Download Bihar APO Mock Test 2 PDF
1. गंभीर एवं अचानक प्रकोपन के अपवाद के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सही है-
a. प्रकोपन अपराधी के द्वारा स्वेच्छा से जानबूझकर प्रकोपित नहीं होना चाहिए
b. निजी प्रतिरक्षा के अधिकार का विधि उपयोग प्रकोपन नहीं प्रदान करता
c. किसी लोक सेवक द्वारा विधि के आज्ञापालन में अधिकार का विधिक उपयोग करना प्रकोपन नहीं होता
d. उपरोक्त सभी
2. किसी विवादित संपत्ति के संरक्षण हेतु नियुक्त व्यक्ति को किस नाम से जाना जाता है-
a. निर्णीत देनदार
b. रिसीवर
c. अकिंचन
d. आयुक्त
3. क्या यह क्रूरता मानी जाएगी यदि महिला को इसलिए तंग किया जा रहा है क्योंकि वह दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाई?
a. नहीं, क्योंकि यह पारिवारिक मामला है
b. हाँ, क्योंकि यह अवैध मांग से संबंधित है
c. नहीं, जब तक कोई शारीरिक हिंसा न हो
d. केवल तब, जब महिला ने पुलिस शिकायत की हो
4. धारा 223 के अनुसार, यदि अवज्ञा मानव जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को संकटकारित करती है, तो अधिकतम दंड क्या हो सकता है?
a. कारावास 3 मास तक या जुर्माना 1,000 रुपए तक या दोनों
b. कारावास 6 मास तक या जुर्माना 2,500 रुपए तक या दोनों
c. कारावास 1 वर्ष तक या जुर्माना 5,000 रुपए तक या दोनों
d. कारावास 2 वर्ष तक या जुर्माना 10,000 रुपए तक या दोनों
5. आपराधिक मामलों में यह तथ्य कि अभियुक्त व्यक्ति, तर अच्छे शील वाला है-
a. सुसंगत तथ्य नहीं होता
b. साबित नहीं किया जा सकता
c. निश्चयात्मक तथ्य है।
d. सुसंगत तथ्य होता है
6. "सदोष हानि" से क्या अभिप्रेत है?
a. वैध साधनों द्वारा सम्पत्ति की हानि
b. विधिविरुद्ध साधनों द्वारा ऐसी सम्पत्ति की हानि, जिसका हकदार वैध हो
c. संपत्ति का दान करना
d. किसी को नुकसान पहुँचाना
7. जेल अधीक्षक किस स्थिति में न्यायालय को लिखित आवेदन करेगा?
a. जब अभियुक्त निरोध की आधी या एक-तिहाई अवधि पूरी कर लेता है
b. जब अभियुक्त दोषी ठहराया जाता है
c. जब अभियुक्त फरार हो जाता है
d. जब अभियुक्त निर्दोष साबित होता है
8. अकेले लेखा पुस्तकों की सुसंगत प्रविष्टियाँ ही-
a. किसी व्यक्ति को दायित्व का आरोपी बनाने हेतु पर्याप्त होती हैं
b. किसी आपराधिक विचारण में उनपर विचार किया जा सकता है
c. किसी न्यायाधीश को वाद का निर्णय करने में सहायक हो सकती हैं।
d. किसी व्यक्ति पर दायित्व का आरोप लगाने हेतु पर्याप्त नहीं होतीं
9. प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की कार्यवाही को किस प्रकार का माना जाता है?
a. शुद्ध न्यायिक
b. शुद्ध प्रशासनिक
c. अर्ध-न्यायिक
d. उपर्युक्त सभी
10. अभिकर्ता द्वारा स्वीकृति-
a. केवल सिविल कार्यवाहियों में तब ग्राह्य होती है जब अभिकर्ता स्वीकृति हेतु अधिकृत हो
b. सिविल कार्यवाहियों में हर परिस्थिति में ग्राह्य होती है
c. आपराधिक कार्यवाहियों में कभी ग्राह्य नहीं होती
d. (a) तथा (c) दोनों
11. धारा 310 के अनुसार, यदि पाँच या अधिक व्यक्ति लूट का प्रयत्न करते हैं, तो वह अपराध क्या कहलाता है?
a. चोरी
b. उद्दापन
c. लूट
d. डकैती
12. एक तथ्य सुसंगत होता है यदि-.
a. यह किसी विवाद्यक तथ्य से ऐसे जुड़ा हो ताकि एक ही संव्यवहार का भाग बन सके
b. इसे अभिवचनों में उल्लिखित किया गया हो
c. अभिलेख में उल्लिखित किया गया हो, जिस पर किसी भी पक्षकार द्वारा भरोसा किया गया हो
d. उपरोक्त सभी
13. यदि अभियुक्त दोषसिद्ध होता है, तो न्यायालय किस प्रकार का आदेश खर्चे के संबंध में दे सकता है?
a. केवल जुर्माना
b. सज़ा के अतिरिक्त अभियोजन व्यय देने का आदेश
c. अभियुक्त को क्षमा कर सकता है
d. अभियुक्त से माफ़ीनामा मांग सकता है
14. निम्नलिखित वादों में से कौन सिविल प्रकृति का वाद है?
a. पूजा के अधिकार सम्बन्धी वाद
b. सिविल दोष के लिए क्षतिपूर्ति सम्बन्धी वाद
c. संपत्ति के अधिकार सम्बन्धी वाद
d. उपरोक्त सभी
15. जमाव को तितर-बितर करने के लिए सशस्त्र बल का प्रयोग किस धारा से सम्बन्धित है?
a. धारा 150
b. धारा 149
c. धारा 148
d. धारा 147
16. गिरफ्तारी के वारंट की वैधता कब तक रहती है?
a. केवल 30 दिनों तक
b. जब तक उसे जारी करने वाला न्यायालय रद्द न कर दे या जब तक वारंट निष्पादित न हो जाए
c. एक वर्ष तक
d. जब तक अभियुक्त गिरफ्तार न हो
17. निम्नलिखित में कौन सा कथन सही है-
a. स्वीकृतियाँ होती हैं-
b. स्वीकृत मामले के निश्चायक सबूत
c. स्वीकृत मामले का निश्चायक सबूत होती है तथा सदैव ही विबंधक का कार्य करती हैं।
d. मामले का निश्चायक सबूत नहीं होती किन्तु साक्ष्य अधिनियम के कतिपय प्रावधानों के अंतर्गत विबंधक का कार्य कर सकती हैं।
18. भारतीय दण्ड संहिता, के निरसन के बावजूद किन पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा?
a. नए अपराधों की परिभाषा
b. पुलिस की शक्तियां
c. पूर्व में उस संहिता के अधीन अर्जित अधिकार और दण्ड
d. अदालतों की संख्या
19. 'क’ ने हत्या के इरादे से जहर मिला "हलवा" 'ख' को खिला दिया । 'ख' ने एक चम्मच हलवा खाया और उसे किनारे रख दिया। वहाँ बैठे 'ग' ने इसे उठा लिया और पूरा खा लिया और मर गया। 'क’ किस अपराध का दोषी हैं-
a. हत्या की कोटि में न आने वाले मानववध का
b. 'ग' की हत्या के अपराध का
c. यहाँ '‘क’ हत्या का दोषी नहीं है क्योंकि वह कभी भी 'ग' की हत्या नहीं करना चाहता था.
d. गंभीर शारीरिक क्षति कारित करने का
20. 'ख' की 'क' द्वारा हत्या हेतु विचारण में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य सुसंगत नहीं है-
a. 'क' 'ख' की हत्या तुरंत बाद फरार हो गया था
b. हत्या के पूर्व 'क' तथा 'ख' दोनों को एकसाथ देखा गया था
c. उस दिन 'क' बंगलूरू में था जबकि हत्या इन्दौर में हुई थी
d. क' ने 'ख' से दस हजार रुपए उधार लिए थे
21. धारा 190 के अनुसार, यदि विधिविरुद्ध जमाव के किसी सदस्य द्वारा जमाव के सामान्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए अपराध किया जाता है, तो उस अपराध के लिए कौन दोषी होगा?
a. केवल वह सदस्य जिसने अपराध किया
b. केवल जमाव के नेता
c. जमाव के सभी सदस्य जो अपराध के समय वहां मौजूद थे
d. कोई भी दोषी नहीं होगा
22. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-
a. भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार ऐसे कार्य के विरूद्ध भी उपलब्ध है जो संहिता के अंतर्गत अपराध न हो
b. प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार का उपयोग गैरकानूनी आक्रमण के निरसन तथा जवाबी कार्यवाही हेतु भी किया जा सकता है
c. प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार केवल स्वयं तथा अपनी संपत्ति की रक्षा लिए उपलब्ध होता है
d. शरीर की प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार का विस्तार मृत्यु कारित करने तक हो सकता है यदि इस आशय से किया गया हमला कि, किसी व्यक्ति का ऐसी परिस्थितियों में सदोष परिरोध किया जाये
23. अनुच्छेद 14 क्या सम्मिलित नहीं करता-
a. जीवन एवं स्वतंत्रता का संरक्षण
b. विधि के समक्ष समता
c. विधि के संरक्षण की समता
d. मनमानीपूर्ण कार्यवाही के विरूद्ध संरक्षण
24. साक्ष्य अधिनियम की धारा 26 के अंतर्गत मर चुके किसी व्यक्ति के कथन को ग्राह्य होने के लिए-
a. किसी और की मृत्यु से भी सम्बन्धित हो सकता है।
b. स्वयं उसकी मृत्यु के कारण से सम्बन्धित होना आवश्यक है।
c. स्वयं मृतक अथवा किसी और की मृत्यु से सम्बन्धित हो सकता है
d. (b) तथा (c) दोनों सही हैं
25. यदि कोई व्यक्ति किसी अपराध के लिए निरोध में है, जो मृत्यु दंड या आजीवन कारावास के अंतर्गत नहीं आता, तो उसे अधिकतम कितनी अवधि तक निरुद्ध रखा जा सकता है?
a. उस विधि के तहत निर्दिष्ट अधिकतम कारावास की पूरी अवधि तक
b. उस विधि के तहत निर्दिष्ट अधिकतम कारावास की आधी अवधि तक
c. हमेशा 6 महीने तक
d. अधिकतम 1 वर्ष तक
26. एक समुचित अभिरक्षा से प्रस्तुत तीस वर्ष पुराने दस्तावेज को-
a. न्यायालय इसके निष्पादन को उपधारित कर सकता है।
b. न्यायालय निष्पादित उपधारित कर लेगा
c. उपधारणा का प्रश्न नहीं है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
27. "एक विधिवक्ता को एक अटर्नी अथवा एक वकील द्वारा यह हिदायत दी गई थी कि एक महत्वपूर्ण साक्षी एक डकैत है। यह उस साक्षी से पूछने का एक समुचित आधार है कि क्या वह एक डकैत है। "यह उदाहरण भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा पर आधारित है-
a. धारा 153
b. धारा 152
c. धारा 147
d. धारा 145
28. किस स्थिति में पुलिस अधिकारी शव को निकटतम सिविल सर्जन के पास भेज सकता है?
a. शव के सड़ने की संभावना न हो और राज्य सरकार के नियमों का पालन हो
b. केवल जब शव की हालत अच्छी हो
c. कभी नहीं भेज सकता
d. जब मजिस्ट्रेट अनुमति दे
29. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा में "सदोष अभिलाभ" परिभाषित है?
a. धारा 2(34)
b. धारा 2(33)
c. धारा 2(36)
d. धारा 2(30)
30. जातियों एवं जनजातियों को अनुसूचित जातियों अथवा अनुसूचित जनजातियों के रूप में घोषित करने का संवैधानिक अधिकार किसमें निहित है-
a. संसद में
b. भारत के राष्ट्रपति में
c. गृहमंत्री में
d. अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष में
31. रेस जेस्टए' शब्द साक्ष्य अधिनियम की धारा 4 में उल्लिखित तथ्यों के समकक्ष होता है। इसका अर्थ है-
a. किसी संव्यवहार के दौरान किए गए कार्य
b. विवाद्यकं तथ्य एवं प्रतिवेशी परिस्थितियाँ
c. स्वयं के लिए मुखर कार्यवाहियाँ
d. उपरोक्त सभी
32. न्यायिकेत्तर संस्वीकृति से आशय ऐसी संस्वीकृति से है जिसे-
a. न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष की गई हो
b. चिकित्सक के समक्ष
c. मित्र के समक्ष
d. चिकित्सक तथा मित्र दोनों के समक्ष
33. कौन सा अनुच्छेद देवनागरी लिपि में हिन्दी को संघ की आधिकारिक भाषा घोषित करता है?
a. अनुच्छेद 342
b. अनुच्छेद 343
c. अनुच्छेद 343(1)
d. अनुच्छेद 343(3)
34. धारा 435 के अनुसार, धारा 418 या 419 के अधीन अपील कब अंतिम रूप से उपशमित (abated) हो जाती है?
a. अपीलार्थी की गिरफ़्तारी पर
b. अभियुक्त की मृत्यु पर
c. निर्णय पारित होने पर
d. अपील खारिज होने पर
35. भारत के संविधान के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय का अधिकार क्षेत्र उच्च न्यायालय से व्यापक है।
a. गलत
b. सही
c. केवल कुछ दशाओं में
d. दोनों का एक समान अधिकार क्षेत्र है
36. क्या केवल शब्द "हमला" की श्रेणी में आते हैं?
a. हाँ, शब्द ही काफी हैं
b. नहीं, शब्द कभी हमला नहीं होते
c. नहीं, लेकिन शब्दों के साथ किए गए अंगविक्षेप या तैयारी हमला हो सकते हैं
d. शब्द और विचार दोनों हमला हैं
37. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-लोकसभा अध्यक्ष को हटाया जा सकता है-
a. लोकसभा के कुल सदस्यों के बहुमत से पारित एकप्रस्ताव द्वारा
b. लोकसभा में उपस्थिति सदस्यों के मतदान एवं दो-तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा
c. लोकसभा द्वारा एक स्पष्ट नोटिस के 14 दिनों बाद प्रस्तुत एक प्रस्ताव द्वारा जिसे तत्समय सदन के मतदान तथा दो-तिहाई बहुमत द्वारा पारित किया गया हो
d. लोकसभा द्वारा एक स्पष्ट नोटिस के 14 दिनों बाद प्रस्तुत एक प्रस्ताव द्वारा जिसे तत्समय सदन के बहुमत सदस्यों द्वारा पारित किया गया हो
38. “अपराध” से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई भी कार्य जो सामाजिक नियमों के विपरीत हो
b. कोई ऐसा कार्य या लोप जो किसी विधि द्वारा दण्डनीय बनाया गया हो
c. केवल हिंसा से संबंधित कार्य
d. केवल आर्थिक अपराध
39. धारा 243 की उपधारा (5) का प्रभाव किस धारा पर नहीं पड़ता?
a. धारा 235
b. धारा 242
c. धारा 9
d. धारा 117
40. भारत के संविधान में समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता की अवधारणा निम्न में से किस अनुच्छेद में निहित है?
a. अनुच्छेद 15क
b. अनुच्छेद 39क
c. अनुच्छेद 43क
d. अनुच्छेद 16क
41. सेशन न्यायाधीश की पुनरीक्षण की शक्तियां किससे सम्बंधित है?
a. धारा 440
b. धारा 442
c. धारा 446
d. धारा 448
42. जहाँ किसी डिक्री के निष्पादन में एक स्थावर संपत्ति को बेचा गया हो तथा ऐसी बिक्री पूरी हो चुकी हो, तब संपत्ति को क्रेता में कब से निहित माना जाएगा-
a. जब बिक्री पूरी हो गई हो
b. जब संपत्ति बेची गई हो
c. जम क्रेता कब्जा प्राप्त कर ले
d. न्यायालय पर निर्भर करता है
43. गलत कथन को चिन्हित कीजिए
a. वाद के सुनवाई के समय जहाँ प्रतिवादी उपस्थित हो तथा वादी उपस्थित न हो वहाँ न्यायालय वाद को खारिज कर देगा तथा वादी उसी कारण के लिए एक ताजा वाद नहीं ला सकेगा
b. कोई भी न्यायालय एकपक्षीय तौर पर पारित किसी डिक्री को केवल इस आधार पर खारिज नहीं करेगा कि प्रतिवादी पर समन तामील करने में कोई अनियमितिता बरती गई है।
c. एकपक्षीय तौर पर पारित किसी मूल डिक्री से कोई अपील नहीं होगी
d. वादी उस न्यायालय में किसी डिक्री को खारिज करने 12 का आदेश देने की अर्जी दे सकता है जिसने उसके विरूद्ध एकपक्षीय डिक्री जारी की है।
44. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 23, नियम 3 के अंतर्गत किया गया समझौता-
a. अवश्य ही लिखित में होना चाहिए किन्तु इसका पक्षकारों द्वारा हस्ताक्षरित होना आवश्यक नहीं है।
b. अवश्य ही लिखित में होना चाहिए किन्तु इसका वैध 'होना आवश्यक नहीं है।
c. अवश्य ही लिखित में होना चाहिए तथा पक्षकारों द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए
d. उपरोक्त में कोई नहीं
45. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का चौबीस घंटे से अधिक निरुद्ध न किया जाना किस धारा से सम्बंधित है?
a. धारा 56
b. धारा 59
c. धारा 57
d. धारा 58
46. भारत के राष्ट्रपति की अध्यादेश जारी करने की शक्ति
a. विधायी शक्ति
b. कार्यकारी शक्ति
c. अर्ध न्यायिक शक्ति
d. न्यायिक शक्ति
47. वकील और मुवक्किल के मध्य संसूचना-
a. सभी स्थितियों में प्रकटीकरण से संरक्षित है।
b. यदि यह विनियोजन के पूर्व कारित अपराध से संबंधित है।
c. प्रकटीकरण से संरक्षित है यदि यह अवैध उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया गया हो
d. प्रकटीकरण से संरक्षित नहीं है यदि यह किसी ऐसे अपराध से संबंधित है जो विनियोजन के पश्चात कारित किया जाता है।
48. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 5 के अनुसार, दण्ड को किसी अन्य दण्ड में लघुकरण कौन कर सकता है?
a. न्यायालय
b. राष्ट्रपति
c. समुचित सरकार
d. अभियुक्त स्वयं
49. जब किसी विधेयक के सम्बन्ध में संसद के दोनों सदनों में मतभेद हो तो इस गतिरोध का समाधान किसके द्वारा किया जा सकता है?
a. भारत के राष्ट्रपति
b. दोनों सदनों की संयुक्त बैठक
c. भारत के प्रधानमंत्री
d. विशिष्ट समिति
50. निम्नलिखित में से किस देश में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति संपूर्ण जीवनकाल के लिए की जाती है जो उनके देहांत, त्यागपत्र अथवा दोषसिद्धि पर ही समाप्त होती है-
a. कनाडा
b. अमेरिका
c. आस्ट्रेलिया
d. जर्मनी
51. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, "न्यायिक अवेक्षा' का अर्थ है-
a. बिना सबूत के किसी वस्तु के अस्तित्व को स्वीकार करना
b. न्यायालय द्वारा जारी नोटिस
c. न्यायालय को दी गई सूचना
d. साक्ष्य की मांग करना
52. धारा 102 के अनुसार, दोषी को किस व्यक्ति की मृत्यु के आधार पर दंडित किया जाएगा?
a. जिसे उसने गलती से मारा
b. जिसे मारने का उसका कोई इरादा नहीं था
c. उस व्यक्ति के समान अपराध के लिए, जिसे मारने का आशय था
d. मृत व्यक्ति के रिश्तेदारों की शिकायत पर
53. संविधान का अनुच्छेद 338क निम्नलिखित में से किसके गठन का प्रावधान करता है-
a. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
b. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
c. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
d. इनमें से कोई नहीं
54. शिनाख्त परीक्षण परेड होती है-
a. मौलिक साक्ष्य
b. कोई साक्ष्य नहीं होती
c. श्रुत साक्ष्य
d. सम्पोषकं साक्ष्य
55. “इलैक्ट्रानिक संसूचना" का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(झ)
b. धारा 2(ज)
c. धारा 3(छ)
d. धारा 2(च)
56. धारा 144 के अंतर्गत भरण-पोषण की मासिक धनराशि है-
a. 500 रुपए
b. 1,000 रुपए
c. 5,000 रुपए
d. कोई सीमा नहीं
57. स्वेच्छया घोर उपहति को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित किया गया है-
a. धारा 114
b. धारा 115
c. धारा 116
d. धारा 117
58. उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त न्यायाधीश निम्नलिखित में से क्या कार्य नहीं कर सकता?
a. जिस उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त हुआ है वहाँ विधि व्यवसाय
b. सर्वोच्च न्यायालय में विधि-व्यवसाय
c. भारत के किसी भी उच्च न्यायालय में विधि व्यवसाय
d. इनमें से कोई नहीं
59. कथन (क) जब किसी अभियुक्त ने दोष स्वीकार कर लिया हो और उसके आधार पर दोषी सिद्ध कर दिया गया हो तो कोई अपील नहीं की जा सकती
कारण (ख) एक व्यक्ति, जो जानबूझकर दोष स्वीकार करता है दोषसिद्धि पर व्यथित नहीं हो सकता
नीचे दी गई कूट संख्या का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनें-
कूट संख्याएं:
a. (क) तथा (ख) दोनों सही हैं तथा (ख) (क) का सही स्पष्टीकरण है
b. (क) तथा (ख) दोनों सही हैं तथा (ख) (क) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
c. (क) सही है किन्तु (ख) गलत है।
d. (क) गलत है किन्तु (ख) सही है।
60. एक व्यक्ति को जीवित माना जाता है जब तक सा वर्षों से उसे न सुना गया हो-
a. यह स्वाभाविक उपधारणा है
b. यह तथ्य की उपधारणा है
c. यह विधि की उपधारणा है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
61. धारा 195 के अनुसार, किसी लोक सेवक पर हमला करने या उसके काम में बाधा डालने पर अधिकतम सजा क्या है?
a. तीन वर्ष तक कारावास और जुर्माना 25,000 रुपए से कम नहीं
b. एक वर्ष तक कारावास और जुर्माना 10,000 रुपए तक
c. केवल जुर्माना
d. कोई सजा नहीं
62. भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत महिला को विवस्त्र करने के आशय से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग का प्रावधान दिया गया है-
a. धारा 73
b. धारा 74
c. धारा 75
d. धारा 76
63. वित्त आयोग राष्ट्रपति को किस संदर्भ में सिफारिश प्रदान करता है?
a. कुल कर प्राप्तियों का संघ एवं राज्यों के बीच वितरण
b. ऐसे सिद्धांत जिनके द्वारा राज्यों के राजस्वों के अनुदानों तथा भारत की समेकित निधियों को शासित किया जाना चाहिए
c. पंचायत तथा नगरपालिकाओं के संसाधनों की पूर्ति करने हेतु किसी राज्य की समेकित निधि के संवर्द्धन हेतु आवश्यक उपाय
d. उपरोक्त सभी
64. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत सेवा सम्बन्धी नियमों के निर्धारण हेतु समुचित विधानमंडल अधिकृत है-
a. अनुच्छेद 309
b. अनुच्छेद 307
c. अनुच्छेद 311
d. अनुच्छेद 320
65. पीड़ित की अपील किस न्यायालय में होगी?
a. उसी न्यायालय में जहां अभियुक्त को दोषसिद्धि का आदेश दिया गया है
b. उच्च न्यायालय में
c. सुप्रीम कोर्ट में
d. जिला न्यायालय में
66. धारा 31 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. गलत सूचना देना
b. लाभ के लिए सही और सद्भावपूर्वक सूचना देना
c. किसी को डराना
d. अपराध करना
67. "प्रतिरूपण द्वारा छल" (Cheating by personation) का क्या अर्थ है?
a. झूठ बोलकर पैसा लेना
b. किसी और व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत होकर छल करना
c. नकली दस्तावेज़ बनाना
d. किसी को धमकाकर संपत्ति लेना
68. साक्ष्य अधिनियम की धारा 111 प्रावधान करती है कि जब एक व्यक्ति के बारे में सात वर्ष से ऐसे व्यक्तियों द्वारा न सुना गया हो जिन्होंने यदि उसे जीवित देखा होता तो, तौर पर उससे बात चीत करनी चाहिए थी, तब सबूत का भार कि वह जीवित है, उस व्यक्ति पर स्थानान्तरित हो जाता है जो इसकी पुष्टि करता है।
a. स्वाभाविक
b. सामान्यतः
c. आमतौर पर
d. साधारणतः
69. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने हेतु निम्न में से क्या एक अर्हता नहीं है?
a. उसे 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका होना चाहिए
b. उसे भारत का नागरिक होना चाहिए।
c. उसे उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के तौर पर न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए
d. उसे भारत में न्यूनतम 10 वर्षों के लिए न्यायिक पद संभाल चुका होना चाहिए
70. प्रश्न यह है कि क्या 'क' ने 'ख' की एक संघर्ष के दौरान हत्या की घटनास्थल पर संघर्ष से उत्पन्न भूमि पर चिन्ह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत सुसंगत तथ्य हैं-
a. धारा 6
b. धारा 5
c. धारा 8
d. धारा 7
71. एक वैकल्पिक अथवा व्यंग्यपूर्वक अभिव्यक्त किया गया लांछन-
a. मानहानि हो सकता है
b. मानहानि नहीं हो सकता है।
c. यदि किसी महिला के प्रति हो तो लज्जाभंग हो सकता है
d. न तो मानहानि न ही लज्जाभंग हो सकता है
72. संक्षेपतः विचारण में निर्णय कब अभिलिखित किया जाएगा?
a. केवल जब अभियुक्त दोषी हो
b. जब अभियुक्त दोषी होने का अभिवाक् नहीं करता हो
c. हमेशा बिना किसी शर्त के
d. केवल अभियोजन पक्ष की अनुमति से
73. परमादेश रिट जारी की जा सकती है-
a. केवल न्यायाधिकरणों के विरूद्ध
b. केवल कार्यकारी निकायों के विरूद्ध
c. केवल किसी व्यक्ति अथवा अधिकरण के विरूद्ध
d. केवल अधीनस्थ न्यायालयों के विरूद्ध
74. सही उत्तर दें-" सभी स्वीकृतियाँ संस्वीकृति होती हैं किन्तु सभी संस्वीकृतियां स्वीकृतियाँ नहीं होतीं।"
a. यह कथन सही है
b. यह कथन आंशिक सही तथा आंशिक गलत है
c. यह कथन गलत है
d. उपरोक्त सभी कथन गलत हैं
75. धारा 32 के अनुसार, कब कोई व्यक्ति किए गए कार्य के लिए दोषी नहीं होगा?
a. जब उसे धमकियों से विवश किया गया हो और उसे युक्तियुक्त रूप से आशंका हो कि अन्यथा उसकी तत्काल मृत्यु हो जाएगी
b. जब वह स्वेच्छा से अपराध करता हो
c. जब वह किसी को नुकसान पहुंचाना चाहे
d. हमेशा दोषी होगा
76. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 115 के अंतर्गत-
a. अधिकारिता का अनियमित उपयोग करना जो न्यायालय में निहित होता है।
b. अधिकारिता का उपयोग जो न्यायालय में निहित नहींहोता है
c. अधिकारिता का उपयोग न करना जो न्यायालय में निहित होता है
d. उपरोक्त सभी
77. निम्नलिखित में से किस संवैधानिक प्राधिकारी के पास क्षमादान करने की शक्ति उपलब्ध है-
a. राष्ट्रपति
b. राष्ट्रपति तथा राज्य के राज्यपाल
c. राज्यपाल
d. सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश
78. आदेश 20 नियम 12 के अंतर्गत सिविल प्रक्रिया संहिता किस वादमें प्रारंभिक डिक्री पारित किए जाने का प्रावधान करती है-
a. कब्जा तथा अंतःकालीन लाभ
b. स्वामी एवं अभिकर्ता के बीच खाते
c. साझेदारी के विघटन में
d. अग्रक्रय
79. धारा 58 के अनुसार, 24 घंटे से अधिक निरुद्ध रखने के लिए किसका विशेष आदेश आवश्यक है?
a. पुलिस अधीक्षक का आदेश धारा 185 के अधीन
b. मजिस्ट्रेट का आदेश धारा 187 के अधीन
c. पुलिस थाने के प्रभारी का आदेश धारा 186 के अधीन
d. राज्य सरकार का आदेश
80. प्रश्न है कि क्या 'क' ने किसी नियत दिन पर कोलकाता में अपराध किया था। इस प्रश्न के उत्तर में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य सुसंगत है-
a. कि 'क' आदतन कोलकाता जाता रहता है
b. कि 'क' आदतन अपराध करता रहता है।
c. कि 'क' उस दिन मुम्बई में था
d. उपरोक्त में कोई नहीं
81. धारा 283 के अनुसार, भ्रामक प्रकाश, चिह्न या बोये का प्रदर्शन किस उद्देश्य से किया जाता है?
a. नौपरिवाहक को मार्ग सही दिखाने के लिए
b. ऐसा प्रदर्शन जिससे नौपरिवाहक का मार्ग भ्रष्ट हो सके या ऐसा होना सम्भाव्य हो
c. मनोरंजन के लिए
d. जलयान की गति बढ़ाने के लिए
82. धारा 199 के अंतर्गत कौन दोषी माना जाएगा?
a. कोई भी नागरिक
b. वह लोक सेवक जो किसी विधिक निदेश की जानबूझकर अवज्ञा करता है
c. केवल न्यायाधीश
d. कोई अभियुक्त
83. कतिपय मामलों में कार्यवाही रोक देने की शक्ति किस धारा से सम्बंधित है?
a. धारा 279
b. धारा 281
c. धारा 280
d. धारा 282
84. धारा 359 के अंतर्गत किसी अपराध के शमन का परिणाम होता है-
a. दोषसिद्धि
b. उन्मोचन
c. दोषमुक्ति
d. मामले को समाप्त करना
85. मौलिक अधिकारों की संकल्पना को किस संविधान से लिया गया था?
a. ब्रिटिश संविधान
b. अमेरिकी संविधान
c. ऑस्ट्रेलियाई संविधान
d. कनाडा का संविधान
86. राज्यसभा के सत्रों की अध्यक्षता कौन करता है-
a. राष्ट्रपति
b. उप-राष्ट्रपति
c. अध्यक्ष
d. उपाध्यक्ष
87. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत सुसंगता तथा ग्राह्यता होती है-
a. न तो पर्यायवाची न ही सह-विस्तारी
b. पर्यायवाची
c. सह-विस्तारी
d. पर्यायवाची तथा सह-विस्तारी दोनों
88. किस धारा के अंतर्गत (जब अर्थदंड सजा का हिस्सा न हो) न्यायालय प्रतिकर के रूप में अभियुक्त द्वारा किसी भी राशि के भुगतान का आदेश दे सकता है-
a. धारा 395(1)
b. धारा 395(2)
c. धारा 395(3)
d. धारा 395(4)
89. धारा 79 का उद्देश्य किस प्रकार के कृत्यों को दंडित करना है?
a. चोरी और डकैती
b. महिला की लज्जा का अनादर करने हेतु किए गए शब्द, ध्वनि, अंगविक्षेप या कार्य
c. हत्या और हत्या का प्रयास
d. रिश्वत लेना
90. भारतीय न्याय संहिता की धारा 271 किस प्रकार के कार्य से संबंधित है?
a. धोखाधड़ी से धन प्राप्त करना
b. घातक शस्त्रों का प्रयोग
c. उपेक्षापूर्ण कार्य जिससे गंभीर रोग का संक्रमण फैलने की संभावना हो
d. अवैध निर्माण करना
91. महान्यायवादी अपने पद पर किसके प्रसादपर्यंत से बने रहने तक नियुक्त रह सकते हैं-
a. संसद
b. राष्ट्रपति
c. प्रधानमंत्री
d. भारत सरकार
92. निम्न में से कौन, महाधिवक्ता नियुक्त नहीं किया जा सकता है-
a. एक अधिवक्ता, जिसकी 07 वर्ष की वकालत हो।
b. 66 वर्ष की आयु का एक अधिवक्ता ।
c. एक अधिवक्ता, जिसने उस राज्य में वकालत नहीं की हो।'
d. उपरोक्त सभी।
93. एक डिक्रीदार का-
a. यह शब्द वादी तक सीमित नहीं हैं।
b. वाद का पक्षकार होना आवश्यक नहीं है।
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. न (a) न ही (b)
94. निम्नलिखित में से किस मामले में सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 26 के अंतर्गत कमीशन नहीं निकाला जा सकता?
a. साक्षी के परीक्षण हेतु
b. रिसीवर की नियुक्ति हेतु
c. स्थानीय अन्वेषण हेतु
d. वैज्ञानिक अन्वेषण हेतु
95. क' अपनी पत्नी 'ग' के साथ जारकर्म के लिए 'ख' 'ख' इस आरोप से इंकार करते हुए विरोध करता है। इस वाद में 'ख' को दोषी पाया गया और सजा दी गई। वाद में 'ग' को इन आरोपों पर द्विविवाह के लिए अभियोजित किया गया कि उसने 'क' के साथ अपने विवाह के कायम रहते हुए ही 'ख' से विवाह कर लिया था। 'ग' ने यह कहते हुए विरोध किया कि उसने 'क' से कभी विवाह नहीं किया था। इस मामले में 'ग' के विरूद्ध पहले वाद का निर्णय-
a. सुसंगत है
b. बाध्यकारी है
c. असंगत है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
96. न्यायालय द्वारा अंतर्निहित शक्तियों का उपयोग किया जा सकता है-
a. न्यायालीय प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकने हेतु
b. न्याय प्रदान करने हेतु
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
97. कोई प्रश्न, जो ऐसा उत्तर सुझाता हो जिसे प्रश्नकर्ता व्यक्ति प्राप्त किए जाने की इच्छा अथवा आशा करता हो, क्या कहलाता है-
a. सूचक प्रश्न
b. अशिष्ट प्रश्न
c. कलंकात्मक प्रश्न
d. क्षुब्ध करने हेतु आशयित प्रश्न
98. धारा 352 के अनुसार, साशय अपमान करने के लिए अधिकतम दंड क्या है?
a. एक वर्ष तक का कारावास
b. दो वर्ष तक का कारावास, जुर्माना, या दोनों
c. सात वर्ष का कारावास
d. केवल जुर्माना
99. संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत प्रदत्त छह स्वतंत्रताएं-
a. अलंघनीय तथा अविच्छेद्य हैं
b. किसी प्रतिबंध के बिना संपूर्ण हैं।
c. समुचित प्रतिबंधों के अधीन हैं।
d. उपरोक्त (a) तथा (c) दोनों
100. तथ्य, जिसे साबित किया जाना हो, को कहा जाता है-
a. फैक्टम प्रोबैन्स
b. लेक्स फोरी
c. लेक्स लोकी
d. फैक्टम प्रोबैन्डम
Download Bihar APO Mock Test 2 PDF