्रस्तुत करता है।

a. विचाराधीन विषय का नियम लागू होगा

b. दूसरा वाद पूर्व न्याय के कारण वर्जित है

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

94. जब भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 द्वारा किसी एक तथ्य को किसी अन्य तथ्य का निश्चायक सबूत घोषित कर दिया गया हो, तब न्यायालय, एक तथ्य के सबूत पर-

a. साक्ष्य को नासाबित करने के प्रयोजन हेतु दिए जाने की अनुमति दे सकता है।

b. साक्ष्य को नासाबित करने के प्रयोजन हेतु दिए जाने की अनुमति नहीं देगा

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

95. संविधान बनाने का काम कब पूर्ण हो गया था?

a. 26 जनवरी, 1950

b. 15 अगस्त, 1947

c. 25 नवंबर, 1949

d. 26 नवंबर, 1949

 

96. जब साक्ष्य अपर्याप्त हो तब अभियुक्त का छोड़ा जाना किस धारा से संबंधित है?

a. धारा 187

b. धारा 189

c. धारा 188

d. धारा 190

 

97. जब तक कि संसद द्वारा अन्यथा प्रावधान न किया गया हो, सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों में अधिनियमों, विधेयकों इत्यादि के लिए किस भाषा का उपयोग किया जाएगा-

a. सर्वोच्च न्यायालय तथा प्रत्येक उच्च न्यायालय में कार्यवाही हिन्दी भाषा में की जाएगी

b. सर्वोच्च न्यायालय में कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में की जाएगी किन्तु प्रत्येक उच्च न्यायालय में भाषा क्षेत्रीय होगी

c. सर्वोच्च न्यायालय में कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में की जाएगी तथा प्रत्येक उच्च न्यायालय में भाषा हिन्दी अथवा पक्षकारों की पसंद अनुसार होगी

d. सर्वोच्च न्यायालय तथा प्रत्येक उच्च न्यायालय में कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में की जाएगी

 

98. जब मानहानि का अपराध राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल या मंत्री के लोक कृत्यों के निर्वहन से संबंधित होता है, तब सेशन न्यायालय संज्ञान कैसे ले सकता है?

a. पीड़ित की शिकायत पर ही

b. लोक अभियोजक द्वारा किए गए लिखित परिवाद पर बिना मामला सुपुर्द किए

c. पुलिस की जांच रिपोर्ट पर

d. बिना किसी मंजूरी के स्वतः

 

99. वाद में सुनवाई के दिन पर जहाँ प्रतिवादी उपस्थित और वादी अनुपस्थित तथा जहाँ दावे के किसी भाग को स्वीकार किया जा चुका हो न्यायालय-

a. सम्पूर्ण वाद को खारिज कर देगा

b. सम्पूर्ण दावे के लिए डिक्री पारित कर देगा

c. शेष से सम्बन्धित वाद को खारिज कर देगा

d. प्रतिवादी के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही करेगा

 

100. मृत्यु से ठीक पूर्व किसी पीड़ित द्वारा जिसकी गर्दन अभियुक्त ने काट दी हो, प्रश्नों के उत्तर में किये गए संकेत एवं हावभाव, जो उसे घायल करने वाले व्यक्ति की ओर इंगित करते हों, किस धारा के अंतर्गत ग्राह्य होगें-

a. 26

b. 6

c. 7

d. 33

 

Download Bihar APO Mock Test 10 PDF

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts