Download Bihar APO Mock Test 1 PDF
1. प्रश्न है कि क्या 'क' की हत्या 'ख' द्वारा की गई थी। यह तथ्य कि ख अस्पताल में भर्ती की एक पर्ची प्रस्तुत करता है जिसके अनुसार कथित हत्या के दौरान उसके कूल्हे की हड्डी सरक गई थी। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के निम्नलिखित में से कौन सा प्रावधान सही है जो सुसंगत हो-
a. धारा 6
b. धारा 9
c. धारा 10
d. धारा 11
2. लघुवाद न्यायालयों द्वारा जारी डिक्रियाँ अथवा आदेश किसके द्वारा उलटने योग्य होते हैं-
a. उच्च न्यायालय
b. जिला न्यायालय
c. उपरोक्त दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. संघ लोकसेवा आयोग किसी राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा निवेदन किए जाने पर राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है।
b. संघ लोकसेवा आयोग किसी राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकता
c. संघ लोकसेवा आयोग सामान्यतः किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा निवेदन किए जाने पर राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है राष्ट्रपति की स्वीकृति आवश्यक नहीं है।
d. संघ लोकसेवा आयोग किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा निवेदन किए जाने पर तथा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति दिए जाने पर राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है
4. धारा 171 के अनुसार "निर्वाचनों में असम्यक् असर डालना" का क्या अर्थ है?
a. मतदान केंद्र पर देरी से पहुँचना
b. किसी निर्वाचन अधिकार के निर्बाध प्रयोग में स्वेच्छया हस्तक्षेप करना या उसका प्रयत्न करना
c. प्रत्याशी द्वारा रैली निकालना
d. चुनाव प्रचार के दौरान भाषण देना
5. फरार व्यक्ति की संपत्ति की कुर्की किससे सम्बन्धित है?
a. धारा 86
b. धारा 85
c. धारा 84
d. धारा 83
6. गृह-अतिचार किसे कहते हैं?
a. किसी सार्वजनिक पार्क में प्रवेश
b. किसी निर्माण, तम्बू, जलयान या उपासना-स्थान में अवैध प्रवेश या वहां रहना, जिसका उपयोग मानव आवास या सुरक्षा के लिए होता है
c. सड़क पर चलना
d. व्यापारिक प्रतिष्ठान में काम करना
7. तथ्य को साबित माना जाता है जब-
a. यह स्वीकृत हो जाए
b. इसे किसी दस्तावेज में समेकित कर लिया जाए
c. यदि इसका खंडन न किया गया हो
d. यदि इसका अस्तित्व इतना संभाव्य हो कि एक प्रज्ञाशील व्यक्ति इसे अस्तित्वशाली मान ले
8. झीलों का संरक्षण निम्नलिखित में से किसके अंतर्गत स्पष्टतौर पर उल्लिखित उद्देश्य है-
a. राज्य के नीति निदेशक तत्वों में
b. मूल अधिकारों में
c. मूल कर्तव्यों में
d. संविधान की 11वीं अनुसूची में
9. भारत का संविधान मातृत्व अनुतोष सम्बन्धी प्रावधानों पर किस अनुच्छेद में चर्चा करता है?
a. संविधान के अनुच्छेद 42 में
b. संविधान के अनुच्छेद 40 में
c. संविधान के अनुच्छेद 43 में
d. संविधान के अनुच्छेद 41 में
10. निम्नलिखित में से किस एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद मृत्युकालिक कथन के रूप में सिद्ध किया जा सकता है-
a. मृतक द्वारा दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट
b. मृतक द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 180 के अंतर्गत दर्ज कराया गया कथन
c. मृतक व्यक्ति द्वारा एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया गया कथन
d. उपरोक्त सभी
11. "सदोष हानि उठाना" कब होता है?
a. जब कोई व्यक्ति सम्पत्ति को बेच देता है
b. जब कोई व्यक्ति सम्पत्ति से सदोष अलग रखा जाता है या सदोष वंचित किया जाता है
c. जब कोई व्यक्ति सम्पत्ति प्राप्त करता है
d. जब कोई व्यक्ति सम्पत्ति को सुरक्षित रखता है
12. किसी समझौते को आपराधिक षड्यंत्र का नाम दिया जाता है यदि-
a. दो अथवा अधिक व्यक्ति किसी अवैध कार्य करने को सहमत होते हैं
b. ऐसे समझौते के अनुपालन में सभी पक्षों के द्वारा कोई अवैध कार्य किया जाता हैं
c. ऐसे समझौते के अनुपालन में न्यूनतम एक पक्ष द्वारा कोई अवैध कार्य किया जाता है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
13. ऐसे दस्तावेज, जिनके सम्बन्ध में भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 129 के अंतर्गत विशेषाधिकार प्रदान किए गए हैं, होते हैं-
a. एक प्रकाशित सरकारी अभिलेख
b. एक अप्रकाशित सरकारी अभिलेख
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
14. "तथ्यों की भूल क्षम्य है" का सिद्धांत भारतीय न्याय संहिता सम्बन्धित है-
a. धारा 14 से
b. धारा 15 से
c. धारा 17 से
d. उपरोक्त में कोई नहीं
15. कौन सी धाराएं सशस्त्र बलों के सदस्यों की गिरफ्तारी से संबंधित नियमों को प्रभावित करती हैं?
a. धारा 10 और 20
b. धारा 35, 39 से 41 (दोनों सहित)
c. धारा 50 और 60
d. धारा 5 से 15
16. “इलैक्ट्रानिक संसूचना” में क्या शामिल है?
a. केवल लिखित सूचना
b. केवल मौखिक सूचना
c. लिखित, मौखिक, सचित्र सूचना या वीडियो अंतर्वस्तु
d. केवल वीडियो रिकॉर्डिंग
17. धारा 528 के अनुसार, क्या उच्च न्यायालय की अन्तर्निहित शक्तियों को सीमित करती है?
a. हाँ, पूरी तरह
b. केवल आपराधिक मामलों में
c. नहीं, यह शक्तियों को सीमित नहीं करती
d. केवल राज्य सरकार की अनुमति से
18. धारा 94 के अनुसार, मृत शिशु के शरीर को गुप्त रूप से दफनाने या नष्ट करने का उद्देश्य क्या हो सकता है?
a. शिशु के जन्म को छिपाना या छिपाने का प्रयास करना
b. शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करना
c. शिशु का उचित सम्मान करना
d. शिशु का नामकरण करना
19. न्यायालय कब तक किसी निष्कर्ष, दंडादेश या आदेश को गलती, लोप या अनियमितता के कारण उलट या परिवर्तित नहीं करेगा?
a. जब तक अभियुक्त सहमत न हो
b. जब तक अपील या पुनरीक्षण न्यायालय को यह न लगे कि उससे वस्तुतः न्याय प्रभावित हुआ है
c. हमेशा
d. जब तक पुलिस की रिपोर्ट सही न हो
20. निम्नलिखित में से कौन सा प्रावधान राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री नियुक्त करने की शक्ति प्रदान करता है?
a. अनुच्छेद 74
b. अनुच्छेद 76
c. अनुच्छेद 75
d. अनुच्छेद 77
21. एक कथन को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 26(1) के तहत मृत्युकालिक घोषणा के रूप में सुसंगत होने के लिये, निम्न में से किस परिस्थिति के अंतर्गत दिया जाना चाहिये-
a. इसे अपनी मृत्यु के कारण के सम्बन्ध में अथवा उस संव्यवहार की परिस्थितियों से सम्बन्धित होना चाहिए जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हुई हो
b. इसे उसकी मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति के उत्तराधिकार के सम्बन्ध में दिया गया होना चाहिए
c. इसे आसन्न मृत्यु की प्रत्याशंका के अधीन दिया गया होना चाहिए
d. यह उसके द्वारा निष्पादित वसीयत में दिया गया होना चाहिए
22. वारंट मामलों में प्रत्येक साक्षी का साक्ष्य किस प्रकार लिया जाएगा?
a. केवल अभियोजन पक्ष की उपस्थिति में।
b. मजिस्ट्रेट द्वारा स्वयं लिखा जाएगा, या खुले न्यायालय में बोलकर लिखवाया जाएगा, या किसी अधिकारी द्वारा निदेशन में लिखा जाएगा।
c. केवल अभियुक्त की उपस्थिति में।
d. केवल वीडियो कॉल के माध्यम से।
23. उपहति को भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में परिभाषित किया गया है-
a. धारा 114
b. धारा 115
c. धारा 116
d. धारा 117
24. किस आयु तक के शिशु द्वारा किया गया कोई भी कार्य अपराध नहीं होता-
a. आठ वर्ष
b. दस वर्ष
c. सात वर्ष
d. बारह वर्ष
25. धारा 524 के तहत अधिसूचना जारी करने से पहले राज्य सरकार को किससे परामर्श लेना आवश्यक है?
a. मुख्यमंत्री
b. प्रधानमंत्री
c. उच्च न्यायालय
d. गृह सचिव
26. निम्नलिखित में से कौन-सा दृष्टांत धारा 19 के अंतर्गत आता है?
a. क, एक जलयान का कप्तान, अपने मार्ग को बदलकर संभवतः एक छोटी नाव को डुबाने की जोखिम उठाता है, लेकिन बड़ी नाव और यात्रियों को बचाता है।
b. क जानबूझकर आग लगाता है।
c. क बिना कारण किसी की संपत्ति नष्ट करता है।
d. क अवैध तरीके से किसी को चोट पहुँचाता है।
27. अभिकथन (अ)संविधान संघ की कार्यकारी शक्तियों को तर्क (त) भारत का राष्ट्रपति देश का संवैधानिक राष्ट्राध्यक्ष होता है।
कूट:
a. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सहीस्पष्टीकरण नहीं है
b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है
c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है
d. (अ) गलत है किन्तु (त) सही है।
28. सिविल प्रक्रिया संहिता में निर्धन व्यक्तियों के मामलों से सम्बन्धित प्रावधान कहाँ किए गए हैं?
a. आदेश 55 में
b. आदेश 89 में
c. आदेश 33 में
d. आदेश 32 में
29. द्वितीयक साक्ष्य ग्राह्य होता है-
a. जहाँ प्राथमिक साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने को दर्ज न किया गया हो
b. प्राथमिक साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने को दर्ज किया अथवा न किया गया हो
c. जहाँ प्राथमिक साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने को दर्ज किया गया हो
d. उपरोक्त (a) तथा (c) सही हैं
30. मुख्य परीक्षण में सूचक प्रश्न पूछे जा सकते हैं-
a. न्यायालय की अनुमति से ऐसे मामलों के सम्बन्ध में जो परिचायक हों
b. यदि न्यायालय की राय में संलिप्त मामला पहले ही. पर्याप्त तौर पर सिद्ध किया जा चुका हो।
c. न (a) न ही (b)
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
31. भारतीय न्याय संहिता का कौन सा प्रावधान कहता है-"कोई बात अपराध नहीं है, जो दुर्घटनावश हुई हो"-
a. धारा 19
b. धारा 18
c. धारा 20
d. उपरोक्त में कोई नहीं
32. निम्नलिखित में से किसकी वित्तीय स्थिति पर पुनर्विचार करने के लिए राज्य के राज्यपाल को अधिकार है कि वह एक वित्त आयोग का गठन कर दे-
a. पंचायत तथा नगर निगम निकायों दोनों की
b. केवल पंचायतों की
c. केवल नगरनिगम निकायों की
d. राज्य की
33. आपराधिक अभित्रास का प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में किया गया है-
a. धारा 352
b. धारा 345
c. धारा 340
d. धारा 351
34. धारा 351 के अनुसार, जब धमकी में मृत्यु, घोर उपहति, अग्नि से संपत्ति नाश या महिला की असतित्व का लांछन हो, तो दंड की अधिकतम अवधि क्या है?
a. दो वर्ष
b. सात वर्ष
c. एक वर्ष
d. आजीवन कारावास
35. “जमानतपत्र” से क्या अभिप्रेत है?
a. गिरफ्तारी का आदेश
b. अपराध स्वीकार करने का पत्र
c. प्रतिभूति के साथ छोड़े जाने के लिए वचनबंध
d. न्यायालय का निर्णय पत्र
36. साक्ष्य अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत किसी विशेषज्ञ की राय-
a. निश्चायक सबूत प्रमाण होती है।
b. निश्चायक सबूत नहीं होती
c. समर्थनकारी एवं पुष्टिकारक प्रकृति की होती हैं।
d. ग्राह्य नहीं होती
37. धारा 473 किस विषय से संबंधित है?
a. दंडादेशों का निलम्बन या परिहार करने की शक्ति
b. दंडादेश लघुकरण करने की शक्ति
c. कुछ मामलों में छूट या लघुकरण की शक्तियों पर निर्बन्धन
d. मृत्यु दंडादेशों की दशा में केन्द्रीय सरकार की समवर्ती शक्ति
38. पूर्व न्याय का सिद्धांत
a. निदेशात्मक है।
b. विवेकाधीन है।
c. आज्ञापक है।
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
39. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा संयोजन सुमेलित नहीं है?
a. किसी अकिंचन द्वारा वाद - आदेश 33
b. अपीली न्यायालय के शक्ति - धारा 102
c. अस्थायी व्यादेश - आदेश 39
d. एक केवियट दाखिल करने का अधिकार - धारा 148क
40. एक व्यक्ति स्वीकृति सम्बन्धी अपने ही कथन को कब साबित कर सकता है अथवा इसे उसकी ओर से साबित किया जा सकता है-
a. जब यह स्वीकृति के रूप में सुसंगत हो
b. जब यह संस्वीकृति के रूप में सुसंगत हो
c. जब यह मृत्युकालिक घोषणा के रूप में सुसंगत हो
d. जब यह किसी इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख की अंतर्वस्तु की मात्र एक मौखिक स्वीकृति हो
41. प्रश्न प्रस्तुत करने अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने का आदेश देने के न्यायाधीश के अधिकार में कौन से प्राधिकरण शामिल नहीं हैं-
a. ऐसा प्रश्न विरोधी पक्ष द्वारा पूछा गया हो
b. ऐसा प्रश्न पूछना जो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पूछा जाना उचित होगा
c. किसी साक्षी को ऐसा उत्तर देने हेतु बाध्य करना जिससे ऐसे साक्षी को उत्तर देने से इंकार करने का अधिकार हो, यदि किसी बिन्दु पर स्पष्टता प्रदान करना
d. उपरोक्त में कोई नहीं
42. निम्नलिखित में से क्या राज्यपाल के कार्यकाल पर लागू नहीं होता-
a. राज्यपाल अपना पद राष्ट्रपति की इच्छा पर धारित करेंगे
b. राज्यपाल राष्ट्रपति को सम्बोधित अपनी हस्तलिपि में - लिखित त्यागपत्र दे सकते हैं
c. राज्यपाल के पद के लिए न्यूनतम आयु 32 वर्ष होगी
d. राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा
43. अपराध वहां विचारणीय होगा जहां कार्य किया गया या जहां परिणाम निकला किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 194
b. धारा 199
c. धारा 192
d. धारा 190
44. संविधान का कौन सा अनुच्छेद अधीनस्थ न्यायालयों के विनियमन से सम्बन्धित है-
a. अनुच्छेद 233 से 237
b. अनुच्छेद 78 से 101
c. अनुच्छेद 145 से 148
d. अनुच्छेद 266 से 253
45. धारा 336 के अनुसार कूटरचना किसे कहते हैं?
a. केवल किसी दस्तावेज़ पर गलत हस्ताक्षर करना।
b. मिथ्या दस्तावेज़ या मिथ्या इलैक्ट्रानिक अभिलेख इस आशय से रचना कि उससे किसी को नुकसान हो, हक का समर्थन हो, या कपट किया जाए।
c. केवल इलैक्ट्रानिक अभिलेख को मिटाना।
d. केवल दस्तावेज़ की नकल करना।
46. भारत के राष्ट्रपति के पद के लिए व्यक्ति की न्यूनतम आयु क्या होनी चाहिए-
a. 21 वर्ष
b. 35 वर्ष
c. 30 वर्ष
d. 25 वर्ष
47. धारा 25 के अनुसार, किसी अपहानि के कारण अपराध नहीं होगा यदि वह अपहानि किसके द्वारा सहन की गई हो?
a. अठारह वर्ष से कम आयु के व्यक्ति द्वारा
b. कर्ता द्वारा आशयित व्यक्ति द्वारा
c. अठारह वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति द्वारा, जिसने अभिव्यक्त या विवक्षित सम्मति दी हो
d. किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना सम्मति के
48. राज्यसभा के सदस्यों (नामितो को छोड़कर) का निर्वाचन किसके द्वारा किया जाता है-
a. राज्य विधानमंडलों तथा लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
b. राज्य विधानमंडलों के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
c. लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों
d. इनमें से कोई नहीं
49. धारा 37 के अनुसार, प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार किस स्थिति में नहीं होता?
a. जब लोक सेवक के निदेश से सद्भावपूर्वक किया गया कार्य हो, जिसमें मृत्यु या घोर उपहति की आशंका न हो
b. जब कार्य किसी मानसिक विकृत व्यक्ति द्वारा किया गया हो
c. जब कार्य संपत्ति की चोरी हो
d. जब कार्य किसी अपरिपक्व बच्चे द्वारा किया गया हो
50. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल होता है-
a. छह वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक दोनों में जो पहले हो
b. पाँच वर्ष
c. 62 वर्ष की आयु तक
d. पाँच वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु दोनों में जो पहले हो
51. एक हथियार घातक हथियार है अथवा नहीं, यह निम्न में से किसका प्रश्न है-
a. विशेषज्ञ साक्षी की राय
b. न्यायाधीश की विधि
c. तथ्य
d. राय
52. न्यायिक स्वीकृति कार्य करती है-
a. सबूत के अधित्यजन का
b. एक स्वीकृति का
c. एक संस्वीकृति का
d. अनभिज्ञता की दलील का
53. अनुच्छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल की उद्घोषणा को इसे जारी करने के कितनी अवधि के अंदर संसद के दोनों सदनों द्वारा स्वीकृति अवश्य ही प्रदान कर दी जानी चाहिए?
a. दो माह
b. तीन माह
c. एक माह
d. छह माह
54. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के क्षमा तथा कतिपय मामलों में दंडादेश के निलंबन, परिहार अथवा लघुकरण करने की शक्ति इत्यादि से सम्बन्धित है-
a. अनुच्छेद 71
b. अनुच्छेद 73
c. अनुच्छेद 77
d. अनुच्छेद 72
55. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्रतिवादी वादी के प्रावधान के विरूद्ध अस्थायी व्यादेश माँग सकता है यदि-
a. वादी अपने लेनदारों को धोखा देने के विचार से संपत्ति को बेचने की धमकी दे रहा हो
b. वाद प्रतिवादी को वाद संपत्ति से निकाल देने की धमकी, दे रहा है
c. यह खतरा प्रतीत हो रहा हो कि वादी वाद संपति का अपव्यय अथवा अंतरण कर देगा
d. उपरोक्त सभी
56. अभियुक्त और अन्य व्यक्तियों को निर्णय की प्रति का दिया जाना किससे सम्बंधित हैं?
a. धारा 401
b. धारा 400
c. धारा 404
d. धारा 406
57. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 2 नियम 3 के अनुसार एक वादी एक ही वाद में एक ही प्रतिवादी के विरूद्ध निम्न में से किसे शामिल कर सकता है-
a. वाद हेतुकों को
b. ऋणों को
c. कई विवाद्यकों को
d. कई दावों को
58. धारा 129 के अनुसार, कार्यपालक मजिस्ट्रेट कितनी अवधि के लिए परिशांति बनाए रखने के लिए बंधपत्र या जमानतपत्र आदेश दे सकता है?
a. 6 महीने तक
b. 1 वर्ष से अनधिक, जितनी अवधि मजिस्ट्रेट ठीक समझे
c. 3 वर्ष से अनधिक अवधि तक जितनी उचित समझे
d. कोई अवधि नहीं
59. भारत के संविधान में को किसके द्वारा लागू पंचायती राज की अवधारणा किया गया था-
a. अनुच्छेद 300क
b. अनुच्छेद 123
c. अनुच्छेद 243क
d. इनमें से कोई नहीं
60. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा इस नियम का प्रावधान करती है कि कतिपय परिस्थितियों में स्वीकृति स्वीकृति करने वाले व्यक्ति अथवा उसकी ओर से दी जा सकती है-
a. धारा 18
b. धारा 19
c. धारा 20
d. धारा 21
61. मूल भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद तथा - अनुसूचियाँ थीं-
a. 394 अनुच्छेद तथा 9 अनुसूचियाँ
b. 396 अनुच्छेद तथा 10 अनुसूचियाँ
c. 395 अनुच्छेद तथा 8 अनुसूचियाँ
d. 395 अनुच्छेद तथा 7 अनुसूचियाँ
62. संगठित अपराध का प्रयास, षड्यंत्र या दुष्प्रेरण करने वाले को न्यूनतम कितने वर्ष की सजा दी जा सकती है?
a. मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडित होगा और ऐसे जुर्माने के लिए भी दायी होगा जो दस लाख रुपए से कम नहीं होगा
b. आजीवन कारावास से दंडित होगा और ऐसे जुर्माने के लिए जो ₹2 लाख रुपए से कम नहीं होगा
c. चार वर्ष से दंडित होगा और ऐसे जुर्माने के लिए जो ₹2 लाख रुपए से कम नहीं होगा
d. पांच वर्ष से कम नहीं होगा किंतु आजीवन कारावास तक हो सकेगी और ऐसे जुर्माने के लिए भी दायी होगी जो पांच लाख रुपए से कम नहीं होगा
63. किसी विदेशी न्यायालय में किसी वाद का लंबित रहना भारत में न्यायालयों को कार्यवाही के उसी मामले पर आधारित किसी वाद पर विचारण से रोक देगा-
a. नहीं
b. हाँ
c. यह बाद की प्रकृति पर निर्भर करेगा
d. निष्कर्ष बाद के मूल्यांकन पर घोषित किया जाएगा
64. आदेश 7 नियम 10 से 10ख किस सम्बन्ध में प्रावधान करते हैं-
a. वादपत्र को खारिज किया जाना
b. वादपत्र में विश्वास किए गए दस्तावेज
c. वादपत्र की वापसी
d. वादपत्र की स्वीकृति
65. धारा 288 के तहत, जो अभिलेख या निर्णय अधिकारी से तैयार कराया जाता है, उसे कौन हस्ताक्षरित करेगा?
a. अधिकारी जिसने तैयार किया है
b. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. मजिस्ट्रेट जिसे उच्च न्यायालय ने संक्षेपतः विचारण के लिए सशक्त किया है
d. अभियोजन पक्ष
66. वस्तु एवं सेवा कर को किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा लागू किया गया है?
a. 99वें
b. 100वें
c. 98वें
d. 101वें
67. लोक अभिलेख के रूप में रखा गया राज्य का एक प्राइवेट दस्तावेज किस श्रेणी में आता है-
a. निजी दस्तावेज
b. लोक दस्तावेज
c. लोक तथा प्राइवेट दस्तावेज दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
68. परिसीमा की अवधि, जिसके अंदर प्रतिवादी अपना लिखित कथन प्रस्तुत करेगा, सामान्यतः होती है-
a. समन तामील होने के 60 दिनों के अंदर
b. समन तामील होने के 30 दिनों के अंदर अथवा यदि न्यायालय द्वारा अनुमति दी गई हो तो 90 दिनों के अंदर
c. समन तामील होने के 15 दिनों के अंदर
d. सदैव समन तामील होने के 90 दिनों के अंदर
69. एक अधिवक्ता तथा उसके कक्षीकार के बीच एक पेशागत सम्बन्ध की घोषणा न्यायालय के समक्ष की जा सकती है-
a. कक्षीकार की सहमति से
b. कक्षीकार की सहमति के बिना यदि किसी अवैध प्रयोजन को आगे बढ़ाने में कही हो
c. कक्षीकार की सहमति के बिना यदि अधिवक्ता को यह ज्ञात हो कि उसे नियुक्त किए जाने के बाद कोई अपराध अथवा धोखाधड़ी की गई है.
d. उपरोक्त सभी
70. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सर्वोच्च न्यायालय की पत्रात्मक अधिकारिता को संदर्भित करता है-
a. अनुच्छेद 131 के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय की मौलिक अधिकारिता
b. डिक्रियों तथा आदेशों का प्रवर्तन
c. अनुच्छेद 142 के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय
d. जनहित याचिका मामलों में न्यायालय को सम्बोधित पत्र के माध्यम से संज्ञान लिया जाना
71. भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन से सम्बन्धित विवाद का निर्णयन कौन करता है?
a. सर्वोच्च न्यायालय
b. निर्वाचन आयोग
c. भारत के प्रधान न्यायाधीश
d. संसद
72. 'क’ आयकर विभाग का कर्मचारी नहीं है किन्तु स्वयं को आयकर अधिकारी प्रदर्शित करते हुए 'ख' के व्यवसायिक केन्द्र पर छापा मारता है और वहाँ से मूल्यवान सामग्री ले लेता है। इस प्रकार 'क’ कौन सा अपराध करता है-
a. छल
b. प्रतिरूपण द्वारा छल
c. लूट
d. कपटं
73. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की कौन सी धारा निरसन और व्यावृत्ति का प्रावधान करती है?
a. धारा 166
b. धारा 165
c. धारा 169
d. धारा 170
74. गिरफ्तारी की आशंका करने वाले व्यक्ति की जमानत मंजूर करने के लिए निदेश किससे सम्बंधित है?
a. धारा 472
b. धारा 476
c. धारा 482
d. धारा 480
75. निम्न में से कौन एक संवैधानिक आयोग नहीं है?
a. वित्त आयोग
b. विधि आयोग
c. चुनाव आयोग
d. संघ लोकसेवा आयोग
76. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 2(1) के अनुसार "कार्य" का क्या अर्थ है?
a. केवल एक क्रिया
b. केवल सरकारी कार्य
c. कार्यों की आवलि का उसी प्रकार द्योतक है, जिस प्रकार एक कार्य का
d. केवल आपराधिक कृत्य
77. घातक आयुधों से सज्जित विधिविरूद्ध जमाव में सम्मिलित होने पर भारतीय न्याय संहिता किस धारा के अंतर्गत चर्चा की गई है-
a. धारा 186(1)
b. धारा 149(4)
c. धारा 149(3)
d. धारा 189(4)
78. भारत के संविधान के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या एक मूल कर्तव्य नहीं
a. वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना
b. सार्वजनिक चुनाव में मतदान करना
c. लोक संपत्ति की सुरक्षा करना
d. संविधान का पालन तथा इसके
79. निम्नलिखित में से क्या किसी न्यायालय में घोषित किए जाने से संरक्षित है-
a. 'क' अपने अटनीं 'ख' से कहता है "मैं जाली प्रलेख के उपयोग द्वारा एक संपत्ति का कब्जा हासिल करना चाहता हूँ जिसके आधार पर मैं चाहता हूं कि आप वाद प्रस्तुत करें"
b. क', जो गबन का आरोपी है, 'ख' को अपने बचाव के लिए अटर्नी नियुक्त करता है। कार्यवाही के दौरान 'ख' को पता लगता है कि 'क' के बहीखाते में एक प्रविष्टि की गई है जिसके अनुसार क से गबन की गई धनराशि को वसूल लिया गया है। यह प्रविष्टि उसकी नियुक्ति के समय बहीखाते में गौजूद नहीं थी
c. 'क' अपने अटर्नी 'ख' से कहता है “मैंने जालसाजी की है और मैं चाहता हूँ कि आप मेरा बचाव करे"
d. क' अपने अटर्नी 'ख' से कहता है "मैं अपने शत्रु 'ग'की हत्या करना चाहता हूँ। किस प्रकारा 'ग' की हत्या
80. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किन धाराओं के अंतर्गत आने वाले अपराधों के लिए जांच या विचारण दो मास के भीतर पूरा करना आवश्यक है?
a. धारा 64 से 71 के अधीन अपराध
b. धारा 50 से 60 के अधीन अपराध
c. धारा 100 से 110 के अधीन अपराध
d. सभी अपराध
81. विधेयकों के निम्नलिखित समूहों में से किसे बजट के साथ संसद के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है?
a. प्रत्यक्ष कर एवं अप्रत्यक्ष कर विधेयक
b. आकस्मिकता विधेयक एवं पुनर्विनियोग विधेयक
c. वित्त विधेयक तथा आकस्मिकता विधेयक
d. वित्त विधेयक तथा पुनर्विनियोग विधेयक
82. निम्न में से कौन-कौन इस धारा के तहत सरकारी वैज्ञानिक विशेषज्ञ हैं?
a. सरकार का कोई रासायनिक परीक्षक या सहायक रासायनिक परीक्षक
b. निदेशक अंगुली-छाप ब्यूरो
c. मुख्य विस्फोटक नियंत्रक
d. उपरोक्त सभी
83. एक विवाह सामान्य रूढ़िगत तरीके से संपन्न किया गया था। यह विवाह वैध था इसे सिद्ध करने हेतु क्या नियम है-
a. रूढ़ि को साक्ष्य द्वारा साबित किया जाएगा
b. न्यायालय रूढ़ि का न्यायिक संज्ञान लेता है।
c. न्यायालय आम जनता पर रूढ़ि के प्रभाव का मूल्यांकन
d. उपरोक्त सभी
84. मुकरी हुई संस्वीकृति का साक्ष्यिक मूल्य यह है कि यह-
a. अभी भी एक साक्ष्य रहती है-
b. साक्ष्य तो रहती है परन्तु एक कमजोर साक्ष्य
c. एक मात्र साक्ष्य से अन्य साक्ष्य में परिवर्तित हो जाती है।
d. एक संपुष्टि का साक्ष्य बन जाती है।
85. लोक दस्तावेज में शामिल होते है-
a. न्यायाधिकरण के अभिलेख
b. न्यायालय के अभिलेख
c. लोक कार्यालयों के अभिलेख
d. उपरोक्त सभी
86. यह निश्चित करने हेतु कि किसी साक्षी को प्रश्नों के उत्तर देने हेतु बाध्य किया जाए अथवा नहीं, न्यायालय को ऐसे तथ्यों पर विचार करना होगा जिसमें यह शामिल हो कि क्या ऐसे प्रश्न-
a. अनुचित हांगे यदि उनके द्वारा प्रेषित लांछन साक्षी के कथन की विषयवस्तु सम्बन्धी न्यायालय की विश्वसनीयता की राय को किसी मामूली स्तर तक प्रभावित करेंगे
b. उचित हैं यदि उनके द्वारा प्रेषित लांछन साक्षी के कथन की विषयवस्तु सम्बन्धी न्यायालय की विश्वसनीयता की राय को गंभीररूप से प्रभावित करेंगे
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
87. धारा 25 के दृष्टांत के अनुसार, क और य के बीच पट्टेबाजी के दौरान यदि नियमानुसार उपहति होती है तो क्या होगा?
a. क अपराधी माना जाएगा
b. य अपराधी माना जाएगा
c. कोई अपराध नहीं होगा क्योंकि दोनों ने सहमति दी है
d. पुलिस को मामला दर्ज करना होगा
88. आतंकवादी कृत्य की तैयारी, प्रशिक्षण या भर्ती कराने पर न्यूनतम कितना कारावास हो सकता है?
a. 2 वर्ष
b. 3 वर्ष
c. 5 वर्ष
d. आजीवन कारावास
89. विचारण के समाप्त होने से पूर्व और अपील के निपटान से पूर्व, न्यायालय अभियुक्त से क्या अपेक्षा कर सकता है?
a. अभियुक्त को जेल में रखना
b. अभियुक्त से उच्चतर न्यायालय के समक्ष उपसंजात होने के लिए बंधपत्र या जमानतपत्र निष्पादित करने की अपेक्षा करना
c. अभियुक्त को बिना किसी शर्त के रिहा करना
d. अभियुक्त पर नया मुकदमा चलाना
90. क ख पर बाँड पर बकाया धन के लिए बाद लाता है।बाँड के निष्पादन को स्वीकार कर लिया गया है, किन्तु ख कहता है कि इसे धोखे से हासिल किया गया है, जिससे क इंकार करता है। सबूत का भार किस पर है-
a. क
b. राज्य
c. ख
d. क तथा ख दोनों पर
91. भारत के उप-राष्ट्रपति को उनके पद से हटाया जा सकता है-
a. महाभियोग द्वारा
b. राज्यसभा द्वारा सामान्य बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा तथा लोकसभा के अधिकांश सदस्यों की सहमति द्वारा
c. लोकसभा तथा राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत से पारित किए गए प्रस्ताव द्वारा
d. संसद के संयुक्त सत्र में दो-तिहाई बहुमत से पारितप्रस्ताव द्वारा
92. धारा 434 के अंतर्गत, दोषसिद्धि की अपील का अंतिम निपटारा होने के बावजूद, कौन-सी अपीलें अपील न्यायालय द्वारा सुनी जा सकती हैं?
a. सिविल अपीलें
b. दंडादेश में वृद्धि की अपील
c. जमानत याचिकाएं
d. साक्ष्य की पुन: जांच की याचिकाएं
93. क तथा ख को एक पुलिस अधिकारी को घूस देने हेतु षड़यंत्र में अभियोजित किया गया था। क पुलिस थाने गया और इंस्पेक्टर को नोट की एक गड्डी देने का प्रस्ताव किया। उसने इंस्पेक्टर से कहा कि ख ने अपने विरूद्ध एक मामले को रफादफा करने के लिए उसे पैसे भेजे हैं। पैसों का प्रस्ताव तथा क का संलिप्त कथन किसके विरूद्ध सुसंगत थे-
a. केवल क के
b. केवल ख के
c. क तथा ख दोनों के
d. उपरोक्त में कोई नहीं
94. धारा 71 किस प्रकार के अपराधियों से संबंधित है?
a. पहली बार अपराध करने वाले
b. मानसिक रूप से अस्वस्थ अपराधी
c. पुनरावृत्तिकर्ता (Repeat Offenders) अपराधी
d. नाबालिग अपराधी
95. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्रस्तुत एक केवियेट के अस्तित्व में रहने की अवधि होती है
a. प्रस्तुत किए जाने की तिथि से 60 दिनों तक
b. दायर किए जाने की तिथि से 120 दिनों तक
c. दायर किए जाने की तिथि से 90 दिनों तक
d. दायर किए जाने की तिथि से 30 दिनों तक
96. धारा 420 में अपील का अधिकार किस स्थिति में मान्य होगा?
a. जब उच्च न्यायालय ने दोषमुक्ति के आदेश को उलट दिया हो और अभियुक्त को दोषसिद्ध किया हो
b. जब अभियुक्त ने दोषी होने से इंकार किया हो
c. जब अभियुक्त ने पहले ही उच्चतम न्यायालय में अपील कर दी हो
d. किसी भी दोषसिद्धि पर
97. छल के अपराध के लिए-
a. धोखा दिए गए व्यक्ति को संपत्ति सुपुर्द करने हेतु कपटपूर्वक अथवा बेईमानीपूर्वक अवश्य उत्प्रेरित किया गया होना चाहिए
b. साशय उत्प्रेरण के परिणामस्वरूप धोखा खाने वाले व्यक्ति के शरीर, मस्तिष्क, ख्याति अथवा संपत्ति को क्षति अथवा हानि होती है अथवा ऐसा होने की संभावना होती है
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों सही हैं
d. इनमें से कोई नहीं
98. समन के गूढ़लेखित या इलेक्ट्रॉनिक रूप में होने पर क्या आवश्यक होगा?
a. कोई मुहर या हस्ताक्षर आवश्यक नहीं
b. न्यायालय की मुहर या डिजिटल हस्ताक्षर होना आवश्यक है
c. केवल पुलिस अधिकारी के हस्ताक्षर आवश्यक हैं
d. समन को मान्य नहीं माना जाएगा
99. कार्य, जिससे मानव जीवन या वैयक्तिक सुरक्षा संकटापन्न होती है, भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित है-
a. धारा 126
b. धारा 125
c. धारा 118
d. धारा 117
100. यदि डकैती करने वाले पाँच या अधिक व्यक्तियों में से एक हत्या कर देता है, तो बाकी सभी की सजा क्या होगी?
a. केवल जुर्माना
b. केवल 5 वर्ष कारावास
c. मृत्यु दंड, आजीवन कारावास या न्यूनतम 10 वर्ष का कठिन कारावास और जुर्माना
d. कोई सजा नहीं
Download Bihar APO Mock Test 1 PDF