बिहार एपीओ मॉक टेस्ट-8

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

 

 Download Bihar APO Mock Test 8 PDF

 

1. भारत के सर्वोच्च न्यायालय की निम्नलिखित अधिकारिता में से कौन सी गलत तरीके से सूचीबद्ध की गई है-

a. प्रशासनिक टकरावों का न्यायनिर्णयन

b. आरंभिक अधिकारिता

c. अपीली अधिकारिता

d. परामर्शदात्री अधिकारिता

 

2. यदि एक अभियुक्त स्वेच्छापूर्वक ब्रेन मैपिंग तथा नार्को- विश्लेषण हेतु सहमति देता है, तब ऐसी सूचना साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत सुसंगत होगी-

a. धारा 7

b. धारा 17

c. धारा 23

d. धारा 30

 

3. 'क’ को 'ख' से चाय का निमंत्रण प्राप्त होता है। जब 'ख' रसोई में चाय तैयार कर रहा होता है तो 'क’ को मेज पर सोने की एक अंगूठी दिखाई देती है। वह इसे उठाकर उसी कमरे में इस इरादे के साथ छिपा देता है कि वह बाद में किसी समय इसे ले जाएगा। 'क’ ने कौन सा अपराध किया है-

a. कोई अपराध नहीं

b. उद्दापन

c. चोरी का प्रयास

d. चोरी

 

4. न्यायालय न्यायिक अवेक्षा लेगा-

a. भूमि पर सड़क (तथा समुद्र) के नियम की

b. विदेशी न्यायिक अभिलेखों की

c. ऐसे राज्य के राष्ट्रीय ध्वज की जिसे भारत द्वारा मान्यता न दी गई हो

d. स्टीफेन के आपराधिक विधि पर डाइजेस्ट की

 

5. संविधान में दलबदल विरोधी प्रावधान किस संविधान संशोधन द्वारा लागू किया गया था-

a. 52वाँ संशोधन

b. 51वाँ संशोधन

c. 53वाँ संशोधन

d. 54वाँ संशोधन

 

6. किसी मूल अधिकार के प्रवर्तन सम्बन्धी न्यायालय के राज कमान को क्या कहा जाता है-

a. निर्देश

b. जनहित याचिका

c. रिट

d. इनमें से कोई नहीं

 

7. भारत के संविधान में किस संशोधन द्वारा मूल कर्त्तव्य प्रदत्त प्रावधान अन्तःस्थापित हुए-

a. 26 जनवरी, 1950 को संविधान प्रवृत होने के समय से

b. 42वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 धारा 4 द्वारा

c. 42वां संविधान संशोधन अधिनियम 1970 धारा 12 द्वारा 03.01.1977 से

d. 42वां संविधान संशोधन अधिनियम 1976 धारा 11 द्वारा 03.01.1977 से

 

8. निम्नलिखित में से किस तथ्य के प्रति सुसंगता के नियमों पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 6 के अंतर्गत चर्चा की गई है-

a. हेतु

b. तैयारी

c. पूर्ववर्ती अथवा पश्चातवर्ती आचरण

d. उपरोक्त सभी

 

9. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर सम्बन्धी सबूत के प्रावधान किस धारा में निहित हैं-

a. धारा 66

b. धारा 67

c. धारा 68

d. धारा 69

 

10. न्यायिक कार्यवाही से भिन्न अन्य मामलों में मिथ्या साक्ष्य देने या गढ़ने पर अधिकतम सजा क्या हो सकती है?

a. एक वर्ष और 3,000 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

b. दो वर्ष और 15,000 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

c. तीन वर्ष और 5,000 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

d. सात वर्ष और 2,500 जुर्माने से, दंडित किया जाएगा

 

11. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के अन्तर्गत अभिवचन को संशोधित किया जा सकता है-

a. विचारण न्यायालय के समक्ष

b. द्वितीय अपीलीय न्यायालय के समक्ष

c. प्रथम अपीलीय न्यायालय के समक्ष

d. केवल (a) तथा (c) के समक्ष

 

12. निम्नलिखित में से क्या चोरी के अपराध का एक आवश्यक तत्व नहीं है?

a. संपत्ति को हटाए जाने का बेईमानीपूर्ण आशय

b. संपत्ति जंगम संपत्ति अवश्य होनी चाहिए

c. संपत्ति को अवश्य ही उस व्यक्ति की सहमति से हटाया गया होना चाहिए जिसके यह कब्जे में हो

d. संपत्ति को अवश्य ही संपत्ति के स्वामी की सहमति के बिना हटाया गया होना चाहिए

 

13. निम्नलिखित में से किस को संसद का संयुक्त सत्र नहीं है?

a. यदि कोई विधेयक एक सदन द्वारा पारित किन्तु इसे दूसरे सदन द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया हो।

b. यदि कराधान करने वाला लोकसभा का कोई विधेयक राज्यसभा द्वारा अस्वीकार कर दिया गया हो

c. यदि एक सदन द्वारा पारित संसद सदस्यों के वेतन सम्बन्धी एक विधेयक को दूसरे सदन द्वारा लंबित कर दिया गया हो

d. अनुसूची 1 के संवैधानिक संशोधन सम्बन्धी किसी विधेयक को पारित करने में दोनों सदनों के असहमत होने पर

 

14. किसी इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख की अंतर्वस्तु के प्रति मौखिक स्वीकृति तभी सुसंगत होती है जब-

a. प्रस्तुत किए गए इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख की मौलिकता पर प्रश्नचिन्ह लगा हो

b. उन्हें साबित करने का प्रस्ताव करने वाला पक्ष प्रदर्शित करे कि वह उसी के पूरक साक्ष्य देने का अधिकारी है

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

15. शक्तियां प्रदान करने का ढंग से सम्बंधित धारा कौन सी है?

a. धारा 26

b. धारा 27

c. धारा 28

d. धारा 29

 

16. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 13 के अंतर्गत किसी विदेशी निर्णय को किस आधार पर चुनौती दी जा सकती है-

a. निर्णय घोषित करने वाले न्यायालय की सक्षमता के आधार पर

b. कपट द्वारा हासिल किए गए होने के आधार पर

c. भारत में लागू किसी विधि के भंग होने पर आधारित होने पर

d. उपरोक्त सभी

 

17. साक्ष्य अधिनियम में कम्प्यूटर निर्गम का दस्तावेज एवं साक्ष्य में ग्राह्य माने जाने की शर्तों का वर्णन किस धारा में है?

a. धारा 63(1)

b. धारा 63(5)

c. धारा 63(4)

d. धारा 63(2)

 

18. कतिपय मामलों को फैलाने वाले व्यक्तियों से सदाचार के लिए प्रतिभूति किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 127

b. धारा 128

c. धारा 129

d. धारा 130

 

19. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व इस धारा के अंतर्गत महत्वपूर्ण है?

a. कार्यकर्ता का आपराधिक आशय होना

b. कार्यकर्ता का सद्भावपूर्वक कार्य करना और अपहानि के निवारण का उद्देश्य होना

c. कार्यकर्ता की गलत नियत

d. कार्यकर्ता का अनियंत्रित व्यवहार

 

20. निम्न में से किस स्थिति को “झपटमारी” कहा जाता है?

a. चोरी के दौरान अचानक या शीघ्रता या बलपूर्वक संपत्ति लेना

b. धीरे-धीरे किसी की संपत्ति चुराना

c. संपत्ति को गलती से उठाना

d. चोरी के बाद माफी माँग लेना

 

21. यदि किसी बच्चे का जन्म विवाह विच्छेद के 280 दिनों के अंदर हुआ हो, माँ के अविवाहित रहते बच्चे की धर्मजता की उपधारणा साक्ष्य अधिनियम की धारा 116 के अंतर्गत तब उत्पन्न होती है-

a. संतान के जन्म के दिन पिता जीवित हो अथवा न हो, कोई अंतर नहीं पड़ता

b. यदि संतान के जन्म के दिन पिता जीवित हो

c. यदि संतान के जन्म के दिन पिता जीवित न हो

d. (a) अथवा (b) में से कोई एक

 

22. राजीव कुमार गुप्ता व अन्य बनाम भारत संघ व अन्य, ए. आई. आर. 2016 एस.सी. 3228 राज्य सेवा में किसके लिए आरक्षण से संबंधित है-

a. महिलाओं के लिए

b. अशक्त (दिव्यांग) व्यक्तियों के लिए

c. अन्य पिछड़े वर्ग के लिए

d. अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए

 

23. किस दशा में यह आवश्यक नहीं होता कि पुलिस अधिकारी स्वयं अन्वेषण के लिए जाए?

a. जब अपराध बलात्संग से संबंधित हो

b. जब मामला बहुत गंभीर हो

c. जब इत्तिला किसी व्यक्ति के विरुद्ध उसका नाम देकर की गई है

d. जब आरोपी महिला हो

 

24. कठोर श्रम के साथ दी गई सज़ा को क्या कहा जाता है?

a. सादा कारावास

b. सामुदायिक सेवा

c. कठिन कारावास

d. अनिवार्य श्रम

 

25. एक व्यक्ति, जो सात वर्ष से अदृश्य रहा और जिसे उन लोगों द्वारा नहीं सुना गया जिन्हें, यदि वह जीवित रहा होता तो स्वाभाविक रूप से उसे सुनना चाहिए था, तब यह उपधारणा उत्पन्न होती है कि वह मर चुका है। ऐसे व्यक्ति की मृत्यु के समय को लेकर क्या उपधारणा होगी-

a. जो लोग आरोप लगाते हैं कि मृत्यु किसी विशेष समय पर हुई होनी चाहिए, को इस तथ्य को साबित करना होगा

b. उपधारणा यह है कि वह व्यक्ति पिछली बार सुने जाने के बाद की सात वर्ष की तिथि पर मर चुका है।

c. उपधारणा यह है कि वह व्यक्ति इन सात वर्षों की विशिष्ट अवधि के प्रारंभ होने के दौरान मर चुका है।

d. उपधारणा यह है कि व्यक्ति न्यायिक उद्घोषणा की तिथि को मर चुका है

 

26. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 60 के अंतर्गत किसी डिक्री के निष्पादन में निम्नलिखित में से कौन सी संपत्ति कुर्की एवं विक्रय हेतु दायी होती है?

a. बही खाते

b. छात्रवृत्ति एवं पेंशन

c. बैंक नोट, चेक, विनिमय पत्र

d. खाना पकाने के बर्तन, बिस्तर एवं पहनने के वस्त्र

 

27. धारा 527 के अंतर्गत उल्लंघन की स्थिति में लोक सेवक की कार्रवाई को कैसे देखा जाएगा?

a. वैध और पारदर्शी

b. निष्पक्ष और स्वीकार्य

c. अनुचित और संभावित रूप से भ्रष्टाचार से ग्रस्त

d. कानूनी रूप से स्वीकृत

 

28. राज्य की नीति के निदेशक तत्वों को किस संविधान से प्राप्त किया गया है-

a. कनाडा

b. आयरलैंड

c. अमेरिका

d. रूस

 

29. किस अधिकारी को विधिविरुद्ध जमाव को तितर-बितर होने का समादेश देने का अधिकार होता है?

a. कार्यपालक मजिस्ट्रेट

b. पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी

c. उप निरीक्षक या उप निरीक्षक की पंक्ति से कोई पुलिस अधिकारी (भारसाधक अधिकारी की अनुपस्थिति में)

d. उपरोक्त सभी

 

30. निम्नलिखित में से कौन "स्वेच्छया" कारित करने का उदाहरण है?

a. कोई व्यक्ति बिना सोच-समझे गलती से किसी को चोट पहुँचाए

b. कोई व्यक्ति जान-बूझकर ऐसी क्रिया करता है जिससे परिणाम सम्भाव्य हो और उसे इसके होने का विश्वास हो

c. कोई व्यक्ति बिना किसी कारण के निष्पक्ष रहता है

d. कोई व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो जाता है

 

31. रिष्टि के अपराध का वर्णन भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में किया गया है-

a. धारा 322

b. धारा 323

c. धारा 324

d. धारा 325

 

32. धारा 74 के अंतर्गत अपराधी को कितने समय का कारावास हो सकता है?

a. 3 महीने

b. 6 महीने

c. 1 वर्ष से 5 वर्ष तक और जुर्माना

d. 2 वर्ष

 

33. 'क’ ने 'च' की पत्नी के साथ सहमतिपूर्ण यौनसम्बन्ध स्थापित किए थे। महिला 'क’ को ऐसी संपत्ति देती है जिसे वह जानता है कि उसके पति 'च' की है और उसे इसे देने के लिए 'च' से अनुमति प्राप्त नहीं है। 'क’ संपत्ति को बेईमानीपूर्वक ग्रहण करता है। 'क’ ने निम्नलिखित में से कौन सा अपराध किया है

a. आपराधिक न्यासभंग एवं आपराधिक दुर्विनियोग

b. चोरी एवं आपराधिक न्यासभंग

c. चोरी

d. आपराधिक न्यासभंग

 

34. क ने मुर्गे को मारने के लिए गोली चलाई, लेकिन ख मारा गया। क्या क आपराधिक मानव वध का दोषी है?

a. हाँ

b. नहीं, क्योंकि उसका आशय ख को मारने का नहीं था और उसे ख के वहाँ होने का ज्ञान नहीं था

c. हाँ, क्योंकि ख मारा गया

d. हाँ, क्योंकि उसने गैरकानूनी कार्य किया

 

35. वारंट किसी भी व्यक्ति को निदिष्ट हो सकेंगे किससे सम्बंधित हैं?

a. धारा 73

b. धारा 74

c. धारा 72

d. धारा 75

 

36. यह पूर्व में एक मूल अधिकार हुआ करता था किन्तु अब एक विधिक अधिकार मात्र है-

a. संपत्ति का अधिकार

b. सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार

c. शोषण के विरूद्ध अधिकार

d. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

 

37. निम्नलिखित में से क्या एक द्वितीयक साक्ष्य नहीं है-

a. मैकेनिकल प्रक्रिया से मूल प्रति से तैयार की गई प्रतियाँ

b. किसी फोटोग्राफ का मौखिक विवरण

c. मूल प्रति से तैयार अथवा मिलान की गई प्रतियाँ

d. किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किसी दस्तावेज की अंतर्वस्तु का मौखिक विवरण जिसने उसे देखा हो

 

38. उत्प्रेरणा, धमकी या वचन द्वारा कराई गई संस्वीकृति, आपराधिक कार्यवाही में विसंगत होती है, को साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में शामिल किया गया है-

a. धारा 24

b. धारा 26

c. धारा 22

d. धारा 28

 

39. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान करने का अधिकार उपलब्ध नहीं है-

a. राज्यसभा में राष्ट्रपति के नामिती को

b. लोकसभा अध्यक्ष को

c. विधानसभा अध्यक्ष को

d. लोकसभा के उपाध्यक्ष को

 

40. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत पुनर्विचार की प्रकृति यह होती है कि-

a. यह किसी वाद अथवा कार्यवाही को रोकने का कार्य नहीं करेगी, केवल उन मामलों को छोड़कर जिनमें ऐसे वाद अथवा कार्यवाहियों पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगा दी गई हो

b. यह कार्यवाही को रोकने का कार्य करती है

c. यह कार्यवाही तथा वाद दोनों को ही रोकने का कार्य करती है

d. यह वाद को रोकने का कार्य करती है।

 

41. धारा 95 के अंतर्गत कौन-सा अधिकारी डाक या तार प्राधिकारी से तलाशी कराने और दस्तावेज को निरुद्ध रखने की अपेक्षा कर सकता है?

a. पंचायत सचिव

b. ग्राम कोतवाल

c. कार्यपालक या न्यायिक मजिस्ट्रेट, पुलिस आयुक्त या जिला पुलिस अधीक्षक

d. तहसीलदार

 

42. भारतीय दंड संहिता की धारा 299 तथा 300 के बीच के अंतर पर पहली बार निम्नलिखित में से किस वाद में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई थी-(भारतीय न्याय संहिता की धारा 100 तथा 101)

a. वासुदेव बनाम उत्तर प्रदेश

b. दाउ दयाल बनाम राज्य

c. ओम प्रकाश बनाम पंजाब राज्य

d. आर. बनाम गोविन्दा

 

43. धारा 196 के अनुसार, जब मामला धारा 194 की उपधारा (3) के खंड (i) या (ii) में निर्दिष्ट होता है, तो मृत्यु के कारण की जांच कौन करता है?

a. केवल पुलिस अधिकारी

b. केवल मजिस्ट्रेट

c. निकटतम मजिस्ट्रेट जो मृत्यु- समीक्षा के लिए सशक्त हो, पुलिस जांच के अलावा या उसके अतिरिक्त

d. कोई भी व्यक्ति

 

44. धारा 305 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी ऐसे निर्माण में चोरी करता है जो मानव निवास के रूप में उपयोग होता है, तो वह क्या अपराध करता है?

a. सामान्य चोरी

b. घर में घुसपैठ

c. चोरी

d. डकैती

 

45. धारा 36 के अनुसार, प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार किस प्रकार के कार्यों के विरुद्ध लागू होता है?

a. केवल शारीरिक चोट पहुँचाने वाले कार्यों के विरुद्ध

b. विकृतचित्त, बालकपन या मत्तता के कारण किए गए कार्यों के विरुद्ध भी

c. केवल चोरी के विरुद्ध

d. केवल संपत्ति के विरुद्ध

 

46. साक्ष्य अधिनियम की धारा 149(3) के परंतुक के अंतर्गत बलात्संग हेतु अभियोजन में उसके प्रति परीक्षण में अभियोजिका-

a. से उसके सामान्य अनैतिक शील सम्बन्धी प्रश्न नहीं पूछे जा सकते हैं।

b. से उसके सामान्य अनैतिक शील सम्बन्धी प्रश्न पूछे जा सकते हैं

c. न्यायालय की अनुमति से उसके सामान्य अनैतिक शील सम्बन्धी प्रश्न पूछे जा सकते हैं

d. से उसके बलात्कार सम्बन्धी प्रश्न नहीं पूछे जा सकते

 

47. यदि कुर्क की गई संपत्ति जीवधन या विनश्वर प्रकृति की हो, तो न्यायालय तुरंत विक्रय का आदेश दे सकता है-

a. धारा 85(2) के अंतर्गत

b. धारा 85(3) के अंतर्गत

c. धारा 85(4) के अंतर्गत

d. धारा 85(5) के अंतर्गत

 

48. राज्य सरकार किस चीज़ का रजिस्टर रखेगी?

a. गिरफ्तारी की तारीख

b. पुलिस थाना या न्यायालय का पता, ई-मेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण

c. जमानत राशि

d. अदालत के फैसले

 

49. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 91 के अधीन लोक न्यूसेन्स हेतु कौन वादसंस्थित कर सकता है

a. महाधिवक्ता

b. महाधिवक्ता (ख) कोई भी नागरिक

c. जिला अधिकारी

d. कोई भी 10 अथवा अधिक नागरिक

 

50. अपराधों के लिए दोषसिद्धि के सम्बन्ध में संरक्षण का सही क्रम क्या है-

a. दोहरा संकट — पूर्वव्यापी दंडात्मक विधियाँ - आत्म- 'दोषारोपण

b. आत्म-दोषारोपण — दोहरा संकट — पूर्व व्यापी दंडात्मक विधियाँ

c. पूर्वव्यापी दंडात्मक विधियाँ — दोहरा संकट — आत्म — दोषारोपण

d. पूर्व व्यापी दंडात्मक विधियाँ — आत्म- दोषारोपण — दोहरा संकट

 

51. निम्नलिखित में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह कहा है कि- "यदि न्यायिक प्रक्रिया को पलटने के लिए साक्षी पक्षद्रोही बन जाता है, तो न्यायालय मूकदर्शक की तरह खड़ा नहीं रहेगा, बल्कि सत्य जानने का हर सम्भव प्रयास करेगा?"

a. अल्गूपांदी बनाम तमिलनाडू राज्य

b. सुरजीत सरकार बनाम पश्चिम बंगाल राज्य

c. ज्ञानचन्द बनाम रतनलाल

d. स्टेट थ्रू पी.एस. लोधी कालोनी बनाम संजीव नन्दा

 

52. केशवानन्द भारती मामले का संवैधानिक महत्व क्या है-

a. अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण को कायम रखने हेतु

b. बुनियादी ढाँचे के सिद्धांत का प्रतिपादन हेतु

c. न्यायिक पुनर्विलोकन के सिद्धांत के प्रतिपादन हेतु

d. राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग को असंवैधानिक घोषित करने हेतु

 

53. यदि न्यायालय को लगता है कि धारा 183 या धारा 316 के उपबंधों का पालन नहीं किया गया है, तो वह क्या कर सकता है?

a. तुरंत कथन को खारिज कर सकता है

b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 94 के तहत भी साक्ष्य ले सकता है

c. अभियुक्त को दोषी ठहरा सकता है

d. मामले को बंद कर सकता है

 

54. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत समाचारपत्र में प्रकाशित रिपोर्ट-

a. कोई साक्ष्य होती ही नहीं हैं

b. प्राथमिक साक्ष्य होती हैं तथा इसकी विषयवस्तु बिना साक्ष्य में ग्राह्य होती हैं किसी प्रमाण

c. द्वितीयक साक्ष्य होती हैं तथा इसकी विषयवस्तु साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत विषयवस्तु के समुचित प्रमाण के बिना साक्ष्य में ग्राह्य नहीं होती

d. न प्राथमिक न ही द्वितीयक साक्ष्य होती हैं।

 

55. स्पष्टीकरण 3 के अनुसार, क्या मां के गर्भ में स्थित शिशु की मृत्यु आपराधिक मानव वध मानी जाएगी?

a. हाँ, हमेशा

b. नहीं, यदि शिशु ने श्वास नहीं ली हो

c. नहीं, गर्भस्थ शिशु की मृत्यु को आपराधिक मानव वध नहीं माना जाता

d. हाँ, यदि गर्भवती महिला जीवित है

 

56. किसी मामले में एक पक्ष द्वारा स्वीकृत तथा दूसरे पक्ष द्वारा अस्वीकृत किए गए तथ्यों को क्या कहा जाता है-

a. विवाद्यक तथ्य

b. सकारात्मक तथ्य

c. नकारात्मक तथ्य

d. सुसंगत तथ्य

 

57. जब न्यायालय को किसी व्यक्ति के इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के सम्बन्ध में एक राय निर्धारित करनी होती है तब प्रमाणकर्ता प्राधिकारी, जिसने इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर प्रमाणपत्र जारी किया हो, की राय होती है-

a. विवाद्यक तथ्य

b. सावित तथ्य

c. सुसंगत तथ्य

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

58. मानहानि की जा सकती है-

a. केवल एक जीवित व्यक्ति की

b. जीवित के साथ-साथ मृत व्यक्ति की भी

c. एक व्यक्ति, कंपनी, संघ अथवा व्यक्तियों के समूह की

d. उपरोक्त (b) तथा (c) दोनों

 

59. एक मामले, जिसमें एक चिकित्सक अपनी चिकित्सा के अधीन एक 30 वर्षीया महिला का बलात्संग करता है और महिला कहती है कि उसकी सहमति नहीं थी, तो न्यायालय-

a. को सबूत की आवश्यकता होगी

b. को पुष्टिकरण की आवश्यकता होगी

c. उसकी सहमति की उपधारणा कर अथवा नहीं कर सकता है

d. उपधारणा करेगा कि उसने सहमति नहीं दी थी

 

60. उच्च न्यायालय का कोई न्यायाधीश अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकता है। ऐसा त्यागपत्र किसे संबोधित किया जायेगा?

a. भारत के राष्ट्रपति को ।

b. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ।

c. भारत के मुख्य न्यायाधीश को

d. राज्य के राज्यपाल को ।

 

61. सिविल प्रक्रिया संहिता में 'आज्ञापत्र' सम्बन्धी प्रावधान किस धारा में किए गए हैं-

a. धारा 46

b. धारा 40

c. धारा 44क

d. धारा 45

 

62. निम्नलिखित में से क्या एक मूल अधिकार है-

a. हथियारों के साथ एकत्रित होना

b. केवल धर्मादा प्रयोजनों के लिए स्थावर संपत्ति का स्वामित्व धारण करने हेतु धार्मिक संप्रदायों का अधिकार

c. सहकारी समितियों का गठन करना

d. रोजगार का अधिकार

 

63. धारा 2(15) के अनुसार "अवैध" शब्द का अर्थ क्या है?

a. कोई कार्य जो कानून द्वारा अनुमत हो

b. कोई कार्य जो अपराध हो, या विधि द्वारा प्रतिबंधित हो, या सिविल कार्यवाही का आधार हो

c. केवल शारीरिक अपराध

d. केवल सरकारी आदेश

 

64. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 का कौन सा प्रावधान"पक्षकारों की सहमति के आधार पर न्यायालय द्वारा मूल डिक्री से अपील के साथ सम्बन्धित है?

a. धारा 82

b. धारा 98

c. धारा 90

d. धारा 96

 

65. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या साक्ष्य नहीं है-

a. किसी मूक (गूंगे) साक्षी का कथन

b. न्यायालय के समक्ष निरीक्षण हेतु प्रस्तुत दस्तावेज

c. इलेक्ट्रॉनिक सी.डी.

d. सुनवाई के दौरान मामले के सम्बन्ध में किसी न्यायाधीश की व्यक्तिगत ज्ञान अथवा प्रेक्षण

 

66. धारा 29 किससे सम्बंधित है?

a. शक्तियां प्रदान करने का ढंग

b. नियुक्त अधिकारियों की शक्तियां

c. शक्तियों को वापस लेना

d. न्यायाधीशों और मजिस्ट्रेटों की शक्तियों का उनके पद-उत्तरवर्तियों द्वारा प्रयोग किया जा सकना

 

67. निम्नलिखित में से कौन सी धारा द्वितीयक साक्ष्य से सम्बन्धित है-

a. धारा 63

b. धारा 85

c. धारा 58

d. धारा 52

 

68. अभियुक्त व्यक्ति द्वारा की गई संस्वीकृति सुसंगत होती है

a. यदि वह पुलिस अभिरक्षा के दौरान की गई हो तथा किसी मजिस्ट्रेट की साक्षात उपस्थिति में की गई हो

b. यदि यह किसी प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा की गई हो, जब तक कि किसी मजिस्ट्रेट की साक्षात उपस्थिति में न की गई हो

c. यदि यह किसी पुलिस अधिकारी द्वारा की गई हो, जब तक कि किसी मजिस्ट्रेट की साक्षात उपस्थिति में न की गई हो

d. यदि यह किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष की गई हो बशर्ते पुलिस अधिकारी उपस्थित रहा हो

 

69. समता का अधिकार राज्य को प्रतिबंधित करता है-

a. महिलाओं तथा बच्चों के लिए कोई प्रावधान करने से

b. लोक नियोजनों में प्रशासन की दक्षता के किसी भी विचार के बावजूद अनुसूचित जनजाति को आरक्षण प्रदान करने

c. शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों के लिए 3% आरक्षण करने से

d. नागरिकों के सामाजिक तथा शैक्षिकतौर पर पिछड़े वर्गों की उन्नति के लिए विशेष प्रावधान करने से

 

70. धारा 478 के प्रयोजनार्थं एक गिरफ्तार व्यक्ति को-

a. एक निर्धन व्यक्ति माना गया है यदि वह अपनी गिरफ्तारी के तुरंत बाद जमानत देने में असमर्थ हो

b. एक निर्धन व्यक्ति माना गया है यदि वह अपनी गिरफ्तारी के एक सप्ताह में जमानत देने में असमर्थ हो

c. न्यायालय ऐसी कोई धारणा नहीं बनाएगा

d. ऐसी धारणा बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं है क्योंकि अपराध जमानतीय है तथा व्यक्ति को जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा भले ही वह प्रतिभूति प्रस्तुत करने में असमर्थ हो

 

71. निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक साक्ष्य है-

a. मूलप्रति से तैयार प्रतिलिपि

b. दस्तावेज की प्रमाणित प्रति

c. न्यायालय के निरीक्षण हेतु प्रस्तुत दस्तावेज

d. दस्तावेज की फोटो प्रति

 

72. किसी संपत्ति पर सदोष कब्जे के दौरान प्राप्त लाभ-

a. आकस्मिक लाभ होता है

b. अंतःकालीन लाभ होता है

c. वास्तविक लाभ होता है

d. सशर्त लाभ होता है

 

73. किसके परामर्श से जिला मजिस्ट्रेट लोक अभियोजक या अपर लोक अभियोजक के योग्य व्यक्तियों का पैनल तैयार करता है?

a. पुलिस अधीक्षक

b. सेशन न्यायाधीश

c. उच्च न्यायालय

d. राज्य सरकार

 

74. निम्नलिखित में से किस मामले में जस्टिस हिदायतुल्ला ने कहा कि प्रस्तावना संविधान की आत्मा है शाश्वत और अटल?

a. गोलकनाथ मामला

b. एस. आर. बोम्मई मामला

c. केशवानंद भारती मामला

d. मिनर्वा मिल्स मामला

 

75. साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख से सम्बन्धित साक्ष्य के बारे में विशेष प्रावधान जोड़ा गया था-

a. धारा 62 एवं 63

b. धारा 64

c. धारा 86

d. धारा 116

 

76. निम्नलिखित संविधान संशोधन अधिनियमों में से किसके द्वारा मतदान की आयु को 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया था-

a. 61वाँ

b. 48वाँ

c. 57वाँ

d. 63वाँ

 

77. धारा 218 की उपधारा (2) के अनुसार, किस स्थिति में सशस्त्र बल के सदस्य का अभियोजन किया जा सकता है?

a. जब घटना उनकी निजी जिंदगी में हुई हो

b. जब वे अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में कार्य कर रहे हों या ऐसा करना तात्पर्यित हो, और केंद्रीय सरकार की पूर्व मंजूरी हो

c. राज्य सरकार की आदेश से

d. न्यायालय के आदेश से

 

78. निम्नलिखित में से किस मामले में भारत के राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद् की राय को मानने हेतु बाध्य नहीं हैं-

a. अनुच्छेद 217(3) के अंतर्गत उपलब्ध शक्तियों का प्रयोग करने

b. अनुच्छेद 72 के अंतर्गत उपलब्ध शक्तियों का प्रयोग करने

c. भारत के महाधिवक्ता की नियुक्ति के अधिकार का प्रयोग करने

d. अनुच्छेद 30 के अंतर्गत उपलब्ध शक्तियों का प्रयोग करने

 

79. क्या "कूटकरण" के लिए यह आवश्यक है कि नकल बिल्कुल वैसी ही हो?

a. हाँ

b. नहीं

c. केवल सरकारी मामलों में

d. जब तक अदालत कहे

 

80. किसी भी व्यक्ति को कौन सा मूल अधिकार प्राप्त नहीं है-

a. अपने मूल अधिकारों के प्रवर्तन के लिए उच्च न्यायालयों से संपर्क करने का

b. किसी पेशे के अभ्यास का

c. प्राथमिक शिक्षा का

d. संघ गठित करने का

 

81. मार्शल लॉ के लागू रहने के दौरान-

a. नागरिकों के महत्वपूर्ण अधिकार निलंबित हो जाते हैं

b. संसद भंग हो जाती है।

c. सिविल सरकार निलंबित हो जाती है

d. इनमें से कोई नहीं

 

82. भारतीय न्याय संहिता की निम्न में से कौन-सी धारा आपराधिक बल से संबंधित है?

a. धारा 128

b. धारा 129

c. धारा 127

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

83. “उपखण्ड” से क्या अभिप्रेत है?

a. किसी राज्य का पूरा क्षेत्र

b. किसी जिले का कोई उपखण्ड

c. केवल जिले का मुख्यालय

d. कोई भी नगरपालिका

 

84. एक यात्री से यात्रा के दौरान टिकट परीक्षक द्वारा टिकट माँगा गया, यात्री ने जवाब दिया कि उसने टिकट खरीदा है। टिकट परीक्षक यात्री को बिना टिकट यात्रा के लिए अभियोजित करता है। इस मामले में किस धारा के अंतर्गत सबूत का भार निर्धारित किया जाएगा-

a. धारा 105

b. धारा 107

c. धारा 104

d. धारा 109

 

85. यह धारित किया गया था कि एक मुख्यमंत्री अथवा एक मंत्री सरकार से वेतन प्राप्त करता है, अतः भारतीय दंड संहिता की धारा 21(12) {अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 2(28)(k)} के अर्थ के अंतर्गत वह एक लोकसेवक होता है-

a. करुणानिधि बनाम भारत सरकार

b. केशवानंद बनाम केरल राज्य

c. कल्याण सिंह बनाम भारत सरकार

d. जयललिता बनाम तमिलनाडु राज्य

 

86. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 सम्पूर्ण नहीं है। साक्ष्य विधि से सम्बन्धित अनेक नियम निहित हैं-

a. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 में

b. संपत्ति अन्तरण अधिनियम, 1882 में

c. भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 में

d. उपरोक्त सभी में

 

87. धारा 27 के अनुसार, शिशु की शल्यक्रिया करवाने वाला व्यक्ति कब अपराधी नहीं माना जाएगा?

a. जब उसे मृत्यु की सम्भावना का ज्ञान न हो

b. जब उसका उद्देश्य शिशु को रोगमुक्त कराना हो और उसने संरक्षक की सहमति ली हो

c. जब शिशु की सहमति हो

d. जब शिशु की मौत हो जाए

 

88. जब चौबीस घंटे के अंदर अन्वेषण पूरा न किया जा सके, तब प्रक्रिया किस धारा से संबंधित है?

a. धारा 185

b. धारा 188

c. धारा 187

d. धारा 186

 

89. गिरफ्तारी करते समय पुलिस अधिकारी को क्या करना आवश्यक है?

a. अपनी पहचान छुपाना

b. अपने नाम की सही, दृश्यमान और स्पष्ट पहचान धारण करना

c. गिरफ्तारी की सूचना केवल पुलिस थाने को देना

d. आरोपी को तुरंत जेल भेज देना

 

90. निम्नलिखित में से कौन सी रिट का अर्थ है कि आपके पास शरीर हो सकता है-

a. बंदी प्रत्यक्षीकरण

b. परमादेश

c. अधिकार पृच्छा

d. उत्प्रेषण लेख

 

91. न्यायालय किसी भी ऐसे व्यक्ति को हाजिर होने हेतु विवश कर सकता है जिसे सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 32 के अंतर्गत समन जारी हुए हों और इस प्रयोजन से जुर्माना लगा सकता है जिसकी अधिकतम राशि होगी-

a. तीन हजार रुपए

b. पाँच हजार रुपए

c. पाँच सौ रुपए

d. एक हजार रुपए

 

92. धारा 146 के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर अधिकतम कारावास की अवधि क्या हो सकती है?

a. 6 माह

b. 1 वर्ष कारावास या जुर्माना या दोनों

c. 2 वर्ष

d. 3 वर्ष

 

93. निम्नलिखित में से किसे शक्ति का सर्वोच्च स्त्रोत माना जाता है?

a. भारत के राष्ट्रपति

b. भारत का संविधान

c. भारत का सर्वोच्च न्यायालय

d. भारत की संसद

 

94. साक्षी की भावभंगी पर टिप्पणियाँ कौन अभिलिखित करता है?

a. अभियोजन पक्ष

b. पुलिस अधिकारी

c. पीठासीन न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट

d. अभियुक्त का अधिवक्ता

 

95. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का न्यायालय किस प्रकार के दंडादेश दे सकता है?

a. मृत्यु दंड या आजीवन कारावास या सात वर्ष से अधिक की अवधि के लिए कारावास के दंडादेश सहित सभी दंडादेश

b. मृत्यु दंड या आजीवन कारावास या सात वर्ष से अधिक की अवधि के लिए कारावास के दंडादेश के सिवाय विधि द्वारा प्राधिकृत कोई भी दंडादेश

c. केवल जुर्माना और तीन वर्ष तक की कैद

d. केवल सामुदायिक सेवा

 

96. ‘क’ अपने पड़ोसी के खेत से उसकी अनुमति के बिना दो पेड़ काट लेता है और उसे पड़ोसी की जानकारी के बिना वहाँ से हटा देता है।

a. यह एक उद्दापन है

b. चोरी है।

c. आपराधिक अतिचार है

d. बेईमानीपूर्ण दुर्विनियोग है

 

97. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है-

a. दुष्प्रेरक का दायित्व मुख्य अपराधी के दायित्व पर आधारित है।

b. दुष्प्रेरक निर्दोष हो तो मुख्य अपराधी भी दोषी नहीं होगा ।

c. दुष्प्रेरक और मुख्य अपराधी अलग-अलग अपराध के लिए अलग-अलग दोषी हो सकते हैं।

d. मुख्य अपराधी की यही आपराधिक मनःस्थिति होनी चाहिए जो दुष्प्रेरक की है।

 

98. सिविल न्यायालय द्वारा अंतवर्ती आदेश पारित किया जाता है-

a. डिक्री के निष्पादन हेतु

b. संपत्ति की कुर्की हेतु

c. सिविल प्रक्रिया के लंबित रहने के दौरान

d. किसी व्यक्ति को समन करने हेतु

 

99. रिष्टि के परिणामस्वरूप यदि हानि ₹1,00,000 से अधिक है, तो अपराधी को अधिकतम कितने वर्ष की सजा हो सकती है?

a. 1 वर्ष

b. 2 वर्ष

c. 3 वर्ष

d. 5 वर्ष

 

100. संविधान के अनुच्छेद 19(3) के अंतर्गत संघ गठित करने के अधिकार में शामिल है

a. हड़ताल करने का अधिकार

b. तालाबंदी का अधिकार

c. सामूहिक सौदेबाजी का अधिकार

d. इनमें से कोई नहीं

 

Download Bihar APO Mock Test 8 PDF

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts