बिहार एपीओ मॉक टेस्ट-3

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

 

Download Bihar APO Mock Test 3 PDF

 

1. धारा 129 के अंतर्गत कौन आदेश पारित कर सकता है-

a. सेशन न्यायालय या प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट

b. कार्यपालक मजिस्ट्रेट

c. कोई मजिस्ट्रेट

d. उच्च न्यायालय

 

2. एक विदेशी निर्णय-

a. कभी अंतिम नहीं हो सकता

b. अंतिम हो सकता है अगर पक्षकार एक हों, उस विषय पर उनमें सीधे तौर पर निर्णय हो चुका हो और जिस पर सक्षम न्यायालय ने निर्णय दिया हो

c. अंतिम हो सकता है अगर पक्षकार एक हों और उस विषय पर उनमें परोक्ष रूप से निर्णय हो चुका हो

d. अंतिम हो सकता है अगर पक्षकार एक हों और उस विषय पर उनमें सीधे तौर पर निर्णय हो चुका हो और जिसे सक्षम न्यायालय ने निर्णय नहीं दिया हो

 

3. रिष्टि के अपराध के अनिवार्य तत्व हैं-

a. किसी संपत्ति को हानि पहुँचाने का इरादा

b. किसी संपत्ति की प्रकृति को परिवर्तित करने का इरादा

c. जानबूझकर किसी अन्य की संपत्ति को नष्ट करके अथवा इसका अवमूल्यन करने के द्वारा संपत्ति को सदोष हानि अथवा क्षति पहुँचाना

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

4. भारत में विभिन्न राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के रूप में मान्यता कौन प्रदान करता है?

a. चुनाव आयोग

b. राष्ट्रपति

c. संसद

d. इनमें से कोई नहीं

 

5. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद-

a. संविधान द्वारा सृजित किया गया था

b. राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति के एक अध्यादेश द्वारा सृजित किया गया था

c. 1981 में सभी राष्ट्रीय दलों के नेताओं की सहमति से सृजित किया गया था

d. संसद में 1977 के अधिनियम द्वारा सृजित किया गया था

 

6. विबन्ध क्या होता है-

a. संपत्ति का दावा करने से निषेध

b. किसी व्यक्ति को रोकना

c. कतिपय तथ्यों को साबित करने से निषेध

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

7. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 132 का परंतुक आत्मअभिसंशन के विरूद्ध नियम का एक पहलू है।तर्क (त) भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 132 की नीति है न्याय करने हेतु साक्ष्य जुटाना नीचे दी गई कूट संख्या के उपयोग द्वारा सही उत्तर चुनें-कूट-

a. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है।

c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है।

d. (अ) गलत है किन्तु (त) सही है

 

8. कौन-सा कारक सजा को बढ़ाकर 7 वर्ष तक कर सकता है?

a. सम्पत्ति का मूल्य 1 लाख से अधिक हो

b. अपराधी मृतक का रिश्तेदार हो

c. अपराधी मृतक का सेवक या लिपिक हो

d. अपराध रात्रि में किया गया हो

 

9. समता का अधिकार किस अनुच्छेद में है-

a. 18-19

b. 14-18

c. 20-21

d. 32-35

 

10. धारा 345 के अनुसार, मिथ्या साक्ष्य देने के अपराध के लिए ऐसे व्यक्ति का विचारण कैसे किया जा सकता है?

a. बिना किसी मंजूरी के

b. उच्च न्यायालय की मंजूरी के बिना नहीं किया जा सकता

c. मजिस्ट्रेट की मंजूरी से किया जा सकता है

d. लोक अभियोजक की अनुमति से किया जा सकता है

 

11. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-लोकसभा अथवा राज्यसभा में प्रस्तुत सामान्य विधेयक विधि बन जाता है-

a. दोनों सदनों द्वारा पारित किए जाने के साथ ही

b. जब इसे सदन के दोनों सदनों द्वारा पारित कर दिया जाता है और राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हो जाती है।

c. उन सदनों में से किसी के द्वारा भी पारित किए जाने पर जहाँ इसे प्रस्तुत किया गया हो

d. इनमें से कोई नहीं

 

12. समान्य आशय का सिद्धांत केवल तब लागू होता है।जब-

a. न्यूनतम 5 व्यक्ति संलिप्त हों

b. न्यूनतम 2 व्यक्ति संलिप्त हों

c. न्यूनतम 1 व्यक्ति संलिप्त हो

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

13. यदि अपराध जुर्माने के साथ दण्डनीय है, और जुर्माना भुगतान नहीं होता, तो न्यायालय क्या निर्देश दे सकता है?

a. जुर्माना ही बढ़ाए

b. सजा समाप्त कर दे

c. अतिरिक्त कारावास निर्दिष्ट कर सकता है

d. केवल सामुदायिक सेवा का आदेश देगा

 

14. कहा जाता है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद पर बने रहते हैं किन्तु वास्तव में वह तबतक इस पद पर बने रहते हैं जबतक उन्हें विश्वास हासिल हो

a. लोकसभा का

b. मतदाताओं का

c. उस दल का जिससे वह सम्बद्ध हो

d. संसद

 

15. धारा 453 के अंतर्गत, जब उच्च न्यायालय मृत्यु दंडादेश की पुष्टि करता है, तो सेशन न्यायालय को क्या करना होता है?

a. आरोपी को रिहा करना

b. पुनः सुनवाई करना

c. वारंट जारी करना या आवश्यक कदम उठाना

d. मामला पुलिस को सौंपना

 

16. सिविलं प्रक्रिया संहिता की किस धारा / आदेश के अंतर्गत "निर्धन व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं" प्रदान करने का प्रावधान किया गया है?

a. आदेश 33, नियम 18

b. आदेश 39, नियम 2

c. धारा 151

d. धारा 115

 

17. पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम संविधान की निम्नलिखित में से किस सूची के अंतर्गत आती है?

a. समवर्ती सूची के

b. संघ सूची के

c. राज्य सूची के

d. इनमें से कोई नहीं

 

18. यदि अपराध अजमानतीय है, तो किस न्यायाधीश के लिए गिरफ्तारी के बाद व्यक्ति को छोड़ना विधिपूर्ण होगा?

a. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या उस जिले का सेशन न्यायाधीश जहाँ गिरफ्तारी हुई है

b. उच्च न्यायालय

c. जिला मजिस्ट्रेट

d. पुलिस अधीक्षक

 

19. उत्प्रेषण लेख की रिट किसके विरूद्ध जारी की जा सकती है-

a. किसी न्यायिक कल्प अथवा न्यायिक अधिकरण के विरूद्ध

b. किसी मंत्री के विरूद्ध

c. विशुद्धतौर पर प्रशासनिक अधिकारों के उपयोगकर्ता व्यक्ति पर

d. इनमें से कोई नहीं

 

20. यदि एक अभियुक्त स्वेच्छापूर्वक ब्रेन मैपिंग तथा नार्को- हेतु अधिकृत हो विश्लेषण हेतु सहमति प्रदान करता है तो ऐसी सूचना साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत सुसंगत होगी?

a. धारा 7

b. धारा 23 (2 परन्तुक)

c. धारा 27

d. धारा 30

 

21. महिलाओं को 'समान कार्य हेतु समान वेतन' का प्रावधान अधिनियमित किया गया है-

a. श्रमसंघ अधिनियम के अंतर्गत

b. औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत

c. समान पारश्रमिक अधिनियम के अंतर्गत

d. कर्मकार प्रतिकर अधिनियम के अंतर्गत

 

22. पुनरीक्षण की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए अभिलेख मंगाना किससे सम्बंधित है?

a. धारा 432

b. धारा 435

c. धारा 436

d. धारा 438

 

23. "रिष्टि" की परिभाषा के अनुसार कोई व्यक्ति दोषी तब माना जाता है जब वह:

a. किसी संपत्ति को बिना अनुमति उपयोग करता है

b. जानबूझकर संपत्ति का नाश या उसमें क्षतिकारक तब्दीली करता है

c. संपत्ति को गिरवी रखता है

d. संपत्ति को उपहार में देता है

 

24. क ख को एक घोड़ा बेचता है तथा मौखिकतौर पर गारण्टी देता है कि वह अच्छा है क ख को लिखित में एक कागज देता है कि, "क से 500 रुपए में एक घोड़ा खरीदा "क्या ख मौखिक गारंटी को साबित कर सकता है-

a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 95 के अंतर्गत प्रतिबंधित

b. नहीं

c. हाँ,

d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 94 के अंतर्गत केवल लिखित दस्तावेज सिद्ध किए जा सकते हैं

 

25. निम्नलिखित में से किसे न्यायालय में स्वीय उपसंजाति छूट प्राप्त नहीं है?

a. राज्यों के मंत्रीग

b. जिलाधीश

c. भूतपूर्व भारतीय शासक

d. राज्य विधानपरिषद् के चेयरमैन

 

26. सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई थी-

a. 1949

b. 1962

c. 1980

d. 1950

 

27. संविदा भंग की क्षतिपूर्ति हेतु एक बाद किस स्थान पर संस्थित किया जा सकता है-

a. जहाँ संविदा संपन्न की जानी रही हो

b. जहाँ वादी निवास करता हो

c. जहाँ संविदा निष्पादित की गई हो

d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

 

28. एक मामले, जिसमें 'क' पर हत्या के लिए विचारण किया जा रहा है, निम्नलिखित में से क्या सुसंगत नहीं है-

a. यह कि 'क' एक बुरेशील का व्यक्ति है।

b. यह कि 'क' ने मृतक के साथ घटना के 3 दिन पूर्व लड़ाई की थी

c. यह कि 'क' एक अच्छेशील का व्यक्ति है।

d. यह कि 'क' एक अच्छेशील का व्यक्ति है।

 

29. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत किसी पति द्वारा पत्नी के विरूद्ध तथा विलोमतः दिए गए साक्ष्य का साक्षिक मूल्य क्या होता है-

a. दोनों के द्वारा सिविल तथा आपराधिक दोनों मामलो में में साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

b. दोनों साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकते

c. दोनों को विधि में एक पहचान माना जाता है, अतः एक दूसरे के विरूद्ध साक्ष्य नहीं दे सकता

d. दोनों के द्वारा मात्र आपराधिक मामले में साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

 

30. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा अधिकारिता' को परिभाषित करती है?

a. धारा 9

b. धारा 15

c. धारा 2(9)

d. परिभाषित नहीं है

 

31. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन एवं भत्ते द्वारा वहन किए जाते हैं-

a. गृहमंत्रालय

b. भारत की समेकित निधि

c. विधि मंत्रालय

d. भारत की आकस्मिकता निधि

 

32. धारा 358 के अंतर्गत किस संहिता को निरस्त किया गया है?

a. भारतीय संविधान

b. भारतीय दण्ड संहिता, 1860

c. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973

d. साक्ष्य अधिनियम, 1872

 

33. न्यायालय या मजिस्ट्रेट को उपधारा (1) में निर्दिष्ट संपत्ति का विवरण कितने दिन के भीतर तैयार करना होता है?

a. 7 दिन

b. 10 दिन

c. 14 दिन

d. 30 दिन

 

34. प्रश्न है कि क्या 'क' ने किसी नियत दिन पर कोलकाता में अपराध किया। यह तथ्य कि उस दिन 'क' लाहौर में था, सुसंगत है-

a. क्योंकि यह विवाद्यक तथ्य को अत्यन्त अधिसंभाव्य बना देता है

b. विवाद्यक तथ्य हेतु एक हेतुक के रूप में

c. विवाद्यक तथ्य हेतु एक परिचायक के रूप में

d. सुसंगत तथ्य की तैयारी के रूप में

 

35. एक दस्तावेज की अंतर्वस्तु का द्वितीयक साक्ष्य ग्राह्य नहीं होता जब-

a. मूल अग्राह्य पाई गई हो

b. मूल इस प्रकृति का हो जो सहजतापूर्वक गतिशील न हो

c. मूल खो चुकी हो

d. मूल एक लोक

 

36. भारत के संविधान के अनुसार शब्द में कौन शामिल नहीं होगा?

a. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

b. मुख्य प्रेसीडेंसी मजिस्ट्रेट

c. सत्र न्यायाधीश

d. लघुवाद न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

 

37. निम्नलिखित में से कौन एक द्वितीयक साक्ष्य नहीं है-

a. शिलामुद्रण

b. मैकेनिकल तरीके से मूल से तैयार गई प्रतियाँ

c. मूल से बनाई गई अथवा तुलना की गई प्रतियाँ

d. दस्तावेज के प्रतिलेख

 

38. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 46 के अंतर्गत आज्ञापत्र को जारी किया जा सकता है-

a. निर्णीत ऋणी की संपत्ति की कुर्की करने हेतु

b. स्थानीयअधिकारिता के बाहर निवास कर रहे व्यक्तियों समन की तामील करने हेतु,

c. निर्णीत ऋणी पर एक वारंट की तामील करने हेतु

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

39. धारा 441 के अंतर्गत, अपर सेशन न्यायाधीश को कौन-सी शक्तियाँ प्राप्त होती हैं?

a. केवल अपील की सुनवाई की शक्ति

b. मजिस्ट्रेट के आदेशों को संशोधित करने की शक्ति

c. सेशन न्यायाधीश की सभी शक्तियाँ (यदि मामला सौंपा गया हो)

d. केवल पुनरीक्षण की शक्ति

 

40. निम्नलिखित में से कौन-सा अपराध "छोटा संगठित अपराध" माना जाता है?

a. हत्या

b. लूट

c. झपटमारी

d. अपहरण

 

41. पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी के समय हथकड़ी का प्रयोग किस परिस्थिति में कर सकता है?

a. जब गिरफ्तार व्यक्ति कोई भी अपराधी हो

b. जब गिरफ्तार व्यक्ति अभ्यासिक, संगठित अपराध या गंभीर अपराधों में लिप्त हो

c. जब न्यायालय कहे

d. जब आरोपी महिला हो

 

42. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होता है-

a. जम्मू एवं कश्मीर सहित संपूर्ण भारत में

b. किसी मध्यस्थ के समक्ष जारी कार्यवाही में

c. किसी न्यायालय अथवा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत शपथपत्र में

d. जम्मू एवं कश्मीर छोड़कर संपूर्ण भारत में

 

43. रूढ़ि के साक्ष्य को क्या स्थापित करने हेतु नहीं प्रस्तुत किया जा सकता-

a. एक आपराधिक अधिकार

b. किसी नागरिक अधिकार

c. एक सुखाधिकार

d. एक रूद्रिगत अधिकार

 

44. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत कारबार के दौरान की गई घोषणा किस धारा के अंतर्गत ग्राह्य है-

a. धारा 32(b)

b. धारा 26(b)

c. धारा 32(b)

d. धारा 32(b)

 

45. सिक्किम का विशेष दर्जा निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में उल्लिखित है-

a. अनुच्छेद 371

b. अनुच्छेद 371च

c. अनुच्छेद 371क

d. अनुच्छेद 371ग

 

46. विशेषज्ञ की राय सुसंगत नहीं होती-

a. विदेशी विधि के किसी बिन्दु पर

b. विज्ञान सम्बन्धी मामलों में

c. हस्तलेख अथवा अंगुली चिन्हों पर

d. भारतीय विधि के किसी बिन्दु पर

 

47. धारा 252 के अनुसार, यदि अभियुक्त दोषी होने का अभिवचन करता है, तो न्यायाधीश क्या करेगा?

a. अभियुक्त को तुरंत जेल भेज देगा।

b. अभिवचन को लेखबद्ध करेगा और उसके आधार पर स्वविवेकानुसार दोषसिद्ध कर सकता है।

c. अभियोजन को मामले को वापस लेने का आदेश देगा।

d. अभियुक्त को बिना सुनवाई के बरी कर देगा।

 

48. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? राज्यों की परिषद् द्वारा अनुच्छेद 249 के अंतर्गत राष्ट्रहित में राज्य के विषयों पर विधि निर्माण हेतु संसद को अधिकार प्रदान करने के लिए पारित किया प्रस्ताव एक निर्धारित अवधि के लिए प्रवर्तित रहता है। यह अवधि है-

a. एक वर्ष से अधिक नहीं

b. छह माह से अधिक नहीं

c. दो वर्ष से अधिक नहीं

d. अनिश्चितकाल तक

 

49. अभिकथन (अ): न्यायिकेत्तर संस्वीकृति, यदि स्वैच्छिक हो, पर अन्य साक्ष्यों के साथ भरोसा किया जा सकता है

तर्क (त): न्यायिकेत्तर संस्वीकृति एक कमजोर साक्ष्य होता है

कूट:

a. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है

b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है

c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है

d. (त) गलत है किन्तु (अ) सही है

 

50. पूर्व न्याय के सिद्धांत की प्रयोज्यता हेतु निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य अनिवार्य नहीं है-

a. पूर्ववर्ती वाद किसी सक्षम न्यायालय द्वारा अवश्य सुना तथा निर्णीत किया गया होना चाहिए

b. पूर्ववर्ती तथा पश्चातवर्ती वादों में पक्षकार एक ही होने चाहिए

c. पूर्ववर्ती तथा पश्चातवर्ती वादों में विषयवस्तु एक ही होनी चाहिए

d. पूर्ववर्ती वाद किसी सक्षम न्यायालय के समक्ष अवश्य लंबित होना चाहिए

 

51. निम्नलिखित में से कौन ऐसा आधार है जिसके द्वारा संपूर्ण भारत के राज्यक्षेत्र में सर्वत्र अबाध संचरण के अधिकार पर समुचित प्रतिबंध आरोपित किए जा सकते हैं-

a. राज्य की सुरक्षा

b. शालीनता

c. किसी अनुसूचित जनजाति के हितों का संरक्षण

d. नैतिकता

 

52. यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य पर ऐसा अभियोग लगाने का भय दिखाता है जो मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडनीय हो, तो अधिकतम दंड क्या है?

a. 7 वर्ष

b. 5 वर्ष

c. 10 वर्ष

d. 3 वर्ष

 

53. यदि कानून में जुर्माने की अधिकतम राशि निर्दिष्ट नहीं की गई है, तो जुर्माने की सीमा कैसी होगी?

a. सीमित, लेकिन अधिकतम निर्धारित राशि तक

b. असीमित, लेकिन अत्यधिक नहीं होगी- धारा 8(1)

c. केवल एक वर्ष की सीमा तक

d. जुर्माने की राशि सुप्रीम कोर्ट तय करेगा

 

54. न्यायालय कब जांच या विचारण को अगले दिन से परे स्थगित कर सकता है?

a. जब अभियुक्त उपस्थित न हो

b. जब कारण लेखबद्ध किए जाएं और न्यायालय स्थगन आवश्यक समझे

c. जब पक्षकार अदालत से बाहर हो

d. बिना किसी कारण के कभी भी

 

55. जब कोई कार्य कई व्यक्तियों द्वारा एक सामान्य आशय के तहत किया जाता है, तो क्या होता है?

a. केवल कार्यकर्ता जिम्मेदार होता है

b. सभी व्यक्तियों को उसी प्रकार दायित्व होता है, मानो अकेले उन्होंने किया हो

c. केवल नेता जिम्मेदार होगा

d. सभी दोषमुक्त हो जाएंगे

 

56. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा प्रावधान करती है कि दस्तावेज की अंतर्वस्तु को प्राथमिक साक्ष्य द्वारा अवश्य साबित किया जाना चाहिए-

a. धारा 59

b. धारा 61

c. धारा 62

d. धारा 63

 

57. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत एक दस्तावेज, जिसे विधि द्वारा सत्यापित कराया जाना आवश्यक हो, को किसे बुलाकर साबित किया जा सकता है-

a. दोनों अनुप्रमाणक साक्षियों को

b. किसी अन्य व्यक्ति को

c. अनुप्रमाणक साक्षी के एक विधिक उत्तराधिकारी को

d. कम से कम एक अनुप्रमाणक साक्षी को

 

58. "विधिपूर्ण संरक्षक" किसे कहा जाता है?

a. जो किसी बच्चे का पिता हो

b. जो बच्चे या विकृतचित्त व्यक्ति की देख-रेख या अभिरक्षा का विधिपूर्वक भार ग्रहण करता है

c. कोई भी व्यक्ति

d. कोई शिक्षक

 

59. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद संधियों तथा अंतर्राष्ट्रीय समझौतों को प्रभावी बनाने हेतु संसद द्वारा पारित विधियों की विषयवस्तु से सम्बन्धित है-

a. अनुच्छेद 247

b. अनुच्छेद 253

c. अनुच्छेद 246

d. अनुच्छेद 254

 

60. जब कभी भी संविधान राष्ट्रपति द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले किसी अधिकार अथवा कार्य के लिए उनकी 'संतुष्टि' की माँग करता है तो इसका अर्थ होता है-

a. राष्ट्रपति की निजी संतुष्टि

b. मंत्रिपरिषद् की संतुष्टि

c. संसद सदस्यों की संतुष्टि

d. इनमें से कोई नहीं

 

61. साक्ष्य अधिनियम की धारा 23 के अंतर्गत किसी हेतु-संस्वीकृति को अग्राह्य होने हेतु-

a. उसी अथवा किसी अन्य अपराध से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए

b. उसी अपराध से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए जिसके लिए उस पर आरोप है

c. किसी अन्य अपराध से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

62. भारत के संविधान के अनुच्छेद 51क के अंतर्गत सन्निहित मूल कर्तव्यों में निम्नलिखित में से कौन सा कर्तव्य शामिल नहीं है-

a. भारत की प्रभुता को कायम रखना एवं संरक्षण करना.

b. राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों, स्थानों तथा वस्तुओं का संरक्षण करना

c. आह्वान किए जाने पर देश की रक्षा करना

d. हमारी समृद्ध मिश्रित संस्कृति को महत्व देना और उसका संरक्षण करना

 

63. राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश, यदि संसद अपने पुनः समवेत होने के बाद, उसका अनुमोदन या अननुमोदन नहीं करती है, तो निम्नलिखित अवधि के भीतर निष्प्रभावी हो जाता है-

a. 8 सप्ताह

b. 6 सप्ताह

c. 12 सप्ताह

d. 18 सप्ताह

 

64. धारा 283 के तहत भ्रामक प्रकाश, चिन्ह या बोये का प्रदर्शन का अधिकतम दंड क्या है?

a. दो वर्ष

b. पांच वर्ष

c. सात वर्ष

d. दस वर्ष

 

65. किसी डिक्री का निष्पादन कर सकता है-

a. जिला न्यायाधीश

b. डिक्री पारित करने वाला न्यायालय अथवा वह न्यायालय जिसे निष्पादन हेतु डिक्री प्रेषित की गई हो

c. आयुक्त

d. डिक्री पारित करने वाला न्यायालय

 

66. प्रक्रिया, जब निगम या रजिस्ट्रीकृत सोसाइटी अभियुक्त है, किससे संबंधित है?

a. धारा 341

b. धारा 346

c. धारा 342

d. धारा 343

 

67. किन अपराधों के दायित्व का निर्णय करने के दौरान आपराधिक विधि के अंतर्गत अपराध की निकटता का सिद्धांत सुसंगत होता है-

a. चोरी और लूट

b. आपराधिक मानववध एवं हत्या

c. अपहरण

d. उकसाने तथा षड़यंत्र

 

68. अनुच्छेद 14 में विधि का समान संरक्षण' शब्द को कहाँ से ग्रहण किया गया है-

a. ब्रिटिश संविधान

b. आस्ट्रेलियाई संविधान

c. अमेरिकी संविधान

d. इनमें से कोई नहीं

 

69. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 26 के अंतर्गत एक मृत्युकालिक कथन साक्ष्य के रूप में तभी ग्राह्य है-

a. केवल तब जब यह लिखित में दर्ज किया गया हो

b. केवल जब यह किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया हो

c. केवल तब जब यह किसी कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया हो

d. तब भी जब यह किसी पुलिस अधिकारी के समक्ष दिया गया हो

 

70. किस आधार पर तलाशी वारंट जारी किया जाता है?

a. यदि व्यक्ति परिदोष अपराध की कोटि में परिरुद्ध हो

b. यदि व्यक्ति से कोई शिकायत हो

c. यदि व्यक्ति किसी अन्य शहर में हो

d. यदि व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर हो

 

71. यदि कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है और कोई अन्य व्यक्ति उसे इसके लिए दुष्प्रेरित करता है, तो दुष्प्रेरक को अधिकतम कितनी सजा हो सकती है?

a. 7 वर्ष

b. 5 वर्ष

c. 10 वर्ष और जुर्माने से

d. आजीवन कारावास

 

72. साक्ष्य अधिनियम की धारा 43 के अंतर्गत निम्न में से कौन सा निर्णय असंगत है-

a. किसी आपराधिक न्यायालय का निर्णय

b. किसी दिवाला न्यायालय का निर्णय

c. किसी वैवाहिक न्यायालय का निर्णय

d. किसी प्रोबेट न्यायालय का निर्णय

 

73. धारा 217 के अंतर्गत, भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित दुष्प्रेरण का संज्ञान केवल पूर्व मंजूरी से लिया जा सकता है?

a. धारा 47

b. धारा 197

c. धारा 353

d. धारा 299

 

74. किसी घटना के समाचारपत्र में प्रकाशित विवरणों को निम्नलिखित में से क्या भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023के किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है-

a. अनुश्रुत साक्ष्य

b. दस्तावेजी साक्ष्य

c. अप्रत्यक्ष साक्ष्य

d. सुसंगत साक्ष्य

 

75. व्यक्तियों की गिरफ्तारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के किस अध्याय में शामिल है-

a. अध्याय 8

b. अध्याय 7

c. अध्याय 6

d. अध्याय 5

 

76. बलात्संग के मामलों में कथन लेने की प्रक्रिया कैसे की जानी चाहिए?

a. पुलिस अधिकारी द्वारा केवल लिखित में

b. पुलिस अधिकारी द्वारा ऑडियो रिकॉर्डिंग द्वारा

c. महिला पुलिस अधिकारी द्वारा उसके माता-पिता या संरक्षक या नजदीकी नातेदार या परिक्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति में मोबाइल फोन या किसी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से वीडियोग्राफी द्वारा

d. पुलिस अधिकारी द्वारा टेलीफोनिक वार्ता द्वारा

 

77. धारा 176 की उपधारा (3) के अनुसार, किस प्रकार के अपराध पर वीडियोग्राफी करना आवश्यक है?

a. तीन वर्ष से अधिक की सजा वाले

b. सात वर्ष या अधिक के लिए दंडनीय अपराध

c. सभी संज्ञेय अपराध

d. केवल आर्थिक अपराध

 

78. धारा 297 के अंतर्गत कौन-सा कार्य दण्डनीय है?

a. पुस्तक पढ़ना

b. लोक स्थान में अश्लील कार्य करना

c. धार्मिक उपदेश देना

d. लाटरी कार्यालय रखना

 

79. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 8 के नियम 6 में मुजरा की अनुमति दी जा सकती है यदि-

a. वाद संपत्ति की वसूली का हो

b. वसूल की जाने वाली संपत्ति का मूल्य दो लाख रुपयों से कम हो

c. प्रतिवादी वाद का एक लिखित कथन प्रस्तुत करता हो

d. प्रतिवादी द्वारा दावा किया गया मुजरा किसी निश्चित धनराशि का हो

 

80. जहां आपातकाल की उद्घोषणा प्रवर्तन में है, वहांनिम्नलिखित मूल अधिकारों में से किसको प्रवर्तित कराने हेतु किसी न्यायालय को समावेदन करने का अधिकार निलंबित नहीं किया जा सकता है-

a. किसी अपराध के लिए किसी अभियुक्त का स्वयं अपने विरुद्ध साक्षी होने के लिए बाध्य न किये जाने का अधिकार

b. धार्मिक एवं भाषाई अल्पसंख्यक वर्गों का अपनी रुचि के शिक्षा संस्थानों की स्थापना एवं प्रशासन का अधिकार ।

c. शांतिपूर्वक और निरायुध सम्मेलन का अधिकार ।

d. भारत के राज्य क्षेत्र में सर्वत्र अबाध संचरण का अधिकार

 

81. यदि अभियुक्त आवेदन करता है, तो उसे लोक अभियोजक को क्या देना होता है?

a. रिश्वत

b. आवेदन की मौखिक सूचना

c. आवेदन की लिखित सूचना और आधारों की प्रतिलिपि

d. कोर्ट फीस

 

82. साधारण अपवाद के तहत निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण सही है?

a. 5 वर्ष से कम आयु का बच्चा अपराध कर सकता है

b. 7 वर्ष से कम आयु का बच्चा अपराध नहीं कर सकता

c. सभी उम्र के बच्चे अपराध कर सकते हैं

d. कोई बच्चा अपराध के लिए दोषी होगा

 

83. यदि दंडादेश शर्तों पर निलंबित किया गया हो और शर्त पूरी न हो, तो समुचित सरकार क्या कर सकती है?

a. शर्त बदल सकती है

b. निलम्बन/परिहार रद्द कर सकती है

c. दंड कम कर सकती है

d. उच्च न्यायालय से राय ले सकती है

 

84. क्या धारा 2(17) के तहत जीवन का अर्थ मानव जीवन के अलावा भी माना जा सकता है?

a. हाँ, हमेशा

b. नहीं, कभी भी नहीं

c. केवल जब संदर्भ से प्रतिकूल प्रतीत हो

d. केवल जब अदालत आदेश दे

 

85. भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत प्राधिकार में किसी व्यक्ति द्वारा मैथुन का प्रावधान दिया गया है-

a. धारा 65

b. धारा 66

c. धारा 67

d. धारा 68

 

86. धारा 78 के अनुसार, "पीछा करना" का अर्थ क्या है?

a. महिला से बातचीत करना

b. महिला का बारंबार पीछा करना या उसकी इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियों की निगरानी करना

c. महिला को उपहार देना

d. महिला से विवाह का प्रस्ताव देना

 

87. भारत के संविधान में संपत्ति से सम्बन्धित अनुच्छेद 31 को किस संवैधानिक संशोधन द्वारा निरसित किया गया था-

a. 44वाँ संशोधन, 1978

b. 42वाँ संशोधन, 1978

c. 70वाँ संशोधन, 1991

d. 73वाँ संशोधन, 1992

 

88. 'मित्रतापूर्ण वाद' का प्रावधान निहित है-

a. सिविल प्रक्रिया संहिता आदेश 34 में

b. सिविल प्रक्रिया संहिता आदेश 33 में

c. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 90, आदेश 36 में

d. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 88 आदेश 35 में

 

89. एक महिला, जिसे एक रेलवे टिकट की आवश्यकता है, स्टेशन की खिड़की पर भीड़ देखकर खिड़की के समीप खड़े 'ख' से अपने लिए एक टिकट लेने को कहती है और उसे इसके लिए पैसे देती है। 'ख' पैसे लेता है और टिकट लेने के बजाए पैसे समेत वहाँ से भाग जाता है। 'ख' ने कौन सा अपराध किया है?

a. चोरी

b. आपराधिक दुर्विनियोग

c. आपराधिक न्यासभंग

d. छल

 

90. भरण पोषण अथवा अंतरिम भत्ते सम्बन्धी किसी आदेश को निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत उल्लिखित परिस्थितियों में रद्द किया जा सकता है-

a. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 144(5)

b. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 145(2)

c. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 145(3)

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

91. "क" एक भवन के बाहर जाने के द्वारों पर बंदूकधारी मनुष्यों को बैठा देता है और "य" से कह देता है कि यदि "य" भवन के बाहर जाने का प्रयास करेगा, तो वे "य" को गोली मार देंगे-

a. "क", "य" का सदोष अवरोध करता है।

b. "क", "य" को सदोष बाधा डालता है।

c. "क", "य" का सदोष परिरोध करता है

d. "‘क’ "क", "य" का सदोष अवरोध देता है।

 

92. सम्पत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार कब प्रारम्भ होता है?

a. जब अपराधी पकड़ा जाता है

b. जब सम्पत्ति के संकट की युक्तियुक्त आशंका प्रारम्भ होती है

c. जब लोक प्राधिकारी आते हैं

d. जब चोरी हो जाती है

 

93. धारा 113 के अनुसार “आतंकवादी कृत्य” कब माना जाएगा?

a. सार्वजनिक शौचालय की गंदगी फैलाने पर

b. रिपोर्ट लिखने के दौरान

c. बम, विस्फोटक या विष आदि से जनता या सरकार को डराने के उद्देश्य से कार्रवाई करने पर

d. किसी पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने के प्रयास में

 

94. किसी दस्तावेज के द्वितीयक साक्ष्य का अर्थ होता है-

a. उस दस्तावेज की प्रतियाँ

b. दस्तावेज की अंतर्वस्तु का मौखिक विवरण

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है

 

95. शिशु का जीवित पैदा होना रोकने या जन्म के पश्चात उसकी मृत्यु कारित करने के आशय से किया गया कार्य यदि माता के जीवन को बचाने के उद्देश्य से नहीं किया गया, तो उस कार्य के लिए किस प्रकार का दण्ड हो सकता है?

a. केवल जुर्माना

b. दस वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों

c. आजीवन कारावास

d. कोई दण्ड नहीं

 

96. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत 'रेस जेस्टए' (एक ही संव्यवहार) के सिद्धांत पर चर्चा की गई है-

a. धारा 6

b. धारा 5

c. धारा 4

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

97. मानहानि का प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में किया गया है-

a. धारा 352

b. धारा 353

c. धारा 355

d. धारा 356

 

98. साक्ष्य अधिनियम "किसी सिविल न्यायालय का निर्णय सभी परिस्थितियों में आपराधिक न्यायालय पर बाध्यकारी होता है।" यह कथन-

a. गलत है

b. आंशिक सत्य है।

c. सत्य है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

99. धारा 447(1)(क) के अनुसार अंतरण का आधार कौन-सा है?

a. जमानत याचिका लंबित हो

b. अधीनस्थ दंड न्यायालय में ऋजु (निष्पक्ष) और पक्षपातरहित विचारण न हो सकना

c. आरोप गंभीर हो

d. न्यायालय बदलने का आरोपी का निजी अनुरोध

 

100. लोकसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?

a. राष्ट्रपति

b. उप-राष्ट्रपति

c. प्रधानमंत्री

d. उपाध्यक्ष

 

Download Bihar APO Mock Test 3 PDF

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts