बिहार एपीओ मॉक टेस्ट-5

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

 

Download Bihar APO Mock Test 5 PDF

 

1. दोषमुक्ति किस धारा से सम्बंधित है?

a. धारा 255

b. धारा 256

c. धारा 258

d. धारा 260

 

2. विवाह की वैधता अथवा विच्छेद के बाद 280 दिनों के अंदर जन्मी किसी संतान की धर्मजता, जिसमें माँ साक्ष्य अधिनियम की धारा 116 के अंतर्गत अविवाहित रही हो, होती है-

a. निश्चयात्मक सबूत

b. अखंडनीय उपधारणा

c. खंडनीय उपधारणा

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

3. निम्न में से कौन सा असंगत है?

a. ऐसे व्यक्ति की स्वीकृति जिसे बाद के किसी पक्षकार द्वारा अभिव्यक्त रूप से निर्दिष्ट न किया गया हो

b. विषय वस्तु में हितबद्ध पक्षकार द्वारा की गई स्वीकृति

c. कार्यवाही के किसी पक्षकार के अभिकर्ता द्वारा की गई स्वीकृति

d. ऐसे पक्षकार द्वारा स्वीकृति जिसका धन सम्बन्धी हित हो

 

4. निम्नलिखित में से किस में मृत्युकालिक घोषणा सुसंगत नहीं होगी-

a. जब कथनकर्ता अपने कथन में उन परिस्थितियों के बारे में कथन करता है जो किसी अन्य की मौत का कारण रही हों

b. जब कथनकर्ता अपने कथन में अपनी मौत का कारण रही परिस्थितियों के सम्बन्ध में कथन करता है

c. जब कथनकर्ता अपने कथन में अपनी मौत के कारण को स्पष्ट करता है

d. जब कथनकर्ता की मृत्यु कथन करने के बाद हुई हो

 

5. 'A' महिला महाविद्यालय के गेट के पास खड़ा होकर अश्लील गाने गाता है, उसने कौन सा अपराध किया है?

a. हमला

b. स्त्री की लज्जा का अनादरकरना

c. आपराधिक अभित्रात

d. अश्लील कार्य

 

6. किसी दस्तावेज में प्रयुक्त भाषा को स्पष्ट करने हेतु मौखिक साक्ष्य ग्राह्य नहीं होता यदि दस्तावेज की भाषा-

a. सामान्य किन्तु तथ्यों पर लागू न होने वाली हो

b. सामान्य किन्तु तथ्यों के दो समूहों पर लागू न होने वाली हो

c. क्षेत्रीय प्रकृति के शब्दों से जुड़ी हो

d. प्रत्यक्षतः अस्पष्ट अथवा दोषपूर्ण हो

 

7. 'क’ जो भारत का नागरिक है, युगांडा में हत्या कर देता है। उसे दिल्ली में गिरफ्तार किया जाता है। उस पर हत्या के लिए विचारण किया जा सकता है और दोषी ठहराया जा सकता है-

a. दिल्ली में

b. केवल युगांडा में

c. केवल उस देश में जिसका मृतक नागरिक रहा हो

d. उपरोक्त में से किसी भी स्थान पर

 

8. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 94 निम्न में से किस पर लागू होती है-

a. विधि के उन संव्यवहारों पर जिन्हें विधि के अधीन लिखित में होना आवश्यक है।

b. विधि के उन संव्यवहारों पर जिन्हें लिखित में दर्ज कर लिया गया हो

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

9. यदि 5 या अधिक व्यक्ति सामान्य मति से कार्य करते हुए किसी व्यक्ति को उसकी जाति, भाषा या मूलवंश के आधार पर घोर उपहति करते हैं, तो:

a. केवल मुख्य अपराधी दोषी होगा

b. केवल मानसिक पीड़ा मानी जाएगी

c. समूह के प्रत्येक सदस्य को दोषी माना जाएगा

d. अपराध नहीं माना जाएगा

 

10. साक्ष्य अधिनियम की धारा 95 विवादों में प्रयोज्य होती है-

a. जहाँ दस्तावेज प्रश्नगत हो, दो अजनबियों के बीच

b. लिखित के एक पक्षकार तथा एक अजनबी के बीच

c. केवल लिखित के पक्षकारों के बीच किसके बीच के

d. उपरोक्त सभी

 

11. जहाँ विनिमय पत्र पाँच के समूह में लिखा गया हो तो उनमें से कितने को साबित किया जाना आवश्यक होता है-

a. पाँच

b. तीन

c. दो

d. एक

 

12. किसी 'अन्तराभिवाची वाद' के लिए निम्न में से कौन सी शर्त आवश्यक नहीं है?

a. एक वाद अवश्य लंबित होना चाहिए जिसमें ऋण अथवा विवादित संपत्ति के लिए परस्पर विरोधी दावेदारों के अधिकारों का समुचित अधिनिर्णयन किया जा सके

b. कोई ऋण अथवा विवादित संपत्ति अवश्य मौजूद होना चाहिए

c. ऋण अथवा विवादित संपत्ति को एक-दूसरे के विरूद्ध दावा करने वाले दो अथवा अधिक व्यक्ति अवश्य मौजूद होने चाहिए

d. उपरोक्त सभी

 

13. जब मजिस्ट्रेट मामला धारा 212 के अधीन किसी अन्य मजिस्ट्रेट को सौंप देता है, तो क्या नए मजिस्ट्रेट को परिवादी और साक्षियों की पुनः परीक्षा करनी आवश्यक है?

a. हाँ, हमेशा करनी होगी

b. नहीं, यह आवश्यक नहीं है

c. केवल अभियुक्त की सहमति से

d. केवल गंभीर मामलों में

 

14. साक्ष्य अधिनिमय के अंतर्गत किन तथ्यों को साबित करना आवश्यक नहीं होता-

a. ऐसे तथ्य जिन्हें स्वीकृत मान लिया गया हो

b. ऐसे तथ्य जो न्यायिकतौर पर अवेक्षणीय हो

c. ऐसे तथ्य जो वास्तव में स्वीकृत हो चुके हों

d. उपरोक्त सभी

 

15. न्यायिक समीक्षा का अर्थ है-

a. उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश के निर्णय की उच्च न्यायालय के ही किसी अन्य न्यायाधीश द्वारा समीक्षा किया जाना

b. न्यायपालिका द्वारा कार्यपालिका के कार्य का परीक्षण किया जाना

c. स्वयं के निर्णय की समीक्षा किया जाना

d. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उच्च न्यायालय के निर्णय का परीक्षण किया जाना

 

16. गिरफ्तारी के तुरंत बाद व्यक्ति की परीक्षा किसके द्वारा की जानी चाहिए?

a. मजिस्ट्रेट द्वारा

b. पुलिस अधिकारी द्वारा

c. केंद्रीय या राज्य सरकार के सेवाधीन चिकित्सा अधिकारी द्वारा

d. नर्स द्वारा

 

17. धारा 212 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति लोक सेवक को जानबूझकर मिथ्या सूचना देता है, तो उसे अधिकतम कितना कारावास हो सकता है?

a. 6 महीने का कारावास. या 5,000 रुपए जुर्माना, या दोनों

b. 1 वर्ष का कारावास या जुर्माना, या दोनों

c. 2 वर्ष का कारावास या जुर्माना, या दोनों

d. 3 वर्ष का कारावास या जुर्माना, या दोनों

 

18. संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य को किसी एक वर्ष की न भरी गई रिक्तियों के लिए एक विशेष अभियान चलाने का अधिकार प्रदान करता है-

a. अनुच्छेद 16(4)

b. अनुच्छेद 15(4)

c. अनुच्छेद 14

d. अनुच्छेद 16(5)

 

19. किस स्थिति में ग्राम के अधिकारी या निवासी को तुरंत सूचना देनी होगी?

a. ग्राम में अजमानतीय अपराध या धारा 189 व 191 के अंतर्गत कोई अपराध होना या करने का आशय हो

b. ग्राम में किसी भी तरह का विवाद हो

c. ग्राम में कोई प्राकृतिक आपदा आए

d. ग्राम में नया निवासी आया हो

 

20. एक एकपक्षीय डिक्री इस आधार अपास्त की जा सकती है कि-

a. एकपक्षीय डिक्री किसी भी परिस्थिति में अपास्त नहीं 'की जा सकती

b. समन समुचित तौर पर तामील नहीं हुए थे

c. प्रतिवादी अनुपस्थिति था, क्योंकि प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की प्रतियाँ प्रतिवादी द्वारा वादपत्र के साथ प्रस्तुत नहीं 23 की गई थीं

d. प्रतिवादी ने समन लेने से इंकार किया हो तथा उसके वादउसे कोई नया समन जारी न किए गए हों

 

21. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत किसी पत्र की प्रति मशीन द्वारा तैयार की गई प्रतिलिपि के साथ मिलान की गई प्रति क्या होती है-

a. प्राथमिक साक्ष्य

b. मौखिक साक्ष्य

c. द्वितीयक साक्ष्य

d. इनमें से कोई भी

 

22. क का बटुआ उसकी जानकारी के बगैर उसकी जेब से गिर जाता है। उसका मित्र ख, जो इसे देखता है, उठा लेता है और यह देखने पर कि इसमें 2,000 रुपए हैं, उस धन का अपने लिए उपयोग कर लेता है। 6 घंटे बाद वह 2,000 रुपया वापस बटुए में रखता है और क को वापस लौटा देता है। 'ख' किस अपराध का दोषी है-

a. कोई अपराध नहीं

b. चोरी, क्योंकि ख ने क को 6 घंटे की सदोष क्षति कारित की है

c. संपत्ति के आपराधिक दुर्विनियोग का

d. धोखाधड़ी का क्योंकि उसने क को धोखा दिया है।

 

23. एक न्यायालय वादपत्र को ऐसे न्यायालय में प्रस्तुति हेतु वापस कर सकता है जिसमें वादसंस्थित कियाजाना चाहिए था?

a. वाद की संस्थापना के समय

b. विचारण प्रारंभ होने के पूर्व

c. वाद की किसी भी अवस्था में

d. विवाद्यकों के तय होने के पूर्व

 

24. निम्नलिखित में से कौन भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 6 में सुसंगता हेतु शामिल नहीं है-

a. आशय

b. हेतु

c. तैयारी

d. आचरण

 

25. यदि क और ख षड्यंत्र करते हैं कि य को विष दिया जाए और ख, क की अनुपस्थिति में य को विष दे देता है जिससे य की मृत्यु हो जाती है, तो—

a. केवल ख दोषी है

b. कोई दोषी नहीं है

c. क केवल षड्यंत्र का दोषी है, हत्या का नहीं

d. क और ख दोनों दोषी हैं; क हत्या के दुष्प्रेरण का और ख हत्या का दोषी है

 

26. 'क' 'ख' से कहता है कि उसने अपनी पत्नी को सदा के लिए समाप्त कर दिया है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत यह कथन-

a. स्वीकृति है

b. संस्वीकृति है

c. बयान है

d. उपरोक्त सभी

 

27. भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उपचारात्मक याचिका (Curative Petition) का प्रावधान किया गया है-

a. संविधान के अनुच्छेद 136

b. संविधान के अनुच्छेद 143 में

c. संविधान के अनुच्छेद 32 में

d. संविधान के अनुच्छेद 142 में

 

28. शिशु का भीख मांगने के लिए व्यपहरण करने पर दंड क्या है?

a. सजा नहीं है

b. 10 वर्ष का कठोर कारावास और जुर्माना जो आजीवन कारावास तक हो सकता है, और जुर्माना

c. 6 महीने की जेल

d. केवल जुर्माना

 

29. निम्नलिखित में से कौन एक सह- अपराधी होता है-

a. बलात्कार पीड़ित लड़की

b. एक जासूस

c. एक वेश्या

d. उत्पीड़न के अधीन घूस देने वाला व्यक्ति

 

30. धारा 124 के अनुसार, स्वेच्छया घोर उपहति करने पर सजा की न्यूनतम अवधि क्या है?

a. 1 वर्ष और जुर्माने से

b. 5 वर्ष और जुर्माने से

c. 7 वर्ष और जुर्माने से

d. दस वर्ष से आजीवन कारावास और जुर्माने से भी दंडनीय होगा

 

31. स्वीकृतियाँ-

a. मौखिक अथवा लिखित कोई एक हो सकती है।

b. अवश्य ही लिखित में होनी चाहिए

c. अवश्य ही मौखिक होनी चाहिए

d. मौखिक तथा लिखित दोनों होना आवश्यक है

 

32. धारा 475 के अनुसार आजीवन कारावास कब दिया जाता है?

a. जब मृत्यु दंड विधि द्वारा उपबंधित दंडों में से एक है

b. जब जुर्माने का आदेश दिया जाता है

c. जब तीन वर्ष से कम की कैद होती है

d. जब दंडादेश लघुकरण किया जाता है

 

33. जब मजिस्ट्रेट किसी परिवाद पर अपराध का संज्ञान लेता है, तो उसे परिवादी और साक्षियों की परीक्षा कैसे करनी चाहिए?

a. बिना शपथ के मौखिक परीक्षा लेनी चाहिए

b. शपथ पर परीक्षा करनी चाहिए और परीक्षा का सारांश लेखबद्ध करना चाहिए

c. केवल परिवादी की परीक्षा लेनी चाहिए, साक्षियों की नहीं

d. केवल लिखित परिवाद पर ही निर्णय लेना चाहिए

 

34. मिथ्या साक्ष्य देना भारतीय न्याय संहिता की किस धारा से सम्बंधित है

a. धारा 212

b. धारा 227

c. धारा 228

d. धारा 230

 

35. किसी सार्वजनिक अधिकरण को अपने कर्तव्यपालन का आदेश देने वाली रिट को क्या कहा जाता है-

a. बंदी प्रत्यक्षीकरण

b. प्रतिषेध

c. परमादेश

d. अधिकार- पृच्छा

 

36. संविधान का अनुच्छेद 368 प्रावधान करता है-

a. संशोधन की प्रक्रिया का

b. संशोधन के शक्ति एवं प्रक्रिया का

c. संशोधन की शक्ति का

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

37. 'नगरपालिकाओं का गठन' सम्बन्धी प्रावधान किस अनुच्छेद में शामिल हैं-

a. 243थ

b. 243त

c. 243य

d. 243म

 

38. निम्नलिखित में से कौन गृह-भेदन का उदाहरण है?

a. किसी के घर की खिड़की से प्रवेश करना

b. सार्वजनिक पार्क में घूमना

c. किसी दुकान में खरीदारी करना

d. बिना अनुमति किसी गली में जाना

 

39. चूकवश खारिज किसी वादमें निर्णय के पूर्व कुर्की?

a. वाद की पुनर्बहाली पर स्वयं ही पुनर्जीवित नही होती

b. पुनर्जीवित होना या न होना वाद के तथ्यों तथा परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

c. वाद की पुनर्वहाली पर स्वयं ही पुनर्जीवित हो जाती है।

d. उपरोक्त (a) तथा (b) में कोई नहीं

 

40. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा में "साधारण स्पष्टीकरण" वर्णित   है?

a. धारा 3

b. धारा 4

c. धारा 5

d. धारा 6

 

41. धारा 15 के अनुसार, कब कोई कार्य अपराध नहीं माना जाएगा?

a. जब कोई व्यक्ति गलती से कार्य करता है

b. जब कोई न्यायाधीश न्यायिक रूप से अपनी शक्ति का प्रयोग करता है और उसे विश्वास होता है कि उसके पास वह शक्ति है

c. जब कोई अधिकारी आदेश का उल्लंघन करता है

d. जब कोई व्यक्ति सार्वजनिक भावना से कार्य करता है

 

42. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 104 के अंतर्गत सबूत का भार

a. विचारण के आगे बढ़ने के साथ स्थानान्तरित होता रहता है

b. कभी स्थानान्तरित नहीं होता

c. स्थानान्तरित हो सकता है

d. उपरोक्त (a) तथा (c) दोनों सही हैं

 

43. भारत के 12वें राष्ट्रपति के रूप में किसने सेवा की कौन सेवा कर रहा है?

a. रामनाथ कोविंद

b. प्रतिभा पाटिल

c. एपीजे अब्दुल कलाम

d. प्रणब मुखर्जी

 

44. अभियुक्त को किस स्थिति में दंडादेश में कमी के लिए अभिवचन करने का अवसर दिया जाएगा?

a. दंडादेश में वृद्धि के कारण

b. अपील के प्रारंभ में

c. अभियुक्त की मांग पर

d. अभियोजन पक्ष के अनुरोध पर

 

45. धारा 72 किससे सम्बंधित हैं?

a. स्थानीय सीमाओं के बाहर समन की तामील

b. सरकारी सेवक पर तामील

c. जब समन किए गए व्यक्ति न मिल सकें तब तामील

d. गिरफ्तारी के वारंट का प्ररूप और अवधि

 

46. 'सम्पत्ति-चिह्न' का प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में किया गया है-

a. धारा 348

b. धारा 345

c. धारा 340

d. धारा 349

 

47. समान वादहेतुक के सम्बन्ध में एक नवीन वाद अनुज्ञेय है-

a. जहाँ किसी वाद को आदेश 22 नियम 3(2) के अंतर्गत खारिज किया गया हो

b. जहाँ वादी आदेश 23, नियम 1(1) के अंतर्गत वाद को त्याग देता है।

c. जहाँ किसी वाद को आदेश 9 नियम 8 के अंतर्गत खारिज किया गया हो

d. जहाँ किसी वाद को आदेश 9 नियम 3 के अंतर्गत खारिज किया गया हो

 

48. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राज्य को बच्चों के लिए विशेष प्रावधान करने की अनुमति प्रदान करता है?

a. अनुच्छेद 21

b. अनुच्छेद 15(3)

c. अनुच्छेद 19(2)

d. अनुच्छेद 18

 

49. अतिरिक्त जांच किए जाने के लिए या अतिरिक्त साक्ष्य लिए जाने के लिए निदेश देने की शक्ति किस से सम्बंधित हैं?

a. धारा 408

b. धारा 406

c. धारा 405

d. धारा 407

 

50. संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत एक अभियुक्त व्यक्ति को आरोप की प्रकृति एवं कारण का सूचना के अधिकार की गारंटी प्रदान की गई है-

a. अनुच्छेद 22(3)

b. अनुच्छेद 212

c. अनुच्छेद 22(1)

d. अनुच्छेद 22(4)

 

51. निम्नलिखित में से संविधान का कौन सा अनुच्छेद कुछ मामलों में राज्यपाल को क्षमादान देने की शक्ति प्रदान करता है-

a. अनुच्छेद 165

b. अनुच्छेद 155

c. अनुच्छेद 151

d. अनुच्छेद 161

 

52. अन्वेषण को पूरा करने में अधिकतम समय सीमा क्या है जब मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 64-71 या बाल संरक्षण अधिनियम, 2012 के अंतर्गत हो?

a. 1 माह

b. 2 माह

c. 3 माह

d. 6 माह

 

53. अपराधों के लिए दोषसिद्धि के सम्बन्ध में संरक्षण'- यह भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किसका सार है-

a. अनुच्छेद 20

b. अनुच्छेद 22

c. अनुच्छेद 21

d. अनुच्छेद 19

 

54. निम्नलिखित में से कौन-से दस्तावेज़ मजिस्ट्रेट अभियुक्त को निःशुल्क देगा?

i. पुलिस रिपोर्ट

ii. धारा 173 के तहत प्रथम इत्तिला रिपोर्ट

iii. धारा 180(3) के तहत अभिलिखित साक्षियों के कथन

iv. धारा 183 के तहत संस्वीकृतियां

v. धारा 193(6) के तहत अन्य दस्तावेज़

a. केवल i, ii, iii

b. केवल i, ii, iv

c. सभी i, ii, iii, iv, v

d. केवल i, iii, v

 

55. धारा 35 के अनुसार, प्रतिरक्षा किस प्रकार की सम्पत्ति के लिए हो सकती है?

a. केवल अचल सम्पत्ति के लिए

b. केवल चालू सम्पत्ति के लिए

c. चालू और अचल दोनों प्रकार की सम्पत्ति के लिए

d. केवल धन के लिए

 

56. अभियुक्त की परीक्षा किस धारा के तहत होती है?

a. धारा 310

b. धारा 313

c. धारा 316

d. धारा 318

 

57. लोक दस्तावेज के सम्बन्ध में किस प्रकार के अनुपूरक साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं-

a. अंतर्वस्तु के सम्बन्ध में मौखिक साक्ष्य

b. फोटोस्टेट प्रति

c. लिखित स्वीकृति

d. दस्तावेज की प्रमाणित प्रति

 

58. भारत के संविधान का अनुच्छेद 243 यङ किस हेतु प्रावधान करता है-

a. महानगरीय नियोजन समितियाँ

b. नगरपालिकाएं

c. जिला नियोजन समितियाँ

d. वित्त आयोग

 

59. निम्नलिखित तथ्यों में से किसे साबित करना आवश्यक नहीं होता-

a. रेस गेस्टेए के सिद्धांत के अंतर्गत आने वाले तथ्य

b. स्वीकृत तथ्य

c. पुलिस बयान में लिखित तथ्य

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

60. किसी वैध विवाह के दौरान जन्मी संतान की वैधता भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023के किस प्रावधान के अंतर्गत उपधारित की गई है-

a. धारा 116

b. धारा 115

c. धारा 114

d. धारा 113

 

61. धारा 183 के अनुसार, संस्वीकृति या कथन किस अधिकारी द्वारा अभिलिखित किया जा सकता है?

a. केवल मामले के अधिकारिक मजिस्ट्रेट द्वारा

b. उस जिले का कोई मजिस्ट्रेट, चाहे उसे अधिकारिता हो या न हो

c. केवल पुलिस अधिकारी द्वारा

d. केवल उच्च न्यायालय द्वारा

 

62. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा विधि की पुस्तकों में निहित किसी भी विधि के अंतर्गत कथनों की सुसंगतता के सम्बन्ध में चर्चा करती है-

a. धारा 38

b. धारा 32

c. धारा 35

d. धारा 39

 

63. धारा 315 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति मृतक की सम्पत्ति का बेईमानी से दुर्विनियोग करता है, तो उसे अधिकतम कितने वर्षों की सजा हो सकती है?

a. दो वर्ष

b. तीन वर्ष कारावास और जुर्माना दोनों

c. पाँच वर्ष

d. सात वर्ष

 

64. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 संपूर्ण भारत में लागू होता है सिवाय-

a. नागालैंड राज्य एवं जनजातीय क्षेत्रों को छोड़कर

b. जम्मू एवं कश्मीर राज्य को छोड़कर

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

65. धारा 50 के अनुसार, यदि दुष्प्रेरित व्यक्ति ने कार्य दुष्प्रेरक के आशय से भिन्न आशय से किया हो, तो दुष्प्रेरक—

a. दोषी नहीं होगा

b. उस अपराध के लिए दण्डनीय होगा, जो उसके आशय से किया गया होता

c. केवल दुष्प्रेरण का दोषी होगा

d. उस दण्ड से दण्डित होगा जो दुष्प्रेरित व्यक्ति के आशय से जुड़ा है

 

66. अभिकथन (अ) न्यायालय इस प्रश्न पर विचार नहीं कर सकते कि राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद् के द्वारा क्या 'सहायता तथा परामर्श प्रदान किए गए हैं।तर्क (त) मंत्रिपरिषद् द्वारा 'सहायता तथा परामर्श' का प्रश्न एक 'गैर-न्यायोचित मुद्दा' है।

a. उपरोक्त (अ) तथा (त) दोनों अलग-अलग सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

b. उपरोक्त (अ) तथा (त) दोनों अलग-अलग सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है

c. उपरोक्त (अ) सही है किन्तु (त) गलत है

d. उपरोक्त (अ) गलत है किन्तु (त) सही है

 

67. धारा 134 किस अपराध से संबंधित है?

a. धोखाधड़ी

b. हत्या

c. चोरी के प्रयत्न में हमला या आपराधिक बल का प्रयोग

d. रिश्वत देना

 

68. "पक्षद्रोही साक्षी" सम्बन्धी प्रावधान किस धारा में निहित है-

a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 157

b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 155

c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 114

d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 133

 

69. धारा 30 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी को बचाने के लिए ऐसा कार्य करता है जिससे मृत्यु या उपहति हो सकती है, तो वह कब अपराधी नहीं होगा?

a. जब उसकी मंशा उस व्यक्ति को बचाने की हो और वह कार्य सद्भावपूर्वक किया गया हो

b. जब उसकी मंशा नुकसान पहुंचाने की हो

c. जब कार्य बिना किसी कारण के किया गया हो

d. जब कार्यकर्ता को पता न हो कि इससे मौत हो सकती है

 

70. धारा 38 के अनुसार, प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार निम्नलिखित में से किस पर लागू नहीं होता?

a. व्यपहरण या अपहरण करने के आशय से किया गया हमला

b. किसी व्यक्ति को डराने-धमकाने के लिए किया गया हल्का विवाद

c. अम्ल फेंकने या देने का कृत्य जिससे घोर उपहति की आशंका हो

d. ऐसे हमले जिनसे लोक प्राधिकारियों की सहायता प्राप्त करना संभव न हो

 

71. धारा 127 के अंतर्गत कौन आदेश पारित कर सकता है-

a. सेशन न्यायालय या प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट

b. कार्यपालक मजिस्ट्रेट

c. कोई मजिस्ट्रेट

d. उच्च न्यायालय

 

72. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की प्रस्तावना के अनुसार इस अधिनियम का प्रयोजन है-

a. निष्पक्ष विचारण के लिए साक्ष्य के साधारण नियमों और सिद्धांतों को समेकित करने तथा उनका उपबंध करने के लिए अधिनियम

b. साक्ष्य के सिद्धांतों को समेकित करना

c. निष्पक्ष विचारण के लिए साक्ष्य के साधारण नियमों को परिभाषित तथा संशोधित करना

d. साक्ष्य के विधि को समेकित, परिभाषित तथा संशोधित करना

 

73. एक डिक्री तब अंतिम बन जाती है जब-

a. पक्षकारों के अधिकारों की निश्चयात्मक अवधारणा की जा चुकी हो

b. डिक्री के विरूद्ध कोई अपील न की गई हो

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्तं में कोई नहीं

 

74. न्यायिकतौर पर अवेक्षणीय तथ्य-

a. साबित किए जा सकते हैं।

b. साबित करना आवश्यक होता है।

c. साबित करना आवश्यक नहीं होता

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

75. निम्न में से कौन 'लोक-सेवक’ की परिभाषा में नहीं आता है?

a. इंडियन एयरलाइन्स का पायलट

b. सरकारी विद्यालय का शिक्षक

c. सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश

d. कोऑपरेटिव सोसायटी का प्रमुख

 

76. संविधान में निहित कतिपय मामलों के सम्बन्ध में प्रावधान मौजूद होने के बावजूद जम्मू कश्मीर के अलावा ऐसे कौन से राज्य हैं जिन्हें विशेष संरक्षण प्राप्त है-

a. नागालैंड

b. त्रिपुरा

c. मिजोरम

d. उपरोक्त सभी

 

77. संविधान में दल-बदल विरोधी प्रावधान किस संविधान संशोधन द्वारा अंतर्विष्ट किया गया था-

a. 51वें संशोधन

b. 53वें संशोधन

c. 52वें संशोधन

d. 54वें संशोधन

 

78. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा में लोक परिभाषित है?

a. धारा 2(27)

b. धारा 2(24)

c. धारा 2(25)

d. धारा 2(23)

 

79. धारा 310 किस प्रकार के मामलों से संबंधित है?

a. वारण्ट- मामलों में अभिलेख

b. समन मामलों और जांचों में अभिलेख

c. न्यायालयों की भाषा

d. बन्दी का न्यायालय में अभिरक्षा में लाया जाना

 

80. संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति के पुनः निर्वाचन सम्बन्धी पात्रताओं का उल्लेख किया गया है-

a. अनुच्छेद 58

b. अनुच्छेद 57

c. अनुच्छेद 59

d. अनुच्छेद 60

 

81. सिद्धांत, जिस पर मृत्युकालिक कथन भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत ग्राह्य है, को किस विधिक सिद्धांत में इंगित किया गया है-

a. नेमो मोरिट्यूरस प्रोएसुनीटर मेनटिरी

b. एक्टोरी इनकम्बिट ओनस प्रोबैन्डी (साबित करने का भार वादी या अभियोक्ता पर होता है।

c. डॉरमिट लेगेस एलीक्यूडो, मनक्वाम मारियून्टर

d. फेट्यूर फेसिनिस क्वी ज्यूडिसियम फुगिट (न्याय से भागने वाला अपना दोष स्वीकार करता है)

 

82. जब किसी न्यायालय के निर्णय में कुछ ऐसे प्रेक्षण शामिल होते हैं जो विधि के कतिपय सिद्धांत स्थापित करते हैं तो ऐसे प्रेक्षणों को क्या कहा जाता है-

a. विनिश्चय आधार

b. इतरोक्ति

c. निर्णीतानुसरण

d. इनमें से कोई नहीं

 

83. संविधान का 91वाँ संशोधन किससे सम्बन्धित है?

a. पंचायती राज से

b. मंत्रिपरिषद् में मंत्रियों की संख्या से

c. चुनाव याचिकाएं से

d. गठबंधन सरकारें से

 

84. किसी अभियुक्त को अपनी पसंद के किसी विधिक पेशेवर द्वारा बचाव का अधिकार प्रारंभ हो जाता है जैसे ही-

a. उसे रिमांड पर भेजा जाता है।

b. आरोप तय होते हैं

c. वह दोषी न होने की दलील देता है।

d. वह गिरफ्तार होता है

 

85. निम्नलिखित में से कौन सी धारा निर्णय की भाषा एवं अन्तर्वस्तु से सम्बन्धित है-

a. धारा 393

b. धारा 354

c. धारा 395

d. धारा 396

 

86. राज्यों को लोकसभा की सीटें आबंटित की जाती हैं

a. उनकी जनसंख्या के आधार पर

b. उनके आकार एवं संसाधनों के आधार पर

c. उनके आकार, संसाधन एवं जनसंख्या के आधार पर

d. इनमें से कोई नहीं

 

87. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 2(11) के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन एक विधिक प्रतिनिधि नहीं है?

a. निष्पादक एवं प्रशासक

b. हिन्दू सहदायिक

c. अधिकृत समनुदेशिती अथवा रिसीवर

d. अवशिष्ट वसीयतदार

 

88. भारत में अवस्थित किसी कंप्यूटर संसाधन को लक्ष्य बनाकर भारत के बाहर से अपराध करने वाले व्यक्ति पर क्या यह संहिता लागू होती है?

a. नहीं, क्योंकि वह भारत में नहीं है

b. केवल तब, जब वह भारतीय नागरिक हो

c. हां, यह संहिता लागू होती है

d. केवल साइबर पुलिस देखेगी

 

89. भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत कतिपय अपराधों आदि से पीड़ित व्यक्ति की पहचान का प्रकटीकरण का प्रावधान दिया गया है-

a. धारा 69

b. धारा 70

c. धारा 71

d. धारा 72

 

90. पूर्व न्याय का नियम इस सिद्धांत पर आधारित है कि-

a. एक ही कार्यवाही हेतु किसी को दो बार कष्ट नहीं होना चाहिए

b. मुकदमे को समाप्त हो जाना चाहिए

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. न (a) न ही (b)

 

91. धारा 249 के अनुसार, जब अभियुक्त न्यायालय के समक्ष हाजिर होता है या लाया जाता है, तो अभियोजक अपने मामले का कथन कैसे आरंभ करेगा?

a. बिना आरोप बताए सीधे साक्ष्य प्रस्तुत करके।

b. अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोप का वर्णन करते हुए और यह बताते हुए कि वह अभियुक्त के दोष को किस साक्ष्य से साबित करेगा।

c. अभियुक्त को दोषी मानते हुए।

d. अभियोजन का विवरण देने से पहले अभियुक्त से पूछताछ करेगा।

 

92. अपर सेशन न्यायाधीश की शक्ति किससे सम्बंधित है?

a. धारा 442

b. धारा 441

c. धारा 440

d. धारा 439

 

93. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 43 के अंतर्गत एक अपील निम्नलिखित में से किस आदेश से बनेगी

a. आदेश 7 नियम 11 वादको अपास्त करना

b. आदेश 8 नियम 1 प्रतिवादी को लिखित कथन प्रस्तुत करने की अनुमति न देना

c. आदेश 14 नियम 5 किसी भी पक्षकार के कहने पर किसी वादहेतुक को हटाने से इंकार करना

d. आदेश 22 नियम 9 वाद की समाप्ति को अपास्त करने अथवा खारिज करने से इंकार करना

 

94. जब पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को किसी असंज्ञेय अपराध की सूचना दी जाती है, तो वह क्या करेगा?

a. प्राथमिकी दर्ज करेगा और आरोपी को गिरफ्तार करेगा

b. इत्तिला देने वाले को अदालत में पेश करेगा

c. इत्तिला का सार पुस्तक में प्रविष्ट करेगा और इत्तिला देने वाले को मजिस्ट्रेट के पास भेजेगा

d. सीधे अन्वेषण शुरू करेगा

 

95. भारत का संविधान-

a. अत्यधिक संघीय है

b. आंशिक संघीय आंशिक ऐकिक है।

c. अत्यधिक ऐकिक है।

d. न संघीय न ही ऐकिक है

 

96. यदि मजिस्ट्रेट को लगता है कि कार्यवाही करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है, तो वह क्या करेगा?

a. परिवाद को स्वीकार करेगा

b. परिवाद को खारिज कर देगा और अपने कारण संक्षेप में लिखेगा

c. मामले को उच्च न्यायालय भेज देगा

d. सीधे मामले की सुनवाई करेगा

 

97. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 300 के अन्तर्गत कितनी परिस्थितियां गिनाई गई हैं जिनके अन्तर्गत सदोष मानव वध हत्या है?

a. 2

b. 3

c. 4

d. 5

 

98. षड़यंत्र सिद्ध करने हेतु साक्ष्य की सुसंगता के लिए निम्नलिखित में कौन सही नहीं है-

a. यह विश्वास करने का युक्तियुक्त आधार अवश्य मौजूद होना चाहिए कि दो अथवा अधिक व्यक्ति षड़यंत्र में शामिल थें

b. प्रश्नगत कार्य अवश्य ही उस समय के बाद किया गया होना चाहिए जब षड़यंत्र करने की आशय उनमें से किसी एक ने यह दूसरे पक्ष के हक में प्रयुक्त किया जा सकता है अथवा यह प्रदर्शित करने हेतु कि ऐसा व्यक्ति षड़यंत्र का पक्षकार नहीं था

c. प्रथम बारमन में धारण किया

d. ऐसा कार्य अवश्य ही उनके सामान्य आशय के बारे में किया गया होना चाहिए

 

99. संसद को राज्यसूची के किसी मामले के सम्बन्ध में विधि निर्माण का अधिकार है बशर्ते ऐसा किया जाना--

a. सम्बन्धित राज्य के हित में हो

b. लोकहित में हो

c. अल्पसंख्यकों के हित में हो

d. राष्ट्रहित में हो

 

100. निम्नलिखित में से कौन-सा दण्ड इस संहिता में वर्णित नहीं है?

a. सामुदायिक सेवा

b. सम्पत्ति की जब्ती

c. निर्वासन (exile)

d. मृत्यु दण्ड

 

Download Bihar APO Mock Test 5 PDF

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts