Download Bihar APO Mock Test 7 PDF
1. कौन-सा न्यायालय पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट द्वारा अपेक्षित जमानत घटाने का निदेश दे सकता है?
a. जिला न्यायालय
b. उच्च न्यायालय या सेशन न्यायालय
c. सर्वोच्च न्यायालय
d. मजिस्ट्रेट न्यायालय
2. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत जिन तथ्यों को न्यायिक अवेक्षा में लिया जाना होता है, का उल्लेख किया गया है-
a. धारा 55 में
b. धारा 56 में
c. धारा 52 में
d. धारा 58 में
3. किसी अंतर्राज्यीय नदी अथवा अंतर्राज्यीय नदी घाटी सम्बन्धी विवाद के न्यायनिर्णयन हेतु-
a. संसद को न्यायाधिकरण गठित करने का अधिकार है तथा उस सीमा तक सर्वोच्च न्यायालय की अधिकारिता को पृथक किया जा सकता है।
b. संविधान के अनुच्छेद 131 के अंतर्गत मात्र सर्वोच्च न्यायालय को अधिकार प्राप्त है
c. सम्बन्धित राज्य का उच्च न्यायालय समवर्ती अधिकारिता का उपयोग कर सकता है।
d. मात्र भारत के राष्ट्रपति को निर्णय करने का अधिकार है।
4. किसी तथ्य के सम्बन्ध में "उपधारणा करेगा" क्या होता है-
a. अंतिम सबूत
b. न्यायालय उपधारणा कर सकता है कि तथ्य यदि नासाबित न किया गया हो तो साबित है।
c. न्यायालय उपधारणा कर सकता है कि तथ्य साबित हो चुका है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
5. जब न्यायालय चाहता है कि समन उसकी स्थानीय अधिकारिता के बाहर किसी स्थान पर तामील किया जाए, तो वह क्या करेगा?
a. समन की दो प्रतियां पुलिस को भेजेगा
b. समन की दो प्रतियां उस मजिस्ट्रेट को भेजेगा जिसकी स्थानीय अधिकारिता के भीतर तामील होनी है
c. समन को वापस ले लेगा
d. समन को स्वयं उस व्यक्ति को भेजेगा
6. यदि कोई अपराध 1 वर्ष से अनधिक की अवधि के कारावास से दंडनीय है, तो परिसीमा-काल क्या होगा?
a. 3 वर्ष
b. 1 वर्ष
c. 6 माह
d. 2 वर्ष
7. सिविल प्रक्रिया संहिता में एक सिविल न्यायालय अपने समक्ष लंबित प्रक्रिया में किसी संपत्ति के सम्बन्ध में निर्णय के पूर्व कुर्की का निर्देश दे सकता है। ऐसे प्रावधान कहाँ निहित हैं-
a. आदेश 39
b. आदेश 40
c. आदेश 37
d. आदेश 38
8. निम्नलिखित में से किसे राज्य लोकसेवा आयोग के कार्यक्षेत्र में विस्तार करने का अधिकार है
a. राज्यपाल
b. मुख्यमंत्री
c. महाधिवक्ता
d. राज्य विधानमंडल
9. क्या सेशन न्यायाधीश उस मामले को वापस मंगा सकता है जिसे उसने स्वयं किसी अन्य न्यायालय को सौंपा हो?
a. नहीं, एक बार सौंपा गया मामला वापस नहीं लिया जा सकता
b. हाँ, जब मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपा गया हो
c. हाँ, जब मामला अपर सेशन न्यायाधीश को सौंपा गया हो
d. केवल उच्च न्यायालय की अनुमति से
10. ऐसे अपराध, जिनमें पक्षकारों के बीच समझौता किया जा सकता है-
a. जमानतीय अपराध होते हैं
b. असंज्ञेय अपराध होते हैं
c. शमनीय अपराध होते हैं
d. अशमनीय अपराध होते हैं।
11. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति में मिथ्या साक्ष्य देना माना जाएगा?
a. अनजाने में गलत गवाही देना
b. जानबूझकर झूठी जानकारी देना जिससे न्यायिक कार्यवाही प्रभावित हो
c. केस की जानकारी न होना
d. किसी अपराध को न देखना
12. एक राज्य लोक स्थान पर किसी भी धार्मिक सभा आयोजित करने पर इस आधार पर दो माह का प्रतिबंध लगा देता है कि इससे स्वाइन फ्लू नामक अत्यधिक जोखिमयुक्त संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। क्या ऐसा प्रतिबंध वैध है-
a. यह प्रतिबंध भारत के संविधान के अनुच्छेद 25(2) के अंतर्गत वैध है...
b. यह प्रतिबंध अवैध है क्योंकि इसका उद्देश्य मात्र एक धर्म पर प्रतिबंध लगाना है जिसके त्यौहार उसी दो महीने की अवधि में पड़ रहे थे जब प्रतिबंध लागू होना था
c. यह प्रतिबंध भारत के संविधान के अनुच्छेद 25(1) के अंतर्गत वैध है
d. यह प्रतिबंध अवैध है क्योंकि यह धर्म की स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है।
13. धारा 31 के अनुसार, संसूचना किस प्रकार दी जानी चाहिए?
a. सद्भावपूर्वक और लाभ के उद्देश्य से
b. हानिकारक उद्देश्य से
c. अनजान लोगों को भ्रमित करने के लिए
d. बिना किसी उद्देश्य के
14. निम्नलिखित में से किस मामले में किसी दस्तावेज से सम्बन्धित द्वितीयक साक्ष्य नहीं दिए जा सकते-
a. जब मूल ऐसे व्यक्ति के कब्जे में हो जो इसे साबित करना चाहता हो
b. जब मूल को ऐसे व्यक्ति के कब्जे में होना प्रदर्शित किया गया हो जिसके विरूद्ध दस्तावेज को साबित किए जाने का प्रयास किया गया हो
c. जब मूल उस व्यक्ति की बिना किसी गल्ती अथवा लापरवाही के खो चुकी हो जो इसे साबित करना चाहता हो
d. जब मूल की ऐसी प्रकृति की हो जिसे सहजतापूर्वक गतिशील न किया जा सके
15. किसी भी कारखाने में कितने वर्ष की आयु से कम किसी बालक को नियोजित नहीं किया जाएगा-
a. 15
b. 12
c. 13
d. 14
16. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की निम्नलिखित धाराओं में से कौन सी धारा पुरुष पुलिस अधिकारी को किसी महिला को गिरफ्तार करने के दौरान उसे स्पर्श करने से प्रतिबंधित करती है?
a. धारा 41(1) का परन्तुक
b. धारा 42(2) का परन्तुक
c. धारा 43(1) का परन्तुक
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
17. साक्ष्य अधिनियम की धारा 23 ऐसे तथ्यों की खोज पर लागू होती है जो-
a. पुलिस को पहले अन्य स्रोतों से ज्ञात नहीं हुए थे
b. अन्य स्त्रोतों से पुलिस को पहले ज्ञात नहीं थे तथा अभियुक्त द्वारा दी गई सूचना से पहली बार प्राप्त हुए थे
c. पुलिस को पहले से अन्य स्रोतों से ज्ञात हो चुके थे तथा अभियुक्त ने भी उनके बारे में सूचना दी थी
d. उपरोक्त सभी
18. धारा 497 के अनुसार, यदि आवश्यक हो, तो संपत्ति का कौन-सा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सकता है?
a. ऑडियो रिकॉर्डिंग
b. हस्तलिखित नोट्स
c. फोटो या वीडियो
d. एक्स-रे स्कैन
19. धन विधेयक को कहाँ परिभाषित किया गया है-
a. अनुच्छेद 110, 198
b. अनुच्छेद 110, 199
c. अनुच्छेद 111, 199
d. अनुच्छेद 111, 198
20. जहाँ सिविल प्रक्रिया संहिता द्वारा निर्दिष्ट किसी कार्य को करने हेतु न्यायालय द्वारा कोई अवधि तय अथवा मंजूर की गई हो तो न्यायालय ऐसी अवधि को अधिकतम कितना बढ़ा सकता है-
a. कुल 60 दिन से अनधिक
b. कुल 90 दिन से अनधिक
c. कुल 30 दिन से अनधिक
d. कुल 120 दिन से अनधिक
21. साक्ष्य में टेप रिकॉर्डेड बातचीत स्वीकार्य है अगर
a. बातचीत बहुत महत्वपूर्ण है
b. बातचीत से अपराधी को बचाया जा सकता है
c. बातचीत मुद्दों में मामलों के लिए प्रासंगिक है परंतु आवाज की पहचान नहीं हुई है
d. बातचीत मुद्दों में मामले के लिए प्रासंगिक है एवं आवाज की पहचान हो गयी है
22. सेशन न्यायालय को धारा 222 के तहत किसी अपराध का संज्ञान कब तक लेना चाहिए?
a. अपराध के घटित होने के बाद कोई सीमा नहीं
b. छह माह के भीतर अपराध के घटित होने की तारीख से
c. एक वर्ष के भीतर
d. तीन महीने के भीतर
23. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा में "सदोष अभिलाभ प्राप्त करना" और "सदोष हानि उठाना" परिभाषित है?
a. धारा 2(34)
b. धारा 2(37)
c. धारा 2(36)
d. धारा 2(38)
24. धारा 226 के अनुसार, किसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयत्न किया जाता है?
a. किसी आम व्यक्ति के विरुद्ध
b. किसी लोक सेवक के विरुद्ध
c. किसी निजी संस्था के अधिकारी के विरुद्ध
d. किसी न्यायाधीश के विरुद्ध
25. संस्था की ओर से धन संग्रह करने और इसे संस्था के प्रयोजनों के लिए उपयोग करने का निर्देश प्राप्त करने वाला एक साझेदार धन को संस्था के बैंक खाते में जमा नहीं करता, वह उत्तरदायी है-
a. आपराधिक न्यासभंग
b. सिविल न्यासभंग
c. उपरोक्त में (a) अथवा (b)
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
26. एक न्यायालय कमीशन निकाल सकता है-
a. बँटवारा करने हेतु
b. खाते समायोजित करने हेतु
c. स्थानीय अन्वेषण करने हेतु
d. उपरोक्त सभी
27. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्राथमिक साक्ष्य है-
a. उन पक्षकारों के विरूद्ध दस्तावेजों के प्रतिलेख जिन्होंने इन्हें निष्पादित किया है
b. मूलप्रति से तैयार एवं मिलान की गई प्रतिलिपियाँ
c. उन पक्षकारों के विरूद्ध दस्तावेजों के प्रतिलेख जिन्होंने इन्हें निष्पादित नहीं किया है।
d. किसी दस्तावेज की प्रमाणित प्रतियाँ
28. निम्न में से प्रति परीक्षण में कौन सा प्रश्न विधि सम्मत नहीं होता-
a. ऐसा प्रश्न जिसका उत्तर कोई अनुश्रुति के बराबर हो
b. साक्षी की सत्यता के परीक्षण सम्बन्धी प्रश्न
c. यह जानने सम्बन्धी प्रश्न की साक्षी के जीवन में क्या स्थिति है
d. साक्षी के चरित्र को हानि पहुँचानें वाला प्रश्न
29. किसी दस्तावेज को अवैध ठहराने वाला मौखिक साक्ष्य, साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में ग्राह्य होता है-
a. धारा 95 के परन्तुक 5
b. धारा 95 के परन्तुक 6
c. धारा 92 के परन्तुक 1
d. धारा 92 के परन्तुक 2
30. डिक्री पारित करने वाले किसी न्यायालय द्वारा डिक्री के निष्पादन में सक्षम किसी न्यायालय को दिया गया आदेश अथवा निर्देश, ताकि वह निर्णीत ऋणी से सम्बन्धित किसी संपत्ति की कुर्की कर सके, को कहा जाता है-
a. अनुऋणी आदेश
b. मध्यवर्ती आदेश
c. एकसाथ निष्पादन
d. आज्ञापत्र
31. अपील न्यायालय अतिरिक्त साक्ष्य ले सकेगा या उसके लिए जाने का निदेश दे सकेगा किससे सम्बंधित है?
a. धारा 431
b. धारा 432
c. धारा 437
d. धारा 438
32. 'क’ को ज्ञात है कि 'ख' को एक दिमागी रोग है और यह भी ज्ञात है कि यदि उसके सिर को एक आघात दिया जाए तो वह मर सकता है। 'क’ 'ख' के सिर पर आघात पहुँचाता है। 'ख' मर जाता है। 'क’ है-
a. हत्या की कोटि में न आने वाले मानववध का
b. हत्या का दोषी
c. शारीरिक क्षति पहुँचाने का
d. किसी अपराध को दोषी नहीं
33. धारा 90(2) के अनुसार, यदि गर्भपात संबंधित कार्य महिला की सहमति के बिना किया गया हो, और उससे उसकी मृत्यु हो जाए, तो अपराधी को क्या सजा हो सकती है?
a. केवल जुर्माना
b. अधिकतम दस वर्ष का कारावास
c. आजीवन कारावास
d. मृत्युदण्ड
34. एक संसद सदस्य उन्मुक्ति का दावा कर सकता है-
a. सिविल तथा आपराधिक दोनों मामलों से
b. केवल सिविल मामलों से
c. केवल आपराधिक मामलों से
d. सिविल अथवा आपराधिक किसी भी मामले से उन्मुक्ति का दावा नहीं कर सकता
35. एक मूल अधिकार के रूप में "संपत्ति के अधिकार" को निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन द्वारा समाप्त किया गया था-
a. 44वाँ संशोधन
b. 25वाँ संशोधन
c. 93वाँ संशोधन
d. 42वाँ संशोधन
36. आर. बनाम डुडले एवं स्टीफेन का वाद किस रक्षा से सम्बन्धित है-
a. उन्मत्तता
b. मत्तता
c. तथ्य की भूल
d. आवश्यकता
37. 'क’ जिसके पास एक भरी हुई पिस्तौल थी और 'ख' जो खाली हाथ था, लूट की अपनी सामान्य आशय को पूरा करने के लिए 'च' की दुकान पर जाते हैं। 'क’ दुकान में घुसता है और वहाँ का माल ले जाने का विरोध करने पर 'च' को पिस्तौल से गोली मार देता है। 'च' तुरंत मर जाता है। 'क’ के किस कार्य के लिए 'ख' उत्तरदायी है-
a. लूट के साथ हत्या
b. जबरन वसूली तथा हत्या की कोटि में न आने वाला मानववध
c. लूट का प्रयास जब घातक हथियार से लैस हो
d. लूट और हत्या
38. पुलिस अधिकारी को निदिष्ट वारंट किससे सम्बंधित हैं?
a. धारा 76
b. धारा 77
c. धारा 78
d. धारा 79
39. साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा, प्रावधान करती है कि न्यायाधीश साक्ष्य की ग्राह्यता का निर्णय करेगा-
a. धारा 145
b. धारा 23
c. धारा 141
d. धारा 148
40. भारत के संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन विधानसभा के विश्रांतिकाल के दौरान अध्यादेशों को प्रख्यापित करने के राज्यपाल के अधिकार से सम्बन्धित है-
a. अनुच्छेद 206
b. अनुच्छेद 208
c. अनुच्छेद 212
d. अनुच्छेद 213
41. क तथा ख एक जलयान के टूट जाने के बाद समुद्र में तैरते समय एक तख्ते को पकड़ लेते हैं। तख्ता इतना बड़ा नहीं है कि वह दोनों का संभाल सके। कोई विकल्प न होने के कारण क ख को धक्का दे देता है 30 जो डूब जाता है। क ने क्या अपराध किया है-
a. आपराधिक मानववध
b. हत्या
c. लापरवाहीवश हत्या का अपराध
d. कोई अपराध नहीं
42. धारा 33 के अनुसार, कब कोई कार्य अपराध नहीं माना जाएगा?
a. जब अपहानि इतनी तुच्छ हो कि मामूली समझ और स्वभाव वाला व्यक्ति उसकी शिकायत न करे
b. जब अपहानि गंभीर हो
c. जब अपहानि जानबूझकर की गई हो
d. जब अपहानि की संभावना न हो
43. गिरफ्तारी एवं निरोध के विरूद्ध संरक्षण भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में प्रदान की गई हैं-
a. अनुच्छेद 25
b. अनुच्छेद 14
c. अनुच्छेद 19
d. अनुच्छेद 22
44. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के किस अध्याय में “दण्डो के विषय में” का प्रावधान किया गया है?
a. अध्याय-1
b. अध्याय-2
c. अध्याय-3
d. अध्याय-4
45. जब वारंट का निष्पादन जारी करने वाले न्यायालय की स्थानीय अधिकारिता के बाहर किया जाना हो, तो वह वारंट किसे भेज सकता है?
a. केवल पुलिस अधिकारी को
b. केवल वारंट जारी करने वाले न्यायालय के रजिस्ट्रार को
c. कार्यपालक मजिस्ट्रेट, जिला पुलिस अधीक्षक या पुलिस आयुक्त को
d. गिरफ्तार किए जाने वाले व्यक्ति को
46. किसी भी वाद में पक्षकारों के द्वारा साक्षियों की सूची प्रस्तुत की जानी होती है-
a. विवाद्यकों के स्थिरीकरण के पश्चात्
b. किसी भी समय
c. विवाद्यकों के स्थिरीकरण के पूर्व
d. उपरोक्त सभी
47. न्यायाधीश प्रतिपरीक्षा के संदर्भ में क्या कर सकता है?
a. प्रतिपरीक्षा को स्थायी रूप से बंद कर सकता है।
b. प्रतिपरीक्षा को तब तक आस्थगित कर सकता है जब तक अन्य साक्षियों की परीक्षा पूरी न हो जाए।
c. अतिरिक्त प्रतिपरीक्षा के लिए किसी साक्षी को पुनः नहीं बुला सकता।
d. प्रतिपरीक्षा की अनुमति देना आवश्यक नहीं।
48. निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धांत संविधान के अनुच्छेद 13 सम्बन्धित नहीं है-
a. आच्छादन का सिद्धांत
b. छद्म विधायन का सिद्धांत
c. छूट का सिद्धांत
d. पृथक्करणीयता का सिद्धांत
49. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सर्वप्रथम मुख्य न्यायमूर्ति का नाम बताइए-
a. न्यायूर्ति पतंजलि शास्त्री
b. न्यायमूर्ति एच. एल. जे. कानिया
c. न्यायमूर्ति एस.आर. दास
d. न्यायूर्ति ए. एन. रे
50. निम्न में से कौन सा उदाहरण धारा 47 का सही दृष्टांत है?
a. भारत में किसी विदेशी को भारत में चोरी करने के लिए उकसाना
b. भारत में एक भारतीय को भारत में ही मारने के लिए उकसाना
c. भारत में कोई व्यक्ति किसी को विदेश में हत्या करने के लिए उकसाता है
d. विदेश में कोई व्यक्ति भारत में अपराध करता है
51. कौन सा मूलभूत अधिकार सभी व्यक्तियों को उपलब्ध है-
a. संघ गठित करने का अधिकार
b. शांतिपूर्वक जमा होने का अधिकार
c. भारत के राज्यक्षेत्र में सर्वत्र अबाध संचरण का अधिकार
d. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण का अधिकार
52. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 6 के अनुसार, आजीवन कारावास को कितने वर्ष के कारावास के समतुल्य माना जाएगा?
a. 10 वर्ष
b. 14 वर्ष
c. 20 वर्ष
d. 25 वर्ष
53. कोई विशेषज्ञ निम्नलिखित में किस मामले में साक्षी हेतु सक्षम होता है-
a. विज्ञान सम्बन्धी मामले
b. कला सम्बन्धी मामले
c. विदेशी विधि
d. उपरोक्त सभी
54. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत 'न्यायालय' शब्द में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है-
a. माध्यस्थ
b. सभी न्यायाधीश
c. साक्ष्य ग्रहण करने हेतु विधिक तौर पर प्राधिकृत सभी व्यक्ति
d. सभी मजिस्ट्रेट
55. अधिवक्ता तथा उसके कक्षीकार के बीच 'वृत्तिक संसूचना'-
a. कक्षीकार की सहमति से साक्ष्य में ग्राह्य होता है
b. साक्ष्य में ग्राह्य नहीं होता
c. तभी तक विशेषाधिकार युक्त संवाद होता है जब तक अनुबंध जारी रहे
d. जबतक वैध न हो अग्राह्य होता है।
56. यदि कुर्क की जाने वाली संपत्ति ऋण या जंगम संपत्ति हो, तो कुर्की कैसे की जाएगी?
a. केवल कब्जा लेकर
b. अभिग्रहण, रिसीवर की नियुक्ति, या लिखित आदेश द्वारा परिदान रोककर
c. केवल बेचकर
d. केवल अदालत के आदेश पर
57. अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का सृजन किया जा सकता है-
a. विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले किसी कार्यपालिका निर्देश द्वारा ।
b. भारत के संविधान के अनुच्छेद 312 के अंतर्गत संसद के विधायन द्वारा।
c. राष्ट्रपति के आदेश द्वारा।
d. उपरोक्त (a), (b) और (c) में उल्लिखित प्रक्रियाओं में से कोई नहीं।
58. 'क’ अकारण लोगों की एक भीड़ पर एक भरी हुई तोप चला देता है और उसमें से एक व्यक्ति मर जाता है। यद्यपि उसने किसी व्यक्ति विशेष की हत्या करने की कोई पूर्वयोजना नहीं बनाई हुई थी, तथापि उसने भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत अपराध किया है-
a. धारा 100
b. धारा 101
c. धारा 300
d. धारा 102
59. "प्राक् दोषमुक्ति" का सिद्धांत सम्बन्धित है-
a. दोहरे संकट से
b. पूर्वव्यापी प्रवर्तकों से
c. पूर्वव्यापी विधि से
d. आत्म-दोषारोपण से
60. दस्तावेज के निष्पादन को उपधारित किया जा सकता है यदि दस्तावेज-
a. तीस वर्ष पुराना हो
b. दस वर्ष पुराना
c. बीस वर्ष पुराना हो
d. चालीस वर्ष पुराना हो
61. यदि कोई व्यक्ति “आतंकवादी संगठन” का सदस्य है, तो उसके लिए न्यूनतम दण्ड क्या है?
a. 2 वर्ष कारावास
b. 4 वर्ष कारावास
c. 5 वर्ष कारावास
d. आजीवन कारावास तक हो सकेगी और जुर्माने के लिए
62. भारतीय दंड संहिता की धारा 83 पर एक प्रमुख वाद है- (भारतीय न्याय संहिता की धारा -21)
a. विशम्भर बनाम रूमल
b. देव नारायण बनाम राज्य
c. उल्ला बनाम किंग
d. दयाभाई छगनभाई ठक्कर बनाम गुजरात राज्य
63. एक वाद, जिसे ग्राहक द्वारा लाया गया है, में एक ग्राहक द्वारा किसी अटर्नी के प्रति बिक्री का एक सद्भाव प्रश्नगत है-
a. संव्यवहार के सद्भाव को साबित करने का भार अटनीं पर है
b. संव्यवहार के सद्भाव को साबित करने का भार ग्राहक पर है
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों पर है
d. किसी पर नहीं है
64. न्यायालय, जिसके पास अंतर्निहित अधिकारिता का अभाव हो, के द्वारा पारित निर्णय एवं डिक्री-
a. कभी भी पूर्व न्याय के रूप में लागू नहीं होगी
b. उत्तरवर्ती वाद में चुनौती दी जा सकती है
c. अवमान्यता होती है
d. उपरोक्त सभी सही हैं
65. निम्न में से कौन-सा दृष्टांत लूट का स्पष्ट उदाहरण है?
a. चोरी करने वाला रात में खाली मकान में घुसता है
b. अपराधी व्यक्ति की अनुपस्थिति में संपत्ति चुरा लेता है
c. अपराधी पिस्तौल दिखाकर किसी से थैली ले लेता है
d. कोई व्यक्ति दोस्त से झूठ बोलकर पैसे ले लेता है
66. यदि कोई व्यक्ति तीन या अधिक दिनों तक किसी का सदोष परिरोध करता है, तो उसका दंड क्या होगा?
a. तीन वर्ष तक का कारावास या जुर्माना 10,000 रुपये तक या दोनों
b. छह माह का कारावास
c. जुर्माना 5000 रुपये
d. कोई दंड नहीं
67. इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख एवं इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर सम्बन्धी उपधारणा साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में निहित हैं-
a. धारा 87
b. धारा 85
c. धारा 88
d. धारा 86
68. संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम कितना समयांतराल अनुज्ञेय है-
a. छह माह दस दिन
b. चार माह
c. छह माह
d. 90 दिन
69. बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट जारी की जाती है-
a. किसी वरिष्ठ न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालय को इसे आबंटित कर्तव्य की प्रकृति में कुछ करने का आदेश
b. किसी निश्चित मामले में कार्यवाही रोक देने के आदेश के रूप में एक वरिष्ठ न्यायालय द्वारा किसी बाद की कार्यवाही के अभिलेख को स्वयं द्वारा पुनर्विलोकन के लिए स्थानान्तरित करने के निर्देश के साथ किसी निचले न्यायालय को
c. एक आदेश के रूप में जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा निरूद्ध किए गए किसी अन्य व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने तथा ऐसे निरोध के अधिकार को प्रदर्शित करने को कहा गया हो।
d. किसी सार्वजनिक अधिकरण को अपने कर्तव्यपालन का आदेश
70. धारा 531 के अनुसार, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 का क्या प्रभाव होता है?
a. पुरानी संहिताओं को पूरी तरह निरस्त कर देती है
b. केवल नई अपीलों पर लागू होती है
c. निरसन के बावजूद पुराने लंबित मामलों को पुराने नियमों के अनुसार निपटाया जाएगा
d. केवल सत्र न्यायालयों पर लागू होती है
71. अभियोजन के साक्ष्य प्रारंभ हो जाने के बाद न्यायालय लोक अभियोजक को अभियोजन वापस लेने की अनुमति प्रदान करता है। अभियुक्त-
a. रिहा कर दिया जाएगा
b. उन्मोचित कर दिया जाएगा
c. दोषमुक्त कर दिया जाएगा
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
72. धारा 124 के तहत किस प्रकार की कार्रवाई "स्वेच्छया घोर उपहति" मानी जाती है?
a. केवल चोट पहुँचाना
b. किसी व्यक्ति पर अम्ल फेंकना या अम्ल देना जिससे स्थायी या आंशिक नुकसान हो
c. केवल मारपीट करना
d. केवल धमकी देना
73. साक्ष्य विधि के महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से एक है "साक्ष्य को तौला जाना चाहिए न कि गिना जाना चाहिए। इसे मुख्यतः भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा में शामिल किया गया है-
a. धारा 132
b. धारा 139
c. धारा 133
d. धारा 123
74. धारा 441 के अनुसार, अपर सेशन न्यायाधीश को जो शक्तियाँ प्राप्त होती हैं, वे किस अध्याय के अधीन होती हैं?
a. अध्याय 25
b. अध्याय 29
c. अध्याय 31
d. अध्याय 33
75. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद मृत्युकालिक कथन के रूप में अप्रमाणित किया जा सकेगा?
a. उस व्यक्ति (मृतक) द्वारा दायर प्रथम सूचना रिपोर्ट
b. धारा 180 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत उस व्यक्ति (मृतक) का लेखबद्ध कथन
c. उस व्यक्ति (मृतक) द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को दिया गया कथन
d. इनमें से सभी
76. रेस इन्टर एलिया ऐक्टा' प्राप्त योग्य है
a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 43 के अन्तर्गत
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 45 के अन्तर्गत
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 40 के अन्तर्गत
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 41 के अन्तर्गत
77. निम्नलिखित में से कौन एक अग्राह्य मृत्युकालिक घोषणा होगा-
a. मौखिक मृत्युकालिक घोषणा
b. सिर हिलाने तथा हावभाव के आधार पर दर्ज मृत्युकालिक घोषणा
c. संकेतों तथा हावभाव द्वारा मृत्युकालिक घोषणा
d. उपरोक्त में कोई नहीं
78. निम्नलिखित में से किसने कहा है कि 'प्रस्तावना संविधान की मूल विशेषता का एक प्रतीक है'?
a. जस्टिस मुधोलकर
b. जस्टिस गजेंद्रगढ़कर
c. जस्टिस सुब्बाराव
d. जस्टिस सीकरी
79. धारा 210 के अनुसार, मजिस्ट्रेट किस आधार पर अपराध का संज्ञान ले सकता है?
a. केवल पुलिस रिपोर्ट पर
b. परिवाद पर, पुलिस रिपोर्ट पर, या किसी अन्य व्यक्ति से प्राप्त सूचना पर
c. केवल अभियुक्त की स्वीकृति पर
d. केवल अभियोजन पक्ष के आवेदन पर
80. निम्न में से कौन लोक सेवक नहीं है?
a. राज्य का मुख्यमंत्री
b. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर का सभापति
c. बीमा कंपनी का बीमा सर्वेक्षक
d. राष्ट्रीयकृत बैंक का कर्मचारी
81. धारा 87 के अंतर्गत दोषी व्यक्ति को अधिकतम कितने वर्षों तक की कारावास की सजा दी जा सकती है?
a. 5 वर्ष
b. 7 वर्ष
c. 10 वर्ष
d. आजीवन कारावास
82. गिरफ्तारी के ज्ञापन में क्या शामिल होना चाहिए?
a. कम से कम एक साक्षी द्वारा अनुप्रमाणन जो परिवार का सदस्य या इलाके का प्रतिष्ठित व्यक्ति हो
b. केवल गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम
c. केवल पुलिस अधिकारी के हस्ताक्षर
d. गिरफ्तारी का स्थान और समय ही लिखना आवश्यक है
83. निम्नलिखित गुणों में से किसे साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत प्रदान किए गए अर्थ के अंतर्गत "तथ्य " माना जाता है-
a. यह कि एक व्यक्ति ने कुछ सुना अथवा देखा
b. यह कि एक व्यक्ति की कुछ निश्चित राय है।
c. यह कि एक व्यक्ति सद्भावनापूर्वक कार्य करता है
d. उपरोक्त सभी
84. धारा 434 के अनुसार, अपील न्यायालय द्वारा पारित निर्णय या आदेश सामान्यतः क्या माने जाएंगे?
a. अंतरिम
b. संशोधन योग्य
c. अस्थायी
d. अंतिम
85. निम्नलिखित में से किसी सक्षम न्यायालय का अंतिम निर्णय, आदेश अथवा डिक्री एक लोकलक्षी निर्णय है-
a. किसी वैवाहिक अथवा दिवालियेपन की अधिकारिता के उपयोग में अंतिम
b. किसी स्थाई निषेधाज्ञा सम्बन्धी वाद में
c. किसी धन सम्बन्धी वाद में
d. उपरोक्त में कोई नहीं
86. यदि कोई भांडागारिक उस वस्तु को बेच देता है जो उसके पास केवल सुरक्षित रखने के लिए दी गई थी, तो वह—
a. कोई अपराध नहीं करता
b. आपराधिक न्यासभंग करता है
c. सिर्फ सिविल विवाद बनता है
d. चोरी करता है
87. एक न्यायालय किसी वादपत्र को कब अस्वीकृत कर सकता है-
a. जहाँ वाद विधि द्वारा बाधित हो
b. जहाँ वादपत्र दो प्रतियों में न रहा हो
c. जब वादी नियम 9 का पालन करने में विफल रहा हो
d. उपरोक्त सभी
88. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन निष्पादन हेतु आवेदन नहीं प्रस्तुत कर सकता-
a. डिक्री धारक
b. निर्णीत ऋणी
c. विधिक प्रतिनिधि, यदि डिक्री धारक मर चुका हो
d. डिक्री धारक के अधीन होने का दावा करने वाला कोई व्यक्ति
89. “बहुचर्चित नॉज फाउंडेशन बनाम एन. सी. टी. ऑफ दिल्ली” के बाद में भारतीय दंड संहिता की जिस धारा की जिस धारा की संवैधानिकता को चुनौती दी गई थी वह है--
a. धारा-375
b. धारा 49
c. धारा-377
d. धारा 498
90. जैसा सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 2(12) के अंतर्गत परिभाषित किया गया है, अंतःकालीन लाभों का अर्थ है ऐसे लाभ जो किसी व्यक्ति द्वारा-
a. वास्तव में प्राप्त संपत्ति जिसमें वे लाभ भी शामिल हैं जो ऐसे व्यक्ति द्वारा सुधार के कारण प्राप्त हुए हों
b. ऐसी संपत्ति के सदोष कब्जे में प्राप्त किया गया हो जो वास्तव में प्राप्त हुई हो अथवा जिसे वह ब्याज समेत प्राप्त कर चुका हो
c. वास्तव में प्राप्त संपत्ति अथवा प्राप्त की जा चुकी संपत्ति किन्तु ऐसे लाभ पर बिना किसी ब्याज के
d. वास्तव में प्राप्त ऐसी संपत्ति
91. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पास ऐसे किसी भी वाद के विचारण की आरंभिक अधिकारिता उपलब्ध है जो-
a. संवैधानिक प्रावधानों के निर्वाचन का महत्वपूर्ण प्रश्न हो
b. दो राज्यों के बीच के सिविल विवाद हों
c. किसी निगम जैसे ओएनजीसी अथवा अमेरिका के किसी निगम के बीच महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय विवाद हो
d. राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के बीच के विवाद हों
92. वस्तु एवं सेवा कर परिषद् के कुल सदस्यों की कौन सी न्यूनतम संख्या 'गणपूर्ति' का गठन करेगी-
a. एक-तिहाई
b. एक-चौथाई
c. दो-तिहाई
d. आधी
93. पदाभिहित पुलिस अधिकारी की मुख्य जिम्मेदारी क्या होगी?
a. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम और पता जानना और रिकॉर्ड रखना
b. थाने की साफ-सफाई करना
c. पुलिस कर्मचारियों का वेतन देना
d. केवल अपराध का निपटारा करना
94. डकैती की तैयारी करना भारतीय न्याय संहिता, की किस धारा के अंतर्गत न्यायनीय है-
a. धारा 310(4)
b. धारा 311(4)
c. धारा 312(4)
d. धारा 313(4)
95. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. राज्यपाल अध्यादेश जारी कर सकता है जब विधानमंडल का सत्र जारी न 'अथवा केवल तब जब दोनों सदनों का सत्र जारी न हो
b. राज्यपाल को अवश्य ही संतुष्ट होना चाहिए कि ऐसी परिस्थितियाँ मौजूद हैं जो उसके लिए यह आवश्यक. बना देती हैं कि वह त्वरित कार्यवाही करे
c. राज्यपाल अपने विवेकानुसार अध्यादेश जारी कर सकता है चाहे विधानमंडल सत्र में हो अथवा न हो
d. राज्यपाल के अध्यादेश में वही शक्ति निहित होगी जो विधानमंडल के किसी अधिनियम में होती है।
96. धारा 318 के अंतर्गत सजा क्या है यदि कोई व्यक्ति सामान्य छल करता है?
a. अधिकतम 6 माह
b. अधिकतम 1 वर्ष
c. अधिकतम 3 वर्ष या जुर्माना या दोनों
d. कोई सजा नहीं है
97. अभिरक्षा में रहने वाले अभियुक्त का संस्वीकृति बयान, कब ग्राह्य होगा-
a. जब इससे कोई तथ्य प्राप्त होता हो
b. जब यह स्वयं उसके द्वारा किए गए अपराध से सम्बन्धित हो
c. जब यह मात्र सह-अभियुक्त के द्वारा किए गए अपराध से सम्बन्धित हो
d. जब यह अपराध की तैयारी से सम्बन्धित हो
98. राज्य के नीति निदेशक तत्व हैं-
a. गैर-न्यायोचित
b. न्यायोचित
c. सभी न्योचित नहीं हैं किन्तु कुछ हैं।
d. मूलभूत अधिकारों से न टकराने की सीमा तक न्यायोचित हैं
99. संहिता का कौन सा प्रावधान 'आन्वयिक पूर्व न्याय' की अवधारणा से सम्बन्धित है?
a. धारा 12
b. धारा 13
c. धारा 10
d. धारा 11
100. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा द्वितीयक साक्ष्य की ग्राह्यता का प्रावधान करती है-
a. धारा 62
b. धारा 60
c. धारा 61
d. धारा 63
Download Bihar APO Mock Test 7 PDF