Download Bihar APO Mock Test 9 PDF
1. यदि कोई न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट किसी मामले में वैयक्तिक रूप से हितबद्ध है, तो वह उस पर विचारण तभी कर सकता है जब:
a. उसे आरोपी की सहमति हो
b. उसे अभियोजन पक्ष की अनुमति हो
c. उसे उस उच्च न्यायालय की अनुमति हो, जहाँ अपील जाती है
d. उसे पुलिस से कोई आदेश प्राप्त हो
2. भारत संघ की कार्यालयी भाषा हिन्दी, देवनागरी लिपि में होगी, प्रदान कि गया है-
a. अनुच्छेद 341 में
b. अनुच्छेद 343 में
c. अनुच्छेद 342 में
d. उपयुक्त में से कोई नहीं
3. किसी अवैध निरोध के विरूद्ध कौन सी याचिका जारी की जा सकती है?
a. परमादेश याचिका
b. अधिकार पृच्छा याचिका
c. बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका
d. प्रतिषेध याचिका
4. निम्नलिखित में से किस तथ्य को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 95 के अंतर्गत साबित किया जा सकता है-
a. क ख के साथ एक लिखित अनुबंध करता है जिसके अनुसार उसे कतिपय शर्तों के अंतर्गत कुछ नियत खदानों में कार्य करना था जो ख की संपत्ति थी। क का कथन है
b. कोलकाता से लंदन के लिए जलयान पर माल पर बीमा पॉलिसी प्रदान की गई। माल का परिवहन एक विशिष्ट जलयान द्वारा किया गया जो खो गया। एक पक्षकार का कथन है कि विशिष्ट जलयान को मौखिकतौर पर पॉलिसी से अपवर्जित कर दिया गया था।
c. क 1 मार्च 2002 को 1000 रुपए देने के लिए लिखित में सहमति प्रदान करता है। एक पक्षकार का कथन है कि उसी समय पर यह मौखिक समझौता हुआ था कि धन का भुगतान 31 मार्च 2002 तक नहीं किया जाना चाहिए।
d. रामपुर चाय बागान नामक एक संपदा को एक विलेख द्वारा बेचा गया जिसमें विक्रीत संपदा का मानचित्र निहित था। एक पक्ष का कथन है कि मानचित्र में शामिल नहीं की गई भूमि को सदैव ही संपदा का हिस्सा माना गया था तथा इसे विलेख के द्वारा हस्तांतरित किया जाना था।
5. धारा 304 के अंतर्गत झपटमारी के लिए अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?
a. 1 वर्ष का कारावास
b. 2 वर्ष का कारावास और जुर्माना दोनों
c. 3 वर्ष का कारावास और जुर्माना दोनों
d. 5 वर्ष
6. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 35 के अंतर्गत उपधारणा-
a. विधि की एक अखंडनीय उपधारणा होती है।
b. तथ्यों की उपधारणा होती है
c. विधि की एक खंडनीय उपधारणा होती हैं।
d. विधि तथा तथ्य की एक उपधारणा होती है
7. संपत्ति के विरूद्ध कोई अपराध हो सकता है-
a. सदोष परिरोध
b. केवल आपराधिक न्यासभंग
c. मानहानि
d. लोक न्यूसेंस
8. धारा 24 के अनुसार, मत्तता में कोई व्यक्ति ऐसा अपराध कब करेगा जिसे विशिष्ट ज्ञान या आशय की आवश्यकता होती है?
a. जब वह मत्तता अपने ज्ञान और इच्छा से प्राप्त करता है
b. जब वह मत्तता की स्थिति में ऐसा कार्य करता है, तब उसे उसी ज्ञान और आशय के साथ माना जाएगा जो उसके पास होता यदि वह मत्तता में न होता
c. जब वह मत्तता के कारण अपराध करता है, उसे दोषमुक्त कर दिया जाएगा
d. जब वह मत्तता की स्थिति में केवल आत्मरक्षा करता है
9. धारा 65 के अनुसार, 16 वर्ष से कम आयु की किसी महिला से बलात्संग करने पर न्यूनतम दंड क्या है?
a. 10 वर्ष का कठोर कारावास और जुर्माना
b. 20 वर्ष से कम न होने वाला कठोर कारावास और जुर्माना
c. 5 वर्ष का कारावास और जुर्माना
d. केवल जुर्माना
10. भारत के संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी अनुसूची "अनुसूचित क्षेत्रों एवं अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन एवं नियंत्रण सम्बन्धी प्रावधान" से सम्बन्धित है
a. पाँचवी अनुसूची
b. छठीं अनुसूची
c. नौवीं अनुसूची
d. दसवीं अनुसूची
11. कथन संख्या 1: राज्य के नीति निदेशक तत्व किसी न्यायालय 'द्वारा प्रवर्तनीय नहीं होते।
कथन संख्या 2: राज्य के नीति निदेशक तत्व देश के शासन के आधार हैं।
a. दोनों कथन गलत हैं
b. दोनों कथन सही हैं
c. कथन संख्या-1 सही है किन्तु कथन संख्या-2 गलत है
d. कथन संख्या-2 सही है किन्तु कथन संख्या 1 गलत है
12. किसी साक्षी को बुलाने वाले पक्ष द्वारा उसका प्रति- परीक्षण कर लेने के बाद किया जाने वाला परीक्षण क्या कहा जाता है-
a. पुनः परीक्षण
b. मुख्य परीक्षण
c. अतिरिक्त प्रति परीक्षण
d. पुनः प्रति परीक्षण
13. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 2(11) के अंतर्गत विधिक प्रतिनिधि अभिप्रेत है-
a. किसी वाद के पक्षकारों के नातेदार
b. वह व्यक्ति जो मृत व्यक्ति की सम्पदा का विधि की दृष्टि से प्रतिनिधित्व करता है।
c. वाद के पक्षकारों को उत्पन्न होने वाले लाभों के सह- हिस्सेदार
d. उपरोक्त में कोई नहीं
14. यदि एक संतान किस वैध विवाह के विच्छेद के.......... दिनों के अंदर जन्मी हो तो यह संतान की धर्मजता का निश्चयात्मक प्रमाण होता है।
a. 270
b. 275
c. 280
d. 285
15. सर्वोच्च न्यायालय ने धारित किया है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत वेश्याओं को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। यह कथन-
a. सत्य है
b. गलत है
c. आंशिक सत्य है
d. इनमें से कोई नहीं
16. किसी सह- अपराधी के साक्ष्य को स्वीकार तथा कार्यवाही किए जाने के पूर्व उसकी
a. पुष्टि किसी अन्य सह- अपराधी के साक्ष्य से अवश्य की जानी चाहिए
b. पुष्टि करना आवश्यक नहीं होता किन्तु मार्गदर्शन के नियम के रूप में पुष्टि आवश्यक है
c. किसी स्वतंत्र स्रोत से अवश्य पुष्टि की जानी चाहिए.
d. पुष्टि करने की कोई आवश्यकता नहीं होती
17. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के अंतर्गत मिथ्या अथवा तंग करने वाले दावों अथवा प्रतिरक्षा के सम्बन्ध में प्रतिकरात्मक खर्चों का प्रावधान पहली बार संहिता की किस धारा के अंतर्गत किया गया है-
a. धारा 35(क)
b. धारा 34
c. धारा 35
d. धारा 35(ख)
18. जबकि किसी दस्तावेज में प्रयुक्त भाषा देखते ही संदिग्धार्थ या त्रुटिपूर्ण है, तब उन तथ्यों का....... जो उनका अर्थ दर्शित या उसकी त्रुटियों की पूर्ति कर दे।
a. साक्ष्य दिए जा सकते हैं।
b. साक्ष्य नहीं दिए जा सकते
c. मौखिक साक्ष्य दिए जा सकते हैं
d. दस्तावेजी साक्ष्य दिए जा सकते हैं
19. दुष्प्रेरक ऐसा व्यक्ति होता है जो-
a. अपराध करता है
b. अपराध करने हेतु उकसाता है
c. जिसके विरूद्ध अपराध किया गया हो
d. जो निर्दोष हो
20. रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी चिकित्सा परीक्षा रिपोर्ट कितने दिनों के अंदर अन्वेषण अधिकारी को भेजेगा?
a. 3 दिन
b. 5 दिन
c. 7 दिन
d. 10 दिन
21. धारा 301 के तहत अधिकतम दंड की अवधि क्या है?
a. 6 महीने तक का कारावास
b. 1 वर्ष तक का कारावास, कारावास, जुर्माना, या दोनों
c. 3 वर्ष तक का कारावास, कारावास, जुर्माना, या दोनों
d. आजीवन कारावास
22. ऐसी अनियमितताएं, जो किसी विचारण को दूषित नहीं करतीं, का उल्लेख संहिता की किस धारा में किया गया है-
a. धारा 560
b. धारा 506
c. धारा 562
d. धारा 564
23. स्वैच्छिक संशोधन का प्रावधान किया गया है-
a. सिविल प्रक्रिया संहिता, आदेश 6 नियम 7
b. सिविल प्रक्रिया संहिता, आदेश 6 नियम 19
c. सिविल प्रक्रिया संहिता, आदेश 6 नियम 15
d. सिविल प्रक्रिया संहिता, आदेश 6 नियम 17
24. विशेष लोक अभियोजक बनने के लिए अधिवक्ता के रूप में कितने वर्षों का अनुभव आवश्यक है?
a. 7 वर्ष
b. 8 वर्ष
c. 9 वर्ष
d. 10 वर्ष
25. अभिवचन हस्ताक्षरित होने चाहिए-
a. पक्षकार के द्वारा
b. अधिवक्ता तथा पक्षकार दोनों के द्वारा
c. अधिवक्ता तथा अधिवक्ता के उत्तरवर्ती के द्वारा
d. केवल अधिवक्ता के द्वारा
26. निम्नलिखित में से क्या एक लोक दस्तावेज नहीं है-.
a. किसी वाद में वादपत्र अथवा लिखित कथन
b. जिन्सों की कीमतें निर्धारण करने वाला सक्षम अधिकारी का आदेश
c. तलाशी वारंट जारी करने वाला आदेश
d. कलेक्टर द्वारा फसल कटाई की रिपोर्ट
27. यदि न्यायालय द्वारा समन किए गए विशेषज्ञ स्वयं उपस्थित नहीं हो सके तो क्या किया जा सकता है?
a. कोई अन्य व्यक्ति भी उपस्थित हो सकता है
b. विशेषज्ञ को मजबूर किया जाएगा कि वह जरूर उपस्थित हो
c. विशेषज्ञ अपने साथ काम करने वाले जिम्मेदार अधिकारी को प्रतिनिधि भेज सकता है, यदि वह मामले से अवगत हो और न्यायालय में अभिसाक्ष्य दे सके
d. न्यायालय को मामले की सुनवाई स्थगित करनी होगी
28. निम्नलिखित में किस शब्द को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 2 में परिभाषित नहीं किया
a. संस्वीकृति
b. न्यायालय
c. दस्तावेज
d. साक्ष्य
29. सामान्य प्रकार के लोक न्यूसेंस के लिए न्याय का प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में किया गया है-
a. धारा 270
b. धारा 269
c. धारा 268
d. धारा 272
30. प्रत्याहारी संस्वीकृति का क्या अर्थ होता है-
a. संस्वीकृति जिसकी बाद में पुष्टि की गई हो
b. संस्वीकृति जिससे बाद में पीछे हट जाया जाए
c. संस्वीकृति जिसका बाद में आश्वासन दिया गया हो
d. उपरोक्त में कोई नहीं
31. निम्नलिखित में से कौन निजी स्वतंत्रता को संरक्षण प्रदान करता है-
a. परमादेश
b. उत्प्रेषण लेख
c. अधिकार पृच्छा
d. बंदी प्रत्यक्षीकरण
32. किस आधार पर समपहरण की घोषणा को उच्च न्यायालय में अपास्त कराया जा सकता है?
a. समाचारपत्र के अंक या पुस्तक में कोई ऐसी बात नहीं जो धारा 98 की उपधारा (1) में निर्दिष्ट है
b. समाचारपत्र के अंक की मुद्रण गुणवत्ता खराब है
c. समाचारपत्र के अंक में व्यावसायिक विज्ञापन शामिल हैं
d. किसी भी समाचारपत्र का अंक पुराना हो
33. निम्न में से कौन सा उदाहरण सदोष अवरोध नहीं माना जाएगा?
a. किसी सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करना
b. किसी प्राइवेट मार्ग में बाधा डालना, जहाँ बाधा डालने का विधिपूर्ण अधिकार है
c. किसी व्यक्ति को रास्ते से रोकना बिना किसी अधिकार के
d. किसी व्यक्ति के घर के बाहर खड़ा होकर उसे जाने से रोकना
34. सत्रावसान' का अर्थ है--
a. सत्र की समाप्ति
b. संसद सदस्यों को निमंत्रित करना
c. लोकसभा अध्यक्ष से लोकसभा सत्र आहूत करने का निवेदन करना
d. लोकसभा भंग करना
35. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
a. विधि के बिन्दु पर अपने मुवक्किल की ओर से न्यायालय प्लीडर द्वारा की गयी स्वीकृति साक्ष्य है।
b. अनेक प्रतिवादियों में से किसी एक के द्वारा दूसरे प्रतिवादी के विरुद्ध एक वाद में की गयी स्वीकृति साक्ष्य है।
c. गार्जियन ऐड लिटम की अवयस्क के विरुद्ध स्वीकृति साक्ष्य है
d. एक प्लीडर द्वारा अपने मुवक्किल की ओर से न्यायालय में तथ्य की स्वीकृति साक्ष्य है
36. निम्नलिखित में से क्या एक 'तथ्य' नहीं है-
a. मानसिक दशा
b. वस्तुओं के सम्बन्ध
c. वस्तुओं की स्थिति
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
37. भारतीय न्याय संहिता के निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन आपराधिक मानव वध को परिभाषित करता है-
a. धारा 299
b. धारा 300
c. धारा 101
d. धारा 100
38. यदि कोई अनुप्रमाणक साक्षी न मिले तो यह अवश्य साबित किया जाना चाहिए कि-
a. कम से कम एक अनुप्रमाणक साक्षी का अनुप्रमाण उसी हस्तलेख में है
b. दस्तावेज निष्पादित करने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर उसी व्यक्ति की हस्तलेख में हैं
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
39. निम्नलिखित में से किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय को भारतीय दंड संहिता की धारा 300(3) (भारतीय न्याय संहिता की धारा 101-3) के अनुप्रयोजनार्थ सही परीक्षण सामने लाने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय का स्थान प्राप्त हुआ है?
a. कपूर सिंह बनाम पेप्सू का राज्य
b. विरसा सिंह बनाम पंजाब राज्य
c. के. एम. नानावती बनाम महाराष्ट्र राज्य
d. रावल पेंटा वेंकालू बनाम हैदराबाद राज्य
40. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 80 किससे सम्बन्धित है?
a. सरकार के विरूद्ध वाद संस्थन के लिए नोटिस कीआवश्यकता से
b. खर्चे सम्बन्धी आदेश से
c. विदेशी निर्णय से,
d. व्यादेश से
41. संक्षेपत: खारिज न की गई अपीलों की सुनवाई के लिए प्रक्रिया किस से सम्बंधित है?
a. धारा 424
b. धारा 425
c. धारा 426
d. धारा 427
42. "कार्य" शब्द का प्रयोग भारतीय न्याय संहिता में किस रूप में किया गया है?
a. संकीर्ण अर्थ में
b. केवल एक घटना के लिए
c. विस्तृत अर्थ में, जिसमें कार्यों की श्रृंखला भी आती है
d. विदेशी विधियों के समान
43. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 84 किस अपराध से संबंधित है?
a. बलपूर्वक विवाह
b. विवाहित महिला को आपराधिक आशय से फुसलाकर ले जाना या निरुद्ध करना
c. नाबालिग से विवाह करना
d. महिला के साथ धोखाधड़ी करना
44. संविधान का बुनियादी ढाँचा संशोधित किया जा सकता है-
a. साधारण बहुमत द्वारा
b. 2/3 बहुमत द्वारा
c. विशिष्ट बहुमत तथा आधे राज्यों की पुष्टि द्वारा
d. इनमें से कोई नहीं
45. "प्राग दोषमुक्ति" का सिद्धांत संबंधित है-:
a. दोहरे परिसंकट से
b. भूतलक्षी प्रवर्तन से
c. कार्योत्तर विधि से
d. आत्म अभिशंसन से
46. धारा 296 के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि कितनी है?
a. एक वर्ष
b. छह महीने
c. तीन महीने
d. दो वर्ष
47. धारा 47 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति भारत में रहते हुए किसी अन्य देश में अपराध करने के लिए किसी को उकसाता है, तो क्या वह दोषी माना जाएगा?
a. नहीं, क्योंकि अपराध भारत में नहीं हुआ
b. हाँ, यदि वह कार्य भारत में अपराध होता
c. केवल यदि वह विदेशी व्यक्ति हो
d. नहीं, जब तक वह कार्य वास्तव में न हो
48. व्यतिकारी व्यवस्था तथा संपत्ति की कुर्की और समपहरण के लिए प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की किन धाराओं में वर्णित है
a. धारा 105 (क) से (ठ)
b. धारा 111 से 124
c. धारा 144 से 147
d. धारा 94 से 110
49. भारत में प्रेस की स्वतंत्रता-
a. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में निहित है
b. संसद की विधियों के अधीन लोगों को उपलब्ध है
c. भारत के संविधान में विशिष्ट तौर पर प्रदान की गई है।
d. कार्यपालिका के आदेश के अधीन लोगों को उपलब्ध है।
50. संविधान में 12वीं अनुसूची को जोड़ा गया था-
a. 73वें संशोधन द्वारा
b. 65 वें संशोधन द्वारा
c. 44वें संशोधन द्वारा
d. 74वें संशोधन द्वारा
51. गृह अतिचार और गृह-भेदन का प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में किया गया है-
a. धारा 328
b. धारा 327
c. धारा 330
d. धारा 329
52. आपातकाल की घोषणा के दौरान अनुच्छेद 19 केवल तभी निलंबित रहेगा जब आपातकाल की उद्घोषणा निम्न में से किसी एक आधार पर की गई हो-
a. युद्ध अथवा बाह्य आक्रमण
b. युद्ध अथवा बाह्य आक्रमण अथवा सशस्त्र विद्रोह
c. युद्ध अथवा बाह्य आक्रमण अथवा आंतरिक विक्षोभ
d. युद्ध अथवा सशस्त्र विद्रोह
53. एक व्यक्ति सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 33, नियम के अर्थों के अनुसार एक निर्धन व्यक्ति होता है यदि-
a. वाद पर देय शुल्क का भुगतान करने का कोई साधन हो
b. उसकी आजीविका के लिए पर्याप्त साधन हों
c. उसके पास वाद पर देय शुल्क के भुगतान हेतु पर्याप्त साधन न उपलब्ध हों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
54. मूलं अधिकारों के प्रवर्तन के प्रयोजन हेतु एक निगम 'राज्य' होता है-
a. यदि यह विधि अनुसार एक पंजीकृत निकाय हो
b. यदि इसे सरकार को रिपोर्ट देनी हो
c. यदि यह सरकार का एक अभिकरण अथवा साधन हो
d. इसके कर्मचारियों के लिए सरकारी सेवाएं अनुप्रयोज्य की गई हों
55. 'क' 'ख' पर निकृष्ट आचरण का लांछन लगाते हुए अपमान-लेख हेतु वाद प्रस्तुत करता है। 'ख' इस बात की पुष्टि करता है कि अपमान-लेख का मामला सही है। अपमान लेख के प्रकाशन के समय पर पक्षकारों की स्थिति तथा सम्बन्ध सुसंगत हो सकते हैं-
a. विवाद्यक तथ्य के परिचय के रूप में
b. विवाद्यक तथ्य हेतु एक हेतु का गठन करने हेतु
c. विवाद्यक तथ्य द्वारा प्रभावित आचरण के रूप में
d. विवाद्यक तथ्य की तैयारी के रूप में
56. उन्मोचन से सम्बंधित धारा कौन सी है?
a. धारा 250
b. धारा 252
c. धारा 256
d. धारा 258
57. यदि व्यक्ति को वारण्ट के बिना गिरफ्तार किया जाता है और वह जमानत देने के लिए तैयार है, तो क्या होगा?
a. उसे जेल में रखा जाएगा
b. उसे जमानत पर छोड़ दिया जाएगा
c. उसे फटकारा जाएगा
d. उसे अदालत में पेश नहीं किया जाएगा
58. भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या मानहानि होता है-
a. सतर्क करना जिसका इरादा किसी ऐसे व्यक्ति की भलाई हो जिसे सतर्क किया गया हो अथवा लोक कल्याण हेतु
b. किसी कंपनी अथवा संघ अथवा व्यक्तियों के समूह के सम्बन्ध में लांछन लगानां
c. दूसरों पर विधिसम्मत अधिकार रखनेवाले व्यक्ति द्वारा सद्भाव में निंदा परित करना
d. न्यायालय की कार्यवाही की रिपोर्टों को प्रकाशन करना
59. भारतीय संविधान के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय किसकी स्वीकृति से न्यायालय की प्रथाओं एवं प्रक्रियाओं को विनियमित करने सम्बन्धी नियम बना सकता है-
a. राष्ट्रपति
b. संसद
c. भारत सरकार
d. इनमें से कोई नहीं
60. अनुच्छेद 20(2) के प्रावधान में क्या है?
a. पूर्वव्यापी विधि
b. आत्म-दोषसिद्धि
c. दोहरा संकट
d. इनमें से कोई नहीं
61. एक तथ्य दूसरे तथ्य का निश्चायक सबूत है। यदि वह तथ्य साबित हो तब-
a. न्यायालय दूसरे तथ्य को साबित मान लेगा
b. न्यायालय किसी पक्ष को दूसरे तथ्य को साबित करने हेतु कह सकता है
c. न्यायालय विरोधी पक्ष को किसी अन्य तथ्य को खंडित. करने हेतु साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु कह सकता है।
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
62. दोषमुक्ति के आदेश से अपील में अपील न्यायालय क्या कर सकता है?
a. केवल आदेश को कायम रख सकता है
b. आदेश को उलट सकता है, अतिरिक्त जांच का आदेश दे सकता है, पुनर्विचार करवा सकता है या अभियुक्त को दोषी ठहरा सकता है
c. केवल दोषी ठहरा सकता है
d. अपील को खारिज कर सकता है
63. 'क' पर 'ख' को मारने के आशय के साथ एक मुगदर से हमला करते हुए हत्या करने के लिए विचारण किया गया है। विचारण में निम्नलिखित में से कौन एक विवाद्यक तथ्य नहीं है?
a. 'क' का 'ग' से वार्तालाप करना
b. 'क' द्वारा 'ख' को मुगदर से पीटना
c. क' द्वारा मुगदर से 'ख' की हत्या करना
d. 'क' की 'ख' की हत्या करने का आशय
64. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? 'क' द्वारा 'ख' की हत्या के एक विचारण में घटना स्थल पर अथवा उसके समीप की भूमि पर संघर्ष से उत्पन्न चिन्ह ऐसा तथ्य है जो-
a. एक ही संव्यवहार का भाग है
b. प्रसंग के मामले में, विवाद्यक तथ्य के हेतुक अथवा परिणाम
c. सुसंगत तथ्य को स्पष्ट करने अथवा उससे परिचित करवाने हेतु आवश्यक है।
d. मस्तिष्क अथवा शरीर की अवस्था की मौजूदगी को दर्शाता है
65. एक मृत्युकालिक कथन:
a. केवल स्वतंत्र साक्षियों द्वारा पुष्टि किए जाने पर ही दोषसिद्धि का आधार बन सकता है
b. स्वतंत्र साक्षियों द्वारा पुष्टि के अधीन दोषसिद्धि का इकलौता आधार नहीं बन सकता
c. बिना किसी स्वतंत्र साक्ष्य द्वारा पुष्टि किए दोषसिद्धि का इकलौता आधार बन सकता है
d. मात्र (b) तथा (c) सही हैं
66. धारा 356 के अनुसार, मानहानि के लिए कौन सा माध्यम अपराध की श्रेणी में आता है?
a. केवल मौखिक शब्द
b. केवल लिखित शब्द
c. बोले गए, लिखित, संकेतों या दृश्य रूप में किसी भी माध्यम से
d. केवल सामाजिक मीडिया पर
67. भारत के संविधान का अनुच्छेद 262 सम्बन्धित है-
a. अंतर्राज्यीय परिषद् सम्बन्धी प्रावधानों से
b. भारत तथा राज्यों की समेकित निधियों एवं लोक खातों से
c. आकस्मिक निधि से
d. अंतर्राज्यीय नदियों तथा नदी घाटियों के जल सम्बन्धी विवादों के न्यायनिर्णयन से
68. भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 523 के अनुसार, उच्च न्यायालय नियम बना सकता है:
a. बिना किसी अनुमति के
b. केंद्रीय सरकार की अनुमति से
c. राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी से
d. राष्ट्रपति की अनुमति से
69. धारा 294 के अनुसार, प्रथम दोषसिद्धि पर अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?
a. 6 माह
b. 1 वर्ष
c. 2 वर्ष और जुर्माना
d. 5 वर्ष
70. "सद्भावपूर्वक" बात या विश्वास कब नहीं मानी जाती?
a. जब वह सम्यक सतर्कता और ध्यान के बिना की गई हो
b. जब वह सच्चाई पर आधारित हो
c. जब वह किसी न्यायालय में दी गई हो
d. जब वह प्रमाणित हो
71. धारा 392(1) के अंतर्गत, निर्णय को निम्न में से किस विधि से सुनाया जा सकता है?
a. मौखिक घोषणा द्वारा
b. अभियुक्त या उसके अभिवक्ता को फोन कॉल पर
c. सम्पूर्ण देकर सुनाया जाएगा, पढ़कर सुनाया जाएगा, या सार समझाकर सुनाया जाएगा
d. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर
72. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 116 के अंतर्गत धर्मजत्व की निश्चयात्मक उपधारणा की कठोरता को केवल किसके द्वारा खंडित किया जा सकता है-
a. पितृत्व सम्बन्धी डीएनए परीक्षण द्वारा
b. यह तथ्य कि पत्नी को सामान्य मासिक धर्म हो रहा था
c. यह तथ्य कि पत्नी की हाल ही में नसबंदी हो चुकी थी
d. पक्षकारों के यौनरति हेतु अगम्य होने कारण
73. धारा 518 के अनुसार, चालू रहने वाले अपराध की स्थिति में परिसीमा-काल कब प्रारंभ होता है?
a. अपराध की तिथि से
b. जब पुलिस को जानकारी मिलती है
c. हर उस क्षण से जब तक अपराध जारी रहता है
d. न्यायालय में प्रथम सुनवाई की तिथि से
74. धारा 115 के अंतर्गत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है?
a. 6 महीने
b. 1 वर्ष
c. 3 वर्ष
d. 5 वर्ष
75. धारा 87 किससे सम्बन्धित है?
a. उद्घोषित व्यक्ति की संपत्ति की पहचान और कुर्की
b. कुर्क की हुई संपत्ति को निर्मुक्त करना, विक्रय और वापस करना
c. फरार व्यक्ति की संपत्ति की कुर्की
d. कुर्की के बारे में दावे और आपत्तियां
76. निम्नलिखित में से कौन सही है-किसी राज्य विधि, जो समवर्ती सूची में किसी विषय से सम्बन्धित किसी केन्द्रीय विधि के साथ असंगत हो, के प्रति राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त करने का परिणाम यह होगा कि-
a. केन्द्रीय विधि राज्य विधि का अध्यारोहण करेगी
b. दोनों विधियाँ राज्य में प्रभावी रहेंगी
c. संसद राष्ट्रपति की पूर्व संशोधित कर सकती है
d. राज्य की विधि वैध होगी तथा केन्द्रीय विधि उस राज्य में प्रभावी नहीं रहेगी
77. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत 'निर्देश' किसे किया
a. सर्वोच्च न्यायालय
b. जिला न्यायालय
c. उपरोक्त में कोई नहीं
d. उच्च न्यायालय
78. निम्न में से कौन से अनुच्छेदों को भारतीय संविधान में जोड़ा गया 97वां संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा-
a. अनु. 243 (P) से अनु, 243 (ZG)
b. अनु. 243 (ZH) से अनु. 243 (ZT)
c. अनु, 243 (A) से अनु. 243 (O)
d. अनु. 243 (ZG) से अनु. 243 (ZR)
79. सभी व्यक्ति साक्ष्य देने योग्य होते हैं जब तक कि न्यायालय यह न समझे कि उन्हें निम्न में से एक कारणवश पूछे गए प्रश्न को समझने से रोका गया है।
a. कोमल वयस
b. अतिवार्धक्य
c. मानसिक रोग
d. उपरोक्त सभी
80. भारत के संविधान में आपातकाल सम्बन्धी प्रावधान किस संविधान से प्राप्त किया गया था?
a. फ्रांस के संविधान से
b. जापान के संविधान से
c. इंग्लैंड के संविधान से
d. जर्मनी के संविधान से
81. "विल" से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई करार
b. कोई वसीयती दस्तावेज
c. कोई सरकारी आदेश
d. कोई बैंक लेन-देन
82. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 2(4) के अनुसार "कूटकरण" का क्या अर्थ है?
a. किसी दस्तावेज़ को गलत भाषा में लिखना
b. एक वस्तु को दूसरी वस्तु के सदृश इस आशय से बनाना कि उससे प्रवंचना हो
c. कंप्यूटर की नकल करना
d. किसी वस्तु को जलाना
83. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत किसी डिक्री का निष्पादन किसके द्वारा किया जा सकता है-
a. जिलाधीश
b. उप-जिलाधीश
c. तहसीलदार
d. डिक्री पारित करने वाला न्यायालय
84. क्या दुष्प्रेरण का अपराध तभी माना जाएगा जब दुष्प्रेरित कार्य वास्तव में किया जाए?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल गंभीर अपराधों में
d. केवल यदि हानि हो
85. धमकी आदि के मामले में गवाहों के लिए प्रक्रिया धारा से संबंधित है?
a. धारा 215
b. धारा 220
c. धारा 208
d. धारा 216
86. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 17 नियम 3 के अंतर्गत न्यायालय द्वारा वाद खारिज किए जाने पर बादी के पास उपलब्ध एकमात्र उपचार है-
a. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के अंतर्गत आवेदन देना
b. एक अपील प्रस्तुत करना
c. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 9 नियम 9 के अंतर्गत आवेदन देना
d. उपरोक्त सभी
87. निम्नलिखित में से किसमे किसी साक्ष्य के अभिवचन की आवश्यकता नहीं होती-
a. लिखित कथन
b. प्रति शपथपत्र
c. उपरोक्त सभी
d. रिट याचिका
88. अभियोग का सारांश बताया जाना किस धारा से सम्बंधित है?
a. धारा 276
b. धारा 274
c. धारा 280
d. धारा 285
89. किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किसी दस्तावेज की अंतर्वस्तु का मौखिक विवरण जिसने उसे देखा हो, क्या होता है-
a. प्राथमिक साक्ष्य
b. द्वितीयक साक्ष्य
c. लिखित साक्ष्य
d. परिस्थितिजन्य साक्ष्य
90. यह उदाहरण कि "क एवं ख का ग की हत्या के लिए संयुक्त विचारण किया गया है। यह साबित हो चुका है कि क ने कहा कि ख तथा मैने ग की हत्या की है"। यह सम्बन्धित है-
a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 30 से,
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 24 से
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 25 से,
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 27 से।
91. जब राष्ट्रपति द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति की जाती है तो उन्हें किससे परामर्श करना आवश्यक होता है-
a. सर्वोच्च तथा उच्च न्यायालय के ऐसे न्यायाधीशों से जिन्हें वह आवश्यक समझें
b. मंत्रिपरिषद् तथा सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों से
c. प्रधानमंत्री तथा विधि मंत्री एवं भारत के महाधिवक्ता से
d. मंत्रिमंडल के ऐसे सदस्यों तथा प्रधानमंत्री से जिन्हें वह आवश्यक समझें
92. धारा 99 के अनुसार, समपहरण की घोषणा को अपास्त कराने के लिए आवेदन किस अदालत में किया जा सकता है?
a. जिला न्यायालय
b. उच्च न्यायालय
c. सेशन न्यायालय
d. सुप्रीम कोर्ट
93. क, जो भारत का नागरिक है, विदेश में हत्या करता है। वह भारत में कहां विचारित किया जा सकता है?
a. केवल दिल्ली में
b. केवल उच्चतम न्यायालय में
c. भारत में जहां वह पाया जाए
d. उसे भारत में सजा नहीं दी जा सकती
94. साक्ष्य अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा इस सिद्धांत को मान्यता प्रदान करती है कि 'अनुश्रुत साक्ष्य कोई साक्ष्य नहीं होता"-
a. धारा 64
b. धारा 91
c. धारा 92
d. धारा 55
95. धारा 258 के अनुसार, बहस और विधि प्रश्न सुनने के बाद न्यायाधीश मामले में निर्णय कब तक देगा?
a. बहस पूर्ण होने की तारीख से 15 दिन के भीतर।
b. बहस पूर्ण होने की तारीख से 30 दिन के भीतर, जिसे 45 दिन तक बढ़ाया जा सकता है।
c. बहस पूर्ण होने की तारीख से 60 दिन के भीतर।
d. निर्णय देने की कोई निश्चित अवधि नहीं है।
96. क को राजमार्ग पर एक रुपया पड़ा मिलता है जिसका मालिक अज्ञात है। क रुपया उठा लेता है क ने कौन सा अपराध किया है-
a. संपत्ति के बेईमानीपूर्ण दुर्विनियोग का
b. चोरी
c. बेईमानीपूर्वक चोरी की संपत्ति प्राप्त करना
d. उपरोक्त में कोई नहीं
97. धारा 25 के अनुसार, किसी आरोपी को अधिकतम कितनी अवधि तक कारावास के लिए दंडित किया जा सकता है?
a. 10 वर्ष
b. 15 वर्ष
c. 20 वर्ष
d. आजीवन कारावास
98. न्यायालय द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 85 के अंतर्गत किस प्रकार के करार की उपधारणा की जा सकती है-
a. इलेक्ट्रॉनिक समझौता
b. लिखित समझौता
c. मौखिक समझौता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
99. संविधान के निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति के लिए मंत्रिपरिषद् द्वारा दिए गए परामर्श को स्वीकार करना अनिवार्य बना दिया गया था-
a. 39वाँ संशोधन
b. 49वाँ संशोधन
c. 42वाँ संशोधन
d. 44वाँ संशोधन
100. मूल अधिकारों के प्रवर्तन के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय में समावेदन करने का अधिकार निहित है-
a. अनुच्छेद 33 में
b. अनुच्छेद 32 में
c. अनुच्छेद 14 में
d. अनुच्छेद 226 में
Download Bihar APO Mock Test 9 PDF